कांग्रेस नेता प्रियंका ने मैच से पहले टीम इंडिया को दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली ,28 अगस्त (आरएनएस/FJ)। एशिया कप में होने वाले भारत और पाकिस्तान क्रिकेट मैच से पहले कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारतीय क्रिकेट टीम को शुभकामनाएं दी हैं।

कराची में भारत बनाम पाकिस्तान मैच देखने की अपनी स्मृति साझा करते हुए, प्रियंका ने एक वीडियो संदेश में टीम इंडिया को शुभकामनाएं दीं। प्रियंका गांधी ने कहा, पूरे देश की ओर से, मेरे परिवार और मेरी तरफ से, शुभकामनाएं, जाओ, खेलो और जीतो।
कांग्रेस नेता ने कहा, भारत और पाकिस्तान के बीच मैच देखने के लिए कई साल पहले कराची की अपनी यात्रा की मेरे पास एक विशेष स्मृति है। मैं उस पल को कभी नहीं भूल सकती जब भारत ने वह मैच जीता था। उस समय वहां मौजूद सभी नेताओं ने स्टेडियम में टीम इंडिया की

जीत का जश्न मनाया था।

उन्होंने आगे कहा, भारत 28 अगस्त को पाकिस्तान से भिड़ेगा। पूरे देश की ओर से टीम के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं।

भारत रविवार को दुबई में एशिया कप के मार्की मैच में पाकिस्तान से भिड़ेगा।

*************************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

अटल ब्रिज के उद्घाटन के बाद सीधे गांधीनगर पहुंचे पीएम मोदी

*मां हीराबा का लिया आशीर्वाद*

अहमदाबाद ,28 अगस्त (आरएनएस/FJ)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों के गुजरात दौरे पर हैं। कल उन्होंने अहमदाबाद में साबरमती नदी पर अटल ब्रिज का उद्घाटन किया। इसके बाद पीएम मोदी अपनी मां हीराबा मोदी से मिलने गांधीनगर पहुंचे। रायसन इलाके स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। उनके छोटे भाई पंकज मोदी ने कहा कि पीएम मोदी ने देर शाम अपनी मां से मुलाकात की और अहमदाबाद में खादी उत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद उनके साथ लगभग आधा घंटा बिताया। प्रधानमंत्री आज भी कई कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में इस साल 18 जून को हीराबा मोदी से उनके 100 वें जन्मदिन के अवसर पर मुलाकात की थी। इस मौके पर उन्हें समर्पित करते हुए एक ब्लॉग पोस्ट भी लिखा था।

शनिवार के दौरे के बाद प्रधानमंत्री गांधीनगर के राजभवन के लिए रवाना हुए जहां उन्होंने रात गुजारी। वह रविवार को कच्छ और गांधीनगर में कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

पीएम मोदी ने अहमदाबाद में खादी उत्सव कार्यक्रम के दौरान पैदल चलने वालों और साइकिल चालकों के लिए अटल ब्रिज का उद्घाटन किया। उन्होंने बाद में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। पीएम मोदी ने कहा, गांधीनगर और गुजरात ने अटल जी को बहुत प्यार दिया है। 1996 में अटल जी ने गांधीनगर से रिकॉर्ड मतों के साथ लोकसभा चुनाव जीता था। यह पुल यहां के लोगों की ओर से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि है।

प्रधानमंत्री मोदी ने चरखे के साथ अपने व्यक्तिगत संबंध के बारे में भी बताया और याद किया कि उनकी मां बचपन में चरखे पर काम करती थीं।

**********************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

असम में इंटरनेट बंद कर ली जा रही सरकारी नौकरी की परीक्षा

गुवाहाटी ,28 अगस्त (आरएनएस/FJ)। असम सरकार ने अपने एक आदेश के माध्यम से बताया है कि रविवार को प्रदेश के 35 में से 26 जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं चार घंटे के लिए बंद कर दी गई हैं। इसका कारण यह बताया गया है कि इसके चलते प्रदेश सरकार बिना किसी गड़बड़ी के विभिन्न विभागों में नौकरियों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित कर सकेगी। आठ दिनों में दूसरी बार ऐसा निर्णय लिया गया है।

पारदर्शी परीक्षा कराने के लिए लिया गया फैसला

दरअसल, असम के कई सरकारी विभागों में तृतीय श्रेणी के पदों की भर्ती के लिए रविवार को होने वाली लिखित परीक्षा को निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से कराने के लिए यह फैसला लिया गया है। इसी कड़ी में रविवार को कई जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवा करीब चार घंटे के लिए स्थगित रहेगी। यह जानकारी एक सरकारी आदेश में दी गई है।

प्रदेश भर में लाखों उपयोगकर्ता प्रभावित हुए

रिपोर्ट के मुताबिक सर्विस बंद करने का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे और दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित था लेकिन रविवार को कुछ सेवा प्रदाताओं ने सुबह से ही सेवाओं को निलंबित कर दिया। बताया गया कि इसके चलते प्रदेश भर में लाखों उपयोगकर्ता प्रभावित हुए हैं। परीक्षा से पहले शनिवार को एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि परीक्षा सुचारू रूप से हो।

मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं

सीएम ने पुलिस अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि कोई ट्रैफिक जाम न हो जो उम्मीदवारों को समय पर केंद्रों तक पहुंचने से बाधित करे। असल में पहले ऐसे कई मामले सामने आए जब सरकारी नौकरियों की परीक्षाओं के दौरान प्रश्न पत्र लीक हो गए। इसलिए यह सुनिश्चित करने के लिए ऐसा कदम उठाया गया था कि ऐसी चीजें न हों। इसके अलावा उम्मीदवारों और पर्यवेक्षकों को परीक्षा केंद्रों के अंदर मोबाइल फोन और कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं है।

गुवाहाटी उच्च न्यायालय में रिट याचिका

बता दें कि परीक्षा के दौरान मोबाइल इंटरनेट सेवा स्थगित करने के फैसले के खिलाफ गुवाहाटी उच्च न्यायालय में रिट याचिका दाखिल की गई थी, लेकिन शुक्रवार को अदालत ने सरकार के इस फैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। न्यायमूर्ति सुमन श्याम ने टिप्पणी की और कहा कि मोबाइल इंटरनेट बंद होने के कारण अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का कोई उल्लंघन नहीं हुआ है।

*********************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव की तारीख का हुआ ऐलान

*17 अक्टूबर को वोटिंग – काउंटिंग की डेट भी घोषित*

नई दिल्ली ,28 अगस्त (आरएनएस/FJ)। कांग्रेस ने अपने नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा करते हुए रविवार को कहा कि जरूरत पडऩे पर 17 अक्टूबर को मतदान किया जाएगा। कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्यसमिति की पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में यहां हुई बैठक में लिए गए फैसले के बाद पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री, महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल तथा संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने पार्टी मुख्यालय में संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा की।

मिस्त्री ने कहा की कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए अधिसूचना 22 सितंबर को जारी होगी और 24 सितंबर से 30 सितंबर तक हर दिन 11 से तीन तक नामांकन किया जा सकता है। नामांकन भरने की अंतिम तारीख 30 सितंबर है। उम्मीदवारों के नाम के जांच का काम एक अक्टूबर को होगी और उसी दिन शाम तक उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी। उम्मीदवार आठ अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। योग्य उम्मीदवारों की अंतिम सूची आठ अक्टूबर को पांच बजे जारी की जाएगी।

मिस्त्री ने बताया कि उम्मीदवार अपने पक्ष में चुनाव प्रचार आठ अक्टूबर शनिवार से रविवार 16 अक्टूबर तक कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव मैदान में यदि एक से ज्यादा उम्मीदवार होते हैं तो 17 अक्टूबर सोमवार को सुबह 10 से शाम चार तक मतदान होगा और 19 अक्टूबर को चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। जो व्यक्ति इस पद के लिए नामांकन करना चाहते हैं वह कांग्रेस मुख्यालय में नामांकन कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए करीब 9000 से ज्यादा प्रतिनिधि वोटिंग करेंगे। यदि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ एक ही उम्मीदवार होता है तो उस स्थिति में चुनाव परिणाम भी उसी दिन घोषित कर दिए जाएंगे। वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हुई कार्यसमिति की बैठक में इन चुनाव कार्यक्रमों को मंजूरी दी गई। उनका कहना था कि महंगाई पर हल्ला बोल रैली दिल्ली के रामलीला मैदान में चार सितंबर को होगी और सात सितंबर को कन्याकुमारी से कश्मीर के लिए भारत जोड़ो पदयात्रा शुरू होगी। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए कोई भी व्यक्ति नामांकन कर सकता है और चुनाव की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू कर दी जाएगी।

यह पूछने पर कि कार्यसमिति में वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे को लेकर कोई चर्चा हुई, जयराम रमेश ने कहा कि सीडब्ल्यूसी में सिर्फ कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर चर्चा हुई है। कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए जो प्रस्ताव समिति के सामने रखा गया उसे ज्यों का त्यों पारित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस एकमात्र पार्टी है जहां इस तरह से अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुए हैं, हो रहे हैं और होते रहेंगे।

**************************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

पलक झपकते ही मिट्टी में मिल गए करप्शन के ट्विन टावर्स

नोएडा 28 Aug. (Rns/FJ): नोएडा में सुपरटेक के करीब 103 मीटर ऊंचे अवैध ट्विन टावर्स को ढहा दिया गया। महज 9-12 सेकेंड में कुतुब मीनार से भी ऊंची इमारतें स्वाहा हो गईं। इसके ध्वस्तीकरण के लिए करीब 9640 छेद में 3700 किलो विस्फोटक का प्रयोग किया गया था। ठीक 2.30 पर पलक झपकते ही 32 और 29 मंजिला करप्शन के Twin Tower मिट्टी में मिल गए।

सुपरटेक ट्विन टावर्स को गिराने में करीब 17.55 करोड रुपये का खर्च आने का अनुमान है। टावर्स को गिराने का यह खर्च भी बिल्डर कंपनी सुपरटेक ही वहन करेगी। इन टॉवरों के गिरने के बाद पूरा नोएडा धुएं के गुबार में डूब गया है।

