Category Archives: news

Pre SIR कार्य में खराब प्रदर्शन वाले BLO पर होगी कार्रवाई

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने की Pre SIR कार्यों की विस्तृत समीक्षा

जिला अंतर्गत सभी सात विधानसभा क्षेत्रों की हुई विस्तृत समीक्षा

मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, कोई योग्य मतदाता न छूटे – जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री

हर घर में स्टीकर लगाने एवं घर-घर सत्यापन कार्य में तेजी लाने के निर्देश

पंचायत भवनों में वर्ष-2003 की मतदाता सूची प्रकाशित करने का निर्देश

रांची,13.05.2026 – जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री ने जिले में चल रहे Pre SIR कार्यों की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्र में खराब प्रदर्शन करने वाले BLO पर कार्रवाई की जाएगी। समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने संबंधित निर्वाची निबंधक पदाधिकारियों को ऐसे सभी BLO को नोटिस जारी करने का आदेश दिया। साथ ही जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि जो शिक्षक, BLO के रूप में कार्यरत हैं और संबंधित निर्वाची निबंधक पदाधिकारी को रिपोर्ट नहीं कर रहे हैं, उनका शहर से स्थानांतरण सुनिश्चित किया जाए।

Pre SIR कार्यों में स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर कार्य से बचने वाले BLO पर भी प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने जिलास्तरीय मेडिकल बोर्ड गठित करने का निर्देश दिया ताकि वास्तविक रूप से अस्वस्थ बीएलओ एवं कार्य से बचने हेतु बीमारी का बहाना बनाने वाले कर्मियों की पहचान की जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन कार्यों में किसी भी प्रकार की अनावश्यक शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी।

सभी सात विधानसभा क्षेत्रों की हुई विस्तृत समीक्षा

समीक्षात्मक बैठक में प्रभारी उपविकास आयुक्त श्री संजय भगत, जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी श्री बिवेक कुमार सुमन एवं जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाची निबंधक पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा 58-तमाड़, 61-सिल्ली, 62-खिजरी, 63-रांची, 64-हटिया, 65-कांके एवं 66-माण्डर विधानसभा क्षेत्रों में प्री-एसआईआर कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने सभी विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची को अद्यतन, शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शेष बचे वोटरों की मैपिंग का कार्य समयबद्ध तरीके से शीघ्र पूरा किया जाए।

मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, कोई योग्य मतदाता न छूटे

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता में किसी प्रकार की त्रुटि स्वीकार्य नहीं होगी। सभी BLO को निर्देश दिया गया कि वे घर-घर जाकर सत्यापन कार्य गंभीरता से करें तथा यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाए। उन्होंने अनुपस्थित, स्थानांतरित एवं मृत मतदाताओं के नामों का नियमानुसार विलोपन करने का निर्देश देते हुए कहा कि मतदाता सूची पूरी तरह अद्यतन और त्रुटिरहित होनी चाहिए।

हर घर में स्टीकर लगाने एवं घर-घर सत्यापन कार्य में तेजी लाने के निर्देश

विधानसभावार NOTIONAL हाउस नंबरिंग कार्य की समीक्षा करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने बचे हुए कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी BLO को हर घर में स्टीकर लगाने तथा घर-घर सत्यापन कार्य को गंभीरता एवं समयबद्ध तरीके से पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप प्रत्येक परिवार तक पहुंच बनाकर मतदाताओं की सही जानकारी दर्ज करना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

पंचायत भवनों में वर्ष-2003 की मतदाता सूची प्रकाशित करने का निर्देश

बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने जिले के सभी पंचायत भवनों में संबंधित बूथों की वर्ष-2003 की मतदाता सूची प्रकाशित करने का निर्देश दिया। इसका उद्देश्य आम लोगों को अपना नाम आसानी से खोजने एवं मैपिंग कार्य में सहयोग प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर सूचियों की उपलब्धता से आम नागरिकों को सुविधा होगी और विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य अधिक प्रभावी ढंग से संपन्न किया जा सकेगा।

Pre SIR कार्य में पारदर्शिता एवं जवाबदेही पर जोर

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने समीक्षा बैठक के दौरान सभी निर्वाची निबंधक पदाधिकारी को निर्देश दिया कि निर्वाचन संबंधी प्रत्येक कार्य पारदर्शिता, जवाबदेही एवं समयबद्धता के साथ पूरा किया जाए।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया लोकतंत्र की आधारशिला है और मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करना प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी निर्वाची निबंधक पदाधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने तथा क्षेत्रीय स्तर पर आ रही समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिये।

*****************************

 

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री से जिला परिषद उपाध्यक्ष एवं सदस्यों ने मुलाकात कर जिला परिषद क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों एवं लोक समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा

उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने ज्ञापन प्राप्त करते हुए सभी बिंदुओं पर गंभीरता से विचार करने एवं संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी करने का आश्वासन दिया

रांची,13.05.2026 – जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री से आज समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपाध्यक्ष एवं जिला परिषद सदस्यों ने मुलाकात कर जिला परिषद क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों एवं लोक समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।

मुलाकात के दौरान जिला परिषद सदस्य प्रखंड नगड़ी, श्रीमती पूनम देवी एवं उपाध्यक्ष जिला परिषद, श्रीमती वीणा चौधरी एवं ग्रामीणों ने उपायुक्त के समक्ष निम्नलिखित प्रमुख मांगों को रखा:

1. रांची-गुमला पथ से टिकरा टोली स्कूल तक पीसीसी सड़क निर्माण: क्षेत्र की connectivity बढ़ाने और छात्र-छात्राओं सहित आम जनमानस को सुगम यातायात उपलब्ध कराने के लिए उक्त सड़क का शीघ्र निर्माण कराया जाए।

2. नगड़ी परियोजना अंतर्गत आँगनबाड़ी केंद्रों का मरम्मत एवं सौन्दर्यकरण: विभिन्न आँगनबाड़ी केंद्र भवनों की दशा खराब होने के कारण बच्चों एवं महिलाओं को परेशानी हो रही है। इन भवनों की तत्काल मरम्मती एवं सौन्दर्यीकरण कराने की मांग की गई।

3. महिला पर्यवेक्षिका की लापरवाही: क्षेत्र भ्रमण के दौरान महिला पर्यवेक्षिका द्वारा लापरवाही बरते जाने की शिकायत की गई। इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया।

4. नगड़ी प्रखंड में मॉडल स्टेडियम का निर्माण: युवाओं को खेलकूद के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने एवं खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगड़ी प्रखंड में एक अत्याधुनिक मॉडल स्टेडियम का निर्माण कराया जाए।

5. पंचायत हाकेदाग, नागेडीह एवं दोवाडू में पीसीसी सड़क निर्माण: उक्त पंचायतों के गाँवों में पीसीसी सड़कों का निर्माण कराकर ग्रामीण क्षेत्रों की सड़क सुविधा को मजबूत किया जाए।

उन्होंने सभी मांगों पर शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने ज्ञापन प्राप्त करते हुए सभी बिंदुओं पर गंभीरता से विचार करने एवं संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी करने का आश्वासन दिया।

जिला परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती वीणा चौधरी, जिला परिषद सदस्य प्रखंड नगड़ी, श्रीमती पूनम देवी, जिला परिषद सदस्य, श्रीमती सरिता देवी एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

********************************

 

मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्योग विकास बोर्ड एवं JSLPS योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त राँची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में बैठक

रांची,13.05.2026 – बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य में लघु एवं कुटीर उद्योगों को प्रोत्साहित कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना, स्वरोजगार के अवसरों का सृजन करना तथा स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों एवं उद्यमियों को मुख्यधारा से जोड़ना था

“मंईयां सम्मान से स्वावलंबन की ओर” अभियान के तहत प्रतिदिन अंडा उत्पादन से संबंधित आंकड़े उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही लाभुकों को अधिकाधिक आजीविका गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष बल दिया गया

बैठक में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति, लाभार्थियों की संख्या में वृद्धि तथा क्षेत्रीय समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए

समीक्षा बैठकों के माध्यम से योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाकर अधिक से अधिक लाभार्थियों तक पहुँच सुनिश्चित की जाएगी:- जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त राँची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त राँची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित ब्लॉक-ए सभागार में मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं एवं झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) से संबंधित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में प्रभारी विकास आयुक्त राँची, श्री संजय भगत, प्रभारी DPM JSLPS राँची, श्री अभिषेक चाँद, JSLPS के विभिन्न डोमेन प्रबंधक, जिले के 18 प्रखंडों के BPMs तथा मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति, चुनौतियों एवं आगामी रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य में लघु एवं कुटीर उद्योगों को प्रोत्साहित कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना, स्वरोजगार के अवसरों का सृजन करना तथा स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों एवं उद्यमियों को मुख्यधारा से जोड़ना था।

बैठक के प्रमुख बिंदु:

मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड की विभिन्न योजनाओं जैसे SFURTI योजना, कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम, विपणन सहायता, तकनीकी हस्तक्षेप एवं वित्तीय सहायता योजनाओं की समीक्षा की गई।

राज्यभर में लघु उद्यमों की स्थापना, क्लस्टर विकास, हस्तशिल्प संवर्धन तथा महिला स्वयं सहायता समूहों को योजनाओं से जोड़ने के प्रयासों की प्रगति पर चर्चा हुई।

JSLPS एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के अंतर्गत महिलाओं एवं वंचित वर्गों के सशक्तिकरण, SHGs की क्षमता निर्माण एवं उद्यमिता विकास पर विशेष जोर दिया गया।

JSLPS डोमेनवार समीक्षा के दौरान दिए गए प्रमुख निर्देश:

1. SMIB (Social Mobilisation and Institution Building):

फूलो-झानो आशीर्वाद योजना के लाभुकों से संबंधित अद्यतन डेटा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। विशेष रूप से यह जानकारी मांगी गई कि कितने लाभुक योजना से बाहर हुए हैं तथा उन्हें पुनः योजना से जोड़ने हेतु क्या कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही SHGs की प्रभावी मैपिंग सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।

2. मंईयां सम्मान योजना:

“मंईयां सम्मान से स्वावलंबन की ओर” अभियान के तहत प्रतिदिन अंडा उत्पादन से संबंधित आंकड़े उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही लाभुकों को अधिकाधिक आजीविका गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष बल दिया गया।

