Category Archives: news

राष्ट्रपति ने देशवासियों को राम नवमी की शुभकामनाएं दी

नई दिल्ली ,10 अप्रैल (आरएनएस)। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने देशवासियों को राम नवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सब प्रभु राम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में योगदान का संकल्प लें।
कोविंद ने कहा, सभी देशवासियों को राम नवमी की शुभकामनाएं। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जीवन, उनकी कर्तव्यनिष्ठा और उच्च आदर्श पूरी मानवता के लिए मार्गदर्शन और प्रेरणा के स्रोत हैं।

**********************************

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस नेतृत्व से हकीकत यहीं है कि पार्टी नहीं संभल रही है

इसे भी पढ़ें : अफ्सपा को हटाकर केंद्र सरकार ने सराहनीय कदम उठाया है

इसे भी पढ़ें : जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें  : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें  : उनके जीने के अधिकार का हो सम्मान

इसे भी पढ़ें  : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें  : शौचालयों से ही समृद्धि संभव

 

रामनवमी के महापर्व पर देश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ : शाह

नई दिल्ली ,10 अप्रैल (आरएनएस)।रामनवमी के महापर्व पर देश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ : शाह.  केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को रामनवमी महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जीवन हमें मर्यादाओं का पालन कर सत्य व धर्म के मार्ग पर चलने की सीख देता है।
शाह ने आज ट्वीट कर कहा, समस्त देशवासियों को रामनवमी के महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जीवन हमें मर्यादाओं का पालन कर सत्य व धर्म के मार्ग पर चलने की सीख देता है। प्रभु श्री राम सभी पर अपनी कृपा व आशीर्वाद बनाए रखें। जय श्री राम! उन्होंने ट्वीट के साथ भगवान श्रीराम का चित्र भी साझा किया

********************************

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस नेतृत्व से हकीकत यहीं है कि पार्टी नहीं संभल रही है

इसे भी पढ़ें : अफ्सपा को हटाकर केंद्र सरकार ने सराहनीय कदम उठाया है

इसे भी पढ़ें : जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें  : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें  : उनके जीने के अधिकार का हो सम्मान

इसे भी पढ़ें  : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें  : शौचालयों से ही समृद्धि संभव

 

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दी रामनवमी की शुभकामनाएं

नई दिल्ली ,10 अप्रैल (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीराम की कृपा से सभी को जीवन में सुख,शांति और समृद्धि प्राप्त हो। मोदी ने आज ट्वीट कर कहा, देशवासियों को रामनवमी की ढेरों शुभकामनाएं। भगवान श्रीराम की कृपा से हर किसी को जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त हो।

********************************

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस नेतृत्व से हकीकत यहीं है कि पार्टी नहीं संभल रही है

इसे भी पढ़ें : अफ्सपा को हटाकर केंद्र सरकार ने सराहनीय कदम उठाया है

इसे भी पढ़ें : जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें  : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें  : उनके जीने के अधिकार का हो सम्मान

इसे भी पढ़ें  : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें  : शौचालयों से ही समृद्धि संभव

बूस्टर डोज भारत में 18+ लोगों को आज से मिलेगी

नई दिल्ली,10 अप्रैल। बूस्टर डोज भारत में 18+ लोगों को आज से मिलेगी. आज से देश के सभी वयस्क कोविड -19 के खिलाफ बूस्टर वैक्सीन खुराक पाने के पात्र हैं। केंद्र सरकार ने इस सप्ताह की शुरुआत में इसकी घोषणा की थी। भारत में कोरोना वायरस को नए सब वैरिएंट एक्सई के मामले मिलने के बीच इसकी घोषणा की गई। इससे पहले केवल स्वास्थ्य कार्यकर्ता, फ्रंटलाइन वर्कर और 60 वर्ष से अधिक आयु के लोग ही तीसरी खुराक के लिए पात्र थे।
निजी टीकाकरण केंद्रों पर सभी वयस्कों के लिए कोविड -19 एहतियात खुराक यानी बूस्टर डोज उपलब्ध होंगे। इस बीच सरकारी केंद्रों पर सरकार का मुफ्त टीकाकरण अभियान जारी रहेगा। यहां पहली और दूसरी खुराक पा चुके बुजुर्गों, फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य कर्मियों को बूस्टर डोज दिए जाएंगे।
बूस्टर डोज में कौन सी वैक्सीन?
बूस्टर डोज के लिए आपको वही टीका लगाया जाएगा जो आपने अपनी पहली और दूसरी खुराक के तौर पर ली है। उदाहरण के लिए, यदि आपको अपनी पहली और दूसरी खुराक के समय कोविशील्ड दिया गया था, तो आपको कोविशील्ड का ही बूस्टर डोज दिया जाएगा।
हेल्थकेयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और बुजुर्गों को छोड़कर बाकी लोगों को कोविड -19 एहतियाती खुराक के लिए भुगतान करना होगा। यह निजी टीकाकरण केंद्रों पर दिया जाएगा। शनिवार को यह घोषणा की गई थी कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के कोविशील्ड और भारत बायोटेक के कोवैक्सिन की एक खुराक की कीमत अब निजी अस्पतालों को 225 रुपये होगी। पहले यह क्रमश: 600 रुपये और 1,200 रुपये प्रति खुराक थी।

**********************************************

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस नेतृत्व से हकीकत यहीं है कि पार्टी नहीं संभल रही है

इसे भी पढ़ें : अफ्सपा को हटाकर केंद्र सरकार ने सराहनीय कदम उठाया है

इसे भी पढ़ें : जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें  : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें  : उनके जीने के अधिकार का हो सम्मान

इसे भी पढ़ें  : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें  : शौचालयों से ही समृद्धि संभव

जल के स्रोत भारत में विश्व का मात्र 4 प्रतिशत है : सुधांशु त्रिवेदी

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आरएनएस) । जल के स्रोत भारत में विश्व का मात्र 4 प्रतिशत है : सुधांशु त्रिवेदी.भारतीय जनता पार्टी अपने 42 वें स्थापना दिवस देश के आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर के रूप में मना रही है। भारतीय जनता पार्टी इसीलिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के द्वारा किए गए कामों को लेकर स्थापना दिवस के मौके पर सामाजिक न्याय पखवारे के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। सामाजिक न्याय पखवाड़े हर दिन अलग-अलग विषयों को लेकर भाजपा के बड़े नेता से लेकर कार्यकर्ता तक जनसंपर्क करते हैं। स्वतंत्रता के सार्थकता के लिए यह आवश्यक है।

9 अप्रैल को जल जीवन मिशन के रूप में भारतीय जनता पार्टी मना रही है।भारतीय जनता पार्टी के राष्टीय प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस देश के आजादी के अमृतमहोत्सव के अवसर पर कहां की जल जीवन मिशन पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता लोगों के पास जाकर जल ही जीवन है इसके प्रति लोगों के बीच जाकर बताने का कार्य कर रही है की भारत में विश्व के 16 प्रतिशत जनसंख्या रहती है और 4 प्रतिशत जल के स्रोत है।

हमलोग भूगर्भ जल के 40 प्रतिशत का इस्तेमाल करते हैं। जल का संचयन और प्रबंधन नहीं रखा जाए तो भविष्य में बहुत बड़ी समस्या हो सकती है। प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच में जल जीवन मिशन योजना है।इस मिशन की शुरूआत प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त 2019 को की थी। हमारी सरकार 2014 में आयी तो 16.85 प्रतिशत घरों में नल से जल मिल रहे थे। इस मिशन के शुरू होने से वर्ष के शुरू होने तक 48.2 प्रतिशत घरों तक पहुंच गयी है। 67 वर्षो में जितने घरों में नल से जल पहुंचते थे इन सात वर्षो में उनसे दोगुणे घरों मे नल की सुंविधा उपलब्ध करायी गयी है।

संख्यात्मक दृष्टि से देखे तो 15 अगस्त 2019 को 3.23 करोड़ घरों में नल से पहुंचते थे।7 अप्रैल 2022 को 9.4 करोड़ घरों में नल से जल पहुंचाने में सफल हुए है।

