अपने नेताओं की गिरफ्तारी से भड़के विहिप ने तमिलनाडु सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी

नई दिल्ली ,30 सितंबर (एजेंसी)। तमिलनाडु पुलिस द्वारा अपने नेताओं की गिरफ्तारी से भड़के विश्व हिंदू परिषद ने राज्य की स्टालिन सरकार को हिंदू द्रोही मानसिकता से बाज आने की नसीहत देते हुए तमिलनाडु सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन खड़ा करने की चेतावनी दी है।

विश्व हिंदू परिषद के केन्द्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेन्द्र जैन ने तमिलनाडु की स्टालिन सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले इन्होंने सनातन हिंदू धर्म के विरुद्ध विषवमन किया और अब हिंदू संगठनों द्वारा किए जा रहे शांतिपूर्ण कार्यक्रमों पर रोक लगाकर यह स्पष्ट कर दिया है कि वह तमिलनाडु की पावन धरा से हिंदू धर्म को समाप्त करने के अपने अपवित्र एजेंडे को पूरा करना चाहती है।

विहिप नेता ने आगे कहा कि बजरंग दल एक राष्ट्रभक्त संगठन है, जो देश के युवाओं में देशभक्ति का भाव जाग्रत करता है और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य को पूरा करने के लिए प्रेरित करता है। उनके कार्यक्रमों पर रोक लगाना और उनके पदाधिकारीयों को गिरफ्तार करना न केवल असंवैधानिक है अपितु, राष्ट्र विरोधी तत्वों को प्रोत्साहन देना है।

विहिप के मुताबिक, दक्षिण तमिलनाडु के बजरंग दल द्वारा शौर्य जागरण यात्रा कन्याकुमारी में प्रारंभ होने वाली थी। इस यात्रा को डीएमके सरकार ने अनुमति नहीं दी। उन्होंने न केवल पब्लिक मीटिंग या हाल मीटिंग को अनुमति नहीं दी बल्कि सभी फंक्शन हॉल्स के मालिकों को भी नोटिस भेजा है कि किसी भी फंक्शन हॉल, यहां तक कि मंदिरों में भी इस प्रकार के कार्यक्रम नहीं होंगे।

विहिप ने आरोप लगाया कि कन्याकुमारी में प्रारंभ होने वाली यात्रा के लिए पहुंचे दक्षिण तमिलनाडु प्रांत के संगठन मंत्री सेतुरामन व बजरंग दल के प्रांत संयोजक भीमराव सहित सैंकड़ों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

इसी तरह उत्तर तमिलनाडु के चेन्नई से प्रारंभ होने वाले यात्रा को भी सरकार ने अनुमति नहीं दी। हॉल मीटिंग को भी अनुमति नहीं दी गई है और हर जगह पुलिस को रखकर कार्यकर्ताओं पर दबाव दिया जा रहा है।

जैन ने तमिलनाडु सरकार के रवैये को लेकर बयान जारी कर कहा कि विहिप स्टालिन सरकार के इस दमन चक्र की कठोर शब्दों में निंदा करती है और चेतावनी देती है कि वह अपने हिंदू विरोधी एजेंडे से बाज आऐं। तमिलनाडु की पावन धरती, जहां का कण-कण हिंदुत्व के रंग में रंगा है, वहां अब कोई हिंदू विरोधी एजेंडा सफल नहीं हो पाएगा। यदि सरकार का यही रवैया रहा तो विहिप को तमिलनाडु में एक बड़े आंदोलन की तैयारी करनी पड़ेगी।

**********************************

 

कश्मीरी गेट स्थित दुकान में दिल्ली पुलिस को भारी मात्रा में नकली एस के एफ बीयरिंग जब्त की

*दुकान में  3000 से अधिक नकली एस के एफ बियरिंग पाई गई*

*छापेमारी टीम में कानून प्रवर्तन एजेंट और एस के एफ के प्रतिनिधि शामिल थे*

नई दिल्ली; 30 सितंबर (एजेंसी)। नकली और पायरेटिड सामान की बिक्री से लडऩे के लिए और देशभर के उपभोक्ताओं को बिक्री हो रहे नकली उत्पादों से बचाने के लिए, देश की अग्रणी बीयरिंग ब्रांड एस के एफ ने पुलिस से कराए छापे । असहाय उपभोक्ताओं को बेचे जा रहे नकली उत्पादों की बढ़ती बिक्री और एस के एफ बीयरिंग के ब्रांड की रक्षा के उद्देश्य से, पुलिस की सहायता से दिल्ली में छापेमारी की गई । यह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बेचे जा रहे नकली उत्पादों के बढ़ते बिक्री के कारण किया गया ।

कश्मीरी गेट पुलिस स्टेशन के अधिकारियों की मदद से कश्मीरी गेट स्थित कुलवंत ऑटो स्टोर्स, दुकान नंबर 138, गुरु नानक ऑटो मार्केट, कश्मीरी गेट, दिल्ली – 06 पर छापेमारी की गई। छापेमारी के बाद आरोपी बलबीर सिंह चंडोक को गिरफ्तार कर लिया गया है। एस के एफ बियरिंग्स एक अग्रणी ब्रांड है और इसकी बेहतर गुणवत्ता के कारण, एस के एफ के उत्पादों की भारत में अच्छी मांग है।

आरोपी को दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को नकली बीयरिंग बेचते हुए पाया गया था। दुकान में 3000 से अधिक नकली बियरिंग का स्टॉक पाया गया।छापेमारी टीम में कानून प्रवर्तन एजेंट और एस के एफ के प्रतिनिधि शामिल थे जिन्होंने नकली सामानों की पहचान की। इकाई के खिलाफ एक एफआई आर रिपोर्ट दर्ज की गई है।देश भर के ग्राहकों से संदिग्ध गुणवत्ता और/या नकली उत्पादों से संबंधित बहुत सारी शिकायतें थीं, जिन्हें इन नकली उत्पादों को खरीदने के लिए धोखा दिया गया था। कंपनी ऐसी शिकायतों की जांच कर रही है और छापेमारी भी कर रही है।

**********************************

 

छत्तीसगढ़ परिवर्तन के लिए तैयार – मोदी

* कांग्रेस को मौका मिला तो राज्य को बर्बाद कर देगी* 

*हर गरीब को पक्के मकान की गारंटी, पहली कैबिनेट में होगा फैसला*

बिलासपुर-रायपुर, 30 सितंबर (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के आवासहीन गरीबों को गारंटी दी कि राज्य में भाजपा सरकार बनने पर कैबिनेट की पहली बैठक में आवास से वंचित गरीब परिवारों को जल्द से जल्द पक्का मकान देने का निर्णय होगा। छत्तीसगढ़ के युवाओं को भरोसा दिलाते हुए कहा कि पीएससी घोटाले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि  किसानों के धान का एक एक दाना केंद्र सरकार खरीदती है।

यह बात पूरी जिम्मेदारी से कह रहा हूं। किसानों को गारंटी देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा किसानों के प्रति समर्पित है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने पर किसानों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि बहनों माताओं बेटियों को दी गारंटी मोदी ने पूरी कर दी है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम अब कानून बन गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ परिवर्तन के लिए तैयार है। उन्होंने विश्वकर्मा योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि विश्वकर्मा योजना में आपको बैंक में गारंटी नहीं मांगी जाएगी। मोदी ने पहले ही गारंटी दे दी है।

परिवर्तन यात्राओं के संगम अवसर पर बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान में करीब दो लाख की भीड़ को मंत्र मुक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परिवर्तन संकल्प महारैली को संबोधित कर छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन का शंखनाद किया। प्रधानमंत्री मोदी ने रथ पर सवार होकर जनता के बीच से गुजरते हुए मंच तक का सफर तय किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित समस्त वरिष्ठ नेताओं ने प्रधानमंत्री का आत्मीय स्वागत किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ी बोली में महिलाओं का अभिनंदन करते जय जोहार की। उन्होंने बदल के रहिबो, अऊ नहीं सहिबो का नारा बुलंद करते हुए अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि बिलासपुर बहुत बार आया। संगठन का काम करता था, तब भी कई बार आया। गुजरात में मुख्यमंत्री था तब भी हर मौके पर मुझे डॉ. रमन सिंह आपसे मिलने बुलाते थे।लेकिन ऐसा उत्साह कभी नहीं देखा। भूतो न भविष्यति। मैंने ऐसा उत्साह, ऐसी एनर्जी पहले नहीं देखी। युवा शक्ति और मातृशक्ति का ऐसा उत्साह पहले कभी नहीं देखा। पुराने लोगों के दर्शन कर पाया। इसके साथ- साथ नई एनर्जी का अनुभव किया। नए उत्साह का अनुभव किया। आज मैं कल्पना कर सकता हूं कि परिवर्तन यात्रा ने कैसा कमाल कर दिखाया है।

हर योजना में भ्रष्टाचार हावी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ आकंठ भ्रष्टाचार और कुशासन से त्रस्त है। रोजगार के नाम पर सिर्फ घोटाले ही घोटाले हैं। हर योजना में भ्रष्टाचार हावी है। इसलिए छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को हटाने और भाजपा की सरकार लाने के लिए आप लोग पूरी तरह तैयार हैं।
उन्होंने कहा कि अटल जी ने छत्तीसगढ़ की आकांक्षाओं को समझते हुए इस प्रदेश का निर्माण किया। यह भाजपा है जिसने छत्तीसगढ़ के लोगों के सामथ्र्य को सम्मान दिया। छत्तीसगढ़ का हाई कोर्ट बिलासपुर में है। यह काम भाजपा ने किया है। रेलवे का जोन मुख्यालय है। राजस्व की दृष्टि से भारत के सबसे बड़े रेलवे जोन में एक है। इसकी स्थापना भी अटल जी की सरकार के दौरान हुई। यानी छत्तीसगढ़ के विकास के लिए भाजपा केंद्र में हो या राज्य में, पूरी तरह समर्पित रही है।