3. FPO (Farmer Producer Organization):

उपायुक्त महोदय द्वारा FPO के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित करने की इच्छा व्यक्त की गई। इसके लिए पदाधिकारियों की सूची, उनकी भूमिकाओं एवं FPO द्वारा संचालित व्यवसायिक गतिविधियों पर प्रस्तुति तैयार करने का निर्देश दिया गया।

4. प्रशिक्षण एवं प्रचार-प्रसार:

प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं अन्य गतिविधियों से संबंधित प्रेस विज्ञप्तियों को नियमित रूप से साझा एवं प्रकाशित करने का निर्देश दिया गया, ताकि आमजन JSLPS के कार्यों से अवगत हो सकें।

5. Financial Inclusion (वित्तीय समावेशन):

10 मुद्रा लोन लाभुकों की पहचान कर उद्यमिता प्रोत्साहन हेतु उपायुक्त महोदय के साथ बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही साइबर फ्रॉड की निगरानी एवं क्लेम सेटलमेंट सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया।

6. Non-Farm गतिविधियाँ:

DC Office B Block एवं सदर अस्पताल परिसर में “दीदी आजीविका कैफे” खोलने हेतु संभावित स्थानों का सत्यापन करने का निर्देश दिया गया।

7. Self Enumeration एवं Pre-SIR:

संबंधित प्रतिवेदन तैयार करने एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

बैठक में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति, लाभार्थियों की संख्या में वृद्धि तथा क्षेत्रीय समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस बैठक उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि,“समीक्षा बैठकों के माध्यम से योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाकर अधिक से अधिक लाभार्थियों तक पहुँच सुनिश्चित की जाएगी। JSLPS के साथ बेहतर समन्वय से ग्रामीण आजीविका में सकारात्मक एवं व्यापक बदलाव आएगा।”

बैठक में सभी योजनाओं की मासिक प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया तथा आगामी तीन माह बाद लक्ष्यों एवं उपलब्धियों की समीक्षा की जाएगी।

*******************************

 

Ranchi DC श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में कोषागार से संबंधित बैठक

फंड ट्रांसफर में बरतें पूरी सतर्कता- जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री

भुगतान प्रक्रिया के दौरान लाभुकों एवं संबंधित खातों की जानकारी का बहुस्तरीय सत्यापन सुनिश्चित करने का निर्देश

किसी भी संदिग्ध वित्तीय गतिविधि की सूचना तत्काल वरीय अधिकारियों को देने का निर्देश

रांची,13.05.2026 – जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में  13.05.2026 को समाहरणालय स्थित सभागार में कोषागार से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी। बैठक में कोषागार कार्यों की पारदर्शिता, भुगतान प्रक्रिया की शुद्धता एवं वित्तीय अनुशासन को लेकर विस्तार से समीक्षा की गयी।

बैठक में परियोजना निदेशक आईटीडीए-सह-प्रभारी उपविकास आयुक्त, रांची श्री संजय भगत, निदेशक डीआरडीए श्री सुदर्शन मुर्मू, जिला कोषागार पदाधिकारी श्रीमती सारिका भगत, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री राजेश कुमार साहू, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी श्री राजेश कुमार मिश्रा सहित अन्य कोषागार पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक के दौरान जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी परिस्थिति में बिना अकाउंट डिटेल का पूर्ण सत्यापन किये भुगतान नहीं किया जाए। सभी विभाग भुगतान प्रक्रिया के दौरान लाभुकों एवं संबंधित खातों की जानकारी का बहुस्तरीय सत्यापन सुनिश्चित करें।

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि सरकारी राशि उपयोग में किसी प्रकार की लापरवाही अथवा त्रुटि स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि फंड ट्रांसफर के प्रत्येक चरण में निर्धारित प्रक्रियाओं का कड़ाई से अनुपालन करें तथा भुगतान से पूर्व सभी आवश्यक दस्तावेजों एवं बैंक विवरणों का मिलान अनिवार्य रूप से करें।

बैठक में कोषागार प्रणाली को और अधिक पारदर्शी, सुरक्षित एवं जवाबदेह बनाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गयी। जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग, आंतरिक जांच व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा किसी भी संदिग्ध वित्तीय गतिविधि की सूचना तत्काल वरीय अधिकारियों को देने का निर्देश दिया।

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने चेतावनी देते कहा कि सरकारी धन के दुरुपयोग के मामलों में जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

**************************

 

अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार का राँची पुलिस ने किया खुलासा

6 लोगों को किया गिरफ्तार

राँची,13.05.2026  –  हिंदपीढ़ी इलाके में चल रहे अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार का राँची पुलिस ने खुलासा किया है। मंगलवार को खेत मोहल्ला स्थित बच्चा कब्रिस्तान के पास पुलिस ने छापेमारी की।

इस दौरान, 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से ब्राउन शुगर, गांजा, नकदी, मोबाइल फोन और नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए हैं।

पुलिस टीम जैसे ही बच्चा कब्रिस्तान इलाके में पहुंची, वहां मौजूद लोग भागने लगे। जवानों ने पीछा कर पांच लोगों को पकड़ लिया। पूछताछ और निशानदेही पर एक महिला के घर में भी छापा मारा गया, जहां से भारी मात्रा में गांजा, नकदी और अन्य सामान बरामद हुआ है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 6.8 ग्राम ब्राउन शुगर, 300 ग्राम से अधिक गांजा, तीन मोबाइल फोन और नकदी बरामद की। वहीं, शहनाज खातून के घर से 8 लाख 74 हजार 200 रुपए नकद, गांजा, इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, TAZOWIN इंजेक्शन और Nitrosun टैबलेट भी जब्त किए गए।

***********************

 

देर रात बाइक पर सवार होकर आए तीन अपराधियों ने जीवन ज्योति नामक यात्री बस पर अचानक फायरिंग की

पुलिस ने साहस का परिचय देते हुए घेराबंदी कर, एक को धर दबोचा 

राँची, 13.05.2026 – अरगोड़ा चौक के पास मंगलवार की देर रात बाइक पर सवार होकर आए तीन अपराधियों ने जीवन ज्योति नामक यात्री बस पर अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दीं।गनीमत यह रही कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है।

अरगोड़ा थाना की पीसीआर और पेट्रोलिंग पार्टी मौजूद थी। गोलीबारी की आवाज सुनते ही पुलिस टीम तुरंत हरकत में आई और अपराधियों का पीछा करना शुरू किया। पुलिस ने साहस का परिचय देते हुए घेराबंदी कर एक अपराधी को मौके से ही धर दबोचा, हालांकि, अंधेरे और भीड़ का फायदा उठाकर उसके दो अन्य साथी फरार होने में सफल रहे।

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि फरार अपराधियों के ठिकाने और इस हमले के पीछे के मकसद का पता लगाया जा सके।

***************************

 

श्री अमित शाह ने नई दिल्ली में एक महत्वपूर्ण उच्च-स्तरीय बैठक में देश में संभावित बाढ़ और हीट वेव से निपटने की तैयारियों की व्यापक समीक्षा की

नई दिल्ली – केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में एक महत्वपूर्ण उच्च-स्तरीय बैठक में देश में संभावित बाढ़ और Heat Wave से निपटने की तैयारियों की व्यापक समीक्षा की।

बैठक को संबोधित करते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के सहयोग से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में 30 जोखिम भरी झीलों के लिए पूर्व चेतावनी प्रणाली विकसित करने की योजना में कम से कम 60 झीलों को शामिल किया जाए। श्री शाह ने यह भी कहा कि केन्द्र और राज्यों के स्तर पर बाढ़ के पूर्वानुमानों की एक समेकित व्यवस्था होनी चाहिए।

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि देश के हर राज्य में बाढ़ संकट प्रबंधन टीमों (FCMT) का गठन कर इसे सक्रिय करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आपदाओं पर जारी NDMA के दिशानिर्देशों के माध्यम से बेहतर जागरूकता और ‘Whole of Government’ दृष्टिकोण विकसित हुआ है, लेकिन राज्य, जिला और नगरपालिका स्तर पर इन दिशानिर्देशों के पालन की समीक्षा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि NDMA को अध्ययन करना चाहिए कि जंगलों में लगने वाली आग, Heat Wave और बाढ़ से निपटने के लिए गृह मंत्रालय के निर्देशों और NDMA के दिशानिर्देशों का कितने राज्य पालन कर रहे हैं।

गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हमें Zero Casualty Disaster Management के दृष्टिकोण को अमल में लाने पर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि जल संचय और चेक डैम्स की परियोजनाओं से जल संरक्षण और जलस्तर में सुधार की और अधिक संभावनाओं को तलाशा जाए। हमारा उद्देश्य होना चाहिए कि Heat Wave से कृषि क्षेत्र को न्यूनतम नुकसान हो, साथ ही नदियों पर चेक डैम्स बना कर जल संरक्षण किया जाए। उन्होंने कहा कि CAMPA Fund का इस्तेमाल पर्यावरण संतुलन के लिए किए जा रहे प्रयासों को बहुआयामी (Multi-dimensional) बनाने के लिए किया जाना चाहिए।

श्री अमित शाह ने कहा कि एक ऐसा मास्टर प्लान बनाया जाना चाहिए जिससे जलवायु परिवर्तन की समस्या के कारण मौसम में आ रहे बदलावों और उनकी वजह से बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों से Whole of Gvernment तथा Whole of Society दृष्टिकोण अपना कर निपटा जा सके। उन्होंने बैठक में शामिल हुए मंत्रालयों/विभागों के अधिकारियों से कहा कि वे अब नए-नए ऐप या पोर्टल बनाने के बजाय मौजूद ऐप और पोर्टल को consolidate कर बेहतर बनाने पर ध्यान दें। उन्होंने कहा की मौसम संबंधी पूर्वानुमानों और चेतावनियों का व्यापक और प्रभावी प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए।

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि आगामी मॉनसून को लेकर हमारे अनुमान और और मॉनसून में होने वाली Casualty एवं हमारे पूर्वानुमान और कृषि क्षेत्र को होने वाले नुकसान का अध्ययन कर इसमें और सुधार करने की दिशा में प्रयास किया जाना चाहिए।

श्री अमित शाह ने बैठक में शामिल हुए मंत्रालयों/विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों और उनके बीच के समन्वय की तारीफ की। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि मौसम संबंधी हमारी योजनाएं धरातल तक पहुँचें।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने बाढ़ एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं के प्रभाव को कम करने हेतु तैयारियों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। प्रत्येक वर्ष केन्द्रीय गृह मंत्री द्वारा बाढ़ पूर्व तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की जाती है तथा उनके निर्देशों के अनुरूप अनेक महत्वपूर्ण पहलें की गई हैं। इनमें भारतीय मौसम विभाग (IMD) और केन्द्रीय जल आयोग (CWC) द्वारा वर्षा एवं बाढ़ पूर्वानुमान की अग्रिम अवधि को 3 दिनों से बढ़ाकर 7 दिन करना तथा हीट वेव पूर्वानुमान के मानकों में सुधार शामिल हैं।

