Category Archives: news

सीएम योगी ने कहा समस्याओं को गंभीरतापूर्वक करें निस्तारित

गोरखपुर, 05 अप्रैल (आरएनएस)। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक अपने कार्यालयों में सुने। उनका निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित अवधि में कराएं। किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। जमीन संबंधी मामलों के निस्तारण में पुलिस का भी सहयोग लिया जाए। टाल-मटोल वाला रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामले जिनका निस्तारण शासन स्तर पर ही किया जा सकता है.

उन्हें निस्तारण के लिए लखनऊ भेजे।सीएम योगी आदित्यनाथ आज मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर के हिन्दूसेवाश्रम में जनता दर्शन कर रहे थे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन के इस कार्यक्रम की पुन: शुरूआत सोमवार को 5 कालीदास मार्ग से की है। इसके साथ ही हर शिकायत को पोर्टल पर दर्ज कर अधिकतम एक माह में निस्तरण की व्यवस्था तय कर दी गई है। यही नहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि जिन जिलों और विभागों से संबंधित शिकायतें ज्यादा आएंगी, वहां के अधिकारी जिम्मेदार होंगे।

नौकरशाही पर नकेल कसने के लिए कार्रवाई का चाबुक हाथ में उठा चुके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दूसरे कार्यकाल में जन शिकायतों एवं भ्रष्टाचार के मामले में दो जिलाधिकारी, एक एसएसपी और एक एसडीएम को अब तक निलंबित कर चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को जनता दर्शन में पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि थाने में आने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित कराएं। खास और जमीन एवं राजस्व संबंधी मामलों के निस्तारण में विशेष ध्यान दिया जाए। जहां पुलिस बल की आवश्यकता हो, उपलब्ध कराया जाए।विधानसभा चुनाव जनता दर्शन का क्रम टूट गया था।

मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगमन की सूचना पर 95 महिला-पुरुष जनता दर्शन में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। सीएम योगी आदित्यनाथ एक-एक कर सभी के पास गए और उनकी समस्याओं का समाधान किया। जनता दर्शन में कमिश्नर रवि कुमार एनजी, डीएम विजय किरण आनंद, डीआईजी जे रविंद्र गौड़, एसएसपी डॉ विपिन ताड़ा, मंदिर कैंप कार्यालय के प्रभारी मोतीलाल सिंह मौजूद रहे।

************************************

चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

उनके जीने के अधिकार का हो सम्मान

*मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

शौचालयों से ही समृद्धि संभव

 

कांग्रेस की मजबूती लोकतंत्र में जरूरी : सोनिया गांधी

नई दिल्ली ,05 अप्रैल (आरएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि हमारा एक बार फिर मजबूती से उभरना सिर्फ हमारे लिए ही नहीं बल्कि लोकतंत्र और समाज के लिए भी अहम है। पार्टी सांसदों के साथ मीटिंग में सोनिया गांधी ने एनडीए सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि वह ज्यादा से ज्यादा डर फैलाने और धमकाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन से जिन छात्रों को भारत लाया गया है, उनका करियर कैसे सुरक्षित रहे इस बात की चिंता भी सरकार को करनी चाहिए। सोनिया गांधी का यह बयान पार्टी की ओर से आयोजित होने वाले चिंतन शिविर से पहले आया है।

इस शिविर में यूपी, पंजाब समेत 5 राज्यों में पार्टी की करारी हार को लेकर मंथन किया जाएगा। सोनिया गांधी ने 5 राज्यों में हार को शॉकिंग और दर्द भरा बताते हुए कहा था कि वह निजी तौर पर इसे देखेंगी और हर स्तर पर संगठन को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। सोनिया गांधी ने सांसदों से कहा, हमारे आगे जो रास्ता है, वह बेहद चुनौतीपूर्ण है, जितना कभी नहीं था। हमारा समर्पण, संकल्प और फिर से उभरने की भावना का परीक्षण होना है। संगठन में हर स्तर पर एकजुटता बेहद अहम है। अपने बारे में बात करूं तो मैं पार्टी को मजबूत करने के लिए दृढ़ संकल्पित हूं।

कांग्रेस का फिर से मजबूत होना, सिर्फ हमारे लिए ही नहीं बल्कि समाज और लोकतंत्र के लिए भी उतना ही जरूरी है।
पार्टी के आंतरिक सूत्रों ने सोनिया गांधी की स्पीच को लेकर कहा कि हर स्तर पर एकजुटता जरूरी होने की बात कहकर उन्होंने कुछ लोगों को संदेश दिया है, जो राज्यों में गुटबाजी कर रहे हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर जी-23 के नेताओं के लिए भी यह एक संदेश माना जा रहा है। 5 राज्यों में करारी हार के पीछे आपसी कलह और नेताओं का असहयोग भी एक वजह माना जा रहा है।

5 राज्यों में हार को सोनिया गांधी ने शॉकिंग और दर्दभरा बताया था। उन्होंने कांग्रेस वर्किंग कमिटी में भी इस मुद्दे पर बात की थी और कहा था कि एकजुटता बेहद जरूरी है। पूरी चर्चा में कई नेताओं ने कहा था कि पंजाब समेत सभी राज्यों में पार्टी गुटबाजी का शिकार हुई। सोनिया गांधी ने यह भी कहा था कि यदि जी-23 के नेताओं के सुझावों में कुछ दम होगा तो वे उन्हें स्वीकार करेंगी। सोनिया गांधी ने कहा, शिविर का आयोजन बेहद जरूरी है। वहां पार्टी के लोगों की राय को सुना जा सकेगा। वे एक क्लियर रोडमैप दे सकेंगे। इससे हम यह तय कर पाएंगे कि भविष्य में चुनौतियों से निपटने के लिए हमें किस तरह से काम को आगे बढ़ाना है।

*******************************************

चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

उनके जीने के अधिकार का हो सम्मान

*मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

शौचालयों से ही समृद्धि संभव

सर्वोच्च न्यायालय ने आर्य समाज की शादियों को स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत लाने के आदेश पर लगाई रोक

नई दिल्ली,,05अप्रैल(आरएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें आर्य समाज के एक संगठन को निर्देश दिया गया था कि विवाह करते समय उसे विशेष विवाह अधिनियम के प्रावधानों का पालन करना चाहिए।

मध्य भारत आर्य प्रतिनिधि सभा का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम दीवान और वकील वंशजा शुक्ला ने तर्क दिया कि उच्च न्यायालय ने आर्य समाज के मंदिरों द्वारा आर्य समाज के मंदिरों द्वारा किए गए आर्य समाज के विवाह को निर्देश देकर विधायिका के क्षेत्र में प्रवेश करके एक त्रुटि की है। मप्र में याचिकाकर्ता समाज को विशेष विवाह अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप अनुष्ठापन करना होगा। याचिकाकर्ता संगठन ने कहा कि मध्य प्रदेश के सभी आर्य समाज मंदिरों पर उसका अधिकार है।

वकील ने तर्क दिया कि उच्च न्यायालय ने गलत तरीके से निर्देश दिया कि आर्य समाज मंदिरों को विशेष विवाह अधिनियम की धारा 5, 6, 7 और 8 के प्रावधानों का पालन करने के बाद विवाह की अनुमति देनी चाहिए, जो पूवार्पेक्षा शर्तो के लिए प्रदान करते हैं, जैसे कि इच्छित विवाह की सूचना, प्रकाशन का प्रकाशन। नोटिस, शादी की नोटबुक, शादी पर आपत्ति और प्रक्रिया।