सपने पूरे करने की गारंटी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज मैं आपको एक गारंटी देने के लिए आया हूं। यहां के हर सपने को पूरा करने में मोदी कोई कसर बाकी नहीं रखेगा। आप लिख लीजिए। यह मोदी की गारंटी है। आपका सपना मोदी का संकल्प है। छत्तीसगढ़ के हर परिवार का सपना तभी साकार होगा, जब छत्तीसगढ़ में भी भाजपा सरकार होगी। दिल्ली से कितनी भी कोशिश करूं, यहां की कांग्रेस सरकार उसको फेल करने में डटी रहती है। पिछले 5 वर्षों में छत्तीसगढ़ को केंद्र सरकार से हजारों करोड़ों रुपए मिला है। रेल हो, बिजली हो, विकास के दूसरे कार्य हों, छत्तीसगढ़ के लिए, आपके लिए पैसे की कोई कमी नहीं रखी।

सिंहदेव ने सच कहा तो कांग्रेस में तूफान आ गया

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर कड़ा हमला करते हुए कहा कि यहां के उपमुख्यमंत्री जी ने सार्वजनिक तौर पर सच बोल दिया कांग्रेस पार्टी में नीचे से ऊपर तक तूफान खड़ा हो गया। सार्वजनिक जीवन में हकीकतों को छुपाया नहीं जा सकता। अगर कांग्रेस के ही नेता, सरकार के उपमुख्यमंत्री सबके सामने कहते हैं कि दिल्ली कभी अन्याय नहीं करती, तो फिर हर एक को खुशी होनी चाहिए। लेकिन कांग्रेस में तूफान मच गया। भारत सरकार ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए छत्तीसगढ़ में हजारों करोड़ रुपए के अधोसंरचना विकास के कार्य मंजूर किए। पैसे भेजे। कांग्रेस सरकार की वजह से सब काम रुके हुए हैं या बहुत देरी से चल रहे हैं। अगर कांग्रेस सरकार दोबारा यहां आई तो छत्तीसगढ़ का भला नहीं होगा। यहां के युवा का भला नहीं होगा। यहां के गरीबों का भला नहीं होगा। यहां की महिलाओं का भला नहीं होगा।

यह है मोदी मॉडल

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार दिल्ली में थी, तब छत्तीसगढ़ के लिए रेलवे के लिए औसतन 300 करोड़ रुपए छत्तीसगढ़ को मिलता था। लेकिन इस साल भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ में रेलवे के विस्तार के लिए 6 हजार करोड़ रुपए दिए हैं। कहां 300 करोड़ और कहां 6000 करोड़। यह है मोदी मॉडल। यह है मोदी का छत्तीसगढ़ के लिए प्रेम। यह है छत्तीसगढ़ के विकास के लिए मोदी का कमिटमेंट। छत्तीसगढ़ में रेलवे के ट्रैक का तेजी से विद्युतीकरण हम चाहते हैं। तेज गति से चलने वाली रेल चल सके, आप सभी को सुविधा हो, यह भाजपा सरकार ही है जिसने छत्तीसगढ़ को आधुनिक वंदे भारत ट्रेन दी है।

गरीब के साथ अन्याय

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गरीब के साथ जितना अन्याय कांग्रेस ने किया है, उतना किसी ने नहीं किया। कोरोना का इतना बड़ा संकट आया। गरीब के बेटे ने यह संकल्प लिया कि हर गरीब भाई बहन को मुफ्त राशन दूंगा।कोई भी परिवार ऐसा न हो जो कोरोना की मुसीबत के समय भूखा हो जाए। इसलिए मोदी ने अन्य के भंडार खोल दिए और देश के गरीबों को मुफ्त में अनाज दिया। आज भी दे रहा है। लेकिन छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने गरीब के पेट का दाना छीनने, गरीब का चूल्हा बुझाने का काम किया। यह भी कांग्रेस के लोगों के लिए चोरी करने का माध्यम बन गया। कांग्रेस की सरकार ने इसमें भी घोटाला कर दिया। यहां का हर आदमी कांग्रेस सरकार से पूछ रहा है कि हमारे हक का राशन कहां है। जो राशन में घोटाला करें, वह सरकार वापस आनी चाहिए क्या? क्या उन्हें दोबारा मौका देना चाहिए? अगर मौका उन्हें मिल गया तो और ज्यादा घोटाला करेंगे। छत्तीसगढ़ पूरी तरह तबाह हो जाएगा कि नहीं? यह तो मैं दिल्ली में बैठा हूं न। इसलिए ऐसा होने नहीं दूंगा। लेकिन भ्रष्टाचारियों को दोबारा आने का मौका मिला तो घोटाले करने की हिम्मत इनकी इतनी बढ़ जाएगी कि छत्तीसगढ़ में कोई रोक नहीं पाएगा।

कुपोषण से बच्चों की मौत

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस शासन में अनेकों छोटे-छोटे बच्चों की कुपोषण से मौत की खबरें आई हैं। यह कितनी पीड़ा दायक स्थिति है। किसी सरकार की इससे बड़ी विफलता भला और क्या हो सकती है। कांग्रेस सरकार ने इस खौफनाक सच्चाई को दबा कर रखा है। छुपा कर रखा है। कांग्रेस नेताओं को अपने बच्चों के जीवन से बहुत सरोकार है लेकिन आपके बच्चों के जीवन से कांग्रेस वालों को कोई लेना-देना नहीं है। उन्हें तो अपने ही बच्चों की जिंदगी बनानी है। केंद्र की भाजपा सरकार का प्रयास है कि यहां से जो खनिज संपदा निकलती है, इसका एक हिस्सा यहां के विकास में लगना चाहिए। इसके लिए भाजपा सरकार ने डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड बनाया। इसके तहत छत्तीसगढ़ को भी करोड़ों रुपए दिए गए हैं। जब हमने नियम बनाया तब रमन सिंह जी मुख्यमंत्री थे। उन्होंने कहा था कि मेरे बहुत से जिले ऐसे हैं कि इस फंड से इतना पैसा मिलेगा कि पहले कभी नहीं मिला। लेकिन कांग्रेस ने आते ही बंटाढार कर दिया। हमारे छत्तीसगढ़ के दलितों पिछड़ों आदिवासियों के इन पैसों पर भी डाका डाला।कांग्रेस ने यहां शराब घोटाला करके क्या कुछ नहीं कमाया है। यह लोग तो ऐसे हैं गोबर को भी नहीं छोड़ा। कांग्रेस ने गौ माता के नाम पर भी घोटाला कर दिया।

पीएससी घोटाले पर बोले मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ के पीएससी घोटाले का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ के नौजवानों को क्या दिया? पीएससी घोटाला युवाओं के साथ बहुत बड़ा धोखा है। छत्तीसगढ़ के जिन नौजवानों की नौकरी लगी, उनके सामने भी अनिश्चितता है और जिनको वंचित किया गया उनके साथ अन्याय हुआ। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं को आश्वस्त करता हूं कि जो भी इसके दोषी हैं, भाजपा सरकार बनते ही उन पर कठोर कार्रवाई होगी।

किसानों के साथ धोखा

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के किसानों को भी हमेशा धोखा दिया है। उनसे झूठ बोला है। यहां के धान किसानों का दाना दाना हम खरीदते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि बहुत जिम्मेदारी से बोल रहा हूं। दाना दाना केंद्र की भाजपा सरकार खरीदती है। मोदी सरकार खरीदती है। छत्तीसगढ़ के किसानों का धान खरीद कर 1 लाख करोड़ से ज्यादा दिए हैं। यहां के धान किसानों को पैसे केंद्र की भाजपा सरकार देती है और यह कहते हैं कि कांग्रेस सरकार देती है। सच्चाई लोगों तक पहुंचनी चाहिए। मैं फिर आपको विश्वास दिलाता हूं कि भाजपा किसानों के प्रति समर्पित है। भाजपा की सरकार यहां बनेगी। धान किसानों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि का इंतजाम किया है। एक-एक पैसा किसान के बैंक अकाउंट में सीधे जाता है। इसमें कोई बिचौलिया ही नहीं है। उनके एक प्रधानमंत्री ने कहा था कि दिल्ली से 1रुपये भेजते हैं तो 15 पैसा पहुंचता है। मोदी एक रुपए भेजता है तो 100 के 100 पैसे आप तक पहुंचते हैं। पंजा अब एक पैसा नहीं खा सकता। केंद्र की भाजपा सरकार ने यह सुनिश्चित किया। मुश्किल से मुश्किल समय में भी देश में खाद की कमी न हो। यूरिया की एक बोरी दुनिया में करीब 3000 रुपये तक बिकती है और भारत में किसानों को यह बोरी 300 रुपये में मिलती है। कहां 3000 और कहां 300। इसके लिए भारत सरकार की तिजोरी से हजारों करोड़ रुपए खर्च करके किसान को राहत देते हैं। हमारा प्रयास है कि किसानों का जीवन स्तर ऊंचा उठे। कृषि का विकास हो। आपको संतोष हो, आपके सपने पूरे हों तो मेरी ऊर्जा बढ़ जाती है।

मां 5 लाख का बिल तेरा यह बेटा देगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोक कल्याण, महिला सम्मान, गरीब उत्थान की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि आयुष्मान भारत योजना में 5 लाख का इलाज किया जाता है। छत्तीसगढ़ के लाखों गरीब आदिवासी परिवार भी इसका लाभ उठा रहे हैं। दुनिया में सबसे बड़ी योजना है। माताएं बहनें अपनी बीमारी का परिवार को पता नहीं चलने देतीं। उन्हें परिवार की चिंता होती है। बच्चे कर्ज में न डूब जाएं, माताएं पीड़ा सहती हैं लेकिन बेटे को परेशान नहीं होने देती। परिवार पर बोझ नहीं होने देतीं। यह पीड़ा गरीब मां का बेटा समझ सकता है। इसलिए आपके इस बेटे ने गारंटी दी है कि मां तेरा 5 लाख का बिल तेरा यह बेटा देगा। मोदी याने गारंटी काम करने की। एक और गारंटी पूरी कर दी है।

