‘आत्मा डॉट कॉम’ का मुहूर्त सम्पन्न

म्यूजिक अल्बम ‘ज़िक्र तेरा’ हुआ रिलीज

19.06.2022 –  कृष्णा चौहान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनने वाली हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘आत्मा डॉट कॉम’ का मुहूर्त ओशिवारा, मुम्बई स्थित व्यंजन हॉल में आयोजित भव्य समारोह के दौरान सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अनिल नागरथ, डॉ परिन सोमानी, अली खान, दिलीप सेन, एहसान कुरैशी, सुधाकर शर्मा, सुंदरी ठाकुर, रूबी अहमद, राजकुमार कनौजिया सहित कई मेहमान मौजूद रहे। इस अवसर पर डॉ परिन सोमानी का बर्थडे भी मनाया गया और निर्देशक डॉ कृष्णा चौहान द्वारा निर्मित व निर्देशित एवं सान म्यूजिक (SSAN MUSIC) की नवीनतम हिंदी म्यूजिक अल्बम ‘ज़िक्र तेरा’ रिलीज हुआ।

कृष्णा चौहान प्रोडक्शंस प्रस्तुत ज़िक्र तेरा के निर्माता व निर्देशक डॉ कृष्णा चौहान हैं। कृष्णा चौहान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी म्यूजिक अल्बम ‘ज़िक्र तेरा’ के संगीतकार अमन श्लोक और गीतकार इमरान जेड सलमानी हैं। इसके डीओपी पप्पू के शेट्टी, कोरियोग्राफर संतोष सर्वदर्शी व केदार सुब्बा हैं। इस रोमांटिक म्युज़िक वीडियो के निर्देशक डॉ कृष्णा चौहान का कहना है कि ‘ज़िक्र तेरा’ एक सॉफ्ट रोमांटिक ट्रैक है, जिसे बड़ी ख़ूबसुरती से फ़िल्माया गया है। डॉ कृष्णा चौहान प्रोडक्शंस की निर्माणाधीन फिल्म ‘आत्मा डॉट कॉम’ के संगीतकार भी बॉलीवुड के चर्चित संगीतकार दिलीप सेन हैं। इस फ़िल्म के गाने सुधाकर शर्मा, इमरान जेड सलमानी और गाज़ी मोईन ने लिखे हैं। फ़िल्म की पटकथा और संवाद गाज़ी मोइन व पी के गुप्ता द्वारा लिखे गए हैं। फ़िल्म का कॉन्सेप्ट आर राजपाल का है और डीओपी पप्पू के शेट्टी हैं। फ़िल्म के कलाकारों का चयन जारी है। इस सस्पेन्स थ्रिलर फिल्म को उत्तर भारत की रमणीय लोकेशन पर शूट की जाएगी। विदित हो कि निर्माता निर्देशक

डॉ कृष्णा चौहान अपने फाउंडेशन कृष्णा चौहान फाउंडेशन के अंतर्गत कई अवार्ड्स शो का आयोजन पिछले कई वर्षों से करते आ रहे हैं। केसीएफ के अंतर्गत बॉलीवुड लीजेंड अवार्ड, बॉलीवुड आइकोनिक अवॉर्ड, लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड, महात्मा गांधी रत्न अवार्ड, नारी शक्ति सम्मान का आयोजन भी किया जा रहा है। डॉ कृष्णा चौहान ब्यूटी पेजेंट मिस एंड मिसेज इंडिया का आयोजन भी करते आ रहे हैं। इसके अलावा केसीएफ के द्वारा समाज सेवा, भोजन वितरण और भगवद गीता का वितरण भी किया जाता है। डॉ कृष्णा चौहान ने कोरोना महामारी के बीच में कई जरूरतमंद लोगों को खाद्य वस्तुएं मुहैया कराई थी।

आपको बता दें कि कृष्णा चौहान को फ़िल्म इंडस्ट्री में दो दशकों से अधिक समय का अनुभव प्राप्त है। वह दर्शकों की नब्ज को समझते हैं इसलिए वह एक ऐसा सिनेमा लेकर आने वाले हैं जिसमें बेहतर स्टोरीलाइन, प्रभावी संगीत, उम्दा बैकग्राउण्ड स्कोर होगा। बकौल डॉ कृष्णा चौहान सिनेदर्शकों के टेस्ट में आये बदलाव को ध्यान में रखते हुए हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘आत्मा डॉट कॉम’ में आज की डिजिटल भाषा और नई तकनीक का भी इस्तेमाल किया जाएगा जो युवाओं को कनेक्ट करेगी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

**********************************************

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

इसे भी पढ़ें : संकटकाल में नयी चाल में ढला साहित्य

अग्निपथ योजना ने युवाओं को किया निराश : मायावती

लखनऊ 19 June (Rns):अग्निपथ योजना ने युवाओं को किया निराश. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने रविवार को कहा कि महंगाई और बेरोजगारी के कारण तनाव में जीने को मजबूर युवा वर्ग को केन्द्र सरकार की अग्निपथ योजना ने निराश और हताश किया है।

सुश्री मायावती ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा “ ऐसे समय में जब मुट्ठीभर लोगों को छोड़कर देश की विशाल आबादी में से खासकर युवा वर्ग गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी, तनाव आदि के अग्निपथ पर हर दिन बिना थके-हारे जीवन संघर्ष को मजबूर हैं, उन्हें केन्द्र की अल्पावधि ’अग्निपथ’ सैन्य भर्ती स्कीम ने काफी निराश व हताश किया है।”

उन्होने कहा “ केन्द्र द्वारा रेलवे, सेना व अर्द्धसैनिक बल आदि में भर्ती की संख्या व संभावना को अति-सीमित करने का ही परिणाम है कि खासकर ग्रामीण परिवेश के हिम्मतवर नौजवान काफी असहाय व ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं तथा भविष्य को अंधकार में पाकर उनका आक्रोश उबाल पर है, जिसे सही से संभालना जरूरी। ”

बसपा अध्यक्ष ने अपील करते हुये कहा “ केन्द्र से पुनः अनुरोध है कि देश के भविष्य इन पीड़ित नौजवानों के दर्द व इनके भविष्य के मुद्दे को गंभीरता से लेकर अपने फैसले पर पुनर्विचार करे तथा देश की सुरक्षा से सम्बंधित ऐसे अहम मामलों में संसद को विश्वास में जरूर ले। नौजवानों से भी अपील है कि वे संयम जरूर बरतें।”

गौरतलब है कि केन्द्र सरकार की सैन्य भर्ती की नयी योजना अग्निपथ को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में हिंसक घटनाये हुयी है। केन्द्र सरकार ने अग्निवीरों को आश्वस्त किया है कि उन्हे चार साल की नौकरी के बाद विभिन्न सरकारी नौकरियों में दस फीसदी आरक्षण दिया जायेगा। इसके अलावा उनके बेहतर भविष्य की प्रचुर संभावनायें सैन्य भर्ती योजना में है जिनका उन्हे लाभ उठाना चाहिये।

********************************************

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

इसे भी पढ़ें : संकटकाल में नयी चाल में ढला साहित्य

असम में बाढ़ का कहर, 62 लोगों की मौत- 30 लाख से अधिक लोग प्रभावित

दिसपुर 19 June (Rns) : असम में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने एक विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है कि पिछले 24 घंटे में बाढ़ और भूस्खलन से 8 और लोगों की मौत हो गई है। इसे मिलाकर अब तक राज्य में मरने वालों की कुल संख्या 62 हो गई है। आठ में से 2 लोग करीमगंज जिले में और 1 व्यक्ति हैलाकांडी जिले में भूस्खलन की वजह से जिंदा दब गया और मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाढ़ के पानी में डूबने से छह लोगों की जान चली गई। राज्य के 32 जिलों में 4,291 गांवों में 30 लाख से अधिक प्रभावित हुए हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीते शनिवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कई राहत शिविरों का दौरा किया। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम सरमा को फोन कर राज्य में बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली। पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री को केंद्र से राज्य को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। सीएम इस बात की जानकरी खुद ट्वीट कर दी। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने उन्हें सुबह 6 बजे बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी ली और प्राकृतिक आपदा की वजह से लोगों को हो रही परेशानियों पर अपनी चिंता जताई।

इसी बीच सीएम सरमा ने राज्य के कामरूप जिले के रंगिया क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं कि वे फौरन संवेदनशील क्षेत्रों में रह रहे लोगों को राहत शिविरों से निकालें। सीएम ने यह भी कहा कि सेना मदद के लिए हमेशा तैयार हैं वहीं एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवान लगातार प्रभावित लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचा रहे हैं।

इधर राज्य के रोजई जिले में 113 बाढ़ प्रभावित लोगों को ले जा रही एक देसी नाव पलट गई, जिसकी वजह से एक महिला और चार साल के बच्चे की मौत हो गई। गुवाहाटी के कई इलाकों सहित कछार, करीमगंज, हैलाकांडी, गोलपारा, दक्षिण सलमारा, दीमा हसाओ और कामरूप जिलों के कुछ हिस्सों में भूस्खलन होने की खबर है।

