मोहाली में बीती रात जॉब से घर लौटी युवती पर घातक हमला , जान बची, पर दोनों बाजुएं टूटीं

मोहाली 16 जून,(एजेंसी)। बीती रात लगभग सवा तीन बजे एक कामकाजी युवती अलीशा पराशर पर दो अज्ञात बदमाशों ने बेसबाल बैट व हॉकियों से हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। प्राप्त विवरण के मुताबिक मोहाली के फेज एक के रिहायशी क्षेत्र (एलआईजी मकानों) में रहतीं हैं व फेज एक में ही स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में नैक ग्लोबल नामक कंपनी में जॉब करतीं हैं।

रोजाना की तरह वे बीती रात भी कंपनी की कैब से वापिस घर आईं परन्तु घर के गेट पर ही उस पर हमला हो गया। हमलावर सिर पर वार कर रहे थे परन्तु अलीशा ने अपने दोनों बाजुओं को उठा कर सिर को बचाने की कोशिश की, जिससे सिर तो बच गया परन्तु दोनों बाजुओं की हड्डियों में मल्टीपल फ्रैक्चर आए हैं। अलीशा के चीखने की आवाज सुन कर घर वाले बाहर आए तो हमलावर भाग निकले।

अलीशा को तुरंत फेज छह स्थित अस्पताल में ले जाया गया जहाँ वे उपचाराधीन हैं। हमलावरों के चेहरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। अलीशा के पति सिद्धार्थ ने बताया कि फेज एक में ही स्थित थाने में पुलिस को शिकायत दे दी गई है, परन्तु अभी तक कोई कार्यवाई नहीं हुई।

उन्होंने कंपनी की कैब के ड्राइवर पर भी प्रोटोकॉल तोडऩे का आरोप लगाते हुए कहा कि कायदे से जब तक लड़की घर के अंदर दाखिल ना हो जाए, तब तक कैब ड्राइवर को रुकना होता है परन्तु, इस मामले में ऐसा नहीं हुआ।

*********************************

 

नेहरू मेमोरियल विवाद : पूर्व पीएम चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर ने कांग्रेस के रवैये पर उठाया सवाल

नई दिल्ली 16 जून,(एजेंसी)। नेहरू मेमोरियल विवाद को लेकर कांग्रेस के रवैये को भयानक बताते हुए देश के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे एवं भाजपा सांसद नीरज शेखर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी लाइन से अलग हटकर देश के सभी प्रधानमंत्रियों को सम्मानित किया है लेकिन इस पर कांग्रेस उत्तेजित हो रही है और उसका रवैया भयानक है।

भाजपा के राज्य सभा सांसद नीरज शेखर ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया कि उनके पिता पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने हमेशा राष्ट्रहित के लिए काम किया। उन्होंने कांग्रेस के साथ भी काम किया लेकिन कांग्रेस ने कभी भी एक वंश से आगे नहीं देखा। अब, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी लाइन से अलग हटकर सभी प्रधानमंत्रियों को सम्मानित करने का काम किया तो कांग्रेस उत्तेजित हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस का रवैया भयानक है।

इससे पहले भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए पूछा था कि कांग्रेस के कितने नेताओं ने जाकर अंदर से नेहरू मेमोरियल को देखा है। पहले इसकी कितनी बुरी हालत थी, यह धूल फांक रहा था। मोदी सरकार ने इसे पूरी तरह व्यवस्थित करके, जवाहर लाल नेहरू से जुड़ी चीजों को भी व्यवस्थित करके आधुनिक तरीके से डिजिटल स्वरूप में रखने का कार्य किया।

त्रिवेदी ने कहा कि यहां पर सभी पूर्व प्रधानमंत्री के कार्यकाल और उनकी उपलब्धियों का जिक्र किया गया है। कांग्रेस को लाल बहादुर शास्त्री, नरसिम्हा राव और अटल बिहारी वाजपेयी से दिक्कत हो सकती है लेकिन कांग्रेस को अपने ही पूर्व प्रधानमंत्रियों, परिवार से जुड़े पूर्व प्रधानमंत्रियों- इंदिरा गांधी और राजीव गांधी से दिक्कत है क्या? वहां पर तो इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और मनमोहन सिंह समेत सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों की उपलब्धि का जिक्र किया गया है।

भाजपा प्रवक्ता ने कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस की अब यह हालत हो गई है कि मोदी का विरोध करते-करते वो अब अपने ही नेताओं का विरोध और अपमान करने लग गई है। मोदिया बिंद की वजह से कांग्रेस अपने-पराये का ही भेद नहीं कर पा रही है।

**************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। हार्डवेयर का कारोबार कर रहे लोगों को आज अच्छा लाभ होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आपका स्वास्थ्य फिट रहने वाला है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में रुचि लेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। ट्रान्सफर में आ रही दिक्कतें आज ख़त्म होंगी, ट्रांसफर आपकी मनपसंद जगह पर हो सकता है। किसी जरूरतमंद की मदद करने का अवसर मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों का पद और सम्मान बढ़ेगा। लवमेट आज किसी नई जगह घूमने का प्लान बना सकते हैं।

*लकी रंग – लाल

*लकी नंबर- 6

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)

आज का दिन आपको कारोबार में लाभ दिलाने वाला है। आपको किसी ख़ास रिश्तेदार से मिलने का मौका मिलेगा। ष्ट-ञ्जश्वञ्ज की तैयारी कर रहे छात्रों को अपनी मेहनत जारी रखने की जरूरत है, सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। ग्रोसरी का कारोबार कर रहे लोगों का कारोबार अच्छा चलेगा। जीवनसाथी से चल रही अनबन आज ख़त्म होगी, जिससे घर में शांति का माहौल बना रहेगा। शिक्षक किसी जरूरी टॉपिक के बारे में छात्रों को बताएंगे। कई दिनों से स्वास्थ्य से परेशान लोगों को आज काफी हद तक राहत मिलेगी।

*लकी रंग – मैजेंटा

*लकी नंबर- 3

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आपको घरवालों से किसी प्रकार का शुभ समाचार मिलेगा, जिससे घर में उत्साह का माहौल रहेगा। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंशा होगी, आपका मन प्रसन्न रहेगा।मोबाइल एक्सेसरीज का कारोबार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ होने वाला है। अपने परिवार के प्रति विनम्र रहने की आवश्यकता है। लवमेट आज अपने रिश्ते की बात घरवालों से करेंगे, हो सकता है घरवाले आपके प्रस्ताव पर सोच-विचार करेंगे। आपका स्वास्थ्य फिट एंड फाइन रहने वाला है।

*लकी रंग – ब्लू

*लकी नंबर- 5

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपको बाहर के मसालेदार खाने से परहेज करने की जरूरत है, स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। ऑफिस में अपना पूरा फोकस काम पर रखें। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। माता-पिता को स्पेशल फील कराएंगे, उनकी पसंद का गिफ्ट उन्हें दे सकते हैं। लवमेट डिनर पर जा सकते हैं। दांपत्य रिश्ते में हो रही छोटी-मोटी नोक झोंक समाप्त होगी, जिससे आपके रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की अवश्यकता है।

*लकी रंग – पीला

*लकी नंबर- 3

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। रेस्टोरेंट का कारोबार शुरू करने का विचार बना रहे लोगों को किसी बड़े की सलाह लेनी चाहिए। विद्यार्थी वर्ग किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में सफल रहेंगे। ऑफिस के किसी टारगेट को अचीव करेंगे। आप फ्रेंड्स के साथ पिकनिक स्पॉट पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपके दांपत्य रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। आपका स्वास्थ्य तरोताजा रहने वाला है। ग्राफि़क डिजाइनर को जॉब के ऑफर आएंगे। अपने काम को समय से पूरा कर लेंगे।

*लकी रंग – गोल्डन

*लकी नंबर- 9

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आपका दिन बेहतरीन रहेगा। शिक्षकों के ट्रान्सफर में आ रही परेशानी आज ख़त्म होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आप चुस्त दुरुस्त बने रहेंगे। साइबर कैफ़े का कारोबार कर रहे लोगों को आज अच्छा लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अपनी मेहनत जारी रखने की आवश्यकता है। लवमेट आज आपके लिए कुछ स्पेशल करेंगे। आपकी मुलाकात किसी पुराने दोस्त से होगी, जिससे आपको बहुत ख़ुशी मिलेगी। प्रेस में काम कर रहे लोगों की सैलरी में इंक्रीमेंट होगा।