बहनों के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण भाजपा ने दिया

उन्होंने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण भाजपा सरकार ने दिया है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम अब कानून बन चुका है। कल ही आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने उस पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। कानून बना दिया है। मोदी जो गारंटी देता है, पूरी करता है। लेकिन आपको, ख़ासकर माता बहनों को आगे आना होगा। 30 साल से बिल लटका हुआ था। कांग्रेस और इसके घमंडियां साथी  विरोध में थे। इनको लग रहा था कि मोदी ने क्या कर दिया। उनको लगता है कि सारी माताएं बहने मोदी को आशीर्वाद देंगी।

इसलिए डर के कारण नए-नए खेल, खेल रहे हैं। न चाहते हुए भी उनको सदन में समर्थन क्यों करना पड़ा। महिलाओं में जागरूकता आई है।इसलिए उनको उनके चरण में आना पड़ रहा है। लेकिन अब उन्होंने नया खेल शुरू किया है। वह बहनों में भी फूट डाल रहे हैं। माताएं बहनें सतर्क रहें। माता बहनों से कहना चाहता हूं कि यह माता बहनों को नई शक्ति देने वाला काम हुआ है। आपकी बेटी का भविष्य उज्ज्वल बनाने का काम हुआ है। मेरी माताएं बहनें झूठ बोलने वालों के झूठ पर न जाएं। आपकी एकता बनी रहनी चाहिए। आपका आशीर्वाद बना रहना चाहिए। नल जल योजना को लेकर उन्होंने कहा कि माता बहनों को घर पर पानी मिलने लगेगा तो यह मोदी मोदी करने लग जाएगी इसलिए माता बहनों को नल से जल न मिले इसलिए योजना को धीरे-धीरे कर रहे हैं। पूरा नहीं कर रहे।

आवास की गारंटी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यहां की कांग्रेस सरकार को मोदी की योजनाएं और मोदी दोनों पसंद नहीं है। अभी तक 4 करोड़ से अधिक परिवारों को देश में पक्के घर दिए हैं। छत्तीसगढ़ में जब तक भाजपा की सरकार थी, तेजी से गरीबों के घर बना रहे थे लेकिन जैसे ही यहां कांग्रेस की सरकार बनी तो वह घोटाले तलाशने में लगे।लेकिन मोदी ने पक्का इंतजाम कर दिया है। पैसा जनता के पास जाता है तो यह क्या कर रहे हैं। मैं बताना चाहता हूं। यह काम ही नहीं कर रहे। मैं आज एक वादा करना चाहता हूं कि भाजपा सरकार बनने के बाद कैबिनेट का पहला फैसला गरीबों के पक्के घर जो बाकी हैं, तेज गति से पूरे कर हर गरीब को पक्का घर देंगे।

**********************************

 

हाईकोर्ट के पांच पन्ने के आदेश के खिलाफ 60 पन्ने का सिनॉप्सिस, सुप्रीम कोर्ट ने ठोका 25 हजार का जुर्माना

नई दिल्ली ,30 सितंबर (एजेंसी)।  सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पाँच पन्ने के आदेश के खिलाफ 60 पन्ने से अधिक का एक बड़ा सिनॉप्सिस दाखिल करने की अनुमति मांगने वाले एक वादी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। न्यायमूर्ति अभय एस. ओका और न्यायमूर्ति पंकज मित्तल की पीठ ने याचिकाकर्ता को धर्मार्थ कार्य करने वाली किसी भी संस्था को दान के माध्यम से 25 हजार रुपये का भुगतान करने का आदेश दिया।

याचिकाकर्ता ने अग्रिम जमानत खारिज करने के उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ एक आवेदन दायर किया, जिसमें एक लंबी सिनॉप्सिस और तारीखों की सूची दाखिल करने की अनुमति मांगी गई। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि 60 पन्ने से अधिक का सिनॉप्सिस मामले के तथ्यों के लिए अनावश्यक था, जब हाई कोर्ट का आदेश केवल पाँच पन्ने का था।

अदालत ने आदेश दिया, इसलिए, हम आवेदन को अस्वीकार करते हैं और ऐसा करते समय, हम याचिकाकर्ता को धर्मार्थ कार्य करने वाली किसी भी संस्था को दान के माध्यम से 25 हजार रुपये का भुगतान करने का निर्देश देते हैं। सुनवाई की अगली तारीख से पहले एक रसीद पेश की जाए।

इससे पहले अगस्त में इसी पीठ ने इस बात पर जोर दिया था कि शीर्ष अदालत के समक्ष दायर याचिकाओं में बड़े सिनॉप्सिस से बचा जाना चाहिए। पीठ की यह टिप्पणी एक अन्य मामले में थी जिसमें हाई कोर्ट के छह पन्ने के एक विवादित आदेश के खिलाफ दायर विशेष अनुमति याचिका में 27 पृष्ठ थे और 60 से अधिक पन्नों का सिनॉप्सिस था।

*************************

 

उत्कृष्टता का सम्मान करने के लिए आयोजित किए जाएंगे प्रेसिडेंशियल अवार्ड

*दिल्ली के विवांता होटल, द्वारका में 3 अक्टूबर को होगा आयोजन*

*ये अवार्ड उन व्यक्तियों और संगठनों को प्रेरित करने के लिए दिए जाते हैं जो राष्ट्र के परिदृश्य के निर्माण में सराहनीय कार्य कर रहे हैं*

नई दिल्ली , 30 सितंबर (एजेंसी)।  प्रेसिडेंशियल अवार्ड 2023 का आयोजन 3 अक्टूबर  को दिल्ली के द्वारका  स्थित विवांता होटल में किया जाएगा। प्रेसिडेंशियल अवार्ड 2023″  उन व्यक्तियों और संगठनों के सपनों की शक्ति का उत्सव है जिन्होंने अपने दृष्टिकोण पर विश्वास करने का साहस किया है। यह पुरस्कार बैनियांन ट्राइब बिजनेस कम्युनिटी, ब्लैंकी क्रिएटिव एजेंसी और स्ट्रेट एंगल मीडिया की एक संयुक्त पहल है। इन संगठनों का उद्देश्य समाज के हर वर्ग के लोगों की अनकही कहानियों को साझा करना है, जो नए भारत के निर्माण में योगदान  दे रहे हैं। प्रेसिडेंशियल अवार्ड 2023″  भारत के संपन्न एमएसएमई, एथलीट्स, सशस्त्र बलों, सार्वजनिक सेवाओं, परोपकारियों और सभी व्यक्तिगत उपलब्धि हासिल करने वालों के अथक जज्बे को समर्पित है।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. दीपा मलिक हैं, जो पैरा स्पोर्ट्स की दुनिया की एक महान हस्ती हैं, जो “सब कुछ संभव है” शब्द का उदाहरण हैं। सम्मानित अतिथि के रूप में उनके साथ मेजर जनरल राजपाल पुनिया, सामाजिक कार्यकर्ता चांदनी खान, दुनिया के सबसे तेज पियानोवादक डॉ. अमन बठला, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक 95 वर्षीय भगवनी देवी डागर, प्रसिद्ध रैली ड्राइवर गौरव गिल और प्रसिद्ध डैनिक्स रंजीत सिंह शामिल हैं।

जूरी पैनल में प्रतिष्ठित विशेषज्ञ, नेता और प्रभावशाली लोग शामिल हैं जो उत्कृष्ट उपलब्धियों को पहचानने और सम्मानित करने के लिए एक साथ आए हैं। प्रेसिडेंशियल अवार्ड 2023″    में 150 से अधिक पुरस्कार श्रेणियां शामिल हैं, जिसमें उन उद्यमियों, अग्रणी और दूरदर्शी लोगों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने हमारे देश के परिदृश्य पर एक अमिट छाप छोड़ी है। विविध श्रेणियों में बिजनेस ऑफ द ईयर, इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी, एफएंडबी, ग्राहक अनुभव, पर्यावरण और सामाजिक जिम्मेदारी, परिधान और फैशन, उद्यमिता, फाइनेंस, हेल्थकेयर, वेलनेस और कई अन्य श्रेणियां शामिल हैं। यह कार्यक्रम असाधारण प्रतिभा और योगदान के प्रमाण के रूप में खड़ा है जो हमारे देश की प्रगति को आगे बढ़ा रहा है।

********************************

 

पत्नी की हत्या के आरोप में काटी 12 साल तक जेल, अब निर्दोष करार

जयपुर 30 Sep, (एजेंसी): राजस्थान हाईकोर्ट ने जयपुर में पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति की उम्रकैद की सजा को गलत करार दिया और 12 साल बाद उसे बरी कर दिया है। कोर्ट ने राज्य सरकार को तीन महीने के अंदर आरोपी आवेदक को 25 लाख रुपये मुआवजा देने को कहा है । हाईकोर्ट ने निचली अदालत के आदेश को भी रद्द कर दिया, जिसमें आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।

कोर्ट ने कहा कि सबूतों से साबित होता है कि आरोपी की पत्नी ने आत्महत्या की थी। ऐसे में उन्होंने न सिर्फ अपनी पत्नी को खोया है, बल्कि सरकार द्वारा दायर एक गलत केस के कारण वह 12 साल और चार महीने तक अपने तीन छोटे बच्चों के साथ भी नहीं रह सके। न्यायाधीश पंकज भंडारी एवं भुवन गोयल ने यह आदेश अभियुक्त इकबाल की अपील को स्वीकार करते हुए दिया। मामले से जुड़े वकील राजेश गोस्वामी और निखिल शर्मा ने कहा- 13 मई 2011 को इकबाल की पत्नी की जलने से मौत हो गई थी।

पुलिस का आरोप है कि पति इकबाल ने ही पत्नी की हत्या की है। इस पर पुलिस ने इकबाल को गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान पेश किया। घटना गलता गेट थाना क्षेत्र की है। 11 मई 2016 को जयपुर की महिला उत्पीड़न मामलों की विशेष अदालत ने आरोपी को पत्नी की हत्या का दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

