Category Archives: news

रोजगार देना राजा के बस की बात नहीं : राहुल गांधी

नयी दिल्ली,28 जुलाई (आरएनएस/FJ)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने वर्ष 2014 से 2022 के दौरान केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में नियुक्ति के लिये 22.05 करोड़ आवेदन मिलने को लेकर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि रोजगार देना ‘राजा के बस की बात नहीं है।

उन्होंने ट्वीट किया, ’22 करोड़ युवा, 8 सालों में सरकारी नौकरियों के लिए कतार में लगे, नौकरी मिली 7.22 लाख को, यानी 1000 में से सिफऱ् 3 को। बेरोजग़ारी पर सवाल पूछने पर राजा को गुस्सा आता है। सच तो ये है- रोजग़ार देना इनके बस की बात नहीं। राहुल गांधी ने कहा, ‘युवा देश का ‘एसेट हैं, भाजपा उन्हें ‘लाइबिलिटी दिखा रही है।

सरकार ने बुधवार को एक प्रश्न के लिखित जवाब में लोकसभा को बताया कि वर्ष 2014 से 2022 के दौरान केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में नियुक्ति के लिये 22.05 करोड़ आवेदन प्राप्त हुए और भर्ती एजेंसियों द्वारा 7.22 लाख अभ्यर्थियों की भर्ती की अनुशंसा की गई है। लोकसभा में ए रेवंत रेड्डी के प्रश्न के लिखित उत्तर में कार्मिक राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने यह जानकारी दी।

रेड्डी ने वर्ष 2014 से अब तक केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में स्थायी नौकरी पाने वाले लोगों का ब्योरा मांगा था। मंत्री ने बताया कि वर्ष 2014 से अब तक केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में नियुक्ति के लिये भर्ती एजेंसियों द्वारा अनुशंसित अभ्यर्थियों की संख्या 7,22,311 है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 के बाद से अब तक 22,05,99,238 आवेदन प्राप्त हुए।

********************************

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

नायडू ने रास में कुछ सदस्यों के मोबाइल फोन पर कार्यवाही रिकार्ड करने जतायी आपत्ति

नयी दिल्ली,28 जुलाई (आरएनएस/FJ)।नायडू ने कुछ सदस्यों द्वारा सदन की कार्यवाही उनके मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड किए जाने और उस रिकॉर्डिंग दूसरों को वितरित किए जाने को लेकर गुरुवार को अप्रसन्नता जाहिर की और कहा कि इस पर सदन में रोक होने के बावजूद ऐसा किया जा रहा है।

उच्च सदन में सभापति ने कहा मेरे संज्ञान में यह बात आई है कि स्पष्ट निर्देशों और चेतावनी के बावजूद कुछ सदस्य सदन की कार्यवाही रिकार्ड कर रहे हैं और उसे दूसरों को दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्य प्रतिबंधित हैं और किसी को ऐसा करने का कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।

बीते सप्ताह उपसभापति हरिवंश ने भी सदन में कार्यवाही की मोबाइल फोन पर रिकॉर्डिंग किए जाने को लेकर कुछ सदस्यों से कहा था कि वे ऐसा न करें, इस पर रोक है।

गौरतलब है कि संसद का मॉनसून सत्र 18 जुलाई से शुरू होने के बाद विभिन्न मुद्दों को लेकर सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध बना हुआ है जिसकी वजह से सदन में अपेक्षित कामकाज नहीं हो पा रहा है। महंगाई, दैनिक उपयोग की कुछ वस्तुओं को माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के दायरे में लाए जाने ओर केंद्रीय एजेंसियों के कथित दुरूपयोग के मुद्दे पर विपक्षी सदस्य चर्चा की मांग पर अड़े हैं।

***************************************

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

राष्ट्रपति के खिलाफ अधीर की टिप्पणी पर माफी मांगे सोनिया: सीतारमण

नयी दिल्ली,28 जुलाई (आरएनएस/FJ)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘राष्ट्रपत्नी कहे जाने संबंधी टिप्पणी को ‘सेक्सिस्ट (लैंगिक भेदभाव) बताया और कांग्रेस से इसके लिए देश व राष्ट्रपति से माफी मांगने की मांग की। राज्यसभा में शून्काल के दौरान विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच सीतारमण ने कहा कि ऐसा नहीं है कि यह शब्द गलती से कांग्रेस नेता के मुंह से निकल गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता ने जानबूझकर ऐसा किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के लिए ऐसी टिप्पणी राष्ट्रपति के साथ ही महिलाओं का भी अपमान है। उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रपति को राष्ट्रपत्नी कहना ‘सेक्सिस्ट टिप्पणी है। सीतारमण ने कहा कि सभी को पता है कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को राष्ट्रपति कहकर संबोधित किया जाता है।

उन्होंने कहा, ‘इसलिए मैं समझती ही कि उनके मुंह से गलती से यह शब्द नहीं निकला है। यह जानबूझकर किया गया अपमान है। वह आदिवासी पृष्ठभूमि से आती हैं। देश के एक पिछड़े इलाके से ताल्लुक रखती हैं। विधायक, और मंत्री के रूप में उन्होंने सफलतापूर्वक काम किया है ओर वह एक बहत ही अच्छी राज्यपाल भी रही हैं।

अब राष्ट्रपति के रूप में उनके चयन पर पूरा देश जश्न मना रहा है। ऐसे समय में लोकसभा में कांग्रेस के नेता ने उन्हें राष्ट्रपति कहकर देश की राष्ट्रपति का अपमान किया है। यह अस्वीकार्य है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की अध्यक्ष स्वयं एक महिला हैं और उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा, ”कांग्रेस अध्यक्ष को देश के सामने आकर देश व राष्ट्रपति से माफी मांगनी चाहिए। ज्ञात हो कि चौधरी ने बुधवार को एक निजी चैनल से बातचीत में राष्ट्रपति मुर्मू को ”राष्ट्रपत्नी कहकर संबोधित किया था।

**************************************

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

भाजपा का राष्ट्रपति पर अधीर रंजन की टिप्पणी पर लोकसभा में हंगामा

नयी दिल्ली,28 जुलाई (RNS/FJ)। भाजपा  ने लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर सदन के बाहर की गयी एक टिप्पणी को लेकर बृहस्पतिवार को विपक्षी दल को ‘आदिवासी और गरीब विरोधी करार दिया तथा पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी से इस पर माफी की मांग की।

हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। निचले सदन की कार्यवाही पूर्वाह्न 11 बजे शुरू हुई तो महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने इस विषय को उठाते हुए कहा कि सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘राष्ट्रपत्नी कहकर उनका अपमान किया।

ईरानी ने कहा कि राष्ट्र के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर विराजित मुर्मू का चौधरी ने ‘सड़क पर जाकर अपमान किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता के इस कृत्य को और ‘महिला राष्ट्रपति के इस अपमान को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की स्वीकृति थी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष देश से माफी मांगें।

उन्होंने कांग्रेस को महिला विरोधी, गरीब विरोधी और आदिवासी विरोधी करार दिया। इस दौरान सोनिया गांधी और चौधरी सदन में उपस्थित थे। ईरानी के साथ भाजपा के अनेक सांसद और विशेष रूप से पार्टी की सभी महिला सांसद इस दौरान खड़े होकर कांग्रेस नेता की टिप्पणी का विरोध करते देखी गयीं।

भाजपा नेताओं के हंगामे के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही शुरू होने के करीब 5 मिनट बाद ही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी।

*********************************

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

अर्पिता मुखर्जी के दूसरे घर से 6 किलो सोना और 28 करोड़ रुपये की नकदी मिली

कोलकाता,28 जुलाई (आरएनएस/FJ)। अर्पिता मुखर्जी से संबद्ध एक अपार्टमेंट से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 6 किलो सोना और 27.9 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की है। मुखर्जी को पश्चिम बंगाल के गिरफ्तार किए गए मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी सहयोगी माना जाता है। अधिकारियों ने गुरुवार सुबह बताया कि बुधवार को बेलघरिया में एक अपार्टमेंट से नकदी बरामद की गयी और रातभर गिनती करने के बाद 27.90 करोड़ रुपये पाए गए।

उन्होंने बताया कि जांचकर्ता सोने के आभूषण की कीमत का पता लगा रहे हैं। जांच एजेंसी ने पांच दिन पहले दक्षिण कोलकाता के टॉलीगंज इलाके में मुखर्जी के एक अन्य फ्लैट से आभूषण और विदेशी मुद्रा के अलावा 21 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद की थी। अधिकारियों ने बताया कि कुल मिलाकर अभी तक 50 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की गयी है।

ईडी अधिकारियों ने बुधवार को दक्षिण कोलकाता के राजदांगा और उत्तरी कोलकाता के बेलघरिया में विभिन्न ठिकानों पर छापे मारे थे। अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के दौरान मुखर्जी ने ईडी को इन संपत्तियों की जानकारी दी है। ईडी अधिकारियों को बेलघरिया के रथतला इलाके में दो फ्लैट्स में घुसने के लिए दरवाजा तोडऩा पड़ा, क्योंकि उनकी चाभियां नहीं मिली थी।

अधिकारी ने बताया कि तलाशी के दौरान फ्लैट्स से कई ‘अहम’ दस्तावेज भी बरामद किए गए। ममता बनर्जी की सरकार में प्रभावशाली मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें अर्पिता मुखर्जी के टॉलीगंज फ्लैट में नकदी मिलने के बाद गिरफ्तार किया गया।

************************************

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

निलंबित सदस्य संसद परिसर में गांधी की प्रतिमा के समक्ष पूरी रात मौजूद रहे

नयी दिल्ली,28 जुलाई (आरएनएस/FJ)। विपक्ष के कुछ निलंबित सदस्य अपने खिलाफ हुई कार्रवाई के विरोध में संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष बुधवार की पूरी रात मौजद रहे। आम आदमी पार्टी के संजय सिंह, तृणमूल कांग्रेस की डोला सेन और कुछ अन्य सदस्यों ने रात के समय धरना दिया।

निलंबित विपक्षी सदस्य अपने निलंबन के खिलाफ बुधवार से 50 घंटे का धरना दे रहे हैं।

उच्च सदन में मंगलवार को अशोभनीय आचरण के लिए लोकसभा में चार कांग्रेस सदस्यों को मानसून सत्र की शेष अवधि और राज्यसभा के 20 विपक्षी सदस्यों को वर्तमान सप्ताह के शेष समय के लिए निलंबित किया गया है।

*****************************

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

देवघर : श्रावणी मेला, मंदिर का पट खुलते ही जलार्पण शुरू हो गया

देवघर, (FJ) श्रावणी मेला, 2022 के 14 वें दिन प्रातः 03ः52 बजे मंदिर का पट खुलते ही जलार्पण शुरू हो गया तथा कांवरियों की कतार तड़के सुबह नेहरू पार्क तक पहुँच गयी थी।

इन शिवभक्तों की गूंज से रूट लाईन गुंजायमान है और सभी कांवरिया कतारबद्ध हो बाबा का जयघोष करते हुए निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। साथ ही रूट लाईन के हर प्वाइंट पर श्रद्धालुओं के सुविधा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किये गये हैं।

इसके अलावे जलार्पण हेतु कतारबद्ध कांवरियों को शिवराम झा चैक, नेहरू पार्क से मानसिंघी फुट ओवर ब्रीज होते हुए बाबा मंदिर के गर्भ गृह में लगे अर्घा के माध्यम से जलार्पण कराया जा रहा है। वही सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से इसकी निगरानी लगातार की जा रही है।

************************************

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

डब्ल्यूबीएसएससी घोटाला : गलत करने वालों को मिले सजा : ममता बनर्जी

कोलकाता ,27 जुलाई (आरएनएस/FJ)। ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने  बुधवार को एक बार फिर स्पष्ट किया कि करोड़ों रुपये के पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (डब्ल्यूबीएसएससी) भर्ती घोटाले के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा राज्य के वाणिज्य और उद्योग मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के महासचिव, पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी से उनका कोई संबंध नहीं है।

हुगली जिले के उत्तरपारा में टीटागढ़ वैगन्स लिमिटेड के एक समारोह में उन्होंने कहा, एक बड़ा संगठन चलाते समय कुछ गलतियां होना तय है। अगर कोई गलत करता है और यह कानूनी रूप से साबित हो जाता है, तो गलत करने वाले को दंडित किया जाएगा।

हालांकि, उन्होंने इस मामले में ईडी के संचालन के तरीके पर केंद्र सरकार के खिलाफ तीखा हमला भी किया।

