Yogi model against terror in Assam too, bulldozer on terrorist Mustafa's madrassa

असम में भी आतंक के खिलाफ योगी मॉडल, आतंकी मुस्तफा के मदरसे पर चला बुलडोजर

मोरीगांव 04 Aug. (Rns/FJ): अमस में भी उत्तर प्रदेश की तर्ज पर अपराध और आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई में बुलडोजर से एक्शन लिया जा रहा है। बांग्लादेश स्थित आतंकी संगठन से संबंध रखने वाले मुस्तफा उर्फ मुफ्ती मुस्तफा द्वारा संचालित मदरसे को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया है। आपको बता दें कि मुस्तफा को हाल ही में गिरफ्तार किया गया था।

मोरीगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) अपर्णा एन ने कहा, ”मोइराबारी इलाके में मुस्तफा उर्फ मुफ्ती मुस्तफा द्वारा संचालित जमीउल हुदा मदरसा को आज ध्वस्त कर दिया गया है।” मुफ्ती मुस्तफा को हाल ही में बांग्लादेश स्थित आतंकी संगठन अंसारुल्लाह बांग्ला टीम और एक्यूआईएस के साथ उसके संबंधों के लिए गिरफ्तार किया गया है।

असम पुलिस ने बांग्लादेश के आतंकी संगठन अंसारुल इस्लाम से जुड़े 12 जिहादियों को गिरफ्तार किया था। इससे ठीक एक दिन पहले एक स्लीपर सेल का भी भंडाफोड़ किया गया था। वे बांग्लादेशी आतंकी को अपने घर में पनाह दे रहे थे।

अंसारुल इस्लाम आतंकी संगठन की जड़ें कई देशों में फैली हुई हैं। हाल ही में रिपोर्ट में कहा गया था कि पाकिस्तान और बांग्लादेश की सीमा से भारत में घुसकर आतंकी भारत के अलग-अलग राज्यों तक पहुंचने की कोशिश करते हैं। कई बार आतंकी संगठन इस तरह के प्रयास कर चुके हैं, लेकिन एजेंसियों की सख्ती की वजह से उनके इरादे कामयाब नहीं हो पाते।

आंकड़ों के मुताबिक पिछले पांच सालों में 2021 में बांग्लादेश और पाकिस्तान से सबसे ज्यादा घुसपैठ हुई है। बड़ी संख्या में घुसपैठिए पकड़े भी गए हैं।

*******************************

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के 

Leave a Reply