Category Archives: news

अमृतसर में गैंगस्टर जनरैल सिंह की गोलियां मारकर हत्या

अमृतसर 24 May, (एजेंसी)- ब्यास थाना क्षेत्र के गांव सठियाला में बुधवार की दोपहर गैंगस्टर जरनैल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तीन युवकों ने गैंगस्टर जरनैल सिंह पर उस समय हमला किया जब वह तेल निकलवाने सरसों लेकर चक्की पर पहुंचा। इस दौरान जब वह चक्की से बाहर निकला तो अचानक वहां पहुंचे तीन नकाबपोशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावरों ने 20 से 25 फायर किए। गैंगस्टर जरनैल सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस इसे गैंगवार के साथ जोड़कर देख रही है। वहीं, एसएसपी (देहात) सतिंदर सिंह ने बताया कि गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालकर हमलावरों का पता लगाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक यूपी में मारे गए गैंगस्टर गोपी घनश्यामपुरा का एक पुराना गुर्गा जरनैल सिंह सठियाला कॉलेज में विद्यार्थी यूनियन का प्रधान भी रह चुका है। करीब पांच साल पहले वह गैंगस्टर गोपी घनश्यामपुरा के संपर्क में आया और इस गैंग का गुर्गा बन गया। इस गिरोह के गुर्गों का काम कारोबारियों, उद्योगपतियों और धनाढ्य लोगों से रंगदारी वसूल करना और अपहरण करना था।

बता दें कि इस गिरोह के सदस्य हथियार खरीदना और बेचने का धंधा भी करते थे। साल 2018 में गैंगस्टर गोपी घनश्यामपुरा का यूपी पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया था। बता दें कि इस दौरान जरनैल सिंह के खिलाफ भी रंगदारी, फायरिंग करने और अवैध पिस्तौल बरामद होने के कई मामले दर्ज थे। पारिवारिक सदस्यों के मुताबिक बुधवार दोपहर जरनैल सिंह पर तीन नकाबपोशों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं। जरनैल सिंह ने बचाव का प्रयास किया मगर हमलावरों ने बहुत तेजी से 20 से 25 गोली दागी। जरनैल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।

*************************

 

हिंदूकुश-हिमालय से भारत समेत 16 देशों पर आने वाली है बड़ी आफत, वैज्ञानिकों ने जारी की चेतावनी

नई दिल्ली 24 May, (एजेंसी)- भारत और उसके आसपास के 16 देशों पर बड़ी मुसीबत आने वाली है, क्योंकि जलवायु परिवर्तन से हिंदूकुश और हिमालय के पहाड़ का वाटर सिस्टम बिगड़ सकता है। यानी इन पहाड़ों से निकलने वाली नदियों का स्रोत और बहाव बिगड़ेगा। इससे इन 16 देशों की अर्थव्यवस्था और ऊर्जा प्रणाली पर बुरा असर पड़ सकता है।

यह स्टडी चीन के थिंक टैंक चाइना वाटर ने करवाई है। उसके अनुसार हिंदूकुश और हिमालय से बहने वाली 10 प्रमुख नदियों की वजह से 190 करोड़ लोगों को पानी मिलता है। खेती-बाड़ी होती है, लेकिन जलवायु परिवर्तन की वजह से ग्लेशियर पिघल रहे हैं। एक्स्ट्रीम वेदर यानी भयानक मौसम की वजह से जानलेवा खतरे सामने आ रहे हैं।

वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि इन नदियों में लगातार पानी कम होता जा रहा है। अगर इंसानों ने कार्बन उत्सर्जन कम नहीं किया तो पीने के लिए पानी भी नहीं मिलेगा। इन 16 देशों को जल और उससे मिलने वाली ऊर्जा को बचाए रखने के लिए बड़े पैमाने पर ढांचागत विकास करना होगा। इन नदियों में गंगा और ब्रह्मपुत्र नदियां भी शामिल हैं। जिन 10 नदियों की बात हो रही हैं, उसमें प्रमुख हैं- भारत की गंगा, ब्रह्मपुत्र, चीन की यांग्त्जे और यलो रिवर जो मेकॉन्ग और सालवीन नदियों के साथ सीमाएं बांटती हैं। ये नदियां भारत, नेपाल और दक्षिणपूर्व एशिया के 16 देशों की तीन-चौथाई हाइड्रोपावर को सपोर्ट करती हैं। इसके अलावा 44% कोयला आधारित पावर प्रोजेक्ट्स की मदद करती हैं।

पूरे जापान को बिजली सप्लाई करने के लिए 300 गीगावॉट से थोड़ा ज्यादा की जरुरत पड़ती है, लेकिन इन नदियों से पानी का बहाव कम हुआ या खत्म हुआ तो इन 16 देशों में 865 गीगावॉट बिजली सप्लाई रुक जाएगी। क्योंकि ये नदियां जिन इलाकों में हैं, वो अधिक या अत्यधिक स्तर की पानी की कमी बर्दाश्त कर रही हैं। चीन के यांग्त्जे नदी का बेसिन पूरे देश की आबादी के एक तिहाई हिस्से को सपोर्ट करता है। साथ ही चीन की ऊर्जा सप्लाई का 15 फीसदी हिस्सा इसी नदी से जेनरेट होता है। पिछले साल इस नदी से भयानक सूखे का सामना किया था। जिसकी वजह से चीन में बिजली सप्लाई बाधित हुई थी।

*****************************

 

आबकारी नीति मामले में फिर बढ़ी सिसोदिया की मुश्किलें, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत 1 जून तक बढ़ाई

नई दिल्ली 23 मई,(एजेंसी)। दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को आबकारी नीति मामले में जेल में बंद आप नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 1 जून तक के लिए बढ़ा दी है। इस मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के द्वारा की जा रही है। अदालत ने जेल अधिकारियों को यह भी आदेश दिया है कि वह अध्ययन के उद्देश्य से उन्हें एक कुर्सी और मेज प्रदान करने के उनके अनुरोध पर विचार करे।

विस्तृत आदेश की प्रति का इंतजार है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इसी अदालत ने 12 मई को सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 2 जून तक के लिए बढ़ा दी थी, इस मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) कर रही है। इस साल 26 फरवरी को सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया था, इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 9 मार्च को सिसोदिया को गिरफ्तार किया था।

ईडी ने आरोप लगाया है कि पूरे आबकारी नीति मामले के पीछे सिसोदिया मास्टरमाइंड थे और उन्होंने रिश्वत लेने के लिए जानबूझकर नीति को सह-अभियुक्तों के साथ लीक किया था। पिछले महीने, विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल ने आप नेता को जमानत देने से इनकार करते हुए कहा था कि प्रथम दृष्टया सबूत अपराध में उनकी संलिप्तता की बात करते हैं।

**********************

 

पेट्रोल पंपों ने लगाया नोटिस, लिखा- 2000 का नोट न दें, करेंसी बैंक में बदलें

नोएडा 23 मई,(एजेंसी)। 2000 के नोट आज से बैंकों में बदलने शुरू हो गए हैं। गौतमबुद्ध नगर जिले के 570 बैंक शाखाओं में आज से यह नोट बदले जा रहे हैं। बैंकों के बाहर बहुत ज्यादा भीड़ देखने को नहीं मिल रही है, लेकिन जब से 2000 के नोट को चलन से बाहर करने की घोषणा हुई है तब से ही लोग 2000 के नोट को लेकर पेट्रोल पंप पर पहुंचकर सौ पचास का तेल डलवा कर बाकी पैसे वापस ले रहे हैं।