1 जुलाई को हमने कोलकाता में एक मेगा रैली का आयोजन किया जिसमें रिकॉर्ड लोग शमिल हुए। ईडी का ऑपरेशन अगले दिन सुबह 5 बजे से शुरू हुआ। ईडी निश्चित रूप से कार्रवाई कर सकता है। लेकिन क्या सुबह-सुबह उस कार्रवाई की आवश्यकता थी। यह एजेंसियों का इस्तेमाल कर मेरी सरकार की छवि खराब करने की एक सोची समझी चाल है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि केंद्र सरकार और भाजपा पश्चिम बंगाल में लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई राज्य सरकार को गिराने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही हैं, जैसा कि उन्होंने महाराष्ट्र के मामले में किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, लेकिन पश्चिम बंगाल में, वह प्रयास सफल नहीं होगा। भाजपा को रॉयल बंगाल टाइगर का सामना करना होगा, इससे पहले कि वे अनुचित तरीकों से सत्ता हथियाने की कोशिश करें।

उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार का ²ष्टिकोण स्वतंत्रता पूर्व भारत में अंग्रेजों से भी बदतर है। लेकिन मैं अभी इतना ही कह सकती हूं कि बीजेपी 2024 के लोकसभा चुनाव में सत्ता हासिल नहीं कर पाएगी। मुझे नहीं पता कि यह कैसे होगा। लेकिन निश्चित रूप से बीजेपी 2024 में सत्ता में वापस नहीं आएगी।

बनर्जी ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे सभी विकास कार्यों से लोगों का ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है। वे जानते हैं कि वे राजनीतिक रूप से तृणमूल कांग्रेस का मुकाबला नहीं कर पाएंगे और इसलिए वे केंद्रीय एजेंसियों को ढीला कर रहे हैं।

यहां तक कि मेरे परिवहन मंत्री फिरहाद हकीम भी मुझे बता रहे थे कि ईडी अधिकारी नियमित रूप से उस इलाके में आ रहे हैं जहां वह रहते हैं।

************************************

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

भाजपा नेता का पैतृक गांव में अंतिम संस्कार, आखिरी विदाई पर जुटी भारी भीड़

बेल्लारे ,27 जुलाई (आरएनएस/FJ)।  कर्नाटक भाजपा के मृतक कार्यकर्ता प्रवीण नेत्तारु का बुधवार को उनके पैतृक स्थान पर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान हजारों की भीड़ उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए इकठ्ठा हुई। हत्या से गुस्साए लोग नारेबाजी करते हुए प्रवीण के शव को एम्बुलेंस से उनके पैतृक स्थान नेत्तारु लेकर गए थे। भीड़ में कई लोगों ने हाथ में भगवा झंडा थामा हुआ था।

वे ”हम न्याय चाहते हैं” के नारे लगा रहे थे। गौरतलब है कि मंगलवार रात को जिला भाजपा युवा मोर्चा समिति के सदस्य प्रवीन नेत्तारु की बेल्लारे में उनकी दुकान के सामने मोटरसाइकिल पर आए अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी थी। हत्या के बाद से पूरे कर्नाटक में भारी बवाल जारी है।

दक्षिण कन्नड़ जिले में भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के सदस्य की हत्या के बाद बुधवार को कई स्थानों पर तनाव उत्पन्न हो गया। कई जगहों पर पथराव और पुलिस लाठीचार्ज की खबरें आयी हैं। संघ परिवार ने हत्या के विरोध में बुधवार को पुत्तुर, कदाबा और सुलिया तालुक में बंद का आह्वान किया है।

पुलिस ने बताया कि दक्षिण कन्नड़ जिले के बेल्लारे का रहने वाला नेत्तारू मंगलवार देर शाम को अपनी दुकान बंद करने के बाद घर जा रहा था, तभी अज्ञात हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया। उसने बचकर भागने की कोशिश की लेकिन सिर पर वार किए जाने के कारण वह जमीन पर गिर गया।

स्थानीय निवासियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और खून से लथपथ नेत्तारू को अस्पताल लेकर गयी, जहां चिकित्सकों ने बताया कि अस्पताल लाने से पहले ही उसकी मौत हो गयी है।

विभिन्न हिंदू संगठनों के सैकड़ों युवा कार्यकर्ता ”हम न्याय चाहते हैं” के नारे लगाते हुए बेल्लारे में एकत्रित हो गए। पुलिस को पथराव की घटनाओं के बाद उग्र भीड़ को काबू में करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा।

********************************

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

पार्थ चटर्जी ने मेरे घर को बना रखा था मिनी बैंक,अर्पिता मुखर्जी का ईडी से खुलासा

कोलकाता ,27 जुलाई (आरएनएस/FJ)।  पश्चिम बंगाल में स्कूल जॉब घोटाले में गिरफ्तार किए गए राज्य सरकार के मंत्री पार्थ चटर्जी की सहयोगी अर्पिता मुखर्जी ने बड़ा खुलासा किया है। अर्पिता मुखर्जी का कहना है कि पार्थ चटर्जी उसके घर को मिनी बैंक की तरह इस्तेमाल करते थे। अर्पिता ने बताया कि पार्थ चटर्जी उसके घर में ही पैसा रखा करते थे। ईडी के सूत्रों ने यह जानकारी दी है। वहीं ईडी के इस दावे को अर्पिता मुखर्जी के वकीलों की ओर से चुनौती दी जा सकते है। वकीलों का कहना है कि ईडी की ओर से जांच की डिटेल को मीडिया से लीक किया जा रहा है, जो गलत है। इसके साथ ही वकीलों की ओर से केंद्रीय एजेंसियों की ओर से दर्ज केसों में लोगों के दोषी पाए जाने की कम दर का भी सवाल उठाया जा सकता है।

ईडी को अर्पित मुखर्जी के घर पर छापेमारी के दौरान 21 करोड़ रुपये नकदी बरामद हुई थी। कभी ऐक्टर और मॉडल रही अर्पिता मुखर्जी बीते कुछ सालों से पार्थ चटर्जी की करीबी थी। शनिवार को पार्थ और अर्पिता को गिरफ्तार किया गया था। उससे पहले अर्पिता के घर से बरामद हुए नोटों के जखीरे की तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं। सूत्रों के मुताबिक अर्पिता ने बताया कि पूरी रकम को उसके घर के एक कमरे में रखा जाता था, जहां पार्थ चटर्जी और उसके लोगों की ही एंट्री थी। अर्पिता का कहना है कि हर सप्ताह या फिर 10 दिन में एक बार पार्थ चटर्जी उसके घर पर आया करते थे।

