मनी लॉन्ड्रिंग मामला: सत्येंद्र जैन को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने 2 हफ्ते के लिए बढ़ाई अंतरिम जमानत

नई दिल्ली 10 Jully (एजेंसी): सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी नेता और पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन को चिकित्सा आधार पर दी गई अंतरिम जमानत की अवधि बढ़ा दी। न्यायमूर्ति ए.एस. बोपन्ना और न्यायमूर्ति एम.एम. सुंदरेश की पीठ ने जैन की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी को मेडिकल रिपोर्ट रिकॉर्ड पर रखने का निर्देश दिया और अंतरिम जमानत 24 जुलाई तक बढ़ा दी।

सिंघवी ने कहा, तीन अस्पतालों ने जैन के लिए सर्जरी की सिफारिश की है। सिंघवी की इस दलील पर अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एस.वी. राजू ने अदालत से अनुरोध किया कि इस बीच एम्स के डॉक्टरों के एक पैनल द्वारा स्वतंत्र मूल्यांकन किया जाए। एक संक्षिप्त सुनवाई के बाद, अदालत ने सिंघवी को जैन की मेडिकल रिपोर्ट एएसजी राजू को सौंपने के लिए कहते हुए मामले को 24 जुलाई लिए पोस्ट कर दिया।

सुप्रीम कोर्ट ने 26 मई को दिल्ली सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री को अपनी पसंद के निजी अस्पताल में इलाज कराने के लिए छह सप्ताह की अंतरिम जमानत दी थी। शीर्ष अदालत के समक्ष यह दलील दी गई कि जैन को अत्यधिक स्वास्थ्य समस्याएं हैं और उनका वजन 30 किलोग्राम से अधिक कम हो गया है। इस साल अप्रैल में, दिल्ली उच्च न्यायालय ने केंद्रीय एजेंसी द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग जांच मामले में जैन और उनके दो सहयोगियों की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। जैन पिछले साल 30 मई से हिरासत में हैं। एक निचली अदालत ने 17 नवंबर, 2022 को आप नेता की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

*****************************

 

लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, तीन महिलाओं समेत 8 की मौत; कई घायल

लखनऊ 10 Jully (एजेंसी): लखनऊ वाराणसी हाइवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में तीन महिलाओं समेत 9 की मौत हो गई है। इसके अलावा आधा दर्जन से ज्यादा घायल हो गए हैं। घटना लीलापुर थाना के मोहनगंज बाजार की है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार टैंकर की टक्कर से टेंपो में सवार लोग हादसे का शिकार हुए हैं। हादसे के बाद टैंकर भी पलट गया। टैंकर से गैस रिसाव की बात भी सामने आ रही है।

मौके पर पुलिस, स्थानीय लोगों की मदद से सभी को मेडिकल कालेज भेज दिया गया है। मेडिकल कालेज की इमरजेंसी में अव्यवस्थाओं के चलते समय पर न स्ट्रेचर और न ही वार्डबॉय उपलब्ध थे। पुलिस, पत्रकारों और स्थानीय लोगों ने गाड़ियों से घायलों को उतार कर इमरजेंसी में भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। मृतकों की संख्या में और इजाफा हो सकता है।

*******************************

 

7 राज्यों में बाढ़ और लैंडस्लाइड से 56 लोगों की मौत, अलर्ट पर पंजाब; PM मोदी ने अधिकारियों से हालात को लेकर की बात

नई दिल्ली 10 Jully (एजेंसी): उत्तर भारत में हो रही भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात हैं। हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश से हालात बिगड़े हुए हैं। कई इलाकों में बाढ़ जैस हालात हैं। शिमला, मंडी और सिरमौर में भारी नुकसान होने की खबर है। प्रदेश में जारी बारिश लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। पिछले 24 घंटे में सात राज्यों में लैंडस्लाइड और बाढ़ की अलग-अलग घटनाओं में 56 मौतें हुई हैं। ताजा जानकारी के अनुसार, अगले 3 घंटों में चंडीगढ़, पटियाला, साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर, अंबाला, कैथल, करनाल, कुरूक्षेत्र, पंचकुला, यमुनानगर में भारी बारिश होने की संभावना है।

उधर, पंजाब में बारिश से लगातार खतरनाक हालात बनते जा रहे हैं। चंडीगढ़ से पंजाब के जालंधर, अमृतसर और मनाली की ओर जाने वाले नेशनल हाईवे पर रोपड़ के सिंह भगवंतपुरा गांव के पास हाईवे पर तेज बहाव के साथ गांवों से पानी हाईवे पर आ रहा है और हाईवे को काटते हुए खतरनाक तरीके से आगे बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि उनके खेत और घर भी डूब चुके हैं। होशियारपुर के गांव मैली डैम का जलस्तर बढ़ गया है, जो कि इस वक़्त ओवरफ्लो हो रहा है। जिसके बाद पानी बढ़ जाने से जिला प्रशासन ने 15 गांव को अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अगर पानी मैली डैम से छोड़ा जाता है तो माहिलपुर के आसपास के 15 गांव को खतरा बढ़ सकता है।

देश के कई राज्यों में भारी बारिश को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों से बात की और स्थिति का जायजा लिया। पीएमओ ने ट्वीट कर बताया है कि स्थानीय प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें प्रभावित लोगों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही हैं।

*****************************

 

हरिद्वार में नदी का बढ़ा जलस्तर, सावधानी बरतने के निर्देश

हरिद्वार 10 Jully (एजेंसी): वर्षा के कारण उत्तराखंड राज्य के जनपद हरिद्वार में नदी के जल स्तर में हो रही वृद्धि की संभावना को देखते हुए सावधानी बरतने के सम्बन्ध में निर्देश दिए गए हैं। उपरोक्त विषयक केन्द्रीय जल आयोग कार्यालय अधिशासी अभियन्ता हिमालयी गंगा मण्डल, हरिद्वार से दूरभाष पर हुई वार्ता एवं वेबसाईट पर प्राप्त सूचना दिनांक 09.07.2023 ( प्रति संलग्न) के अनुसार, सोलानी नदी का जलस्तर रूड़की (हरिद्वार) में चेतावनी के स्तर से ऊपर प्रदर्शित कर रहा है। अतः इसके दृष्टिगत अपने जनपद में आम जनमानस के बचाव हेतु समस्त ईकाइयों को सक्रिय करते हुए आवश्यक कार्रवाई कराना सुनिश्चत करें। ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

केन्द्रीय जल आयोग के लिंक एचटीटीपी//एफएफएसडॉट इंडिया-वाटरडॉटजीओवीडॉटइन से जलस्तर/खतरे की स्थिति की सतत मॉनिटरिंग करना भी सुनिश्चत करें। समस्त सम्बन्धित अधिकारी किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना एसईओसी/राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नम्बरों 0135-2710335, 2664314, 2664315 2664316, फैक्स नं0 0135-2710334, 2664317, टोल फ्री नं0 1070, 9058441404 एवं 8218867005 पर तत्काल देना सुनिश्चित करेंगे।

*************************

 

