बार्बी गर्ल बनीं अनुष्का सेन ने सोशल मीडिया पर लगाया ग्लैमरस का तड़का

13.07.2023 (एजेंसी) – टीवी एक्ट्रेस अनुष्का सेन आए दिन अपनी ग्लैमरस और बोल्ड फोटोज शेयर कर फैंस को दीवाना बना देती हैं। उनका हर एक लुक इंटरनेट पर आते ही तेजी से चर्चाओं का विषय बन जाता है। एक्ट्रेस ने 20 साल की उम्र में अपने ग्लैमर का लोगों के बीच ऐसा तड़का लगाया है कि लोग उनकी तारीफ करते नहीं थकते हैं। हाल ही में उनके लेटेस्ट लुक ने एक बार फिर से तबाही मचा दी है। अनुष्का सेन टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस में से एक हैं। उनका हर एक स्टाइल को फैंस बखूबी फॉलो करते हैं।

एक्ट्रेस जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं तो फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थकते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट लुक्स की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अनुष्का सेन ने पिंक कलर की बॉडीकॉन ड्रेस पहनी हुई है। अभिनेत्री अपने इस आउटलुक में बेहद ही प्यारी बार्बी डॉल जैसी नजर आ रही हैं।

ओपन हेयर और लाइट मेकअप कर के एक्ट्रेस अनुष्का ने अपने इस लुक को और भी ज्यादा अच्छे से निखारा है। एक्ट्रेस ने अपनी इन फोटोज में कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक ग्लैमरस अंदाज में पोज दिए हैं। बता दें कि अनुष्का सेन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी फैन फॉलोइंग लिस्ट भी काफी जबरदस्त है।

*************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपका ध्यान केवल और केवल अपने काम के प्रति रहेगा, इसके लिए आप कठोर परिश्रम भी करने के लिए तैयार रहेंगे। आप ज्यादा लोगों से जुड़े रहेंगे, लेकिन कुछ समय के लिए आप अकेलापन भी महसूस कर सकते हैं। उच्च अधिकारियों से किसी कार्य आपको सहायता प्राप्त हो सकता है। सकारात्मक सोच जिंदगी में गजब का जादू कर सकती है। भविष्य की योजनाएं बनाने में आप व्यस्त रहेंगे।

*शुभ रंग- नीला

*शुभ अंक- 2

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आपकी कम्यूनिकेशन की क्षमता दूसरो को प्रभावित करेगी जिससे आपको फायदा होगा। यह दिन दोस्तों के साथ शॉपिंग पर जाने का है। बस अपने खर्चों पर थोड़ी नजर रखें। कोई अनजाना डर जो मन में चल रहा था वो आज अपने दोस्त से शेयर करने से दूर हो सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। किसी इंटरव्यू में सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। आज आपके सामने कई तरह के काम होंगे हर काम चतुराई से करें। जीवनसाथी आज आपसे किसी कार्य को पूरा करने में सलाह लेंगे।

*शुभ रंग- गुलाबी

*शुभ अंक- 1

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन बेहतरीन है। आज सोचे हुए काम करने के लिए और अपनी योजनाओं को पूरा करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज आपको कार्यों में किस्मत का साथ मिलेगा। पिछले कुछ समय से किसी दोस्त से चल रही अनबन आज अनबन दूर हो जाएगी। ऑफिस में आज आपके कार्यों की तारीफ होगी। आज के दिन कॉन्फिडेंस से भरे रहेंगे। आज जो जिम्मेदारी आपको मिलेगी उसे पूरा करने में सफल होंगे। सेहत के लिहाज से आज का दिन शानदार रहने वाला है। लवमेट्स घूमने का प्लान बनाएंगे।

*शुभ रंग- काला

*शुभ अंक- 5

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आप जितनी मेहनत करेंगे, आने वाले दिनों में आपको उतना ही फायदा होगा। आज आप अपने दोस्तों के साथ शाम को डिनर पर जा सकते हैं। आज स्टूडेंट्स किसी विषय में अपने भाई की मदद ले सकते हैं, जिससे उन्हें काफी हेल्प मिलेगी। वकीलों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी क्लाइंट से आपको अच्छा लाभ होगा। साथ ही नए क्लाइंट आपसे जुड़ेंगे। आज आप अपने लिए कपड़ों की खरीदारी कर सकते हैं।

*शुभ रंग- लाल

*शुभ अंक- 3

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। संतान की सफलता से आज पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में रोज की अपेक्षा आज ज्यादा लाभ होगा। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को नए अवसर मिलने के योग बने हुए हैं। आज आपको पैतृक संपत्ति से लाभ होने वाला है। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा, जिससे कार्य को आसानी से पूरा करने में सफल होंगे। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आएगा।

*शुभ रंग- पीला

*शुभ अंक- 7

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपके आर्थिक स्थिति में अच्छे बदलाव होंगे। आज आपको अफवाहों से बचकर रहने की जरूरत है। आज आप अपने-आपको फिट रखने के लिए अपना डाईट प्लान बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपको कोई बड़ी सफलता प्राप्त होगी, लोग आपको बधाई देंगे। दांपत्य जीवन खुशहाल रहने वाला है। जीवनसाथी पहले किया हुआ वादा आज पूरा करेंगे, जिससे आपको प्रसन्नता होगी। बच्चे आज पढ़ाई में रूचि लेंगे। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है, कहीं घूमने जाएंगे।

*शुभ रंग- हरा

*शुभ अंक- 4

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज कोई रुका हुआ कार्य पूरा करने का प्लान बनाएंगे। सकारात्मक सोच व संतुलित दृष्टिकोण से आप लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे। विद्यार्थियों को मन चाही सफलता पाने के लिए द्ग&ह्लह्म्ड्ड मेहनत करनी पड़ सकती है, आपकी सफलता के योग बन रहे हैं। कारोबार संबंधी समस्याओं का निवारण हो सकता है, कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। आज आपको किसी अच्छी कंपनी से नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। फैशन डिजाइनिंग में रुचि रखने वाले जातकों को बढिय़ा ऑर्डर मिलने से खुशी होगी।

