Category Archives: news

कला प्रदर्शनी में सराही गई शिल्पी खरे

16.04.2022 –  कला प्रदर्शनी में सराही गई शिल्पी खरे. राज्य ललित कला अकादमी रीजनल सेंटर(लखनऊ) की आर्ट गैलरी में चित्रकला से जुड़ी संस्था ‘अर्टिस्टरी ऑफ वूमेन’ के द्वारा आयोजित ‘कला प्रदर्शनी’ का उद्घाटन मुख्य अतिथि लखनऊ की मेयर श्रीमती संयुक्ता भाटिया के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ लवकुश द्विवेदी ने की और विशिष्ट अतिथि देवेंद्र त्रिपाठी रहे। डॉ शारदा सिंह ने कलाकार ग्रुप का परिचय दिया और मेहमानों का स्वागत और भाषण का कार्यभार संभाला तथा डॉ निहारिका सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया।Shilpi Khare appreciated in art exhibition

डॉ शारदा सिंह और निहारिका सिंह के प्रयासों के कारण इस कार्यक्रम में देश व्यापी समूह में देश के विभिन्न स्थानों से भाग लेने आये कलाकारों में एकजुटता दिखाई दी। प्रत्येक माह में एक बार समूह की कार्यशाला का आयोजन किया जाता है जिसमें तैयार कृतियों को चित्रप्रदर्शनी में प्रदर्शित किया जाता है। इस कला प्रदर्शनी समूह में प्रोफेसर, छात्राएं, कलाकार, अध्यापक, गृहणी सभी एक साथ काम करते हैं।

इस कला प्रदर्शनी में लखनऊ से आई शिल्पी खरे के कार्य को सबों के द्वारा सराहा गया।इसमें शिल्पी खरे (लखनऊ) के अलावा निरुपमा टंक (भावनगर गुजरात), अमिता शर्मा, अमिता विश्वकर्मा, निहारिका सिंह, अन्नू चौहान, अनीता पांडे, अंकिता शर्मा, कमर आरा, कविता, कुसुम, डॉ शारदा सिंह, डॉ प्रोफेसर रेखा कक्कड़, डॉ जयश्री द्विवेदी, डॉ अनंता शांडिल्य, डॉ आभा, डॉ कुसुम, लता गुप्ता, डॉ रश्मि सक्सेना, नेहा कुमारी, प्रीति मलिक, प्रतिभा त्रिपाठी, प्रियंका जैसवाल, पूनम पटेल, मृदुला, ममता, मीनू सिंह, मोनाली, वनिता मिधा, मौसमी गुप्ता, शर्मिला शर्मा, शिवानी, शिवांगी गुप्ता, शुचिता त्रिपाठी और रिजु बर्णवाल आदि ने भी अपनी कला कृतियों का प्रदर्शन किया।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*************************************

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

इसे भी पढ़ें : संकटकाल में नयी चाल में ढला साहित्य

देश में अब तक एक सौ 86 करोड़ 38 लाख से अधिक कोविड टीके लगे

नईदिल्ली,16 अप्रैल (आरएनएस)। देश में अब तक एक सौ 86 करोड़ 38 लाख से अधिक कोविड टीके लगे. भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 186.38 करोड़ से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,26,92,477 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च,2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 2.40 करोड़ से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। समान रुप से 18-59 आयु वर्ग के लिये प्रीकॉशन खुराक 10 अप्रैल,2022 को प्रारंभ की गई। अब तक 1,10,212 प्रीकॉशन खुराक लगाई गई हैं। लगातार गिरावट दर्ज करते हुए भारत में सक्रिय मामले आज कम होकर 11,366 रह गए। सक्रिय मामले कुल मामलों के 0.03 प्रतिशत हैं।

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.76 प्रतिशत है।पिछले 24 घंटों में 796 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,25,07,834 हो गई है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 975 नए मामले सामने आएं। पिछले 24 घंटों में कुल 3,00,918 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 83.14 करोड़ से अधिक जांच की गई हैं।

साप्ताहिक और दैनिक पुष्टि वाले मामलों की दर में भी लगातार गिरावट दर्ज की गई है। देश में साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.26 प्रतिशत है और दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर भी 0.32 प्रतिशत है।

*****************************************

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

इसे भी पढ़ें : संकटकाल में नयी चाल में ढला साहित्य

आईईडी को सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में नष्ट किया

जम्मू,16 अप्रैल (आरएनएस)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने शनिवार तड़के राजौरी-गुरदान सड़क के किनारे रखी गई एक आईईडी को नष्ट कर आतंकवादी हमले की साजिश नाकाम कर दी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
प्रवक्ता के मुताबिक, राजौरी-गुरदान सड़क पर गुरदान चावा गांव में शुक्रवार रात कुछ संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस और सेना के जवानों के संयुक्त दलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था। इस दौरान उन्हें सड़क किनारे रखी एक संदिग्ध वस्तु के बारे में पता चला।
प्रवक्ता ने बताया कि जांच करने पर यह वस्तु आईईडी निकली, जिसके बाद बम निरोधक दस्ते ने इसे अपने कब्जे में ले लिया और मानक संचालन प्रक्रिया के बाद नष्ट कर दिया।
प्रवक्ता के अनुसार, पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

**************************************

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

इसे भी पढ़ें : संकटकाल में नयी चाल में ढला साहित्य

 मंत्री आलमगीर पर मनी लाउंड्रिंग मामले में ईडी जांच

रांची,16 अप्रैल (आरएनएस)।  मंत्री आलमगीर पर मनी लाउंड्रिंग मामले में ईडी जांच. झारखंड सरकार में क्रांगेस कोटे के मंत्री आलमगीर आलम के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ईडी ने मनी लाउंड्रिंग के मामले में उनके खिलाफ जांच शुरू की है। आलमगीर आलम झारखंड सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री हैं। यह मामला जून 2020 में साहेबगंज के बड़हरवा में हाट बाजार की बंदोबस्ती को लेकर हुए टेंडर विवाद के सिलसिले में दर्ज किया गया है।

आरोप है कि शंभु नंदन नामक एक ठेकेदार पर पॉलिटिकल प्रेशर बनाकर इस टेंडर में भाग लेने से रोका गया था। इस मामले में बरहेट के विधायक प्रतिनिधि और झामुमो नेता पंकज मिश्रा का एक ऑडियो भी वायरल हुआ था। इस ऑडियो में विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा की ओर से ठेकेदार शंभु नंदन को टेंडर नहीं डालने की चेतावनी दी गयी थी।

इसके आधार पर ठेकेदार शंभु नंदन की शिकायत पर मंत्री आलमगीर आलम, विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी थी। हालांकि ठेकेदार शंभु नंदन के खिलाफ भी दो लोगों ने काउंटर एफआईआर की थी। अब इसी मामले में ईडी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लाउंड्रिंग एक्ट के तहत जांच शुरू की है।

ईडी के रांची जोनल ऑफिस के असिस्टेंट डायरेक्टर देवव्रत झा ने इस संबंध में नोटिस जारी कर हाट-बाजार टेंडर विवाद के संदर्भ में दर्ज एफआईआर की पूरी जानकारी मांगी है। ईडी ने यह ब्योरा भी मांगा है कि जिस टेंडर को लेकर विवाद था, वह कितनी राशि का था। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, ईडी इस पहलू पर जांच कर रहा है कि इस मामले में किसी राशि की लेनदेन हुई है या नहीं।

