गहलोत सरकार ने बदले 11 आईपीएस, एडीजी वी के सिंह से अब साइबर क्राइम भी छिना

जयपुर 17 जून,(एजेंसी)। राज्य की अशोक गहलोत सरकार ने शनिवार देर शाम दो अलग-अलग आदेश जारी करके भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 11 अफसरों के तबादले कर दिए। इनमें 3 आईपीएस वे भी शामिल हैं जिन्हें हाल ही नव घोषित जिलों में बतौर विशेषाधिकारी लगाया गया था।

कार्मिक विभाग से जारी आदेश के मुताबिक एडीजी जेल मालिनी अग्रवाल को अब एडीजी पुलिस ट्रेनिंग लगाया गया है। जबकि एडीजी सचिन मित्तल को भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड के साथ-साथ साइबर क्राइम का भी जिम्मा सौंपा है।

इधऱ, एडीजी विजय कुमार सिंह (वीके सिंह) से अब साइबर क्राइम भी ले लिया गया है। उनके पास तकनीकी सेवाएं टेली कम्युनिकेशन एवं टेक्निकल विभाग ही रखा है। कुछ दिन पहले ही उनसे यातायात का जिम्मा ले लिया गया था।

आईजी गौरव श्रीवास्तव को अब क्राइम के बजाय कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें हाल ही भरतपुर रेंज से मुख्यालय में लाया गया था। इसी तरह आईजी राजेंद्र सिंह को कानून-व्यवस्था लेकर अब आरएसी की जिम्मेदारी दी गई है।

एंटी करप्शन ब्यूरो में अजमेर रेंज के डीआईजी समीर कुमार सिंह को अब किशनगढ़ स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर का प्राचार्य बनाया गया है। इसी तरह दौसा एसपी संजीव नैन को अब जयपुर आयुक्तालय में उपायुक्त जयपुर शहर पश्चिम लगाया गया है। जबकि इस पद पर काम कर रही वंदिता राणा को दौसा में एसपी लगाया गया है।

नव घोषित जिलों के विशेषाधिकारियों में राजेंद्र कुमार को दूदू से अनूपगढ़, पूजा अवाना को अनूपगढ़ से दूदू और देवेंद्र कुमार विश्नोई को ट्रैफिक एसपी जयपुर से हटाकर गंगापुर सिटी में विशेषाधिकारी लगाया गया है।

*************************

 

खुद को श्यामली विधायक बताकर ठगे 11 लाख

उदयपुर 17 जून,(एजेंसी)। उत्तरप्रदेश के श्यामली से खुद को विधायक बताकर सरकारी नौकरी दिलाने तथा फर्जी नियुक्ति पत्र देकर 11 लाख रुपए हड़पने का एक मामला सामने आया है। उदयपुर की अदालत आरोपी की ओर पेश अग्रिम जमानत अर्जी के बाद इसका खुलासा हुआ। जिसकी अर्जी विशिष्ट न्यायाधीश ज्योति के. सोनी ने खारिज कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार नीमचमाता स्कीम निवासी राजकुमार थामेत ने शहर के भूपालपुरा थाने में मामला दर्ज कराया था। जो श्यामली के कथित विधायक देवेन्द्र राणा और उसके भाई के संपर्क में आया। उन्होंने बताया कि उनके पिता सुरेश राणा उत्तरप्रदेश सरकार में गन्ना मंत्री है और ससुर सूर्यप्रताप शाही कृषि मंत्री है। दोनों की केंद्र और राजस्थान सरकार में अच्छी पहचान है, जो सरकारी नौकरी दिलाने में सक्षम है। जिस पर वह अपने परिचित जेसी आचार्य तथा सेमुअल मैसी को लेकर राणा बंधुओं से मिलाने जयपुर लेकर गया।

बातचीत के बाद 24 अगस्त 2022 को उन्हें दोनों के नियुक्ति पत्र दिखाते हुए दोनों से साढ़े पांच—पांच लाख रुपए देने के लिए कहा। जिस पर उदयपुर आने के बाद तथाकथित विधायक देवेंद्र राणा को पहले तीन लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए और नियुक्ति पत्र लेने बकाया राशि के साथ जयपुर पहुंचे। जहां बाकी राशि देकर 12 सितंबर 22 को उन्हें नियुक्ति पत्र दे दिए जो सार्वजनिक निर्माण विभाग गुलाबबाग में नियुक्ति के थे। जब वह नौकरी जोइन करने पहुंचे तो पता चला कि दोनों नियुक्ति पत्र फर्जी हैं।

इसके बाद उन्हें ठगी का पता चला और भूपालपुरा में तथाकथित विधायक ओर उसके भाई गजेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इस मामले में गजेंद्र की ओर से गिरफ्तारी से बचने के लिए न्यायालय में अग्रिम जमानत का प्रार्थना पत्र पेश किया गया, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया।

***************************

 

नवाजुद्दीन सिद्दीकी को हड्डी में ट्रांसजेंडर लुक देने में लग गए 6 महीने

18.06.2023 (एजेंसी)  – बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी जल्द अक्षत अजय शर्मा की फिल्म हड्डी में नजर आएंगे.इस फिल्म में नवाजुद्दीन एक ट्रांसजेंडर की भूमिका अदा करते दिखेंगे. फिल्म के फर्स्ट लुक में नवाजुद्दीन का ट्रांसजेंडर लुक नजर आ रहा है, जिसे फैंस बहुत पसंद भी कर रहे हैं. इस पोस्टर में वह लाल साड़ी और भारी गहनों में दिख रहे हैं. इस फिल्म में एक छोटे शहर के लड़के हरी की कहानी दिखाई जाएगी, जो भारत के ट्रांसजेंडर समाज की वास्तविकता को दिखाएगा.

इस फिल्म को राधिका नंदा प्रोड्यूस कर रही हैं. उनका कहना है कि इस फिल्म की टीम को नवाजुद्दीन का लुक फाइनल करने में करीब आधा साल लग गया. उन्होंने यह भी बताया कि इस रोल के लिए नवाजुद्दीन की साड़ी बांधने में आधा घंटा और मेकअप करने में तीन घंटा लग जाता था. राधिका ने कहा- नवाजुद्दीन को समझ आ गया था कि औरतों को हर रोज़ तैयार होना कितना मुश्किल है और तैयार हो कर काम करना उससे भी ज्यादा मुश्किल है.

हमें इस लुक को फाइनल करने में 6 महीने लग गए. हमें कई मेकअप आर्टिस्टों से सलाह लेनी पड़ी थी.राधिका ने आगे बताया कि जब नवाजुद्दीन ने भले ही साड़ी पहली बार पहनी हो, लेकिन वह इसे पहन कर घंटों शूटिंग कर लेते थे. साथ ही लुक के लिए प्रोस्थेटिक्स का भी सहारा लिया गया , लेकिन आइडिया यही था कि लुक को नैचुरल रखा जाए.नवाजुद्दीन की तारीफ करते हुए राधिका ने कहा कि नवाज बहुत ईमानदार, अनुशासित और हार्ड वर्किंग एक्टर हैं.