*शुभ रंग- बैंगनी

*शुभ अंक- 8

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज आप जल्दबाजी में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना लें, इसके बारे में अच्छी तरह से सोच-विचार कर लें। दोस्तों के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे। साथ में छोटी सी पार्टी का आयोजन करेंगे। आज आप जिस भी कार्य को आत्मविश्वास के साथ शुरू करेंगे उसे पूरा करने में सफल होंगे। जीवनसाथी आज आपको प्रसन्न होने की वजह देंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा का फॉर्म भरने के मन बनाएंगे।

*शुभ रंग- मैहरुन

*शुभ अंक- 6

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन बढिय़ा रहेगा। किसी घरेलू समस्या को दूर करने के लिए परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर बात करेंगे। आज हर काम समय पर पूर्ण होने से आनंद का अनुभव होगा। आज अचानक धन आने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। कोई बड़ी सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों को आज किसी बड़े डॉक्टर से कुछ सीखने को मिलेगा। भाग्य का साथ मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

*शुभ रंग- पिच

*शुभ अंक- 9

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन एक नई उमंग लेकर आएगा। आज आपको आय के नए-नए स्त्रोत मिलेंगे। आज आपके घर में सुख शांति का माहौल बना रहेगा। आपकी आध्यात्मिक और धार्मिक मामलों में रुचि बढ़ेगी। किसी मित्र की सहायता से आपके बिगड़े हुए कार्य बनेंगे और पिछले किये गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। जमीन संबंधी कार्य में पैसा लगाने से फायदा मिल सकता है। कामकाज में भी उत्साह बने रहने के संकेत हैं। आज आपके व्यवहार से लोग प्रसन्न रहेंगे। नवविवाहित दंपत्ति के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

*शुभ रंग- गोल्डन

*शुभ अंक- 7

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज आपके आय में वृद्धि होगी जिससे आप अपना बैंक-बैलेंस बढ़ाने में सफल होंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज आपका पराक्रम देखकर लोगों को हैरानी होगी। आप आपका पूरा फोकस अपने कार्यों को पूरा करने पर रहेगा। ऑफिस के कार्य से आज आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा सफल रहेगी। पिता व गुरुजनों से सम्मान प्राप्त होगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

*शुभ रंग- भूरा

*शुभ अंक- 8

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन आपके लिए बेहद ख़ास पल लेकर आया है। भाई व माता से सहयोग मिलेगा, जिससे आपका उत्साह बढ़ेगा। सहकर्मियों के सहयोग से कार्य को निर्धारित समय पर पूरा करने में सफल होंगे। कार्यों में आज जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी का काम कर रहे लोगों को आज किसी प्रॉपर्टी से अच्छा लाभ मिलेगा। महिलाएं आज ऑनलाइन शापिंग कर सकती हैं। अविवाहित जातकों के लिए आज कोई अच्छा रिश्ता आएगा। छात्र आज कोई कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन करने का मन बनाएंगे।

*शुभ रंग- सफेद

*शुभ अंक- 1

*****************************

 

राजस्थान में मिलकर चुनाव लड़ेंगे और कांग्रेस की सरकार होगी रिपीट- पायलट

जयपुर 12 जुलाई ,(एजेंसी)। राजस्थान में पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा है कि प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में हम सब मिलकर चुनाव लड़ेंगे और कांग्रेस की फिर सरकार बनायेंगे।

पायलट ने शहीद स्मारक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समर्थन में आयोजित मौन व्रत में भाग लेने के अवसर पर बुधवार को मीडिया से यह बात कही। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने हाल में दिल्ली में एक बैठक बुलाई थी और हम सब मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

हम इस बार राजस्थान में पिछले 25 साल से जो क्रम चल रहा उसे तोड़ेंगे और कांग्रेस की सरकार बनायेंगे। उन्होंने कहा मैंने जिन मुद्दों को उठाया उनमें पेपर लीक, आरपीएसी के सदस्य के चयन में पारदर्शिता एवं भ्रष्टाचार इन तीनों मुद्दों को लेकर पार्टी एवं सरकार में सहमति हैं और आने वाले सत्र में इसे लेकर नियम एवं कानून बनेंगे।

प्रदेश सरकार पेपर लीक एवं लोक सेवा आयोग (आरपीएसी) में सदस्य के चयन दोनों मुद्दो पर निराकरण कर आगे रास्ता रखेगी ताकि नौजवानों का भविष्य सुरक्षित हो सके। हम सबकी प्राथमिकता जो नौजवान है, उनके अंदर विश्वास जागे और पेपरलीक समाप्त हो, लोगों को सजा दी जाये और सख्त कानून बनाकर आरोपियों को दंडित किया जाये, चाहे आरोपी कितना ही बड़ा हो।

उन्होंने कहा कि आरपीएसी में अच्छे आदमी नियुक्त हो ताकि इस पर कोई अंगुली नहीं उठा सके। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर जो मांग की गई थी उसे भी बहुत जल्द पूरा किया जाये। पायलट ने केन्द्र सरकार पर एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतंत्र के लिए यह अच्छा नहीं है।

राहुल गांधी ने लोकतंत्र, अहिंसा एवं प्यार की बात की है इसलिए उनको टारगेट किया जा रहा है। हम जनता के बीच जायेंगे अंत में जीत लोकतंत्र की होगी।

***************************

 

धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में मची अफरा-तफरी, बेहोश होकर गिरे श्रद्धालु

नई दिल्ली 12 जुलाई ,(एजेंसी)। बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के ग्रेटर नोएडा में लगे दरबार में उस समय अफरातफरी मच गई जब लोग बेहोश होकर गिरने लगे।

दरअसल, जब लोगों को जानकारी मिली कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबार लगने वाला है। हजारों की तादाद में लोग प्रोग्राम में इकठ्ठा हो गए। वहीं भारी भीड़ की वजह से गर्मी और उमस ने लोगों की हालत खराब कर दी। इस वजह से लोगों की तबीयत बिगडऩे लगी और कई श्रद्धालु बेहोश होकर गिरने लगे। पुलिस ने इसके बाद आयोजकों से कार्यक्रम को समाप्त करने की घोषणा की और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कार्यक्रम समाप्त करना पड़ा।