वन महोत्सव का उद्घाटन कर नीतीश कुमार बोले- दो माह में होगा 4 करोड़ पौधारोपण

पटना 10 Jully (एजेंसी): बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को मुख्य सचिवालय परिसर में मॉलसी पौधा का रोपण कर राज्यस्तरीय वन महोत्सव-2023 का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि दो माह के अंदर 4 करोड़ से अधिक पौधारोपण किया जाएगा।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेजप्रताप यादव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी भी उपस्थित रहे। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने सिंचाई भवन के नवनिर्मित बेसमेंट पार्किंग का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के अलग होने के बाद बिहार का हरित आवरण क्षेत्र 9 प्रतिशत ही रह गया था। हरित आवरण क्षेत्र बढ़ाने के लिए वर्ष 2012 से हम लोगों ने पौधारोपण शुरु किया। वर्ष 2019 में जल-जीवन-हरियाली अभियान की शुरुआत कराकर हमलोगों ने इसको और आगे बढ़ाया। राज्य का हरित आवरण क्षेत्र अब बढ़कर 15 प्रतिशत हो गया है।

नीतीश कुमार ने कहा कि आज जो कार्यक्रम की शुरुआत की गई है, उसके अंतर्गत दो माह के अंदर 4 करोड़ से अधिक पौधारोपण किया जाएगा। हमारी चाहत है, राज्य का हरित आवरण क्षेत्र जल्द से जल्द 17 प्रतिशत हो जाए। बिहार का क्षेत्रफल कम और आबादी घनी है। इसको ध्यान में रखते हुए हमलोग 17 प्रतिशत हरित आवरण क्षेत्र के लिए काम कर रहे हैं। पहले पेड़ों की कमी थी, अब हर जगह पेड़ दिखाई देने लगे हैं।

************************

 

मुंबई हवाई अड्डे पर 1.41 लाख डॉलर के साथ दो गिरफ्तार

नई दिल्ली 10 Jully (एजेंसी) । सीमा शुल्क विभाग की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) ने सोमवार को कहा कि उन्होंने 1.15 करोड़ रुपये मूल्य के अमेरिकी डॉलर की तस्करी के प्रयास के आरोप में मुंबई हवाई अड्डे पर दो विदेशियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, एक आरोपी जापान के ओसाका और दूसरा बैंकॉक का रहने वाला है।

एआईयू अधिकारियों ने कहा कि एक गुप्त सूचना के बाद, दोनों को उस समय रोका गया जब वे बैंकॉक के लिए थाई एयरवेज की उड़ान में सवार होने वाले थे।

उनके सामान की जांच के दौरान अधिकारियों ने उनके पास से 1,41,500 डॉलर नकद बरामद किए।

पैसे एक थैली के अंदर एक हैंडबैग में छिपाकर रखे गए थे।

पूछताछ करने पर आरोपी इतनी बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा ले जाने के वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका।

अधिकारियों ने कहा, “बरामद विदेशी मुद्राएं सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 110 के तहत जब्त कर ली गई हैं। यात्रियों को सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 104 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को मुंबई में एक विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने उसे 14 दिन की न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया है।”

***************************

 

बाबा बैद्यनाथ धाम सहित सभी शिवालयों में लगा भक्तों का तांता

पटना/देवघर 10 Jully (एजेंसी) । सावन के महीने में सभी शिवालयों में भक्तों की भीड़ देखी जाती है लेकिन सावन महीने की पहली सोमवारी के मौके पर आज भगवान शिव के मंदिर में भक्तों का सुबह से ही तांता लगा हुआ है। सोमवार के मौके पर मंदिर परिसरों को आकर्षक ढ़ंग से सजाया गया है।

झारखंड के देवघर स्थित बैद्यनाथ धाम और वासुकीनाथधाम मंदिर के रास्ते कावड़ियों के बोलबम के नारे से गूंज रहे हैं। सुल्तानगंज से उतरवाहिनी गंगा का पवित्र जल उठाकर 105 किलोमीटर लंबी पैदल यात्रा कर कांवडिये बैद्यनाथ धाम पहुंचकर कामना लिंग पर जलाभिषेक करते हैं।

सुबह चार बजे की विशेष पूजा के बाद से ही यहां भक्तों द्वारा जलाभिषेक प्रारंभ हुआ जो बदस्तूर जारी है। बैद्यनाथ धाम में कांवड़ियों की मुख्य मंदिर से पूर्व करीब चार किलोमीटर लंबी कतार लगी हुई है।

मेला क्षेत्र में सुरक्षा की कमान संभाल रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सावन महीने की पहली सोमवारी को एक लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मंदिर का पट रात को श्रृंगार पूजा के बाद बंद कर दिया जाएगा। वासुकीनाथ मंदिर में भी बाबा के भक्तों का आना जारी है। यहां भी सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार लगी हुई है।

बिहार की राजधानी पटना के बैकुंठपुर मंदिर, गायघाट के गौरीशंकर मंदिर, पटना सिटी के तिलेश्वर महादेव मंदिर, अलखिया बाबा मंदिर में भी सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है।

इसके अलावे बिहार के भी मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ मंदिर, मोतिहारी के सोमेश्वर मंदिर, रोहतास के गुप्ताधाम मंदिर, सोनपुर के हरिहरनाथ मंदिर सहित सभी शिवालयों में सुबह से ही भीड़ उमड़ रही है। मुजफ्फरपुर बाबा गरीबनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। विभिन्न जगहों से हजारों कांवड़िए अपनी अपनी मुरादे लेकर बाबा गरीबनाथ दरबार पहुंचकर जलाभिषेक कर रहे हैं।

प्रशासन की तरफ से भी मुज़फ़्फ़रपुर के साथ-साथ कई जिलों के पुलिस बल और पदाधिकारियों को ड्यूटी में तैनात किया गया है।

**************************

 

गाजियाबाद की दौलत नगर कॉलोनी में सैकड़ों लोग अपने घरों में फंसे, पांच से 12 फुट तक पानी में मकान

गाजियाबाद 10 Jully (एजेंसी)  । गाजियाबाद के लोनी की दौलत नगर कॉलोनी जहां पर दो दिन की बारिश के बाद घरों में घुसा पानी घुस गया है।

एनडीआरएफ की टीम ने रविवार रात 33 लोगों को सुरक्षित निकाला था। अभी भी कई परिवार अपने घरों में फंसे हैं जहां 5 फुट से 12 फुट तक पानी भरा हुआ है। लोग तैरकर, पानी में घुसकर घरों से बाहर आने-जाने को मजबूर हो रहे हैं। प्रशासन में निकाले गए लोगों को पास के ही शेल्टर होम भेज दिया है जहां उनके खाने-पीने की व्यवस्था की गई है।

गाजियाबाद के लोनी विधानसभा क्षेत्र की दौलत नगर कॉलोनी काफी ढलान वाले इलाके में बनी है। यहां करीब 60 से 70 मकान होंगे जिनमें दो-ढाई सौ लोग रहते हैं।

एनडीआरएफ की टीम ने रविवार रात 33 लोगों को यहां से सुरक्षित निकाला था। कई लोग अपने छत ऊपर अपना डेरा जमा चुके हैं। अब एक बार फिर प्रशासन और पुलिस के लोग धीरे-धीरे यहां पर पहुंचने शुरू हो गए हैं। जो लोग घर पर हैं उनसे अपील की जा रही है कि वे वहां से निकल जाएं। अगर उन्हें मदद की जरूरत है तो एनडीआरएफ की टीम को बता सकते हैं।

*************************

 