बैठक में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल, केन्द्रीय गृह सचिव, विभिन्न मंत्रलायें के सचिव एवं वरिष्ठ अधिकारी, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के सदस्य एवं विभागाध्यक्ष, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) तथा भारतीय मौसम विभाग (IMD) के महानिदेशक, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) एवं केंद्रीय जल आयोग (CWC) के अध्यक्ष सहित राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग केंद्र (NRSC) और अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

***************************

 

प्रधानमंत्री ने जन सुरक्षा योजनाओं के 11 वर्ष पूरे होने पर इनके प्रभाव को रेखांकित किया

नई दिल्ली – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज 11 वर्ष पूर्व एनडीए सरकार द्वारा शुरू की गई प्रमुख सामाजिक सुरक्षा और पेंशन योजनाओं के प्रभाव को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि ये पहल भारत के नागरिकों के लिए गरिमा, आश्वासन और वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

प्रधानमंत्री ने रेखांकित किया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना ने जमीनी स्तर पर लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए हैं और देश के सामाजिक सुरक्षा ढांचे को अभूतपूर्व मजबूती प्रदान की है।

अटल पेंशन योजना के लाभों पर प्रकाश डालते हुए, प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि इस योजना ने अनेक लोगों को अपनी वृद्धावस्था में अधिक सुरक्षित जीवन जीने में सक्षम बनाया है। उन्होंने आगे कहा कि यह योजना सामाजिक सुरक्षा को सुलभ और समावेशी बनाने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

प्रधानमंत्री ने अटल पेंशन योजना के तहत महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और उन्हें मिल रहे लाभों पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने इस योजना की सफलता में ‘नारी शक्ति’ के योगदान को विशेष रूप से रेखांकित किया।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने एक्स पर अपने विचार साझा करते हुए हैशटैग #11YearsofJanSurakshaSchemes का उपयोग किया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा;

“आज से 11 वर्ष पूर्व, एनडीए सरकार द्वारा प्रमुख सामाजिक सुरक्षा और पेंशन योजनाओं की शुरुआत की गई थी। ये योजनाएं भारत के जन-जन के जीवन में गरिमा, सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित करने के हमारे संकल्प को प्रतिबिंबित करती हैं। यह थ्रेड इस बात पर प्रकाश डालता है कि कैसे पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना और पीएम सुरक्षा बीमा योजना ने जमीनी स्तर पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

#11YearsofJanSurakshaSchemes”

“अटल पेंशन योजना कई लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुई है, जिससे वे अपनी वृद्धावस्था में अधिक सुरक्षित जीवन जीने में सक्षम हुए हैं। यह योजना सामाजिक सुरक्षा को सुलभ और समावेशी बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह देखना विशेष रूप से सुखद है कि हमारी नारी शक्ति इस योजना से लाभान्वित हो रही है।

#11YearsofJanSurakshaSchemes”

*************************

**

रक्षा मंत्री ने संयुक्त कमांडरों के सम्मेलन में कहा, ऑपरेशन सिंदूर ने अल्‍पकालिक, गहरे मार करने वाले, उच्च तीव्रता और बेहद प्रभावकारी भारत के सामूहिक संकल्प और नई सैन्य रणनीति प्रदर्शित की

नई दिल्ली – रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर राष्ट्रीय हितों की रक्षा में भारतीय रक्षा बलों की त्वरित, सटीक और संयुक्त कार्रवाई का प्रमाण है। उन्होंने तीनों सेनाओं के कमांडरों से इस अभियान से प्राप्‍त अनुभव तथा मौजूदा वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य के अनुरूप भविष्य के युद्ध के लिए मुस्‍तैद रहने का आह्वान किया। राजस्थान के जयपुर में आज संयुक्त कमांडरों के द्वितीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए, रक्षा मंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर को अल्पकालिक, गहरे मार करने वाले, उच्च-तीव्रता और बेहद प्रभावकारी सैन्‍य अभियान बताया। उन्‍होंने कहा कि इसने शत्रु को आत्मसमर्पण के लिए मजबूर करने की भारत की क्षमता प्रदर्शित की। उन्होंने कहा कि यह अभियान भारत की बढ़ती क्षमताओं का प्रदर्शन और देश के सामूहिक संकल्प और नई सैन्य रणनीति का प्रतीक है।

रक्षा मंत्री ने तेजी से बदल रहे भू-राजनीतिक सुरक्षा परिदृश्य में देश की रक्षा के लिए तैयार रहने में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, स्वायत्त प्रणालियों, डेटा एनालिटिक्स और सुरक्षित संचार नेटवर्क क्षमताओं को सुदृढ बनाने की आवश्यकता रेखांकित की। उन्होंने जोर देकर कहा कि भविष्य के संघर्ष हाइब्रिड खतरों, सूचना प्रभुत्व और साइबर, अंतरिक्ष, विद्युत चुम्बकीय और संज्ञानात्मक डोमेन में एक साथ होंगे। उभरती प्रौद्योगिकियों के परिवर्तनकारी प्रभाव का उल्‍लेख करते हुए रक्षा मंत्री ने संघर्ष के सभी क्षेत्रों में एकीकृत राष्ट्रीय तैयारी सुनिश्चित करने के महत्व पर जोर दिया।

श्री राजनाथ सिंह ने थल, वायु और नौसेना सहित तीनों सेनाओं के संयुक्त रूख, एकीकरण और तकनीक तथा प्रौद्योगिकी अपनाने में प्रगति की सराहना की। उन्होंने कहा कि वैश्विक रक्षा क्षेत्र में व्यापक परिवर्तनों में संयुक्त रूख महत्वपूर्ण आयाम है। उन्होंने कहा कि भविष्य के युद्ध केवल हथियारों द्वारा नहीं जीते बल्कि नवीन सोच और बेहतर तालमेल से जीते जाएंगे।

रक्षा मंत्री ने सैन्‍य कमांडरों से देश के शत्रुओं के लिए अप्रत्याशित बने रहने और किसी भी स्थिति में रणनीतिक बढ़त हासिल करने के लिए हैरत में डालने का तत्व विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने कमांडरों से शत्रु के भी ऐसे आश्चर्य में डालने के तत्व के प्रति सतर्क रहने और हमेशा उनसे दो कदम आगे रहने को कहा।

श्री राजनाथ सिंह ने अत्याधुनिक हथियारों और उन्‍नत प्रण‍ालियों के माध्यम से रक्षा बलों की क्षमता बढ़ाने की प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि विशिष्ट क्षेत्रों में अनुसंधान पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।

रक्षा मंत्री ने सम्मेलन के दौरान ऑपरेशन सिंदूर पर एक डॉक्‍योमेंट्री फिल्‍म (वृत्तचित्र) भी जारी की। यह फिल्म सैन्‍य परिचालन तैयारियों और निर्णायक राष्ट्रीय युद्धक क्षमताओं में राष्ट्र और रक्षा बलों की प्रतिबद्धता की दृढता से पुष्टि करती है। उन्होंने विजन 2047 के हिंदी संस्करण और भविष्य के बहुक्षेत्रीय अभियानों में सशस्त्र बलों में सैद्धांतिक स्पष्टता, अंतरसंचालनीयता और एकीकृत संचार मजबूत करने के उद्देश्‍य से एकीकृत संचार प्रणाली के संयुक्त सिद्धांत भी जारी किए।

(मिलिट्री केपेबिलिटी इन न्‍यू डोमेन्‍स) नए क्षेत्रों में सैन्य क्षमता विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में रक्षा मंत्रालय और भारतीय रक्षा बलों के शीर्ष नेतृत्व उभरती सुरक्षा चुनौतियों और भविष्य की तैयारी पर विचार-विमर्श करने के लिए एकत्रित हुए। इसमें भविष्य के युद्ध, बहुक्षेत्रीय अभियान, तकनीकी उन्‍नयन और संयुक्त क्षमता विकास पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। सम्मेलन में संज्ञानात्मक युद्ध, उभरते क्वांटम और एआई-सक्षम खतरों के विरूद्ध साइबर अनुकूलता, उभरते क्षेत्रों में सैन्य क्षमता विकास, स्वदेशी नवाचार और कृत्रिम बुद्धिमत्‍ता-सक्षम युद्ध अवधारणाओं पर व्यापक चर्चा हुई।

सम्मेलन में खुफिया तालमेल, परिचालन योजना और सूचना प्रबंधन के लिए विकसित उन्नत प्रणाली भी प्रदर्शित किए गए, जो संयुक्त परिचालन संरचनाओं में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों के बढ़ते एकीकरण दिखाते हैं। यह विमर्श भारत के सैन्य क्षेत्र में भविष्य के समुन्‍नत बदलाव और संयुक्‍त परिचालन तैयारियों को आकार देने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

कार्यक्रम में प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान, नौसेना अध्‍यक्ष एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी, सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी, वायु सेना अध्‍यक्ष एयर चीफ मार्शल ए.पी सिंह, रक्षा सचिव श्री राजेश कुमार सिंह, रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग सचिव और डीआरडीओ अध्यक्ष डॉ. समीर वी कामत, रक्षा उत्पादन सचिव श्री संजीव कुमार, पूर्व सैनिक कल्याण विभाग सचिव श्रीमती सुकृति लिखी, रक्षा वित्त सचिव श्री विश्वजीत सहाय और अन्य वरिष्ठ नागरिक और सैन्य अधिकारियों ने भाग लिया।

**************************

 

61वीं अंतर्राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी – ला बिएननेल डि वेनेज़िया 2026 में भारत का पवेलियन

नई दिल्ली – ला बिएननेल डि वेनेज़िया की 61वीं अंतर्राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में आज पैवेलियन ऑफ इंडिया का उद्घाटन कर इसे आम जनता के लिए खोल दिया गया। इस अवसर पर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत, ला बिएननेल डि वेनेज़िया के अध्यक्ष श्री पिएत्रांगेलो बुटाफुओको, संस्कृति मंत्रालय के सचिव श्री विवेक अग्रवाल और इटली में भारत की राजदूत महामहिम वाणी राव गरिमामयी रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर श्रीमती नीता एम. अंबानी, श्रीमती ईशा अंबानी और श्री सुनील कांत मुंजाल भी उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह के दौरान डॉ. अमीन जाफर, महामहिम वाणी राव, श्री विवेक अग्रवाल और श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपने विचार साझा किए।

