दिल्ली हवाई अड्डे पर 10 करोड़ के सोने के साथ उज्बेकिस्तान के दो नागािक गिरफ्तार

नई दिल्ली,14 जून (एजेंसी)। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 10,39,50,00 रुपये मूल्य के 16.5 किलोग्राम सोने की तस्करी के आरोप में एक महिला समेत उज्बेकिस्तान के दो नागरिकों को पकड़ा गया है। शुरुआती तलाशी के दौरान उनके पास कुछ नहीं मिला क्योंकि उन्होंने अधिकारियों को धोखा देने के लिए कन्वेयर बेल्ट के पास सोने से भरा बैग छोड़ दिया था। जब उन्हें पता चला कि वे बेनकाब हो गए हैं, तो अभियुक्तों ने दूसरी उड़ान से भागने का प्रयास किया लेकिन अंतत: पकड़े गए।

सीमा शुल्क अधिकारियों ने कहा कि दोनों अभियुक्तों को विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर पकड़ा है। अधिकारियों को सूचना मिली थी कि एक मध्य एशियाई देश का व्यक्ति बड़ी मात्रा में विदेशी मूल के सोने के साथ दिल्ली की यात्रा आ रहा है। नतीजतन, आईजीआई हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने आने वाले यात्रियों पर कड़ी निगरानी रखी।

अधिकारी ने कहा, उपलब्ध कराई गई खुफिया जानकारी के आधार पर एक यात्री की पहचान की गई और उस पर उस समय से नजर रखी जा रही थी, जब वह विमान से उतरा था। आरोपी को पकड़ लिया गया था, हालांकि, उसके सामान और व्यक्ति की तलाशी में किसी भी तरह के वर्जित सामान का पता नहीं चला।

उसी खुफिया जानकारी के आधार पर एक दूसरे यात्री की पहचान की गई और उसे संदिग्ध रूप से कार्य करते देखा गया।
अधिकारी ने कहा, उसे निगरानी में रखा गया था और जब उसने ग्रीन चैनल को पार करने का प्रयास किया, तो उसे भी रोक लिया गया और उसके सामान की भी जांच की गई, लेकिन कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला।

बाद में, अधिकारियों को पता चला कि उसने पकड़े जाने के डर से सीमा शुल्क आगमन हॉल के अंदर अपना सामान छोड़ दिया था।
सीमा शुल्क अधिकारियों ने तलाशी ली और बेल्ट नंबर 9 के पास एक अचिह्न्ति बैग पड़ा मिला, जहां आरोपी को घूमते देखा गया था।
अधिकारी ने कहा, इस बैग को स्कैन करने पर पता चला कि अंदर सोने का सामान है। चूंकि कोई दावेदार उपलब्ध नहीं था, इसलिए बैग खोला गया। इससे जंजीरों के रूप में लगभग 16.5 किलोग्राम सोना बरामद हुआ।

इसके बाद अधिकारियों ने तुरंत सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा की और बैग छोडऩे वाले व्यक्ति की पहचान की। एक महिला बेल्ट के पास बैग छोड़ती नजर आई।

उसका पता लगाने का भरसक प्रयास किया गया। यह संदेह करते हुए कि वह देश से भागने का प्रयास कर सकती है, सीमा शुल्क अधिकारियों की एक टीम को तुरंत आईजीआई हवाई अड्डे के डिपार्चर साइड पर भेज दिया गया।

एयर अस्ताना द्वारा अल्माटी के लिए संचालित प्रस्थान उड़ान के यात्रियों की सूची में एक समान नाम वाली यात्री पाई गई जो एचवाई 421 की उड़ान से दिल्ली आई थी। एयर अस्ताना के माध्यम से अलमाटी (कजाकिस्तान) के लिए प्रस्थान करने वाले यात्रियों की व्यक्तिगत जांच की गई।

अधिकारी ने कहा, सीसीटीवी फुटेज में आश्चर्यजनक समानता के आधार पर भागने वाली यात्री की पहचान की गई और उसे हिरासत में लिया गया। उसने बैग छोडऩे की बात कबूल की। उसकी जानकारी के आधार पर मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया, जो मुख्य संदिग्ध था।

मामले की आगे की जांच जारी है।

**********************************

 

जीतन मांझी के बेटे सुमन का बिहार मंत्रिमंडल से इस्तीफा, जेडीयू-उनकी पार्टी महागठबंधन से बाहर

*नीतीश कुमार को लगा बड़ा झटका*

पटना,14 जून (एजेंसी)। बिहार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) पर उनके पिता और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी द्वारा स्थापित पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) पर विलय के लिए ‘दबावÓ बनाने का आरोप लगाते हुए राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया. सुमन के इस्तीफे के तुरंत बाद मंत्रिमंडल सचिवालय द्वारा उसकी स्वीकृति को लेकर जारी अधिसूचना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि सत्तारूढ़ महागठबंधन में ‘हमÓ के चार विधायकों का उतना महत्व नहीं रहा है.

संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, जिन्हें सुमन ने अपना इस्तीफा सौंपा था, ने संवाददाताओं से कहा, इस्तीफा व्यक्तिगत कारणों की वजह से साथ चलने में असमर्थता इंगित करती है. मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ‘ललन’ के साथ चौधरी ने कहा, इसका स्पष्ट अर्थ है कि हम, जिसके सुमन राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, महागठबंधन का घटक नहीं है. तेजस्वी ने बताया कि यह राष्ट्रीय जनता दल (राजद) था जिसने सुमन को 2018 में बिहार विधान परिषद के लिए निर्वाचित होने में मदद की थी.

उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री से उन्हें जो सम्मान मिला है, मैं उसका गवाह हूं. मांझी जी को नीतीश जी ने (2014 में) मुख्यमंत्री बनाया था. जिन्होंने ढाई साल पहले अपने बेटे को भी मंत्री बनाया था और बाद में जब ‘हमÓ ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को छोड़कर महागठबंधन में शामिल होने के जदयू के मार्ग का अनुसरण किया तब भी उनके मंत्री पद को बरकरार रखने में मदद की थी. ललन ने सरकार में अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण विभाग संभाल रहे सुमन के इस तर्क का मजाक उड़ाया कि जदयू उनकी पार्टी का विलय के लिए ‘दबावÓ बना रही थी.

उन्होंने कहा, जब दो दल एक साथ गठबंधन करते हैं तो कई विषयों पर बातचीत होती है. निश्चित रूप से, हमारा विचार था कि उनकी पार्टी के छोटे रूप में बने रहने का कोई मतलब नहीं है और वे विलय होने पर ही मजबूत होंगे. लेकिन यह उनके लिए था प्रस्ताव स्वीकार करें या अस्वीकार करें. कोई उन्हें इसके लिए कैसे मजबूर कर सकता था? उन्होंने यह भी कहा कि 23 जून को होने वाली विपक्षी दलों की बैठक के लिए इस घटनाक्रम से कोई झटका नहीं लगा है. कयास लगाए जा रहे बिहार में यह राजनीतिक उथल पुथल जो पिछले साल अगस्त में महागठबंधन सरकार के गठन के बाद से किसी मंत्री के तीसरे इस्तीफे के रूप में सामने आया है जिसने मंत्रिमंडल के विस्तार की नई मांग को जन्म दिया है.

