Category Archives: news

जी-20 समिट से पहले एनआईए का बड़ा एक्शन, घाटी में जैश के आतंकी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली 21 मई,(एजेंसी)।  जी20 की बैठक से पहले राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने रविवार को जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के एक सदस्य को जम्मू-कश्मीर में आतंकी साजिश मामले में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया। एनआईए ने कहा कि कुपवाड़ा जिला निवासी आरोपी मोहम्मद उबैद मलिक पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद कमांडर के लगातार संपर्क में था।

अधिकारी ने कहा, जांच से पता चला है कि आरोपी पाकिस्तान स्थित कमांडर को विशेष रूप से सैनिकों और सुरक्षा बलों की आवाजाही के बारे में गुप्त सूचना दे रहा था। एनआईए ने आरोपी के कब्जे से जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को आगे बढ़ाने में उसकी संलिप्तता को दशार्ने वाले विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद किए।

यह मामला एनआईए द्वारा 21 जून 2022 को स्वत: संज्ञान में दर्ज किया गया था। यह पाकिस्तान में स्थित अपने कमांडरों के साथ मिलकर विभिन्न अभियुक्त आतंकवादी संगठनों के कैडरों और ओवर ग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) द्वारा रची गई साजिशों से संबंधित है। इसमें नशीले पदार्थों, नकदी, हथियारों, इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइसेस (आईईडी), जिसमें रिमोट कंट्रोल से चलने वाले स्टिकी बम/चुंबकीय बम शामिल हैं, की विशाल खेपों का भंडारण और वितरण शामिल है।

एनआईए की जांच के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमलों को अंजाम देने के लिए आईईडी और विस्फोटक अक्सर ड्रोन से वितरित किए जा रहे हैं और स्थानीय स्तर पर भी इक_ा किए जा रहे हैं। हमलों में मुख्य रूप से अल्पसंख्यकों और सुरक्षा बलों के जवानों को निशाना बनाया जाता है।

शांति और सांप्रदायिक सद्भाव बिगाडऩे, आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने और भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेडऩे के व्यापक उद्देश्य के साथ एन्क्रिप्टेड सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हुए भौतिक और साइबर स्पेस दोनों जगहों पर साजिश रची जा रही है।

*****************************

 

1984 सिख विरोधी दंगा मामला : सीबीआई ने जगदीश टाइटलर के खिलाफ दायर की चार्जशीट

नई दिल्ली 20 मई,(एजेंसी)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शनिवार को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में 39 साल पुराने सिख विरोधी दंगों के मामले में कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उनके खिलाफ नए सबूतों के बाद चार्जशीट में कांग्रेस नेता का नाम लिया गया था। पिछले महीने, सीबीआई ने 1984 में दिल्ली के पुल बंगश इलाके में हुई हिंसा के संबंध में कांग्रेस नेता की आवाज के नमूने एकत्र किए थे, जिसमें तीन लोग मारे गए थे।

कांग्रेस नेता पर पीडि़तों की हत्या करने वाली भीड़ को उकसाने का आरोप है। सीबीआई ने 22 नवंबर 2005 को एक मामला दर्ज किया था, जिसमें दिल्ली के बारा हिंदू राव के आजाद मार्केट में गुरुद्वारा पुल बंगश को एक भीड़ द्वारा आग लगा दी गई थी।

सीबीआई ने 22 नवंबर 2005 को आजाद मार्केट, बारा हिंदू राव, दिल्ली में गुरुद्वारा पुल बंगश में एक भीड़ द्वारा आग लगा लगाने का मामला दर्ज किया था। जिसमें सरदार ठाकुर सिंह, बादल सिंह और गुरचरण सिंह नाम के तीन लोगों को जला दिया गया था। घटना 1 नवंबर 1984 को गुरुद्वारा पुल बंगश में हुई थी। सीबीआई के एक अधिकारी ने कहा कि दिल्ली में वर्ष 1984 के सिख विरोधी दंगों की घटनाओं की जांच के लिए केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2000 में जस्टिस नानावती आयोग का गठन किया गया था।

आयोग की रिपोर्ट पर विचार करने के बाद, गृह मंत्रालय (भारत सरकार) ने तत्कालीन संसद सदस्य और अन्य के खिलाफ मामले की जांच के लिए सीबीआई को आदेश जारी किया था। अधिकारी ने आगे कहा कि सीबीआई जांच के दौरान, सबूत सामने आए कि 1 नवंबर 1984 को उक्त आरोपी ने दिल्ली के आजाद मार्केट में गुरुद्वारा पुल बंगश में इक_ी हुई भीड़ को उकसाया, जिसके परिणामस्वरूप भीड़ ने गुरुद्वारा पुल बंगश को जला दिया और दुकानों को जलाने और लूटने के अलावा भीड़ ने तीन सिखों की हत्या भी कर दी थी। अधिकारी ने कहा कि जांच के बाद आज आरोप पत्र दायर किया गया है।

************************

 

एनआईए का एक्शन, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के सहयोगी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली 20 मई,(एजेंसी)। एनआईए ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के फरार सहयोगी को आतंकवादी-गैंगस्टरड्रग तस्करी नेटवर्क में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान हरियाणा के फतेहाबाद निवासी युद्धवीर सिंह उर्फ संधू के रूप में हुई है। एनआईए अधिकारी ने कहा कि युद्धवीर जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का सहयोगी है।

वह बीते कई दिनों से गिरफ्तारी से बच रहा था। एनआईए की जांच में खुलासा हुआ है कि युद्धवीर भारत के विभिन्न हिस्सों में खूंखार गैंगस्टरों और अपराधियों के इस्तेमाल के लिए सीमा पार से हथियारों की तस्करी करता था। बिश्नोई और सिंडिकेट के सदस्यों के आदेश पर युद्धवीर आपराधिक गिरोह के सदस्यों के सहयोगियों को भी शरण देता था।

अधिकारी ने कहा कि एनआईए ने इससे पहले 24 मार्च को आईपीसी, शस्त्र अधिनियम और यूए (पी) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था। यह मामला दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए धन जुटाने तथा युवाओं की भर्ती करने के लिए भारत-विदेशों में स्थित आपराधिक सिंडिकेट/गैंगों के सदस्यों द्वारा रची गई साजिश से संबंधित है।

******************************

 

पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान, धान की सीधी बुवाई के लिए 20 से 31 मई तक 8 घंटे बिजली सप्लाई यकीनी बनाएगी

चंडीगढ़ 20 मई,(एजेंसी)। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य भर में धान की सीधी बुवाई (डी. एस. आर) के लिए 20 से 31 मई, 2023 तक 8 घंटे बिजली सप्लाई यकीनी बनाएगी। पंजाब के बिजली मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने यह जानकारी देते हुये बताया कि धान की सीधी बुवाई के लिए हर कृषि फीडर को वैकल्पिक दिन अनुसार 8 घंटे बिजली सप्लाई दी जायेगी।

उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सरहदी क्षेत्र ग्रुप (कँटीली तार के पार वाले फीडर) को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक निर्विघ्न 8 घंटे बिजली सप्लाई दी जायेगी। उन्होंने बताया कि डी. एस. आर. क्षेत्रों को ग्रुपों में बांटा गया है और सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक 8 घंटे सप्लाई दी जायेगी।

हालाँकि कपास क्षेत्र के फीडरों को कपास की बुवाई के लिए रोज़ाना 8 घंटे बिजली सप्लाई मिलती रहेगी। कैबिनेट मंत्री ने आगे बताया कि राज्य सरकार भूजल को बचाने के लिए किसानों को धान की सीधी बुवाई के लिए उत्साहित कर रही है। उन्होंने कहा कि जहाँ राज्य सरकार सीधी बुवाई करने वाले किसानों को 1500 रुपए प्रति एकड़ सम्मान राशि के तौर पर दे रही है, वहीं निर्विघ्न 8 घंटे बिजली सप्लाई देनी भी यकीनी बना रही है।

*****************************

 

भारतीय सेना बनी देवदूत, सिक्किम में फंसे 400 पर्यटकों को मौत के मुंह से बचा लाई

गंगटोक 20 मई,(एजेंसी)। भारतीय सेना ने सिक्किम में मूसलाधार बारिश के कारण हुए भूस्खलन और सडक़ें बाधित होने के कारण फंसे महिलाओं और बच्चों सहित लगभग 400 पर्यटकों को बचाया। रक्षा अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने कहा कि शुक्रवार को मंगन जिले के लाचेन, लाचुंग और चुंगथांग में भारी मूसलाधार बारिश देखी गई, जिसके चलते लगभग 400 पर्यटक, जो लाचुंग और लाचेन घाटी की यात्रा कर रहे थे, मार्ग में भूस्खलन और बाधाओं के कारण चुंगथांग में फंस गए।

उन्होंने कहा कि चुंगथांग के उप-विभागीय मजिस्ट्रेट के अनुरोध पर सेना की त्रिशक्ति कोर के जवानों ने कार्रवाई की और फंसे हुए पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया। 113 महिलाओं और 54 बच्चों सहित फंसे हुए पर्यटकों को बचाने के बाद तीन अलग-अलग सेना शिविरों में ले जाया गया और उन्हें गर्म भोजन और गर्म कपड़े मुहैया कराए गए। सैनिकों ने पर्यटकों को समायोजित करने और उन्हें रात के लिए आरामदायक बनाने के लिए अपने बैरकों को खाली कर दिया।

लेफ्टिनेंट कर्नल रावत ने कहा कि तीन मेडिकल टीमों का गठन किया गया था जिन्होंने सभी पर्यटकों की जांच की। सेना की मेडिकल टीम द्वारा प्रारंभिक चिकित्सा जांच में सभी पर्यटकों की हालत स्थिर पाई गई।

हालांकि, शनिवार को गुरुडोंगमार झील घूमने गई एक महिला ने तेज सिरदर्द और चक्कर आने की शिकायत की। पास के एक फील्ड अस्पताल से मेडिकल टीम स्थान पर पहुंची और एक्यूट माउंटेन सिकनेस (एएमएस) के लक्षणों का पता लगाया। उसे तत्काल चिकित्सा प्रदान की गई और गंगटोक के मेडिकल अस्पताल में आईसीयू में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है। सैनिकों की त्वरित प्रतिक्रिया ने किसी भी दुर्घटना को टाल दिया और फंसे हुए पर्यटकों के लिए आराम सुनिश्चित किया।

इस बीच, जल्द से जल्द वाहनों की आवाजाही के लिए सडक़ को खाली करने का प्रयास किया जा रहा है। पर्यटकों को उनकी आगे की यात्रा के लिए मार्ग साफ होने तक हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। प्रवक्ता ने कहा कि हिमालय के अत्यधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सीमा की रक्षा करते हुए, भारतीय सेना पर्यटकों और स्थानीय आबादी को सहायता प्रदान करने में सक्रिय रहती है।

********************************

 

गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब के खुले कपाट, पहले ही दिन भारी गिनती में पहुंचे सिख श्रद्धालु

देहरादून 20 मई,(एजेंसी)। सिखों के पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक श्री हेमकुंट साहिब के कपाट आज यानी 20 मई से श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुल गए हैं। कपाट के खुलने से सिख श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया। गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब के दर्शन के लिए पहले ही दिन भारी गिनती में सिख श्रद्धालु पहुंचे।

संगत गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब के खुले दर्शन का आनंद ले रही हैं। संगत के आगमन को लेकर प्रशासन ने भी तैयारी पूरी कर ली है। गुरुद्वारा साहिब को फूलों और गुब्बारों से सजाया गया हैं।

बता दें कि गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित है। जो कि हिमालय में 4632 मीटर की ऊँचाई पर एक बफऱ्ीली झील के किनारे स्थित है।

****************************

 

अरविंद केजरीवाल संविधान की वजह से मुख्यमंत्री बने हैं उसी को नहीं मानते : भाजपा

नई दिल्ली 20 मई (एजेंसी)। आम आदमी पार्टी की दिल्ली की सरकार और केंद्र की भाजपा सरकार के बीच पावर सेंटर को लेकर जिस तरह से खींचातानी चल रही है उसे ऐसा लग रहा है कि दोनों पाटिया पीछे हटने वाली नहीं है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि संविधान की शपथ लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री बने हैं अरविंद केजरीवाल लेकिन उसी संविधान को नहीं मानने की कसम खा चुके हैं। गौरव भाटिया ने कहा कि केंद्र सरकार ने संविधान के अनुच्छेद 123 के तहत दिल्ली सरकार में पदस्थापित अधिकारियों के पोस्टिंग के लिए अध्यादेश लाया है लेकिन 11 मई 2023 को सुप्रीम कोर्ट के संवैधानिक पीठ के फैसले को भी अरविंद केजरीवाल ने नहीं पड़ा है।

गौरव भाटिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने शायद इस आदेश को नहीं पढ़ा होगा कि या 105 पन्नों की है और 64 पैराग्राफ है क्योंकि अरविंद केजरीवाल अन्य कामों में भी बिजी रहते हैं। गौरव भाटिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल उसी संविधान को नहीं मानते हैं और उसे तार-तार कर रहे हैं उन्हें सोचना चाहिए कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं जनता की सेवा कैसे करनी है यह उन्हें समझ नहीं आ रहा है हैं बस उन्हें अराजकता करना है। गौरव भाटिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को तो शराब के ठेकेदारों के साथ समय बिताने और शराब ठेकेदारों से पूछ कर शराब नीति चर्चा करने का समय है लेकिन भ्रष्टाचार कैसे खत्म होगी इस पर उन्हें सोचने का समय नहीं है।

