भदोही में कोहरे की वजह से हुआ बड़ा सड़क हादसा, 8 वाहन टकराए

भदोही ,12 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में कोहरे के कारण शनिवार को नेशनल हाईवे-19 पर एक बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में 8 वाहन आपस में टकरा गए और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसा काफी गंभीर था, लेकिन, राहत की बात यह रही कि सभी वाहन चालक बाल-बाल बच गए।

यह दुर्घटना वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर स्थित गोपीगंज कोतवाली इलाके में घटी। शनिवार सुबह इलाके में घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई थी। इस कोहरे की वजह से दुर्घटना हुई, जिसमें पहले दो ट्रकों की आपस में टक्कर हुई, उसके बाद कार, मैजिक गाड़ी और अन्य ट्रक खड़े वाहनों से टकरा गए। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात बाधित हो गया। इस हादसे में दो वाहन चालकों को हल्की चोटें आईं, लेकिन कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से सभी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाया, ताकि यातायात फिर से सामान्य हो सके। हादसे के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, लेकिन पुलिस की तत्परता से हालात को सामान्य किया गया।

प्रत्यक्षदर्शी बबलू ने बताया कि एक के बाद एक कर कुल आठ से नौ गाडिय़ां आपस में टकरा गईं।

इसके अलावा, हरियाणा के सोनीपत में नेशनल हाईवे 344 पर खरखोदा-बरोणा रोड बाईपास पर एक बड़ा हादसा हुआ। इस हादसे में पांच गाडिय़ां आपस में टकरा गईं। दरअसल, एनएच पर सड़क निर्माण का काम चल रहा था, लेकिन सड़क पर रिफ्लेक्टर नहीं लगाए गए थे और घने कोहरे के कारण सड़क पर लगे बैरिकेड्स भी नजर नहीं आए, जिसके चलते यह दुर्घटना हुई। हालांकि, गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई।

आपस में टकराने वाली गाडिय़ों में 2 डंफर, 1 ट्रक, 1 कैंटर और एक अन्य वाहन शामिल हैं। हादसा उस समय हुआ जब घने कोहरे के कारण चालक सड़क पर बैरिकेड्स को नहीं देख पाए और गाडिय़ों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि सड़क पर काम तो चल रहा था, लेकिन रिफ्लेक्टर की कमी के कारण यह दुर्घटना घटी। बैरिकेड्स पर रिफ्लेक्टर न होने के कारण घने कोहरे में वाहन चालकों को रास्ता पहचानने में मुश्किल हुई और यह हादसा हुआ।

***************************

Read this also :-

गेम चेंजर ने वल्र्डवाइड 186 करोड़ रुपए से की ओपनिंग

हिसाब बराबर से आर माधवन की पहली झलक आई सामने

महाकुंभ 2025- मंत्री ने किया वाटर लेजर शो का उद्घाटन

प्रयागराज ,12 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने प्रयागराज में यमुना बैंक घाट पर महाकुंभ 2025 से संबंधित प्रमुख कार्यक्रमों को प्रदर्शित करने वाले एक प्रमुख वाटर लेजर शो का उद्घाटन किया।

वाटर लेजर शो 45 मिनट तक चला और इसे तैयार करने में 20 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च हुए हैं। इसे करीब 100 लोगों की टीम ने महज 60 दिनों (दो महीने) में तैयार किया।

बता दें कि निजी कंपनी ने पहले अयोध्या और झांसी में इसी तरह के वाटर लेजर शो आयोजित किए थे। उद्घाटन के दौरान मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने शो की खूबसूरती को उजागर करते हुए इसे ऐतिहासिक और अद्भुत अनुभव बताया।

नंद गोपाल गुप्ता नंदी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, सनातन धर्म एवं आस्था के सबसे बड़े समागम दिव्य एवं भव्य महाकुंभ 2025 में आने वाले श्रद्धालुओं को गंगा और यमुना की लहरों पर अद्भुत नजारे देखने को मिलेंगे।

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के कुशल नेतृत्व में यमुना बैंक रोड के काली घाट पर 22 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित पर्यटन विभाग के वाटर लेजर शो का विधि विधान पूर्वक पूजन कर एवं बटन दबाकर उद्घाटन किया। जिसका संचालन प्रतिदिन किया जाएगा। इसमें कुंभ कथा को वाटर स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा, इस अवसर पर क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अपराजिता सिंह, यूपी पीसीएल के जीएम सुरेश यादव, प्रोजेक्ट मैनेजर राजेश शर्मा, एपीएम गणेश प्रसाद एवं सूरज बाबू उपस्थित रहे। वाटर लेजर शो महाकुंभ में आने वाले पर्यटकों के लिए एक आकर्षक एवं दृश्यात्मक रूप से अद्भुत अनुभव प्रदान करने वाला होगा।

पानी और प्रकाश के अद्भुत संयोजन से सजी यह प्रस्तुति महाकुंभ की भव्यता में चार चांद लगाएगी और दर्शकों को आध्यात्मिकता तथा आधुनिक तकनीक का अनोखा संगम देखने को मिलेगा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस बार महाकुंभ 45 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। महाकुंभ के दौरान श्रद्धालु पवित्र स्नान के लिए गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों के संगम पर एकत्रित होंगे। जनवरी से शुरू होकर, महाकुंभ का समापन 26 फरवरी को होगा।

*************************

Read this also :-

गेम चेंजर ने वल्र्डवाइड 186 करोड़ रुपए से की ओपनिंग

हिसाब बराबर से आर माधवन की पहली झलक आई सामने

महाकुंभ की सुरक्षा को लेकर एनएसजी ने किया मॉक ड्रिल

महाकुंभ नगर ,12 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । महाकुंभ 2025 को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हैं।

उत्तर प्रदेश पुलिस, कुम्भ मेला पुलिस, एनएसजी, एटीएस, एनडीआरएफ और अन्य पैरामिलिट्री फोर्सेज सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए लगातार मॉक ड्रिल का अभ्यास कर रहे हैं। शनिवार को प्रयागराज के बोट क्लब पर एनएसजी, यूपी एटीएस (एंटी-टेररिज्म स्क्वाड), एनडीआरएफ (नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स) और जल पुलिस ने एक संयुक्त मॉक ड्रिल की।

इस ड्रिल में एक आतंकवादी हमले का सीन क्रिएट किया गया जिसमें डर्टी बम का खतरा और बंधकों को छुड़ाया गया। एनएसजी की टीमों ने दो दिशाओं से ऑपरेशन शुरू किया। एसडीआरएफ ने जलमार्ग और सड़क मार्ग से लक्ष्य तक पहुंचकर बंधकों को सुरक्षित मुक्त कराते हुए सीबीआरएन (केमिकल, २बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल और न्यूक्लियर) खतरे को बेअसर करने का प्रदर्शन किया।

एनएसजी कमांडो ने मॉक ड्रिल के दौरान आतंकियों द्वारा बंधक बनाए गए श्रद्धालुओं को छुड़ाने, बम ब्लास्ट से लोगों को बचाने और एक जिंदा बम को निष्क्रिय करने का प्रदर्शन किया।

एनएसजी की पांच टुकडिय़ां महाकुंभ में तैनात रहेंगी। ये टीमें डर्टी बम, फिदायीन हमले और केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल और न्यूक्लियर खतरों से निपटने में पूरी तरह सक्षम हैं। एनएसजी कमांडो के पास प्रमुख हथियार के रूप में एमपी5, एके-47, कार्नर शॉट गन, ग्लोक 17 है।

महाकुंभ मेले में केमिकल अटैक की स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ की टीमों ने भी मॉक ड्रिल की। इस दौरान आपात स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया देने की योजना को परखा गया। एनडीआरएफ की टीमें केमिकल और अन्य खतरों के प्रभाव को कम करने और राहत कार्यों में दक्षता साबित कर रही हैं।

महाकुंभ में सुरक्षा के लिए भारतीय वायुसेना के एमआई-7 हेलीकॉप्टर को भी तैनात किया गया है। यह हेलिकॉप्टर निगरानी, आपात स्थिति में प्रतिक्रिया, और बचाव कार्यों में अहम भूमिका निभाएगा।

*******************************

Read this also :-

गेम चेंजर ने वल्र्डवाइड 186 करोड़ रुपए से की ओपनिंग

हिसाब बराबर से आर माधवन की पहली झलक आई सामने

लोगों को सुबह-सुबह सर्द हवाओं और कम विजि़बिलिटी का करना पड़ा सामना

कोहरे की चादर में लिपटा गुलाबी शहर

जयपुर ,12 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। सर्दियों की दस्तक के साथ गुलाबी नगरी जयपुर कोहरे की घनी चादर में लिपटी नजर आ रही है। ठंड ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं, और शहरवासियों को सुबह-सुबह सर्द हवाओं और कम विजि़बिलिटी का सामना करना पड़ रहा है।

रविवार सुबह जयपुर में कोहरे की परत इतनी घनी थी कि सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। विजि़बिलिटी घटकर 50-100 मीटर तक रह गई, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक कोहरे का यह सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

ठंड और कोहरे के इस मौसम ने एक ओर जहां लोगों को गर्म कपड़ों में दुबकने पर मजबूर कर दिया, वहीं दूसरी ओर सुबह की चाय और मूंगफली का आनंद बढ़ा दिया है। हालांकि, इस घने कोहरे ने हवाई और रेल यातायात पर भी असर डाला है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि कोहरे का कारण उत्तरी भारत से आ रही सर्द हवाएं और कम तापमान है। आने वाले दिनों में तापमान और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