बाबा के दरबार में चरमराई व्यवस्था

दिल्ली एनसीआर में इन दिनों बारिश हो रही है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इसी वजह से बुधवार को भी बारिश की संभावना के चलते दरबार वाली जगह में कोई फैन, कूलर वहां चल नहीं रहा था। इससे भारी भीड़ और उमस की वजह से पंडाल में आए कई लोगों की तबीयत खराब हो गई। गौरतलब है कि ग्रेटर नोएडा में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का दरबार 16 जुलाई तक लगेगा।

***********************

 

भू-माफियाओं की सौ से अधिक डायरियों की जांच के आदेश

इंदौर,12 जुलाई (एजेंसी)। हाई कोर्ट इंदौर द्वारा गठित हाई पावर कमेटी ने दूसरे दौर की सुनवाई मंगलवार को भी की। कमेटी पीडि़तों को भूमाफियाओं से 300 से अधिक भूखंड दिलाने और डायरियों पर हुए कारोबार को लेकर प्रयास कर रही है। दूसरे दौर की सुनवाई सोमवार से शुरु हुई है। इसमें कालिंदी गोल्ड के भूखण्ड हड़पने वाले और अपनी ही डायरियों को नकली बताने वाले हैप्पी भवन की डायरियों पर हुए हस्ताक्षरों की जांच के आदेश दिए गए हैं। इससे यह तय हो गया है कि हैप्पी भवन का जालसाजी और हेराफेरी में जेल जाना तय है।

शासकीय अधिवक्ता विशाल सनोतिया के मुताबिक अभी हाई पावर कमेटी सुनवाई कर रही है। सभी याचिकाओं पर हाई कोर्ट में नौ अगस्त की सुनवाई में निर्णय होगा। उससे पूर्व हाई पावर कमेटी पीडि़तों की सुनवाई कर रही है। हैप्पी भवन, रीतेश अजमेरा और चिराग शाह से भूखण्ड पीडि़तों को न्याय दिलाने के लिए चल रही प्रक्रिया में कमेटी के प्रयास अब आकार लेने लगे हैं। सुनवाई में कालिंदी गोल्ड सिटी में डायरियों पर दिए भूखण्ड और रजिस्ट्री किए गए भूखण्ड नहीं देने के मामले में कमेटी ने सख्त रवैया अपनाते हुए अब हैप्पी भवन की 100 से अतधिक डायरियों में किए गए हस्ताक्षरों की जांच के निर्देश दिए हैं।

हैप्पी भवन खुद ही अपने हस्ताक्षर को डायरियों पर नकली बता रहा है। फिनिक्स टाउनशिप में लगभग 23 भूखंडों की रजिस्ट्री रमेश मित्तल को प्रदीप अग्रवाल के माध्यम से कराना है। हाई कोर्ट की स्टेट्स रिपोर्ट में भी यह निर्देशित किया गया है।

इसके अलावा चिराग शाह को भी 23 प्लाटों की जिम्मेदारी रजिस्ट्री कराने के लिए तय की गई है। लंबे समय से हाई कोर्ट की रिपोर्ट पर प्रशासन आगे कदम नहीं बढ़ा रहा था वरना यह मामला बिना कमेटी बनाए ही समाप्त हो जाता। रितेश अजमेरा पर भी सुनवाई होनी है।

****************************

 

थ्रिलर फिल्म ‘माइनस 31-द नागपुर फाइल्स’ का ट्रेलर जारी

12.07.2023  –  ऑरेंजपिक्सल स्टूडियो द्वारा निर्मित एवं करण विशाल कोंडे, निशिता केनी और दर्शनी एंटरटेनमेंट द्वारा सह-निर्मित इंटेंस थ्रिलर फिल्म ‘माइनस 3-द नागपुर फाइल्स’ का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। ‘माइनस 31-द नागपुर फाइल्स’ का ट्रेलर काफी दिलचस्प है और इसने रिलीज के साथ ही काफी प्रशंसा बटोरी है, खासकर अंडरग्राउंड म्यूजिक के लिए।

फिल्म में रुचा इनामदार, निशा धर, रघुबीर यादव, राजेश शर्मा, जया भट्टाचार्य, कामभारी, संतोष जुवेकर, शिवांकित परिहार और देबाशीष नाहा अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे।

कोरोना महामारी हम सभी के जीवन का एक ऐसा हिस्सा रहा है जिसे हम कभी भूल नहीं सकते। दिलचस्प बात यह है कि निर्देशक प्रतीक मोइत्रो अपनी इस फिल्म में उस समय का बिल्कुल अलग पक्ष चित्रित करते हुए, एक मर्डर मिस्ट्री के रूप में सिनेदर्शकों के लिए लेकर आ रहे हैं।

ड्रैगन वॉटर फिल्म्स द्वारा वितरित फिल्म ‘माइनस 31-द नागपुर फाइल्स’ 21 जुलाई को पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

**************************

 

कोटकपुरा में बड़ा हादसा, मकान की छत गिरने से दंपती और चार वर्षीय बेटे की मौत

फरीदकोट 12 Jully (एजेंसी): कोटकपूरा में बुधवार तड़के देवीवाला रोड स्थित वार्ड नंबर 8 में एक घर की छत गिरने से दंपती और उनके 4 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। इसके अलावा घर में सो रही पड़ोसियों की 15 वर्षीय लड़की के घायल होने की भी खबर है। इस हादसे में जान गंवाने वाली महिला सात माह की गर्भवती बताई जा रही है। घायल लड़की को उपचार के लिए फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज व अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब पूरा परिवार घर में सो रहा था। सुबह साढे तीन बजे अचानक कमरे की छत गिर गई, जिसके चलते उसके भीतर सो रहे गगनदीप सिंह, उसकी पत्नि कमलजीत कौर व उनके तीन वर्षीय बेटे गुरकमल गैवी की मृत्यू हाे गई।