इसकी वजह से पेट्रोल पंप के पास भी चेंज की दिक्कत आने लगी है। इस समस्या से बचने के लिए पेट्रोल पंप ने अपने यहां नोटिस लगाकर लोगों से यह निवेदन किया है कि 50 और 100 का तेल डलवाने के लिए 2000 का नोट ना लेकर आएं। करेंसी बैंक में बदली जाएगी।

नोएडा के कई पेट्रोल पंप के बाहर ऐसे नोटिस देखने को मिल रहे हैं जहां पर यह साफ तौर पर लिखा है कि समस्त सम्मानित ग्राहकों को सूचित किया जाता है कि भारत सरकार/आरबीआई के अनुसार 30/9/2023 तक 2000 के नोट केवल 2000 और उससे ऊपर की खरीद में ही स्वीकार्य है। करेंसी को बदले जाने का प्रावधान बैंक तक ही सीमित है।

पेट्रोल पंप पर 50-100 की खरीद कर भुगतान 2000 के नोट से स्वीकार नहीं किया जाएगा। कृपया सहयोग करें।
पेट्रोल पंप कर्मचारियों के मुताबिक जब से यह सूचना हुई है कि 2000 के नोट चलन से बाहर हो जाएंगे, तब से ज्यादातर लोग 2000 का नोट लेकर पेट्रोल पंप पर आ रहे हैं और सौ 50 से 200 तक का पेट्रोल डलवा कर खुले पैसे लेकर चले जाते हैं। जिसके कारण पेट्रोल पंप पर खुले पैसे की काफी किल्लत हो गई है।

*************************

 

2024 में दौड़ेगी धर्मतल्ला से सियालदह के बीच मेट्रो

कोलकाता 23 मई,(एजेंसी)। महानगर कोलकाता में गंगा नदी के नीचे से बनी बहुप्रतीक्षित ईस्ट-वेस्ट मेट्रो का काम 2024 में पूरा हो जाएगा। मेट्रो रेल प्रबंधन के एक वरिष्ठ सूत्र ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि धर्मतल्ला से सियालदह के बीच अगले साल ईस्ट-वेस्ट मेट्रो का परिचालन शुरू हो जाएगा जिसके बाद इस बहुप्रतीक्षित परियोजना का काम पूरा होगा।

भारत की पहली गंगा नदी के नीचे से चलने वाली इस मेट्रो का हावड़ा मैदान से गंगा नदी के नीचे से होते हुए बीबीडी बाग तक का ट्रायल रन पूरा हो चुका है। यहां यात्रियों को लेकर भी एक मेट्रो चल चुकी है। अब केवल धर्मतल्ला से सियालदह के बीच इसका परिचालन शुरू होना है। इस रूट पर मेट्रो की सुरंग खुदाई के दौरान कई दुर्घटनाएं हुई हैं।

बउबाजार में कई बार इमारतें गिरी हैं और यहां रहने वालों को बड़ी राशि मुआवजे के तौर पर रेलवे की ओर से दी गई है। अब सूत्रों ने बताया है कि खुदाई का काम लगभग पूरा हो चला है। इसके बाद इस पर पटरी बिछाने और मेट्रो का ट्रायल रन शुरू होगा। उक्त अधिकारी ने बताया कि इसी साल दिसंबर महीने तक हावड़ा मैदान से धर्मतल्ला तक ईस्ट-वेस्ट मेट्रो की परिचालन यात्रियों के लिए शुरू हो जाएगा। उसके बाद धर्मतल्ला से सियालदह तक की परिसेवा शुरू होते ही इस मेट्रो का काम पूरा होगा।

***************************

 

माल्दा में पटाखा कारखाने में विस्फोट, दो की मौत, दो घायल

सीआईडी ने शुरु की विस्फोट की घटना की जांच

बंगाल में आठ दिनों में धमाके में 17 की मौत

कोलकाता 23 मई,(एजेंसी)। पूर्व मेदिनीपुर और दक्षिण 24 परगना के बाद अब माल्दा में एक पटाखा कारखाने में विस्फोट हुआ है। इस हादसे में दो व्यक्ति की मौत हो गई है और कम से कम दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वैसे घटना के बाद ही राज्य सरकार ने उक्त मामले की जांच की कमान सीआईडी को सौंप दी है ऐसे में घटना की जांच सीआईडी करेगी। मृतकों के नाम राजू ऋषि (45) व गणेश कर्मकार (42) बताये जा रहे है।

राज्य सरकार के आदेश के बाद अधिकारियों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। आज सीआईडी के अधिकारी मौके पर पहुंचें और जांच को गति दी। वारदात में अब तक दो लोगों की जान जा चुकी है, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय पुलिस अधिकारियों के मुताबिक माल्दा के इंग्लिश बाजार नगरपालिका के नेताजी नगर पालिका बाजार इलाके में आज सुबह करीब 6:45 बजे पटाखा कारखाना में तेज आवाज में विस्फोट हुआ। इसके बाद आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की पांच गाडिय़ां पहुंची। आग बुझा दी गई है।

चार लोगों को झुलसी अवस्था में बाहर निकाला गया। चारों को मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।इसके बाद एक और व्यक्ति की मौत की खबर है। आसपास के लोगों का कहना है कि इस फैक्टरी में बड़ी मात्रा में विस्फोटक एकत्र कर रखा जाता था। आसपास पटाखे की दुकानें भी हैं। इस वजह से एक के बाद एक कई विस्फोट हुए। मृतक पटाखा फैक्टरी में काम करता था।

इस व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। उल्लेखनीय है कि 16 मई को पूर्व मेदिनीपुर के एगरा थाना अंतर्गत खादीकुल गांव में एक पटाखा कारखाने में हुए विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई थी। इसके पांच दिन बाद 21 मई को दक्षिण 24 परगना के बजबज इलाके में एक और पटाखा कारखाने में विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार को बीरभूम के दुबराजपुर में एक घर में विस्फोट हुआ। यहां बम रखे थे।उल्लेखनीय है कि पिछले आठ दिनों में पश्चिम बंगाल में तीन अलग-अलग जगहों पर विस्फोट हुए हैं जिसमें 17 लोगों की मौत हो चुकी है।

*********************************

 

सिडनी बना मिनी इंडिया: PM मोदी को सुनने पहुंचे 20,000 भारतीय, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने मोदी को कहा बॉस

नई दिल्ली 23 May, (एजेंसी): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिडनी में मंगलवार को प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा कि आपसी विश्वास और सम्मान भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंधों को जोड़ने वाले तत्व हैं। पीएम मोदी ने यह बयान एरिना में कुडोस बैंक में एक कार्यक्रम के दौरान दिया। यहां पर पीएम मोदी का प्रवासी भारतीयों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीस के साथ एरिना पहुंचे, जहां उनका वैदिक मंत्रोच्चारण और अन्य पारंपरिक रिवाज के बीच स्वागत किया गया।

यहां पर प्रधानमंत्री ने भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कितनी भी भौगोलिक दूरियां क्यों न हों, हिंद महासागर हमें जोड़ता है। दोनों देशों की जीवनशैली कितनी भी अलग क्यों न हो, योग हमें जोड़ता है! क्रिकेट एक ऐसी चीज है जिसने हमें सदियों से जोड़े रखा है।