वर्ष 2020 में जब इस टेंडर विवाद से जुड़ा ऑडियो वायरल हुआ था, तब मंत्री आलमगीर आलम ने इसे बदनाम करने की साजिश बताया था।

******************************************

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

इसे भी पढ़ें : संकटकाल में नयी चाल में ढला साहित्य

मुख्यमंत्री ने जखोल में बिशु मेले का किया उद्धघाटन

उत्‍तरकाशी,  15 अप्रैल। मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी जखोल में बिशु मेले का  किया उद्धघाटन. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को उत्तरकाशी के जखोल स्थित सोमेश्वर मंदिर के प्रांगण में आयोजित बिशु मेले का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में अपने सम्बोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा इस मेले का महत्व धर्म और आस्था के साथ ही लोक संस्कृति और संवर्धन से भी जुड़ा हुआ है।उन्होंने कहा कि रवांई- जौनसार क्षेत्र की लोक संस्कृति अपने आप में एक विशेष संस्कृति का परिचायक है मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश के साथ ही उत्तराखंड का चहुमुखी विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री जी की सोच के अनुरूप उत्तराखंड में हुए विकास कार्यों पर पुरोला की जनता ने मोहर लगाई है।मुख्यमंत्री ने इसके लिए स्थानीय जनता का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 2 सालों से चार धाम यात्रा पर कोरोना का प्रभाव रहा है, लेकिन इस बार यात्रा बड़े स्तर पर यात्रा चलेगी, जिसके लिए सरकार पूरी तरीके से तैयार है।सरकार का उद्देश्य है कि इस बार चार धाम यात्रा में आने वाले देश दुनिया के श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो मुख्यमंत्री ने कहा कि हम अतिथि देवो भवः के ध्येय वाक्य को लेकर चल रहे हैं।मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री जी के विजन के अनुरूप 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा। जिसमें हर एक प्रदेशवासी को अपना योगदान देना होगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने जो वादे जनता से किए हैं उनको पूरा किया जा रहा है। प्रदेश में समान नागरिक संहिता को लेकर एक ड्राफ़्ट तैयार किया जाएगा, उसके लिए जल्द कमेटी गठित होगी।उन्होंने कहा कि सरकार ने जनता से वादा किया था कि गरीब परिवार को साल भर में 3 सिलेंडर मुफ्त दिए जाएँगे। इसे जल्द लागू किया जा रहा है। इसके साथ ही वृद्धावस्था पेंशन में बढ़ोतरी और दोनों पात्र दंपतियों को वृद्धावस्था पेंशन दिए जाने का शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। इसके अलावा सफाई कर्मचारियों के मानदेय बढ़ोतरी और राज्य आंदोलनकारियों के अस्पताल में मुफ्त इलाज की व्यवस्था का शासनादेश भी जारी कर दिया गया है।मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि पुरोला और आसपास के क्षेत्र को बागवानी क्षेत्र घोषित करने के लिए सरकार काम करेगी। विकासखंड मोरी के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में उच्चीकृत किया जाएगा। पुरोला विकासखंड में स्वर्गीय बर्फिया लाल जुवांठा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उप जिला चिकित्सा अस्पताल के रूप में उच्चीकृत किया जाएगा।विकासखंड नौगांव में स्थित बर्नीगार्ड में नए सत्र में डिग्री कॉलेज स्थापित किया जाएगा। मोरी-नेटवाड़-सांकरी-जखोल मोटर मार्ग को यथोचित योजना में शामिल कर बनाया जाएगा।कार्यक्रम में विधायक पुरोला दुर्गेश्वर लाल, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रमेश चौहान, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, विशु मेला समिति (जखोल) के अध्यक्ष गंगा सिंह रावत समेत बड़ी संख्या में स्थानीय जनता मौजूद रही।

****************************************

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

इसे भी पढ़ें : संकटकाल में नयी चाल में ढला साहित्य

चारधाम यात्रा के लिए सोमवार से बनेंगे वाहनों के ग्रीन कार्ड

देहरादून 15 अप्रैल । चारधाम यात्रा पर जाने वाले कमर्शियल वाहनों के ग्रीन कार्ड 18 अप्रैल से बनेंगे। परिवहन विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी हैं। ग्रीन कार्ड के लिए greencard.uk.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यहां होम पेज खुलने पर ‘ग्रीन कार्ड/वाहन पंजीकरण के लिए आवेदन करें वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद वाहन नंबर और चेसिस नंबर दर्ज करके बाकी डिटेल भरनी होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के बाद वाहन को आरटीओ या एआरटीओ दफ्तर लाना होगा,भौतिक निरीक्षण के बाद ग्रीन कार्ड जारी होगा। आरटीओ दिनेश पठोई ने बताया कि ग्रीन कार्ड बनाने की तैयारी चल रही है।

*************************************

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

इसे भी पढ़ें : संकटकाल में नयी चाल में ढला साहित्य

अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटके, 5.3 मापी गई तीव्रता

ईटानगर,15 अपै्रल (आरएनएस)। अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटके, 5.3 मापी गई तीव्रता. अरुणाचल प्रदेश में पांगिन क्षेत्र के उत्तर में शुक्रवार को भूकंप के मध्यम झटके महसूस किए गए।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने यह जानकारी दी। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.3 मापी गयी। केंद्र ने बताया कि सुबह करीब 6.56 बजे आए भूकंप का केन्द्र पांगिन शहर से करीब 1,176 किमी उत्तर में 30 किमी की गहराई में स्थित था। उन्होंने बताया कि भूकंप से किसी के जान-माल के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है।

***********************************************

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

इसे भी पढ़ें : संकटकाल में नयी चाल में ढला साहित्य

ढाका के रास्ते अगरतला-कोलकाता के बीच बस सेवा हुई बहाल

अगरतला,15 अप्रैल (आरएनएस)। ढाका के रास्ते अगरतला-कोलकाता के बीच बस सेवा हुई बहाल.  कोरोना संक्रमण के कारण दो साल तक स्थगित रही ढाका के रास्ते अगरतला-कोलकाता के बीच बस सेवा अगले सप्ताह से बहाल होगी। अगरतला में बंगलादेश के सहायक उच्चायोग ने इस माह से यात्रियों के लिए वीजा जारी करना शुरु कर दिया है।साल 2020 में अप्रैल के अंतिम सप्ताह में कोरोना के मामलों में वृद्धि को देखते हुए सीमा पर लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी। फिलहाल दोनों ही देशों ने आखाउड़ा और बेनापोल में से होकर बंगलादेश में यात्रियों की आवाजाही पर लगे सभी प्रतिबंधों को वापस ले लिया
है।
त्रिपुरा सरकार के अधिकारियों ने कहा कि त्रिपुरा सड़क परिवहन निगम (टीआरटीसी) ने अगले 20 अप्रैल से दोनों देशों के बीच मैत्री बस चलाने का भी फैसला किया है। बंगलादेश सरकार ने हालांकि इस संबंध में कोई घोषणा नहीं की है। दोनों देशों के समझौते के अनुसार, टीआरटीसी अगरतला से ढाका के रास्ते कोलकाता के लिए एक बस चलाता है और बंगलादेश रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन कोलकाता के सॉल्ट लेक इलाके से ढाका के रास्ते अगरतला के लिए एक बस चलाता है।
अगरतला और कोलकाता के बीच सफर के लिए ट्रेन और विमान सेवाएं दोनों किफायती दरों पर उपलब्ध हैं, लेकिन बावजूद इसके बस से कम दूरी (करीब 500 किलोमीटर) होने की वजह से लोग इससे सफर करना ही अधिक पसंद करते हैं। इसे पहली बार वर्ष 1999 में शुरू किया गया था।
कोरोना के मामलों में गिरावट को देखते हुए पर्यटन को फिर से बढ़ावा दिया जा रहा है। इसे देखते हुए बंगलादेश के टूर ऑपरेटरों ने ढाका के रास्ते अगरतला और चटगांव तथा अगरतला से कॉक्स बाजार के बीच एक सीधी बस सेवा शुरु करने का प्रस्ताव रखा है, जिसे यहां रविवार से आयोजित होने वाले भारत-बंगलादेश पर्यटन उत्सव के दौरान औपचारिक रूप दिया जाना है।