जस्टिस के.एम. जोसेफ और हृषिकेश रॉय ने दलीलें सुनने के बाद मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश पर रोक लगा दी, जिसने संगठन को अधिनियम के अनुसार अपने दिशानिर्देशों में संशोधन करने का निर्देश दिया, और मध्य प्रदेश सरकार को नोटिस भी जारी किया।
यह मामला 2020 में उच्च न्यायालय में एक अंतर-जातीय जोड़े द्वारा दायर एक याचिका से उत्पन्न हुआ, जिसमें दावा किया गया था कि उन्होंने आर्य समाज की परंपरा के अनुसार शादी की, और राज्य सरकार को उन्हें सुरक्षा प्रदान करने का निर्देश देने के लिए अदालत का रुख किया।

**************************************************

चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

उनके जीने के अधिकार का हो सम्मान

*मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

शौचालयों से ही समृद्धि संभव

सरहुल पर्व के शुभअवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन शामिल हुए

सरहुल पर्व के अवसर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन पर सिरम टोली स्थित केंद्रीय सरना स्थल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।मुख्यमंत्री ने पूजा स्थल पहुंच कर सभी को सरहुल पर्व की शुभकामनाएं दी।

सरना स्थल के जीर्णोद्धार का संकल्प

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज यहां सिरम टोली की पावन भूमि पर आकर सुखद अनुभति हो रही हैं। हमारे मार्ग दर्शक रामदयाल मुंडा जी का कथन था  “हम आदिवासियों का चलना ही नृत्य और बोलना ही संगीत है।” हम सब आज यहां आज जुटे हैं।हमारी विचार धारा हम लोगों को खूबसूरत और सौहार्दपूर्ण जीवन जीने का संदेश देता है।अपनी परंपरा और संस्कृति को अक्षुण्ण रखने का प्रयास करना है। जल, जंगल और जमीन हमारा है।इसे बचाना है।हमें अपनी परंपरा और संस्कृति को सहेजने में योगदान देना है।अपनी व्यवस्था को भी मजबूत करना है।इस स्थल के साथ-साथ राज्य के सभी सरना स्थल का जीर्णोद्धार करने का संकल्प सरकार ने लिया है।

इस मौके पर पूर्व सांसद श्री सुबोधकांत सहाय एवं केंद्रीय सरना समिति के सदस्य उपस्थित थे।

***********************************************

चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

उनके जीने के अधिकार का हो सम्मान

*मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

शौचालयों से ही समृद्धि संभव

सरहुल पर्व के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने सभी को शुभकामनाएं दी

रांची,04.04.2022 -सरहुल पर्व की मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने सभी को शुभकामनाएं दी. मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने करमटोली स्थित आदिवासी बालक – बालिका छात्रावास में आयोजित सरहुल पर्व महोत्सव -2022 में शामिल हुए।

आदिवासी द्वेष और घृणा से कोसों दूर हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि वैश्विक महामारी के बाद एक बार पुनः हम सब एकत्रित हुए हैं।अपनी सभ्यता, संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाने में सुखद अनुभूति होती है।हम जहां भी हैं, वहां सभी के साथ मिल कर अपनी परंपरा और संस्कृति को आगे बढ़ाते हैं।आदिवासी हमेशा से द्वेष और घृणा से कोसों दूर हैं।मुख्यमंत्री ने कहा सभी लोग अपनी परंपरा और संस्कृति को बचाने के लिए एकजुट होते रहते हैं।हमें भी आदिकाल से चली आ रही परंपरा को अक्षुण्ण रखने की आवश्यकता है।

हॉस्टल में होंगे रसोईया और चौकीदार

मुख्यमंत्री ने बताया कि कल्याण विभाग द्वारा संचालित हॉस्टल्स का जीर्णोद्धार कर हॉस्टल की सभी खामियों को दूर किया जा रहा है। अब इन बालक – बालिका छात्रावास में रसोईया और चौकीदार की व्यवस्था होगी।यहां रहने वाले स्टूडेंट्स को भोजन भी सरकार उपलब्ध कराएगी। हॉस्टल को नया स्वरूप देने का प्रयास किया जारहा है।सरकार ने आदिवासी बच्चियों के लिए हॉस्टल बनाने का निर्णय लिया गया है, ताकि उन्हें शहर आकर पढ़ाई करने में असुविधा ना हो।

************************************************

चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

उनके जीने के अधिकार का हो सम्मान

*मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

शौचालयों से ही समृद्धि संभव

संघ की चिंतन बैठक देहरादून के आरोवैली आश्रम में 4 अप्रैल से

देहरादून,03 अप्रैल (आरएनएस)।संघ (आरएसएस) की चिंतन बैठक चार से 11 अप्रैल तक देहरादून के रायवाला स्थित आरोवैली आश्रम में होगी। बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ ही संघ की समूची अखिल भारतीय कार्यकारिणी भाग लेगी। चिंतन बैठक में संघ के विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा होगी। चिंतन बैठक के लिए संघ प्रमुख मोहन भागवत चार अप्रैल को रायवाला पहुंचेंगे। वह रायवाला जंक्शन तक ट्रेन से आएंगे और फिर वहां से कार द्वारा बैठक स्थल जाएंगे।

संघ से जुड़े सूत्रों के अनुसार, संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों में से कुछ तीन अप्रैल की शाम और कुछ चार अप्रैल को रायवाला पहुंचेंगे। चिंतन बैठक में संघ के कार्यो की समीक्षा के साथ ही विस्तार और भावी कार्यक्रमों को लेकर मंथन होगा।
इस बीच संघ की चिंतन बैठक को देखते हुए पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने शनिवार शाम को आरोवैली आश्रम पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संघ प्रमुख के रूट प्लान के अनुसार की गई व्यवस्था का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उधर, प्रशासन भी इस महत्वपूर्ण बैठक को लेकर चौकन्ना है। रायवाला में हनुमान चौक से लेकर आरोवैली आश्रम तक साढ़े चार किलोमीटर मार्ग को चकाचक बनाया गया है।

औरोवेली आश्रम रायवाला में होने वाले संघ के चिंतन शिविर में वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए डीजीपी अशोक कुमार सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने आश्रम पहुंचे। उन्होंने संघ प्रमुख मोहन भागवत के रूट प्लान के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और अधीनस्थों को जरूरी निर्देश दिए। वहीं कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। हनुमान चौक से लेकर औरोवेली आश्रम तक साढ़े चार किलोमीटर मार्ग को चकाचक बनाया गया है। लोक निर्माण विभाग ने पूरे मार्ग पर कार्यक्रम स्थल के साइन बोर्ड लगाए हैं।

जानकारी के मुताबिक, इस कार्यक्रम में शिरकत करने संघ प्रमुख मोहन भागवत चार अप्रैल को रायवाला पहुंच जाएंगे। वह रायवाला जंक्शन तक ट्रेन से व इसके बाद कार्यक्रम स्थल तक का सफर कार तय करेंगे। यह कार्यक्रम पांच से 12 अप्रैल तक होना है। शिविर में आरएसएस के अखिल भारतीय स्तर के पदाधिकारी और भाजपा के कई बड़े राष्ट्रीय व राज्य स्तर के नेता, भारत सरकार में मंत्री समेत समेत कई विशिष्ट नेताओं के पहुंचने की उम्मीद है।

