मकर संक्रांति पर अमित शाह पहुंचे शांति निकेतन सोसाइटी, उड़ाया पतंग

अहमदाबाद ,14 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को अहमदाबाद के घाटलोढिय़ा इलाके स्थित शांति निकेतन सोसाइटी पहुंचे, जहां उन्होंने संक्रांति पर्व मनाया। गुजरात में संक्रांति को उत्तरायण कहा जाता है और इस दिन लोग पतंग उड़ाते हैं।

केंद्रीय गृहमंत्री अपनी पत्नी के साथ शांति निकेतन सोसाइटी पहुंचे, जहां उन्होंने पतंग उड़ाया। वहीं भाजपा प्रवक्ता एग्रेश दवे ने इस संबंध में आईएएनएस से बातचीत की। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मकर संक्रांति के मौके पर आज गुजरात में पतंग महोत्सव में शिरकत करने आए थे। इस दौरान, उन्होंने महोत्सव में हिस्सा लिया।

उन्होंने कई लोगों से बातचीत की। इस खास मौके पर यहां के विधायक और मेयर भी उपस्थित रहे। इस दौरान यहां के लोगों ने अमित शाह का अद्भुत तरीके से अभिवादन किया और उन्होंने भी लोगों के साथ मिलकर पतंग महोत्सव का आनंद उठाया।

इससे पहले इस कार्यक्रम के बारे में शांति निकेतन समिति के अध्यक्ष और गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि किरीट पटेल ने आईएएनएस को जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था, हमारे बीच देश के प्रेरणास्त्रोत गृहमंत्री अमित शाह और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का आना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। हम सभी इस उत्सव को लेकर बहुत उत्साहित हैं।

पटेल ने यह भी याद दिलाया था कि जब अमित शाह गुजरात के गृहमंत्री थे, तब वे नवरात्रि के दौरान बार-बार शांतिनिकेतन आया करते थे। इस बार की पतंगबाजी में भी शांति निकेतन समिति ने भव्य तैयारी की है।

अध्यक्ष किरीट पटेल ने बताया था कि इस आयोजन में विशेष साडिय़ों, चनिया-चोली और बच्चों के ड्रेस कोड के साथ पूरी सोसाइटी उत्सव में भाग लेगी, ताकि समाज में आनंद और ऊर्जा का संचार हो सके।

उत्सव की सजावट भी खास होगी, जिसमें रंगोली, फूलों की सजावट और ढोल-नगाड़े के साथ लाइव म्यूजिक का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया था कि शांति निकेतन में इस उत्सव का स्वागत एक खास अंदाज में किया जाएगा और इस कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए सभी सदस्य उत्साहित हैं।

***************************

Read this also :-

महावतार नरसिम्हा के टीजर का अनाउंसमेंट वीडियो हुआ जारी

नागबंधम से रुद्र के रूप में विराट कर्ण का पहली झलक आई सामने

भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर फेंसिंग का विवाद गहराया

भारत ने डिप्टी हाई कमिश्नर को किया तलब

नई दिल्ली 14 Jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर फेंसिंग का विवाद गहरा गया है। भारत ने आज बांग्लादेश के डिप्टी हाई कमिश्नर नुरूल इस्लाम को तलब किया है। इससे पहले रविवार को बांग्लादेश ने भारतीय हाई कमिश्नर को समन किया था।

बांग्लादेशी विदेश मंत्रालय ने भारतीय हाईकमिश्नर प्रणय वर्मा को बुलाकर बॉर्डर पर BSF की तरफ से की जा रही फेंसिंग (बाड़) को अवैध कोशिश बताया था।

बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने बॉर्डर पर फेंसिंग को अवैध कोशिश बताया था। हालांकि, मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने इस मामले में कोई बयान जारी नहीं किया है।

भारत और बांग्लादेश के बीच 4,156 किलोमीटर का बॉर्डर है। इसमें से 3271 किलोमीटर एरिया में भारत ने फेंसिंग कर दी है। 885 किलोमीटर बॉर्डर पर अभी फेंसिंग का काम चल रहा है।

ढाका ने पहले आरोप लगाया था कि भारत भारत-बांग्लादेश सीमा पर पांच स्थानों पर बाड़ लगाने की कोशिश कर रहा है, जो द्विपक्षीय समझौते का उल्लंघन है।

**************************

Read this also :-

महावतार नरसिम्हा के टीजर का अनाउंसमेंट वीडियो हुआ जारी

नागबंधम से रुद्र के रूप में विराट कर्ण का पहली झलक आई सामने

अनुपम खेर ने की रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात, जताया आभार

मुंबई 14 jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने रेलवे और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। मुलाकात की तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए अभिनेता ने रेल मंत्री का आभार भी जताया।

सोशल मीडिया पर सक्रिय अभिनेता कभी राजनीतिक तो कभी फिल्मी हस्तियों के साथ मुलाकात की झलक अक्सर साझा करते रहते हैं।

रेलवे और सूचना एवं प्रसारण मंत्री के साथ मुलाकात की तस्वीर को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “रेलवे और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव जी, आपकी गर्मजोशी और सराहना के लिए धन्यवाद।

आज आपके कार्यालय में आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा। आपका काम करने का उत्साह और ईमानदारी शानदार और आगे बढ़ाने वाला है! आप आगे भी बेहतर प्रदर्शन करते रहें! जय हो!”