कमलजीत कौर गर्भवती थी इसलिए उसके देखरेख के लिए आई हुई मृतक गगनदीप सिंह के मामा की पन्द्रह वर्षीय लड़की भी वहीं सो रही थी, वह गंभीर रूप से घायल हो गई। छत गिरने के चलते मृतक गगनदीप सिंह के माता-पिता जो बाहर बरामदे में सो रहे थे, उन्होंने शोर मचाया। जिसे सुनकर आस-पड़ौस के लोग एकत्रित हो गए और उन्होंने सभी बड़ी मशक्कत के पश्चात मलबे के नीचे से निकाला।

डाक्टरों ने गगनदीप सिंह, उसकी पत्नि कमलजीत कौर व बेटे गैवी को मृत घोषित कर दिया। जबकि पन्द्रह वर्षीय लड़की उपचारधीन है। उधर सूचना मिलने के पश्चात मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

*****************************

 

दिल्ली में फिर श्रद्धा जैसा हत्याकांड, गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास टुकड़ों में मिला लड़की का शव

नई दिल्ली 12 Jully (एजेंसी): देश की राजधानी दिल्ली अपराध की राजधानी बनती जा रही है। दिल्ली में महिलाओं से अपराध के मामले तेजी से बढ़ रहे है। इसी कड़ी में राजधानी दिल्ली में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।

यहां गीता कॉलोनी फ्लाईओवर इलाके के पास से एक लड़की का शव मिला है। बताया जा रहा है कि शव कई टुकड़ों में काटा गया है। शव मिलने से इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। वहीं, सूचना मिलने ही पुलिस भी जांच के लिए मौके पर पहुंच गई है फिलहाल लड़की की पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस की ओर से आसपास के इलाके में लापता महिलाओं का पता लगाया जा रहा है। इसके अलावा आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल भी की जा रही है। माना जा रहा है कि रात के अंधेरे में किसी ने शव के टुकड़ों को यहां आकर फेंका है। घटना को कहीं और अंजाम दिया गया है। कत्ल करने के बाद शव को टुकड़ों में बांटा गया और फिर गीता कॉलोनी के फ्लाओवर के पास आकर ठिकाने लगा दिया गया।

बता दें कि इससे पहले दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में श्रद्धा की भी इसी तरह हत्या करके टुकड़ों में बांटकर उसके शव को ठिकाने लगाया गया था। श्रद्धा के प्रेमी आफताब को गिरफ्तार किया गया था। आफताब अभी जेल में है।

*************************

 

 

Air India की फ्लाइट में यात्री ने खोया आपा, क्रू मेंबर से की मारपीट; दरवाजा भी तोड़ा

नई दिल्ली 12 Jully (एजेंसी): कनाडा से नई दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में एक यात्री ने जमकर हंगामा खड़ा कर दिया। नेपाली यात्री न सिर्फ केबिन क्रू के साथ मारपीट की, ब्लकि फ्लाइट के अंदर का दरवाजा भी तोड़ दिया। हालात इतने बेकाबू हो गए थे कि केबिन क्रू को अन्य यात्रियों की मदद से व्यक्ति को पकड़ना पड़ा। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की है।

जानकारी के मुताबिक, कनाडा के टोरंटो से नई दिल्ली रही फ्लाइट में नेपाली नागरिक महेश सिंह पंडित ने हंगामा करना शुरू किया। पहले यात्री ने अपनी सीट बदली, उसके बाद क्रू मेंबर्स के साथ गाली गलौज की। दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर में बताया गया है कि पायलट ने यात्री को बार-बार चेतावनी दी, इसके बाद भी वह नहीं माना। क्रू मेंबर का कहना है कि पहले महेश ने अपनी सीट बदली, जिसके बाद बदतमीजी की।

इसके अलावा वह बाथरूम में जाकर स्मोकिंग कर रहा था, उन्होंने लाइटर के साथ पकड़ा भी। जब उन्होंने पकड़ा तब उसने क्रू को धक्का दिया और अपनी सीट की ओर भाग गया। इस दौरान काफी गालियां भी दीं। क्रू ने बाद में इस घटना की जानकारी पायलट को दी, जिसके बाद उसे यात्री को पकड़ लिया गया। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में सेक्शन 323, 506, 335 के तहत केस दर्ज किया है, इनके अलावा एयरक्राफ्ट नियमों के तहत भी केस दर्ज किया गया है।

***************************

 

पंजाब के संगरूर में घग्गर नदी के तटबंध में दरार से खेतों में भरा पानी, NDRF की टीमें राहत-बचाव कार्य में जुटी

चंडीगढ़ 12 Jully (एजेंसी): खतरे के निशान से ऊपर बह रही घग्गर में तीन बड़ी दरारों के कारण बुधवार को पंजाब के संगरूर जिलों के खेतों में बाढ़ आ गई। दरारें मकोराद साहिब, फुलाद और मांडवी गांवों में आई हैं। नदी का तटबंध टूटने के कुछ ही घंटों के भीतर हजारों एकड़ में लगी धान की फसल पानी में डूब गई। बाढ़ का पानी अब तक रिहायशी इलाकों में नहीं घुसा है।

भारी बारिश के कारण नदी में पानी का स्तर बढ़ने के कारण कई स्थानों पर तटबंध में दरारें आ गई हैं। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमें तटबंधों को टूटने से रोकने में विफल रहीं। एक सरकारी बयान में मंगलवार को कहा गया कि राज्य भर में राहत कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए एनडीआरएफ की 14 टीमें और एसडीआरएफ की दो टीमें बाढ़ प्रभावित इलाकों में काम कर रही हैं।

इनमें एनडीआरएफ की तीन टीमें मोहाली में, पांच रोपड़ में, दो पटियाला में, एक-एक टीम जालंधर, फतेहगढ़ साहिब, संगरूर और एसबीएस नगर में तैनात की गई हैं। साथ ही तीन टीमों को अलर्ट पर रखा गया है।

**************************

 

पश्चिम बंगाल चुनावः मतगणना के बाद फिर भड़की हिंसा, एक की हत्या, ASP को भी लगी गोली

कोलकाता 12 Jully (एजेंसी): पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए वोटों की गिनती मंगलवार को भी जारी है। रुझानों के अनुसार सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस तीनों स्तरों पर स्पष्ट संख्यात्मक वर्चस्व बनाए हुए है, वहीं दूसरे स्थान के लिए भाजपा और कांग्रेस-वाम मोर्चा के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा है। राज्य चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक अंतिम तस्वीर बुधवार दोपहर से पहले या उसके बाद उपलब्ध होगी।