उन्होंने बताया कि पूरी शूटिंग के लिए उन्होंने 80 साडिय़ां यूज की है. जब नवाज ने ऐसे लुक में खुद को पहली बार आइने में देखा तो वह खुश हो गए थे. इससे पहले उन्होंने खुद को कभी ऐसा नहीं देखा था.

**********************************

 

गुज्जू पताका गाने पर कार्तिक आर्यन ने किया स्टेज तोड़ डांस

18.06.2023 (एजेंसी)  – कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म सत्यप्रेम की कथा में अपनी धमाकेदार केमिस्ट्री से एक बार फिर सबका दिल जीत लेने के लिए तैयार हैं. जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है तब से फैन्स फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में, मेकर्स ने आज के बाद और नसीब से, नाम दो रोमांटिक गाने रिलीज़ किए जो पहले ही चार्टबस्टर बन चुके हैं, और अब यह गुज्जू पताका नाम का गाना फिल्म के तीसरे गाना है. इस गाने में कार्तिक आर्यन को स्टेज तोड़ डांस करते हुए देखा जाएगा, जो कार्तिक ने पहले कभी नहीं किया. यह गाने आपको डांस फ्लोर पर आने के लिए मजबूर कर देगा.

इस गाने में कार्तिक आर्यन दूल्हे के चार अलग-अलग गेट-अप में नजऱ आते हैं, जो कार्तिक को देखने के लिए आपको एक्साइटेड करता है. जैसा कि गुज्जू पताका के टीजऱ ने दर्शकों को सभी दुल्हे की एंट्री वाइब्स से एन्ट्रो कराया. कार्तिक आर्यन को उनके जबरदस्त डांस मूव्स के साथ स्वैग के साथ देखना सबके लिए अवेटेड है. सत्यप्रेम की कथा का एक और चार्टबस्टर गाना आने वाला है. जो साजिद नाडियाडवाला और नमह पिक्चर्स प्रोडक्शन की तरफ से की गई है. इस गाने में चार शादियों के भव्य सेटअप दिखाया गया है.

इस गाने में कार्तिक आर्यन दूल्हे के चार अलग-अलग गेट-अप में नजऱ आते हैं, जो कार्तिक को देखने के लिए आपको एक्साइटेड करता है. जैसा कि गुज्जू पताका के टीजऱ ने दर्शकों को सभी दुल्हे की एंट्री वाइब्स से एन्ट्रो कराया. कार्तिक आर्यन को उनके जबरदस्त डांस मूव्स के साथ स्वैग के साथ देखना सबके लिए अवेटेड है. सत्यप्रेम की कथा का एक और चार्टबस्टर गाना आने वाला है. जो साजिद नाडियाडवाला और नमह पिक्चर्स प्रोडक्शन की तरफ से की गई है. इस गाने में चार शादियों के भव्य सेटअप दिखाया गया है.

************************

 

बिग बॉस ओटीटी 2 में स्नेहा उल्लाह की एंट्री हुई पक्की

18.06.2023 (एजेंसी)  – कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन का काउंडाउन शुरू हो गया है। इस को खुद सलमान खान होस्ट करने वाले हैं, जिसमें टीवी के साथ-साथ बॉलीवुड के भी कुछ बड़े चेहरे नजर आने वाले हैं। इस सीजन में आकांक्षा पुरी, जिया शंकर, नवाजुद्दीन की वाइफ आलिया, पुनीत सुपरस्टार के अलावा बेबिका धुर्वे , फलक नाज समेत कई कलाकार नजर आने वाले हैं। वहीं, अब शो के एक और कंटेस्टेंट का नाम सामने आया है।

दावा है कि बिग बॉस को घर में सलमान खान की एक एक्ट्रेस की एंट्री होने वाली है, जो फैंस के बीच ऐश्वर्या राय की हमशक्ल के रूप में पॉपुलर हुई थी।रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्नेहा उल्लाह बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आने वाली हैं। स्नेहा इस शो की 11वीं कंफर्म कंटेस्टेंट हैं और वह घरवालों से पंगा लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

बता दें कि स्नेहा उल्लाह सलमान खान के साथ फिल्म लकी में नजर आई थीं। इस फिल्म में स्नेहा को पसंद किया गया। हालांकि, फिल्म फ्लॉप रही। सलमान खान के साथ काम करने के बाद स्नेहा को इंडस्ट्री में पहचान तो मिली। लेकिन उन्हें ऐश्वर्या राय की हमशक्ल के तौर पर देखा जाने लगा। फैंस को स्नेहा का चेहरा लगभग ऐश्वर्या की तरह ही लगता है, जिस वजह से भी वह फिल्मों में नहीं चल पाईं।सलमान खान का बिग बॉस ओटीटी 2 जियो सिनेमा पर 17 जून से स्ट्रीम होगा। शो सिर्फ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगा।

बिग बॉस के मेकर्स ने इस सीजन के घर की झलक फैंस को दिखा दी है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखने के लिए मिला था कि इस बार बिग बॉस के घर में किचन और रूम के साथ जेल भी मिलने वाली है। यानी पिछले कुछ सीजन की तरह इस बार भी जेल का कॉन्सेप्ट रहेगा।

***********************

 

डीपनेक ब्लाउज पहन निक्की तंबोली ने गिराईं हुस्न की बिजलियां

18.06.2023 (एजेंसी)  –  बिग बॉस फेम निक्की तंबोली आए दिन अपने बोल्ड अंदाज से सोशल मीडिया पर लाइमलाइट बटौरती रहती हैं। एक्ट्रेस जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं तो फैंस उनकी फोटोज पर लाइक्स और कॉमेंट्स के जरिए जमकर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं देते हैं। हाल ही में निक्की ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरों से सोशल मीडिया का पारा हाई कर दिया है।

एक्ट्रेस निक्की तंबोली एक बार फिर से अपने हॉट और बोल्ड लुक्स के कारण सोशल मीडिया पर चर्चाओं का विषय बन गई हैं। वो हर बार अपने लुक्स से इंटरनेट पर खलबली मचाती रहती हैं। निक्की का हर एक अंदाज फैंस के बीच ट्रेंड करता है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट के दौरान की कुछ ग्लैमरस तस्वीरें इंस्टा पर पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री निक्की ने स्टाइलिश लहंगा और डीपनेक टॉप लुक में ब्लाउज पहना हुआ है।

अभिनेत्री अपनी इन तस्वीरों में एक से बढ़कर एक कातिलाना अंदाज में जबरदस्त पोज देती हुई नजर आ रही हैं। हालांकि निक्की की इन तस्वीरों पर फैंस के भी कॉमेंट्स के जरिए काफी अच्छे रिस्पॉन्स देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने निक्की तंबोली की फोटोज पर कॉमेंट करते हुए लिखा है- हॉट, तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- सो ब्यूटीफुल। बताते चलें कि ओपन हेयर, मिनिमल मेकअप और न्यूड लिप्सटिक लगाकर एक्ट्रेस निक्की तंबोली ने अपन आउटलुक कंप्लीट किया है।