अनुपम खेर की सोशल मीडिया पर खासा उपस्थिति रहती है। दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने की झलक हो या फिर फिल्म का प्रमोशन या मजाकिया पोस्ट किसी भी मामले में वह पीछे नहीं रहते और प्रशंसकों को लेटेस्ट पोस्ट के साथ रूबरू कराते रहते हैं।

हाल ही में कई तरह की मिठाइयों से सजे एक वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने प्रशंसकों से पूछा था कि आपकी पसंदीदा मिठाई कौन सी है? इसके साथ ही उन्होंने खुद के मिठाई न खा पाने पर मलाल भी किया।

इंस्टाग्राम पर वीडियो को साझा करते हुए खेर ने कैप्शन में लिखा था, “चलिए! बताइये! इस वीडियो में कितनी प्रकार की मिठाइयां हैं और इनमें से आपकी पसंदीदा कौन सी है? वीडियो में पारंपरिक मिठाइयों के साथ ही पेस्ट्री भी है। खेर ने अफसोस जताया और लिखा, “मैं यह सब नहीं खा रहा।”

अनुपम खेर के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता ने हाल ही में निर्देशक विक्रम भट्ट की आगामी ‘तुमको मेरी कसम’ की शूटिंग पूरी की है। फिल्म में खेर के साथ अभिनेत्री ईशा देओल हैं, जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है।

फिल्म में अनुपम, ईशा के साथ अदा शर्मा और ईशाक सिंह मुख्य भूमिका में हैं। अनुपम खेर, विवेक अग्निहोत्री की ‘द दिल्ली फाइल: बंगाल चैप्टर’ में भी नजर आएंगे। फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी। इसके साथ ही उनके पास ‘इमरजेंसी’ भी है, जो 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।

**************************

Read this also :-

महावतार नरसिम्हा के टीजर का अनाउंसमेंट वीडियो हुआ जारी

नागबंधम से रुद्र के रूप में विराट कर्ण का पहली झलक आई सामने

दिल्ली-NCR में कोहरे का कहर जारी, 50 से ज्यादा ट्रेनें और 70 फ्लाइटें हुईं लेट

एक्यूआई 250 से नीचे पहुंचा

नई दिल्ली 14 Jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): दिल्ली-एनसीआर में तीन दिन पहले हुई बारिश से सर्दी और ज्यादा बढ़ गई है। उधर, कोहरा होने से ट्रेनों और उड़ानों पर भी असर पड़ा है। दिल्ली में मंगलवार सुबह कोहरा छाया, जिससे वाहनों को अपना गाड़ी की लाइट जलाकर ही चलना पड़ा।

वहीं, अगर बात प्रदूषण की करें तो आज थोड़ी राहत मिली है। दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में मंगलवार को एक्यूआई 250 से नीचे ही दर्ज किया गया है।मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण शाम या रात को रुक-रुक कर बहुत हल्की वर्षा हो सकती है।

Fog continues to wreak havoc in Delhi-NCR, more than 50 trains and 70 flights delayed; AQI reached below 250 : कोहरे के कारण मंगलवार को ट्रेनों की आवाजाही बाधित रही। दिल्ली आने वाली लंबी दूरी की 50 से अधिक ट्रेनें देरी से चल रही हैं। अधिकांश लोकल ट्रेनें भी विलंब से चलने के कारण दैनिक यात्रियों की परेशानी हो रही है। देरी से गंतव्य पर पहुंचने के कारण कई ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव करना पड़ रहा है।

इस साल की शुरुआत से ही गुरुग्राम में ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। एक दो दिन को छोड़ दिया जाए तो अधिकतर दिनों में बादल छाए रहे। सोमवार को भी रविवार जैसे हालात रहे। लोगों को दोपहर एक बजे तक सूर्य भगवान के दर्शन नहीं हुए। एक बजे के बाद धूप निकलने से लोगों को हल्की राहत मिली। वहीं इससे पारा जरूर एक डिग्री कम हो गया।