कालका-शिमला रेल यातायात निलंबित, दो दिन नहीं चलेगी टॉय ट्रेन

शिमला 10 Jully (एजेंसी) । भारी बारिश के चलते पटरियों पर कीचड़ जमने के कारण हिमाचल प्रदेश में विश्व धरोहर स्थल कालका-शिमला ट्रैक पर रेल यातायात मंगलवार तक निलंबित कर दिया गया। एक अधिकारी ने यहां यह जानकारी दी।

रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ”पटरियों पर भूस्खलन, जल जमाव और मलबे के कारण सोमवार और मंगलवार को रेल लाइन पर यातायात निलंबित कर दिया गया है। गंदगी साफ करने का काम जारी है।”

राज्य की राजधानी से लगभग 65 किलोमीटर दूर सोलन जिले में पटरियों के किनारे कई स्थानों पर भूस्खलन की भी सूचना मिली है।

टॉय ट्रेन सदियों पुरानी कालका-शिमला रेल लाइन पर चलती हैं। प्रत्येक ट्रेन में सात डिब्बे हैं और इसमें लगभग 200 यात्री बैठ सकते हैं।

करीब 96 किलोमीटर लंबी नैरो गेज रेलमार्ग, जो मूल रूप से यूरोपीय लोगों को ब्रिटिश भारत की तत्कालीन ग्रीष्मकालीन राजधानी शिमला तक ले जाने के लिए बनाया गया था, को 2008 में यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल के रूप में चुना गया था

********************************

 

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज गुजरात से करेंगे राज्य सभा चुनाव के लिए नामांकन

नई दिल्ली 10 Jully (एजेंसी) । विदेश मंत्री एस. जयशंकर सोमवार को गुजरात से राज्य सभा की सीट के लिए होने वाले चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन करने के लिए एस. जयशंकर रविवार को ही गुजरात के अहमदाबाद पहुंच गए हैं।

विदेश मंत्री वर्तमान में भी गुजरात से ही भाजपा के राज्य सभा सांसद हैं और उनका वर्तमान कार्यकाल 18 अगस्त को खत्म हो रहा है। उनके साथ ही राज्य से दो अन्य भाजपा सांसदों- दिनेशचंद्र अनावाडिया और जुगलसिंह माथुर का भी कार्यकाल 18 अगस्त को ही समाप्त हो जाएगा। गुजरात में राज्य सभा की इन्हीं तीन सीटों के लिए ही चुनाव होना है।

चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, इस चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 13 जुलाई है और नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 17 जुलाई है। उम्मीदवारों की संख्या तीन से ज्यादा हुई तो 24 जुलाई को मतदान करवाया जा सकता है।

आपको बता दें कि गुजरात विधान सभा में विधायकों की संख्या के आधार पर इस बार भी भाजपा के खाते में ये तीनों सीटें जाना तय माना जा रहा है। हालांकि, भाजपा ने आधिकारिक तौर पर अभी अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं की है। लेकिन, विदेश मंत्री एस. जयशंकर को गुजरात जाकर नामांकन करने के लिए कह दिया गया है।

गुजरात से बाकी बची दो अन्य सीटों के साथ भाजपा पश्चिम बंगाल और गोवा से होने वाले राज्य सभा चुनाव के लिए भी जल्द ही अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर सकती है।

*******************************

 

भारी बारिश को लेकर एक्शन में पंजाब सरकार, चीफ सेक्रेटरी की सभी विभागों के साथ मीटिंग

चंडीगढ़ 10 Jully (एजेंसी): देश भर में हो रही भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। पिछले 48 घंटों में 34 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। बारिश के चलते हिमाचल-हरियाणा सहित कई राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं पंजाब में भारी बारिश की वजह से वहां का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को भी बादल छाए रहने और बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन और आगे की तैयारियों को लेकर पंजाब सरकार एक्शन मोड में है।जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर सभी विभागों के अधिकारियों के साथ आज पंजाब सरकार के चीफ सेक्रेटरी अनुराग वर्मा मीटिंग करेंगे।

इस मीटिंग में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए क्षेत्रीय अधिकारी भी जुड़ेंगे। इस मीटिंग में पुलिस, पॉवर, एडमिनिस्ट्रेशन, एग्रीकल्चर समेत तमाम महकमों के अधिकारियों को शामिल होने का आदेश दिया गया है। दरअसल, पंजाब के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश के कारण सेना को अलर्ट पर रखा गया है। वहीं पंजाब के जल संसाधन मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने बताया कि मान के निर्देशों का पालन करते हुए जल संसाधन विभाग ने भारी बारिश से पैदा होने वाली किसी भी अवांछित स्थिति से निपटने की तैयारी कर ली है।

वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कैबिनेट मंत्रियों, उपायुक्तों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) और अन्य संबंधित अधिकारियों को प्रभावित इलाकों में जाने और लोगों की मदद करने के निर्देश दिया है। मान ने पंजाबी में ट्वीट किया कि, ‘‘पंजाब में बीते दो दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिससे निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, खासतौर से नदी के किनारे बसे इलाकों में रह रहे लोगों को।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैनें अपने सभी मंत्रियों, विधायकों, सभी जिलों के उपायुक्तों और एसएसपी को लोगों के बीच जाने के निर्देश दिए हैं।”

*******************************

 

गहरी खाई में गिरी कार: जम्मू-कश्मीर सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, पत्‍नी और बेटे की मौत

जम्मू 10 Jully (एजेंसी): जम्मू-कश्मीर के मुगल रोड पर हुए दर्दनाद हादसे में जम्मू-कश्मीर सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी, उनकी पत्‍नी और बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे में वित्त, वन, पारिस्थितिकी और पर्यावरण विभाग के निदेशक रणबीर सिंह बाली, उनकी पत्‍नी और बेटे की मौत हो गई और बेटी घायल हो गई। उनकी कार घाटी से सुरनकोट जाते समय एक खाई में गिर गई।

पुलिस ने कहा कि हादसे में पिता, पत्‍नी और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी को पुलिस सहित बचावकर्मियों ने नजदीक के उप जिला अस्पताल सुरनकोट में इलाजे के लिए भर्ती करवाया। जिस समय यह हादसा हुआ था, उस समय मुगल रोड पर जाम भी लगा था। बताया जा रहा है कि रणबीर सिंह बाली का परिवार मूल रूप से बारामूला का रहने वाला है और अब जम्मू के त्रिकुटानगर में रहता था।

*****************************

बारिश का कहर: 34 लोगों की मौत, कई राज्यों में स्कूल बंद; पंजाब में सेना से मांगी मदद

नई दिल्ली 10 Jully (एजेंसी): बारिश ने उत्तर और पश्चिम भारत में तबाही मचा दी है। हिमाचल प्रदेश समेत पहाड़ी राज्यों को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा है। बीते 24 घंटे के दौरान मूसलाधार बारिश के चलते भूस्खलन, बादल फटने, घर ध्वस्त होने, पेड़ और बिजली गिरने से 34 लोगों की मौत हो गई है।

उत्तरी भारत के बड़े भूभाग से गुजरने वाली यमुना और उसकी सहायक नदियां उफान मार रही हैं। पहाड़ी इलाकों में बारिश ने बाढ़ का रूप लिया और सड़कों तक को बहा कर ले गई। राजधानी दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में सड़कों पर पानी इस कदर फैला कि रोड पर खड़ी गाड़ियां, कागज की नाव सी दिखाई देने लगीं।