बता दें कि कई वर्षों तक चली कानूनी लड़ाई के बाद रविवार को ट्विन टावर मलबे में बदल गए। नोएडा प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी इस मौके पर मौजूद थे। वरिष्ठ अधिकारी स्पेशल कमांड सेंटर से पल पल की निगरानी कर रहे थे। ढाई बजते ही एक धमाके के साथ ट्विन टावर को सिर्फ 9 सेकंड में जमीदोंज कर दिया गया। इमारत गिराने के काम में एडिफिस इंजीनियरिंग को लगाया गया था।

ट्विन टावर के पास ही एक स्पेशल कमांड सेंटर भी बनाया गया जहां गौतमबुद्ध नगर के पुलिस कमिश्नर और कलेक्टर सहित तमाम बड़े अधिकारी पल पल की गतिविधि पर नजर रखे हुए थे। इस पूरे ऑपरेशन के लिए 7 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। ड्रोन कैमरे से भी हर गतिविधि पर नजर रखी गई ताकि कोई अनहोनी ना हो।

इस ऐतिहासिक लम्हे को सैकड़ों लोगों ने मोबाइल में और मीडियाकर्मियों ने अपने कैमरे में कैद किया।

**********************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

डिज़्नी स्टार 2027 तक भारत में क्रिकेट का करेगा प्रसारण

दुबई ,28 अगस्त(एजेंसी)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने घोषणा की कि डिज्नी स्टार अगले चार वर्षों के लिए भारत में होने वाली सभी प्रतियोगिता पुरुषों और महिलाओं दोनों की वैश्विक आयोजनों के टीवी और डिजिटल अधिकार जीते हैं।

आईसीसी के अध्यक्ष ग्रेग बार्कले ने बताया कि डिज्नी स्टार ने एकल दौर की सीलबंद बोली प्रक्रिया के बाद यह जीत हासिल की है। उन्होंने कहा,हमें अगले चार वर्षों तक डिज्नी स्टार के साथ साझेदारी करते हुए खुशी हो रही है और वे हमारे खेल के भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और पहले से कहीं अधिक प्रशंसकों से जुड़ेंगे और जुड़ेंगे।

डिज्नी स्टार के कंट्री मैनेजर और अध्यक्ष माधवन ने कहा कि आईसीसी के साथ अपने जुड़ाव को जारी रखने में सक्षम होने पर प्रसन्न हैं और आने वाले वर्षों में क्रिकेट के खेल को बढ़ाकर अपनी साझेदारी को मजबूत करने की आशा करते हैं।

***********************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

अभिषेक, कार्तिक होंगे यूपी मैराथन के खास आकर्षण

लखनऊ ,28 अगस्त (एजेंसी)। अंतरराष्ट्रीय धावक अभिषेक पाल, कार्तिक कुमार और मान सिंह रविवार को यहां 1090 चौराहा से होने वाली यूपी सुविधा मैराथन के खास आकर्षण होंगे। इस दौड़ में हिस्सा लेने के लिए हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, मध्य प्रदेश, बंगाल, उत्तर प्रदेश से करीब एक हजार एथलीट पहुंचे हैं। दौड़ में विजेताओं को सात लाख रूपये के नगर पुरस्कार दिए जाएंगे। दौड़ 1090 चौराहे से सुबह 5.30 बजे शुरू होगी।
महिला एवं पुरुषों की हाफ मैराथन 21 किलोमीटर की होगी । वहीं पुरुषों की क्रासकंट्री 10 और महिलाओं की क्रासकंट्री छह किलोमीटर की होगी। इसके अलावा तीन किलोमीटर की सेलेब्रेटी रन होगी। हाफ मैराथन के विजेता महिला एवं पुरुष एथलीटों को एक-एक लाख रूपये, द्वितीय स्थान पर रहने वाले एथलीटों को 75-75 हजार रूपये और तीसरे स्थान पर रहने वाले एथलीटों को 50-50 लाख रूपये के नगद पुरस्कार दिए जाएंगे।
इसके अलावा चौथे से दसवें स्थान पर रहने वाले एथलीटों को भी नगद पुरस्कार दिए जाएंगे। महिला एवं पुरुष क्रासकंट्री दौड़ में विजेताओं को 30-30 हजार रूपये, द्वितीय स्थान पर रहने वाले एथलीटों को 20-20 हजार और तीसरे स्थान पर रहने वाली प्रतिभागियों को 10-10 हजार रूपये के पुरस्कार दिए जाएंगे। इसमें भी चौथे से दसवें स्थान तक के एथलीटों को भी नगद पुरस्कार दिए जाएंगे। सेलेब्रेटी रन में 50 प्रतिभागियों को लाटरी सिस्टम से पुरस्कार दिए जाएंगे।
दौड़ की मुख्य संयोजक डा. सुधा बाजपेई ने बताया कि यह दौड़ 1090 चौराहे से शुरू होकर समतामूलक चौराहे होते हुए जनेश्वर मिश्र पार्क, गोमतीनगर विस्तार गोमती बंधा होते हुए इस मार्ग से वापस होगी। दौड़ 1090 चौराहे पर ही समाप्त होगी। दौड़ के आयोजन स्थल पर इण्डियन आइडल फेम कुलदीप सिंह चौहान की लाइव जब भी होगी।

**************************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

सेंसेक्स की टॉप 10 में से 7 कंपनियों को हुआ नुकसान

*टाटा की इस कंपनी को लगा सबसे अधिक झटका*

नई दिल्ली ,28 अगस्त।  सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,54,477.38 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनियां… टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इन्फोसिस रहीं। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 812.28 अंक या 1.36 प्रतिशत नीचे आया। सप्ताह के दौरान सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई

समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस का बाजार पूंजीकरण सबसे अधिक 59,862.08 करोड़ रुपये टूटकर 11,78,818.29 करोड़ रुपये रह गया। इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 31,789.31 करोड़ रुपये के नुकसान से 6,40,351.57 करोड़ रुपये पर आ गया। एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 16,090.67 करोड़ रुपये घटकर 8,13,952.05 करोड़ रुपये रह गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार मूल्यांकन 14,814.18 करोड़ रुपये घटकर 6,04,079.91 करोड़ रुपये रह गया।

इसी तरह बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 14,430.4 करोड़ रुपये घटकर 4,27,605.59 करोड़ रुपये तथा एचडीएफसी की 13,031.62 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 4,34,644.36 करोड़ रुपये पर आ गई।जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का बाजार मूल्यांकन 4,459.12 करोड़ रुपये घटकर 4,29,309.22 करोड़ रुपये रह गया। इस रुख के उलट रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 3,500.56 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 17,71,645.33 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एसबीआई का बाजार मूल्यांकन 3,034.37 करोड़ रुपये बढ़कर 4,67,471.16 करोड़ रुपये तथा आईसीआईसीआई बैंक का 523.02 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 6,06,330.11 करोड़ रुपये रहा। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एसबीआई, एचडीएफसी, एलआईसी और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा।

************************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

केन्द्र सरकार का बड़ा फैसला – गेंहू के आटे, सूजी और मैदा के एक्सपोर्ट पर लगी रोक

नई दिल्ली ,28 अगस्त (एजेंसी)। देश में कोई भी रोटी के लिए ना परेशान हो इसके लिए केन्द्र सरकार की तरफ से महत्वपूर्ण फैसला किया गया है। सरकार ने बढ़ती कीमतों को ध्यान में रखते हुए गेंहू के आटे, मैदा, सूजी और साबुत आटे पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। बता दें, इससे पहले मई में सरकार ने गेंहूं के एक्सपोर्ट पर रोक लगा दिया था। रूस और यूक्रेन युद्ध की वजह से दुनिया भर में गेंहू का संकट बना हुआ है।

क्या कुछ है सरकार का आदेश?

केन्द्रीय कैबिनेट के फैसले को नोटिफाई करते हुए डीजीएफटी ने कहा कि इन सामानों के निर्यात पर प्रतिबंध रहेगा। हालांकि, कुछ विशेष मामलों में सरकार की तरफ से इसकी अनुमति रहेगी। डीजीएफटी के आदेश में कहा गया है,’कुछ उत्पादों ( गेंहू का आटा, मैदा, सूजी और साबुत आटा) को मुफ्त से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

रूस और यूक्रेन विश्व के सबसे बड़े गेंहू के निर्यातक देश हैं। विश्व की एक चौथाई आपूर्ति इन दोनों देशों के जरिए होती है। लेकिन युद्ध की वजह से सप्लाई चेन बुरी तरह से प्रभावित हुई जिसके बाद वैश्विक स्तर पर भारतीय गेंहू की मांग बढ़ गई है। यही वजह है कि घरेलू बाजार में भी गेंहू की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार की तरफ से एक के बाद एक फैसले किए जा रहे हैं।

अप्रैल से जुलाई 2021 की तुलना में इस साल इसी पीरियड में गेंहू के आटा के निर्यात में 200 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार गेंहू के आटे का एक्सपोर्ट इस अप्रैल से जून के दौरान 246 मिलियन डॉलर का हुआ है। बता दें, पिछले साल की तुलना में भारतीय खुदरा बाजार में गेंहू के आटे की कीमतों 22 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। 22 अगस्त को एक किलो गेंहू 31.04 रुपये में बिक रहा है। एक साल पहले यह 25.41 रुपये में बिक रहा है। आंकड़ों के अनुसार एक किलो गेंहू के आटे के लिए लोगों को 31.04 रुपये का भुगतान करना पड़ रहा है। आटे की कीमतों में पिछले साल की तुलना में इस साल 17 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है।

*************************************

परचा नाडी बाबा रामदेव के भक्तों के लिए श्रृद्धा का केन्द्र बनी

जोधपुर 28 Aug. (Rns/FJ): राजस्थान में जोधपुर के मसूरिया बाबा मन्दिर की पहाड़ी की तलहटी में स्थित “परचा नाडी” इन दिनों लोकदेवता बाबा रामदेव के भक्तों के लिए श्रृद्धा का केन्द्र बनी हुई है।