इससे पहले राजद कोटे से दो मंत्रियों कार्तिक कुमार और सुधाकर सिंह ने अलग-अलग कारणों से इस्तीफा दे दिया था. सहरसा जिले के एक दलित नेता व जदयू के विधायक रत्नेश सदा को मुख्यमंत्री आवास पर बुलाया गया जिससे अटकलें लगाई जाने लगीं कि उन्हें सुमन के स्थान पर मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है. कांग्रेस महागठबंधन की तीसरी सबसे बड़ी घटक है और वह उम्मीद करती है कि मंत्रिमंडल में मौजूदा दो स्थानों के अलावा कम से कम एक और सीट मिलेगी. कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने कहा,कैबिनेट विस्तार कुछ समय के बाद होने की उम्मीद है और जब भी यह होगा, यह सत्तारूढ़ गठबंधन के लिए अच्छा होगा.

हालांकि, तेजस्वी ने इस बारे में पूछे गए सवालों को यह कहते हुए टाल दिया कि मंत्रियों को शामिल करना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है. मैं भी, उपमुख्यमंत्री के रूप में अपनी हैसियत का श्रेय उन्हीं को देता हूं. इस बीच, सुमन ने अपने पत्ते नहीं खोलते हुए कहा, हम महागठबंधन नहीं छोड़ रहे हैं. हम नीतीश कुमार के साथ एकजुटता में शामिल हुए थे, जिनके विपक्षी एकता अभियान को हम सफल बनाना चाहते हैं और जिन्हें हम प्रधानमंत्री के रूप में देखकर खुश होंगे. अगर वह हमें गठबंधन से बाहर करने का विकल्प चुनते हैं तो हम उसका सम्मान करेंगे.

यह पूछे जाने पर कि न तो मांझी को और न ही उन्हें यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विरोधी नेताओं की बैठक में आमंत्रित किया गया है, सुमन ने कहा कि इसका कोई खास महत्व नहीं है. अगर हमें बाद में निमंत्रण मिलता है, तो हमें बैठक में भाग लेने में खुशी होगी. उन्होंने कहा, यह मान लेना गलत है कि हम राजग के साथ बातचीत कर रहे हैं क्योंकि मेरे पिता कुछ समय पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले थे. नीतीश कुमार, अटल बिहारी वाजपेयी की प्रशंसा करते रहें हैं. इसका मतलब यह है कि वह भाजपा के साथ जाएंगे.

सुमन ने यह भी कहा कि उन्होंने विलय के प्रस्ताव पर खुद को हल्का महसूस किया क्योंकि केवल कमजोर लोगों को ही अपनी स्वतंत्र पहचान छोडऩे के लिए कहा जाता है. सुमन से यह पूछे जाने पर कि क्या राजद या कांग्रेस को कभी जदयू के साथ विलय करने के लिए कहा गया होगा?उन्होंने कहा, हम समाज के एक कमजोर वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं. हम लड़ाई नहीं कर सकते थे लेकिन हम अपने अनुयायियों की भावनाओं का अपमान नहीं कर सकते थे. इसलिए मैंने इस्तीफा देकर अपना विरोध दर्ज कराने का फैसला किया.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और विधायक दल के नेता विजय कुमार सिन्हा सहित भाजपा के नेताओं ने बयान जारी कर नीतीश कुमार पर वरिष्ठ दलित नेता मांझी को अपमानित करनेÓÓ का आरोप लगाया. भाजपा विधायक पवन जायसवाल ने मांझी के आवास गए और बाद में संवाददाताओं से कहा, मांझी एक ऐसे नेता हैं जो हमेशा राज्य के हित में काम करते हैं। वह जो भी निर्णय लेंगे, राजग द्वारा उसका सम्मान किया जाएगा. गौरतलब है कि मांझी ने 2015 में ‘हमÓ का गठन किया था. उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार की वापसी के लिए रास्ता बनाने के लिए जदयू छोड़ दिया था. महीनों बाद, पार्टी ने राजग सहयोगी के रूप में बिहार विधानसभा चुनाव लड़ा था.

******************************

 

भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 120 नए मामले

नई दिल्ली,14 जून (एजेंसी)। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 120 नए मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,49,93,080 हो गई है. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,248 से घटकर 2,148 रह गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक 5,31,892 लोगों की मौत हुई है.

अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है. भारत में अभी तक कुल 4,44,59,040 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है. स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220,67,31,715 खुराक लगाई जा चुकी हैं.

गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे.

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे. चार मई 2021 को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. पिछले साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार चले गए थे.

****************************

 

सरकार प्रतिशोध की राजनीति कर रही, विपक्षी दल नहीं झुकेंगे

*तमिलनाडु के मंत्री की गिरफ्तारी पर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा*

नई दिल्ली,14 जून (आरएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तमिलनाडु के बिजली मंत्री वी सेंथिल बालाजी को गिरफ्तार करने के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कदम को सरकार द्वारा उत्पीडऩ और प्रतिशोध की राजनीति करार देते हुए बुधवार को कहा कि विपक्षी दल ऐसी कार्रवाइयों के आगे झुकने वाले नहीं हैं.

खरगे ने एक बयान में कहा कि यह (बालाजी के खिलाफ कार्रवाई) कुछ और नहीं, बल्कि मोदी सरकार द्वारा उन लोगों के खिलाफ राजनीतिक उत्पीडऩ और प्रतिशोध की कार्रवाई है, जो उसका विरोध करते हैं. कांग्रेस अध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि विपक्ष में कोई भी ऐसे कदमों के सामने झुकने वाला नहीं है.

गौरतलब है कि ईडी ने धनशोधन के एक मामले की जांच के तहत मंगलवार को तमिलनाडु के बिजली मंत्री वी सेंथिल बालाजी और कुछ अन्य लोगों के परिसरों पर छापे मारे. बाद में बालाजी को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी के बाद जब मंत्री को कार में बिठाया गया तो वो फफककर रो पड़े, इस दौरान मंत्री को बेचैनी की शिकायत के कारण शहर के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

*****************************

 

लिंगायत मुख्यमंत्री के खिलाफ निजी मानहानि शिकायत के खारिज होने पर सिद्धरमैया को मिली राहत

बेंगलुरु,14 जून (एजेंसी)। कर्नाटक में हाल में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान लिंगायत मुख्यमंत्री से जुड़ी एक टिप्पणी को लेकर मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के खिलाफ दायर एक निजी मानहानि शिकायत को यहां की एक अदालत ने खारिज कर दिया है. पूर्व और मौजूदा सांसदों एवं विधायकों से जुड़े मामलों की सुनवाई करने वाली विशेष अदालत ने सिद्धरमैया के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 499 (मानहानि) और 500 (मानहानि के लिए सजा) के तहत दायर शिकायत मंगलवार को खारिज कर दी.