वहीं, पंचायत चुनाव में मतगणना के बीच हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा घटना दक्षिण-24 परगना के भंगोर से सामने आई है। यहां हिंसा के दौरान इंडियन सेकुलर फ्रंट कार्यकर्ता की मौत हो गई। हिंसा के दौरान हाथ में गोली लगने से एडिशनल एसपी भी घायल हो गए। बता दें कि ISF का एक उम्मीदवार काउंटिंग के दौरान एक बूथ पर आगे चल रहा था, लेकिन आखिरी दौर की काउंटिंग में वह हार गया। इसके बाद वहां हंगामा हुआ और हिंसा शुरू हो गई। यहां कल रात से ही भारी पुलिस तैनात है।

गौर हो कि मंगलवार रात को 11 बजे तक तृणमूल कांग्रेस 36,665 ग्राम पंचायत सीटों (आंकड़ों में निर्विरोध सीटें शामिल) पर जीत हासिल कर विपक्षी दलों से काफी आगे है। वहीं, भाजपा 7,263 सीटों पर विजयी हुई है, वहीं कांग्रेस-वाम मोर्चा गठबंधन ने 4,208 सीटें (कांग्रेस 1,811, वाम मोर्चा 2,397) जीती हैं।

*************************

 

दिल्ली और हरियाणा में बाढ़ का खतरा, हिमाचल के पर्यटन स्थलों पर फंसे 17 हजार सैलानी- अब तक 91 की मौत

नई दिल्ली 12 Jully, (एजेंसी): उत्तर भारत सहित देश के कई राज्यों में बारिश अपना कहर बरपा रही है। उत्तर भारत के कई राज्यों बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। दिल्ली में भी यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। ऐसे में बाढ़ की आशंका बढ़ गई है। बाढ़ के साथ-साथ दिल्ली में डेंगू फैलने का भी खतरा मंडरा रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी में आज (बुधवार) सुबह पांच बजे तक यमुना का पानी 207.08 मीटर पर पहुंचा गया, जो 10 साल का हाईलेवल है। इससे पहले साल 2013 में यमुना का जल स्तर 207.32 मीटर पर पहुंचा था। संभावित बाढ़ के खतरे के मद्देनजर यमुना के किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया हैं। जानकारी के मुताबिक लाल किला के पास पुराने लोहे के पुल से रेल और वाहन संचालन रोक दिया गया है।

वहीं, उत्तराखंड में पत्थर गिरने और भूस्खलन से मध्य प्रदेश के तीन गंगोत्री तीर्थयात्रियों सहित आठ लोगों की मौत हो गई। वहीं, हिमाचल के कुल्लू के पर्यटन स्थलों-मनाली, मणिकर्ण व बंजार में 17 हजार सैलानी फंसे हैं। चारधाम यात्रा भी बाधित हुई है। वहीं, अब तक 91 लोगों की मौत हो चुकी है।

हथिनीकुंड बैराज से 3.59 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दिल्ली में यमुना का पानी और बढ़ गया है। यमुना व घग्गर में बाढ़ से हरियाणा के पानीपत में नवादा व तामशाबाद में बांध टूट गए हैं। कुरुक्षेत्र, हिसार, करनाल, भिवानी और यमुनानगर के सैकड़ों गांवों में पानी घुस गया है।

***************************

 

कर्नाटक में जैन मुनि की हत्या के बाद दो और हत्याएं

बेंगलुरु 12 Jully, (एजेंसी): कर्नाटक के बेलगावी जिले में एक जैन मुनि की हत्या के ठीक बाद हुए दोहरे हत्याकांड से राज्य में डर का माहौल व्याप्त है। बेंगलुरु में एक पूर्व कर्मचारी ने फर्म के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी निदेशक की हत्या कर दी। आरोपी की पहचान कथित रूप से फेलिक्स के रूप में हुई है जबकि मृतक फणींद्र सुब्रमण्यम और वीनू कुमार हैं, जो एरोनिक्स इंटरनेट कंपनी के सीईओ और एमडी थे।

पुलिस के अनुसार, यह अपराध अमृताहल्ली में स्थित कंपनी के कार्यालय में हुआ जब उन दोनों पर चाकू से हमला किया। आरोपी ने कथित रूप से उस कंपनी को छोड़ दिया था और अपना खुद का काम शुरू किया था लेकिन उसकी श्री फणींद्र से गहरी दुश्मनी थी। अमृताहल्ली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है और फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश शुरू की गई है।

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि कर्नाटक में नई सरकार के कार्यकाल में कानून और व्यवस्था की स्थिति तेजी से बिगड़ रही है। उन्होंने हाल में रेत माफिया द्वारा एक हेड कांस्टेबल की हत्या, एक हिंदू कार्यकर्ता की हत्या और बेलगावी में जैन मुनि की नृशंस हत्या का उल्लेख किया। भाजपा जैन मुनि की हत्या के मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रही है और कई हिंदू संगठनों ने इन हत्याओं के लिए मौत की सजा की मांग की है।

****************************

 

महाराष्‍ट्र में खाई में गिरी बस, 18 लोग घायल

नासिक 12 Jully, (एजेंसी): महाराष्‍ट्र के नासिक में बुधवार सुबह यात्रियों से भरी राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस सप्तश्रृंगी पहाड़ियों के पास खाई में गिर गई। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में कम से कम 18 घायल हो गए हैं। बस में 20 से ज्‍यादा लोग सवार थे, जिनमें अधिकतर पर्यटक और तीर्थयात्री थे। हादसा उस समय हुआ जब बस पहाड़ी रास्‍ते पर गणपति प्‍वाइंट के पास से गुजर रही थी।

महाराष्‍ट्र राज्‍य सड़क परिवहन निगम के एक प्रवक्‍ता ने बताया कि घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया है। नासिक के गार्जियन मंत्री दादाजी भूसे ने स्‍थानीय प्रशासन को पीडि़तों को पूरी मदद देने की हिदायत दी है।