*******************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आपका दिन सामान्य रहेगा। आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, घरवालों के साथ मधुरता बनी रहेगी व उनका सहयोग कर प्रसन्नता होगी। स्टूडेंट्स की पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी। आत्मविश्वास में बढोतरी होगी। आपको अपने काम के प्रति सचेत रहना चाहिए। कुछ अच्छे मौके आपके हाथ आ सकते हैं उन्हें निकलने न दें। आपको अपने खर्चों पर भी कुछ कंट्रोल करना चाहिए। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सहयोग मिलता रहेगा। आध्यात्मिक विचार और अधिक प्रबल होंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)

आपका दिन उत्तम रहेगा। कोई ऐसा काम आपके पास आएगा, जिससे आपको धन लाभ हो सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से और बेहतर हो जायेगी। आपके रूके हुए काम किसी रिश्तेदार की मदद से जल्द पूरे हो जाएंगे। कुछ लोग आपसे दोस्ती के लिए हाथ आगे बढ़ा सकते हैं। जीवन साथी आपकी कोई इच्छा पूरी कर सकता है, जिससे आपको बहुत खुशी महसूस होगी आपके आसपास के कुछ लोग आपसे मदद मांग सकते हैं। घर-परिवार का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी निजी काम को पूरा करने के लिए बड़े-बुजुर्ग की राय मानना आपके लिए कारगर साबित होगा। घर में बच्चों की बर्थडे पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं, जिससे घर में रौनक बनी रहेगी। काम के प्रति आपकी मेहनत रंग लायेगी। आपको एक्स्ट्रा इनकम के नए मौके मिलेंगे। दोस्तों से मन की बात शेयर करेंगे, इससे परेशानी का हल निकलेगा। परिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आपका दिन शानदार रहेगा। किसी जरूरी काम से की गई यात्रा लाभदायक हो सकती है। आपका व्यवहार दूसरों को प्रभावित कर सकता है। हर तरह के मामलों में आप शांत मन से विचार करेंगे। भविष्य में होने वाले किसी काम की तैयारी शुरू कर सकते हैं। अपनों का साथ मिलने से आप खुश रहेंगे। आपको जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। किसी रिश्तेदार से आर्थिक सहायता मिल सकती है। जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने से आपको फायदा होगा। किसी अनुभवी की मदद से आपको धन लाभ की प्राप्ति होगी। पहले किए गये कामों से आपको लाभ होगा। साथ ही आपको संतान सुख की प्राप्ति भी होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दिन आपके फेवर में होने के कारण आप खुश रहेंगे। छात्रों को पढ़ाई पर ज्यादा धयान देने की जरूरत है। वह पढा हुआ भूल सकते हैं या फिर ध्यान भटक सकता है।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई काम पूरा होने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। किसी अनुभवी की मदद आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। समाज के लोग आपके पक्ष में रहेंगे। दोस्तों का भी आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा जागरूक रहने की जरूरत है। पारिवारिक माहौल मधुर बनाने में ध्यान करें। अगर आप पार्टनरशिप में कोई कार्य कर रहे हैं, तो आपको धैर्य बनाये रखना चाहिए। आपकी मेहनत रंग लायेगी।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी सहकर्मी से जरूरी काम पर रोचक चर्चा हो सकती है। दूसरों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। कारोबार को बढ़ाने के लिए आपको कुछ खास लोगों से मदद मिल सकती है। बड़े भाई-बहन से कोई अच्छा सा गिफ्ट भी मिल सकता है। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारी आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। आपको अचानक धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। जीवन में लाभ के अवसर प्राप्त होगें

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आपका दिन शानदार रहेगा। बच्चों के साथ घर पर समय बिताएंगे जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। इसके अलावा ऑफिस में सहयोगी आपके काम से काफी प्रभावित होंगे। कुछ लोग आपसे काम सीखने की चाह रखेंगे। आपको अपने सभी काम में सफलता मिलेगी। आपके अंदर भरपूर एनर्जी रहेगी। घर में आपको सबका साथ मिलेगा। संतान पक्ष की किसी सफलता से आप बहुत खुश रहेंगे। आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के नौकरी करने वालों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। ऑफिस में काम ज्यादा हो सकता है। आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार हो सकता है। किसी दोस्त की समस्या सुलझाने में आप खुद भी उलझ सकते हैं। आपको थकावट महसूस हो सकती है। इसका असर आपकी दिनचर्या पर पड़ सकता है। परिवार में आर्थिक रूप से आपकी कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। अंतत: आपकी सभी समस्याएं सुलझ जायेगी और आपका दिन बेहतर रहेगा।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आपका दिन सामान्य रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपसे खुश रहेंगे। आपकी सेहत सुधार के प्रयास थोड़े उतार-चढ़ाव के साथ सफल होंगे। ऑफिस में टीम मेंबरों से मधुरता बनाए रखें ।गुस्से पर कंट्रोल रखें। किसी काम को लेकर आपका नजरिया दूसरों से अलग हो सकता है। जीवनसाथी के साथ बात करने से गलतफ़हमी दूर होंगी। इसके अलावा दूसरों की बातों में दखल देने से आपको बचना चाहिए। आपको किस्मत का सहयोग मिलेगा।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आपका दिन फायदेमंद रहेगा। धन लाभ के नये रास्ते खुले नजर आएंगे। ऑफिस में कोई ऐसा काम आपको मिल सकता है, जिसके लिए आप बहुत दिनों से उत्सुक थे। इस राशि के विवाहितों के लिए दिन यादगार रहने वाला है। आप फ्यूचर प्लानिंग कर सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों को उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। किसी काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। दोस्तों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आर्थिक रूप से आपकी प्रगति होना तय है। जीवन में धन लाभ के नये अवसर आयेंगे। रूके हुये काम पूरे होने पर आपको खुशी का अनुभव होगा। सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। घर पर अचानक कुछ रिश्तेदार आ सकते हैं। बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से जीवन में शांति और सद्भाव बना रहेगा। आपके दाम्पत्य संबंध में नई खुशियों का संचार होगा। सरकारी क्षेत्र में अगर आप अपना करियर बनाने के लिये कदम बढ़ायेंगे, तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी। धन धान्य की वृद्धि होती है।

********************************

 

देश के लिए आत्मनिर्भरता एक आवश्यकता है : राजनाथ सिंह

लखनऊ , 17 जून (एजेंसी)। लखनऊ में स्ट्राइव थिंक-टैंक, एक दिग्गज पहल और एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित ‘आत्मनिर्भर भारत’ पर एक रक्षा संवाद के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा किआत्मनिर्भरता एक विकल्प नहीं बल्कि एक आवश्यकता है, क्योंकि भारत आज की तेजी से बदलती दुनिया में उभर रहे युद्ध के नए आयामों के साथ-साथ अपनी सीमाओं पर दोहरे खतरे का सामना कर रहा है।  राजनाथ सिंह ने एक मजबूत और आत्मनिर्भर सेना को एक संप्रभु राष्ट्र की रीढ़ बताया, जो सीमाओं की रक्षा के अलावा देश की सभ्यता और संस्कृति की रक्षा करती है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि सशस्त्र बल विदेशी हथियारों और उपकरणों पर निर्भर न हों, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि असली ताकत ‘आत्मनिर्भर’ होने में निहित है, खासकर जब कोई आपात स्थिति उत्पन्न होती है। राजनाथ सिंह ने युद्ध की प्रकृति में प्रौद्योगिकी द्वारा लाए गए प्रतिमान बदलाव पर अपनी अंतर्दृष्टि साझा की। उन्होंने नई और उभरती चुनौतियों से निपटने के लिए सशस्त्र बलों को लैस और तैयार करने वाले स्वदेशी अत्याधुनिक हथियारों और प्लेटफार्मों को विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। राजनाथ सिंह ने कहा कि अधिकांश हथियार आज इलेक्ट्रॉनिक-आधारित सिस्टम हैं, जो विरोधियों को संवेदनशील जानकारी प्रकट कर सकते हैं।