असम के अलावा मेघालय और त्रिपुरा में भी बाढ़ के कहर से लोगों को जूझना पड़ रहा है। केंद्र सरकार मेघालय में बाढ़ की स्थिति का आकलन करने के लिए एक टीम भेजने जा रही है। बीते शुक्रवार को राज्य में बारिश और बाढ़ की वजह से 13 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से राज्य के मुख्यमंत्री कोनरॉड संगमा से बात की थी और बाढ़ की ताजा स्थिति के बारे में जानकारी दी। अमित शाह ने मुख्यमंत्री संगमा को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

रिपोर्ट के मुताबिक, त्रिपुरा में बीते शुक्रवार से लगातार हो रही बारिश की वजह से बाढ़ के कारण दस हजार से अधिक लोग बेघर हो गए हैं। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए शनिवार को राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक की। वहीं मौसम विभाग ने 19 और 20 जून को मेघालय और असम में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

*****************************************

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

इसे भी पढ़ें : संकटकाल में नयी चाल में ढला साहित्य

बिहार के डिप्टी CM समेत 10 भाजपा नेताओं को केंद्र सरकार ने दी VIP सुरक्षा

नई दिल्ली 19 June (Rns): बिहार में अग्निपथ योजना को लेकर हो रहे प्रदर्शन के चलते केंद्र सरकार ने डिप्टी सीएम और विधायकों समेत 10 बीजेपी नेताओं को Y ग्रेड सुरक्षा दी है। गृह मंत्रालय का आदेश मिलने के बाद सीआरपीएफ आज से सुरक्षा घेरा संभाल रही है। सभी नेताओं के यहां आज केंद्रीय बल के 12 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। भाजपा के आक्रामक विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल की सुरक्षा में सीआरपीएफ के 12 जवान तैनात किये गये हैं। वहीं दरभंगा से विधायक संजय सरावगी, दीघा से विधायक संजीव चौरसिया को सीआरपीएफ की सुरक्षा लगाई गई है। उपमुख्यमंत्री रेणु देवी की सुरक्षा में भी सीआरपीएफ की तैनाती की गई है।

दरअसल, बिहार में अग्निपथ योजना को लेकर भाजपा नेताओं पर हमले बढ़ गए हैं। विधायक विनय बिहारी अपने घर योगापट्टी से एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बेतिया जा रहे थे। प्रदर्शन के कारण जाम में फंसे विनय बिहारी की गाड़ी पर अचानक प्रदर्शनकारियों ने हमला कर दिया। इसके साथ भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल के पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़ की गई। उधर लखीसराय और सासाराम में प्रदर्शनकारियों ने भाजपा के कार्यालय में आग लगा दी। वहीं गुरुवार को नवादा में भी भाजपा कार्यालय को आग के हवाले कर दिया गया।

केंद्र के इस फैसले से ठीक पहले बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल ने नीतीश कुमार सरकार की पुलिस और प्रशासन पर सवाल खड़े किए थे। बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने पटना में पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि इस विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा को टारगेट किया जा रहा है। तीन जिलों में बीजेपी के दफ्तर जला दिए गए लेकिन पुलिस वहां मौन रही। संजय जायसवाल ने कहा कि पुलिस-प्रशासन ने इस मामले में वैसे कार्रवाई नहीं की जिस तरह से करनी चाहिए थी। ना कहीं लाठीचार्ज हुआ और ना ही कहीं आंसू गैस छोड़ा गया।

*************************************

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

इसे भी पढ़ें : संकटकाल में नयी चाल में ढला साहित्य

कियारा आडवाणी के बॉलीवुड में आठ साल पूरे

19.06.2022 – अभिनेत्री कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी फिल्म जुग जुग जियो के प्रमोशन में व्यस्त हैं। बीते दिनों उनकी फिल्म भूल भुलैया 2 भी बड़ी हिट साबित हुई। साफ है कियारा फिल्म इंडस्ट्री में अपनी धाक जमा चुकी हैं। 13 जून को इंडस्ट्री में आठ साल पूरे होने पर कियारा ने ऑनलाइन अपने प्रशंसकों से मुलाकात की। कियारा की पहली फिल्म फगली 13 जून, 2014 को रिलीज हुई थी। आपको बताते हैं कियारा की आने वाली फिल्मों के बारे में।

जुग जुग जियो इन दिनों चर्चा में है। यह फिल्म 24 जून को रिलीज हो रही है और फिल्म के सितारे इसके प्रमोशन में लगे हुए हैं। यह एक फैमिली ड्रामा फिल्म है जिसमें कियारा, वरुण धवन के ऑपोजिट नजर आएंगी। वहीं, फिल्म में अनिल कपूर और नीतू कपूर भी कपल के रूप में नजर आएंगे। दोनों कपल तलाक के कगार पर हैं। शादी बचाने और परिवार के दोबारा से एक होने की कहानी है यह फिल्म।
कियारा और कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की। अब यह जोड़ी एक और फिल्म में साथ नजर आएगी। फिल्म सत्यनारायण की कथा में दर्शकों को फिर से कार्तिक और कियारा की केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। फिल्म में कियारा के किरदार का नाम कथा है। यह फिल्म नवंबर, 2022 में रिलीज होनी है। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है जिसे साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन समीर विद्वांस करेंगे।

निर्देशक-लेखक शशांक खैतान की फिल्म गोविंदा नाम मेरा एक कॉमेडी ड्रामा है। इस फिल्म में कियारा के साथ विक्की कौशल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। आधिकारिक घोषणा में फिल्म की रिलीज डेट 10 जून, 2022 बताई गई थी, लेकिन अब तक फिल्म को लेकर कोई अपडेट नहीं है। यह फिल्म करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन और मोशन पिक्चर्स वायाकॉम 18 के प्रोडक्शन में बन रही है। पहले यह फिल्म वरुण धवन के साथ मिस्टर लेले नाम से बन रही थी।

रामचरण 15, आरसी 15 के नाम से मशहूर है। कियारा इस तेलुगु ऐक्शन फिल्म में अभिनेता रामचरण के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म श्री वेंकेटेश्वर क्रिएशन (स्ङ्कष्ट) प्रोडक्शन तले बन रही है। फिल्म की रिलीज की तारीख फिलहाल घोषित नहीं की गई है। इस बैनर की यह 50वीं फिल्म है। रामचरण और कियारा के अलावा फिल्म में दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने चेहरे, अंजली, जयराम और नवीन चंद्र जैसे सितारे नजर आएंगे।

कियारा आडवाणी बॉलीवुड में अपने नाम का सिक्का जमा चुकी हैं। हालांकि, कम ही लोग जानते हैं कि उनका असल नाम कियारा नहीं, आलिया है। सलमान खान की सलाह पर फिल्मों में कदम रखने से पहले उन्होंने अपना नाम बदल लिया था। (एजेंसी)

****************************************

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

इसे भी पढ़ें : संकटकाल में नयी चाल में ढला साहित्य

नम्रता मल्ला ने सिंगल पीस ड्रेस में दिखाया अपना फीगर, फोटोज देखकर फैंस हुए बेहाल

19.06.2022 – भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस नम्रता मल्ला अक्सर अपने बोल्ड वीडियोज और फोटोज फैंस के लिए सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी यहां पर अच्छी फैन फॉलोइंग है। नम्रता मल्ला ने एक बार फिर अपने बोल्ड फोटोज शेयर किए हैं। जो फैंस को अपनी तरफ आकर्षित कर रहे हैं। नम्रता मल्ला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में नम्रता मल्ला अलग-अलग पोज देते हुए दिखाई दे रही हैं। नम्रता मल्ला ने सिंगल पीस ड्रेस पहनी हुई और अपना फीगर फ्लॉन्ट करते नजर आईं। नम्रता मल्ला का अंदाज देखने वाला है। नम्रता मल्ला की इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही फैंस नम्रता मल्ला के फोटोज पर अपने दिल की बात कर रहे हैं। नम्रता मल्ला का ये पहला मौका नहीं जब उन्होंने अपने बोल्ड फोटोज शेयर किए हैं। नम्रता मल्ला अक्सर अपने हॉट फोटोज फैंस को दिखाती रहती हैं। नम्रता मल्ला अपने बोल्ड फोटोज के साथ ही अपने डांस वीडियोज के लिए भी काफी मशहूर हैं। नम्रता मल्ला के इंस्टग्राम अकाउंट पर उनके काफी डांस वीडियोज देखने को मिल जाएंगे। नम्रता मल्ला अपनी एक्टिंग करियर से ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। नम्रता मल्ला को लेकर कहा जा रहा है कि वह तेलुगू फिल्म में एक आइटम नंबर में नजर आएंगी। (एजेंसी)