आरोपी पति ने निचली अदालत की आजीवन कारावास की सजा के खिलाफ हाई कोर्ट में अपील दायर की। निचली अदालत ने मृतक के 6 साल के बेटे की गवाही भी नहीं मानी। आरोपी के वकील निखिल शर्मा ने कहा कि अभियोजन पक्ष ने उस डॉक्टर से पूछताछ नहीं की, जिसने महिला का इलाज किया था। आरोपी का पक्ष पूरा नहीं सुना गया।

************************

 

वसुधैव कुटुम्बकम: आर्ट ऑफ लिविंग के विश्व संस्कृति महोत्सव 2023 का भव्य आयोजन

बेंगलुरु 30 Sep, (एजेंसी): वाशिंगटन डी.सी. में प्रतिष्ठित नेशनल मॉल, एक भव्य आयोजन का साक्षी बना, जिसमें रिकॉर्ड तोडऩे वाले अभूतपूर्व, 10 लाख लोग आर्ट ऑफ लिविंग के विश्व संस्कृति महोत्सव का हिस्सा बनने के लिए एकत्र हुए। यह वास्तव में दुनिया की संस्कृतियों के एक गुलदस्ते जैसा था क्योंकि 180 देशों के लोग; शांति, मानवता और संस्कृति के, पृथ्वी के सबसे बड़े उत्सव के लिए एकत्रित हुए। इस कार्यक्रम में एक विश्व परिवार का उत्सव मनाने के संदेश के साथ, वैश्विक गणमान्य व्यक्तियों का एक साथ आगमन, ग्रैमी पुरस्कार विजेताओं और अन्य प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा मनमोहक संगीत तथा रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गईं।

वैश्विक मानवतावादी और शांतिदूत, आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक, गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर ने साझा किया, यह हमारी विविधता का समारोह मनाने का एक सुंदर अवसर है। हमारा ग्रह इतना विविधतापूर्ण है, फिर भी एकता, हमारे मानवीय मूल्यों में अंतर्निहित है। आइए आज इस अवसर पर हम समाज में और अधिक आनंद लाने के लिए प्रतिबद्ध हों। आइए सबके चेहरे पर मुस्कान लाएं। यही मानवता है। हम सब इसी से बने हैं। कोई भी उत्सव तब तक गहराई नहीं प्राप्त कर पाता जब तक उसे ज्ञान का समर्थन न मिले, और वह ज्ञान हम सभी के भीतर है। बुद्धिमत्ता यह पहचानने में है कि हम सभी अद्वितीय हैं और हम सभी एक हैं। मैं एक बार फिर सबको बता दूं- हम सब एक-दूसरे के हैं। हम सभी एक वैश्विक परिवार के सदस्य हैं। आइए अपनी एकता का उत्सव मनाएं, आइए हम चुनौतियों को स्वीकार करें और व्यावहारिक रूप से उनका सामना करें। आइए हम वर्तमान पीढ़ी और आने वाली पीढिय़ों के लिए बेहतर भविष्य का स्वप्न देखें।”

वैश्विक कार्यक्रम में ग्रैमी पुरस्कार विजेता चंद्रिका टंडन तथा 200 साथी कलाकारों द्वारा च्अमेरिका द ब्यूटीफुलज् और च्वंदे मातरमज् की भव्य प्रस्तुति, च्पंचभूतमज्, 1000 कलाकारों द्वारा भारतीय शास्त्रीय नृत्य और अनूठी शास्त्रीय सिम्फनी, ग्रैमी पुरस्कार विजेता मिकी फ्री के नेतृत्व में 1000 वैश्विक गिटार कलाकारों का शानदार गिटारवादन और अफ्रीका, जापान और मध्य पूर्व के पारंपरिक नृत्य जैसे मनमोहक प्रदर्शनों ने सभी को रोमांचित कर दिया। प्रथम दिवस का समापन, स्किप मार्ले के शानदार रेगे रिदम प्रदर्शन ‘वन लव’ के साथ हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा- जबकि हम सभी समृद्धि का विस्तार करने और अपने ग्रह के भविष्य को सुरक्षित करने का प्रयास करते हैं, यह स्वाभाविक है कि हम प्रकृति पर अत्याचार जैसी चुनौतियों का सामना भी कर रहे हैं। चाहे वह प्राकृतिक आपदाएँ हों, मानव निर्मित आपदाएँ हों, संघर्ष हों, या व्यवधान हों, यह महत्वपूर्ण है कि एक अन्योन्याश्रित दुनिया में, हम हमेशा एक-दूसरे के लिए मौजूद रहें। आर्ट ऑफ लिविंग इस विषय में एक प्रेरणादायक उदाहरण रहा है और मैंने व्यक्तिगत रूप से हाल ही में आपके द्वारा यूक्रेन संघर्ष के दौरान किये गए परिवर्तनकारी कार्य को देखा है। आज उनका संदेश, आपका संदेश और हमारा संदेश, देखभाल और साझा करने भी भावना, उदारता, समझदारी और सहयोग की सद्भावना, का होना चाहिए। यही वह बात है जो हम सभी को यहां एक साथ लेकर आई है।

विश्व संस्कृति महोत्सव के पहले दिन महामहिम बान की मून, संयुक्त राष्ट्र के 8वें महासचिव; डी.सी. मेयर म्यूरियल बोसेर; मिशिगन कांग्रेसी श्री थानेदार; श्री हकुबुन शिमोमुरा, सांसद, पूर्व शिक्षा, संस्कृति, खेल और विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री, जापान; संयुक्त राष्ट्र के पूर्व उप महासचिव और यूएनईपी के कार्यकारी निदेशक, साथ ही नॉर्वे के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय विकास मंत्री एरिक सोल्हेम जैसे अन्य वैश्विक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। उन्होंने कई वैश्विक चुनौतियों का सामना कर रहे संघर्षरत विश्व में एकता, शांति और सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व के लिए अपना दृष्टिकोण साझा किया ।

पोप ने रेवरेंड बिशप एमेरिटस मार्सेलो सांचेज़ सोरोंडो, पोंटिफिकल एकेडमी ऑफ साइंसेज के चांसलर एमेरिटस, द होली सी के माध्यम से इस अवसर पर एक सम्मानीय संदेश भी साझा किया; च्च्विश्व शांति के लिए, हमें आंतरिक शांति की आवश्यकता है। शांति का संचार करने के लिए हमें शांति से रहना होगा। और शांति से जीने के लिए हमें जीवन जीने की कला की आवश्यकता है। शांति से जीने की कला पाने के लिए, हमें ईश्वर के साथ संवाद करने की आवश्यकता है। ईश्वर मनुष्य के शत्रु नहीं हैं । ईश्वर मित्र हैं, ईश्वर प्रेम है। और ईश्वर को प्राप्त करने के लिए, हमें ध्यान और प्रार्थना की ओर वापस आना होगा। हमें अपनी जड़ों की ओर वापस आने की आवश्यकता है।’ इसलिए, इस नाजुक क्षण में, हमें भगवान का आह्वान करने की आवश्यकता है और पोप फ्रांसिस के नाम पर, कि हम सभी मनुष्यों की बिरादरी हैं, मैं आपको आशीर्वाद देता हूं, और मैं इस बहुत बड़ी बैठक को आशीर्वाद देता हूं, और मुझे लगता है कि यह जीवन का कार्य है, यह वास्तव में हमारी मानवता का भविष्य होगा।”

गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर से प्रेरित और आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन द्वारा आयोजित, विश्व संस्कृति महोत्सव ने सीमाओं को पार कर मानवता और भाईचारे के धागे में बंधी संस्कृतियों की समृद्ध टेपेस्ट्री का जश्न मनाया। डब्ल्यू.सी.एफ संगीत और नृत्य के माध्यम से स्थानीय और स्वदेशी परंपराओं के संरक्षण के लिए एक मंच प्रदान करता है, साथ ही सभी को आनंद लेने और आनंद लेने का अवसर भी प्रदान करता है। यह प्रेम, करुणा और मित्रता जैसे सार्वभौमिक मानवीय मूल्यों के पुनरुद्धार के लिए एक आंदोलन है।

इस अवसर पर बोलते हुए, संयुक्त राष्ट्र के 8वें महासचिव महामहिम बान की-मून ने कहा, च्च्संस्कृति पुल बनाती है, दीवारें तोड़ती है, बातचीत और आपसी समझ के माध्यम से दुनिया को एक साथ लाती है और लोगों और राष्ट्रों के बीच एकता और सद्भाव बढ़ाती है। संस्कृति सभी वैश्विक नागरिकों के बीच प्रभावशाली आदान-प्रदान पैदा कर सकती है। आज, विश्व की सारी सांस्कृतिक समृद्धि यहाँ संयुक्त राज्य अमेरिका के नेशनल मॉल में एक साथ आई है। मैं गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर की एकता और विविधता के प्रेरक दृष्टिकोण की सराहना करता हूं। हमें इन समारोहों की और अधिक आवश्यकता है, और अधिक एक साथ आने की, अधिक शांति की, और अधिक सहयोग, एकजुटता और साझेदारी की आवश्यकताहै। इस प्रकार हम उन बड़ी चुनौतियों पर डटे रहेंगे जिनका हम अभी सामना कर रहे हैं।

इस तरह हम शांति स्थापित करेंगे और संघर्षों का समाधान करेंगे, भूख को समाप्त करेंगे, स्वस्थ जीवन सुनिश्चित करेंगे, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को आगे बढ़ाएंगे और महिलाओं और लड़कियों को सशक्त बनाएंगे। इसी तरह हम आगे बढ़ेंगे और किसी को पीछे नहीं छोड़ेंगे। भीड़ का उत्साह और खुशी स्पष्ट थी क्योंकि हजारों राष्ट्रीय झंडे एकता की भावना में हवा में लहरा रहे थे, और कलाकारों के बीच ऊर्जा भी समान रूप से संक्रामक थी। हिनीअट्टम प्रदर्शन की कोरियोग्राफर बीना मोहन ने साझा किया, “यह जबरदस्त और बहुत सुंदर है,” इस आयोजन का हिस्सा बनना एक सपना है। इस काम को एक साथ करना मेरे और मेरे छात्रों के लिए एक अविश्वसनीय अनुभव रहा है। इस अनुभव के माध्यम से और कार्यक्रम के बाद हम सभी आगे बढ़े हैं यह निश्चित रूप से एक अलग अनुभूति, आत्मविश्वास, खुशी और वह सब कुछ होगा जो कार्यक्रम हमारे लिए लाता है।” जैसे-जैसे विश्व संस्कृति महोत्सव 2023 का आयोजन जारी है, हम सद्भाव और सहयोग की नींव पर सांस्कृतिक समृद्धि, एकता और वैश्विक उत्सव के दो और दिनों की उत्सुकता से प्रतीक्षा कर रहे हैं।