शंकर शेत और मल्लैया हिरेमठ द्वारा दायर निजी शिकायत में आरोप लगाया गया था कि विधानसभा चुनाव के दौरान सिद्धरमैया ने एक पत्रकार की ओर से पूछे गए सवाल पर दिए जवाब के जरिये लिंगायत समुदाय को अपमानित किया था. कांग्रेस नेता से पूछा गया था कि क्या उनकी पार्टी सत्ता में आने पर किसी लिंगायत नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी। जवाब में सिद्धरमैया ने कथित तौर पर कहा था कि तत्कालीन मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई एक लिंगायत नेता हैं, जिन्होंने भ्रष्टाचार में लिप्त होकर राज्य को काफी नुकसान पहुंचाया है.

*******************************

 

जम्मू क्षेत्र में भूकंप के चार झटके किए गए महसूस, लोगों में दहशत का माहौल

डोडा/जम्मू,14 जून (एजेंसी)। जम्मू में मंगलवार देर रात और बुधवार सुबह भूकंप के कुल चार झटके महसूस किए गए. लगातार भूकंप आने से नागरिकों में दहशत फैल गई. अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है.

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, किश्तवाड़ में बुधवार सुबह आठ बजकर 29 मिनट पर 3.3 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र धरती से पांच किलोमीटर की गहराई में था. एनसीएस से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, इससे पहले डोडा में सुबह सात बजकर 56 मिनट पर 3.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. इस भूकंप का केंद्र धरती से दस किलोमीटर की गहराई में था.

मंगलवार देर रात को भी क्षेत्र में दो भूकंप आए. आंकड़ों के अनुसार, डोडा जिले में मंगलवार देर रात दो बजकर 20 मिनट पर 4.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसका केंद्र धरती से दस किलोमीटर की गहराई में था. वहीं, एक अन्य भूकंप रियासी जिले के कटरा से 74 किलोमीटर पूर्व में देर रात दो बजकर 43 मिनट पर आया, जिसकी तीव्रता 2.8 मापी गई है.

गौरतलब है कि इन चार भूकंप से पहले मंगलवार दिन में डोडा में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे, जिसकी तीव्रता 5.4 थी. मंगलवार को भूकंप से पर्वतीय जिलों डोडा और किश्तवाड़ में कई इमारतों को नुकसान पहुंचा था. इसमें दो छात्रों सहित पांच लोग घायल हो गए थे. प्रशासन ने एहतियात के तौर पर स्कूल बंद कर दिए थे.

**************************

 

मप्र के शाजापुर में सड़क हादसा, चार युवकों की मौत, तीन घायल

शाजापुर,14 जून (एजेंसी)। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में मंगलवार देररात तेज रफ्तार बस और कार की टक्कर में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो हुए है। हादसे के वक्त वहां से गुजर रहे प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने रुककर पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने कार में फंसे शवों और घायलों को बाहर निकाला।

यह हादसा कृषि उपज मंडी के पास हाइवे पर रात करीब 11 बजे हुआ। महामाया ट्रैवल्स की यात्री बस इंदौर से सारंगपुर जा रही थी। बस शाजापुर से निकली ही थी, कि एबी रोड पर सामने से आ रही कार से भिड़ंत हो गई। कार सवार युवक शाजापुर के रहने वाले हैं। ये सभी घर लौट रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि पूरी कार क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में कार सवार रहबर पुत्र मसूद निवासी पटेलवाड़ी महुपूरा, दानिश पुत्र सोहराब और अरहम पुत्र शकील बैग की मौके पर ही मौत हो गई। फरहान पुत्र फिरोज, रहबर पुत्र शरीफ,अर्शिल पुत्र शरीफ और अबूवकर पुत्र रहीम मंसूरी घायल हो गए। कार को काटकर सभी को बाहर निकाला गया। घायलों में अबू बकर का उपचार जिला अस्पताल शाजापुर में चल रहा है और बाकी को इंदौर रेफर किया गया। इंदौर रेफर किए गए फरहान की इलाज के दौरान मौत हो गई।

दुर्घटना के वक्त प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार शाजापुर से शुजालपुर की ओर जा रहे थे। मंत्री ने सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त कार देखी तो अपना वाहन रोककर पीए के द्वारा जिला प्रशासन पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों को दुर्घटना की जानकारी दी। इसके बाद आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस भी रवाना की गई।

इस दौरान मंत्री परमार मौके पर ही रुके रहे। घायलों को अस्पताल भेजने के बाद मंत्री शुजालपुर के लिए रवाना हुए। वहीं हादसे की सूचना पाकर युवकों के परिजन जिला अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में लोग जुट गए। उन्हें संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल जिला अस्पताल बुलाना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद भीड़ को नियंत्रित किया जा सका।

*****************************

 

मशहूर सिंगर शारदा का निधन

14.06.2023  –  .60 और 70 के दशक की मशहूर सिंगर व म्यूजिक कंपोजर शारदा राजन आयंगर ने 14 जून को 86 साल की उम्र में कैंसर की वज़ह से इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 25 अक्टूबर 1937 को शारदा का जन्म तमिलनाडु के ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनके फिल्मी करियर का सबसे बड़ा हिट सॉन्ग साल 1966 में आई फिल्म ‘सूरज’ का गाना ‘तितली उड़ी उड़ जो चली फूल ने कहा आजा मेरे पास …, तितली कहे मैं चली आकाश ….’ रहा। इस गाने के लिए शारदा खूब फेमस रही हैं।

शारदा 1970 में आई फिल्म ‘जहां प्यार मिले’ के कैबरे सांग ‘बात जरा है आपस की…’  के लिए शारदा को बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था।शारदा ने मोहम्मद रफी, आशा भोसले, किशोर कुमार, यशुदास, मुकेश और सुमन कल्याणपुर जैसे दिग्गजों के साथ काम किया। उन्होंने वैजयंती माला, सायरा बानो, हेमा मालिनी, शर्मिला टैगोर, मुमताज, रेखा और हेलेन जैसी टॉप एक्ट्रेसेस के लिए अपनी आवाज दी है।

शारदा पहली इंडियन फीमेल सिंगर थीं जिन्होंने 1971 में अपना पॉप ऐल्बम ‘सिज़्ज़लर्स’ लॉन्च किया था। शारदा ने बॉ़लीवुड के अलावा तेलुगू, मराठी, इंग्लिश और गुजराती भाषाओं में भी गाया है। उनका ग़ज़ल ऐल्बम ‘अंदाज-ए-बयां’ साल 2007 में रिलीज हुई थी, जो मिर्जा ग़ालिब के पॉप्युलर ग़ज़ल पर बेस्ड थी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

****************************

 

तमिलनाडु के गिरफ्तार मंत्री बालाजी की कोरोनरी एंजियोग्राम हुई, जल्द से जल्द बाईपास सर्जरी की सलाह दी

*ईडी ने मंगलवार को डीएमके नेता के परिसर में छापेमारी के बाद कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ की*