*************************************

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

इसे भी पढ़ें : संकटकाल में नयी चाल में ढला साहित्य

वीगन डाइट फॉलो कर रहे हैं तो बनाकर खाएं ये डेजर्ट, आसान हैं इनकी रेसिपी

19.06.2022 – वीगन डाइट पत्तेदार चीजों पर आधारित होती है और इसमें जानवर या उनसे उत्पादित किसी भी खाद्य पदार्थ को शामिल नहीं किया जाता है जैसे दूध, दही और शहद आदि। यही वजह है कि वीगन डाइट वाले लोग डेजर्ट जैसी चीजों का आनंद नहीं ले पाते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अगर आप वीगन डाइट फॉलो कर रहे हैं तो आइए आज हम आपको कुछ ऐसे वीगन डेजर्ट की रेसिपी बताते हैं, जिनको आप बार-बार बनाकर खाना पसंद करेंगे।

वीगन रबड़ी

अगर आप वीगन डाइट पर है तो डेजर्ट के तौर पर वीगन रबड़ी का आनंद ले सकते हैं। इसे बनाने के लिए थोड़े काजू को रातभर बादाम के दूध में भिगोकर रखें, फिर सुबह उठकर इसे ब्लेंडर में डालकर ब्लेंड करें। इसके बाद इस मिश्रण को गाढ़ा होने तक पकाएं, फिर इसमें बादाम का आटा और चीनी मिलाएं, फिर इसमें केसर, इलायची पाउडर और वनिला एसेंस मिलाएं। अब गैस बंद कर दें और रबड़ी को ठंडा होने के बाद खाएं।

वीगन लड्डू

इसे बनाने के लिए सबसे पहले गेहूं के आटे को एक पैन में हल्का सुनहरा होने तक भून लें, फिर इसमें अलसी, बादाम का आटा, नमक और वीगन मक्खन डालें और अच्छी तरह मिलाएं। अब इस मिश्रण को तीन-चार मिनट तक भूनें और ठंडा होने दें, फिर इसमें खजूर, इलायची, काजू और गेहूं के आटे का मिश्रण मिलाकर इससे गोल-गोल आकार के लड्डू तैयार कर लें। आप इन लड्डू को पांच दिनों तक स्टोर कर सकते हैं।

ब्राउन राइस खीर

सबसे पहले ब्राउन राइस को पानी के साथ 30 मिनट तक पकाएं, फिर जब चावल पक जाएं तो उससे पानी को छान दें। अब एक पैन में बादाम के दूध गर्म करें, फिर उसमें काजू और पकाएं चावल मिला दें, फिर इसमें इलायची के दाने और चीनी डालकर 15-20 मिनट तक पकाएं। इसके बाद खीर में भूने सूखे मेवे डालें और 10-20 मिनट तक और पकाकर गैस बंद कर दें। अंत में खीर पर बादाम गर्निश करके इसका आनंद लें।

वीगन चॉकलेट आइसक्रीम

सबसे पहले भीगे हुए बादाम को पानी के साथ पीस लें, फिर इस मिश्रण के पानी को छानकर एक पैन में डालें और इसे दो मिनट तक पकाएं, फिर इसे ठंडा होने दें। इसके बाद एक ब्लेंडर में पकाया हुआ बादाम वाला पानी, कोको पाउडर, केला, वेनिला एसेंस और चीनी को एक साथ ब्लेंड करें, फिर इसे एक कंटेनर में डालकर एक घंटे के लिए फ्रीजर में रखें, फिर दोबारा से इस मिश्रण को ब्लेंड करके फ्रीजर में रखें।(एजेंसी)

******************************************************

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

इसे भी पढ़ें : संकटकाल में नयी चाल में ढला साहित्य

पांच तरह के आईशैडो बाजार में मौजूद हैं , जानिए आपको कौन सा चुनना चाहिए

19.06.2022 – आईशैडो एक आई मेकअप प्रोडक्ट है, जिसका इस्तेमाल आईलिड पर किया जाता है और इससे कई तरह के स्टाइल आसानी से क्रिएट किए जा सकते हैं। वैसे बाजार में पांच तरह के आईशैडो मौजूद हैं और अगर आपको नहीं पता कि इनमें से कौन-सा आपके लिए बेहतरीन हैं तो परेशान न होइए क्योंकि आज का हमारा लेख आपके लिए ही है। चलिए फिर जानते हैं कि आपके लिए किस तरह का आईशैडो चुनना अच्छा है।

पाउडर आईशैडो

पाउडर आईशैडो कई प्रकार के फॉर्मूला में आते हैं, जिसमें शीर, ओपैक और पूरी तरह से मैट आदि शामिल हैं। इनका इस्तेमाल करके आप कई तरह के लुक्स क्रिएट कर सकते हैं जैसे न्यूट्रल, रोज, ड्रामेटिक आदि। अगर आपकी त्वचा तैलीय प्रकार की है तो आपके लिए पाउडर आईशैडो का इस्तेमाल करना अच्छा हो सकता है क्योंकि यह आईलिड पर आने वाले अतिरिक्त तैलीय प्रभाव को नियंत्रित करने में मदद करेगा।

स्टिक आईशैडो

यह आसानी से लगाया जाने वाला आईशैडो है, जिसे क्रेयॉन आईशैडो भी कहा जाता है। अगर आप मेकअप बिगनर हैं तो स्टिक आईशैडो का चयन करें और इसे लिपस्टिक की तरह अपनी दोनों आईलिड पर लगाएं, फिर इसे उंगलियों की मदद से अच्छे से फैला लें। अच्छी बात यह है कि मेकअप के दौरान लगाया गया यह आईशैडो लंबे समय तक बरकरार रहता है।

लिक्विड आईशैडो

महिलाएं लिक्विड आईशैडो को आप अपनी दोनों आईलिड पर लगाकर उंगलियों या ब्रश की मदद से अच्छी तरह से ब्लेंड कर सकती है और अच्छी बात है कि यह आईशैडो आईलिड पर लगाने के बाद जल्दी सूख जाता है। यह आईशैडो कांच या प्लास्टिक की बोतल में ड्रॉपर के साथ आता है। इसके अतिरिक्त, इसमें ऐसे तेल मौजूद होते हैं, जो आसानी से आपकी त्वचा में समा जाते हैं। रूखे प्रकार की त्वचा के लिए यह बेस्ट ऑप्शन है।

क्रीम आईशैडो

आप आसानी से अपनी उंगलियों से क्रीम आईशैडो को अपनी दोनों आईलिड पर लगा सकती हैं या सबटल लुक के लिए ब्रश का इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आपके पास आई प्राइमर नही हो तो क्रीम शैडो का चयन करना बेहतरीन विकल्प है। यह एक बहुमुखी आई मेकअप प्रोडक्ट है और इसे रंगीन आईलाइनर के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, यह वॉटरप्रूफ और लंबे समय तक बरकरार रहने वाला आईशैडो होता है।

पिगमेंट आईशैडो

पिगमेंट पाउडर वाले आईशैडो होते हैं, जिनका ज्यादातर इस्तेमाल पेशेवर मेकअप आर्टिस्ट करते हैं। यह आईशैडो रूखी त्वचा वालों के लिए अच्छा नहीं है क्योंकि यह आपकी त्वचा को और रूखा बना सकता है। (एजेंसी)

*********************************************

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

इसे भी पढ़ें : संकटकाल में नयी चाल में ढला साहित्य

ईडी की कार्रवाई से कांग्रेस में जान

ईडी की कार्रवाई से कांग्रेस में जान. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से प्रवर्तन निदेशालय यानी की पूछताछ 23 जून को होनी है। अगर उनकी सेहत ठीक रही तो पूछताछ होगी नहीं तो आगे की कोई नई तारीख मिलेगी। इस बीच तीन दिन लगातार राहुल गांधी से पूछताछ हुई है और कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता तीनों दिन दिल्ली की सड़कों पर प्रदर्शन करते रहे।

कांग्रेस के दोनों मुख्यमंत्री अपना राज-काज छोड़ कर दिल्ली में डेरा डाले रहे और लुटियन की दिल्ली से लेकर बदरपुर बॉर्डर तक भागदौड़ करते रहे। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंदर सिंह हुड्डा और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के नेता भीड़ जुटा रहे हैं, जिससे मीडिया में खबरें बन रही हैं। देश के सभी राज्यों में ईडी कार्यालय के बाहर भी कांग्रेस का प्रदर्शन चल रहा है।

तभी सवाल है कि क्या ईडी की कार्रवाई कांग्रेस के लिए मौका है? कांग्रेस के कई नेता और यहां तक कि कांग्रेस विरोधी रहे बुद्धिजीवी व सामाजिक कार्यकर्ता भी इसे एक मौका मान रहे हैं। इसकी तुलना बिहार में लालू प्रसाद पर हुई कार्रवाई से की जा रही है। इसी तरह 1997 में लालू प्रसाद के पीछे सीबीआई पड़ी थी।