इन आंकडों में हमलोगों ने पिछले दो सालों में अतिरिक्त 6.95 करोड़ घरों में नल से जल पहुंचायां है।2021-22 में 40 हजार करोड़ रुपये जल जीवन मिशन के लिए आंवटित थे। 2022-23 में केन्दीय बजट में जल जीवन मिशन के लिए 60 हजार रूप्ये करोड़ आवंटित किया गया है। पिछले साल की तुलना में 50 प्रतिशत अधिक राशि दी गयी है। यह बढ़ोत्तरी इस योजना के प्रति हमलोगों को प्रतिबद्धता दिखाती है।

कुल मिलाकर पांच वर्ष में 3.60 करोड़ का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अबतक 107 जिले है जिसमें लगभग ढेड़ लाख गांव हैं जहां घरों में जल पहुंचाने में सफल हो चुके है। 17.29 लाख स्कूल एवं आंगनबाड़ी भी नल के जल से युक्त हो चुके है।

गांवों में पेजजल आपूर्ति के लिए 4.82 लाख पानी समितियों का गठन किया गया है। लगभग 4 लाख ग्राम कार्य योजनाएं काम कर रही है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2021 में 92068 करोड़ रुपये के प्रावधान से 2021 से 2026 तक के लिए कृषि सिंचाई योजना की शुरूआत की थी। पेयजल के साथ कृषि सिंचाई के लिए जल की उपलब्धता उतना ही महत्वपूर्ण है।त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम के अंतर्गत 2021 -26 के दौरान कुल अतिरिक्त सिंचाई क्षमता को 13.88 लाख हेक्टेयर तक तय करना था। इसके लिए 60 परियोजनाएं काम कर रही है। जिनसे संबंधित 30.2 लाख हेक्टेयर कमान क्षेत्र इस विकास की प्रक्रिया में शामिल किया गया है।

कुछ महत्वपूर्ण जल परियोजनाएं केंद्र सरकार द्वारा राज्य सरकार को मदद से की जा रही है। इसमें खर्च का एक बड़ हिस्सा केन्द्र सरकार द्वारा दी जा रही है। उदाहरण के तौर पर हिमाचल पद्रेश में रेणुका जी बांध परियोजना और उत्तरखंड में लखवार बांध परियोजना है। इन दोनो राष्टीय परियोजना में केन्द्र सरकार 90 प्रतिशत दे रही है। इससे यमुना बेसिन में जल का भंडारण होगा और उत्तर भारत के 6 राज्यों में दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में जल की उपलब्धता बढेगी। यमुना में जल की उपलब्धता बढ़ेगी। जल का स्तर एवं गुणवत्ता में सुधार होगा।हर खेत को पानी पहुंचाने के लिए सिंचाई युक्त क्षेत्र का विस्तार बढ़ाया गया है। लघु सिंचाई एवं जल स्रोतों को 4.5 लाख हेक्टेयर और रकबे को सिंचाई से जोड़ गया है।

जल स्रोत के पुर्नोद्धार एवं पुनर्निमार्ण के लिए भाजपा की सरकार पूरी तत्परता के साथ काम कर रही है। इसके लिए राज्य सरकार एवं क्षेत्रीय स्तर पर किया जा रहा है उसमें केन्द्र सरकार की भागीदारी 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दी गयी है। ताकि वे बेहतर ढंग से कार्यान्वयन कर सके। जैसे तलाब या अन्य जल स्रोत जो सूख गए है उनको पुनर्स्थापित करने के पुनर्जीवित करने का काम किया जा रहा है।जल आच्छदन विकास में 2021-26 के दौरान संरक्षित सिंचाई के तहत लगभग 2.5 लाख हेक्टेयर भूमि शामिल है। यह एक बहुत बडी योजना है कि49.5 लाख हेक्टेयर सिर्फ वर्षा जल पर आधारित है या अनुपजाउ है उसे सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने की कोशिश की गयी है।

इस बार बजट में 46605 करोड़ रुपये से केन-बेतवा लिंक परियोजना के लिए दिए गए है। इसे योजना से 9.08 लाख हेक्टेयर भूमि का सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी और 62 लाख लोगो को पेयजल की सुविधा मिलेगी। 103 मेगावाट हाईडो पावर एवं 27 मेगावाट सौर उर्जा की उपलब्धता भी होगी। यह एक महत्वपूर्ण परियोजना है।राज्यो के साथ विचार विमर्श कर पांच परियोजना शुरू होगी। इसमें पहला दमन गंगा और पिंजाल परियोजना, दूसरा पार्क, तापी और नर्मदा परियोजना, तीसरी गोदवरी कृष्णा परियोजना, चौथा कृष्णा पेन्नार कावेरी परियोजना इनका डाफट तैयार हो गया है यह परियोजना अब फाइनल स्टेज में है। राज्यो सरकारो के साथ बातचीत कर अंतिम सहमति होने पर केन्द्र सरकार इन परियोजनाओं की राशि जारी कर देगी।भविष्य में जल एक महत्वपूर्ण घटक बनने जा रहा है।

वैश्विक स्तर पर भी जल एक महत्पूर्ण मुद्दा बनने जा रहा है. इसके लिए रणनीति के तहत नीति एवं योजनाएं को कार्यान्वित की जा रही है।स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव में जल जीवन एक महत्वपूर्ण कार्य हैपनी का एक अर्थ यह भी होता है मन में पानी है तो स्वाभिमान की भावना। जल जीवन के लिए भी आवश्यकता है राष्ट के लिए स्वामिभान की आवश्यकता है पानी उसका भी प्रतीक है।

पानी से चमकती हुई मोती भी निकलता है जो समृद्धि का प्रतीक है।प्रधानमंत्री का व्यापक विजन है वह भारतीय समाज की गहरी सोच से प्रेरित है। जिसे रहीम दास जी ने एक पंक्ति में कहा था- रहीमन पानी राखिए, बिन पानी सब सून, पानी गए न उबरे मोती मानस सब चूर।सभी बातों को लेते हुए जल जीवन मिशन अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सुगमता से आगे बढ़ रहा है और स्वतंत्रता के अमृतमहोत्सव में अपनी सार्थकता को प्रस्तुत कर रहा है।

*****************************************

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस नेतृत्व से हकीकत यहीं है कि पार्टी नहीं संभल रही है

इसे भी पढ़ें : अफ्सपा को हटाकर केंद्र सरकार ने सराहनीय कदम उठाया है

इसे भी पढ़ें : जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें  : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें  : उनके जीने के अधिकार का हो सम्मान

इसे भी पढ़ें  : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें  : शौचालयों से ही समृद्धि संभव


 

 