शीतलहर से गलन बढ़ी हुई है। गुरुग्राम का न्यूनतम तापमान सोमवार को आठ डिग्री सेल्सियस रहा और अधिकतम 18.2 डिग्री दर्ज किया गया। बीते दिन रविवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस था।

शीतलहर और धूप न निकलने से पारे में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि सोमवार को घना कोहरा तो नहीं रहा, लेकिन धुंध की हल्की चादर छाई रही।

दोपहर एक बजे धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। वहीं शाम को फिर से हवा चलने से गलन बढ़ गई। गुरुग्राम में शीतलहर के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है।

*****************************

Read this also :-

महावतार नरसिम्हा के टीजर का अनाउंसमेंट वीडियो हुआ जारी

नागबंधम से रुद्र के रूप में विराट कर्ण का पहली झलक आई सामने

अमृतसर में एक घर में हुआ धमाका, पुलिस जांच में जुटी

अमृतसर 14 Jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): पंजाब के अमृतसर में एयरपोर्ट रोड पर जुझार सिंह एवेन्यू में एक घर में तेज धमाका हुआ। धमाके इतना तेज था कि आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई।

जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी गई है। जानकरी के अनुसार, धमाका एक घर के अंदर हुआ, धमाके की वजहों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने घर में जांच शुरू कर दी है।

There was an explosion in a house in Amritsar, there was chaos in the area; Police engaged in investigation : प्रशासन ने किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी है। जांच के दौरान मीडियाकर्मियों को भी घटनास्थल के करीब जाने से रोका जा रहा है।

वहीं पुलिस कमिश्नरेट की डीसीपी विजय आलम ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। उन्होंने कहा, किसी तरह की असामान्य गतिविधि या आतंकी पहलू को लेकर भी जांच की जा रही है।

*************************

Read this also :-

महावतार नरसिम्हा के टीजर का अनाउंसमेंट वीडियो हुआ जारी

नागबंधम से रुद्र के रूप में विराट कर्ण का पहली झलक आई सामने

पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, यात्रियों की अटकी सांसें

लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

चेन्नई 14 Jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): विल्लुपुरम रेलवे स्टेशन (Villupuram Railway Station) के पास आज मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा होते-होते रह गया। यहां यात्रियों को लेकर जा रही एक पैसेंजर ट्रेन (Passenger Train) अचानक पटरी से उतर गई।

मिली जानकारी के मुताबिक पैसेंजर ट्रेन (Passenger Train) के पांच डिब्बे रेलवे (Railway) की पटरी ने उतर गए। हालांकि आनन-फानन में आवाज सुनकर ट्रेन को रोक दिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस हादसे के बाद अन्य ट्रेनों के लिए रास्ते को साफ किया गया। वहीं ट्रेन में बैठे अन्य यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि विल्लुपुरम से पुडुचेरी जा रही पैसेंजर ट्रेन के पांच डिब्बे विल्लुपुरम रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गए। तेज आवाज सुनकर ट्रेन को तुरंत रोक दिया गया।

ट्रेन रुकने की वजह से बड़ा हादसा टल गया। ट्रेन रोकने के बाद सभी यात्रियों को ट्रेन से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रेलवे कर्मचारी और इंजीनियर घटनास्थल पर पहुंचे और पटरी से उतरी ट्रेन की मरम्मत के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।

रेलवे कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद अन्य ट्रेनों के लिए मार्ग साफ किया। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि यह घटना तकनीकी खराबी के कारण हुई थी या नहीं। वहीं विल्लुपुरम रेलवे पुलिस ने भी मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

**************************

Read this also :-

महावतार नरसिम्हा के टीजर का अनाउंसमेंट वीडियो हुआ जारी

नागबंधम से रुद्र के रूप में विराट कर्ण का पहली झलक आई सामने

सड़क हादसे में घायलों को अस्पताल पहुंचाने वालों को मिलेगा..

25 हजार रुपए का इनाम, केंद्रीय मंत्री ने की घोषणा

पुणे 14 Jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) – सड़क हादसों में घायल होने वाले लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने वाले लोगों को केंद्र सरकार की तरफ से 25 हजार रुपए दिए जाएंगे। फिलहाल यह राशि 5,000 रुपये है।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने यह जानकारी पुणे में सड़क सुरक्षा अभियान कार्यक्रम के दौरान दी।

गडकरी ने यह भी बताया कि सड़क दुर्घटनाओं के शिकार लोगों को समय पर अस्पताल पहुंचाना जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि सड़क हादसों में घायल लोगों को गोल्डन ऑवर के दौरान यानी एक घंटे के भीतर अस्पताल पहुंचा दिया जाए तो जीवित बचने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने बताया कि हम ऐसी व्यवस्था पर विचार कर रहे हैं कि यदि कोई गलत ढंग से सड़क पर खड़े वाहन का फोटो नंबर सहित भेजेगा और उस वाहन का चालाना हो जाएगा तो चालान की राशि का दस प्रतिशत रुपया कमीशन के रूप में सूचना देने वाले व्यक्ति को मिलेगा। इससे लोग सक्रिय और जागरूक होंगे।

