Category Archives: Business

रुपया नौ पैसे चढ़ा

मुंबई 28 जनवरी (एजेंसी)। आयातकों और बैंकरों की बिकवाली की बदौलत आज अटारबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया नौ पैसे मजबूत होकर 81.52 रुपए प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

पिछले कारोबारी दिवस रुपया 81.61 रुपए प्रति डॉलर पर रहा था।

शुरुआती कारोबार में रुपया सात पैसे की बढ़त लेकर 81.54 रुपए प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान हुई बिकवाली की बदौलत यह 81.51 रुपए प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

हालांकि लिवाली होने से यह 81.65 रुपए प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में यह पिछले दिवस के 81.61 रुपए प्रति डॉलर की तुलना में नौ पैसे मजबूत होकर 81.52 रुपए प्रति डॉलर पर पहुंच गया

***************************

 

अडानी और बजट की आंधी में डूबे निवेशक, लगी 12 लाख करोड़ रुपए की चपत

मुंबई 28 जनवरी (एजेंसी)।  वैश्विक बाजार के कमजोर रुझान से हतोत्साहित निवेशकों को स्थानीय स्तर पर यूटिलिटीज और पावर समेत सोलह समूहों में 7.34 प्रतिशत तक की बिकवाली से सेंसेक्स और निफ्टी में करीब डेढ़ फीसदी की गिरावट आई। एक रिपोर्ट की वजह से अडानी ग्रुप के शेयरों में जोरदार गिरावट का देखी गई है। अब इसी शॉर्ट सेलिंग के डर से आज बाजार की आंधी में रुढ्ढष्ट और बैकिंग इंडेक्स भी बह गए।

बेंचमार्क इंडेक्स वैश्विक बाजार में सकारात्मक ट्रेंड के बावजूद करीब दो फीसदी गिर गए हैं। अगले हफ्ते बाजार के नजरिए से दो मुख्य घटनाएं हैं- केंद्रीय बजट 2023 और यूएस फेडरल रिजर्व बैठक। ऐसे में निवेशक सावधानी बरत रहे हैं। मौजूदा समय में, बीएसई मार्केट कैपिटलाइजेशन 280.39 लाख करोड़ रुपये से गिरकर 268.64 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इससे दो सत्रों के दौरान निवेशकों की दौलत में 11.75 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 874.16 अंक अर्थात 1.45 प्रतिशत लुढ़ककर 60 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 59,330.90 अंक पर आ गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 287.60 अंक यानी 1.61 प्रतिशत का गोता लगाकर 17,604.35 अंक पर रहा। बीएसई का मिडकैप भी 1.29 प्रतिशत टूटकर 24,338.84 अंक और स्मॉलकैप 1.89 अंक गिरकर 27,623.85 अंक पर रहा।

इस दौरान बीएसई में कुल 3658 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें से 2668 बिकवाली जबकि 890 में लिवाली हुई वहीं 100 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में 37 कंपनियां लाल जबकि शेष 13 हरे निशान पर रही।

बीएसई में 16 समूहों में गिरावट रही। यूटिलिटीज समूह ने सबसे अधिक 7.34 प्रतिशत का नुकसान उठाया। इसी तरह पावर 6.79, सर्विसेज 6.23, कमोडिटीज 3.27, ऊर्जा 5.22, वित्तीय सेवाएं 2.48, दूरसंचार 3.79, बैंकिंग 3.06 और तेल एवं गैस समूह के शेयर 5.75 प्रतिशत लुढ़क गए।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 38 अंक फिसलकर 60,166.90 अंक पर खुला और यही इसका दिवस का उच्चतम स्तर भी रहा। हालांकि इसके बाद शुरू हुई बिकवाली से यह लगातार गिरता हुआ कारोबार के अंतिम चरण में 58,974.70 अंक के निचले स्तर तक लुढ़क गया। संभलने की कोशिशों की बदौलत अंत में यह पिछले दिवस के 60,205.06 अंक के मुकाबले 1.45 प्रतिशत टूटकर 59,330.90 अंक पर रहा।
निफ्टी भी 15 अंक उतरकर 17,877.20 अंक पर खुला। सत्र के दौरान यह 17,884.75 के उच्चतम जबकि 17,493.55 अंक के निचले स्तर पर भी रहा। अंत में पिछले सत्र के 17,891.95 अंक की तुलना में 1.61 प्रतिशत की गिरावट लेकर 17,604.35 अंक पर रहा।

इस दौरान सेंसेक्स की नुकसान उठाने वाली प्रमुख कंपनियों में एसबीआई 5.03, आईसीआईसीआई बैंक 4.41, एक्सिस बैंक 2.07, एचडीएफसी बैंक 1.96, रिलायंस 1.90, इन्फोसिस 1.60, विप्रो 0.85, एलटी 0.68, टीसीएस 0.62, मारुति 0.53, टाटा स्टील 0.29 और पावरग्रिड 0.09 प्रतिशत शामिल रही।

******************************

 

अडाणी को 1.44 लाख करोड़ का झटका देने वाली कंपनी का मालिक एंबुलेंस ड्राइवर रह चुका

नई दिल्ली 28 जनवरी (एजेंसी)। फोरेंसिक फाइनेशियल रिसर्च फर्म हिंडेनबर्ग की एक रिपोर्ट ने अडाणी ग्रुप को तगड़ा झटका दिया। यह झटका लगभग 1.44 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का है। अडाणी की कंपनियों की मार्केट कैप भी कम हुई है, जिसके चलते निवेशकों को 2.75 लाख करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है।

अडाणी पोर्ट्स के शेयर्स में शुक्रवार को 24प्रतिशत और अडाणी ट्रांसमिशन के शेयर्स में 20प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई। अडाणी की नेटवर्थ बुधवार से अब तक यानी 3 दिन में 10प्रतिशत से ज्यादा कम हो गई है। हिंडनबर्ग रिसर्च के संस्थापक नाथन एंडरसन हैं। उन्होंने इसकी स्थापना 2017 में की थी।