**************************************

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

इसे भी पढ़ें : संकटकाल में नयी चाल में ढला साहित्य

दक्षिण-पश्चिम मानसून की बारिश इस साल सामान्य रहेगी : आईएमडी

नई दिल्ली ,15 अप्रैल (आरएनएस)।दक्षिण-पश्चिम मानसून की बारिश इस साल सामान्य रहेगी.  कृषि प्रधान भारत के बड़े हिस्से के लिए क्या खुशी ला सकता है। इस साल पूरे देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की बारिश सामान्य रहने की संभावना है। मात्रात्मक रुप से, मानसून ऋतु (जून से सितम्बर) वर्षा प्लस/माइनस 5 प्रतिशत मॉडल त्रुटि के साथ दीर्घावधि औसत (एनपीए) का 99 प्रतिशत होने की संभावना है। आईएमडी ने यह जानकारी दी। 1971-2020 की अवधि के लिए पूरे देश में जून से सितंबर की अवधि के लिए एलपीए वर्षा 87 सेमी है।

यह 87 सेमी इस वर्ष की नई सामान्य अखिल भारतीय वर्षा है, जिसे आईएमडी ने 1961-2010 के आंकड़ों के आधार पर पहले के 88 सेमी की जगह लेगा।आईएमडी के महानिदेशक, मौसम विज्ञान, मृत्युंजय महापात्र ने मीडियाकर्मियोंको बताया, प्रायद्वीपीय भारत के उत्तरी भाग, मध्य भारत, हिमालय की तलहटी और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।

आईएमडी मानसून के मौसम के लिए पूवार्नुमान जारी करेगा। मुख्य रूप से मध्य भारतीय भाग, जो गुजरात और राजस्थान से ओडिशा तक फैला हुआ है, जो काफी हद तक वर्षा आधारित क्षेत्र (कृषि के लिए) है और इसलिए पिछले साल से, आईएमडी के विशिष्ट एमसीजेड पूवार्नुमान को किसानों के लिए अधिक प्रासंगिक बनाते हैं।

महापात्र ने कहा, उपरोक्त कमी अखिल भारतीय वर्षा के सूखे और गीले कालावधि की प्राकृतिक बहु दशकीय कालावधि के परिवर्तनशीलता का हिस्सा है। वर्तमान में दक्षिण-पश्चिम मानसून शुष्क काल से गुजर रहा है, जो 1971-80 के दशक से शुरू हुआ था। वर्ष 2011-20 के दशक के लिए अखिल भारतीय दक्षिण पश्चिम मानसून वर्षा का दशकीय औसत दीर्घकालिक माध्य से 3.83 फीसदी कम है। अगले दशक यानी 2021-30 के तटस्थ के करीब आने की उम्मीद है और दक्षिण-पश्चिम मानसून 2031-40 के दशक से आदर युग में प्रवेश करेगा।

ला नीना की स्थिति भूमध्यरेखीय प्रशांत क्षेत्र में बनी हुई है और मानसून के मौसम के दौरान जारी रहने की संभावना है। ला नीना मध्य और पूर्वी प्रशांत महासागर के ऊपर ठंडा होने से जुड़ा है। एक अल नीनो (ला नीना के विपरीत) आमतौर पर भारत में कम (अधिशेष) मानसून वर्षा से जुड़ा होता है। हालांकि, अल नीनो और भारतीय मानसून के बीच कोई एक से एक संबंध नहीं है।

इस बीच, आईएमडी गतिविधियों की बेहतर क्षेत्रीय स्तर की योजना के लिए क्षेत्रीय औसत वर्षा पूर्वानुमानों के साथ-साथ मौसमी वर्षा के स्थानिक वितरण के पूर्वानुमान के लिए विभिन्न उपयोगकर्ताओं और सरकारी अधिकारियों की मांगों को पूरा करता है। इसके लिए 2021 से आईएमडी के अपने मॉनसून मिशन क्लाइमेट फोरकास्ट सिस्टम (एमएमसीएफएस) सहित विभिन्न वैश्विक जलवायु भविष्यवाणी और अनुसंधान केंद्रों से युग्मित वैश्विक जलवायु मॉडल (सीजीसीएम) पर आधारित एक मल्टी-मॉडल एनसेंबल (एमएमई) पूर्वानुमान प्रणाली का उपयोग किया जाता है।

एमएमई एक सार्वभौमिक रूप से स्वीकृत तकनीक है, जिसका उपयोग एकल मॉडल-आधारित ²ष्टिकोण की तुलना में पूर्वानुमानों के कौशल में सुधार और पूर्वानुमान त्रुटियों को कम करने के लिए किया जाता है। एमएमई पूर्वानुमान प्रणाली में उपयोग किए जाने वाले सभी मॉडलों की सामूहिक जानकारी के लिए प्रदर्शन सुधार पूरी तरह से जिम्मेदार हैं।

पृथ्वी विज्ञान सचिव, एम. रविचंद्रन ने कहा, परंपरागत रूप से, आईएमडी पूर्वानुमान के लिए सांख्यिकीय मॉडल का उपयोग करता था, लेकिन 2017 के बाद से, गतिशील पूर्वानुमान प्रणाली ने मानसून पूर्वानुमान और जिला स्तर के पूर्वानुमान और अब-कास्ट जैसे अन्य पूर्वानुमानों के लिए महासागर वातावरण युग्मित मॉडल का उपयोग करना शुरू कर दिया है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून के लिए पहले चरण के पूर्वानुमान के बाद, आईएमडी मई के अंतिम सप्ताह में दूसरा चरण, अद्यतन, पूवार्नुमान जारी करेगा, उस तारीख की घोषणा करने की संभावना के साथ जब मानसून उससे पहले केरल तट से टकराएगा।

