युक्ति कपूर अपकमिंग शो कह दूं तुम्हें को लेकर हैं सुपर एक्साटइेड

30.08.2023 (एजेंसी)  –  स्टारप्लस अपने दर्शकों के लिए पहले कभी नहीं देखी गई दिलचस्प मर्डर मिस्ट्री और लव स्टोरी, कह दूं तुम्हेंÓ लेकर आया है। ये शो पंचगनी में सेट है। इस शो में युक्ति कपूर और मुदित नैय्यर, कीर्ति और विक्रांत की मुख्य भूमिकाओं में हैं। शो कह दूं तुम्हेंÓ अपने दिलचस्प और मनोरंजक प्लॉट से दर्शकों को अपनी सीटों से बांधे रखेगा।

इस शो के साथ युक्ति कपूर पहली बार किसी थ्रिलर जॉनर शो में नजर आएंगी।ऐसे में शो के लिए अपना उत्साह साझा करते हुए उन्होंने कहा, मैं कह दूं तुम्हेंÓ का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं। यह पहली बार है कि मैं एक थ्रिलर शैली के मर्डर मिस्ट्री शो का हिस्सा बनूंगी। कीर्ति के किरदार में अलग-अलग परतें और अलग-अलग भावनाएं हैं, जिन्हें स्क्रीन्स पर उतारना एक दिलचस्प हिस्सा होगा।

मुझे उम्मीद है कि दर्शक हमें प्यार और सराहना देंगे। कह दूं तुम्हेंÓ 4 सितंबर से सोमवार से रविवार रात 11 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला है। इसका निर्माण वज्र प्रोडक्शंस द्वारा किया गया है।

***************************

 

पिंक साड़ी पहन केट शर्मा ने सोशल मीडिया पर लगाया ग्लैमर का तड़का

30.08.2023 (एजेंसी)  –  टीवी एक्ट्रेस केट शर्मा हमेशा अपनी ड्रेसिंग सेंस और कातिलाना अदाओं से फैंस के बीच चर्चाएं बटौरती रहती हैं। एक्ट्रेस जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं तो लोग उनकी तारीफ करते नहीं थकते हैं। हालिया फोटोशूट के दौरान एक्ट्रेस केट शर्मा की एथनिक लुक से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

इन फोटोज में उनका दिलकश अंदाज देखकर फैंस का दिस मचल गया है। एक्ट्रेस केट शर्मा सोशल मीडिया लवर हैं। वो जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं तो फैंस उन पर से नजरें नहीं हटा पाते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस केट शर्मा ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर कर सोशल मीडिया का पारा गर्म कर दिया है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ने बेहद खूबसूरत साड़ी पहनी हुई है, जिसमें वो काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं।

बता दें कि एक्ट्रेस केट शर्मा जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं तो फैंस उनकी हर एक लुक को काफी पसंद करते हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में एक्ट्रेस ने कैमरे के सामने एक बार फिर से अपनी पतली कमर फ्लॉन्ट करते हुए फैंस को आहें भरने पर मजबूर कर दिया है। केट शर्मा अपनी इन तस्वीरों में एक से बढ़कर एक कातिलाना पोज देते हुए लोगों के दिलों में खंजर चला रही हैं।

ओपन हेयर, माथे में बिंदी और, कानों में इयररिंग्स और मिनिमल मेकअप कर के एक्ट्रेस ने अपने आउटलुक को कंप्लीट किया है। एक्ट्रेस जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं तो फैंस उन पर लाइक्स और कॉमेंट्स करते नहीं थकते हैं।

*************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। अपनी आर्थिक स्थिति के हिसाब से खर्चे करें। ऑफिस में कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बढ़ेगा, पूरा दिन मौज मस्ती में बीतेगा। फैशन डिजाइनर को किसी कस्टमर से अच्छा लाभ होगा। किसी खास दोस्त से फोन पर देर तक बातचीत चलेगी, अपना व्यवहार लचीला रखें। धैर्य के साथ की गई मेहनत का नतीजा आज आपके फेवर में ही आने वाला है।

* लकी रंग – सफेद* लकी नंबर – 5

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। किसी काम में परिवार के लोगों का साथ मिलेगा, जिससे आपकी उलझन कम होंगी। अगर आप प्रॉपर्टी डीलर है तो आपको अधिक फायदा होगा। काम के प्रति भागदौड़ बनी रहेगी, धैर्य के साथ काम को अच्छे तरीके से करेंगे तो काम में आसानी होगी। आप फिजूल की बातों में पडऩे से बचें, बेहतर होगा की आवश्यकता पडऩे पर ही बात करें, मन शांत रहेगा। महिलाएं आज अपने घरेलू कामों में बिजी रहेगी। बच्चे आज अपने लिए ड्राइंग बुक खरीदने के लिए कहेंगे।

* लकी रंग – सिल्वर

* लकी नंबर – 7

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। स्कूल टीचर से आपकी मुलाकात होगी। दोस्तों के साथ शाम को कॉफ़ी पीने का प्लान बनाएंगे। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। ट्रिप का प्लान करें, तो जरूरी सामान रख लें। आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। घर में सुख-सुविधाओं से संबंधित कुछ नया सामान खरीदने मार्केट जाएंगे। आप मित्रों के साथ मिल कर कई मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेंगे इससे आपको बहुत खुशी मिलेगी।

* लकी रंग – पीच

* लकी नंबर – 2

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। छात्रों को सीनियर्स से कुछ नया सीखने को मिलेगा। किसी काम को लेकर आज भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। दांपत्य रिश्ते में नयापन आएगा कोई नयी योजना की शुरुआत करेंगे। परिवार में किसी की तरक्की से उत्सव का माहौल बनेगा अपने बच्चो को उपहार देंगे। बच्चों में काफी खुशी का माहौल दिखेगा। बुजुर्गों के साथ समय बिताये, उन्हें काफी अच्छा लगेगा। परिवार में आपनी जिम्मेदारियां पूरी कर लेने से मन उत्साह से भरा रहेगा। साथ ही भविष्य की योजनाएं भी शीघ्र ही पूरी हो जाएंगी।

* लकी रंग – ब्राउन

* लकी नंबर – 9

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। बिसनेसमैन किसी दूसरी कंपनी के साथ पार्टनरशिप कर सकते हैं। आपके मन में कोई बात लेकर उलझने होंगी, दोस्तों से उसे शेयर कर सकते हैं। विद्यार्थी कॉलेजप्रोजेक्ट बनाने में बिजी रहेंगे। आपको कोई नई जानकारी भी मिल सकती है, आपको कुछ सीखने को मिलेगा। रिश्तों में संतुलन बनाने के लिए आपको आपना व्यवहार दूसरों से अच्छा रखना चाहिए। किसी कठिन या रहस्यपूर्ण मामले की ओर आपका ध्यान आकर्षित होगा। दाम्पत्य जीवन में नई-नई खुशियां आएंगी।

* लकी रंग – पिंक

* लकी नंबर – 7

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आपकी नयी जॉब के योग बन रहे हैं। कई दिनों से मन में चल रही कोई उलझन आज जीवनसाथी से शेयर करने से समाप्त हो जाएगी। कोई दोस्त आपसे आर्थिक रूप से मदद मांग सकता है। ऑफिस के काम से बाहर जा सकते हैं, जाते समय जरूरत का सामान ले जाना न भूलें। राजनीतिक कार्यक्रमों में आज आप ज्यादा रुचि लेंगे, आपके अच्छे कामों की आज तारीफ़ होगी। लवमेट्स एक दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें, रिश्ते में मजबूती बनी रहेगी।