पीएम ने कहा कि एक समय था जब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच राष्ट्रमंडल और क्रिकेट के बीच संबंधों को परिभाषित करने के लिए ‘3सी’ का इस्तेमाल किया जाता था। उसके बाद ‘3डी’ लोकतंत्र, अप्रवासी और दोस्ती थी। अब यह ‘3ई’ ऊर्जा, अर्थव्यवस्था और शिक्षा बन गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि लेकिन सच्चाई यह है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संबंधों की वास्तविक गहराई इन सी, डी, ई से कहीं अधिक है। इस रिश्ते की सबसे मजबूत और सबसे बड़ी बुनियाद दरअसल आपसी विश्वास और आपसी सम्मान है और इसके पीछे की असली वजह भारतीय प्रवासी हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपना वादा निभाया है कि ऑस्ट्रेलिया में भारतीयों को अपने प्रधानमंत्री को देखने के लिए 28 साल और इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पीएम ने कहा कि पिछली बार जब मैं यहां आया था तो मैंने आप सभी को एक वचन दिया था। और वो वादा था कि आपको भारत के प्रधानमंत्री के लिए फिर से 28 साल का लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। और देखो, मैं यहां हूं। यहां मेरे साथ प्रधानमंत्री अल्बनीस भी हैं।

दिवंगत ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी महान शेन वार्न को याद करते हुए कहा कि हम केवल सुख के ही भागीदार नहीं हैं अपितु दुख भी बांटते हैं। शेन वार्न के निधन से पूरा भारत दुखी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि पिछले 9 वर्षों में भारत ने कैसे बड़ी प्रगति की है। उन्होंने कहा कि हमने गरीब लोगों के लिए करीब 50 करोड़ बैंक खाते खोले हैं। इतना ही नहीं, असल में भारत में पब्लिक डिलीवरी का पूरा इको-सिस्टम ही कायापलट कर चुका है। 2014 से 28 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में स्थानांतरित की गई है।

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा कि पीएम मोदी बॉस हैं! इसके अलावा उन्होंने कहा कि आखिरी बार मैंने किसी को इस स्टेज पर देखा था तो वे ब्रूस स्प्रिंग्सटीन थे और उन्हें वैसा स्वागत नहीं मिला था। जैसा प्रधानमंत्री मोदी को मिला है। पीएम मोदी बॉस हैं। इस दौरान पूरा स्टेडियम मोदी-मोदी के नारों से गूंजता रहा।

बता दें कि पीएम मोदी तीन देशों की यात्रा के अपने अंतिम चरण के तहत सोमवार रात ऑस्ट्रेलियाई सरकार के अतिथि के रूप में सिडनी पहुंचे। 2014 में मोदी, राजीव गांधी के बाद ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने, जहां उन्होंने ओलंपिक पार्क में सिडनी सुपरडोम में 20,000 लोगों को संबोधित किया और कहा कि आने वाले वर्षों में और अधिक भारतीय नेता डाउन अंडर का दौरा करेंगे।

***************************

 

ज्ञानवापी के सभी सातों मामलों की एक साथ होगी सुनवाई, वाराणसी जिला अदालत का आदेश

वाराणसी 23 May, (एजेंसी): वाराणसी जिला अदालत ने मंगलवार को आदेश दिया कि ज्ञानवापी से जुड़े सभी सात मामलों की एक साथ सुनवाई की जाएगी। वाराणसी के जिला जज ने आदेश दिया, ज्ञानवापी मामले से जुड़े सभी सात मामलों की अब एक साथ सुनवाई होगी। सोमवार को जिला जज ने सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। इसे लेकर हिंदू पक्ष ने याचिका दायर की थी।

अगस्त 2021 में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में स्थित श्रृंगार गौरी स्थल पर नियमित पूजा करने के अधिकार की मांग को लेकर पांच महिलाओं ने स्थानीय अदालत में याचिका दायर की थी। अप्रैल 2022 में, एक वरिष्ठ डिवीजन कोर्ट ने मस्जिद परिसर में एक सर्वेक्षण का आदेश दिया। सर्वे मई 2022 में पूरा हुआ था। उस दौरान कथित तौर पर मस्जिद में एक शिवलिंग मिला था, जिसे मुस्लिम पक्ष ने फव्वारा बताया था।

सुप्रीम कोर्ट ने 19 मई को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को मामले की अगली सुनवाई तक ज्ञानवापी मस्जिद-काशी विश्वनाथ गलियारे के अंदर एक ‘शिवलिंग’ की कार्बन डेटिंग नहीं करने के लिए कहा था। मामले में अगली सुनवाई सात अगस्त को निर्धारित की गयी है।

*****************************

 

UPSC Result 2022: इशिता किशोर बनीं टॉपर, टॉप 4 में सभी चारों सीटों पर लड़कियों ने मारी बाजी

नई दिल्ली 23 May, (एजेंसी): संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी ने सिविल सर्विसेज की परीक्षा और इंटरव्यू का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इशिता किशोर ने यूपीएससी 2022 की परीक्षा में टॉप किया है। खास बात यह है कि टॉप 4 की सभी सीटों पर लड़कियां ने बाजी मारी है। यूपीएससी के मुताबिक इस बार कुल 933 अधिकारियों का चयन इस परीक्षा के माध्यम से किया गया है। पास होने वाले कुल उम्मीदवारों में से इस बार कुल 183 सफल उम्मीदवारों का चयन आईएएस अधिकारियों के रूप में किया गया है।

जहां इन परीक्षाओं की टॉपर इशिता किशोर बनी हैं, वही दूसरे नंबर पर गरिमा लोहिया हैं, तीसरा स्थान उमा हराती एन को हासिल हुआ है। चौथे नंबर पर स्मृति मिश्रा, पांचवे स्थान पर मयूर हजारिका, यूपीएससी की इन महत्वपूर्ण परीक्षाओं में छठा स्थान गहना नव्या जेम्स ने हासिल किया है। इन परीक्षाओं में सातवें स्थान पर वसीम अहमद भट हैं। आठवां स्थान अनिरुद्ध यादव को हासिल हुआ है और नौवें स्थान पर कनिका गोयल व टॉप 10 की लिस्ट में दसवें स्थान पर राहुल श्रीवास्तव हैं।

टॉप करने वाले उम्मीदवारों समेत अन्य सभी उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त किए गए अंको की घोषणा के लगभग 15 दिन बाद की जाएगी। यूपीएससी ने सिविल सर्विस सेवा परीक्षा 2022 के तहत आईएएस व आईपीएस समेत 1011 पदों पर भर्ती निकाली है।

परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद यूपीएससी ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि इस बार फाइनल रिजल्ट में कुल 933 उम्मीदवारों का चयन सिविल सर्विसेस में हुआ है। इनमें से 345 कैंडिडेट्स सामान्य वर्ग से हैं। 99 उम्मीदवार ईडब्ल्यूएस कैटेगरी से हैं। 263 सफल उम्मीदवार अन्य पिछड़ा वर्ग से हैं। पास होने वाले 154 उम्मीदवार शेड्यूल कास्ट और 72 सफल उम्मीदवार शेड्यूल्ड ट्राइब कैटेगरी से हैं।

इनके अलावा यूपीएससी ने 178 कैंडिडेट्स की रिजर्व लिस्ट भी तैयार की है। वही आईएएस पदों पर चयन के लिए 180 कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्ट हुए हैं। यूपीएससी ने 03 अलग-अलग चरणों में सिविल सेवा 2022 के उम्मीदवारों के इंटरव्यू किए थे। साक्षात्कारों का तीसरा व अंतिम चरण इसी महीने 18 मई 2023 को समाप्त हुआ था। मंगलवार को यूपीएससी द्वारा घोषित किए गए रिजल्ट के अनुसार, सिविल सेवा प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले लगभग 2,529 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था।

*******************************

 

गुरुदेव श्री श्री रविशंकर ने ब्रुसेल्स में यूरोपियन पार्लियामेंट को किया संबोधित, मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने के उपाय बताए