एंडरसन ने यूनिवर्सिटी ऑफ कनेक्टीकट से इंटरनेशनल बिजनेस में डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने डेटा कंपनी फैक्टसेट रिसर्च सिस्टम्स इंक से करियर की शुरुआत की। यहां उनका काम इनवेस्टमेंट मैनेजमेंट कंपनियों से जुड़ा हुआ था।

इसके पहले नाथन एंडरसन इजराइल में एंबुलेंस ड्राइवर का काम भी कर चुके हैं। उनका कहना है कि उन्हें भारी दबाव में काम करने में मजा आता है। हिंडनबर्ग रिसर्च एक फोरेंसिक फाइनेंशियल रिसर्च फर्म है जो इक्विटी, क्रेडिट और डेरिवेटिव्स को एनालाइज करती है।

इस कंपनी का नाम छह मई, 1937 में हुए हिंडनबर्ग एयरशिप हादसे के नाम पर रखा गया है। यह दुर्घटना अमेरिका में न्यू जर्सी के मैनचेस्टर टाउनशिप में हुई थी।

*******************************

 

रुपये में दो पैसे की गिरावट

मुंबई 27 जनवरी,।  आयातकों और बैंकरों की लिवाली से आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ 81.65 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया।

इसी तरह इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 21 पैसे लुढ़ककर 81.63 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।

कारोबार की शुरुआत में चार पैसे की बढ़त लेकर 81.59 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान हुई बिकवाली से समर्थन पाकर 81.51 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

हालांकि लिवाली होने से यह 81.75 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर पर भी रहा। अंत में पिछले दिवस के 81.63 रुपये प्रति डॉलर के मुकाबले दो पैसे की गिरावट के साथ 81.65 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया।

***********************************

 

शेयर बाजार में कोहराम

मुंबई 27 जनवरी (एजेंसी)।  वैश्विक बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर एसबीआई, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक समेत 23 कंपनियों में 4.30 प्रतिशत तकी की बिकवाली के दबाव में आज शेयर बाजार में कोहराम बच गया।
बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 773.69 अंक अर्थात 1.27 प्रतिशत लुढ़ककर 60205.06 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 206.70 अंक अर्थात 1.14 प्रतिशत का गोता लगाकर 18 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 17911.60 अंक पर आ गया। बीएसई का मिडकैप 1.52 प्रतिशत की गिरावट लेकर 24,657.39 अंक और स्मॉलकैप 0.94 प्रतिशत उतरकर 28,154.89 अंक पर रहा।

इस दौरान बीएसई में कुल 3646 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2394 में बिकवाली जबकि 1122 में लिवाली हुई वहीं 130 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में 35 कंपनियों के शेयर गिर गए जबकि शेष 15 में तेजी रही।
बीएसई में धातु समूह की 0.10 प्रतिशत तेजी को छोड़कर शेष 19 में गिरावट का रुख रहा। इस दौरान कमोडिटीज 1.27, सीडी 0.81, ऊर्जा 1.76, वित्तीय सेवाएं 2.11, हेल्थकेयर 1.11, इंडस्ट्रियल्स 1.03, आईटी 0.84, दूरसंचार 2.06, यूटिलिटीज 2.87, बैंकिंग 2.42, कैपिटल गुड्स 1.06, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.30, तेल एवं गैस 1.76, पावर 2.72, रियल्टी 1.92, टेक 0.69 और सर्विसेज समूह के शेयर 2.92 प्रतिशत लुढ़क गए।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.16 और जर्मनी का डैक्स 0.79 प्रतिशत उतर गया जबकि जापान का निक्केई 0.35, हांगकांग का हैंगसेंग 1.82 और चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.76 प्रतिशत की तेजी रही।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 144 अंक टूटकर 60,834.73 अंक पर खुला और लिवाली की बदौलत थोड़ी देर बाद ही 60,899.21 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। हालांकि भारी बिकवाली के दबाव में यह दोपहर से पहले 60,081.36 अंक के निचले स्तर तक लुढ़क गया। संभलने की तमाम कोशिशों के बावजूद अंत में यह पिछले दिवस के 60,978.75 अंक के मुकाबले 1.27 प्रतिशत का गोता लगाकर 60,205.06 अंक पर आ गया।

इसी तरह निफ्टी 25 अंक फिसलकर 18,093.35 अंक पर खुला। सत्र के दौरान यह 18,100.60 अंक के उच्चतम जबकि 17,846.15 अंक के निचले स्तर पर भी रहा। अंत में यह पिछले सत्र के 18,118.30 अंक की तुलना में 1.25 प्रतिशत गिरकर 17,891.95 अंक पर रहा।
इस दौरान नुकसान उठाने वाली प्रमुख कंपनियों में एसबीआई 4.30, इंडसइंड बैंक 4.26, एचडीएफसी बैंक 2.78, एचडीएफसी 2.02, एक्सिस बैंक 2.02, आईसीआईसीआई बैंक 1.78, एलटी 1.45, रिलायंस 1.33, एचसीएल टेक 1.28, विप्रो 1.14, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.92, टाटा मोटर्स 0.73, इंफोसिस 0.61, टीसीएस 0.13 और सन फार्मा 0.10 प्रतिशत शामिल रही।

वहीं, हिंदुस्तान यूनीलीवर 1.14, मारुति 0.96, टाटा स्टील 0.54, एनटीपीसी 0.39, आईटीसी 0.21, नेस्ले इंडिया 0.19 और भारती एयरटेल ने 0.10 प्रतिशत का मुनाफा कमाया।

**************************

 