दिल्ली में तो बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ दिए। राजधानी में जुलाई महीने में 1982 के बाद से अब तक ऐसे बादल नहीं बरसे। हिमाचल प्रदेश के सोलन में तो 135 मिमी बारिश दर्ज की गई। आखिरी बार सोलन वालों ने 1971 में ऐसी बारिश देखी, तब भी 105 मिमी ही बारिश दर्ज की गई थी। यानी सोलन ने अपने 50 साल के इतिहास में ऐसी आसमानी आफत नहीं देखी। बारिश ने ऊना में भी रिकॉर्ड तोड़ा। 1993 के बाद ऊना में सबसे ज्यादा बारिश रविवार को दर्ज की गई।

आलम ये था कि बारिश मकानों को तक बहा कर ले गई। दिल्ली फायर ब्रिगेड चीफ अतुल गर्ग ने बताया कि रविवार को मूसलाधार बारिश के चलते 15 घर ढह गए, जिसके चलते 2 लोगों की मौत हो गई। बारिश का कहर ये रहा है कि दिल्ली हाई कोर्ट ने भी 10 जुलाई यानी सोमवार को वकीलों की गैर मौजूदगी में आदेश पारित करने से राहत दी है। ट्रैफिक पुलिस ने भी तीन हजार से ज्यादा कर्मियों को सड़कों पर उतारा है। ये आफत अभी जल्द थमनी नहीं है। मौसम विभाग ने सूबे में पूरे हफ्ते बारिश की चेतावनी जारी करते हुए येलो अलर्ट किया है।

दिल्ली से सटे नोएडा में 10 से 12 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में फंसे लोगों को बचाने के लिए NDRF को पानी में उतरना पड़ा। बारिश से मची आफत को कम करने की कोशिश में कलेक्टर ने इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर तैयार किया है। साथ ही एक इमरजेंसी नंबर (8826797248) जारी किया गया है।

हिमाचल में बारिश पहाड़ से भूस्खलन के रूप में आफत बनकर गिर रही है। सूबे में पिछले 24 घंटों के दौरान ही 6 लोगों की मौत हो गई है और 3 लोग लापता हैं। सैंकड़ों लोग बारिश से उपजी आफत के चलते अलग-अलग जगहों पर फंसे हुए हैं। बात पिछले 16 दिनों की करें तो हिमाचल भर में 54 लोगों की मौत हो चुकी है और चार लापता हैं। जान से इतर माल को हुए नुकसान का जायजा लिया जाए तो राज्य के PWD विभाग को ही दो दिनों में बारिश के चलते 340 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। सूबे में 776 रोड पेड़ गिरने या भूस्खलन के कारण बाधित हैं। इनमें से तीन तो राष्ट्रीय राजमार्ग हैं।

वहीं पंजाब की बात करें तो यहां बारिश कहर बनकर टूटी और अगले दिन भी ये कहर जारी रहने का अनुमान लगाया गया है। हालत ये हैं कि इस आसमानी आफत का सामना करने के लिए सरकार को भारतीय सेना की मदद मांगनी पड़ी। गृह सचिव ने वेस्टर्न कमांड को चिट्ठी लिखकर मोहाली के आस-पास के इलाकों में सेना को मदद के लिए तैयार रहने का निवेदन भेजा है। मोहाली के स्कूलों को सोमवार के दिन बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। सूबे के सभी 10 जिलों में सोमवार को भी भारी बारिश का अलर्ट घोषित किया गया है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने सभी मंत्रियों को आदेश दिया है कि वो भारी बारिश से राहत के लिए किए जा रहे प्रयासों पर नजर रखने के लिए खुद फील्ड में जाएं। ऐसे ही एक प्रयास में मोहाली के खरड़ से विधायक और राज्य की पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान का पैर फ्रैक्चर हो गया।

पंजाब के लुधियाना में बारिश का कहर इस कदर बरपा है कि डिप्टी कमिश्रनर ने सोमवार को स्कूल में छुट्टी के आदेश जारी कर दिए हैं। शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने सूबे में बाढ़ से जिन लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा है, उन्हें पांच-पांच लाख रुपए की मदद की मांग की है। जिन किसानों की फसलों को बाढ़ के चलते नुकसान पहुंचा है, उन्हें भी 25 हजार रुपए तक की आर्थिक सहायता देने की मांग बादल ने की है।हरियाणा में शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के कलेक्टर को निर्देश दिया है कि वो 10 जुलाई को बारिश के हालात देखकर अपने-अपने इलाकों के स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर सकते हैं।

भारी बारिश से जूझ रही दिल्ली में आज भी मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पहले से ही राष्ट्रीय राजधानी से गुजरने वाली यमुना नदी उफान पर है। यमुनानगर हथनी कुंड बैराज में पानी का लेवल अब 3 लाख 9 हजार क्यूसेक तक पहुंच गया है। यमुना नदी खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही है। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के चलते पानी का लेवल और भी बढ़ने की संभावना है। ऐसे में दिल्ली के निचले इलाकों में बाढ़ की संभावना भी है।

**************************

 

डोडा में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए

जम्मू 10 Jully (एजेंसी): जम्मू एवं कश्मीर के डोडा जिले में सोमवार सुबह पांच मिनट के अंतराल पर दो बार हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने आज यहां बताया कि सुबह 0538 मिनट पर आये भूंपक की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई। भूकंप का केंद्र 33.15 डिग्री अक्षांश और 75.68 डिग्री देशांतर पर गहराई 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

इस बीच, सुबह 0543 बजे आये दूसरे भूकंप की रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 3.6 मापी गई। भूकंप का केंद्र 33.15 डिग्री अक्षांश और 75.7 डिग्री देशांतर पर आठ किलोमीटर की गहराई में स्थित था। उन्होंने बताया कि उधमपुर, जम्मू और श्रीनगर शहरों में भी हल्के झटके महसूस किये गये है। डोडा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भूकंप के कारण अब तक किसी के घायल होने या किसी नुकसान की सूचना नहीं है।

************************

 

एकनाथ शिंदे गुट के हाथ से जाएगा Shiv Sena का नाम और चिह्न! SC में 31 जुलाई को होगी सुनवाई

नई दिल्ली 10 Jully (एजेंसी) : शिवसेना पार्टी और उसका चुनाव चिह्न एकनाथ शिंदे को देने के खिलाफ उद्धव ठाकरे की याचिका पर अब सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करने के लिए राजी हो गया है। CJI ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट 31 जुलाई को इस मामले पर सुनवाई करेगा। उद्धव की याचिका में चुनाव आयोग का फैसला रद्द करने की मांग की गई है।

बता दें कि चुनाव आयोग ने एकनाथ शिंदे गुट को असली शिवसेना माना था। चुनाव आयोग ने शिंदे गुट को चुनाव चिह्न तीर-कमान के इस्तेमाल की इजाजत दे दी है। इसके बाद उद्धव ठाकरे ने चुनाव आयोग के फैसले को रद्द करने की मांग की है और बाद में चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

***************************

 

कैटरीना-आलिया संग जी ले जरा में नहीं दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा! फिल्म से बाहर हुईं देसी गर्ल