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री, श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपने संबोधन में कहा:

“जियोग्राफ़ीज ऑफ डिस्टेंस: रिमेम्बरिंग होम एक ऐसे समकालीन भारत को प्रस्तुत करता है जो अपनी जड़ों से भी जुड़ा है और भविष्योन्मुखी भी है। जैसे-जैसे हमारा राष्ट्र प्रगति कर रहा हैयह पवेलियन हमारी सांस्कृतिक स्मृति की शक्ति और भारत को विश्व से जोड़ने वाली कलात्मक अभिव्यक्ति की सामर्थ्य को दर्शाता है।

संस्कृति मंत्रालय के सचिव श्री विवेक अग्रवाल ने कहा:

यह प्रदर्शनी उन कलाकारों को एक मंच पर लाती है जिनकी कलाकृतियाँ स्मृतियोंसंसाधनों और परिवर्तन के विषयों से गहराई से जुड़ी हैं। उनका कार्य उभरते हुए भारत की वास्तविकताओं को प्रतिबिंबित करता है और साथ ही अपनेपन व पहचान जैसे विषयों पर वैश्विक संवाद में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।”

प्रदर्शनी के क्यूरेटर, डॉ. अमीन जाफर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा:

इन माइनर कीज के प्रत्युत्तर मेंयह प्रदर्शनी घर को एक निश्चित स्थान के बजाय एक भावनात्मक और भौतिक स्थिति के रूप में तलाशती है। नाजुकप्राकृतिक सामग्रियों और अत्यंत व्यक्तिगत आख्यानों के माध्यम सेकलाकार इस बात पर विचार करते हैं कि किस प्रकार स्मृतिप्रवास और परिवर्तन हमारे अपनेपन के बोध को आकार देते हैं।”

पैविलियन ऑफ इंडिया ‘जियोग्राफ़ीज़ ऑफ डिस्टेंस: रिमेम्बरिंग होम’ को प्रस्तुत कर रहा है, जिसका क्यूरेशन डॉ. अमीन जाफर द्वारा किया गया है। इसे संस्कृति मंत्रालय द्वारा नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (एनएमएसीसी) और सेरेन्डिपिटी आर्ट्स के साथ साझेदारी में प्रस्तुत किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी में अलवर बालसुब्रमण्यम (बाला)रंजनी शेट्टारसुमाक्षी सिंहस्कार्मा सोनम ताशी और असीम वक्फ की कलाकृतियाँ प्रदर्शित की गई हैं। यह प्रदर्शनी भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं में निहित समकालीन कलात्मक पद्धतियों के माध्यम से स्मृति, प्रवास, भौतिकता और अपनेपन के विचारों की खोज करती है।

प्रदर्शनी के मुख्य आकर्षण

नॉट जस्ट फॉर अस – अलवर बालसुब्रमण्यम (बाला)

ग्रामीण तमिलनाडु की मिट्टी और चिकनी मिट्टी से निर्मित ये मूर्तिकला पैनल स्मृति, पर्यावरणीय परिवर्तन और समय के प्रवाह का सूक्ष्म चित्रण करते हैं।

अंडर द सेम स्काई – रंजनी शेट्टार

फूलों और प्राकृतिक विकास से प्रेरित ये शून्य में स्थापित शिल्प-कृतियाँ एक ऐसा तल्लीन कर देने वाला परिवेश रचती हैं, जो प्रकृति, शिल्प और भावनात्मक जुड़ाव को को दर्शाता है।

परमानेंट एड्रेस – सुमाक्षी सिंह

सुमाक्षी सिंह ने नई दिल्ली में अपने ढहाए गए पुश्तैनी घर को धागों की कढ़ाई के जरिए उसके वास्तविक आकार में फिर से जीवंत किया है। यह कलाकृति स्मृतियों, घरेलू परिवेश और अपनों की कमी को बड़े ही मार्मिक ढंग से दर्शाती है।

एकोज ऑफ होम – स्कार्मा सोनम ताशी

पेपियर-मैशे और लद्दाखी वास्तुकला के संदर्भों का उपयोग करते हुए, यह इंस्टॉलेशन इकोलॉजी, स्थिरता और सांस्कृतिक निरंतरता का गहन विश्लेषण करता है।

चाल– असीम वक्फ

शहरी मचानों से प्रेरित बाँस का यह विशालकाय इंस्टॉलेशन, समकालीन भारतीय शहरों में निरंतर होने वाले बदलावों, नवीनीकरण और परिवर्तन के विचारों को प्रतिबिंबित करता है।

परफॉर्मेंस प्रोग्राम

सेरेंडिपिटी आर्ट्स द्वारा क्यूरेट किया गया एक विशेष प्रदर्शन कार्यक्रम मई से नवंबर 2026 तक पूरे वेनिस में इस प्रदर्शनी के साथ आयोजित किया जाएगा। इसमें भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं और बिनाले के मुख्य विषय ‘इन माइनर कीज़’ से प्रेरित विभिन्न विधाओं प्रस्तुतियाँ शामिल होंगी।

सहयोग:

जियोग्राफिस ऑफ डिस्टेंस: रिमेम्बरिंग होम

कमिश्नर: संस्कृति मंत्रालय

क्यूरेटर: डॉ. अमीन जाफ़र

आयोजक भागीदार: नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर एंड सेरेंडिपिटी आर्ट्स

प्रदर्शनीकर्ता: अलवर सुब्रमण्यम (बाला), सुमाक्षी सिंह, रंजनी शेट्टार, असीम वक्फ और स्कार्मा सोनम ताशी

स्थान: आर्सेनाले

**********************************

 

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री के निदेशानुसार तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

अनुमंडल पदाधिकारी, रांची सदर श्री कुमार रजत ने की बैठक

तेल कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया रांची में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य

सभी कंपनियों को सतत मॉनिटरिंग एवं समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश

रांची,12.05.2026 – जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री के निदेशानुसार आज दिनांक 12.05.2026 अनुमंडल पदाधिकारी, रांची सदर श्री कुमार रजत ने विभिन्न तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी श्रीमती मोनी कुमारी एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री राम कुमार पांडेय भी उपस्थित थे।

बैठक के दौरान नामकुम एवं पिठोरिया क्षेत्र के कुछ पेट्रोल पंपों पर तेल की कमी को लेकर विभिन्न माध्यमों से प्रसारित हो रही अपुष्ट खबरों की समीक्षा की गई। अनुमंडल पदाधिकारी श्री कुमार रजत ने तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों से वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की। इस पर प्रतिनिधियों ने स्पष्ट रूप से बताया कि जिले में पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है तथा आपूर्ति व्यवस्था में किसी प्रकार की कोई बाधा नहीं है।

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी श्री कुमार रजत ने कहा कि आमजन को किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि लॉजिस्टिक एवं परिवहन से संबंधित किसी भी समस्या का त्वरित समाधान अपने स्तर से सुनिश्चित करें, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने सभी कंपनियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा आपूर्ति श्रृंखला को सुचारु बनाए रखने का निर्देश दिया।

अनुमंडल पदाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि सभी तेल कंपनियां अपने-अपने रिटेल आउटलेट्स की लगातार मॉनिटरिंग करें तथा किसी भी स्थान पर अनावश्यक भीड़, जमाखोरी अथवा आपूर्ति बाधित होने जैसी स्थिति उत्पन्न न होने दें।

प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि जिले में पेट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न देंऔर आवश्यकता अनुसार ही ईंधन की खरीदारी करें।

******************************

 

रांची जिला के विभिन्न प्रखण्ड एवं अंचल में जनता दरबार का आयोजन

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार जनता दरबार का आयोजन

जनता दरबार में सैकड़ों आवेदनों का निष्पादन, प्रमाण पत्रों का ऑन-द-स्पॉट वितरण

रांची,12.05.2026 – nजिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार की भांति आज भी जिले के सभी प्रखण्ड एवं अंचलों में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों एवं आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन करते हुए विभिन्न प्रकार के प्रमाण-पत्र एवं राजस्व संबंधी मामलों का निपटारा किया गया। जिला प्रशासन की इस जनोन्मुखी पहल से लोगों में संतोष एवं विश्वास का वातावरण देखने को मिला।

सोनाहातु अंचल कार्यालय में आयोजित जनता दरबार के दौरान ग्राम जामुदाग निवासी आवेदिका सुनीता देवी एवं ग्राम दानाडीह निवासी प्रकाश साहू को पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र निर्गत किया गया। वहीं मांडर अंचल में आयोजित जनता दरबार में आवेदिका अनीता बाड़ा (ग्राम कटचाचो) एवं गुलजहां खातून (ग्राम करगे) को आय प्रमाण-पत्र तथा साहिल उरांव (ग्राम टांगर बसली) को जाति प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।

इसी क्रम में मांडर अंचल के नवाटांड़ मौजा निवासी अमीना खातुन के म्युटेशन आवेदन से संबंधित मामले में शुद्धि पत्र प्रदान कर त्वरित कार्रवाई की गई। जनता दरबार में आए आवेदनों पर त्वरित एवं पारदर्शी निष्पादन जिला प्रशासन की संवेदनशील कार्यशैली को दर्शाता है।

जिले के विभिन्न अंचलों में प्राप्त एवं निष्पादित आवेदनों का विवरण इस प्रकार रहा :-

खलारी अंचल में कुल 68 आवेदनों का निष्पादन किया गया, जिनमें आवासीय, जाति, आय, पारिवारिक सदस्यता एवं अन्य आवेदन शामिल रहे।

मांडर अंचल में कुल 87 मामलों का निष्पादन हुआ, जिसमें सर्वाधिक आय एवं आवासीय प्रमाण पत्र निर्गत किए गए।

चान्हो अंचल में 132 आवेदनों का निष्पादन करते हुए आय, जाति, आवासीय प्रमाण पत्र, शुद्धि पत्र से संबंधित मामलों का समाधान किया गया।

नामकुम अंचल में कुल 97 मामलों का निष्पादन हुआ, जिसमें दाखिल-खारिज, अनुमति वाद एवं विभिन्न प्रमाण पत्रों से संबंधित आवेदन शामिल रहे।

सिल्ली अंचल में 77 आवेदनों का निष्पादन करते हुए आय, जाति, आवासीय, पारिवारिक एवं दाखिल-खारिज मामलों का समाधान किया गया।