रुपया 20 पैसे टूटा

मुंबई 24 जनवरी(एजेंसी)। वैश्विक स्तर पर दुनिया की प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में रही तेजी और बैंकों द्वारा अमेरिकी मुद्रा की मांग करने के कारण बने दबाव से आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 20 पैसे टूटकर 81.37 रुपये प्रति डॉलर पर रहा। पिछले दिवस रुपया 81.17 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।

रुपया आज 24 पैसे की मजबूती के साथ 80.93 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और यही इसका दिवस का उच्चतम स्तर भी रहा। सत्र के दौरान यह 81.48 रुपये प्रति डॉलर तक टूटा और अंत में यह पिछले दिवस की तुलना में 20 पैसे फिसलकर 81.37 रुपये प्रति डॉलर पर रहा।

******************************

 

शेयर बाजार में लौटी तेजी

मुंबई 24 जनवरी (एजेंसी),। वैश्विक स्तर से मिले सकारात्मक संकेतों के साथ ही घरेलू स्तर पर आईटी, टेक, ऑटो, बैंकिंग,हेल्थकेयर और एफएमसीजी जैसे समूहों में हुयी लिवाली के बल पर आज शेयर बाजार में तेजी रही।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक 319.90 अंकों की तेजी लेकर 60941.67 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 90.90 अंक उठकर 18118.55 अंक पर रहा। इस दौरान मझौली कंपनियों में लिवाली रही जबकि छोटी कंपनियों में बिकवाली हुयी जिससे बीएसई का मिडकैप 0.44 प्रतिशत चढ़कर 25114.15 अंक पर रहा जबकि स्मॉलकैप 0.30 प्रतिशत उतरकर 28544.40 अंक पर रहा।

बीएसई में बढ़त में रहने वाले समूहों में आईटी 1.65 प्रतिशत, टेक 1.28 प्रतिशत, एफएमसीजी 0.73 प्रतिशत, हेल्थकेयर 0.80 प्रतिशत, बैंकिंग 0.76 प्रतिशत, ऑटो 0.64 प्रतिशत और वित्तीय सेवायें 0.57 प्रतिशत शामिल है। गिरावट में रहने वाले समूहों में कमोडिटीज 1.14 प्रतिशत, रिलयटी 0.72 प्रतिशत, पावर 0.45 प्रतिशत और धातु 0.18 प्रतिशत शामिल है।

बीएसई में कुल 3831 कंपनियों में कारोबार हुआ जिसमें से 1977 गिरावट में जबकि 1666 बढ़त में रही जबकि 188 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

वैश्विक स्तर पर चौतरफा लिवाली देखी गयी जिससे ब्रिटेन का एफटीएसई 0.26 प्रतिशत, जर्मनी का डैक्स 0.03 प्रतिशत, जापान का निक्केई 1.33 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 1.28 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.76 प्रतिशत की बढ़त में रहा।

****************************

 

रुपया शुरुआती कारोबार में 31 पैसे टूटकर 81.89 प्रति डॉलर पर

मुंबई,17 जनवरी। अमेरिकी मुद्रा में मजबूती तथा कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 31 पैसे टूटकर 81.89 प्रति डॉलर पर आ गया। फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि विदेशी कोषों की निकासी से भी रुपये की धारणा पर असर पड़ा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 81.79 प्रति डॉलर पर कमजोर खुलने के बाद और टूटा। बाद में यह 31 पैसे के नुकसान के साथ 81.89 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था। पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 81.58 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 102.38 पर पहुंच गया।

************************************

 

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 234 अंक चढ़ा, निफ्टी भी मजबूत

मुंबई,17 जनवरी (एजेंसी)। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी के शेयरों में लिवाली से मंगलवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार मजबूत खुला. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 234.16 अंक की बढ़त के साथ 60,327.13 अंक पर पहुंच गया.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 64.5 अंक की बढ़त के साथ 17,959.35 अंक पर कारोबार कर रहा था. सेंसेक्स की कंपनियों में हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचसीएल टेक, एलएंडटी, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, आईटीसी और कोटक महिंद्रा बैंक लाभ में थे. वहीं दूसरी ओर बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक के शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे थे.

******************************

 

कंपनियों के नतीजे और थोक महंगाई आंकड़ों का बाजार पर रहेगा असर

मुंबई 16 जनवरी (एजेंसी)। चीन के कोविड प्रतिबंधों में ढील देने और स्थानीय स्तर पर खुदरा महंगाई में कमी आने से बीते सप्ताह आधी फीसदी से अधिक मजबूत रहे घरेलू शेयर बाजार पर अगले सप्ताह वैश्विक रुख के अलावा रिलायंस समेत कई दिग्गज कंपनियों के तिमाही परिणाम एवं दिसंबर की थोक महंगाई के आंकड़ों का असर रहेगा। बीते सप्ताह बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 360.81 अंक अर्थात 0.6 प्रतिशत की तेजी लेकर सप्ताहांत पर 60 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 60261.18 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 97.15 अंक यानी 0.54 प्रतिशत मजबूत होकर 17956.60 अंक पर रहा।

वहीं, समीक्षाधीन सप्ताह में बीएसई की दिग्गज कंपनियों के विपरीत मझौली और छोटी कंपनियों में तेजी की रफ्तार काफी धीमी रही। मिडकैप 4.26 की बढ़त लेकर सप्ताहांत पर 25170.97 अंक पर सपाट रहा वहीं स्मॉलकैप 74.7 अंक बढ़कर 28858.30 अंक पर पहुंच गया।

विश्लेषकों के अनुसार, अगले सप्ताह दिसंबर 2022 के थोक मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई के आंकड़े जारी होंगे। इसके साथ ही रिलायंस, फेडरल बैंक, महाराष्ट्र बैंक, बैंक ऑफा इंडिया, सेंट्रल बैंक, इंडसइंड बैंक, यूनियन बैंक, एशियन पेंट, जेएसडब्ल्यू स्टील, और हिंदुस्तान यूनीलीवर समेत कई दिग्गज कंपनियों के चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के परिणाम भी आने वाले हैं। इसका स्पष्ट प्रभाव बाजार पर देखा जा सकेगा।