10.7.2023 (एजेंसी) –   फरहान अख्तर ने जबसे अपनी फिल्म जी ले जरा की घोषणा की है। यह फिल्म किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती है। फिल्म को लेकर दर्शक भी उत्साहित थे, क्योंकि उन्हें जिंदगी ना मिलेगी दोबारा का फीमेल वर्जन मिलने वाला था। हालांकि, लंबे समय से फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हो पाई है। अब खबर आ रही है कि फिल्म से प्रियंका चोपड़ा बाहर हो गई हैं और इसकी कास्टिंग दोबारा की जाएगी।

फिल्म की घोषणा आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ और प्रियंका के साथ हुई थी। तीनों अभिनेत्रियां इस फिल्म के लिए एक साथ समय नहीं निकाल पा रही थीं, इसलिए इसकी शूटिंग लंबे समय से रुकी हुई थी। अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में व्यस्त होने के कारण प्रियंका इसके लिए समय नहीं निकाल पा रही थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह इस फिल्म से बाहर हो गई हैं। इसको शुरू करने के लिए अब नए सिरे से कास्टिंग की जाएगी। अब दर्शक कयास लगा रहे हैं कि फिल्म में प्रियंका को कौन रिप्लेस कर सकता है। इस खबर पर दर्शक तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

कुछ लोगों ने मांग की कि फिल्म में अब प्रियंका की जगह दीपिका पादुकोण को लेना चाहिए। दीपिका-आलिया-कैटरीना की तिकड़ी खूब जमेगी। कुछ लोगों ने कहा कि वे फिल्म में अनुष्का शर्मा को देखना चाहते हैं। वहीं कुछ लोगों ने इस फिल्म के कभी न बन पाने की भी शंका जताई। जब तक जी ले जरा पर बात नहीं बनती है, निर्देशक फरहान अख्तर ने अभिनय पर ध्यान देने का मन बनाया है। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि उन्होंने आमिर खान की चैंपियन्स साइन कर ली है।

फरहान चैंपियंस की शूटिंग पूरी करने के बाद अपनी सुपरहिट फ्रेंचाइजी डॉन के तीसरे भाग डॉन 3 के निर्देशन में जुटेंगे। ऐसे में जी ले जरा ठंडे बस्ते में गई मानी जा रही है। इस फिल्म का आइडिया प्रियंका का ही था। वह एक ऐसी फिल्म बनाना चाहती थीं, जिसमें महिलाओं की दोस्ती और उनकी स्वतंत्रता दिखे और वह बॉक्स ऑफिस पर सफल होने की ताकत भी रखती हो।

फिल्म दिल चाहता है और जिंदगी न मिलेगी दोबारा के तर्ज पर तीन महिलाओं की दोस्ती की कहानी पेश करेगी। यह भी एक रोड ट्रिप पर आधारित फिल्म होगी। हालांकि, अब दर्शकों को इसके लिए लंबा इंतजार करना होगा।

**************************

 

अजय देवगन की रेड 2 की कहानी पर शुरू हुआ काम

10.7.2023 (एजेंसी)  –   बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन अपनी फिल्मों को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। बीते कुछ समय से प्रशंसक अभिनेता की फिल्म मैदान के इंतजार में हैं, जिसकी रिलीज डेट में कई बार बदलाव हो चुका है। इस सबके बीच अब खबर आ रही है कि अभिनेता अपनी 2018 में आई फिल्म रेड के सीच्ल को जल्द लाने की तैयारी कर रहे हैं। रेड के सीच्ल के लिए कहानी पर काम भी शुरू हो गया है। बीते दिनों खबर आई थी देवगन ने निर्माता कुमार मंगत के साथ रेड के सीच्ल के लिए हाथ मिलाया है और जल्द फिल्म की शूटिंग शुरू होगी।

देवगन और मंगत का मानना है कि दृश्यम की तरह ही रेड को दर्शकों ने पसंद किया था और ऐसे में इसके सीच्ल को अच्छी प्रतिक्रिया मिलेंगी। अब सीच्ल के लिए एक बार फिर अजय रेड के निर्देशक राजकुमार गुप्ता के साथ आ गए हैं और फिल्म पर काम शुरू कर दिया है। सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक, देवगन और मंगत ने निर्देशक गुप्ता को रेड 2 की कहानी को विकसित करने के लिए कहा है।

ऐसे में अब उन्होंने स्क्रिप्ट के लिए कई वास्तविक जीवन की घटनाओं पर काम करना शुरू कर दिया है। सूत्र के अनुसार, अभी तक चीजें सही दिशा में आगे बढ़ रही हैं और देवगन भी खुश हैं। गुप्ता कुछ ऐसा ढूंढने में कामयाब रहे हैं, जो पहले भाग से बड़ा और रोमांचक है। रेड 2 की शूटिंग 2024 की गर्मियों तक शुरू होने की उम्मीद है, जिसके बाद यह जल्द ही रिलीज होगी।

यह जियो के साथ देवगन और मंगत की डील का हिस्सा होगी। देवगन और मंगत ने जियो सिनेमा के साथ 3 फिल्मों ब्लैक मैजिक, रेड 2 और दृश्यम 3 की डिजिटल डील साइन की है। दृश्यम 3 के अगले साल के अंत तक शुरू होने की उम्मीद की जा रही है, वहीं ब्लैक मैजिक गुजराती फिल्म वश की रीमेक है। रेड में देवगन ने एक ईमानदार आयकर अधिकारी अमय पटनायक की भूमिका निभाई थी, जो 49 ट्रांसफर होने के बाद लखनऊ पहुंच जाता है। लखनऊ में उसे एक प्रभावशाली व्यक्ति को लेकर सूचना मिलती है, जिसके बाद वह उसके घर जाकर रेड करता है।

फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और ऐसे में 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ने दुनियाभर में 150 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन कर लिया था। अजय की मैदान की रिलीज डेट में 7 बार बदलाव हो चुका है और अब कहा जा रहा है कि फिल्म सितंबर में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

मैदान की कहानी भारतीय फुटबॉल के स्वर्ण युग पर आधारित है, जिसमें अजय भारतीय कोच सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा वह 15 अगस्त को रिलीज हो रही सिंघम अगेन में नजर आएंगे, जिसमें विक्की कौशल, करीना कपूर, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार शामिल हैं।

*********************************

 

नरगिस फाखरी की वेब सीरीज तत्लुबाज का ऐलान, धीरज धूपर संग बनी जोड़ी

10.7.2023 (एजेंसी) –   बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस फाखरी को पिछली बार अनुपम खेर और नीना गुप्ता की शिव शास्त्री बलबोआ में देखा गया था, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। अब इस बीच नरगिस के हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। दरअसल, वह जल्द वेब सीरीज तत्लुबाज में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाएंगी। इसमें उनकी जोड़ी धीरज धूपर के साथ बनी है।

खास बात यह है कि इस सीरीज के जरिए धीरज अपना ह्रञ्जञ्ज डेब्यू करने जा रहे हैं। तत्लुबाज में अभिनेत्री और बिग बॉस ह्रञ्जञ्ज की विजेता रहीं दिव्या अग्रवाल का अहम किरदार होने वाला है। सीरीज के निर्देशन की कमान विभु कश्यप ने संभाली है, जबिक तत्लुबाज का निर्माण 9क्करू फिल्म्स द्वारा किया जा रहा है।