राहे अंचल में कुल 71 मामलों का निष्पादन किया गया, जिनमें आय, जाति, आवासीय एवं पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र प्रमुख रहे।

बुंडू अंचल में 37 आवेदनों का निष्पादन किया गया।

अरगोड़ा अंचल में कुल 100 आवेदनों का निष्पादन हुआ, जिसमें वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन, आय, स्थानीय, जाति प्रमाण पत्र एवं दाखिल-खारिज से संबंधित मामलों का समाधान किया गया।

ईटकी अंचल में कुल 75 आवेदनों का निष्पादन करते हुए जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, केसीसी प्रमाण पत्र, पेंशन एवं अन्य मामलों का निपटारा किया गया।

जनता दरबार के माध्यम से जिला प्रशासन ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के नागरिकों तक प्रशासनिक सेवाओं को सरल, सुलभ एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने का कार्य निरंतर कर रहा है। जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सके।

****************************

 

प्रधानमंत्री ने गुजरात के वडोदरा में सरदारधाम छात्रावास के उद्घाटन समारोह में अपने संबोधन की झलकियाँ साझा कीं

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने में सामूहिक प्रयास और साझा जिम्मेदारी की शक्ति को रेखांकित किया

नई दिल्ली – प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज वडोदरा में सरदारधाम छात्रावास के उद्घाटन समारोह में अपने संबोधन की झलकियाँ साझा कीं। उन्होंने राष्ट्र की समग्र प्रगति को आगे बढ़ाने में सरकार, समाज और 140 करोड़ नागरिकों के सामूहिक प्रयास की शक्ति को रेखांकित किया।

एक्‍स पर सिलसिलेवार किए गए पोस्ट ‍में श्री मोदी ने कहा:

“वडोदरा में सरदारधाम छात्रावास का उद्घाटन कर अत्यंत संतोष और गर्व की अनुभूति हुई है।”

“बड़े बदलाव और बेहतर परिणाम के लिए समाज और सरकार का साथ मिलकर काम करना बहुत जरूरी है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति इसका एक बड़ा उदाहरण है।”

“हमारे बेटे-बेटियों के लिए सभी क्षेत्रों में संभावनाओं के नए-नए द्वार खुलें, ये सरकार के साथ-साथ समाज की भी जिम्मेदारी है। मुझे खुशी है कि सरदारधाम इस दायित्व को पूरी निष्ठा से निभा रहा है।”

“गुजरात के साथ ही पूरा देश ग्लोबल सप्लाई चेन का बड़ा केंद्र बने, इस दिशा में हम लगातार काम कर रहे हैं। आने वाले समय में वडोदरा की भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका होने वाली है।”

“140 करोड़ लोग एक कदम आगे बढ़ते हैं, तो देश भी 140 करोड़ कदम आगे बढ़ता है। इसलिए वैश्विक संकट के मौजूदा दौर में देशवासियों से मेरे कुछ विशेष आग्रह…”

**********************

राष्ट्रमंडल खेल से पहले भारतीय खेल प्राधिकरण और मायभारत ने राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान शुरू किए हैं

राष्ट्रमंडल खेल अभियानों में शामिल होने के लिए देश भर के युवा आमंत्रित किए गए

ये तीनों पहल नि:शुल्क हैं और इनका उद्देश्य, विशेषकर युवाओं के बीच सार्वजनिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना है

गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेल (सीडब्ल्यूजी) 2030 की तैयारियों के मद्देनजर, भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) ने मायभारत के सहयोग से तीन राष्ट्रव्यापी जागरूकता पहल शुरू की हैं।

इन पहलों का उद्देश्य देशभर में खेल भावना, रचनात्मकता और युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना है। इस अभियान के तहत, प्रतिभागी ‘राष्ट्रमंडल खेल 2030 मशाल डिजाइन प्रतियोगिता’, ‘राष्ट्रमंडल खेल रील चैलेंज’ और ‘ राष्ट्रमंडल खेल 2030 प्रश्नोत्तरी’ में भाग ले सकते हैं।

इन प्रतियोगिताओं में मायभारत के सभी उपयोगकर्ता शामिल हो सकते हैं। इनका उद्देश्य ‘#सीडब्ल्यूजी2030इनभारत’ के विजन के प्रति जागरूकता और उत्साह पैदा करना है।

*राष्ट्रमंडल खेल 2030 मशाल डिजाइन प्रतियोगिता*

‘राष्ट्रमंडल खेल 2030 मशाल डिजाइन प्रतियोगिता’ में नागरिकों को भारत की संस्कृति, विरासत, नवाचार, सतत विकास और खेल उत्कृष्टता से प्रेरित मशाल का डिज़ाइन प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया गया है। प्रविष्टियां डिजिटल या हस्तनिर्मित प्रारूप में 200 शब्दों तक के वैकल्पिक अवधारणा नोट के साथ प्रस्तुत की जा सकती हैं।

यह प्रतियोगिता 11 मई, 2026 से 20 मई, 2026 तक ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। प्रतिभागी केवल एक ही प्रविष्टि जमा कर सकते हैं। चयनित विजेताओं को फिट इंडिया उपहार और मान्यता प्रमाण पत्र प्राप्त होंगे, जबकि पात्र प्रतिभागियों को डिजिटल भागीदारी प्रमाण पत्र प्राप्त होंगे।

अधिक जानकारी के लिए, इस लिंक पर जाएं:

https://mybharat.gov.in/pages/event_detail?event_name=CWG-2030-Torch-Design-Contest&key=644159126644

*राष्ट्रमंडल खेल रील चैलेंज*

‘राष्ट्रमंडल खेल रील चैलेंज’ प्रतिभागियों को भारत की विकसित होती खेल संस्कृति, स्थानीय खेल अवसंरचना, फिटनेस और सीडब्ल्यूजी 2030 की मेजबानी के प्रति उत्साह को प्रदर्शित करने वाली मौलिक रील बनाने के लिए प्रोत्साहित करता है।

प्रतिभागियों को यह भी प्रोत्साहित किया जाता है कि वे राष्ट्रमंडल खेल 2030 के लिए भारत की तैयारियों का समर्थन करने वाले संदेश शामिल करें और राष्ट्रमंडल खेल 2026 के लिए भारतीय दल की सफलता की कामना करें। रील की अवधि 60 सेकंड से अधिक नहीं होनी चाहिए।

यह प्रतियोगिता 7 मई, 2026 से 16 मई, 2026 तक चलेगी, जिसमें प्रत्येक प्रतिभागी को केवल एक बार भाग लेने की अनुमति होगी। शीर्ष पांच रील निर्माताओं को एसएआई की ओर से फिट इंडिया उपहार पुस्तिकाएं प्राप्त होंगी।

अधिक जानकारी के लिए, यहां जाएं:

https://mybharat.gov.in/pages/event_detail?event_name=CWG-Reel-Challenge&key=139158851139

*राष्ट्रमंडल खेल 2030 प्रश्नोत्तरी*

‘राष्ट्रमंडल खेल 2030 प्रश्नोत्तरी’ भारत की खेल विरासत का जश्न है और राष्ट्रमंडल खेल में देश की उपलब्धियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने का लक्ष्य है।

इस प्रश्नोत्तरी में 10 बहुविकल्पीय प्रश्न हैं जिन्हें 5 मिनट के भीतर पूरा करना होगा। प्रतिभागियों को उत्तीर्ण होने के लिए कम से कम 8 अंक प्राप्त करने होंगे। प्रत्येक प्रतिभागी को केवल एक ही प्रयास करने की अनुमति है।

यह प्रश्नोत्तरी 9 मई 2026 से 26 सितंबर 2026 तक खुला रहेगा, और प्रत्येक सप्ताह शीर्ष पांच विजेताओं की घोषणा की जाएगी। सहभागिता प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

अधिक जानकारी के लिए, यहां क्लिक करें:

https://mybharat.gov.in/quiz/quizdashboard/c09vUVNQUjlMKytsTStSQUkyVFhWQT09

ये तीनों पहलें नि:शुल्क हैं और इनका उद्देश्य भारत के खेल अभियान में जनता, विशेष रूप से युवाओं की अधिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना है, साथ ही रचनात्मकता, राष्ट्रीय गौरव और राष्ट्रमंडल खेल 2030 की सफल मेजबानी के लिए सामूहिक उत्साह को बढ़ावा देना है

**********************

 

राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार 2026 प्रदान किए

नर्सिंग कर्मी सेवा के उच्चतम मानकों का उदाहरण प्रस्तुत करते हैं और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

नई दिल्ली – राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर नर्सिंग कर्मियों को वर्ष 2026 के लिए राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार प्रदान किए।

राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार- 2026 के लिए अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि यह अवसर उन नर्सिंग कर्मियों और स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों के अमूल्य योगदान को यथोचित सम्‍मान है जो करुणा और अथक समर्पण के साथ राष्ट्र की सेवा करते हैं। नर्सिंग कर्मी सेवा के उच्चतम मानकों का उदाहरण प्रस्तुत करते हैं और अक्सर सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मैं सभी पुरस्कार विजेताओं को कर्तव्य के प्रति उनकी प्रेरणादायक निष्ठा और रोगी देखभाल के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के उनके अथक प्रयासों के लिए बधाई देती हूं।

राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कारों की स्थापना वर्ष 1973 में भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा समाज को नर्सिंग कर्मियों द्वारा प्रदान की गई सराहनीय सेवाओं की मान्यता के प्रतीक के रूप में की गई थी।

 

पुरस्कार विजेताओं की सूची देखने के लिए कृपया यहां क्लिक करें।

*****************************

 

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री का जनता दरबार

दिव्यांग के चेहरे पर लौटी मुस्कान, उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने तत्काल उपलब्ध करायी इलेक्ट्रिक ट्राईसाईकिल

अनगड़ा में जमीन म्यूटेशन में लापरवाही पर सख्ती, तत्कालीन कर्मचारी पर आरोप पत्र गठित करने का आदेश

प्लॉट सुधार में देरी पर अंचल अधिकारी को फटकार, एक माह के भीतर सभी लंबित मामलों के निष्पादन का निर्देश

कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जे की शिकायत पर जांच के आदेश

सरकारी भूमि अतिक्रमण पर अंचल अधिकारियों को एक बार से चेतावनी

लंबित भूमि अधिग्रहण मुआवजा भुगतान में तेजी लाने का निर्देश

प्रशासन और जनता के बीच कोई गैप न हो – जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री