************************************

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

इसे भी पढ़ें : संकटकाल में नयी चाल में ढला साहित्य

शिवराज सिंह चौहान के बुलडोजर एक्ट को मिला पार्टी का समर्थन

नई दिल्ली ,15 अप्रैल (आरएनएस)। शिवराज सिंह चौहान के बुलडोजर एक्ट को मिला पार्टी का समर्थन. दंगा और अन्य गंभीर अपराधों के आरोपी व्यक्तियों की संपत्तियों को ध्वस्त करने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल करना आदेश देने को लेकर विरोध के उठते स्वरों के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यो को केंद्रीय नेतृत्व का समर्थन मिला है।

हिंसा और जघन्य अपराधों के आरोपियों की संपत्तियों को गिराने के कदम का समर्थन करते हुए मध्य प्रदेश के पार्टी प्रभारी पी. मुरलीधर राव ने गुरुवार को कहा कि चौहान ने जमीनी हकीकत के आधार पर कार्रवाई की।राव ने कहा, जमीन पर स्थिति के आधार पर मुख्यमंत्री चौहान ने कार्रवाई की। जहां कहीं भी बुलडोजर की जरूरत है, वह इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।

हाल ही में मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में रामनवमी के जुलूस को लेकर हुई हिंसा के बाद स्थानीय प्रशासन ने बुलडोजर से 50 से अधिक घरों और दुकानों को ध्वस्त कर दिया और लगभग 100 लोगों को गिरफ्तार किया।

चौहान ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सफल बुलडोजर शैली का अनुसरण किया और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर और दंगों और जघन्य अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ उनकी सरकार के सख्त रुख पर एक कड़ा संदेश देने की कोशिश की।

राव ने कहा, लोगों ने चौहान को बुलडोजर मामा कहना शुरू कर दिया है, जैसे आदित्यनाथ को लोकप्रिय रूप से बुलडोजर बाबा कहा जाता है। बुलडोजर निर्दोष लोगों की संपत्ति को नष्ट नहीं कर रहा है, यह केवल दंगाइयों और अपराधियों की संपत्ति को ध्वस्त कर रहा है। मेरे सहित भाजपा में कई को लगता है कि असामाजिक तत्वों की संपत्तियों के खिलाफ बुलडोजर का इस्तेमाल करने के राज्य सरकार के फैसले में कुछ भी गलत नहीं है।

चौहान सरकार ने इससे पहले श्योपुर और रायसेन जिले में दो अलग-अलग आपराधिक कृत्यों में आरोपी व्यक्तियों की संपत्तियों को ध्वस्त कर दिया था।

****************************************

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

इसे भी पढ़ें : संकटकाल में नयी चाल में ढला साहित्य

जातिवादी सरकारें नेताओं को अपने समाज का भला नहीं करने देती

लखनऊ ,14 अपै्रल (आरएनएस)। जातिवादी सरकारें उपेक्षित वर्ग के नेताओं को अपने समाज का भला नहीं करने देती. उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने अंबेडकर जयंती के अवसर पर विरोधी दलों की सरकारों को जातिवादी करार देते हुए आरोप लगाया है कि जातिवादी सरकारें उपेक्षित वर्ग के नेताओं को अपने समाज का भला करने की छूट नहीं देती हैं और यदि कोई कुछ करने का प्रयास करता है तो उसे दूध में पड़ी मक्खी की तरह निकाल कर बाहर कर दिया जाता है।

मायावती ने संविधान निर्माता डा भीमराव अंबेडकर की 131वें जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश में आज भी दलित और उपेक्षित समाज की दयनीय स्थिति को अत्यंत दुखद बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में कहा, संविधान शिल्पी परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उनके अनुयाइयों की ओर से उन्हें शत्-शत् नमन व हार्दिक श्रद्धा-सुमन। करोड़ों कमजोर व उपेक्षित वर्गों तथा मेहनतकश समाज आदि के हित व कल्याण के प्रति उनके महान व ऐतिहासिक योगदान के लिए देश हमेशा ऋणी व कृतज्ञ।

उन्होंने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अन्य विरोधी दलों पर आरोप लगाते हुए कहा, जातिवादी सरकारें उपेक्षित वर्ग के नेताओं को अपने समाज का भला करने की छूट नहीं देती हैं। यदि कोई कुछ करने का प्रयास करता है तो उसको दूध की मक्खी की तरह निकाल-बाहर कर दिया जाता है, जैसाकि अब तक यहाँ होता रहा है। इसीलिए इन वर्गों की हालत अभी तक मजबूर व लाचार, यह अति-दु:खद।
मायावती ने इस स्थिति से निपटने के लिये उपेक्षित एवं शोषित वर्गों में आत्मसम्मान जगाने के बसपा के आंदोलन को झुकने नहीं देने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा, जातिवादी मानसिकता से ग्रस्त विरोधी पार्टियों व इनकी सरकारें बाबा साहेब डा. अम्बेडकर के संघर्षों व संदेशों की कितनी ही अवहेलना करके उनके अनुयाइयों पर शोषण, अन्याय-अत्याचार व द्वेष आदि जारी रखें, किन्तु उनके आत्म-सम्मान व स्वाभिमान का बीएसपी मूवमेन्ट रुकने व झुकने वाला नहीं है।

अंबेडकर जयंती के अवसर पर मायावती ने आज सुबह यहां स्थित बसपा के प्रदेश कार्यालय में बाबा साहब की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस मौके पर बसपा के महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे।

मिश्रा ने पार्टी कार्यालय में आयोजित अंबेडकर जयंती की तस्वीरें ट्वीटर पर साझा करते हुए कहा, आज लखनऊ स्थित बसपा प्रदेश कार्यालय पर आदरणीय बहन सुश्री मायावती जी के साथ भारतीय संविधान के शिल्पकार, शोषित, वंचित, दलित वर्ग के साथ ही करोड़ों लोगों के मसीहा परम पूज्य भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। गौरतलब है कि 131वीं अंबेडकर जयंती देश भर में मनायी जा रही है।

**************************************

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

इसे भी पढ़ें : संकटकाल में नयी चाल में ढला साहित्य

नए प्रधानमंत्री संग्रहालय का पीएम मोदी ने किया का उद्घाटन

नई दिल्ली ,14 अप्रैल (आरएनएस)। नए प्रधानमंत्री संग्रहालय का पीएम मोदी ने किया का उद्घाटन. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में सभी प्रधानमंत्रियों के जीवन एवं योगदान पर आधारित प्रधानमंत्री संग्रहालय का आज उद्घाटन किया। मोदी करीब 11 बजे तीन मूर्ति भवन में नेहरू स्मारक एवं संग्रहालय पहुंचे जहां केन्द्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने उनका स्वागत किया। उन्होंने ने बाद में संग्रहालय का भ्रमण किया और इसके बाद शिलापट्ट का अनावरण करके संग्रहालय का उद्घाटन किया। यहां उन्होंने पहला टिकट भी खरीदा।

यह शुभारंभ संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर किया गया है। इस मौके पर पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री एम जे अकबर भी मौजूद थे।

आजादी का अमृत महोत्सव के उत्सव के दौरान शुरू हुए इस संग्रहालय में स्वतंत्रता के पश्चात सभी प्रधानमंत्रियों के जीवन और योगदान के माध्यम से लिखी गई भारत की गाथा का वर्णन किया गया है।