इनके अलावा वैश्विक बाजार के रुख और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और डॉलर सूचकांक भी अगले सप्ताह बाजार की दिशा निर्धारित करने वाले अन्य महत्वपूर्ण कारक होंगे। साथ ही विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के निवेश प्रवाह पर भी बाजार की नजर रहेगी। एफआईआई दिसंबर की तरह नये साल के जनवरी में भी अबतक लगातार बिकवाली कर रहे हैं। हालांकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) का रुखा लगातार सकारात्मक बना हुआ है।

एफआईआई ने जनवरी में अबतक कुल 60,022.07 करोड़ रुपये की लिवाली जबकि कुल 77,441.15 करोड़ रुपये की बिकवाली की है। उन्होंने बाजार से 17,419.08 करोड़ रुपये निकाल लिए। हालांकि, इस अवधि में डीआईआई की निवेश धारणा मजबूत रही है। उन्होंने बाजार में कुल 60,725.11 करोड़ रुपये का निवेश किया जबकि 47,926.45 करोड़ रुपये निकाल लिए, जिससे वह 12,798.66 करोड़ रुपये के लिवाल रहे।

*****************************

 

एयरटेल ने शिलांग में शुरू की 5जी दूरसंचार सेवा

शिलांग 16 जनवरी (एजेंसी)। अग्रणी दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल ने शिलांग में अपनी अत्याधुनिक 5जी सेवाओं की शुरुआत की घोषणा की। कंपनी की एक विज्ञप्ति के अनुसार एयरटेल 5जी प्लस सेवाएं शिलांग में ग्राहकों के लिए चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध होंगी क्योंकि कंपनी अपने नेटवर्क का निर्माण और रोल आउट पूरा करना जारी रखे हुए है।

कंपनी ने कहा है कि 5जी सक्षम डिवाइस वाले ग्राहक बिना किसी अतिरिक्त लागत के उच्च गति वाले एयरटेल 5जी प्लस नेटवर्क का आनंद ले सकेंगे जब तक कि रोल आउट अधिक व्यापक नहीं हो जाता। एयरटेल ने कहा है कि शिलांग में लैटुमुखरा, लैपलांग, नोंगराह, गवर्नर हाउस, लुमौबाह, जायव लैटडोम, पाइंस कॉलोनी (लबन रेड क्रॉस), मावपत, रियात सोखलूर और कुछ अन्य स्थानों पर उसकी 5जी सेवा चालू है।

उत्तर-पूर्वी राज्यों भारती एयरटेल के सीईओ रजनीश वर्मा ने कहा, मैं शिलांग में एयरटेल 5जी प्लस के लॉन्च की घोषणा करते हुए रोमांचित हूं। एयरटेल ग्राहक अब अल्ट्राफास्ट नेटवर्क का अनुभव कर सकते हैं और मौजूदा 4जी स्पीड की तुलना में 20-30 गुना तेज गति का आनंद ले सकते हैं।

***************************************

 

राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कारों की घोषणा सोमवार को

नयी दिल्ली 14 जनवरी (एजेंसी)। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2022 की घोषणा 16 जनवरी को की जाएगी। मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार यह पुरस्कार जीतने वाली प्रत्येक स्टार्टअप इकाई को पांच लाख रुपये नकद दिए जाएंगे।

इसी तरह असाधारण उपलब्धि प्राप्त करने वाले इनक्यूबेटर (स्टार्टअप का पालन-पोषण करने वाले केंद्र) और स्टार्टअप को त्वरित गति से प्रगति में मदद करने वाले एक्सेलरेटर (त्वरक) की श्रेणी में एक-एक पुरस्कार दिया जाएगा जो 15-15 लाख रुपये का होगा।

यह पुरस्कार उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्टार्टअप्स और उनकी मदद करने वालों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है। देश के पर्वतीय अंचलों और उत्तर-पूर्व क्षेत्र में स्टार्टअप्स को मान्यता देने के लिए इस वर्ष एक विशेष पुरस्कार श्रेणी की शुरुआत की गई है।

*****************************

 

मोतीलाल ओसवाल ने फ्रेचाइज़ी भागीदारों के साथ मनाया मकर संक्रांति उत्सव

मुंबई 14 जनवरी (एजेंसी)। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (एमओएफएसएल) ने मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर ‘पतंग और मांझे’ के संबंध को प्रतीक बना कर फ्रेंचाइज़ भागीदारों के साथ अपने व्यापारिक संबंध के महत्व को अभिव्यक्ति देने के लिए ‘संक्रांति काइट फ्लाइंग फेस्टिवल’ उत्सव का आयोजन किया।

कंपनी ने कहा है कि जिस तरह किसी व्यक्ति को त्योहार का आनंद लेने के लिए पतंग और मांझा का तालमेल होना जरूरी है,उसी तरह एमओएफएसएल और फ्रेंचाइजी/बिजनेस पार्टनर्स के बीच एक मजबूत संबंध है। उसका मानना है कि फ्रैंचाइजी के साथ तालमेल बहुत बड़ा परिणाम उत्पन्न करने की प्रतिबद्धता के साथ हो सकता है।

कंपनी की शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार उसने फ्रेंचाइज़ पार्टनर्स को मुंबई में 12 जनवरी को मोतीलाल ओसवाल टावर्स में काइट फ्लाईंग फेस्टिवल का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया गया था। इनमें से अधिकांश फ्रेंचाइजी एमओएफएसएल के साथ 20 से 25 वर्षों से जुड़ी हुई हैं। इस अवसर पर पतंगों को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया था।