* लकी रंग – पर्पल

* लकी नंबर – 3

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। ऑफिस के दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे। घर के किसी काम को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। हार्डवेयर कारोबारियों का कारोबार अच्छा चलेगा, आज इनकम में बढ़ोतरी होगी। परिवार में चल रही अनबन आज समाप्त होगी। पैरेंट्स बच्चों के मनपसंद की ड्रेस खरीदेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी। आपकी व्यावसायिक सफलता से आपके माता पिता को खूब खुशी मिलेगी।

* लकी रंग – काला

* लकी नंबर – 6

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। किसी को दिए रुपए आज आपको वापस मिलेंगे। काम के सिलसिले में दोस्त का घर आना हो सकता है। दांपत्य रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए एक दूसरे को समझें। सरकारी कर्मचारियों को उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। छात्र अपने डाउट टीचर से क्लियर करेंगे। ऑफिस में किसी प्रेजेंटेशन की जिम्मेदारी मिल सकती है। समाज में आपको अपनी कार्यशीलता के लिए सम्मानित किया जा सकता है।

* लकी रंग – गोल्डन

* लकी नंबर – 1

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे):

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। किसी बुजुर्ग की सहायता करने पर आपको अच्छा महसूस होगा। गलत सलाह देने वाले लोगों की संगति से दूर रहें और अच्छाइयों को अपनाएं जिससे आपका जीवन और अधिक सुंदर बनेगा। आपको किसी भी तरह के विवाद से दूर रहना चाहिए। साइंस के अध्यापकों का दिन आज काफी व्यस्त रहेगा। ऑफिस में मन लगाकर काम करें ताकि आपकी कोई बैक बाईटिंग न करने पायें। घर में नन्हें मेहमान के आने से ख़ुशी का माहौल रहेगा।

* लकी रंग – पिंक

* लकी नंबर – 8

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। बिजनेस में तरक्की होने के योग बने हुए है। अपने आस पास की सफाई का पूरा ध्यान रखेंगे। आपको किसी काम में कम मेहनत से अधिक लाभ मिलेगा। हॉकी खेल रहे खिलाडिय़ों को आज अपने कोच के द्वारा प्रोत्साहित किया जाएगा, जिससे वह खेल मैदान में अच्छा प्रदर्शन कर सकें। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों को आज किसी बड़े डॉक्टर से सलाह मिलेगी। जीवनसाथी से उपहार मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

* लकी रंग – मैरून

* लकी नंबर – 4

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा):

आज का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहने वाला है। किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे अंक हासिल होंगे। बिजनेस को बढ़ाने के लिए आज आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। सोशल मीडिया से जुड़े लोगों की पोस्ट पर लाइक्स और कमेंट्स ज्यादा आएंगे जिससे उनके फोल्लोवेर्स बढ़ेंगे। आपका स्वास्थ्य फिट एंड फाइन रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक जगह पर दर्शन करने जाएंगे। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। अविवाहित लोगों के विवाह के अच्छे रिश्ते आएंगे।

* लकी रंग – लाल

* लकी नंबर – 1

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची):

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी को डिनर के लिए किसी रेस्टोरेंट ले जाएंगे, जिससे आपसी ताल-मेल बढ़ेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और नए कामों की शुरुआत करने का मन बनाएंगे। बिजनेस में अचानक धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। पारिवारिक रिश्तों में मेल-जोल बढ़ेगा और आपसी सौहार्द अधिक होगा। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखने की आवश्यकता है। कार्यों में -पिता का सहयोग मिलेगा। लवमेट्स आज एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे।

* लकी रंग – हरा

* लकी नंबर – 8

**********************************

 

भारत ने निकाली चीन की हेकड़ी, मानक मानचित्र को किया सिरे से खारिज

नई दिल्ली 29 Aug. (एजेंसी)-भारत ने चीन द्वारा जारी तथाकथित 2023 ‘ मानक मानचित्र ’ को निराधार और भारतीय क्षेत्र का अतिक्रमणकारी बताते हुए चीन सरकार से कड़ा विरोध व्यक्त किया है। चीन के इस तथाकथित मानचित्र के बारे में मीडिया के सवालों के जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, “ हमने आज चीन के उस तथाकथित 2023 ‘ मानक मानचित्र ’ पर चीनी पक्ष के साथ राजनयिक चैनलों के माध्यम से कड़ा विरोध दर्ज कराया है जो भारत के क्षेत्र पर दावा करता है। ” बागची ने कहा, “ हम इन दावों को खारिज करते हैं क्योंकि इनका कोई आधार नहीं है। चीनी पक्ष के ऐसे कदम केवल सीमा प्रश्न के समाधान को जटिल बनाते हैं। ”

इससे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि चीन को ऐसे नक्शे जारी करने की आदत है। उन्होंने कहा कि ऐसे दावे करने से दूसरों का एरिया उनका नहीं हो जाता। विदेश मंत्री ने कहा कि भारत के कुछ हिस्सों के साथ नक्शा जारी करने से कुछ भी नहीं बदलेगा। सरकार को पता है कि हमें अपने एरिया में क्या करना है।

******************************

 

मेजर ध्यानचंद की 118 जयंती (खेल दिवस) के अवसर पर वॉलीबॉल मैच का अयोजन हुआ

रांची  29.08.2023 (FJ) –  झारखंड जगुआर, टेंडरग्राम मुख्यालय, रांची में मेजर ध्यानचंद की 118 जयंती (खेल दिवस) के अवसर पर वॉलीबॉल मैच का अयोजन हुआ। जिसमे जैप 2 के बच्चों ने अपना खेल का प्रदर्शन किया। साथ ही जैप और झारखंड जगुआर के बीच मैच खेला गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक STF श्री इंद्रजीत महथा सर (IPS) ने खिलारिओं का हौसला अफजाई की और बेहतर खेलने के लिए बच्चों को प्रेरित किया और सभी बच्चों के लिए उन्होंने उज्वल भविष्य की कामना की।

इस मौके पर असिस्टेंट कमांडेंट ट्रेनिंग श्री चंदन कुमार, श्री ज्ञान रंजन पुलिस उपाधीक्षक परिचरी श्री परसूराम यादव, हवलदार संजय क्षेष्ठ हवलदार श्याम बागदा साथ में वॉलीबॉल प्रशिक्षक श्री दिनेश कुमार सिंह, श्री जयशंकर, श्री सोनू कुमार और अन्य लोग उपस्थित थे।

******************************

 

इमरान मसूद पर एक्शन से सियासत गरमाई, कभी बसपा को बताया था लुटेरों का गिरोह, नौ माह में ही छोड़ी थी सपा

सहारनपुर ,29 अगस्त (एजेंसी)। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच इमरान मसूद के बसपा से निष्कासन के बाद सियासी चर्चाओं को हवा मिल गई है। मंगलवार को बसपा प्रमुख मायावती के आदेश के बाद इमरान के निष्कासन का पत्र जारी कर दिया गया। बता दें कि कांग्रेस छोड़कर पहले सपा और फिर बसपा में शामिल हुए इमरान के अब फिर से कांग्रेस में जाने की अटकलें तेज हो गई हैं। वहीं इमरान ने अभी निष्कासन को लेकर सिर्फ इतना ही कहा है कि वह सलाह लेने के बाद आगे का फैसला करेंगे।