*******************************

 

नाबालिक ने अपने दादा को बनाया कंगाल, ऑनलाइन गेमिंग और मोबाइल पर खाते से खर्च कर दिए 13 लाख रुपए

अहमदाबाद 30 Sep, (एजेंसी): गुजरात में दाहोद पुलिस ने ऑनलाइन बैंकिंग लेनदेन धोखाधड़ी के एक मामले का खुलासा किया है, जिसमें एक नाबालिग लड़के ने अपने दादा के बैंक खाते से 13 लाख रुपये खर्च कर दिये। अधिकारी ने कहा कि नाबालिग ने उन पैसों को ऑनलाइन गेमिंग और हाई-एंड मोबाइल फोन खरीदने पर खर्च किये। मामले की अभी जांच चल रही है।

नाबालिग के दादा ने शिकायत दर्ज कराई थी जो एक सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारी हैं। हाल के दिनों में अपने बैंक खाते से कई किस्‍तों में 13 लाख रुपये की अनधिकृत निकासी देखकर उन्‍हें संदेह हुआ। ऑनलाइन गेमिंग के अलावा उसने इन पैसों से एक क्रिकेट किट और दो हाई-एंड मोबाइल फोन खरीदे थे, जिन्‍हें उसने अपने एक दोस्त के घर पर छिपाकर रखा था ताकि परिवार में किसी को भनक न लगे।

यह महसूस करते हुए कि ये लेनदेन उनके स्वयं के नहीं थे, दादा ने दाहोद पुलिस के साइबर सेल से सहायता मांगी। पूछताछ के दौरान, यह पता चला कि खरीदारी किसी और ने नहीं बल्कि उनके अपने पोते ने की थी। नाबालिग लड़के ने ऑनलाइन गेमिंग की अपनी लत के कारण बड़ी रकम बर्बाद करने की बात स्वीकार की है। लड़के ने पैसे के अनधिकृत लेनदेन के लिए अपने दादा के फोन का भी इस्तेमाल किया

************************

 

दिल्ली में NIA ने ISIS आतंकियों की तलाश में की छापेमारी, तीन लाख रुपये रखा इनाम

नई दिल्ली  30 Sep, (एजेंसी) : एनआईए ने दिल्ली में आईएसआईएस आतंकियों की तलाश में छापेमारी शुरु कर दी है। आतंकियों के दिल्ली में छिपे होने की खबर है। जानकारी के अनुसार, आतंकियों के नाम मोहम्मद शाहनवाज आलम उर्फ शैफी उज्जमा उर्फ अब्दुल्ला, रिजवान अब्दुल हाजी अली और अब्दुल्लाह फयाज शैख हैं। एनआईए ने इनपर 3 लाख रुपये का इनाम रखा है।

पिछले दिनों एनआईए ने गैंगस्टर और खलिस्तानी-आतंकियों के खिलाफ बड़ा फैसला लेते हुए देश के कई राज्यों में छापेमारी की थी। गैंगस्टरों की तलाश में एनआईए ने दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और उत्तराखंड के 50 से ज्यादा इलाकों में छापेमारी की थी।

एनआईए ने यह कदम आतंकवादियों और ड्रग्स डीलर्ज के बीच साठगांठ को खत्म करने के मकसद से उठाया। दरअसल, भारत में बैठे आतंकी मददगार विदेशों में रहे रहे आतंकियों और गैंगस्टरों को हवाला चैनल के माध्यम से हथियार और ड्रग्स की सप्लाई करते हैं।

*******************************

 

दर्दनाक हादसाः निर्माणाधीन इमारत की 13वीं मंजिल से लिफ्ट गिरी, तीन लोगों की मौत

अहमदाबाद 30 Sep, (एजेंसी): गुजरात के अहमदाबाद में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक निर्माणाधीन इमारत की 13वीं मंजिल से गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार यह हादसा शुक्रवार देर रात झवेरी ग्रीन कंस्ट्रक्शन साइट पर हुआ है।

यहां निर्माणाधीन इमारत की 13वीं मंजिल पर पालकी (मजदूरों वाली लिफ्ट) टूट गई, जिससे तीन मजदूर नीचे गिर गए। घायल मजदूरों को तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद निर्माण स्थल पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने घटना की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, इस घटना की जिम्मेदार कौन है, इस बात का खुलासा जांच के बाद होगा।

**********************

 

कर्नाटक सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग पर जीएसटी बढ़ाने का अध्यादेश जारी किया

बेंगलुरु 30 Sep, (एजेंसी): कर्नाटक सरकार ने कर्नाटक वस्तु एवं सेवा कर अधिनियम में संशोधन लाने के लिए शुक्रवार को एक अध्यादेश जारी किया। संशोधन से ऑनलाइन मनी गेमिंग पर 28 प्रतिशत जीएसटी लगाया जाएगा।राज्यपाल थावरचंद गहलोत की सहमति के बाद रेसकोर्स और कैसीनो पर भी अतिरिक्त टैक्स लगाया जाएगा।

वाणिज्यिक कर आयुक्त सी शिखा के अनुसार, अनुमान है कि अतिरिक्त टैक्स लागू होने के बाद राज्य को 1,500 करोड़ रुपये का राजस्व मिलेगा। राज्य सरकार का यह कदम केंद्र सरकार के 1 अक्टूबर से टैक्स बढ़ाने के फैसले के बाद आया है। कर्नाटक सरकार ने अधिनियम में संशोधन के लिए अध्यादेश जारी किया है क्योंकि राज्य विधानमंडल की बैठक नहीं हो रही है।

महाराष्ट्र और हरियाणा के बाद कर्नाटक अध्यादेश जारी करने वाले प्रमुख राज्यों में से एक है। हालांकि, नया कानून मौजूदा कानूनों को प्रभावित नहीं करेगा और कैसीनो, जुआ, घुड़दौड़, लॉटरी और ऑनलाइन मनी गेमिंग में सट्टेबाजी को प्रतिबंधित या विनियमित नहीं करेगा।

यह भी बताया गया है कि अतिरिक्त टैक्स लगाने से सट्टेबाजी को वैध नहीं बनाया जाएगा और सट्टेबाजी गतिविधियों के साथ आपराधिक गतिविधियों पर आपराधिक मुकदमा चलाया जाएगा। केंद्र सरकार ने राज्यों को 1 अक्टूबर से ऑनलाइन गेमिंग पर 28 प्रतिशत जीएसटी लागू करने के लिए विधानसभाओं में अध्यादेश पारित करने या 30 सितंबर तक अध्यादेश जारी करने का निर्देश दिया था।

****************************

 

कावेरी विवाद : कावेरी जल प्रबंधन बोर्ड और सुप्रीम कोर्ट के समक्ष समीक्षा याचिका दायर करेगी सरकार

बेंगलुरु 30 Sep, (एजेंसी): कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने कहा कि राज्य सरकार कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण और सुप्रीम कोर्ट के समक्ष एक समीक्षा याचिका दायर करेगी। राज्य सरकार का कहना है कि राज्य के पास पानी नहीं है, इसलिए वह इसे तमिलनाडु को नहीं दे सकता। सीएम सिद्दारमैया ने सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीशों और राज्य के पूर्व महाधिवक्ता के साथ बैठक के बाद अपने गृह कार्यालय ‘कृष्णा’ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, ”उन्होंने जनता को उनके सहयोग के लिए और संगठनों को शांतिपूर्ण बंद सुनिश्चित करने के लिए बधाई दी।”

उन्होंने उन अधिकारियों की भी सराहना की जिन्होंने कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखा, ताकि राज्य में कहीं भी कोई अप्रिय घटना न हो। सीएम ने बताया कि बैठक में शामिल हुए सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीशों और पूर्व महाधिवक्ता ने अपने अनुभव के आधार पर कुछ राय और सुझाव दिये हैं। उनके सुझावों पर विचार करके आगे निर्णय लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार को विशेष रूप से राज्य की सिंचाई परियोजनाओं के संबंध में एक विशेषज्ञ सलाहकार समिति बनाने, डेटा संग्रह और सलाहकार कार्य करने का सुझाव दिया गया है। समिति को अंतरराज्यीय जल विवादों के बारे में सरकार को सलाह देनी चाहिए और कानूनी टीम को जानकारी प्रदान करनी चाहिए। तमिलनाडु को 3,000 क्यूसेक पानी छोड़ने के संबंध में दोनों समितियों के समक्ष दलील दी गई कि कर्नाटक पानी नहीं छोड़ सकता क्योंकि उसके पास पानी नहीं है। सीएम ने कहा कि उन्होंने कावेरी बोर्ड और सुप्रीम कोर्ट के समक्ष समीक्षा याचिका दायर करने का भी सुझाव दिया है। राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट में मेकेदातु योजना के लिए अपनी मांग तेज करेगी और दलील देगी कि तमिलनाडु को इससे कोई समस्या नहीं होगी।

मेकेदातु बैलेंसिंग जलाशय की भंडारण क्षमता 67 टीएमसी होगी, जिसका उपयोग बिजली और पीने के पानी के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सलाह दी गई है कि जब भी कोई समस्या हो तो तमिलनाडु को पानी छोड़ा जा सकता है। एक सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जायेगा। एक सवाल में उन्होंने कहा कि कोर्ट की अवमानना तभी होगी जब जानबूझकर आदेश की अवहेलना की जाएगी। बैठक में उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार, गृह मंत्री जी. परमेश्वर, कानून मंत्री एच.के. पाटिल, कृषि मंत्री चेलुवरायस्वामी, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव गोविंदराजू, राजनीतिक सलाहकार नसीर अहमद और कानूनी सलाहकार पोन्नन्ना उपस्थित थे।