शहरवासियों को सलाह दी गई है कि यात्रा के दौरान सतर्कता बरतें और कोहरे में वाहन चलाते समय फॉग लाइट्स का इस्तेमाल करें।

**************************

Read this also :-

गेम चेंजर ने वल्र्डवाइड 186 करोड़ रुपए से की ओपनिंग

हिसाब बराबर से आर माधवन की पहली झलक आई सामने

भाजपा ने केजरीवाल को बताया पूर्वांचलियों का जानी दुश्मन

दिल्ली में पोस्टर वार 

नई दिल्ली ,12 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सभी पार्टियां सड़क से लेकर सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। एक-दूसरे की बखिया उधेड़ी जा रही है।

भाजपा और आम आदमी पार्टी का पोस्टर वार सुर्खियों में है। रविवार को भाजपा ने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर अरविंद केजरीवाल पर जबरदस्त हमला किया। पूर्व सीएम को पूर्वांचलियों का जानी दुश्मन बताया गया।

पोस्टर में लिखा है, दिल्ली को बर्बाद कर दिया इस ‘आपÓ दा की टोली ने। अब नहीं सहेंगे, बदलकर रहेंगे।

वहीं, पूर्वांचलियों को फर्जी वोटर्स बताए जाने को लेकर भी भाजपा ने अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा है। भाजपा ने इस संबंध में लिखा है, दिल्ली में रह रहे यूपी बिहार के लोग अरविंद केजरीवाल के लिए फर्जी, रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठिए इनके रिश्तेदार।

पोस्ट में आगे कहा गया है कि पूर्वांचल के लोगों को फर्जी वोटर बताने वाले केजरीवाल, अब यही पूर्वांचल समाज पांच फरवरी को ‘आपÓ को अच्छे से सबक सिखाएगा।

दिल्ली की राजनीतिक गलियारों में भाजपा का यह पोस्टर सुर्खियों में है। जब से चुनावी बिगुल बजा है, तब से दोनों पार्टियों के बीच पोस्टर वार अपने चरम पर है।

इससे पहले आम आदमी पार्टी ने 11 जनवरी को अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर एक पोस्टर जारी कर कालकाजी से भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी पर निशाना साधा था। इस पोस्टर में रमेश बिधूड़ी को भाजपा का गालीबाज नेता बताने के साथ ही बाहुबली फिल्म के खलनायक का गेटअप दिया था।

इसके बाद भाजपा ने पलटवार करते हुए अरविंद केजरीवाल का भी पोस्टर जारी किया था। जिसमें शराब घोटाले में 2026 करोड़ खा गया दिल्ली का महाठग, आप-दा का पर्दाफाश, शराब नीति बनाकर दिल्ली का भविष्य किया खराब लिखा गया था।

आम आदमी पार्टी ने एक और पोस्टर जारी कर कांग्रेस, भाजपा और एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी को निशाने पर लिया था। पोस्टर में कांग्रेस और भाजपा के नेताओं को जहां निकम्मा बताया गया था। वहीं दूसरी तरफ अरविंद केजरीवाल को ईमानदार बताया गया था।
बता दें कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए पांच फरवरी को मतदान होंगे और आठ फरवरी को नतीजों की घोषणा होगी।

चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली में कुल 1 करोड़ 55 लाख वोटर्स हैं। इसके अलावा, पुरुष मतदाता की संख्या 83.49 लाख, महिला मतदाता 71.74 लाख है और युवा मतदाताओं की संख्या 25.89 लाख है। दिल्ली में 13 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। 100 साल से ऊपर के मतदाताओं की संख्या 830 है।

**************************

Read this also :-

गेम चेंजर ने वल्र्डवाइड 186 करोड़ रुपए से की ओपनिंग

हिसाब बराबर से आर माधवन की पहली झलक आई सामने

 

हिसाब बराबर से आर माधवन की पहली झलक आई सामने

रिलीज तारीख से भी उठा पर्दा

12.01.2025 (एजेंसी) – अभिनेता आर माधवन को पिछली बार फिल्म शैतान में देखा गया था, जिसमें उनकी अदाकारी की खूब तारीफ हुई। 65 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने भारत में 211 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।बहरहाल, माधवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म हिसाब बराबर को लेकर चर्चा में हैं।

अब फिल्म की रिलीज तारीख से पर्दा उठ गया है। हिसाब बराबर से माधवन की पहली झलक भी सामने आ चुकी है।माधवन की फिल्म हिसाब बराबर सिनेमाघर में नहीं, बल्कि ओटीटी पर रिलीज होगी। इस फिल्म का प्रीमियर 24 जनवरी, 2025 से ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर होने जा रहा है। इस फिल्म को आप हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु भाषा में देख सकते हैं।

निर्माताओं ने पोस्टर साझा करते हुए लिखा, जब एक आम आदमी उठता है तो सिस्टम हिल जाता है। जालसाज सावधान। अब माधवन करेंगे हिसाब बराबर।इस फिल्म के निर्देशन की कमान अश्वनी धीर ने संभाली है।हिसाब बराबर में आर माधवन और कीर्ति कुल्हारी के अलावा अनिल पांडे, महेंद्र राजपुर, फैजल राशिद, बॉन्डिप शर्मा और रश्मि देसाई भी हैं। अश्विनी धीर ने इसका डायरेक्?शन किया है, जबकि ज्योति देशपांडे, शरद पटेल और श्रेयांशी पटेल ने इसे प्रोड्यूस किया है।

***************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि:

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपका काफी दिनों से रुका काम पूरा होगा आपको रिलैक्स फील होगा। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है, जल्द ही आप करियर में नया मुकाम पाने वाले हैं। खासतौर पर साइंस से जुड़े छात्रों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। आज माता-पिता के साथ किसी रिश्तेदार के घर जा सकते हैं। आज कार्यस्थल पर बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने का योग है। आप परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं ट्रिप पर जाने का प्लान बनाएंगे।

शुभ रंग- पिच

शुभ अंक- 2

वृष राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। जो छात्र कॉलेज में नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, वे जल्द ही अपनी तैयारी पूरी कर लेंगे। शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज नया काम शुरू करते समय आपको बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूरलेना चाहिए। इससे आपको काम में मदद मिलेगी। साथियों के साथ आपका दिन अच्छा गुजरेगा। आज अपनी गलतियों से कुछ नया सीखेंगे। अपने कारोबार के खर्च के साथ-साथ निजी खर्च में बैलेंस बनाये रखें।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 7

मिथुन राशि:

आज आपका दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज कुछ लोग आपसे किसी काम के लिए मदद मांग सकते हैं। परिवार में आपके गुणों की तारीफ हो सकती है। किसी नई तकनीक को अपनाने से आपके व्यापार मेंइजाफा होगा। जीवनसाथी के साथ आप डिनर करने का प्रोग्राम बनाएंगे। जो लोग संगीत या गायन से जुड़े हैं, उन्हें किसी बड़ी जगह पर परफॉर्मेंस का मौका मिल सकता है। अचानक हुये धन लाभ से आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 5

कर्क राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको नएलोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। आज आपके ऑफिस में काम को लेकर कलिग आपकी शिकायत कर सकता है। आपको अपनी हर चीज़ परफेक्ट रखनी चाहिए। अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करने जा रहे हैं तो काम में बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा। खुद को फिट रखने के लिए आपको योगा करना चाहिए। लवमेट के साथ रिश्ते में मिठास बनी रहेगी। इसके साथ ही उधार के लेन-देन से आपको बचना चाहिए।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 1

सिंह राशि:

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज किसी विशेष काम की ओर आपका झुकाव हो सकता है, आप अपना पूरा दिन पसंदीदा काम करके गुजारेंगे। आज करियर के मामले में चीज़ें बेहतर होने के आसार हैं। आज सेहत के प्रति आपको सतर्क रहने की जरूरत है। फास्ट फूड खाने से आपको बचना चाहिए। आज आपके बिजनेस में मुनाफा होने का योग बन रहा है। साथ ही आपको किसी बड़े ग्रुप से जुडऩे का अवसर मिल सकता है। लेकिन किसी बड़ी डील को करने से पहले आपको सोच-समझकर ही आगे बढऩा होगा।

शुभ रंग- पिच

शुभ अंक- 5

कन्या राशि:

आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आपको किसी तरह के कानूनी मामले में दोस्तों की मदद मिलेगी। जिससे दोस्तों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। आज आप परिवार वालों की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे, जिसमें आप काफी हद तक सफल भी होंगे। आपको काम में कुछ नएलोगों के साथ साझेदारी करने का मौका मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन बढिय़ा रहेगा। थोड़ी मेहनत से आपको किसी बड़े धन लाभ का अवसर मिल सकता है। सकारात्मक सोच आपके लिए लाभदायक साबित होगी।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 8

तुला राशि:

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको व्यापार में उम्मीद से अधिक लाभ प्राप्त होगा। आज आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए कोशिश करेंगे। आज आपके घर पर मेहमान आ सकते हैं, आपको खुशी होगी। आज ऑफिस में काम की अधिकता ज्यादा रहेगी, लेकिन शाम तक सारा काम अच्छे से निपट जाएगा। आज जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। बच्चे आज आपसे मन की बात बता सकते हैं।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 9

वृश्चिक राशि:

आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज आपको अच्छी खबर मिलने के योग हैं यह खुशी आपके घर में बेटे के करियर को लेकर हो सकती है। आज ऑफिस में आपको नया काम मिल सकता है, जिसे पूरा करके आपको भी खुशी होगी। आज की शाम परिवार वालों के साथ बितायेंगे, जिससे पारिवारिक जीवन खुशहाल बनेगा। माता-पिता के साथ किसी समारोह में जा सकते हैं। आज शिक्षा से जुड़े लोगों को तरक्की के नएअवसर मिल सकते हैं। इस राशि की कामकाजी महिलाओं को ऑफिस में प्रोत्साहन मिलेगा।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 3