गौरव भाटिया ने तंज कसते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल 70 बेईमान तो है ही अब उनकी भाषा भी अजीब हो गई है क्योंकि दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर के बारे में बोलते हैं की एलजी को बिठा दिया गया है। उन्हें सम्मान के साथ यह बोलना चाहिए कि जिस संविधान में मुझे मुख्यमंत्री बनाया है उसी संविधान के तहत दिल्ली में एलजी नियुक्त हुए हैं लेकिन अरविंद केजरीवाल का किसी को भी सम्मान करने के शिवा और कुछ नहीं आता और जनता को भी वह कभी सम्मान नहीं करते हैं।

गौरव भाटिया ने कहा कि मुझे अरविंद केजरीवाल की नासमझी क्या होती है या कट्टर बेईमानी क्या होती है दोनों में ज्यादा फर्क नहीं दिखता। गौरव भाटिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का कहना है कि केंद्र सरकार ने ही अध्यादेश सुप्रीम कोर्ट की छुट्टी के बाद लाया है यह पहले क्यों नहीं लाया गया लेकिन अरविंद केजरीवाल को यह जानकारी देना चाहता हूं कि यदि आपको यह लगता है कि यह अध्यादेश गैर संवैधानिक है तो अपने अधिवक्ता से इसके खिलाफ याचिका दारे करें और सुप्रीम कोर्ट में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

गौरव भाटिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी को मालूम होना चाहिए कि जब अध्यादेश आता है तो उसके लिए प्रक्रिया निर्धारित है। विचार- विमर्श के बाद विधिक भाषा में ड्राफ्ट होता है। कैबिनेट से मंजूरी मिलती है। उस पर राष्टपित से अनुमति मिलती है।यह अध्यादेश पूरी तरह से संवैधानिक है। दिल्ली का महत्व भारत और हर भारतीय को ध्यान में रखते हुए अध्यादेश लाया गया है। दिल्ली में संसद, राष्टपति का आवास, सुप्रीम कोर्ट आफ इंडिया, विदेशी दूतावास समेत बड़े-बड़े संस्थानों के कार्यालय हैं।  भारतीय संविधान के अनुसार दिल्ली एक यूनियन टैरिटरी है। जंगलराज फैलाना और संविधान को दरकिनार कर देना सही नहीं है।

अरविंद केजरीवाल जब दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ रहे थे तब वे जानते थे कि दिल्ली पूर्ण राज्य नहीं है बल्कि एक यूनियन टेरिटरी है। चुनाव जीतने के बाद केजरीवाल जी को लगता है कि वे संविधान की विपरीत काम करने की छूट मिल गयी है। देश के निर्वाचित प्रधानमंत्री के लिए अपशब्द का इस्तेमाल करेंगे। उप राज्यपाल के लिए सही सही षब्दों का प्रयोग नहीं करेंगे। गौरव भाटिया ने कहा कि यह आम जनता को भी जानने वाली बात है कि दिल्ली एक यूनियन टेरिटरी है अरविंद टेरीटरी नहीं है। दिल्ली भारतीय संविधान से चलेगा, ना कि केजरीवाल के कानून से नहीं चलेगा।अरविंद केजरीवाल शराब नीति का एक-एक शब्द पढ़ता है, क्योंकि उसे वसूली करनी है।

अपने घोटाले छुपाने होते हैं। केजरीवाल जी जिस संविधान की षपथ लेते हैं, उसे नहीं पढ़ते हैं और उसे तार-तार करते हैं। गौरव भाटिया ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 239 एए स्पष्ट करता है कि देश की राजधानी दिल्ली के लिए केन्द्र सरकार कानून बनाएगी। किन्तु कट्टर बेईमान अरविंद केजरीवाल  अपने अधिकारियों को डरा रहे हैं जो उनके शराब घोटाले की जांच करता है। यह आम आदमी पार्टी नहीं है बल्कि अपराध अराजक पार्टी है।  अरविंद केजरीवाल कम से कम संवैधानिक पीठ का फैसला पढ़ लिया होते।

इस फैसले में स्पष्ट लिखा है कि लॉ आर्डर, पुलिस और प्रषासन के मामले में उप राज्यपाल परिवर्तन करें।अनुच्छेद 123 में स्पष्ट लिखा है कि जब संसद नहीं चल रहा है तो किसी काननू के लिए अध्यादेश लाया जाएगा और जब संसद चलेगी तो उसके दोनो सदनों में उसे पारित कराया जाएगा। अरविंद केजरीवाल वह शायद यह जानकारी नहीं है कि को संवैधानिक पीठ ने फैसले में कहा कि इससे संबंधित कानून बनाए जाने की जरूरत है। केन्द्र सरकार के पास इससे संबंधित कानून बनाने की शक्ति है। जब केन्द्र सरकार कानून लाएगी तो वह केजरीवाल के लिए मान्य होगा, क्योंकि केन्द्र सरकार के तहत ही दिल्ली को चलना है।

यह कानून जनता के हित में है। केजरीवाल सरकार में जो घपले और घोटाले हुए हैं उसे उजागर होने से रोकने के लिए केजरीवाल अधिकारियों को डरा धमका रहे हैं। दिल्ली सरकार में कार्यरत अधिकारियों को स्वतंत्र और निष्पक्ष होकर काम करने के लिए कानून आया है तो केजरीवाल को क्यों परेशनी हो रही है।अरविंद केजरीवाल  को लगता है कि तानाशाह केजरीवाल तो कह देगा वह देश के संविधान से उपर होगा।केजरीवाल  ने कहा कि हमलोग बड़े छोटे लोग हैं। यह तो जनता तय करेगी। किन्तु आपके वक्तव्य से यही लगता है कि आपकी सोच बहुत छोटी, संविधान विरोधी और अराजक है।

**********************************

 

 

सोनपुर जंक्शन पर चार जोड़ी महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव हुआ सुनिश्चित : राजीव प्रताप रुडी

छपरा, 20 मई (एजेंसी) । कोरोना काल के दौरान विभिन्न गतिविधियां ठहर सी गई थी। इस दौरान कई ट्रेनों को भी स्थगित किया गया था और जब शुरूआत की गई तो कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर उनका ठहराव रद्द कर दिया गया था। इसमें से अधिकतर ट्रेनों का ठहराव पुनः शुरू कर दिया गया है लेकिन कुछ ट्रेनों का ठहराव अब भी बंद है। इसी श्रृंखला में अब सोनपुर में ठहराव सुनिश्चित किया गया है। स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी। उक्त बातों की जानकारी सारण सांसद सह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रुडी ने दी।

उन्होंने आगे बताया कि इन ट्रेनों का सोनपुर में ठहराव के लिए स्थानीय नागरिकों ने मांग की थी जिसे रेलवे बोर्ड से बात करके पूरा कराया गया है। बता दें कि रेलवे के परामर्शदात्री समिति की बैठक में सांसद ने इस संदर्भ को उठाया था और 5 जून को होने वाली अगली बैठक के पूर्व रेलवे का यह निर्णय अब अमलीजामा पहनेगा।