चूंकि आयातित उपकरणों की कुछ सीमाएँ हैं, हमें क्षितिज से परे जाने और आला प्रौद्योगिकियों में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने की आवश्यकता है। नवीनतम हथियार/उपकरण हमारे सैनिकों की वीरता के समान ही महत्वपूर्ण हैं। यदि भारत वैश्विक स्तर पर एक सैन्य शक्ति बनना चाहता है, तो रक्षा निर्माण में आत्मनिर्भर होने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं है। राजनाथ सिंह ने कहा कि इससे न केवल आयात पर खर्च कम होगा, बल्कि नागरिक क्षेत्र को बहुआयामी लाभ भी होगा। उन्होंने दोहरे उपयोग वाली प्रौद्योगिकी विकसित करने का आह्वान किया, जो रक्षा क्षेत्र को मजबूत करने के अलावा लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाए।रक्षा मंत्री ने एक मजबूत रक्षा पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की गणना की, जो न केवल घरेलू आवश्यकताओं को पूरा करता है, बल्कि मित्र देशों की सुरक्षा आवश्यकताओं को भी पूरा करता है।

इनमें उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में रक्षा औद्योगिक गलियारे (डीआईसी) की स्थापना; वित्त वर्ष 2023-24 में घरेलू उद्योग के लिए रक्षा पूंजी खरीद बजट का रिकॉर्ड 75 प्रतिशत (लगभग एक लाख करोड़ रुपये) निर्धारित करना; निजी उद्योग के लिए 25 प्रतिशत आरएंडडी बजट और स्टार्ट-अप को बढ़ावा देने के लिए रक्षा उत्कृष्टता के लिए नवाचार (आईडीईएक्स) पहल और प्रौद्योगिकी विकास कोष। यूपी डीआईसी पर राजनाथ सिंह ने कहा कि मिशन मोड में काम चल रहा है और अब तक लगभग 1,700 हेक्टेयर भूमि का 95% अधिग्रहण किया जा चुका है। इनमें से 36 उद्योगों और संस्थानों को करीब 600 हेक्टेयर जमीन आवंटित की जा चुकी है।

16,000 करोड़ रुपये से अधिक के अनुमानित निवेश मूल्य के साथ 109 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए हैं। UPDIC में विभिन्न संस्थाओं द्वारा अब तक लगभग 2,500 करोड़ रुपये का कुल निवेश किया जा चुका है। गलियारा न केवल स्पेयर पार्ट्स का उत्पादन करेगा, बल्कि ड्रोन / मानव रहित हवाई वाहन, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध, विमान और ब्रह्मोस मिसाइलों का निर्माण और संयोजन भी करेगा। राजनाथ सिंह ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में सरकार के प्रयासों के परिणामस्वरूप वित्तीय वर्ष 2022-23 में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का रक्षा उत्पादन और लगभग 16,000 करोड़ रुपये का निर्यात हुआ है। उन्होंने भरोसा जताया कि रक्षा निर्यात जल्द ही 20,000 करोड़ रुपये के स्तर को पार कर जाएगा।

“हम 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधान मंत्री के दृष्टिकोण को प्राप्त करने के लिए एक अभूतपूर्व गति से आगे बढ़ रहे हैं। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से शक्तिशाली और पूरी तरह से आत्मनिर्भर भारत बनाना है, जो एक शुद्ध रक्षा निर्यातक भी है। .इस अवसर पर यूपी डीआईसी के मुख्य नोडल अधिकारी एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया (सेवानिवृत्त), सशस्त्र बलों और डीआरडीओ के अधिकारी और उद्योग और शिक्षा जगत के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

***************************

 

जम्मू-कश्मीर : रामबन जिले में महसूस किए गए भूकंप के झटके

जम्मू 17 जून,(एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3 मापी गई। रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप शनिवार की दोपहर 2.03 बजे आया। भूकंप का केंद्र 33.31 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 75.19 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। कहीं से भी किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

इससे पहले 13 जून को डोडा में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। डोडा में आए भूकंप की तीव्रता 5.4 थी। भूकंप ने जम्मू-कश्मीर के डोडा और किश्तवाड़ जिलों को हिला दिया था। डोडा, किश्तवाड़ और रामबन जम्मू कश्मीर में चिनाब घाटी क्षेत्र का हिस्सा हैं।

**************************

 

जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैंट्री के पहले बैच के अग्निवीर तैयार

श्रीनगर 17 जून,(एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैंट्री के अग्निवीरों के पहले बैच का शनिवार को श्रीनगर में जेएके एलआई रेजिमेंटल सेंटर में उनके माता-पिता और प्रशिक्षकों की उपस्थिति में एक शानदार समारोह में शानदार स्वागत किया गया। सेना ने एक बयान में कहा कि युवा लड़कों को आत्मविश्वासी, सक्षम, स्मार्ट, प्राउड सैनिकों और नागरिकों में बदल दिया गया है। समारोह राष्ट्रीय ध्वज को राष्ट्रीय सलामी के साथ शुरू हुआ। इसके बाद शपथ ग्रहण, कमांडेंट द्वारा परेड की निरीक्षण, अग्निवीरों की पाइपिंग और अग्निवीरों द्वारा राष्ट्र की सेवा करने के संकल्प, खुद को समर्पित करने के रेजिमेंटल गीत और राष्ट्रगान के साथ समापन हुआ।

सेना ने कहा कि उन्होंने 1 जनवरी 2023 को अपनी कठिन ट्रेनिंग शुरू की थी। 24 सप्ताह की ट्रेनिंग ने उनकी शारीरिक फिटनेस और सहनशक्ति को बढ़ाया है, उनकी इंद्रियों को तेज किया है। इसके अलावा उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाया है और उन्हें युद्ध में जीत हासिल करने के लिए आवश्यक सैनिक स्किल सिखाई गई है।

ट्रेनिंग उनके चरित्र के निर्माण, रेजिमेंटल परंपराओं, सैन्य इतिहास और लोकाचार, भाईचारे और सबसे बढ़कर एक अविश्वसनीय भावना पर केंद्रित थी। देश भर में स्थित अपनी इकाइयों में शामिल होने से पहले अग्निवीर सात सप्ताह के गहन ट्रेनिंग से गुजरेंगे।

