आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप लम्बे समय से रुके कार्यों को समाप्त करने में सफल हो सकते हैं। धार्मिक प्रवृत्ति में लीन रहोगे। किसी खास व्यक्ति से आपको सहयोग या मुलाकात हो सकती है। आपके दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आपको करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कुछ योजनाओं में आप बदलाव कर सकते हैं व कल के लिए कोई योजना बना सकते हैं। आप कुछ नया करके दिखा सकते हैं। करियर में आपको सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े छात्रों को बेहतर परिणाम हासिल होंगे। साथ ही जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए दिन फेवरेबल है। आपको शिक्षकों से पढ़ाई में पूरी तरह मदद भी मिलेगी। आप पूरे दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपको किसी धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा। पैसों की स्थिति पर गंभीरता से विचार करेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन बढिय़ा रहेगा। आपको किसी खास काम में सफलता हासिल होगी। आप अपनी ताकत और प्रतिष्ठा से पहचाने जायेंगे। आप किसी समारोह में जाने की योजना बना सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपकी ईमानदारी से प्रभावित होंगे। छात्रों के लिए दिन अन्य दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेगा। साथ ही वह अपनी दिशा को निर्धारित करने में कामयाब हो सकते हैं। कारोबारियों को लाभ मिल सकता है। कार्यों में दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपके सभी काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आप बच्चों के साथ कहीं पिकनिक मनाने जा सकते हैं। साथ ही आप अपने किसी रिश्तेदार को भी साथ ले जा सकते हैं। इसके अलावा आपको किसी पर अपनी बात मनवाने का दवाब नहीं डालना चाहिए। कुछ साथियों से आपका मनमुटाव हो सकता है। बिजनेस संबंधी यात्रा करना पड़ सकता है। आज आपका खर्च थोड़ा बढ़ सकता है, इसलिए आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाना चाहिए।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने की या कोई अन्य योजना बना सकते हैं। हालांकि आपकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। आपको किसी काम से अलग से भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। किसी अजनबी व्यक्ति से सावधानी से बात करें। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बनाने में आप सफल होने। धन लाभ के लिए कुछ नए सोर्स आपको प्राप्त हो सकते हैं, लेकिन पैसों के लेन-देन से आपको बचना चाहिए तभी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। रूके हुए कामों में आपको किसी मित्र की मदद मिलेगी। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेगी, जिन्हें पूरा करने में आप सफल होंगे। पहले किये गये अच्छे कामों का आपको फायदा मिलेगा। आप करियर में आगे बढ़ेंगे। काम को लेकर कुछ नए विचार आपके दिमाग में आयेंगे। आप कोई नई योजना बना सकते हैं। जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। कारोबारियों को बड़ा फायदा हो सकता है। आपकी समझदारी आपको हर प्रकार की मुसीबतों से दूर रखने में सहायता करेगी। पारिवारिक काम की वजह से भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है, इससे आपको थकान महसूस होगी। परिवार में नन्हें मेहमान के आने की सम्भावना है। कामकाज में नए बदलाव करने से आपको बचना चाहिए। आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। शाम तक आपके घर में खुशी का माहौल बनेगा। साथ ही रिश्तेदारों का घर पर आना-जाना उत्तम रहेगा। प्रेमी के लिए दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों को करियर में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। दूसरे लोगों की मदद करने का आपको मौका मिल सकता है। परिवार के साथ बातचीत करके आप अपनी परेशानियों को सुलझाने की कोशिश कर सकते हैं। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। बाहर जाते समय रास्ते में किसी करीबी दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है, जिससे मिलकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। ऑफिस में आपका कॉन्फिडेन्स देखकर बॉस आपसे खुश हो जाएंगे। अगर नये काम की शुरूआत करने की सोच रहे हैं, तो आगे चलकर आपको काफी फायदा होगा। आपको अचानक धन लाभ भी हो सकता है। प्रेमी किसी स्थान पर घूमने की योजना बनायेंगे। व्यापार के मामले में कुछ अनुभवी लोगों से जुडऩे का मौका मिलेगा।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। साथ ही आप उनके साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर आपको भरोसा करने से बचना चाहिए। प्रेमी के लिए दिन सामान्य रहेगा। आपको फालतू की बातें करने से बचना चाहिए। आपकी सारी मुश्किलें दूर होंगी। स्वास्थ्य बेहतर होगा।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप अपनी काबिलियत से काम को सरलता पूर्वक पूरा कर लेंगे। धन लाभ में इजाफा होगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। करियर में आगे बढऩे का कोई अच्छा मौका मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए लाभदायक होगी। आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। परिवार के साथ बेहतर समय बितायेंगे। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप अपनी ऊर्जा का अच्छे कामों सदुपयोग करेंगे। सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। शैक्षणिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घर में जश्न का माहौल बन सकता है। साथ ही कोई मांगलिक कार्य होने की संभावना है। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव ला सकते हैं। आप दूसरों की बात को गंभीरता से सुनने की कोशिश करेंगे। आपके साथ लगभग सब कुछ अच्छा होगा।

*********************************

 

उद्धव ठाकरे ने दोहराया, चुनाव आयोग के पास राजनीतिक दल का नाम बदलने का कोई अधिकार नहीं

अमरावती 11 Jully (एजेंसी): शिवसेना-यूबीटी अध्यक्ष और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने यह दोहराते हुए कि ‘शिवसेना’ उनकी पार्टी का नाम है, सोमवार को कहा कि चुनाव आयोग (ईसी) के पास इसका नाम बदलने का कोई अधिकार नहीं है। आज दोपहर में यहां मीडिया से बात करते हुए ठाकरे ने कहा कि चुनाव आयोग किसी पार्टी को चुनाव चिन्ह आवंटित कर सकता है, लेकिन उसके पास किसी राजनीतिक पार्टी का नाम बदलने का अधिकार नहीं है।

उन्होंने बताया कि ‘शिवसेना’ नाम उनके दादा केशव सीताराम ठाकरे उर्फ प्रबोधनकर ठाकरे ने दिया था और वह किसी को भी इसे ‘चुराने’ की इजाजत नहीं देंगे। जून 2022 में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले एक धड़े के बाहर चले जाने और फिर उसी महीने भारतीय जनता पार्टी के साथ सरकार बना लेने से शिवसेना अलग हो गई थी। इस साल फरवरी में चुनाव आयोग ने पार्टी में विभाजन को औपचारिक रूप दिया था और सीएम शिंदे के नेतृत्व वाले अलग गुट को ‘शिवसेना’ नाम और उसका निशान ‘धनुष-बाण’ दे दिया था।

चुनाव आयोग के अंतरिम आदेश में ठाकरे गुट को एक संशोधित नाम ‘शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे’ और निशान ‘जलती मशाल’ आवंटित किया गया था। ठाकरे ने गरजते हुए कहा, भारत निर्वाचन आयोग किसी राजनीतिक दल का नाम कैसे बदल सकता है? मैं पार्टी और उसके नाम को चुराने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को बर्दाश्त नहीं करूंगा।

यह मुद्दा फिर से गरमा गया है, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट में 31 जुलाई को शिवसेना-यूबीटी की याचिका पर सुनवाई होने की उम्मीद है, जिसमें पार्टी के नाम और चिह्न पर चुनाव आयोग के फरवरी के आदेश को चुनौती दी गई है। याचिका में दलील दी गई है कि शिवसेना बनाम शिवसेना मामले पर सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ के 11 मई के फैसले के मद्देनजर चुनाव आयोग का आदेश पूरी तरह से अवैध है। याचिका में कहा गया है कि चूंकि चुनाव आने वाला है, इसलिए शिंदे गुट अवैध रूप से मूल पार्टी के नाम और प्रतीक का उपयोग कर रहा है, इसलिए याचिका पर तत्काल सुनवाई की मांग की गई है।