*लकी रंग – पर्पल

*लकी नंबर- 4

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। बैंक से लोन लेने में आ रही परेशानी आज ख़त्म होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को आज सम्मानित किया जाएगा। कॉस्मेटिक का कारोबार कर रहे लोगों का आज ज्यादा से ज्यादा प्रोडक्ट सेल होगा। अपने जीवनसाथी की पसंद का पकवान बनाएंगी, उन्हें बेहद ख़ुशी होगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। परिवार के किसी योजना में लोगों से आपकी मुलाकात होगी। क्च.क्च.्र स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

*लकी रंग – हरा

*लकी नंबर- 9

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन नए व्यापार को शुरू करने के लिए बढिय़ा रहेगा। ऑफिस से जरूरी कॉल आ सकती है, आज आपको कोई मीटिंग अटेंड करनी पड़ सकती है। दांपत्य रिश्ते में हो रही अनबन आज ख़त्म होगी, जीवनसाथी के साथ दिन मनोरंजन से भरा रहेगा। सरकारी विभाग से जुड़े लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। अपने घर के बड़े बुजुर्गों की सेहत का ध्यान दें और समय पर दवाइयां दें। लवमेट्स को आज घूमने जाने का मौका मिलेगा।

*लकी रंग – मैरून

*लकी नंबर- 2

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप वाहन खरीदने का विचार फैमली के साथ कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने के लिए आपको और मेहनत की आवश्यकता है, सफलता जरूर मिलेगी। आपका स्वास्थ्य रोज की अपेक्षा तरोताजा रहेगा। नेगेटिव थिंकिंग रखने वाले लोगों से आज आपको दूरी बना कर रखनी चाहिए। आप परिवार के किसी बड़े का आशीर्वाद पाएंगे, आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा।

*लकी रंग – पिंक

*लकी नंबर- 7

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है। लवमेट को आज काफी देर तक फ़ोन पर बात करने का अवसर मिलेगा। वकीलों को किसी केस में जीत हासिल होगी। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अपनी पढ़ाई को गति देने की आवश्यकता है। क्राकरी का कारोबार कर रहे लोगों को बिजनेस में आज अच्छा लाभ होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी।

*लकी रंग – ऑरेंज

*लकी नंबर- 3

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन फेवरेबल रहने वाला है। आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से काफी राहत मिलेगी। जीवनसाथी के साथ कई दिनों से चल रही गलत फेहमियां आज दूर होंगी, जिससे आपका रिश्ता और मजबूत बनेगा। शिक्षकों के लिए आज का दिन उर्जा से भरपूर रहने वाला है। आपके पिता किसी जरुरी बात पर आपकी सलाह लेंगे। विद्यार्थियों को आज किसी टॉपिक को समझने में परेशानी आ सकती है। ड्राई फ्रूट्स का कारोबार कर रहे लोगों को कारोबार में अच्छा प्रॉफिट होगा। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

*लकी रंग – हरा

*लकी नंबर- 4

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। दांपत्य जीवन में सुख सौहार्द की वृद्धि होगी। किसी पर अधिक भरोसा करने से पहले उसे अच्छे से जान लें। विद्यार्थियों को अपने करियर का चुनाव करने का सही समय है। ऑनलाइन बिजनेस कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा आर्डर मिलने के योग है। इस राशि के लोगों को आज वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। बच्चों को किसी कार्य में अपनी मां का सहयोग प्राप्त होगा। इस राशि की महिलाएं जो अपना नया बिजनेस शुरू करना चाहती हैं, उन्हें फैमली का सपोर्ट मिलेगा। लवमेट आज डिनर पर जाने का मौका पाएंगे।

*लकी रंग – सिल्वर

*लकी नंबर- 1

********************************

 

 

कार्तिक आर्यन और कियारा अडवाणी स्टारर फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ का नया गाना ‘गुज्जू पटाका…’ हुआ रिलीज

17.06.2023  –  एनजीई और नमः पिक्चर्स की नवीनतम संयुक्त प्रस्तुति ‘सत्यप्रेम की कथा’ का एक और नया गाना ‘गुज्जू पटाका’ रिलीज हो चुका है। इस गाने का टीजर जारी होने के पूर्व फिल्म के दो रोमांटिक गाने ‘नसीब से’ और ‘आज के बाद’ सामने आए थे लेकिन मेकर्स ने फिल्म की एक्साइटमेंट को और बढ़ाने के लिए कार्तिक आयर्न के ‘गुज्जू पटाका…’ गाना को जारी करने का फैसला किया जोकि एक डांस नंबर है और अब इस गाने की पूरी झलक देखने के बाद ये कहना गलत नही होगा कि मेकर्स का ये फैसला एकदम सही साबित हो रहा है।

गानें में कार्तिक की स्वैग वाली एंट्री नें फैन्स और दर्शकों के बीच एक अलग ही माहौल बना दिया है। इस गाने में दूल्हा बने कार्तिक आर्यन 4 अलग-अलग गेटअप्स में नजर आ रहे हैं जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देता है कि इस फिल्म में और आगे क्या है। वैसे ‘गुज्जू पटाका…’ के टीजर ने दर्शकों को जहां दूल्हे की एंट्री वाइब्स से रूबरू कराया था, वहीं गाना एक परफेक्ट सेलिब्रेशन मूड सेट करता है।

गाने में कार्तिक आर्यन के स्वैग के साथ उनके डांस मूव्स भी बेहद जबरदस्त है। कह सकते हैं कार्तिक आर्यन और कियारा अडवाणी स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ के ब्लॉकबस्टर एल्बम का यह गाना भी एक और चार्टबस्टर गीत साबित होने वाला है। ‘सत्यप्रेम की कथा’ 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। समीर विद्वांस द्वारा निर्देशित इस फिल्म के स्टार कास्ट में कार्तिक आर्यन और कियारा अडवाणी के अलावा मुख्य रूप से सुप्रिया पाठक कपूर, गजराज राव, सिद्धार्थ रंधेरिया, अनुराधा पटेल, राजपाल यादव, निर्मित सावंत और शिखा तलसानिया शामिल हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*******************************

 

दहेज की मांग करने पर दूल्हे को पेड़ से बांधा, बरातियों को भी बनाया बंधक

प्रतापगढ़ 16 June (एजेंसी): उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में वरमाला से ठीक पहले कथित तौर पर लड़की के परिवार से दहेज की मांग करने पर दूल्हे को पेड़ से बांध दिया गया। कई बरातियों को भी बंधक बनाया गया। इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जबकि दूल्हा अमरजीत वर्मा पेड़ से बंधा रहा। इस दौरान अमरजीत के दोस्तों ने लड़की के परिवार वालों से दुर्व्यवहार किया।

बाद में मांधाता थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हे को मुक्त कराकर हिरासत में ले लिया। एसएचओ मांधाता ने कहा, दूल्हे के दोस्तों ने बदसलूकी की, जिसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इस दौरान दूल्हे अमरजीत ने दहेज की मांग की। एसएचओ ने आगे कहा कि दोनों परिवारों के बीच समझौता करने और महिला पक्ष को शादी समारोह की व्यवस्था में हुए खर्च की भरपाई की मांग की गई है।

******************************

 

भारत US से खरीदेगा MQ-9 ड्रोन, PM मोदी के America दौरे से पहले रक्षा मंत्रालय ने डन की डील

नई दिल्ली 16 June (एजेंसी): अमेरिका से आर्म्ड ड्रोन MQ-9 प्रीडेटर की ख़रीद को रक्षा खरीद परिषद ने मंजूरी दे दी है। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री के अमेरिका दौरे से पहले रक्षा खरीद का यह सबसे बड़ा फैसला लिया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में आज हुई रक्षा खरीद परिषद की बैठक में मंजूरी दी गई। इसके लिए आखिरी मंजूरी कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी से मिलनी है।

