जवान ने की बंपर कमाई, दुनियाभर में 800 करोड़ पार

19.09.2023 (एजेंसी)  –  साउथ के निर्देशक एटली कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म जवान सिनेमाघरों में अपनी रिलीज के पहले दिन से तहलका मचा रही है।इसमें शाहरुख खान मुख्य भूमिका में हैं, जो जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं।फिल्म टिकट खिड़की पर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है।

जहां पिछले सोमवार से जवान की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की जारी है तो वहीं रविवार को फिल्म के कारोबार में जबरदस्त उछाल देखने को मिला।रिपोर्ट के अनुसार, जवान ने अपनी रिलीज के 11वें दिन (रविवार) 36.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 477.28 करोड़ रुपये हो गया है।जवान सबसे तेज 400 करोड़ रुपये कमाने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है। इसने पठान और गदर 2 जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया है।

फिल्म ने दुनियाभर में 800.1 करोड़ रुपये कमा लिए हैं तो वहीं भारत में इसकी कमाई 500 करोड़ रुपये की ओर है।जवान में शाहरुख की जोड़ी साउथ की अभिनेत्री नयनतारा के साथ बनी है। इसमें सान्या मल्होत्रा और सुनील ग्रोवर भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण और संजय दत्त का कैमियो है।

खबर है कि जवान सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद नवंबर के अंत तक नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो सकती है।जवान के निर्माताओं और नेटफ्लिक्स के बीच 250 करोड़ रुपये का सौदा हुआ है।

*************************

 

करीना और करिश्मा ने की ट्विनिंग, एक जैसे लुक में लग रहीं कमाल

19.09.2023 (एजेंसी)  –  कपूर खानदान की बेटियां करिश्मा और करीना कपूर बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा एक्ट्रेसेस में से हैं। दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है।दिल तो पागल है की एक्ट्रेस करिश्मा ने अपनी छोटी बहन करीना के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों में दोनों को मैचिंग वाइट और ब्लू चेक शर्ट पहने हुए देखा जा सकता है।

करिश्मा ने शर्ट को डार्क ब्लू और करिना ने लाइट ब्लू कलर की डेनिम जींस के साथ पेयर किया।दोनों ने नो-मेकअप और मेसी हेयर बन लुक चुना। बहनों ने मैचिंग ब्लैक सनग्लासेज के साथ लुक को पूरा किया।करिश्मा ने फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, कोइंसिडेंटली हमेशा की तरह ट्विनिंग और वीनिंग।

कैप्?शन में उन्?होंने सिस्टर्स और फैमिलीफर्स्ट हैशटैग का इस्तेमाल किया।इस पोस्ट को उनकी भाभी और एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने लाइक किया।वर्कफ्रंट की बात करें तो करिश्मा को आखिरी बार जीरो में एक कैमियो में देखा गया था।

उनकी अगली फिल्म मर्डर मुबारक है। दूसरी ओर, करीना के पास जाने जान, द बकिंघम मर्डर्स और द क्रू पाइपलाइन में हैं।

*******************************

 

अभिनेत्री और मॉडल हैं अश्लेषा ठाकुर,जवान में निभाया विजय सेतुपति की बेटी का किरदार?

19.09.2023 (एजेंसी)  –  जवान न सिर्फ शाहरुख खान, बल्कि साल 2023 की भी बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक थी। यह फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसे दर्शकों का भरपूर प्यार भी मिल रहा है।जवान में मौजूद सभी कलाकारों की अदाकारी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है, जिसमें एक नाम अश्लेषा ठाकुर का भी है। फिल्म में उन्होंने विजय सेतुपति उर्फ काली गायकवाड़ की बेटी आलिया का किरदार निभाया है।

20 वर्षीय अश्लेषा जानी-मानी अभिनेत्री और मॉडल हैं।उन्होंने साल 2017 में टीवी शो शक्ति अस्तित्व के अहसास की के जरिए अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। इसी साल अश्लेषा ने फिल्म जीना इसी का नाम है से बॉलीवुड में डेब्यू किया। वो वरुण धवन की फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया में भी नजर आ चुकी हैं। हालांकि, अश्लेषा को असल पहचान द फैमिली मैन से मिली, जिसमें उन्होंने मनोज बाजपेयी और प्रियामणि की बेटी धृति का किरदार निभाया था।19 अक्बूटर, 2003 में जन्मी अश्लेषा मुंबई की ही रहने वाली हैं।

उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई भी मुंबई से ही पूरी की है।काम के मोर्चे पर बात करें तो अश्लेषा अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा की फिल्म पगलैट में भी अभिनय कर चुकी हैं।

इसके अलावा उन्होंने शॉर्ट ड्रामा सीरीज गुप्त ज्ञान में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई है। आखिरी बार उन्हें गुटर गु में देखा गया था, जो अमेजन मिनी टीवी पर उपलब्ध है।

********************************

 

रिवीलिंग आउटफिट पहन मोनालिसा ने शेयर किया बोल्ड पोस्ट

19.09.2023 (एजेंसी)  –  भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा आए दिन अपनी बोल्ड और खूबसूरत तस्वीरें फैंस के बीच शेयर कर अक्सर लोगों को दीवाना बनाती रहती हैं। वो जब भी अपनी फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं तो वो हर वक्त लाइमलाइट लूट लेती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपनी ग्लैमरस अदाओं का जलवा बिखेर कर यूजर्स को घायल कर दिया है।

इन तस्वीरों में उनकी बोल्डनेस देख फैंस पानी-पानी हो गए हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री से टीवी में अपनी एक्टिंग से दर्शकों को इंप्रेस करने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा काफी पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं। उनका हर एक लुक इंस्टाग्राम पर पोस्ट होते ही इंटरनेट पर तबाही मचाने लगता है। हाल ही में एक्ट्रेस मोनालिसा का लेटेस्ट फोटोशूट इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस की शोख अदाएं देखकर फैंस एक बार फिर से मदहोश हो गए हैं। मोनालिसा ने अपने इस लेटेस्ट फोटोशूट के दौरान सिल्वर कलर की मिनी स्कर्ट और रिवीलिंग क्रॉप टॉप पहना हुआ है।

एक्ट्रेस अपने इस अवतार में बेहद ही ग्लैमरस और बवाल दिखीं। हालांकि फैंस भी उनके इस लुक पर काफी प्यार लूटा रहे हैं। इन फोटोज में मोनालिसा किसी इनडोर सेटअप में एक से बढ़कर एक सेक्सी पोज देते हुए फोटोशूट करवा रही हैं।

मोनालिसा की इन तस्वीरों पर फैंस लाइक्स और कॉमेंट्स करते हुए हॉट, यू लुक सुपरबोल्ड, अमेजिंग, हार्ट और फायर इमोजी वाले रिएक्शंस दे रहे हैं।

**********************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज पैसों के मामले में उन्नति के नये रास्ते खुलेंगे। आज आप उन चीजों को ज्यादा महत्व दे जो आपके लिए ज्यादा महत्तवपूर्ण है। साथ ही आपको अपने काम, परिवार, और दोस्तों के बीच संतुलन बना कर रखना चाहिए। प्रोजेक्ट कार्य में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जो आगे सफलता के लिए मददगार साबित होगा। आज आपके मन में कुछ ऐसे विचार आ सकते हैं, जो वाकई जबरदस्त होंगे।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 5