सेना ने कहा, सैन्य ट्रेनिंग के अलावा, अग्निवीरों को विभिन्न विषयों पर निर्देश प्राप्त हुए जो उन्हें हमारे महान राष्ट्र के जिम्मेदार, संपूर्ण और योगदान देने वाले नागरिक बनने के लिए सशक्त बनाते हैं। वे टीम वर्क, नेतृत्व और गतिशीलता का प्रतीक हैं। उनका अनुशासन, जीवंतता, समर्पण और सभी बाधाओं के खिलाफ ²ढ़ रहने का ²ढ़ संकल्प एक आत्मविश्वासी पीढ़ी की भावना है, जो 21वीं सदी में देश को आगे बढ़ाएगी।

******************************

 

बिपरजॉय चक्रवात के कहर के बाद हालात सामान्य करने की कोशिश तेज

कच्छ 17 जून,(एजेंसी)।  गुजरात के कच्छ जिले में बिपरजॉय चक्रवात के कहर के बाद आपदाग्रस्त तालुकों में आवश्यक सेवाओं को बहाल करने का काम तेज गति से हो रहा है। कुछ इलाकों में पेड़ उखड़े और तार टूटे हैं जबकि जलभराव भी हो गया है। कच्छ और सौराष्ट्र के कुछ इलाकों में अभी तक बिजली बहाल नहीं हुई है। यहां कुछ सड़कें अब भी बंद हैं।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल और प्रभारी मंत्री प्रफुल्ल पंशेरिया ने हालात का जायजा लेकर राहत कार्यो को जाना। भुज के अपने दौरे में मंत्रियों ने पश्चिम गुजरात विज कंपनी लिमिटेड (पीजीवीसीएल) के कर्मियों के वाणिज्य कॉलेज और खारी नदी रोड पर चल रहे कार्यो की समीक्षा की।

उन्होंने ग्राउंड पर काम कर रही टीमों को भी अहम निर्देश दिए और प्राथमिकता के आधार पर प्रभावित इलाकों में बिजली आपूर्ति को तेजी से सामान्य करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान सांसद विनोदभाई चावड़ा, विधायक केशुभाई पटेल, प्रभारी सचिव हर्षद पटेल, पीजीवीसीएल की एमडी प्रीति शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

*********************************

 

गदर 2 की रिलीज से पहले एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने किया सरेंडर, धोखाधड़ी के मामले में जारी हुआ था वारंट

मुंबई 17 June (एजेंसी): बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। अभिनेत्री ने रांची के सिविल कोर्ट में आज सरेंडर किया है। सात अप्रैल 2023 को एक्ट्रेस और उनके बिजनेस पार्टनर के खिलाफ चेक बाउंस और धोखाधड़ी के मामले में वॉरंट जारी किया गया था। झारखंड के फिल्म निर्माता अजय कुमार सिंह ने दोनों पर यह केस दर्ज कराया था।

गदर-2 को लेकर इन दिनों सुर्खियों में छाई बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल ने शनिवार को रांची सिविल कोर्ट में सरेंडर किया। जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें दोबारा 21 जून को कोर्ट के समक्ष सशरीर हाजिर होने का निर्देश दिया है। अमीषा के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी हुआ था। यह मामला वर्ष 2017 का है, जिसमें हरमू हाउसिंग कॉलोनी में एक कार्यक्रम के दौरान अजय कुमार सिंह की अमीषा पटेल से मुलाकात हुई। उन्हें फिल्मों में पैसे लगाने को ऑफर मिला।

आरोपों के मुताबिक फिल्म देसी मैजिक बनाने के नाम पर उन्होंने ढाई करोड़ रुपये अमीषा पटेल के खाते में ट्रांसफर कर दिए। अजय कुमार सिंह लवली वर्ल्ड इंटरटेनमेंट के प्रोपराइटर हैं। फिल्म नहीं बनाने और पैसे वापस नहीं होने के बाद अजय कुमार सिंह ने निचली अदालत में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया था कि अमीषा पटेल ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। फिल्म नहीं बनने पर उन्होंने अमीषा से पैसे वैपस मांगे थे। अभिनेत्री की ओर से उन्हें चेक दिया गया था, जो बाउंस हो गया था।

अमीषा पटेल ने आज रांची सिविल कोर्ट के सिविल जज सीनियर डिविजन डीएन शुक्ला की कोर्ट में सरेंडर किया। जहां से उन्हें 10 हजार के दो बेल बॉन्ड पर जमानत मिल गई। अप्रैल में हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने उन्हें समन जारी करके पेश होने के लिए कहा था लेकिन तब अभिनेत्री हाजिर नहीं हुई थीं। इसके बाद कोर्ट ने वारंट जारी कर दिया। रांची के अरगोड़ा निवासी अजय कुमार ने रांची सीजेएम कोर्ट में अमीषा के खिलाफ केस दायर किया है।

*****************************

 

राजनाथ सिंह वियतनाम के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री के साथ वार्ता करेंगे

नई दिल्ली 17 जून (एजेंसी)।  वियतनाम के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री जनरल फान वान गियांग 18-19 जून के बीच भारत के दौरे पर आएंगे। अतिथि गणमान्य व्यक्ति भारत को आगे बढ़ाने के लिए 19 जून को  नई दिल्ली में रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। -वियतनाम रक्षा सहयोग। दोनों पक्ष आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

वियतनाम के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री भारत में अपने प्रवास के दौरान आगरा की सांस्कृतिक यात्रा भी करेंगे। भारत और वियतनाम एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी साझा करते हैं। द्विपक्षीय रक्षा संबंध इस साझेदारी का एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों में सेवाओं, सैन्य-से-सैन्य आदान-प्रदान, उच्च-स्तरीय यात्राओं, क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण कार्यक्रमों, संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना में सहयोग, जहाज यात्राओं और द्विपक्षीय अभ्यासों के बीच व्यापक संपर्क शामिल हैं।

जून 2022 में रक्षा मंत्री की वियतनाम यात्रा के दौरान, 2030 की ओर भारत-वियतनाम रक्षा साझेदारी पर संयुक्त विजन स्टेटमेंट और म्युचुअल लॉजिस्टिक्स सपोर्ट पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए प्रमुख व्यापक मार्गदर्शक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए गए थे, जिन्होंने दायरे में काफी वृद्धि की है। और दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग का पैमाना।

****************************

 

PM मोदी भोपाल से देंगे भाजपा कार्यकर्ताओं को बूथ जीतने का गुरुमंत्र

नई दिल्ली 17 June (एजेंसी) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी राज्य मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से देश भर के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत ‘ लक्ष्य को साधने के लिए बूथ जीतने का गुरुमंत्र देंगे। प्रधानमंत्री मोदी अपनी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा एक महीने तक देशभर में चलाये जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत 27 जून को मध्य प्रदेश में रहेंगे। बताया जा रहा है कि, 27 जून को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से ही प्रधानमंत्री मोदी देश भर के 10 लाख से ज्यादा बूथों पर मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित कर यह बताएंगे कि वे अपना-अपना बूथ कैसे मजबूत कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम की सबसे खास बात भोपाल में ही मौजूद पार्टी के तीन हजार के लगभग वो कार्यकर्ता होंगे, जिनका चयन देश भर से किया गया है, जिन्हें न केवल प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनने का मौका मिलेगा, बल्कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में उन्हें प्रधानमंत्री के साथ संवाद करने और सवाल पूछने का भी मौका मिलेगा।