दुर्घटना के कारण के बारे में अभी जानकारी नहीं है। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। बचाव कार्य जारी है। बस को खाई से निकालने का प्रयास किया जा रहा है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

*************************

 

महाराष्ट्र में अखबार ले जा रही वैन दुर्घटनाग्रस्त, 4 लोगों की मौत

नागपुर 12 Jully (एजेंसी): महाराष्ट्र के यवतमाल-करंजी रोड पर कोथोडा गांव के समीप अखबार ले जा रही एक वैन और एक अज्ञात वाहन के टक्कर में वैन में सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना मंगलवार की सुबह हुई जब वैन अखबार का बंडल लेकर पंढारकावड़ा जा रहा था। दुर्घटना की सूचना प्राप्त होने के बाद स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इस दुर्घटना में मृत वाहन चालक की पहचान किशोर बोरकर के रूप में की गई है।

पुलिस अन्य तीन मृतकों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। वैन की हालत देखते हुए पुलिस को आशंका है कि उस वैन किसी ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हुई थी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

*************************

 

असम में 48,747 लोग अब भी बाढ़ से प्रभावित

गुवाहाटी 12 Jully (एजेंसी): असम में कम से कम 48,747 लोग अब भी विनाशकारी बाढ़ से जूझ रहे हैं। इनमें बिश्वनाथ, धेमाजी और लखीमपुर जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के नवीनतम बुलेटिन के अनुसार, 48,747 में से लखीमपुर जिले में 29,757 लोग, बिस्वनाथ में 15,461 लोग और धेमाजी में 2,715 लोग बाढ़ प्रभावित हैं।

बुलेटिन में कहा गया है कि हालिया बाढ़ में सात लोगों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे में कोई नई मौत नहीं हुई है। लखीमपुर जिले में, कम से कम 67 गांव और 5,45.50 हेक्टेयर फसल भूमि जलमग्न है।

एएसडीएमए के आंकड़ों के मुताबिक, तेजपुर के निमातीघाट में ब्रह्मपुत्र नदी और नंगलामुराघाट में दिसांग नदी खतरे के स्तर से ऊपर बह रही हैं। बाढ़ ने 50,000 से अधिक मवेशियों को भी प्रभावित किया है।

****************************

 

11 दिन में 1.37 लाख लोगों ने पूरी की अमरनाथ यात्रा

श्रीनगर 12 Jully (एजेंसी): इस साल 1 जुलाई को शुरू हुई अमरनाथ यात्रा के पहले 11 दिन में अब तक 1.37 लाख तीर्थयात्री बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।

अधिकारियों ने कहा, “मंगलवार को 18,000 से अधिक यात्रियों ने पवित्र गुफा के अंदर दर्शन किए, जबकि 6,554 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था बुधवार सुबह जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से घाटी के लिए रवाना हुआ।”

जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद रहने के कारण जम्मू से घाटी तक तीर्थयात्रा अवरुद्ध रही। फंसे हुए वाहनों और अमरनाथ यात्रियों को निकालने के लिए आज इस मार्ग पर यातायात फिर से शुरू किया गया।

यात्री या तो पारंपरिक दक्षिण कश्मीर पहलगाम मार्ग से हिमालय गुफा मंदिर तक पहुंचते हैं। पहलगाम आधार शिविर से 43 किलोमीटर की चढ़ाई होती है जबकि उत्तरी कश्मीर बालटाल आधार शिविर से 13 किलोमीटर की चढ़ाई होती है।

पारंपरिक पहलगाम मार्ग का उपयोग करने वालों को गुफा मंदिर तक पहुंचने में तीन-चार दिन लगते है। वहीं, बालटाल मार्ग का उपयोग करने वाले लोग समुद्र तल से 3,888 मीटर ऊपर स्थित गुफा मंदिर के अंदर दर्शन करने के बाद उसी दिन आधार शिविर लौट आते हैं।

दोनों मार्गों पर यात्रियों के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं भी उपलब्ध हैं।

गुफा मंदिर में एक बर्फ की संरचना है जिसके बारे में भक्तों का मानना है कि यह भगवान शिव की पौराणिक शक्तियों का प्रतीक है। बर्फ के स्टैलेग्माइट की संरचना चंद्रमा की कलाओं के साथ घटती और बढ़ती रहती है।

इस वर्ष की 62 दिवसीय अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई को शुरू हुई जो 31 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा उत्सव के साथ समाप्त होगी।

तीर्थयात्रियों को ऊंचाई पर होने वाली बीमारियों से बचाने के लिए अधिकारियों ने यात्रा के दोनों मार्गों पर स्थापित किए गए ‘लंगर’ में सभी जंक फूड पर प्रतिबंध लगा दिया है।

*****************************

 

बीसलपुर बांध का जलस्तर बढकर 313.45 मीटर पहुंचा

अजमेर 12 Jully (एजेंसी): राजस्थान में अजमेर संभाग के टोंक जिले में अवस्थित अजमेर-जयपुर के लिए पानी आपूर्ति के सबसे बड़े जलस्रोत बीसलपुर बांध में आज सुबह छह बजे तक पानी का गेज बढ़कर 313.45 आर.एल.मीटर तक पहुंच गया।

बीसलपुर बांध परियोजना के अधिसाषी अभियंता मनीष बंसल ने बताया कि बांध में पानी की आवक जारी है और त्रिवेणी 2.80 मीटर के उफान पर है।
उल्लेखनीय है कि बांध की कुल क्षमता 315.50 है , उसके बाद गेट खोलकर पानी की निकासी की जाती है। मानसून की सक्रियता से बांध के लबालब होने की पूरी उम्मीद है तथा अजमेर-जयपुर के लिए दो वर्ष का पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।

************************

 

राजस्व निरीक्षक सात हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

भिंड 12 Jully (एजेंसी): मध्यप्रदेश के भिंड जिले की रौन तहसील में पदस्थ एक राजस्व निरीक्षक को आज ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस ने सात हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले की रौन तहसील के पड़ौरा गांव में रहने वाले राजू सिंह राजावत अपनी खेती का नामांतरण कराया था।