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो

आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लाने वाला है। नए काम करने की सोच से आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे। लोग आपकी योजना पर काम करने के लिए आपसे सलाह भी लेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी । छात्र अपनी पढ़ाई में नए बदलाव करेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को आज दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करना होगा, नहीं तो सीनियर से डांट भी पड़ सकती है। लवमेट के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे तो एक-दूसरे को और अधिक जानने का मौका मिलेगा।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 7

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। आज मेहनत का परिणाम आपके फेवर में होगा। आज आप खुद पर ध्यान देंगे। समाज में आपके द्वारा किसी गए कार्यों के लिए आपको सम्मानित किया जायेगा। आज आपका आत्मविश्वास देखकर लोग आपसे प्रभावित होंगे। शाम का समय आप अपने परिवार के साथ बिताएंगे, परिवार में हंसी ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। अपना ध्यान ईश्वर भक्ति में लगाये मन शांत रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है, मेहनत करने से श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 6

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आपका सोचा हुआ काम, आज पूरा हो जायेगा । बिजनेस साझेदार के साथ मिलकर किए गए कामों से आज आपको फायदा होगा। अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए आप सीजनल फ्रूट शामिल करेंगे। आज परिवारजन आपसी सामजस्य द्वारा घर की किसी समस्या का शोल्युशन निकालने में सक्षम रहेंगे, परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बनायेंगे, जहां आपको काफी अच्छा महसूस होगी। महिलाएं बाजार में अपने कीमती समानों को लेकर सतर्क रहे।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 8

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन बहुत बढिय़ा रहने वाला हैं। समय का पूरा सदुपयोग करें। आज दूसरों को जितना ज्यादा महत्व देंगे, आपको भी उतना ही महत्व मिलेगा। आज आप अपने घर को नए तरीके से सजायेंगे। माइग्रेन की समस्या से आज आपको काफी राहत मिलेगी, फालतू की बातों पर ध्यान न दें। आप किसी मंदिर में जा सकते हैं, जहां आपकी किसी मित्र से मुलाकात होगी। पैतृक संपत्ति से धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। लम्बे समय से चल रही योजना में आज कुछ नए चेंजेस भी कर सकते हैं।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 2

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप का दिन नई उमंगो के साथ शुरू होने वाला है। इस राशि के जो लोग बेकरी का बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें आज उम्मीद से ज्यादा लाभ हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। माताएं अपने बच्चों को कुछ नया सिखाएंगी, जिससे बच्चों में नए विचार आएंगे। शाम का समय आपका खुशी व उमंग से भरा रहेगा। आज बेवजह की उलझन से दूर होकर आप किसी मंदिर किसी भी धार्मिक स्थल पर अपना खाली समय बिताएंगे। यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं, यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 4

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज आपके दिन की शुरुआत आपके अनुकूल होने वाली है। आज आप वर्किंग प्लेस पर खूब मेहनत करेंगे। आपको कई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप अच्छी तरह से निभाएंगे। इस राशि के मनोरंजन उद्योग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद होगा। आपके घर में उत्सव का माहौल बना रहेगा। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा ऑर्डर मिलने के योग बने हुए हैं। लवमेट्स एक दूसरे पर विश्वास बनाकर रखें, रिश्ते अच्छे बने रहेंगे।

शुभ रंग- मैहरुन

शुभ अंक- 3

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे, जहां आप कुछ जरूरतमंद की मदद करेंगे। हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे, आपका काम सफल होगा। आपके खर्च बढ़ सकते हैं। किसी से मदद मांगने में संकोच न करें, सब आपके फेवर में है। कुछ निजी मामलो में थोड़ा भावुक हो सकते हैं। शिक्षक आज किसी मीटिंग में शामिल होंगे। आज बड़ों से कुछ नया सीखने को मिलेगा, जो आगे चलकर आपके काम आएगा।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 6

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। बच्चों के प्रति आपका प्रेम आपको उनका प्रिय बना देगा। आज आप अपनी गलतियों से कुछ सीखेंगे। आज आप गौ सेवा करने के लिए गौशाला जाएंगे, जहां आप अन्य लोगों से भी मिलेंगे । आज आप कुछ क्रिएटिव वर्क कर सकते हैं, लोगों को आपके काम करने का तरीका पसंद आएगा। कुछ नए विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी, जिसमें गुरुजनों का साथ मिलेगा। मित्रों की सहायता से आपको आय के साधन मिलेंगे, जिनसे आप लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आज आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर रहेगी।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 6

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज किसी दोस्त से मिलने उसके घर जाएंगे, पुरानी यादें ताज़ा होगी। आज आपको थकान महसूस हो सकता है, अच्छी डाइट आपको फिट रखने में मदद करेंगी। अगर जीवनसाथी के साथ अनबन चल रही है तो आज इसे सुलझाने के लिए दिन अच्छा हैं। आपके बिगड़ते काम बनेंगे। बच्चे आज आपकी उम्मीदों पर खरे उतर कर आपको खुश होने की वजह बनेंगे। सपनों को साकार करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है। रुके हुआ धन का आगमन होगा। आपको वाहन सुख मिलेगा।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 9

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप अपने दिन की शुरुआत शांत मन से करेंगे। अगर आप कोई सामान खरीदना चाहते हैं तो घरवालों से विचार विमर्श करना अच्छा रहेगा। मित्रों को अपने घर पर आमंत्रित कर सकते हैं। आज फालतू विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। किसी जरूरतमंद को खाना खिलाने से आपको सुख और संतोष मिलेगा। आपको ऐसी जगह से महत्वपूर्ण बुलावा आएगा, जहां से आपने कभी कल्पना भी नहीं की हो। जीवनसाथी की वजह से आपकी कोई योजना या कोई कार्य बन सकता है, आपको प्रसन्नता होगी।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 2

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची):

आज आपका दिन जीवन में एक नई दिशा लेकर आएगा। आज कोई इम्पोर्टेन्ट काम सहयोगियों की मदद से पूरा हो जायेगा। साथ ही किसी इम्पोर्टेंट टॉपिक पर बातचीत भी होगी, आपको अपनी बात कहने का मौका मिलेगा। आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा जो आगे चलकर भविष्य में काम आएगा। आज आपके विचारों को महत्व मिलेगा। आज आपकी रूचि कलात्मक कार्यों में रहेगी। आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा। किसी मनपसंद कार्य में मन लगाएंगे।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 1

*************************

 

करुवन्नूर बैंक घोटाला मामला : ईडी ने त्रिशूर में दो और सहकारी बैंकों पर मारे छापे

तिरुवनंतपुरम ,18 सितंबर (एजेंसी)। प्रवर्तन निदेशालय ने केरल में करुवन्नूर सेवा सहकारी बैंक ऋण घोटाला मामले में सोमवार को त्रिशूर में दो और सहकारी बैंकों पर छापेमारी की। ईडी की कार्रवाई शीर्ष सीपीआई (एम) विधायक और पूर्व मंत्री ए.सी. मोइदीन की मंगलवार को कोच्चि में निर्धारित उपस्थिति से एक दिन पहले हुई है। केरल बैंक के उपाध्यक्ष और शीर्ष पूर्व सीपीआई (एम) विधायक एम.के. कन्नन को उन सहकारी बैंकों में से एक में उपस्थित रहने के लिए भी कहा गया था जहां छापेमारी चल रही है।