तीन बिलियन डॉलर में 30 MQ-9 ड्रोन अमेरिका से लिए जाएंगे। थलसेना, वायुसेना को 8-8 और नौसेना को 14 ड्रोन मिलेंगे। कुल मिलाकर भारत-अमेरिका से 30 लड़ाकू ड्रोन प्रिडेटर खरीदेगा। इस ड्रोन के जरिए 1200 किलोमीटर दूर से ही दुश्मन पर मिसाइल से हमला किया जा सकता है। इसे अमेरिका ने इराक और अफगानिस्तान में आतंकवादियों के खिलाफ इस्तेमाल किया था।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जून को अमेरिका की आधिकारिक राजकीय यात्रा पर जा रहे हैं। पीएम मोदी की वाशिंगटन की राजकीय यात्रा से पूर्व बाइडन प्रशासन अमेरिका द्वारा निर्मित हथियारबंद ड्रोन बेचने पर जोर दे रहा है। सूत्रों ने कहा कि पीएम मोदी और राष्ट्रपति बाइडन के बीच हथियारों और जमीनी वाहनों के सह-उत्पादन पर भी चर्चा की उम्‍मीद की जा रही है।

****************************

 

मणीपुर में केंद्रीय मंत्री के घर में अज्ञात लोगों ने लगाई आग, वाहन जलकर राख; पेट्रोल बम से हुआ हमला

इंफाल 16 June (एजेंसी): केंद्रीय मंत्री आर. के. रंजन के मणिपुर के कोंगबा नंदीबम लेकाई स्थित आवास में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने हालांकि गुरुवार देर रात आग पर काबू पा लिया।

इस घटना में घर का कुछ हिस्सा और वाहन जल गए। बदमाश पेट्रोल बम लेकर आए थे और मेरे घर के ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल को नुकसान पहुंचाया गया है।

जिस समय यह घटना घटी, उस समय केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री रंजन अपने आवास पर नहीं थे। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उधर, अधिकारियों ने इंफाल पश्चिम और इंफाल पूर्वी जिलों में अपराह्न एक बजे तक कर्फ्यू में ढील देने का फैसला किया है, लेकिन राज्य की राजधानी के कुछ संवेदनशील हिस्सों में कोई ढील नहीं दी गई है।

मणिपुर सरकार ने भी इंटरनेट पर प्रतिबंध को 20 जून तक बढ़ा दिया है। उल्लेखनीय है कि चुरा चांदपुर जिले में हिंसा की घटना घटित होने के बाद इंटरनेट सेवाओं पर तीन मई से प्रतिबंध लागू है।

*****************************

 

दिल्ली एयरपोर्ट पर थर्मोकोल बॉल्स में छिपाकर रखी थी 26.5 करोड़ रुपए की कोकीन, DRI ने किया जब्त

नई दिल्ली 16 June (एजेंसी): राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने घोषणा की कि उसने 26.5 करोड़ रुपये मूल्य की 1,922 ग्राम कोकीन जब्त की है, जिसे ब्राजील से एक कूरियर खेप के जरिए भेजा गया था। एक अधिकारी ने कहा, डीआरआई ने विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर नई दिल्ली में न्यू कूरियर टर्मिनल पर आने वाली एक कूरियर खेप को रोक दिया गया और डीआरआई अधिकारियों द्वारा जांच की गई। इसके कारण 26.5 करोड़ रुपये मूल्य की 1,922 ग्राम कोकीन की बरामदगी हुई।

डीआरआई अधिकारी ने आगे कहा कि खेप साओ पाउलो, ब्राजील से दो बक्सों में आई थी, और इसे टेबल सेंटर (एक सजावटी वस्तु) युक्त घोषित किया गया था। बक्सों को खोलने पर दो क्रिस्टल ग्लासवेयर सजावटी कटोरे (प्रत्येक बॉक्स में एक) पाए गए, साथ ही ग्लासवेयर को कुशन करने के लिए सैकड़ों थर्मोकोल गेंदों का इस्तेमाल किया गया।

अधिकारी ने कहा, सावधानीपूर्वक जांच करने पर यह देखा गया कि कुछ थर्मोकोल की गेंदें बाकी की तुलना में थोड़ी भारी (केवल 1-2 ग्राम) थीं। सभी थर्मोकोल गेंदों को काटने के बाद पता चला कि 10,000 गेंदों में से 972 गेंदों में पॉलिथीन की गेंदें भरी हुई थीं, जिनमें सफेद पाउडर भरा था, जो जांच में कोकीन पाया गया। एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 1,922 ग्राम कोकीन बरामद की गई है, जिसकी कीमत 26.5 करोड़ रुपये है।

*****************************

 

खंभे टूटे-पेड़ उखड़े, 1000 गांवों की बिजली गुल… गुजरात में बिपरजॉय का कहर; 100 ट्रेनें भी रद्द

गांधीनगर 16 June (एजेंसी): अरब सागर से उठे चक्रवात तूफान बिपरजॉय ने गुजरात के कई जिलों में तबाही मचा दी है। चक्रवात गुरुवार शाम को गुजरात में जखाऊ पोर्ट से टकराया था। इसके बाद राज्य में 115-125 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। तूफान के कारण हजारों पेड़ और सैकड़ों बिजली के खंभे उखड़ गए, जिसके चलते करीब 1000 गांव अंधेरे में डूब गए हैं।

जानकारी के अनुसार, मोरबी जिले में 115-120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भारी बारिश और तेज हवाओं ने कहर बरपाया, जिससे 300 से अधिक बिजली के खंभे और हजारों पेड़ उखड़ गए, जिससे लगभग 45 इलाकों में बिजली गुल हो गई। पश्चिम गुजरात विज कंपनी लिमिटेड (पीजीवीसीएल) के अधिकारियों ने कहा कि प्रभावित नौ गांवों में बिजली बहाल करने के प्रयास चल रहे हैं। मोरबी में पीजीवीसीएल के कार्यकारी अभियंता, जे.सी. गोस्वामी ने बताया, “तेज हवा से बिजली के तार और खंभे टूट गए, जिससे मालिया तहसील के 45 गांवों में बिजली गुल हो गई। हम 9 गांवों में बिजली बहाल कर रहे हैं और बाकी गांवों में बिजली बहाल कर दी गई है।”

अधिकारियों के अनुसार, चक्रवाती तूफान के कारण मोरबी के मलिया तालुका में दो बिजली स्टेशनों को बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा, “तटीय और रेगिस्तानी इलाकों में 300 से ज्यादा बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए हैं।”

इससे पहले गुरुवार की शाम गुजरात के तटीय इलाकों में ‘बिपरजॉय’ चक्रवात के कारण बिजली के खंभे और पेड़ उखड़ गए, जबकि पिता-पुत्र सहित दो लोगों की मौत हो गई और कम से कम 22 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने कहा कि इसके अलावा, 23 जानवरों की भी मौत हो गई है और गुजरात में विभिन्न स्थानों पर तेज हवाओं के साथ 524 से अधिक पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए हैं, जिससे लगभग 940 गांवों में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई है।

इस बीच, गुजरात के रिलीफ कमिश्नर आलोक पांडे ने कहा कि अचानक बाढ़ आने की संभावना है और भारी वर्षा के साथ पूरे गुजरात में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। “तूफान की नजर वर्तमान में पाकिस्तान-कच्छ सीमा के पास है। हवा की औसत गति 78 किमी प्रति घंटे है। बिजली आउटेज की संभावना है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, तूफान कल दक्षिणी राजस्थान तक पहुंच जाएगा।”

उन्होंने कहा कि निचले इलाकों में लोगों को सतर्क कर दिया गया है। अचानक बाढ़ आने की संभावना है। तूफान के केंद्र के पास भारी बारिश के साथ पूरे गुजरात में रुक-रुक कर बारिश की उम्मीद है।

इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार की तड़के कहा कि चक्रवात ‘बिपरजॉय’ के शुक्रवार सुबह तक और कमजोर होने और बाद की शाम को कमजोर होने की उम्मीद है।

आईएमडी के अधिकारियों ने कहा कि ‘गंभीर’ चक्रवाती तूफान बिपरजॉय सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र पर केंद्रित है और इसके उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को राजस्थान में भारी बारिश की उम्मीद है।

आईएमडी ने एक ट्वीट में कहा, “गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय आज 16 जून को 02:30 बजे तक नलिया से 30 किमी उत्तर में सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र में केंद्रित था।”