वाराणसी की खादी संस्थाओं में पश्मीना उत्पादों की बिक्री शुरू

वाराणसी ,09 अप्रैल (आरएनएस)। वाराणसी की खादी संस्थाओं में पश्मीना उत्पादों की बिक्री शुरू. उत्तर प्रदेश के वाराणसी क्षेत्र में स्थित खादी संस्थाओं द्वारा निर्मित पश्मीना उत्पादों की विधिवत बिक्री शुरू हो गयी है। यह पहली बार है कि पश्मीना से बने उत्पादों का निर्माण लेह-लद्दाख और जम्मू कश्मीर क्षेत्र से बाहर वाराणसी में किया जा रहा है।
वाराणसी में खादी बुनकरों द्वारा बनाए गए पश्मीना उत्पादों का शुभारंभ खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष विनय कुमार सक्सेना द्वारा वाराणसी में किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल एवं जयप्रकाश गुप्ता, सदस्य (मध्य क्षेत्र), खादी और ग्रामोद्योग आयोग भी उपस्थित थे।
अभी तक पश्मीना ऊन से बने उत्पाद केवल लेह-लद्दाख एवं जम्मू-कश्मीर की देन के रूप में जाने जाते थे। पश्मीना ऊन लद्दाख में पायी जाने वाली एक विशेष प्रकार की भेड़ के बालों से तैयार होती है। खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अथक प्रयास से एक विशेष क्षेत्र में उत्पादित होने वाले पश्मीना ऊन से बने उत्पाद अब वाराणसी व उसके आस-पास के क्षेत्र की खादी संस्थाओं के माध्यम से उत्पादित किए जा रहे है। पश्मीना ऊन की कताई लेह-लद्दाख के कतीनों द्वारा तथा बुनाई वाराणसी व उसके आस-पास क्षेत्र की संस्थाओं द्वारा की जा रही है। वाराणसी में निर्मित पश्मीना उत्पादों की विधिवत बिक्री से पहले, चार मार्च को वाराणसी के बुनकरों द्वारा बनाए गए दो पश्मीना शॉल खादी आयोग के अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट किए थे।
सक्सेना ने बताया कि पश्मीना ऊन के उत्पादों का निर्माण वाराणसी व उसके आस-पास के क्षेत्रों में किया जाना खादी जगत के लिए एक गौरवशाली पल है। उन्होंने कहा कि इससे लेह-लद्दाख के कत्तिनों एवं वाराणसी क्षेत्र के बनुकरों को इसका लाभ मिलेगा। पश्मीना ऊन से क्षेत्र में बने उत्पाद पूरी तरह से शुद्ध होगें तथा इनमें दूसरे धागों का मिश्रण नहीं किया जाएगा। वाराणसी क्षेत्र में निर्मित उत्पादों को आयोग पूरे देश में अपने विभागीय खादी भवन तथा संस्थाओं के खादी भवनों के अतिरिक्त ऑनलाइन माध्यमों से बिक्री की सुविधा उपलब्ध करायेगा।

**************************************

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस नेतृत्व से हकीकत यहीं है कि पार्टी नहीं संभल रही है

इसे भी पढ़ें : अफ्सपा को हटाकर केंद्र सरकार ने सराहनीय कदम उठाया है

इसे भी पढ़ें : जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें  : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें  : उनके जीने के अधिकार का हो सम्मान

इसे भी पढ़ें  : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें  : शौचालयों से ही समृद्धि संभव

सुरक्षा बलों ने लश्कर कमांडर निसार डार को मार गिराया

श्रीनगर ,09 अप्रैल (आरएनएस)। सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में मुठभेड़ में  लश्कर कमांडर को मार गिराया है। मारे गए लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर की पहचान निसार डार के तौर पर हुई है। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि सिरहामा इलाके में सर्च ऑपरेशन फिलहाल जारी है।
सुरक्षा बलों की ओर कुलगाम में भी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। यहां भी आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली है। आईजीपी कश्मीर ने कहा, कल रात हमने दो जिले कुलगाम और अनंतनाग में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन अभियान चलाया। अनंतनाग जिले में अब तक लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकी मारा गया है। यह स्थानीय आतंकी था। कुलगाम में अब तक कोई आतंकी नहीं मिला है, लेकिन आतंकी के होने की संभावना की जांच की जा रही है।
उन्होंने कहा कि इस साल तीन महीनों में अब तक कुल 45 आतंकी मारे गए हैं। जिसमें से 2-3 बहुत बड़े कमांडर शामिल हैं। आतंकियों के खिलाफ सैन्य अभियान जारी रहेगा।

**********************************************

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस नेतृत्व से हकीकत यहीं है कि पार्टी नहीं संभल रही है

इसे भी पढ़ें : अफ्सपा को हटाकर केंद्र सरकार ने सराहनीय कदम उठाया है

इसे भी पढ़ें : जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें  : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें  : उनके जीने के अधिकार का हो सम्मान

इसे भी पढ़ें  : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें  : शौचालयों से ही समृद्धि संभव

प्रधानमंत्री आवास योजना से देश के गरीबों को मिल रहा है फायदा

नई दिल्ली 8 अप्रैल । प्रधानमंत्री आवास योजना से देश के गरीबों को मिल रहा है फायदा. भारतीय जनता पार्टी अपने 42 वा स्थापना दिवस मना रही है जिसके उपलक्ष में 7 अप्रैल से 20 अप्रैल तक सामाजिक न्याय पखवारा पूरे देश में मना रही है । इस पखवाड़े में बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना पूरे देश की जनता को किस तरह इसका लाभ मिल रहा है इसकी जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत और गरीबों को रहने को घर मिल रहा है ।

गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह चाहते हैं कि देश के और लोगों के पास अपना घर हो जिसमें वह आराम से रह सके । गिरिराज सिंह ने यूपी और खासकर कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस का यह नारा था गरीबी हटाओ इंदिरा लाओ लेकिन इन्होंने वास्तव में देश के गरीबों के लिए कुछ नहीं किया और केवल और केवल अपने जेब भरने का काम के अलावा कुछ नहीं किया।

वहीं दूसरी तरफ मोदी सरकार है जो आवास देने के साथ-साथ और घर शौचालय और एलईडी लाइट गरीबों के पास उज्जला योजना के तहत गरीब महिलाओं को गैस सिलेंडर देना खासकर मकान के स्वामित्व महिलाओं को देना यह नरेंद्र मोदी सरकार की बहुत बड़ी उपलब्धि है। देश की आजादी के 60 साल में स्वयं सहायता समूह की संख्या मात्र 2 करोड़ थी जोकि 2014 से वर्तमान समय तक स्वयं सहायता समूह की संख्या 8 करोड़ से अधिक हो चुकी है जिसे 2024 तक 10 करोड़ से अधिक करना है यह नरेंद्र मोदी की वजह से संभव हुआ है।

ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यूपी में योगी सरकार आने के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना में सबसे तेजी से काम किया है और अब तक 50 लाख आवास बनाकर गरीबों को देने का काम किया है। गिरिराज सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर यूपी की योगी सरकार की बहुत प्रशंसा की।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यूपी में जब तक अखिलेश यादव की सरकार रही तब तक उन्होंने कोई काम नहीं किया। लेकिन जब से योगी जी की सरकार आई है. उन्होंने 50 लाख मकान बनाकर गरीबों को दे दिए। यूपी सबसे तेजी से इस योजना में काम कर रही है और गरीबों को आवास बनाकर दे रही है। यही वजह से उनकी फिर से यूपी में सरकार बनी है।

*******************************************

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस नेतृत्व से हकीकत यहीं है कि पार्टी नहीं संभल रही है

इसे भी पढ़ें : अफ्सपा को हटाकर केंद्र सरकार ने सराहनीय कदम उठाया है

इसे भी पढ़ें : जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें  : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें  : उनके जीने के अधिकार का हो सम्मान

इसे भी पढ़ें  : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें  : शौचालयों से ही समृद्धि संभव

संप्रदायिकता को राजस्थान में कांग्रेस सरकार बढ़ावा दे रही है

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आरएनएस) । संप्रदायिकता को राजस्थान में कांग्रेस सरकार बढ़ावा दे रही है.  राजस्थान के करौली शोभा यात्रा पर पथराव को लेकर भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने ट्रॉली हिंसा मामले में कहा कि राजस्थान में आग लगी हुई है और अशोक गहलोत सरकार सोई हुई है। राज्यवर्धन सिंह राठौर ने अशोक गहलोत सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार खुद संप्रदायिकता को बढ़ावा देने में लगी हुई है। राजस्थान में तुष्टीकरण को देखकर हम लोग चुप नहीं बैठ सकते। राजवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि कांग्रेस ने ही हिंदू आतंकवादी शब्द दिया है इस नाते कांग्रेस के तुष्टीकरण पर लोगों को अचंभा नहीं होता है। राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि करौली हिंसा की निंदा होनी चाहिए और कांग्रेस सरकार हर तरफ से विफल नजर आ रही है। राजस्थान में राज्य सरकार तालिबानी सोच के साथ काम कर रही है।

राठौड़ ने कहा कि पुलिस को घटना की पहले से जानकारी क्यों नहीं थी। 14-15 दुकानों को जलाया गया है मामले में अब तक किसी की भी गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई है। दी कश्मीर फाइल फिल्म पर अजमेर में धारा 144 लगा दी गई है। हिंदुओं कार्य स्थालों पर धारा 144 लगा देते हैं। रमजान आते ही सरकार कहती है कि बिजली की कटौती बिलकुल नहीं होगी। फर्क दर्शाता है कि किस प्रकार सरकार भेदभाव करती है। राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि पिछले 3 वर्षों में करीब 7 लाख FIR दर्ज हुई हैं। मॉब लिंचिंग के मामले, सांप्रदायिक हिंसा भी हैं और खास तौर पर महिलाओं से दुष्कर्म के मामले एक साल में ही 6,337 सामने आए हैं।