इस समय चल रहे प्रसिद्ध रामदेव मेले में पहुंच रहे तीर्थयात्री यहां स्नान कर खुद को धन्य मान रहे हैं। इस कारण इन दिनों परचा नाडी पर बाबा रामदेव के भक्तों का भीड़ उमड़ने लगी है। श्रद्धालुओं की मान्यता के अनुसार यहां स्नान करने से पापों का नाश होता है तथा व्यक्ति को मनावांछित फल मिलता है।

मन्दिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र चौहान ने बताया कि यह परचा नाडी बहुत ही प्राचीन, चमत्कारी एवं अलौकिक है। लोकमान्यता के अनुसार इस परचा नाडी पर स्नान करने से अच्छी-बुरी आत्माओं से भी मुक्ति मिलती है तथा पूर्वजों के पुण्य का फल मिलता है।

मिश्रीलाल पंवार द्वारा लिखित पुस्तक ‘मसूरिया बाबा मंदिर’ के अनुसार वर्षों पूर्व मसूरिया क्षेत्र घने जंगलों एवं वनों वाला रमणीक स्थल था। मनुष्य जाति का कहीं दूर-दूर तक नामोनिशान नहीं था। घने वृक्षों के झुंडों के बीच सभी जीव-जन्तु यहाँ एक परिवार के समान रहते थे। मसूरिया पहाड़ी के तलहटी में एक जलाशय था, जिसे आज लोग “परचा नाडी” के नाम से जानते हैं। इस प्राकृतिक जलाशय में बरसात का पानी भर जाता था तथा वन के जीव जन्तु अपनी प्यास यही पर आकर बुझाते थे। उनके जीवन का यह बहुत बड़ा सहारा थी। इस जलाशय का पानी कभी नहीं सूखता। यह सदा जल से सराबोर ही रहता। इस जलाशय से अनेक प्रसंग जुड़े हुए हैं।

इन प्रसंगों में बताया जाता है कि इस जलाशय पर शेर, हाथी, चीता, हिरण, भेड़, बकरी सहित बड़ी संख्या में दूसरे पशु-पक्षी बिना किसी डर-भय के वहाँ पानी पीते थे और यह सब बाबा रामदेव के गुरु महात्मा बालीनाथ की तपोभूमि के कारण होता था।

यह स्थान रामदेव के गुरु की तपस्वी स्थली होने के कारण इस स्थान को चमत्कारिक एवं अलौकिक शक्ति का स्थान माना जाता है और इस कारण खासकर बाबा रामदेव मेले के समय श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने लगा है।

यह जलाशय परचा नाडी के नाम से देशभर में प्रसिद्ध है। भाद्रपद मास में मसूरिया बाबा के मन्दिर दर्शनार्थ आने वाले तीर्थयात्री यहाँ जरूर स्नान करते हैं। हजारों लोग इसके जल को “गंगाजल” की तरह प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं। लोगों की मान्यता है कि इस परचा नाडी में स्नान करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं। पापों का नाश होकर जीवन का कल्याण भी हो जाता है। वहीं रोग-शोक से मुक्ति मिलती है।

*****************************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

अब तक 46.25 करोड़ खुले जनधन खाते, जमा हुये 1.74 लाख करोड़

नयी दिल्ली 28 Aug. (Rns/FJ): सरकार ने प्रधानमंत्री जनधन योजना (पीएमलेडीवाई) के पात्र लाभार्थियों को सूक्ष्म बीमा योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) के तहत कवर करने की घोषणा करते हुये आज कहा कि अब तक जनधन योजना के तहत 46.25 करोड़ खातें खुल चुके हैं और इन खातों में 1.74 लाख करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं।

पीएमजेडीवाई के आज आठ वर्ष पूर्ण होने के मौके पर सरकार ने कहा कि इसको लेकर बैंकों को पहले ही सूचित किया जा चुका है और अब पात्र जनधन खाताधारकों को सूक्ष्म बीमा कवर किया जायेगा। देशभर में संबंधित बुनियादी ढांचा तैयार कर पीएमजेडीवाई खाताधारकों के बीच रुपे डेबिट कार्ड के उपयोग सहित डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के साथ ही फ्लेक्सी-आवर्ती जमा आदि जैसे माइक्रो निवेश और माइक्रो-क्रेडिट तक पीएमजेडीवाई खाताधारकों की पहुंच को बेहतर बनाने की तैयारी चल रही है।

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस मौके पर कहा कि वित्तीय समावेशन की अपनी पहलों के जरिए वित्त मंत्रालय हाशिए पर रहने वाले और अब तक सामाजिक-आर्थिक रूप से उपेक्षित वर्गों का वित्तीय समावेशन करने और उन्हें सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा “ वित्तीय समावेशन के माध्यम से हम देश में एक समान और समावेशी विकास को हासिल कर सकते हैं। वित्तीय समावेशन का मतलब है- कमजोर समूहों जैसे निम्न आय वर्ग और गरीब वर्ग, जिनकी सबसे बुनियादी बैंकिंग सेवाओं तक पहुंच नहीं है, उन्हें समय पर किफायती दर पर उचित वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराना।” उन्होंने कहा कि पीएमजेडीवाई इस प्रतिबद्धता की दिशा में एक अहम पहल है, जो वित्तीय समावेशन से जुड़ी दुनिया की सबसे बड़ी पहलों में से एक है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 अगस्त 2014 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिए अपने संबोधन में प्रधानमंत्री जन-धन योजना (पीएमजेडीवाई) की घोषणा की थी। 28 अगस्त को इस योजना की शुरुआत करते हुए, प्रधानमंत्री ने इस मौके को गरीबों की एक दुष्चक्र से मुक्ति का उत्सव कहा था।

इस वर्ष 10 अगस्त तक पीएमजेडीवाई खातों की कुल संख्या: 46.25 करोड़ थी जिसमें से 55.59 फीसदी (25.71 करोड़) जन-धन खाताधारक महिलाएं हैं और 66.79 फीसदी (30.89 करोड़) जन धन खाते ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में हैं। इस योजना के पहले वर्ष के दौरान 17.90 करोड़ पीएमजेडीवाई खाते खोले गए। पीएमजेडीवाई खातों की संख्या मार्च 2015 में 14.72 करोड़ से तीन गुना बढ़कर 10 अगस्त 2022 तक 46.25 करोड़ हो गई है जो वित्तीय समावेशन कार्यक्रम की दिशा में यह एक उल्लेखनीय यात्रा है।

आरबीआई के दिशानिर्देशों के अनुसार, यदि किसी पीएमजेडीवाई खाते में दो साल की अवधि में कोई ग्राहक लेनदेन नहीं करता है तो उस खाते को निष्क्रिय माना जाता है। अगस्त 2022 में कुल 46.25 करोड़ पीएमजेडीवाई खातों में से 37.57 करोड़ खाते 81.2 प्रतिशत चालू हैं। केवल 8.2 प्रतिशत पीएमजेडीवाई खाते शून्य शेष वाले खाते हैं। पीएमजेडीवाई खातों में कुल जमा शेष राशि 1,73,954 करोड़ रुपये है। इन खातों में 2.58 गुना वृद्धि के साथ इनमें जमा होने वाली धनराशि में अगस्त 2015 की तुलना में अगस्त 2022 में लगभग 7.60 गुना वृद्धि हुई है। हर जनधन खाते में औसतन 3,761 रुपये जमा है। अगस्त 2015 की तुलना में हर खाते में औसत जमा राशि में 2.9 गुना से अधिक बढ़ोतरी हुई है।

पीएमजेडीवाई खाताधारकों को जारी किए गए रुपे कार्ड की कुल संख्या: 31.94 करोड़ है। समय के साथ रुपे कार्डों की संख्या और उनके उपयोग में बढ़ोतरी हुई है।

देश में बैंक शाखाओं, एटीएम, बैंक मित्रों, डाकघरों आदि जैसे बैंकिंग टच प्वाइंट्स का पता लगाने को एक नागरिक केंद्रित प्लेटफार्म प्रदान करने के लिए मोबाइल एप्लिकेशन जनधन दर्शक ऐप का शुभारंभ किया गया। इस ऐप पर आठ लाख से अधिक बैंकिंग टच प्वाइंट्स की मैपिंग की गई है। इस ऐप का उपयोग उन गांवों की पहचान करने के लिए भी किया जा रहा है, जहां 5 किमी के भीतर बैंकिंग टच प्वाइंट्स सेवा नहीं है। इन चिन्हित गांवों को संबंधित एसएलबीसी द्वारा बैंकिंग आउटलेट खोलने के लिए विभिन्न बैंकों को आवंटित किया जाता है। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप बैंकिंग सेवा से वंचित रहने वाले गांवों की संख्या में काफी कमी आई है।

बैंकों ने बताया है कि करीब 5.4 करोड़ पीएमजेडीवाई खाताधारक विभिन्न योजनाओं के तहत सरकार से प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) प्राप्त करते हैं। यह सुनिश्चित करने के लिए कि पात्र लाभार्थियों को उनका डीबीटी समय पर प्राप्त हो, विभाग डीबीटी मिशन, एनपीसीआई, बैंकों और कई अन्य मंत्रालयों के साथ परामर्श कर डीबीटी की राह में आनेवाली अड़चनों के टाले जा सकने वाले कारणों की पहचान करने में सक्रिय भूमिका निभाता है।

पीएमजेडीवाई के तहत 31.94 करोड़ रुपे डेबिट कार्ड जारी करने के साथ ही, जून 2022 तक 61.69 लाख पीओएस/एमपीओएस मशीनें लगाई गईं और यूपीआई जैसी मोबाइल आधारित भुगतान प्रणाली की शुरुआत के साथ, डिजिटल लेनदेन की कुल संख्या वित्त वर्ष 2016-17 में 978 करोड़ से बढ़कर वित्त वर्ष 2021-22 में 7,195 करोड़ हो गई है। यूपीआई वित्तीय लेनदेन की कुल संख्या वित्त वर्ष 2016-17 में 1.79 करोड़ से बढ़कर वित्त वर्ष 2021-22 में 4,596 करोड़ हो गई है। इसी प्रकार, पीओएस और ई-कॉमर्स में रुपे कार्ड लेनदेन की कुल संख्या वित्त वर्ष 2016-17 में 28.28 करोड़ से बढ़कर वित्त वर्ष 2021-22 में 151.64 करोड़ हो गई है।