******************************

Read this also :-

महावतार नरसिम्हा के टीजर का अनाउंसमेंट वीडियो हुआ जारी

नागबंधम से रुद्र के रूप में विराट कर्ण का पहली झलक आई सामने

दिल्ली विधानसभा चुनाव : नामांकन से पहले CM आतिशी के खिलाफ FIR दर्ज

जानें क्या है पूरा मामला

नई दिल्ली 14 Jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी पर आचार संहिता के उल्लंघन में FIR दर्ज की गई है। कोड ऑफ कंडक्ट के आरोप में रिटर्निंग अफसर ने सीएम आतिशी के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। इसके साथ ही आतिशी पर यह भी आरोप लगा है कि उन्होंने निजी कार्यालय के लिए सरकारी व्हीकल का प्रयोग किया।

FIR lodged against CM Atishi before nomination, know what is the whole matter : दर्ज करवाई गई शिकायत में कहा गया है कि चुनाव के ऐलान के बाद 7 जनवरी को करीब 02:30 बजे PWD के सरकारी वाहन, निजी चुनाव कार्यालय पर चुनाव से जुड़े काम के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा।

आतिशी की विधानसभा सीट कालकाजी के रहने वाले केएस दुग्गल ने गोविंदपुरी SHO को भी शिकायत दी। कालकाजी से विधायक आतिशी को इस हाई-प्रोफाइल सीट से फिर से टिकट दिया गया है। बीजेपी ने पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को कालकाजी से मैदान में उतारा है। बता दें दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 5 फरवरी को मतदान होगा, जबकि 8 फरवरी को नतीजे आएंगे।

 

*****************************

Read this also :-

महावतार नरसिम्हा के टीजर का अनाउंसमेंट वीडियो हुआ जारी

नागबंधम से रुद्र के रूप में विराट कर्ण का पहली झलक आई सामने

तिरुमाला के प्रसिद्ध तिरुपति तिरुमला देवस्थानम मंदिर में फिर हादसा

लड्डू वितरण केंद्र के पास लगी आग; मची अफरा-तफरी

तिरुपति 14 Jan, ((Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): तिरुमाला के प्रसिद्ध तिरुपति तिरुमला देवस्थानम मंदिर में सोमवार को एक बार फिर हादसा हो गया। लड्डू वितरण केंद्र के पास आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।

यह घटना उस समय हुई जब काउंटर पर भारी भीड़ मौजूद थी। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें आग पर काबू पाने में जुटी रहीं।

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब मंदिर में 10 दिवसीय बैकुंठ द्वार दर्शनम उत्सव चल रहा है और देश भर से हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे हुए हैं।

यह चिंताजनक घटना 8 जनवरी को मंदिर में हुई भगदड़ के बाद हुई है, जिसमें 6 लोगों की जान चली गई थी और 40 से अधिक लोग घायल हो गए थे। वह भगदड़ बैरागी पट्टेदा के पास हुई थी, जहाँ श्रद्धालु बैकुंठ द्वार दर्शनम के लिए टिकट लेने की कोशिश कर रहे थे।

उस दुखद घटना के बाद से ही मंदिर प्रशासन हाई अलर्ट पर था और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। इसके बावजूद, लड्डू वितरण केंद्र के पास आग लगने की इस नई घटना ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं से श्रद्धालुओं में चिंता और भय का माहौल है।

***********************

Read this also :-

महावतार नरसिम्हा के टीजर का अनाउंसमेंट वीडियो हुआ जारी

नागबंधम से रुद्र के रूप में विराट कर्ण का पहली झलक आई सामने

दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल मोटिवेशनल अवॉर्ड्स 2025 समारोह का आयोजन 19 जनवरी को

14.01.2025 – दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल मोटिवेशनल अवॉर्ड्स आयोजन समिति द्वारा अंधेरी (वेस्ट),मुंबई के लिंक प्लाजा (ओशिवारा) के व्यंजन हॉल में दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल मोटिवेशनल अवॉर्ड्स 2025 (द्वितीय सीजन) समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस बहुप्रतीक्षित पुरस्कार समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियों का जश्न मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम की मेज़बानी अमोल भगत मीडिया द्वारा की जाएगी। यह अंधेरी वेस्ट के लिंक प्लाजा के व्यंजन हॉल में होगा।

इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के असाधारण व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। अभिनेता और मॉडल मिहिर जायसवाल विशेष अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएँगे। मिहिर जायसवाल अपनी प्रेरणादायक यात्रा के लिए जाने जाते हैं। मिहिर जायसवाल योग्य प्राप्तकर्ताओं को पुरस्कार प्रदान करेंगे। उनकी उपस्थिति ग्लैमर और प्रेरणा का स्पर्श जोड़ती है। यह इस अवसर को और भी यादगार बना देगा।

भारत सरकार की सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई मंत्रालय) द्वारा मान्यता प्राप्त और अमोल भगत मीडिया द्वारा प्रायोजित इस समारोह में इस वर्ष, सिनेमा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले व्यक्तियों को पुरस्कार दिए जाएँगे। उन्हें मनोरंजन, सामाजिक कार्य और व्यवसाय में उपलब्धियों के लिए भी सम्मानित किया जाएगा। इसका उद्देश्य मनोरंजन के क्षेत्र में क्रियाशील प्रतिभाओं के अटूट समर्पण को मान्यता देना है। इसका उद्देश्य समाज में उनके योगदान को मान्यता देना भी है।

इस पुरस्कार समारोह का एक अनूठा पहलू सामाजिक कार्यकर्ताओं को मान्यता देना है। ये व्यक्ति समुदाय को बेहतर बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित करते हैं। वे अपने अथक प्रयासों से सामाजिक मुद्दों से निपटते हैं। वे मानवाधिकारों के बारे में जागरूकता भी पैदा करते हैं। उनका काम शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के महत्व को उजागर करता है। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित करना एक बेहतर समाज के निर्माण में करुणा और लचीलेपन के महत्व को दिखाएगा।

विदित हो कि दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल मोटिवेशनल अवॉर्ड्स समारोह 2024 में गोवा में शुरू हुआ था। उद्घाटन समारोह में पत्रकार वामन प्रभु और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. केतन भाटीकर जैसी कई नामचीन हस्तियों को सम्मानित किया गया था। प्रतिभा और समर्पण को पहचानने पर ध्यान देने के साथ पुरानी परंपरा को कायम रखते हुए इस वर्ष दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल मोटिवेशनल अवॉर्ड्स 2025 (द्वितीय सीजन) समारोह का आयोजन मुंबई में किया जा रहा है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

**************************

 

MahaKumbh 2025 : मकर संक्रांति पर शुरू हुआ अखाड़ों का अमृत स्नान

संगम तट पर दिखा अद्भुत नजारा

महाकुंभनगर 14 Jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : तीर्थराज में महाकुंभ के महास्नान को उमड़ा देश-दुनिया का जन ज्वार-जीवनदायिनी गंगा, श्यामल यमुना व पौराणिक सरस्वती के पावन संगम में महाकुंभ के प्रथम अमृत स्नान पर्व पर पुण्य की डुबकी लगाने के लिए देश-दुनिया का जन समुद्र उमड़ पड़ा है। पौष पूर्णिमा स्नान पर्व के बाद अब मंगलवार को महाकुंभ का महास्नान शुरू हो चुका है। महानिर्वाणी अखाड़े के अमृत साधु-संत स्नान के लिए जा रहे हैं। नियमों का अनुशरण करते हुए सनातन धर्म के 13 अखाड़ों को अमृत स्नान में स्नान क्रम भी जारी किया गया है।

MahaKumbh 2025: Amrit bath of Akharas started on Makar Sankranti, amazing view seen on Sangam banks : मकर संक्रांति पर श्रीपंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी ने सबसे पहले अमृत स्नान किया। जिसके साथ श्रीशंभू पंचायती अटल अखाड़ा ने अमृत स्नान किया। दूसरे स्थान पर श्रीतपोनिधि पंचायती श्रीनिरंजनी अखाड़ा एवं श्रीपंचायती अखाड़ा आनंद अमृत स्नान किया। तीन संन्यासी अखाड़े अमृत स्नान करेंगे, जिसमें श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा एवं श्रीपंच दशनाम आवाहन अखाड़ा तथा श्रीपंचाग्नि अखाड़ा शामिल हैं।

पंचायती निर्वाणी अखाड़े के नागा साधुओं ने भाला, त्रिशूल और तलवारों के साथ अपने शाही स्वरूप में अमृत स्नान किया। साधु-संत घोड़े और रथों पर सवार होकर शोभायात्रा में शामिल हुए, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हो गया। उनके साथ चल रही भजन मंडलियों और श्रद्धालुओं के जयघोष ने माहौल को और दिव्य बना दिया।