आईएमडी के निदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि चक्रवात अब समुद्र से जमीन की ओर बढ़ गया है और सौराष्ट्र-कच्छ की ओर केंद्रित है। महापात्रा ने बताया कि चक्रवात बिपरजॉय उत्तर-पूर्व की ओर चला गया और जखाऊ बंदरगाह, गुजरात के करीब पाकिस्तान तट से सटे सौराष्ट्र-कच्छ को पार कर गया है। चक्रवात अब समुद्र से जमीन की ओर बढ़ गया है और सौराष्ट्र-कच्छ की ओर केंद्रित है।

उन्होंने कहा कि हालांकि, चक्रवात की तीव्रता घटकर 105-115 किमी प्रति घंटे हो गई है। इसकी श्रेणी बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान (वीएससीएस) से गंभीर चक्रवाती तूफान (एससीएस) में बदल गई है। 16 जून (शुक्रवार) को राजस्थान में भारी बारिश हो सकती है।

गुजरात के तटीय क्षेत्रों में तूफान के आने के बाद गुरुवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि को चक्रवात बिपरजॉय की तीव्रता ‘बहुत गंभीर’ से ‘गंभीर’ श्रेणी में कम हो गई। कई दिनों से अरब सागर के ऊपर बना चक्रवात बिपरजॉय गुजरात के तटीय इलाके में पहुंचा और ट्रेन सेवाओं को भी प्रभावित किया। पश्चिम रेलवे ने कहा कि इसके कारण, गुजरात के बिपरजॉय प्रभावित क्षेत्रों से चलने वाली, शुरू होने वाली या समाप्त होने वाली लगभग 99 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया या शॉर्ट-टर्मिनेट कर दिया गया।

अधिकारियों ने कहा कि कई राहत और बचाव टीमें अलर्ट पर हैं क्योंकि हजारों लोगों को गुजरात में सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

इस बीच, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुरुवार सुबह गांधीनगर में स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इससे पहले बुधवार को आईएमडी ने सौराष्ट्र और कच्छ तटों के लिए रेड अलर्ट जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि वीएससीएस (वेरी सेवर साइक्लोनिक स्टॉर्म) ‘बिपरजॉय’ सौराष्ट्र और कच्छ और पाकिस्तान के तटों से सटे मांडवी और कराची के बीच जखाऊ बंदरगाह के पास गुरुवार शाम तक पहुंच जाएगा।

मौसम विभाग द्वारा तूफानी हवाओं, उच्च ज्वार और भारी वर्षा के कारण कच्चे मकानों को व्यापक क्षति और पेड़ों और शाखाओं के गिरने के बारे में चेतावनी पहले ही जारी की जा चुकी है।

*******************************

 

कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर में मार गिराए 5 आतंकवादी

जम्मू 16 June (एजेंसी): जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई की है। सेना ने एक ऑपरेशन के दौरान 5 आतंकियों को ढेर किया है। सेना ने इस कार्रवाई के बाद इलाके की घेराबंदी कर दी है और सर्च ऑपरेशन जारी है। सेना को सूत्रों से जानकारी मिली थी कि 5 आतंकी छुपे हुए हैं और इसके बाद पुलिस के साथ मिलकर सेना ने ऑपरेशन शुरू किया और फिर 5 आतंकियों को ढेर कर दिया।

बता दें कि गुप्त सूचना के आधार पर मिली जानकारी के अनुसार सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया था और इसी सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने उन पर फायरिंग कर दी। सुरक्षा एजेंसियों और आतंकियों के बीच इस मुठभेड़ में 5 पाकिस्तानी आतंकी मार गिराए हैं।

जानकारी के अनुसार सेना ने गुरुवार (15 जून) को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकी घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए नियंत्रण रेखा के पास से बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए थे। अधिकारियों ने बताया कि कृष्णा घाटी सेक्टर में तलाशी अभियान के दौरान यह बरामदगी हुई है जिसमें स्टील कोर कारतूस और पाकिस्तान में बनी दवाइयां भी शामिल हैं।

जम्मू में सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक संयुक्त अभियान में सतर्क जवानों ने 14 और 15 जून की मध्यरात्रि को कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया था।

सेना के अधिकारियों ने बताया कि जवानों ने पुख्ता सूचना के आधार पर तलाशी अभियान शुरू किया और इस दौरान दो बैग मिले जिसमें एक एके-47 राइफल, नौ मैगजीन, 438 कारतूस, चार मैगजीन के साथ दो पिस्तौल और छह ग्रेनेड के अलावा कुछ कपड़े और दवाइयां थे। लेफ्टिनेंट कर्नल आनंद ने कहा, इस त्वरित कार्रवाई से घुसपैठ की एक और कोशिश नाकाम कर दी गई है, जिससे पुंछ जिले में शांति भंग होने की आशंका थी।

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार देर रात सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे संदिग्ध आतंकवादियों की गतिविधि को भांपने के बाद सेना के जवानों ने गोलीबारी की। हालांकि, आतंकवादी घने कोहरे और अंधेरे का फायदा उठाकर हथियारों और गोला-बारूद की खेप को छोड़कर भागने में सफल रहे।

**********************************

 

ह्यूमन राइट एक्टिविस्ट जसवंत सिंह खालरा बायोपिक के मेकर्स ने किया हाईकोर्ट का रुख ….6 जुलाई को होगी मामले की सुनवाई…..!

16.06.2023  –  रॉनी स्क्रूवाला, अभिषेक चौबे और हनी त्रेहान द्वारा निर्मित क्राइम ड्रामा ‘जसवंत सिंह खालरा’ बायोपिक 6 महीने से सेंसर की मंजूरी के इंतजार में बाट जोह रहा है। अब तक इस फिल्म का टाइटल फाइनल नही हुआ है, रिलीज के लिए रेडी इस फिल्म के सामने सेंसर बोर्ड की वजह से एक बड़ी मुश्किल आ खड़ी हुई है।राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’, ‘सोनचिड़िया’, ‘द स्काई इज पिंक’, ‘रश्मि रॉकेट’ और ‘ए थर्सडे’ जैसी राष्ट्रीय और मानव हित की कहानियों को पर्दे पर लाने के बाद, आरएसवीपी मूवीज एक और रियल लाइफ ड्रामा दिखाने के लिए इंतजार कर रहा है। ये प्रमुख ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट, जसवंत सिंह खालरा की बायोपिक है।आरएसवीपी मूवीज ने दिसंबर 2022 में सेंसर सर्टिफिकेट के लिए अप्लाई किया था, और इसे रिव्यू कमीटी के पास भेजा गया था। टीम ने अनुरोध किए गए सभी जरूरी पेपर वर्क को साझा किया और पूरी लगन के साथ प्रक्रिया के बारे में जाना लेकिन सीबीएफसी से कोई समाधान नहीं मिलने पर, उन्होंने आखिरकार बुधवार (14 जून) को बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया।सेंसर बोर्ड की रिवाइजिंग कमेटी ने 89 कट की डिमांड की थी और पंजाब के सभी रेफरेंस हटा दिए थे। बाद में इसे बॉम्बे हाई कोर्ट ने केवल एक सीन को एडिट करके और  ‘ए’ सर्टिफिकेट के लिए मंजूरी दे दी थी।

विदित हो कि जसवंत सिंह खालरा पंजाब में उग्रवाद काल के दौरान अमृतसर में एक बैंक के डायरेक्टर थे, जिन्होंने पुलिस द्वारा हजारों अज्ञात शवों के अपहरण, एलिमिनेशन और क्रिमेशन के सबूत पाए थे। उन्होंने कथित तौर पर अपने खुद के 2000 अधिकारियों को भी मार डाला, जिन्होंने इन अतिरिक्त न्यायिक कार्यों में सहयोग करने से इनकार कर दिया था। जसवंत सिंह खालरा की जांच से दुनिया भर में विरोध शुरू हो गया और सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने निष्कर्ष निकाला कि पंजाब पुलिस ने अकेले पंजाब के तरनतारन जिले में 2097 लोगों का अवैध रूप से अंतिम संस्कार किया था।

सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया और नेशनल ह्यूमन राइट्स कमिशन ने उसके डेटा की वैधता को प्रमाणित किया है।