तेलंगाना दौरे पर जाएंगे पीएम नरेंद्र मोदी, राज्य को देंगे 13,500 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

हैदराबाद 30 Sep, (एजेंसी): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी राज्य तेलंगाना का दौरा करने वाले हैं। पीएम मोदी 1 अक्टूबर को महबूबनगर जिले के दौरे के बाद 3 अक्टूबर को निजामाबाद पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री दोनों स्थानों पर विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन या राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी सार्वजनिक बैठकों को भी संबोधित करेंगे। तेलंगाना में नवंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।

तेलंगाना की मुख्य सचिव शांति कुमारी ने अधिकारियों को प्रधानमंत्री की निज़ामाबाद यात्रा के लिए संबंधित विभागों के साथ निकट समन्वय में फुलप्रूफ व्यवस्था करने का निर्देश दिया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम से 800 मेगावाट की रामागुंडम एनटीपीसी परियोजना का उद्घाटन करेंगे।

मुख्य सचिव ने एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की और पीएम की यात्रा के संबंध में की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्य सचिव ने पुलिस विभाग को ब्लू बुक के अनुसार, पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था करने का निर्देश दिया। इसी प्रकार, अग्निशमन, स्वास्थ्य, बिजली, आरएंडबी और अन्य विभागों को भी व्यापक व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 अक्टूबर को महबूबनगर जिले की अपनी यात्रा के दौरान तेलंगाना में 13,500 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

**************************

 

राहुल गांधी आज मध्यप्रदेश में, जनाक्रोश यात्रा में होंगे शामिल

भोपाल 30 Sep, (एजेंसी) : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में कांग्रेस की ओर से निकाली जा रही जनाक्रोश यात्रा में शामिल होंगे।श्री गांधी पहले इंदौर आएंगे।

यहां से वे शाजापुर के कालापीपल जाएंगे। वे पोलयाकलां में एक आमसभा को संबोधित करेंगे।प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के के मिश्रा ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के पूर्व हो रहे श्री गांधी के इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  कमलनाथ, कांग्रेस महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित अन्य वरिष्ठ नेतागण भी उपस्थित रहेंगे।

******************************

 

बेंगलुरु के बिल्डरों पर चुनावी टैक्स लगा रही कांग्रेस : केटीआर

हैदराबाद 30 Sep, (एजेंसी): भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष के.टी. रामाराव ने शनिवार को आरोप लगाया कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार फंडिंग के लिए बेंगलुरु के बिल्डरों पर ‘चुनाव टैक्स’ लगा रही है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, “जाहिर तौर पर कर्नाटक की नवनिर्वाचित कांग्रेस सरकार ने तेलंगाना कांग्रेस को फंड देने के लिए बेंगलुरु के बिल्डरों पर प्रति वर्ग फुट 500 रुपये का “राजनीतिक चुनाव कर” लगाना शुरू कर दिया है।” “पुरानी आदत मुशकिल से जाती है। सबसे पुरानी पार्टी की घोटालों की समृद्ध विरासत है और इसीलिए इसे “स्कैमग्रेस” नाम दिया गया है, चाहे वे कितना भी पैसा खर्च करें, तेलंगाना के लोगों को मूर्ख नहीं बनाया जा सकता है।

केटीआर ने दो दिन पहले एक सार्वजनिक बैठक में आरोप लगाया था कि कांग्रेस मतदाताओं को लुभाने के लिए कर्नाटक और छत्तीसगढ़ से पैसा ले रही है और तेलंगाना में खर्च कर रही है। बीआरएस नेता ने 17 सितंबर को हैदराबाद में अपनी छह गारंटियों का खुलासा करने के बाद से कांग्रेस पर हमले तेज कर दिया है। केटीआर ने टिप्पणी की कि कांग्रेस, जिसके पास खुद कोई वारंटी नहीं है, गारंटी दे रही है। उन्होंने एक बैठक में कहा, “अपने 65 साल के शासन में कांग्रेस पार्टी ने न तो पीने का पानी, बिजली, न ही पेंशन दी और न ही गरीबों की मदद की।”

केटीआर ने कांग्रेस द्वारा दी गई छह गारंटी का मजाक उड़ाया। “अगर कांग्रेस सत्ता में आती है, तो छह चीजें होंगी, किसानों को बिजली आपूर्ति की समस्याओं से जूझना पड़ेगा, लोग पीने के पानी के लिए लड़ना शुरू कर देंगे, किसानों को उर्वरकों के लिए कतारों में खड़ा होना पड़ेगा, राज्य हर बार एक नया मुख्यमंत्री देखेगा। अगले वर्ष, ग्राम पंचायतें बस्तियां बन जाएंगी, और लोगों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली तक पहुंच नहीं मिलेगी। ”

उन्होंने यह आरोप लगाते हुए कि कहा कि कांग्रेस पार्टी के वादे केवल वोटों के लिए हैं। बीआरएस नेता ने कहा कि कांग्रेस राजस्थान, कर्नाटक या छत्तीसगढ़ में 4,000 रुपये पेंशन नहीं दे सकी, लेकिन उन्होंने तेलंगाना में इसका वादा किया। हर बैठक में केटीआर लोगों से कह रहे हैं कि अगर बीजेपी और कांग्रेस नेता पैसे दे रहे हैं, तो ले लें लेकिन वोट केवल बीआरएस को दें।

*****************************

 

चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन, सेना में शामिल होंगे 156 प्रचंड लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर

नई दिल्ली 30 Sep, (एजेंसी): भारतीय वायु सेना ने रक्षा मंत्रालय के समक्ष 156 स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर्स ‘प्रचंड’ की मांग रखी है। माना जा रहा है कि वायुसेना की इस मांग को जल्द ही स्वीकृति प्रदान की जा सकती है। इससे वायु सेना की शक्ति में जबरदस्त इजाफा होगा। यहां एक और महत्वपूर्ण बात यह है कि यह सभी 156 हेलीकॉप्टर स्वदेशी होंगे। सभी ‘प्रचंड’ हेलीकॉप्टरों को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड बना रहा है। सेना के कॉम्बैट सर्च एंड रेस्क्यू, डिस्ट्रक्शन ऑफ एनेमी एयर डिफेंस, काउंटर इनसर्जेंसी ऑपरेशन व रिमोटली पायलेटेड एयरक्राफ्ट को धराशाई करने में प्रचंड हेलीकॉप्टर खासे मददगार हैं।

यह हेलीकॉप्टर हाई एल्टीट्यूड बंकर बस्टिंग ऑपरेशंस में भी काफी सहायक हैं। इस पर 700 किलोग्राम तक के हथियार फिट किए जा सकते हैं। इसकी अधिकतम गति 268 किमी प्रतिघंटा है और रेंज 550 किमी है। जानकारी के मुताबिक, 156 स्वदेशी लाइट कॉम्बैट ‘प्रचंड’ हेलीकॉप्टर में से 66 हेलीकॉप्टर वायुसेना को मिल सकते हैं, और 90 प्रचंड हेलीकॉप्टर भारतीय थल सेना को मिलेंगे।

फिलहाल अभी वायु सेना व थल सेना दोनों के पास कुल मिलाकर केवल 15 हेलीकॉप्टर हैं। इनमें से 10 हेलीकॉप्टर वायुसेना के पास हैं और पांच हेलीकॉप्टर थल सेना के पास हैं। भारतीय सेनाओ ने अपने इन स्वदेशी हेलीकॉप्टरों को अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर चीन और पाकिस्तान बॉर्डर के निकट तैनात किया है।

जानकारी के मुताबिक, अब नए हेलीकॉप्टर आएंगे, उन्हें भी चीन-पाकिस्तान बॉर्डर पर तैनात किया जाएगा। गौरतलब है कि भारतीय वायुसेना हेलीकॉप्टरों के साथ युद्धाभ्यास भी कर चुकी है। रक्षक विशेषज्ञों के मुताबिक, पाकिस्तान की सीमा के पास इसका पहला स्क्वॉड्रन तैनात है। यही कारण है कि अब भारतीय सेना के जवानों के लिए पाकिस्तान सीमा के आसपास निगरानी करना ज्यादा सुविधाजनक और सुरक्षित हो गया है।

रक्षा विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि इन हेलीकॉप्टर की मदद से आर्म्ड फोर्सज को घुसपैठ की वारदातों पर लगाम लगाने में मदद मिली है। बेंगलुरु में एलसीएच का पहला स्क्वॉड्रन बनाया जा चुका है। इन हेलीकॉप्टरों को सात अलग-अलग यूनिटों के अंतर्गत सात अलग-अलग पहाड़ी इलाकों में तैनात किया जाएगा।

हेलीकॉप्टर में दो लोग बैठ सकते हैं। पूरे साजो सामान के साथ इसका वजन 5,800 किलोग्राम है। लगातार 3 घंटे 10 मिनट की उड़ान भरने की क्षमता है। यह 16,400 फीट तक की ऊंचाई पर टेकऑफ कर सकता है। हेलीकॉप्टर की मारक क्षमता बढ़ाने के लिए इसमें 20 मिमी की तोप भी हैं। इसके साथ ही इसमें चार हार्डप्वाइंट्स हैं। जिसके कारण हेलीकॉप्टरों में रॉकेट्स, मिसाइल और बम लगाए जा सकते हैं।

********************************

 

POCSO में सहमति से संबंध की उम्र 18 साल से कम नहीं हो, विधि आयोग की सलाह

नई दिल्ली 30 Sep, (एजेंसी)-विधि आयोग ने सलाह दी है कि पॉक्सो अधिनियम के तहत शारीरिक संबंध के लिए सहमति की मौजूदा उम्र के साथ फेरबदल करना उचित नहीं है। सहमति की उम्र कम करने से बाल विवाह और बाल तस्करी के खिलाफ लड़ाई पर सीधा और नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। 16 से 18 वर्ष की आयु के किशोरों की मौन स्वीकृति से जुड़े मामलों में स्थिति को सुधारने के लिए पॉक्सो अधिनियम में संशोधन की आवश्यकता है।