*********************************

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

इसे भी पढ़ें : संकटकाल में नयी चाल में ढला साहित्य

बाबा साहेब के विचार भाजपा के कृतित्व का हिस्सा हैं

भोपाल,14 अप्रैल (आरएनएस)। बाबा साहेब के विचार भाजपा के कृतित्व का हिस्सा हैं. मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा है कि भाजपा संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के विचार भाजपा के कृतित्व का हिस्सा हैं। पार्टी उनके विचारों पर काम करते हुए गरीबों के उत्थान के लिए काम करती है।

शर्मा आज यहां बोर्ड ऑफिस चौराहा स्थित भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। माल्यार्पण के अवसर पर उपस्थित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने ‘डॉ. भीमराव अंबेडकर अमर रहें और ‘जब तक सूरज-चांद रहेगा बाबा साहब का नाम रहेगा के नारे लगाए। श्री शर्मा ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस की सरकार इतने वर्षों तक रही, लेकिन उन्होंने कभी भी बाबा साहेब के विचारों पर ध्यान नहीं दिया। लेकिन जब से देश में और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तब से बाबा साहेब के विचारों को जमीन पर उतारने और गरीबों के उत्थान के काम हुए।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहेब के पंच तीर्थों पर भी भाजपा की सरकारों ने काम किए। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर आज पूरे प्रदेश के 65 हजार बूथों पर माल्यार्पण कर बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।
इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, सीमा सिंह जादौन, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी, विधायक रामेश्वर शर्मा, अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जाटव, पूर्व विधायक ध्रुवनारायण सिंह, पूर्व सांसद आलोक संजर सहित जिला पदाधिकारी एवं कायकर्ताओं ने बाबा साहेब अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की।

*********************************************

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

इसे भी पढ़ें : संकटकाल में नयी चाल में ढला साहित्य

पीओके की रेप पीडि़ता ने पीएम मोदी से भावनात्मक अपील की है

नई दिल्ली,13 अप्रैल (आरएनएस)।पीओके की रेप पीडि़ता ने की पीएम मोदी से भावनात्मक अपील की है . पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की एक सामूहिक बलात्कार पीडि़ता ने पीएम मोदी से भावनात्मक अपील की है। एक वीडियो संदेश में उसने कहा, मैं पिछले सात वर्षों से न्याय के लिए लड़ रही एक सामूहिक बलात्कार पीडि़ता हूं। पीओके पुलिस, सरकारें और न्यायपालिका मुझे न्याय प्रदान करने में विफल रही है। रिपोर्टों के अनुसार, वह पिछले सात वर्षों से न्याय के लिए लड़ रही है और अब आश्रय और सुरक्षा के लिए पीएम नरेंद्र मोदी से मदद मांगी है। उसने यह भी कहा कि उसे और उसके बच्चों को जान का खतरा है।
एक वीडियो संदेश में पीडि़ता ने पीएम मोदी से भारत आने की अपील करते हुए दावा किया है कि स्थानीय नेता चौधरी तारिक फारूक और पुलिस उन्हें और उनके बच्चों को मार सकती है

पीडि़ता ने आगे कहा, इस वीडियो के माध्यम से मैं भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील कर रही हूं कि हमें भारत आने की अनुमति दें। मेरे बच्चों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। स्थानीय पुलिस और एक वरिष्ठ नेता चौधरी तारिक फारूक कभी भी मुझे और मेरे बच्चों को मार डालेंगे। मैं पीएम मोदी से हमें आश्रय और सुरक्षा प्रदान करने का अनुरोध करना चाहती हूं।

पीडि़ता 2015 में उसके साथ हुए इस जघन्य अपराध में शामिल लोगों के लिए सजा की मांग करने के लिए अधिकारियों से भी अपील कर रही है। उसने हारून राशिद, ममून राशिद, जमील शफी, वकास अशरफ, सनम हारून और तीन अन्य पर यौन उत्पीडऩ का आरोप लगाया है। उसने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के मुख्य न्यायाधीश सहित अधिकारियों को कई पत्र लिखे, लेकिन उन्हें निराशा हुई कि उन्हें अपमानजनक प्रतिक्रिया मिली कि वह एक विवाहित महिला है।

*************************************

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

इसे भी पढ़ें : संकटकाल में नयी चाल में ढला साहित्य

माता वैष्णों देवी के भक्तों को कटरा से रोपवे की सुविधा

जम्मू,13 अप्रैल (आरएनएस)। माता वैष्णों देवी के भक्तों को कटरा से अर्धकुआंरी तक रोपवे की सुविधा. जम्मू में 700 साल पुराने माता वैष्णो देवी मंदिर में तीर्थयात्रा की सुविधा के लिए श्राइन बोर्ड ने कटरा और अधकुंवारी के बीच 1,281 मीटर लंबे रोपवे के निर्माण के बहुप्रतीक्षित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की 69वीं बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी दी गई, जिसकी अध्यक्षता बोर्ड के अध्यक्ष जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने की। कटरा और अधकुंवारी के बीच का ट्रेक 6 किमी है। दिल्ली स्थित श्राइन बोर्ड के सदस्य के.के. शर्मा ने एआईएमआईएल फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड के विवरण साझा करते हुए आईएएनएस को बताया कि इस प्रस्ताव पर लंबे समय से चर्चा चल रही थी।

उन्होंने कहा, वास्तव में, 2012 में पहली बार 51वीं बैठक में बोर्ड ने रोपवे की संभावनाओं का पता लगाने के लिए राइट्स लिमिटेड एक रेलवे उपक्रम के साथ एक अध्ययन करने का निर्णय लिया था। राइट्स ने 2017 में बोर्ड को अपनी रिपोर्ट पेश की, जिसमें पाया गया कि यह कटरा और अधकुंवारी के बीच रोपवे के निर्माण के लिए उपयुक्त है। तब से यह प्रस्ताव लगातार लंबित था, जिसे मंगलवार को हुई नवगठित बोर्ड की पहली बैठक में मंजूरी दे दी गई। सबसे पवित्र हिंदू मंदिरों में से एक वैष्णो देवी, जम्मू जिले के कटरा शहर में स्थित है। मंदिर कटरा से लगभग 12 किमी दूर 5,200 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।

प्रस्ताव के अनुसार 1,281.20 मीटर लंबे रोपवे का निर्माण अधिकतम 590.75 मीटर की ऊंचाई के साथ किया जाएगा। इसकी क्षमता आठ लोगों की क्षमता वाले प्रत्येक केबिन के साथ प्रति घंटे एक तरफ 1,500 लोगों को ले जाने की होगी। जबकि इसके निर्माण का अनुमान 94.23 करोड़ रुपये है, राइट्स का कहना है कि परिचालन लागत का 63 प्रतिशत वसूल किया जा सकता है यदि प्रति यात्री यात्रा शुल्क 200 रुपये रखा जाए। शर्मा ने कहा कि निर्माण जल्द शुरू होगा। तीर्थस्थल पर तीर्थयात्रियों की संख्या 2021 में 55.77 लाख से अधिक थी, जबकि पिछले वर्ष कोरोनोवायरस महामारी के कारण 17 लाख थी।