******************************

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस नेतृत्व से हकीकत यहीं है कि पार्टी नहीं संभल रही है

इसे भी पढ़ें : अफ्सपा को हटाकर केंद्र सरकार ने सराहनीय कदम उठाया है

इसे भी पढ़ें : जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें  : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें  : उनके जीने के अधिकार का हो सम्मान

इसे भी पढ़ें  : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें  : शौचालयों से ही समृद्धि संभव

प्रशिक्षण के बाद युवाओं को जॉब से जोड़ रही सरकार

रांची,08.04.2022 –  प्रशिक्षण के बाद युवाओं को जॉब से जोड़ रही सरकार. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरने की पहल के बाद श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग एवं एचसीएल के बीच हुए एमओयू का प्रतिफल महज चार माह के अंदर ही नजर आने लगा है। प्लेसमेंट लिंक्ड स्किल ट्रेनिंग कार्यक्रम के जरिये राज्य के युवा प्रशिक्षण एवं रोजगार उपलब्ध कराने की योजना से जुड़ने लगे हैं। प्रथम चरण में राज्य के 220 युवा सरकार के रोजगारपरक कार्यक्रम से जुड कर आईटी सेक्टर में अपने सपने को उड़ान दे रहे हैं। युवाओं में इंटरमीडिएट के बाद उत्पन्न होने वाली उहापोह की स्थिति को काफी हद तक सरकार का यह कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम समाप्त करने में कारगर साबित हो रहा है। कौशल प्रशिक्षण के इस कार्यक्रम से रांची, जमशेदपुर और धनबाद के युवा जुड़ कर अपने भविष्य को गढ़ने में जुटे हैं। जल्द ही यह अवसर दुमका और पलामू के युवाओं को भी प्राप्त होगा।

12वीं के बाद मिल रहा अवसर

सरकार के कौशल प्रशिक्षण प्रोग्राम में चयन के लिए वर्ष 2021-22 में 12वीं साइंस संकाय में मैथ्स एवं कॉमर्स संकाय में बिजनेस मैथ्स के साथ पास होना अनिवार्य है। एचसीएल द्वारा चयनित होने के उपरांत छह माह तक वचुर्वल माध्यम से प्रशिक्षण देने के बाद छह माह का इंटर्नशिप एचसीएल के सेंटर में कराने का प्रावधान है। इंटर्नशिप के दौरान ही स्टूडेंटस को प्रतिमाह 10 हजार रुपये का भुगतान एचसीएल द्वारा किया जाता है। इंटर्नशिप पूर्ण होने के बाद एचसीएल द्वारा ही स्टूडेंट्स को नियोजित करने की सरकार के साथ सहमति बनी है। नियोजन के साथ एचसीएल के सहयोग से स्टूडेंट्स उच्च शिक्षा के लिए बिट्स पिलानी अथवा एमिटी यूनिवर्सिटी या शास्त्रा यूनिवर्सिटी, तमिलनाडु से स्नातक कर सकते हैं। यह डिग्री जॉब के साथ-साथ वर्क इंटीग्रेटेड लर्निंग प्रोग्राम के माध्यम से होता है। राज्य के हर जिले से बच्चे कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का लाभ उठा सकते हैं। रांची, धनबाद, जमशेदपुर, दुमका व पलामू में एचसीएल टेकबी करियर हेतु इच्छुक छात्र एवं अभिभावक काउंसेलिंग एवं असेसमेंट में भाग लेने हेतु श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग द्वारा संचालित मॉडल करियर सेन्टर में एचसीएल के प्रतिनिधि से मिल सकते हैं।

एचसीएल टेकबी कैरियर में जाने हेतु इच्छुक छात्र-छात्राएं निम्नलिखित लिंक पर निबंधन व आवेदन कर सकते हैं:

registrations.hcltechbee.com

Helpline: 9297788999

********************************************

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस नेतृत्व से हकीकत यहीं है कि पार्टी नहीं संभल रही है

इसे भी पढ़ें : अफ्सपा को हटाकर केंद्र सरकार ने सराहनीय कदम उठाया है

इसे भी पढ़ें : जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें  : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें  : उनके जीने के अधिकार का हो सम्मान

इसे भी पढ़ें  : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें  : शौचालयों से ही समृद्धि संभव

मानव तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ पुलिस ने 17 महिलाओं को बचाया

बेंगलुरु,08 अप्रैल (आरएनएस)। मानव तस्करी रैकेट का कर्नाटक पुलिस ने भंडाफोड़ कर एक बड़ी कार्रवाई में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। सिटी क्राइम ब्रांच (सीसीबी) के अधिकारियों ने 17 महिलाओं को बचाया है, जिन्हें दुबई ले जाने के लिए तैयार किया गया था। पुलिस ने 95 महिलाओं को दुबई भेजे जाने की जानकारी इक_ा की है और 17 पासपोर्ट जब्त किए हैं।
ये आरोपी शख्स युवक-युवतियों को लाखों रुपये प्रति माह की मोटी कमाई का लालच देकर जालसाजी करते थे। वे इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों में काम करने वाली लड़कियों को भी लुभाते थे। आरोपियों ने 50,000 रुपये एडवांस रुपये के तौर पर मुहैया कराए और उन्हें दुबई का वीजा दिलाने में मदद की और वहां भेज दिया। गिरोह ने कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और पंजाब राज्यों की महिलाओं को भी निशाना बनाया है।
आरोपी के दुबई में डांस बार के मालिकों से संबंध थे। एक बार जब लड़कियां दुबई में उतरीं तो उन्हें डांस बार में परफॉर्म करने के लिए मजबूर किया गया। इसके बाद में डांस बार मालिकों ने उन्हें ग्राहकों को आकर्षित करने और उनका मनोरंजन करने के लिए मजबूर किया। अगर लड़कियां ऐसा करने से मना करती हैं तो उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताडि़त किया जाता है। पीडि़तों से तत्काल एडवांस रुपये लौटाने को कहा गया। लेकिन लड़कियों के पास रुपये नहीं होने के कारण उन्हें नौकरी जारी रखने के लिए मजबूर किया जाता था।
गिरोह में फंसने वाले पीडि़तों में से एक ने बेंगलुरु के हेनूर पुलिस स्टेशन से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद में मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे आगे की जांच के लिए सीसीबी को सौंप दिया गया। पुलिस ने 3 आरोपियों को कर्नाटक से और 4 को तमिलनाडु से गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान कोप्पल के एक जूनियर कलाकार बसवराजू शंकरप्पा कलासाद (43), मैसूर की एक डांसर आदर्श उर्फ आदि (28), तमिलनाडु के सलेम के राजेंद्र नचिमुट्ट (32), चेन्नई के एक कलाकार एजेंट मरियप्पन (44), बेंगलुरु से चंदू (20), पांडिचेरी से टी अशोक (29) और तमिलनाडु के तिरुवल्लूर से एस राजीव गांधी (35) के रूप में हुई है। आगे की जांच जारी है।

***************************************

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस नेतृत्व से हकीकत यहीं है कि पार्टी नहीं संभल रही है

इसे भी पढ़ें : अफ्सपा को हटाकर केंद्र सरकार ने सराहनीय कदम उठाया है

इसे भी पढ़ें : जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें  : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें  : उनके जीने के अधिकार का हो सम्मान

इसे भी पढ़ें  : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें  : शौचालयों से ही समृद्धि संभव

 