लालू भी पूरे तामझाम के साथ पूछताछ के लिए पहुंचे थे और एक समय तो ऐसी स्थिति आई थी उनकी गिरफ्तारी से पहले तब के सीबीआई अधिकारी ने सेना बुलाने की पहल कर दी थी। उस पूरे ड्रामे के बाद आठ साल और लालू प्रसाद की पार्टी ने बिहार में राज किया। हालांकि राहुल अभी गिरफ्तार नहीं हुए हैं लेकिन तुलना कर रहे लोग गिरफ्तारी की संभावना से इनकार नहीं कर रहे हैं।

प्रशांत भूषण जैसे वकील और सामाजिक कार्यकर्ता ईडी की कार्रवाई की तुलना 1977 में हुई इंदिरा गांधी की गिरफ्तारी से कर रहे हैं। उन्होंने ट्विट करके कहा कि जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद चौधरी चरण सिंह ने इंदिरा गांधी की गिरफ्तारी की जिद पकड़ी। तब प्रशांत भूषण के पिता शांति भूषण कानून मंत्री थे और उन्होंने इंदिरा गांधी को गिरफ्तार करने से मना किया था।

लेकिन चरण सिंह की जिद के चलते इंदिरा गिरफ्तार हुईं और फिर वहीं से कांग्रेस की वापसी हुई। सो, प्रशांत भूषण सहित कई लोग इस पूरे मामले को 1977 के चश्मे से देख रहे हैं।
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के सलाहकार रहे सुधींद्र कुलकर्णी ने इस मामले में राहुल गांधी का समर्थन करते हुए कहा कि राजनीतिक बदले की भावना से की जा रही इस कार्रवाई के विरोध में वे राहुल के साथ हैं। उनको लग रहा है कि राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई के विरोध की यह निर्णायक लड़ाई है।

सो, ज्यादातर जानकारों का मानना है कि नेहरू-गांधी परिवार के खिलाफ हो रही ईडी की कार्रवाई किसी न किसी तरह से कांग्रेस को और समूचे विपक्ष को फायदा पहुंचाएगा।

***********************************

आंदोलन का मुद्दा है क्या ?

वेद प्रताप वैदिक –  आंदोलन का मुद्दा है क्या ? कांग्रेस आजकल राजनीतिक पार्टी की बजाय प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बनती जा रही है, इसका ताजा प्रमाण फिर सामने आ रहा है। ‘नेशनल हेराल्ड’ के मामले में सोनिया गांधी और राहुल को प्रवर्तन निदेशालय के सामने जांच के लिए पेश होना पड़ रहा है। हो सकता है कि जांच में दोनों बिल्कुल खरे उतरें। वैसे देश में मुझे तो एक भी नेता ऐसा दिखाई नहीं पड़ता जो कि दूध का धुला हो। कोई न कोई धांधली, ठगी, रिश्वत या दादागीरी का दांव मारे बिना कोई भी नेता अपनी दुकान कैसे चला सकता है?

फिर भी हम मानकर चल सकते हैं कि राहुल और सोनिया बिल्कुल बेदाग निकलेंगे तो भी असली सवाल यह है कि किसी जांच एजेंसी के सामने पेश होने में उन्हें एतराज क्यों होना चाहिए? यदि कानून सबके लिए एक-जैसा है तो वह उन पर भी लागू क्यों न हो? वे अपने आप को कानून से ऊपर समझते हैं, क्या? यदि वे निर्दोष हैं तो कोई जांच एजेंसी सत्तारुढ़ नेताओं की कितनी ही गुलाम हो, उन्हें किसी से डरने की क्या जरुरत है? भारत की न्यायपालिका आज भी निर्भीक और स्वतंत्र है। वह उनके सम्मान की रक्षा अवश्य करेगी लेकिन इस जांच को लेकर पूरी कांग्रेस जिस तरह से सड़क पर उतर आई है, वह अपना मजाक बनवा रही है।

इससे कई बातें सिद्ध हो रही हैं। पहली तो यह कि कांग्रेस अपने सिर्फ दो नेताओं, माँ और बेटे को बचाने के लिए जिस तरह जन-आंदोलन पर उतर आई है, उससे लगता है कि उसके पास जनहित का कोई और मुद्दा है ही नहीं। अपने नेताओं को बचाना ही उसके लिए सबसे बड़ा जनहित है। दूसरा, उसने जन-आंदोलन की राह अपनाकर भाजपा सरकार के प्रति जनता को जो शिकायत हो सकती थी, उस पर ढक्कन लगा दिया है। जऱा याद करें कि चरणसिंह सरकार ने जब इंदिरा गांधी को गिरफ्तार किया था तो उस सरकार की इज्जत कैसे पैंदे में बैठ गई थी।
यही अब भी होता लेकिन मां-बेटे ने यह प्रदर्शन करवाकर भाजपा सरकार के हाथ मजबूत कर दिए हैं। तीसरा, लोगों को आश्चर्य है कि कांग्रेस की हालत मायावती की बसपा की तरह क्यों होती जा रही है? उसके पास न तो योग्य नेता हैं और न ही प्रभावशाली नीति है। इसी का नतीजा है कि राष्ट्रपति के चुनाव में उम्मीदवार के लिए किसी कांग्रेसी नेता का नाम सामने नहीं आ रहा है। सारे विपक्षी दलों को इस मुद्दे पर एक करने में भी कांग्रेस को सफलता नहीं मिल रही है।

यद्यपि कांग्रेस के कुछ मुख्यमंत्री काफी सफलतापूर्वक काम कर रहे हैं लेकिन उन्हें भी जब मां-बेटे की सेवा में जोत दिया जा रहा हो तो आम लोग सोच में पड़ जाते हैं कि ये अनुभवी नेता लोग भी नेता हैं या किसी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कर्मचारी हैं? देश के करोड़ों कांग्रेसी कार्यकर्त्ता हतप्रभ हैं। उन्हें आश्चर्य होता है कि उनके नेता राष्ट्रीय मुद्दों पर कोई आंदोलन क्यों नहीं करते? क्या आंदोलन के लिए उनके नेताओं को बस यही मुद्दा मिला है?

**********************************************

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

इसे भी पढ़ें : संकटकाल में नयी चाल में ढला साहित्य

आज का राशिफल

मेष : नई युक्तियों के साथ लाभ के नये साधन सुलभ होंगे। समय का लाभ उठाते हुए कार्यक्षेत्र में अनवरत् परिश्रम की आवश्यकता है। पारिवारिक समस्याएं आपको थोड़ा चिंतित करेंगी।

बृषभ : कुछ भावनात्मक संबंधों को लेकर मन परेशान होगा। निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें। कुछ कठिनाइयां मन में नकारात्मक विचार लायेंगी। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।

मिथुन : पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। सगे-संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। कार्यों की अत्याधिकता से ब्यस्तता बढ़ेगी। घर में खुशहाली रहेगी।

कर्क : किसी महत्वपूर्ण कार्य की तैयारी में समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन चिंतित होगा। नैतिक जिम्मेदारियों में सजगता काबिले तारीफ होगी। अच्छी भावनात्मक अभिब्यक्ति से अच्छी छबि बनेगी।

सिंह : किसी महत्वपूर्ण कार्य में कुच कठिनाई का अभास होगा। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम की आवश्यकता है। परिश्रम के लिए मन चिंतित होगा।

कन्या : कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होगा। किसी नये रिश्ते के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। अच्छी आशाएं आप में क्रियाशीलता बढ़ाएंगी। पूर्वाग्रहवश मन में संबंधों के प्रति नकारात्मकता को न पालें।

तुला : महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उच्च स्तरीय लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में संबंधों का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। जीविका में कार्यकुशलता का जौहर बिखेरेंगे।

वृश्चिक : किसी नये कार्य में मन केंद्रित होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन केंद्रित होगा। इधर उधर की बातों को लेकर संजीदा न हों। भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां स्वभाविक हैं।

धनु : दूसरों की प्रगति से मन में ईष्र्या भाव न आने दें। निकट संबंधों में किसी की कटु वाणी मन को दुखित करेगी। कुछ नई जिम्मेदारियां मन पर दवाब बनाएंगी। जीवन साथती का भावनात्मक स्नेह बढ़ेगा।

मकर : किसी महत्वपूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा। जीवन की कठिनाइयों के कारण मन में हीन भावना न पालें। अपनी क्षमताओ पर भरोसा रखें। प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी।

कुंभ : अच्छे व्यवहार से मान-मर्यादा बढ़ेगी। आर्थिक समृद्धि में वृद्धि होगी। कार्यकुशलता व अच्छी बौद्धिक क्षमता से जीविका क्षेत्र सफलता अर्जित करेंगे। शासन-सत्ता के लोगों को लाभकारी अवसर मिलेंगे।

मीन : काफी सारे अवरोधित कार्यों को हल करने के आसार बढ़ेंगे। किसी नये कार्य में मन प्रयत्नशील होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आवेश में किये गये कार्य से हानि संभव।