एक आश्चर्यजनक कदम में, जांच अधिकारी आज सुबह त्रिशूर सेवा सहकारी बैंक और अयानथोल सहकारी बैंक पहुंचे। रिपोर्ट के अनुसार, ईडी अधिकारी त्रिशूर और एर्नाकुलम जिलों में आधा दर्जन अन्य स्थानों पर इसी तरह के ऑपरेशन में लगे हुए हैं। कुछ हफ्ते पहले बैंक घोटाले के संबंध में 150 करोड़ रुपये से अधिक का खुलासा होने के बाद से केंद्रीय एजेंसी मोइदीन जैसे शीर्ष सीपीआई (एम) नेताओं के रडार पर आने के कारण अलर्ट पर है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ने सीपीआई (एम) और उसके नेतृत्व पर इस बड़े घोटाले में मुख्य भूमिका निभाने का आरोप लगाया है। इस महीने की शुरुआत में त्रिशूर स्थित उनके घर पर छापेमारी के बाद से मोइदीन ईडी के रडार पर है और वह पहले ही एक बार कोच्चि कार्यालय में जांच एजेंसी के सामने पेश हो चुके हैं।

ईडी इस मामले में काफी सक्रिय है और अब तक पी.सतीश कुमार और पी.किरण को गिरफ्तार कर चुकी है। जारी छापेमारी को गिरफ्तार दोनों लोगों से पूछताछ के तौर पर देखा जा रहा है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि दो बार के पूर्व सीपीआई (एम) लोकसभा सदस्य पी.के.बिजू को केंद्रीय एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा जा सकता है। ईडी के अधिकारियों के अनुसार, त्रिशूर में करुवन्नूर सर्विस कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड से 150 करोड़ रुपये की हेराफेरी की गई है। यह बात सामने आई है कि मोइदीन के निर्देश पर कई ‘बेनामी लोन’ बांटे गए थे।

****************************

 

दिनेश शर्मा ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली

नयी दिल्ली ,18 सितंबर (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के सदस्य दिनेश शर्मा ने आज राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली।
सभापति जगदीप धनखड़ ने संसद के विशेष सत्र के पहले दिन कार्यवाही शुरू होने पर श्री शर्मा को उच्च सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई।

शर्मा को हरद्वार दुबे के निधन से खाली हुई सीट पर उप चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित होने पर राज्यसभा के लिए चुना गया था। उन्होंने हिन्दी में शपथ ली।

******************************

 

शिवसेना विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने अयोग्यता याचिकाओं पर फैसले में देरी पर महाराष्ट्र स्पीकर की आलोचना की

नई दिल्ली ,18 सितंबर (एजेंसी)। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके खेमे के खिलाफ दायर अयोग्यता याचिकाओं पर निर्णय लेने में देरी के खिलाफ शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट द्वारा दायर याचिका पर महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर की आलोचना की।

प्रधान न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़, जे.बी. पारदीवाला और मनोज मिश्रा की पीठ ने उन सांसदों की अयोग्यता पर फैसले में देरी के मुद्दे पर कड़ी आलोचना की, जिन्होंने ठाकरे गुट को छोड़ दिया और शिंदे समूह के साथ गठबंधन कर लिया। सीजेआई ने कहा कि स्पीकर को सुप्रीम कोर्ट की गरिमा का पालन करना होगा और उनके फैसले को चार महीने बीत चुके हैं।

उन्होंने कहा, और हम केवल नोटिस के स्तर पर हैं। अदालत ने पूछा कि उसके 11 मई के फैसले के बाद क्या कार्रवाई की गई, जिसमें उसे उचित समय के भीतर याचिकाओं पर फैसला देने के लिए कहा गया था। अदालत ने टिप्पणी की कि अध्यक्ष अपने पैर खींचना जारी नहीं रख सकते और निर्देश दिया कि वह संबंधित मामले की सुनवाई एक सप्ताह से पहले नहीं करेंगे।

शीर्ष अदालत ने 14 जुलाई को नोटिस जारी किया था और नार्वेकर और शिंदे से दो सप्ताह की अवधि के भीतर जवाब मांगा था। शिवसेना-यूबीटी नेता सुनील प्रभु द्वारा दायर याचिका में आरोप लगाया गया है कि स्पीकर एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री के रूप में अवैध रूप से जारी रखने की अनुमति देने के लिए अयोग्यता याचिकाओं पर निर्णय लेने में देरी कर रहे हैं, जिनके खिलाफ अयोग्यता याचिकाएं लंबित हैं।

शिंदे और उनके खेमे के खिलाफ लंबित अयोग्यता याचिकाओं पर निर्णय लेने में अध्यक्ष द्वारा की गई देरी के खिलाफ ठाकरे गुट ने 4 जुलाई को शीर्ष अदालत का रुख किया था। 11 मई को सुप्रीम कोर्ट की एक संविधान पीठ ने निर्देश दिया था कि महाराष्ट्र स्पीकर को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोपी शिंदे सहित 16 शिवसेना विधायकों के खिलाफ उचित समय में अयोग्यता याचिकाओं पर फैसला करना चाहिए।

शीर्ष अदालत ने 29 जून को अपने फैसले में उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री पद पर बहाल करने से इनकार कर दिया था, क्योंकि उन्होंने सदन में शक्ति परीक्षण का सामना करने से पहले स्वेच्छा से अपना इस्तीफा दे दिया था। पांच न्यायाधीशों ने सर्वसम्मति से माना था कि तत्कालीन राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा बहुमत साबित करने के लिए ठाकरे को बुलाया जाना उचित नहीं था, लेकिन उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का पद खाली होने के बाद शिंदे को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करना उचित था, क्योंकि ठाकरे ने इस्तीफा दे दिया था।

प्रभु के स्थान पर भरत गोगावले (शिंदे गुट से) को शिवसेना के मुख्य सचेतक के रूप में मान्यता देने के अध्यक्ष द्वारा लिए गए निर्णय को कानून के विपरीत घोषित करते हुए सीजेआई चंद्रचूड़ के नेतृत्व वाली संविधान पीठ ने कहा था कि यह राजनीतिक दल है, न कि विधायक दल सदन में सचेतक और दल के नेता की नियुक्ति करता है।

*********************************

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए भारत के शिल्पकार-सांसद मेनका

कुड़वार/सुल्तानपुर (एजेंसी)। सीएचसी में आयुष्मान मेले का शुभारंभ करते हुए सांसद मेनका गांधी ने 101 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए भारत के शिल्पी हैं। उनके नेतृत्व में देश महाशक्ति के रूप में आगे बढ़ रहा है। दौरे के तीसरे व अंतिम दिन सांसद ने सीएचसी पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने आयुष्मान भव के तहत अपने ब्लड प्रेशर की जांच करवाई। इसके बाद 101 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया।

कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को दिया जा रहा कार्ड जीवन रक्षक साबित हो रहा है।इसके पहले सांसद ने शहर के पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित भाजपा के आईटी सेल के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कहा कि आगामी चुनाव में सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने पार्टी के लोगों को साइबर के हर क्षेत्र में सक्रिय रहने की सलाह दी।विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद दोपहर बाद सांसद सड़क मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। इस मौके पर सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक रामचंद्र मिश्र, प्रतिनिधि रणजीत कुमार, शशीकांत पांडेय व विजय सिंह रघुवंशी समेत अन्य मौजूद रहे।

पात्र राशन कॉर्ड धारक स्वयं बना सकेंगे अपना आयुष्मान कार्ड-डा.ओमप्रकाश

सुल्तानपुर। आयुष्मान कार्ड योजना के जरिए 5 लाख तक का इलाज करानेके लिए लाभार्थियों को अब भटकना नहीं पड़ेगा। 6 यूनिट या उससे अधिक यूनिट के राशन कार्ड धारक अब अपना आयुष्मान कार्ड स्वयं बना सकते हैं इसके लिए लाभार्थी को अपने मोबाइल में आयुष्मान ऐप डाउनलोड कर बेनेफिशरी आईडी से अपना आधार कार्ड नंबर डालकर आयुष्मान कार्ड बनाना होगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओमप्रकाश चैधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार के अति महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान कार्ड अब लाभार्थी स्वयं बना सकते हैं।

लाभार्थियों को इसके लिए सबसे पहले अपने मोबाइल में आयुष्मान ऐप डाउनलोड करना होगा इसके बाद उन्हें बेनेफिशरी आईडी का ऑप्शन चुनकर खुद आईडी से अपना आधार कार्ड नंबर डालकर लाभार्थी अपना आयुष्मान कार्ड स्वयं बना सकते हैं। इसके पहले आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए उन्हें पंचायत सहायक या अन्य माध्यमों का सहारा लेना पड़ता था अब लाभार्थी स्वयं अपना कार्ड बना सकते हैं और सरकारी एवं चयनित निजी चिकित्सालय में 5  लाख तक का इलाज निशुल्क करा सकते हैं। सीएमओ श्री चैधरी ने जनपद के जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों, समाजसेवियो, मीडिया बंधुओ से अपील किया है कि वह सरकार के इस नए नियम की जानकारी अपने स्तर से जनमानस में प्रसारित कर अधिक से अधिक नागरिकों को अपना आयुष्मान कार्ड स्वयं बनवाने के लिए प्रेरित करें, जिससे सरकार के अति महत्वाकांक्षी योजना का लाभ जन जन तक पहुंच सके।

*********************************

 

प्रधानमंत्री ने दिव्यांग नाम देकर दिव्यांगजन के जीवन में परिवर्तन लाने का काम किया- मुख्यमंत्री

*मुख्यमंत्री ने जनपद गोरखपुर में संकेत राजकीय मूक बधिर विद्यालय का निरीक्षण किया*

लखनऊ 18 Sep, (एजेंसी)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिव्यांग नाम देकर दिव्यांगजन के जीवन में परिवर्तन लाने का काम किया है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार दिव्यांगजन के सम्मान व उन्हें समाज की मुख्य धारा में शामिल करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री जनपद गोरखपुर में संकेत राजकीय मूक बधिर विद्यालय का निरीक्षण करने के उपरान्त अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित किया। एक शिक्षक ने उनकी बातों को संकेतों के जरिये छात्र-छात्राओं तक पहुंचाया। उन्होंने छात्र-छात्राओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा उन्हें उपहार भी भेंट किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संकेत राजकीय मूक बधिर विद्यालय में छात्रावास का निर्माण कर इसे आवासीय विद्यालय के रूप में परिवर्तित किया जाएगा। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के दिव्यांग बच्चों को काफी राहत मिलेगी व उनकी प्रतिभा का विकास होगा। बच्चों की प्रतिभा का उपयोग राष्ट्र निर्माण में किया जा सकता है। यह बच्चे समाज के लिये पे्ररणा के स्रोत होगें। आवासीय विद्यालय में बच्चों को सुरक्षित वातावरण दिया जाएगा। उन्होंने संकेत विद्यालय तक आवागमन की असुविधा दूर करने के लिए जिलाधिकारी व नगर निगम को निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि काफी दिनों बाद इस विद्यालय में आकर उन्हें बेहद खुशी हो रही है। पहले इस विद्यालय का भवन जर्जर था, प्रदेश सरकार ने यहां नया भवन बनवा दिया है। विद्यालय के ऐसेबच्चे जो कम बोल और सुन सकते हैं, उन बच्चों का कॉक्लियर इम्प्लांट एवं स्पीच थेरेपी द्वारा उपचार व सर्जरी की जाये, इसके लिये केन्द्र और राज्य सरकार धनराशि भी प्रदान कर रही है।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण व वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

*********************************

 

घर में मृत पाए गए असम कॉलेज के प्रिंसिपल

गुवाहाटी 18 Sep, (एजेंसी): बेहाली डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल जीवन चंद्र नाथ सोमवार को अपने घर में मृत पाए गए। अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी। स्थानीय लोगों द्वारा शव देखे जाने के बाद पुलिस ने उसे बरामद कर लिया और पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “प्रारंभिक जांच के अनुसार, वह अपने घर की छत से गिर गए और उनकी मौत हो गई। हालांकि, हम शव परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंच सकते हैं।

यह घटना बेहाली के बोरगांग इलाके में हुई जहां नाथ रह रहे थे। अधिकारी ने आगे बताया कि उनका परिवार तेजपुर में रहता है. उन्हें नाथ के निधन के बारे में सूचित किया गया।आगे की जांच चल रही है।

****************************

 

जनवरी के बाद गिर जाएगी कर्नाटक की सरकार, 44 MLA हमारे संपर्क में- BJP नेता के दावे ने मचाया हड़कंप

बेंगलुरु 18 Sep, (एजेंसी): कर्नाटक की कांग्रेस सरकार में इस समय सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। कांग्रेस कार्यसमिति की हैदराबाद में जब दो दिवसीय बैठक हुई, तो वरिष्ठ नेता बीके हरिप्रसाद को मंच पर बोलने नहीं दिया गया, जिसे लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा नेता बसनगौड़ा आर पाटिल ने कहा कि कांग्रेस ने बीके हरिप्रसाद की वरिष्ठता को महत्व नहीं दिया, जिससे वे काफी आहत हैं। यह उनका आंतरिक मामला है।

हरिप्रसाद ने सिद्दरमैया के बारे में काफी कुछ कहा। ये सारे घटनाक्रम बताते हैं कि यह सरकार जनवरी के बाद नहीं रहेगी। पाटिल ने कहा कि 44 एमएलए हमारे संपर्क में हैं। जब हम सत्ता में आ रहे हैं तो हमें विपक्ष का नेता नियुक्त करने की जहमत क्यों उठाना चाहिए।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में आयोजित कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में बीके हरिप्रसाद, मुख्यमंत्री सिद्दरमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार भी पहुंचे थे। बीके हरिप्रसाद को मंच पर बोलने नहीं दिया गया, जबकि सिद्दरमैया और शिवकुमार को बोलने का मौका दिया गया। यही नहीं, जब कांग्रेस कर्नाटक में सत्ता में आई तो भी हरिप्रसाद को मंत्री नहीं बनाया। इसी से हरिप्रसाद काफी आहत हैं।

*****************************

 