***************************************

चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

उनके जीने के अधिकार का हो सम्मान

*मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

शौचालयों से ही समृद्धि संभव

श्रीलंकाई नौसेना ने भारत के 12 मछुआरों को पकड़ा,नाव जब्त की

चेन्नई,03 अप्रैल (आरएनएस)। श्रीलंकाई नौसेना ने अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) पार करने वाले तमिलनाडु के 12 मछुआरों को गिरफ्तार किया है और एक नाव भी जब्त की है। राज्य के मछुआरा संघ के नेता ने इस गिरफ्तारी की निंदा की है। रामनाथपुरम के मछुआरा संघ के नेता जे. जेसुदासन ने बताया, कि श्रीलंकाई नौसेना नियमित रूप से तमिलनाडु से भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर रही है। हम श्रीलंकाई नौसेना की इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हैं। मछुआरों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली मशीन नाव भी थी, जो श्रीलंकाई सेना द्वारा जब्त कर ली गई हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए और राज्य से भारतीय मछुआरों को राहत पहुंचाना चाहिए। रविवार की गिरफ्तारी के साथ, वर्तमान में श्रीलंकाई हिरासत में तमिलनाडु के मछुआरों की संख्या बढ़कर 103 हो गई है। रामनाथपुरम और थंगाचिमडोम के मछुआरे शनिवार रात अलग-अलग नावों में समुद्र में उतरे थे।
रविवार को यह पाया गया कि एक नाव वापस नहीं आई थी और पूछताछ करने पर पता चला कि मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया था। सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार मछुआरों और नाव को श्रीलंका के मैलाडी फिशिंग हार्बर ले जाया गया और आगे की कार्रवाई के लिए जाफना में सौंप दिया जाएगा। श्रीलंकाई नौसेना ने रविवार को एक बयान में कहा कि उन्होंने डेल्फ्ट द्वीप क्षेत्र से कई भारतीय मछली पकडऩे वाली नौकाओं का पीछा किया और 12 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया, साथ ही उनकी नाव को भी जब्त कर लिया है।

**********************************

चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

उनके जीने के अधिकार का हो सम्मान

*मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

शौचालयों से ही समृद्धि संभव

कश्मीरी पंडित जब अपने घरों में वापस लौटेंगे,वह दिन बहुत करीब.. : मोहन भागवत

श्रीनगर,03 अप्रैल (आरएनएस)। कश्मीरी पंडित जब अपने घरों में वापस लौटेंगे.यह बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कही है। भागवत ने उम्मीद जताई कि आतंकवाद की शुरुआत के बाद 1990 के दशक में अपने घरों से विस्थापित हुए कश्मीरी पंडित जल्द ही घाटी में वापस लौट आएंगे। भागवत ने जम्मू में नवरेह समारोह के आखिरी दिन वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कश्मीरी हिंदू समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि वह दिन बहुत करीब है जब कश्मीरी पंडित अपने घरों में वापस आएंगे और मैं चाहता हूं कि वह दिन जल्द आए।
भागवत ने कहा कि विवेक अग्निहोत्री निर्देशित द कश्मीर फाइल्स ने कश्मीरी पंडितों की सच्ची तस्वीर और 1990 के दशक में कश्मीर घाटी से उनके पलायन का खुलासा किया है। विवेक अग्निहोत्री निर्देशित द कश्मीर फाइल्स 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, इसमें अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार और अन्य एक्टर्स शामिल हैं। फिल्म ने देश में पॉलिटिकल स्पेक्ट्रम का तेजी से ध्रुवीकरण किया है।
आरएसएस प्रमुख ने कहा, आज हर भारतीय कश्मीरी पंडितों के पलायन की सच्चाई के बारे में जानता है। यही वह समय है जब कश्मीरी पंडितों को अपने घरों में इस तरह वापस जाना है कि वे भविष्य में फिर कभी नहीं उखड़ें। उन्होंने यह भी कहा कि कश्मीरी पंडितों को अपने वतन लौटने का संकल्प लेना चाहिए, ताकि जल्द ही हालात बदल सकें।
भागवत ने कहा, कुछ इस फिल्म के समर्थन में हैं, कुछ इसे आधा सच कह रहे हैं… लेकिन इस देश के आम लोगों की राय है कि कड़वी सच्चाई को दुनिया के सामने पेश करके फिल्म ने लोगों को झकझोर दिया है। उन्होंने आगे कहा कि कोई भी कश्मीरी पंडितों को जाने के लिए मजबूर नहीं कर सकता है। अगर कोई ऐसा करने की कोशिश करता है, तो उसे नतीजे भुगतने होंगे।

************************************

चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

उनके जीने के अधिकार का हो सम्मान

*मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

शौचालयों से ही समृद्धि संभव

 

 

अंतरराष्ट्रीय ठग व एक्सटॉर्शन गैंग को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली,03 अप्रैल(आरएनएस)। अंतरराष्ट्रीय ठग और एक्सटॉर्शन गैंग को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की आईएफएसओ यूनिट ने भंडाफोड़ कर दिल्ली, जोधपुर और गुरुग्राम से 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इस गिरोह के सीधे कनेक्शन चीन से हैं और यह गिरोह बेहद ऑर्गेनाइज्ड तरीके लोगों से पैसा उगाही करता था। पुलिस ने इस गिरोह के 25 से ज्यादा बैंक अकाउंट फ्रीज भी कराए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से 16 डेबिट कार्ड, 22 चेक बुक और 26 पासपोर्ट भी जब्त किए हैं। डीसीपी (आईएफएसओ) केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की आईएफएसओ यूनिट ने अब तक दिल्ली, जोधपुर राजस्थान, गुरुग्राम हरियाणा और देश के अन्य हिस्सों से 8 लोगों को कर्ज देने के नाम पर निर्दोष लोगों से पैसे वसूलने और उन्हें धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने इस मामले में चीन से सीधे संपर्क के साथ अंतरराष्ट्रीय जालसाजों और जबरन वसूली करने वालों के एक सिंडिकेट का भी भंडाफोड़ किया गया है। यह गिरोह विभिन्न देशों से क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से मनी लॉन्ड्रिंग करता था। इस गिरोह में शामिल 3 चीनी नागरिकों की संलिप्तता की बात भी सामने आई है।

पुलिस ने बताया कि चीन में बैठे गिरोह के सरगना तक पैसा क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से पहुंचाया जाता था। पुलिस ने तीन चाइनीज नागरिकों का भी पता लगाया है, जो इस गिरोह से जुड़े हुए थे। पुलिस को जांच के दौरान पता चला है कि धोखाधड़ी और उगाही से लिए गए रकम को चीन, हॉन्गकॉन्ग और दुबई तक इन तीनों चाइनीज नागरिकों के अकाउंट में क्रिप्टो करेंसी के जरिये पहुंचाया जाता था।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, ये स्कैम कई करोड़ रुपये का गया। अब तक इनके एक अकाउंट में ही 8.25 करोड़ रुपये का पता चला है। साथ ही इस गिरोह के 25 और अकाउंट की भी पुलिस को जानकारी मिली है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, ये गिरोह टारगेट के मोबाइल फोन को हैक करके उसमें एक सॉफ्टवेयर इंस्टॉल कर देते थे और फिर उसके पर्सनल डेटा को एक्सेस करते थे। इसी तरीके से ये गिरोह पीडि़त से पैसा उगाही करते थे। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इस गिरोह ने कई महिलाओं की फोटो के साथ छेडख़ानी कर उनसे भी उगाही की है।