रांची,11.05.2026 – जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री के जनता दरबार में एक बार फिर संवेदनशील प्रशासनिक कार्यशैली की मिसाल देखने को मिली। जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने एक दिव्यांग युवक की समस्या का त्वरित समाधान करते हुए उसे इलेक्ट्रिक ट्राईसाईकिल उपलब्ध करायी।

रांची के रहनेवाले शाहनवाज आलम, जो अपने पैरों से चलने में असमर्थ हैं, हाथों के सहारे जनता दरबार पहुंचे थे। उन्होंने जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री के समक्ष अपनी पीड़ा और दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाइयों को साझा किया। उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल उनके प्रमाण-पत्रों की जांच करायी और कुछ ही देर में शाहनवाज को इलेक्ट्रिक ट्राईसाईकिल उपलब्ध करा दी गयी।

मानवीय संवेदनाओं से परिपूर्ण इस पहल में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री स्वयं शाहनवाज को ट्राईसाईकिल तक लेकर गये और उन्हें कार्यालय परिसर से बाहर तक छोड़ा। हाथों में नई ट्राईसाईकिल और चेहरे पर संतोष एवं खुशी की मुस्कान लिये शाहनवाज अपने घर लौटे।

जनता दरबार में उमड़ी लोगों की भारी भीड़

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री के जनता दरबार में आज भी बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। देर शाम तक उपायुक्त द्वारा लोगों की समस्याएं सुनी गयी। सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से आये लोगों को प्राथमिकता देते हुए उनकी शिकायतें पहले सुनी गयी। जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने प्रत्येक मामले को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

आंगनबाड़ी सेविकाओं की शिकायत पर उपायुक्त गंभीर

जनता दरबार में आंगनबाड़ी सेविकाओं ने अनियमित मानदेय भुगतान तथा पोषाहार राशि में अनियमितता की शिकायत जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री के समक्ष रखी। सेविकाओं ने बताया कि समय पर भुगतान नहीं होने से उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को तत्काल आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी शिकायतों की नियमानुसार जांच कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाये। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि लाभुकों एवं सेविकाओं से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

दस्तावेजों को नजरअंदाज कर म्यूटेशन करनेवाले कर्मचारी पर आरोप पत्र गठित करने का आदेश

अनगड़ा निवासी सेवाराम महतो ने जनता दरबार में पंजी-2 में नाम दर्ज नहीं होने की शिकायत दर्ज करायी। आवेदक ने बताया कि उनके पिता की जमीन को दोनों भाइयों के नाम से दाखिल-खारिज हेतु आवेदन दिया गया था, लेकिन रसीद केवल एक भाई के नाम से निर्गत हो रही है। जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने दस्तावेजों का अवलोकन करने के बाद ऑनलाइन जुड़े अनगड़ा अंचल अधिकारी को मामले के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने तत्कालीन कर्मचारी के खिलाफ आरोप पत्र गठित करने का आदेश दिया। उपायुक्त ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि दस्तावेजों को दरकिनार कर एक ही व्यक्ति के नाम पर म्यूटेशन किया जाना गंभीर त्रुटि है।

प्लॉट सुधार में देरी पर अंचल अधिकारी को फटकार

सोनाहातू अंचल से आये एक आवेदक ने प्लॉट सुधार से संबंधित लंबित मामले की शिकायत जनता दरबार में की। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने पाया कि मामले का समय पर निष्पादन नहीं किया गया है। इस पर जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने संबंधित अंचल अधिकारी को कड़ी फटकार लगायी। उन्होंने निर्देश दिया कि प्लॉट सुधार से संबंधित सभी लंबित मामलों का निष्पादन एक महीने के भीतर सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य नहीं होने पर संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मियों के खिलाफ आरोप पत्र गठित किया जायेगा।

कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जे की शिकायत पर जांच के आदेश

माण्डर अंचल के एक आवेदक ने महुआजाड़ी मौजा स्थित कब्रिस्तान की जमीन पर एक पुलिसकर्मी द्वारा कब्जा करने की शिकायत जनता दरबार में की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने तत्काल जांच कर उचित कार्रवाई का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी अंचल अधिकारियों को फिर से चेतावनी देते हुए कहा कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। यदि किसी क्षेत्र में सरकारी भूमि पर कब्जा पाया जाता है, तो संबंधित अंचल अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जायेगी।

लंबित भूमि अधिग्रहण मुआवजा भुगतान में तेजी लाने का निर्देश

जनता दरबार में भूमि अधिग्रहण के बाद लंबित मुआवजा भुगतान से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुए। आवेदकों ने बताया कि लंबे समय से मुआवजा राशि नहीं मिलने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मामले पर संज्ञान लेते हुए जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को एनएचएआई से समन्वय स्थापित कर यथाशीघ्र मुआवजा राशि भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

प्रशासन और जनता के बीच कोई गैप न हो – जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री

जनता दरबार के दौरान जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने एक बार फिर दोहराया कि प्रशासन और आम जनता के बीच किसी प्रकार की दूरी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान अंचल एवं प्रखंड कार्यालय स्तर पर ही सुनिश्चित किया जाये ताकि लोगों को जिला मुख्यालय तक आने की आवश्यकता न पड़े। उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों एवं प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहें और समयबद्ध तरीके से शिकायतों का समाधान करें। उन्होंने कहा कि पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन ही जनता का विश्वास मजबूत करता है।

**************************

 

प्रधानमंत्री ने सोमनाथ में भारतीय वायु सेना की सूर्यकिरण टीम द्वारा किए गए रोमांचक फ्लाईपास्ट का अवलोकन किया

प्रधानमंत्री ने इस प्रदर्शन को गौरव और शौर्य का अद्भुत संगम बताया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सोमनाथ अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर भारतीय वायु सेना की सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम द्वारा प्रस्तुत एक रोमांचक फ्लाईपास्ट का अवलोकन किया।

प्रधानमंत्री ने रेखांकित किया कि आकाश में गौरव और शौर्य का भव्य संगम सोमनाथ मंदिर पर केसरिया और तिरंगे का प्रकाश फैला रहा था। श्री मोदी ने कहा कि भक्ति और शक्ति की यह अद्भुत छटा प्रत्येक हृदय को गहन आनंद से भर देती है और प्रत्येक भारतीय को गौरवान्वित करती है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर कई पोस्ट की एक श्रृंखला में लिखा:

“आज सोमनाथ में आकाश में गौरव और शौर्य का अद्भुत संगम देखने को मिला। भारतीय वायु सेना की सूर्यकिरण टीम ने एक रोमांचक फ्लाईपास्ट का प्रदर्शन किया। भक्ति और शक्ति की इस भावना ने प्रत्येक हृदय को असीम प्रसन्नता से भर दिया।”

“सोमनाथ अमृत महोत्सव के पावन अवसर पर आकाश में गौरव और शौर्य का अद्भुत संगम देखने को मिला। भारतीय वायु सेना की ‘सूर्य किरण’ एरोबेटिक टीम ने सोमनाथ मंदिर के ऊपर अपने फ्लाईपास्ट से केसरिया और तिरंगे की आभा बिखेर दी। श्रद्धा और शक्ति के इस दृश्य ने हर भारतीय के मन को गौरव से भर दिया!”

************************

प्रधानमंत्री ने वडोदरा जाते समय सोमनाथ मंदिर की एक तस्वीर साझा की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सोमनाथ से वडोदरा जाते समय ली गई सोमनाथ मंदिर की एक तस्वीर साझा की।

प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि प्रभास पाटन के तट पर स्थित सोमनाथ मंदिर भक्ति, इतिहास और सभ्यतागत भावना के एक तेजस्वी प्रतीक के रूप में शान से खड़ा है। श्री मोदी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि यह शाश्वत मंदिर बर्बर हमलों, आक्रमणों और सदियों के बीतने के बावजूद अडिग रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सोमनाथ प्रत्येक भारतीय को शक्ति, साहस और आशा प्रदान करता है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर कई पोस्ट की एक श्रृंखला में लिखा:

“सोमनाथ से वडोदरा जाते समय यह तस्वीर खींची है…

प्रभास पाटन के तट पर सोमनाथ मंदिर श्रद्धा, भक्ति और भारत की सनातन संस्कृति का दिव्य प्रतीक बनकर आज भी अडिग खड़ा है। इस पावन मंदिर ने बर्बर आक्रमणों, विदेशी हमलों और सदियों के चुनौतीपूर्ण कालखंड को पार करते हुए अपनी अमर चेतना को अक्षुण्ण रखा है। सोमनाथ हर भारतीय के लिए शक्ति, साहस और उम्मीद का प्रतीक है।

हर हर महादेव!”

 

 

 

“सोमनाथ से वडोदरा जाते समय यह तस्वीर खींची है…

प्रभास पाटन के तट पर सोमनाथ मंदिर श्रद्धा, भक्ति और भारत की सनातन संस्कृति का दिव्य प्रतीक बनकर आज भी अडिग खड़ा है। इस पावन मंदिर ने बर्बर आक्रमणों, विदेशी हमलों और सदियों के चुनौतीपूर्ण कालखंड को पार करते हुए अपनी अमर चेतना को अक्षुण्ण रखा है। सोमनाथ हर भारतीय के लिए शक्ति, साहस और उम्मीद का प्रतीक है।

हर हर महादेव!”