तत्लुबाज में गैंग्स ऑफ वासेपुर 2 और ब्लडी डैडी फेम जीशान कादरी भी अभिनय करते दिखाई देंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्माताओं ने तत्लुबाज की शूटिंग मुंबई में शुरू कर दी है।

*******************************

 

गोवा में वेकेशन का लुत्फ उठाती दिखीं मोनालिसा

10.7.2023 (एजेंसी) –   भोजपुरी क्वीन मोनालिसा आए दिन अपनी हॉट फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर फैंस के बीच सुर्खियां बटौरती रहती हैं। हालांकि वो अपने फैंस को भी इंप्रेस करने का कोई ऐसा मौका नहीं छोड़ती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी लेटेस्ट गोवा वेकेशन की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर एक बार फिर से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इन तस्वीरों में उनकी ग्लैमरस अदाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

मोनालिसा इन दिनों गोवा में अपनी छुट्टियों का लुत्फ बखूबी उठा रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने इंस्टा पर कई फोटोज शेयर की हैं। हालांकि उनका ये लेटेस्ट मदमस्त अंदाज में फोटोशूट फैंस को काफी पसंद आ रहा है। बताते चलें कि एक्ट्रेस मोनालिसा बेहद ही बोल्ड और ग्लैमरस हैं। अपने इसी अंदाज के कारण वो लोगों की चहेती बन गई हैं। मोनालिसा ने अपनी इन तस्वीरों को क्लिक करवाते हुए ब्लू कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई थी।

एक्ट्रेस अपनी इन तस्वीरों में कैमरे के सामने अपने हुस्न का जादू चलाती हुई एक से बढ़कर एक कातिलाना अंदाज में पोज देती हुई नजर आ रही हैं। इन फोटोज में आप देख सकते हैं अभिनेत्री अपना फुल वेकेशन मोड एन्जॉय कर रही हैं। फैंस भी उनकी इन तस्वीरों को देखकर उन पर खूब सारा प्यार लूटा रहे हैं। ये ही नहीं लोगों को उनका स्टाइल काफी पसंद भी आता है। मोनालिसा के साथ उनके पति विक्रांत सिंह भी गोवा में वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं। इन तस्वीरों में उनका मस्ती भरा अंदाज देखने को मिल रहा है।

*******************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका मन अनमना सा रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी काम की अभी शुरुआत करने से आपके भावी प्रयासों में लाभ होगा। आपका उतावलापन आपको दूसरों के साथ संवाद करने से रोकेगा। आप अपनी बुद्धिमत्ता और चतुराई का उपयोग उन परियोजनाओं को संभालने में करेंगे जिनका आपने उत्तरदायित्व उठाया है। आपकी त्याग भावना से जीवनसाथी को प्रसन्न रखने में सफलता मिलेगी। आराम मिलेगा व स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)

आप एक जन्मजात प्रेमी हैं जो अनुभव करता है कि जीवन प्रेम के बिना जीने योग्य नहीं है। और आज आप एक ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं जो ऐसे ही समान विचार साझा करता हो।आपको कुछ ना कुछ परेशानी है और आप इसके स्पष्टीकरण या कारण की खोज में है। आपकी चिंताओं का हल आपको मिलेगा। आपको जो सही लगें उसके अनुसार ही कार्य करते रहें। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आप किसी भी उत्तरदायित्व को लेने से से पीछा छुड़ा सकते हैं। अभिभावकों को अपने परिवार और बच्चों के साथ अधिक समय बिताने की आवश्यकता है। उनके पास उस प्रेम और देखभाल की कमी है जिसे केवल एक माता पिता ही प्रदान कर सकते हैं। आप कोई निर्भीक निर्णय लेने में अक्षम हो सकते हैं। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आपका आज का दिन मिलाजुला रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद व भाइयों का सहयोग उन्नति की और अग्रसर करेगा। खिन्न रहना आपको कुछ व्यक्तियों से दूर ले जाएगा। यह हर चीज का विरोध करेगा जो खुशी लाती है। आप अपने परिवार के साथ एक शाम बिताना पसंद करेंगे। आप अपने पति/पत्नी के साथ घर के बने कैंडललाइट रात्रिभोज का आनंद ले सकते/सकती हैं। यह उनके प्रति आपकी प्रतिबद्धता को भी सुनिश्चित करेगा।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आप सामान्य तौर पर चुस्त और प्रबल हैं। परंतु पिछले कुछ दिनों सें आपके व्यस्तता के कारण हो रही थकावट आपको सुस्त कर देगी। पर्याप्त आराम करें जिससे आप ठीक हो जाएंगे। एक बैचेनी अधीरता वाला दिन आज आपकी प्रतीक्षा करता है। यह आपको कोई उचित और सूचित निर्णय करने में भी अक्षम बनाएगा। सामाजिक लाभ निश्चित है।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। पिताओं को अपने परिवार और बच्चों के साथ अधिक समय बिताने की आवश्यकता है। उनके पास उस प्रेम और देखभाल की कमी है जिसे केवल एक पिता ही प्रदान कर सकता है। अभी आप एक कठिन मानसिक अवस्था से गुजर रहे हैं। आप उन चीजों का भी विरोध करेंगे जो सुंदर और शांतपूर्ण हैं। ध्यान आपको इस मानसिक अवस्था से बाहर लाने में सहायता कर सकता है। स्वास्थ्य लाभ होगा।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आपकी दृढ़ता और बौद्धिकता आज का दिन बहुत सफल बनाएगी। अवसाद आपको प्रत्येक व्यक्ति से दूर ले जाएगा। यह हर चीज का विरोध करेगा जो खुशी लाती है। आप हर वह लक्ष्य प्राप्त करेंगे जो आपने आज करने के लिए निर्धारित किया है। स्वास्थ्य लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। पारिवारिक सुख मिलेगा।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

परिवार के सदस्य, विशेष रूप से बच्चे आपके स्नेह और देखभाल के लिए आपकी ओर मुड़ेगें। महिलाएँ उनके समय पर माँग द्वारा बहुत थकान अनुभव करेंगीं। आज आपको कुछ कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। किंतु आप अपनी बौद्धिकता और विश्लेषणात्मक शक्तियों के साथ सभी का समाधान करने में सक्षम होंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