********************************

चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

उनके जीने के अधिकार का हो सम्मान

*मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

शौचालयों से ही समृद्धि संभव

नासिक के पास जयनगर एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतरे

नई दिल्ली,03 अप्रैल (आरएनएस)। नासिक महाराष्ट्र के  के पास रविवार को ट्रेन हादसा   हो गया। लाहवित और देवलाली के बीच 11061 एलटीटी-जयनगर एक्सप्रेस के करीब 10 डिब्बे पटरी से उतर गए। मध्य रेलवे के सीपीआरओ के मुताबिक यह हादसा करीब 3.10 बजे डाउन लाइन पर लाहवित और देवलाली (नासिक के पास) के बीच हुआ। जिसमें ट्रेन के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना के बाद दुर्घटना राहत ट्रेन और मेडिकल वैन मौके पुहंच चुकी है। हालांकि, हादसे में अभी तक किसी भी यात्री की जान जाने की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि हादसे में कुछ यात्रियों को चोटें आ सकती हैं। फिलहाल मौके पर मेडिकल ट्रेन को रवाना कर दिया गया है। यह हादसा कैसे हुआ इसका पता नहीं चल पाया है।

*************************************

चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

उनके जीने के अधिकार का हो सम्मान

*मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

शौचालयों से ही समृद्धि संभव

करौली में पथराव एवं आगजनी की घटना पर भाजपा ने गठित की कमेटी

जयपुर,03 अपै्रल (आरएनएस)। करौली राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नव संवत्सर पर निकाली जा रही रैली पर पथराव एवं आगजनी के मामले की तथ्यात्मक जांच के लिए कमेटी का गठन किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने आज इसके लिए कमेटी गठित की जो घटनास्थल पर जाकर सभी पक्षों से बात कर तथ्यात्मक जानकारी जुटाएगी और बाद में डा पूनियां को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

कमेटी में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, राष्ट्रीय मंत्री अलका सिंह गुजर, प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर, सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, सांसद जसकौर मीणा, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा, विधायक कन्हैया लाल चौधरी एवं पूर्व विधायक रामहेत यादव शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि शनिवार को करौली में नवसंवत्सर पर निकाली जा रही मोटरसाइकिल रैली पर पथराव एवं आगजनी की घटना के बाद शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया था।

******************************

चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

उनके जीने के अधिकार का हो सम्मान

*मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

शौचालयों से ही समृद्धि संभव

नवरात्रि के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी ने देवीपाटन में किया पूजा-पाठ

बलरामपुर ,02 अप्रैल(आरएनएस)। नवरात्रि के पहले दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर में आदिशक्ति मां पाटेश्वरी देवीपाटन शक्तिपीठ में पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री पीठ परिसर स्थित गौशाला पहुंचे जहां उन्होंने गायों को हरा चारा खिलाया। पूजा अर्चना व गौ सेवा भी की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल देर शाम बलरामपुर के तुलसीपुर पहुंचे थे। देवीपाटन मंदिर प्रांगण में रात्रि विश्राम के बाद आज मां पाटेष्वरी की पूजा-अर्चना के बाद गोशाला में जाकर गायों को हरा चारा खिलाया। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन आदिशक्ति मां भगवती के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की आराधना करने के लिए लोग कलश स्थापित कर विधि-विधान से मां की पूर्जा-अर्चना कर रहे हैं।
दूसरी बार प्रदेश की सत्ता संभालने के बाद चैत्र नवरात्रि के पहले दिन योगी पहली बार शक्तिपीठ पहुंचे। मुख्यमंत्री ने गर्भगृह में आज मां पाटेश्वरी के चरण पखार विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। कलश स्थापित कर दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। इसके बाद पारंपरिक रूप से मंदिर परिसर की गौ शाला में पहुंचे। वहां गायों को गुड़, दलिया व हरा चारा खिलाकर गौ सेवा की। इस दौरान गौ सेवकों से गायों का हालचाल लिया।

*******************************************************

चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

उनके जीने के अधिकार का हो सम्मान

*मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

शौचालयों से ही समृद्धि संभव

भारत के विकास को कुछ लोग पचा नहीं पा रहे : वेंकैया नायडू

हैदराबाद ,02 अप्रैल (आरएनएस)। भारत के विकास को उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने शनिवार को कहा कि कुछ लोग पचा नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां भारत को सम्मान और मान्यता मिल रही है, वहीं कुछ पश्चिमी मीडिया छोटे-छोटे मुद्दों पर हमारे खिलाफ दुष्प्रचार करता है।
नायडू हैदराबाद के बाहरी इलाके मुचिन्तल में स्वर्ण भारत ट्रस्ट में तेलुगु नव वर्ष उगादि समारोह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा, पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है। भारत का सम्मान किया जा रहा है, पहचाना जा रहा है और महसूस किया जा रहा है। हालांकि कुछ पश्चिमी मीडिया छोटे मुद्दों पर भारत के खिलाफ प्रचार कर सकते हैं, लेकिन बड़े सार्वजनिक जीवन, मूल्य प्रणाली, भारत की परंपराओं और विरासत को प्रभावित किया जा रहा है।

उपराष्ट्रपति ने संसद और राज्य विधानसभाओं में कुछ सदस्यों के आचरण में गिरावट पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है उससे पूरे सिस्टम की बदनामी हो रही है।

राज्यसभा के सभापति नायडू ने कहा कि संसद और राज्य विधानसभाओं में कुछ घटनाएं दर्दनाक थीं। उन्होंने ऐसी घटनाओं को महत्व देने के लिए मीडिया को भी दोषी पाया। उन्होंने कहा कि अगर विधायक मुद्दों पर अच्छा बोलते हैं तो यह मीडिया के लिए खबर नहीं है, लेकिन अगर कोई हंगामा करता है, खराब भाषा का इस्तेमाल करता है या दूसरों पर व्यक्तिगत हमले करता है तो यह खबर बन जाती है।
नायडू ने अपनी मातृभाषा में बोलने की जरूरत पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि सभी को अपनी मातृभाषा में घर पर और उस भाषा को समझने वालों के बीच में बोलना चाहिए और अगर वह अन्य भारतीयों के साथ है तो उसे भारतीय भाषाओं में बात करनी चाहिए।

उन्होंने कहा, विदेशी भाषा सीखने में कुछ भी गलत नहीं है। आप कोई भी विदेशी भाषा सीख सकते हैं लेकिन आपको अपनी मातृभाषा में बोलना चाहिए। यह हमारा पता और पहचान है।

*********************************************

चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

उनके जीने के अधिकार का हो सम्मान

*मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

शौचालयों से ही समृद्धि संभव

महंगाई के मामले में धर्मनिरपेक्ष मोदी सरकार : सुरजेवाला

नई दिल्ली ,02 अपै्रल (आरएनएस)।महंगाई के मामले में केंद्र की मोदी सरकार पर कांग्रेस ने हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा की चुनावी जीत इस देश में महंगाई का लाइसेंस बन गई है।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता और महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने शनिवार को मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि महंगाई के मामले में मोदी सरकार धर्मनिरपेक्ष है और सभी पर समान रूप से महंगाई का बोझ लादा जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार हिंदू और मुसलमान या किसी अन्य धर्म पर ज्यादा या कम महंगाई का बोझ नहीं डाल रहे हैं बल्कि समान रूप से पूरे देश में महंगाई बढ़ाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर, दवाइयां, घर के जरूरी सामान, सीएनजी-पीएनजी, स्टील के दाम और घर बनाने की वस्तुओं के दाम बढऩे से आम आदमी पर सालाना 125407 रुपये करोड़ का बोझ बढ़ जाएगा।

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। नवरात्रि और त्यौहार के मौके पर भी इसका ख्याल नहीं रखा गया। 1 अप्रैल से लगातार देश में महंगाई बढ़ती जा रही है। दवाइयां-पीएनजी-सीएनजी तमाम चीजों के दाम 1 अप्रैल से बढ़ गए हैं। सुरजेवाला ने केंद्र पर आरोप लगाते हुए देश के किसानों के आंदोलन का बदला आज किसानों से लिया जा रहा है। डीएपी खाद पर प्रति पैकेट देड़ सौ रुपये दाम बढ़ा दिए गए हैं।