*********************************************

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

इसे भी पढ़ें : संकटकाल में नयी चाल में ढला साहित्य

नरवणे ने स्वदेश निर्मित विशिष्ट वाहनों को सेवा में किया शामिल

पुणे,13 अप्रैल (आरएनएस)। थल सेना प्रमुख जनरल एम. एम. नरवणे ने बॉम्बे इंजीनियर ग्रुप (बीईजी) एंड सेंटर में आयोजित एक समारोह में स्वदेश निर्मित विशिष्ट वाहनों को सेवा में शामिल किया।

श्री नरवणे ने आज जिन वाहनों को सेवा में शामिल किया, क्विक रिएक्शन फाइटिंग व्हीकल मीडियम (क्यूआरएफवी), इन्फैंट्री प्रोटेक्टेड मोबिलिटी व्हीकल (आईपीएमवी), टाटा एडवांस्ड सिस्टम लिमिटेड (टीएएसएल) द्वारा विकसित अल्ट्रा लॉन्ग रेंज ऑब्जर्वेशन सिस्टम और

भारत फोर्ज द्वारा विकसित मोनोकोक हल मल्टी रोल माइन प्रोटेक्टेड आर्मर्ड व्हीकल्स का पहला सेट शामिल है।

इस मौके पर उन्होंने भारत सरकार की आत्मनिर्भर भारत पहल को मजबूत करने और पिछले दशकों से भारतीय सेना के साथ निरंतर जुड़ाव के लिए टाटा और भारत फोर्ज की सराहना की। एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि जनरल नरवणे के साथ वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे भी पुणे के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

********************************************

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

इसे भी पढ़ें : संकटकाल में नयी चाल में ढला साहित्य

टैंक-रोधी मिसाइल हेलीना का दूसरा सफल परीक्षण

नई दिल्ली,12 अप्रैल(आरएनएस)। टैंक-रोधी मिसाइल हेलीना का दूसरा सफल परीक्षण. चालू उपयोगकर्ता प्रमाणीकरण परीक्षणों के तहत स्वदेशी रूप से विकसित टैंक-रोधी निर्देशित मिसाइल हेलीना का 12 अप्रैल, 2022 को उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर से एक बार फिर सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया गया। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के साथ भारतीय वायु सेना और भारतीय सेना की टीमों ने इसका अधिक ऊंचाई परिक्षेत्र में इसका परीक्षण किया। यह लगातार दूसरा सफल उड़ान परीक्षण है। इससे पहले 11 अप्रैल, 2022 को पहला सफल उड़ान परीक्षण किया गया था।

आज का परीक्षण अलग-अलग परिक्षेत्र और ऊंचाई के लिए किया गया। योजना के अनुरूप मिसाइल ने नकली टैंक लक्ष्य पर सफलतापूर्वक निशाना साधा। परीक्षण के दौरान सेना के वरिष्ठ कमांडर और डीआरडीओ के वैज्ञानिक उपस्थित थे। इस उड़ान-परीक्षण के साथ इमेजिंग इन्फ्रा-रेड सीकर सहित संपूर्ण प्रणाली का लगातार प्रदर्शन स्थापित किया गया है, जो सशस्त्र बलों में हेलीना को शामिल करने में सक्षम होगा।इससे पहले राजस्थान के पोखरण में हेलीना का प्रमाणीकरण परीक्षण किया गया था, जिसने रेगिस्तानी परिक्षेत्र में मिसाइल की प्रभावशीलता को प्रमाणित किया।

हेलीना तीसरी पीढ़ी की दागकर और भूलने वाली टैंक-रोधी निर्देशित मिसाइल है, जो सीधे प्रहार मोड के साथ-साथ शीर्ष हमला मोड, दोनों में लक्ष्य को भेद सकता है। इस प्रणाली में हर एक मौसम में दिन और रात काम करने की क्षमता है और यह पारंपरिक बख्तरबंद और विस्फोटक प्रतिक्रियाशील बख्तरबंद के साथ युद्धक टैंकों को हरा सकता है।

*********************************************

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस नेतृत्व से हकीकत यहीं है कि पार्टी नहीं संभल रही है

इसे भी पढ़ें : अफ्सपा को हटाकर केंद्र सरकार ने सराहनीय कदम उठाया है

इसे भी पढ़ें : जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें  : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें  : उनके जीने के अधिकार का हो सम्मान

इसे भी पढ़ें  : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें  : शौचालयों से ही समृद्धि संभव

प्रदेश में दंगा फैलाने की साजिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी

रतलाम, आरएनएस, 12 अप्रैल। प्रदेश में दंगा फैलाने की साजिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। निवास कार्यालय में हुई बैठक में गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैठक के बाद मीडिया से संवाद में कहा कि प्रदेश में दंगाइयों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही जारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रातः प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने धार्मिक स्थल पर झंडा फहराने का ट्वीट किया है। वह मध्यप्रदेश का नहीं है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह प्रदेश में धार्मिक उन्माद फैलाने का षड़यंत्र है। प्रदेश को दंगों की आग में झोंकने की साजिश है। प्रदेश में यदि कोई दंगा फैलाने की साजिश करेगा, तो वह कोई भी हो, मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा।

बैठक में जानकारी दी गई खरगोन में अब तक 95 दंगाइयों की गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तारी का क्रम जारी है। वीडियो से भी दंगाइयों को चिन्हित किया गया है। आज भी खरगोन में दंगाइयों की संपत्ति को जमींदोज करने की कार्यवाही जारी रहेगी। बैठक में बताया गया कि खरगोन में 4 आईपीएस, 15 डीएसपी सहित आर.ए.एफ की कंपनी और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

****************************************

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस नेतृत्व से हकीकत यहीं है कि पार्टी नहीं संभल रही है

इसे भी पढ़ें : अफ्सपा को हटाकर केंद्र सरकार ने सराहनीय कदम उठाया है

इसे भी पढ़ें : जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें  : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें  : उनके जीने के अधिकार का हो सम्मान

इसे भी पढ़ें  : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें  : शौचालयों से ही समृद्धि संभव

भारत को हाईस्पीड रेल की नवीनतम प्रौद्योगिकी देगा जापान

सूरत,12 अप्रैल(आरएनएस)। भारत को हाईस्पीड रेल की नवीनतम प्रौद्योगिकी देगा जापान. जापान, मुंबई-अहमदाबाद हाईस्पीड रेलवे को न केवल अपने समय की नवीनतम प्रौद्योगिकी देगा बल्कि समय के साथ प्रौद्योगिकी अद्यतन करने और परियोजना में देरी के कारण लागत बढऩे पर अतिरिक्त सहायता प्राप्त करने में भी मदद करेगा। जापान के राजदूत सातोशी सुजुकी ने मंगलवार को यहां मुंबई-अहमदाबाद हाईस्पीड रेल परियोजना के निर्माण में प्रगति का जायजा लिया और काम की गति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह हाईस्पीड रेलवे लाइन भारत-जापान रिश्तों को नई ऊंचाई पर पहुंचाएगी।