रुडी ने बताया कि बिहार की राजधानी पटना से जोड़ने वाले सोनपुर स्टेशन पर कोरोना काल में कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव बंद कर दिया गया था। लेकिन अब प्रतिदिन चलने वाली ट्रेनों में गाड़ी संख्या 15203-04 (डाउन और अप) बरौनी लखनऊ एक्सप्रेस, 15909-10 (डाउन और अप) अवध असम एक्सप्रेस, 13019-20 (डाउन और अप) हावड़ा काठगोदाम एक्सप्रेस के साथ ही साप्ताहिक चलने वाली 19305-06 (डाउन और अप) डॉ अम्बेडकर नगर कामख्या एक्सप्रेस का ठहराव सोनपुर जंक्शन पर सुनिश्चित किया गया है।

सांसद रुडी ने कहा कि सोनपुर जंक्शन एक ऐसा स्टेशन है जहां रेलवे का मंडल कार्यालय है ओर राज्य की राजधानी पटना जंक्शन, दानापुर और पाटलीपुत्र स्टेशन के लिए ट्रेनें गुजरती है। उन्होंने बताया कि आम नागरिक बहुत दिनों से इन गाड़ियों का सोनपुर जंक्शन पर ठहराव की मांग कर रहे थे। पहले चरण में इन चार जोड़ी ट्रेनों के ठहराव का निर्णय लिया गया है जिसमें से तीन जोड़ी प्रतिदिन चलेंगी और एक जोड़ी साप्ताहिक है। आगे भी कई ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित कराया जायेगा साथ ही छपरा होकर डीएमयु गाड़ियों का परिचालन भी कराया जायेगा।

*************************

 

भारत-इंडोनेशिया द्विपक्षीय अभ्यास दक्षिण चीन सागर में संपन्न हुआ

नई दिल्ली , 20 मई (एजेंसी)। भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री सहयोग और युद्धाभ्यास का आयोजन किया गया है। इस तरह के अभ्यास के माध्यम से, दोनों देशों की नौसेनाएं अपनी क्षमताओं को मजबूत करने, संदर्भों में अभियोग्यता को दूर करने और संयुक्त परिस्थितियों में सहयोग को बढ़ावा देने का अवसर प्राप्त करती हैं। समुद्री चरण में आयोजित अभ्यास में इंटीग्रल चेतक हेलीकॉप्टर, डोर्नियर समुद्री गश्ती विमान, ASW (एंटी-सबमरीन वार्फेयर) कार्वेट आईएनएस कवारत्ती, हेलीकॉप्टर पैंथर, सीएन 235 समुद्री गश्ती विमान और केआरआई सुल्तान इस्कंदर मुदा शामिल थे।

यहां तक कि वायु रक्षा और पनडुब्बी रोधी युद्ध अभ्यास जैसे कई जटिल अभ्यास भी किए गए। इससे साथ ही, हथियार फायरिंग और हेलीकॉप्टर संचालन जैसी कौशलों का विकास भी हुआ।दोनों देशों के नौसेना अधिकारियों और कर्मियों के बीच संवाद, ज्ञान-विनिमय और मित्रता को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करता है। बंदरगाह चरण में, पेशेवर बातचीत होती है जहां नौसेना अधिकारी और कर्मी अपने विभागीय मुद्दों और समुद्री सुरक्षा के बारे में विचार-विमर्श करते हैं।

इससे वे एक दूसरे के विचारों, अनुभवों और ज्ञान का लाभ उठा सकते हैं और समुद्री सहयोग को सुनिश्चित करने के लिए संगठनित कदम उठा सकते हैं। इसके अलावा, टेबल टॉप अभ्यास भी किया जाता है जहां विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा की जाती है और विभिन्न क्षेत्रों में नौसेना सहयोग के अवसर पर विचार किया जाता है। इसके साथ ही, खेल आदान-प्रदान भी होता है जिससे दोनों देशों के नौसेना कर्मियों के बीच मित्रता बढ़ेगी।अभ्यास समुद्र शक्ति-23 के सफल समापन ने भारत और इंडोनेशिया के बीच मजबूत साझेदारी का उदाहरण प्रदान किया है और सहकारी संबंधों के माध्यम से क्षेत्र में शांति और स्थिरता को बढ़ाने के लिए दोनों नौसेनाओं की प्रतिबद्धता की पुष्टि की है।

इस अभ्यास में, भारतीय नौसेना का आईएनएस कवारत्ती और इंडोनेशियाई नौसेना का केआरआई सुल्तान इस्कंदर मुदा ने सहभागिता की। इसके साथ ही, इंडोनेशियाई नौसेना के समुद्री गश्ती विमान और हेलीकॉप्टर, जैसे कि पैंथर हेलीकॉप्टर और सीएन 235 समुद्री गश्ती विमान, भारतीय नौसेना के इंटीग्रल चेतक हेलीकॉप्टर और डोर्नियर समुद्री गश्ती विमान के साथ संयुक्त अभ्यासों में शामिल हुए। इन अभ्यासों में, सामरिक युद्धाभ्यास, हथियार फायरिंग, हेलीकॉप्टर संचालन, वायु रक्षा, और पनडुब्बी रोधी युद्ध अभ्यास जैसे कई जटिल अभ्यासों को किया गया।

**********************************

 

भारतीय नौसेना के जहाजों ने दा नांग और वियतनाम का दौरा किया

नई दिल्ली 20 मई (एजेंसी)। भारतीय नौसेना के जहाजों ने दा नांग, वियतनाम का दौरा किया था। दा नांग वियतनाम का एक महत्वपूर्ण बंदरगाह है और यह यात्रा द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच सहयोग को बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण कदम था। इस यात्रा के दौरान, जहाजों को वियतनाम पीपुल्स नेवी द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया और दोनों नौसेनाओं के कर्मियों ने अपनी दोस्ती के बंधन को मजबूत करने के लिए विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।

इससे दोनों देशों के बीच संबंध मजबूत हुए और सहयोग विस्तारित हुआ।भारतीय नौसेना के जहाज दिल्ली और सतपुड़ा, जिनकी कमान रियर एडमिरल गुरचरण सिंह कर रहे हैं, दा नांग, वियतनाम में सफलतापूर्वक पहुंच चुके हैं। वियतनाम पीप नेवी द्वारा इन जहाजों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया है। इस यात्रा का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है और दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच सहयोग को बढ़ाना है।इस यात्रा के दौरान, दोनों नौसेनाओं के कर्मी दोस्ती को मजबूत करने के लिए पेशेवर बातचीत, डेक यात्राएं, सामाजिक बातचीत और खेल आयोजनों की विस्तृत श्रृंखला में शामिल होंगे। यह मजबूती और सहयोग द्वारा दोनों नौसेनाओं के बीच समझौते को मजबूत बनाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम होगा।