चेन्नई,14 जून (आरएनएस)। तमिलनाडु के बिजली मंत्री वी. सेंथिल बालाजी को ईडी ने बुधवार सुबह जैसे ही गिरफ्तार किया था, उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया ओर उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी कोरोनरी एंजियोग्राम हुई, जल्द से जल्द बाईपास सर्जरी की सलाह दी है।

ओमंदुरार के टीएन गवर्नमेंट मल्टी-सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में सीने में दर्द की शिकायत करने वाले मंत्री का कोरोनरी एंजियोग्राम किया गया, जहां उन्हें भर्ती कराया गया था।

उल्लेखनीय है कि नौकरी के लिए नकदी (कैश फॉर जॉब्स स्कैम) घोटाले के तहत पिछले महीने सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस और ईडी को जांच की अनुमति दी थी। ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम के प्रावधान के तहत तमिलनाडु के बिजली मंत्री के आवास की तलाशी ली। पिछले महीने आयकर विभाग ने भी बालाजी के करीबियों के घर में छापा मारा था।

******************************

 

मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी, 67 ट्रेनें रद्द,देश के 9 राज्यों में अलर्ट

 *चक्रवाती तूफान बिपरजॉय*

नई दिल्ली,14 जून (एजेंसी)। अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान बिपरजॉय फिलहाल ईस्ट सेंट्रल अरब सागर की खाड़ी में बना हुआ है औक धीरे-धीरे उत्तर दिशा की ओर आगे बढ़ रहा है। इस तूफान के 15 जून को सौराष्ट्र-कच्छ और आसपास के इलाकों में पहुंचने की प्रबल संभावना है। इसके बाद यह उत्तर-पूर्वी दिशा की ओर आगे बढ़ेगा और फिर इसके धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है।

गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्रों के साथ-साथ पाकिस्तान के निकटवर्ती क्षेत्रों में चक्रवात बिपरजॉय के आने के बाद से हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। चक्रवात के गुरुवार शाम को लैंडफॉल की भविष्यवाणी की गई है, से जहां तेज हवाएं चल सकती हैं, वहीं भारी बारिश हो सकती है। एक प्रारंभिक उपाय के रूप में अहमदाबाद नगर निगम ने असुरक्षित क्षेत्रों में लगाए गए होर्डिंग्स को हटाने और गिरने की आशंका वाले कमजोर पेड़ों को काटने का निर्णय लिया है।

भीषण चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के गुरुवार को गुजरात में दस्तक देने की आशंका के मद्देनजर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार तक सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्रों में बारिश की चेतावनी जारी की है और मछुआरों को सलाह दी है कि वे समुद्र में न जाएं। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने एहतियात के तौर पर चक्रवात संभावित क्षेत्रों से गुजरने वाली 67 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है।
रद्द की गई कुछ ट्रेनों में ओखा-राजकोट अनारक्षित स्पेशल, वेरावल-ओखा एक्सप्रेस, राजकोट-ओखा अनारक्षित स्पेशल, भावनगर टर्मिनस-ओखा एक्सप्रेस, अहमदाबाद-वेरावल एक्सप्रेस, पोरबंदर-वेरावल एक्सप्रेस शामिल हैं।भारतीय तटरक्षक बल भी गुजरात के तट पर सक्रिय रूप से गश्त कर रहा है।

गुजरात में अधिकारियों ने तटीय निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बड़े पैमाने पर निकासी का प्रयास शुरू किया है। चक्रवात के प्रभाव की प्रत्याशा में लगभग 37,800 व्यक्तियों को संवेदनशील क्षेत्रों से अस्थायी आश्रयों में स्थानांतरित किया गया है। कच्छ जिले में जखाऊ बंदरगाह सबसे अधिक प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में से एक है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात के लिए राज्य की तैयारियों का आकलन करने के लिए मंगलवार को एक बैठक की अध्यक्षता की। चर्चा में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। मंत्री शाह ने संवेदनशील क्षेत्रों से निवासियों को निकालने और इन क्षेत्रों में आवश्यक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के महत्व पर जोर दिया।

और जानें

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) सहित आपदा प्रतिक्रिया दल, चक्रवात के बाद सहायता प्रदान करने के लिए स्टैंडबाय पर हैं। सेना ने नागरिक प्रशासन और एनडीआरएफ अधिकारियों के साथ समन्वय में काम करते हुए बाढ़ राहत टीम भी तैनात किए हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र के तटीय भागों में तेज हवाओं के साथ अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कच्छ, पोरबंदर और देवभूमि द्वारका जिलों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जहां भारी बारिश की उम्मीद है।
इसके लैंडफॉल के बाद, चक्रवात बिपारजॉय के कमजोर पडऩे और उत्तर पूर्व की ओर अत्यधिक दक्षिण राजस्थान की ओर बढऩे की संभावना है। आईएमडी निदेशक मनोरमा मोहंती के अनुसार 15-17 जून तक उत्तरी गुजरात में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

चक्रवात के प्रभाव को कम करने के लिए, एनडीआरएफ की 17 और एसडीआरएफ की 12 टीमों को देवभूमि द्वारका, राजकोट, जामनगर, जूनागढ़, पोरबंदर, गिर सोमनाथ, मोरबी और वलसाड के प्रभावित जिलों में तैनात किया गया है।

चक्रवात बिपरजॉय की तैयारी में, पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और व्यवधानों को कम करने के लिए एहतियाती कदम उठाए हैं और 67 से अधिक ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।

16 जून को इसके होने के रूप में दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में प्रवेश करने की संभावना है। इसके असर से आंधी बारिश होगी और 15 जून दोपहर बाद ही जोधपुर व उदयपुर संभाग के जिलों में प्रारंभ होने की संभावना है। वहीं 16 जून को इसके असर से जोधपुर, उदयपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में हवाओं की गति 45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 65 किमी प्रति घंटा तक दर्ज होने की संभावना है। 17 जून को भी इस सिस्टम का असर जोधपुर, उदयपुर व अजमेर संभाग व आसपास के कुछ भागों में भारी बारिश के रूप में जारी रहने की संभावना है।

वी.आर. उल्वा, पुलिस सब इंस्पेक्टर, नलिया ने बताया बिपरजॉय चक्रवात के मांडवी और नलिया, हॉटस्पॉट हैं।। इसके लिए हमने जनता को जागरूक कर दिया है। इसके साथ ही एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की एक-एक टीम तैनात की गई है जो किसी भी आपात स्थिति में बचाव अभियान चलाएगी।

*****************************

 

मणिपुर में ताजा हिंसा में उग्रवादियों ने 9 लोगों की जान ले ली और 25 को घायल कर दि

इंफाल,14 जून (एजेंसी)। इंफाल पूर्वी जिले के खमेलोक गांव में संदिग्ध उग्रवादियों द्वारा किए गए हमले में 9 ग्रामीणों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। अनौपचारिक सूत्रों ने मरने वालों की संख्या 11 बताई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने मंगलवार रात खमेलॉक गांव पर हमला किया और ग्रामीणों पर स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की जिसमें नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए।