सुजुकी ने यहां इस परियोजना के सबसे पहले बनने वाले सूरत हाईस्पीड स्टेशन के निर्माण स्थल, सेग्मेंट एवं गर्डर निर्माण कार्य स्थल का दौरा किया। इस मौके पर उनके साथ राष्ट्रीय हाईस्पीड रेल निगम के प्रबंध निदेशक सतीश अग्निहोत्री तथा दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। सुजुकी ने बाद में संवाददाताओं से कहा कि भारत और जापान के संबंधों में हाईस्पीड रेलवे एक महत्वपूर्ण फ्लैगशिप कार्यक्रम है और जापान इस बारे में अपनी आधुनिकतम प्रौद्योगिकी भारत को देगा ताकि भारत अपने बल पर और भी हाईस्पीड रेल परियोजनाएं बना सके।

**************************************

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस नेतृत्व से हकीकत यहीं है कि पार्टी नहीं संभल रही है

इसे भी पढ़ें : अफ्सपा को हटाकर केंद्र सरकार ने सराहनीय कदम उठाया है

इसे भी पढ़ें : जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें  : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें  : उनके जीने के अधिकार का हो सम्मान

इसे भी पढ़ें  : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें  : शौचालयों से ही समृद्धि संभव

कोविड कंट्रोल में है लेकिन गया नहीं : मनसुख मांडवीया

नई दिल्ली, 12 अप्रैल (आरएनएस) । कोविड कंट्रोल में है लेकिन गया नहीं.  भारतीय जनता पार्टी के 42 वा स्थापना दिवस पर बीजेपी के द्वारा पूरे देश में 6 अप्रैल से 20 अप्रैल तक स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव को लेकर सामाजिक न्याय पखवारा बीजेपी कार्यकर्ताओं के द्वारा मनाया जा रहा है। 7 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अलग-अलग सरकार की योजनाओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी दिवस मना रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि केंद्र के द्वारा कोरोनावायरस महामारी के समय स्वास्थ्य विभाग में जिस तरह से काम किया उसकी चर्चा देश और विदेश में भी हो रही है ।

कोविड प्रबंधन और वैक्सीनेशन पर बोलते हुए मनसुख मांडविया ने कहा कि सरकार ने जिस तरह से मैनेजमेंट किया वो अद्भुत है और एक नागरिक के रूप में आपके लिए मेरे लिए और देश के लिए गौरव का विषय है। देश में कोविड मामलों की स्थिति पर आज देश के स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने आज बीजेपी दिल्ली के हेडक्वार्टर में प्रेस कांफ्रेंस की है। स्वास्थ्य मंत्री ने इस दौरान कोविड काल में कोविड मामलों के प्रबंधन के बारे में जानकारी दी है। इसके अलावा उन्होंने भारत सरकार के कोविड वैक्सीनेशन के बारे में भी जानकारी दी। मनसुख मांडविया ने कोविड प्रबंधन और कोविड वैक्सीनेशन पर बोलते हुए कहा कि भारत सरकार ने जिस तरह से कोविड टीका मैनेजमेंट किया वो अद्भुत है और ये एक नागरिक के रूप में आपके लिए मेरे लिए और देश के लिए गौरव का विषय है।

मांडविया ने कहा कि पहले स्थिति ये थी कि कुछ अच्छा होता था तो वो दुनिया में ही होता था और उसका भारत में उदाहरण दिया जाता था लेकिन मैं परसो जेनेवा में एक वैक्सीन ग्लोबल एलायंस की बैठक में भाग लेकर आया। दुनिया ने जिस तरह से भारत के कोरोना प्रबंधन और टीकाकरण अभियान को देखा है वो अद्भुत है।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा की हमने एक दिन में 2.5 करोड़ डोज लगाईं। पहले दुनिया में वैक्सीन पर रिसर्च होता था तो इसके कम से कम 10 साल बाद भारत में वो वैक्सीन आती थी।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आप सोचिये कि अगर स्वदेशी वैक्सीन नहीं बनती तो हमारी क्या हालत होती। 16 जनवरी 2021 को देश में टीकाकरण अभियान शुरू हुआ और उसे बहुत तालमेल के साथ चलाया गया। स्वास्थ मंत्री मनसुख मांडवीया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपनी बारी आने पर ही वैक्सीन लगवाने गए. टीकाकरण अभियान के दौरान 10 लाख से अधिक हमारे हेल्थकेयर वर्कर इस काम में लगे। उन्होंने रेगिस्तान, पहाड़, बर्फ और नदी पार करके देश भर में टीकाकरण अभियान चलाया. दुनिया में 18 साल से अधिक के 97% लोगों को पहली डोज लगाने वाला भारत पहला देश है, 85% लोगो को दूसरी डोज भी लग चुकी है। 15 से 18 वर्ष के 5.77 करोड़ लोगों को पहली और 3.98 करोड़ लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।

*******************************************

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस नेतृत्व से हकीकत यहीं है कि पार्टी नहीं संभल रही है

इसे भी पढ़ें : अफ्सपा को हटाकर केंद्र सरकार ने सराहनीय कदम उठाया है

इसे भी पढ़ें : जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें  : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें  : उनके जीने के अधिकार का हो सम्मान

इसे भी पढ़ें  : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें  : शौचालयों से ही समृद्धि संभव

ग्रामीण विकास को लेकर नीतियों के अनुकूल कार्य करें-डॉ मनीष

रांची, 12.04.2022 – ग्रामीण विकास को लेकर नीतियों के अनुकूल कार्य करें. ग्रामीण विकास विभाग के सचिव डॉक्टर मनीष रंजन ने सर्ड के सभागार में सभी जिला के उप विकास आयुक्त,प्रोजेक्ट ऑफिसर को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण विकास योजना को लेकर जीरों टॉलरेंस की नीतियों का अनुसरण करें।मनरेगा की योजनाओं की जियो टैगिंग सुनिश्चित करें। वे ग्रामीण विकास विभाग की वार्षिक कार्ययोजना पर दो दिवसीय कार्यशाला के समापन सत्र में बोल रहे थे।

डॉ.मनीष रंजन ने कहा कि प्राथमिकता वाली योजनाओं को मुख्य एजेंडे में शामिल करें,साथ ही बेस्ट प्रैक्टिस को मीडिया के साथ शेयर करें और गलत करने वालों कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कहा कि मनरेगा के लिये मास्टर राॅल प्रोपर और पारदर्शी तरीके से भरे जायें। साथ ही मनरेगा योजना में बिचौलियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाये। इस बात का ध्यान रखें कि मनरेगा योजना के कार्यान्वयन की मॉनिटरिंग भारत सरकार द्वारा की जा रही है, इसलिये मॉनिटरिंग सिस्टम को सशक्त बनाने की जरूरत है। इस बात का ध्यान रखें कि आप मनरेगा टीम का हिस्सा हैं और टीम वर्क बेहतर नतीजे दे सकता है।

लंबित योजनाओं को तीन महीने में पूर्ण करें- राजेश्वरी बी

मनरेगा आयुक्त श्रीमती राजेश्वरी बी ने कहा कि ग्रामीण विकास पर फोकस करें और जॉब कार्ड का वैरीफिकेशन सुनिश्चित कर लाभुकों की आधार सीडिंग सुनिष्चित कराया जाये। उन्होंने विभिन्न जिलों में मनरेगा योजनाओं को लेकर शिथिलता बरतने को लेकर पदाधिकारियों से नाराजगी भी जताई। उन्होंने  कहा कि जो लंबित योजनाएं हैं उन्हें तीन महीने के अंदर पूर्ण किया जाय।