दोनों जहाजों का आसियान-भारत समुद्री अभ्यास (एआईएमई) में भाग लेने का उद्देश्य समुद्री सहयोग को बढ़ावा देना था, जिससे आसियान नौसेनाओं और भारतीय नौसेना के बीच विश्वास और भरोसा मजबूत हो सके। इस अभ्यास में, जहाजों को वियतनाम पीपुल्स नेवी के साथ समुद्र में सर्वोत्तम अभ्यास साझा करने के लिए और इंटरऑपरेबिलिटी को बढ़ाने के लिए अभ्यास करने के लिए भी निर्धारित किया गया है। यह अभ्यास दोनों नौसेनाओं के बीच तकनीकी और ताकतीकी मामलों में समन्वय और समझौता प्रमुख है।

दोनों जहाजों का आसियान-भारत समुद्री अभ्यास (एआईएमई) में भाग लेने का उद्देश्य समुद्री सहयोग को बढ़ावा देना था, जिससे आसियान नौसेनाओं और भारतीय नौसेना के बीच विश्वास और भरोसा मजबूत हो सके। इस अभ्यास में, जहाजों को वियतनाम पीपुल्स नेवी के साथ समुद्र में सर्वोत्तम अभ्यास साझा करने के लिए और इंटरऑपरेबिलिटी को बढ़ाने के लिए अभ्यास करने के लिए भी निर्धारित किया गया है। यह अभ्यास दोनों नौसेनाओं के बीच तकनीकी और ताकतीकी मामलों में समन्वय और समझौता प्रमुख है।

******************************

 

जबरन वसूली मामले में समीर वानखेड़े पहुंचे सीबीआई कार्यालय

नई दिल्ली 20 मई,(एजेंसी)। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के मुंबई के पूर्व जोनल निदेशक समीर वानखेड़े आर्यन खान ड्रग मामले में 25 करोड़ रुपये कथित जबरन वसूली की मांग की जांच में शामिल होने के लिए शनिवार को मुंबई में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के कार्यालय पहुंचे।

मामले में वानखेड़े से यह पहले दौर की पूछताछ होगी और सीबीआई सूत्रों ने कहा है कि उनसे करीब 40-50 सवाल पूछे जाएंगे। इससे एक दिन पहले बंबई उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को सीबीआई को वानखेड़े में 22 मई तक कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया था, जब मामला सुनवाई के लिए आएगा।

इससे पहले सीबीआई ने वानखेड़े और उनके परिवार के सदस्यों के परिसरों पर छापेमारी की थी।

वानखेड़े ने इस मामले में कुछ भी करने से इनकार किया है और कहा है कि उन्हें फंसाया जा रहा है।

उन्होंने डीडीजी, एनसीबी ज्ञानेश्वर सिंह पर मामले में उन्हें फंसाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।

सीबीआई ने वानखेड़े का मोबाइल फोन जब्त कर एफएसएल को भेज दिया है।

****************************

 

रंधावा के खिलाफ एफआईआर क्यों नहीं, कोर्ट ने एसपी को लगाई फटकार

जयपुर 20 मई,(एजेंसी)। यहां की एक स्थानीय अदालत ने स्थानीय पुलिस की खिंचाई की और पूछा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखिंदर सिंह रंधावा के खिलाफ प्राथमिकी क्यों नहीं दर्ज की गई।

अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (एसीजेएम) कोर्ट 6 ने कोटा सिटी एसपी और महावीर नगर थाने के सर्कल इंस्पेक्टर से कारण मांगा कि क्यों न उनके खिलाफ अवमानना की कार्यवाही शुरू की जाए। कोर्ट ने दोनों को जवाब के साथ पेश होने को कहा है।

उल्लेखनीय है कि कोटा से भाजपा विधायक मदनलाल दिलावर ने इस संबंध में शिकायत दर्ज करायी है। चूंकि पुलिस चार दिन बाद भी मामले में प्राथमिकी दर्ज करने में विफल रही, तब दिलावर ने शुक्रवार को कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इसमें कहा गया कि प्राथमिकी राजनीतिक दबाव में दर्ज नहीं की गई है और यह अदालत की अवमानना है।

13 मार्च को रंधावा ने प्रधानमंत्री, भाजपा और अदानी व अंबानी के साथ उनके संबंधों पर निशाना साधा था और कहा था, अगर अदानी और अंबानी को हटाना है, तो मोदी को पहले खत्म कर देना चाहिए, अगर मोदी खत्म हो गए, तो देश बच जाएगा, वरना देश बर्बाद हो जाएगा।

******************************

 

यमुना नगर में 20 लाख रुपए की हेरोईन के साथ यूपी का तस्कर गिरफ्तार

यमुनानगर 20 मई,(एजेंसी)। पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल का हरियाणा में ड्रग्स के खिलाफ लगातार एक्शन जारी है। बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक्स टीम ने 361 ग्राम हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई हेरोइन की कीमत 20 लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे 4 दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस पूछताछ करके पूरे नेटवर्क का खुलासा करने की तैयारी कर रही है।
डीएसपी राजेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि एक के बाद एक कई नशा तस्कर एंटी पुलिस के शिकंजे में आ रहे हैं। पिछले 15 दिनों में अब तक 1 किलो से अधिक हीरोइन बरामद की जा चुकी है। इसके साथ ही कई नशा तस्करों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है।
डीएसपी ने बताया कि ताजा मामले में एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 361 ग्राम हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान उत्तर प्रदेश में जिला शामली के गांव जहान पूरा के नादिर के रूप में हुई है। पकड़े गए तस्कर से बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। अब इसे कोर्ट में पेश कर 4 दिन के रिमांड पर लिया जाएगा। ताकि इस बारे में पता लगाया जा सके कि यह नशीला पदार्थ कहां से लेकर आता था और कहां-कहां सप्लाई करता था।

******************************

 

संसद का नवनिर्मित भवन देशवासियों की आशाओं-अपेक्षाओं को करेगा पूरा : बिरला

नई दिल्ली 20 मई,(एजेंसी)। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद के नवनिर्मित भवन को भारत की गौरवशाली लोकतांत्रिक परंपराओं व संवैधानिक मूल्यों को और अधिक समृद्ध करने वाला बताते हुए दावा किया है कि संसद के इस नए भवन में सदस्य (सांसद) देश व नागरिकों के प्रति अपने दायित्वों को और बेहतर निष्पादित कर सकेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि संसद का नवनिर्मित भवन 140 करोड़ से अधिक देशवासियों की आशाओं और अपेक्षाओं को भी पूरा करेगा।

बिरला ने संसद के नवनिर्मित भवन को संकल्प से सिद्धि तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनने का दावा करते हुए ट्वीट कर कहा, संसद का नवनिर्मित भवन 140 करोड़ से अधिक देशवासियों की आशाओं और अपेक्षाओं को पूरा करते हुए वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के हमारे संकल्प को सिद्धी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम भी बनेगा।