आपको बता दें कि, विधान सभा चुनाव वाले राज्यों में दस दिनों की खास तैनाती के लिए पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं से नाम मांगे थे, इसके लिए छह हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने इच्छा जताई थी, इसमें से कई मापदंडों पर परीक्षण के बाद इन तीन हजार कार्यकर्ताओं का चयन किया गया है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के बाद ये तीन हजार कार्यकर्ता चुनावी राज्यों के उन इलाकों के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां की जिम्मेदारी इनको दी गई है। ये कार्यकर्ता अपने-अपने दायित्व वाले इलाकों में 10 दिन तक प्रवास कर मंडल स्तर पर जाकर बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री मोदी के निर्देशानुसार अपना-अपना बूथ मजबूत बनाने के टिप्स देंगे और साथ ही ये भी बताएंगे कि वो मोदी सरकार के 9 साल की उपलब्धियों को किस तरह से जनता के बीच लेकर जाएं।

******************************

 

तमिलनाडु भाजपा के राज्य सचिव एस.जी. सूर्या गिरफ्तार, अन्नामलाई ने की निंदा

चेन्नई 17 June (एजेंसी) । तमिलनाडु भाजपा के राज्य सचिव एसजी सूर्या को मदुरै के सांसद और माकपा नेता सु वेंकटेशन के खिलाफ उनके ट्वीट के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। मदुरै साइबर सेल पुलिस ने शुक्रवार रात आरोपी को गिरफ्तार किया।

भाजपा तमिलनाडु के प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने इसकी निंदा करते हुए पुलिस कार्रवाई का कड़ा विरोध किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने एक ट्वीट में कहा कि सूर्या ने कोई अपराध नहीं किया है। उन्होंने कम्युनिस्टों के दोहरे मानकों को उजागर किया, जो डीएमके के सहयोगी हैं।

उन्होंने कहा, बोलने की आजादी को कम करने के लिए राज्य तंत्र का इस्तेमाल करना और जरा सी आलोचना से घबरा जाना लोकतांत्रिक ढंग से चुने गए नेता के लिए शोभा नहीं देता। यह निरंकुश नेता बनने के संकेत हैं

उन्होंने ट्वीट किया, ‘निरंकुश लोगों से प्रेरणा लेकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन राज्य को जंगल में बदल रहे हैं।’

अन्नामलाई ने कहा कि इन कार्रवाइयों से पार्टी को डर नहीं लगता और हम कड़वा सच बोलते रहेंगे।

सूर्या की गिरफ्तारी को डीएमके सरकार द्वारा तमिलनाडु के मंत्री सेंथिल बालाजी को नौकरी के लिए नकद घोटाले से संबंधित मामलों में गिरफ्तार किए जाने पर डीएमके सरकार द्वारा प्रतिशोध के रूप में देखा जा रहा है।

******************************

 

चक्रवात बिपरजॉय: पश्चिमी राजस्थान में भारी बारिश,तूफान से ट्रेनें रद्द

जयपुर 17 June (एजेंसी) । चक्रवात बिपरजॉय के प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, सिरोही, उदयपुर, जालौर, जोधपुर जिलों में शनिवार सुबह भारी बारिश हुई। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। पिछले 24 घंटों में चक्रवात का सबसे अधिक प्रभाव जालौर, सिरोही और बाड़मेर में देखा गया। इन जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने शनिवार के लिए बाड़मेर, जालौर, सिरोही और पाली के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है।

बाड़मेर से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। जबकि उदयपुर से दिल्ली और मुंबई की दो उड़ानें भी रद्द की गई हैं।

पाकिस्तान सीमा से सटे बाड़मेर के 5 गांवों के 5,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

बिपरजॉय के प्रभाव से प्रदेश का अधिकांश भाग बादलों से ढका हुआ है।

शुक्रवार रात चूरू के बीदासर में तीन इंच बारिश दर्ज की गई, जबकि सिरोही के कई इलाकों में 62 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं।

पिछले 24 घंटों में बाड़मेर के सेडवा और सिरोही के माउंट आबू में 5-5 इंच की अधिकतम बारिश दर्ज की गई।

जालौर जिले के सांचौर में शुक्रवार रात से रुक-रुक कर बारिश जारी रही, जिससे कई गांवों में बिजली गुल हो गई।

चक्रवात के कारण बस और रेल सेवा पूरी तरह ठप हो गई है।

चक्रवात बिपरजॉय शुक्रवार रात राजस्थान पहुंचा। लेकिन इसकी रफ्तार कम हो गई। रविवार तक प्रदेश में इसका असर रहेगा।

इससे पहले शुक्रवार को जालौर, बाड़मेर, जोधपुर में बारिश हुई, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ आ गई। जगह-जगह पेड़ और बिजली के खंभे भी उखड़ गए।

पाली की फैक्ट्रियां दो दिन से बंद हैं। जोधपुर में शनिवार को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है।

इसे देखते हुए जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने जिले के सभी शैक्षणिक संस्थान, कोचिंग संस्थान, जिम, पर्यटन स्थल और समर कैंप बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

शनिवार को जोधपुर में कुछ स्थानों पर 100 मिमी बारिश होने का अनुमान है।

******************************

 

अनुकंपा नियुक्ति नहीं मिलने से आक्रोशित युवक पानी की टंकी पर चढ़ा

भरतपुर 17 June (एजेंसी) । अनुकम्पा नियुक्ति की मांग को लेकर कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक नई मण्डी स्थित पानी की टंकी पर चढ गया। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ सिटी नगेन्द्र कुमार, कोतवाली थाना अधिकारी दिनेश, तहसीलदार पुलिस जाप्ता के साथ मौके पर पर पहुंचे। जहां उनके द्वारा युवक से नीचे उतरने की अपील की। लेकिन युवक उनकी बात नहीं मान रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पैंघोर गांव निवासी युवक राधेश्याम के पिता सीआरपीएफ बटालियन में नियुक्त थे। जिनकी मौत एक फील्ड ऑपरेशन में हो गई थी। राधेश्याम अपने पिता की जगह अनुकम्पा नियुक्ति की मांग कर रहा है।

लेकिन तीन साल बाद भी अभी तक अनुकम्पा नियुक्ति नहीं मिल पाई है। जिस पर आक्रोशित होकर राधेश्याम पानी की टंकी पर चढ गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस के द्वारा युवक से समझाइश कर उसे नीचे उतारने के प्रयास जारी थे।

********************************

 

शराब ठेका हटाने के बजाय आंगनबाड़ी को हटाना गलतः अविनाश राय खन्ना

शिमला 17 June (एजेंसी) । भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को और मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष को एक पत्र लिखा। पत्र में हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला का जिक्र किया गया है। जहां आंगनबाड़ी केंद्र को शिफ्ट करने की बात की गई है। जो उसके समीप एक शराब का ठेका खोला गया था। उस ठेके का वहीं पर स्थान देने का जिक्र है।