एक और महिला के घर में रखा जाता था कैश, बताया- कहां से आता था

ईडी के सूत्रों ने एक और महिला का ऐंगल भी बताया है। उन्होंने कहा कि अर्पिता ने बताया कि मेरे घर के अलावा एक और महिला के मकान को पार्थ मिनी बैंक के तौर पर इस्तेमाल करते थे। दूसरी महिला भी पार्थ चटर्जी की ही करीबी दोस्त बताई जा रही है। अर्पिता ने कहा कि मंत्री ने कभी उसे यह नहीं बताया था कि कमरे में कितनी रकम रखी गई है। अर्पिता ने बताया कि एक बंगाली ऐक्टर ने उनका परिचय पार्थ चटर्जी से कराया था। यह मुलाकात 2016 में हुई थी और तब से ही दोनों एक-दूसरे के करीब थे। अर्पिता ने पूछताछ के दौरान यह भी स्वीकार कर लिया है कि यह रकम ट्रांसफर पोस्टिंग के एवज में ली गई घूस और कॉलेजों को मान्यता दिलाने के एवज में लिए पैसे से जुटी थी।

पार्थ चटर्जी खुद नहीं लाते थे रकम, सहायक करते थे काम

अर्पिता ने यह भी बताया कि यह रकम पार्थ चटर्जी खुद कभी नहीं लाते थे। उनके सहायकों की ओर से रकम लाई जाती थी। पार्थ चटर्जी और अर्पिता को फिलहाल 3 अगस्त तक एजेंसी की हिरासत में भेजा गया है। एजेंसी का कहना है कि इस दौरान पूछताछ में कुछ अहम खुलासे हो सकते हैं।

************************************

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

केंद्र सरकार की जॉब रिपोर्ट : 8 साल, 22 करोड़ आवेदन, 7.22 लाख को मिली नौकरी

नई दिल्ली ,27 जुलाई (आरएनएस/FJ)।  केंद्र सरकार ने बुधवार को संसद को बताया कि पिछले 8 सालों में केवल 7.22 लाख लोगों को सरकारी नौकरी मिली है। हालांकि इस दौरान नौकरी के लिए 22 करोड़ से भी ज्यादा आवेदन मिले। लोकसभा में तेलंगाना कांग्रेस सांसद ए रेवंत रेड्डी के प्रश्न के लिखित उत्तर में कार्मिक राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने यह जानकारी दी। रेड्डी ने वर्ष 2014 से अब तक केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में स्थायी नौकरी पाने वाले लोगों का ब्यौरा मांगा था।

उन्होंने लोकसभा को बताया कि वर्ष 2014 से 2022 के दौरान केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में नियुक्ति के लिये 22.05 करोड़ आवेदन प्राप्त हुए और भर्ती एजेंसियों द्वारा 7.22 लाख अभ्यर्थियों की भर्ती की अनुशंसा की गई है। मंत्री ने बताया कि वर्ष 2014 से अब तक केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में नियुक्ति के लिये भर्ती एजेंसियों द्वारा अनुशंसित अभ्यर्थियों की संख्या 7,22,311 है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 के बाद से अब तक 22,05,99,238 आवेदन प्राप्त हुए थे।

सिंह द्वारा निचले सदन में पेश किये गए आंकड़ों के मुताबिक, 2021-22 में 1,86,71,121 आवेदन, 2020-21 में 1,80,01,469 आवेदन, 2019-20 में 1,78,39,752 आवेदन, 2018-19 में 5,09,36,479 आवेदन, 2017-18 में 3,94,76,878 आवेदन, 2016-17 में 2,28,99,612 अवदेन, 2015-16 में 2,95,51,844 आवेदन और 2014-15 में 2,32,22,083 आवेदन प्राप्त हुए।

जितेन्द्र सिंह ने कहा कि रोजगार सृजित करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने देश में रोजगार सृजन करने के लिये कई कदम उठाये हैं। वर्ष 2021-22 के बजट में 1.97 लाख करोड़ रूपये के परिव्यय के साथ 5 वर्षों की अवधि के लिये उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजनाएं शुरू की गई हैं।

उन्होंने बताया कि भर्ती एजेंसियों द्वारा 2021-22 में 38,850 अभ्यर्थियों, 2020-21 में 78,555 अभ्यर्थियों, 2019-20 में 1,47,096 अभ्यर्थियों की, 2018-19 में 38,100 अभ्यर्थियों, 2017-18 में 76,147 अभ्यर्थियों, 2016-17 में 1,01,333 अभ्यर्थियों, 2015-16 में 1,11,807 अभ्यर्थियों और 2014-15 में 1,30,423 अभ्यर्थियों की भर्ती की अनुशंसा की गई।

***************************************

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

कांग्रेस जांच से क्यों भाग रही है : अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली ,27 जुलाई (आरएनएस)। बुधवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पूछा कि वे जांच से क्यों भाग रही है।

सरकार द्वारा एजेंसियों के दुरुपयोग के कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए, ठाकुर ने पूछा कि क्या गांधी परिवार कानून से ऊपर है।

ठाकुर ने कहा, कांग्रेस जांच से क्यों भाग रही है? उन्हें क्या छुपाना है? बड़ा सवाल यह है कि क्या गांधी परिवार कानून से ऊपर है। गांधी परिवार के लिए अलग कानून होना चाहिए।

उन्होंने कहा, बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि वे भी एजेंसियों के प्रति जवाबदेह हैं। किसी भी अन्य भारतीय की तरह उन्हें भी जांच का सामना करना पड़ेगा।

ईडी द्वारा सोनिया गांधी और राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड मामले में जांच के लिए बुलाए जाने के बाद कांग्रेस का आरोप है कि सरकार विपक्ष के खिलाफ जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।

********************************

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हुआ बिजली महोत्सव का आयोजन

रामगढ़,27.07.2022 –  आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में भारत की आजादी के 75 साल का उत्सव मनाने के उद्देश्य से झारखंड सरकार के सहयोग से विद्युत मंत्रालय भारत सरकार द्वारा बिजली महोत्सव का आयोजन राज्य के कई जिलों में किया जा रहा है। इसी क्रम में रामगढ़ जिले में दो दिवसीय बिजली महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार को श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल रामगढ़ में किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त रामगढ़ सुश्री माधवी मिश्रा ने हिस्सा लिया वही उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा, अध्यक्ष जिला परिषद श्रीमती सुधा देवी, अध्यक्ष नगर परिषद श्री योगेश बेदिया, उपाध्यक्ष नगर परिषद श्री मनोज महतो ने भी विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