धनु राशि:

आज का दिन आपके जीवन में नई खुशियाँ लेकर आया है। आज किसी काम के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। साथ ही समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में खुशी का माहौल बनेगा, साथ ही आज आपकी मुलाकात कुछ खास लोगों से होगी। आप अपने लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करने के बारे में विचार करेंगे। ऑफिस में आपके अच्छे काम को देखकर जूनियर आपकी ज्यादा रेस्पेक्ट करेंगे। जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हैं, उन्हें आज अच्छे क्लांइट मिल सकते हैं।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 7

मकर राशि:

आज का दिन आपके लिए बदलाव से भरा हो सकता है। आज आपके जीवन में कुछ बदलाव आ सकते हैं जो आपके लिए बढिय़ा साबित होंगे। आज आपको किसी काम को करने के लिये ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। जो लोग होटल या रेस्टोरेंट जैसे बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिये दिन पहले से बेहतर रहेगा, आज आपका दिन ज्यादा लाभ कमाने का है। आज आपको जीवन और कार्यक्षेत्र दोनों जगहों पर पिता का सहयोग मिलेगा। आज आपके पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 6

कुंभ राशि:

आज आपका दिन ताजगी से भरा रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ आप मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में लोगों से हर तरह का सहयोग मिलेगा। कुछ दिनों से रुका हुआ काम आज पूरा हो जाएगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आपको अचानक कुछ ऐसा हासिल हो सकता है, जिसकी आपको वर्षों से तलाश थी। जो लोग टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस से जुड़े हैं, उनके बिजनेस में बढ़ोत्तरी होगी।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 5

मीन राशि:

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आज किसी जरूरी काम में आपको भाई-बहनों का सपोर्ट मिलेगा। अपने परिवार वालों के साथ आप कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठायेंगे। करियर में तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। आज आपको किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना चाहिए और आपको अपनी योजनाओं के प्रति गोपनीयता बनाये रखने की जरुरत है। आप किसी मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं, आपकी दोस्ती मजबूत होगी। आज आप किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा भी बन सकते हैं।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 6

************************

 

एक्शन थ्रिलर ‘देवा’ का पहला इलेक्ट्रीफाइंग सॉन्ग ‘भसड़ मचा’ जारी..

31 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म….!

11.01.2025 – रोशन एंड्रयूज द्वारा निर्देशित और ज़ी स्टूडियोज और रॉय कपूर फिल्म्स द्वारा संयुक्तरूप से निर्मित इलेक्ट्रीफाइंग एक्शन थ्रिलर ‘देवा’ का पहला इलेक्ट्रीफाइंग सॉन्ग ‘भसड़ मचा’ रिलीज कर दिया गया है। ज़ी स्टूडियोज और रॉय कपूर फिल्म्स ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे दर्शकों को सरप्राइस करने का हुनर जानते हैं।

पहले देवा के धमाकेदार पोस्टर्स, फिल्म का टीज़र और ‘भसड़ मचा’ गाने के टीज़र के बाद अब फिल्म का पहला गाना रिलीज़ हो चुका है। बता दें कि ये गाना मस्ती और एनर्जी का पावरहाउस है। इस गाने में एनर्जी से भरा म्यूजिक संगीतप्रेमियों को डांस के मूड में ले आता है। मीका सिंह की दमदार आवाज़, शाहिद कपूर का जबरदस्त कॉप अवतार और पूजा हेगड़े की शानदार मौजूदगी ने स्क्रीन पर कमाल कर दिया है।

शाहिद का बेमिसाल स्वैग और उनकी मास अपील, पूजा की ग्रेस और एनर्जी के साथ मिलकर ऐसी केमिस्ट्री बनाते हैं जो देखने वालों को पूरी तरह बांध लेता है। ‘आला रे आला, देवा आला’ की दमदार गूंज ऐसी ऊर्जा पैदा करती है जो हर किसी को थिरकने पर मजबूर कर देती है। बॉस्को लेस्ली मार्टिस की शानदार कोरियोग्राफी के साथ ‘भसड़ मचा’ गाने में मीका सिंह, विशाल मिश्रा और ज्योतिका तंगरी की ताकतवर आवाज़ें गाने को और भी जबरदस्त बनाती हैं।

विशाल मिश्रा का संगीत और राज शेखर के लिखे बोल इसे एक बेहतरीन बैंगर बना देते हैं, जिसका सभी संगीतप्रेमियों को लंबे समय से इंतजार था। शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े स्टारर ‘देवा’ 31 जनवरी को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*****************************

 

वर्चुअल डिजिटल एसेट्स नियमन: नवाचार और सुरक्षा के बीच संतुलन की तलाश

नई दिल्ली, 11 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। भारत में वित्तीय तकनीक और डिजिटल अर्थव्यवस्था तेजी से विकास कर रही है, लेकिन इस क्रांति के साथ जोखिम और चुनौतियां भी जुड़ी हुई हैं। वर्चुअल डिजिटल एसेट्स, जिसे आमतौर पर क्रिप्टोकरेंसी कहा जाता है, ने वैश्विक और राष्ट्रीय स्तर पर वित्तीय क्षेत्र को पुनर्परिभाषित किया है।

हालांकि, वर्चुअल डिजिटल एसेट्स का संचालन, नियमन और इसके व्यापक प्रभावों को नियंत्रित करने के लिए एक समर्पित और समग्र नियामक ढांचे का अभाव भारत के सामने एक बड़ी चुनौती बनी हुई है।

क्या है सरकार की मौजूदा स्थिति?

16 दिसंबर, 2024 को लोकसभा में वित्त मंत्रालय द्वारा पेश उत्तर ने सरकार की रणनीति और दृष्टिकोण को स्पष्ट किया। यह समझा गया कि वर्चुअल डिजिटल एसेट्स एक सीमाहीन प्रणाली है, जिसे प्रभावी रूप से नियामित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता है।

भारत ने 7 मार्च, 2023 को वर्चुअल डिजिटल एसेट्स को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत लाकर पहला कदम उठाया। इसके साथ ही वर्चुअल डिजिटल एसेट्स से होने वाली आय पर आयकर अधिनियम, 1961 के तहत कर लगाया जा रहा है। लेकिन, यह कदम सीमित प्रभावी हैं और व्यापक नियामक ढांचे का विकल्प नहीं हो सकते।

भारत ने अपने जी20 अध्यक्षता के दौरान, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) और वित्तीय स्थिरता बोर्ड  के साथ मिलकर एक समन्वित नीति और नियामक ढांचे के लिए ‘क्रिप्टो एसेट्स पर जी20 रोडमैप’ को अपनाया। यह रोडमैप नवाचार के साथ-साथ जोखिमों के मूल्यांकन को केंद्र में रखता है। लेकिन, इस प्रक्रिया में हर कदम अंतरराष्ट्रीय सहमति और देश-विशेष जोखिमों के गहन मूल्यांकन पर निर्भर करता है।

वर्चुअल डिजिटल एसेट्स के क्षेत्र में नवाचार को प्रोत्साहन देना भारत के लिए आवश्यक है, क्योंकि यह अर्थव्यवस्था को डिजिटलीकरण और निवेश के नए आयाम दे सकता है। लेकिन, यह ध्यान रखना होगा कि यह नवाचार निवेशकों और आम जनता के लिए वित्तीय जोखिम न बने। क्रिप्टो बाजार की अस्थिरता, मनी लॉन्ड्रिंग, कर चोरी और धोखाधड़ी जैसी समस्याएं गहरी चिंताओं को जन्म देती हैं।

सरकार का यह दावा सही है कि “निवेशक सुरक्षा उपाय जोखिम को सीमित हद तक ही कम कर सकते हैं और इन्हें पूरी तरह से समाप्त नहीं कर सकते।” यह स्पष्ट करता है कि डिजिटल एसेट्स की प्रकृति और जोखिम इतने व्यापक और बहुआयामी हैं कि केवल घरेलू नीति पर्याप्त नहीं हो सकती।

वर्चुअल डिजिटल एसेट्स का नियमन भारत के वित्तीय भविष्य को आकार देगा। लेकिन इसके लिए ठोस, विचारशील और दीर्घकालिक दृष्टिकोण की आवश्यकता है, ताकि देश नवाचार का केंद्र बन सके और आर्थिक स्थिरता बनी रहे।

*************************

Read this also :-

फिल्म आजाद का पहला गाना उई अम्मा हुआ रिलीज

अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स का पहला गाना माये जारी

महिलाओं-बच्चों के उत्थान के लिए राज्य सरकार संवेदनशील- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

उदयपुर ,11 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि महिला एवं बाल विकास देश एवं प्रदेश की प्रगति की आधारशिला है। इनके सशक्तीकरण से एक अच्छे परिवार, समाज और राष्ट्र का निर्माण होता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं एवं बच्चों के उत्थान के लिए पूरी संवेदनशीलता से कार्य कर रही है।

हम इनसे जुड़ी योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रभावी, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित कर रहे हैं ताकि विकसित भारत-विकसित राजस्थान के लक्ष्य को साकार किया जा सके।शर्मा शनिवार को उदयपुर में केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित चिंतन शिविर के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि यह चिंतन शिविर महिलाओं एवं बच्चों के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। इस शिविर में हम साथ मिलकर इनके भविष्य को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में चिंतन करें जिससे महिला एवं बाल विकास को नई दिशा मिले।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मातृशक्ति तथा बच्चों के समग्र विकास के लिए समर्पित