बेंगलुरु 23 May, (एजेंसी): भारतीय आध्यात्मिक गुरु, श्री श्री रविशंकर को ब्रुसेल्स में यूरोपियन पार्लियामेंट में उच्च स्तर के बुद्धिजीवियों को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया गया,ताकि ध्रुवीकरण के कारण उत्पन्न वैश्विक चुनौतियों,सामाजिक अशांति ,हिंसा,आर्थिक एवं राजनैतिक अनिश्चितता और जलवायु परिवर्तन का समाधान निकालने पर विचार विमर्श किया जा सके।

इस सेमिनार में 200 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया,जिनमें मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ,हितधारक,शिक्षाविद् ,नीति निर्माता एवम् यूरोपियन पार्लियामेंट के सदस्य शामिल थे।गुरुदेव ने इस तथ्य की ओर सबका ध्यान आकर्षित किया कि विश्वभर में मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखने के पारंपरिक तरीकों के साथ – साथ आयुर्वेद,ध्यान एवम् श्वसन तकनीकों को भी जोड़ना चाहिए।

गुरुदेव ने मानसिक स्वास्थ्य पर हो रहे विचार विमर्श को थोड़ा और गहराई में ले जाते हुए, उन प्रभावशाली श्वसन तकनीकों के बारे में बताया,जो मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में अभूतपूर्व लाभ पहुंचाती हैं।जब मन शांत और स्पष्ट होता है,तब लोग जीवन की अंतर संयोजनात्मकता के प्रति गहरी समझ रखते हुए बेहतर निर्णय ले पाते हैं।इसके लिए भीतर की शांति का अनुभव करना होगा,जो हमारी श्वास में ही मौजूद है।हमारी श्वास में भावनाओं और विचारों को विनियमित करने ,चिंता को कम करने और तनाव को दूर करने की शक्ति है।

महामहिम ,श्री संतोष झा,बेल्जियम, ई यू और लक्जेमबर्ग में भारत के राजदूत,ने कहा,” कोविड महामारी के दौरान मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं वैश्विक स्तर पर और भी अधिक सामने आयीं। भारत एक ऐसा देश है,जहां प्राचीन समय से ही इसको लेकर सजगता एवम् समाधान दोनों हैं।और हम उन्हें सारे विश्व के समक्ष लेकर आना चाहते हैं।श्री संतोष झा ने जीवन की तेज़ गति के बारे में बात करते हुए बताया कि बहुत तेज़ ट्रैफिक के लिए ट्रैफिक के नियमों की आवश्यकता होती है और गुरुदेव ने हमें उन ट्रैफिक नियमों पर ध्यान देने के लिए कहा,जो हमें तेज़ी से परिवर्तित होते आसपास के वातावरण में जीने के लिए मदद करते हैं।” श्री संतोष झा ने मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार द्वारा बनाए गए विभिन्न नीति पैमानों और अभियानों के साथ साथ, 2017 में मेंटल हेल्थ केयर एक्ट पारित करने के बारे में भी बताया।

इस कार्यक्रम में गणमान्य व्यक्तियों के अतिरिक्त माननीय श्री रिस्जार्ड जार्नेकी,यूरोपियन पार्लियामेंट मेंबर,महामहिम श्री संतोष झा,बेल्जियम, ई यू और लग्ज़मबर्ग में भारत के राजदूत,श्री एलोज पेत्रेले,स्लोवेनिया के भूतपूर्व प्रधानमंत्री,बोर्ड मेंबर, डब्ल्यू एफ ई बी,श्री पाब्लो सियानो,चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर डी एच एल ईकॉमर्स,प्रोफेसर आनंद नरसिम्हन,शेल प्रोफेसर ऑफ ग्लोबल लीडरशिप एंड डीन ऑफ रिसर्च ,आई एम डी बिजनेस स्कूल,प्रोफेसर डॉ उल्लरिच हेगरल,प्रेसिडेंट यूरोपियन एलायंस अगेंस्ट डिप्रेशन,प्रेसिडेंट जर्मन डिप्रेशन फाउंडेशन,डॉ मेड पेट्रा ब्राच,संस्थापक , द लेइब्सचर एंड ब्राच पेन थेरेपी,श्री रोलैंड लेइब्सचर ब्राच ,संस्थापक,द लेइब्सचर एंड ब्राच पेन थेरेपी शामिल थे।

गुरुदेव ने सबको मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को शर्मनाक ना ठहराने और सामाजिक सहयोग की आवश्यकता की दिशा में कार्य करने पर भी जोर दिया,ताकि कोई भी अवसादग्रस्त या खराब मानसिक स्वास्थ्य से गुजर रहा व्यक्ति वंचित ना रह जाए।

यह सत्र का संदर्भ इस तथ्य पर आधारित था कि विश्व अवसाद,आत्महत्या और मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं में अनपेक्षित रूप से हो रही वृद्धि का सामना कर रहा है। डब्ल्यू एच ओ की जून 2022 में प्रकाशित विश्व मानसिक स्वास्थ्य रिपोर्ट के अनुसार,महामारी के पहले वर्ष में अवसाद में 25% वृद्धि हुई है। मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रसित लोगों की संख्या 100 करोड़ हो गई है। विश्वभर में मानसिक स्वास्थ्य संकट को कम करने के लिए उपलब्ध साधन अपर्याप्त हैं। 200 में, विशभर की सरकारों ने मानसिक स्वास्थ्य बजट पर केवल औसतन 2% खर्च किया,जिसमें निम्न मध्यम आय वाले देशों पर केवल 1% से भी कम खर्च किया गया।

घटती हुई आर्थिक उत्पादकता एवम् खराब शारीरिक स्वास्थ्य के कारण,विश्व अर्थव्यवस्था में खराब मानसिक स्वास्थ्य पर प्रतिवर्ष यू एस डी 2.5 ट्रिलियन खर्च किया जाता है,जो कि वर्ष 2030 में बढ़कर $ 16 ट्रिलियन हो जाने की आकांक्षा है।

इस कार्यक्रम में बुद्धिजीवी वर्ग ने यूरोपियन पार्लियामेंट के सदस्यों,मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों और नागरिक समाज को निम्नलिखित मुद्दों पर बातचीत करने के लिए आमंत्रित किया-

. मानसिक स्वास्थ्य को संभालने एवम् सुधार करने के लिए परिवर्तनात्मक समाधान और जिसका वैश्विक स्तर पर प्रभाव पड़े।

. मानसिक स्वास्थ्य एवं शांति स्थापना में संबंध।

. नवीनतम शोध

. मानसिक स्वास्थ्य प्रयासों द्वारा लाभ प्राप्त करने के लिए प्रतिस्पर्धात्मक रूप से कार्य करना – प्रदर्शन को बेहतरीन बनाने के लिए मानसिक स्वास्थ्य पहल के सबसे अच्छे अभ्यास कराना।

गुरुदेव ने शांति के प्रसार एवम् प्रत्येक चेहरे पर मुस्कान लाने के अपने मिशन के साथ यू एस से यूरोप की यात्रा करते हुए बताया कि ” पिछले कुछ महीनों में यू एस में 600 से अधिक गोलीबारी की घटनाओं को देखना कितना भयंकर है और यह घटनाएं सामान्य नहीं हैं।और गोलीबारी की कई घटनाओं का कारण खराब मानसिक स्वास्थ्य पाया गया।

गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी पिछले 43 वर्षों से मानसिक स्वास्थ्य के वैश्विक अधिवक्ता रहे हैं। तनाव मुक्ति एवम् बेहतर मानसिक स्वास्थ्य के लिए गुरुदेव द्वारा दी गई तकनीकों का 180 देशों के 50 करोड़ से भी अधिक लोग अभ्यास करते हैं।गुरुदेव ने स्थानीय,क्षेत्रीय,राष्ट्रीय एवम् अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सैकड़ों प्रोजेक्टों की शुरुआत की।उन्होंने वैश्विक संस्थानों एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों के साथ, अत्यधिक कमजोर, संघर्ष वाले क्षेत्रों में जोखिम में पड़े लोगों की भावनात्मक एवम् मानसिक शांति के लिए काम किया।उनके कार्य सदैव इस धारणा से प्रेरित रहे हैं कि आंतरिक शांति,व्यक्ति का मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण बाह्य शांति एवं सामाजिक समृद्धि का आधार है।

****************************

 

आईएनएस मोरमुगाओ से एडवांस सी स्कीमिंग मिसाइल की टेस्टिंग, लक्ष्य को भेदने में सफल

नई दिल्ली 23 May, (एजेंसी): भारतीय नौसेना के डिस्ट्रॉयर आईएनएस ‘मोरमुगाओ’ से एक एडवांस मिसाइल की बेहद महत्वपूर्ण व सफल टेस्टिंग की गई है। ‘सी स्कीमिंग’ के नाम से विख्यात इस मिसाइल की टेस्टिंग के दौरान मिसाइल ने समुद्र में तैरते हुए टारगेट को नीचे से हिट किया। भारतीय नौसेना के मुताबिक टेस्टिंग के दौरान मिसाइल का निशान बिल्कुल सटीक था और वह अपने लक्ष्य को भेदने में सफल रही। नौसेना का कहना है कि यह मिसाइल 300 किलोमीटर की दूरी तक अपने लक्ष्य को भेदने में सक्षम है।

‘सी स्किमिंग’ का तात्पर्य ऐसी मिसाइल से है जो पानी की सरफेस के बहुत करीब उड़ती है। सामान्य तौर पर यह 10 फीट से कम की ऊंचाई पर रहती है। आईएनएस मोरमुगाओ भारत में निर्मित एक शक्तिशाली युद्धपोत है। इसका वजन 7,400 टन है, लंबाई 163 मीटर और चौड़ाई 17 मीटर है।

आईएनएस मोरमुगाओ ब्रह्मोस और बराक-8 जैसी मिसाइलों से पहले से ही लैस है। भारत में बने इस आधुनिक युद्धपोत में इजरायल का रडार एमएफ-स्टार लगा है, जो हवा में लंबी दूरी के लक्ष्य का पता लगा सकता है। हालांकि भारतीय नौसेना का यह युद्धपोत और उसमें लगे हथियार दोनों ही स्वदेशी हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बीते वर्ष दिसंबर में ‘मोरमुगाओ’ को भारतीय नौसेना को समर्पित किया था। मोरमुगाओ से टेस्ट की गई यह एक एडवांस्ड मिसाइल है जिसने समंदर में तैरते टारगेट को नीचे उड़ते हुए हिट किया। इसे सी स्कीमिंग कहा जाता है। टेस्टिंग के बाद भारतीय नौसेना ने इसे आत्मनिर्भर भारत की ओर एक और बढ़ता कदम बताया है।

इससे पहले 14 मई को मोरमुगाओ से ब्रह्मोस मिसाइल का परीक्षण किया गया था। पिछली टेस्टिंग के दौरान भी मिसाइल ने अपने टारगेट को बखूबी हिट किया था। मोरमुगाओ को इंडियन नेवी के वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो ने डिजाइन किया है। यह हथियारों से लैस दुनिया का सबसे आधुनिक मिसाइल करियर है। इससे 300 किमी दूर से लक्ष्य भेद सकते हैं।

ब्रह्मोस और सी स्कीमिंग मिसाइलों की सफल टेस्टिंग के उपरांत भारतीय नौसेना का ‘मोरमुगाओ’ और घातक हो गया है। इस वॉरशिप का नाम पोर्ट सिटी गोवा पर रखा गया है। 19 दिसंबर 2021 को जब गोवा ने पुर्तगाली शासन से 60 साल की मुक्ति का जश्न मनाया था, तभी इस वॉरशिप ने पहली समुद्री यात्रा की थी।

****************************

 

धीरेंद्र शास्त्री की अश्लीर इंटरनेट पर की शेयर, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

शाहजहांपुर 23 May, (एजेंसी): उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक व्यक्ति ने कथित रूप से बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की। उस पर केस दर्ज कर लिया गया है। सर्किल ऑफिसर (तिलहर) प्रियांक जैन ने कहा कि शाहजहांपुर जिले के डभौरा गांव निवासी इरशाद हुसैन ने फेसबुक पर पोस्ट साझा किया था।

स्थानीय विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के नेता सुरेश शर्मा पप्पू ने यह कहते हुए शिकायत दर्ज कराई थी कि पोस्ट अश्लील थी और लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 153ए, 295ए और 505(2) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

**************************

 

होटल व्यवसाय में उतरेंगे सलमान खान, 19 मंजिल के होटल की मिली मंजूरी

22.05.2022 (एजेंसी)  – हाल ही में सोशल मीडिया पर सलमान खान की एक फोटो वायरल हुई जिसमें उन्होंने रंगबिरंगी बैंडेड लगा रखी थी। फोटो के उन्होंने लिखा था, टाइगर जख्मी है। इस फोटो को अब तक लाखों की तादाद में देखा जा चुका है। बताया जा रहा है कि सलमान खान वर्क आउट करते हुए जख्मी हो गए। अभी उनकी चर्चा इस चोट को लेकर थमी भी नहीं थी कि अब सलमान खान एक और नए विषय के कारण चर्चाओं में आ गए हैं। मीडिया समाचारों के अनुसार सलमान खान होटल व्यवसाय में उतरने जा रहे हैं।बांद्रा में होटल बनाने का प्लान कर रहे हैं सलमान खानप्राप्त समाचारों के अनुसार सलमान खान ने बांद्रा में कार्टर रोड पर एक प्रॉपर्टी खरीदी थी।

उनका पहले वहां घर बनाने का मन था लेकिन अब सलमान खान ने प्लान चेंज कर लिया है। ई टाइम्स के मुताबिक भाईजान अब वहां 19 माले का होटल बनाने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक बीएमसी ने सलमान खान को बिल्डिंग बनाने की इजाजत भी दे दी है। खास बात तो यह है कि इस होटल से समंदर का नजारा दिखेगा। सलमान खान एंड फैमिली की ओर से आर्किटेक्ट को जो दिया गया है कि उसके मुताबिक यह इमारत 69.90 की मोटर की होगी।

बिल्डिंग के प्लान में होटल के लिए सातवीं से 19 वीं मंजिल रखी गई है।इस वर्ष सलमान खान अपनी ईद पर प्रदर्शित हुई किसी का भाई किसी की जान की असफलता के चलते खासे चर्चाओं में हैं। उनकी चर्चा दीपावली पर प्रदर्शित होने वाली टाइगर-3 को लेकर भी हो रही है। इस फिल्म को लेकर यशराज फिल्म्स जबरदस्त आशावादी नजर आ रहा है। उसे उम्मीद है कि यह फिल्म विश्व स्तर पर पठान के बराबर कारोबार करने में सफल होगी।

इसी उम्मीद में आदित्य चोपड़ा ने हाल ही में 35 करोड़ की लागत खर्च करके सलमान खान और शाहरुख खान पर एक एक्शन सीन का फिल्मांकन किया है। आगामी वर्ष ईद पर सलमान खान की कोई फिल्म प्रदर्शित होने वाली नहीं है। हालांकि सलमान खान इन दिनों अपने भाई सोहेल खान की फिल्म शेरखान, साजिद नडियाडवाला की किक-2 और अनीस बज्मी की नो एंट्री-2 को लेकर भी चर्चाओं में हैं। बताया जा रहा है कि सलमान जल्द ही इनमें किसी एक फिल्म को अपनी हरी झंडी देने वाले हैं।