6 सितंबर 1995 को जसवंत सिंह खालरा खुद गायब हो गए थे। उनकी पत्नी परमजीत कौर की शिकायत में हत्या, अपहरण और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया गया था। तरनतारन और अमृतसर जिलों में हुई हत्याओं को रोशनी में लाने में सक्रिय मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा को खत्म करने में चार पुलिस अधिकारियों द्वारा किए गए जघन्य अपराध पर कड़ा रुख अख्तियार कर संज्ञान लेते हुए, पंजाब और हरियाणा की अदालत ने  16 अक्टूबर, 2007 को चारों आरोपियों क्रमशः पूर्व हेड कांस्टेबल पृथ्वीपाल सिंह और पूर्व उप-निरीक्षक सतनाम सिंह, सुरिंदर पाल सिंह और जसबीर सिंह की सजा को सात साल से बढ़ाकर आजीवन कारावास कर दिया। लंबे अंतराल के बाद पुनः जसवंत सिंह खालरा केस अब वापस अदालत में है लेकिन इस बार सेंसर सर्टिफिकेट के लिए। इस पर 4 जुलाई को हाई कोर्ट में सुनवाई होगी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

******************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपको कार्य में सफलता और यश-कीर्ति मिलेगी। आर्थिक रूप से आज का दिन बेहतर रहेगा है। जीवन साथी के प्रति पूर्ण समर्पित होने का उचित अवसर मिलेगा व त्याग से आत्म सन्तुष्टी मिलेगी। निवेश करने के मामले में समझदारी से काम लीजिए। धार्मिक कार्य सम्पन्न होगा। व्यस्त रहने के बाद भी खुद के लिए समय मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)

आज मनोरंजन का लाभ उठाएँ, परिजनों के साथ समय आनंद पूर्वक व्यतीत होगा। वाहन-सुख मिलेगा तथा मान-सम्मान भी मिलेगा। अपने आत्मविश्वास का फायदा उठाएँ। गलत निर्णय लेने से बचें। अपने साथी और दोस्तों के साथ कुछ समय व्यतीत करें। कल्पनाओं के पीछे न दौड़ें और यथार्थवादी बनें।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद में आप न पड़ें। आज आप अपने पास के किसी व्यक्ति के लिए एक महंगा उपहार खरीद सकते है जो की उस व्यक्ति को आश्रयचकित् कर सकता है। व्यवसाय या व्यापार में परिस्थिति अनुकूल नहीं होगी। संतानों के साथ मतभेद होने की संभावना है ध्यान रखें।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आपके वैवाहिक जीवन में खटास पैदा हो सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी से काम लेना होगा। दूसरों के लिए खराब नीयत रखना मानसिक तनाव को जन्म दे सकता है। इस तरह के विचारों से बचें, क्योंकि ये समय की बर्बादी करते हैं। आज वित्तीय स्थिति और खर्च में संतुलन बना रहेगा, अप्रत्याशित स्रोतों से आय का सृजन होता रहेगा।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करना चाह रहे हैं तो फैसला लेने की अपनी क्षमता को और विकसित कीजिए। किसी पर भी आंख बंदकर विश्वास ना करें। अपने करियर पर विशेष ध्यान दें। घर के माहौल की वजह से आप उदास हो सकते हैं। प्यार-मोहब्बत की नजरिए से बेहतरीन दिन है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपके आमदनी बढऩे के आसार हैं, कार्य क्षेत्र में लाभ होगा। एकाग्रता बनाए रखें। व्यवसाय से जुड़ा कोई फैसला लेते वक्त आप सावधान रहें ताकि कोई आप को ठगे नहीं क्योंकि अंदेशा है कि आपके व्यवसायिक साझेदार आपके व्यवहार का नाजायज फायदा उठाने की कोशिश करें।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

व्यवसाय और व्यापार के क्षेत्र में लाभ होगा। वसूली के पैसे आएंगे। परिवार में भी आनंद का वातावरण रहेगा। आज का दिन काफी लाभप्रद है और उसे बेकार न जाने दे। आर्थिक प्रबंधन में अपने महारथ और सकारात्मक सोच की बदौलत आप आसानी से अपना आर्थिक लक्ष्य पा लेंगे।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज के दिन कार्यालय का माहौल अनुकूल बना रहेगा। वैवाहिक जीवन पर आशंकाओं के बादल मण्डरा सकते हैं। कई दिनों से चली आ रही बीमारी से आज आराम मिलेगा। आज का दिन शेयर बाजार में निवेश के लिए उत्तम है परन्तु आपको अपने निवेश को लेकर सतर्क रहना होगा।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आप एक साथ कई परियोजनाओं के बोझ तले दबा हुआ सा महसूस कर सकते हैं। मन में व्यग्रता रहेगी। आप अपने कार्य को कुछ देर से शुरू कर पायेंगे क्योंकि काम के बोझ से आप अपने को थका हुआ महसूस करेंगे। नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करें कामयाबी अवश्य मिलेगी।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आप ज्यादा खाने से बचें। अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा। आज आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं। अपने समय को बचाने की बजाय उनकी चिंता को समझना आपके लिए आज ज्यादा जरूरी होगा। अगर आप फिर भी बिना सोचे समझे आगे बढ़ते जायेंगे तो आपको कड़ाई से सबक मिल सकता है।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

नये विचार भी दिमाग में आयेंगे। आप अपने दृढ़ प्रयासों से अपने लक्ष्य को पा लेंगे और आपके सपने साकार होंगे। आप अपनी वित्तीय सुरक्षा का आनंद ले पाएंगे। आज आप कुछ धन दान भी दे सकते हैं। आज आपको एक अप्रत्याशित स्रोत से धन लाभ होने की संभावना है। मानसिक चिंता रहेगी।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

उद्योग में निवेश करेंगे तो वो काफी फायदेमंद साबित होगा। मित्रों के मिलने से आपको आनंद होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण रहेगा। आज परिजन और मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। खर्च अधिक न हो इसका ध्यान रखिएगा। वाणी पर संयम रखें।

*************************

 

किशोर उम्र की हरकतों और अनुभूतियों को झलकाती  फिल्म ‘चिड़ियाखाना’ का ‘बाबू’ बेमिसाल है

15.06.2023  –   राष्ट्रीय फ़िल्म विकास निगम द्वारा निर्मित और मनीष तिवारी के द्वारा निर्देशित फ़ीचर फ़िल्म ‘चिड़ियाखाना’ अपने अतरंगी किरदारों के लिए रिलीज के बाद से चर्चा का विषय बनी हुई है। ‘चिड़ियाखाना’ एक क्लासिक अंडरडॉग कहानी है। इस फिल्म के मुख्य किरदार में ऋत्विक सहोर हैं। उनका किरदार बिहार के एक लड़के का है, जो अपनी मां के साथ मुंबई के चॉल में रहता है। इस फिल्म की कहानी ऐसे शख्स की है, फुटबॉल और जुनून के लिए अपनी अमिट छाप छोड़ता है। राजेश्वरी सचदेव, प्रशांत नारायण, गोविंद नामदेव, अंजन श्रीवास्तव, नागेश भोंसले, अवनीत कौर और दो सीन में आए रवि किशन ने भी अपने किरदार को बेहतरीन तरीके से जीवंत किया है ।

इन सभी दिग्गजों के बीच ‘चिड़ियाखाना’ में किशोर खलनायक की भूमिका अदा करनेवाले अभिनेता जयेश कर्दक ने ‘बाबू’ के किरदार को नए अंदाज में जीवंत किया है। जयेश कर्दक मुंबई की चर्चित नाट्य संस्था ‘इप्टा’ के अलावा मराठी फ़िल्मों में भी सक्रिय हैं। जैसे ही जयेश का ऑडिशन निर्देशक मनीष तिवारी ने देखा उन्होंने मन बना लिया कि जयेश को ही ‘बाबू’ का रोल करना है। फिल्म की कहानी में बाबू बीएमसी स्कूल का स्टार फ़ुट्बॉलर है, लेकिन जयेश अपनी निजी ज़िंदगी में फुटबॉल खिलाड़ी नहीं हैं फिर भी उसने यह पता नहीं चलने दिया दिया कि वह  फ़ुट्बॉलर नहीं हैं।