उन्होंने बताया की सरकार के ऐसे निर्णय से आम जनता के अंदर काफी रोष है। आंगनबाड़ी हिमाचल प्रदेश के बच्चों का भविष्य बनाने का कार्य करता है और शराब का ठेका उनके भविष्य को बिगाड़ने का कार्य करता है।

राज्यपाल से आग्रह किया है कि इस पत्र पर उचित कार्यवाही की जाए। उन्होंने मानव अधिकार आयोग को लिखा है कि यह मानव अधिकारों का उल्लंघन है। जिस सरकारी मुलाजिम ने इस प्रकार का निर्णय लिया है वह ठीक नहीं है। इसके ऊपर मानव अधिकार आयोग को भी उचित कार्रवाई करनी चाहिए।

उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश की सरकार बिना सोचे समझे निर्णय ले रही है। यह निर्णय दर्शाता है कि हिमाचल प्रदेश में एक कमजोर प्रशासन चल रहा है।

***********************************

 

उत्तराखंड में नहीं होगी कोई हड़ताल, पुष्कर धामी सरकार का बड़ा फैसला

देहरादून 17 June (एजेंसी): मानसूनी सीजन और चारधाम यात्रा को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत राज्य में अगले 6 महीने तक हड़ताल करने पर रोक रहेगी। राज्य शासन ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

**************************

 

20 से 25 जून तक अमेरिका-मिस्र के दौरे पर रहेंगे PM Modi, अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को करेंगे संबोधित

नई दिल्ली 17 June (एजेंसी): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 से 25 जून तक अमेरिका और मिस्र की यात्रा पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार अमेरिका के राष्ट्रपति जोसेफ बिडेन और प्रथम महिला डॉ. जिल बिडेन के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका की आधिकारिक राजकीय यात्रा करेंगे।

यह यात्रा न्यूयॉर्क में शुरू होगी, जहां पीएम मोदी 21 जून को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री वाशिंगटन डीसी की यात्रा करेंगे, जहां 22 जून को व्हाइट हाउस में उनका औपचारिक स्वागत किया जाएगा और वे उच्चस्तरीय संवाद जारी रखने के क्रम में राष्ट्रपति बिडेन से मुलाकात करेंगे। राष्ट्रपति बिडेन और प्रथम महिला डॉ. जिल बिडेन उसी शाम प्रधानमंत्री के सम्मान में राजकीय रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे।

प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष केविन मैकार्थी और सीनेट के अध्यक्ष चार्ल्स शूमर सहित कांग्रेस के नेताओं के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री 22 जून को अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। अगले दिन 23 जून को प्रधानमंत्री के लिए उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन संयुक्त रूप से दोपहर के भोजन की मेजबानी करेंगे। आधिकारिक व्यस्तताओं के अलावा प्रधानमंत्री का प्रमुख सीईओ, पेशेवरों और अन्य हितधारकों के साथ कई क्यूरेटेड इंटरेक्शन का कार्यक्रम है। वह प्रवासी भारतीयों से भी मिलेंगे।

इसके बाद प्रधानमंत्री बाद में 24-25 जून तक मिस्र की यात्रा पर रहेंगे। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने इसी साल जनवरी में प्रधानमंत्री को काहिरा आने का निमंत्रण दिया था। यह प्रधानमंत्री की मिस्र की पहली यात्रा होगी। राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी के साथ अपनी बातचीत के अलावा प्रधानमंत्री के मिस्र सरकार के वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों, मिस्र की कुछ प्रमुख हस्तियों के साथ-साथ वहां रह रहे भारतीय समुदाय के साथ बातचीत भी कर सकते हैं।

**************************

 

मणिपुर में BJP नेताओं के घर को जलाने की कोशिश, सुरक्षाबलों और भीड़ के बीच रातभर झड़प में दो घायल

इंफाल  17 June (एजेंसी): मणिपुर में हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इंफाल में भीड़ ने जहां भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के घर जलाने की भी कोशिश की वहीं सुरक्षाबलों और भीड़ के बीच शुक्रवार को रातभर हुई झड़पों में दो नागरिक घायल हो गए। मणिपुर के बिष्णुपुर जिले के क्वाकटा और चुराचांदपुर जिले के कंगवई में पूरी रात गोलीबारी होने की खबर है। इंफाल पश्चिम के इरिंगबाम पुलिस थाने में लूट की कोशिश की गई। हालांकि, इस दौरान कोई हथियार चोरी नहीं हुआ।

अधिकारियों के अनुसार, दंगाइयों को इकट्ठा होने से रोकने के लिए सेना, असम राइफल्स और मणिपुर रैपिड एक्शन पोर्स ने इंफाल में आधी रात तक संयुक्त मार्च निकाला। लगभग 1,000 लोगों की भीड़ ने महल परिसर के पास स्थित इमारतों में आग लगाने की कोशिश की। अधिकारियों के मुताबिक, आरएएफ ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और रबड़ की गोलियां चलाईं। इंफाल में भीड़ ने विधायक बिस्वजीत के घर में आग लगाने की कोशिश भी की। हालांकि, आरएएफ की टुकड़ी ने भीड़ को तितर-बितर कर दिया।

इसी तरह, आधी रात के करीब इंफाल में पोरमपेट के पास बीजेपी (महिला शाखा) की अध्यक्ष शारदा देवी के घर में भीड़ ने तोड़फोड़ करने की कोशिश की। सुरक्षाबलों ने युवकों को खदेड़ दिया। अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले दिन में भीड़ ने शुक्रवार को इंफाल शहर के बीचोंबीच सड़कों को जाम कर दिया और संपत्ति को आग लगा दी। केंद्रीय मंत्री आर के रंजन सिंह के घर पर बृहस्पतिवार रात हमला किया गया और उसे जलाने का प्रयास किया गया।

एक रिटायर्ड आईएएस अधिकारी का शाही महल के पास स्थित गोदाम शुक्रवार को पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गया। सुरक्षा गार्ड और दमकलकर्मी भीड़ द्वारा आगजनी के कई प्रयास नाकाम करने में सफल रहे। गोदाम में आग लगाने के बाद शुक्रवार शाम भीड़ आरएएफ कर्मियों से भिड़ गई। अधिकारियों ने कहा कि भीड़ ने वांगखेई, पोरोमपत और थंगापत में सड़कों पर टायर, लकड़ी और कचरा भी जलाया, जिससे मणिपुर की राजधानी में यातायात प्रभावित हुआ।

**********************************

+

बंगाल में कांग्रेस को समर्थन देने का सवाल ही नहीं : सीएम ममता

कोलकाता 16 जून,(एजेंसी)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य में कांग्रेस को समर्थन देने का सवाल ही नहीं उठता है क्योंकि कांग्रेस ने माकपा से हाथ मिला लिया है। सीएम ममता बनर्जी ने दक्षिण 24 परगना जिले के नामखाना में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने कई राज्यों में सरकारें बनाई हैं। अब वे संसद में भाजपा के खिलाफ हमारा समर्थन मांग रहे हैं। हम भाजपा का विरोध करने के लिए उन्हें समर्थन देने के लिए तैयार हैं। लेकिन उन्हें पश्चिम बंगाल में हमारा समर्थन नहीं मांगना चाहिए, जहां उन्होंने माकपा से हाथ मिला लिया है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि माकपा, कांग्रेस और भाजपा की पश्चिम बंगाल में मिलीभगत है।