स्पेशल सेशन शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा, PM मोदी का तंज : रोने धोने के लिए बहुत समय है

नई दिल्ली 18 Sep, (एजेंसी): संसद के नए भवन में विशेष सत्र शुरू हो गया है। इंडिया गठबंधन ने सत्र के पहले दिन चर्चा में शामिल होने का फैसला लिया है। सत्र में 8 विधेयक पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान विपक्ष इस विधेयक पर क्या प्रतिक्रिया देता है यह देखने योग्य होगा।
वहीं सत्र शुरू होते ही विपक्ष माइक बंद किए जाने का आरोप लगाकर हंगामा कर रहा है।

संसद के विशेष सत्र में भाजपा नेता दिनेश शर्मा ने राज्यसभा में संसद सदस्य के रूप में शपथ ली। दिनेश शर्मा को यू.पी. से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया था।

वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सत्र शुरू होने से पहले पत्रकारों को संबोधित करते हुए सभी सांसदों को आह्वान किया कि वे इस सत्र में संसद के नए भवन में नई उमंग, नए उत्साह से नए संकल्पों को पूरा करने के लिए नए विश्वास से आएं और 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए जुटें।

उन्होंने कहा कि इस समय सारे देश में उमंग का माहौल और एक नया आत्मविश्वास हम सभी महसूस कर रहे हैं। उसी समय संसद का ये सत्र हो रहा है। ये सत्र छोटा है, लेकिन समय के हिसाब ये बहुत बड़ा है। ऐतिहासिक निर्णयों के ये सत्र है। इस सत्र की एक विशेषता ये है कि 75 साल की यात्रा अब नए मुकाम से शुरू हो रही है। जिस मुकाम पर 75 साल की यात्रा हुई है, वे अत्यंत प्रेरक पल रही है।

उन्होंने कहा कि संसद का विशेष सत्र अनेक प्रकार से महत्वपूर्ण है। सभी सांसदों से अपील है कि यह सत्र छोटा है। इसलिए इसमें ज्यादा से ज्यादा समय सदस्यों को मिले, वे उमंग उत्साह से भाग लें। रोने धोने के लिए बहुत समय है। जीवन के कुछ पल ऐसे होते हैं जिनमें उत्साह, उमंग, उल्लास होना चाहिए।

*******************************

 

तेलंगाना में जूनियर की रैगिंग के आरोप में 7 डॉक्टरों पर मामला दर्ज

हैदराबाद 18 Sep, (एजेंसी): तेलंगाना के वारंगल शहर में पुलिस ने एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ कथित तौर पर रैगिंग करने के आरोप में काकतीय मेडिकल कॉलेज (केएमसी) के सात छात्रों पर मामला दर्ज किया है।

जूनियर छात्र द्वारा शारीरिक उत्पीड़न और उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने एमबीबीएस तृतीय वर्ष के छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। राजस्थान के जालौर के रहने वाले पीड़ित ने आरोप लगाया कि सीनियर्स ने उसकी रैगिंग की और जब उसने विरोध किया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की।

पुलिस ने आरोपी छात्रों पर आईपीसी की धारा 294 (बी) (सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील भाषा से संबंधित), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और 34 (सामान्य इरादे से सामूहिक रूप से किए गए कृत्य) और तेलंगाना निषेध की धारा 4 (iii) के तहत मामला दर्ज किया।

पीड़ित के मुताबिक घटना 14 सितंबर की देर रात की है, जब वह लाइब्रेरी से अपने कमरे पर लौट रहा था।

***************************

 

नए संसद भवन में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास से लोकतंत्र को और समृद्ध बनाने की यात्रा प्रारंभ करेंगे : बिरला

नई दिल्ली 18 Sep, (एजेंसी): लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार से प्रारंभ हो रहे वर्तमान लोक सभा के 13वें सत्र को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा है कि इस सत्र में हम गौरवशाली लोकतांत्रिक इतिहास से प्रेरणा प्राप्त कर नए संसद भवन में नई ऊर्जा व आत्मविश्वास से लोकतंत्र को और अधिक समृद्ध बनाने की नई यात्रा प्रारंभ करेंगे।

बिरला ने सभी सांसदों से सदन की कार्यवाही को सुचारू ढंग से चलने देने की उम्मीद जताते हुए यह भी कहा कि उन्हें आशा है सदैव की भांति सांसदों का सहयोग उन्हें मिलेगा और वे सदन की कार्यवाही में सक्रियता से भाग लेकर जनहित के विषयों पर उच्च कोटि की चर्चा–संवाद से देशवासियों को नई दिशा दिखाएंगे।

लोक सभा स्पीकर बिरला ने एक्स पर पोस्ट में कहा, “लोक सभा का आज से प्रारंभ हो रहा 13वां सत्र महत्वपूर्ण है। इस सत्र में हम गौरवशाली लोकतांत्रिक इतिहास से प्रेरणा प्राप्त कर नए संसद भवन में नई ऊर्जा व आत्मविश्वास से लोकतंत्र को और अधिक समृद्ध बनाने की नई यात्रा प्रारंभ करेंगे। 140 करोड़ देशवासियों की सहभागिता इसे और विशेष बनाएगी।”

बिरला ने सदन की कार्यवाही सुचारू ढंग से चलने की उम्मीद जताते हुए अपने अगले एक्स पोस्ट में कहा, “आशा है सदैव की भांति माननीय सदस्यों का सहयोग हमें मिलेगा। वे सदन की कार्यवाही में सक्रियता से भाग लेकर जनहित के विषयों पर उच्च कोटि की चर्चा–संवाद से देशवासियों को नई दिशा दिखाएंगे। अमृतकाल में विकसित भारत के निर्माण में सबको सामूहिकता से सर्वश्रेष्ठ योगदान देने को प्रेरित करेंगे।”

आपको बता दें कि पहले दिन यानी आज संसद की बैठक पुराने संसद भवन में होगी। मंगलवार, 19 सितंबर, को पुराने संसद भवन में फोटो सेशन होगा, फिर सुबह 11 बजे सेंट्रल हॉल में एक समारोह होगा। उसके बाद नई संसद में प्रवेश किया जाएगा। 19 सितंबर को नए संसद भवन में संसद सत्र की बैठक होगी और 20 सितंबर से नियमित संसदीय काम-काज शुरू होगा। इस कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को पुराने संसद भवन में आखिरी बहस होने जा रही है।

*****************************

 

महाराष्ट्र के सीएम ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में गणेशोत्सव मंडल में प्रार्थना की, कारगिल गए

मुंबई/श्रीनगर 18 Sep, (एजेंसी): महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लाल चौक में गणेशोत्सव मंडल का दौरा किया, जहां स्थानीय मराठी सोनार समुदाय पिछले 24 वर्षों से त्योहार मना रहा है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। रविवार से कश्मीर की दो दिवसीय यात्रा पर शिंदे ने भगवान गणेश से जम्मू-कश्मीर में सभी ‘विघ्नों’ को दूर करने और सभी की समृद्धि के लिए प्रार्थना की। पहले, श्रीनगर में मराठी समुदाय अपने घरों में गणेशोत्सव उत्सव मनाते थे, लेकिन 24 वर्षों से, वे लाल चौक के पंचमुखी हनुमान मंदिर में सार्वजनिक उत्सव मनाते हैं, इसमें स्थानीय मुस्लिम समुदाय भी बड़ी संख्या में भाग लेते हैं।