 

 

*************************

 

18 माह की मासूम बच्ची अदिति पांडे के लापता होने के मामले में रांची पुलिस की छापेमारी और जांच जारी

रांची,11.05.2026 – रांची के सदर थाना क्षेत्र से 18 माह की मासूम बच्ची अदिति पांडे के लापता होने के मामले में रांची पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। बच्ची की तलाश में लगातार छापेमारी और जांच जारी है।

सदर थाना क्षेत्र के कोकर स्थित खोरहा टोली से लापता हुई 18 माह की अदिति पांडे की जानकारी देने वाले को रांची पुलिस की ओर से 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को बच्ची के संबंध में किसी प्रकार की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पता पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।

📞 संपर्क नंबर:
रांची एसएसपी – 9431706136

सिटी एसपी – 9431706137

सदर डीएसपी – 9431102090

सदर थाना प्रभारी – 9431706160

रांची पुलिस की अपील —

“18 माह की मासूम बच्ची अदिति पांडे को सकुशल खोजने में पुलिस का सहयोग करें। आपकी एक सूचना बच्ची को उसके परिवार से मिला सकती है।”

*************************

 

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने नई दिल्ली में एक महत्वपूर्ण उच्च-स्तरीय बैठक में देश में संभावित बाढ़ और हीट वेव से निपटने की तैयारियों की व्यापक समीक्षा की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हमें Zero Casualty Disaster Management के दृष्टिकोण को अमल में लाने पर काम करना होगा

देश के हर राज्य में बाढ़ संकट प्रबंधन टीमों (FCMT) का गठन हो

Heat Wave से कृषि क्षेत्र को न्यूनतम नुकसान हो, मौसम संबंधी हमारी योजनाएं धरातल तक पहुँचें

आपदाओं पर जारी NDMA के दिशानिर्देशों के राज्य, जिला और नगरपालिका स्तर पर पालन की समीक्षा हो

जल संचय और चेक डैम्स की परियोजनाओं से जल संरक्षण और जलस्तर में सुधार की और अधिक संभावनाओं को तलाशा जाए

CAMPA Fund का इस्तेमाल पर्यावरण संतुलन के लिए किए जा रहे प्रयासों को बहुआयामी बनाने के लिए करें

कम से कम 60 जोखिम भरी झीलों के लिए पूर्व चेतावनी प्रणाली विकसित करने की योजना पर काम हो, राज्य स्तरीय एकीकृत जलाश्य परिचालन सभी राज्यों में लागू हो

मौसम संबंधी पूर्वानुमानों और चेतावनियों का व्यापक और प्रभावी प्रचार-प्रसार हो

नई दिल्ली – केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में एक महत्वपूर्ण उच्च-स्तरीय बैठक में देश में संभावित बाढ़ और Heat Wave से निपटने की तैयारियों की व्यापक समीक्षा की।

बैठक को संबोधित करते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के सहयोग से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में 30 जोखिम भरी झीलों के लिए पूर्व चेतावनी प्रणाली विकसित करने की योजना में कम से कम 60 झीलों को शामिल किया जाए। श्री शाह ने यह भी कहा कि केन्द्र और राज्यों के स्तर पर बाढ़ के पूर्वानुमानों की एक समेकित व्यवस्था होनी चाहिए।

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि देश के हर राज्य में बाढ़ संकट प्रबंधन टीमों (FCMT) का गठन कर इसे सक्रिय करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आपदाओं पर जारी NDMA के दिशानिर्देशों के माध्यम से बेहतर जागरूकता और ‘Whole of Government’ दृष्टिकोण विकसित हुआ है, लेकिन राज्य, जिला और नगरपालिका स्तर पर इन दिशानिर्देशों के पालन की समीक्षा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि NDMA को अध्ययन करना चाहिए कि जंगलों में लगने वाली आग, Heat Wave और बाढ़ से निपटने के लिए गृह मंत्रालय के निर्देशों और NDMA के दिशानिर्देशों का कितने राज्य पालन कर रहे हैं।

गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हमें Zero Casualty Disaster Management के दृष्टिकोण को अमल में लाने पर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि जल संचय और चेक डैम्स की परियोजनाओं से जल संरक्षण और जलस्तर में सुधार की और अधिक संभावनाओं को तलाशा जाए। हमारा उद्देश्य होना चाहिए कि Heat Wave से कृषि क्षेत्र को न्यूनतम नुकसान हो, साथ ही नदियों पर चेक डैम्स बना कर जल संरक्षण किया जाए। उन्होंने कहा कि CAMPA Fund का इस्तेमाल पर्यावरण संतुलन के लिए किए जा रहे प्रयासों को बहुआयामी (Multi-dimensional) बनाने के लिए किया जाना चाहिए।

श्री अमित शाह ने कहा कि एक ऐसा मास्टर प्लान बनाया जाना चाहिए जिससे जलवायु परिवर्तन की समस्या के कारण मौसम में आ रहे बदलावों और उनकी वजह से बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों से Whole of Gvernment तथा Whole of Society दृष्टिकोण अपना कर निपटा जा सके। उन्होंने बैठक में शामिल हुए मंत्रालयों/विभागों के अधिकारियों से कहा कि वे अब नए-नए ऐप या पोर्टल बनाने के बजाय मौजूद ऐप और पोर्टल को consolidate कर बेहतर बनाने पर ध्यान दें। उन्होंने कहा की मौसम संबंधी पूर्वानुमानों और चेतावनियों का व्यापक और प्रभावी प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए।

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि आगामी मॉनसून को लेकर हमारे अनुमान और और मॉनसून में होने वाली Casualty एवं हमारे पूर्वानुमान और कृषि क्षेत्र को होने वाले नुकसान का अध्ययन कर इसमें और सुधार करने की दिशा में प्रयास किया जाना चाहिए।

श्री अमित शाह ने बैठक में शामिल हुए मंत्रालयों/विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों और उनके बीच के समन्वय की तारीफ की। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि मौसम संबंधी हमारी योजनाएं धरातल तक पहुँचें।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने बाढ़ एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं के प्रभाव को कम करने हेतु तैयारियों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। प्रत्येक वर्ष केन्द्रीय गृह मंत्री द्वारा बाढ़ पूर्व तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की जाती है तथा उनके निर्देशों के अनुरूप अनेक महत्वपूर्ण पहलें की गई हैं। इनमें भारतीय मौसम विभाग (IMD) और केन्द्रीय जल आयोग (CWC) द्वारा वर्षा एवं बाढ़ पूर्वानुमान की अग्रिम अवधि को 3 दिनों से बढ़ाकर 7 दिन करना तथा हीट वेव पूर्वानुमान के मानकों में सुधार शामिल हैं।

बैठक में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल, केन्द्रीय गृह सचिव, विभिन्न मंत्रलायें के सचिव एवं वरिष्ठ अधिकारी,राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के सदस्य एवं विभागाध्यक्ष, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) तथा भारतीय मौसम विभाग (IMD) के महानिदेशक, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) एवं केंद्रीय जल आयोग (CWC) के अध्यक्ष सहित राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग केंद्र (NRSC) और अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

***************************

 

प्रधानमंत्री ने ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ में श्री श्री रविशंकर जी से मुलाकात की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी बेंगलुरु यात्रा के दौरान ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के संस्थापक और प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर जी से मुलाकात की।

नई दिल्ली – श्री मोदी ने कहा कि उनकी श्री श्री रविशंकर जी के साथ विभिन्न विषयों पर उत्कृष्ट चर्चा हुई, विशेष रूप से ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ द्वारा किए जा रहे कार्यों पर विस्तार से बातचीत हुई।

प्रधानमंत्री ने सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देने के प्रति श्री श्री रविशंकर जी की प्रतिबद्धता की सराहना की और विभिन्न पहलों के माध्यम से समाज की सेवा में इस संस्थान के प्रयासों को रेखांकित किया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

“आर्ट ऑफ लिविंग में प्रवास के दौरान श्री श्री रविशंकर जी से भेंट हुई। हमने विभिन्न विषयों पर उत्कृष्ट चर्चा की, विशेष रूप से ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ द्वारा किए जा रहे कार्यों पर सार्थक बातचीत हुई। सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देने के प्रति उनकी निष्ठा अत्यंत प्रशंसनीय है।

@ArtofLiving

@Gurudev”

********************

प्रधानमंत्री ने हैदराबाद में सिंधु अस्पताल का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री ने सिंधु अस्पताल में नवीनतम आधुनिक और नवाचार पर दिए गए जोर की सराहना की

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह अस्पताल शहर और आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है। उन्होंने अस्पताल की टीम द्वारा नवीनतम तकनीक और नवाचार को एकीकृत करने पर दिए गए विशेष जोर की भी प्रशंसा की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में लिखा;

“हैदराबाद में सिंधु अस्पताल का उद्घाटन किया। शहर और आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने की दिशा में यह एक सराहनीय प्रयास है। अस्पताल की टीम द्वारा नवीनतम तकनीक और नवाचार को एकीकृत करने पर दिया गया जोर प्रशंसनीय है।”

*********************

केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी की जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील

नागपुर में 17 और 18 मई को ‘जल-संवाद’ और ‘जलक्रांति’ सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे

नई दिल्ली – केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने कहा कि विदर्भ को किसान आत्महत्या के क्षेत्र के कलंक से मुक्त करने और विदर्भ के गाँवों में जल समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए यहां जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाना चाहिए।

विदर्भ में जल संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत पूर्ति सिंचन समृद्धि कल्याणकारी संस्था के रजत जयंती समारोह के अवसर पर 17 और 18 मई को नागपुर में “जलसंवाद” (जल संवाद) और “जलक्रांति” (जल क्रांति) सम्मेलनों का आयोजन किया गया है।

श्री गडकरी आज आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थेजिसमें विधायक चरणसिंह ठाकुर और उमेश यावलकर भी मौजूद थे।

श्री गडकरी ने आगे कहा कि देश में जल की कमी नहीं हैबल्कि जल संसाधनों की उचित योजना और प्रबंधन की कमी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जैविक खेतीड्रिप सिंचाई और कृषि में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग से जल प्रबंधन संभव है।

उन्होंने बताया कि फार्म तालाबों से निकाली गई मिट्टी का उपयोग अकोलावाशिम और बुलढाणा जिलों में राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण में किया गया हैजिससे पश्चिमी विदर्भ में भूजल स्तर बढ़ा है। उन्होंने स्पष्ट रूप से उल्लेख किया कि क्षेत्र के किसानों ने अपनी फसल पैटर्न बदल ली है। श्री गडकरी ने यह जोर दिया कि गैर सरकारी संगठनों की जल संरक्षण में भागीदारी महत्वपूर्ण हैलेकिन जनता की सक्रिय भागीदारी समान रूप से मूल्यवान हैइसलिए जल संरक्षण को जन आंदोलन बनना चाहिए । उन्होंने आगे कहा कि वारूडमोरशी और कटोलनरखेड़ के भूजलकमी वाले डार्क जोन” क्षेत्रों में नदियों और नालों के गहनकरण संबंधी संरक्षण कार्य जनभागीदारी से किए जा रहे हैं और इन प्रयासों से क्षेत्र में जल संरक्षण परियोजनाएँ चलाई जा रही हैं। गडकरी ने स्थानीय स्वशासन निकायों से इन पहलों में महत्वपूर्ण योगदान देने की अपील भी की।

पूर्ति सिंचन समृद्धि कल्याणकारी संस्था पिछले 25 वर्षों से जल संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। संगठन द्वारा विकसित तमस्वदा मॉडल’ को देशभर में मान्यता मिल रही है।

संगठन के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में नागपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलनों का आयोजन किया गया है। रजत जयंती समारोह दो चरणों में होंगे — 17 मई 2026 को नागपुर जलसंवाद2026” और 18 मई 2026 को जलक्रांति सम्मेलन