12 किलोमीटर क्षेत्र में फैले स्नान घाटों पर हर हर महादेव और जय श्री राम के जयघोष सुनाई दिए। साधुओं के अमृत स्नान के साथ ही आम श्रद्धालुओं ने भी अपनी आस्था की डुबकी लगाई। संगम के आसपास गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ चारों ओर से देखी गई। इस दौरान सभी ने हर हर महादेव और जय श्री राम के नारों से संगम क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। सोमवार शाम से ही महाकुंभ नगर में जन ज्वार आने लगा था, जिसका क्रम देर रात तक चलता रहा। सोमवार को हुए पौष पूर्णिमा पर डुबकी लगाने वाले ज्यादातर श्रद्धालु भी अमृत स्नान करने रुक गए।

**************************

Read this also :-

महावतार नरसिम्हा के टीजर का अनाउंसमेंट वीडियो हुआ जारी

नागबंधम से रुद्र के रूप में विराट कर्ण का पहली झलक आई सामने

नागबंधम से रुद्र के रूप में विराट कर्ण का पहली झलक आई सामने

अभिनेता का दिखा धांसू अवतार

14.01.2025 (एजेंसी)  – 2025 की शुरूआत में ही एक और पैन इंडिया फिल्म की पहली झलक सामने आ गई है. दरअसल, युवा नायक विराट कर्ण का मचअवेटेड फिल्म नागबंधम से रुद्र के रूप में पहला लुक राणा दग्गुबाती द्वारा जारी किया गया है, जिसने देश भर के दर्शकों में भारी उत्साह पैदा कर दिया है. फिल्म निर्माता अभिषेक नामा द्वारा निर्देशित इस भव्य परियोजना ने अपनी घोषणा के बाद से ही काफी चर्चा बटोरी है. वहीं पोस्टर की झलक देखते ही फैंस ने कहा- एक और ब्लॉकबस्टर तैयार है.

पहले पोस्टर में विराट कर्ण को एक आकर्षक और दमदार अवतार में दिखाया गया है, जिसमें घुंघराले बाल, दाढ़ी और सुडौल शरीर है. एक साहसी मुद्रा में दिखाए गए कर्ण एक एक्शन से भरपूर दृश्य में शर्टलेस दिखाई देते हैं. जहां वह समुद्र में एक खतरनाक मगरमच्छ से लड़ते हैं. अपने हाथों और रस्सी से मगरमच्छ का मुंह पकड़े हुए, रुद्र का निडर व्यवहार और अथक शक्ति केंद्र में है, जो एक स्थायी छाप छोड़ती है.नागबंधम टैगलाइन द सीक्रेट ट्रेजर के साथ एक महाकाव्य साहसिक होने का वादा करता है, जो एक रोमांचकारी और रहस्यमय यात्रा का संकेत देता है.

अभिषेक नामा द्वारा निर्देशित और लिखित, इस फिल्म का निर्माण किशोर अन्नापुरेड्डी द्वारा अभिषेक पिक्चर्स के सहयोग से एनआईके स्टूडियो के तहत किया जा रहा है, और इसे लक्ष्मी इरा और देवांश नामा द्वारा गर्व से प्रस्तुत किया जा रहा है.इसकी भव्यता को बढ़ाते हुए, नागबंधम में एक प्रभावशाली कलाकारों की टुकड़ी है, जिसमें मुख्य महिला कलाकार के रूप में नाभा नटेश और ईश्वर्या मेनन शामिल हैं, साथ ही प्रसिद्ध अभिनेता जगपति बाबू, जयप्रकाश, मुरली शर्मा और बी.एस. अविनाश प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

यह फिल्म भारत के प्राचीन विष्णु मंदिरों के छिपे रहस्यों को उजागर करती है, विशेष रूप से नागबंधम की पवित्र प्रथा की खोज करती है. पद्मनाभस्वामी और पुरी जगन्नाथ जैसे प्रतिष्ठित मंदिरों में हाल ही में मिली खज़ाने की खोज से प्रेरित, कहानी आकर्षक पौराणिक कथाओं को आधुनिक कथा के साथ जोड़ती है, जो सदियों पुराने रहस्यों को जीवंत करती है.

तकनीशियनों की एक बेहतरीन टीम इस विजन को बड़े पर्दे पर ला रही है. सौंदर राजन एस ने सिनेमैटोग्राफी की है, अभे ने संगीत तैयार किया है और कल्याण चक्रवर्ती ने संवाद लिखे हैं. संतोष कामिरेड्डी संपादन की देखरेख करते हैं, जबकि अशोक कुमार कला निर्देशक के रूप में योगदान देते हैं. वर्तमान में इसकी शूटिंग चल रही है, नागबंधम को 2025 में तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया जाएगा.