पीडि़त या तो सो रहे थे या अभी-अभी खाना खाया ही था कि चरमपंथियों ने अपने परिष्कृत हाथों से गोलियों की बौछार कर दी। घायलों को तुरंत विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया। मृतकों की संख्या बढऩे की आशंका है क्योंकि कई घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

******************************

 

एक ही दिन में 5 नई वंदे भारत, 26 जून को पीएम मोदी दिखा सकते हैं हरी झंडी

नईदिल्ली,14 जून (एजेंसी)। रेलवे 26 जून से पांच और मार्ग पर पर वंदे भारत ट्रेन का परिचालन शुरू करेगा। ओडिशा में दो जून को तीन ट्रेनों के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद यह पहली शुरुआत है। इस हादसे में 288 लोगों की मौत हो गयी थी ।

रेलवे सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन की शुरुआत करने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि जिन पांच मार्ग पर वंदे भारत ट्रेन का परिचालन शुरू किया जायेगा, उनमें मुंबई-गोवा, बेंगलुरु-हुबली, पटना-रांची, भोपाल-इंदौर और भोपाल-जबलपुर शामिल है ।

रेल मंत्रालय ने ओडिशा त्रासदी के बाद मुंबई-गोवा वंदे भारत ट्रेन को शुरू किया था। यह पहला मौका है जब पांच वंदे भारत ट्रेन का परिचालन एक ही दिन शुरू होगा।

****************************

 

नड्डा ने गुजरात भाजपा नेताओं को बिपरजॉय से प्रभावित इलाकों में मदद करने का दिया निर्देश

नई दिल्ली,14 जून (एजेंसी)। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुजरात की तरफ बढ़ रहे भीषण चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के कारण बने हालात की जानकारी लेने के लिए पार्टी के गुजरात प्रदेश के पदाधिकारियों से चर्चा करने के बाद उन्हें पीडि़तों की मदद करने का निर्देश दिया है।

अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश के दौरे पर गए भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने गुजरात भाजपा के पदाधिकारियों से बात कर गुजरात की तरफ बढ़ रहे भीषण चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के कारण बने हालात पर चर्चा कर इससे उपजी स्थिति को लेकर जानकारी ली।

बताया जा रहा है भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने गुजरात प्रदेश के नेताओं को पीडि़तों की मदद करने के लिए तैयार रहने का निर्देश देते हुए कहा है कि पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को इसकी वजह से प्रभावित हुए इलाकों में राहत और बचाव कार्यों के लिए तत्पर रहना चाहिए।
उन्होंने पार्टी नेताओं को आपदाग्रस्त पीडि़तों को राशन, मेडिकल सहायता और पुनर्वास में मदद करने का भी निर्देश दिया है।

******************************

 

मालगाड़ी के पटरी से उतरने से विजाग-विजयवाड़ा मार्ग पर रेल यातायात प्रभावित

विशाखापत्तनम,14 जून (एजेंसी)। आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली जिले में थडी और अनाकापल्ले रेलवे स्टेशनों के बीच बुधवार को एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। इससे इस मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई। कोयले से लदी मालगाड़ी तड़के करीब 3.35 बजे पटरी से उतर गई। पटरी से उतरने से विशाखापत्तनम-विजयवाड़ा मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई।

घटना के कारण दक्षिण मध्य रेलवे ने कम से कम छह ट्रेनों को रद्द कर दिया है और कुछ अन्य ट्रेनों के समय में बदलाव किया है।
बुधवार को ट्रेन संख्या 12805 विशाखापत्तनम-लिंगमपल्ली, 22701 विशाखापत्तनम-विजयवाड़ा, 22702 विजयवाड़ा-विशाखापत्तनम और 17240 विशाखापत्तनम-गुंटूर रद्द की गईं।

गुरुवार को चलने वाली दो ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इनमें 12806 लिंगमपल्ली-विशाखापत्तनम और 17239 गुंटूर-विशाखापत्तनम शामिल हैं।

विशाखापत्तनम-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस (20833), जो विशाखापत्तनम से बुधवार सुबह 5.45 बजे निकलने वाली थी, तीन घंटे की देरी से चली।

******************************

 

दो साल के ब्रेक के बाद एक्सरसाइज रूटीन पर लौटीं कंगना

14.06.2023 (एजेंसी )  – बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत, जो अपनी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी के पोस्ट-प्रोडक्शन में बिजी हैं, अपनी अगली फिल्म के लिए तैयारी शुरू करने के साथ ही अपनी फिटनेस रुटीन में लौट आई हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने वर्कआउट सेशन का एक वीडियो शेयर किया।

वीडियो में वह जंपिंग जैक, माउंटेन क्लाइंबिंग, रोप स्किपिंग और स्पॉट जॉगिंग जैसे फॉर्म के साथ फंक्शनल ट्रेनिंग करते हुए दिखाई दे रही हैं।एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, मिसेज गांधी (पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी) की भूमिका निभाने के लिए अपने एक्सरसाइज रूटीन से दो साल के ब्रेक के बाद अब मैं अपनी फिटनेस रूटीन में वापस आ गई हूं।

आगामी एक्शन फिल्म के लिए ट्रांसफॉर्मेशन के इंतजार में हूं।बतौर निर्देशक इमरजेंसी कंगना की दूसरी फिल्म है और इसमें वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका भी निभाएंगी।एक्ट्रेस की तेजस, चंद्रमुखी 2, मणिकर्णिका रिटर्न्स : द लीजेंड ऑफ दिद्दा और द अवतार: सीता जैसी कई फिल्में जल्द ही आने वाली हैं। फिलहाल, उनकी फिल्म, जिसे उन्होंने प्रोड्यूस किया है, नवाजुद्दीन सिद्दीकी-स्टारर टीकू वेड्स शेरू रिलीज होने वाली है।

****************************

 

कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्म की शूटिंग शुरू, कबीर खान ने संभाली निर्देशन की कमान

14.06.2023 (एजेंसी )  – कार्तिक आर्यन इन दिनों फिल्म सत्यप्रेम की कथा को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसमें उनकी जोड़ी कियारा आडवाणी के साथ बनी है। सत्यप्रेम की कथा 29 जून को रिलीज होगी। इस बीच कार्तिक की अन्य आगामी फिल्म से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आ रही है। उन्होंने निर्देशक कबीर खान के साथ अपनी अगली फिल्म पर काम शुरू कर दिया है।

इस एक्शन ड्रामा की शूटिंग बुधवार को फिल्म सिटी, गोरेगांव के जोकर मैदान में शुरू हुई। रिपोर्ट के मुताबिक, निर्माताओं ने 10 दिनों का शेड्यूल तैयार किया है, जिसके तहत फिल्म के एक्शन सेट-पीस को बंद किया जाएगा। शूटिंग की शुरुआत कार्तिक के हाथ से हाथ मिलाने वाले सीक्वेंस के साथ हुई है। इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा।