पीएमजेडीवाई की 8वीं वर्षगांठ पर श्रीमती सीतारमन ने कहा कि वित्तीय समावेशन समावेशी विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है जो समाज के हाशिए पर रहने वाले वर्गों के समग्र आर्थिक विकास को सुनिश्चित करता है। 28 अगस्त 2014 से पीएमजेडीवाई की सफलता 46 करोड़ से ज्यादा बैंक खाते खुलने और उसमें 1.74 लाख करोड़ जमा होने से स्पष्ट पता चलती है। इसका विस्तार 67 फीसदी ग्रामीण या अर्ध-शहरी क्षेत्रों तक हो चुका है और 56 फीसदी जनधन खाताधारक महिलाएं हैं। 2018 से आगे पीएमजेडीवाई के जारी रहने से देश में वित्तीय समावेशन परिदृश्य की उभरती चुनौतियों और आवश्यकताओं को पूरा करने के दृष्टिकोण में उल्लेखनीय बदलाव आया। उन्होंने कहा कि इन खातों के जरिए प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) प्रवाह को बढ़ाकर इनके इस्तेमाल पर अतिरिक्त जोर देने के साथ ही, रुपे कार्ड आदि के माध्यम से डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देकर ‘हर घर’ से अब ‘हर वयस्क’ पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

वित्त मंत्री ने कहा, “पीएमजेडीवाई के बुनियादी उद्देश्यों जैसे, बैंकिंग सेवा से वंचित लोगों को बैंकिंग सेवा से जोड़ना, असुरक्षित को सुरक्षित बनाना और गैर-वित्तपोषित लोगों का वित्त पोषण करने जैसे कदमों ने वित्तीय सेवाओं से वंचित और अपेक्षाकृत कम वित्तीय सेवा हासिल करने वाले इलाकों को सुविधा प्रदान की है। साथ ही प्रौद्योगिकी का लाभ उठाते हुए बहु-हितधारकों के सहयोगात्मक दृष्टिकोण को अपनाना संभव बनाया है।”

वित्त मंत्री ने अपने संदेश में कहा कि खाताधारकों की सहमति से बैंक खातों को आधार और मोबाइल नंबरों से जोड़कर बनाई गई जेएएम पाइपलाइन ने (जो एफआई पारिस्थितिकी तंत्र के महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक है) सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों को तत्काल डीबीटी के लिए सक्षम बनाया है।’ वित्तीय समावेशन पारिस्थितिकी तंत्र के तहत बनी इस व्यवस्था का लाभ कोविड-19 महामारी के समय देखने को मिला, जब इसने पीएम-किसान के तहत किसानों को प्रत्यक्ष आय सहायता की सुविधा प्रदान की और पीएमजीकेपी के तहत महिला पीएमजेडीवाई खाताधारकों को निर्बाध और समयबद्ध तरीके से अनुग्रह राशि का हस्तांतरण संभव हुआ।

श्रीमती सीतारमन ने कहा, “वित्तीय समावेशन के लिए उपयुक्त वित्तीय उत्पादों, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकियों और डेटा इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी संरचना के आधार पर नीतिगत पहलों की आवश्यकता होती है। लोगों के लिए योजना का लक्षित लाभ प्राप्त करने के लिए देश ने पीएमजेडीवाई की शुरुआत से ही इस रणनीति को अपनाया है। मैं सभी क्षेत्रीय कर्मचारियों/पदाधिकारियों को पीएमजेडीवाई को सफल बनाने में उनके अथक प्रयासों के लिए धन्यवाद देती हूं।”

इस अवसर पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ. भागवत कराड ने कहा “ पीएमजेडीवाई न केवल भारत में बल्कि दुनियाभर में वित्तीय समावेशन की दिशा में सबसे दूरगामी पहलों में से एक रही है। वित्तीय समावेशन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में एक है क्योंकि यह समावेशी विकास के लिए मददगार है। यह कदम गरीबों को अपनी बचत को औपचारिक वित्तीय प्रणाली में लाने का एक अवसर देता है। यह उन्हें सूदखोर साहूकारों के चंगुल से बाहर निकालने के अलावा अपने परिवारों को धन भेजने का एक विकल्प भी प्रदान करता है।”

डॉ. कराड ने कहा, “पीएमजेडीवाई की आठवीं वर्षगांठ के अवसर पर, हम इस योजना के महत्व को दोहराते हैं। पीएमजेडीवाई सरकार की जन-केंद्रित आर्थिक पहलों की आधारशिला बन गई है। चाहे वह प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण का कार्य हो या फिर कोविड-19 संबंधी वित्तीय सहायता, पीएम-किसान, मनरेगा के तहत बढ़ी हुई मजदूरी, जीवन एवं स्वास्थ्य बीमा कवर का मामला हो, जिनके लिए पहले कदम के रूप में प्रत्येक वयस्क को एक बैंक खाता प्रदान करना आवश्यक है, पीएमजेडीवाई ने इस काम को लगभग पूरा कर लिया है।”

डॉ. कराड ने कहा, “मुझे विश्वास है कि बैंक समय की मांग के अनुरूप आगे बढ़ेंगे और इस राष्ट्रीय प्रयास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे और प्रत्येक वयस्क को सरकार की वित्तीय समावेशन पहल के तहत शामिल करना सुनिश्चित करेंगे।”

प्रधानमंत्री जन-धन योजना वित्तीय सेवाओं यानी बैंकिंग/बचत और जमा खाते, भेजी गई रकम, जमा, बीमा, पेंशन तक किफायती तरीके से पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में वित्तीय समावेशन का एक राष्ट्रीय मिशन है। इसका उद्देश्य सस्ती कीमत पर वित्तीय उत्पादों और सेवाओं तक पहुंच सुनिश्चित करना तथा लागत कम करने और पहुंच बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करना है।

इस योजना के मूल सिद्धांत में बैंकिंग सेवा से वंचित लोगों को कम से कम कागजी कार्रवाई, केवाईसी में छूट, ई-केवाईसी, कैंप मोड में खाता खोलने, शून्य शेष और शून्य शुल्क के प्रावधान के साथ बुनियादी बचत बैंक जमा (बीएसबीडी) खाता खोलना है। इसके साथ ही असुरक्षित को सुरक्षित बनाना जिसमें दो लाख रुपये के मुफ्त दुर्घटना बीमा कवरेज के साथ नकद निकासी और मर्चेंट लोकेशन (दुकानों आदि) पर भुगतान के लिए स्वदेशी डेबिट कार्ड जारी करना है। गैर-वित्तपोषित लोगों का वित्त पोषण- सूक्ष्म-बीमा, ओवरड्राफ्ट की सुविधा, माइक्रो-पेंशन एवं माइक्रो-क्रेडिट जैसे अन्य वित्तीय उत्पाद प्रदान करना भी शामिल है।

इस योजना की प्रारंभिक विशेषताओं में बैंकिंग सेवाओं तक सार्वभौमिक पहुंच- शाखा और बीसी। प्रत्येक पात्र वयस्क को 10,000 रुपये की ओवरड्राफ्ट सुविधा के साथ बुनियादी बचत बैंक खाता। वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम- बचत को बढ़ावा, एटीएम का इस्तेमाल, क्रेडिट के लिए तैयार होने, बीमा एवं पेंशन का लाभ उठाने, बैंकिंग से जुड़े कार्यों के लिए बेसिक मोबाइल फोन के उपयोग को बढ़ावा देना। क्रेडिट गारंटी फंड का निर्माण- बकाया मामले में बैंकों को कुछ गारंटी प्रदान करने के लिए। बीमा- 15 अगस्त 2014 से 31 जनवरी 2015 के बीच खोले गए खातों पर 1,00,000 रुपये तक का दुर्घटना बीमा और 30,000 रुपये का जीवन बीमा। असंगठित क्षेत्र के लिए पेंशन योजना।

पीएमजेडीवाई जन-केंद्रित आर्थिक पहलों की आधारशिला रही है। चाहे वह प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण हो, कोविड-19 वित्तीय सहायता, पीएम-किसान, मनरेगा के तहत बढ़ी हुई मजदूरी, जीवन एवं स्वास्थ्य बीमा कवर हो, इन सभी पहलों का पहला कदम प्रत्येक वयस्क को एक बैंक खाता प्रदान करना है, जिसे पीएमजेडीवाई ने लगभग पूरा कर लिया है। मार्च 2014 से मार्च 2020 के बीच खोले गए दो में से एक खाता पीएमजेडीवाई खाता था। देशव्यापी लॉकडाउन के 10 दिनों के भीतर लगभग 20 करोड़ से अधिक महिला पीएमजेडीवाई खातों में अनुग्रह राशि जमा की गई।

**************************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

गुलाम नबी के बाद कांग्रेस को एक और बड़ा झटका

*तेलंगाना के राज्यसभा के पूर्व सदस्य एमए खान ने छोड़ी पार्टी*

नई दिल्ली 28 Aug. (Rns/FJ): कांग्रेस का समय सबसे खराब दौर से गुजर रहा है। आए दिन पार्टी से वरिष्ठ नेता इस्तीफा दे रहे हैं। गुलाम नबी आजाद के शुक्रवार को इस्तीफे के बाद तेलंगाना के राज्यसभा के पूर्व सदस्य एमए खान ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी छोड़ दी। खान ने कांग्रेस नेतृत्व और राहुल गांधी पर कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी देश की जनता को ये समझाने में पूरी तरह से असफल रही है कि वह अपनी पुरानी विरासत को दोबारा पा सकती है और देश को पहले की तरह आगे बढ़ा सकती है।

कांग्रेस नेतृत्व को लिखे अपने इस्तीफे पत्र में एमए खान ने कहा कि G23 के वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस के कल्याण और भलाई के लिए अपनी आवाज बुलंद की थी। लेकिन पार्टी नेतृत्व ने उनके इस कदम को नकार दिया और उनकी बात को नजरअंदाज किया। अगर पार्टी ने उन नेताओं (जी23 के नेताओं) पर भरोसा दिखाया होता और उनकी बात को महत्व दिया होता तथा पार्टी के लिए उनकी चिंता को समझा होता, तो शायद चीज़ें आज अलग होतीं। उन्होंने आगे कहा कि मैं अपने छात्र जीवन से ही यानी 4 दशकों से ज्यादा समय तक पार्टी से जुड़ा रहा।