बता दें कि इमरान मसूद वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही जनवरी में कांग्रेस छोड़कर पहले सपा के सारथी बने थे, लेकिन नौ माह के भीतर ही उनका पार्टी से मोह भंग हो गया और उन्होंने सपा को अलविदा कह दिया। विधानसभा चुनाव में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें कोई तवोज्जो नहीं दी, जिस कारण वह विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ सके।

विधान परिषद चुनाव में भी उन्हें नजर अंदाज किया गया। सपा में कोई तरजीह नहीं मिलने से वह काफी समय से बसपा में जाने की तैयारी में लगे थे। इसी बीच उन्होंने दिल्ली में बसपा सुप्रीमो पूर्व मख्यमंत्री मायावती से भेंट की थी। 10 माह पहले वह बसपा में शामिल हुए थे।

कद्दावर नेता पूर्व विधायक इमरान मसूद बसपा को भाजपा का विकल्प बताते हुऐ, साईकिल की सवारी छोड़कर बसपा के हाथी पर सवार हो गए थे। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा था कि सपा में कोई तरजीह नहीं मिली। इसी कारण वह काफी समय से बसपा में जाने की तैयारी में लगे हुऐ थे। वहीं पार्टी प्रमुख मायावती ने उन्हें लखनऊ बुलाकर आशीर्वाद दिया और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी थी।
कभी बसपा को बताया था लुटेरों का गिरोह

पूर्व विधायक इमरान मसूद को बसपा में आने में भी नौ माह ही लग गए। पूर्व विधायक इमरान मसूद ने कांग्रेस में रहते हुए बसपा को पार्टी की बजाय लुटेरों का गिरोह बताया था। उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल भी हुआ था, जिसमें वह कह रहे थे कि बसपा को वह पार्टी नहीं मानते, बसपा पैसे लूटने वालों का गिरोह है, जिसमें पैसे लेकर टिकट दिया जाता है। वहीं खुद  बसपा का दामन थामने के बाद अपने इस बयान को लेकर इमरान काफी ट्रोल भी हुए थे।

बसपा का दामन थामते ही मिली थी बड़ी जिम्मेदारी

पार्टी में शामिल होते ही बसपा सुप्रीमो मायावती ने इमरान के पार्टी में आने पर अपने ट्वीटर एकाउंट पर ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा है कि उप्र खासकर पश्चिमी यूपी की राजनीति में इमरान मसूद एक जाना पहचाना नाम हैं। वह अपने सहयोगियों के साथ सपा छोड़ कर बीएसपी में शामिल हो गए हैं, जिनका तहेदिल से स्वागत है, साथ ही मायावती ने इमरान को पश्चिमी यूपी बीएसपी का संयोजक बना कर पार्टी को हर स्तर पर मजबूत बनाने और खासकर अकलीयत समाज को पार्टी से जोडऩे की विशेष जिम्मेदारी सौंपी थी।

कांग्रेस से वाया सपा होते हुए बसपा का दामन थामने वाले इमरान मसूद को बसपा ने बाय-बाय बोल दिया है। बसपा ने इमरान को अनुशासनहीनता के कारण पार्टी से निकाले जाने की बात कही है। अब सियासी गलियारे में चर्चा है कि वह कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।
इमरान ने कहा कि वह जहां भी रहते हैं उस पार्टी की भलाई की बात करते हैं। किसी को बुरा लगे तो इसमें उनका कोई दोष नहीं है। उन्होंने कहा कि अपने लोगों से बातचीत करेंगे। सभी की राय होगी तो राहुल गांधी के नेतृत्व में देश से संविधान विरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए काम करेंगे।

**************************

 

हेमकुंड साहिब में 11 अक्टूबर को बंद होंगे कपाट, अब तक 2.27 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

देहरादून ,29 अगस्त (एजेंसी)। सिखों के प्रमुख तीर्थ स्थल विश्व प्रसिद्ध हेमकुंड साहिब के कपाट बंद करने की तिथि घोषित कर दी गई है। इस साल 11 अक्टूबर को दोपहर एक बजे हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। गुरुद्वारा हेमकुंड ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेन्द्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि हेमकुंड साहिब के कपाट इस वर्ष 20 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोले गए थे। अभी तक 2 लाख 27 हजार 500 श्रद्धालुओं ने हेमकुंड गुरुद्वारे में मत्था टेका है।

इस वर्ष कपाट खुलने के समय से ही हेमकुंड में भारी बर्फबारी थी। वहीं, सेना के जवानों ने बर्फ के बीच से श्रद्धालुओं के लिए रास्ता बनाया था। अभी तक यहां मौसम खराब ही चल रहा है। हालांकि, अब यहां बर्फ जमा नहीं है, लेकिन बारिश का दौर जारी है।

नरेन्द्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि बारिश कम होने के बाद अब गोविंदघाट से घांघरिया तक एक बार फिर से हेलीकॉप्टर सेवा भी शुरू हो गई है। तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रुद्रप्रयाग में एक गुरुद्वारा और धर्मशाला का निमार्ण किया जा रहा है।

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर इन दिनों ब्रह्मकमल खिले हुए हैं। हेमकुंड जाने वाले यात्रियों के लिए यह फूल आकर्षण का केंद्र बने हैं। राज्य पुष्प ब्रह्मकमल 13 हजार फीट की ऊंचाई पर खिलता है। ब्रह्मकमल हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर अटलाकोटी से हेमकुंड साहिब तक जगह-जगह पर खिला हुआ है।

जुलाई से सितंबर के बीच खिलने वाला ब्रह्मकमल धार्मिक महत्व का पुष्प है। नंदा अष्टमी मेले के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्र से ब्रह्मकमल को लाकर नंदा को अर्पित किया जाता है। हेमकुंड यात्रा मार्ग पर ब्रह्मकमल के साथ अन्य प्रजाति के फूल भी खिले हुए हैं, जिससे पूरे क्षेत्र की खूबसूरती और भी निखर रही है।

*******************************

 

सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को किया नाकाम, 13,800 डेटोनेटर समेत आईईडी और गोला-बारूद बरामद

गया ,29 अगस्त (एजेंसी)। बिहार के गया जिले के जंगली क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश नाकाम कर दिया। तलाशी अभियान के तहत सुरक्षाबलों ने 13,800 डेटोनेटर, हथियार, गोला बारूद, आईईडी बरामद की है।

बताया जाता है कि नक्सली संगठन सुरक्षा बलों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने के फिराक में थे। सूचना के आधार पर गया के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) के नेतृत्व में सीआरपीएफ, एसटीएफ और जिला पुलिस को मिलाकर विशेष टीम का गठन किया। गठित सुरक्षा बलों की विशेष टीम ने लुटुआ के इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। लुटुआ थाना के पंडरा के पहाड़ी और जंगली क्षेत्र में अभियान चलाया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान एक स्थान पर छुपाकर रखे गए एक राइफल, 100 कारतूस को बरामद किया। सुरक्षा बलों ने इनपुट के आधार पर कार्रवाई जारी रखी और पंडरा पहाड़ी के ही दूसरे छोर पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान तीन शक्तिशाली आईईडी भी मिले, जिसे डिफ्यूज कर दिया गया। इस दौरान सुरक्षा बलों ने पांच प्लास्टिक की बोरी में रखे विस्फोटक और पिठू बैग बरामद किया।