इसी तरह के कार्यक्रम 13 और 14 तारीख को अहमदाबाद, सूरत और जयपुर में आयोजित किए गए हैं। कंपनी ने मकर संक्रांति पर विभिन्न शहरों में पतंगबाजी उत्सव कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भी आमंत्रित किया हैं।

कंपनी ने कहा है कि उसने इस उपलक्ष्य में पांच हजार से अधिक फ्ऱैंचाइजी भागीदारों में से तीन हजार से अधिक को सराहना के प्रतीक के रूप में उपहारों के साथ दो पतंग भेट किए हैं।

*****************************

 

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी में आई गिरावट

मुंबई, 11 जनवरी (एजेंसी)। विदेशी पूंजी की निकासी जारी रहने और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे बड़े शेयर में गिरावट के चलते बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट रही। एक दिन पहले भी शेयर बाजारों में कमजोरी का रूख रहा था।
इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक 309.7 अंक टूटकर 59,805.78 अंक पर आ गया। व्यापक एनएसई निफ्टी 89.8 अंक की गिरावट के साथ 17,824.35 अंक पर था।

सेंसेक्स में, भारती एयरटेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी और इंडसइंड बैंक गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर, टाटा मोटर्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस, इंफोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में तेजी रही।अन्य एशियाई बाजारों में सियोल, तोक्यो, शंघाई और हांगकांग के बाजारों में तेजी रही। अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए।

पिछले कारोबारी सत्र में, मंगलवार को तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 631.83 अंक यानी 1.04 प्रतिशत लुढ़ककर 60,115.48 अंक पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 187.05 अंक टूटकर 17,914.15 अंक पर बंद हुआ था।

अंतरराष्ट्रीय तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड 0.72 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79.52 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 2,109.34 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

********************************

 

 

 

जियो ट्रू 5जी नेटवर्क कानपुर, प्रयागराज सहित 10 और शहरों में पहुंचा

नयी दिल्ली 10 जनवरी (एजेंसी)। रिलायंस जियो ने कहा कि उसका ट्रू 5जी नेटवर्क मेरठ और प्रयागराज सहित देश के दस और शहरों में चालू हो गया है। इनमें आंध्र प्रदेश, केरल और महाराष्ट्र के दो-दो शहर शामिल हैं।

इन शहरों में उत्तर प्रदेश के आगरा, कानपुर, मेरठ और प्रयागराज, आंध्र प्रदेश में तिरुपति और नेल्लोर , केरल में कोझीकोड, त्रिशूर तथा नागपुर और अहमदनगर शहर शामिल है। कंपनी ने कहा है कि इनमें से ज्यादातर शहरों में 5जी सेवाओं को पेश करने वाला, रिलायंस जियो पहला और एकमात्र ऑपरेटर बन गया है।

बयान में कहा गया है इन 10 शहरों में जियो उपयोगकर्ताओं को ‘जियो वेलकम ऑफर’ के तहत आमंत्रित किया जाएगा। इस अवसर पर टिप्पणी करते हुए जियो प्रवक्ता ने कहा , चार राज्यों के 10 शहरों में जियो ट्रू 5जी सेवाओं का रोलआउट करने पर हमें गर्व है। हमने देश भर में ट्रू 5जी रोलआउट की गति बढ़ा दी है क्योंकि हम चाहते हैं कि प्रत्येक जियो यूजर नए साल में जियो ट्रू 5जी टेक्नोलॉजी का फायदा उठाए।

*********************************

 

बिल्ली के बच्चों को गोद लें और पाएं मुफ्त हवाई सफर का मौका, ये एयरलाइन लाई अनोखा ऑफर

नई दिल्ली 07 जनवरी (एजेंसी)। बिल्ली के बच्चों को गोद लें और पाएं फ्री हवाई सफर का मौका। जी हां, फ्रंटियर एयरलाइंस एक खास ऑफर लेकर आया है जिसके तहत तीन आवारा बिल्ली के बच्चों को गोद लेने पर आपको मुफ्त उड़ान वाउचर मिलेगा।

फ्रंटियर एयरलाइंस अमेरिकी एयरलाइंस के नाम पर बिल्ली के बच्चे को गोद लेने वाले को मुफ्त उड़ान वाउचर प्रदान करेगी। डेनवर स्थित वाहक ने पिछले सप्ताह ट्वीट किया, हम डेल्टा और स्प्रिीट को अपनाने वाले प्रत्येक व्यक्ति को दो फ्लाइट वाउचर और फ्रंटियर को अपनाने वाले व्यक्ति को चार वाउचर दान करना पसंद करेंगे।

विशेष रूप से, राज्य के सबसे बड़े पशु अभयारण्य लास वेगास के एनिमल फाउंडेशन ने हाल ही में तीन बिल्लियों का स्वागत किया है जिन्हें फ्रंटियर, स्पिरिट और डेल्टा नाम दिया गया है। माना जाता है कि बिल्ली के बच्चे वर्तमान में लगभग एक से दो सप्ताह के हो गए हैं।

फ्रंटियर के प्रवक्ता जेनिफर डे ला क्रूज़ ने बताया, गोद लेने वाले संगठन के पास वाउचर हैं और उन्होंने अपना आभार व्यक्त किया है। संगठन ने जो संकेत दिया है, उसके अनुसार बिल्ली के बच्चे अभी तक गोद लिए जाने के लिए थोड़े छोटे हैं, लेकिन एक या एक महीने में गोद लेने के लिए तैयार हो जाना चाहिए।

***********************************

 