खान ने कहा, ‘कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया जाता है। शीर्ष नेतृत्व पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं को दोबारा एक्टिव करने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाता और पंडित नेहरू, इंदिरा गांधी, संजय गांधी एवं राजीव गांधी के नेतृत्व, उनकी प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ देश की सेवा करने की बात करता है। यह सब देखने के बाद मेरे पास पार्टी को छोड़ने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं था। इसलिए मैं तत्काल प्रभाव से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा दे रहा हूं।’

कांग्रेस से इस्तीफे के बाद एमए खान ने बताया कि मैंने कांग्रेस इसलिए छोड़ी। क्योंकि राहुल गांधी ने पार्टी कमेटी में उपाध्यक्ष (वाइस प्रेसिडेंट) का पद ग्रहण किया था। राहुल द्वारा उपाध्यक्ष का पद संभाले जाने के बाद चीजें बिगड़ने लगीं। उनकी अपनी एक अलग विचारधारा है। ब्लॉक स्तर से बूथ स्तर तक उनके विचार किसी भी पार्टी सदस्य से मेल नहीं खाते।

पूर्व कांग्रेस राज्यसभा सांसद ने कहा, ‘इसी वजह से कांग्रेस का पतन हो रहा है। ये सब अब इस हद तक पहुंच गया है कि दशकों तक पार्टी में अपनी सेवा देने वाले और उसको मजबूत बनाने वाले पार्टी के तमाम दिग्गज नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। राहुल नहीं जानते कि वरिष्ठ नेताओं के साथ कैसा व्यवहार करना है। बता दें कि एमए खान के साथ-साथ इस साल कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है। इससे पहले, शुक्रवार को वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता सहित कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया।

*********************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

बिना ट्रायल के किसी को इतने वक्त तक बंदी बनाकर रखना ठीक नहीं : सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली 28 Aug. (Rns/FJ): सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले में सुनवाई करते हुए चार साल से बंदी दो लोगों को जमानत देते हुए कहा कि, बिना किसी ट्रायल के किसी को इतने वक्त तक बंदी बनाकर रखना ठीक नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने एक क्रिमिनल केस में पश्चिम बंगाल के दो लोगों को जमानत दी है। इन दोनों को पिछले चार साल से बिना ट्रायल के बंदी बनाकर रखा हुआ था। जस्टिस संजय किशन कौल की बेंच ने कहा ने यह सुनवाई करते हुए टिप्पणी की है।

बेंच ने कहा, ‘हम इस स्थिति को बढ़ावा नहीं दे सकते, जहां किसी आरोपी को बंदी बनाकर इतने लंबे वक्त तक बिना ठीक से ट्रायल शुरू हुए नहीं रख सकते।’ सुनवाई के दौरान बेंच में जस्टिस पीएस नरसिम्हा भी शामिल रहे।

बेंच ने कहा, ‘चार साल से चल रहे इस केस में अभी तक पहले गवाह का एग्जामिन भी नहीं हुआ है। ट्रायल कोर्ट के अनुसार याचिकाकर्ता को कुछ टर्म कंडीशंस के साथ जमानत दी जाती है।’

मिली जानकारी के अनुसार यह 2018 का मामला है जिसमें 414 किलो गांजा कथित रूप से जब्त किया गया था। हालांकि इस केस में चालान पेश किया गया था और आरोप भी तय किए गए थे। लेकिन यह केस आगे नहीं बढ़ाया गया।

हालांकि कोर्ट ने कहा, अगर अपीलकर्ता ट्रायल में देरी करने की मांग करते हैं तो, ‘हम ट्रायल कोर्ट को वापस बंदी बनाने की इजाजत देते हैं।’ कोर्ट ने कहा कि अपीलकर्ताओं को ट्रायल कोर्ट की ओर से निर्धारित की गई सभी डेट्स पर उपस्थिति दर्ज कराना जरूरी है। साथ ही कोर्ट ने अपीलकर्ताओं को यह आदेश दिया कि उनके वकील किसी भी पुख्ता कारण के स्थगन की मांग नहीं कर सकते।

*************************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

मन की बात में बोले PM मोदी- ‘देश में बह रही अमृत महोत्सव की अमृत धारा’

नई दिल्ली 28 Aug. (Rns/FJ): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों से ‘मन की बात’ के 92 वें एपिसोड में कई विषयों पर देशवासियों से सीधा संवाद किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने अमृत महोत्सव, अमृत सरोवर अभियान, डिजिटल इंडिया और ग्रामीण भारत की सफलता की कहानियों का जिक्र करते हुए देशवासियों से अगले महीने शुरू हो रहे पोषण अभियान से जुड़ने की अपील की है। रेडियो कार्यक्रम मन की बात की शुरुआत 2014 में हुई थी। पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम की जानकारी शनिवार को खुद ट्वीट करके दी थी।

मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में अमृत महोत्सव को काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। देश की जनता ने तिरंगा यात्रा को भी सफल बनाया है। इस समय देश में अमृत महोत्सव की अमृत धारा बह रही है। पीएम मोदी ने कहा कि देशभक्ति का जज्बा देखने को मिल रहा है। जब बात देश पर आई तो सभी लोग एकजुट हो गए। मुझे अमृत महोत्सव और तिरंगा यात्रा को लेकर कई पत्र मिले हैं।

पीएम मोदी ने कहा, ‘मैंने 4 महीने पहले अमृत सरोवर की बात की थी। इसे लेकर जिला और ब्लॉक स्तर तक में सभी लोग जुट गए। जल सर्वोत्तम औषधि और पालनहार है। तेलंगाना में भी एक सरोवर को अमृत सरोवर के रूप में विकसित किया जा रहा है।’ पीएम मोदी ने कहा कि अमृत सरोवर के कारण आसपास जलस्तर बढ़ा है। जानवरों के लिए पानी भी उपलब्ध हुआ है। उन्होंने इस दौरान तेलंगाना के वारंगल, मध्य प्रदेश के मंडला और उत्तर प्रदेश के ललितपुर में बनाए जा रहे अमृत सरोवर का उदाहरण दिया।

पीएम मोदी ने कहा, ‘मेरा, आप सभी से और खास कर मेरे युवा साथियों से आग्रह है कि आप अमृत सरोवर अभियान में बढ़-चढ़कर के हिस्सा लें और जल संचय और जलसंरक्षण के इन प्रयासों को पूरी की पूरी ताकत दें, उसको आगे बढ़ाएं।’

**********************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

आकांक्षा पुरी ने फैंस को दी ट्रीट

*शेयर की सुपर ग्लैमरस फोटोज*

28.028.2022 – स्वयंवर शो में आकर पॉपुलर सिंगर मीका सिंह का दिल धड़काने वाली साउथ फिल्म इंडस्ट्री और टीवी का जाना-माना चेहरा आकांक्षा पुरी ने हाल ही में अपना बर्थडे सेलिब्रेट की। आकांक्षा ने अपने बर्थडे पर फैंस को खास ट्रीट दी है।

वैसे इसे ग्लैमरस ट्रीट कहना ज्यादा सही होगा।आकांक्षा पुरी ने इंस्टा पर अपनी ग्लैमरस फोटोज शेयर की हैं। ओवरसाइज ब्लैक शर्ट में आकांक्षा बेहद हॉट लग रही है। आकांक्षा ने ब्लैक ब्रालेट के साथ ये शर्ट कैरी की है।

ये आकांक्षा का अब तक का सबसे बोल्ड फोटोशूट बताया जा रहा है। आकांक्षा ने तस्वीरें शेयर कर लिखा, माई बर्थडे वाइब हेपी बर्थडे टू मी!! आकांक्षा की इस पोस्ट पर उनके लव मीका सिंह ने भी कमेंट किया है।

उन्होंने अपनी लेडीलव को बर्थडे विश करते हुए लिखा- हैप्पी बर्थडे स्वीट हार्ट। आकांक्षा की इन तस्वीरों पर मनु पंजाबी ने भी बर्थड़े विश किया है। (एजेंसी)

**************************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

ब्लैक ब्रा में नजर आई स्कैम 1992 फेम यह एक्ट्रेस

*ट्रांसफॉर्मेशन देखकर खुली रह गईं फैंस की आंखें*

28.08.2022 – इमरान हाशमी के अपोजिट साल 2019 में फिल्म वाय चीट इंडिया से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस श्रेया धनवंतरी को वेब सीरीज द फैमिली मैन और स्कैम 1992 के लिए भी जाना जाता है। हाल ही में श्रेया ने ब्लैक ब्रा और डेनिम में एक फोटोशूट करवाया है जो वायरल है। एक मैगजीन के लिए करवाए गए इस फोटोशूट की तस्वीरें फोटोग्राफर कीगन क्रस्टो ने कैप्चर की हैं।

श्रेया का यह फोटोशूट बेहद बोल्ड है और चर्चा का विषय बना हुआ है।श्रेया ने इन तस्वीरों को शेयर कर अपने सभी फैंस को चौंका दिया। जहां वे स्कैम 1992 में बिजनेस जर्नलिस्ट सुचेता दलाल के नॉन ग्लैमरस लुक में नजर आई थीं। वहीं अब इन तस्वीरों में उनका ट्रांसफॉर्मेशन देखकर उनके फैंस हैरान हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने श्रेया की इन तस्वीरों पर कुछ ऐसे ही कमेंट्स किए। एक यूजर ने लिखा, आपकी बॉडी तो एकदम गोल्ड है।

वही एक अन्य यूजर ने लिखा, इन तस्वीरों से टेंपरेचर बढ़ गया है। एक यूजर ने कमेंट किया, विश्वास नहीं होता कि आप ही स्कैम 1992 में नजर आई थीं।बता दें कि स्कैम 1992 के अलावा श्रेया, मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज द फैमिली मैन में जोया का किरदार निभाने के लिए भी जानी जाती हैं। इसके अलावा मेडिकल ड्रामा मुंबई डायरी 26/11 में उन्होंने जर्नलिस्ट मानसी हिरानी का किरदार भी निभाया था।