खेती के नामांतरण के कागजी दस्तावेज राजस्व निरीक्षक अशोक तैनवर बिना रिश्वत लिए नहीं दे रहा था। राजस्व निरीक्षक तैनवर इसके एवज में 10 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था। बाद में सौदा सात हजार रुपए में तय हुआ। राजस्व निरीक्षक ने सुबह अपने तहसील परिसर स्थित आवास पर किसान को बुलाया।

यहीं पर किसान से आरोपी राजस्व निरीक्षक ने सात हजार रुपए की रिश्वत ली, तभी लोकायुक्त टीम ने दबिश देकर आरोपी को रंगे हाथों पकड लिया। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्ट्राचार निवारण अधिनियम की धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

******************************

 

अब दुश्मनों की खैर नहींः Indian Navy को मिलेंगे 26 Rafale-M फाइटर जेट, भारत और फ्रांस में होगी 90 हजार करोड़ की डील

नई दिल्ली 12 Jully (एजेंसी): भारतीय नौसेना की ताकत बढ़ने जा रही है। भारत और फ्रांस के बीच जल्द एक और बड़े रक्षा सौदे पर मुहर लग सकती है। इसके तहत भारतीय नौसेना को 26 राफेल-मरीन (Rafale-M) फाइटर जेट मिलेंगे। यह डील यह 90 हजार करोड़ की है। यह एक मल्टीरोल फाइटर जेट है। सूत्रों के अनुसार 22 फाइटर जेट्स को INS विक्रांत और विक्रमादित्य पर तैनात किया जाएगा, जबकि 4 दो सीटर ट्रेनिंग जेट्स आएंगे।

इस डील की घोषणा इस महीने के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस यात्रा के दौरान होने की उम्मीद है। बता दें कि फ्रांसीसी एयरोस्पेस कंपनी डसॉल्ट एविएशन से यह दूसरी ऐसी फाइटर जेट खरीद होगी। इससे पहले 2016 में भारत ने वायुसेना के लिए 36 राफेल लड़ाकू जेट खरीदने के लिए एक सौदा किया था, जिनमें से सभी की डिलीवरी हो चुकी है।

नौसेना के लड़ाकू विमान अपने वायुसेना समकक्षों से भिन्न होते हैं। ऐसा इसलिए है, क्योंकि लड़ाकू विमान जिस वातावरण में काम करते हैं और उन्हें जो भूमिका सौंपी गई है, दोनों में अंतर होता है।

बता दें कि पाकिस्तान के पास जो फाइटर जेट्स हैं, उनमें से ज्यादातर चीन के ही हैं। चीन ने अपनी पांचवीं पीढ़ी के जे-20 फाइटर जेट्स को फिलहाल नौसेना में तैनात नहीं किया है और न ही पाकिस्तान को दिया है। कुछ कमियों को छोड़कर राफेल-एम चीन और पाकिस्तान के फाइटर जेट्स को टक्कर देने में पूरी तरह सक्षम है।

***************************

 

फिल्म सत्यप्रेम की कथा बनी 100 करोड़ी, कार्तिक-कियारा

12.07.2023 (एजेंसी)  – फिल्म सत्यप्रेम की कथा जब से रिलीज हुई है, लगातार सुर्खियों में है। फिल्म की कहानी के साथ-साथ इसके किरदारों को भी दर्शकों ने सराहा है। समीक्षकों से भी फिल्म को भरपूर प्यार मिला है। बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन फिल्म ने अपना कमाल दिखा दिया था। अब जो खबर आ रही है, उससे बेशक इस फिल्म के प्रशंसक खुशी से झूम उठेंगे। दरअसल, फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की जोड़ी बनी है और उनकी केमिस्ट्री पर दर्शकों ने जमकर प्यार बरसाया है। कियारा-कार्तिक ने फिल्म को प्यार देने के लिए सोशल मीडिया पर दर्शकों का शुक्रिया अदा किया है।

कियारा ने फिल्म का पोस्टर साझा कर लिखा, फिल्म को ढेर सारा प्यार देने के लिए शुक्रिया, वहीं कार्तिक ने लिखा, 100 करोड़ के प्यार के लिए धन्यवाद। इस पर एक फैन ने लिखा, सत्तू (कार्तिक) से सत्यप्रेम हो गया है सबको। समीर विद्वांस के निर्देशन में बनी यह फिल्म 29 जून को सिनेमाघरों में आई थी।रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने भारत में लगभग 70 करोड़ रुपये कमा लिए हैं और दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री ले ली है। इसकी कहानी बेरोजगार सत्तू (कार्तिक) और कथा (कियारा) की प्रेम कहानी पर आधारित है।

सत्तू को कथा से प्यार हो जाता है, लेकिन कथा अपने मन में कोई राज रखती है, जिसका पर्दाफाश शादी के बाद होता है। कार्तिक-कियारा की पिछली फिल्म भूल भुलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 266 करोड़ रुपये कमाए थे। कार्तिक के करियर की पहली 100 करोड़ी फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी और कियारा के करियर की एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी थी। कियारा की भारत आने नेनु, कबीर सिंह और गुड न्यूज ने भी 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी, वहीं कार्तिक की लुका छिपी और पति-पत्नी और वो जैसी फिल्मों ने इस जादुई आंकड़े को छुआ था।

कार्तिक फिल्म भूल भुलैया 3 में दिखेंगे। हंसल मेहता की फिल्म कैप्टन इंडिया में भी वह मुख्य भूमिका निभाएंगे। इसके जरिए कार्तिक अपने करियर में पहली बार पायलट की भूमिका निभाने वाले हैं। कार्तिक फिल्म आशिकी 3 में भी नजर आएंगे। फिल्म चंदू चैंपियन भी उनके खाते से जुड़ी है। दूसरी तरफ कियारा को राम चरण के साथ फिल्म गेम चेंजर में देखा जाएगा। वह करीना कपूर खान के साथ भी एक फिल्म करने को लेकर चर्चा में हैं।

********************************

 

हिप-हॉप इंडिया पर भारत की अगली बड़ी तलाश, रेमो डिसूजा के साथ शामिल हुईं नोरा फतेही