दौरे पर आए मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 73 वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित करने के लिए एक कार्यक्रम में भाग लिया, और छानीगुंड में भारतीय सेना के लिए 72 फीट के तिरंगे का अनावरण किया। उन्‍होंने जनरल वेद प्रकाश मलिक की पुस्तक ‘कारगिल’ के मराठी अनुवाद ‘अश्चर्याच धक्का ते विजय’ का विमोचन किया। सीएम ने खुलासा किया कि क्षेत्र की अपनी पिछली यात्रा (जून 2023) के दौरान, उन्होंने उपराज्यपाल सिन्हा से श्रीनगर में ‘महाराष्ट्र भवन’ के निर्माण के लिए मदद का अनुरोध किया था।

शिंदे ने मुस्कुराते हुए कहा, “इस बार, उपराज्यपाल ने मुझे आगामी शुभ नवरात्रि उत्सव के दौरान परिसर की आधारशिला पूजा के लिए आमंत्रित किया है।” उन्होंने कहा कि राज्य आंध्र के प्रसिद्ध तिरूपति मंदिर में भी इसी तरह के महाराष्ट्र भवन के लिए अनुरोध करेगा।

पुणे स्थित एनजीओ, ‘सरहद’ के संस्थापक संजय नाहर ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर जल्द ही श्रीनगर में प्रस्तावित ‘महाराष्ट्र भवन’ के लिए जमीन आवंटित करेगा और अगले महीने नवरात्रि के दौरान भूमि-पूजन समारोह की योजना बनाई गई है।

इससे पहले, शिंदे ने ‘हम सब एक हैं’, ‘सरहद’ कार्यक्रम में भाग लिया, कारगिल अंतर्राष्ट्रीय मैराथन को हरी झंडी दिखाई, द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक का दौरा किया और रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेना के जवानों के साथ बातचीत की।

*********************************

 

हैदराबाद मुक्ति दिवस देश के इतिहास में महत्वपूर्ण क्षण : पीएम मोदी

नई दिल्ली 18 Sep, (एजेंसी): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हैदराबाद मुक्ति दिवस देश के इतिहास में एक महत्वपूर्ण क्षण है। उन्होंने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनकी हैदराबाद के एकीकरण में भूमिका “अनुकरणीय” थी। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया, “आज हम गर्व से एकता की भावना और देश की एकता के लिए किए गए बलिदान को याद कर रहे हैं। आइए, हम सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करें, जिन्होंने हैदराबाद के विलय में अनुकरणीय भूमिका निभाई। मुझे खुशी है कि सरकार हैदराबाद में इस दिन का आयोजन कर रही है।”

मोदी एक्स पर केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी के ट्वीट का जवाब दे रहे थे। रेड्डी ने एक्स पर लिखा, “हैदराबाद मुक्ति दिवस आजादी के बाद भारत के एकीकरण में एक महत्वपूर्ण अध्याय है। राष्ट्रीय एकता के प्रति सरदार वल्लभभाई पटेल की अटूट प्रतिबद्धता, हैदराबाद को आजाद कराने में उनकी भूमिका और मुक्ति के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वालों के साहस और लचीलेपन को श्रद्धांजलि देने का दिन है।“

इससे पहले रविवार को गृहमंत्री अमित शाह ने हैदराबाद मुक्ति दिवस के मौके पर सिकंदराबाद में एक औपचारिक कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया था।पिछले साल केंद्र ने इस अवसर को भव्य तरीके से मनाने का फैसला किया था, क्योंकि यह हैदराबाद के एकीकरण का 75वां वर्ष था। तेलंगाना विधानसभा चुनाव केवल तीन महीने दूर हैं और इस घटना पर राजनीति तेज हो गई है, क्योंकि भाजपा राज्य में पैर जमाने की कोशिश कर रही है।

*************************

 

अगर वन्नियार आरक्षण में देरी हुई तो पीएमके विरोध प्रदर्शन करेगी : डॉ. रामदास

चेन्नई 18 Sep, (एजेंसी): तमिलनाडु की राजनीतिक पार्टी पीएमके के संस्थापक-नेता डॉ. एस. रामदास ने कहा कि अगर राज्‍य सरकार वन्नियार समुदाय के लिए 10.5 प्रतिशत आंतरिक आरक्षण को लागू करने में देरी करती रही तो व्‍यापक विरोध प्रदर्शन होगा। यहां एक बयान में उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि राज्य सरकार अगले विधानसभा सत्र से पहले तमिलनाडु पिछड़ा वर्ग विभाग से एक सिफारिश प्राप्त करेगी और वन्नियारों के लिए आंतरिक आरक्षण की गारंटी देने वाला कानून बनाएगी।

उन्‍होंने कहा, “राज्य में लागू किए जा रहे 69 प्रतिशत आरक्षण में सरकार को प्रत्येक श्रेणी में प्रतिनिधित्व करने वाले समुदायों का विवरण प्रदान करना चाहिए। उसे 31 प्रतिशत आरक्षण बनाने वाले समुदायों के बारे में समान डेटा भी जारी करना चाहिए। पीएमके इसके लिए इंतजार नहीं कर सकता वन्नियारों का आंतरिक आरक्षण हमेशा के लिए।” उन्होंने कहा, “मैं जहां भी जाता हूं, मुझसे वन्नियार के लिए 10.5 प्रतिशत आरक्षण की स्थिति के बारे में पूछा जाता है। मेरे पास इस सवाल का जवाब नहीं है। मैं वन्नियार युवाओं को बहुत लंबे समय तक नियंत्रित नहीं कर सकता और सरकार को इसे समझना होगा।” .

पीएमके नेता ने यह भी कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन को कई पत्र लिखे हैं और उनसे इस मामले को लेकर कई बार बात भी की है। उन्होंने कहा कि स्टालिन ने हमेशा आश्‍वासन दिया है कि वन्नियार आरक्षण के संबंध में कानून पारित किया जाएगा, लेकिन इसके कोई संकेत नहीं थे। डॉ. रामदास ने यह भी कहा कि जब तमिलनाडु पिछड़ा वर्ग पैनल को वन्नियार आरक्षण देने वाली सिफारिशें देने की समय सीमा बढ़ा दी गई थी, तो पीएमके ने इसका कड़ा विरोध किया था। उन्होंने चेतावनी दी कि वह लंबे समय तक वन्नियार युवाओं को नियंत्रित करने में सक्षम नहीं हो सकते हैं और वे विरोध प्रदर्शन में भाग लेने का इंतजार कर रहे थे और वह भी विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने के लिए उत्सुक थे।

******************************

 