आईएनएस विक्रांत घोटाले को लेकर राज्यसभा में हुआ हंगामा

नई दिल्ली,07 अप्रैल (आरएनएस)। आईएनएस विक्रांत घोटाले को लेकर राज्यसभा में हुआ हंगामा. राज्यसभा में आज शिवसेना और कांग्रेस पार्टी के सदस्यों ने विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत से संबंधित एक सौ करोड़ रुपये के घोटाले को लेकर भारी शोरगुल और हंगामा किया जिसके कारण सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। शून्यकाल के दौरान शिवसेना के संजय राउत और अनिल देसाई ने इस मामले को उठाया और सदन के बीच में आ गए। इसके बाद शिवसेना तथा कुछ अन्य सदस्य अपनी सीट के आगे आ गये और शोरगुल करने लगे । शिवसेना की प्रियंका चतुर्वेदी ने नियम 267 के तहत इस घोटाले पर चर्चा कराने की मांग को लेकर नोटिस दिया था।

नायडू ने कहा कि विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खडग़े ने नियम 267 के तहत एक नोटिस दिया था जिस पर चर्चा की अनुमति नहीं दी गई है । वह यदि इस मुद्दे को बाहर उठाना चाहते हैं तो उठाए। इसी दौरान तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ ब्रायन ने महंगाई पर चर्चा कराने की मांग की।
नायडू ने कहा कि सदन की बैठक का आज अंतिम दिन है इसलिए सदस्य सदन की कार्यवाही चलने दें । उन्होंने हंगामा कर रहे सदस्यों को कहा कि आप यहां से यही संदेश देना चाहते हैं । उन्होंने सदस्यों को चेतावनी देते हुए कहा कि जो सदस्य नारेबाजी कर रहे हैं उनके नाम बुलेटिन में छापे जाएंगे। इसके बाद भी सदस्यों का हंगामा जारी रहने पर सभापति ने सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी।

****************************************

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस नेतृत्व से हकीकत यहीं है कि पार्टी नहीं संभल रही है

इसे भी पढ़ें : अफ्सपा को हटाकर केंद्र सरकार ने सराहनीय कदम उठाया है

इसे भी पढ़ें : जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें  : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें  : उनके जीने के अधिकार का हो सम्मान

इसे भी पढ़ें  : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें  : शौचालयों से ही समृद्धि संभव

सरना स्थल सिरोम टोली सौंदर्यीकरण योजना की मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने रखी आधारशिला

रांची, 07.04.2022 – सरना स्थल  सिरोम टोली सौंदर्यीकरण योजना की मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने रखी आधारशिला. राज्य सरकार के द्वारा आदिवासी समाज की परंपरा और कला- संस्कृति को जीवंत, अक्षुण्ण और संरक्षित करने का प्रयास लगातार जारी है। इस कड़ी में आज राजधानी रांची के सिरोमटोली सरना स्थल के सौदर्यीकरण योजना का शिलान्यास किया जा रहा है। लगभग 5 करोड़ रुपए की लागत से इस सरना स्थल परिसर में कई सुविधाएं उपलब्ध होंगी । उन्होंने कहा कि राज्य कि सभी सरना और मसना स्थल का संरक्षित करने का संकल्प राज्य सरकार ने लिया है, ताकि आने वाली पीढ़ी भी इसके ऐतिहासिक महत्व से भलीभांति वाकिफ रहे। उन्होंने राज्य वासियों से कहा कि अगर उनकी नजर में कोई उत्सव स्थल को विकसित और संरक्षित करने की जरूरत है तो उसकी जानकारी दें। इस दिशा में सरकार अवश्य पहल करेगी।

प्राचीनतम व्यवस्थाओं में एक है आदिवासी समाज की व्यवस्था

मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व की प्राचीनतम व्यवस्थाओं में आदिवासी समाज की व्यवस्था को जाना जाता है। हालांकि, आज की भौतिकवादी युग में सामंजस्य स्थापित करने में आदिवासी समाज थोड़ा पिछड़ सा गया है । लेकिन, आदिवासियों के हक और अधिकार तथा विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार के अवसर पर पृथक रूप से आदिवासी कल्याण मंत्रालय बनाया गया है। यह मंत्रालय आदिवासियों के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है।

प्रकृति के पुजारी है आदिवासी

मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी समाज प्रकृति के साथ रहना पसंद करते हैं। वे प्रकृति के पुजारी है। लेकिन, आज हर तरफ विकास की ही बात हो रही है। ऐसे में प्रकृति और विकास के बीच सामंजस्य स्थापित करने की जरूरत है। क्योंकि, जब प्राकृतिक व्यवस्था बचेगी, तभी आदिवासी समाज और संस्कृति जीवित रहेगी।

आदिवासियों में आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प कोई कमी नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राचीन काल आज तक आदिवासी समाज का विश्लेषण किया जाए तो हम कह सकते हैं कि उनके आत्मविश्वास और दृढ संकल्प में कोई कमी नहीं आई है। आज भी वह पहले की ही तरह अडिग है। यही हमें मजबूती प्रदान करने का काम करते हैं । यही वजह है कि सरना स्थल जैसे उत्सव स्थल हमें एक सूत्र में बांधने का काम करते हैं।

इस अवसर पर मंत्री श्री चम्पाई सोरेन, विधायक श्री सीपी सिंह, श्री राजेश कच्छप, पदमश्री श्री मुकुंद नायक और केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष श्री अजय तिर्की, श्री संतोष तिर्की, श्री प्रकाश हंस, श्री विजय बड़ाईक, श्री रूपचंद, श्री किशोर नायक, श्री किशोर लोहरा और अन्य सदस्य मौजूद थे।

**********************************************

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस नेतृत्व से हकीकत यहीं है कि पार्टी नहीं संभल रही है

इसे भी पढ़ें : अफ्सपा को हटाकर केंद्र सरकार ने सराहनीय कदम उठाया है

इसे भी पढ़ें : जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें  : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें  : उनके जीने के अधिकार का हो सम्मान

इसे भी पढ़ें  : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें  : शौचालयों से ही समृद्धि संभव

दिवंगत रूपेश पांडेय की माता को मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने नियुक्ति पत्र और पांच लाख रुपए का सहायता राशि का चेक सौंपा

रांची, 07.04.2022 – दिवंगत रूपेश पांडेय की माता को मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने नियुक्ति पत्र और पांच लाख रुपए का सहायता राशि का चेक सौंपा . मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने दिवंगत रूपेश पांडेय (नईटांड़, बरही, हज़ारीबाग़) की माता श्रीमती उर्मिला देवी को नियुक्ति पत्र और पांच लाख रुपए की सहायता राशि का चेक सौंपा

मुख्यमंत्री ने परिजनों से कहा -रुपेश पांडेय हत्या मामले की हर दृष्टिकोण से हो रही जांच, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज दिवंगत रूपेश पांडेय (नईटांड़, बरही, हज़ारीबाग़) की माता श्रीमती उर्मिला देवी को नियुक्ति पत्र और पांच लाख रुपए की सहायता राशि का चेक प्रदान किया ।मुख्यमंत्री ने मंत्री श्री बादल द्वारा प्रदत एक लाख रुपए का चेक भी उन्हें सौंपा ।मुख्यमंत्री ने दिवंगत रुपेश के परिजनों से कहा कि दुख की इस घड़ी में आप अकेले नहीं हैं । आपके साथ सरकार खड़ी है। आपकी जो भी समस्या या जरूरत होगी, उसे सरकार हरसंभव पूरा करने की कोशिश करेगी।

जल्द पूरे मामले का होगा,मिलेगा इंसाफ

मुख्यमंत्री ने दिवंगत रूपेश के परिजनो को भरोसा दिलाया कि सरकार के स्तर पर उसकी हत्या की जांच हर दृष्टिकोण से की जा रही है । उसकी हत्या क्यों और कौन इसमें शामिल है ? जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होगा । इस हत्याकांड में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आपको हर हाल में इंसाफ मिलेगा ।

इस मौके पर मंत्री श्री चम्पाई सोरेन और श्री बादल, विधायक श्री सुदिव्य कुमार सोनू और श्री उमाशंकर अकेला, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का, हजारीबाग की उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय के अलावा दिवंगत रुपेश पांडेय के पिता श्री सिकंदर पांडेय, माता श्रीमती उर्मिला देवी और परिजनों में श्री सुरेंद्र तिवारी, श्री अनिल कुमार पांडेय, श्री झारखंडी पांडेय, श्री नागेंद्र पांडेय, श्रीमती सुवास देवी और श्री बिनोद विश्वकर्मा मौजूद थे।