मुख्यमंत्री ने किसी पार्टी का नाम लिए बिना ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट (एआईएसएफ) के विधायक नौशाद सिद्दीकी पर भाजपा के गुप्त एजेंट के रूप में काम करने का भी आरोप लगाया।

मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि हिंसा की कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़कर पंचायत चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के चरण के दौरान पूरी प्रक्रिया काफी शांतिपूर्ण रही।

उन्होंने कहा, जो लोग दावा कर रहे हैं कि पश्चिम बंगाल में अब शांति नहीं है, मैं उनसे कहना चाहती हूं कि वह याद करें कि माकपा के शासन के दौरान कैसा था।

भतीजे और तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के बारे में बात करते हुए सीएम ने कहा, मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि अभिषेक राजनीति में उस समय से शामिल हैं जब वह दो साल के थे। मैं तब अस्पताल से घर लौटी थी। सीपीआई (एम) के गुंडों द्वारा पीटे जाने के बाद मेरे सिर पर पट्टी बंधी थी। मैं पूरी घटना अपनी मां को बता रही थी और अभिषेक, जो तब दो साल का था, पूरी घटना को ध्यान से सुन रहा था।

*****************************

 

विदेश में जाकर केजरीवाल की मंत्री आतिशी ने देश को किया बदनाम : भाजपा

नई दिल्ली 16 जून,(एजेंसी)। भाजपा ने केजरीवाल सरकार के मंत्री आतिशी पर विदेश में जाकर झूठे आंकड़े पेश कर देश को बदनाम करने करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि खुद को कट्टर देशभक्त कहने वाले आम आदमी पार्टी के नेताओं ने आज देश को शर्मसार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है और देश एवं दिल्ली की जनता आतिशी और आम आदमी पार्टी को माफ नही करेगी।

भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आतिशी के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि आज पूरे विश्व के लिए भारत प्रेरणास्त्रोत बना हुआ है। कोरोना के बाद भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढऩे वाली बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि दिल्ली की जनता की सेवा करने और दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था में सुधार करने की बजाय दिल्ली की शिक्षा मंत्री ने देश को बदनाम करने का ठेका ले लिया है। उन्होंने कहा कि आगे बढ़ता भारत पूरे विपक्ष को रास नहीं आ रहा है। पहले राहुल गांधी और अब आतिशी मालेर्ना, देश विरोधियों की यह लिस्ट लंबी होती जा रही है।

सचदेवा ने विदेशी दौरे पर गई दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी द्वारा दिए गए बयान पर नाराजगी जताते हुए कहा कि आतिशी का बयान बेहद ही शर्मनाक है। भारत को बदनाम करने के उद्देश्य से गलत आंकड़े पेश कर आतिशी ने आज अपनी असलीयत सबके सामने बता दी है कि वे पार्टी का विरोध करते-करते आज देश का विरोध करने पर भी उतर आई हैं। उन्होंने कहा कि देश के खिलाफ बोलना आतिशी की विचारधारा, उनके संस्कार और उनकी मार्क्सवादी सोच को बताता है।

सचदेवा ने कहा कि पूरी दुनिया ने देखा कि किस प्रकार से कोरोना के दौरान 80 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने मुफ्त राशन देने का काम किया और वह अभी भी चल रहा है। इतना ही नहीं जिस दिल्ली की मंत्री आतिशी हैं, उसमें 72 लाख लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। लेकिन आतिशी से पूरा देश यह जानना चाहता है

*************************

 

मप्र के नगर निकाय में भाजपा को बढ़त, छिंदवाड़ा में कांग्रेस को झटका

भोपाल 16 जून,(एजेंसी)। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले हुए नगर निकाय के उपचुनाव में भाजपा ने बढ़त हासिल की है जबकि कांग्रेस को प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के गृह नगर और विधानसभा क्षेत्र छिंदवाड़ा में बड़ा झटका लगा है जहां नगर निगम के पार्षद चुनाव में कांग्रेस की हार हुई है। वहीं छिंदवाड़ा के ही डोगर परासिया में कांग्रेस प्रत्याशी जीता है। राज्य में नगर निकाय के कुल 13 स्थानों पर पार्षदों के लिए उपचुनाव हुए थे।

इनमें से सात स्थानों पर भाजपा को जीत मिली वहीं छह स्थानों पर कांग्रेस के उम्मीदवार जीते हैं। इसमें सबसे महत्वपूर्ण मुकाबला छिंदवाड़ा नगर निगम के वार्ड क्रमांक 42 का था क्योंकि यह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का गृह जिला है और वे यहां से विधायक भी हैं। इस उपचुनाव में भाजपा के संदीप सिंह चौहान ने कांग्रेस के राजेंद्र स्वामी को शिकस्त दी है। यह ऐसा जिला है जहां सांसद, महापौर और जिला पंचायत अध्यक्ष भी कांग्रेस से हैं। वहीं डोंगर परासिया के वार्ड छह से पूजा मरकाम चुनाव जीती हैं।

राज्य के इन पार्षदों के उपचुनाव में भाजपा को सागर के बिलेहरा, बांदरी, मुरैना के जौरा, सतना के कोटर, शहडोल के बुढार और नीमच के रतनगढ़ में जीत मिली जबकि सतना, छिंदवाड़ा के डोंगर परासिया, धार के सरदारपुर, मंदसौर, देवास के सतवास और बुरहानपुर के शाहपुर में कांग्रेस के उम्मीदवारों को जीत मिली है।

छिंदवाड़ा नगर निगम में मिली जीत से भाजपा उत्साहित है और इसे अपनी बड़ी सफलता के तौर पर देख रही है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा है, छिंदवाड़ा गरीब कल्याण की योजनाओं के हितग्राहियों का गढ़ है। आज यह साबित हुआ है कि पार्षद के उपचुनाव में कमलनाथ की अपील करने के बाद नकुल नाथ के पार्षद चुनाव में सक्रिय होने के बाद भी वार्ड के सभी बूथों पर भाजपा ने ऐतिहासिक जीत पाकर छिंदवाड़ा के अंदर इतिहास बनाया है। छिंदवाड़ा की जनता ने कमलनाथ, मिस्टर बंटाढार और प्रियंका गांधी जो चुनाव प्रचार करके अभी गई थीं, उन्हें भी आइना दिखाया है।

वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के मीडिया सलाहकार पियूष बबेले ने छिंदवाड़ा जिले के नगरीय निकाय डोंगर परासिया के वार्ड क्रमांक छह से कांग्रेस प्रत्याशी पूजा मरकाम की जीत पर उन्हें बधाई देते हुए कहा, जो लोग छिंदवाड़ा वार्ड 42 की जीत पर खुशी मना रहे हैं वह पूजा मरकाम की जीत को शायद पचा नहीं पा रहे। यही है भाजपा का आदिवासी विरोधी चेहरा।

*********************************

 

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version