न्होंने इस नए भवन में सांसदों द्वारा अपने दायित्वों के बेहतर निष्पादन का दावा करते हुए आगे कहा, संसद का नवनिर्मित भवन भारत की गौरवशाली लोकतांत्रिक परंपराओं व संवैधानिक मूल्यों को और अधिक समृद्ध करेगा। इस भवन में माननीय सदस्य देश व नागरिकों के प्रति अपने दायित्वों को और बेहतर निष्पादित कर सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को इस भवन को देश को समर्पित करेंगे।

***************************

 

आतंकवाद के खिलाफ NIA का एक्शन, जम्मू-कश्मीर सहित 15 जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

जम्मू 20 May, (एजेंसी): एनआईए ने आतंकवाद से जुड़े मामलों में शनिवार सुबह जम्मू कश्मीर के सात जिलों श्रीनगर, पुलवामा, अवंतीपोरा, अनंतनाग, शोपियां, पुंछ और कुपवाड़ा में 15 स्थानों पर छापेमारी की है। अधिकारियों के मुताबिक, एनआईए के अधिकारियों के साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कर्मी भी छापेमारी अभियान में शामिल हैं।

इससे पहले जम्मू कश्मीर पुलिस की विशेष जांच इकाई (एसआईयू) ने सीमा पार से आतंकवाद को वित्तपोषण तथा समर्थन देने के मामले में किश्तवाड़ और पुलवामा जिलों में पांच आतंकवादियों तथा तीन संदिग्धों के मकानों पर छापा मारा। बताया जा रहा है कि किश्तवाड़ जिले के मकान पाकिस्तान से सक्रिय आतंकवादियों के हैं और वे क्षेत्र में आतंकवाद को फिर से खड़ा करने की कोशिश में लगे हैं।

बता दें कि एनआईए ने इससे पहले आतंकवादियों, नशीले पदार्थों के तस्करों और माफियाओं के बीच गठजोड़ से जुड़े मामलों में छह राज्यों में 100 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की थी। जिन राज्यों में छापेमारी की गयी, उसमें हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश शामिल हैं। एनआईए ने पिछले साल तीन मामले दर्ज किए थे, जिनमें आरोप लगाया गया था कि आतंकवादी संगठन और विदेश में मौजूद उनके समर्थक लक्षित हत्याओं और हिंसक आपराधिक कृत्यों को अंजाम देने के लिए भारत के उत्तरी राज्यों में सक्रिय संगठित आपराधिक गिरोहों के सदस्यों के रूप में काम कर रहे हैं

***********************************

 

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया की भाजपा में वापसी

जयपुर 20 May, (एजेंसी): राजस्थान में इस साल के अंत विधानसभा चुनाव होंगे। राज्य में विधानसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ ही बागी नेताओं की घर वापसी का दौरा शुरू हो गया है। शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया, पूर्व आईपीएस अधिकारी गोपाल मीणा, रामदेव सिंह खैरवा, पूर्व आईएएस अधिकारी पीआर मीणा और नरसी किराड भगवा खेमें में लौट आए हैं। महरिया साल 2016 में भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

भाजपा में शामिल होने के बाद महरिया ने कहा, मैं फिर से अपने परिवार में वापस आकर बहुत खुश महसूस कर रहा हूं। मैं फिर से भाजपा कार्यकर्ता के रूप में शामिल हुआ हूं। पार्टी मुझे जो भी जिम्मेदारी देगी, मैं उसे पूरा करने की कोशिश करूंगा।

अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री बने महरिया 1998, 1999 और 2004 में तीन बार लोकसभा के लिए चुने गए थे।

हालांकि, साल 2009 के लोकसभा चुनावों में उनकी हार के बाद, भाजपा ने उन्हें 2014 में टिकट से वंचित कर दिया। 2016 में पार्टी छोड़ने के बाद, महरिया ने 2019 में कांग्रेस के टिकट पर भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ा था।

*********************************

 

काशी विश्वनाथ धाम में जर्मन हैंगर व मैट से भक्तों को तपिश से राहत

वाराणसी 20 May, (एजेंसी): श्री काशी विश्वनाथ धाम में अब शिवभक्तों को ना तो धूप लगेगी और ना ही बरसात का असर होगा। इसके लिए सरकार तरफ से जर्मन हैंगर, मैट और वाटर कूलर की व्यवस्था की गई है। इससे श्रद्धालुओं को काफी राहत मिल रही है। महादेव के भक्तों को बाबा के दरबार में पहुंचने में कोई परेशानी न हो इसके लिए योगी सरकार ने हर तरह के प्रबंध किये हैं। चिलचिलाती धूप और तापमान से जलती जमीन से श्रद्धालुओं को बचाने के लिए योगी सरकार श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के विस्तारित आंगन में मैट बिछवाकर जर्मन हैंगर से छांव की व्यवस्था करा दी है। वहीं उमस भरी गर्मी में एयर कूलर से बाबा के भक्तों को सावनी फुहार जैसी राहत मिल रही है। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के विस्तारित आंगन में भक्तों के लिए वाटर कूलर की भी व्यवस्था की गई है। बाबा की भक्ति में डूबे भक्तों को जर्मन हैंगर बरसात में भी बारिश से भींगने से बचाएगा।

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के एसडीएम शम्भू शरण ने बताया कि तापमान बढ़ने से श्रद्धालुओं को काफी परेशानी हो रही थी। इसके चलते कतार में लगने वाले श्रद्धालुओं को धूप लग रही थी, वहीं तपन से फर्श पर पांव जल रहे थे और उमस भरी गर्मी से श्रद्धालुगण बेहाल हो रहे थे। इसके लिए मंदिर प्रशासन ने गंगाधर (गंगा द्वार) से मंदिर चौक परिसर होते हुए मंदिर जाने तक वाले मार्ग पर जर्मन हैंगर, कैनोपी, मैट, 10 वाटर कूलर, 22 इंडस्ट्रियल एयर कूलर लगवाया है, इससे देश के कोने-कोने से आने वाले बाबा के भक्तों को काफी राहत मिल रही है।

एसडीएम शम्भू शरण ने बताया कि श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में लगा अस्थाई जर्मन हैंगर बरसात तक रहेगा। गर्मी से बचाव के साथ ही बारिश में भी भक्तों को भीगने से बचाएगा। योगी सरकार देवाधिदेव महादेव के भक्तों को सुगम दर्शन सुरक्षा और सुविधा देने के लिए पहले दिन से ही कटिबद्ध है।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि गर्मी में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जर्मन हैंगर के साथ ही पानी का भी इंतजाम धाम क्षेत्र में जगह-जगह किया गया है।

**************************

 

इधर 2000 के नोट पर पाबंदी, उधर सरकारी ऑफिस की अलमारी से मिले 2.31 करोड़ और 1 किलो गोल्ड