श्रीमती राजेश्वरी बी ने कहा कि रिजेक्टेड ट्रांजेक्शन में सुधार करने की जरूरत है। एनएमएमएस नहीं हो रहा है तो प्रखंड विकास पदाधिकारी पर कार्रवाई हो सकती है। इसलिये अगर मेट से काम नहीं हो पा रहा है तो कंप्यूटर ऑपरेटरों की सेवा ली जा सकती है। याद रखें की योजनाओं की अद्यतन स्थिति को ही अपलोड किया जाय, योजना की पूर्णता के साथ जियो टैगिंग करें। उन्होंने कहा कि जीरो एक्सपेंडिचर की वैसी योजनाओं का डिलिट करें जो 2018-19की हैं।

कार्यशाला में मुख्य रूप से सर्ड निदेशक श्री सूरज कुमार,अपर सचिव ग्रामीण विकास विभाग श्री राम कुमार सिन्हा, सहित सभी जिला के उपविकास आयुक्त और प्रोजेक्ट ऑफिसर उपस्थित थे।

***********************************************

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस नेतृत्व से हकीकत यहीं है कि पार्टी नहीं संभल रही है

इसे भी पढ़ें : अफ्सपा को हटाकर केंद्र सरकार ने सराहनीय कदम उठाया है

इसे भी पढ़ें : जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें  : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें  : उनके जीने के अधिकार का हो सम्मान

इसे भी पढ़ें  : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें  : शौचालयों से ही समृद्धि संभव

त्रिकूट पर्वत के रोपवे का तार टूटने से हुए हादसे पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने गहरा दुख जताया है

रांची,11.04.2022 – त्रिकूट पर्वत के रोपवे का तार टूटने से हुए हादसे पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने गहरा दुख जताया है. मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने देवघर जिला स्थित त्रिकूट पर्वत के रोपवे का  तार टूटने से हुए हादसे पर गहरा दुख जताया है । रांची एयरपोर्ट में संवाददाताओं को उन्होंने बताया कि इस हादसे के बाद युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। एनडीआरएफ और बचाव दल के द्वारा लोगों को सकुशल निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

इसमें विशेषज्ञों की भी सहायता ली जा रही है। इस हादसे पर सरकार की पूरी नजर है। राहत एवं बचाव कार्यों के लिए सरकार द्वारा लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं।

**********************************

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस नेतृत्व से हकीकत यहीं है कि पार्टी नहीं संभल रही है

इसे भी पढ़ें : अफ्सपा को हटाकर केंद्र सरकार ने सराहनीय कदम उठाया है

इसे भी पढ़ें : जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें  : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें  : उनके जीने के अधिकार का हो सम्मान

इसे भी पढ़ें  : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें  : शौचालयों से ही समृद्धि संभव

गौ रक्षक सेवा ट्रस्ट के चेयरमैन संजय अमान को मिला ‘गौरव सम्मान’ 

11.04.2022 – गौ रक्षक सेवा ट्रस्ट के चेयरमैन संजय अमान को मिला ‘गौरव सम्मान’. भारतवर्ष में आयुर्वेद को घर घर तक पहुंचाने की दिशा में अग्रसर धन्वंतरि समूह के द्वारा पुणे (महाराष्ट्र) के सनी वर्ल्ड प्रेक्षागृह में आयोजित 13वें वार्षिक उत्सव समारोह में सुप्रसिद्ध लेखक , कवि , पत्रकार संपादक ‘गऊ भारत भारती’ तथा ‘गौ रक्षक सेवा ट्रस्ट’ के चेयरमैन संजय अमान को उनके द्वारा किए जा रहे स्वदेशी गौवंश के संवर्धन और प्रचार प्रसार के उल्लेखनीय कार्यों के लिए धन्वंतरि समूह द्वारा ‘गौरव सम्मान’ दिया गया।

संजय अमान को यह सम्मान धन्वंतरि समूह के संस्थापक  डॉ.रमेश पाटिल, डॉ.संतोष सहाने, डॉ.आदिश, शशिकांत गुलुमकार, डॉ.प्रकाश खलाते के हाथों प्रदान किया गया।इस मौके पर करीब १० हजार से भी ज्यादा लोग कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थे।’गौरव सम्मान’ से सम्मानित होने के बाद सभा को सम्बोधित करते हुए संजय अमान  ने कहा कि धन्वंतरि समूह भारत के नवनिर्माण में बड़ी अहम् भूमिका निभा रहा है

आज आयुर्वेद को घर घर तक पहुंचाने के साथ ही साथ यह समूह गऊ माता के सेवा से जुड़े कई तरह की योजनाओं के माध्यम से भारत की गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनने के साथ ही साथ युवाओं को रोजगार भी दे रहा है। हम पुनः भारत की अर्थव्यवस्था को गौ वंश से जोड़ने का काम कर रहे हैं यही मार्ग हमें विश्व गुरु बनने की तरफ ले कर जा रहा है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

**************************************

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस नेतृत्व से हकीकत यहीं है कि पार्टी नहीं संभल रही है

इसे भी पढ़ें : अफ्सपा को हटाकर केंद्र सरकार ने सराहनीय कदम उठाया है

इसे भी पढ़ें : जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें  : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें  : उनके जीने के अधिकार का हो सम्मान

इसे भी पढ़ें  : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें  : शौचालयों से ही समृद्धि संभव

अमरनाथ यात्रा के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू: शिवभक्तों के लिए खुशखबरी

नई दिल्ली ,11 अप्रैल (आरएनएस)।अमरनाथ यात्रा के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू: शिवभक्तों के लिए खुशखबरी. कोरोना के चलते दो साल से बंद अमरनाथ यात्रा के लिए एक बार फिर से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बार ये यात्रा 30 जून से शुरू होगी और 11 अगस्त तक चलेगी। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के सीईओ नीतिश्वर कुमार ने दो दिन पहले ही पंजीकरण को लेकर जानकारी दी थी। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने दक्षिण कश्मीर स्थित अमरनाथ धाम की सालाना यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए 20 हजार की क्षमता वाला यात्री निवास तैयार किया है।

कोरोना महामारी के कारण 2020 और 2021 में अमरनाथ यात्रा आयोजित नहीं की जा सकी। 2019 में भी 5 अगस्त से कुछ दिन पहले यात्रा को निलंबित कर दिया गया था, जब केंद्र ने अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया था और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करते हुए जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को रद्द कर दिया था। यात्रा के लिए श्रद्धालु का हेल्थ सर्टिफिकेट, चार पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ अनिवार्य हैं। साथ ही एप्लिकेशन फॉर्म पूरी तरह से भरा हो। इस यात्रा में रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए श्रद्धालु ऑफिशल वेबसाइट द्धह्लह्लश्चह्य://

द्भद्मह्यड्डह्यड्ढ.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ/ और मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर बैंक, पीएनबी बैंक, यस बैंक और एसबीआई बैंक की 446 शाखाओं में भी यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। एप्लीकेशन फॉर्म के साथ हेल्थ सर्टिफिकेट, चार पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत रजिस्ट्रेशन में पड़ती है। सामान्य दशा में एक व्यक्ति का करीब 15,000 रुपया खर्च हो सकता है।

**********************************************