********************************************

लॉटरी के नाम पर ठगी : 25 लाख पाने के चक्कर में गंवाए 28 हजार

निनानिया ,18 जून(RNS) । देहलावास गुलाबपुरा के एक युवक के पास फूटी कौड़ी भी नहीं थी। इसी दौरान उसके पास एक फोन कॉल आई। उसे बताया गया कि उसकी 25 लाख रुपए की लॉटरी निकली है। इसके बाद आर्थिक तंगी दूर होने के सपने देखते हुए युवक साइबर ठग के जाल में एक बार नहीं, बल्कि तीन बार फंसा। उसने किसी से पैसे उधार लेकर 28 हजार रुपए साइबर ठग के हवाले कर दिए।

जब तक उसे लॉटरी के नाम ठगी होने का पता चला, तब तक ठगी करने वाला आउट आफ रेंज हो चुका था। विनोद के पास दो दिन पहले एक मैसेज आया कि उसकी 25 लाख रुपए की लॉटरी लगी है। मैसेज में लॉटरी की रकम लेने के लिए कुछ मोबाइल नंबर संपर्क करने के लिए उपलब्ध कराए गए थे। उन्हीं में से एक नंबर पर कॉल करने के बाद उसे बताया गया कि लॉटरी की रकम हासिल करने के लिए उसे उनके खाते में 10.10 हजार रुपए भेजने होंगे।

विनोद के पास पैसे नहीं थे। उसने किसी पहचान वाले व्यक्ति से पैसे उधार लेकर बताए गए खाता नंबर पर भेज दिए। उसके बाद शातिर ने विनोद को कॉल की। फोन करने वाले ने बताया कि उसकी बैंक की लिमिट बहुत कम है।

25 लाख रुपए ट्रांसफर नहीं हो सकते। लॉटरी की रकम लेनी है तो बैंक की लिमिट बढ़वानी होगी। इसके लिए उसने 20 हजार रुपए और डलवाने की बात कही। ?

***********************************************

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

इसे भी पढ़ें : संकटकाल में नयी चाल में ढला साहित्य

चर्चाओं के बीच : ज्योतिष व अंक शास्त्री नीलू कुमार

18.06.2022 –  परफेक्ट वूमन पत्रिका के द्वारा परफेक्ट एचिवर अवॉर्ड से सम्मानित किए जाने के बाद मुंबई मायानगरी में नीलू कुमार का नाम बतौर ज्योतिष व अंक शास्त्री तेजी से उभर कर सामने आया है। नीलू यूं तो बिहार की रहने वाली है मगर कई वर्षो से मुंबई में रह रही है और ज्योतिष व अंक शास्त्र के क्षेत्र में एक्टिव रहते हुए कुछ वर्षों से लोगों की कुंडली देखकर कुंडली के आधार पर उनका मार्गदर्शन कर रही हैं

इनके पूर्वानुमान एकदम सटीक पाए जा रहे हैं और यही वजह है कि यह एक परफेक्ट ज्योतिष और अंक शास्त्री के रूप में अपने प्रतिभा के बदौलत चर्चित हो गई हैं। कोरोना काल में नीलू ने लोगों की कुंडली देखकर मुफ्त में उनका मार्गदर्शन किया। नीलू सामने वाले का भूतकाल वर्तमान तो बताती है साथ ही उनका भविष्य उज्जवल हो उसके लिए कुछ सरल उपाय भी बताती है। यही कारण है कि कुछ ही समय में नीलू से मार्गदर्शन लेने वालों की लंबी लिस्ट बन गई है। जिनमें मध्यम वर्ग के लोगों के साथ बिल्डर, व्यवसायी, पत्रकार, फिल्म टीवी कलाकार भी शामिल है।

सीधी सरल हंसमुख नीलू ज्योतिष शास्त्र व अंक शास्त्र के विषय में पत्र-पत्रिकाओं में लिखती भी है इनका मानना है कि जिस तरह ज्योतिष शास्त्र हमारे जीवन से जुड़ा है वही अंकशास्त्र भी मायने रखता है मैंने बहुत सारे लोगों को नाम की स्पेलिंग बदलने की राय दी और उन सबको सकारात्मक परिणाम मिले।

नीलू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई राजनेताओं व अभिनेताओं की कुंडली का भी अध्ययन किया है, नीलू बताती है कि सुपरस्टार बिग बी अमिताभ बच्चन को भी एक समय ग्रहों ने घेर लिया था तब उन्हें भी ग्रहों की चाल को समझना पड़ा था। यहां तक कि सलमान खान जैसे स्टार भी हमेशा अपना लकी ब्रेसलेट हमेशा पहने रखते हैं सलमान ने जो पहना है वह ओपेल है जो उनके भाग्य को बढ़ाता है। जहां तक मोदी जी की बात करें तो मोदी जी शिव के परम भक्त हैं.

वे उनकी सच्ची मन से पूजा करते हैं, उनकी जन्म कुंडली में शिव योग दर्शित है, शिव की कृपा से ही वे प्रधानमंत्री बने और अभी तक कायम है और मेरा पूर्वानुमान है कि वे 2024 में भी जरूर प्रधानमंत्री बनेंगे।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

************************************

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

इसे भी पढ़ें : संकटकाल में नयी चाल में ढला साहित्य

‘अग्निपथ’ का मामला देशभर में बवाल के बीच सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

नई दिल्ली 18 June (Rns): केंद्र सरकार की अग्निपथ स्कीम को लेकर देशभर में जारी युवाओं के हंगामे के बीच शनिवार को सुप्रीम कोर्ट में इससे संबंधित याचिका दाखिल की गई है। दिल्ली के वकील विशाल तिवारी ने याचिका दाखिल करते हुए स्कीम के विरोध में देशभर में हो रही हिंसा की जांच को लेकर एसआईटी का गठन करने की मांग की है।

साथ ही स्कीम की जांच के लिए सुप्रीमकोर्ट के पूर्व जज की अध्यक्षता में एक्सपर्ट कमेटी के गठन की भी मांग की गई है।याचिका में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट केंद्र सरकार को आदेश दे कि वो हिंसा को लेकर एक स्टेटस रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल करे। साथ ही राज्यों को आदेश दे कि पब्लिक प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने पर दोषियों से दावा वसूलने को लेकर दावा कमिश्नर नियुक्ति की जाए।

इसके अलावा अग्निपथ योजना के राष्ट्रीय सुरक्षा और सेना पर पड़ने वाले प्रभाव का आकलन भी एक्सपर्ट कमेटी से कराया जाए।बता दें कि केंद्र सरकार ने मंगलवार को थल सेना, नौसेना और वायुसेना में सैनिकों की भर्ती के लिए एक नई ‘अग्निपथ योजना’ का एलान किया है।

इसके तहत बढ़ते वेतन और पेंशन खर्च को कम करने के लिए संविदा के आधार पर अल्पकाल के लिए सैनिकों की भर्ती की जाएगी, जिन्हें ‘अग्निवीर’ कहा जाएगा। हालांकि, केंद्र की इस योजना ने युवाओं के आक्रोश को भड़का दिया है।

योजना के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शन के बीच केंद्र ने योजना में बदलाव भी किए हैं। लेकिन युवा बहाली की पुरानी पद्धति को लागू करने की मांग पर अड़े हुए हैं।

************************************

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

इसे भी पढ़ें : संकटकाल में नयी चाल में ढला साहित्य

अग्निवीरों के लिए पुलिस बलों तथा असम राइफल्स में 10 प्रतिशत सीटें आरक्षित

नई दिल्ली 18 June (Rns) : अग्निपथ योजना के विरोध में उग्र आंदोलन कर रहे युवाओं को विश्वास में लेने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सरकार ने अग्निवीरों के लिए केंद्रीय पुलिस बलों और असम राइफल में 10 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का निर्णय लिया है।

इसके अलावा अग्निवीरों के पहले बैच को केंद्रीय पुलिस बलों और असम राइफल्स की भर्ती में अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की और बाद के बैचों को तीन वर्ष की छूट देने की भी घोषणा की है।

इससे पहले गृह मंत्रालय ने कहा था कि अग्निपथ योजना के तहत वर्ष 2022 की अग्निवीरों की भर्ती में उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में दो वर्ष की छूट दी जाएगी।

गृह मंत्री के कार्यालय की ओर से शनिवार को किए गए ट्वीट ने कहा गया,“गृह मंत्रालय ने केंद्रीय पुलिस बलों और असम राइफल्स में होने वाली भर्तियों में अग्निपथ योजना के अंतर्गत चार साल पूरा करने वाले अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत रिक्तियों को आरक्षित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।”

एक अन्य ट्वीट में कहा गया,“गृह मंत्रालय ने हिंदी पुलिस वालों और असम राइफल्स में भर्ती के लिए अग्निवीरों को निर्धारित अधिकतम आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट देने का निर्णय किया है। और अग्निपथ योजना के पहले बैच के लिए यह छूट पांच वर्ष होगी।”

उल्लेखनीय है कि तीनों सेनाओं में जवानों की भर्ती के लिए सरकार ने अग्निपथ योजना की शुरुआत की है जिसके तहत भर्ती किए जाने वाले अग्निवीरों का कार्यकाल केवल चार साल का होगा। देशभर में युवा इस योजना का विरोध करते हुए आंदोलन कर रहे हैं।

***********************************************

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

इसे भी पढ़ें : संकटकाल में नयी चाल में ढला साहित्य

ईशा तलवार बिकिनी पहनकर इंटरनेट का पारा हाई करती नजर आई 

18.06.2022 – वेब सीरीज मिर्जापुर 2 में माधुरी यादव के किरदार से सुर्खियां बटोरने वालीं ईशा तलवार अपने हुस्न का जमकर जलवा बिखेरती हैं. भले ही सीरीज में ईशा हमेशा सिंपल लुक में नजर आई थीं, लेकिन उनकी रियल लाइफ की तस्वीरें देखकर आपके होश उड़ जाएंगे.