बिजली महोत्सव कार्यक्रम के पहले दिन लोगों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग पर बल दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सौर ऊर्जा का प्रयोग तेजी से बढ़ रहा है जोकि ना केवल हमारे लिए बल्कि प्रकृति के लिए भी काफी अच्छा है। इस दौरान उपायुक्त ने सभी से नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग पर बल देने की बात कही वहीं उन्होंने सभी से बिजली का सदुपयोग करने व बिजली व्यर्थ ना करने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान अधीक्षण अभियंता डीवीसी श्री अनुज कुमार ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित बिजली महोत्सव मनाने के उद्देश्यों व ऊर्जा के क्षेत्र में हुए कार्यों की सभी को जानकारी दी।

बिजली महोत्सव कार्यक्रम के दौरान स्कॉलर हाई स्कूल के बच्चों के द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नवीकरणीय ऊर्जा के फायदों के प्रति उपस्थित लोगों को जागरूक किया गया वहीं कार्यक्रम के दौरान यूनिवर्सल हाउसहोल्ड इलेक्ट्रिफिकेशन, वन नेशन वन ग्रिड, कंस्यूमर राइट, नवीकरणीय ऊर्जा एवं कैपेसिटी एडिशन विषय पर बने फिल्म के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान धन्यवाद ज्ञापन उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा ने किया वहीं उन्होंने सभी से सौर ऊर्जा का प्रयोग करने व बिजली के सदुपयोग करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन श्री कमल बगड़िया ने किया।

*********************************

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

अयोध्या : श्रद्धालुओं से भरी ट्राली को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत

अयोध्या 27 Jully (Rns/FJ): उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सावन झूला मेले में आये श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली सड़क दुर्घटना की शिकार हो गयी, जिससे उसमें सवार एक यात्री की मौत हो गयी और छह अन्य घायल हो गये।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि अयोध्या में दर्शन करके वापस जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्राली को राजमार्ग पर एक अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे ट्राली में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जबकि 06 अन्य श्रद्धालु घायल भी हुये हैं। घायलों को इलाज के लिये जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोतवाली नगर क्षेत्र नाका हाइवे पर हुई इस घटना में हताहत हुए लोग बाराबंकी जनपद में थाना फतेहपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

**********************************

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

कौशांबी : आकाशीय बिजली गिरने से छह की मौत

कौशांबी 27 Jully (Rns/FJ): उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मंगलवार को देर शाम आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में एक किशोर सहित 06 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई।

पुलिस के अनुसार आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोग गंभीर रूप से झुलस भी गये हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आकाशीय बिजली गिरने से जिले के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के कोरीपुर गांव निवासी लक्ष्मी (35 वर्ष), सराय अकिल थाना क्षेत्र के भक्कातनपुरवा निवासी रामप्रसाद (50 वर्ष), चरविथाना क्षेत्र की विट्टनदेवी, काजू गांव निवासी बसंत पासी (45 वर्ष), सटई गांव के एक 10 वर्षीय किशोर के अलावा लोधौर गांव के निवासी धर्मेंद्र की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु हो गई।

इन घटनाओं में दो व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को इलाज के लिये स्थानीय अस्पताल भेज दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए सभी मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने एवं घायलों का इलाज कराने के जिला प्रशासन को निर्देश दिये हैं

*************************************

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

कर्नाटक में बीजेपी के युवा नेता की बेरहमी से हत्या, कुल्हाड़ी से किया हमला

बेंगलुरु 27 Jully (Rns/FJ): कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में मंगलवार देर शाम भाजपा के युवा मोर्चा कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारू की हत्या कर दी गई। हमलावरों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि ये मोटरसाइकिल पर सवार थे। घटना बेल्लारी की है।

वह रात में जब दुकान बंद करके घर लौट रहे थे, तभी पीछे से बाइक पर आए हमलावरों ने उनपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। हालांकि पुलिस को अभी हत्या का कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने इस घटना पर दुख जताया है और कहा है कि हत्यारों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

वहीं पुट्टूर के सरकारी अस्पताल में प्रवीण का शव रखा गया है। ऐसे में किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए अस्पताल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बीजेपी युवा मोर्चा के नेता की हत्या के मामले में दुख व्यक्त किया है।

सीएम बोम्मई ने कहा, ‘दक्षिण कन्नड़ जिले सुल्या के बीजेपी कार्यकर्त्ता प्रवीण नेतारू की नृशंस हत्या निंदनीय है। इस घटना को अंजाम देने वाले हत्यारों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उन्हें कानून के तहत सख्त सजा दी जाएगी। प्रवीण की आत्मा को शांति मिले, ईश्वर उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे। ओम शांतिः.’ यह भी जानकारी सामने आई है कि कुछ लोगों ने प्रवीण की हत्या को लेकर नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया था। उन्होंने बेल्लारी और पुट्टूर की सड़कों पर उतरकर नारेबाजी की थी।

*******************************

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

देवघर : श्रावणी मेला के दूसरी सोमवारी को बाबा मंदिर में बेलपत्र प्रदर्शनी

देवघर, 27.07.2022 (FJ) – देवघर : श्रावणी मेला, 2022 के दूसरी सोमवारी के अवसर पर बाबा मंदिर में चली आ रही प्राचीन परंपरा के अनुसार बेलपत्र प्रदर्शनी व बेलपत्र चढ़ाने की अलौकिक परंपरा है। यह परंपरा लगभग 151 वर्षाे से चली आ रहा है। श्रावण मास की दूसरी सोमवारी को सभी दलों के द्वारा बाबा पर शाम बिल्वपत्र अर्पित किया गया, जबकि शाम को सभी दलों की ओर से आकर्षक एवं अनोखे पहाड़ी बिल्वपत्र की प्रदर्शनी लगायी गयी।

इसके अलावे बेलपत्र प्रदर्शनी के अवसर पर काली मंदिर में जनरेल समाज, देव कृपा वन सम्राट बिल्वपत्र समाज, तारा मंदिर में बरनेल समाज, लक्ष्मी नारायण मंदिर में मसानी दल व बम बम बाबा बेलपत्र समाज, राम मंदिर में राजाराम बिल्वपत्र समाज, आनंद भैरव मंदिर में पंडित मनोकामना राधे श्याम बेलपत्र समाज के दो दल द्वारा आकर्षक एवं अनोखे पहाड़ी बिल्व पत्र की प्रदर्शनी लगाई गयी।