**************************************

 

पाक की नापाक साजिश नाकाम, सीमा पार से ड्रग्स ला रहे ड्रोन को BSF ने मार गिराया

नई दिल्ली 21 May, (एजेंसी): सीमा सुरक्षा बल को पंजाब में बड़ी कामयाबी मिली है। सेना ने अमृतसर के पास अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास नशीले पदार्थ ले जा रहे एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया है। सुरक्षा बल ने रविवार को यह जानकारी दी। BSF ने एक बयान में कहा कि गहराई वाले क्षेत्र में तैनात बीएसएफ के जवानों ने शनिवार रात करीब 8.48 बजे अमृतसर जिले के धनो कलां गांव में एक संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन की भनभनाहट सुनी।

मीडिया के अनुसार बयान में आगे कहा गया है कि ‘BSF के जवानों ने निर्धारित कवायद के अनुसार ड्रोन को रोकने के लिए तुरंत प्रतिक्रिया दी और पाकिस्तानी ड्रोन को सफलतापूर्वक मार गिराया।’ क्षेत्र की प्रारंभिक तलाशी के दौरान, बीएसएफ के जवानों ने धनो कलां गांव के खेत में एक ‘ड्रोन (क्वाडकॉप्टर, डीजेआई मैट्रिस, 300 आरटीके) बरामद किया, जिसमें संदिग्ध नशीले पदार्थों के तीन पैकेट थे, जो लोहे की अंगूठी के माध्यम से ड्रोन से जुड़े हुए थे।’

BSF ने कहा कि तस्करों का आसानी से पता लगाने के लिए खेप के साथ चार चमकदार पट्टियां भी जुड़ी हुई पाई गईं। BSF जो 3,323 किलोमीटर लंबी भारत-पाकिस्तान सीमा की रक्षा करता है ने बयान में आगे कहा ‘संदिग्ध हेरोइन की बरामद खेप का कुल वजन लगभग 3.3 किलोग्राम है। सतर्क बीएसएफ जवानों ने पाकिस्तान की एक और नापाक कोशिश को नाकाम कर दिया।’

मालूम हो कि बीते रविवार की रात अमृतसर सेक्टर के तीन सीमावर्ती क्षेत्रों में तीन अलग-अलग ड्रोन आए थे। BSF ने तीनों को मार गिराया था। एक ड्रोन जिले के रतन खुर्द गांव से बरामद किया गया, जब जवानों ने रात करीब साढ़े नौ बजे गोलीबारी की। BSF के अनुसार इस ड्रोन में दो पैकेट संलग्न किये हुए थे, जिनमें से 2.6 किलोग्राम संदिग्ध हेरोइन बरामद की गई। BSF ने बताया कि शुक्रवार रात एक और ड्रोन को रोका गया था लेकिन उसे बरमाद नहीं किया जा सका।

*******************************

 

राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली 21 May, (एजेंसी) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न राजीव गांधी को उनकी 32वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जापान की यात्रा पर गए मोदी ने एक ट्वीट में कहा, मैं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

इससे पहले कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली में वीर भूमि पर पूर्व प्रधानमंत्री को पुष्पांजलि दी।

राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त, 1944 को हुआ था और उन्होंने चार बार उत्तर प्रदेश के अमेठी संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।

भारत रत्न राजीव गांधी ने 1984 से 1989 तक भारत के छठे प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया। उन्होंने 1984 में अपनी मां, तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद पद ग्रहण किया था।

21 मई, 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदूर में एक चुनावी रैली के दौरान लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम के आत्मघाती हमलावरों ने राजीव गांधी की हत्या कर दी। यमुना नदी के तट पर स्थित वीर भूमि में उनका अंतिम संस्कार किया गया था।

उनकी पुण्यतिथि को राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

वह भारत के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री थे जो महज 40 साल की उम्र में सत्ता में आए थे।

******************************

 

सोनिया व खड़गे ने पुण्यतिथि पर राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली 21 May, (एजेंसी) । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सीपीपी अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी 32वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। खड़गे ने वीर भूमि पर पूर्व प्रधानमंत्री को पुष्पांजलि अर्पित की। सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को पुष्पांजलि अर्पित की, जिनकी 21 मई, 1991 को हत्या कर दी गई थी।

राहुल गांधी ने ट्विटर पर अपने पिता का एक वीडियो साझा किया।

उन्होंने कहा, पापा, आप हमेशा मेरे साथ हैं, प्रेरणा में और मेरी यादों में।

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए कहा, ‘भारत पुराना देश है, लेकिन युवा राष्ट्र है, मैं भारत का सपना देखता हूं मजबूत, स्वतंत्र, आत्मनिर्भर और दुनिया के राष्ट्रों की अग्रिम पंक्ति में व मानव जाति की सेवा में।

राजीव गांधी के शब्द हम सभी के मन में गूंजते रहते हैं। 21वीं सदी का भारत अपनी कई उपलब्धियों का श्रेय इस दूरदर्शी नेता को देता है, जिन्होंने न केवल देश को प्रगति और आधुनिकीकरण की ओर अग्रसर किया, बल्कि हमारे लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष लोकाचार की जड़ों को भी मजबूत किया।

पार्टी ने कहा, उनकी पुण्यतिथि पर, हम राजीव जी को याद करते हैं, जिन्होंने भारत के सच्चे चरित्र – एकजुटता और सहिष्णुता की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया और अंतत: इस सपने के लिए अपनी जान दे दी।

राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त, 1944 को हुआ था और उन्होंने चार बार उत्तर प्रदेश के अमेठी संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।

*****************************

 

हिरोशिमा शांति स्मारक पहुंचे पीएम मोदी, दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली 21 , (एजेंसी) । जी7 शिखर सम्मेलन के लिए जापान दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को द्वितीय विश्व युद्ध के अंत में परमाणु हमले में मारे गए लोगों की याद में बने पीस मेमोरियल म्यूजियम और हिरोशिमा पीस मेमोरियल पार्क में पुष्पांजलि अर्पित की। मोदी ने ट्विटर पर लिखा, आज सुबह हिरोशिमा में पीस मेमोरियल म्यूजियम और हिरोशिमा पीस मेमोरियल पार्क गया।

उन्होंने जापान के ऐतिहासिक स्थलों की अपनी यात्रा की तस्वीरें भी संलग्न कीं।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा, पीस मेमोरियल पार्क एंड म्यूजियम में पीएम नरेंद्र मोदी ने हिरोशिमा पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक ट्वीट में कहा, हिरोशिमा पीड़ितों की स्मृति को श्रद्धांजलि। पीएम नरेंद्र मोदी अपने दिन की शुरुआत शांति स्मारक संग्रहालय जाकर करते हैं, जहां उन्होंने प्रलेखित प्रदर्शनों का अवलोकन किया और आगंतुक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए।

उन्होंने जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले विश्व नेताओं की एक समूह तस्वीर भी ट्वीट की और कहा, नेताओं ने हिरोशिमा पीस मेमोरियल पार्क में भी अपना सम्मान व्यक्त किया।

प्रधान मंत्री 19 मई को मुख्य रूप से जी7 उन्नत अर्थव्यवस्थाओं के वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए हिरोशिमा पहुंचे।

उनके शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले विश्व के कुछ नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने की भी उम्मीद है।

*****************************

 