जयपुर 20 May, (एजेंसी): पुलिस सूत्रों ने बताया कि जयपुर के योजना भवन की बंद अलमारी से 2.31 करोड़ रुपये से अधिक नकद और एक किलो सोना बरामद किया गया है। पुलिस ने नकदी और सोना जब्त कर लिया है।

योजना भवन के सात कर्मचारियों को अपराध के सिलसिले में हिरासत में लिया गया और उनसे पूछताछ की जा रही है। सूत्रों ने कहा कि अलमारी में रखे ट्रॉली सूटकेस में 2,000 रुपये और 500 रुपये के नोट थे।

योजना भवन में आयकर, जन आधार आदि जैसे विभाग हैं।

घटना के बाद मुख्य सचिव उषा शर्मा ने मुख्यमंत्री को पूरी जानकारी दी।

शुक्रवार रात 11 बजे मुख्य सचिव शर्मा, डीजीपी उमेश मिश्रा और जयपुर पुलिस आयुक्त आनंद श्रीवास्तव ने इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

जयपुर के पुलिस आयुक्त आनंद श्रीवास्तव के अनुसार, वसूली तब हुई जब ई-फाइलिंग प्रोजेक्ट के तहत फाइलों के डिजिटाइजेशन के दौरान अधिकारियों को दो बंद अलमारी मिलीं।

चाबी नहीं मिलने के चलते ताले तोड़े गए। जहां एक अलमारी में कुछ फाइलें मिलीं, वहीं दूसरी में नोटों से भरा ट्रॉली-सूटकेस था।

कर्मचारियों ने अशोक नगर थाने को सूचना दी।

थानाध्यक्ष व वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और नोटों को जब्त कर लिया।

2.31 करोड़ रुपये नकद के साथ एक किलो सोने के बिस्कुट भी बरामद किए गए।

*************************

 

कर्नाटक सरकार शपथ ग्रहण समारोह : सिद्दारमैया ने CM और डीके ने डिप्टी CM के तौर पर शपथ ली

बेंगलुरू 20 May, (एजेंसी) । बेंगलुरू के श्री कांतीरवा स्टेडियम में सिद्दारमैया ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री और डी.के. शिवकुमार ने उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की है। आठ अन्य मंत्री ने भी शपथ ली।राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों को शपथ ग्रहण करवाई।

कर्नाटक राज्य के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, मक्कल नीडि माईम के प्रमुख कमल हसन, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू,PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती शामिल हुए।

******************************

 

ए यूनिक स्टाइल ऑफ इंडो-सारासेनिक बिल्डिंग खालसा कॉलेज अमृतसर डाक्यूमेंट्री रिलीज

अमृतसर 19 May, (एजेंसी): आज खालसा कॉलेज परिसर में सादे लेकिन प्रभावशाली समारोह में एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म ए यूनिक स्टाइल ऑफ इंडो-सारासेनिक बिल्डिंग-खालसा कॉलेज अमृतसर का विमोचन किया गया। यह फिल्म प्रसिद्ध विरासत प्रमोटर और प्रकृति प्रेमी हरप्रीत संधू द्वारा निर्मित और निर्देशित है, जिसका उद्देश्य ब्रिटिश काल के दौरान 1892 में स्थापित एक विरासत खालसा कॉलेज भवन अजूबे को उजागर करना है। अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म का प्रीमियर प्रतिष्ठित हस्तियों की मौजूदगी में हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे खालसा कॉलेज गवर्निंग काउंसिल के आनरेरी सचिव राजिंदर मोहन सिंह छीना ने कहा कि यह डॉक्यूमेंट्री फिल्म ऐतिहासिक वास्तुकला का संक्षिप्त परिचय है, जो अपनी अनूठी शैली के लिए दुनिया भर में जानी जाती है। इस अवसर पर आयकर आयुक्त आईआरएस गरिश बाली, नगर निगम के कमिश्नर संदीप ऋषि, अतिरिक्त आयुक्त सीमा शुल्क आईआरएस जोगिंदर सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त सुरिंदर सिंह, कस्टम जाइंट कमिश्नर आईआरएस नवनीत कौशल, सीमा शुल्क उपायुक्त, आईआरएस अतुल तिर्की एवं कालेज प्रिंसिपल डॉ. महल सिंह मौजूद रहे।

***************************

 

आतिशी ने क्लास में शामिल होकर बढ़ाया बच्चों व शिक्षकों का उत्साह

नई दिल्ली 19 May, (एजेंसी) : शिक्षा मंत्री आतिशी ने स्कूल विजिट की श्रृंखला जारी रखते हुए गुरुवार को न्यू फ्ऱेंड्स कॉलोनी स्थित एमसीडी स्कूल का दौरा किया। विजिट के दौरान शिक्षा मंत्री ने मिशन बुनियाद की क्लासेज़ का निरीक्षण किया व शिक्षकों और बच्चों से बातचीत कर उनका उत्साह बढ़ाया। साथ ही शिक्षा मंत्री ने निर्देश दिए कि हर बच्चे के सीखने की गति की मॉनिटरिंग की जाए और उनकी सीखने की ज़रूरत के अनुसार उन्हें लर्निंग दी जाए।

इस मौक़े पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि एमसीडी स्कूलों में बदलाव की शुरुआत हो चुकी है। बदलाव की इस शुरुआत के साथ अब एमसीडी के स्कूलों में सीखने का शानदार माहौल तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के 15 सालों के शासन में एमसीडी स्कूलों में पढ़ाई की बदहाली रही, शिक्षकों को उपेक्षा की गई। भाजपा शासन में हमेशा ये माना गया कि यहाँ आने वाले बच्चे गरीब घरों से आते है तो उन्हें नजऱअंदाज़ किया जा सकता है। लेकिन अब ये परिदृश्य बदल चुका है अब एमसीडी में हमारी सरकार आने के बाद शिक्षकों का आत्मविश्वास बढ़ा है और उसके साथ एमसीडी स्कूलों में पढऩे-पढ़ाने का बेहतर माहौल तैयार हुआ है।

उन्होंने शिक्षकों को प्रेरित करते हुए कहा कि इन क्लासरूम में बैठे बच्चे देश का भविष्य है। हम देश के भविष्य को मजबूत कर सकें इसके लिए जरुरी है कि हम अपनी कक्षाओं में बैठे बच्चों की बुनियाद को मजबूत करें। इसके लिए ज़रूरी है कि टीचर्स आगे बढक़र ऑनरशिप ले। अपनी क्लास में हमेशा हर बच्चों को बेहतर सीखने में मदद करने के लिए प्रेरित करें। ऐसे करने के बाद ही हम मिशन बुनियाद के लक्ष्य पूरी तरह से हो प्राप्त कर पाएंगे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि टीचर्स हमेशा इस बात का ध्यान रखे कि मिशन बुनियाद द्वारा हम बच्चों की भाषा और बुनियादी गणित की समझ को बेहतर नहीं किया जा रहा बल्कि हर बच्चे को बराबरी का अवसर देने के लिए तैयार किया जा रहा है। इसलिए हम सभी की जिम्मेदारी है कि हमारे स्कूलों में आने वाले बच्चों को चाहे आजतक कोई शिक्षा न मिली हो लेकिन जब वो हमारे स्कूलों से बाहर निकले तो बराबरी के स्तर और मौके के साथ निकले।