ओपेन ऑफर में एनडीटीवी के शेयर बेचने वालों को अडानी समूह का न्यू ईयर गिफ्ट

*हर शेयर पर कंपनी देगी 48.65 रुपये ज्यादा रकम*

नई दिल्ली 04 जनवरी (एजेंसी)। अडानी ग्रुप ने एक अहम फैसला लेते हुए कहा है कि नई दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड के शेयरों के लिए अतिरिक्त कीमत का भुगतान किया जाएगा। ये भुगतान उन शेयरधारकों को किया जाएगा जिन्होंने इन शेयरों को ओपन ऑफर के तहत बेचा था। ऐसा इसलिए, क्योंकि दूसरे प्रमोटर से खरीदे गए शेयरों की ट्रांसफर कीमत ओपन ऑफर कीमत से अधिक थी।

अडानी एंटरप्राइजेज ने कहा कि वह एनडीटीवी के उन निवेशकों को प्रति शेयर 48.65 रुपये का अतिरिक्त पेमेंट करेगी, जिन्होंने न्यूज नेटवर्क के लिए ओपन ऑफर में ग्रुप को अपने शेयर बेचे थे।

अडानी समूह ने कंपनी के प्रमोटर रहे प्रणय रॉय और राधिका रॉय से 342.65 रुपये प्रति शेयर के भाव पर शेयर्स खरीदें हैं जो 294 रुपये के ओपेन ऑफर प्राइस से ज्यादा है इसलिए कंपनी ने ओपेन ऑफर में शेयर बेचने वालों को भी 48.65 रुपये प्रति शेयर अतिरिक्त रकम देने का फैसला किया है जिससे उन्हें भी 342.65 रुपये प्रति शेयर का भाव दिया जा सके।

*****************************

 

ईपीएफओ का अलर्ट, बिल्कुल भी न करें ये काम

नई दिल्ली ,27 दिसंबर (एजेंसी)। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने अपने 6 करोड़ से अधिक सदस्यों को अलर्ट करते हुए कहा कि पीएफ के रूप में कटने वाली कर्मचारियों की राशि को मैनेज करता है। इसी के मद्देनजर, अपने सदस्यों को साइबर अपराध को लेकर सतर्क किया है। अगर आप भी ईपीएफओ के मैंबर हैं, तो आपके लिए यह बेहद जरूरी खबर है। पीएफ अकाउंट के नाम पर कई धोखाधड़ी के मामले सामने आ चुके हैं। धोखाधड़ी करने वाले फोन और मैसेज से ईपीएफओ के नाम पर लोगों की पर्सनल जानकारी मांग रहे हैं और फ्रॉड का शिकार बना रहे हैं। ऐसे में ईपीएफओ ने सचेत रहने की सलाह दी है।

ईपीएफओ ने ट्वीट कर ‘फर्जी कॉल और एसएमएस से सावधान रहने के लिए कहा कि ईपीएफओ कभी भी अपने सदस्यों से फोन, ई-मेल या सोशल मीडिया पर पर्सनल डिटेल्स शेयर करने के लिए नहीं कहता है। ईपीएफओ और इसके कर्मचारी कभी भी ऐसी जानकारियां नहीं मांगते हैं।

ईपीएफओ ने अपने सदस्यों से अपना यूएन, पैन, पासवर्ड, बैंक अकाउंट डिटेल्स, ओटीपी, आधार और फाइनेंसियल डिटेल्स किसी से भी शेयर नहीं करने की सलाह दी है। साइबर अपराधी ईपीएफओ सदस्यों की पर्सनस डिटेल्स का इस्तेमाल अवैध तरीके से कर सकते हैं और सदस्यों को वित्तीय नुकसान भी झेलना पड़ सकता है।

**********************************

 

रुपये में 17 पैसे की तेजी

मुंबई ,27 दिसंबर (एजेंसी)।  शेयर बाजार में लौटी तेजी के साथ ही आयातकों एवं बैंकरों की बिकवाली की बदौलत आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 17 पैसे मजबूत होकर 82.65 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

वहीं, पिछले कारोबारी दिवस रुपया तीन पैसे की गिरावट लेकर 82.82 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।

कारोबार की शुरुआत में रुपया तीन पैसे की बढ़त लेकर 82.79 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान बिकवाली होने से यह 82.63 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। हालांकि लिवाली होने से यह 82.83 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर पर भी रहा। अंत में पिछले दिवस के 82.82 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में 17 पैसे की बढ़त लेकर 82.65 रुपये प्रति डॉलर हो गया।

********************************

 

जियो ने आंध्र प्रदेश में लॉन्च की जियो ट्रू 5जी सेवा

मुंबई ,27 दिसंबर। जियो ने आंध्र प्रदेश में अपनी जियो ट्रू 5जी सेवा शुरू कर दी है। प्रदेश के तिरुमला, विशाखापत्तनम, विजयवाड़ा और गुंटूर जियो के 5जी नेटवर्क से जुड़ गए हैं।

विजयवाड़ा में आयोजित लॉन्च कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश के उद्योग, इन्फ्रास्ट्रक्चर, निवेश एवं वाणिज्य, सूचना प्रौद्योगिकी, हथकरघा एवं कपड़ा मंत्री गुडीवाडा अमरनाथ और राज्य के मुख्य सचिव डॉ. के.एस. जवाहर रेड्डी ने सोमवार को जियो ट्रू 5जी और जियो ट्रू 5जी से चलने वाली वाई-फाई सेवाओं का शुभारंभ किया।

इस मौके पर कंपनी ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में ‘जियो कम्युनिटी क्लिनिकÓ, एआर-वीआर डिवाइस और जियो-ग्लास का डेमो भी दिया। साथ ही बताया कि कैसे इन नई क्रांतिकारी तकनीकों के जरिए आंध्र प्रदेश के लोगों के जीवन में बदलाव आएगा।

वहीं श्री अमरनाथ ने कहा, आंध्र प्रदेश में जियो की ट्रू 5जी सेवा लॉन्च करके मैं बेहद खुश हूं। वक्त के साथ 5जी सेवाएं आंध्र प्रदेश के आम लोगों के जीवन में बड़े बदलाव लेकर आएंगी।