दिन दहाड़े बच्चे के अपहरण और लूट की वारदात के दो आरोपी पकड़े, घटना का वीडियो वायरल

भरतपुर 21 May, (एजेंसी) । थाना चिकसाना अंतर्गत गांव हथैनी में  दिनदहाड़े गांव के 5 लोगों ने 6 वर्षीय बच्चे का अपहरण करने की कोशिश की। इतना ही नहीं लूटपाट कर सोने चांदी के जेवरात ले गए। इस बाबत पीड़ित ने थाना चिकसाना में मामला दर्ज कराया है। पीड़ित राकेश ने बताया शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे हथैनी निवासी रमेश पुत्र दौलतराम, दीपक पुत्र राजवीर, मोनू पुत्र कृष्णगोपाल, कपीश पुत्र कृष्णगोपाल, तेजवीर पुत्र राजवीर उसके घर में अपहरण व लूटपाट की नीयत से घुसे। घर के अंदर पत्नी को जब शोर की आवाज सुनाई दी तो रमेश मेरे 6 वर्षीय बेटे ऋषि को उठाकर ले जाने लगा।

पत्नी रिंकी और मेरी बेटी खुशबू इनका विरोध करने लगीं। इस पर इन 5 लोगों ने मारपीट कर उसके कपड़े फाड़ कर बेअदब कर दिया। जब मैं वहां पहुंचा तो मेरे साथ भी इन लोगों ने मारपीट की। मोनू, कपीश, तेजवीर अलमारी में रखे जेवर लूट ले गये। वहीं रमेश और दीपक को मैंने वहीं पकड़ लिया और सरपंच प्रतिनिधि हथैनी को इसकी जानकारी दी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घर से रमेश व दीपक को पकड़ा और थाना चिकसाना ले गए। कपीश, मोनू, तेजवीर वहां से भाग गए। बाबत थाना चिकसाना प्रभारी विनोद मीना ने बताया मामले की जांच की जा रही है। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक व्यक्ति पुलिस के सामने घर में घुसकर लूटपाट करने का आरोप लगा रहा है। वहीं दो लोगों को पुलिस कमरे के अंदर से निकाल कर ला रही है।

बच्चों के अपहरण की सूचना से हड़कंप, पारिवारिक विवाद का मामला निकला कस्बे में शाम को दो बच्चों के अपहरण की सूचना से लोगों में हड़कंप मच गया। लेकिन मामला पारिवारिक होने का पता चलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार कस्बे में वीरेंद्र कुमार के दो बेटे आदित्य (9) एवं शिवम (7) शाम को अपने पिता की दुकान से घर आ रहे थे। रास्ते में दो महिलाएं उन्हें अपने साथ ले गई। परिजनों को सूचना मिली तो उन्होंने अपहरण का मामला समझा। इसके बाद कुछ लोगों ने इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया जिससे कस्बेवासियों में भय व्याप्त हो गया। लेकिन जांच करने पर मामला पारिवारिक निकला।

इसमें वीरेंद्र के भाई सुरेंद्र ने बताया कि कि वीरेंद्र का अपनी पत्नी सोनिया से कुछ विवाद चल रहा है और वह पिछले एक माह से अपने पीहर में रह रही है। और उसके दोनों बच्चे पति वीरेंद्र के पास थे। दोपहर को सोनिया अपनी बहन के साथ सीकरी आई और बाजार से दोनों बच्चो को अपने साथ ले गई। उसने बताया कि पहले पुष्टि नहीं होने से उन्होंने मामला अपहरण का समझा लेकिन सोनिया के परिजनों ने फोन पर बच्चे उनके पास होने की सूचना दी तब उन्हें असलियत पता चली।

********************************

 

 

उत्तराखंड में चक्रवाती तूफान का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी के बाद अधिकारियों की छुट्टियां रद्द

देहरादून 21 मई,(एजेंसी)। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 22 से 27 मई तक चक्रवाती तूफान का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की इस चेतावनी के बाद उत्तरांचल पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन ने सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। 27 मई तक सभी अधिकारियों को अपने कार्यालयों में तैनात रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।

बीते 18 मई को आई जबरदस्त आंधी और बारिश के कारण उत्तराखंड में पेड़ गिरने से कई जगहों पर बिजली की लाइनें टूट गई थी और कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गए थे। आंधी से हुए नुकसान के बीच शुक्रवार तक यूपीसीएल ने अधिकांश स्थानों पर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी।

अब मौसम विभाग ने 27 मई तक चक्रवाती तूफान का अलर्ट जारी किया है। यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार के अनुसार बीते 18 मई को आंधी और बारिश से गढ़वाल और कुमाऊं में पेड़ गिरने से कई जगह लाइनें टूट गई जबकि ट्रांसफार्मरों को भी नुकसान पहुंचा है।
अनिल कुमार ने कहा कि मौसम विभाग ने 22 से 27 मई तक चक्रवाती तूफान का अलर्ट जारी किया है। इसको देखते हुए उन्होंने सभी क्षेत्र इकाइयों को विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने के निर्देश दिए हैं। दूसरी ओर मौसम विभाग के इस अलर्ट के बाद चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं से भी सुरक्षित रहने की अपील की जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि की संभावना है।

22 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली जनपदों और कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि राज्य के अन्य जनपद जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम विभाग के द्वारा जारी पूवार्नुमान के मुताबिक, 24 मई को भी प्रदेश के सभी जनपदों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अकाशीय बिजली के साथ गर्जना और बारिश ओलावृष्टि का अंदेशा जताया गया है। पर्वतीय इलाकों में सफर करने वालों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

***********************************

 

जापान में पीएम मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति से की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली 21 मई,(एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जापान के हिरोशिमा में ब्राजील के राष्ट्रपति इनासियो लूला डा सिल्वा से मुलाकात की और द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी, विशेष रूप से रक्षा उत्पादन, व्यापार और नवीकरणीय ऊर्जा पर चर्चा की। मोदी और लूला ने हिरोशिमा में जी7 के शिखर सम्मेलन के मौके पर मुलाकात की। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, राष्ट्रपति लूला के साथ वार्ता अच्छी रही।

भारत और ब्राजील व्यापार संबंधों को गहरा करने के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे। हमने कृषि, रक्षा और अन्य क्षेत्रों में विविध सहयोग पर भी चर्चा की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक ट्वीट में कहा, दोस्ती के बंधन को मजबूत करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने हिरोशिमा में ब्राजील के राष्ट्रपति लूला से मुलाकात की। विशेष रूप से रक्षा उत्पादन, व्यापार सहित दूसरे क्षेत्रों में भारत-ब्राजील रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि दोनों नेताओं के बीच यह पहली बैठक थी। बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने कहा कि इस साल राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा कि नेताओं ने क्षेत्रीय विकास पर विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने बहुपक्षीय मंचों पर निरंतर सहयोग के महत्व और बहुपक्षीय संस्थानों में सुधार की लंबे समय से चली आ रही जरूरत पर जोर दिया।

इसमें कहा गया है, प्रधानमंत्री इस साल सितंबर में जी-20 शिखर सम्मेलन में राष्ट्रपति लूला का भारत में स्वागत करेंगे।

******************************

 

2024 से पहले विपक्ष को एकजुट करने की तैयारी, दिल्ली में नीतीश कुमार की केजरीवाल से मुलाकात