*****************************

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस नेतृत्व से हकीकत यहीं है कि पार्टी नहीं संभल रही है

इसे भी पढ़ें : अफ्सपा को हटाकर केंद्र सरकार ने सराहनीय कदम उठाया है

इसे भी पढ़ें : जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें  : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें  : उनके जीने के अधिकार का हो सम्मान

इसे भी पढ़ें  : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें  : शौचालयों से ही समृद्धि संभव

गूगल ने डेटा क्लाउड एलायंस की घोषणा

नई दिल्ली,06 अप्रैल। गूगल ने एक नए डेटा क्लाउड एलायंस की घोषणा की, जो डेटा को अधिक पोर्टेबल और व्यावसायिक प्रणालियों, प्लेटफार्मों और वातावरण में सुलभ बनाएगा। गठबंधन में संस्थापक भागीदार के रूप में एक्सेंचर, कंफ्लुएंट, डेटाब्रिक्स, डेटैकु, डेलॉइट, मोंगोडीबी, रेडिस, स्टारबस्र्ट और अन्य हैं।

सदस्य कई वातावरणों में कई प्लेटफार्मों और प्रोडक्टस के बीच डेटा पोर्टेबिलिटी और पहुंच सुनिश्चित करने के लिए बुनियादी ढांचा, एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस (एपीआई) और एकीकरण का समर्थन प्रदान करेंगे। 2023 तक, 60 प्रतिशत संगठन तीन या अधिक एनालिटिक्स समाधानों का उपयोग व्यावसायिक एप्लीकेशन्स के निर्माण के लिए करेंगे ताकि अंतदृष्टि को कार्यों से जोड़ा जा सके।
गूगल क्लाउड में उत्पाद प्रबंधन के निदेशक सुधीर हस्बे ने कहा, संगठनों को डेटा-संचालित परिवर्तनों में तेजी लाने के लिए फ्लेक्सिबिलिटी, अंतर-क्षमता और चुस्ती प्रदान करने के लिए, हमने अपने डेटा क्लाउड पार्टनर इकोसिस्टम का काफी विस्तार किया है और कई नए क्षेत्रों में अपने पार्टनर निवेश को बढ़ा रहे हैं।

मंगलवार की देर रात अपने डेटा क्लाउड समिट के हिस्से के रूप में, गूगल क्लाउड ने ग्राहकों के सवालों के साथ मान्य साझेदार एकीकरण की पहचान करने में मदद करने के लिए एक नई गूगल क्लाउड रेडी बिगक्येरी पहल शुरू की और भागीदारों को अपने डेटा को साझा करने और मुद्रीकृत करने में मदद करने के लिए अपने एनलाइटिक्स हब का एक पब्लिक प्रिव्यु किया।

एनलाइटिक्स हब बिगक्येरी पर निर्मित एक पूरी तरह से प्रबंधित सेवा है जो डेटा साझाकरण भागीदारों को किसी भी संगठनात्मक सीमा के पार मूल्यवान डेटा और विश्लेषण संपत्तियों का कुशलतापूर्वक और सुरक्षित रूप से आदान-प्रदान करने की अनुमति देती है।

************************************************

चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

उनके जीने के अधिकार का हो सम्मान

*मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

शौचालयों से ही समृद्धि संभव

Edit

श्रीलंका ने समय पर दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए दिया भारत को धन्यवाद

कोलंबो ,06 अप्रैल। श्रीलंका भारी इकॉनमिक संकट का सामना कर रहा है। आर्थिक संकट के बीच आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसके साथ ही श्रीलंका दवाओं की आपूर्ति की कमी का भी सामना कर रहा है। लोग आर्थिक संकट के विरोध में सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर आए हैं। इस बीच श्रीलंका के नेशन आई हॉस्पिटल के डायरेक्टर ने भारत को दवाएं उपलब्ध कराने के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा है कि भारत द्वारा समय पर मदद ने स्वास्थ्य सुविधाओं के कामकाज को सुनिश्चित किया है।
श्रीलंका में दवाओं की किल्लत
नेशनल आई हॉस्पिटल कोलंबो के डायरेक्टर डॉक्टर दममिका ने कहा है कि हमारी अधिकांश दवाएं भारतीय क्रेडिट लाइन के तहत भारत से आ रही हैं और निकट भविष्य में और अधिक आपूर्ति हमारे पास आएगी। यह हमारे लिए एक बड़ी मदद है। मैं समर्थन के लिए भारत को धन्यवाद देता हूं। हमारे पास इस महीने के लिए हमारे अस्पताल में मेडिकल स्टॉक है और हमें स्वास्थ्य मंत्रालय से आपूर्ति मिल रही है, जबकि कुछ अस्पताल दवाओं की कमी का सामना कर रहे हैं।
श्रीलंका की करेंसी में भारी गिरावट
श्रीलंका मौजूदा वक्त में विदेशी मुद्रा की कमी का सामना कर रहा है जिसके कारण देश में खाने की चीज, फ्यूल, बिजली और गैस की कमी हो गई है। श्रीलंका ने आर्थिक मदद के लिए भारत और चीन के साथ ही आईएमएफ से भी मदद मांगी है। पिछले 8 मार्च से श्रीलंका की करेंसी में भारी गिरावट आई है। कोविड महामारी से पहले से ही श्रीलंका की इकॉनमी ढीली पड़ रही थी। कोरोना वायरस महामारी के बाद इकॉनमी को भयंकर नुकसान पहुंचा है।

*************************************

चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

उनके जीने के अधिकार का हो सम्मान

*मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

शौचालयों से ही समृद्धि संभव

अमरनाथ यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए 11 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन प्रारंभ

नई दिल्ली,06 अप्रैल (आरएनएस)। अमरनाथ यात्रा कोरोना महामारी के चलते पिछले दो साल से बाधित बाबा बर्फानी की यह यात्रा 30 जून से शुरू होने वाली है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 11 अप्रैल से शुरू होगी।

कोरोना महामारी के कारण अमरनाथ यात्रा पिछले दो साल से बाधित थी। लेकिन अब सरकार के निर्देश पर अमरनाथ यात्रा आगामी 30 जून से शुरू होने जा रही है। श्राइन बोर्ड के अनुसार, 11 अप्रैल से यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे।

बोर्ड का कहना है कि एक दिन में 20 हजार लोगों का रजिस्ट्रेशन हो सकेगा। यही नहीं बोर्ड द्वारा निर्धारित काउंटरों के जरिए ही बाबा बर्फानी की यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा।

गौरतलब है कि सरकारी निर्देशों के मुताबिक, 75 वर्ष से अधिक उम्र के लोग और 13 साल से छोटे उम्र के बच्चों के लिए अमरनाथ यात्रा की अनुमति नहीं है। यही नहीं डेढ़ माह से अधिक गर्भवती महिला भी अमरनाथ यात्रा नहीं कर सकती है।

*******************************

चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

उनके जीने के अधिकार का हो सम्मान

*मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

शौचालयों से ही समृद्धि संभव

पुलिस का कारनामा, गुनाह किसी का,हवालात किसी और को 

सुलतानपुर,06 अप्रैल (आरएनएस)।  पुलिस के कारनामे हमेशा से चर्चा में रहे हैं। सरकार कोई भी रही हो। अब बुलडोजर बाबा की सरकार में नंबर बढ़ाने के लिए पुलिस वाले जो भी कर जाएं वो कम हैं। और शासन भी इन पर नकेल कसने से रहा। ताजा मामला जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के चोरमा गांव निवासी हरकेश पुत्र रामसुमेर निषाद का एसडीएम कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।

वारंट के तामीले के तहत जयसिंहपुर कोतवाली पुलिस ने उसके स्थान पर इसी गांव के हरकेश पुत्र राम अजोर कोरी को गिरफ्तार कर उसे हवालात में डाल दिया। पुलिसिया लापरवाही उस समय उजागर हुई जब मंगलवार को एसडीएम के न्यायालय पर पुलिस अभिरक्षा मे लाए गए हरकेश पुत्र राम अजोर को कोर्ट में जमानत पत्र दाखिल करने के लिए पेश किया गया। तो अहलमद को वारंटी के स्थान पर दूसरे को पेश किए जाने का शक हुआ।