ईशा तलवार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी एक से एक हॉट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिसे उनके फैंस बहुत पसंद करते हैं. उनकी हर एक अदा बहुत कातिलाना है और इसका सबूत उनका इंस्टाग्राम अकाउंट है.

ईशा तलवार कभी बिकिनी तो कभी मोनोकिनी में अपनी हॉटनेस से इंटरनेट का पारा हाई कर देती हैं. उनकी तस्वीरों को जमकर लाइक और शेयर किया जाता है.

तस्वीरों में ईशा तलवार ने अपने परफेक्ट फिगर को फ्लॉन्ट किया है. उनकी हर एक फोटो को लाखों में लाइक्स मिलते हैं. फैंस कमेंट सेक्शन में ईशा की तारीफ करते थकते नहीं है.

मिर्जापुर में ईशा तलवार ने मुन्ना त्रिपाठी यानी दिव्येंदु शर्मा की पत्नी माधुरी यादव का रोल निभाया था, जिसे बहुत पसंद किया गया. मालूम हो कि हाल ही में मिर्जापुर 3 का ऐलान किया गया है, जिसमें वह एक बार फिर नजर आएंगी.

वर्क फ्रंट की बात करें तो ईशा तलवार पिछली बार फिल्म शर्माजी नमकीन में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर के साथ काम किया था. इसके अलावा वह कई हिंदी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, जिसमें ट्यूबलाइट, कालाकांडी, आर्टिकल 15, गिन्नी वेड्स सनी; शामिल हैं. (एजेंसी)

टेलीविजन अभिनेत्री रूप दुर्गापाल ने टीवी से लिया ब्रेक

18.06.2022 – टेलीविजन अभिनेत्री रूप दुर्गापाल जो बालिका वधू में सांची की भूमिका और रंग प्यार के ऐसे भी में अपने कैमियो के लिए प्रसिद्ध हैं। अब अभिनेत्री टीवी से ब्रेंक लेकर थिएटर में अपनी रुचि साझा करना चाहती हैं। अभिनेत्री रूप दुर्गापाल कहती हैं, मैं काफी समय से थिएटर कर रही हूं।

मुझे लगता है कि एक अभिनेता के लिए, सभी माध्यमों में काम करना बहुत अच्छा है। मैं रंगशिला थिएटर से जुड़ी हुई हूं और इसने मुझे एक अभिनेता के रूप में खुद को तलाशने का मौका दिया है।

मुझे थिएटर का हिस्सा बनना पसंद है और यह मेरे जीवन के सबसे समृद्ध अनुभवों में से एक रहा है।

अभिनेत्री ओटीटी और फिल्मों जैसे माध्यमों की खोज करने की उम्मीद कर रही है।

अभिनेत्री कहती हैं, हालांकि मैं अब वेब

स्पेस और फिल्मों में अच्छे अवसरों की तलाश कर रही हूं, लेकिन मेरा इरादा किसी न किसी तरह से थिएटर से जुड़े रहने का है। (एजेंसी)

*******************************

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

इसे भी पढ़ें : संकटकाल में नयी चाल में ढला साहित्य

बहुत अधिक पसीना आना हो सकता है इस बीमारी का संकेत

18.06.2022 – गर्मी के मौसम में पसीना निकलना आम बात है। पसीना निकला शरीर के लिए जरूरी गतिविधियों में से है। इससे शरीर की गंदगी बाहर निकल जाती है। और त्वचा पर नैच्यूरल ग्लों भी बना रहता है। इसके अलावा यह वजन, मूड और नींद को सकारात्मक रूप से प्रभावित करता है। लेकिन कुछ लोग ऐसे होते है जिन्हें बहुत ज्यादा पसीना आता है।

बिना किसी बीमारी, शारीरिक गतिविधि और गर्मी के पसीना आना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। यह परेशानी तब होती है जब शरीर से पसीने को बाहर निकालने वाली ग्रंथियां ऑवर एक्टिव हो जाती हैं।

सामान्य से अधिक पसीना आना हाइपरहाइड्रोसिस के कारण हो सकता है। इस रोग से पीडि़त लोगों के पसीने की ग्रंथियां अधिक सक्रिय हो जाती हैं। इसी वजह से इन लोगों के हाथ और पैर में पसीना आने लगता है। हाइपरहाइड्रोसिस बीमारी दो तरह की होती है। प्राइमरी तो नहीं लेकिन सेकेंड्री हाइपरहाइड्रोसिस से पीडि़त मरीज कई बीमारियों की चपेट में आ सकता है। ये बीमारियां है शुगर का बढ़ जाना, लो ब्लड प्रेशर और हाइपर थायरॉइडिज्म।

के अनुसार हाइपरहाइड्रोसिस से लगभग 3 प्रतिशत आबादी ग्रसित है।

ज्यादा पसीना आने के ये दो कारण

पहला कारण

अगर बिना किसी बीमारी के ज्यादा पसीना निकलता है तो इसके पीछे इसे बाहर निकालने वाली ग्रंथियां जिम्मेदार होती है। ये जब ऑवर एक्टिव हो जाती हैं तो शरीर से सामान्य से ज्यादा पसीना निकलने लगता है।

दूसरा कारण

जब कोई व्यक्ति थायराइड ग्लैंड डिसऑर्डर, डायबिटीज, मेनोपॉज, बुखार, घबराहट और हार्ट संबंधित रोगों से ग्रसित होता है।
ज्यादा पसीना निकल रहा है तो खाने पर रखें कंट्रोल

* मसालेदार खाना और खट्टा कम खाएं या न खाएं।

*आहार में गर्म खाद्य पदार्थों को शामिल न करें।

*रोज 10 भिगोएं हुए किशमिश को खाली पेट खाएं।

*आहार में कसैले और मि_े स्वाद वाले खाद्य पदार्थों को ज्यादा खाएं।

इन पेय पदार्थ का करे सेवन

धनिया पानी

धनिया के बीजों को पीसकर रात भर पानी में भिगोकर रख दें। सुबह खाली पेट इसका सेवन करें।

खस पानी

पसीने की परेशानी ज्यादा गर्मियों में रहती है ऐसे में आप सादा पानी पीने की जगह खस का पानी पी सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच खस के जड़ को 2 लीटर पानी में 20 मिनट के लिए भिगो दें। इसके बाद इसे छानकर इसका सेवन करें।
नींबू, नमक और पानी का करें सेवन

नींबू और नमक का मिश्रण इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस को बनाए रखने में मदद करता है। पसीने की वजह से शरीर में नमक की कमी हो जाती है। ऐसे में ठंडे पानी में नींबू और नमक मिलाकर पीने से अधिक पसीना निकलने की समस्या में आराम मिलेगा।
इन घरेलू उपचारों से कर सकते हैं दूर

सेब का सिरका

सेब के सिरका में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण होता है जो शारीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव को नियंत्रित करता है और रात को पसीना आने की समस्या से निजात दिलाता है।

विटामिन-ई

विटामिन-ई पसीना होने की समस्या से निजात दिलाने में मदद करता है। वेजिटेबल ऑयल और नट्स में विटामिन-ई होता है। विटामिन ई 35-40त्न तक हॉट फ्लैश और नाइट स्वेट को उत्तेजित करता है।

अलसी के बीज

अलसी में ओमेगा – फैटी एसिड और फाइबर होता है जो पसीना आने की समस्या से निजात दिलाता है। इसके अलावा यह पसीना को नियंत्रित करने वाले हार्मोन को भी नियंत्रित करता है। अलसी के बीज में पाए जाने वाले तत्व शरीर में उन इंफेक्शन से लडऩे में मदद करता है जिसके कारण पसीना आने की समस्या कम होती है।

अश्वगंधा

अश्वगंधा सिर दर्द, तनाव और कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए एक बेहतर उपचार होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण होता है जिसके कारण यह मेनोपॉज के लक्षणों को कम करता है जिससे पसीना आने की समस्या कम हो जाती है। ये शरीर में एस्ट्रोजेन के स्तर को कम करता है जिससे पसीन आने की परेशानी दूर हो जाती है।