हालांकि, अभी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। यह कार्तिक और कबीर की साथ में पहली फिल्म है। फिल्म कथित तौर पर एक अज्ञात नायक के बारे में एक आकर्षक सच्ची कहानी है।

**********************

 

जी करदा के लिये उत्साहित है तमन्ना भाटिया

14.06.2023 (एजेंसी )  –  बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया अपनी आने वाली वेबसीरीज जी करदा के लिये उत्साहित है। दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित जी करदा अरुणिमा शर्मा द्वारा लिखित और निर्देशित है और हुसैन दलाल और अब्बास दलाल द्वारा सह-लिखित है। आठ एपिसोड के इस शो में तमन्ना भाटिया के अलावा आशिम गुलाटी, सुहैल नय्यर, अन्या सिंह, हुसैन दलाल, सायन बनर्जी, संवेदना सुवालका, सिमोन सिंह और मल्हार ठाकर की भी अहम भूमिका है।

तमन्ना भाटिया जी करदा के लिये बेहद उत्साहित है।तमन्ना भाटिया ने कहा, जी करदा’ में काम करना कमाल का एक्सपीरियंस रहा क्योंकि मैंने लाइफ में ऐसा कोई किरादर प्ले नहीं किया था। इससे पहले मैंने कॉमेडी की है या बहुत डार्क कैरेक्टर किए हैं।मैं जी करदाÓ के लिए सच में बहुत एक्साइटेड हूं। इससे पहले मैंने ऑन सॉन्ग स्ट्रक्चर्स में काम किया है।

आज तक मुझे ऐसा रोल निभाने का मौका नहीं मिला जो मुझसे इतना क्लोज हो।जी करदा वेब सीरीज मेरे लिए काफी खास है क्योंकि इससे पहले ज्यादातर मैंने लार्जर दैन लाइफ कैरेक्टर किए हैं या सिनेमैटिक पोट्रेट ऑफ थिंग्स किए हैं, लेकिन यह मेरा बहुत रियलिस्टिक प्रेजेंटेशन रहेगा। मैं बहुत खुश हूं कि मुझे यह रोल मिला और इस निभाने की पूरी जर्नी मैंने काफी एंजॉय की है। जी करदा का प्रीमियर 15 जून को प्राइम वीडियो पर होगा।

******************************

 

ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में नजर आईं अंकिता लोखंडे, फैंस ने तस्वीरों पर लुटाया बेशुमार प्यार

14.06.2023 (एजेंसी )  – एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे शादी के बाद से और भी ज्यादा ग्लैमरस होती जा रही हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर कहर बरपाए रहती हैं। वहीं, फैंस उनकी एक झलक के लिए बेताब रहते हैं। ब्लैक कलर की शॉर्ट आउटफिट में एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे बेहद ही स्टाइलिस और बोल्ड नजर आ रही हैं। अंकिता लोखंडे की तस्वीरें सोशल मीडिया का पारा हाई कर रही हैं। वहीं, फैंस उनकी तस्वीरों पर बेशुमार प्यार लुटा रहे हैं।

अंकिता लोखंडे ने ग्लैमरस और बोल्ड फोटोज शेयर करके फैंस के दिलों की धड़कने बढ़ा दी हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अपने निजी और प्रोफेशनल पलों को फैंस के साथ साझा करना बिल्कुल नहीं भूलती हैं। साथ ही उनकी ये तस्वीरें उनके फैंस के दिलों की धड़कनें बढाए हैं। अंकिता आज एक जाना माना नाम हैं।

लेकिन, इन्हें असली पहचान सीरियल पवित्र रिश्ता से मिली। इस सीरियल के कारण ये घर-घर में पसंद की जाने लगीं। इसके साथ ही अंकिता लोखंडे ने बॉलीवुड की फिल्म बागी 3 और मणिकर्णिका जैसी फिल्मों में भी काम किया है। अंकिता लोखंडे इंस्टाग्राम पर भी कम फेमस नहीं हैं। उन्हें इंस्टा पर 4 मिलियन से ज्यादा फैंस फॉलो करते हैं। अंकिता लोखंडे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धमाल मचाए रहती हैं।

**************************

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आपका दिन सामान्य रहेगा। बिजनेस में रुका हुआ पैसा आपको मिल सकता है। आपको किसी विशेष काम में दूसरे लोगों की मदद मिल सकती है। साथ ही परिवार के लोग आपके हर फैसले के साथ होंगे। आपका कोई आपके लिए बहुत अच्छा करने वाला है। समय की महत्ता को समझे। जीवन साथी के साथ भी बेहतर तालमेल बनाएँ। वरिष्ठ का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)

आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के लोग खुश रहेंगे। साथ ही आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। समाज में आपको उचित आदर-सम्मान मिलेगा। ऑफिस का काम समय पर पूरा हो सकता है। किसी दोस्त की मदद से आपके कुछ निजी काम पूरे होंगे। आपको आर्थिक रूप से भी लाभ की प्राप्ति हो सकती है। कुछ मामलों में आपको अधिकारियों से मदद मिल सकती है। धन में वृद्धि होगी।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आपका दिन बढिय़ा रहेगा। परिवार वालों के साथ धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे। आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। आर्थिक रूप से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आपके काम में नयापन आयेगा। अपनों से नजदीकियां बढ़ाने का अवसर मिलेगा। आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके कामकाज की क्षमता बढ़ेगी, जिससे कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढऩे के योग हैं। लवमेट एक-दूसरे के साथ खुशी के पल व्यतीत करेंगे।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। थोड़ी-सी मेहनत से ही आपको बड़ा मुनाफा मिल सकता है। आप जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बना सकते हैं। आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। बच्चे दोस्तों के साथ कोई गेम खेल सकते है। आपको करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिलेगा। आपके कामकाज में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। जो छात्र विदेश में जाकर शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनके सपने साकार हो सकते हैं। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। साथ ही आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपको आनंद की अनुभूति होगी। आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आप किसी खास विषय पर उनसे बातचीत भी कर सकते हैं। आप बच्चों को कुछ अच्छा सिखा सकते है। कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा आपके लिये फायदेमंद साबित होगी। कुछ नयी सफलताएं आपकी डायरी में जुड़ेगी। साथ ही अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न होंगे।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। ऑफिस में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसमें आप अपनी मेहनत से सफल भी हो सकते हैं। परिवार से जुड़े किसी काम के लिए थोड़ी भागदौड़ हो सकती है। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव भी बना रहेगा। कोर्ट-संबंधी किसी काम के लिये आपको अपने सीनियर्स की मदद लेनी पड़ सकती है। आप किसी दोस्त के घर जा सकते हैं। धन संपत्ति के मामलों में आपको सतर्क रहना चाहिए।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आर्थिक स्थिति में प्रगति हो सकती है। जीवन में तरक्की के नये रास्ते भी खुलेंगे। ऑफिस में आपकी ड्रेस की तारीफ हो सकती है। अपने कुछ खास काम निपटाने के लिए आपको अपने रूटीन में बदलाव करना पड़ सकता है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी हील स्टेशन पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। किसी तरह का निवेश करने से पहले आपको अच्छी तरह से सबकुछ चेक कर लेना चाहिए।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको बिजनेस के क्षेत्र में कुछ लोगों से मदद मिलेगी। आपसी समझ और प्यार आपके दाम्पत्य संबंधों को और भी बेहतर बनायेंगे। सामाजिक जीवन भी आज हर तरह से बेहतर बना रहेगा। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। साथ ही कार्यक्षेत्र में आपको काम के लिये वाहवाही मिलेगी। आपको खुद को साबित करने के कई मौके मिलेंगे। किसी काम को सुलझाने के लिए आपको कोई नया आईडिया सूझेगा। आपकी सभी परेशानियां दूर होगी।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