प्लास्टिक के बोरी से 13,800 विस्फोटक (डेटोनेटर) मिले, जो 46 पॉकेट में थे। इसके अलावा मौके से कोर्डेक्स तार (चार बंडल), नक्सलियों की काली वर्दी, गोला बारूद की थैली भी बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के ठिकाने से दो बेसिक फोन और दो वॉकी-टॉकी सेट भी जब्त किए हैं।

****************************

 

लैंडिंग से पहले बंद हुआ इंडिगो के विमान का एक इंजन, बड़ा हादसा टला

नई दिल्ली ,29 अगस्त (एजेंसी)। मदुरै से मंगलवार को मुंबई आ रहे इंडिगो के एक विमान का एक इंजन लैंडिंग से पहले अचानक बंद हो गया, हालांकि इसके बावजूद विमान मुंबई हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गया। दो इंजन वाला एयरबस ्र321 विमान एक इंजन के दम पर सुरक्षित लैंडिंग करने में कामयाब रहा।

एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा, मदुरै से मुंबई जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई-2012 में मुंबई में उतरने से पहले तकनीकी समस्या आ गई थी। पायलट ने मुंबई में प्रायोरिटी लैंडिंग की। विमान को मुंबई में रखा गया है और आवश्यक रखरखाव के बाद यह परिचालन में वापस आ जाएगा।

*******************************

 

जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित बनाने का फैसला अस्थायी, सुप्रीमकोर्ट ने पूछा चुनाव कब कराओगे

नई दिल्ली ,29 अगस्त (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को खत्म करने के खिलाफ दाखिल याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज (29 अगस्त) 12वें दिन की सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान केंद्र ने कोर्ट को बताया कि जम्मू-कश्मीर को दो अलग यूनियन टेरिटरी (जम्मू-कश्मीर और लद्दाख) में बांटने का कदम अस्थायी है। जल्द ही दोनों केंद्र शासित प्रदेशों को वापस एक राज्य बना दिया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी पूछा कि चुनाव कब करवाए जाएंगे।

सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने पूछा कि आखिर किस तरह अनुच्छेद-367 में संशोधन कर जम्मू-कश्मीर का स्पेशल स्टेटस हटाया जा सकता हैज् क्या जम्मू-कश्मीर राज्य की सहमति जरूरी नहीं थी? जब दूसरा पक्ष ( जम्मू-कश्मीर विधानसभा) मौजूद नहीं था, तब सहमति कैसे मिली! क्या अनुच्छेद-370 को हटाने के लिए एक तरीके से अनुच्छेद-370 का इस्तेमाल किया जा सकता हैज्? सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि अनुच्छेद-370 का प्रावधान हटने से मनोवैज्ञानिक असमानता दूर हो गई है, एकता लाने के किसी भी कदम का स्वागत किया जाना चाहिए। संशोधन संसद की इच्छा के माध्यम से व्यक्त की गई लोगों की इच्छा है।

*******************************

 

नितिन गडकरी ने दुनिया की पहली प्रोटोटाइप कार का किया अनावरण, कहा अन्नदाता को ऊर्जादाता बनाना लक्ष्य

नई दिल्ली ,29 अगस्त (एजेंसी)। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बीएस6 स्टेज सेकण्ड’इलेक्ट्रिफाइड फ्लेक्स फ्यूल व्हीकल’ की दुनिया के पहले प्रोटोटाइप का अनावरण किया। इसे टोयोटा किर्लोस्कर मोटर्स ने विकसित किया है। यह 85 प्रतिशत तक इथेनॉल मिश्रित ईंधन पर चल सकता है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि बायो-फ्यूल (जैव ईंधन) से पराली जलाने की समस्या लगभग 100 फीसदी खत्म हो जाएगी। इससे किसानों की आय दोगुनी करने में भी मदद मिलेगी।

फ्लेक्स-फ्यूल टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस हाइब्रिड के प्रोटोटाइप के अनावरण समारोह में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज पूरी दुनिया के लिए एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि पहला प्रोटोटाइप अनावरण होने जा रहा है। इससे पहले विक्रम किर्लोस्कर थे और मैं आमतौर पर उनसे हर बार प्रोटोटाइप के बारे में जानकारी लेता था। लेकिन, उनका निधन हमारे लिए एक बड़ी क्षति है।

उन्होंने बताया कि भारत फिलहाल 16 लाख करोड़ रुपये का ईंधन आयात कर रहा है। अगर हम प्रदूषण का ग्राफ देखें तो 40 प्रतिशत प्रदूषण ईंधन के कारण उत्पन्न होता है। मैं मुश्किल से दो या तीन दिन दिल्ली में रहता हूं। जब मैं अपने मूल स्थान पर वापस लौटता हूं तो संक्रमण से पीडि़त होता हूं। दिल्ली की स्थिति और प्रदूषण के स्तर के बारे में हर कोई जानता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा का पानीपत संयंत्र इथेनॉल पैदा कर रहा है, जो जैव-कचरे से उत्पन्न होता है।

उन्होंने उदाहरण दिया कि कैसे दो अलग-अलग फ्लाइट्स में 50 प्रतिशत जैव-विमानन ईंधन का उपयोग किया जा रहा है। हमारे देश की जीडीपी का 65 फीसदी हिस्सा कृषि पृष्ठभूमि से है और मैं किसानों की स्थिति के बारे में जानता हूं। केंद्रीय मंत्री ने कहा, मेरा सपना ‘अन्नदाता’ को ‘ऊर्जादाता’ (सौर ऊर्जा उत्पादक) में बदलना है। उन्होंने कहा कि वह खुद किसान परिवार से हैं और जानते हैं कि इससे किसानों को कितना फायदा होगा। बायो-फ्यूल से पराली जलाने की समस्या लगभग 100 फीसदी तक खत्म हो जाएगी।

किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण की सराहना करते हुए मंत्री ने कहा कि इथेनॉल एक स्वदेशी, पर्यावरण-अनुकूल और नवीकरणीय ईंधन है। यह भारत के लिए आशाजनक संभावनाएं रखता है। उन्होंने कहा, इथेनॉल पर मोदी सरकार का जोर ऊर्जा आत्मनिर्भरता हासिल करने, किसानों की आय दोगुनी करने, उन्हें अन्नदाता के रूप में समर्थन जारी रखते हुए ऊर्जादाता में परिवर्तित करने और पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव डालने के उद्देश्यों के अनुरूप है।

उन्होंने यह भी कहा कि जलवायु परिवर्तन के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वैश्विक मिशन के साथ, टोयोटा उत्साहपूर्वक स्वच्छ ऊर्जा समाधानों में बदलाव कर रही है। उन्होंने कहा, पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी मजबूत प्रतिबद्धता उनकी उन्नत तकनीकों, जैसे हाइड्रोजन वाहन और इलेक्ट्रिफाइड फ्लेक्स ईंधन वाहन, में स्पष्ट है।

बीएस6 स्टेज ढ्ढढ्ढ ‘इलेक्ट्रिफाइड फ्लेक्स फ्यूल व्हीकल’ वाहन टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस पर आधारित है। इसे भारत के सख्त उत्सर्जन मानकों का पालन करने के लिए इंजीनियर किया गया है। इसे विश्व स्तर पर पहले बीएस 6 (स्टेज ढ्ढढ्ढ) इलेक्ट्रिफाइड फ्लेक्स ईंधन वाहन प्रोटोटाइप के रूप में बताया जाता है।

*******************************

 

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने मुस्तफा युसूफ अली गोम को डॉ.बीआर अंबेडकर अवार्ड से सम्मानित किया…!