फिल्मों की बात करें तो वाय चीट इंडिया के बाद श्रेया इसी साल रिलीज हुई तापसी पन्नू की फिल्म लूप लपेटा में जूलिया के किरदार में नजर आई थीं।आने वाले वक्त में श्रेया, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और डायना पेंटी के साथ फिल्म अद्भुत में नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास सनी देओल, दुलकर सलमान और पूजा भट्ट स्टारर चुप भी है। (एजेंसी)

******************************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

आयुर्वेद के अनुसार पानी पीने से जुड़े इन नियमों को अपनाना स्वास्थ्य के लिए है लाभदायक

28.08.2022 – अच्छे स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करना अत्यंत आवश्यक है। इसका मुख्य कारण है कि यह पाचन को स्वस्थ रखने, शरीर को हाइड्रेटेड करने समेत कई तरह के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े लाभ प्रदान करने में सक्षम है। हालांकि, आयुर्वेद की मानें तो पानी के सेवन से जुड़े कुछ नियम होते हैं, जिन्हें अपनाकर पानी समग्र स्वास्थ्य के लिए बहुत प्रभावी साबित होता है।

आइए उन्हीं नियम के बारे में जानते हैं।

नियम-

पानी के सेवन से जुड़े पांच आयुर्वेदिक नियम

1) पानी को हमेशा घूंट-घूंट करके पिएं।

2) फ्रिज के ठंडे पानी की बजाय गर्म या कमरे के तापमान वाला पानी पिएं क्योंकि ठंडा पानी पाचन को धीमा कर देता है।

3) मिट्टी के बर्तन, तांबे या स्टील की चीजों में स्टोर किए गए पानी का सेवन करें।

4) पाचन की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए उबला हुआ पानी कमरे के तापमान पर ठंडा करके पिएं।

5) रोजाना अपने दिन की शुरुआत एक गिलास हल्का गर्म पानी पीकर करें।

मात्रा –

रोजाना कितना पानी पीना स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त है?

खुद को स्वस्थ रखने के लिए आपको ज्यादा पानी के सेवन की जरूरत नहीं है। विशेषज्ञों के अनुसार, आयुर्वेद बताता है कि पानी को भी पचाने की जरूरत होती है। हर व्यक्ति को अपनी क्षमतानुसार पानी का सेवन करना चाहिए। हर किसी के लिए रोजाना 8’0 गिलास पानी का सेवन करना पर्याप्त है। इसके अतिरिक्त, अन्य स्वास्थ्यवर्धक पेय को भी अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं।

समय-

पानी कब पीना चाहिए?

खाने के 30 मिनट बाद या पहले पानी का सेवन करना सही है। यह तरीका एक वात दोष वाले व्यक्ति के लिए आदर्श है। वहीं, कफ दोष वाले व्यक्ति के लिए भोजन से 30 मिनट पहले पानी पीना सही है। हालांकि, अगर आप या आपके परिवार या दोस्तों में से कोई खाना खाने के दौरान पानी पीता है तो उसे ऐसा करने पर टोकें क्योंकि इस तरह से पानी पीना कई बीमारियों को न्यौता देता है।

जानकारी

पानी से संबंधित जानकारी का अभाव हो सकता है नुकसानदायक सुनने में भले ही आपको अजीब लगे लेकिन गलत समय, गलत तरीके और गलत मात्रा में पानी पीने से पाचन संबंधित कई समस्याएं हो सकती हैं। इससे शरीर मधुमेह, ब्लड प्रेशर, सिरदर्द, भारीपन, किडनी में दिक्कत और सुस्ती जैसी कई समस्याओं की चपेट में आ सकता है। इसलिए आपको पानी पीने से संबंधित हर जरूरी जानकारी होनी चाहिए ताकि आप शारीरिक समस्याओं की चपेट में आने से बच सकें। (एजेंसी)

***************************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

हाथों में मौजूद होते हैं दबाव बिंदु

*कई समस्याओं का कर सकते हैं निवारण*

28.08.2022 – दबाव बिंदु हमारे शरीर के सबसे संवेदनशील लेकिन शक्तिशाली हिस्से माने जाते हैं, जो शारीरिक दर्द को कम करने, शरीर को आराम पहुंचाने और दबाए जाने पर संतुलन स्थापित करने में मदद कर सकते हैं। बता दें कि हमारे हाथों पर कुल आठ दबाव बिंदु होते हैं, जिनमें से हर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आइए आज हम आपको आपको हाथों के प्रमुख पांच दबाव बिंदुओं के लाभ और उनके इस्तेमाल का तरीका बताते हैं। दबाव बिंदु कैसे काम करते हैं?

दबाव बिंदु रिफ्लेक्सोलॉजी और एक्यूप्रेशर चिकित्सा का हिस्सा है।

रिफ्लेक्सोलॉजी चिकित्सकों के अनुसार, अपने हाथ में कुछ जगहों पर धीरे से दबाव डालने से आंतरिक अंगों सहित शरीर के अन्य हिस्सों का स्वास्थ्य बेहतर होता है। ये बिंदु दर्द के वास्तविक कारण का पता लगाने में भी मदद करते हैं और उन पर दबाव डालने से आपको दर्द से काफी राहत मिल सकती है।

हार्ट-7हार्ट 7 दबाव बिंदु आपकी कलाई लाइन पर छोटी उंगली और अनामिका के बीच मौजूद होता है। रिफ्लेक्सोलॉजी चिकित्सकों के अनुसार, इस बिंदु पर धीरे से दबाव डालने से अनिद्रा, दिल की धड़कन, अवसाद और चिंता से राहत मिल सकती है। तनाव होने पर विशेषज्ञ इस दबाव बिंदु पर एक मिनट तक मालिश करने की सलाह देते हैं। हालांकि, इस दबाव बिंदु पर विशेषज्ञ की सलाह के बाद ही दबाव डालें।

स्माल इंटेस्टिन 3स्माल इंटेस्टिन 3 दबाव बिंदु हथेली के पिछले हिस्से पर मौजूद होता है। यह बिंदु छोटी उंगली के ठीक नीचे स्थित है। इस बिंदु पर दबाव डालने से कान का दर्द, गर्दन का दर्द, कंधे का दर्द और यहां तक कि सिरदर्द से भी राहत मिल सकती है। यह बिंदु मतली, रात को पसीने आने और गैस्ट्रिक समस्या से भी राहत प्रदान करने के लिए जाना जाता है।

एल14एल14 यानि हे गु प्वाइंट अंगूठे और तर्जनी के बीच में मौजूद होता है, जिसे दबाकर गर्दन के दर्द से राहत मिल सकती है। कई रिफ्लेक्सोलॉजिस्ट का दावा है कि इस बिंदु को दूसरे हाथ के अंगूठे से दबाकर गर्दन सहित शरीर के कई अलग-अलग हिस्सों को दर्द से राहत मिल सकती है। वहीं, अगर सोकर उठने के बाद गर्दन में अकडऩ महसूस हो तो भी इस बिंदु को दबाकर राहत मिल सकती है।

इनर गेट प्रेशर प्वाइंटयह दबाव बिंदु आपको अपच, मतली और पेट दर्द से राहत दिलान में मदद कर सकता है। इस बिंदु के लिए अपने हाथ को सीधा करें और कलाई के नीचे तीन उंगुलियों के बाद बीच में अपने दूसरे हाथ के अंगूठे से हल्का दबाएं क्योंकि यहीं पर इनर गेट प्रेशर प्वाइंट है। इसके बाद अपने अंगूठे को क्लॉकवाइज और एंटी-क्लॉकवाइज दिशाओं में घुमाएं ताकि उस जगह की अच्छी तरह से मालिश की जा सके।

आउटर गेट प्रेशर प्वाइंटयह दबाव बिंदु बांह के पिछले हिस्से के दो टेंडन के बीच पाया जाता है। इसके लिए अपनी तीन उंगुलियों को ठीक वहीं रखें जहां कलाई समाप्त होती है क्योंकि बिंदु तीसरी उंगली के अंत में स्थित होता है। इस बिंदु पर अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने के लिए दबाव डालें। इसके अलावा, इस दबाव बिंदु की मालिश करने से आपको भरपूर ऊर्जा भी मिल सकती है। (एजेंसी)

**********************************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

इस समय उचित ग्रह स्थिति तथा आपका सकारात्मक रवैया आपके लिए महत्वपूर्ण उपलब्धियां उत्पन्न कर रहे हैं। इस समय का भरपूर सदुपयोग करें। रिश्तेदारों तथा संबंधियों के साथ संबंध और अधिक मजबूत होंगे। भविष्य संबंधी महत्वपूर्ण योजनाएं भी बनेगी। सामाजिक दायरा बढेगा। सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)

आपकी कार्यशैली तथा योजना आपके व्यवसाय को और अधिक गति प्रदान करेगी। अगर किसी के साथ व्यवसाय में साझेदारी करने की बात चल रही है तो उस पर तुरंत अमल करें। यह साझेदारी फायदेमंद रहेगी। सामाजिक दायरा और बढेगा तथा मान सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने ऑफिस के कार्यों को सावधानी से करें।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

राजनीतिक तथा सामाजिक कार्यों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। राजनैतिक संपर्क आपके लिए कुछ शुभ अवसर भी प्रदान करेंगे। नए वाहन के खरीदने से संबंधित योजना बनेगी। कोई उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक समस्या हल हो जाएगी। धार्मिक विचारों से मन शुद्ध होगा व मानसिक संतुष्टि मिलेगी।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