***********************************

चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

उनके जीने के अधिकार का हो सम्मान

*मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

शौचालयों से ही समृद्धि संभव

प्रधानमंत्री ने नवरात्री से लेकर नवरेह, उगादी, गुड़ी पड़वा समेत कई त्योहारों की शुभकामनाएं दी हैं

नई दिल्ली ,02 अप्रैल (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देशवासियों को नवरात्री से लेकर नवरेह, उगादी, गुड़ी पड़वा समेत कई त्योहारों की शुभकामनाएं दी हैं। ट्विटर हैंडल के जरिए पीएम ने भारतीयों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। पीएम के अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट के जरिए भारतीयों को त्योहारों की बधाई दी। इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुभकामनाएं दी थी।

पीएम मोदी ने नवरात्र की बधाई देते हुए ट्वीट किया, सभी देशवासियों को नवरात्रि की बधाई। शक्ति की उपासना का यह पर्व हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करे। वहीं, उगादी समृद्धि की कामना की। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इस दिन को नव वर्ष के रूप में मनाया जाता है। दक्षिण भारतीय राज्य तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में इस दिन कई आयोजन होते हैं।

गुड़ी पाड़वा की शुभकामनाएं देते हुए पीएम मोदी मराठी में ट्वीट किया। साथ ही कश्मीरी नव वर्ष माने जाने वाले नवरेह भी पीएम ने दी देशवासियों को बधाई दी। कश्मीरी पंडित देवी शारिका की पूजा कर नवरेह मनाते हैं। उन्होंने सिंधी हिंदुओं को चेती चंद्र और मणिपुर वासियों को सजिबू चिराओबा की शुभकामनाएं दी हैं।
राष्ट्रपति कोविंद ने उगादी, गुड़ी पड़वा, नवरेह, चैत्र शुक्ल आदि तथा चेती चंद की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि देशभर में विविध प्रकार से मनाये जाने वाले ये त्योहार पारम्परिक नव वर्ष के प्रतीक हैं। कोविंद ने कहा कि ये त्योहार हमारी सांस्कृतिक एवं सामाजिक एकता के बंधन को मजबूत बनाते हैं।

राष्ट्रपति भवन के बयान के अनुसार, राष्ट्रपति ने कहा कि ये आनंदपूर्ण त्योहार हमारे समाज में भाईचारे एवं बंधुत्व की भावना को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने कहा कि आशा करता हूं कि ये त्योहार हर एक व्यक्ति के जीवन में प्रेम और सद्भावना को बढ़ावा देंगे।

*****************************************

चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

उनके जीने के अधिकार का हो सम्मान

*मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

शौचालयों से ही समृद्धि संभव

विदेशी निवेशकों के लिए भारत आकर्षण का केन्द्र : गोयल

नईदिल्ली,01 अप्रैल (आरएनएस)। विदेशी निवेशकों के लिए दुनिया में भारत आकर्षक निवेश स्थल बना हुआ है. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज राज्यसभा में कहा कि कई देश यहां अपना व्यापार बढाना चाहते हैं। गोयल ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि पिछले छह साल से देश में रिकार्ड प्रत्यक्ष विदेशी निवेश आ रहा है और इसमें वृद्धि हो रही है। दुनिया भारत को आकर्षक निवेश स्थल के रुप में देख रहा है। संयुक्त अरब अमीरात के कई निवेशक निवेश के अधिक प्रस्ताव दे हे हैं। विदेशी निवेशकों के साथ बातचीत चल रही है । ब्रिटेन , यूरोपीय संघ , कनाडा और इजरायल अपना व्यवसाय बढाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि देश में उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना चलायी जा रही है और इसके तहत दो लाख करोड़ रुपये दिया जाना है। मोबाइल निर्माता कम्पनी एप्पल 10 हजार करोड़ रुपये निवेश करना चाहती है। तेल शोधन के क्षेत्र में भी विदेशी निवेश के प्रस्ताव आये हैं ।
उन्होंने कहा कि सरकार अगले 25 साल में देश को समृद्ध बनाने की योजना पर कार्य कर रही है । उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मल्टी माडल लॉजिस्टीक हब बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है और इसके लिए 1183 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया गया है जिसमें से 911 एकड़ जमीन मिल गयी है। करीब 205 एकड़ जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है ।

यहां 105 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण किया जाना है और पानी उपलब्ध कराने का प्रावधान भी किया जाना है । यहां एक नहर का भी निर्माण किया जाना है । उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने इसके लिए 853 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है ।

**************************************

चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

उनके जीने के अधिकार का हो सम्मान

*मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

शौचालयों से ही समृद्धि संभव

 

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया

श्रीनगर ,01 अपै्रल (आरएनएस)। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया। मारे गए दहशतगर्द की पहचान अभी नहीं हो पाई है। सर्च ऑपरेशन जारी है। माना जा रहा है कि एक-दो और आतंकवादी यहां छिपे हो सकते हैं। घटनास्थल के आसपास लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

पुलिस के प्रवक्ता के मुताबिक आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने शोपियां के तुर्कवांगम गांव में घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया था। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबल के जवान जब एक विशेष क्षेत्र की ओर बढ़ रहे थे, तभी वहां छिपे आतंकवादियों ने उन पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

******************************

चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

उनके जीने के अधिकार का हो सम्मान

*मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

शौचालयों से ही समृद्धि संभव

राज्यसभा चुनाव नार्थ ईस्ट की 4 सीटों पर भाजपा ने लहराया परचम

नई दिल्ली ,01 अपै्रल (आरएनएस)। राज्यसभा चुनाव  में भारतीय जनता पार्टी और उसके एक सहयोगी ने पूर्वोत्तर के राज्यों की सभी चार सीटें जीत लीं। वहीं, कांग्रेस को संसदीय इतिहास में पहली बार उच्च सदन में इस क्षेत्र से कोई प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। बीजेपी ने त्रिपुरा सीट अपनी संख्या के बल पर जीती और नागालैंड सीट निर्विरोध जीती। असम में क्रॉस-वोटिंग और अमान्य विपक्षी वोटों ने भगवा पार्टी और उसके सहयोगी यूपीपीएल को उन दोनों सीटों पर जीत हासिल करने में मदद की, जिन पर चुनाव हुए थे।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा, हमारी रणनीति विधायकों की अंतरात्मा पर भरोसा करने की थी। हमें कांग्रेस विधायकों से सात वोट मिले हैं। आपको बता दें कि 126 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा और उसके सहयोगियों के पास राज्यसभा की दोनों सीटें जीतने के लिए आवश्यक मतों में चार वोट की कमी थी। विपक्ष के पास एक सीट आराम से जा सकती थी।
नॉर्थ इईस्ट से कांग्रेस का सफाया

असम की दो सीटों पर बीजेपी की पाबित्रा मार्गेरिटा और यूपीपीएल की रवंगरा नारजारी ने जीत हासिल की है। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार और मौजूदा राज्यसभा सांसद रिपुन बोरा को हार का सामना करना पड़ा, जो संयुक्त विपक्ष के आम उम्मीदवार थे। एनडीए के पास अब इस क्षेत्र से उच्च सदन की 14 में से 13 सीटें हैं। असम की एक सीट पर निर्दलीय का कब्जा है।