29.08.2023  –  केयर टेकर्स एक्सटीरियर एंड इंटीरियर प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ.मुस्तफा युसूफ अली गोम को डॉ.बीआर अंबेडकर अवार्ड से सम्मानित किया गया उन्हें यह सम्मान वेस्ट बंगाल के राज्यपाल डॉ. सी.वी. आनंद बॉस द्वारा राजभवन में आयोजित एक समारोह में दिया गया। डॉ.मुस्तफा युसूफ अली गोम को उनके उल्लेखनीय सामाजिक कार्यों को देखते हुए दिया गया। बता दें कि पश्चिम बंगाल के राजभवन में मैत्री पीस फ़ाउंडेशन द्वारा डॉ.बीआर अंबेडकर अवार्ड तथा इंटरनैशनल बुद्धा पीस अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया था।

जिसमें राज्यपाल डॉ. सी.वी, आनंद बॉस ने लोक सभा सांसद मुकेश राजपूत, उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य और मंत्री डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल, पद्मभूषण एवं गायक उदित नारायण और केयर टेकर्स एक्सटीरियर एंड इंटीरियर प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ.मुस्तफा युसूफ अली गोम को डॉ.बीआर अंबेडकर अवार्ड से सम्मानित किया।

इसके अतिरिक्त मुस्तफ़ा युसूफ अली गोम को हिंदी सिनेमा जगत के जाने माने कलाकार मुकेश ऋषि द्वारा भी मुक्ति सभागार में आयोजित ‘फेस ऑफ़ इंडिया’ सम्मान दे कर उन्हें सम्मानित किया गया।  यह कार्यक्रम मुंबई अँधेरी में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर महिमा चौधरी ने सभी सम्मानित व्यक्तियों को शुभकामनाएं दी और उनको प्रोत्साहित किया। अभिनेता मुकेश ऋषि ने कहा कि हर अवार्ड के पीछे एक सोच और मेहनत होती है।

ग़ौरतलब है कि केयर टेकर्स एक्सटीरियर एंड इंटीरियर प्राइवेट लिमिटेड बिल्डिंग रिपेयरिंग के क्षेत्र में बहुत ही सराहनीय भूमिका निभा रही है। बहुत कम समय में केयर टेकर्स एक्सटीरियर एंड इंटीरियर प्राइवेट लिमिटेड ने एक बड़ी क़ामयाबी हासिल की है। डॉ.मुस्तफ़ा युसूफ अली गोम को यह सम्मान उनके द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यो मद्देनज़र रखते हुए दिया गया।

ज्ञात हो कि श्री गोम मुंबई के कांदिवली में एक सामूहिक किचन चलाते है जिससे लोगो को काफी लाभ मिल रहा है। कोलकाता के राजभवन में हुए इस कार्यक्रम के आयोजक बुद्धिस्ट मोंक सुरजीत बरुआ थे जो सिक्किम में कई अनाथआश्रम का संचालन करते हैं। श्री गोम को अब तक उनके अच्छे सामाजिक कामो के लिए बहुत से सम्मान मिल चुके हैं।

महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उन्हें  ‘गऊ भारत भारती’ के सर्वोत्तम सम्मान से सम्मानित किया साथ ही साथ केरल के राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद खान ने वाग्धारा सम्मान से भी सम्मानित किया है। विशाल विचार नेतृत्व के कारण उन्हें डॉक्टरेट की उपाधि से भी सम्मानित किया गया है ।

इंस्टीट्यूट ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप एंड मैनेजमेंट (आईईएमएस) ने मरम्मत बहाली और रखरखाव उद्योग में उनके 30 वर्षों के अनुभव और मुंबई शहर में 500 से अधिक इमारतों के मरम्मत करने में उनके जबरदस्त काम के लिए डॉ. मुस्तफा युसुफ अली गोम को वेस्ट बंगाल के राज्यपाल डॉ. सी.वी. आनंद बॉस द्वारा राजभवन में आयोजित एक समारोह में आमंत्रित कर उन्हें यह सम्मान दिया गया।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***************************

 

पीएम जन धन योजना के 9 साल पूरे: 50 करोड़ से अधिक खोले गए अकाउण्ट ; कुल जमा दो लाख करोड़ के पार

नई दिल्ली ,29 अगस्त (एजेंसी)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) ने वित्तीय समावेशन में क्रांति ला दी है। योजना के 9 साल पूरे होने के अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा, पीएमजेडीवाई के नेतृत्व वाले 9 सालों के हस्तक्षेप और डिजिटल परिवर्तन ने भारत में वित्तीय समावेशन में क्रांति ला दी है। यह जानकर खुशी हो रही है कि जन धन खाते खोलकर 50 करोड़ से अधिक लोगों को बैंकिंग सिस्टम में लाया गया है।

इनमें से लगभग 55.5 प्रतिशत खाते महिलाओं के हैं और 67 प्रतिशत खाते ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में खोले गए हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि इसके अलावा, इन खातों में लगभग 34 करोड़ रुपे कार्ड बिना किसी शुल्क के जारी किए गए हैं, जो 2 लाख रुपये के दुर्घटना बीमा कवर का भी प्रावधान करता है।

सीतारमण ने कहा, हितधारकों, बैंकों, बीमा कंपनियों और सरकारी अधिकारियों के सहयोगात्मक प्रयासों से, पीएमजेडीवाई देश में वित्तीय समावेशन के परिदृश्य को बदलने वाली एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आई है। पीएमजेडीवाई खातों के तहत कुल जमा शेष राशि 2,03,505 करोड़ रुपये है। पीएमजेडीवाई खाते मार्च 2015 में 14.72 करोड़ से 3.4 गुना बढ़कर 16 अगस्त तक 50.09 करोड़ हो गए हैं।

*****************************

 

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधुरी ने वाराणसी जं. (कैंट) स्टेशन का किया निरीक्षण

नई दिल्ली 29 Aug. (एजेंसी): उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधुरी का अपने दो दिवसीय निरीक्षण कार्यक्रम के तहत उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल में आगमन हुआ। इसी क्रम में अपने निरीक्षण के दूसरे दिन महाप्रबंधक ने मंडल रेल प्रबंधक, डॉ. मनीष थपल्याल एवं मंडल के अन्य अधिकारियों के साथ उत्तर रेलवे,लखनऊ मंडल के वाराणसी जं. (कैंट) स्टेशन पर पहुंचकर वर्तमान समय में स्टेशन पर चल रहे सभी विकास कार्यों एवं प्रगतिशील परियोजनाओं की विस्तृत रूप से जानकारी प्राप्त की।