जीवन साथी के साथ आपको बातचीत में थोड़ी नरमी बरतनी चाहिए। धैर्य रखने पर आपके रिश्ते मधुर होंगे। नियमित योग करने से आपका स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहेगा। कुछ कामों में आपको अधिक समय लग सकता है। आपको टेंशन लेने से बचना चाहिए। किसी की राय आपके लिये कारगर साबित हो सकती है। दूसरों के सामने अपनी बात रखने की पूरी कोशिश करेंगे। आमदनी बढ़ाने के लिए कोई नया प्लान आपके दिमाग में आ सकता है। सफलता आपके कदम चूमेगी।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आपका दिन मिला-जुला रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आगे चलकर ये प्रोजेक्ट आपको फायदा दिलायेगा। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। मेहनत के बल पर उन्हें अपने करियर में सफलता हासिल होगी। ऑफिस में एक साथ कई तरह के काम हाथ में लेने से आपको तनाव महसूस हो सकता है। कुछ कार्यो में ओवर कॉन्फिडेंस के कारण आपको नुकसान भी हो सकता है।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिल सकते हैं। कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात दिन को और बेहतर बना सकती है। आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। बिजनेस में तरक्की सामान्य रूप से बनी रहेगी। दाम्पत्य संबंधों में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिये दिन बढिय़ा है। आप कुछ नये विचारों के साथ अपना कोई खास काम शुरू कर सकते हैं। ऐसा करना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आपका दिन शानदार रहेगा। कोई दोस्त आपसे घर पर मिलने आ सकता है। साथ में कोई मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। आपके अधूरे काम पूरे हो जायेंगे। बिजनेस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। संपत्ति बढ़ाने की कोई योजना सफल हो सकती है। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आप किसी नए कोर्स को ज्वॉइन कर सकते हैं। आपकी सभी परेशानियां दूर होगी।

*********************************

कोविड के दौरान जान गंवाने वाले दो डॉक्टरों के परिवारों को AAP ने दिए एक-एक करोड़ के चेक

नई दिल्ली 13 June ( एजेंसी): दिल्ली में कोविड महामारी के दौरान सेवा करते हुए अपनी जान गंवाने वाले दो डॉक्टरों के परिवारों को आम आदमी पार्टी सरकार ने एक-एक करोड़ रुपये का चेक दिया है। आप ने बताया कि दो डॉक्टर रमेश कुमार और डॉ संजय कुमार के परिवारों को एक करोड़ रुपये के चेक सौंपे गए। दिल्ली सरकार के मंत्री राज कुमार आनंद ने दोनों डॉक्टरों के परिजनों से मुलाकात की और चेक सौंपा।

आनंद ने ट्वीट किया, कोरोनावायरस महामारी के दौरान लोगों का इलाज करते हुए जान गंवाने वाले एक कोविड योद्धा और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय कुमार गुप्ता के परिवार को अरविंद केजरीवाल की सरकार ने 1 करोड़ रुपये की श्रद्धांजलि दी। आप ने कहा कि केजरीवाल सरकार अपने कोविड योद्धाओं के परिवारों की देखभाल के लिए प्रतिबद्ध है।

आप ने ट्वीट किया, डॉ रमेश कुमार ने भी कोविड-19 के दौरान फ्रंटलाइन पर सेवा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी। हम उनके परिवार की देखभाल के लिए प्रतिबद्ध हैं। दिल्ली के कैबिनेट मंत्री राज कुमार आनंद ने डॉ रमेश कुमार के परिवार से मुलाकात की और उन्हें एक करोड़ रुपये का चेक दिया।

***********************

 

15 घंटे बाद बुझी सतपुड़ा भवन की आग, 4 फ्लोर पर कई दस्तावेज खाक; CM ने बुलाई समीक्षा बैठक

भोपाल 13 June ( एजेंसी): मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित सतपुड़ा भवन में कल शाम लगी आग की घटना के बाद आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुबह समीक्षा बैठक बुलाई है। वहीं 15 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर सुबह तक लगभग काबू पा लिया गया है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार चौहान ने सतपुड़ा भवन में आगजनी की घटना को लेकर सुबह समीक्षा बैठक बुलाई है। बैठक में मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, प्रभुराम चौधरी, विश्वास सारंग, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस, पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना, अपर मुख्य सचिव गृह राजेश राजौरा समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मो. सुलेमान और नीरज मंडलोई सहित अन्य सबंधित अधिकारी शामिल होंगे।

बैठक मुख्यमंत्री निवास कार्यालय समत्व भवन में आयोजित होगी। वहीं राजौरा के अनुसार सभी मंज़िलों पर आग पर क़ाबू पा लिया गया है पर छठी मंज़िल पर अभी भी धुआँ निकल रहा है। इस पर पूर्णतः क़ाबू करने में अग्निशमन कर्मचारियों को लगभग दो घंटे का समय लगना सम्भावित है। उसके बाद शासन द्वारा गठित जाँच समिति सतपुड़ा भवन स्थित वन विभाग के कॉन्फ़्रेन्स हॉल में स्थापित होकर आज एक बजे से जांच प्रारम्भ करेगी।

इसके पहले राजौरा स्वयं घटना स्थल पर पहुंचे और परिस्थितियों का जायजा लिया। सतपुड़ा भवन में कल शाम लगभग चार बजे तीसरी मंजिल में आग लग गई थी। धीरे-धीरे ये आग छठीं मंजिल तक पहुंच गई। शुुरुआती आंकलन के अनुसार आग एसी में शॉर्ट सर्किट से लगी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर लगभग काबू पा लिया गया है, लेकिन कुछ स्थानों से धुआं सुबह तक भी उठ रहा है। 4 फ्लोर पर कई दस्तावेज जलकर खाक हो चुके है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कल रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भी इस बारे में सूचित किया था। आग पर काबू पाने के लिए चौहान ने रक्षा मंत्री सिंह से मदद मांगी थी, जिसके बाद सेना के हेलीकॉप्टरों ने भोपाल आ कर आग पर काबू पाने में मदद की।

मुख्यमंत्री चौहान ने आग के प्रारंभिक कारणों को जानने के लिए कमेटी घोषित की है, जिसमें राजौरा, मंडलोई, प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग सुखबीर सिंह और एडीजी फायर को शामिल किया गया है।

******************************

 