नई दिल्ली 21 मई,(एजेंसी)। बिहार के सीएम नीतीश कुमार साल 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश में जुटे हुए हैं और लगातार विपक्ष के नेताओं से मिल रहे हैं। आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली में अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करने पहुंचे हैं।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के तगड़े बहुमत और सरकार के गठन के बाद नीतीश कुमार ने एकजुटता वाली मुहिम फिर से तेज कर दी है। इसी क्रम में वह अरविंद केजरीवाल से मिलने पहुंचे। दरअसल नीतीश कुमार कई बार कह चुके हैं कि केंद्र से भाजपा को हटाने के लिए सभी विपक्षी दलों को एक साथ आना होगा।

हालांकि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच खटास देखने को अकसर मिल जाती है। दोनों एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करते भी नजर आते हैं। ऐसे में नीतीश कुमार अपनी मुहिम फिर से तेज कर रहे हैं ताकि विपक्षी दलों में एकजुटता बनाई जा सके।

नीतीश के साथ में तेजस्वी यादव, मनोज झा, ललन सिंह और संजय झा भी मौजूद हैं। केजरीवाल आवास पर मुख्यमंत्री के साथ आप सांसद संजय सिंह भी मौजूद हैं। नीतीश इससे पहले भी अपने दिल्ली दौरे के दौरान सीएम केजरीवाल से मुलाकात कर चुके हैं। विपक्षी नेताओं को एकजुट करने की कोशिशों में जुटे नीतीश शनिवार को कर्नाटक में सिद्धारमैया के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद सीधे दिल्ली पहुंचे थे।

बताया जा रहा है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अब तक तकरीबन 15 विपक्षी दलों के नेताओं से संपर्क साधा है।

************************

 

भारत सरकार के महासंपर्क अभियान में अविनाश राय खन्ना को मिली अहम जिम्मेदारी

होशियारपुर 21 मई,(एजेंसी)। देश में मोदी सरकार के कार्यकाल के सफल 9 वर्ष 30 मई को सम्पूर्ण होने जा रहे हैं जिसके तहत 30 मई से 30 जून तक भाजपा लोकसभा स्तर पर पूरे देश में जनसभाओं का आयोजन करने जा रही है। इस महांजनसंपर्क अभियान में अविनाश राय खन्ना को अहम जिम्मेदारी मिली है।

इस संबंधी खन्ना के कार्यालय से ज्योति कुमार जौली ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बड़ी जिम्मेदारी के निर्वाह के लिए संगठन शीर्ष द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य के 4 लोकसभा क्षेत्रों संत कबीर नगर, बस्ती, सुल्तानपुर और फैजाबाद को खन्ना का कार्यस्थल निर्धारित किया गया है जहां अविनाश राय खन्ना मोदी सरकार की उप्लब्धियों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं से उत्तर प्रदेश की जनता को बड़ी जनसभाओं के माध्यम से अवगत कराएंगे। इस मेगा जनसंपर्क अभियान में धन सिंह रावत उच्च शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश भी खन्ना के सहयोगी रहेंगे।

**************************

 

जी-20 समिट से पहले एनआईए का बड़ा एक्शन, घाटी में जैश के आतंकी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली 21 मई,(एजेंसी)।  जी20 की बैठक से पहले राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने रविवार को जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के एक सदस्य को जम्मू-कश्मीर में आतंकी साजिश मामले में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया। एनआईए ने कहा कि कुपवाड़ा जिला निवासी आरोपी मोहम्मद उबैद मलिक पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद कमांडर के लगातार संपर्क में था।

अधिकारी ने कहा, जांच से पता चला है कि आरोपी पाकिस्तान स्थित कमांडर को विशेष रूप से सैनिकों और सुरक्षा बलों की आवाजाही के बारे में गुप्त सूचना दे रहा था। एनआईए ने आरोपी के कब्जे से जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को आगे बढ़ाने में उसकी संलिप्तता को दशार्ने वाले विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद किए।

यह मामला एनआईए द्वारा 21 जून 2022 को स्वत: संज्ञान में दर्ज किया गया था। यह पाकिस्तान में स्थित अपने कमांडरों के साथ मिलकर विभिन्न अभियुक्त आतंकवादी संगठनों के कैडरों और ओवर ग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) द्वारा रची गई साजिशों से संबंधित है। इसमें नशीले पदार्थों, नकदी, हथियारों, इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइसेस (आईईडी), जिसमें रिमोट कंट्रोल से चलने वाले स्टिकी बम/चुंबकीय बम शामिल हैं, की विशाल खेपों का भंडारण और वितरण शामिल है।

एनआईए की जांच के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमलों को अंजाम देने के लिए आईईडी और विस्फोटक अक्सर ड्रोन से वितरित किए जा रहे हैं और स्थानीय स्तर पर भी इक_ा किए जा रहे हैं। हमलों में मुख्य रूप से अल्पसंख्यकों और सुरक्षा बलों के जवानों को निशाना बनाया जाता है।

शांति और सांप्रदायिक सद्भाव बिगाडऩे, आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने और भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेडऩे के व्यापक उद्देश्य के साथ एन्क्रिप्टेड सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हुए भौतिक और साइबर स्पेस दोनों जगहों पर साजिश रची जा रही है।

*****************************

 

1984 सिख विरोधी दंगा मामला : सीबीआई ने जगदीश टाइटलर के खिलाफ दायर की चार्जशीट

नई दिल्ली 20 मई,(एजेंसी)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शनिवार को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में 39 साल पुराने सिख विरोधी दंगों के मामले में कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उनके खिलाफ नए सबूतों के बाद चार्जशीट में कांग्रेस नेता का नाम लिया गया था। पिछले महीने, सीबीआई ने 1984 में दिल्ली के पुल बंगश इलाके में हुई हिंसा के संबंध में कांग्रेस नेता की आवाज के नमूने एकत्र किए थे, जिसमें तीन लोग मारे गए थे।

कांग्रेस नेता पर पीडि़तों की हत्या करने वाली भीड़ को उकसाने का आरोप है। सीबीआई ने 22 नवंबर 2005 को एक मामला दर्ज किया था, जिसमें दिल्ली के बारा हिंदू राव के आजाद मार्केट में गुरुद्वारा पुल बंगश को एक भीड़ द्वारा आग लगा दी गई थी।

सीबीआई ने 22 नवंबर 2005 को आजाद मार्केट, बारा हिंदू राव, दिल्ली में गुरुद्वारा पुल बंगश में एक भीड़ द्वारा आग लगा लगाने का मामला दर्ज किया था। जिसमें सरदार ठाकुर सिंह, बादल सिंह और गुरचरण सिंह नाम के तीन लोगों को जला दिया गया था। घटना 1 नवंबर 1984 को गुरुद्वारा पुल बंगश में हुई थी। सीबीआई के एक अधिकारी ने कहा कि दिल्ली में वर्ष 1984 के सिख विरोधी दंगों की घटनाओं की जांच के लिए केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2000 में जस्टिस नानावती आयोग का गठन किया गया था।

आयोग की रिपोर्ट पर विचार करने के बाद, गृह मंत्रालय (भारत सरकार) ने तत्कालीन संसद सदस्य और अन्य के खिलाफ मामले की जांच के लिए सीबीआई को आदेश जारी किया था। अधिकारी ने आगे कहा कि सीबीआई जांच के दौरान, सबूत सामने आए कि 1 नवंबर 1984 को उक्त आरोपी ने दिल्ली के आजाद मार्केट में गुरुद्वारा पुल बंगश में इक_ी हुई भीड़ को उकसाया, जिसके परिणामस्वरूप भीड़ ने गुरुद्वारा पुल बंगश को जला दिया और दुकानों को जलाने और लूटने के अलावा भीड़ ने तीन सिखों की हत्या भी कर दी थी। अधिकारी ने कहा कि जांच के बाद आज आरोप पत्र दायर किया गया है।

************************