अपने आज के इस निरीक्षण कार्यक्रम में महाप्रबंधक ने वाराणसी जं. (कैंट) स्टेशन की यार्ड री–मॉडलिंग कार्य की प्रगति एवं तैयारियों का विधिवत जायजा लिया I ज्ञात हो कि आगामी 1 सितम्बर 2023 से 45 दिनों तक स्टेशन की यार्ड री–मॉडलिंग के तहत नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य विभिन्न चरणों में संपन्न किया जाएगा। इस निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने लहरतारा पुल, फुलवरिया पुल, यार्ड में स्थित सिग्नलिंग पैनल, रनिंग रूम तथा स्टेशन परिसर का जायजा लिया। उन्होंने रेलवे एवं अन्य विभागों से उपस्थित अधिकारियों के साथ सयुंक्त वार्ता करते हुए विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की एवं स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यो की समीक्षा करते हुए अपने आवश्यक सुझाव एवं निर्देश पारित किये साथ ही रोप-वे के अधिकारियों से मिल कर उनके साथ होने वाली मीटिंग में भी सम्मिलित हुए। इसके अतिरिक्त महाप्रबंधक ने स्टेशन पर उपस्थित मीडियाकर्मियों से संवाद स्थापित करते हुए प्रेस वार्ता की।

निरीक्षण के अगले चरण में महाप्रबंधक ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत नामित सुल्तानपुर जं० स्टेशन पर पहुँच कर स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं का भली-भांति जायजा लिया एवं प्लेटफार्म , यार्ड तथा सम्पूर्ण स्टेशन परिसर का सूक्ष्मता से निरीक्षण करते हुए इस स्टेशन को उन्नत करते हुए आधुनिक सुविधाओं के समावेश हेतु इस सम्बन्ध में अपने आवश्यक निर्देश पारित किये साथ ही उन्होंने संरक्षा एवं सुरक्षा सम्बन्धी कर्मचारियों से संवाद स्थापित करते हुए उनको संरक्षित एवं सुरक्षित रेल परिचालन के विषय में अपना परामर्श दिया। तथा वाराणसी-लखनऊ रेलखंड की विंडो ट्रेलिंग करते हुए ट्रैक की संरक्षा को परखा।

महाप्रबंधक ने संरक्षा संबंधी समस्त निर्देशों का शत प्रतिशत पालन करते हुए परिचालन की बात को प्रमुखता से कहा तथा समस्त रेलकर्मियों का आवाहन करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपनी बहुआयामी छवि के साथ सतर्क एवं जागरूक रहकर नियमबद्ध कार्यप्रणाली का अनुसरण करने की प्रतिबद्धता की बात कही। आज के इस निरीक्षण कार्यक्रम में निरीक्षकों एवं पर्यवेक्षकों सहित अन्य रेलकर्मी भी उपस्थित रहे।

***************************

 

रक्षाबंधन पर मान सरकार का तोहफा, दो घंटे देरी से खुलेंगे सरकारी दफ्तर और स्कूल

जालंधर 29 Aug. (एजेंसी): देशभर में कल रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। बहन-भाई के इस पवित्र त्योहार को लेकर बाजार सज चुके हैं और जमकर खरीदारी भी की जा रही है। इसी कड़ी में पंजाब सरकार ने भी रक्षाबंधन के मद्देनजर राज्यभर के स्कूलों और सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव किया है। इसके तहत प्रदेश में राखी के त्योहार 30 अगस्त दिन बुधवार को पंजाब सरकार के समूह दफ्तर और स्कूल दो घंटे देरी से खुलेंगे।

सरकारी दफ्तरों का समय 9 बजे का है, इसलिए राखी के त्योहार पर 30 अगस्त को दफ्तरों के खुलने का समय 11 बजे होगा। पंजाब सरकार की नोटिफिकेशन के अनुसार समूह स्कूल 30 अगस्त को 10 बजे खुलेंगे।

*****************************

 

PM MODI और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच फोन पर बात, जी 20 में आएंगे सर्गेई लावरोव

नई दिल्ली 29 Aug. (एजेंसी)-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच सोमवार को फोन पर बात हुई। फोन पर हुई बात के दाैरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग के कई मुद्दों पर बात की और इनकी प्रगति की समीक्षा भी की।

पीएमओ के मुताबिक, टेलीफोन पर हुई इस बातचीत के दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने 9-10 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने में असमर्थता व्यक्त की और प्रधानमंत्री को बताया कि इस बैठक में रूस का प्रतिनिधित्व रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव करेंगे। रूस के इस निर्णय का सम्मान करते हुए प्रधानमंत्री ने भारत की जी-20 अध्यक्षता के तहत सभी पहलों के लिए रूस के निरंतर समर्थन के लिए राष्ट्रपति पुतिन को धन्यवाद दिया। पीएमओ के मुताबिक, दोनों नेताओं ने संपर्क में बने रहने पर सहमति जताई।

****************************

 

56 दिन में 1,56,90,898 श्रद्धालुओं ने किए विश्वनाथ के दर्शन

वाराणसी 29 Aug. (एजेंसी): श्री काशी विश्वनाथ धाम नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। सावन माह के 56 दिन में श्री काशी विश्वनाथ धाम में 1 करोड़ 56 लाख 90 हज़ार आठ सौ 98 लोगो ने काशी पुराधिपति के चौखट पर हाजरी लगाई। मंगला आरती के बाद शुरू हुए बाबा के दर्शन की अटूट कतार स्वर्णमंडित गर्भगृह तक अनवरत चलती रही।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने श्रावण माह में तीन बार श्री काशी विश्वनाथ धाम आकर श्रद्धालुओं के लिए सुगम व्यवस्था और सुरक्षा का इंतज़ाम का स्वयं जायजा लिया।

काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील वर्मा ने बताया कि श्रावण माह के आठवें सोमवार को छह लाख नौ हज़ार श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किये ( आंकड़े शाम 6 बजे तक के है )। इस साल 4 जुलाई से शुरू हुये सावन माह में अब तक 56 दिनों में 1 करोड़ 56 लाख 9 हज़ार 8 सौ 98 श्रद्धालुओं ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किये हैं।

बाबा के भक्तों का स्वागत रेड कार्पेट बिछाकर उन पर पुष्प वर्षा से किया गया जिससे श्रद्धालु काफी प्रसन्न दिखे। इस वर्ष अधिकमाह के कारण सावन दो महीने का था।

अधिमास के आठ सोमवार को बाबा के भक्तों की संख्या इस प्रका रही। पहला सोमवार (10 जुलाई) – 5 लाख 15 हज़ार; दूसरा सोमवार (17 जुलाई) – 6 लाख 9 हज़ार; तीसरा सोमवार (24 जुलाई) – 5 लाख 87 हज़ार; चौथा सोमवार (31 जुलाई) – 5 लाख 73 हज़ार; पांचवां सोमवार (7 अगस्त) – 6 लाख 57 हज़ार; छठा सोमवार (14 अगस्त) – 7 लाख 5 हज़ार; सातवां सोमवार (21 अगस्त) – 5 लाख 95 हज़ार; आठवां सोमवार (28 अगस्त) – 6 लाख 9 हज़ार।

********************************

 

दर्दनाक हादसाः तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे लोगों को रौंदा, तीन ने तोड़ा दम, 14 गंभीर घायल