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2014 के बाद देश में अभूतपूर्व बदलाव लाए हैं। वे राष्ट्र को मजबूत बनाने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने नई योजनाओं एवं नवाचारों से देश के विकास में नया अध्याय जोड़ा है। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मातृशक्ति तथा बच्चों के समग्र विकास के लिए समर्पित हैं, उनके अनुसार देश में महिला, युवा, किसान तथा मजदूर चार जातियां हैं। जिनके उत्थान एवं सर्वांगीण विकास के लिए सरकार काम कर रही है।

महिला एवं बाल विकास की दिशा में राज्य सरकार कर रही निरंतर कार्य

शर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर 3 से 6 वर्ष के बच्चों को पोषाहार के साथ अतिरिक्त पोषण के लिए सप्ताह में तीन दिन गर्म दूध उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री अमृत आहार योजना शुरू की गई है। राज्य सरकार 2 हजार आंगनबाड़ी केंद्रों को आदर्श आंगनबाड़ी के रूप में विकसित कर रही है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन में सहयोग करने वाले स्थानीय आमजन का सम्मान करना चाहिए। राज्य सरकार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित प्रत्येक योजना की निरंतर मॉनिटरिंग, मूल्यांकन तथा आकलन कर रही है जिससे योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचना सुनिश्चित हो सके।

विभिन्न योजनाओं के माध्यम से अंत्योदय की संकल्पना हो रही साकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि को राज्य सरकार ने 5 हजार से बढ़ाकर 6 हजार 500 रुपये कर दिया गया है। साथ ही, दिव्यांग गर्भवती महिलाओं को 10 हजार रुपये की सहायता दी जा रही है। श्री शर्मा ने कहा कि बालिका सशक्तीकरण हेतु लाडो प्रोत्साहन योजना, कालीबाई भील उड़ान योजना जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। राज्य सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए भी कई कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पालनहार योजना से राज्य के 6 लाख बच्चों के लिए आर्थिक सहायता भी उपलब्ध करवाई जा रही है। श्री शर्मा ने कहा कि महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण की देखरेख के साथ उनकी सुरक्षा, शिक्षा, कौशल संवर्द्धन, रोजगार, उद्यमिता, सामाजिक सम्मान, महिला हितैषी नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन सहित विभिन्न पहलुओं के प्रति सरकार पूरी तरह संवेदनशील है। केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से अंत्योदय की संकल्पना को साकार किया जा रहा है।

चिन्तन शिविर महिला-बाल विकास के समेकित उत्थान का नया अध्याय – केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि चिन्तन शिविर की परिकल्पना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। उनका दृष्टिकोण है कि विकसित भारत के निर्माण के लिए महिलाओं और बच्चों का सशक्त होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास की चुनौतियों और उनके समाधान को लेकर आयोजित यह चिन्तन शिविर महिला-बाल विकास के समेकित उत्थान का नया अध्याय लिखेगा। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से संचालित मिशन सक्षम आंगनबाड़ी, पोषण अभियान 2.0, मिशन शक्ति और मिशन वात्सल्य के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें और अधिक बेहतर ढंग से क्रियान्विति किए जाने पर चर्चा की।

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि चिन्तन शिविर का मंच विचारों को कार्यों और कार्यों को परिणाम में बदलने का अवसर सिद्ध होगा। प्रधानमंत्री का सपना है कि देश की प्रत्येक महिला और बालक सशक्त बने, तभी देश का विकास संभव है। इस संकल्प को पूर्ण करने के लिए यह चिन्तन शिविर महत्वपूर्ण प्रयास है।

प्रदेश की उपमुख्यमंत्री एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री दिया कुमारी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार विकसित भारत-विकसित राजस्थान के लक्ष्य को लेकर निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिला सम्मान, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए लगातार काम कर रही है। साथ ही नव पीढ़ी को सुदृढ और समर्थ बनाने के लिए भी संकल्पित है। आंगनबाड़ी कार्मिकों के मानदेय में बढ़ोतरी की गई है। साथ ही, विभागीय योजनाओं के माध्यम से महिला एवं बाल विकास के संकल्प को मूर्त रूप दिया जा रहा है।

****************************

Read this also :-

फिल्म आजाद का पहला गाना उई अम्मा हुआ रिलीज

अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स का पहला गाना माये जारी

केजरीवाल को दिल्ली से मिटाने का काम पूर्वांचली करेंगे : पप्पू यादव

वैशाली ,11 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए शनिवार को दावा किया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस सत्ता में आएगी।

उन्होंने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, पूर्वांचली को फर्जी कहने वाले केजरीवाल समझ लें कि जो बना सकते हैं, वह बिगाड़ भी सकते हैं। इस चुनाव में पूर्वांचल के लोग केजरीवाल को दिल्ली से मिटाने का काम करेंगे।

लोकसभा सांसद ने कहा कि केजरीवाल की आम आदमी पार्टी दिल्ली और पंजाब में पूर्वांचली वोट के दम पर सत्ता में आई। उनकी आंखों में पानी नहीं है, केजरीवाल में शर्म नहीं बची है। मैं समझता हूं कि दिल्ली में कांग्रेस फिर से वापसी करेगी और कांग्रेस के साथ पूर्वांचली लोग हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने पूर्वांचली लोगों को सबसे पहले गाली देने का काम किया। अब अरविंद केजरीवाल बिहार और पूर्वांचल को गाली दे रहे हैं। पूर्वांचल के लोगों का घर कांग्रेस है। मैं दिल्ली चुनाव में कांग्रेस का स्टार कैंपेनर हूं और दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

इंडिया ब्लॉक में शामिल राजनीतिक दलों द्वारा आम आदमी पार्टी को समर्थन दिए जाने पर उन्होंने कहा कि समर्थन देने का अधिकार सभी को है। मैं उम्मीद करता हूं कि पूर्वांचल के लोग कांग्रेस के साथ रहेंगे।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इंडिया ब्लॉक में शामिल राजनीतिक दल यदि कांग्रेस को गाली देंगे तो वह भाजपा के साथ हैं।
पप्पू यादव इंडिया ब्लॉक के उन नेताओं को जवाब दे रहे थे जो हाल में कांग्रेस के खिलाफ गए हैं।

साथ ही कई बार कह चुके हैं कि इंडिया ब्लॉक का गठन सिर्फ लोकसभा चुनाव 2024 के लिए हुआ था। इसलिए अब इस गठबंधन का कोई मतलब नहीं है। कई दलों के नेता ने तो इसे खत्म करने की बात तक कह दी है।

बता दें कि दिल्ली में 5 फरवरी को सभी 70 विधानसभा सीटों पर मतदान कराया जाएगा और 8 फरवरी को परिणाम घोषित किए जाएंगे।

*****************************

Read this also :-

फिल्म आजाद का पहला गाना उई अम्मा हुआ रिलीज

अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स का पहला गाना माये जारी

दिल्ली वालों पर आपदा बनकर टूटी है आम आदमी पार्टी : वीरेंद्र सचदेवा

नई दिल्ली ,11 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद से ही भाजपा लगातार आम आदमी पार्टी (आप) पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सवाल उठा रही है। दिल्ली भाजपा के नेताओं ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इस दौरान उन्होंने दिल्ली से आप सरकार को उखाड़ फेंकने की बात कही।

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, आज पूरी दिल्ली में एक ही चर्चा है कि दिल्ली में भाजपा सरकार चाहिए। बहाने नहीं बदलाव चाहिए, दिल्ली में भाजपा सरकार चाहिए।

दिल्ली से आपदा सरकार को हटाना है, क्योंकि यह सरकार दिल्ली वालों पर आपदा बनकर भ्रष्टाचार के रूप में टूट पड़ी है। इस आपदा सरकार ने दिल्ली को झूठे जाल में फंसाया और ईमानदार जनता को टोपी पहनाई। इस सरकार ने दिल्ली में भ्रष्टाचार के शीश महल खड़े करने का काम किया। इसलिए आपदा सरकार को हटाना है और भाजपा सरकार बनाना है।

वीरेंद्र सचदेवा ने आगे कहा, अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी पागल हो गई है और यह बात सभी जानते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स आई है और इसमें बताया गया कि दो हजार करोड़ का घोटाला हुआ है।

शीश महल में जो दो हजार लगाया गया है, वह सिर्फ बानगी है। केजरीवाल अगर इस रिपोर्ट को गलत बता रहे हैं तो मैं उनसे यही कहूंगा कि वह कल ही विधानसभा का सत्र बुला लें।

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने भाजपा के कैंपेन सॉन्ग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, मैं दिल्ली की जनता से यही प्रार्थना करूंगा कि वह एक बार भाजपा का गीत सुनें, ताकि वह दिल्ली की बदहाली को जान पाएं।

हमने इस गाने के माध्यम से सच दिखाने की कोशिश की है।

मनोज तिवारी ने आगे कहा, एक समय था, जब दिल्ली अपने महोत्सव के लिए जानी जाती थी, लेकिन दिल्ली के कल्चर को नष्ट कर दिया गया। मैं इतना ही कहूंगा कि दिल्ली को एक जज की जरूरत है और आगामी 5 फरवरी को उस पर फैसला आएगा।

******************************

Read this also :-

फिल्म आजाद का पहला गाना उई अम्मा हुआ रिलीज

अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स का पहला गाना माये जारी

यूपी के कन्नौज में निर्माणाधीन स्टेशन का लेंटर गिरा

कई मजदूर घायल

कन्नौज ,11 जनवरी(Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन का लेंटर शनिवार को भरभरा कर गिर गया। इसमें कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए।