व्यवसायिक कार्यों में आपकी सूझबूझ तथा गतिविधियां बहुत ही फायदेमंद साबित होंगी। कर्मचारियों के साथ चल रहा कोई पुराना विवाद समाप्त होने से राहत मिलेगी तथा काम पुन: अपनी गति से शुरू हो जाएगा। ऑफिस में अपने टारगेट को पूरा करने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। लाभ निश्चित है।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आप रोजमर्रा की जिंदगी से हटकर दिनचर्या में कुछ नयापन लाने की कोशिश करेंगे। इससे आपकी मानसिक व शारीरिक थकान दूर होगी तथा एक नई ऊर्जा का प्रवाह अपने अंदर महसूस करेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा व बहुत खुशी का अनुभव करेंगे। फाइनेंस से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज का दिन अति उत्तम है।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। सामाजिक दायरा लाभकारी सिद्ध होगा। धार्मिक कर्म का सकारात्मक फल मिलेगा। किसी भी प्रकार के अनैतिक कार्य को करने से बचें। मित्र मण्डली आपके साथ है। किसी अजनबी के साथ कोई भी डील फाइनल करते समय पेपरवर्क में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतें। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता रखना अति आवश्यक है।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज कुछ महत्वपूर्ण तथा उच्च पद पर आसीन व्यक्तियों के साथ समय व्यतीत होगा। इससे आपके भी मान सम्मान में वृद्धि होगी तथा नई उपलब्धियों को प्राप्त करने का रास्ता भी बनेगा। इस समय विरोधी भी आपके व्यक्तित्व के समक्ष हथियार डाल देंगे। मानसिक शांति में धार्मिक विचार सहायक होंगे।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

अपने कारोबार में बदलाव संबंधी जो नीतियां आपने बनाई हैं उन पर जल्दी ही अमल करें। यह बदलाव आपके लिए शुभ अवसर प्रदान करेगा। ऑफिस में आपके ऊपर कोई महत्वपूर्ण कार्यभार आ सकता है। पारिवारिक सहयोग से लक्ष्य प्राप्ति हो जाएगी।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम वाला रहेगा। घर के बदलाव अथवा नवीनीकरण संबंधी योजनाएं बनेंगी। इन योजनाओं को कार्य रूप देते समय वास्तु संबंधी नियमों का भी पालन करें तो और अधिक उचित रहेगा। बुजुर्गो का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रखने के लिए बजट बनाकर चलना अति आवश्यक है।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज व्यवसाय में बहुत अधिक व्यस्तता बनी रहेगी। इस समय कार्य प्रणाली में महत्वपूर्ण बदलाव लाने से परिस्थितियां अनुकूल होंगी। कर्मचारियों के साथ भी आपके अच्छे संबंध व्यवसाय में तरक्की के शुभ अवसर प्रदान करेंगे। परंतु नौकरी पेशा लोगों को अधिकारियों का नकारात्मक रवैया परेशान कर सकता है। सकारात्मक सोच और आपकी मेहनत रंग अवश्य लाएगी।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कोर्ट केस अथवा प्रॉपर्टी से संबंधित किसी रुके हुए काम का फैसला आपके हक में हो सकता है। जिससे आपको चल रहे बहुत अधिक मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। रिश्तेदार के किसी विवाद पूर्ण मामले में आपकी उपस्थिति निर्णायक रहेगी। आपकी बुद्धिमानी व सूझबूझ की तारीफ भी होगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। खुद के लिए समय अवश्य निकालें।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन मेहनत वाला रहेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में किसी भी गतिविधि को नजरअंदाज ना करें। सकारात्मक सोच रखें। बेहतर होगा कि सभी काम अपनी निगरानी और देखरेख में ही करवाएं। ऑफिस का माहौल भी कुछ अस्त-व्यस्त सा रह सकता है फिर भी परिणाम सकारात्मक ही रहेंगे व मानसिक संतुष्टि मिलेगी। स्वास्थ्य बेहतर होगा।

**********************************

पीएम को पत्र लिख 13 हजार स्कूलों ने राज्य सरकार पर लगाए करप्शन के आरोप

*बोम्मई की नई मुश्किल*

बेंगलुरू ,27 अगस्त (आरएनएस/FJ)।  कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसइराज बोम्मई की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामले में कर्नाटक के 13 हजार स्कूलों ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। इस पत्र में इन स्कूलों ने बोम्मई की सरकार के ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।

एसोसिएटेड मैनेजमेंट ऑफ प्राइमरी एंड सेकंडरी स्कूल्स और रजिस्टर्ड अनएडेड प्राइवेट स्कूल्स मैनेजमेंट एसोसिएशन ने यह चि_ी लिखी है। इसमें कहा गया है कि राज्य का शिक्षा विभाग शैक्षणिक संस्थाओं को रिकॉग्निशन सर्टिफिकेट जारी करने के एवज में घूस मांग रहा है। पीएम से इस मामले में ध्यान देने की गुहार लगाई गई है।

इस पत्र में स्कूलों ने यह भी लिखा है कि इसको लेकर राज्य के शिक्षा मंत्री बीसी नागेश से कई बार शिकायत की जा चुकी है। लेकिन इसके बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया गया है। स्कूलों ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की भी मांग की है। पत्र में यह भी कहा गया है कि शिक्षा मंत्रालय इस मामले की ढंग से सुनवाई नहीं कर रहा है। भाजपा के दो अलग-अलग मंत्री बजट को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

इन लोगों द्वारा ऐसे स्कूलों को मदद पहुंचाई जा रही है जो शिक्षा का व्यवसायीकरण कर रहे हैं। इसके चलते बच्चों के ऊपर अनावश्यक फीस का बोझ पड़ रहा है।

स्कूलों के संगठनों ने पत्र में इस बात का भी जिक्र है कि सरकार द्वारा प्रेसक्राइब्ड किताबें अभी भी स्कूलों में नहीं पहुंची हैं। जबकि नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत भी हो चुकी है। शिकायत में कहा गया है कि शिक्षा मंत्री को इन सबकी कुछ भी परवाह नहीं है। इस पत्र में प्रधानमंत्री से आरोपों पर ध्यान देने और इसकी जांच कराने की मांग की गई है।

************************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

3700 किलो विस्फोटक से ध्वस्त हो जाएगा ट्विन टावर

नई दिल्ली ,27 अगस्त (आरएनएस/FJ)। सुपरटेक ट्विन टावर को गिराने की तैयारी पूरी हो गई है। कल यानी रविवार (28 अगस्त) को ट्विन टावर को घ्वस्त कर दिया जाएगा। इस विध्वंस से सुपरटेक को लगभग 1000 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। वहीं इमारत को गिराने के लिए करीब 20 करोड़ रुपये की खर्च आ रही है।

नोएडा के सेक्टर-93ए में ट्विन टावर स्थित 1. नोएडा के सेक्टर-93ए में ट्विन टावर स्थित है। एक इमारत की ऊंचाई 103 मीटर तो वहीं दूसरी की लगभग 97 मीटर है। हरियाणा के पलवल से लाए गए करीब 3700 किलो विस्फोटक का विध्वंस के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। यह डायनामाइट, इमल्शन और प्लास्टिक विस्फोटकों का मिश्रण है। 2. नोएडा में सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट हाउसिंग सोसाइटी में दो टावर स्थित है। इसको 2004 में बनाने का प्रस्ताव था। नोएडा प्राधिकरण ने 48263 वर्ग मीटर की भूमि का एक भूखंड आवंटित किया, जो कि प्लॉट नंबर 4 का एक हिस्सा था।

पहले 14 टावरों का निर्माण हुआ था शुरू 3. नोएडा प्राधिकरण ने 2005 में एमराल्ड कोर्ट के निर्माण के लिए भवन योजना को मंजूरी दी। जिसमें 14 टावर शामिल हैं। प्रत्येक में ग्राउंड और 9 मंजिल है। इन 14 टावरों का निर्माण शुरू हो गया है। 4. जून 2006 में कंपनी को आवंटित कुल लीज क्षेत्र बढ़कर 54,819.51 वर्ग मीटर हो गया। नियमों के तहत 2006 के बाद नए आवंटियों के लिए फ्लोर एरिया रेशियो को भी 1.5 से बढ़ाकर 2 कर दिया गया था।

दो टावर को और बढ़ाया गया 5. दिसंबर 2006 में नोएडा ने एनबीआर 2006 के तहत एमराल्ड कोर्ट के लिए पहली संशोधित योजना को मंजूरी दी। जिसके द्वारा दो अतिरिक्त मंजिलें जोड़ी गईं। जिससे उन सभी को ग्राउंड और 11 मंजिलों (जी+11) में लाया गया। इसके अलावा अतिरिक्त इमारत टॉवर 15, टॉवर 16 और एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को भी मंजूरी दी गई।

2021 में गिराने का दिया था आदेश 6. नोएडा प्राधिकरण ने 2012 में नई योजना की समीक्षा की, जिसमें ट्विन टावरों की ऊंचाई 40 मंजिलों पर तय की गई थी। 7. सुप्रीम कोर्ट ने अगस्त 2021 में ट्विन टावर को गिराने का आदेश दिया। निर्माण में कई नियनों का उल्लंघन किया था। अदालत के अनुसार, यूपी अपार्टमेंट अधिनियम के तहत आवश्यक व्यक्तिगत फ्लैट मालिकों की सहमति के बिना इमारतों को अवैध रूप से बनाया गया था।

प्राधिकरण और सुपरटेक की मिलीभगत 8. शीर्ष अदालत ने यह भी कहा कि सुपरटेक और नोएडा प्राधिकरण मिलीभगत में शामिल है। इसके बाद इसने सुपरटेक को नोएडा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में अपने खर्च पर इमारतों को ध्वस्त करने का आदेश दिया।

28 अगस्त को होगा ध्वस्त 9. अदालत ने प्राधिकरण को अपने खर्च पर 4 महीने के भीतर इमारतों को ध्वस्त करने का निर्देश दिया था। होमबॉयर्स की कई याचिकाओं के बाद सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला आया है। 10. इमारतों को मई में ध्वस्त किया जाना था, जिसे बाद में 21 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने 28 अगस्त की तारीख तय कर दी।

***************************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

ट्रेन के ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बचाई हाथियों की जान

*एक दर्जन से अधिक हाथियों का झुंड ट्रैक पर आ गया था *

रांची ,27 अगस्त (आरएनएस/FJ)। झारखंड के लातेहार जिले में शक्तिपुंज एक्सप्रेस के ड्राइवर की समझदारी से करीब एक दर्जन से अधिक हाथियों के झुंड की जान बच सकी है। दरअसल, लातेहार के पलामू टाइगर रिजर्व के पास एक दर्जन से अधिक हाथियों का झुंड अचानक से रेलवे ट्रैक के सामने आ गया था, लेकिन ट्रेन के लोको पायलटों ने समय पर इमरजेंसी ब्रेक लगाकर सभी हाथियों की जान बचा ली। हाथियों के इस झुंड में हाथी के कई बच्चे भी शामिल थे।