विधि आयोग ने पॉक्सो कानून के मामले में दी गई रिपोर्ट में कानून की बुनियादी सख्ती को बरकरार रखने की हिमायत की है, सीधे तौर पर कहा जाए तो सहमति से संबंध बनाने की उम्र में कोई बदलाव नहीं करते हुए कुछेक पहलुओं को कानून में शामिल करने को कहा है। आयोग ने पॉक्सो एक्ट की धारा-4 और धारा-8 में संशोधन करके आयोग द्वारा सुझाए गए विभिन्न पहलुओं को शामिल करने की सिफारिश सरकार से की है।

******************************

 

9 साल के बच्चे की अपहरण के बाद हत्या, दोषी को कोर्ट ने सुनाई सजा-ए-मौत

हैदराबाद 30 Sep, (एजेंसी): तेलंगाना के महबूबाबाद जिले की एक अदालत ने करीब दो साल पहले नौ साल के एक बच्‍चे के अपहरण और हत्या के मामले में एक युवक को मौत की सजा सुनाई। जिला सत्र अदालत ने एक ऑटोमोबाइल मैकेनिक मंगा सागर को हत्या का दोषी पाया और उसे सजा-ए-मौत दी। सागर (25) ने 19 अक्टूबर 2020 को फिरौती के लिए कुसुम दीक्षित रेड्डी का अपहरण कर लिया था और कुछ घंटों बाद उसकी हत्या कर दी थी।

सागर ने पीड़ित की गला दबाकर हत्या कर दी थी और बाद में सबूत मिटाने के लिए शव को आग लगा दी थी। स्थानीय पत्रकार रंजीत रेड्डी के बेटे दीक्षित रेड्डी का महबूबाबाद शहर में उसके घर के बाहर से अपहरण कर लिया गया था।

पुलिस के मुताबिक, चूंकि सागर रंजीत रेड्डी का परिचित था, इसलिए आरोपी के बुलाने पर लड़का उसके बुलाने पर चला गया। सागर लड़के को अपनी बाइक पर बैठाकर एक पहाड़ी पर ले गया। तीन घंटे बाद उसने लड़के को मार डाला। उसे डर था कि लड़के को छोड़ देने पर वह उसकी पहचान उजागर कर देगा।

लड़के की हत्या के बाद भी आरोपी ने जांचकर्ताओं को गुमराह करने के लिए पीड़ित परिवार को वीओआईपी (वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल) के माध्‍यम से कॉल करके 45 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।

****************************

महिला आरक्षण विधेयक बन गया कानून, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

नई दिल्ली 30 Sep, (एजेंसी): महिला आरक्षण बिल अब कानून बन गया है। बिल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी मिल गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सहमति मिलते ही भारत सरकार ने महिला आरक्षण विधेयक के लिए एक गजट अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश की आधी आबादी से किए अपने वादे को पूरा कर दिया है।

यह विधेयक 20 सितंबर को लोकसभा और 21 सितंबर को राज्यसभा में पारित हुआ था। किसी भी विधेयक के संसद से दोनों सदनों से पारित होने के बाद उसे राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा जाता है ताकि वो कानून बन सके।

इस कानून के लागू होने पर लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। बिल के संसद से पास होने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा था कि यह लैंगिक न्याय के लिए हमारे समय की सबसे परिवर्तनकारी क्रांति होगी।

****************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन बढिय़ा रहने वाला है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत जारी रखनी होगी, सफलता जल्द ही आपके कदम चूमेगी। आज आप उन चीजों को महत्व देंगे जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। आप अपने परिवार और काम के बीच में संतुलन बनाए रखेंगे। आज आपके मन मुताबिक काम होगा। इस राशि के जो लोग पर्यटन क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें अपने कस्टमर से फायदा होगा।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 5

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपकी मेहनत और लगन से आपका अधूरा काम पूरा हो जायेगा। किसी जरूरतमंद को वस्त्र दान करेंगे लोग आपकी कद्र करेंगे। बिजनेस के काम की वजह से आपको दूसरे शहर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज आपको किसी मित्र के यहां फंक्शन में शामिल होने का मौका मिलेगा। आज आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। नई-नई खुशियां आने से मन प्रसन्न रहेगा।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 7

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। क्राकरी का बिजनेस कर रहे लोगों की बिक्री आज बढ़ेगी। सरकारी जॉब कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा रहेगा, प्रमोशन होने के चांस है। बिजनेस के सारे रुके हुए कामों को आज आप पूरा कर लेंगे, जिससे रिलेक्स महसूस करेंगे। घर खरीदने का प्लान बना रहे लोगों को आज कामयाबी मिलेगी। आज आपको किसी के मामले में बेवजह सलाह देने से बचना चाहिए।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 9

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। बिजनेसमैन आज अपने बिजनेस को और आगे बढ़ाने के लिए किसी दूसरे बड़े व्यापारी से डील फाइनल करेंगे। राजनीति के कामों में आज आप ज्यादा रूचि लेंगे, आपके अच्छे कामों की आज तारीफ होगी। सोशल मीडिया से जुड़कर लोग अपनी अलग पहचान बनाएंगे। घर से निकलते समय माता से मिलकर निकले जिससे आपका दिन अच्छा और खुशहाली भरा रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन खुशहाल रहने वाला है।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 2

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका आत्मविश्वास अच्छा रहेगा। आज आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए कोचिंग ज्वाइन करेंगे। इस राशि के जो लोग पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनको कंपनी की तरफ से विदेश टूर पर जाने का मौका मिलेगा। होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहे छात्रों को जॉब के लिए कोई बड़ा ऑफर मिलेगा। आपकी सकारात्मक सोच आपके करियर को एक नई दिशा देगी। राजनीति से जुड़े लोगों को आज किसी पार्टी में अच्छा पद मिलेगा। आज आपका समय सोशल मीडिया पर ज्यादा बीतेगा।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 9

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन नई उमंगो के साथ शुरू होगा। ऑफिस में आपके हार्डवर्क को देखते हुए बॉस आपकी सैलरी में इन्क्रीमेंट कर सकते हैं। जॉब की तैयारी कर रहे छात्रों की मेहनत आज रंग लाएगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। लवमेट आज कहीं घूमने जायेंगे, एक दूसरे को उपहार भी देंगे। प्रॉपर्टी के कागजों को आज संभाल कर सुरक्षित जगह पर रखें। प्रशासनिक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- पिच

शुभ अंक- 5

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अगर आप प्रॉपर्टी डीलर है तो आपको आज अधिक फायदा होगा। काम के प्रति भागदौड़ बनी रहेगी, धैर्य के साथ काम को अच्छे तरीके से करें। आप फिजूल की बातों पर बहस मत करें, बेहतर होगा की आवश्यकता पडऩे पर ही बात करें, मन शांत रहेगा। महिलाएं आज अपने कामों में बिरहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे। आज आप कुछ ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे, जो आपकी हर तरह से मदद के लिए तैयार रहेंगे।

शुभ रंग- केसरिया

शुभ अंक- 7

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। ग्राफि़क डिजाईन के स्टूडेंट्स आज कुछ नया क्रिएटिव करेंगे, साथ ही अपने जूनियर्स को भी सिखाएंगे। आज आप किसी कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए अपने पेरेंट्स के साथ जाएंगे। आज आप अपने अधूरे कामों को पूरा करके नए काम पर भी ध्यान देंगे। बिजनेसमैन को बेहतर अपॉर्चुनिटिज़ मिलेगी। आपके परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के अच्छे रिश्ते आएंगे।

शुभ रंग- पिच

शुभ अंक- 2

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन जीवन में एक नई दिशा लेकर आएगा। आज आप अपना ध्यान किसी रचनात्मक कार्य में लगायेंगे जिससे आपका अनुभव और अधिक बढ़ेगा। आप ऐसे लोगों से मिलेंगे, जो भविष्य में आपकी मदद करेंगे। इम्पोर्टेन्ट वर्क पूरा करने में ध्यान भटक सकता है, इसलिए अपने काम को कंसन्ट्रेट होकर करें, जिससे आपको जल्द ही सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी, परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 2

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। आज आपको मित्रों से कुछ बेहतर सलाह मिलेगी। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, पढ़ाई में मन लगेगा। किसी अनुभवी की सलाह से आपको धन लाभ मिलेगा। विवाहित लोग कही घूमने जाएंगे जिससे उनके रिश्तों में मधुरता आएगी। आप अधिक सफलता पाने के लिए अपने प्रयासों को जारी रखेंगे। कुछ खास लोगों से आपकी निकटता बनी रहेगी।

शुभ रंग- ब्लैक

शुभ अंक- 3

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन नया बदलाव लाने वाला है। आज अपने काम पर फोकस करें, काम सफल होगा। मेडिकल की तैयारी कर रहे छात्रों को आज इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा। आज आप अपने बच्चों को उपहार देंगे। बच्चों का मन प्रसन्न होगा। अगर आप प्रॉपर्टी डीलर हैं, तो आपको फायदा होगा। सेहत के मामले में आप खुद को फिट महसूस करेंगे। अगर आप एक्टिंग का कोर्स कर रहे हैं तो आपको अपनी कला दिखाने का बेहतरीन मौका मिलेगा।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 8

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन बेहद ही सुनहरा रहेगा। समाज में आपके कामों की तारीफ होगी, आपका लोगों पर इम्प्रेसन अच्छा जमेगा। घर के डेकोरेशन का वर्क करवाने के लिए आप अपने परिवार से सलाह लेकर किसी डेकोरेशन वाले से करवाएंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा उनके साथ आप किसी धार्मिक स्थान पर घूमने जाएंगे। आपका माइंड आज फ्रेश रहेगा, स्वास्थ्य भी फिट एंड फाइन रहेगा। दांपत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 9

**********************

 