***********************

 

आज का राशिफल

मेष राशि :

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको बिजनेस में कुछ लोगों से मदद मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में आपसी समझ और प्यार रिश्ते को और भी बेहतर बनायेंगे। आपका सामाजिक जीवन आज हर तरह से बेहतर बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको काम के लिये वाहवाही मिलेगी। आर्थिक स्थिति में प्रगति होगी। आप खुद को सही साबित करने में सफल रहेंगे । किसी काम को पूरा करने के लिए आपको नया आईडिया सूझेगा। स्टूडेंट्स को आगे बढऩे के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 1

वृष राशि :

आज आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिल सकते हैं। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। बिजनेस में सब कुछ सामान्य रूप से बना रहेगा। दाम्पत्य रिश्ते में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिये आज का दिन बढिय़ा है। आप कुछ नये विचारों के साथ अपना खास काम शुरू कर सकते हैं। दिन आपके लिये फायदेमंद रहेगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है।

शुभ रंग- पीच

शुभ अंक- 2

मिथुन राशि :

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। अचानक लाभ होने के योग हैं किसी अनुकूल संपर्क के कारण आप अतिरिक्त आय अर्जित करने में सक्षम होगें । मित्र और सहकर्मी आपके प्रयासों में आपका समर्थन करेंगे। आपको अपने कार्य क्षेत्र में असीम विजय मिलेगी । आज किसी की राय आपके लिये कारगर साबित हो सकती है। दूसरों के सामने अपनी बात रखने की पूरी कोशिश करेंगे। आमदनी बढ़ाने के लिए नया प्लान आपके दिमाग में आ सकता है। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 3

कर्क राशि :

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात दिन को और बेहतर बना सकती है। जीवन में तरक्की के नये रास्ते भी खुलेंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है। अपने कुछ खास काम निपटाने के लिए आपको अपने रूटीन में बदलाव करना पड़ सकता है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। अगर किसी तरह का निवेश करने की सोच रहे हैं, तो पहले आपको सब कुछ अच्छी तरह से चेक कर लेना चाहिए।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 6

सिंह राशि :

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। ऑफिस में आपको नया काम मिल सकता है, जिसमें आप अपनी मेहनत से सफलता हासिल करेंगे। परिवार से जुड़े किसी काम के लिए थोड़ी भागदौड़ हो सकती है। आपकी यात्राएं फलीभूत होंगी आप अपने परिवारजनों और मित्रों के साथ सैर सपाटे की योजनायें भी बना सकते है । कोर्ट-संबंधी किसी काम के लिये आपको अपने सीनियर्स की मदद लेनी पड़ सकती है। आप किसी दोस्त के घर जा सकते हैं। धन संपत्ति के मामलों में आपको सतर्क रहना चाहिए।

शुभ रंग- पीच

शुभ अंक- 4

कन्या राशि :

आज आपका दिन शानदार रहेगा। बचपन के किसी दोस्त का आज फोन आ सकता है, बात के दौरान कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी। आपके अधूरे काम पूरे हो जायेंगे। बिजनेस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। संपत्ति बढ़ाने की योजना सफल हो सकती है। आज आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। शिक्षक आज किसी मीटिंग में शामिल होंगे। आज बड़ों से कुछ नया सीखने को मिलेगा, जो आगे चलकर आपके काम आयेगा। आपको माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

शुभ रंग- पर्पल

शुभ अंक- 1

तुला राशि :

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आगे चलकर ये प्रोजेक्ट आपको फायदा दिलायेगा। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। मेहनत के बल पर उन्हें अपने करियर में सफलता हासिल होगी। किसानों को अपने श्रम का अच्छा लाभ मिलेगा। आपका स्वास्थ्य रोज की अपेक्षा अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक परिस्थितियों में पहले से बेहतर सुधार आयेगा।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 5

वृश्चिक राशि:

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। थोड़ी-सी मेहनत से ही आपको बड़ा मुनाफा मिल सकता है। आप जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बना सकते हैं। आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। बच्चे दोस्तों के साथ किसी पिकनिक स्पॉट पर जा सकते हैं। आपको करियर से जुड़ा सुनहरा मौका मिलेगा। आपके कामकाज में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। जो छात्र विदेश में जाकर शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनके सपने साकार हो सकते हैं।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 7

धनु राशि :

आज आपका दिन शानादर रहेगा। आपको किसी विशेष काम में दूसरे लोगों की मदद मिल सकती है। साथ ही परिवार के लोग आपके हर फैसले के साथ होंगे। ऑफिस के काम से किसी सहकर्मी के साथ यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपको अपनी माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। घर बनवा रहे लोगों का काम आगे बढेगा। अपने काम को किसी नए तरीके से करने की योजना आप सोच सकते हैं। जीवनसाथी आपको प्रसन्न होने की वजह देंगे।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 9

मकर राशि :