इसी बीच गिरफ्तार किए गए व्यक्ति हरकेश कोरी की मां प्रभावती ने साक्ष्य के रूप में अपने बेटे का आधार कार्ड अहलमद के सामने प्रस्तुत करते हुए बेटे का नाम हरकेश पुत्र राम अजोर कोरी बताया। जबकि वारंट हरकेश पुत्र राम सुमेर निषाद के विरुद्ध जारी किया गया था। बचाव पक्ष के अधिवक्ता सुधाकर विकास चतुर्वेदी ने बताया कि उनके मुवक्किल को पुलिस ने गलत ढंग से दबंगो के सह पर रंजिशन गिरफ्तार किया।

अधिवक्ता ने कहा है कि बुधवार को उसका मेडिकल कराते हुए इस मामले में उचित बैधनिक कार्यवाही करेंगे। कोर्ट ने बिना जमानत पत्र दाखिल कराए उसे छोड़ दिया। मामले में किरकिरी होता देख देर शाम पुलिस ने गिरफ्तार किए गए हरकेश पुत्र राम अजोर को घर भेज दिया। इस संबंध में जयसिंहपुर उप जिला अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है किसी व्यक्ति पर गलत ढंग से मुकदमा नहीं दर्ज किया जाएगा। इस विषय की कल जांच कराकर कार्यवाही की जाएगी।

********************************

चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

उनके जीने के अधिकार का हो सम्मान

*मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

शौचालयों से ही समृद्धि संभव

हॉकी की नर्सरी सिमडेगा को जल्द मिलेगा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम

रांची। 06.04.2022 –  हॉकी की नर्सरी सिमडेगा में  मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने 20 अक्तूबर 2021 को  जिस अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की आधारशिला रखी थी, वह अब अपने भव्य स्वरूप में आने लगा है। एस्ट्रोटर्फ मैदान के ठीक बगल में निर्माणाधीन उक्त स्टेडियम का 80 प्रतिशत निर्माण पूर्ण हो चुका है। जल्द यहां के खिलाड़ी नीले और हरे रंग के अंतरराष्ट्रीय मानक पर निर्मित एस्ट्रोटर्फ पर अपना हुनर दिखायेंगे। स्टेडियम में फ्लड लाइट लगाने की तैयारी पूर्ण कर ली गयी है। स्टेडियम में बास्केटबॉल और वालीबॉल कोर्ट का निर्माण भी प्रगति पर है।

अंतरराष्ट्रीय मानक का है स्टेडियम

स्टेडियम को सभी अंतरराष्ट्रीय मानकों को ध्यामें रख कर बनाया जा रहा है। इसके पवेलियन भवन में खिलाडियों के लिए चेंजिंग रूम, जिम, चिकित्सक और कोच के लिए रूम, स्टेडियम के पास विशाल पोडियम का भी निर्माण किया जा रहा है। स्टेडियम परिसर में 50 शैय्या वाले महिला और पुरुष खिलाडियों के लिए हॉस्टल का निर्माण हो रहा है। स्टेडियम में तीन हजार दर्शकों को आधुनिक सुविधा के साथ बैठने की व्यवस्था होगी। इसी तर्ज पर खूंटी में भी हॉकी स्टेडियम और स्पोर्ट्स हॉस्टल का निर्माण करीब 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। जल्द चाईबासा में  प्रस्तावित फुटबॉल और हॉकी स्टेडियम का भी निर्माण शुरू होगा।

**************************************

चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

उनके जीने के अधिकार का हो सम्मान

*मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

शौचालयों से ही समृद्धि संभव

वाणिज्यकर का वित्तीय वर्ष 2021-22 में 107 प्रतिशत संग्रह

रांची।06.04.2022 –  वाणिज्यकर विभाग की सचिव श्रीमती आराधना पटनायक ने कहा है कि विभाग ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में कुल 19,750 करोड़ वाणिज्यकर संग्रह किया है, जो लक्ष्य का 107 प्रतिशत है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में 18422 करोड़ का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में जो कर संग्रह किया गया है, वह वित्तीय वर्ष 2020-21 के 16,147 करोड़ से 25 प्रतिशत अधिक है। वह आज उत्पाद भवन में वाणिज्यकर विभाग के सभागार में मीडिया को जानकारी दे रही थीं।

सचिव ने कहा कि राज्य में पहली बार इंटेलिजेंस एंड रेवेन्यु एनायलिसिस विंग का गठन कर सेक्टरवार विश्लेषण किया गया, जिसके सकारात्मक नतीजे सामने आये हैं। उम्मीद है कि चालू वित्तीय वर्ष में भी विभाग लक्ष्य के अनुरूप वाणिज्यकर संग्रह कर सकेगा। उन्होंने बताया कि  ऑडिट विंग को सशक्त करने के लिये कर से जुड़े आयुक्त कार्यालय को ज्यादा सक्षम बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि टैक्स से संबंधित किसी भी प्रकार की परेशानी अगर करदाताओं को आती है, तो उसके लिये विभाग की टीम हमेशा उपलब्ध रहेगी। चालू वित्त वर्ष में विभाग नियमित रूप से कर दाताओं के साथ उनकी सहूलियत के लिये इंट्रैक्शन करता रहेगा, ताकि उनकी समस्याओं का निष्पादन सहजता के साथ किया जा सके।

विभाग की सचिव श्रीमती आराधना पटनायक ने कहा कि कर संग्रह में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कुल 17 पदाधिकारियों, कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

***************************************

चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

उनके जीने के अधिकार का हो सम्मान

*मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

शौचालयों से ही समृद्धि संभव

तेलंगाना में नेताओं का झगड़ा सुलझाने उतरे राहुल गांधी

नई दिल्ली ,06 अप्रैल (आरएनएस)। तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी के अंदर गुटबाजी के वजह से बिगड़ते हालात को संभालने के लिए राहुल गांधी मैदान में उतर पड़े हैं। इस तनाव को खत्म करने के लिए राहुल गांधी ने एक पार्टी फोरम बनाने का फैसला किया है। राहुल गांधी ने तेलंगाना के पार्टी नेताओं के साथ लगभग तीन घंटे तक बैठक की। इसमें प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी और एआईसीसी के इनचार्ज

मणिकम टैगोर समेत करीब 35 नेता शामिल हुए थे। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि मीटिंग में राहुल गांधी ने कहा, किसी को कोई भी दिक्कत है या फिर पार्टी की कार्यप्रणाली से परेशानी है तो यह फोरम की निगाह में लाया जाएगा। इसके लिए किसी को मीडिया में जाने की जरूरत नहीं है। एआईसीसी लीडर ने भी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि वे ऐसे गुटों को सपोर्ट न करें जो प्रदेश कांग्रेस कमेटी का साथ नहीं देते हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि राज्य में पार्टी नेताओं को समझाने के लिए वह और भी समय देंगे। उन्होंने बताया, राहुल गांधी ने अप्रैल के आखिरी सप्ताह में तेलंगाना जाने का फैसला किया है। वह 28 अप्रैल को वारंगल में जनसभा भी कर सकते हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि वह तेलंगाना कांग्रेस पर पूरा ध्यान देंगे लेकिन अगर नेताओं के अंदर कोई भी गलतफहमी आती है तो उसे सुलझाने के लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगे। टैगोर ने बैठक के बाद ट्वीट किया, राहुल गांधी ने 3.30 घंटे तक तेलंगाना के 38 नेताओं की बात सुनी। हम तेलंगाना में मिलकर काम करेंगे और जरूर जीत हासिल करेंगे।