पुलिस और प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है। घायलों को मलबे से निकालकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है।

मौके पर राहत-बचाव की टीम पहुंची और मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया। टीम ने अब तक छह मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

बाकी मजदूरों का रेस्क्यू जारी है। अधिकारियों के मुताबिक अभी राहत-बचाव कार्य जारी है, जल्द ही अन्य मजदूरों को भी मलबे से बाहर निकाल लिया जाएगा।

घटना की सूचना पर मंत्री असीम अरुण भी मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने अधिकारियों को घायलों को उपचार व बचाव कार्य के लिए निर्देशित किया है।

उन्होंने बताया कि जहां निर्माण कार्य चल रहा था। वहां लेंटर पड़ रहा था। शायद जाल वजनदार रहा होगा। इस कारण यह निर्माणाधीन लेंटर गिर गया। इसमें अभी तक 23 लोगों को बचाया गया है। 20 को हल्की फुल्की चोटें हैं।

उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन लोग गंभीर हैं। उन्हें मेडिकल कॉलेज लखनऊ भेजा जा रहा है। ऐसी संभावना है कुछ लोग मलबे अभी दबे हों। इस कारण पूरा मलबा हटाया जा रहा है। एसडीआरएफ की टीम भी आ रही है।

उन्होंने कहा कि अभी हमारा लक्ष्य है कि सभी को इस मलबे से सुरक्षित निकाल लें। इस मामले की जांच भी होगी। सारे मानक रेलवे देखेगा। दोषियों को दंड भी मिलेगा। लेकिन पहले बचाव कार्य जरूरी है।

ज्ञात हो कि स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत दो मंजिला नई बिल्डिंग बन रही थी। शनिवार को लेंटर डालने का काम चल रहा था, तभी अचानक पूरा लेंटर ढह गया।

मुख्यमंत्री योगी ने कन्नौज में हुए हादसे का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंच कर राहत काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

************************

Read this also :-

फिल्म आजाद का पहला गाना उई अम्मा हुआ रिलीज

अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स का पहला गाना माये जारी

जोधपुर में लवली कंडारा एनकाउंटर मामले में सीबीआई ने दर्ज किया केस

पुलिस अधिकारियों पर शिकंजा कसने की तैयारी

जोधपुर ,11 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। हिस्ट्रीशीटर लवली कंडारा एनकाउंटर मामले की परतें अब केंद्रीय जांच ब्यूरो खोलेगी। 2021 में हुए फर्जी एनकाउंटर के आरोपों के बाद कंडारा के परिजनों ने सीबीआई जांच की मांग की थी। 9 जनवरी को दिल्ली में मामला दर्ज होने के बाद जांच शुरू कर दी गई है।

प्रकरण के अनुसार 13 अक्टूबर 2021 को जोधपुर के रातानाडा थाने के हिस्ट्रीशीटर लवली कंडारा का पुलिस ने एनकाउंटर किया था। पुलिस का दावा था कि लवली अपने साथियों के साथ भागने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान हुई मुठभेड़ में गोली लगने से उसकी मौत हो गई।

सीबीआई ने इस मामले में रातानाडा थाने के तत्कालीन एसएचओ लीलाराम और चार अन्य पुलिसकर्मियों – जितेंद्र सिंह, किशन सिंह, विश्वास, और अंकित – को आरोपी बनाया है।

आरोप है कि एनकाउंटर फर्जी था और पुलिस ने इसे सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया।

दिल्ली स्पेशल पुलिस के डिप्टी एसपी मोहिंदर सिंह इस मामले की जांच करेंगे। एनकाउंटर की सत्यता और घटनाक्रम की जांच के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों की भूमिका पर भी नजर रखी जाएगी।

लवली कंडारा के परिवार और रिश्तेदारों ने एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए सीबीआई जांच की मांग की थी। अब जांच के शुरू होने से पुलिस अधिकारियों पर कानूनी शिकंजा कसने की संभावना है।

यदि एनकाउंटर को फर्जी साबित किया गया, तो यह पुलिस प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है। इस मामले में सीबीआई की रिपोर्ट का इंतजार पूरे प्रदेश में बड़ी उत्सुकता से किया जा रहा है।

**************************

Read this also :-

फिल्म आजाद का पहला गाना उई अम्मा हुआ रिलीज

अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स का पहला गाना माये जारी

अमनौर में नया पावर ग्रिड बनने का रास्ता साफ

अमनौर अंचल के मौजा अरना में 30 एकड़ भूमि पर 400/220/132 KVGIS ग्रिड उपकेंद्र बनेगा

 बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड, पटना को ₹6,00,75,000/- में भूमि हस्तांतरित।

श्री रूडी ने पिछले 5 वर्ष से संबंधित विभागों और अधिकारियों से संवाद कर परियोजना को मंजूरी दिलाई।

 ग्रिड से बिजली आपूर्ति की स्थिरता और गुणवत्ता में सुधार।

स्थानीय निवासियों, किसानों और व्यवसायियों को लाभ, रोजगार और विकास के मिलेंगे नए अवसर।

 श्री रूडी ने राज्य सरकार और विभागों को आभार व्यक्त किया।

 परियोजना को सारण के विकास और प्रगति की नई दिशा में कदम बताया।

छपरा, 11 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। । सारण जिले को बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और बड़ी सफलता मिली है। स्थानीय सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री  राजीव प्रताप रूडी के सतत प्रयासों से अमनौर अंचल के मौजा अरना में 400/220/132 KVGIS ग्रिड उपकेंद्र के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। बिहार सरकार ने इस परियोजना के लिए मौजा अरना की 30 एकड़ भूमि को बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड, पटना को ₹6,00,75,000/- (छह करोड़ पचहत्तर हजार रुपये) के भुगतान पर सशुल्क स्थायी हस्तांतरित करने की स्वीकृति प्रदान की है। इस राशि में सलामी और पूंजीकृत मूल्य शामिल हैं।

शुक्रवार को बिहार सरकार ने कैबिनेट बैठक में इसकी मंजूरी दी है।सारण जिले में बिजली खपत को 280 मेगावॉट से बढ़ाकर 500 मेगावॉट तक के लिए तैयार किया जा रहा है। यह पहल सांसद श्री राजीव प्रताप रूडी की दूरदर्शी सोच का परिणाम है, जो आने वाली पीढ़ियों और औद्योगिक विस्तार को ध्यान में रखते हुए यह परियोजना ला रहे हैं। सांसद रूडी के पांच वर्षों के प्रयास से शुरू हुई यह परियोजना क्षेत्र को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाएगी।

सारण, बिहार का अग्रणी जिला, न केवल सबसे अधिक बिजली खपत करता है बल्कि उपभोक्ताओं द्वारा समय पर बिल भुगतान और पीएसएस एवं ट्रांसफार्मर की उपलब्धता में भी अग्रणी है। इससे जनता का सांसद पर विश्वास और मजबूत हुआ है। इस योजना को साकार करने के लिए सांसद श्री रुडी ने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी व श्री विजय सिन्हा और ऊर्जा मंत्री श्री बिजेंद्र यादव का आभार व्यक्त किया है।

सांसद  राजीव प्रताप रूडी ने इस परियोजना को अमलीजामा पहनाने के लिए पिछले 5 वर्ष से राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, ऊर्जा विभाग और बिहार सरकार के अधिकारियों के साथ लगातार संवाद और बैठकें कीं। उन्होंने मुख्य सचिव समेत वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर इस परियोजना को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। अंततः उनके प्रयास सफल रहे और यह स्वीकृति प्राप्त हुई।

इस संदर्भ में सांसद  रूडी ने कहा कि यह परियोजना सारण के विकास के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। ग्रिड उपकेंद्र के निर्माण से बिजली आपूर्ति की स्थिरता और गुणवत्ता में सुधार होगा। यह न केवल स्थानीय निवासियों बल्कि किसानों और उद्योगों के लिए भी लाभकारी साबित होगा।

सांसद ने इस पहल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’’ के दृष्टिकोण को साकार करने का एक उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने से सारण जिले में बिजली की समस्या दूर होगी, साथ ही रोजगार और विकास के नए अवसर उत्पन्न होंगे। उन्होंने राज्य सरकार और संबंधित विभागों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए विश्वास जताया कि यह पहल सारण को विकास और प्रगति की नई दिशा में आगे ले जाएगी।

*****************************

Read this also :-

फिल्म आजाद का पहला गाना उई अम्मा हुआ रिलीज

अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स का पहला गाना माये जारी

सॉफ्ट टच एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म ‘लव इज फॉरएवर’

फिल्म समीक्षा : लव इज़ फॉरएवर

बैनर : सॉफ्ट टच एंटरटेनमेंट

निर्देशक : एस श्रीनिवास

कलाकार : रुसलान मुमताज, कर्णिका मंडल, राहुल बी कुमार, मुश्ताक खान, गरिमा अग्रवाल और जावेद हैदर

रिलीज़ : 10 जनवरी 2025
अवधि : 2 घंटे 5 मिनट
भाषा : हिंदी, तमिल, तेलुगु
रेटिंग : 3 स्टार

11.01.2025 – सॉफ्ट टच एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म ‘लव इज फॉरएवर’ की कहानी एक साधारण प्रेम कहानी है। जिसे राशिद कानपुरी ने लिखा है। सोनू डोंडोरिया ने पटकथा और संवाद लिखे हैं। एस श्रीनिवास का निर्देशन सटीक है। उन्होंने सभी कलाकारों से बहुत अच्छा काम लिया है। डीओपी राज शेखर नायडू का कैमरावर्क बेहतरीन है। उन्होंने सीन की सिनेमेटोग्राफी बहुत बारीकी से की है। एडिटर पीयूष मसीह ने बेहतरीन एडिटिंग की है। बेहतरीन कलर करेक्शन और डीआई ने फिल्म की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं।