उन्होंने कहा कि जियो ने 26,000 करोड़ रुपये के मौजूदा निवेश के अलावा आंध्र प्रदेश में 5त्र नेटवर्क लगाने के लिए 6,500 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है। यह निवेश हमारे राज्य के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दिखाता है। दिसंबर 2023 तक जियो ट्रू 5जी सेवाएं आंध्र प्रदेश के हर शहर, हर तालुका, हर मंडलम और हर गांव में उपलब्ध कराई जाएंगी।

इस अवसर पर श्री रेड्डी ने कहा, जियो की ट्रू 5जी सेवाओं के लॉन्च के साथ ही आंध्र प्रदेश को न केवल सबसे अच्छा दूरसंचार नेटवर्क मिल रहा है, बल्कि इससे ई-गवर्नेंस, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी (आईटी) और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एसएमई)के क्षेत्रों में विकास के नए दरवाजे खुलेंगे। जियो ट्रू 5जी से आम नागरिक रियल-टाइम में सरकार के साथ जुड़ सकेंगे, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को बल मिलेगा और अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचेगा।

**********************************

 

मदर डेयरी ने एक बार फिर दूध के दाम बढ़ाए, कल से इतने रुपए प्रति लीटर महंगा मिलेगा दूध

नई दिल्ली ,27 दिसंबर (एजेंसी)। मदर डेयरी ने एक बार फिर अपने दूध के दाम में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने दूध को 2 रुपए प्रति लीटर महंगा करने का ऐलान किया है। नई कीमत मंगलवार यानी कि कल से लागू हो जाएंगी।

मदर डेयरी का दूध 2 रुपए प्रति लीटर की दर से महंगा किया गया है। ये नए प्राइस मदर डेयरी के दूध के सभी वेरिएंट्स पर लागू होंगे। इसमें फुल क्रीम, टोंड और डबल टोंड सभी तरह के दूध वेरिएंट्स शामिल हैं। बता दें कि इस साल में मदर डेयरी ने पांचवीं बार दूध के दाम बढ़ाए हैं।

मदर डेयरी के फुल क्रीम वाले दूध में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद अब इसकी कीमत बढ़कर 66 रुपए प्रति लीटर हो गई है। इसके अलावा मदर डेयरी की कीमत जो पहले 51 रुपए प्रति लीटर हुआ करती थी, वो अब 53 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

वहीं टोन मिल्क की कीमत 45 रुपए से बढ़कर 47 रुपए हो गई है। बता दें कि अगर आप मदर डेयरी का काओ मिल्क लेते हैं तो वहां ग्राहकों को राहत मिली है। क्योंकि कंपनी ने काओ मिल्क और टोकन के जरिए लेने वाले दूध के प्राइस में इजाफा नहीं किया है।

*******************************

 

आईफोन भी नहीं किसी से कम! 26वीं मंजिल से गिरने पर भी 12 प्रो बिल्कुल सुरक्षित

हांगकांग ,26 दिसंबर (एजेंसी)। एक चीनी महिला ने दावा किया है कि उसका एप्पल आईफोन 12 प्रो एक इमारत की 26वीं मंजिल से गिर गया और फिर भी उसको कोई नुकसान नहीं हुआ। महिला ने बताया कि 26वीं मंजिल की बालकनी पर रजाई बिछाते समय उसकी जेब से स्मार्टफोन नीचे गिर गया।

स्मार्टफोन इमारत की दूसरी मंजिल पर फोम से बने फर्श पर गिरा। लेकिन फोन को कोई भी नुकसान नहीं हुआ। रिपोर्ट में कहा गया, आईफोन 12 प्रो में एक सुपर-सिरेमिक पैनल और एक मैट टेक्सचर्ड ग्लास बैक पैनल है। यह एक स्टेनलेस-स्टील फ्रेम के साथ आता है जो उत्कृष्ट गुणवत्ता का है। इससे पहले भी आईफोन के गिरने और नुकसान न होने की खबरें आती रही हैं।

*******************************

 

शेयर बाजार में हाहाकार, 3 दिनों में निवेशकों को लगी 13.5 लाख करोड़ की चपत

मुंबई ,24 दिसंबर (एजेंसी)। केंद्रीय बैंकों के महंगाई नियंत्रित करने के लिए ब्याज दर में बढ़ोतरी के संकेत से एशियाई बाजारों में आई गिरावट से हतोत्साहित निवेशकों स्थानीय स्तर पर की गई चौतरफा बिकवाली से मानक सूचकांकों के डेढ़ प्रतिशत से अधिक लुढ़कने से आज शेयर बाजार में हाहाकार मच गया।

अगर हम पिछले 3 सेशन्स की बात करें तो निवेशकों ने 13.5 लाख करोड़ रुपये का झटका झेला है। इन तीन दिनों में सेंसेक्स 2,000 अंकों से अधिक गिर चुका है तो निफ्टी50 में 600 से ज्यादा अंकों की गिरावट आई है। आज, सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन, शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही सूचकांक डेढ़ फीसदी से अधिक गिरकर कारोबार कर रहे हैं। ऐसे में निवेशक भयभीत हैं और बाजार लगातार गिरता जा रहा है। सभी सेक्टर लाल निशान में हैं।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 980.93 अंक यानी 1.61 प्रतिशत का गोता लगाकर करीब दो माह के निचले स्तर 60 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 59845.29 अंक पर आ गया। इससे पूर्व यह 28 अक्टूबर को 59959.85 अंक पर रहा था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 320.55 अंक अर्थात 1.77 प्रतिशत लुढ़ककर 18 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 17806.80 अंक पर रहा।