******************************

 

गोवा स्टेट लॉटरीज़ द्वारा 1.25 करोड़ के विजेता को चेक भेंट

पणजी 11 Jully, (एजेंसी)- गोवा स्टेट लॉटरी डिरेक्टोरेट द्वारा “राजश्री 1000 मंथली लॉटरी” के प्रथम पुरस्कार विजेता संजय शिवाजी कदम, सोलापुर, महाराष्ट्र के निवासी को भेंट किया गया, संजय कदम सोलापुर स्थित ‘लक्ष्मी लॉटरी’ नामक दुकान से 1.25 करोड़ रुपये की प्रथम पुरस्कार राशि जीत गए हैं। आज लॉटरी डिरेक्टोरेट के अधिकारियों द्वारा डिमांड ड्राफ्ट और फूलों का गुलदस्तां देकर उन्हें सम्मानित किया गया।

समारोह श्री कदम की उल्लेखनीय जीत का उत्सव था, और लॉटरी डिरेक्टोरेट के लिए लॉटरी खेलने वालो का उत्साह बढ़ाने के लिए ये एक उत्तम अवसर था। इस समारोह में मुख्य अधिकारियों के तौर पर गोवा स्टेट लॉटरीज़ की जॉइन्ट डिरेक्टर (अकॉउंटस) श्रीमती सविता काकोडकर, हेड क्लर्क श्रीमती दीपलक्ष्मी घाडी, और अकाउंटेंट श्री. रुपेश गडकर उपस्थित थे।

समारोह को लेकर काफी प्रफुल्लित हुए श्री कदम जी ने गोवा राज्य लॉटरी डिरेक्टोरेट और राजश्री लॉटरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “मैं इस सम्मान से बहुत खुश हूँ, और मैं इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए राजश्री लॉटरी को धन्यवाद देना चाहता हूँ। इस जीत ने मेरा जीवन बदल दिया है, और मैं इस अवसर के लिए बहुत आभारी हूँ। मैं यहाँ उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा हर व्यक्ति को किस्मत आज़माने के लिए प्रोत्साहित करना चाहता हूँ।”

इस समारोह में लॉटरी उत्साही, मीडिया प्रतिनिधि, लॉटरी डिस्ट्रीब्यूटर्स, स्टॉकिस्ट और लॉटरी टिकट विक्रेता सहित कई लोगों ने भाग लिया। लॉटरी डिरेक्टोरेट के अधिकारियों ने लॉटरी से होने वाले लाभ पर रोशनी डालते हुए, श्रोताओ को संबोधित करते हुए उम्मीद जताई कि इस जीत की खबर लोगों को अपनी किस्मत पर विश्वास करने और लॉटरी में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

लॉटरी डिरेक्टोरेट के अधिकारियों ने अतिरिक्त रूप से राजश्री लॉटरी द्वारा किये गए तकनिकी पहल bookmyrajshree.com, जिसके माध्यम से लोग अपनी राजश्री लॉटरी की टिकट कभी भी ऑनलाइन खरीद सकते हैं, इसे भी समर्थन देते हुए राजश्री लॉटरी के प्रति आभार व्यक्त किया साथ ही भविष्य में राजश्री लॉटरी की निरंतर सफलता और विकास की कामना भी की। गोवा राज्य लॉटरी, नैतिक लॉटरी खेल प्रथाओं को बढ़ावा देने और सभी लॉटरी अनुमेय राज्यों में खिलाड़ियों को रोमांचक और पुरस्कृत लॉटरी गेमिंग अनुभव प्रदान करने में सबसे आगे रही है।

***************************

 

ED डायरेक्टर का कार्यकाल तीसरी बार बढ़ाना अवैधः सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली 11 Jully (एजेंसी)-सुप्रीम कोर्ट ने आज अहम फैसले के तहत ED डायरेक्टर संजय मिश्रा का कार्यकाल तीसरी बार बढ़ाने को अवैध करार दिया है। यानी मिश्रा अब 31 जुलाई तक ही पद पर बने रह सकेंगे। कोर्ट ने कार्यकाल बढ़ाने के लिए कानून में बदलाव को हालांकि वैध बताया है।

सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि केंद्र 15 दिनों में नया ED निदेशक तलाश करे। कोर्ट ने केंद्र को राहत देते हुए कहा कि ED और CBI निदेशक के सेवा विस्तार के नियम वाले कानून में संशोधन सही है, – लेकिन मिश्रा को तीसरी बार सेवा विस्तार अवैध है।

ED निदेशक संजय मिश्रा का कार्यकाल बढ़ाने पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हमने 2021 में आदेश दिया था कि उनका कार्यकाल आगे न बढ़ाया जाए। इसके बावजूद उन्हें तीसरा विस्तार दिया गया, जो अवैध है इसलिए अब वह 31 जुलाई तक ही अपने पद पर रह सकते हैं।

*******************************

 

‘बोलो हर हर शंभू’ संगीतमय मुहूर्त संपन्न 

12.07.2022  –  यत्र प्रोडक्शंस (लखनऊ) की बैनर तले बनने वाली फिल्म ‘बोलो हर हर शंभू’ के सात गानों की रिकार्डिंग के साथ संगीतमय मुहूर्त पिछले दिनों मुम्बई में संपन्न हुआ। अरुण बक्शी, विनीत सिंह, अबोली गिरहे और मनोज मिश्रा के गाए गीत को फिल्म के लेखक- निर्देशक रवि भाटिया ने खुद लिखे है, जबकि फिल्म के अन्य गीत योगेश त्रिपाठी, अजय शंकर और रवि जैन ने लिखे हैं। संगीतकार हैं रवि भाटिया। सनातन धर्म की विशेषता और खूबसूरती को बयां करती इस फिल्म के लिए अभिनेता अरुण बक्शी और देवेंद्र दोडके का चयन किया जा चुका है।

फिल्म के अन्य कलाकारों के लिए चयन प्रक्रिया जारी है। फिल्म की शूटिंग अगस्त से उत्तर प्रदेश के काशी, मथुरा, अयोध्या, लखनऊ व अन्य धार्मिक स्थानों पर की जाएगी। बॉलीवुड के 100 साल के  इतिहास में ऐसी कोई अभी तक फिल्म नहीं बनी, जिसमे सनातन धर्म की विशेषता और सुंदरता के बारे में बताया गया हो। फिल्म ‘बोलो हर हर शंभू’ में सनातन धर्म की सुंदरता और विशेषता को  बहुत ही मनोरंजन तरीके से पेश किया जाएगा ताकि लोगों को मनोरंजन के साथ- साथ सही मार्ग दर्शन भी मिल सके। इस फिल्म के निर्माता योगेश त्रिपाठी और फिल्म की सह- निर्माता अंजली सिंह हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*******************************

 

पंचायत में भी लहराया तृणमूल का परचम

*आरोप-प्रत्यारोप के बीच दूर-दूर तक टक्कर से दूर रहें विपक्षी*

कोलकाता 11 जुलाई (एजेंसी)। लोकसभा, विधानसभा व केएमसी चुनाव के बाद पंचायत चुनावों में भी ममता बनर्जी का जादू चला। आज पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव की मतगणना परिणाम के रुझान में इस खबर के लिखे जाने तक सीएम ममता की पार्टी तृणमूल के टक्कर में दूर तक कोई पार्टी नहीं रही। हां इस पंचायत में भाजपा के प्रदर्शन को भी परे नहीं रखा जा सकता है। इधर तृणमूल के सर्व भारतीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी ने, कहा कि, जो परिणाम सामने आ रहें हैं वह जनता के आशिर्वाद से है और यह परिणाम आगे लोकसभा का रास्ता तय करेगी।

अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए 63,229 ग्राम पंचायतों में लगभग 40, 000 से अधिक पर तृणमूल की बढ़त जारी थी। जबकि मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा भी 5, 500 पर बढ़त बनाए हुए थी। पंचायत समिति हो या फिर जिला परिषद हर जगह तृणमूल की बढ़त रुझानों में आगे थी। वैसे समाचार के प्रेषित किए जाने तक 73,887 सीटों के लिए दो लाख से ज्यादा उम्मीदवारों में तमाम के किस्मत का फैसला हो गया था तो काफी का चल रहा था।

त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए वोटों की गिनती कड़ी सुरक्षा के बीच नजर आई तो राज्य के कई जगहों पर छिटपुट मारपीट, हंगामा से लेकर विपक्षी लोगों को मतगणना केन्द्र से भगाने से लेकर प्रवेश नहीं करने जैसे घटानओं के भी आरोप सामने आते रहें। तमाम मतगणना केन्द्रों में केन्द्रीय बलों की सुरक्षा व्य़वस्था चुस्त और पुख्ता दिखी । वहीं नदिया जिले में भाजपा सांसद मतगणना केन्द्र में प्रवेश करने के दौरान पुलिस से उलझ कर बीमार हों गए।

वैसे बता दे कि, दोपहर एक बजे के करीब सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस बाकी विपक्षी पार्टियों से काफी आगे निकल गई थी। तृणमूल की बंपर जीत की रुझान से बंगाल के ग्राम अंचलों से लेकर कालीघाट तक हरे रंग के अबीर उड़े। तृणमूल के कर्मी, समर्थक व नेता इस रंग से सराबोर नजर आए। ग्राम पंचायत की 63 हजार 229 सीटों में से 8002 सीटों पर बिना प्रतिद्वंदिता विभिन्न पार्टियों के उम्मीदवार पहले से ही जीत चुके हैं।

इनमें से तृणमूल कांग्रेस 7944 सीटों पर जीती है जबकि दो पर भाजपा, तीन पर माकपा और 53 पर निर्दलीय उम्मीदवारों की जीत हुई है। पंचायत समिति की 9730 सीटों में से 991 पर विभिन्न पार्टियों के उम्मीदवार बिना प्रतिद्वंदिता जीत चुके हैं। तृणमूल ने 981 सीटों पर बिना प्रतिद्वंदिता जीत हासिल की है जबकि अन्य दलों के 10 उम्मीदवार भी ऐसे ही जीत चुके हैं। इसी तरह से जिला परिषद की 928 सीटों में से 16 पर तृणमूल उम्मीदवार बिना प्रतिद्वंदिता जीते हैं।

*******************************

 

मोदी मोदी मंत्रिमंडल का कल होगा विस्तार , कई बड़े चेहरे बदले जाएंगे

*छत्तीसगढ़ से विजय बघेल और बिहार से रविशंकर प्रसाद , चिराग पासवान का नाम लगभग पक्का*

नई दिल्ली , 11 जुलाई (एजेंसी)। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की मंत्रिमंडल में 12 जुलाई को विस्तार होने की संभावना है सूत्रों की माने तो राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है । सूत्रों की माने तो केंद्रीय मंत्रिमंडल में भारी फेरबदल होने की संभावना है और लगभग 12 बड़े मंत्री बदले जा सकते हैं । भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर इस संगठन में भी काफी फेरबदल करेगी और इसी को लेकर माना जा रहा है कि बड़े मंत्रियों को इस्तीफा दिलाकर संगठन में लाया जाएगा जिसका पिछले दिनों देखा गया कि केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को तेलंगाना राज्य का भाजपा ने उन्हें अपना नया अध्यक्ष बनाया।

सूत्रों की माने तो आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव वाले राज्यों से केंद्रीय मंत्रिमंडल में वहां के सांसदों को जगह दी जा सकती है। सूत्रों की माने तो छत्तीसगढ़ से विजय बघेल को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है क्योंकि विजय बघेल किस जाति से आते हैं उस जाति का छत्तीसगढ़ में खासा प्रभाव है। मध्यप्रदेश और राजस्थान से भी केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल करके कुछ नए चेहरों को लाया जा सकता है। बिहार से सूत्रों को माने तो पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की वापसी हो सकती है और रामविलास लोजपा पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान को भी केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है।

चुनाव से पहले इस तरह के भारी फेरबदल कोई पहली बार नहीं हो रहा है लेकिन सूत्रों की माने तो केंद्रीय मंत्रिमंडल में बड़े विभाग में फेरबदल किए जा रहे हैं क्योंकि ऐसा माना जा रहा है भूपेंदर यादव और धर्मेंद्र प्रधान संगठन में फिर से वापस आएंगे और चुनाव को लेकर उनके अनुभव का मदद किया जाएगा। सूत्रों की माने तो निर्मला सीतारमण पर भी गाज गिर सकती है लेकिन आगामी कुछ समय से ऐसा देखा गया है कि जो खबर चल रही है उसके ठीक विपरीत मंत्रिमंडल का विस्तार होता है।इस नियुक्ति के बाद कैबिनेट में फेरबदल की चर्चा को और बल मिला गया. अगर ऐसा होता है तो ये 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले पीएम नरेंद्र मोदी का अंतिम कैबिनेट फेरबदल भी हो सकता है।

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने 2014 से लेकर अब तक पांच बार बड़े फेरबदल और विस्तार किए हैं। आपको बताते हैं कि बीते 9 साल में कैबिनेट में कब-कब बदलाव किया गया। केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावना को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। मोदी सरकार के कई मंत्रियों ने बीते 3-4 दिनों में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी बीती चार जुलाई को तेलंगाना, पंजाब, झारखंड और आंध्र प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष भी बदले हैं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा तेलंगाना की है जहां केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस नियुक्ति के बाद कैबिनेट में फेरबदल की चर्चा को और बल मिला गया। अगर ऐसा होता है तो ये 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले पीएम नरेंद्र मोदी का अंतिम कैबिनेट फेरबदल भी हो सकता है।नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने 2014 से लेकर अब तक पांच बार बड़े फेरबदल और विस्तार किए हैं।।आपको बताते हैं कि बीते 9 साल में कैबिनेट में कब-कब बदलाव किया गया।

*******************************

 

किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय संगठन मंत्री व महाराष्ट्र प्रदेश प्रभारी बनाये गए सलीम भाटी

11.07.2023  –  किसान संघर्ष समिति की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुशीला ताई की अनुशंसा पर सीकर राजस्थान के सलीम भाटी को किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय संगठन का मंत्री व महाराष्ट्र प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है। सलीम भाटी जनता दल से पिछले 35 वर्षो से जुड़े हैं। उन्होंने वीपी सिंह, मृणाल गोरे, मधु दंडवते, निहाल अहमद, चंद्र शेखर,  देवेगोडा, आई के गुजराल के साथ काम किया है। वह फ़िलवक्त जेडीएस मुंबई के कार्यकारी अध्यक्ष और महाराष्ट्र जेडीएस के जेनरल सेक्रेट्री भी हैं।

बता दें कि किसानों की समस्याओं को लेकर वर्षो से लगातार संघर्ष करने वाली किसान संघर्ष समिति ने कई सराहनीय पहल की है। किसान संघर्ष समति के बैनर तले सैकड़ों किसान पंचायत का आयोजन हुआ है। किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष, पूर्व विधायक डॉ सुनीलम की अध्यक्षता में किसंस कार्यालय मुलतापी, जिला बैतूल मध्यप्रदेश में किसान पंचायत होती रहती है। सलीम भाटी से भी यह अपेक्षा जाहिर की गई है कि वह भी हर माह की 12 तारीख को समिति के कार्यालय में होने वाली किसान पंचायत में शामिल होंगे।