संजीत निर्मल के लिखे गाने, म्यूजिक डायरेक्टर देव चौहान के कंपोजिशन में जावेद अली की आवाज में बजने लायक हैं। कोरियोग्राफर कौसर शेख का काम भी काबिले तारीफ है। एक्शन मास्टर मुकेश राठौर ने कुछ कमाल के स्टंट डिजाइन किए हैं। बैकग्राउंड टेंशन क्रिएट करने में असफल है। इसे और बेहतर किया जा सकता था। कुल मिलाकर सॉफ्ट टच एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म लव इज फॉरएवर एक टाइम पास पैसा वसूल फिल्म है।

इसे 10 जनवरी को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। कहानी की बात करें तो तीन युवा दोस्तों की कहानी है। सिमरन और रोहित बचपन के दोस्त हैं और कोर्ट मैरिज के बाद हनीमून के लिए शिमला जाते हैं। जहाँ अजीबोगरीब घटनाएँ उनकी शांति को भंग कर देती हैं। और फिर, सिमरन अपने अतीत से एक चौंकाने वाला रहस्य उजागर करती है, जो सभी को अंदर तक हिला देता है।

यह रहस्य क्या है और यह उनके विवाहित जीवन को कैसे प्रभावित करता है? फिल्म की पूरी कहानी इसी पर केंद्रित है। राज सिमरन से प्यार करता है और सिमरन रोहित से शादी करती है। एकतरफा प्यार सिमरन की शादीशुदा ज़िंदगी को तबाह करना चाहता है। आखिर में क्या होता है? सिमरन किसे मिलती है? इस फिल्म में यही दिखाया गया है। अभिनय के लिहाज से हर कलाकार ने अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की है। रोहित मेहरा की भूमिका में रुसलान मुमताज ने स्वाभाविक अभिनय किया है। सिमरन चोपड़ा की भूमिका में कर्णिका मंडल ने जान डाल दी है। राज वर्मा के किरदार में राहुल बी कुमार ने गहरी छाप छोड़ी है।

राज के पिता की भूमिका में चंद्रप्रकाश ठाकुर, सिमरन के पिता की भूमिका में मुश्ताक खान, सिमरन की मां की भूमिका में गार्गी पटेल, धनीराम की भूमिका में जावेद हैदर, रोहित की सौतेली मां माया की भूमिका में गरिमा अग्रवाल और राणा की भूमिका में सलीम मुल्लांवर ने भी अपने अभिनय के साथ न्याय किया है। अन्य सहयोगी कलाकारों में महेंद्र वर्मा और यास्मीन ने अच्छा साथ दिया है। इस फिल्म की खास बात यह है कि यह फिल्म आम लीक से हट कर बनाई गई है साथ ही साथ इसमें कई ऐसे रोमांचक ट्विस्ट एंड टर्न्स हैं, जो सिनेदर्शकों को खूब पसंद आएंगे।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***************************

 

शानदार ओपनिंग के साथ ‘गेम चेंजर’ ने बॉक्स ऑफिस की खिड़की पर मचाया धमाल…..!

11.01.2025 – साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित निर्देशक शंकर द्वारा निर्देशित ‘गेम चेंजर’ ने रिलीज के पश्चात पहले दिन 186 करोड़ रुपये से अधिक की विश्वव्यापी सकल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ सनसनीखेज शुरुआत की है।

फिल्म का शानदार प्रदर्शन तेलुगु राज्यों से आगे बढ़कर उत्तर भारतीय सर्किट और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में छा गया है और इस शानदार शुरुआत के साथ, ‘गेम चेंजर’ संक्रांति उत्सव सप्ताहांत में अपनी गति बनाए रखने की दिशा में अग्रसर है।

अभिनेता राम चरण ने इस ब्लॉकबस्टर हिट के साथ अपने अखिल भारतीय स्टारडम को और मजबूत किया है। श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस, दिल राजू प्रोडक्शंस और ज़ी स्टूडियो के बैनर तले निर्मित ‘गेम चेंजर’ एक सिद्धांतवादी आईएएस अधिकारी और एक भ्रष्ट राजनेता के बीच तीव्र टकराव के बारे में है।

राम चरण ने एक नेक आईएएस अधिकारी राम नंदन और एक समर्पित समाज सुधारक अप्पन्ना के रूप में शानदार दोहरी भूमिका निभाई है। राम चरण, कियारा आडवाणी, अंजलि, एसजे सूर्या, श्रीकांत, समुथिरकानी और जयराम के अभिनय से सजी

इस फिल्म ने अपनी शानदार ओपनिंग और सुपर-पॉजिटिव रिपोर्ट के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*************************

 

श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ,तीन दिवसीय महोत्सव आज से

VVIP दर्शन पर रहेगी रोक

अयोध्या 11 Jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) शनिवार को श्रीरामलला (Shri RamLala) की प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratishtha) की पहली सालगिरह पर आयोजित महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।

22 जनवरी 2024 को श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। अब एक साल पूरे होने पर अयोध्या में तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान वीवीआईपी दर्शनों पर रोक होगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “हम चाकर रघुवीर के…”

मंदिर ट्रस्ट के अनुसार, 11 से 13 जनवरी तक होने वाले इस समारोह का उद्देश्य आम लोगों को शामिल करना है, जो पिछले साल ऐतिहासिक समारोह में शामिल नहीं हो पाए थे। साथ ही, करीब 110 आमंत्रित वीआईपी भी इसमें शामिल होंगे।

हालांकि तीन दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में वीवीआईपी पास निरस्त रहेंगे। इसके अलावा दर्शन करने का समय भी बढ़ा दिया गया है।

यह समारोह राम जन्मभूमि परिसर के भीतर विभिन्न स्थानों पर होगा। तीन दिवसीय कार्यक्रम में लोकगायिका मालिनी अवस्थी जैसे प्रसिद्ध कलाकार प्रस्तुति देंगे।

पार्श्व गायिका अनुराधा पौडवाल, कवि कुमार विश्वास सहित अन्य लोग भी शामिल होंगे। मंदिर ट्रस्ट के अनुसार, तीन दिवसीय समारोह के दौरान कई धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ रामलीला भी होगी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को कुबेर टीला पर भक्तों को संबोधित करेंगे, जिसके बाद संगीत और भक्ति कार्यक्रमों की एक श्रृंखला होगी।

विभिन्न राज्यों के संगीत समूह 11 से 13 जनवरी तक अयोध्या के विभिन्न चौराहों पर कीर्तन भी करेंगे। पिछले अभिषेक समारोह में शामिल नहीं हो पाने वाले देश भर के संतों को वर्षगांठ समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।

राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा ऐसे लगभग 70 संतों की सूची तैयार की जा रही है। कुमार विश्वास और मालिनी अवस्थी शनिवार को मंदिर परिसर के भीतर अंगद टीला में प्रस्तुति देंगे, जबकि अनुराधा पौडवाल और कविता पौडवाल रविवार को प्रस्तुति देंगी।

जगद्गुरु रामानुजाचार्य और स्वामी ज्ञानानंद तीन दिनों तक राम कथा सुनाएंगे। इसके अलावा, लखनऊ की सपना गोयल 250 महिलाओं के साथ कार्यक्रम के दौरान सुंदरकांड का पाठ करेंगी।

मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान के संत और अयोध्या के 100 से अधिक स्थानीय संत वर्षगांठ समारोह में भाग लेंगे।

दिसंबर में, राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि राम मंदिर परिसर का निर्माण तेजी से चल रहा है और “उम्मीद है” कि 2025 के पहले छह महीनों के भीतर इसे पूरा कर लिया जाएगा।

*****************************

Read this also :-

फिल्म आजाद का पहला गाना उई अम्मा हुआ रिलीज

अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स का पहला गाना माये जारी

अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स का पहला गाना माये जारी

देशभक्ति की झलक दिखी

11.01.2025 – इस साल की फिल्म स्काई फोर्स में अक्षय कुमार और वीर पहाडिय़ा मुख्य किरदार में नजर आएंगे। मैडॉक फिल्म्स ने स्काई फोर्स का माई पूरा रिलीज कर दिया है, जिसमें जांबाजों की कहानी को इस कदर दिखाया गया है कि हर कोई उनपर नाज करेगा। इस गाने को बी पराग ने गाया है।

मैडॉक ने कुछ ही देर पहले फिल्म स्काई फोर्स का माई सॉन्ग इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर रिलीज किया है। इंस्टाग्राम पर फिल्म निर्माताओं ने लिखा, अपने शहीदों की शान में, जिन्होंने हमारे अपने देश को हर चीज से आगे रखा।

पेश है माई सॉन्ग, द एंथम ऑफ हीरोज… साथ ही नीचे यूट्यूब का लिंक भी दिया गया।स्काई फोर्स में अक्षय कुमार एक वायुसेना अधिकारी के किरदार में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसमें फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आई। फिल्म का ट्रेलर 5 जनवरी को रिलीज किया जा चुका है। आज फिल्म का माई गाना रिलीज किया गया है, जिसे बी पराग ने गाया है।

अभिषेक अनिल कपूर द्वारा अपनी पहली निर्देशित देशभक्ति फिल्म स्काई फोर्स के माई गाने के बाद प्रशंसक की उत्सुकता फिल्म को लेकर और अधिक बढ़ गई है। फिल्म 24 जनवरी,2025 को रिलीज होने वाली हैं। यह फिल्म भारत के पहले और सबसे घातक हवाई हमले की कहानी है। इसमें साल 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस पर हुए जवाबी हमले को दिखाया गया है।