तेलंगाना में कांग्रेस सरकार देखना मेरा सपना : सोनिया गांधी

हैदराबाद 18 Sep, (एजेंसी): कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने यहां पार्टी की रैली में कहा कि तेलंगाना में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार देखना उनका सपना रहा है। कांग्रेस की दो दिवसीय कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक के बाद हैदराबाद के बाहरी इलाके में पार्टी द्वारा आयोजित एक बड़ी रैली में उन्होंने कहा, “तेलंगाना में कांग्रेस सरकार देखना मेरा सपना रहा है जो हमारे समाज के सभी वर्गों के लिए काम करे।” उन्‍होंने जन समुदाय से पूछा “क्या आप सभी हमें अपना समर्थन देने जा रहे हैं,” और हजारों लोगों ने जोरदार जयकारे के साथ हां में जवाब दिया। तेलंगाना राज्य के गठन में अहम भूमिका निभाने वाली सोनिया गांधी ने कहा कि उन्हें अपने सहयोगियों के साथ इस महान राज्य के जन्म का हिस्सा बनने का अवसर मिला। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने बैठक में अपने संक्षिप्त भाषण में कहा, “अब इसे नई ऊंचाई पर ले जाना हमारा कर्तव्य है।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी तेलंगाना के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए छह गारंटियों की घोषणा कर रही है और पार्टी उनमें से प्रत्येक को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, “मैं इस ऐतिहासिक दिन पर आपके साथ एक ऐसी घोषणा करते हुए खुशी से भर गई हूं, जो तेलंगाना की मेरी प्यारी बहनों को सशक्त बनाएगी।” उन्होंने एक गारंटी महालक्ष्मी की घोषणा की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सोनिया गांधी ने तेलंगाना राज्य गठन का वादा किया था और उन्होंने इसे निभाया। उन्होंने कहा कि जिन्होंने कुछ नहीं किया, वे बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं। तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर ने राज्य को दिवालियापन के कगार पर धकेल दिया है।

उन्होंने कहा, “जिस राज्य का बजट सरप्लस था, उस पर अब 3.66 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है।” कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि केसीआर की पार्टी बीआरएस बीजेपी की बी टीम है और लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया। खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को अपने दोस्तों को बेच रहे हैं, जबकि केसीआर भी तेलंगाना में ऐसा ही कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “मोदी और केसीआर दोनों ने झूठे वादों से लोगों को धोखा दिया है।”

*****************************

 

तमिलनाडु पुलिस ने ईसाई परिवार पर हमले की जांच शुरू की

चेन्नई 18 Sep, (एजेंसी): तमिलनाडु के इरोड जिले की चेन्नियामलाई पुलिस ने गांव में एक ईसाई परिवार पर दक्षिणपंथी चरमपंथियों के एक समूह द्वारा किए गए हमले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, हमला तब हुआ जब परिवार अपने घर में प्रार्थना कर रहा था।

सैमुअल (33), उनकी पत्नी जेनिफर, उनका तीन साल का बेटा, उनके पिता अरुजुनान, मां रथिनम और छोटी बहन बेहुला दक्षिणपंथी चरम समूह द्वारा किए गए हमले के बाद घायल हो गए।

इससे पहले, पड़ोसियों सहित स्थानीय ग्रामीणों ने सैमुअल और उनके परिवार के खिलाफ तेज आवाज में प्रार्थना करने की शिकायत की थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि परिवार ने हमले को रिकॉर्ड करने की कोशिश की, लेकिन गिरोह ने फोन तोड़ दिया।

एम.के. चेन्नियामलाई पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक सरवनन ने मीडियाकर्मियों को बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची लेकिन तब तक गिरोह तितर-बितर हो चुका था। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच कर रही है और दोषियों को कानून के सामने लाएगी। सैमुअल के पड़ोस के सूत्रों ने बताया कि कई लोगों का मानना है कि वह धार्मिक प्रचार और धर्मांतरण में लगा हुआ है और हमला इसी वजह से हो सकता है।

*************************

 

दाह संस्कार के लिए एकत्रित लोगों पर मधुमक्खियों का हमला: एक की मौत, 14 की हालत गंभीर

चामराजनगर 18 Sep, (एजेंसी): कर्नाटक के चामराजनगर जिले के कोंगराहल्ली गांव में एक शव के दाह संस्कार के दौरान वन मधुमक्खियों के हमले के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई और 14 अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मृतक की पहचान गांव निवासी 60 वर्षीय चेनप्पा के रूप में की गई। घायलों को होलीक्रॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनमें से एक की हालत गंभीर है। पुलिस के मुताबिक, घटना रविवार देर शाम एक महिला के अंतिम संस्कार के दौरान हुई। चिता जलते ही वन मधुमक्खियों के झुंड ने अंतिम संस्कार के लिए जुटे लोगों पर हमला कर दिया।

दाह संस्कार स्थल के पास ही मधुमक्खियों का छत्ता था और मधुमक्खियों ने दाह संस्कार के लिए एकत्र हुए लोगों पर हमला कर दिया। हमले के बाद लोग इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान चेनप्पा को गंभीर चोटें आईं और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।

************************

 

पंजाब समेत कई राज्यों में बारिश, जानें अपने शहर का हाल

नई दिल्ली 18 Sep, (एजेंसी): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में एक बार फिर मौसम सुहाना हो गया है। पिछले दिनों से कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में आज भी बादल छाए रहेंगे। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक आज दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और दक्षिण-पूर्व राजस्थान में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।

पंजाब में भी कुछ शहरों में हुई बारिश
पंजाब के शहर जालंधर, नकोदर, फगवाड़ा व अन्य जिलों में सुबह से ही बारिश का दौर जारी है। वहीं बारिश की वजह से मौसम ने ली करवट से लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली है।

पूर्वोत्तर भारत में भी बारिश की संभावना
आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, केरल और कोंकण व गोवा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, झारखंड और हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी पंजाब, हरियाणा, आंतरिक तमिलनाडु, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके अलावा विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तर पूर्व भारत में हल्की बारिश की संभावना है।

इन राज्यों में जमकर हुई बारिश
वहीं पिछले 24 घंटे के मौसम के हाल की बात करें तो दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश हुई. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और उत्तरी तमिलनाडु में मध्यम से भारी बारिश हुई। इसके अलावा गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, उत्तरी पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू संभाग, पूर्वी गुजरात, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल व लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

*********************************

 

मीडिया कप फुटबॉल आयोजन समिति 2023 ने सभी का आभार प्रकट किया

18.09.2023 (FJ)  –  मीडिया कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2023 के आयोजन को सफल बनाने में जुटे सभी 106 खिलाड़ी व उनके परिजन, सभी गण्यमान अतिथितिगण, संसाधन उपलब्ध करानेवाले समस्त वेंडर-संस्थाएं, सभी रेफरी-लाइंसमेन, सफाई में जुटे सभी साथी, सुरक्षा प्रहरी, बिरसा मुंडा स्टेडियम के मैनेजर व अन्य सभी स्टाफ, झारखंड खेल प्राधिकरण (SAJHA) के अधिकारी व कर्मचारीगण और प्रतियोगिता के प्रायोजक सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) परिवार का हृदय से आभार।

आप सभी की मेहनत व सहयोग के बगैर ये आयोजन संभव नहीं था।

पुनःश्च आप सभी का आभार।

अगले वर्ष नई कमिटी नई ऊर्जा के साथ इससे बेहतर आयोजन करे, इसी विश्वास व शुभकामना के साथ

सादर
मीडिया कप फुटबॉल आयोजन समिति 2023

**************************

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज ग्रौसरी का सामान खरीदने पर आपको अच्छा डिस्काउंट मिलेगा। माता पिता अपने बच्चों के साथ टाइम स्पेंड करेंगे, बच्चे आज काफी खुश रहेंगे। वकील आज पुराने क्लाइंटके केस को साल्व करेंगे साथ ही नये क्लाइंट से भी मिलेंगे। किसी मित्र की सहायता करने का अवसर मिलेगा, जिससे वह काफी प्रसन्न होंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से आज आपको राहत मिलेगा।