इस नियुक्ति पत्र में सलीम भाटी से यह भी उम्मीद जाहिर की गई है कि वह किसान संघर्ष समिति के संविधान, नीति, सिद्धांत और कार्यक्रम के अनुरूप काम करेंगे। महाराष्ट्र के चर्चित समाजसेवी सलीम भाटी ने अपनी नियुक्ति के बाद किसान संघर्ष समिति की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुशीला ताई के प्रति अपना आभार प्रकट करते हुए कहा कि मुझे यह बड़ी जिम्मेदारी मिली है। मैं किसानों और मजदूरों को उनके अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए निरंतर प्रयास करता रहूंगा। बिना किसी के साथ भेदभाव किए, अन्याय, अत्याचार और शोषण के विरुद्ध संघर्ष करने और मुसीबत के समय किसी भी व्यक्ति की मदद करने के लिए तैयार रहूँगा।

संवाद प्रेषक : काली दास पाण्डेय

***********************

 

Article 370: दो अगस्त से रोजाना सुनवाई करेगा SC, CJI की अध्यक्षता वाली 5 जजों की बेंच सुनाएगी फैसला

दिल्ली 11 Jully,  (एजेंसी): जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के खिलाफ दायर याचिका पर अब सुप्रीम कोर्ट की बेंच दो अगस्त से रोजाना सुनवाई करेगी। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ मामले की सुनवाई कर रही है। केंद्र सरकार ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का बचाव किया था।

केंद्र सरकार ने अदालत में हलफनामा दायर कर कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद पूरे क्षेत्र ने शांति, विकास और संपन्नता का अभूतपूर्व युग देखा है। केंद्र ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा की स्थिति में पहले की तुलना में काफी सुधार हुआ है। जेएंडके में पत्थरबाजी की घटनाएं न के बराबर हो गई हैं। इसके अलावा आतंकी ईको-सिस्टम भी लगभग खत्म हो गया है। ये सब केंद्र सरकार की नीतियों के कारण संभव हो पाया है।

बता दें कि केंद्र सरकार ने पांच अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया था। अनुच्छेद-370 हटाकर केंद्र ने जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में विभाजित कर दिया था।

*****************************

 

आतंकी साजिश मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, कश्मीर में कई स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

कश्मीर 11 Jully (एजेंसी): राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मंगलवार को आतंकी साजिश मामले में दक्षिण कश्मीर में 5 स्थानों पर छापेमारी की। NIA ने ये रेड जम्मू-कश्मीर में आतंक फैलाने वाले आतंकी संगठनों की साजिश का पर्दाफाश करने के लिए की थी। बता दें कि मई में एनआईए ने इस मामले में जम्मू-कश्मीर के बडगाम, शोपियां, पुलवामा, श्रीनगर और अनंतनाग जिलों में 13 स्थानों की तलाशी ली थी।

एनआईए के अनुसार, प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों ने इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) और छोटे हथियारों के साथ जम्मू-कश्मीर में हिंसक आतंकवादी हमले करने की योजना बनाई थी। एजेंसी ने पहले कहा था कि ये योजनाएं इन आतंकवादी संगठनों की ओर से स्थानीय युवाओं और ओवरग्राउंड कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जम्मू-कश्मीर में शांति और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के साजिश का हिस्सा थीं।

अधिकारियों के मुताबिक, पिछले साल एजेंसी द्वारा दर्ज किए गए आतंक से संबंधित मामले के सिलसिले में जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर तलाशी ली जा रही है। आंतकी गिरोह का भंडाफोड़ करने और उनके आतंकी मनसूबों को नाकाम करने के लिए कार्रवाई जारी है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि किश्तवाड़ पुलिस की विशेष जांच इकाई (एसआईयू) ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में पाकिस्तान से सक्रिय संदिग्ध आतंकवादियों के घरों पर छापेमारी की। सूत्रों ने आगे बताया कि छापेमारी किश्तवाड़ जिले की छतरू तहसील के राहलथल गांव में की गई।

पुलिस के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से उन संदिग्ध आतंकवादियों के घरों पर छापेमारी की जा रही है, जो किश्तवाड़ से पाकिस्तान भाग गए हैं और वहां से काम कर रहे हैं।

*****************************

 

दर्दनाक हादसा: शादी समारोह में जा रही बस नहर में गिरी, 7 बारातियों की मौत

अमरावती 11 Jully (एजेंसी): आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में मंगलवार को एक बारात ले जा रही बस के नहर में गिर जाने से एक बच्चे सहित सात लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पोडिली से काकीनाडा जा रही बस दर्शी के पास सागर नहर में गिर गई। बस में 35 से 40 लोग सवार थे। वे एक विवाह समारोह में भाग लेने के लिए काकीनाडा जा रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव और राहत अभियान शुरू किया।

पुलिस के अनुसार, यात्रा के लिए राज्य के स्वामित्व वाली आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (एपीएसआरटीसी) की एक बस किराए पर ली गई थी। बस चालक को अचानक झपकी आ गई, इसके कारण यह हादसा हुआ।

मृतकों की पहचान अब्दुल अजीज (65), अब्दुल हानी (60), शेख रमीज (48), मुल्ला नूरजहां (58), मुल्ला जानी बेगम (65), शेख शबीना (35) और शेख हिना (6) के रूप में हुई

**********************

 

कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तबीयत बिगड़ी, फरीदकोट के अस्पताल में करवाया भर्ती

बठिंडा 11 Jully (एजेंसी): बठिंडा की केंद्रीय जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की सोमवार देर रात को अचानक तबीयत बिगड़ गई है। जिसके बाद लॉरेंस बिश्नोई को फरीदकोट के गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

लारेंस को पिछले कुछ दिनों से बुखार चढ़ा हुआ है और बुखार न टूटने के बाद उसे फरीदकोट के गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया है। डॉक्टर्स की चुनी हुई टीम लगातार बिश्नोई के आसपास है और उसका इलाज कर रहे हैं। फिलहाल लॉरेंस की हालत स्थिर बनी हुई है।

बता दें कि लॉरेंस को कड़ी सुरक्षा के बीच फरीदकोट के गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है। लॉरेंस के आसपास सुरक्षा कड़ी की है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को जान से मारने की धमकियां भी मिल चुकी हैं। इसके चलते पुलिस दिन-रात उस पर निगरानी बनाए हुए है।

**************************

 

शहर की शान उदयपुर का ऐतिहासिक फतहसागर छलकी

उदयपुर 11 Jully (एजेंसी): राजस्थान में झीलों की नगरी उदयपुर की ऐतिहासिक फतहसागर झील श्रावण के पहले सोमवार को ही छलक गई। सोमवार देर शाम संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट और जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने दो गेट खोलकर जिलेवासियों को यह सौगात प्रदान की।

इस मौके पर संभागीय आयुक्त एवं कलक्टर ने जिलेवासियों को इस मौके पर बधाई दी और कहा कि सावन के मौके पर उदयपुरवासियों के लिए यह बड़ी खुशी का पल है। उन्होंने कहा कि अपनी झीलों के लिए दुनियाभर में मशहूर पर्यटन नगरी में फतहसागर लाइफलाइन है और इसके भरने से उदयपुरवासियों की खुशियां परवान चढ़ती है।

इससे पहले विधि-विधान के साथ कमीश्वर व कलक्टर ने फतहसागर की पूजा-अर्चना की और सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में दो गेट खोलकर जलराशि को मुक्त किया। इस मौके पर जल संसाधन विभाग अधिशासी अभियंता अनिल थालोर ने बताया कि रात को 8 बजे 4 में से 2 गेट 3-3 इंच खोले गए जिससे 65.94 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है।