देशभर से प्रमुख जल विशेषज्ञपद्म पुरस्कार विजेता और सामाजिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियाँ इन आयोजनों में भाग लेने वाली हैं।

रजत जयंती समारोह के पहले दिनरविवार 17 मई 2026 को दोपहर 4:00 बजेसिविल लाइन्स के डॉवसंतराव देशपांडे सभागार में राष्ट्रीय सम्मेलन नागपुर जलसंवाद 2026” का आयोजन होगा।

“जल संरक्षण, किसान आत्महत्या मुक्त विदर्भ विषय  का समाधान” पर गहन चर्चा होगी। राष्ट्रीय स्तर का यह सिम्पोजियम विदर्भ में जल संकट को संबोधित करने, सिंचाई समस्याओं के समाधान खोजने और किसानों के लिए आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित करने का उद्देश्य रखता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी करेंगे। इस अवसर पर डॉ. अनिल प्रकाश जोशी (देहरादून), उमाशंकर पांडे (चित्रकूट) और सेठपाल सिंह (सहारनपुर) जैसी प्रमुख हस्तियाँ विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित होकर अपना मार्गदर्शन देंगे।

इसके अलावा, केशोब कृष्ण चत्राधर (असम), संजय कश्यप (वाटर पीस सेंटर), जल विशेषज्ञ श्रीमती स्वेदेविनो नात्सो (नागालैंड) तथा राज्य मंत्री अशीष जायस्वाल और डॉ. पंकज भोयर भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।

अगले दिन, 18 मई 2026 को सुबह 11:00 बजे, रेशिमबाग के कविवर्य सूर्यभट सभागार में ‘जलक्रांति सम्मेलन’ आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में संगठन के 25 वर्षों के विशाल सफर की समीक्षा की जाएगी, जिसमें विदर्भ में ‘तमस्वदा पैटर्न’ जैसी सफल जल संरक्षण पहल पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

सम्मेलन की विशेष आकर्षण पानी फाउंडेशन के संस्थापक और प्रसिद्ध अभिनेता आमिर खाननाम फाउंडेशन के अध्यक्ष नाना पाटेकर और सचिव मकरंद अनासपुरे की उपस्थिति होगी ।

उनके अलावामहाराष्ट्र के मृदा एवं जल संरक्षण मंत्री संजय राठोड़डॉपंजाबराव देशमुखकृषि विद्यापीठ के कुलपति डॉशरद गडाख तथा गोंडवाना विश्वविद्यालय के कुलपति डॉप्रशांत बोकारे भी कार्यक्रम को अपनी उपस्थिति से सम्मानित करेंगे।

विदर्भ से बड़ी संख्या में किसान और ग्राम सरपंचों के जलक्रांति सम्मेलन में भाग लेने की उम्मीद है।

18 मई को मुख्य कार्यक्रम के बाद दोपहर 2:30 बजे जल संरक्षण और भूजल पुनर्भरण पर गहन विचार-विमर्श होगा। चर्चा में पूर्ति सिंचन समृद्धि कल्याणकारी संस्था द्वारा पिछले ढाई दशकों में किए गए कार्यों पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

संगठन के अध्यक्ष प्रफुल्लदत्त जामदार और सचिव माधव कोटास्थाने ने नागरिकों से इस महत्वपूर्ण जल संरक्षण आंदोलन में बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की है।

रजत जयंती समारोह के अवसर पर जलपर्व, ‘जलक्रांति, ‘कृषिकल्याण’ और कॉरिडोर ऑफ वाटर सिक्योरिटी’ जैसी महत्वपूर्ण पुस्तकों का विमोचन भी प्रमुख अतिथियों द्वारा किया जाएगा।

 

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने नई दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल श्री तुषार मेहता की किताबें The Bench, the Bar, and the Bizarre और The Lawful and the Awful का विमोचन किया

मैं अपनी माता के चरण स्पर्श प्रतिदिन किया करता था, उनके न रहने पर नित्य उनकी तस्वीर के सामने दीप जलाता हूँ, हमारे देश में हर दिन माता को समर्पित है

तुषार मेहता जी ने अपनी पुस्तकों में अदालती जीवन के हास्य, व्यंग्य और मानवीय स्वभाव को सुंदरता से दर्शाया है

हमारे देश के लोकतंत्र की जड़ें अत्यंत गहरी हैं, जिसे मजबूत बनाने में संविधान और न्यायपालिका का अत्यंत महत्त्वपूर्ण योगदान है

विधायिका, न्यायपालिका और कार्यपालिका के बीच सुंदर संतुलन और मर्यादा हमारे लोकतंत्र की ख़ूबसूरती है

आम आदमी की आस्था, समाज का संचालन और राष्ट्र के चरित्र का प्रमाण मजबूत न्याय व्यवस्था है, जिसका विश्वास बनाए रखने में हम एक समाज के नाते सफल हुए हैं

नई दिल्ली – केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल श्री तुषार मेहता की किताबें The Bench, the Bar, and the Bizarre और The Lawful and the Awful का विमोचन किया। इस अवसर पर भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) न्यायमूर्ति श्री सूर्य कांत सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

बैठक को संबोधित करते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि हमारे देश के संविधान की 76 साल की यात्रा में हमने अपने लोकतंत्र की जड़ें काफी गहरी कर ली हैं। हमारी बहुदलीय लोकतांत्रिक संसदीय प्रणाली को हमने निश्चित रूप से मजबूत किया है और 1947 से लेकर आज तक इस देश में संसद और विधानसभाओं के जरिए जितने भी परिवर्तन हुए, वह स्वीकार किए गए। उन्होंने कहा कि यह बताता है कि हमारे लोकतंत्र की जड़ें बहुत गहरी हैं और इसमें हमारे संविधान, देश की जनता और हमारी न्यायपालिका का बहुत बड़ा योगदान है।

श्री अमित शाह ने कहा कि देश की जनता को विश्वास है कि अगर उसके साथ कोई अन्याय हुआ, तो संविधान जाग रहा है। अगर उसके अधिकारों पर आघात होगा तो न्याय के द्वार खुले हैं और कहीं भी यदि कमजोर व्यक्ति की आवाज या कमजोर विचार को दबाया जाएगा तो न्यायालय में आवाज जरूर सुनी जाएगी। इन तीनों मूल चीजों के आधार पर ही हमारा लोकतंत्र मजबूत हुआ है और मोटे तौर पर देखें तो न्याय को लेकर आम आदमी की आशा ही समाज का संतुलन और राष्ट्र के चरित्र का महत्वपूर्ण प्रमाण है। उन्होंने कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी है कि इस व्यवस्था में भी जो छोटे-छोटे लूप होल्स हैं, उन्हें न्यायपालिका और कार्यपालिका दोनों मिलकर सुधारने का काम करेंगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए कंक्रीट टाइम बाउंड रोड मैप के साथ आगे आना पड़ेगा।

श्री अमित शाह ने कहा कि हमारे लोकतंत्र की सुंदरता यह है कि संविधान ने विभिन्न संस्थाएँ एक-दूसरे का विरोध करने के लिए नहीं, परंतु एक-दूसरे को संतुलित करने के लिए बनाए हैं। इस स्पिरिट को हमें सही अर्थ में समझना पड़ेगा। कार्यपालिका निर्णय लेती है। न्यायपालिका उन निर्णयों की संवैधानिक समीक्षा करती है। उन्होंने कहा कि हमारे संविधान निर्माताओं ने संवाद, मर्यादा और संतुलन तीनों को बनाए रखने के लिए बहुत अच्छे तरीके से एक स्पिरिट के साथ संविधान को लिखा है। 76 साल में शायद ही किसी देश ने इन सभी मर्यादाओं को संभालते हुए देश को आगे बढ़ाया होगा। हम सबके लिए बहुत हर्ष का विषय है कि हमारे यहां मोटे तौर पर सारी मर्यादाएं बनी रही और हमने इन परंपराओं को आगे भी बढ़ाया।

गृह मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती टकराव से नहीं, बल्कि संस्थागत संतुलन और पारस्परिक मर्यादाओं से ही होती है। जब मैं पारस्परिक मर्यादा की बात करता हूं तब इसकी स्पिरिट के रूप में हमारे संविधान ने कई जगह पर इसकी स्वीकृति दी है। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि हमारे देश में कार्यपालिका और न्यायपालिका एक दूसरे के साथ संतुलित भाव से कार्य कर रही है।

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि जब किसी किताब में श्री तुषार मेहता जी की किताब की तरह निष्पक्ष मीमांसा सामने आती है तो हमें अपने बारे, अपने इंस्टीट्यूशन के बारे में और कुल मिलाकर समूचे क्षेत्र के बारे में मीमांसा करके पुनर्विचार करने का बड़ा अवसर प्राप्त होता है। कैसे कभी कोर्ट में कविता की गूंज सुनाई देती है तो कभी काफी सारे जजों के मौलिक अंदाज का भी श्री तुषार मेहता ने अपनी किताब में जिक्र किया है। एक देश में दो जुड़वा बहनों ने वकील और न्यायाधीश बनकर एक-दूसरे की भूमिका कैसे निभाई थी और कभी एक जज ने शिकार करते-करते निर्णय कर दिया, यह सारी चीजें हमें सोचने को मजबूर करती हैं और कोर्ट के गंभीर वातावरण से हमें बाहर भी निकालती हैं। उन्होंने कहा कि श्री तुषार मेहता की किताब एक जिज्ञासु व्यक्ति की तरह दिखाई पड़ती है, जिसमें एआई और आधुनिक तकनीकों, न्यायपालिका के सामने भविष्य में आने वाली चुनौतियों के ठोस उदाहरण हैं। इन चेतावनियों पर हमें विचार करना चाहिए।

श्री अमित शाह ने कहा कि श्री तुषार मेहता ने अपनी किताब में कानून की गंभीरता और मर्यादा बनाए रखते हुए उन्होंने अदालती प्रक्रियाओं में छिपे जीवन, हास्य, व्यंग्य और मानवीय स्वभाव की बहुत सुंदर अभिव्यक्ति बारीकी के साथ की है। उन्होंने कहा कि श्री मेहता ने पुस्तक अपनी मां को समर्पित किया है और आज ‘मदर्स डे’ के दिन पुस्तक का विमोचन हुआ है। श्री शाह ने कहा कि मैं अपनी माता के चरण स्पर्श प्रतिदिन किया करता था, उनके न रहने पर नित्य उनकी तस्वीर के सामने दीप जलाता हूँ, हमारे देश में हर दिन माता को समर्पित है।

***********************