शुक्रवार शाम की है घटना इस घटना के बारे में शनिवार को अधिकारियों ने जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस शुक्रवार शाम को करीब छह बजे 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बंगाल जा रही थी। ट्रेन जब पलामू टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में छिपादोहर और हेहेगढ़ा रेलवे स्टेशन के बीच पहुंची तो लोको पायलटों को इमरजेंसी ब्रेक लगाने पड़ गए और ऐसा इसलिए करना पड़ा, क्योंकि रेलवे ट्रैक पर 1 दर्जन से अधिक हाथियों का झुंड आ गया था।

हाथियों के झुंड से 60 मीटर पहले रूकी ट्रेन अचानक हाथियों के झुंड को देखकर ट्रेन के लोको पायलटों ने हिम्मत से काम लिया और इमरजेंसी ब्रेक लगा दी। इसके बाद हाथियों का झुंड जंगल की ओर चल गया। ट्रेन के असिस्टेंट लोको पायलट रजनीकांत चौबे ने कहा है, लोको पायलट एके विद्यार्थी और मैंने तेजी से इमरजेंसी ब्रेक खींचा और ट्रेन को हाथियों के झुंड से करीब 60 मीटर पहले रोक दिया। उन्होंने कहा कि हमने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर कम से कम 12 हाथियों की जान बचा ली।

घटना वाली जगह नहीं था स्पीड का कोई साइन रजनीकांत चौबे ने कहा कि जिस जगह यह घटना हुई, वहां पर स्पीड लीमिट का कोई साइन बोर्ड नहीं था, इसलिए हमें यह जानकारी नहीं थी कि यह इलाका जंगली जानवरों की मूवमेंट का इलाका है। हालांकि हमने ट्रेन की गति को 25 किलीमीटर प्रति घंटा रखा था।

पीटीआर में रहते हैं 250 हाथी पलामू टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने बताया है कि मौजूदा डबल-लाइन रिजर्व के मुख्य क्षेत्र में छिपादोहर और हेहेगरा के बीच 11 किलोमीटर की दूरी से होकर गुजरती है। पूरा टाइगर रिजर्व 1,129.93 वर्ग किमी क्षेत्र में फैला हुआ है। रिजर्व में करीब 250 हाथी हैं और इनका मूवमेंट इस तरह होता रहता है।

पीटीआर के अधिकारियों ने किया ड्राइवरों का शुक्रिया पलामू टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर कुमार आशुतोष ने इस घटना को लेकर कहा है, 12 हाथियों की जान बचाने के लिए हम लोको पायलटों का शुक्रिया अदा करते हैं।

उन्होंने कहा कि घने जंगल के बीच से ट्रेनों की लगातार आवाजाही से रिजर्व में वन्य जीवों को खतरा रहता है। इस इलाके में कई हाथी मारे जा चुके हैं। मैं अन्य लोकों पायलटों से भी यह अपील करता हूं कि वो इसी तरह सावधानी से यहां से ट्रेन को लेकर जाएं।

***************************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

सोनीपत के खरखौदा में बनेगा मारुति सुजुकी का नया प्लांट

*पीएम मोदी आज रखेंगे आधारशिला*

सोनीपत ,27 अगस्त (आरएनएस/FJ)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा में रविवार को डिजिटल तरीके से मारुति सुजुकी के नए वाहन विनिर्माण संयंत्र की आधारशिला रखेंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि गुरुग्राम और मानेसर के बाद राज्य में मारुति सुजुकी का यह तीसरा प्लांट होगा। उन्होंने कहा कि यह हरियाणा की औद्योगिक प्रगति की दिशा में एक अहम पड़ाव साबित होगा।

सीएम खट्टर के हवाले से एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि हरियाणा देश में वाहन विनिर्माण का प्रमुख केंद्र बन गया है। मौजूदा समय में भारत में जितनी भी कारें बनाई जाती हैं, उनमें से करीब 50 फीसदी का निर्माण हरियाणा में होता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मारुति सुजुकी हरियाणा में एक और संयंत्र लगाने जा रही है जिससे राज्य में एक और नया औद्योगिक केंद्र विकसित होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने उद्योग को हर तरह की सुविधा मुहैया करवाई है जिसके चलते ही राज्य औद्योगिक केंद्र के तौर पर तेजी से प्रगति कर रहा है।

खट्टर ने कहा कि मारुति कार के अलावा सुजुकी के बाइक विनिर्माण संयंत्र की भी आधारशिला रखी जाएगी। मारुति और सुजुकी के बड़े निवेश से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और राज्य का विकास होगा। इस संयंत्र के लिए भूमि आवंटन के समझौता-पत्रों पर हस्ताक्षर मई महीने में हुए थे।

********************************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

आतंकवाद के खात्मे में NIA की महत्वपूर्ण भूमिका

*गृहमंत्री शाह बोले- 2024 तक सभी राज्यों में होंगे एजेंसी के दफ्तर*

रायपुर  27 Aug. (Rns/FJ) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन करते हुए कहा कि यह भव्य भवन एनआईए की बढ़ती साख और दबदबे का प्रतीक है। एनआईए की स्थापना का समय लंबा नहीं है।

किसी भी एजेंसी को उभरने, साख बनाने और परिणाम लाने में लंबा समय लगता है, लेकिन एनआईए ने कम समय में ही काम में बेंचमार्क स्थापित किया है। क्राइम एंटी टेरर एजेंसी की मान्यता हासिल की है। यह देश के लिए गौरव की बात है। दोष सिद्धि के मामले में एजेंसी ने गोल्ड मानक हासिल किए हैं।

एजेंसी ने 94% मामलों को सुलझाया है। इसमें ऐसे भी मामले हैं, जिसमें षड्यंत्र देश के बाहर होते हैं और घटना यहां होती है। राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने में NIA की महत्वपूर्ण भूमिका है।

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि 3 साल में एक फेडरल क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी बनाने का भरसक प्रयास किया है। रायपुर में सवा एकड़ में दफ्तर बनाया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दोनों को सहयोग देने के लिए धन्यवाद देता हूं।

विगत वर्षों में 10 राज्यों में एनआईए ने अपने काम का विस्तार किया है। 2019 में चंडीगढ़, 2020 में रांची, इंफाल और चेन्नई, 2022 में जयपुर, अहमदाबाद, बैंगलुरू, पटना, भोपाल और भुनेश्वर राज्यों में दफ्तर खोले गए।

एनआईए ने 3 साल में 18 राज्यों में अपने ब्रांच खोले गए हैं। मई-2024 से पहले देश के सभी राज्यों में एनआईए की ब्रांच होगी। केंद्र सरकार ने एनआईए को मजबूत करने का काम किया है और इसके अच्छे परिणाम भी सामने आए हैं।

आतंकी संगठनों को प्रतिबंधित कर रही NIA

अमित शाह ने कहा कि एनआईए को मजबूत करने क्वालिटी ऑफ इनवेस्टिगेशन, तकनीक का उपयोग, मैन पावर सहित सभी चीजों को अपनाया गया है। आतंकवाद और वामपंथियों से देश को मुक्त कराने में एनआईए की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

एनआईए का दायरा देश से बढ़ाकर विदेशों तक किया है। आतंकवाद की प्लानिंग करने वालों तक एनआईए पहुंचकर जांच कर रही है। आतंकवादी संगठनों को प्रतिबंधित करने का काम एनआईए कर रही है।

अब तक 36 व्यक्तियों को आतंकवादी घोषित किया है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इसकी मान्यता प्राप्त हुई है। टेरर फंडिंग के मामले में अंकुश लगा है। कश्मीर को आतंकवाद से मुक्त किया गया है। 2018 से 2020 105 मामले दर्ज किए। 876 आरोपियों को पकड़ लिया गया। 105 में से 94 मामलों में चार्जशीट दाखिल की गई है।

माओवादियों के सरेंडर में 140% की वृद्धि दर्ज

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने वामपंथी उग्रवाद को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया है। 2009 में 2258 घटनाएं हुई थी। इसमें 77% की कमी आई है। 2021 में 509 घटनाएं हुई हैं। 2009 में जान गंवाने वाले सुरक्षा कर्मी 1005 थे। उसमें 85 प्रतिशत की कटौती हुई है। 2021 में 147 सुरक्षा बल के जवानों की मौत हुई है।

वामपंथी अब सिर्फ 46 जिले में घटनाओं को रिपोर्ट करते हैं। पहले 120 जिलों तक फैला था। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को खत्म कर देंगे। हिंसक घटनाओं में 50 प्रतिशत कमी आई है।

मौतों के मामले में 66 प्रतिशत कमी हुई है। सुरक्षाबलों की मौत में 71 प्रतिशत की कमी आई है। आत्मसमर्पण में 140 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। चारों मानकों में बड़ी सफलता मिली है।

छत्तीसगढ़ से जल्द खत्म होगा नक्सलवाद: भूपेश 

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि वामपंथ हमें विरासत में मिली है। कई जवान शहीद हुए। जनहानि हुई, लेकिन हमारे जवान माओवादियों का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। आज नक्सलवाद पर बहुत हद तक लगाम है।

छत्तीसगढ़ पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां धन्यवाद की पात्र हैं। बहुत जल्द हम छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद खत्म करने में सफल होंगे। NIA कार्यालय खुलने से अपराधों की रोकथाम में मदद मिलेगी। मैं इसके लिए केंद्रीय गृहमंत्री को धन्यवाद देता हूं। भूपेश ने कहा कि एनआईए की जिम्मेदारी बड़ी है।

उसकी विश्वसनीयता सभी मानते हैं। कई मामलों के साथ झीरम घाटी और भीमा मंडावी की हत्या की जांच अभी भी पेंडिंग है। माओवाद हो अथवा आतंकवाद हो, वे मानवता के दुश्मन है। उनके खिलाफ सभी को सहयोग करना चाहिए।

***************************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version