पिछले 50 वर्षो में पहली बार यह झील जुलाई माह में ही छलक पडी। इस दौरान फतहसागर झील 28 बार छलकी है। इसमें 14 बार अगस्त में, 11 बार सितम्बर और तीन बार अक्टूबर में इसके गेट खोले गये।

***********************

 

इसरो के पूर्व चेयरमैन को दिल का दौरा पड़ा, अस्पताल में भर्ती

बेंगलुरु 11 Jully (एजेंसी): भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष और प्रमुख अंतरिक्ष वैज्ञानिक डॉ. कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन को श्रीलंका में सोमवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नारायण हृदयालय अस्पताल ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि श्री कस्तूरीरंगन को गंभीर बीमार हालत में भर्ती किये जाने के बाद प्रारंभिक जांचे शुरू कर दी गयी है और चिकित्सकों का एक दल उनके स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी कर रहा है।

इससे पहले मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया था कि इसरो के पूर्व अध्यक्ष को श्रीलंका में दिल का दौरा पड़ा और उन्हें हवाई मार्ग से बेंगलुरु ले जाया जा रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि डॉ. कस्तूरीरंगन की हालत स्थिर है। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने ट्विटर पर यह भी कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें डॉ. कस्तूरीरंगन के स्वास्थ्य और चिकित्सा उपचार पर बारीकी से नजर रख रही हैं।

तियासी वर्षीय वैज्ञानिक को प्रतिष्ठित पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री सहित कई पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। डॉ. कस्तूरीरंगन नई शिक्षा नीति मसौदा समिति के अध्यक्ष का पद भी संभालते हैं और उन्होंने कर्नाटक ज्ञान आयोग के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया और भारत के योजना आयोग के सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

*************************

विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी में हुआ बड़ा विस्तार

जयपुर 11 Jully (एजेंसी) : राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस ने प्रदेश कार्यकारिणी विस्तार करते हुए 48 महासचिव, 21 उपाध्यक्ष, 121 सचिव एवं 25 जिलाध्यक्ष बनाये गये है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे की अनुशंसा के बाद प्रदश कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी एवं राजथान में पार्टी के शेष रहे जिला अध्यक्षों की सोमवार को सूची जारी की। सूची के अनुसार इस कार्यकारिणी विस्तार में स्वायत शासन मंत्री शांति धारीवाल के पुत्र अमित धारीवाल एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री गिरिजा व्यास के भाई गोपाल कृष्ण को महासचिव बनाया गया हैं वहीं लंबे समय बाद नियुक्त किए गए 25 जिलाध्यक्षों में विधायक गोपाल मीणा एक मात्र विधायक है जिन्हें इनमें शामिल किया गया हैं और श्री मीणा को जयपुर ग्रामीण में जमवारामगढ़ का जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष सीताराम अग्रवाल को अपने पद पर बरकरार रखा है जबकि 21 उपाध्यक्ष बनाये गये हैं उनमें डॉ जितेंद्र सिंह, नसीम अख्तर इंसाफ, गजराज खटाना, हाकम अली खान, घनश्याम मेहर, भरतराम मेघवाल, जगदीश चंद्र जांगिड़, मंजू मेघवाल, वीरेंद्र बेनीवाल, हीरालाल दरांगी, हंगामी लाल मेवाड़ा , कैलाश मीणा, रतन देवासी, रामविलास चौधरी, रमेश खंडेलवाल, सुशील शर्मा, जगतार सिंह कंग , समरजीतसिंह , रफीक मांडलिया, राजकुमार जयपाल एवं दर्शन सिंह शामिल है।

इसी तरह श्री ललित तुनवाल को महासचिव (संगठन) बनाया गया हैं जबकि बनाये गए 48 महासचिवों में प्रशांत बैरवा, राकेश पारीक, रीटा चौधरी ,जियाउर रहमान, जसवंत गुर्जर, आर सी चौधरी , स्वर्णिम चतुर्वेदी, विशाल जांगिड़, देशराज मीणा, फूल सिंह ओला, राजेंद्र मूंड , प्रतिष्ठा यादव, राखी गौतम, महेंद्र सिंह गुर्जर, प्रशांत शर्मा, पुष्पेंद्र भारद्वाज, रामसिंह कस्वा, चेतन डूडी, मोहन डागर, रोहित बोहरा, सुदर्शन सिंह रावत, मनोज मेघवाल, अजीत सिंह यादव, इंद्राज सिंह गुर्जर, गणेश घोघरा, पूसाराम गोदारा, अमित धारीवाल, विक्रम सिंह शेखावत, लाल सिंह झा, विजेंद्र सिंह सिद्धू, अमित चाचान , महेंद्र सिंह बारजोड, सुमन यादव, सफिया जुबेर, राजपाल शर्मा, गोपाल कृष्ण शर्मा , चांदमल जैन, राजेंद्र शर्मा, हरीश चौधरी, इंदिरा मीणा, मीनाक्षी चंद्रावत, मुकेश भाकर, राजेश चौधरी, सुरेश मिश्रा, अंजना मेघवाल, संजय कुमार जाटव, शिमला देवी नायक एवं ओमाराम मेघवाल शामिल है।

इसी प्रकार कार्यकारिणी में 121 नेताओं को प्रदेश सचिव बनाया गया जिनमें भूराराम सिरवी, मुकेश वर्मा, सचिन सरवटे, श्रवण राम पटेल, कैप्टन अरविंद कुमार, रघुवीर राठौड़, नरेश चौधरी, राहुल भाकर, राघवेंद्र मिर्धा, हिम्मत सिंह गुर्जर, पीएल प्रजापति, शिवलाल गोदारा, इंद्रजीत सिंह बराड़, डॉ शिखा मील बराला, मनीष मक्कासर, दयानंद बेरवाल, कैलाश झालीवाल, गब्बर सिंह मीणा, संजय यादव, सत्येंद्र मीणा, संदीप पुरोहित, ललित बोरीवाल, नारायण मेनारिया, हनुमंत सिंह शेखावत, छोटू राम मीणा, मोहित सोनी, कविता गुर्जर, राहुल तंवर, विकास नागर एवं मुकुल गोयल शामिल हैं।

इसी तरह रामलाल लील, राजेंद्र पोसवाल, गोविंदराम भार्गव,वीरेंद्र झाला, ताराचंद सैनी, योगेंद्र परमार, सुमित गर्ग, दिनेश कसवा, भीम सिंह चुंडावत, दिनेश श्रीमाली, रणधीर, लक्ष्मण सिंह गोदारा, योगेश नागर, महेश व्यास, अयूब खान, पुष्पेंद्र धाबाई, विजेंद्र सिंह महलावत, प्रभु दयाल सैनी, रामू राम , अरुण कुमावत, आनंदीलाल मीणा, अहसर अहमद, दिलीप चौधरी, रामनिवास गावला, चतुर सिंह बासडा, चंद्रभान सिंह राणा, आलोक पारीक एवं शिवकांत नंदवाना शामिल है।

इसके अलावा इनमें शंकर डंगायच, रंजना शर्मा, शंकर लाल गाडरी, गोवर्धन लाल, हिमांशु कटारा, राजेंद्र प्रसाद मीणा, हंसराज मीणा, देवकीनंदन वर्मा, सरलेश सिंह राणा, सूरज शर्मा, रामनिवास कुकणा, मकबूल बलोच, बृज लाल मीणा, भूपेंद्र भारद्वाज, रामस्वरूप गुर्जर, वीरेंद्र सिंह महला, हिम्मत सिंह चौधरी, रियाजत खान, अनिल बुरड़क, रामजी लाल शर्मा, संदीप शर्मा, अजय अग्रवाल, मालचंद राजपुरोहित, तारा बेनीवाल, रूबी खान, कल्पना भटनागर, अनीता मीणा, लीलावती वर्मा, सुनील लारा, देशराज पहाड़िया, धर्मराज, रंजीत सिंह लोथ , लोधी रवि जोशी शामिल हैं।