फिल्म स्काई फोर्स के माई गाने को रिलीज हुए अभी सिर्फ 45 मिनट ही हुए हैं और इस पर अभी तक 34 हजार से ज्यादा के व्यूज आ चुके हैं और यह व्यूज लगातार यूट्यूब पर बढ़ते ही जा रहे हैं।

माई गाने पर प्रशंसकों भी अपनी राय शेयर कर रहे हैं। एक प्रशंसक ने लिखा, अक्षय कुमार बी पराग फिर से साथ आ रहे हैं, मजेदार.., एक और प्रशंसक ने लिखा, मेरी मिट्टी माई…, एक और प्रशंसक ने लिखा, 26 जनवरी तक इस गाने को 50 मिलियन तक पहुंचा देना लव यू बी पराग..स्काई फोर्स के निर्माताओं ने माई गाने पर मनोज मुंतशिर को क्रेडिट नहीं दिया, जिसकी वजह से उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी आवाज उठाई और एक पोस्ट जारी किया था।

जियो स्टूडियो ने आगामी गाने का एक्स पर टीजर जारी किया था, जिसमें गायक बी प्राक और संगीतकार तनिष्क बागची का नाम था। इस क्लिप में मनोज का नाम नहीं था, उन्होंने टीम ने उन्हें कैप्शन में टैग किया। बहरहाल, अब उन्हें इस माई गाने के लिए क्रेडिट मिल गया है।

**************************

 

 

आज का राशिफल

मेष राशि :

आज आपका दिन बढिय़ा रहने वाला है। आज आप किसी काम के बारे में नए सिरे से सोच सकते हैं। मार्केट में किसी तरह का निवेश करने जा रहे हैं तो पूरी तरह से रिसर्च के बाद ही निवेश करें। इससे आपको फायदा मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लंबे समय के बाद खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। दूसरों का सहयोग करने पर आज सबके बीच आपकी छवि अच्छी बनी रहेगी। लोग आपसे प्रसन्न रहेगा। जो छात्र कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए तैयारी कर रहे हैं, वो जल्द ही अपनी तैयारियां पूरी कर लेंगे। शिक्षकों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 3

वृष राशि :

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। किसी जरूरी काम या मीटिंग की वजह से आपको ऑउट ऑफ स्टेशन या फिर विदेश यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। ऑफिस में आपको पहले की अपेक्षा ज्यादा काम मिल सकता है, लेकिन आप समय रहते सब कुछ अच्छे से निपटा लेंगे। इस राशि के जो लोग स्टेशनरी का बिजनेस करते हैं, उनके लिए दिन ज्यादा लाभकारी रहेगा। आपको काम में ज्यादा तरक्की मिलेगी। दोस्त से मुलाकात करने उनके घर जायेंगे, वे आपको देखकर सरप्राइस महसूस करेंगे।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 1

मिथुन राशि :

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं, उनकी तलाश आज पूरी हो सकती है। जो छात्र कॉम्पटीशन की तैयारी कर रहे हैं, उनको आज अच्छी खबर मिल सकती है। आजआप जो भी काम शुरु करेंगे, उसे समय रहते पूरा कर लें। ऑफिस में आपको किसी बड़े आधिकारी या सहकर्मी का सहयोग मिल सकता है। आज बैंकों से जुड़े कामों का निपटारा करने के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपको सब लोगों का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 4

कर्क राशि :

आज आपका दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। शुरुआत में आपको लगेगा कि आपके काम पूरे हो रहे हैं, लेकिन शाम होते-होते कुछ काम पूरे होने से रह सकते है। इसलिए आज जरूरी काम करने से पहले घर के बड़ों या किसी अनुभवी व्यक्ति से राय जरूर ले लें। आपके दिमाग में खुद-ब-खुद नए-नए आइडिया आते रहेंगे। जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, उनके लिए दिन ठीक रहने वाला है। बिजनेस में आगे बढऩे के लिए आपको किसी की मदद मिल सकती है।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 2

सिंह राशि :

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के जो छात्र विदेश में हॉयर एजुकेशन के लिए जाना चाहते हैं, वे किसी से इस बारे में राय ले सकते हैं। आज रुपये पैसों की लेन-देन में आपको थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। किसी को पैसे उधार देने से पहले अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें। बदलते मौसम में आपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरुरत है। व्यापार में आज अचानक आय के नए स्त्रोत मिलेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। आज काम करते समय आपको बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लेना चाहिये। इससे आपको अपने काम में मदद मिलेगी।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 7

कन्या राशि :

आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपके काम जरूर सफल होंगे। जो लोग लंबे समय से अपनी कन्या के लिए वर की तलाश कर रहे हैं, उनकी तलाश आज पूरी हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी आपको अच्छी खबर मिल सकती है। आज आपको जीवनसाथी का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। दांपत्य रिश्ते में मधुरता आयेगी। आप उनके साथ किसी ट्रिप पर जाने की प्लानिंग भी बना सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 5

तुला राशि :

आज आपका दिन ठीक रहेगा। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। आने वाले समय में वह आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा। जो लोग टूर एंड ट्रैवल के बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिए दिन अच्छा रहने वाला है। बिजनेस से जुड़े लोगों को कुछ बड़े प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। आज अपनी वाणी पर संयम रखें। आपके मुंह से निकली हुयी एक गलत बात आपके रिश्तों को खराब कर सकती है। आज परिवार का माहौल ठीक रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। ऑफिस के काम में आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 8

वृश्चिक राशि :

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे। अगर आप अपने बिजनेस को किसी दूसरी जगह पर शिफ्ट करना चाह रहे हैं, तो एक बार जगह अच्छे से देख लें। किसी के साथ साझेदारी के लिए दिन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन आज बेहतरीन रहने वाला है। बिजनेस में लेन-देन का ख्याल रखें, बड़ी डील करने से पहले सब कुछ अच्छे से जांच परख कर लें। जो महिलाएं उद्योग शुरु करना चाहती हैं, उनको परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। नविवाहित दंपत्ति के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 4

धनु राशि :

आज आपका दिन बहुत ही बढिय़ा रहने वाला है। आज आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे, जिन्हें आप अपनी दिनचर्या में उतारने में कामयाब रहेंगे। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आज आपकी पार्टी आपको बड़ा पद दे सकती है। जनता के बीच आपका मान सम्मान भी बढ़ेगा। जो लोग लोहे के व्यापार से जुड़े हैं, उनके व्यापार में वृद्धि होगी। फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स को काम मिल सकता है। इससे आप खुद के सपनों को पूरा कर पाएंगे।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 2

मकर राशि :

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। किसी सरकारी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को पहले से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। आज किसी भी तरह की लापरवाही करने से आपको बचना चाहिए। जो लोग थोक विक्रेता है, उनको आज विशेष लाभ होगा। संपत्ति से जुड़े मामलों में जीवनासाथी का सहयोग मिलेगा। जो लोग घर शिफ्ट करना चाह रहे हैं, वे लोग आज शिफ्टिंग का कार्य शुरू करवा सकते हैं। अगर मन में उलझन बनी हुयी है, तो अपने दोस्तों से शेयर करेंगे।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 9

कुंभ राशि :

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज घर और बाहर हर जगह आपकी तारीफ होगी। लोग आपसे अच्छा व्यवहार करेंगे। आज समाज से जुड़े कार्यों को करने के लिए दिन उत्तम है। आप किसी एनजीओ की शुरुआत या किसी सामाजिक संगठन से जुड़ सकते हैं। आज ऑफिस के काम करने में आपका मन लगेगा। आपके जूनियर भी आपसे काम सिखना चाहेंगे। किसी काम के लिए आपको ऑफिस में अवॉर्ड मिल सकता है। छात्रों को आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 3

मीन राशि :

आज आपका दिन अच्छा बितेगा। कला और साहित्य से जुड़े लोगों को आज सफलता मिलेगी। आपको किसी बड़े ग्रुप से जुडऩे का मौका मिलेगा। आज ज्यादा से ज्यादा समय आप अपने घरवालों के साथ गुजार सकते हैं। आप सबके साथ कहीं घूमने जाने का प्लॉन भी बना सकते हैं। आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। किसी प्रोडेक्ट की मार्किटिंग के लिए दिन अच्छा है। आपकी पदोन्नति के आसार भी बन रहे हैं। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को आज पदोन्नति मिलेगी।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 2

***************************

 

छत्तीसगढ़ में बनेगा एशिया के सबसे पुराने जीवाश्म का फ़ॉसिल्स पार्क

देश के सबसे प्राचीन समुद्री जीवाश्मों से जुड़ेगा छत्तीसगढ़ का नाम

हसदेव नदी के किनारे 28 करोड़ साल पुराना समुद्री जीवाश्म मिला

नई दिल्ली, 10 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। छत्तीसगढ़ का मनेन्द्रगढ़ जिला अब इतिहास और प्रकृति प्रेमियों के लिए नया आकर्षण बनने जा रहा है। यहां हसदेव नदी के किनारे 28 करोड़ साल पुराना समुद्री जीवाश्म मिला है, जिसे छत्तीसगढ़ सरकार एक मैरीन फॉसिल्स पार्क के रूप में विकसित करने की तैयारी कर रही हैं। यह पार्क न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे एशिया का गौरव बनने वाला है।