अभी आप एक कठिन मानसिक अवस्था से गुजर रहे हैं। आप उन चीजों का भी विरोध करेंगे जो सुंदर और शांतपूर्ण हैं। ध्यान आपको इस मानसिक अवस्था से बाहर लाने में सहायता कर सकता है।आप अपनी कुशलता और विश्लेषणात्मक शक्तियों के साथ अपना लक्ष्य प्राप्त करेंगे। सामाजिक दायरा और भी बढ़ेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आपकी दृढ़ता और बौद्धिकता आज का दिन बहुत सफल बनाएगी। आप हर वह लक्ष्य प्राप्त करेंगे जो आपने आज करने के लिए निर्धारित किया है। माँ को उनके परिवार और कैरियर के बीच संतुलन बनाना होगा। यह उनके बच्चों के प्रति उनके कर्तव्यों को पूरा करने से भी रोक सकता है। उन्हें कुछ समय अपने परिवार के साथ बिताने के लिए निकालना होगा।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आप एक जन्मजात प्रेमी हैं जो अनुभव करता है कि जीवन प्रेम के बिना जीने योग्य नहीं है। और आज आप एक ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं जो ऐसे ही समान विचार साझा करता हो। आपको कुछ ना कुछ परेशानी है और आप इसके स्पष्टीकरण या कारण की खोज में है। आपकी चिंताओं का हल आपको मिलेगा। आपको जो सही लगें उसके अनुसार ही कार्य करते रहें।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आप एक असफल परियोजना पर समय बर्बाद कर हारा हुआ महसूस कर सकते हैं। मनोरंजन में सक्रिय रहेंगे। समय एवं ऊर्जा का अपव्यय न करें एवं आपको तरोताज़ा करने वाले किसी परियोजना पर काम करें। ऐसी महिलाएँ जो अधिक ऊर्जा का प्रदर्शन करती हैं और जो उत्साही हैं और जो जोश के साथ कार्य करती हैं उन्हें इन अतिगुणों के लिए नाराज किया जाएगा। कुछ लोग यह भी टिप्पणी कर हो सकते हैं कि वे नाजुक नहीं हो रही हैं। महिलाओं को ऐसी नकारात्मक टिप्पणियों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए और आगे बढ़ते रहना चाहिए।

***************************************

 

अंतरिक्ष क्षेत्र के आधुनिक बाजार और वैश्विक साझेदारी की संभावनाएं तलाश रहे हैं भारतीय स्टार्टअप

नयी दिल्ली 09 जुलाई ,(एजेंसी)।  नौ जुलाई (भाषा) अंतरिक्ष में अपनी कक्षा में चक्कर लगा रहे उपग्रहों में फिर से ईंधन भरने से लेकर पृथ्वी की सेहत पर नजर रखने तक, भारत के स्टार्टअप इस महत्वपूर्ण बाजार में अपनी संभावनाएं तलाश रहे हैं और इसे वैश्विक स्तर पर साझेदारी के अवसर के रूप में देख रहे हैं।

अंतरिक्ष क्षेत्र की कंपनियों का मानना है कि भारत के ‘आर्टेमिस संधि’ पर हस्ताक्षर करने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हालिया अमेरिका यात्रा के दौरान अंतरिक्ष क्षेत्र, खास तौर से निर्यात पर नियंत्रण और प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण के मुद्दों की जुड़ी समस्याओं के समाधान पर जोर दिये जाने के बाद निजी क्षेत्र की कंपनियों के लिए अंतरिक्ष के क्षेत्र में अवसर उपलब्ध होंगे।

भारत ने 2020 में अंतरिक्ष क्षेत्र के अपने बाजार को निजी क्षेत्र के लिए खोला था, जिसके बाद से 150 स्टार्टअप स्थापित हुए हैं जो रॉकेट और उपग्रह निर्माण, अंतरिक्ष यात्रियों के लिए प्रशिक्षण सुविधाएं मुहैया कराने और अंतरिक्ष पर्यटन की संभावनाएं तलाशने का कार्य कर रहे हैं।

मनस्तु स्पेस के सह-संस्थापक तुषार जाधव ने  कहा, ”यह अच्छी शुरुआत है क्योंकि 10-15 साल पहले तक अमेरिका द्वारा अंतरिक्ष या रक्षा क्षेत्र की प्रौद्योगिकी साझा किया जाना अनसुनी बात थी। अब हम इन क्षेत्रों में साथ मिलकर काम करने की बात कर रहे हैं।’
मुंबई की कंपनी मनस्तु उपग्रहों के लिए हरित (पर्यावरण हितैषी) प्रणोदन प्रणाली विकसित करने पर काम कर रही है और अगले साल परीक्षण कर इस तकनीक को मान्यता दिलाना चाहती है। कंपनी अंतरिक्ष में एक ईंधन केन्द्र भी डिजाइन कर रही है ताकि कक्षा में चक्कर लगाने के दौरान ही उपग्रहों में ईंधन भरा जा सके। फिलहाल उपग्रह का ईंधन समाप्त हो जाने के बाद वह उपयोग से बाहर हो जाता है।
इंडिया स्पेस एसोसिएशन के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल ए. के. भट्ट (सेवानिवृत्त) ने कहा, ”अंतरिक्ष क्षेत्र में कई तकनीकों दोहरी उपयोगिता है, लेकिन यह संकेत है कि कैसे अब इसकी प्रक्रिया सरल की जाएगी।’

पिछले साल नवंबर में, हैदराबाद की कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस ने अपनी स्थापना के महज चार साल के भीतर भारत में निजी उपक्रम द्वारा निर्मित पहले रॉकेट विक्रम-एस का प्रक्षेपण कर, अंतरिक्ष क्षेत्र के इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया था।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के कुछ पूर्व वैज्ञानिकों और इंजीनियरों द्वारा स्थापित यह कंपनी अब विक्रम सीरिज के तीन अलग-अलग रॉकेट डिजाइन कर रही है, जिनकी मदद से छोटे उपग्रहों को उनकी कक्षा में स्थापित किया जा सकेगा।

इसरो के ‘इंडियन नेशनल स्पेस प्रोमोशन एंड ऑथराइजेशन सेंटर (इन-स्पेस)’ के अध्यक्ष पवन गोयनका ने कहा, ”निजी क्षेत्र जिस तरह का काम कर रहा है वह इसरो के पुराने काम की नकल नहीं है। स्काईरूट और अग्निकुल कॉस्मोस द्वारा विकसित प्रक्षेपण यान की अपनी खासियत है। उपग्रह से जुड़े ‘एप्लिकेशन’ तकनीकी आधार पर बहुत आधुनिक हैं।’
चेन्नई की कंपनी अग्निकुल कॉस्मोस ने पिछले साल श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में अपने ‘लॉंचपैड’ का उद्घाटन किया। इसरो अपने उपग्रहों का प्रक्षेपण श्रीहरिकोटा स्थित प्रक्षेपण केन्द्र से करता है।

भारत में अंतरिक्ष क्षेत्र की प्रौद्योगिकी और उपग्रहों से प्राप्त आंकड़ों की मांग बहुत कम है, ऐसे में घरेलू कंपनियां अपने उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार में अवसर तलाश रही हैं।

अपने उपग्रह से ‘हाइपर स्पेक्ट्रल तस्वीरें’ मुहैया कराने के संबंध में अमेरिका के ‘नेशनल रेकॉन्सांस ऑफिस’ के साथ बेंगलुरु की कंपनी ‘पिक्सल’ के करार का हवाला देते हुए गोयनका ने कहा, ”उन्हें कुछ सफलता भी मिलने लगी है। सरकारी एजेंसियों से ऑर्डर मिलने लगे हैं। कुछ बहुत बड़ा भी हो रहा है।’

भारत में अंतरिक्षक्षेत्र की अर्थव्यवस्था बहुत छोटी है 2020 में यह वैश्विक अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था का महज 2.1 प्रतिशत (9.6 अरब अमेरिकी डॉलर) था जो देश के सकल घरेलू उत्पाद का 0.4 प्रतिशत है।

केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेन्द्र सिंह ने पीटीआई-भाषा से कहा, ”प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अतीत की वर्जनाओं को तोड़ा है और अंतरिक्ष क्षेत्र को निजी कंपनियों के लिए खोला है। पिछले तीन साल में 150 से ज्यादा स्टार्टअप शुरु हुए हैं जिनमें से कुछ अपनी तरह की पहली कंपनियां हैं। वैश्विक मानदंडों पर इन्हें मान्यता मिल रही है।”

उन्होंने कहा कि अमेरिका अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत को अब बराबरी का साझेदार समझता है, जो 50 साल पुरानी स्थिति के मुकाबले बहुत अलग है, जब सभी देश अंतरिक्ष क्षेत्र की तकनीक के लिए अमेरिका से उम्मीद लगाये रहा.