इसी तरह गिरिराज खंडेलवाल, आईदान भाटी, राहुल कुमार मीणा, मानवेंद्र बुडानिया, गगन वारिंग, रामदेवी , गोपाल लाल शर्मा, जगदीश चौधरी, शिव प्रसाद मीणा, अर्चना सुराणा, जोगेंद्र कोचर, हरीश परिहार, विभा माथुर, गरिमा राजपुरोहित, डिंपल राठौड़, माया सुवालका, प्रवीणा मेघवाल, शबनम गोदारा, मुस्ताक खान, अमनप्रीत सिंह, शैदी सईम , आजाद सिंह राठौड़, विक्रम बाल्मीकि, नरपत मेघवाल, सुरेंद्र लांबा, संजय आदराम मेघवाल, पूजा वर्मा, अनिल चोपड़ा, आसिफ अली और रमेश महिंद्रा को प्रदेश सचिव बनाया गया है।

कार्यकारिणी में बनाये 25 जिलाध्यक्षों में बांसवाड़ा में रमेश पांडिया, भरतपुर में दिनेश सूपा, भीलवाड़ा से अक्षय त्रिपाठी, बीकानेर ग्रामीण से बिशना राम सियाग, बूंदी से सीएल प्रेमी, चित्तौड़गढ़ से भेरूलाल चौधरी,चूरु से इंद्राज खीचड़, धौलपुर में साकेत बिहारी शर्मा, डूंगरपुर में वल्लभराम पाटीदार, श्रीगंगानगर में अंकुर मगलानी,हनुमानगढ़ सुरेंद्र दादरी को जिलाध्यक्ष बनाया है।

जयपुर शहर में आरआर तिवारी, जयपुर ग्रामीण में गोपाल लाल मीणा, जालौर में भंवरलाल मेघवाल, झुंझुनू में दिनेश सुंडा, करौली में शिवराज मीणा, कोटा शहर में रविंद्र त्यागी, कोटा ग्रामीण में भानु प्रताप सिंह, पाली में अजीज दर्द, सिरोही में आनंद कुमार जोशी,सवाई माधोपुर में गिरिराज सिंह गुर्जर, प्रतापगढ़ में भानु प्रताप सिंह,टोंक में हरी प्रसाद बैरवा,उदयपुर शहर में फतेह सिंह राठौड़ और उदयपुर ग्रामीण में कचरू लाल चौधरी को जिलाध्यक्ष बनाया है। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस में करीब दो सौ पदाधिकारी हो गए।

********************************

 

बिहार : कांवड़ियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 35 घायल

जमुई 11 Jully (एजेंसी): बिहार के जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह कांवड़ियों से भरी एक बस के पेड़ से टकरा जाने से कम से कम 35 कांवड़िए घायल हो गए हैं। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, छपरा जिला के सोहन बाजार एवं कड़ी बाजार क्षेत्र के 40 से 45 लोग एक बस से चारधाम की यात्रा पर निकले थे।

सोमवार को देवघर, बासुकीनाथ एवं तारापीठ में पूजा-अर्चना कर राजगीर पूजा करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग- 333 के एकडरा मोड़ के समीप बस पर से चालक का नियंत्रण हट गया और बस सड़क के किनारे एक पेड़ से टकरा गई।

झाझा के थाना प्रभारी राजेश शरण ने बताया कि इस दुर्घटना में कम से कम 30 से 35 लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि तीन यात्रियों को गंभीर चोट आई है, जिन्हें जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद से बस चालक फरार बताया जा रहा है।

**************************

 

बारिश का कहर: हिमाचल में लैंडस्लाइड, जोशीमठ में ग्लेशियर टूटा; यमुना खतरे के निशान के ऊपर

नई दिल्ली 11 Jully (एजेंसी): उत्तर भारत में भारी बारिश ने इस क्षेत्र को घुटनों पर ला दिया है, जिससे पिछले तीन दिनों में 37 से अधिक लोगों की जान चली गई है। दिल्ली की यमुना नदी में जल स्तर खतरे के निशान को पार कर गया है, हरियाणा के करनाल के कई गांवों में गंभीर जल-जमाव हो गया है और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंडी, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के लिए अचानक बाढ़ की चेतावनी भी दी है। वहीं देश के चार राज्यों में एनडीआरएफ की 39 टीमों को तैनात किया गया है।

बताते चलें कि चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर मंडी से लेकर कुल्लू तक जगह-जगह लैंडस्लाइड हुई है। हाइवे अब पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। सैकड़ों गाड़ियां कुल्लू और मनाली में फंसी हैं। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक हाईवे को खोलने में 48 घंटे लगेंगे।

वहीं पंजाब और हरियाणा में बारिश से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में दो दिनों के भीतर 9 लोगों की मौत हुई। सेना ने भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा होने के बाद पंजाब की एक यूनिवर्सिटी से 960 लोगों को बचाया है।

हरियाणा की बात करें तो यहां के अंबाला जिले में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण शहर के रिहायशी इलाकों में पानी भर गया है और घग्गर नदी उफान पर है। शालीमार कॉलोनी, हीरा नगर, अशोक विहार और कई अन्य आवासीय कॉलोनियों में पानी भर गया।

बता दें कि पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के चलते हथिनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी की वजह से यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रहा है। इस वक्त यमुना का जलस्तर 206।24 मीटर है, जो खतरे के निशान से काफी ऊपर है। यमुना के निचले इलाकों में रहने वालों को हिदायत दी गई है कि वह सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। 206 मीटर के स्तर को पार करते ही यमुना के लिए ऑरेंज अलर्ट लागू हो जाता है।

उत्तराखंड में आफत की बारिश से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। इस बीच जानकारी सामने आ रही है कि जोशीमठ में ग्लेशियर टूट गया है। जिसके चलते जोशीमठ और उसके आसपास के गांवों के डूबने की आशंका है। ग्लेशियर के टूटने से लगातार पानी का बहाव बढ़ता जा रहा है। धौला नदी में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं।

*****************************

 

 

मणिपुर में हिंसा के बीच बड़ी वारदातः 2 महीने से बंद बैंक में 1 करोड़ रुपये की चोरी

इम्फाल 11 Jully (एजेंसी): मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में एक्सिस बैंक की एक शाखा से कथित तौर पर कम से कम 1 करोड़ रुपये की नकदी चोरी हो गई। बैंक की यह शाखा राज्य में जातीय हिंसा के कारण 4 मई से बंद थी, सोमवार को जैसे ही दोबारा खुली तो नकदी चोरी होने का पता चला। यह जानकारी पुलिस ने दी।

इंफाल में एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पहले सूचना मिली कि एक्सिस बैंक की चुराचांदपुर शाखा में डकैती हुई है। शुरुआती रिपोर्टों से पता चला है कि यह डकैती नहीं, बल्कि चोरी थी, क्योंकि 3 मई को मणिपुर में जातीय हिंसा भड़कने के बाद 4 मई से बैंक शाखा बंद थी और इसे सोमवार को खोला गया। अधिकारी ने बताया कि पाया गया कि बाथरूम के वेंटिलेटर को तोड़ने के बाद कुछ संदिग्ध बाथरूम के माध्यम से बैंक के स्ट्रॉन्ग रूम में दाखिल हुए और स्ट्रॉन्ग रूम की दीवार में छेद कर दिया। बैंक के मैनेजर के स्ट्रॉन्ग रूम की चाबियों के साथ आने के बाद उचित जांच की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य पुलिस और केंद्रीय बलों ने घाटी और पहाड़ी दोनों जिलों के संवेदनशील और सीमावर्ती इलाकों में तलाशी अभियान चलाया और आतंकवादियों और उपद्रवियों द्वारा बनाए गए कुल 10 अवैध बंकरों को नष्ट कर दिया गया।