पूरी हो शिवभक्तों की मनोकामना, यही है भोलेनाथ से प्रार्थना!।

********************************

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

27 जुलाई 2022 को रांची ग्रामीण क्षेत्र में बनाये गए 18+, 15+ और 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए कोविड टीकाकरण केंद्र

(FJ) – 27 जुलाई 2022 को रांची ग्रामीण क्षेत्र में बनाये गए

18+, 15+ और 12-14 वर्ष आयु वर्ग

के लिए कोविड टीकाकरण केंद्र

तेजस्विनी नारीशक्ति संगठन ने छत्तीसगढ़ महतारी का पूजन कर मनाया सावन उत्सव

धमतरी, 27 जुलाई (आरएनएस/FJ)। अखिल भारतीय नारीशक्ति संगठन तेजस्विनी जिला-इकाई धमतरी के द्वारा 24 जुलाई को हर्षोल्लासपूर्वक छत्तीसगढ़ महतारी का पूजन-अर्चन कर सावन उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में तेजस्विनी की जिला संयोजिका वीणा राशिद , भूपेश्वरी रजक, सीमा सोनी एवं सदस्याओं ने छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्जवलित कर, छत्तीसगढ़ महतारी का पारंपरिक रूप से पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।

इस अवसर पर सभी सदस्याओं ने राजकीय गीत अरपा पैरी के धार का गायन कर छत्तीसगढ़ महतारी को नमन किए। सावन उत्सव कार्यक्रम में तेजस्विनी की सदस्याओं के द्वारा रोचक सांस्कृतिक कार्यक्रम, छत्तीसगढ़ी गीत, संगीत, नृत्य की प्रस्तुति दी गई। कार्यकम में सभी महिलाएं एवं युवतियां हरे परिधान में शामिल हुई।

कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजिका वीणा राशिद के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में तेजस्विनी की भूपेश्वरी रजक, सीमा सोनी, विद्या देवांगन, चंद्रिका रजक, शशि रजक, बसंती, काजल रजक, सुधा सोनी सहित अन्य महिलाएं एवं युवतियां सम्मिलित हुई।

*************************************

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

भूपेश सरकार छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा को सहेजने का काम कर रही – डॉ.लक्ष्मी ध्रुव

सिहावा विधानसभा क्षेत्रवासियों को हरेली की बधाई दी

नगरी, 27 जुलाई (आरएनएस/FJ)। मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं सिहावा विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव ने सिहावा विधानसभा क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ के पहिली तिहार हरेली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।हरेली के अपने शुभकामना संदेश में विधायक डॉ.लक्ष्मी ने कहा कि हरेली छत्तीसगढ़ के जन जीवन में रचा – बसा खेती – किसानी से जुड़ा पहला त्यौहार है। इसमें अच्छी फसल की कामना के साथ खेती – किसानी से जुड़े नागर,गैंती,कुदाली, फावड़ा सहित कृषि में काम आने वाले सभी तरह के औजारों की साफ – सफाई कर पूजा अर्चना की जाती है।

पूजा कर हम धरती माता का हमारे भरण पोषण के लिए आभार व्यक्त करते है।विधायक ने कहा कि प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, गांव के पशुपालकों की आमदनी बढ़ाने साल 2020 में गोधन न्याय योजना को शुरूआत की थी। पूरे देश में गोधन न्याय योजना लागू करने वाला छत्तीसगढ़ पहला राज्य है। जिसमें तहत 2 रू. प्रति क्विंटल की दर से गोबर खरीदा गया। अब तक 75 लाख 6 हजार क्विंटल गोबर की खरीदी हमारी सरकार कर चुकी है।

जिसके तहत 293.94 करोड़ का भुगतान किया गया है। 8408 सक्रिय गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट से जैविक खेती में इजाफा हुआ है। छत्तीसगढ़ के तर्ज पर अन्य राज्यों ने भी गोबर खरीद योजना शुरू की है।इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 28 जुलाई 2022 को हरेली तिहार के शुभ अवसर पर 4 रू. प्रति लीटर की दर से गौ मूत्र की खरीदी का शुभारंभ करेंगे। गौ मूत्र से गौअर्क, कीटनाशक, लिक्विड खाद और अन्य जैविक उत्पाद बनेगा।पूरा देश आज छत्तीसगढ़ के विकास मॉडल को देख रहा है जिसके केंद्र में गांव, किसान और पशुपालक है।

सिहावा विधायक ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ की प्राचीन संस्कृति और परंपरा हमारा गौरव है। भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा को सहेजने के लिए कई फैसले लिए है। हरेली तिहार के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी योजना और गोधन न्याय योजना लागू कर प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने पारंपरिक संसाधनों को पुनर्जीवित कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने का काम किया है।

********************************

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

135 करोड़ देशवासियों के दिल में बसते हैं हमारे जवान : जेपी नड्डा

नई दिल्ली, 26 जुलाई (आरएनएस/FJ) ।135 करोड़ देशवासियों के दिल में बसते हैं हमारे जवान.  भारतीय जनता पार्टी  के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में भारतीय सेना के शौर्य, साहस, पराक्रम व राष्ट्र के प्रति समर्पण के प्रतीक कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और इस अवसर उपस्थित गणमान्य अतिथियों को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में सेना के कई अधिकारी (रिटायर्ड), वीर चक्र और गैलेंट्री अवार्ड विजेता जवान (रिटायर्ड) एवं उनके परिजन उपस्थित थे।

सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने कारगिल विजय के अनुभव भी साझा किये। साथ ही, कारगिल विजय के संबंध में एक डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद अरुण सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मेजर जनरल (रिटायर्ड)  एम. श्रीवास्तव ने किया। ज्ञात हो कि भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में हर वर्ष 26 जुलाई को सेना के अभूतपूर्व शौर्य को सलाम करते हुए उनकी शहादत के सम्मान में ‘कारगिल विजय दिवस समारोह’ आयोजित किया जाता है और जवानों की वीरगाथा का स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी जाती है।

नड्डा ने कहा कि हम सभी देशवासियों के लिए अत्यंत ही गर्व का विषय है। यह देश के वीर जवानों के शौर्य, त्याग और बलिदान का दिवस है। आज के दिन हम अपने आप को समर्पित करते हैं उन वीर जवानों के सम्मान के प्रति जिन्होंने अपना सर्वस्व देश की रक्षा के लिए अर्पित कर दिया। कारगिल में विपरीत परिस्थितियों में हमारे बहादुर जवानों ने देश के इतिहास में शौर्य की अमर गाथा का एक ऐतिहासिक अध्याय जोड़ा है। मैं नम आंखों से सभी शहीद अमर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि देता हूं।