उन्होंने कहा कि बच्चों के लर्निंग गैप को भरने के लिए मिशन बुनियाद की शुरुआत की गई। मिशन बुनियाद के तहत बच्चे अलग-अलग स्तर की कक्षाओं में भाग लेते हैं। हमारा उद्देश्य है कि छात्रों को बेसिक से लेकर एडवांस स्टेज तक लेकर जाना है। इसको संभव बनाने के लिए किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है। छात्रों को ऐसा माहौल प्रदान किया जाए, जिसमें वह खेल-खेल में पढाई कर सकें। विजिट के दौरान शिक्षा मंत्री ने देखा कि हिन्दी की एक क्लास में बच्चे बेहद अनूठे तरीक़े से शब्दों को सीख रहे है। यहाँ टीचर ने प्ले-कार्ड पर अक्षर लिखे थे जिन्हें खोजकर और जोडक़र बच्चे शब्दों बना रहे थे।

साथ ही एक अन्य कक्षा में शिक्षा मंत्री ने पाया कि बच्चों को अंग्रेज़ी एक्टिविटी के माध्यम से सिखाई जा रही है। पढ़ाने के इस बेहद रोचक तरीक़े को देख शिक्षा मंत्री ने दोनों शिक्षकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ये बेहद ख़ुशी कि बात है कि एमसीडी स्कूलों में शिक्षक पूरी मेहनत के साथ मिशन बुनियाद को सफल बना रहे है। इनकी मेहनत से वो दिन दूर नहीं जब एमसीडी स्कूलों से निकला हर बच्चा लर्निंग के एक निश्चित बेंचमार्क पर ज़रूर होगा जो हमने उनके लिए निर्धारित किया है।

***************************

 

ग्रामीण महिलाओ ने देखी द केरल स्टोरी फिल्म

करनाल  19 May, (एजेंसी) : करनाल मे सुपर माल मे लगभग 200 ग्रामीण महिलाओ ने लव जेहाद के ऊपर आधारित फिल्म द केरल स्टोरी को देखा। इस का आयोजन मेरा गाँव-मेरा मिशन ने किया। इस फिल्म को लेकर महिलाओ ने उत्साह दिखाया। इस फिल्म को देख कर महिलाओ ने युवतियों के भटकाव और देश विरोधी लोगो द्वारा भटकी हुई युवतियों के शोषण और उनके गलत प्रयोग पर चिंता जताई।

हरियाणा मे पहली बार गाँव की महिलाओ ने इस फिल्म को देख। जिन महिलाओ को यहाँ लाया गया उन महिलाओ ने कभी थियेटर मे फिल्म नहीं देखी। यहाँ पर पहुंची महिलाओ ने कहा कि लव जेहाद के लिए सिस्टम भी दोषी है। पुलिस समय पर कारवाई नहीं करती है। केरल स्टोरी मे सच दिखाया। इस सच को देख महिलाएं भावुक हो उठी।

यहाँ पर युवतियों ने कहा कि भटकाव से दूर रहना चाहिए केरल स्टोरी को देखने के लिए महिलाओ मे उत्साह दिखा। इस कार्यक्रम की संयोजिका ने बताया कि गांव-गांव मे इस फिल्म को दिखाया जायेगा। उन्होंने बताया की केरल स्टोरी जैसी कहानियों हर शहर गाँव मे चल रही है। एजेंट आशिक बन कर घूम रहे है। केरल स्टोरी लोगो को जागरूक करने वाली फिल्म है। यह फिल्म किसी धर्म का विरोध नहीं करती है।

*********************************

 

भजन मंडली ने लोकगीतों से दी सरकार की योजनाओं की जानकारी

पानीपत 19 May, (एजेंसी): सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल के निर्देशानुसार तथा उपायुक्त वीरेन्द्र कुमार दहिया के मार्गदर्शन में जिला में विभागीय भजन मंडली ने जौरासी गांव में बच्चों, महिलाओं व पुरूषों को लोक गीतों के माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कुलदीप सिंह बांगड़ ने बताया कि विभागीय भजन मंडली द्वारा सरकार की सभी योजनाओं की जानाकारी शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में लोकगीतों के माध्यम से समय-समय पर विस्तार से दी जाती है।

उन्होंने बताया कि भजन मंडली द्वारा लोकगीतों व भजनों के माध्यम से बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं, उज्जवला योजना, रोजगार कौशल योजना, आयुष्मान कार्ड, सुक्ष्म सिचांई, महिला समृद्धि, पशु क्रेडिट कार्ड योजना, सौर ऊर्जा, चिरायु कार्ड, बागवानी, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना आदि योजनाओं सहित अनेक आर्थिक सहायता प्रदान करने वाली योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाती है।

******************************

 

IGI और जेवर एयरपोर्ट होंगे कनेक्ट, दिल्ली-मुंबई Expressway से जोड़ने की तैयारी- 32 किलोमीटर लंबी होगी सड़क

नई दिल्ली 19 May, (एजेंसी): हवाई यात्रा करने वालों को लिए अच्छी खबर सामने आई है। जल्द ही इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट और जेवर एयरपोर्ट को जोड़ने के साथ ही इनको दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से कनेक्ट करने की परियोजना पर काम शुरू होने वाला है। केंद्रीय मंत्री सड़क, परिवहन और राजमार्ग नितिन गडकरी ने कहा कि हमारी आने वाली परियोजनाओं में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जेवर हवाई अड्डे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के बीच कनेक्टिविटी शामिल है। यह सड़क 3,000 करोड़ रुपये की लागत से 32 किलोमीटर लंबी होगी। यह प्रोजेक्ट जून 2025 तक पूरा हो जाएगा।

दिल्ली-NCR में बन रहे देश के पहले एलिवेटेड 8-लेन एक्सेस कंट्रोल्ड द्वारका एक्सप्रेसवे का मुआयना करने के बाद नितिन गडकरी ने कहा कि 29.6 किमी। लंबाई का देश का पहला एलिवेटेड 8-लेन एक्सेस कंट्रोल द्वारका एक्सप्रेसवे 9000 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है जिसका निर्माण अप्रैल 2024 में पूरा होगा। हरियाणा में 18.9 किमी सिंगल पिलर पर 34 मीटर चौड़ा और दिल्ली में 10.1 किमी लंबाई का यह एक्सप्रेसवे बन रहा है।

*************************