************************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपको कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा। विवाहितों के लिए दिन अच्छा रहेगा। सोशल मीडिया पर किसी पुराने दोस्त से बात हो सकती है। आपके दिये हुए उपहार से साथी प्रसन्न होंगे। आपको किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको पैसों के लेन-देन से बचना चाहिए। व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। आपको अपनी मेहनत का फल भी अवश्य मिलेगा। बिजनेस में मिले नए कॉन्टैक्ट से आपको फायदा होगा। कुछ लोगों को आपकी उदारता पसंद आयेगी। सहकर्मी आपकी मदद के लिये तैयार खड़े रहेंगे। छात्रों को जल्द ही बड़ी सफलता हासिल होगी। आपका आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेगा।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपके जीवन में नया बदलाव हो सकता है। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते खुले नजर आएंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। आपको किसी समस्या को सुलझाने का तुरंत रास्ता मिल सकता है। आपको अपने वरिष्ठ का भी सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं का सम्मान करेंगे। आपके साथ सब अच्छा होगा।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आप पर काम का बोझ ज्यादा हो सकता है, जिसकी वजह से आप थकान महसूस करेंगे। किसी काम में अनुभवी की राय आपके लिए बेहतर साबित हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप ज्यादा ही भावुक हो सकते हैं। कारोबार में आपको फायदा होगा , लेकिन आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल बनाकर रखना चाहिए। किसी काम के लिए माता-पिता से ली गई सलाह आपके लिए बेहतर रहेगी।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आप किसी पारिवारिक समारोह में जा सकते हैं। इसके अलावा अपने रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए आज आपको कोशिश करनी पड़ सकती है। आपका मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। वरिष्ठ आपके किसी काम से खुश हो सकते हैं। आपके सेहत में थोड़ी गिरावट हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में आपको फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम को पूरा करने में पूरी तरह से आप सक्षम होंगे। इस राशि के लॉ की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत बढिय़ा रहेगा। किसी वरिष्ठ वकील के साथ साझा करने का मौका मिलेगा। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। आप जिससे भी मदद की उम्मीद करेंगे, उससे मदद मिल जायेगी। आपको सभी कामों में सफलता हासिल होगी।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं पर घूमने की योजना कर सकते हैं। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लग सकता है। आप रिश्तों में सुधार लाने की कोशिश करेंगे । कोई भी फैसला आपको सोच-समझ कर लेना चाहिए। आपके कुछ खास कामों में रूकावट आ सकती है, लेकिन परिवार के लोगों से आपको सहयोग मिलेगा। आपके साथ सब अच्छा होगा।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। रूका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। आप नये काम करने की सोच सकते हैं। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। आपका कोई नया दोस्त बन सकता है। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से मदद मिल सकता है। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती हैं, आपकी यात्रा सुखद भी रहेगी।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपको अचानक धन लाभ होगा। आपके कई योजनाएं समय से पूरी हो जायेंगी। आपके परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। बच्चे आपको गर्व करने की वजह देंगे।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको नये लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। किसी भी काम में बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा। बच्चे पढ़ाई के प्रति कुछ कम रूचि ले सकते हैं। बिजनेस में विरोधियों से आपको बचकर रहना चाहिए। वरिष्ठ आपके काम से खुश होकर आपको कुछ गिफ्ट कर सकते हैं। खुद को फिट रखने के लिए आपको योग करना चाहिए। आपकी सभी परेशानियां दूर होगी।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप लोगों को अपनी बातों से सहमत करने में सफल होंगे। घर पर किसी रिश्तेदार के आने से परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। परिवार के साथ बेहतर समय बीतेगा। सोचे हुए कुछ जरूरी काम पूरे होंगे।पूरे दिन आपके चेहरे पर प्रसन्नता बनी रहेगी। तकनीकी क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए दिन सकारात्मक है।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन घूमने-फिरने या यात्रा में बीत सकता है। आप परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक बड़ा धन लाभ हो सकता है। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव ला सकते हैं। आपका पूरा ध्यान अपने करियर को आगे बढ़ाने पर रहेगा। कोई चिंता बार बार मस्तिष्क को परेशान करेगी। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

*******************************

 

अभिषेक बनर्जी को शिक्षक भर्ती घोटाले में राहत नहीं

*सांसद के खिलाफ जारी रहेगी ईडी व सीबीआई की जांच*

कोलकाता 10 जुलाई ,(एजेंसी)। बंगाल के 22 जिलों में से 19 जिलों के 696 बूथों पर पुनर्मतदान भी छिटपुट हिंसा के बीच सम्पन्न हुआ। आज सुबह से ही कई जगहों से हिंसा की खबरें आई और। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने आज तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ चल रही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीबीआई की जांच रोकने से इनकार कर दिया। ईडी बंगाल में हुए स्कूल भर्ती घोटाले की जांच कर रही है।

कलकत्ता हाईकोर्ट ने 18 मई को ईडी को अभिषेक बनर्जी को पूछताछ के लिए बुलाने की इजाजत दी थी। बनर्जी ने इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। आज इस पर सुनवाई पूरी हुई। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय की जांच पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है, जिसके बाद एक बार फिर टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

बंगाल में हुआ यह घोटाला 2014 का है। तब पश्चिम बंगाल स्कूल सर्विस कमीशन ने सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती निकाली। प्रक्रिया 2016 में शुरू हुई थी। उस वक्त पार्थ चटर्जी शिक्षा मंत्री थे। इस मामले में गड़बड़ी की कई शिकायतें कोलकाता हाईकोर्ट में दाखिल हुई थीं।

याचिकाकर्ताओं का आरोप था कि जिन कैंडिडेट के नंबर कम थे उन्हें मेरिट लिस्ट में टॉप पर रखा गया। कुछ कैंडिडेट का मेरिट लिस्ट में नाम न होने पर भी उन्हें नौकरी दे दी गई। ऐसे लोगों को भी नौकरी दी गई, जिन्होंने टेट परीक्षा भी पास नहीं की थी।

बीते कुछ समय पहले अभिषेक बनर्जी ने ईडी कार्यालय में पेश होने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि वह जन संजोग यात्रा में व्यस्त हैं, जिसके चलते वह ईडी कार्यालय नहीं पहुंच पाएंगे।

******************************

 

बॉलीवुड सिंगर कुमार शानू को वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया द्वारा सम्मानित किया गया

10.07.2023  –  एक ही दिन में अट्ठाईस गाने रिकॉर्ड करने वाले विश्व रिकॉर्ड धारक बने प्रसिद्ध बॉलीवुड सिंगर कुमार शानू को मुंबई में पिछले दिनों ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया’ के अध्यक्ष पवन सोलंकी द्वारा सम्मानित किया गया। अब तक यह उपलब्धि किसी अन्य कलाकार से अछूता रहा है।

निर्धारित रिकॉर्डिंग कार्य को एक ही दिन में पूरा करने के लिए उन्होंने 28 बॉलीवुड फिल्मों के गाने रिकॉर्ड किए थे। कुमार सानू ने 1993 से सबसे अधिक गाने रिकॉर्ड करने का कृतिमान स्थापित किया है। कुमार सानू ने हिंदी, असमिया, मराठी, भोजपुरी, नेपाली, मणिपुरी, मलयालम, तमिल, पंजाबी, तेलुगु, अंग्रेजी, उड़िया और उनकी मातृभाषा बंगाली सहित कई अन्य भाषाओं में लगभग 21 हजार गाने गाए हैं।