12.07.2023 (एजेंसी)  – अमेज़ॅन मिनीटीवी – अमेज़ॅन की मुफ्त वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा अपने अद्वितीय हिप-हॉप-आधारित डांस रियलिटी शो, हिप-हॉप इंडिया के माध्यम से नृत्य समुदाय को हिला देने के लिए पूरी तरह तैयार है। उत्साही लोगों और दर्शकों के बीच समान रूप से उत्साह बढऩे के साथ, स्ट्रीमिंग सेवा ने आज डांस दिवा नोरा फतेही को शो में दूसरे जज के रूप में पेश किया। नोरा मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के साथ सह-जज के रूप में जुड़ेंगी और दोनों देश की अगली सबसे बड़ी हिप-हॉप सनसनी की खोज करेंगे।पोस्टर में नोरा फतेही एक अनोखे अवतार में ग्लैमरस अंडरग्राउंड लुक में नजर आ रही हैं।

पोस्टर के साथ, अमेज़ॅन मिनीटीवी ने यह भी खुलासा किया कि यह शो 21 जुलाई से शुरू होने वाली सेवा पर मुफ्त में स्ट्रीम होगा। स्ट्रीट डांसर्स के लिए सबसे बड़े मंचों में से एक, हिप-हॉप इंडिया एक यात्रा है – गली से ग्लोरी तक। यह शो प्तहिपहॉपफीवर को जीवंत करने, नृत्य शैली को उसकी पूरी महिमा में मनाने और सभी को इसके उत्साह में शामिल करने का वादा करता है।

शो का हिस्सा बनने को लेकर अपना उत्साह व्यक्त करते हुए नोरा फतेही ने कहा, हिप-हॉप इंडिया सचमुच वे शब्द हैं जिन्हें मैं जब भी किसी को थिरकते और नाचते हुए देखती हूं तो जोर से चिल्लाना पसंद करती हूं। हिप-हॉप नृत्य की सबसे बेहतरीन और सबसे मज़ेदार शैलियों में से एक है।

इस अमेज़ॅन मिनीटीवी शो में जज बनना और यह तथ्य कि मेरे सह-जज मेरे प्रिय मित्र रेमो डिसूजा हैं, वास्तविकता में प्रकट होने वाले शुद्ध उत्साह के अलावा और कुछ नहीं है। हमसे सावधान रहें भारत, क्योंकि हम तैयार हैं, क्या आप तैयार हैं? यह शो 21 जुलाई से स्ट्रीम होगा।

******************************

 

कृतिका देसाई ने गौना में अपनी भूमिका के लिए रतन राजपूत से ली प्रेरणा

12.07.2023 (एजेंसी)  – अभिनेत्री कृतिका देसाई, जो गौना एक प्रथाÓ में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी, ने कहा कि उन्होंने भाषण बारीकियों को समझने के लिए रतन राजपूत के शो से प्रेरणा ली है।गौना एक प्रथाÓ की कहानी बिहार के एक सुदूर गांव की रहने वाली गहना (कृतिका द्वारा अभिनीत) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी शादी बहुत कम उम्र में उसके बचपन के सबसे अच्छे दोस्त गौरव से हो गई थी।

हालांकि, गौना समारोह के बिना उनका मिलन अधूरा रहता है।गहना अपने पति को खोजने और गौना पूरा करने के लिए निकलती है, और उसे एक महत्वाकांक्षी महिला, उर्वशी से सामना होता है।अपनी तैयारी के बारे में बात करते हुए, अभिनेत्री ने साझा किया, हालांकि वास्तविक जीवन में मेरे चरित्र गहना के साथ कई समानताएं हैं, लेकिन बोली में सुधार करना मेरी एकमात्र चुनौती थी।

फिर भी, दर्शकों के साथ गहराई से जुडऩे के लिए मैं दृढ़ संकल्पित हूं, इसलिए मैं कड़ी मेहनत कर रही हूं — अपने उच्चारण को निखारने और अपने भाषा कौशल को बेहतर बनाने के लिए बिहार के एक दोस्त से मदद मांगी है।उन्होंने कहा, इसके अलावा, भाषण बारीकियों को समझने के लिए मैं रतन राजपूत का शो देख रही हूं।

एक नई बोली सीखना और इन विवरणों पर ध्यान देना एक बेहद आनंददायक अनुभव रहा है। मुझे पूरी उम्मीद है कि मेरे प्रयास दर्शकों का प्यार और ध्यान आकर्षित करेंगे।शो में पापिया सेनगुप्ता, निशिकांत दीक्षित और नम्रता कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। यह सोमवार से शेमारू उमंग पर प्रसारित हो रहा।

****************************

 

फ्लोरल गाउन और किलर स्माइल से जाह्नवी कपूर ने लूटी महफिल

12.07.2023 (एजेंसी)  –  एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर कहर बरपाए हुए हैं। फ्लोरल गाउन में एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपने किलर पोज से फैंस के दिलों पर बिजलियां गिरा रही हैं। एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर फ्लोरल गाउन में बेहद ही कातिलाना अंदाज में नजर आ रही हैं। उनकी ग्लैमरस तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही हैं।

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी कातिलाना स्माइल से फैंस के दिलों को बेताब किए हुए हैं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया का पारा हाई किए हुए हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी तस्वीरों पर बेशुमार प्यार लुटा रहे हैं। एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर जल्द ही एक्टर वरुण धवन के साथ फिल्म बवाल में नजर आने वाली हैं।

एक्ट्रेस ने इस फोटोशूट के दौरान कई कातिलाना पोज दिए, जिन्हें देखकर फैंस उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं। एक्ट्रेस जान्हवी कपूर इस आउटफिट में एक्ट्रेस बेहद ही कमाल लग रही हैं। ज्यादातर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेस जान्हवी कपूर कर्वी फिगर से फैंस की धड़कनें बढ़ा रही हैं। एक्ट्रेस जान्हवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो मिली और ओटीटी फिल्म गुड लक जैरी में नजर आई थीं। एक्ट्रेस जान्हवी कपूर इस बोल्ड लुक में काफी हॉट एंड ग्लैमरस दिखने के साथ बेहद ही खूबसूबरत लग रही हैं।

*******************************