सरकार ने बढ़ा-चढ़ाकर बताई जीडीपी : कांग्रेस

नई दिल्ली 01 Sep. (एजेंसी): चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 7.8 फीसदी होने का दावा करने पर कांग्रेस ने शुक्रवार को सरकार पर पलटवार करते हुए कहा कि आंकड़े बढ़ाचढ़ाकर बताए गए हैं। वर्तमान रुझानों के अनुसार, वर्ष 2022-23 के लिए विकास दर 6 प्रतिशत के आसपास रह सकती है, और बढ़ती असमानता के कारण इस निराशाजनक जीडीपी वृद्धि से भी अधिकांश भारतीयों की आय में वृद्धि नहीं होगी।

एक्स, पूर्व ट्विटर पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, “पिछली शाम सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर के तिमाही तिमाही आंकड़ों के सामने आने के बाद कहा कि यह कड़वी सच्चाई है कि आंकड़ों को बढ़ा-चढ़ाकर बताया गया है।” महंगाई के कारण उपभोग वृद्धि काफी पीछे है, खासकर ग्रामीण भारत में। आयात वृद्धि निर्यात में वृद्धि से आगे निकल रही है। जो भी दावे किए जा रहे हैं, उनके विपरीत विनिर्माण वृद्धि अभी भी नहीं बढ़ी है।”

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि “मानसून की कमी का प्रभाव दूसरी तिमाही से दिखना शुरू हो जाएगा और वर्तमान रुझानों के अनुसार, वर्ष 2022-23 के लिए विकास दर 6 प्रतिशत के आसपास रह सकती है।”

रमेश ने कहा, “बढ़ती असमानता के साथ, 6 प्रतिशत की जीडीपी वृद्धि से भी अधिकांश भारतीयों की आय में वृद्धि नहीं होगी।”

उन्होंने अपने दावों के समर्थन में जीडीपी आंकड़ों की दो तालिकाएं भी संलग्न कीं।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा साझा किया गया आधिकारिक डेटा के अनुसार चालू वित्त वर्ष (2023-2024) की अप्रैल-जून तिमाही में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि वित्त वर्ष 2022-23 की पिछली जनवरी-मार्च तिमाही में 6.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

हालांकि, 2022-23 की जनवरी-मार्च अवधि में दर्ज की गई 6.1 प्रतिशत की वृद्धि की तुलना में, 2023-24 की पहली तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि 7.8 प्रतिशत अधिक थी।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, “वास्तविक जीडीपी या स्थिर (2011-12) कीमतों पर जीडीपी 2023-24 की पहली तिमाही में 40.37 लाख करोड़ रुपये के स्तर तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि 2022-23 की पहली तिमाही में यह 37.44 लाख करोड़ रुपये थी, जो 2022-23 की पहली तिमाही में 13.1 प्रतिशत की तुलना में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है।”

आंकड़ों से पता चलता है कि कृषि, खनन, विनिर्माण, बिजली, निर्माण, होटल और परिवहन जैसी सभी गतिविधियों में 2022-23 की पहली तिमाही के मुकाबले 2023-24 की पहली तिमाही में गिरावट देखी गई।

आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) के अनुसार, 2023-24 की पहली तिमाही के लिए वास्तविक जीडीपी वृद्धि 8 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया था।

हालांकि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में दर्ज की गई जीडीपी वृद्धि आरबीआई के अनुमान से भी कम है।

***************************

 

मुंबई के ताज होटल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट

मुंबई 01 Sep. (एजेंसी): महाराष्ट्र के मुंबई में स्थित होटल ताज को फोन पर बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद हड़कंप मच गया है। मुंबई पुलिस ने अनुसार, फोन करने वाले शख्स ने धमकी भरे कॉल में दावा किया कि दो पाकिस्तानी मुंबई पहुंचेंगे और ऐतिहासिक ताज होटल को उड़ा देंगे।

फोन करने वाले ने अपना नाम मुकेश सिंह बताया। हालांकि, एक जांच से पता चला कि उसका असली नाम जगदंबा प्रसाद सिंह है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा का रहने वाला 35 वर्षीय व्यक्ति है, और वर्तमान में मुंबई के सांताक्रूज इलाके में रहता है। मुंबई पुलिस ने ममाले में जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि इससे पहले साल 2008 में 26 नवंबर को मुंबई में होटल ताज पर आतंकी हमला हो चुका है। इस आतंकी हमले में 166 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और 300 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। होटल ताज पर हुए इस हमले ने भारत और पाकिस्तान को युद्ध के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया था।

मुंबई हमले में आतंकी अजमल कसाब को जिंदा पकड़ा लिया गया था। जिसके बाद जांच एजेंसियों की पूछताछ में पता चला था कि होटल ताज पर हुए आतंकी हमले के पीछे पाकिस्तान से ऑपरेट होने वाले आतंकी संगठनों का हाथ था। जिसके बाद अजमल कसाब को 21 सितंबर, 2012 को फांसी दी गई थी।

********************************

 

शाहरुख खान की फिल्म “जवान” का धमाकेदार ट्रेलर हुआ जारी

01.09.2023  –  निर्देशक एटली द्वारा निर्देशित, गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट की नवीनतम प्रस्तुति ‘जवान’ का धमाकेदार ट्रेलर जारी कर दिया गया है। दिखने में स्टर्निंग और दिल जीतने वाला ट्रेलर एक शानदार सिनेमाई अनुभव का वादा करता है, जो ‘जवान’ के लिए बड़े स्क्रीन पर पहली बार इतिहास रचने की दिशा में अग्रसर है।

इसके गानों ने सभी को इस रोमांचक एक्शन फिल्म के अलग अलग रंगों से रूबरू कराया, हर नोट शाहरुख खान के चुंबकीय आकर्षण के साथ रेसोनेट करता है। लेकिन यह ट्रेलर ही था जिसने खूब सुर्खियां बटोरीं और फैन्स बस इसे देखने के लिए उत्साहित थे।

ऐसे में अनगिनत प्रशंसकों की मांगों को पूरा करते हुए फिल्म का ट्रेलर ऑनलाइन रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म के ट्रेलर जारी होने के बाद शाहरुख खान के फैंस काफी उत्साहित हैं और फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। ‘जवान’ 7 सितंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु में सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

********************************

 

आज का राशिफल