जयेश ने अपने किरदार बाबू में  नेतृत्व गुणों को दर्शाया है, एक धौंस जमाने वाले किशोर खलनायक के किरदार को अपने अभिनय प्रतिभा के बदौलत नया स्वरूप प्रदान किया है जो दिल को छू जाता है। जयेश कर्दक जब जब परदे पर आता है सिनेमा घरों में ख़ूब तालियाँ सीटियाँ बजती है।

दर्शक उसके अभिनय क्षमता को ख़ूब पसंद कर रहे हैं। जयेश कर्दक निर्देशक मनीष तिवारी के लिए एक नायाब खोज माना जा रहा है। निर्देशक मनीष तिवारी कहते हैं कि जयेश कर्दक में बहुत सम्भावनाएँ हैं। ‘चिड़ियाखाना’ में उसने उम्मीद से बढ़ कर अपने किरदार के साथ इंसाफ़ किया है। मनीष तिवारी का कहना है कि जयेश कर्दक जैसे टैलेंट हिंदी और मराठी फिल्म इंडस्ट्री दोनों में ही कभी कभी आते  हैं और वह जयेश के  लिए एक खूबसूरत भविष्य देखते हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*******************************

 

चक्रवात आने से पहले ही पैदा हुई बेटी का नाम महिला ने रखा बिपरजॉय

नई दिल्ली 15 जून,(एजेंसी)। बिपरजॉय चक्रवात गुजरात के तट से टकराने वाला है, लेकिन उससे पहले ही उसके नाम से एक बेटी का जन्म हो चुका है। गुजरात की महिला ने अपनी एक महीने की बेटी का नाम बिपरजॉय रखने का फैसला लिया है। यह परिवार भी बिपरजॉय से पीडि़त है और उसे चक्रवात के डर से अपना घर छोडऩा पड़ा है। फिलहाल बच्ची का परिवार कच्छ जिले के ही जखाऊ में एक शेल्टर होम में रह रहा है। अब तक कच्छ में 70 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर भेजा गया है।

बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब किसी बच्चे का नाम साइक्लोन पर रखा गया है। एक महीने की इस बच्ची से पहले भी कई बार ऐसा हुआ है। इससे पहले तितली, फानी और गुलाब चक्रवातों पर भी बच्चों के नाम रखे गए हैं। इस बार चक्रवात का नाम बांग्लादेश ने रखा है और उसे विश्व मौसम संगठन से जुड़े देशों ने स्वीकार किया है। मौसम संगठन के मुताबिक ऐसे चक्रवाती तूफानों का असर एक सप्ताह या उससे कुछ ज्यादा वक्त तक भी रह सकता है। बिपरजॉय चक्रवात के भी दो से तीन दिन तक बने रहने की संभावना है।

*****************************

 

मॉनसून 18 जून से दक्षिणी प्रायद्वीप और पूर्वी हिस्सों में आगे बढऩे के लिए तैयार: आईएमडी

नई दिल्ली,15 जून (एजेंसी)। केरल में शुरुआती देरी के बाद दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून रविवार से दक्षिणी प्रायद्वीप और देश के पूर्वी हिस्सों में आगे बढऩे वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि चक्रवात बिपारजॉय का मॉनसून के आगे बढऩे और मौसमी वर्षा प्रणाली की प्रगति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.

उन्होंने कहा कि यदि चक्रवात बिपारजॉय ओमान की तरफ उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ता, तो इससे मॉनसून का प्रवाह प्रभावित होता. महापात्र ने कहा कि चक्रवात ने भूमध्यरेखीय प्रवाह को मजबूत करके मॉनसून की प्रगति में मदद की है क्योंकि यह दक्षिण-पूर्वी अरब सागर के ऊपर बना हुआ है.

उन्होंने कहा कि 18 से 21 जून के बीच दक्षिणी प्रायद्वीप के कुछ और हिस्सों तथा पूर्वी भारत और आसपास के क्षेत्रों में दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून के आगे बढऩे के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं. अरब सागर में चक्रवात बिपारजॉय की उपस्थिति के कारण शुरुआत में मॉनसून की प्रगति में देरी हुई. दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून ने भारत में आठ जून को दस्तक दी, जो आम तौर पर केरल में एक जून को पहुंचता है.

****************************

 

पीएम मोदी ने की शहीद शांति सैनिकों के लिए स्मारक बनाने के यूएन के प्रस्ताव की सराहना

नई दिल्ली,15 जून (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को शहीद हुए शांति सैनिकों के लिए एक नई स्मारक दीवार बनाने के संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्ताव पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने ट्वीट किया, प्रसन्नता है कि शहीद शांति सैनिकों के लिए एक नई स्मारक दीवार स्थापित करने के प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र महासभा में लाया गया है, जिसे भारत द्वारा संचालित किया गया है। सभी के समर्थन के लिए आभारी हूं।
बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक प्रस्ताव पारित किया, इसमें तीन साल के भीतर संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में शहीद शांति सैनिकों की स्मृति में एक दीवार बनाने की बात कही गई है।

इसकी योजना, निर्माण और रखरखाव पूरी तरह स्वैच्छिक योगदान से वित्त पोषित किया जाएगा, विधानसभा ने इच्छुक सदस्य राज्यों को स्वैच्छिक सहयोग प्रदान करने के लिए आमंत्रित किया।

प्रस्ताव में कहा गया है, इसने स्मारक की दीवार को संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों के अंतर्राष्ट्रीय दिवस और अन्य संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना से संबंधित कार्यक्रमों में शामिल करके इसे प्रमुखता देने का फैसला किया है।

*****************************

 

भारतीय उच्चायोग हमले के मास्टरमाइंड की ब्रिटेन में मौत

चंडीगढ़,15 जून (एजेंसी)। पंजाब मूल का खालिस्तानी अलगाववादी और लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हमले का मास्टरमाइंड अवतार सिंह खांडा का ब्लड कैंसर के चलते गुरुवार को ब्रिटेन के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह खालिस्तान लिबरेशन फोर्स का प्रमुख था।
बम एक्सपर्ट खांडा, जो लंदन में भारतीय उच्चायोग में 19 मार्च को हुई हिंसा का प्रमुख सूत्रधार था, गिरफ्तार ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह का साथी था।

यूके बेस्ड खालसा एड के फाउंडर रवि सिंह ने मौत की पुष्टि करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया।

पंजाब के मोगा शहर से ताल्लुक रखने वाले खांडा को ब्रिटिश अधिकारियों ने मार्च में अमृतपाल पर कार्रवाई के विरोध में अपने समर्थकों के साथ तोड़-फोड़ करने के सिलसिले में गिरफ्तार किया था।

बुधवार को, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने ट्विटर पर उच्चायोग पर हमले में शामिल व्यक्तियों की पहचान/सूचना के अनुरोध के लिए कुछ तस्वीरें डाली थी। इन तस्वीरों में खांडा की फोटो भी शामिल थी।

एनआईए की पोस्ट में कहा गया है, उन्होंने एक अधिकारी को गंभीर चोटें पहुंचाईं और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया।

******************************

 

सरकार ने बिपरजॉय की कवरेज को लेकर टीवी चैनलों को जारी की एडवाइजरी

नई दिल्ली,15 जून (एजेंसी)। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भीषण चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के मीडिया कवरेज को लेकर तमाम टीवी चैनल्स को एडवाइजरी जारी कर इस चक्रवात के ग्राउंड रिपोर्टिंग में शामिल मीडिया कर्मियों की सुरक्षा के लिए सावधानियां बरतने की सलाह दी है।

मंत्रालय द्वारा जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि, जैसा कि मीडिया पहले से ही जानता है, चक्रवात बिपरजॉय  के निकट भविष्य में देश के पश्चिमी तट से टकराने की उम्मीद है, जिससे अलग-अलग आयामों में व्यवधान पैदा होने की संभावना है। केंद्र सरकार राज्य सरकारों के साथ मिलकर चक्रवात के प्रभाव को कम करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