सम्मानित किए जाने के बाद कुमार सानू ने वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया की मैनेजमेंट टीम के प्रति अपना आभार प्रकट करते हुए कहा कि वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया द्वारा दिया गया पुरस्कार और मान्यता मेरे लिए बहुत प्रेरणादायक है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

**************************

 

हाईकोर्ट ने पंचायत में हिंसा पर बीएसएफ के आईजी से मांगी रिपोर्ट

*उच्च न्यायालय में सांसद अधीर चौधरी की याचिका पर हुई सुनवाई*

कोलकाता 10 जुलाई ,(एजेंसी)। पश्चिम बंगाल में 8 जुलाई को पंचायत चुनाव की वोटिंग के दौरान जमकर हिंसा हुई तो पुनर्मतदान के दिन भी गड़बड़ी व हिंसा की छिटपुट घटनाएं घटी। अभीतक दर्जनों लोग मारे गए हैं घायलों की संख्या लगभग एक हजार है। इस मुद्दे को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने कलकत्ता हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने पीडि़तों को मुआवजा दिए जाने समेत तीन मांगें उठाई हैं। साथ ही ममता सरकार से सवाल किया कि हिंसा क्यों हुई?।

अधीर चौधरी ने मुख्य न्यायाधीश से पंचायत चुनाव की अशांति को लेकर सवाल करते हुए कहा, सुप्रभात मैं मुर्शिदाबाद से हूं। मेरे जिले मुर्शिदाबाद समेत पूरे राज्य में अशांति है। हर दिन मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। हालात ऐसे हैं कि मृतकों के परिजनों को नहीं पता कि शव लाने के लिए कहां जाएं। ऐसे में आज कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बीएसएफ आईजी और राज्य सरकार से पंचायत चुनावों को लेकर राजनीतिक हिंसा पर एक रिपोर्ट सौंपने को कहा।

उच्च न्यायालय ने कहा, राज्य सरकार को घायल लोगों को अच्छी चिकित्सा सेवाएं प्रदान करनी होंगी।आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से दायर मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवज्ञानम की खंडपीठ ने आदेश दिया कि घायलों को सरकारी अस्पतालों में इलाज कराया जाये। जरूरत पडऩे पर इलाज के लिए राज्य के किसी बड़े अस्पताल में ले जाना चाहिए। इसके अलावा, अदालत ने राज्य को मृतक के अंतिम संस्कार में हर संभव सहायता प्रदान करने का आदेश दिया।पोस्ट मार्टम की वीडियोग्राफी का भी आदेश दिया गया है।

घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी जानी चाहिए। रिपोर्ट के बाद ही कोर्ट मुआवजे पर फैसला करेगा। इसके बाद चीफ जस्टिस ने कहा, मुझे अपने केस की एक कॉपी दीजिए। मामले को अनुमति देना. राज्य के महाधिवक्ता को सूचित करें। अधीर ने मुआवजे की मांग करते हुए हाई कोर्ट में मामला दायर किया। चीफ जस्टिस ने सभी पक्षों से जल्द से जल्द जानकारी देने को कहा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि इस मामले की सुनवाई होगी।

**************************

 

प्रियंका की सभा के लिए दिग्विजय होंगे प्रभारी

ग्वालियर,10 जुलाई (एजेंसी)। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव का आगाज करने कांग्रेस की राष्ट्रीय महामंत्री प्रियंका गांधी वाड्रा 21 जुलाई को ग्वालियर आएंगी। वे यहां मेला मैदान पर सभा को संबोधित करेंगी। इसके लिए राज्यसभा सदस्य एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 18 से 21 जुलाई तक ग्वालियर में रहेंगे।

पार्टी के राष्ट्रीय सचिव शिव भाटिया यहां से रवाना होने से पहले मेला मैदान में सभा स्थल का जायजा लेने पहुंचे। पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि सभा स्थल पर बारिश की संभवनाओं को देखते हुए तीन बड़े वाटरप्रूफ डोम लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ग्वालियर के दो ठेकेदारों से बात हो चुकी है।

एक बड़ा डोम आगरा से मंगाया जा रहा है। वीवीआईपी मंच पर प्रियंका गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, जिलाध्यख के अलावा कौन और बैठेगा इस पर मंथन चल रहा है। मुख्य मंच के अलावा दो अन्य मंच भी बनाए जाने पर चर्चा चल रही है।

जिलाध्यक्ष शर्मा ने बताया कि मुख्य मंच के पास ही एक वीआईपी बॉक्स भी बनाया जाएगा। इस बॉक्स में टॉलयेट, वाशरूम और ब्रेकफास्ट की व्यवस्था रहेगी। सभा में पहुंचने वाले श्रोताओं के लिए भी बेहतर व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

*******************************

 

भारत से पानी छोड़े जाने के बाद पाकिस्‍तान में बाढ़ की चेतावनी, बचाव अभियान दल रेड अलर्ट पर

चंडीगढ़ 10 Jully (एजेंसी): पंजाब के सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने तेज बहाव वाले घग्गर दरिया, झम्बो ड्रेन और अन्य बरसाती नालों सहित समाना निर्वाचन क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों का दौरा किया और भारी बारिश से पैदा हुई स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी तरह की अफवाहों पर विश्वास न करें और ना ही घबराएं, बल्कि जरूरत पड़ने पर तुरंत जिला प्रशासन द्वारा स्थापित बाढ़ नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें।

अपने दौरे के दौरान लोगों से बातचीत करते हुए स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने कहा कि पटियाला और घग्गर एवं अन्य नदियों के कैचमेंट एरिया में हो रही भारी बारिश के चलते, मुख्यमंत्री स. भगवंत मान द्वारा जारी आदेशों के मद्देनजर पंजाब सरकार लगातार निगरानी रख रही है और जिलों को पूरी तरह से सतर्क रहने और लोगों की जान-माल की सुरक्षा के लिए लगातार सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं।

इस मौके पर लोगों से प्राप्त फीडबैक के तहत स. जोड़ामाजरा ने जल निकास, लोक निर्माण, मंडी बोर्ड, ग्रामीण विकास एवं पंचायत सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को हिदायत की कि वह मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की जारी चेतावनियों के मद्देनजर अधिक सतर्क रहें और घग्गर सहित अन्य नदियों और नालों के बहाव पर निरंतर निगरानी रखें ताकि बाढ़ जैसी संभावित स्थिति की सूरत में लोगों को तत्काल राहत प्रदान की जा सके।

उन्होंने कहा कि मौजूदा प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए पूरी सरकारी मशीनरी हर संभव प्रयास कर रही है, वहीं मुख्यमंत्री ने भी विशेष गिरदावरी करने के आदेश जारी किए हैं ताकि किसानों के नुकसान की तुरंत भरपाई की जा सके।

स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने घग्गर नदी और झम्बो ड्रेन के साथ-साथ समाना शहर और हलके से गुजरतीं अन्य ड्रेनों का भी जायजा लिया। उन्होंने धरमेड़ी, घिउरा, सूलर, जेपी कलोनी, धनोरी, सस्सा, सस्सी, सस्सा थेह, नवां गांव, मैण, कमालपुर, हरिपुर आदि गांवों का भी दौरा किया और स्थानीय निवासियों से बातचीत कर फीडबैक ली।

लोक संपर्क मंत्री ने लोगों को आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार इस कठिन समय में अपने नागरिकों के साथ खड़ी है। इस मौके पर उनके साथ गुरदेव सिंह टिवाणा, बलकार सिंह गज्जूमाजरा, सुरजीत सिंह फौजी, अमरदीप सिंह सोनू थिंद, मनिंदर सिंह, कमलप्रीत सिंह सरपंच सूलर और अन्य गणमान्य मौजूद थे।

*****************************