वे लड़ते-लड़ते देश के लिए शहीद हो गए लेकिन दुश्मनों के पाँव से भारत माता की भूमि को पद्दलित नहीं होने दिया।  जेपी नड्डा ने कहा कि भारत की सेना का हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों मजबूत है। हमारे जवान वीरता और कौशल, दोनों में दुनिया के मुकाबले कहीं आगे हैं। आत्मबल और साहस के मामले में हवारे जवानों का कोई सानी नहीं है। भारत के वीर जवानों जैसा देश के लिए मर मिटने का जज्बा शायद ही दुनिया की किसी और फ़ौज में है।

इसलिए देश की रक्षा के लिए लड़ी गई हर लड़ाई में सदैव हमारी विजय, विजय और विजय ही होगी। उन्होंने कहा कि कारगिल की विजय गाथा को अमर बनाने वाले हमारे जवान सभी 135 करोड़ देशवासियों के दिल में बसते हैं। नड्डा ने कहा कि हमें यह समझना चाहिए कि निर्णायक नेतृत्व का देश की सुरक्षा पर कितना व्यापक प्रभाव पड़ता है।

जेपी नड्डा ने कहा कि 2014 तक हमारी सेना तकनीक, एम्युनेशन, फाइटर प्लेन और इन्फ्रास्ट्रक्चर के मामले में लगभग 20 वर्ष पीछे चल रही थी क्योंकि कांग्रेस की यूपीए सरकार के 10 वर्षों में इस दिशा में कुछ भी नहीं किया गया। सेना के आधुनिकीकरण के लिए कांग्रेस की यूपीए सरकार ने कुछ भी नहीं किया। कांग्रेस की सरकार में एक रक्षा मंत्री तो भारत-चीन सीमा पर इसलिए इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत नहीं बनाना चाहते थे क्योंकि वे कहते थे कि यदि हमने सीमा पर इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलप किया तो इससे चीन नाराज हो जाएगा। यूपीए सरकार के रक्षा मंत्री कहते थे कि हम कोई रिस्क नहीं लेना चाहते इसलिए कोई भी रक्षा सौदा नहीं करेंगे।

कांग्रेस की सरकार में ‘डिफेंस डील्स’ का दूसरा नाम ‘स्कैंडल एंड स्कैम्स” बन गया था। कांग्रेस की सरकार में हर रक्षा सौदे में स्कैम और स्कैंडल की एक अलग ही कहानी है। जेपी नड्डा  ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने सेना के तीनों अंगों का आधुनिकीकरण किया है, देश की सीमा सुरक्षा को मजबूत किया है और इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में काफी काम हुआ है। आज हमारे पास राफेल का बेड़ा है, मारक अपाचे है, चिनूक है, सर्फेस टू एयर मिसाइल है, होवित्जर है, वज्र आर्टिलरी गन है और बुलेट प्रूफ जैकेट्स का तो हम अब निर्यात करने लगे हैं।

मिसाइल ट्रैकिंग सिस्टम का निर्माण हो रहा है। हमारी सरकार में सीमा पर अब तक हजारों मीटर रोड और ऑल वेदर डबल लेन ब्रिज बन चुके हैं। सीमा पर सड़क, स्ट्रेटजिक ब्रिज और कम्युनिकेशन इन्फ्रा पर तेज गति से काम हो रहा है। सीमावर्ती राज्यों में रेल लाइन और रोपवे का भी विस्तार किया जा रहा है। नड्डा ने कहा कि निर्णायक नेतृत्व का क्या असर होता है, इसका एक और उदाहरण मैं आपके सामने रखता हूँ। मेरे कई रिश्तेदार आर्मी में हैं। मुझे पता है और आप भी भलीभांति जानते हैं कि पहले बॉर्डर पर दुश्मनों के हमले के बावजूद एक गोली चलाने हेतु परमिशन के लिए भी कितना इंतजार करना पड़ता था।

जब दिल्ली तक बात पहुँचती भी थी तो केंद्र सरकार की ओर से वेट एंड वॉच  की सलाह दी जाती थी। आप समझ सकते हैं कि उस वक्त बॉर्डर पर देश की सीमा पर खड़े जवानों की क्या मनोदशा होती होगी जब उन्हें कुछ न करने के लिए बोला जाता होगा। आज जब केंद्र में  नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, तब सेना को खुली छूट है स्थिति का आकलन कर निर्णय लेने के लिए। अब उन्हें दिल्ली से परमिशन की कोई जरूरत नहीं है। आज सेना पहले कार्रवाई करती है और दिल्ली को कार्रवाई की रिपोर्ट देती है।

यह होता है नेतृत्व के बदलने का असर।जेपी नड्डा ने  कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ युद्ध विराम की भीख मांगने अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के पास गए थे तो बिल क्लिंटन ने वार्ता के लिए हमारे तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी  को बुलाया था लेकिन तब हमारे प्रधानमंत्री  अटल बिहारी वाजपेयी ने अमेरिका जाने से मना कर दिया था। उन्होंने कहा था कि हमारे जवान मोर्चे पर लड़ रहे हैं। जब तक हमारी सीमा दुश्मनों के चंगुल से मुक्त नहीं हो जाती, मैं देश छोड़ कर नहीं जा सकता। यह होती है निर्णायक नेतृत्व की विशेषता।

जब केंद्र में  नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई तो आतंकी गतिविधियों पर सख्त रुख अपनाया गया। नड्डा ने कहा कि उरी की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के ठीक बाद केरल में भाजपा की राष्ट्रीय परिषद् की बैठक थी। इस बैठक के दौरान कालीकट में हमारे  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने स्पष्ट शब्दों में कहा था कि भारत दुश्मन की इस गलती पर चुप नहीं बैठेगा। कुछ ही दिन में सर्जिकल स्ट्राइक किया गया और पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिया गया। विपक्ष ने तब सेना के शौर्य पर सवाल उठाये थे।