हालांकि इस बात की पूरी संभावना है कि मीडियाकर्मियों, विशेष रूप से सैटेलाइट टीवी चैनलों को चक्रवात और अन्य संबंधित घटनाओं की जमीनी रिपोर्टिंग करनी होगी। चक्रवात के संभावित प्रभाव को देखते हुए, इस घटना की रिपोर्टिंग के लिए निजी सैटेलाइट टीवी चैनलों द्वारा तैनात पत्रकारों, कैमरामैन और अन्य कर्मियों की सुरक्षा के लिए जमीनी स्तर से गंभीर जोखिम पैदा हो सकता है।

मंत्रालय ने मीडियाकर्मियों पर खतरे की आशंका को जाहिर करते हुए आगे कहा कि, सरकार को इस बात की गहरी चिंता है कि इस तरह की जमीनी रिपोर्टिंग में तैनात विभिन्न मीडियाकर्मियों की जान जोखिम में पड़ सकती है। इसलिए रिपोर्टर्स, कैमरामैन एवं अन्य मीडियाकर्मियों की सुरक्षा और संरक्षा के ²ष्टिकोण से विभिन्न मीडिया संगठनों, विशेष रूप से निजी टीवी चैनलों को ²ढ़ता से यह सलाह दी जाती है कि मीडिया संगठन प्रभावित होने की संभावना वाले क्षेत्रों में अपने कर्मियों की तैनाती के मामले में अत्यधिक और उचित सावधानी बरतें।

पत्र में स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी की जा रही सावधानियों का पालन करने की सलाह देते हुए यह भी हिदायत दी गई है कि किसी भी परिस्थिति में मीडियाकर्मियों की तैनाती के लिए इस तरह का निर्णय नहीं लिया जाए जिससे उनकी सुरक्षा और संरक्षा से समझौता हो।

*******************************

 

पश्चिम इंफाल में मंत्री किपगेन के सरकारी आवास पर उपद्रवियों ने लगायी आग

इंफाल,15 जून (एजेंसी)। मणिपुर के इंफाल पश्चिम के लाम्फेल क्षेत्र में बीती रात कुछ उपद्रवियों ने उद्योग मंत्री नेमचा किपगेन के घर को आग लगा दी। किपगेन उन दस कुकी विधायकों में से एक हैं, जिन्होंने अलग प्रशासन की मांग उठाई है।

भाजपा नेता और विधायक का आवास जलाने के साथ ताजा हिंसा की घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब राज्य में मैतेई और कुकी-जो समुदायों के बीच जातीय हिंसा जारी है। इससे पहले 13 जून को कांगपोकपी जिले के खमेनलोक गांव में फायरिंग और आगजनी में कुल 9 लोगों की मौत हुई थी और 10 लोगों के घायल होने का मामला सामने आया था। खमेनलोक गांव में बदमाशों ने कई घरों को आग लगा दी थी। तमेंगलोंग जिले के गोबाजंग में कई लोग घायल हो गए थे।

मणिपुर के पूर्वोत्तर क्षेत्र में हिंसक और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। दूसरी ओर कानून और व्यवस्था बहाल रखने के लिए सुरक्षाकर्मी उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में में लगातार गश्त कर रहे हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान टेंग्नोपाल और इंफाल-पूर्वी जिलों से आग्नेयास्त्र और 63 गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। मणिपुर के सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह के मुताबिक अब तक कुल 1040 हथियार, 13,601 गोला बारूद और 230 तरह के बम बरामद किए गए हैं।

***************************

 

दिल्लीवालों को गर्मी से मिल सकती है थोड़ी राहत, हल्की बारिश की संभावना

नईदिल्ली,15 जून (एजेंसी)। राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को तेज हवाएं चलने के साथ ही हल्की बारिश होने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। इससे पहले, निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ने इस हफ्ते की शुरुआत में कहा था कि अरब सागर में जोर पकड़ रहे चक्रवात बिपारजॉय के प्रभाव के कारण दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है।

आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में गुरुवार को सुबह आसमान में बादल छाए रहे, जबकि न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं, अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

आईएमडी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 55 फीसदी दर्ज की गई। विभाग ने कहा कि शहर में 18 और 19 जून को तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने या गरज के साथ छींटे पडऩे का अनुमान है।

बुधवार को बारिश का कोई पूर्वानुमान न होने के बावजूद द्वारका सहित दिल्ली के कुछ स्थानों पर पानी बरसा था। मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली वासियों को अगले कुछ दिनों तक गरज के साथ छींटे पडऩे या हल्की बारिश होने से चिलचिलाती गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

आईएमडी के मुताबिक, 20 जून तक राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं।

************************************

 

महातूफान बिपरजॉय से देश के 9 राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी तूफान

नई दिल्ली,15 जून (एजेंसी)। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि चक्रवात बिपरजॉय गुरुवार शाम तक जखाऊ पोर्ट के पास मांडवी (गुजरात) और कराची (पाकिस्तान) के बीच सौराष्ट्र और कच्छ के तट और पाकिस्तान के आस-पास के तटों पर दस्तक देने के लिए तैयार है।

आईएमडी ने एक बयान में कहा, बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान बिपोरजॉय पूर्वोत्तर अरब सागर के ऊपर पिछले छह घंटों के दौरान छह किमी प्रति घंटे की गति के साथ उत्तर-पूर्व और 15 जून को सुबह 5:30 बजे उसी क्षेत्र में केंद्रित रहा। यह अक्षांश 22.5 डिग्री नॉर्थ और देशांतर 67.0 डिग्री ईस्ट के पास, जखाऊ पोर्ट (गुजरात) से लगभग 180 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में, द्वारका से 210 किमी पश्चिम में, नलिया से 210 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में, पोरबंदर से 290 किमी पश्चिम-उत्तर पश्चिम में, और 270 किमी दक्षिण दक्षिण पश्चिम की ओर बढ़ रहा है।

समुद्र में उठती यह तेज लहरें यह बताने के लिए काफी है कि महातूफान कितना खतरनाक है। बिपरजॉय नाम का यह चक्रवात एक महातूफान बना हुआ है । इस महातूफान के चलते गुजरात के तटीय क्षेत्रों के हजारों लोग बेघर हो गए है ।

वहीं केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भीषण चक्रवाती तूफान बिपोरजॉय के मीडिया कवरेज को लेकर तमाम टीवी चैनल्स को एडवाइजरी जारी कर इस चक्रवात के ग्राउंड रिपोर्टिंग में शामिल मीडिया कर्मियों की सुरक्षा के लिए सावधानियां बरतने की सलाह दी है। साथ ही यह भी हिदायत दी गई है कि किसी भी परिस्थिति में मीडियाकर्मियों की तैनाती के लिए इस तरह का निर्णय नहीं लिया जाए जिससे उनकी सुरक्षा और सुरक्षा से समझौता हो।

बिपारजॉय तूफान के 16 जून को दक्षिणी-पश्चिमी राजस्थान में पहुंचने की संभावना है। 16 और 17 जून को जोधपुर एवं उदयपुर संभागों में तेज वर्षा के साथ आंधी-तूफान की संभावना है। 16 जून को जैसलमेर, बाड़मेर, जालौर एवं जोधपुर के आस-पास के क्षेत्रों तथा 17 जून को जोधपुर, उदयपुर एवं अजमेर के आस-पास के क्षेत्रों में 60 से 70 किमी प्रति घण्टे की गति से तेज हवाएं चलने की आशंका है।

तूफान से दक्षिणी-पश्चिमी राजस्थान के निचले इलाकों में जल भराव, मकान क्षतिग्रस्त होने तथा बिजली पोल एवं पेड़-पौधों के उखडऩे की आशंका है। 16 से 18 जून के दौरान किसी भी प्रकार की पर्यटन एवं एडवेंचर गतिविधियों में शामिल नहीं होने की भी सलाद दी गई है ।

*******************************

 

दिल्ली कोचिंग सेंटर में लगी आग पर काबू पाया गया, कई छात्र घायल

नई दिल्ली,15 जून (एजेंसी)। दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में गुरुवार को एक कोचिंग सेंटर में आग लग गई। इस घटना में कुछ छात्रों के घायल होने की खबर सामने आई है। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि कोचिंग सेंटर में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। यह सेंटर एक चार मंजिला में चल रहा था।

अधिकारी ने कहा कि सभी छात्रों को बचा लिया गया है और प्रारंभिक जांच के अनुसार आग इमारत में लगे बिजली के मीटर से लगी।
दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) के निदेशक अतुल गर्ग के मुताबिक, ज्ञान बिल्डिंग में आग लगने की सूचना दोपहर 12 बजकर 28 मिनट पर मिली।