बीजेपी ने नागालैंड सीट भी निर्विरोध जीती, जिस पर उसके सहयोगी एनपीएफ का कब्जा था। त्रिपुरा में माकपा अपनी सीट भाजपा से हार गई। त्रिपुरा में भाजपा उम्मीदवार और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माणिक साहा ने सीपीएम उम्मीदवार, पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक भानु लाल साहा को हराकर जीत हासिल की। नागालैंड में भाजपा की एस फांगनोन कोन्याक ने राज्य की राजनीति में इतिहास रच दिया और राज्यसभा के लिए चुनी जाने वाली पहली महिला बनीं।

कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की शिकायत

चुनाव आयोग द्वारा कांग्रेस की शिकायतों पर सुनवाई शुरू करने के बाद असम की दो राज्यसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती में पांच घंटे से अधिक की देरी हुई। भाजपा के तीन सहित कुल पांच विधायकों ने कथित तौर पर चुनाव नियमों का उल्लंघन किया था। चुनाव आयोग द्वारा सभी शिकायतों को खारिज किए जाने के बाद रात 10.25 बजे मतगणना शुरू हुई।

कांग्रेस ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई कि उसके निलंबित विधायक शशिकांत दास, बीपीएफ विधायक दुर्गादास बोरो और भाजपा के तीन विधायकों हितेंद्र नाथ गोस्वामी, गणेश लिम्बु और संजय किशन ने वोट डालते समय चुनाव के नियमों का उल्लंघन किया है।

***************************************

चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

उनके जीने के अधिकार का हो सम्मान

*मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

शौचालयों से ही समृद्धि संभव

कश्मीरी पंडितों के कातिल का केस 31 साल बाद फिर खुला

श्रीनगर ,01 अप्रैल (आरएनएस)। कश्मीरी पंडितों की हत्या का केश  श्रीनगर की एक सत्र अदालत ने 1990 के दशक में सशस्त्र विद्रोह के दौरान आरोपी फारूक अहमद डार उर्फ बिट्टा कराटे के खिलाफ मामला फिर से खोल दिया है। कोर्ट इस मामले पर 16 अप्रैल को सुनवाई करेगा। श्रीनगर के हब्बा कदल इलाके में 2 फरवरी, 1990 को सतीश टिक्कू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। टिक्कू के परिजनों की याचिका पर कार्रवाई करते हुए अदालत ने यह एक्शन लिया है।
सतीश टिक्कू के बहनोई प्रदीप कौल ने कहा कि मामला विचाराधीन है, इसलिए परिवार टिप्पणी नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि हमें कानून पर पूरा भरोसा है। इस मामले को लेकर मीडिया पहले ही हल्ला मचा चुका है। हम चाहते हैं कि चीजें कानून के अनुसार चले। दरअसल, कश्मीर फाइल्स फिल्म ने कश्मीरी पंडितों की हत्याओं और पलायन पर फिर से चर्चा शुरू कर दी है। प्रतिबंधित संगठन जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट को काफी हद तक हिंसा का दोषी ठहराया गया है, जिसने एक स्वतंत्र कश्मीर की मांग की थी।
20 पंडितों को मारने की बात कराटे ने स्वीकार की
कराटे के साथ-साथ यासीन मलिक कश्मीर में आतंकी गतिविधियों में पाकिस्तान से फंडिंग करने के आरोप में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। एनआईए ने 2017 में कराटे और फरवरी 2019 में मलिक को गिरफ्तार किया। बिट्टा कराटे को शुरुआत में 1990 में गिरफ्तार किया गया था। उसने जेकेएलएफ नेताओं के आदेश पर 20 पंडितों को मारने की बात कैमरे पर स्वीकार की थी। बाद में कराटे ने इसका खंडन करते हुए कहा कि उसने दबाव में यह बयान दिया। 2006 में कराटे को सबूतों की कमी और अभियोजन पक्ष की अरुचि पर रिहा कर दिया गया था।
31 साल बीत गए, न्याय तो मिलना चाहिए
फारूक अहमद डार का नाम बिट्टा कराटे इसलिए पड़ा क्योंकि वह मार्शल आर्ट में ट्रेंड था। कराटे पुराने शहर श्रीनगर के गुरु बाजार इलाके में बड़ा हुआ, जो 1990 के दशक में उग्रवाद का केंद्र था। उसने हाई स्कूल छोड़ दिया, जिसमें कई पंडित शिक्षक थे। वकील उत्सव बैंस ने कहा कि पीडि़त परिवार को न्याय मिलना चाहिए। 31 साल बीत चुके हैं और परिवार को नहीं पता कि मामले का क्या हुआ।

*******************************************

चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

उनके जीने के अधिकार का हो सम्मान

*मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

शौचालयों से ही समृद्धि संभव

सलाद अपने डायट में शामिल करें,सेहत को होंगे ये जबरदस्त फायदे

01.04.2022 – सलाद आमतौर पर हम कभी खाने के साथ खाते हैं लेकिन रोजाना नहीं खा पाते। कई बार तो हफ्ते गुजर जाते हैं और हम सलाद नहीं खा पाते। लेकिन आप सलाद खाने के फायदे जान जाएंगे तो रोजाना सलाद खाएंगे।*सलाद में एंजाइम्स होते हैं जो हाजमा ठीक करते हैं। खाने को पकाने से एंजाइम्स नष्ट हो जाते हैं क्योंकि 37 डिग्री पर कोई भी एंजाइम बच नहीं पाते। इसलिए फल और सलाद में ही ये एंजाइम्स बरकरार रहते हैं। ऐसे में हर मील के साथ सलाद जरूर खाएं। कम से कम सप्ताह में तीन बार सलाद जरूर खाएं।*जैसे आप बॉडी की एक्सरसाइज करते हैं वैसे ही सलाद खाने से मसूड़े और दांतों की एक्सरसाइज होती हैं जिससे ये स्वस्थ रहते हैं। जो लोग बिल्कुल भी सलाद नहीं खाते हैं उनके गम्स बिल्कुल भी मजबूत नहीं होते हैं।* सलाद में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। जब हम सलाद खाते हैं तो प्राकृतिक रूप से फाइबर खाते हैं जिससे शरीर में फाइबर की कमी नहीं होती।* पाचन तंत्र के लिए भी सलाद बहुत अच्छा होता है।-इसके अलावा वजन कम करना हो तो भी सलाद खाना चाहिए। यदि आप काफी समय से हेल्दी डायट प्लान कर रहे हैं तो खाने से पहले सलाद खाएं इससे आप खुद ही फूड कम खाएंगे।-जो लोग नॉनवेज खाते हैं उनके लिए सलाद बहुत फायदेमंद हैं। दरअसल, नॉनवेज में बिल्कुल भी फाइबर नहीं होता और साथ ही नॉनवेज से एसिडिटी होती हैं। ऐसे में नॉनवेज डायट को संतुलित करने के लिए भी सलाद खाना चाहिए।* सलाद में कैल्शियम, मिनरल्स जैसी चीजें भी पाईं जाती हैं जो शरीर के लिए बहुत जरूरी हैं। रोजाना सलाद खाने से आप हेल्दी और फिट रहेंगे। (एजेंसी)

***************************************

इसे भी पढ़ें : सहकारिता के रास्ते ग्रामीण भारत में विकास को बढ़ावा

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : उनके जीने के अधिकार का हो सम्मान

इसे भी पढ़ें : कोई भी नागरिक पीछे न छूटे

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : जारा के हौसलों ने नाप दी दुनिया

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : प्राणायाम ओवरथिंकिंग से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं

इसे भी पढ़ें : सैम बहादुर की शूटिंग अगस्त में,जो फिल्म विक्की कौशल की है

इसे भी पढ़ें : अजय देवगन भंसाली की बैजू बावरा में तानसेन की भूमिका निभाएंगे

इसे भी पढ़ें : संकटकाल में नयी चाल में ढला साहित्य

इसे भी पढ़ें : पत्रकार ऐसे होते हैं!