वैज्ञानिकों का मानना है कि पृथ्वी पर जीवन की कहानी करोड़ों साल पहले लिखी गई थी, और मनेन्द्रगढ़ का यह जीवाश्म उसी कहानी का सजीव प्रमाण है। जीवाश्मों में बाइवाल्व मोलस्का, युरीडेस्मा, एवीक्युलोपेक्टेन, और क्रिनॉएड्स जैसे समुद्री जीवों के अवशेष मिले हैं, जो धरती के पुराने जलवायु और भूगर्भीय बदलावों की गवाही देते हैं।

28 करोड़ साल पहले, वर्तमान हसदेव नदी के स्थान पर एक विशाल ग्लेशियर हुआ करता था। भूगर्भीय बदलावों के चलते, यह क्षेत्र ‘टाथिस समुद्र’ का हिस्सा बना और समुद्री जीव-जंतु यहां तक पहुंचे। हालांकि ये जीव धीरे-धीरे विलुप्त हो गए, लेकिन उनके अवशेष आज भी यहां मौजूद हैं।1954 में पहली बार इस क्षेत्र की खोज भूवैज्ञानिक एसके घोष ने की थी। इसके बाद, 2015 में बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट ऑफ पैलियो साइंसेज, लखनऊ ने इन जीवाश्मों के महत्व की पुष्टि की।

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) ने 1982 में इस क्षेत्र को नेशनल जियोलॉजिकल मोनूमेंट्स के रूप में मान्यता दी। मैरीन फॉसिल्स पार्क के रूप में विकसित होने के बाद, यह क्षेत्र एक बायोडायवर्सिटी हेरिटेज साइट के रूप में पर्यटकों और वैज्ञानिकों के लिए खुल जाएगा। यहां आने वाले सैलानी करोड़ों साल पुराने जीवों की उत्पत्ति और उनके विकास की कहानी को देख और समझ सकेंगे।

छत्तीसगढ़ सरकार इस परियोजना को विशेष महत्व दे रही है। जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया, कोलकाता और बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट, लखनऊ की टीमों ने इस क्षेत्र का अध्ययन कर इसकी संभावनाओं का जायजा लिया है। उम्मीद है कि यह पार्क छत्तीसगढ़ को वैश्विक नक्शे पर एक नई पहचान देगा।

****************************

Read this also :-

द रोशंस का ट्रेलर जारी, दिखे परिवार के सपने और ताकत

पाताल लोक 2 का टीजर जारी

1 करोड़ 55 लाख वोटर करेंगे वोट : अलका लांबा

केजरीवाल को क्यों लग रहा डर

नई दिल्ली ,10 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। कालकाजी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा, दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक करोड़ 55 लाख वोटर वोट करेंगे। केजरीवाल को इतना डर क्यों लग रहा है। अलका लांबा केजरीवाल के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रही थीं, जिसमें केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि नई दिल्ली विधानसभा में साजिश के तहत भाजपा वोट कटवा रही है।

दिल्ली में कांग्रेस के कमजोर होने के केजरीवाल के बयान पर कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा, देखिए हर क्षेत्रीय दल दूसरे क्षेत्रीय दल की जमीन बचाने की मदद कर रहा है। इंडिया ब्लॉक का गठबंधन राष्ट्रीय स्तर के मुद्दों के लिए हुआ था। दिल्ली में हम लोग आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़े।

हमें इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। दिल्ली के लोगों में काफी नाराजगी है। पंजाब में हम लोग अकेले लड़े। सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरे। दिल्ली में हम मजबूती के साथ सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं और जीतेंगे। राहुल गांधी कांग्रेस के सांसदों के साथ संसद में विपक्ष के नेता बनकर भाजपा का सामना कर रहे हैं।

केजरीवाल के समर्थन में जो दल दिल्ली आ रहे हैं, दिल्ली की जनता उन्हें देख रही है और समझ रही है। दिल्ली की जनता ने मन बना लिया है कि किसे वोट करना है और किसे सत्ता में लाना है।

अलका लांबा कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में लोगों से मिल रही थीं। उन्होंने कहा कि कालकाजी विधानसभा की विधायक दिल्ली की मुख्यमंत्री हैं। लेकिन यहां पर पानी की व्यवस्था नहीं है। सड़कें टूटी हैं। यहां पर लोगों का पेंशन नहीं बन रहा है। शराब नीति से यहां पर लोगों ने अपने को खो दिया।

पूर्वांचल वोटरों पर केजरीवाल के बयान पर कांग्रेसी नेता ने कहा कि आम आदमी पार्टी कमजोर हो रही रहै। केजरीवाल को बैसाखी की जरूरत क्यों पड रही है। वोटरों को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है।

***************************

Read this also :-

द रोशंस का ट्रेलर जारी, दिखे परिवार के सपने और ताकत

पाताल लोक 2 का टीजर जारी

इंडिया गठबंधन को लेकर लोगों के मन में संशय : संजय राउत

मुंबई ,10 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हाल ही में ‘इंडिया गठबंधन की मीटिंग नहीं होने को लेकर सवाल उठाए थे।

उनके इस बयान के बाद शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि मीटिंग नहीं होना गठबंधन के लिए ठीक नहीं है।

शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, लोकसभा चुनाव के बाद अब तक ‘इंडिया गठबंधनÓ की बैठक नहीं हुई है। बैठक नहीं होना गठबंधन के लिए ठीक नहीं है।

उन्होंने विपक्षी नेताओं के बयान का जिक्र करते हुए कहा, तेजस्वी, ममता, अखिलेश और उमर अब्दुल्ला सभी का यह कहना है कि ‘इंडिया गठबंधन का अब वजूद नहीं है।

लोगों के मन में इस प्रकार की भावना अगर आती है, तो इसके लिए गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस जिम्मेदार है। संवाद नहीं है, डायलॉग नहीं है और चर्चा भी नहीं है। ‘इंडिया गठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं होने को लेकर लोगों के मन में संशय है।

संजय राउत ने कहा, कांग्रेस अगर सोचती है कि गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए बना था, अब इसकी जरूरत नहीं है, तो वह इस बात का ऐलान कर दे। मैं आपको एक बात बता देता हूं कि अगर यह गठबंधन टूट गया तो फिर कभी दोबारा गठबंधन नहीं बनेगा।

इसके पहले जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को एक बयान दिया था। उन्होंने कहा था, लोकसभा चुनाव के बाद से गठबंधन की कोई बैठक नहीं हुई है। यह गठबंधन लोकसभा चुनाव तक ही था, तो इसे खत्म कर देना चाहिए। इसके पास न कोई एजेंडा है और न ही कोई लीडरशिप।

उल्लेखनीय है कि ‘इंडिया गठबंधन की पहली बैठक 23 जून 2023 को बिहार की राजधानी पटना में हुई थी। इस बैठक को नीतीश कुमार ने बुलाया था, जो बाद में ‘इंडिया गठबंधन छोड़कर एनडीए में शामिल हो गए थे।

लोकसभा चुनाव 2024 में ‘इंडिया गठबंधन ने 234 सीटों पर जीत हासिल की थी। इसमें कांग्रेस ने 99 सीटें जीती थी, जबकि समाजवादी पार्टी ने 37, टीएमसी ने 29 और डीएमके ने 22 सीटें जीती थीं।

*********************

Read this also :-

द रोशंस का ट्रेलर जारी, दिखे परिवार के सपने और ताकत

पाताल लोक 2 का टीजर जारी

सीएम योगी ने किया मां की रसोई का उद्घाटन

मात्र 9 रुपए में मिलेगा भरपेट भोजन

महाकुंभ नगर ,10 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रयागराज में स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में नंदी सेवा संस्थान द्वारा संचालित मां की रसोई का उद्घाटन किया।

सीएम योगी ने आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए संस्थान की ओर से शुरू की गई इस सेवा पर प्रसन्नता जाहिर की और खाने की गुणवत्ता, स्वच्छता के साथ ही सुविधाओं की भी सराहना की। उन्होंने थाली परोसकर सेवा भी की और मां की रसोई के किचन का भी अवलोकन किया।

प्रयागराज दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को सीएम योगी स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय पहुंचे, जहां उन्होंने फीता काटकर नंदी सेवा संस्थान द्वारा संचालित मां की रसोई का शुभारंभ किया। शुभारंभ करने के बाद सीएम डाइनिंग रूम में भी पहुंचे, जहां लोगों को बैठाकर खाना खिलाने का प्रबंध किया गया है। यहां मुख्यमंत्री ने स्वयं अपने हाथों से थाली लगाकर वहां उपस्थित लोगों की सेवा की।

इसके बाद औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी उन्हें लेकर सीधे किचन पहुंचे, जहां खाना तैयार किया जाता है। यहां उन्होंने खाने की गुणवत्ता से लेकर अन्य सभी प्रबंधों के विषय में सीएम योगी को जानकारी दी।

सीएम योगी ने रसोई का निरीक्षण करते हुए वहां साफ-सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए सेवा भाव से शुरू की गई इस रसोई की सीएम योगी ने प्रशंसा की। इस दौरान पूरे प्रांगण में जय श्री राम का उद्घोष भी होता रहा।

आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए नंदी सेवा संस्थान द्वारा यह सेवा शुरू की गई है। इसमें मात्र 9 रुपए में लोगों को भरपेट भोजन मिलेगा। थाली में दाल, 4 रोटी, सब्जी, चावल, सलाद और मिठाई दी जाएगी।

इस अवसर पर जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, पूर्व मेयर अभिलाषा गुप्ता, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद और जगदगुरु महामंडलेश्वर संतोष दास (सतुआ बाबा) उपस्थित रहे।

**************************

Read this also :-

द रोशंस का ट्रेलर जारी, दिखे परिवार के सपने और ताकत

पाताल लोक 2 का टीजर जारी