उनसे उनकी वीरता का सर्टिफिकेट माँगा था लेकिन देश की जनता को पता था कि इतिहास रचा जा चुका है। पुलवामा में जब फिर से पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों ने कायराना हरकत की तो हमारे प्रधानमंत्री जी ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि तुमने बहुत बड़ी गलती कर दी है, इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। कुछ ही दिनों में हमारे जवानों ने सर्जिकल स्ट्राइक किया और आतंकवादियों के हौसले पस्त कर दिए लेकिन विपक्ष ने एक बार फिर हमारे सवानों की वीरता पर सवाल उठाये।नेशनल वॉर मेमोरियल का जिक्र करते हुए माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि 1960 में नेशनल वॉर मेमोरियल का कांसेप्ट आया था।

नड्डा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के हर एक कार्यकर्ता के लिए सदैव ‘राष्ट्र प्रथम’ होता है। मैं अपनी सरकार की ओर से देश के हर जवान को आश्वस्त करते हुए कहना चाहता हूँ कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदैव आपके साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। वे अपनी हर दिवाली सीमा पर देश के जवानों के साथ मनाते हैं। हम जानते हैं कि हम सभी भारतवासी ख़ुशी से अपने अपने घरों में दिवाली इसलिए मना पाते हैं क्योंकि हमारे जवान हर दिन चौबीसों घंटे देश की सीमा की सुरक्षा में लगे रहते हैं।

मैं अपनी ओर से और पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से एक बार पुनः कारगिल के सभी योद्धाओं को नमन करता हूँ और अपना सर्वोच्च बलिदान करने वाले अमर सेनानियों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।

******************************

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

यूपी, बिहार में भी जमकर बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने बताया मानसून का हाल

नई दिल्ली ,26 जुलाई (आरएनएस/FJ)।  इस बार उत्तर भारत का बड़ा क्षेत्र बारिश के लिए तरस रहा है। हालांकि इसी बीच मौसम विभाग ने राहत भरी भविष्यवाणी की है। आईएमडी के मुताबिक अगले एक सप्ताह में मॉनसून उत्तर में शिफ्ट हो सकता है। इसके बाद उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में पर्याप्त बारिश हो सकती है।

मंगलवार की बात करें तो देश में सामान्य से 11 फीसदी ज्यादा बारिश हुई जबकि पूर्वोत्तर में सामान्य से 14 फीसदी कम वर्षा रेकॉर्ड की गई। सोमवार तक  उत्तर प्रदेश में सामान्य से 45 फीसदी कम बारिश हुई। वहीं बिहार और झारखंड के भी हालात लगभग एक जैसे ही हैं। मौसम विभाग का कहना है कि एक सप्ताह बाद मॉनसून उत्तर की ओर शिफ्ट होगा और बारिश की गतिविधि बढ़ेगी। मौसम विभाग का कहना है कि अरब सागर के पूर्वोत्तर और पश्चिमोत्तर में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस वजह से उत्तर भारत में अच्छी बारिश हो सकती है। वहीं 28 जुलाई से हिमालयी क्षेत्र में नया पश्चिमी विक्षोभी भी बन  सकता है।

पूर्वी राजस्थान और आसपास के इलाकों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। ऐसे में 27 से 30 जुलाई तक जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है। इसके अलावा 26 से 30 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश हो सकती ैह। इसके अलावा राजस्थान और उत्तर प्रदेश, बिहार में भी मध्यम से तेज वर्षा के आसार हैं। 28 जुलाई को दिल्ली में भी बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के डायरेक्टर एम मोहापात्रा ने बताया, अब देश में बारिश में कमी आएगी लेकिन उत्तर भारत में वर्षा बढ़ेगी। एक हफ्ते में कमजोर मानसून का असर खत्म होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह अच्छा है कि मानसून उत्तर की ओर शिफ्ट होगा और जहां बाढ़ की स्थिति है वहां लोगों को राहत मिलेगी।

मौसम विभाग ने कहा हैकि देश में 4 अगस्त से 17 अगस्त तक भी बारिश होगी। मोहापात्रा ने कहा, यह कहना कि अगस्त में बारिश नहीं होगी, गलत साबित हो सकता है। बता दें कि उत्तर भारत में कम  बारिश की वजह से धान की खेती को नुकसान हो रहा है। हालांकि उम्मीद है कि अगले सप्ताह से होने वाली प्रचुर वर्षा से फसल में  सुधार आए।

**********************************

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

तीस्ता सीतलवाड़ और पूर्व डीजीपी श्रीकुमार को राहत नहीं, जमानत याचिका पर फैसला टला

अहमदाबाद ,26 जुलाई (आरएनएस/FJ)।  अहमदाबाद की एक अदालत ने 2002 दंगों के मामलों में निर्दोष लोगों को फंसाने केलिए दस्तावेज बनाने की आरोपी तीस्ता सीतलवाड़ और पूर्व डीजीपी आरबी श्रीकुमार की जमानत याचिका पर आदेश 28 जुलाई तक टाल दिया है। सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ ने अहमदाबाद के सेशल कोर्ट में अर्जी दी थी।  सीतलवाड़ और श्रीकुमार ने खुद पर लगे आरोपों से इनकार किया है।

क्या है आरोप?

तीस्ता और श्रीकुमार के अलावा इस मामले में पूर्व आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट भी आरोपी हैं। एसआईटी ने दावा किया है कि ये तीनों ही आरोपी तत्कालीन नरेंद्र मोदी सरकार को अस्थिर करने की साजिश रच रहे थे। आरोप है कि पीडि़तों की मदद के लिए दी जाने वाली राशि का दुरुपयोग किया गया और इसका इस्तेमाल राज्य सरकार को अस्थिर करने में किया गया। यह सब कांग्रेस नेता अहमद पटेल के इशारों पर किया जाता था।

विशेष लोक अभियोजक मितेश अमीन ने अहमदाबाद सेशल कोर्ट में तीस्ता की जमानत याचिका का विरोध किया था। उन्होंने कहा था कि तीस्ता निर्दोषों को फंसाने के लिए साजिश कर रही थीं। उन्होंने यह भी कहा कि पीडि़तों को जो राशि मिलनी थी वह कभी नहीं मिली। इसका इस्तेमाल साजिश में कर लिया गया।

तीस्ता सीतलवाड़ का जन्म महाराष्ट्र में हुआ था। उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया। तीस्ता को साल 2007 में पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है। वह सिटीजन्स फॉर जस्टिस ऐंड पीस नाम का एनडीओ चलाती हैं। उन्होंने पत्रकारिता करने केलिए कानून की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। उनकी शादी पत्रकार जावेद आनंद से हुई थी। सीतलवाड़ के दादा एमसी  सीतलवाड़ देश के पहले अटॉर्नी जनरल थे। उनके पिता भी वकील थे।