* शुभ रंग- मैहरुन

* शुभ अंक’

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो

आज आपका दिन लकी रहेगा। राजनीति से जुड़े लोग समाज में अच्छी छवि बनाने में सफल होंगे। सिविल इंजीनियरिंग कर रहे छात्रों का प्लेसमेंट अच्छी कंपनी में होगा। मेहनत से किया गया काम अच्छा परिणाम देगा, इसलिए मेहनत से कार्य करने की जरुरत है। टेक्सटाइल का बिजनेस कर रहे लोगों को आज अधिक मुनाफा होगा और उनके बिजनेस में बढ़ोतरी भी होगी। आपके बड़े बेटे का व्यापार ज्यादा तरक्की करेगा, जिससे आपको काफी ख़ुशी होगी।

* शुभ रंग- गोल्डन

* शुभ अंक- 4

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन ठीक रहेगा। किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में आप शामिल होंगे और वहां प्रोग्राम का आनंद उठाएंगे। चेस खेल रहे लोगों की आज शानदार जीत होगी, अपने साथी खिलाड़ी से भी आप कुछ नया अनुभव सीखेंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मामले में आज आपको सफलता मिलेगी। जॉब की तलाश कर रहे लोगों का इंटरव्यू अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहने वाला है। छात्रों को परीक्षा के बेहतर परिणाम मिलेंगे।

* शुभ रंग- सिल्वर

* शुभ अंक- 8

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आप अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए अपने मित्र के साथ मिलकर प्लान करेंगे, जिससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आज आप छोटी-छोटी बातों में खुशी तलाशने की कोशिश करेंगे। घर में नन्हें मेहमान के आगमन का योग है । अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें, जिससे आपके सारे काम अच्छे से होंगे। आज घर के किसी काम को पूरा करनेमें परिवार का सहयोग मिलेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

* शुभ रंग- गुलाबी

* शुभ अंक- 2

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। अपने स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए मैडिटेशन करें जिससे आपका मन एकाग्र रहेगा और सेहत अच्छी रहेगी। अपने बिजनेस की जिम्मेदारी को किसी जिम्मेदार व्यक्ति को देंगे जिससे आपका बिजनेस अच्छा चलेगा। बच्चों के साथ आप शॉपिंग मॉल घूमने जाएंगे, जिससे बच्चों को अच्छे खिलौने लेकर देंगे। आज ऑफिस में अपना वर्क अच्छे से पूरा करेंगे। बॉस आपके कार्यों से प्रसन्न होंगे। बिजनेस मीटिंग के लिए आज आपको दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ सकती है।

* शुभ रंग- हरा

* शुभ अंक- 1

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। बिजनेस से रिलेटेड प्रॉब्लम को सॉल्व करने के लिए एक अच्छी कंसल्टेंट टीम को रखेंगे, जिसकी मदद से आपका बिजनेस अच्छा चलेगा। आपका सामान्य बातचीत का व्यवहार अच्छा रहेगा जिससे आपको लोग पसंद करेंगे। अपने परिवार के साथ मूवी देखने जाएंगे, और खूब मनोरंजन करेंगे। आज आपकी रूचि सामाजिक कार्यों में रहेगी, लोग आपकी सराहना करेंगे। परिवार में आपसी सौहार्द बना रहेगा।

* शुभ रंग- नीला

* शुभ अंक- 6

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज आपका दिन मिला जुला रहेगा। महिलाओ के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, वह अपने बच्चों के लिए नई-नई डिशेस बनाएगी। फैशन डिजाइनर का कोर्स कर रहे लोगों को आज अच्छा प्रोजेक्ट मिलेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको सफल बनाएगा। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सतर्क रहने की जरूरत है। जीवनसाथी से कार्यों में सहयोग मिलेगा, इससे आपके कार्य समयरहते पूरा हो जायेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

* शुभ रंग- काला

* शुभ अंक- 8

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन बेहद ही खुशनुमा रहेगा। किसी रिश्तेदार के आने से आपकी खुशी बढ़ जाएगी और बच्चे भी खुश होंगे। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आज किसी अच्छी कंपनी में जॉब मिलेगी। प्रिंटिंग का वर्क कर रहे लोगों को आज अधिक मुनाफा होगा। नवविवाहित दंपत्ति आज लॉन्ग ड्राइव पर जायेंगे, रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। लवमेट्स अपने रिश्ते की बात घर पर करेंगे। आज आप ऑनलाइन कोई नया बिजनेस शुरू करने का मन बनाएंगे।

* शुभ रंग- लाल

* शुभ अंक- 4

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। बाहर की तली भुनी चीजों को खाने से बचे, जिससे आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। सीनियर्स से आपको प्रोजेक्ट के बारे में कुछ नया सीखने को मिलेगा, जिससे आपकी नॉलेज और बढ़ेगा। विद्यार्थियों का जीवन काफी बिजी रहेगा क्योकि वह आज मैथ्स के टॉपिक को क्लियर करेंगे। किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे जिससे आपका मनखुश होगा। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में प्रभाव बढ़ेगा।

* शुभ रंग- मैजेंटा

* शुभ अंक- 5

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। पैसों से जुड़े लेन-देन को सावधानी के साथ करें। भाईयो से अपने लिए नया घर खरीदने के लिए सलाह लेंगे, जिससे वह लोग आपकी मदद करेंगे। आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी, जिससे आप अपना हर काम बहुत ही ईमानदारी से करेंगे। आपके घर वाले आपसे खुश होंगे, उनको कही घुमाने ले जाएंगे। महिलाओं के लिए आज का दिनअच्छा है। किसी कार्य को पूरा करने में सफल होंगी।

* शुभ रंग- सफेद

* शुभ अंक- 4

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन एक बेहद खास पल लेकर आएगा। प्रापर्टी खरीदने के लिए आप आज प्रॉपर्टी डीलर्स से मुलाकात करेंगे और डील अच्छे से फाइनल करेंगे। नव विवाहित दम्पति को बड़ों से आशीर्वाद मिलेगा। आपका स्वास्थ्य आज फिट एंड फाइन रहेगा। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है, साथ में मूवी देखने जाएंगे। जीवनसाथी से आज आपको उपहार मिलेगा। व्यापार की गति बढ़ाने के लिए आज आप कोई नया प्लान बनाएंगे।

* शुभ रंग- नीला

* शुभ अंक- 3

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची):

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। बड़े बुजुर्गो की सलाह आपके कार्यों को पूरा करने में सहायक सिद्ध होगी। लवमेट्स के बीच चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी, रिश्तों में मधुरता आयेगी। कार्य क्षेत्र में थोड़ी सी मेहनत करने पर आपको बड़े धन लाभ का अवसर मिलेगा। अपने दोस्तों के साथ विदेश ट्रिप प्लान करेंगे, जिसके लिए आप काफी उत्साहित रहेंगे। बच्चो कीपेरेंट्स मीटिंग में जाने का अवसर मिलेगा, जिससे आप अपने बच्चों की गतिविधियों को जान पाएंगे।

* शुभ रंग- पिच

* शुभ अंक- 1

****************************