टी बैग का करें इस्तेमाल

पसीना ज्यादा आने की वजह से शरीर में दुर्गंध पैदा हो जाती है। ऐसे में आप एक कटोरी में 4 से 5 टी बैग को डालें। इसके बाद इसमें अपने हाथ को कुछ देर के लिए डुबोए रखें। रोजाना ऐसा करने से आपके ज्यादा पसीने आने की समस्या खत्म हो जाएगी। इसके अलावा आपगर्मी के मौसम में कॉटन के कपड़े पहनें। ऐसा करने से भी आपको फायदा होगा। (एजेंसी)

******************************************

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

इसे भी पढ़ें : संकटकाल में नयी चाल में ढला साहित्य

टिनिटस के प्रभाव को कम करने में मदद करते हैं ये योगासन

18.06.2022 – टिनिटस कान से जुड़ी एक बीमारी है, जिससे ग्रस्त व्यक्ति को कानों में सीटी या भिनभिनाने जैसी आवाज सुनाई देती है, जबकि ये आवाजें कहीं बाहर से नहीं आती। सुनने की क्षमता कम होने, कान में मैल का जमाव, कान में चोट या संक्रमण होने आदि के कारण टिनिटस हो सकता है। हालांकि, कुछ योगासनों का नियमित अभ्यास इसके प्रभाव को कम करने में मदद कर सकता है। आइए आज ऐसे कुछ योगासनों के अभ्यास का तरीका जानते हैं।

गोमुखासन

सबसे पहले योगा मैट पर दंडासन की स्थिति में बैठकर अपने दाएं पैर को मोड़ें और इसे बाईं जांघ के ऊपर से ले जाते हुए बाएं नितंब के पास जमीन पर रख लें। इसी तरह अपने बाएं पैर को मोड़ते हुए दाईं जंघा के नीचे से दाए नितंब के पास जमीन पर रख लें। अब अपने दोनों हाथों को कोहनी से मोड़ते हुए उन्हें पीठ के पीछे आपस में पकडऩे का प्रयास करें। कुछ देर इसी अवस्था में बने रहें।

उष्ट्रासन

उष्ट्रासन का अभ्यास करने के लिए सबसे पहले योगा मैट बिछाकर उस पर घुटनों के बल बैठ जाएं, फिर घुटनों के बल ही खड़े हो जाएं। अब सामान्य रूप से सांस लेते हुए पीछे की ओर झुकें और दाईं हथेली को दाईं एड़ी पर और बाईं हथेली को बाईं एड़ी पर रखने की कोशिश करें। इस मुद्रा में कम से कम एक-दो मिनट रहने के बाद धीरे-धीरे सामान्य हो जाएं और कुछ मिनट विश्राम करें।

विपरीतकरणी आसन

विपरीतकरणी आसन का अभ्यास करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर सीधे पीठ के बल लेट जाएं। अब अपने पैरों को धीरे-धीरे ऊपर की तरफ उठा कर 90 डिग्री का कोण बना लें। ध्यान रखें कि आपके तलवे ऊपर की ओर होने चाहिए। इसके बाद अपने नितंब को ऊपर उठाने की कोशिश करें। इस मुद्रा में कम से कम दो-तीन मिनट तक रहने के बाद धीरे-धीरे सामान्य हो जाएं। इसके बाद दोबारा इस योगासन का अभ्यास करें।

मत्स्यासन

मत्स्यासन का अभ्यास करने के लिए सबसे पहले योग मैट पर पद्मासन की मुद्रा में बैठ जाएं। अब अपनी पीठ की दिशा में झुकें और अपने सिर को जमीन से सटाने की कोशिश करें। इसके बाद अपने पैरों की उंगलियों को पकड़ें और जितना संभव हो सके उतनी देर इसी मुद्रा में रूकने की कोशिश करें। कुछ मिनट तक ऐसे ही रहने के बाद धीरे-धीरे सामान्य अवस्था में आ जाएं। (एजेंसी)

*********************************************

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

इसे भी पढ़ें : संकटकाल में नयी चाल में ढला साहित्य

ईडी की कार्रवाई पर विपक्ष चुप

सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ चल रही प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस अकेले लड़ रही है। लगभग सभी विपक्षी पार्टियों ने इस पर चुप्पी साधी है। यहां तक कि कांग्रेस की सहयोगी और यूपीए में शामिल पार्टियां भी इस पर कुछ नहीं बोल रही हैं। आमतौर पर केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई के खिलाफ विपक्षी पार्टियां स्टैंड लेती हैं। एक-दूसरे का साथ देती हैं।

लेकिन इस बार कोई कांग्रेस का साथ नहीं दे रहा है। इक्का-दुक्का नेताओं के छिटपुट बयान के अलावा कांग्रेस को कोई खास समर्थन नहीं मिला है। ध्यान रहे पिछले दिनों राजद नेता लालू प्रसाद और उनके परिवार के यहां सीबीआई का छापा पड़ा तो कांग्रेस ने इसका विरोध किया था और केंद्र सरकार पर आरोप लगाए थे। लेकिन राहुल गांधी से हो रही पूछताछ में लालू का परिवार चुप है। खुद लालू ने भी कोई बयान नहीं दिया है।
ध्यान रहे लगभग सभी विपक्षी पार्टियां केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई का सामना कर रही हैं। ममता बनर्जी से लेकर शरद पवार और हेमंत सोरेन से लेकर लालू प्रसाद और अखिलेश यादव से लेकर एमके स्टालिन तक सबकी परिवार के सदस्यों और पार्टी के नेताओं पर केंद्रीय एजेंसियों का शिकंजा है। तभी सवाल है कि क्या डर के मारे पार्टियां चुप हैं या कोई राजनीतिक कारण हैं?

संभव है कि इसी बहाने विपक्षी पार्टियों को लग रहा है कि कांग्रेस परेशान है तो वे अपनी राजनीति कर सकते हैं। यह भी कहा जा रहा है कि कांग्रेस ने भी विपक्षी पार्टियों को साथ लेने या इस पर साझा आंदोलन के लिए प्रयास नहीं किया। सारे विपक्षी नेता ममता बनर्जी की बुलाई बैठक में शामिल होने के लिए मंगलवार को ही दिल्ली पहुंच गए थे लेकिन किसी ने राहुल से मिल कर उनका समर्थन करने की जरूरत नहीं समझी।

राहुल से पूछताछ के तीसरे दिन अखिलेश यादव ने जरूर छायावादी अंदाज में एक टिप्पणी की, जिसमें उन्होंने किसी का नाम नहीं लिखा लेकिन कहा कि विपक्ष को केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए।

***************************************************

आज का राशिफल

18.06.2022 – मेष: ख्याली पुलाव पकाने में वक्त ज़ाया न करें। सार्थक कामों में लगाने के लिए अपनी ऊर्जा बचाकर रखें। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं होगा। अपने सामाजिक जीवन को दरकिनार न करें। थोड़ा-सा समय निकालकर परिवार के साथ किसी आयोजन में शिरकत करें।

वृष: आज आपकी सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी। सोच समझकर पैसा निवेश करने की जरूरत है। आज का दिन ख़ुशियों से भरा रहेगा, क्योंकि आपका जीवनसाथी आपको ख़ुशी देने का हर प्रयास करेगा। आपका प्रिय आज रोमांटिक मूड में होगा।

मिथुन: आपका हंसमुख स्वभाव दूसरों को खुश रखेगा। आज आप अपने घर के सदस्यों को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। नए प्रेम संबंधों के बनने की संभावना ठोस है, लेकिन व्यक्तिगत और गोपनीय जानकारियों को उजागर करने से बचें। विरोधी आपकी आँखों के सामने ही नीचे को खिसकेंगे।
कर्क: अध्यात्म की सहायता लेने का सही समय है, क्योंकि मानसिक तनाव को मार भगाने के लिए यह सबसे बेहतरीन विकल्प है। ध्यान और योग आपकी मानसिक मज़बूती को बढ़ाने में कारगर रहेंगे। आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा-पूंजी पारंपरिक तौर पर निवेश करें।

सिंह: किसी झगड़ालू इनसान से वाद-विवाद आपका मूड खऱाब कर सकता है। समझदारी से काम लें और अगर संभव हो तो इससे बचें, क्योंकि किसी भी तरह का विवाद आपके लिए मददगार नहीं रहेगा। आज के दिन आप धन से जुड़ी समस्या के कारण परेशान रह सकते हैं।

कन्या: चौकन्ने रहें, क्योंकि कोई आपको बलि का बकरा बना सकता है। तनाव और चिंता में इजाफ़ा मुमकिन है। पैसा अचानक आपके पास आएगा, जो आपके खर्च और बिल आदि को संभाल लेगा। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियां सभी को ख़ुश रखेंगी। आपके लिए अपने प्रिय से दूर रहना बहुत मुश्किल होगा।