इस्कॉन ने बीजेपी सांसद को भेजा 100 करोड़ रुपए का मानहानि नोटिस, जानिए पूरा मामला

नई दिल्ली 30 Sep, (एजेंसी): भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी की इस्कॉन को लेकर की गई टिप्पणी ने एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। इसको लेकर इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (इस्कॉन) ने मेनका गांधी को 100 करोड़ रुपए का मानहानि नोटिस थमाया है। मेनका ने इस्कॉन को लेकर कहा था कि वह कसाइयों को गौशालाओं से गाय बेचते हैं।

एक्स पर एक पोस्ट में कोलकाता से इस्कॉन उपाध्यक्ष और प्रवक्ता राधारमण दास ने कहा, “आज हमने इस्कॉन के खिलाफ पूरी तरह से निराधार आरोप लगाने के लिए श्रीमती मेनका गांधी को 100 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा है। उन्होंने कहा, इस्कॉन के भक्तों, समर्थकों और शुभचिंतकों का विश्वव्यापी समुदाय इन अपमानजनक, निंदनीय और दुर्भावनापूर्ण आरोपों से बहुत दुखी है। हम इस्कॉन के खिलाफ भ्रामक प्रचार के खिलाफ न्याय की खोज में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद के खिलाफ कानूनी मानहानि नोटिस 27 सितंबर को उनके एक वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के कुछ दिनों बाद आया है।

दास ने 27 सितंबर को उसी दिन एक ट्वीट में कहा था, अगर वह अपने गलत बयानों के लिए माफी नहीं मांगती हैं तो हम उन पर मुकदमा करेंगे। वायरल वीडियो में उन्‍हें यह कहते हुए सुना जा सकता है, इस्कॉन देश में सबसे बड़ा धोखेबाज है। यह गौशालाओं का रखरखाव करता है और विशाल भूमि सहित सरकार से लाभ प्राप्त करता है।

उन्होंने आंध्र प्रदेश में इस्कॉन की अनंतपुर गौशाला की अपनी यात्रा को भी याद किया, जहां उन्होंने दावा किया था कि उन्हें ऐसी कोई गाय नहीं मिली जो दूध न देती हो या बछड़े न देती हो। वीडियो में उन्‍होंने कहा, पूरी डेयरी में दूध न देने वाली गाय नहीं थी। वहां एक भी बछड़ा नहीं था। इसका मतलब है कि सभी बेच दिए गए।

उन्‍होंने कहा था, इस्कॉन अपनी सारी गायें कसाइयों को बेच रहा है। वे जितना करते हैं उतना कोई नहीं करता, और वे सड़कों पर ‘हरे राम हरे कृष्ण’ गाते हैं। फिर वे कहते हैं कि उनका पूरा जीवन दूध पर निर्भर है। किसी ने भी इतने मवेशी कसाइयों को नहीं बेचे हैं, जितने उन्होंने बेचे हैं। हालांकि, उनके आरोपों को इस्कॉन ने खारिज कर दिया था।

इस्कॉन ने एक बयान में कहा कि मेनका गांधी का एक वीडियो हमारे संज्ञान में आया है जिसमें इस्कॉन और उसके गाय देखभाल मानकों के बारे में अप्रमाणित और गलत जानकारी प्रस्तुत की गई है। इस्कॉन की तरफ से कहा गया, इस्कॉन ने दुनिया के कई हिस्सों में गाय संरक्षण का बीड़ा उठाया है जहां गोमांस एक मुख्य आहार है। भारत के भीतर, इस्कॉन 60 से अधिक गौशालाएं चलाता है जो सैकड़ों पवित्र गायों और बैलों की रक्षा करती हैं और उनके पूरे जीवनकाल के लिए व्यक्तिगत देखभाल प्रदान करती हैं।

इसमें कहा गया है कि वर्तमान में इस्कॉन की गौशालाओं में गायों को लावारिस, घायल पाए जाने या वध से बचाए जाने के बाद लाया जाता है।

*****************************

 

स्टार प्लस पर 1 अक्टूबर को स्टार परिवार अवार्ड्स 2023…..!

30.09.2023  –  स्टार प्लस पर 1 अक्टूबर को शाम 7 बजे ‘स्टार परिवार अवार्ड्स 2023’ कार्यक्रम में अभिनेता हर्षद चोपड़ा उर्फ ​​अभिमन्यु और उनकी ऑन-स्क्रीन मां अमी त्रिवेदी मंजरी के बीच एक खास पल देखेंगे। मंजरी ने हाय गर्मी गाने पर अपनी परफॉर्मेंस से मंच पर आग लगा दी। कार्यक्रम के दौरान जब मंजरी प्रदर्शन कर रही थी, तो सबसे ज्यादा एक्साइटेड अभिमन्यु थे ।

अभिमन्यु काफी हैरान और आश्चर्यचकित थे लेकिन साथ ही वह अपनी मां का ग्लैमरस अवतार देखकर झेंप भी रहे थे। ऑन-स्क्रीन मां -बेटे की जोड़ी बहुत ही शानदार है। पांच साल की अनुपस्थिति के बाद स्टार परिवार अवार्ड्स के आगमन का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। खासतौर पर ‘स्टार परिवार अवार्ड्स’ कार्यक्रम परिवार के सदस्यों और प्रियजनों के साथ खुशी, प्यार और हंसी के जश्न का प्रतीक है।

रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना, हर्षद चोपड़ा, प्रणाली राठौड़, मोहित मलिक, सयाली सालुंखे, विजयेंद्र कुमेरिया, अविनाश मिश्रा, नेहा सोलंकी और कई अन्य हस्तियों ने इस शानदार और बेहद खास कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई साथ ही साथ स्टार प्लस के कलाकारों द्वारा दिल को छू लेनेवाले अलग- अलग प्रकार के परफॉर्मेंस और एक्टिविटीज प्रस्तुत की गई है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*****************************

 

मुंबई डायरीज़’ के दूसरे सीज़न का ट्रेलर प्राइम वीडियो ने जारी किया…!

29.09.2023  –  निखिल आडवाणी द्वारा क्रिएटेड और निर्देशित और एम्मे एंटरटेनमेंट की मोनिशा आडवाणी और मधु भोजवानी द्वारा निर्मित वेब सीरीज़ ‘मुंबई डायरीज़’ के दूसरे सीज़न के ट्रेलर का अनावरण भारत के सबसे पसंदीदा एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन प्राइम वीडियो ने कर दिया है। ट्रेलर से ही इस बात का यकीन हो जाता है कि सीज़न बेहद रोमांचक होने वाला है, जिसमे विनाशकारी बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है, जिसके कारण मुंबई शहर के डूब जाने का खतरा है।

शहर को बचाने के लिए बॉम्बे जनरल हॉस्पिटल के कर्मचारियों को एक बार फिर अपने उन पर्सनल इश्यूज को परे रखना होगा जिनमे से कुछ उन्हें, उनके रिश्तों और उनके भविष्य को खत्म कर सकते हैं। उन्हें अतीत के बुरे अनुभवों और वर्तमान परिस्थितियों के साथ संघर्ष करके अपनी पहचान बनाए रखनी होगी और उस काम में जुट जाना होगा जो उन्हें सबसे अच्छी तरह आता है – दूसरों की जान बचाना। इस सीरीज़ में पिछले सीज़न के बेहद वर्सेटाइल कलाकारों कोंकणा सेन शर्मा, मोहित रैना, टीना देसाई, श्रेया धनवंतरी, सत्यजीत दुबे, नताशा भारद्वाज, मृण्मयी देशपांडे और प्रकाश बेलावाड़ी की वापसी हुई है और साथ ही इसमें परमब्रत चट्टोपाध्याय और रिद्धि डोगरा जैसे नए कलाकार भी शामिल हैं।

6 अक्टूबर को भारत और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और टेरिटरीज में प्रीमियर के लिए तैयार ‘मुंबई डायरीज़’ सीज़न 2 केवल प्राइम वीडियो पर प्राइम मेम्बरशिप वाले दर्शकों के लिए लेटेस्ट एडिशन है।

इस दूसरे सीज़न की कहानी पहले सीज़न की घटनाओं के कुछ महीनों बाद शुरू होती है, जिसमे बॉम्बे जनरल हॉस्पिटल के कर्मचारियों को पूरे दिन की मूसलाधार बारिश और उसके बाद हुई तबाही के कारण नई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इसको स्क्रीन पर मनोरंजन के साथ नए अंदाज में पेश किया गया है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय 

*****************************

 

इस एक्टर ने लगाया फिल्म सर्टिफिकेशन और स्क्रीनिंग के लिए लाखों रुपये रिश्वत देने का आरोप, केंद्रीय मंत्री ने दिए कार्रवाई के आदेश

मुंबई 29 Sep, (एजेंसी)-दक्षिण भारत के जाने माने अभिनेता विशाल ने सेंसर बोर्ड पर हाल ही में गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि मुंबई सेंसर बोर्ड के दफ्तर के अधिकारियों ने उनसे उनकी फिल्म मार्क एंटनी के हिंदी वर्जन के सर्टिफिकेशन और स्क्रीनिंग के लिए लाखों रुपये की रिश्वत ली है। विशाल के आरोपों पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन पर भ्रष्टाचार के आरोप काफी गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि अभिनेता विशाल ने जो भी आरोप लगाए हैं, वे दुर्भाग्यपूर्ण हैं। अभिनेता के आरोपों की जांच के लिए हमने सूचना एवं प्रसारण विभाग से एक विशेष अधिकारी को मुंबई भेजा है, और वे इस मामले की गंभीरता और व्यापकता से जांच करेंगे।

उन्होंने कहा कि निर्माताओं ने प्रमाणपत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, लेकिन एक गड़बड़ी के कारण उन्हें सीधे कार्यालय जाना पड़ा। अभिनेता ने कहा कि लेकिन, मुंबई में सीबीएफसी कार्यालय में जो हुआ उससे हम स्तब्ध रह गए। जब ​​मेरे व्यक्ति ने कार्यालय का दौरा किया, तो हमें लाख रुपये की कीमत का भुगतान करने और उसी दिन प्रमाणन प्राप्त करने का विकल्प दिया गया। हमारे पास कोई विकल्प नहीं बचा था।

***************************

 

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version