*************************************

 

जहां केंद्रीय फोर्स तैनात थी वहां हिंसा नहीं हुई

कोलकाता 09 जुलाई ,(एजेंसी)। बंगाल में पंचायत चुनाव से जुड़ी हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। ऐसे में आज केन्द्रीय गृह मंत्रालय के सूत्रों ने दावा किया है कि जिन पोलिंग बूथों पर सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (सीएपीएफ) की तैनाती थी, वहां कोई अप्रिय घटना या हिंसा नहीं हुई। मंत्रालय की ओर से कहा गया कि संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों के बताए संवेदनशील पोलिंग बूथों पर सीएपीएफ को तैनात किया गया था।

जिलाधिकारियों ने जिन बूथों पर केंद्रीय बल को सुरक्षा के लिए भेजा, वहां सीएपीएफ ने व्यवस्था संभाली। गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक राज्य चुनाव आयोग ने सीएपीएफ की 825 कंपनियां मांगी थीं। इनमें 649 कंपनियां राज्य को भेजी गईं। बाकी बल अभी भी राज्य में पहुंच रहा है। केंद्रीय बलों को पहुंचने में हुई इस देरी के लिए मंत्रालय ने राज्य चुनाव आयोग को जिम्मेदार बताया है। गृह मंत्रालय ने कहा कि राज्य चुनाव आयोग का सहयोग नहीं मिलने के कारण पूरा केंद्रीय बल समय से नहीं पहुंच सका।

****************************

 

नई शिक्षा नीति को लेकर आने वाले समय में काफी होंगे सुखद परिणाम : डिप्टी सीएम

*दिल्ली विश्वविद्यालय के वीसी बोले,सेमेस्टर परीक्षाओं से शिक्षा में हुआ बड़ा बदलाव*

कानपुर 09 जुलाई ,(एजेंसी)। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में चल रहे शिक्षा मंथन-2023 कार्यक्रम में रविवार को शामिल होने आए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति को लेकर जिस तरह से प्रदेश में काम किए जा रहे हैं,आने वाले समय में यह काफी सुखद परिणाम देंगे।

शिक्षा की प्रगति को लेकर राज्यपाल के निवेदन पर जो कार्यक्रम आज विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया है। यह बहुत ही अच्छा है। पूरे देश भर के प्रोफेसर शिक्षकगण एक मंच पर इक_ा होकर हर विषयों पर चिंतन कर रहे हैं। जिसका परिणाम बहुत अच्छा देखने को मिलेगा।

नैक ग्रेडिंग में यूपी के कई शिक्षण संस्थान सफलता पाने में हासिल हुए हैं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल इस ओर बहुत गंभीरता से काम कर रही हैं,जो कि पहले कभी नहीं हुआ। युवा साथी किस तरह से अच्छी शिक्षा को ग्रहण कर खुद को एक बेहतर नागरिक बना सकें, अब इस पर चिंतन किया जा रहा है। हम एक मंच पर आकर शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने का काम कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि यह समागम एक बहुत अच्छा परिणाम देगा।

कार्यक्रम के दूसरे दिन रविवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर योगेश सिंह ने कहा कि सेमेस्टर परीक्षाओं के होने से शिक्षा में काफी बड़ा बदलाव हुआ है,जब भी कोई नया बदलाव किया जाता है तो लोगों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ता है। मगर बदलाव तभी किया जाता है, जब कुछ अच्छा होना होता है। हम बदलाव करेंगे तभी शिक्षा का स्तर बढ़ा सकते हैं।

शिक्षकों को भी अपने को नई तरह से बदलना है

प्रो.योगेश सिंह ने नेशनल एजुकेशन पॉलिसी सत्र के दौरान कहा कि इस पॉलिसी से लोगों को बहुत उम्मीदें हैं। हमें अपनी क्वालिटी मैनपावर को मजबूत बनाना है। उसे कैसे बढ़ाना है यह हमको अपने स्तर से सोचना पड़ेगा। समझ की समझ को विकसित करना ही शिक्षा है। अब स्किल पर बात करनी शुरू कर दी गई है। शिक्षकों को भी अपने को नई तरह से बदलना है।

यह तो सभी लोग चाहते हैं कि हमारा बच्चा खुश रहे, लेकिन जब घर में मां बाप खुश नहीं, स्कूल में टीचर कुछ नहीं, जब बच्चा किसी को खुश नहीं देखता तो वह कैसे खुश रहे। इसलिए पहले हमको खुश रहना पड़ेगा फिर बच्चे खुश होंगे। इस पर विचार करने की बहुत जरूरत है।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक,प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल भी शामिल हुए।

*******************************

 

केंद्रीय बलों की तैनाती को लेकर तृणमूल व भाजपा में जुबानी जंग

कोलकाता 09 जुलाई ,(एजेंसी)। बंगाल में आज भी हिंसा में खून बहा। ऐसे में हुए पंचायत चुनावों में केंद्रीय बलों की तैनाती को लेकर तृणमूल व भाजपा में जुबानी जंग शुरु हो गई है। तृणमूल जहां हिंसा और खून खराबे के लिए केंद्रीय बलों की कम तैनाती को मुद्दा बनाया जा रहा है तो वहीं भाजपा द्वारा केंद्रीय बलों की तैनाती जानबुझ कर कम हो इसके लिए चुनाव आयोग पर ठीकरा फोड़ा। कुल मिलाकर उक्त मामले में तृणमूल व भाजपा में जुबानी जंग चरम पर रहा।

बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, अगर संवेदनशील स्थानों पर केंद्रीय बल तैनात किए गए होते तो इतनी हिंसा नहीं होती और लोग स्वतंत्र रूप से और बिना किसी डर के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते थे। केंद्रीय बलों को जानबूझकर संवेदनशील इलाकों में तैनात नहीं किया गया।   मतदान केंद्रों पर बलों को तैनात करने के बजाय, उन्हें राजमार्गों पर गश्त करने के लिए मजबूर किया गया या पुलिस स्टेशनों पर रखा गया।

उन्होंने दावा किया, यहां तक कि जहां उन्हें तैनात किया गया था, वह भी हिंसा और वोटों की लूट के बाद ही किया गया था। इधर टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा,  इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि अगर बल तैनात होते तो हिंसा नहीं होती।  उन्होंने आरोप लगाया कि साल 2021 विधानसभा चुनाव के दौरान कूच बिहार में केंद्रीय बलों की गोलीबारी में चार लोग मारे गए। पंचायत चुनाव में 61,000 से ज्यादा बूथों पर मतदान हुआ और करीब 60 बूथों पर ही हिंसा हुई और उनमें से आठ पर गंभीर घटनाएं हुईं। ज्यादातर मामलों में टीएमसी कार्यकर्ताओं की मौत हिंसा के कारण हुई।

*******************************