ऑफिस में अगर आप को भी आलस आते है तो कैसे फिट रहे

01.04.2022 – ऑफिस में  आलस आपकी फिटनेस को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए, सभी रुके हुए कामों तथा समय पर दिए जाने वाले कामों के बीच इस बात का ध्यान जरूर रखें कि आपको अपने कार्यस्थल पर व्यायाम करने का मौका मिल सके। आलस को दूर करने के लिए कुछ हल्के-फुल्के व्यायाम कर सकते हैं इस आप को काफी आराम मिलेगा ।*चलते-फिरने रहने या सीढिय़ों पर उतरने-चढ़ते रहने की कोशिश करें।

इससे आपके पैरों की नसें काम करती रहेंगी।*अपनी एडिय़ों को उठाकर फिर इन्हें धीरे-धीरे जमीन पर वापस रखें। इससे आपके शरीर का निचला हिस्सा सामान्य रूप से काम करता रहेगा।* अपनी कुर्सी में उठते-बैठते रहने का व्यायाम करीब एक समय पर 10 बार करें। आप इसे दिन में तीन बार कर सकते हैं।* बैठे रहने के दौरान अपने पैरों के पंजों को हिलाने की कोशिश करें। हालांकि, इस दौरान आपकी एड़ी जमीन पर ही टिकी रहे।* कुर्सी पर ही बैठे रहने के दौरान अपने बाएं पैर को थोड़ा ऊपर उठाएं और इसे 90 डिग्री के कोण की तरह कुछ समय तक हवा में ही रखें, जब तक आप इसमें सहज हो सकें।* अपने कंधों को जितना हो सके, उतना ऊंचा उठाएं और इसके बाद इन्हें आगे-पीछे कर हिलाने की कोशिश करें। इस व्यायाम को दिन में लगभग 10 बार करें।* टाइपिंग करने के दौरान आपको जब भी अपनी उंगलियों में एक समय पर दर्द महसूस हो, उस दौरान अपने पंजों को खोलें और बंद करें।

यह उंगलियों के लिए काफी अच्छा व्यायाम है।* काम करते रहने के दौरान आपकी गर्दन को भी व्यायाम की जरूरत होती है। इसलिए आप अपनी गर्दन को 360 डिग्री के कोण पर घुमाएं और साथ ही नीचे-ऊपर भी करें। (एजेंसी)

******************************************

इसे भी पढ़ें : सहकारिता के रास्ते ग्रामीण भारत में विकास को बढ़ावा

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : उनके जीने के अधिकार का हो सम्मान

इसे भी पढ़ें : कोई भी नागरिक पीछे न छूटे

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : जारा के हौसलों ने नाप दी दुनिया

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : प्राणायाम ओवरथिंकिंग से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं

इसे भी पढ़ें : सैम बहादुर की शूटिंग अगस्त में,जो फिल्म विक्की कौशल की है

इसे भी पढ़ें : अजय देवगन भंसाली की बैजू बावरा में तानसेन की भूमिका निभाएंगे

इसे भी पढ़ें : संकटकाल में नयी चाल में ढला साहित्य

इसे भी पढ़ें : पत्रकार ऐसे होते हैं!

 सैनिक को बाईस वर्ष बाद सेना कोर्ट से मिली दिव्यांगता पेंशन

लखनऊ 31 March (आरएनएस) :  सैनिक को सेना कोर्ट लखनऊ ने उत्तराखण्ड के देहरादून निवासी सेना के पूर्व हवलदार देवबहादुर छेत्री मामले में भारत सरकार रक्षा-मंत्रालय को चौबीस साल बाद पचास प्रतिशत दिव्यांगता पेंशन देने का आदेश दिया. मामला यह था कि याची वर्ष 1998 में लेह-लद्दाख में सेवारत था जहाँ का तापमान माईनस चालीस डिग्री के लगभग रहता है, देश की सीमा की सुरक्षा में तैनात सैनिक बर्फीले तूफान का शिकार हो गया. उसकी आँख में बर्फ लग गई जिसके कारण उसके आँख की रौशनी चली गई, दोनों आँख लगभग समाप्त हो गई, कई बार आपरेशन के बावजूद उसमें रोशनी नहीं आई उसके बाद, सेना ने सैनिक को मेडिकल आधार पर डिस्चार्ज करते हुए कहा कि कहा कि आँख खराब होने के लिए सैनिक स्वयं जिम्मेदार है न कि सेना इसलिए इसका लाभ नहीं दिया जा सकता l

सेना से इस प्रकार निकाले जाने से क्षुब्ध सैनिक ने अपने अधिकार के लिए भारत सरकार रक्षा-मंत्रालय के सामने अपील कि जिसमें उसने कहा कि उसकी दोनों आँखें लगभग समाप्त हो चुकी हैं इसके बावजूद उसे दिव्यांगता पेंशन न देना गलत है लेकिन, भारत सरकार रक्षा-मंत्रालय ने यह कहते हुए उसकी अपील को ख़ारिज कर दिया कि इसके लिए भारत सरकार जिम्मेदार नहीं है इसलिए दिव्यांगता पेंशन नहीं दी जा सकती, उसके बाद पीड़ित ने अधिवक्ता विजय कुमार पाण्डेय के माध्यम से सशत्र-बल अधिकरण, लखनऊ में वाद दायर किया l

भारत सरकार रक्षा-मंत्रालय के अधिवक्ता ने इतने लंबे समय बाद मुकदमें की सुनवाई करने को कानून के विरुद्ध मानते हुए न्यायालय के सामने दलील दी कि न्याय उन्हीं के लिए है जो अपने अधिकारों के प्रति सजग हों ऐसे लोगों के लिए नहीं जो लंबे समय तक उदासीन रहें l इसका विरोध करते हुए याची के अधिवक्ता विजय कुमार पाण्डेय ने दलील दी कि विपक्षी का यह तर्क कोर्ट को गुमराह करने वाला है, पेंशन के मामलों में समय सीमा की बाध्यता को प्रभावी नहीं बनाया जा सकता, जिसे स्वीकार करते हुए न्यायमूर्ति उमेश चन्द्र श्रीवास्तव एवं अभयरघुनाथ कार्वे, वाईस एडमिरल (रि०) की खण्ड-पीठ ने सुनवाई के लिए वाद को स्वीकार कर लिया l

सुनवाई के दौरान विपक्षी भारत सरकार रक्षा-मंत्रालय द्वारा तर्क दिया गया कि आँख के खराब होने को सेना से नहीं जोड़ा जा सकता और याची की दिव्यांगता उस श्रेणी में नहीं आती की इसका लाभ याची को दिया जा सके इसलिए याची के वाद को जुर्माने के साथ ख़ारिज कर दिया जाए, जिसका जबर्दस्त विरोध करते हुए याची के अधिवक्ता विजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि समुद्र से करीब छः हजार फीट ऊँचाई पर माईनस चालीस डिग्री तापमान में देश की सेवा करने वाले सैनिक को यह कहना कि इस बीमारी से सेना का कोई संबंध नहीं है स्वीकार करने योग्य नहीं है, और याची को दिए गए इलाज और आपरेशन से यह साबित होता है कि उसको यह बीमारी लेह-लद्दाख जैसे दुर्गम इलाके में हुई है और, उसकी दिव्यांगता को कानूनी परिधि के बाहर बताना तर्कसंगत नहीं है.