तुला: काम का बोझ आज कुछ तनाव और खीज की वजह बन सकता है। तंग आर्थिक हालात के चलते कोई अहम काम बीच में अटक सकता है। ख्याली परेशानियों को छोड़ें और अपने साथी के साथ रोमांटिक समय बिताएं। कार्यक्षेत्र में आप ख़ुद को ख़ास महसूस करेंगे। जीवन का आनंद लेने के लिए आपको अपने दोस्तों को भी समय देना चाहिए।

वृश्चिक: सेहत के नजरिए से यह वक्त थोड़ा ठीक नहीं है, इसलिए जो आप खाएं उसके प्रति सावधान रहें। आज किसी विपरीत लिंगी की मदद से आपको करोबार या नौकरी में आर्थिक लाभ होने की संभावना है। बेहतर कामकाज के चलते तारीफ़ मिल सकती है।

धनु: अगर मुमकिन हो, तो लंबे सफऱ पर जाने से बचें, क्योंकि लंबी यात्राओं के लिए अभी आप कमज़ोर हैं। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफ़ी वक्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। एक प्यारी-सी मुस्कुराहट से अपने प्रेमी का दिन रोशन करें।

मकर: मज़बूती और निडरता का गुण आपकी मानसिक क्षमताओं में इज़ाफ़ा करेगा। किसी भी तरह के हालात को क़ाबू में रखने के लिए इस रफ़्तार को बरकऱार रखिए। बच्चे आपको अपनी उपलब्धियों से गर्व का अनुभव कराएंगे। आपको अपनी तरफ़ से बेहतर तरीके से बर्ताव करने की ज़रूरत है।

कुंभ: सेहत की तरफ़ ज़्यादा ग़ौर करने की ज़रूरत है। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताएं। महत्त्वपूर्ण व्यापारिक सौदे करते समय दूसरों के दबाव में न आएं।
मीन: अपना धैर्य न खोएं, ख़ास तौर पर मुश्किल हालात में। अपने ख़र्चों पर क़ाबू रखें और आज हाथ खोलकर व्यय करने से बचें। अपने प्रिय को आज निराश न करें, क्योंकि ऐसा करने की वजह से बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।

**********************************

अभिनेता  प्रत्युष मिश्रा को मिला ‘यंग अचीवर्स अवार्ड’

17.06.2022 – अभिनेता  प्रत्युष मिश्रा को मिला ‘यंग अचीवर्स अवार्ड’. मुंबई की बहुचर्चित प्रकाशन समुह ‘गऊ भारत भारती’ द्वारा आयोजित यंग एचीवर अवार्डस समारोह पिछले  अँधेरी के रहेजा क्लासिक क्लब में संपन्न हुआ। प्रकाशन समूह के संचालक संजय अमान के द्वारा आयोजित इस समारोह में बहुत से युवा प्रतिभाओं को यंग अचीवर्स अवार्डस दे कर सम्मानित किया गया।

‘गऊ भारत भारती’ प्रकाशन समूह के द्वारा प्रतिवर्ष विभिन्न क्षेत्रों में क्रियाशील युवा प्रतिभाओं को ‘यंग अचीवर्स अवार्ड’ दे कर सम्मानित किया जाता है। इसी क्रम में सिनेमा जगत और संगीत जगत से जुड़े नवोदित सिने अभिनेता  प्रत्युष मिश्रा को वर्ष 2022 का ‘गऊ भारत भारती’ यंग एचीवर अवार्डस दे कर सम्मानित किया गया।

यह सम्मान प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत अभियान के कार्यकारी अध्यक्ष रामकुमार पाल के हाथों प्रदान किया गया। इस अवसर पर भाजपा सचिव आर यू सिंह , ज्ञानमूर्ति शर्मा , डॉ खालिद शेख , राजश्री तुडेयेकर , आदि लोग मंच पर मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश की धरती से जुड़े प्रत्युष मिश्रा प्रयागराज  के रहने वाले हैं, बॉलीवुड में कड़ी मेहनत और संघर्ष के बाद आज वह किसी परिचय के मोहताज़ नहीं है।

नवोदित अभिनेता  प्रत्युष मिश्रा को ‘यंग अचीवर्स अवार्ड’ उनकी आने वाली फिल्म ‘प्रेम हिंदुस्तानी’ के लिए दिया गया इस फिल्म की निर्मात्री समिता पांडेय उर्फ़ रिशिता हैं। उनकी दूसरी फिल्म ‘भाभी माँ’ है जो अभी से भोजपुरी फिल्म जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है। ‘कृष्णा की मेहँदी’ भी उनकी आने वाली फिल्मों में से एक है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*******************************************

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

इसे भी पढ़ें : संकटकाल में नयी चाल में ढला साहित्य

अभिनेत्री वेदिका एक्शन एंटरटेनर गजाना में मुख्य भूमिका निभाएंगी 

18.06.2022 – अभिनेत्री वेदिका निर्देशक प्रबदीश सामज की आगामी एक्शन एंटरटेनर फिल्म गजाना में मुख्य भूमिका निभाएंगी। यूनिट के करीबी सूत्रों का कहना है कि फिल्म का शीर्षक, जो अब तक वीरपन्निन गजाना था, अब बदलकर सिर्फ गजाना कर दिया गया है।

दिलचस्प बात यह है कि मुख्य भूमिका निभाने वाली वेदिका फिल्म में एक्शन स्टंट करती नजर आएंगी, जिसकी कहानी खजाने की खोज की तर्ज पर होगी।

वेदिका के अलावा, फिल्म में इनिको प्रभाकर, चांदिनी, योगी बाबू, प्रताप पोथेन, मोत्तई राजेंद्रन और वेलु प्रभाकरन भी शामिल होंगे।
फिल्म के लिए छायांकन गोपी द्वारा किया जाएगा, जबकि संगीत आर.जे. विक्रम. सेनगोवी ने इस फिल्म के संवाद लिखे हैं, जिसे दीपक संपादित कर रहे हैं।

एक्शन एंटरटेनर का निर्माण फोर स्चयर स्टूडियो द्वारा किया जा रहा है। (एजेंसी)

***************************************

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

इसे भी पढ़ें : संकटकाल में नयी चाल में ढला साहित्य

मॉडल कमल चीमा सपनों को पूरा करने मुंबई पहुंची

18.06.2022 – मॉडल कमल चीमा सपनों को पूरा करने मुंबई पहुंची. हाल ही में परफैक्ट अचीवर्स अवार्ड जीतने वाली पंजाबी लिरिसिस्ट, म्यूजिशियन और मॉडल कमल चीमा की हुस्न की खूबसूरती का जवाब नहीं। सिंगिंग उनका टैलेंट है, तो फैशन की दुनिया में खूबसूरती उनकी पहचान। नए जमाने से कदम से कदम मिलाकर चलने वाली और चंडीगढ़ की रहने वाली यह भारतीय सुंदरी एक मॉडल और एक महत्वाकांक्षी अभिनेत्री के रूप में अपने जीवन के सभी सपनों को पूरा करने के लिए मुंबई में रहती है।

साथ ही सोशल मीडिया के जरिये भी सुर्खियों में रहती हैं। कमल चीमा अब तक अपने करियर में कई म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी हैं। उन्हें अमृत बराड़ के पंजाबी संगीत एल्बम, कुडिय़ां में भी दिखाया गया था। कमल चीमा ने वर्ष 2019 में थाईलैंड, बैंकॉक में अंतर्राष्ट्रीय सुपरमॉडल सौंदर्य प्रतियोगिता जीती।

इसने उन्हें उद्योग में आगे बढ़ाया, जहां उन्हें कई सौंदर्य प्रतियोगिताओं और युवा सहायक शो और पुरस्कारों के लिए जज के रूप में भी आमंत्रित किया गया था। युवा और खूबसूरत मॉडल ने मॉडल व्यू और मॉडल क्राफ्ट जैसी पत्रिकाओं और कई अन्य मीडिया और साइटों पर छापा है। आपको बता दें कि कमल चीमा बेहद प्रतिभशाली और डेडिकेटेड कलाकार हैं।

इसका अलावा वे सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। यही वजह है कि वे अपनी हर एक्टिविटी को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर करती नजऱ आती हैं। कमल बला की खूबसूरत भी हैं। यह आप उनके सोशल अकाउंट पर बखूबी देख सकते हैं। कमल चीमा को इंस्टाग्राम पर सिफऱ् 132 के से अधिक लोग फॉलो करते हैं।

इतना ही नहीं उनके हर पोस्ट को लोग खूब लाइक और शेयर भी करते हैं। उनके फैन्स को उनके हर एक पोस्ट का बेसब्री से इंतज़ार होता है। ये कमल चीमा भी बखूबी समझती हैं और उन्हें कभी निराश नहीं करती हैं। अक्सर अपनी गतिविधियों से इंस्टाग्राम पर अपडेट रहती हैं। दूसरे सेलिब्रिटी की तरह वे भी सोशल मीडिया फ्रीक हैं। तभी सोशल मीडिया में उनका जलवा भी खूब देखने को मिलता है। (एजेंसी)