उन्होंने कहा कि कुल 11 दमकल गाडिय़ों को मौके पर भेजा गया और बचाव अभियान पूरा कर लिया गया है। अब तक, किसी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने नहीं आई है।

वीडियो फुटेज में दिखाया गया है कि कई छात्र रस्सियों और तारों का इस्तेमाल कर इमारत से निकलने में सफल रहे।

******************************

 

‘आदिपुरुष’ साउथ स्टार अल्लू अर्जुन के थिएटर ‘ए ए ए’ में दिखाई जानेवाली पहली फिल्म होगी

15.06.2023  –  बॉलीवुड के चर्चित निर्देशक ओम राउत द्वारा निर्देशित और टी-सीरीज़ के भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, ओम राउत, प्रसाद सुतार व यूवी क्रिएशंस के रेट्रोफाइल्स, प्रमोद और वामसी के राजेश नायर द्वारा निर्मित बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘आदिपुरुष’ की उद्घाटन स्क्रीनिंग के साथ हैदराबाद में साउथ स्टार अल्लू अर्जुन के थिएटरों को प्राप्त होगा। हैदराबाद में अल्लू अर्जुन का नया सिनेमा वेंचर ‘एएए फिल्म्स’ 16 जून को ‘आदिपुरुष’ के साथ परिचालन शुरू करेगा।

रामायण महाकाव्य पर आधारित यह फिल्म 16 जून, 2023 को दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए एकदम तैयार है। इस भव्य फिल्म को पहले ही फिल्म क्रिटिक्स द्वारा शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है, न केवल मौखिक रूप से, बल्कि फिल्म ने विदेशों में एक आश्चर्यजनक अग्रिम शुरुआत की है, जिससे फिल्म के थिएटर मालिकों के बीच बॉक्स ऑफिस पर बंपर-ओपनिंग के प्रति विश्वास पैदा हुआ है। खैर, यह निश्चित है कि ‘आदिपुरुष’ भारतीय संस्कृति और विरासत का एक सच्चा पवित्र उत्सव होगा।

प्रभु श्री राम के विरासत को नमन करते हुए पहली बार किसी थिएटर श्रृंखला की शुरुआत की जा रही है। इस दिव्य शुरुआत के साथ, मुख्यरूप से प्रभास, कृति सेनन, सैफ अली खान और सनी सिंह के अभिनय से सजी फिल्म ‘आदिपुरुष’ दुनिया भर के दर्शकों के दिलों में एक अमिट छाप छोड़ने और एक शानदार सिनेमाई यात्रा शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

**********************************

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको कोई गलतफहमी हो सकती है वह दूर भी हो जाएगी। छुपी हुई कुछ बातें आपके सामने आ सकती हैं। आपको थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। घर पर समय का सदुपयोग करने की आवश्यकता है। दिन की अपेक्षा शाम का समय आपके लिये बेहतर रहेगा। आप किसी सामाजिक आयोजन में जा सकते हैं। वहां अच्छे लोगों से आपकी जान-पहचान होगी। कारोबार में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)

आज आपको शिक्षा के क्षेत्र में आपको उन्नति मिल सकती है। किसी दूसरे का उत्साह देखकर आप उत्साहित हो सकते हैं। माता-पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने की उम्मीद है। आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। छात्रों का ध्यान पढ़ाई में लगेगा।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। माता-पिता अपने बच्चों को नए कपड़े आदि खरीदवा सकते हैं। अगर आप संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते नजर आ सकते हैं। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा। आप अपनी कोई बात दोस्तों से शेयर कर सकते हैं। आपको आगे बढऩे के लिए नई योजनाएं बनानी पड़ सकती हैं। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आपका दिन उत्तम रहेगा। किसी मित्र की मदद से आपके काम बनेंगे। अपने आत्मविश्वास के दम पर आप लगभग हर काम में सफल होंगे। कला या किसी रचनात्मक काम में आपका रूझान बढ़ेगा। आप अपनी सभी समस्याओं का हल आराम से ढूंढ निकालेंगे। साथ ही आपके कार्य जरूर सफल होंगे। आप कुछ समय मनोरंजन में भी बितायेंगे। आपका दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। भाग्य आपको कुछ अच्छे मौके देगा। धैर्य पूर्वक की गई बातचीत आपके पक्ष में होगी।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपको अचानक धन लाभ होगा। ऑफि़स में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। कोई काम मन-मुताबिक पूरा होने से आप प्रसन्न रहेंगे। साथ ही आप सेहतमंद भी रहेंगे। आप जीवनसाथी के सहयोग से किसी नये काम की शुरुआत के बारे में सोच सकते हैं। आपके सोचे हुए सारे काम जल्द ही पूरे होंगे। लव पार्टनर आपका सम्मान करेंगे। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता का रस घुलेगा। आपके मन में सकारात्मकता रहेगी। इससे आपको फायदा होगा।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आपके लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा। ऑफिस में अपने काम की प्रशंसा के लिये आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापारी वर्ग को धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य का खास तौर पर ध्यान रखना होगा। आपका कोई काम कुछ समय के लिए अटक सकता है। जिम्मेदारियों के बोझ से आपका मूड खराब न होने दें। आर्थिक स्थिति मजबूत होंगी।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। पारिवारिक काम को पूरा करने में सफल हो सकते हैं। दोस्तों का किसी जरूरी काम में सपोर्ट मिल सकता है। आप आसपास के लोगों से सहानुभूति बनाये रखेंगे। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए दिन खास रहने वाला है। कुछ लोग आपके लिए खास साबित हो सकते हैं। आपकी सभी समस्याएं दूर होगी। कार्यों में परिवार का सहयोग प्राप्त होता रहेगा।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। किसी जरूरी काम में परिवार का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। आप रोजगार के मामले में किसी से सलाह ले सकते हैं, जो कि आपके लिये फायदेमंद रहेगी। व्यवसायी को भी काम में बेहतर मौका मिलेगा। आप कुछ ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे, जो आपकी हर तरह से मदद के लिये तैयार रहेंगे। किसी व्यक्ति से बड़े प्रोजेक्ट के बारे में बात हो सकती है। नए विचार आपके मन में आयेंगे।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कामकाज निपटाने के लिए आपको कुछ नए तरीके मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार आ सकता है। आपका भौतिक सुख-सुविधाओं की तरफ रूझान बढ़ सकता है। आपके मन में कोई बात दबी हुई हो सकती है। तली-भुनी चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए। भविष्य को लेकर आपको कोई आशंका हो सकती है। आप किसी तरह की राजनीति में घर या कार्यालय पर उलझने से बचें। ऑफिस में काम की अधिकता से थकान हो सकती है।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आप परिवार के साथ किसी काम में व्यस्त रह सकते हैं। ऑफिस में आपको कोई बड़ा काम निपटाने की जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल करना चाहिए। कोई बना बनाया काम बिगड़ भी सकता है। किसी कामकाज में आपको ज्यादा टाइम लग सकता है। आपको अपनी मन की बात कहने में सावधानी रखने की जरूरत है। साथ ही कामकाज की व्यस्तता में आपको खाना-पीना बिल्कुल नहीं भूलना चाहिए। इससे आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी जरूरी कामकाज को निपटाने में सफल हो सकते हैं। दिन किसी खास कामों के लिए बेहतर है। आप अपने आसपास के लोगों के साथ उदार रह सकते हैं। केमिस्ट्री स्टूडेंट्स के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। मेहनत के बल पर आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं उनको विवाह का प्रस्ताव भी मिलेगा।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आपका दिन शानदार रहेगा। आपकी कला के क्षेत्र में रूचि बढ़ेगी। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। पैसे मिलने की संभावना बढ़ेगी। किसी जरूरी काम में थोड़ी मेहनत करने से ही सफलता मिल जायेगी। लवमेट्स के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है। रिश्तों में नयापन आएगा। वेब डिजाईनर्स के लिए दिन उत्तम रहने वाला है। बच्चे पढ़ाई के मामले में अपने दोस्तों से कोई अच्छी प्रेरणा लेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

**********************************

 

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version