इस दौरान बीएसई में कुल 3655 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 3115 में बिकवाली जबकि 472 में लिवाली हुई वहीं 68 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में 47 कंपनियां लाल जबकि शेष तीन हरे निशान पर रही।

केंद्रीय बैंकों ने अभी भी महंगाई के स्तर को चिंताजनक बताया है। इससे आगे भी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना प्रबल मानी जा रही है। इससे एशियाई बाजारों में गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान जापान का निक्केई 1.03, हांगकांग का हैंगसेंग 0.44 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.28 प्रतिशत गिर गया। हालांकि यूरोपीय बाजार में तेजी का रुख रहा। ब्रिटेन का एफटीएसई 0.24 और जर्मनी का डैक्स 0.40 प्रतिशत चढ़ गया।

इसके दबाव में बीएसई के सभी 19 समूहों में जमकर बिकवाली हुई। इस दौरान कमोडिटीज 3.92, सीडी 2.86, ऊर्जा 3.82, एफएमसीजी 1.93, वित्तीय सेवाएं 1.94, हेल्थकेयर 1.18, इंडस्ट्रियल्स 3.26, आईटी 1.98, दूरसंचार 3.33, यूटिलिटीज 5.17, ऑटो 2.51, बैंकिंग 1.53, कैपिटल गुड्स 2.84, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.85, धातु 3.93, तेल एवं गैस 3.71, पावर 4.89, रियल्टी 3.52 और टेक समूह के शेयरों ने 1.66 प्रतिशत का गोता लगाया।

शुरुआती कारोबार में 621 अंक की बड़ी गिरावट लेकर 60,205.56 अंक पर खुला सेंसेक्स लिवाली होने से थोड़ी देर बाद ही 60,546.88 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। लेकिन इसके बाद शुरू हुई बिकवाली से यह लगातार गिरता हुआ कारोबार के अंतिम चरण में 59,765.56 अंक के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में पिछले दिवस के 60,826.22 अंक के मुकाबले 1.61 प्रतिशत टूटकर 59,845.29 अंक पर रहा।

इसी तरह निफ्टी भी 150 अंक गिरकर 17,977.65 अंक पर खुला। सत्र के दौरान यह 18,050.45 अंक के उच्चतम जबकि 17,779.50 अंक के निचले स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 18,127.35 अंक की तुलना में 1.77 प्रतिशत की गिरावट लेकर 17,806.80 अंक पर रहा।
इस दौरान सेंसेक्स की 29 कंपनियों में बिकवाली का दबाव रहा। नुकसान उठाने वाली प्रमुख कंपनियों में टाटा स्टील 4.97, टाटा मोटर्स 4.07, एसबीआई 3.27, बजाज फिनसर्व 3.07, रिलायंस 2.96, विप्रो 2.84, इंडसइंड बैंक 2.73, मारुति 2.35, एलटी 2.24, टेक महिंद्रा 1.92, आईटीसी 1.81, पावरग्रिड 1.77, इंफोसिस 1.54, एनटीपीसी 1.54, एक्सिस बैंक 1.37, आईसीआईसीआई बैंक 1.26, भारती एयरटेल 1.05, टीसीएस 0.96, एचडीएफसी 0.85, एचडीएफसी बैंक 0.81, एचसीएल टेक 0.76 और महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.56 प्रतिशत शामिल रही।

****************************

 

फोनपे मूल कंपनी फ्लिपकार्ट से पूरी तरह अलग हुआ

बेंगलुरु ,23 दिसंबर (एजेंसी)। ई-कॉमर्स की दिग्गज कंपनी फ्लिपकार्ट ने शुक्रवार को डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म फोनपे के पूर्ण स्वामित्व को अलग करने की घोषणा की। कंपनी ने एक बयान में कहा, दिसंबर 2020 में फुल ओनरशिप सेपरेशन के बाद, फ्लिपकार्ट और फोनपे अब अलग-अलग संस्थाओं के रूप में स्थापित हो गए हैं।

फोनपे ग्रुप को 2016 में फ्लिपकार्ट ग्रुप द्वारा अधिग्रहित किया गया था।

फ्लिपकार्ट ग्रुप के सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति ने कहा, हमें विश्वास है कि फोनपे लाखों भारतीयों को वित्तीय समावेशन प्रदान करने के अपने ²ष्टिकोण को आगे बढ़ाना और हासिल करना जारी रखेगा।

इस ट्रांजेक्शन के हिस्से के रूप में, वॉलमार्ट के नेतृत्व में फ्लिपकार्ट सिंगापुर और फोनपे सिंगापुर के मौजूदा शेयरधारकों ने फोनपे इंडिया में सीधे शेयर खरीदे हैं।  कंपनी ने कहा कि यह फोनपे को पूरी तरह से भारतीय कंपनी बनाने की प्रक्रिया को पूरा करता है, यह प्रक्रिया इस साल की शुरुआत में शुरू हुई थी।

वॉलमार्ट दोनों व्यावसायिक ग्रुप्स का बहुसंख्यक शेयरधारक बना रहेगा।

400 मिलियन से अधिक रजिस्टर्ड यूजर्स के साथ, चार में से एक से अधिक भारतीय अब फोनपे का उपयोग कर रहे हैं।

अपने लॉन्च के बाद से फोनपे ने टियर 2, 3, 4 शहरों और उससे आगे के 35 मिलियन से अधिक ऑफलाइन व्यापारियों को डिजिटाइज किया है।

फोनपे के संस्थापक और सीईओ समीर निगम ने कहा, हम अपने विकास के अगले चरण की प्रतीक्षा कर रहे हैं क्योंकि हम नए व्यवसायों में निवेश कर रहे हैं- जैसे बीमा, धन प्रबंधन और उधार, जबकि भारत में यूपीआई भुगतान के लिए विकास की अगली लहर को भी सक्षम करते हैं।

*************************