याची के अधिवक्ता विजय कुमार पाण्डेय की दलीलों को स्वीकार करते हुए न्यायमूर्ति उमेश चन्द्र श्रीवास्तव एवं वाईस एडमिरल (रि०) अभयरघुनाथ कार्वे की खण्ड-पीठ ने आठ प्रतिशत व्याज के साथ दिव्यांगता पेंशन देने का आदेश दिया और, निर्देशित किया कि याची का मेडिकल दुबारा कराया जाए जिससे उसकी दिव्यांगता को जाना जा सके और उस आधार पर उसे आगे पेंशन दी जा सके l

*************************

इसे भी पढ़ें : सहकारिता के रास्ते ग्रामीण भारत में विकास को बढ़ावा

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : उनके जीने के अधिकार का हो सम्मान

इसे भी पढ़ें : कोई भी नागरिक पीछे न छूटे

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : जारा के हौसलों ने नाप दी दुनिया

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : प्राणायाम ओवरथिंकिंग से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं

इसे भी पढ़ें : सैम बहादुर की शूटिंग अगस्त में,जो फिल्म विक्की कौशल की है

इसे भी पढ़ें : अजय देवगन भंसाली की बैजू बावरा में तानसेन की भूमिका निभाएंगे

इसे भी पढ़ें : संकटकाल में नयी चाल में ढला साहित्य

इसे भी पढ़ें : पत्रकार ऐसे होते हैं!

सरकार ने चिराग पासवान से खाली कराया बंगला 

नई दिल्ली, 31 मार्च (आरएनएस)। सरकार ने चिराग पासवान से उनके दिवंगत पिता रामविलास पासवान को आवंटित बंगले को खाली कर लिया गया है। इससे पहले उन्हें पिछले साल जारी किए गए निष्कासन आदेश को अमल में लाने के लिए सरकारी टीम यहां भेजी गई थी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के तहत आने वाले संपदा निदेशालय की टीम के वहां पर पहुंची, जिसके तुरंत बाद लुटियंस दिल्ली में जनपथ स्थित बंगले से फर्नीचर और घरेलू सामान ले जाने की प्रक्रिया शुरू हुई।

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के आधिकारिक पते 12 जनपथ बंगले से सामान लदे दो ट्रक बाहर निकले, जबकि तीन और बंगले के सामने खड़े थे। अधिकारियों ने कहा कि बंगला केंद्रीय मंत्रियों के लिए रखा गया है और सरकारी आवास में रहने वालों को इसे खाली करने के लिए कहा गया है।

पार्टी बैठकों के लिए हो रहा था बंगले का इस्तेमाल

इस बंगले का उपयोग पार्टी की संगठनात्मक बैठकों और अन्य संबंधित कार्यक्रमों के आयोजन के लिए नियमित रूप से किया जाता था। देश के प्रमुख दलित नेताओं में से एक राम विलास पासवान का अक्टूबर 2020 में 74 साल की उम्र में निधन हो गया था। वह केंद्र की कई सरकारों में 1989 से मंत्री रहे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की मृत्यु के बाद चिराग पासवान और उनके चाचा पशुपति कुमार पारस के बीच मतभेदों के चलते लोजपा दो धड़ों विभाजित हो गई। दोनों लोजपा के नेतृत्व के लिए अड़े हुए हैं। अकेले चिराग पासवान ही अब लोजपा का हिस्सा हैं। इसके अलावा पिता के निधन के बाद बिहार विधानसभा चुनाव में भी उन्हें करारा झटका लगा था। इस चुनाव में वह भाजपा से अलग होकर लड़े थे और एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं कर पाए थे।

************************************************

इसे भी पढ़ें : सहकारिता के रास्ते ग्रामीण भारत में विकास को बढ़ावा

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : उनके जीने के अधिकार का हो सम्मान

इसे भी पढ़ें : कोई भी नागरिक पीछे न छूटे

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : जारा के हौसलों ने नाप दी दुनिया

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : प्राणायाम ओवरथिंकिंग से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं

इसे भी पढ़ें : सैम बहादुर की शूटिंग अगस्त में,जो फिल्म विक्की कौशल की है

इसे भी पढ़ें : अजय देवगन भंसाली की बैजू बावरा में तानसेन की भूमिका निभाएंगे

इसे भी पढ़ें : संकटकाल में नयी चाल में ढला साहित्य

इसे भी पढ़ें : पत्रकार ऐसे होते हैं!

सुप्रीम कोर्ट ने वन्नियार जाति को मिलेआरक्षण को किया खारिज

नई दिल्ली,31 मार्च (आरएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के वन्नियार समुदाय को दिए गए 10.5 फीसदी के आरक्षण को खारिज कर दिया है। शीर्ष अदालत ने गुरुवार को फैसला सुनाते हुए कहा कि किसी भी समुदाय को आरक्षण देने के लिए जाति ही एकमात्र आधार नहीं हो सकती है। वन्नियार समुदाय को तमिलनाडु में मोस्ट बैकवर्ड कम्युनिटी माना जाता है। जस्टिस एल. नागेश्वर राव और बीआर गवई की बेंच ने मद्रास हाई कोर्ट के 1 नवंबर को दिए गए फैसले को बरकरार रखते हुए यह आदेश दिया। हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ तमिलनाडु सरकार और पीएमके ने याचिका दायर की थी।

जस्टिस नागेश्वर राव ने कहा कि 2021 में तमिलनाडु सरकार की ओर से बनाया गया यह कानून संविधान की शक्तियों का बेजा इस्तेमाल है। उन्होंने कहा कि इस बात का कोई आधार नहीं बनता है कि वन्नियार समुदाय को अलग श्रेणी में रखा जाए। फरवरी 2021 में वन्नियार समुदाय को मोस्ट बैकवर्ड कम्युनिटी घोषित करते हुए तमिलनाडु विधानसभा में 10.5 फीसदी आरक्षण देने का कानून पारित किया गया था। यह कोटा एमबीसी के लिए तय 20 फीसदी आरक्षण में से ही दिया जाना था। इस फैसले के तुरंत बाद इसे हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी। तब शीर्ष अदालत ने यह कहते हुए सुनवाई से इनकार कर दिया था कि इस बारे में हाई कोर्ट फैसला देगा।

हाई कोर्ट ने आरक्षण को खारिज कर दिया था और फिर उसके आदेश को चुनौती दिए जाने पर शीर्ष अदालत ने भी उसके फैसले को सही करार दिया है। हाई कोर्ट ने बीते साल अपने फैसले में कहा था कि एआईएडीएमके सरकार की ओर से वन्नियार समुदाय को दिए गए 10.5 फीसदी आरक्षण का कोई आधार नहीं बनता है। अदालत ने कहा था कि यह आरक्षण देने के लिए ऐ्सा कोई डेटा नहीं है, जो यह साबित करता हो कि वन्नियार समुदाय अति पिछड़े वर्ग में हैं। इसके बाद तमिलनाडु सरकार और पीएमके ने हाई कोर्ट के आदेश को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी गई थी।

************************************************

इसे भी पढ़ें : सहकारिता के रास्ते ग्रामीण भारत में विकास को बढ़ावा

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : उनके जीने के अधिकार का हो सम्मान

इसे भी पढ़ें : कोई भी नागरिक पीछे न छूटे

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : जारा के हौसलों ने नाप दी दुनिया

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : प्राणायाम ओवरथिंकिंग से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं

इसे भी पढ़ें : सैम बहादुर की शूटिंग अगस्त में,जो फिल्म विक्की कौशल की है

इसे भी पढ़ें : अजय देवगन भंसाली की बैजू बावरा में तानसेन की भूमिका निभाएंगे

इसे भी पढ़ें : संकटकाल में नयी चाल में ढला साहित्य

इसे भी पढ़ें : पत्रकार ऐसे होते हैं!