रांची 29 Aug. (एजेंसी): झारखंड के पलामू में एक तेज रफ्तार कार ने 17 लोगों को रौंद दिया। हादसे में तीन की मौत हो गई और 14 अन्‍य घायल हैं। पलामू जिले के चैनपुर थाना अंतर्गत बरांव गांव में सावन के अंतिम सोमवार के मौके पर मंदिर के पास सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम देखकर लोग घर लौट रहे थे, तभी शाहपुर-गढ़वा मुख्य मार्ग पर चढवना के पास तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने सड़क के किनारे चल रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे में नरसिंहपुर पथरा के वशिष्ठ महतो के पुत्र उदल प्रसाद चौरसिया और उनके पोते रोहित कुमार व कोटा गांव निवासी मधु मेहता की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। कार की टक्कर से 14 अन्य लोग घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद चालक एक किलोमीटर आगे कार छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद चैनपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है। पलामू एसपी रिष्मा रमेशन ने बताया कि कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कार जब्त कर ली गई है।

***************************

 

चमोली में कार गहरी खाई में गिरने से एक की मौत, चार जख्मी

चमोली/देहरादून 29 Aug. (एजेंसी): उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ क्षेत्रान्तर्गत , सलूड़ गांव में देर रात एक कार के गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी और अन्य चार घायल हो गए। कार के गहरी खाई में गिरने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के राहत दल (रेस्क्यू टीम) ने खाई से एक व्यक्ति का शव निकाला और अन्य चार को खाई से बाहर निकाला।

एसडीआरएफ प्रवक्ता ललिता दास नेगी ने मंगलवार सुबह बताया कि सोमवार देर रात कोतवाली जोशीमठ द्वारा जोशीमठ से महज दो किलोमीटर की दूरी पर एक आल्टो कार वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। इस पर जोशीमठ से मुख्य आरक्षी मुकेश ऐठानी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल पहुंची। जहां एक ऑल्टो कार संख्या यूके 11 बी 2096 अनियंत्रित होने से लगभग 100 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। कार में पांच लोग सवार थे।

उन्होंने बताया कि रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित राहत एवं बचाव अभियान चलाते हुए रात्रि के घने अंधेरे और अत्यधिक दुर्गम परिस्थितियों के बीच दो घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल भिजवाया। जबकि एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी। जिसके शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। इसके अतिरिक्त दो लोगों को मामूली चोटें लगी और वह स्वयं खाई से बाहर आ गए थे।

नेगी ने बताया कि मृतक की पहचान शरण सिंह चौहान पुत्र माधो सिंह के रूप में हुई है। जबकि सोभन चौहान, संदीप चौहान, सौरभ चौहान और किशोर चौहान घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि उपरोक्त सभी युवक ग्राम सलूड़, डूंगा जोशीमठ, चमोली के निवासी है।

****************************

 

खड़गे, राहुल ने लोगों को ओणम की शुभकामनाएं दीं

नई दिल्ली 29 Aug. (एजेंसी): कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी नेता राहुल गांधी ने ओणम के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

खड़गे ने एक ट्वीट में कहा, “ओणम जीवन और आशा का उत्सव है और पौराणिक तथा आनंदमय अतीत की याद है। ओणम की भावना – फसल, उत्थान और साध्य की पवित्रता सभी लोगों के बीच एकजुटता, समृद्धि और भाईचारे की भावना को प्रेरित करती है।”

राहुल गांधी ने भी लोगों को शुभकामनाएं दीं और कहा, “ओणम के खुशी के मौके पर सभी को बधाई! यह खूबसूरत त्योहार एकता के बंधन को मजबूत करे और सभी के लिए खुशियां लाए।”

ओणम, मुख्य रूप से केरल में मनाया जाता है, देश में सबसे लोकप्रिय फसल त्योहारों में से एक है।

ओणम मलयालम के चिंगम महीने में आता है, जो ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार अगस्त-सितंबर के दौरान मनाया जाता है। यह दयालु और अत्यंत प्रिय राक्षस राजा महाबली के सम्मान में मनाया जाता है, जिनके बारे में माना जाता है कि वे इस त्योहार के दौरान केरल लौटते हैं।

*****************************

 

दिल्ली के शाहों ने भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा का पंचनामा किया: कमलनाथ

भोपाल 29 Aug. (एजेंसी): मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जाने वाली जनआशीर्वाद यात्राओं पर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली के ‘शाहों’ ने ही यात्रा को पांच भागों में बांटकर पंचनामा कर दिया है।

ज्ञात हो कि भाजपा आगामी तीन सितंबर से पांच स्थानों से जन आशीर्वाद यात्राएं निकालने जा रही है। बीते वर्षों में भाजपा ने एक ही जन आशीर्वाद यात्रा निकाली है, इसको लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने हमला बोला है। वहीं भाजपा ने यात्रा को हर क्षेत्र में ले जाने के मकसद से एक नहीं पांच यात्राओं की बात कही। यह यात्रा कम दिन में पूरी होगी और पार्टी की सभी क्षेत्रों में पहुॅच होगी।

कमलनाथ ने एक्‍स पर एक पोस्‍ट में कहा, “मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी काठ की हांडी को बार-बार चढ़ाने की कोशिश कर रही है। विधानसभा चुनाव से 2018 में पहले शिवराज ने जन आशीर्वाद यात्रा निकाली थी, जिसका स्वागत मध्य प्रदेश की जनता ने पत्थर फेंक कर किया था। जनता ने आशीर्वाद की जगह ऐसा अभिशाप दिया कि यात्रा को बीच रास्ते में ही बंद करना पड़ा था।”

उन्‍होंने आगे कहा, इस बार दिल्ली के ‘शाहों’ ने खुद ही यात्रा को पांच हिस्सों में बांटकर इसका पंचनामा कर दिया है। इस तरह यह आशीर्वाद यात्रा टुकड़े-टुकड़े यात्रा में बदल गई है और जनता जल्द ही इसे आशीर्वाद की जगह बर्बाद यात्रा में बदल देगी।”

***********************

 

शिवराज ने किया मेजर ध्यानचंद को नमन

भोपाल 29 Aug. (एजेंसी): मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उन्हें नमन किया। चौहान ने मुख्यमंत्री निवास स्थित सभाकक्ष में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि उन्होंने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उन्हें नमन किया। साथ ही अपनी खेल प्रतिभा से विश्व में भारत की गरिमा बढ़ाने के लिए दिए गए उनके अमूल्य योगदान का स्मरण भी किया।

************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस के काम में आप बिजी हो सकते हैं। किसी मुद्दे को लेकर आप अपनी बात दूसरों के सामने रखेंगे, जिसका प्रभाव लोगों पर साफ दिखेगा। आपका आर्थिक पक्ष ठीक रहेगा। परिवार के कुछ मामलों में आपको अनदेखा करने से बचना चाहिए। मित्रों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण करने की कोशिश करना चाहिए। परिस्थितियां आपके अनुकूल बनेगी। आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहने वाला है।

* लकी रंग – ब्लू

* लकी नंबर – 3

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। थोड़ी-सी मेहनत करके आप अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा सुधार होगा। व्यावसायिक कार्यों के लिहाज से आज का दिन बेहतर है। आप हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस का बढिय़ा माहौल आपके कार्यों को समय से पूरा करने में सहायक होगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

* लकी रंग – हरा

* लकी नंबर – 2

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस में सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। अचानक नए स्रोतों से हुआ धन लाभ आपकी आर्थिक स्थिति को संतुलित कर देगा। आप शाम तक किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। किसी मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न होगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। कोई शुभ समाचार मिलने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपकी मेहनत का उचित फल आपको मिलेगा। रचनात्मक कामों में आप सफल रहेंगे।