पुलिस हिरासत में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस बोली हादसा, परिजन बोले हत्या

गाजियाबाद 13 June ( एजेंसी): गाजियाबाद के विजयनगर थाना पुलिस द्वारा हिरासत में लिए युवक की सोमवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने इसे हादसा बताया है जबकि परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। उन्होंने पुलिस पर सच्चाई छुपाने का भी आरोप लगाया है। छेड़छाड़ के मामले में सोमवार को विजयनगर थाना पुलिस ने युवक को पूछताछ के लिए बुलाया था। इसके बाद परिजन उसे ढूंढ़ते हुए दिनभर इधर-उधर भटकते रहे। कुछ जानकारी नहीं मिली तो बड़ी संख्या में इकट्ठे होकर लोग विजयनगर थाने फिर पहुंचे और हंगामा किया। रात को उन्हें बताया गया कि उसकी एक दुर्घटना में मौत हो गई है। पुलिस ने इसे हादसा बताया तो स्वजन ने हत्या का आरोप लगाया। देर रात तक मृतक के स्वजन थाना विजयनगर और पोस्टमार्टम हाउस के चक्कर काटते रहे।

डीसीपी सिटी निपुण अग्रवाल का कहना है कि मकनपुर के मोहम्मद दिलशाद को छेड़छाड़ के मामले में पूछताछ के लिए दारोगा विजय व सिपाही संदीप निजी गाड़ी में थाना विजयनगर लेकर आ रहे थे। एनएच-9 पर दिलशाद ने थूकने के लिए कार से मुंह बाहर निकाला था। इसी दौरान तेज गति से पास से गुजरे ट्रक की चपेट में वह आ गया। अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने आरोपित चालक हुकुम सिंह और सहायक प्रवीण कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पैनल से शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। स्वजन शिकायत देते हैं तो छानबीन कर आगे की कार्रवाई करेंगे।

दिलशाद के भाई नौशाद ने बताया कि उनका कपड़ों की ड्राइक्लीनिंग का काम है और लंबे समय से गाजियाबाद के कई पुलिसकर्मी अपनी वर्दी उनसे ड्राइक्लीन करा रहे हैं। सोमवार दोपहर की नमाज के बाद अभयखंड चौकी से दो सिपाही आए और चौकी से फोन कर कहा कि वर्दी लेकर चौकी आ जाओ। वह वर्दी पर इस्त्री कर चौकी पर ले गए। काफी देर तक भाई नहीं लौटे तो स्वजन चौकी पर गए।

पुलिसकर्मियों ने पहले कहा कि वह दिल्ली चला गया है और फिर बताया कि विजयनगर पुलिस ले गई है। दिलशाद की मां मीना का कहना है कि पुलिस ने विजयनगर थाने से इंदिरापुरम थाना भेज दिया। इंदिरापुरम से फिर विजयनगर आए। यहां भी पुलिस कुछ बताने को तैयार नहीं। सिर्फ इतना कहा कि दिलशाद के साथ हादसा हुआ है। पहले कहा कि गंभीर चोट लगने के चलते उसे आइसीयू में भर्ती किया है, लेकिन अस्पताल का नाम तक नहीं बताया। शाम को कहा कि उसकी मौत हो गई, जिसके बाद स्वजन पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे। यहां भी कुछ जानकारी नहीं मिली तो बड़ी संख्या में इकट्ठे होकर लोग विजयनगर थाने फिर पहुंचे और हंगामा किया।

****************************

 

70 हजार युवाओं को मिली नौकरी की सौगात, PM मोदी ने बांटे नियुक्ति पत्र

नई दिल्ली 13 June ( एजेंसी): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 70 हजार युवाओं को नौकरी की सौगात दी है। पीएम  मोदी ने आज मंगलवार को सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लगभग 70,000 नव नियुक्त भर्तियों को नियुक्ति पत्र दिए हैं। बता दें कि ज्वाइनिंग लेटर देश में 43 जगहों पर आयोजित रोजगार मेला के तहत बांटे गए हैं।

रोजगार मेला केंद्र सरकार की एक खास पहल है, जिसके तहत जल्द और बिना परेशानी के अप्वाइंटमेंट लेटर दिए जाते हैं। वहीं सरकार को आशा है कि रोजगार मेला आने वाले समय में रोजगार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, इसके साथ ही युवाओं को उनके सशक्तिकरण और राष्ट्रीय विकास में भागीदारी के लिए मजबूत अवसर देगा।

वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने आज देश भर से चुनी गई नई भर्तियां वित्तीय सेवा विभाग, डाक विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, रक्षा मंत्रालय, राजस्व विभाग, कल्याण, परमाणु ऊर्जा विभाग, रेल मंत्रालय आदि विभागों के नियुक्ति पत्र का वितरण किया है।

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, ये रोजगार मेला एनडीए और बीजेपी सरकार की नई पहचान बन गई हैं।पीएम ने कहा, मुझे खुशी है कि बीजेपी के शासन वाली सरकार भी लगातार इस तरह के रोजगार मेलों का आयोजन कर रही हैं। जो लोग इस समय सरकारी नौकरी में आ रहे हैं उनके लिए यह बहुत ही कीमती समय है। आपके सामने अगले 25 साल में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य है।

***************************

 

जरा हटके जरा बचके ने पार किया 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा

13.06.2023 (एजेंसी ) – 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म जरा हटके जरा बचके को बेशक समीक्षकों द्वारा कुछ खास प्रतिक्रियाएं नहीं मिली हैं, लेकिन इसके बावजूद फिल्म टिकट खिड़की पर शानदार कारोबार कर रही है। फिल्म को दर्शकों द्वारा भरपूर प्यार मिल रहा है, जिसके चलते अपनी रिलीज के 10वें दिन जरा हटके जरा बचके ने 50 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है।

रिपोर्ट के अनुसार, जरा हटके जरा बचके ने रिलीज के 10वें दिन 6.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है और अब इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 53.28 करोड़ रुपये हो गया है। जरा हटके जरा बचके का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। इसमें विक्की और सारा के अलावा शारिब हाशमी, सुष्मिता बनर्जी, नीरज सूद और इनामुलहक भी अहम भूमिकाओं में हैं।

जरा हटके जरा बचके लगभग 40 करोड़ रुपये की लागत में बनी है।विक्की कौशल और सारा अली खान की जरा हटके जरा बचके ने कमाई के मामले में कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। 40 करोड़ रुपये में बनी ये विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म ने कुछ ही दिनों में बजट से ज्यादा कमाई कर ली है।

विक्की कौशल और सारा अली खान की जरा हटके जरा बचके की कमाई के इन आंकड़ों को देखने के बाद फैंस और मेकर्स काफी खुश दिखाई दिए।विक्की कौशल और सारा अली खान की जरा हटके जरा बचके की फिल्म में 10वें फिर उछाल देखने को मिला है। विक्की कौशल और सारा अली खान की जरा हटके जरा बचके की कमाई में 25 प्रतिशत उछाल देखने को मिल है।

*****************************

 

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version