**********************************************

चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

उनके जीने के अधिकार का हो सम्मान

*मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

शौचालयों से ही समृद्धि संभव

कैलाश मानसरोवर सड़क के लिए 650 करोड़ रुपये मंजूर करेगा केंद्र

नई दिल्ली ,06 अप्रैल (आरएनएस)। कैलाश मानसरोवर सड़क के लिए 650 करोड़ रुपये मंजूर करेगा. केंद्र नेपाल या चीन के बजाय उत्तराखंड के रास्ते कैलाश मानसरोवर की यात्रा को सक्षम बनाने के लिए केंद्र सरकार जल्द ही 650 करोड़ रुपये से अधिक की सड़क परियोजान को मंजूरी देगा।
केंद्र सरकार भारत-चीन सीमा संपर्क सड़क के अंतिम खंड के लिए काम शुरू करने के लिए तैयार है जो कैलाश मानसरोवर को जोडऩे की सुविधा प्रदान करेगी। उत्तराखंड से यह लिंक रोड वाहनों को तीर्थ स्थल से सिर्फ 75 किमी दूर तक ड्राइव करने की अनुमति देगा।
सरकार परियोजना पर काम में तेजी लाने के लिए लगी हुई है। केंद्र मशीनीकृत निर्माण लाने के लिए एलएंडटी से लेकर टाटा समूह की टॉप कंस्ट्रक्शन कंपनियों और ठेकेदारों को शामिल करने की तैयारी कर रहा है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने पहले ही शीर्ष फर्मों के साथ बातचीत शुरू कर दी है। परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण कदम पूरा कर लिया गया है।
सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने अस्कोट से भारत-चीन सीमा तक पूरे 150 किलोमीटर लिंक का रोड फॉर्मेशन पूरा कर लिया है। रोड फॉर्मेशन में भौगोलिक और भूभाग की चुनौतियों के अलावा उसकी शेप को तय करना शामिल है जिस पर सड़क बनेगी। इस चुनौतीपूर्ण कार्य को बीआरओ ने दुर्गम हिमालयी इलाके में सफलतापूर्वक पूरा किया।
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय अस्कोट से सीमा तक की आखिरी 80 किलोमीटर सड़क को पक्का करने के लिए फंड मंजूर करने के लिए तैयार है।
उन्होंने कहा, इस मामले में सबसे कठिन हिस्सा रोड फॉर्मेशन था। अब रोड फॉर्मेशन के साथ, रोड बनना शुरू हो जाएगा। केंद्र द्वारा जल्द ही इसकी मंजूरी दी जाएगी। हम पूरे दो लेन सड़क राजमार्ग को 2-3 साल के भीतर पूरा करने की उम्मीद करते हैं।
एक बार पूरी सड़क बन जाने के बाद उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से भारत चीन सीमा तक 5-6 घंटे में पहुंचा जा सकता है। अधिकारी ने कहा कि वहां से साइट पर पहुंचने में करीब दो घंटे का समय लगेगा। वर्तमान में दो से तीन हफ्ते में कैलाश मानसरोवर पहुंच सकते हैं। अभी के मार्ग सिक्किम या नेपाल के माध्यम से हैं।

********************************************

चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

उनके जीने के अधिकार का हो सम्मान

*मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

शौचालयों से ही समृद्धि संभव

 

 

ओसामा सहित 8 पर एमएलसी प्रत्याशी के काफिले पर हुए हमले में केस दर्ज

सिवान ,06 अप्रैल (आरएनएस)। ओसामा सहित 8 पर एमएलसी प्रत्याशी के काफिले पर हुए हमले में  केस दर्ज. बिहार के सिवान जिला के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में विधान परिषद चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी रईस खान के काफिले पर की गई गोलीबारी के मामले में  ओसामा शहाब सहित 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

हुसैनगंज के थाना प्रभारी राम बालक महतो ने बुधवार को बताया कि रईस खान के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है, जिसमें ओसामा शहाब सहित आठ लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सोमवार की रात रईस खान अपने काफिले के साथ अपने कार्यालय से वापस अपने गांव ग्यासपुर लौट रहे थे, तभी महुवल गांव के पास अपराधियों ने गोलीबारी प्रारंभ कर दी। इस दौरान एक बोलेरो गाड़ी पर सवार होकर बारात से लौट रहे सिसवन गांव के विनोद यादव की मौत अपराधियों की गोली लगने से हो गई। इस घटना में रईस खान बाल बाल बच गए, लेकिन इनके काफिले में शामिल कई लोग गोली लगने से जख्मी हो गए।

इधर, जदयू के पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह ने कहा कि इस घटना का हिसाब लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारा भाई रईस खान किसी तरह बच गया इसलिए अब हिसाब तो जरूर दिया जाएगा। आपको बता दें कि इस घटना के बाद से सिवान के लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया है।

**************************************

चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

उनके जीने के अधिकार का हो सम्मान

*मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

शौचालयों से ही समृद्धि संभव

पीएम मोदी बोले तीन दशकों में राज्यसभा में 100 के पार पहुंची कोई पार्टी

नई दिल्ली,06 अप्रैल (आरएनएस)। पीएम मोदी बोले तीन दशकों में राज्यसभा में 100 के पार पहुंची कोई पार्टी. भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। यहां मोदी ने कहा कि बीजेपी एक भारत, श्रेष्ठ भारत के मंत्र पर चल रही है। पीएम ने वो तीन बातें भी बताई जिनकी वजह से बीजेपी का 42वां स्थापना दिवस और ज्यादा खास हो गया है। इससे पहले पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीएम योगी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था।

उन्होंने कहा कि आज नवरात्रि का 5वां दिन है और इस दिन मां स्कंधमाता की पूजा की जाती है। उनका आसन कमल है और दोनों हाथों में भी वह कमल ही रखती हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि मां का आशीर्वाद देश के हर नागरिक और भाजपा के कार्यकर्ता को मिलेगा। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा के लोगों ने देश के लिए खुद को खपाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि एक समय था, जब लोगों ने मान लिया था कि सरकार कोई भी आए, देश का कुछ नहीं होगा। लेकिन आज बदलाव है और लोग मानते हैं कि देश बदल रहा है और तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज भारत दुनिया में अपने हितों के लिए अडिग होकर खड़ा है।

ऐसे वक्त में जब दुनिया दो गुटों में बंटी है, तब भारत को ऐसे देश के तौर पर देखा जा रहा है जो तटस्थ होकर बात कर सकता है। आज देश के पास नीतियां भी हैं और नीयत भी है। देश के पास आज निर्णय शक्ति भी है और निश्चिय शक्ति भी है। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि आज हम लक्ष्य तय कर रहे हैं और उन्हें पूरा भी कर रहे हैं। पीएम मोदी ने भाजपा की सफलता का जिक्र करते हुए कहा कि आज हमारी पार्टी राज्यसभा में 100 के पार पहुंच गई है। बीते तीन दशकों में यह पहला मौका है, जब किसी दल की संख्या राज्यसभा में 100 के पार पहुंच गई है।

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे लिए यह स्थापना दिवस तीन वजहों से बेहद अहम है। पहला यह कि इस साल देश अपनी आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। दूसरा यह कि तेजी से बदलती दुनिया में भारत ने अपनी मजबूत स्थिति दर्ज कराई और तीसरा यह कि भाजपा की सरकारें 4 राज्यों में वापस लौटी हैं और तीन दशकों के बाद किसी दल को राज्यसभा में 100 से ज्यादा सीटें मिल पाई हैं। भाजपा परिवारवाद के खिलाफ है। पहली बार भाजपा ने ही इसके खिलाफ बोलना शुरू किया और इसे चुनावी मुद्दा बनाया। अब देश के युवा यह समझने लगे हैं कि परिवारवादी पार्टियां कैसे लोकतंत्र की सबसे बड़ी दुश्मन हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ करने वाले ये दल संविधान और उसकी व्यवस्थाओं को कुछ नहीं समझते हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस दौरान खुद को भी भाजपा का एक कार्यकर्ता बताया। उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों में ज्योतिबा फुले और बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती है। उनके स्मरण में हम अगले 15 दिन सामाजिक न्याय पखवाड़ा मनाने जा रहे हैं, इसके दौरान पार्टी मुझे भी जो आदेश देगी, वह काम मैं करूंगा।

******************************************

चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

उनके जीने के अधिकार का हो सम्मान

*मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

शौचालयों से ही समृद्धि संभव