* लकी रंग – ग्रे

* लकी नंबर – 4

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक मामलों को लेकर आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपका अच्छा प्रदर्शन रहेगा। नौकरी में नए अवसर मिलने के योग हैं। उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। माता-पिता आपने बच्चों के साथ टाइम स्पेंड करेंगे और उनकी बातों को समझने की कोशिश करेंगे। आप नया काम शुरू करने की सोचेंगे, नए कॉन्टैक्ट्स से आपको फायदा हो सकता है। आपके काम में स्थिरता बनी रहेगी। बच्चों का मन पढ़ाई से हट सकता है।

* लकी रंग – सिल्वर

* लकी नंबर – 9

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। कामकाज से जुड़ी कोई बड़ी चुनौती आपके सामने आएगी, जिससे आप अपने धैर्य से निपटने में सफल भी होंगे। आपको अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। दूसरे लोग आपके कामकाज से प्रभावित भी होंगे। आपकी तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। परिवार में मधुरता के साथ विश्वास भी बढ़ेगा। किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी, जो आपके बिजनेस लाभ कराएंगे। छात्रों को सफलता मिलने के योग बने हुए है।

* लकी रंग – लाल

* लकी नंबर – 2

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बनेगा। इस राशि के छात्रों को अपने शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही संतान पक्ष की ओर से आपको सुख की प्राप्ति होगी। आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। आपको पैसे कमाने के अच्छे मौके मिलेंगे। आपको अपने कामकाज से जुड़े नए आइडियाज मिलेंगे। लवमेट्स से उपहार मिलेगा, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा।

* लकी रंग – हरा

* लकी नंबर – 5

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए आप कोई नई योजना बना सकते हैं। कोई अच्छी खबर आपको मिल मिलेगी, परिवार में उत्सव का माहौल बनेगा। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को किसी अच्छी कंपनी में जॉब मिलेगी। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग करेंगे, आपकी योजना सफल होगी। स्पोर्ट से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहाने वाला है। ऑफिस के कार्यों को पूरा करने में कुछ वक्त लग सकता है।

* लकी रंग – सफेद

* लकी नंबर – 6

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जाएगा। इस राशि के छात्रों के करियर में आज के दिन नया बदलाव आएगा, जो उनके करियर के लिए फायदेमंद होगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स से जुड़े हैं, उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जो उनको लाभ पहुंचाएगा। कारोबार में कुछ लोग मददगार साबित होंगे। दोस्तों के साथ बेहतर दिन बीतेगा। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।

* लकी रंग – पर्पल

* लकी नंबर – 7

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे):

आपका दिन रोज की अपेक्षा अच्छा रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। किसी काम में आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिलेगी। आप जीवनसाथी के साथ यादगार पल बिताएंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन बेहतर रहेगा। स्टूडेंट्स को आज कोई अच्छी खबर मिलेगी, सफलता के नए मार्ग खुलेंगे। लेखकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है, आज उनकी कोई बुक पब्लिश होगी।

* लकी रंग – पीला

* लकी नंबर – 1

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। आपको स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। आप अपनी सोच सकारात्मक रखकर काम करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। किसी अनजान व्यक्ति पर ज्यादा भरोसा करने से आपको बचना चाहिए। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आपको कोई बड़ा फैसला लेने से पहले परिवारवालों की भी राय लेनी चाहिए। इससे पारिवारिक माहौल अच्छा बना रहेगा। व्यापार की स्थिति सामान्य रहेगी। नौकरी में आपके काम की सराहना होगी। बौद्धिक क्षमता में बढ़ोतरी होगी।

* लकी रंग – पीच

* लकी नंबर – 8

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा):

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आप जिस काम की भी शुरुआत करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। अचानक धनलाभ होने से आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप परिवार के साथ अलग-अलग पकवानों का आनंद उठाएंगे। पैसों का लेन-देन करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है, लंच करने किसी अच्छे रेस्टोरेंट में जाएंगे। घर में नन्हें मेहमान के आने से चहल-पहल रहेगी। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए बढिय़ा रहने वाला है।

* लकी रंग – ब्लू

* लकी नंबर – 3

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची):

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। किसी खास काम में आपको फायदा मिल सकता है। भाई-बहन के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। जीवनसाथी आपकी बातो से प्रभावित होंगे। बिजनेस के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर आपको सिनियर्स का सहयोग मिलेगा। कुछ नए कार्यों की जिम्मेदारी आपको दी जाएगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाएंगे। प्रशासनिक नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने के योग बने हुए है।

* लकी रंग – गुलाबी

* लकी नंबर – 6

*******************************

 

पुणे में आयोजित मिस्टर, मिस और मिसेज डिजिटल इंडिया 2023 समारोह संपन्न….!

29.08.2023  –  एबीएम के बैनर तले पुणे स्थित 5 सितारा होटल सयाजी में पिछले दिनों आयोजित ‘मिस्टर, मिस और मिसेज डिजिटल इंडिया 2023’ पिंपरी चिंचवड़ के एसीपी सुनील, हिरुरकर, अभिनेता/निर्माता आदित्यराजे मराठे, अभिनेत्री ऐश्वर्या दौंड, अभिनेता सूरज माने और निर्माता बालासाहेब बांगर सहित अन्य नामचीन फिल्मी हस्तियों की उपस्थिति में बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ। फिल्म निर्देशक अमोल भगत, सोनाली बागड़े, रेनू पवार और मोनिका जाधव के द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस प्रतियोगिता में चार साल से लेकर पचास साल की उम्र तक के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विशेष रूप से, यह केवल महाराष्ट्र-केंद्रित कार्यक्रम नहीं था, देश के विभिन्न हिस्सों से प्रतियोगी आए थे जिससे यह एक राष्ट्रीय स्तरीय आयोजन के रूप में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन नील कांबले ने सुचारू रूप से किया। सभी प्रतिभागियों को उनके प्रतिभा के अनुरूप सम्मानित किया गया। बच्चों की श्रेणी में राजवीर विजेता रहे, उनके बाद विरजा रासे और संस्कृति रहीं। जूनियर वर्ग में अभिनेत्री परी बांगड़े , संजना और याजिन वाणी विजेता रहीं। रूपाली पोटे को मिस डिजिटल इंडिया का ताज पहनाया गया, जबकि आरती भालेराव को मिसेज डिजिटल इंडिया के खिताब से सम्मानित किया गया। मिस्टर डिजिटल इंडिया का खिताब अश्विन तुगवे को मिला

। कार्यक्रम के दौरान कोमल सोनावणे को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया। एबीएम के संचालक और फिल्म ‘पुणे टू गोवा’ के निर्देशक अमोल भगत ने समारोह के दौरान ही अपनी फिल्म के लिए  एक फैशन शो का दृश्य का भी फिल्मांकन किया। विदित हो कि युवा निर्देशक अमोल भगत के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘पुणे टू गोवा’ कॉमेडी, सस्पेंस थ्रिलर और एक्शन का एक आकर्षक मिश्रण है जिसमें मराठी फिल्म जगत के चर्चित अभिनेता आदित्यराजे मराठे की दमदार भूमिका है।

‘राउडी’ जैसी कई हिट फिल्मों में अपने अभिनय कौशल का प्रदर्शन करने के बाद, आदित्यराजे हिंदी फिल्म उद्योग में तूफान लाने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में आदित्यराजे के साथ सुनील पाल और एहसान कुरशी जैसे नामचीन अभिनेता शामिल हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*********************************

 

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version