आज आपका दिन बढिय़ा रहेगा। परिवार वालों के साथ धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे। आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। आर्थिक रूप से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आपके काम में नयापन आयेगा। अपनों से नजदीकियां बढ़ाने का अवसर मिलेगा। आपको शुभ सूचना प्राप्त होगी। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके कामकाज की क्षमता बढ़ेगी, जिससे कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढऩे के योग हैं। लवमेट एक- दूसरे के साथ ख़ुशी के पल व्यतीत करेंगे।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 4

कुंभ राशि :

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। साथ ही आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपको आनंद की अनुभूति होगी। आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आप किसी खास विषय पर उनसे बातचीत भी कर सकते हैं। आप बच्चों को कहीं घूमाने ले जायेंगे। आज कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा आपके लिये फायदेमंद साबित होगी। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न होंगे।

शुभ रंग- ओरेंज

शुभ अंक- 8

मीन राशि :

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के लोग खुश रहेंगे। साथ ही आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। समाज में आपको उचित आदर-सम्मान मिल सकता है। ऑफिस का काम समय पर पूरा हो सकता है। किसी दोस्त की मदद से आपके कुछ निजी काम पूरे होंगे। आपको आर्थिक रूप से लाभ की प्राप्ति हो सकती है। कुछ मामलों में आपको अधिकारियों से मदद मिल सकती है।

शुभ रंग- मेजेंटा

शुभ अंक- 4

***************************

 

म्यूजिक वीडियो ‘वसंत आया पिया ना आये’ जारी

13.01.2025 – निर्माता व निर्देशक आश्विन महाराज एक बार फिर अपने म्यूजिक वीडियो से लोगों का दिल जितने के लिए तैयार हैं उनका नया गाना ‘वसंत आया पिया ना आये’ महाराजा म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। जैसे-जैसे वसंत का जीवंत मौसम सामने आता है, वैसे-वैसे साथी और स्नेह की चाहत भी बढ़ती है।

यह गीत रोमांस और पुरानी यादों के विषयों को बड़ी खूबसूरती से एक साथ जोड़ता है, और आपको एक ऐसी जगह पर ले जाता है जहां हर नोट और गीत एक कहानी कहते हैं। चाहे आप प्यार में हों या किसी खास को याद कर रहे हों, ‘वसंत आया पिया ना आए’ निस्संदेह संगीतप्रेमियों के साथ साथ तालमेल बैठाने में निश्चित रूप से कामयाब साबित होगा।

अश्विन महाराज की अविश्वसनीय प्रतिभा से सजी यह मंत्रमुग्ध कर देने वाली रचना संगीत निर्देशक सतीश त्रिपाठी, डीओपी नवीन कुमार और गीतकार मनोज भावुक की रचनात्मक प्रतिभा को दर्शाती है।

प्रतिभाशाली गायिका दिव्यांशी मौर्य की भावपूर्ण आवाज से सुसज्जित, यह गाना उन लोगों को जरूर सुनना चाहिए जो दिल की भावनाओं से गूंजने वाले खूबसूरत संगीत की सराहना करते हैं। ज्योत्सना गुप्ता के आकर्षक भाव भंगिमा से सजी इस म्यूजिक वीडियो निश्चितरूप से दर्शकों के दिलों को छू जायेगा।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

******************************

 

अजय देवगन की आजाद का नया गाना अजीब ओ गरीब जारी

अरिजीत सिंह ने लगाए सुर

13.01.2025 (एजेंसी) – रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने हाल में अपनी डेब्यू फिल्म के पहले सॉन्ग ऊई अम्मा से सबका दिल जीत लिया। अब इसी फिल्म का दूसरा गाना अजीब ओ गरीब रिलीज हुआ है। राशा और अजय देवगन की भतीजे अमन देवगन का ये गाना भी जबरदस्त हिट होता नजर आ रहा है। इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री जबरदस्त है।

जहां राशा के अंदाज ने दिल जीत लिया है, वहीं अमन के क्यूट एक्ट की जमकर तारीफ हो रही है।इधर फिल्म आजाद का ये गाना रिलीज हुआ और उधर सोशल मीडिया पर तहलका मच रहा है। लोग इस गाने की तारीफें करते नहीं थक रहे। लोग केवल राशा और अमन की केमिस्ट्री की ही तारीफ नहीं कर रहे बल्कि इस गाने में जिस खूबसूरती से रेट्रो वाला लुक दिया गया है उसे देखकर भी वो दीवाने हो रहे हैं। वहीं काफी लोग तो बस अरिजीत की आवाज के ही मुरीद हुए जा रहे हैं।

एक ने कहा- उफ्फ!!! रेट्रो वाली मेलोडी, क्या फील है गाने में, अरिजीत है तो बात ही अलग है। एक और ने कहा- अरिजीत की आवाज में रेट्रो टच, लाजवाब है। वहीं काफी लोगों ने राशा और अमन की खूबसूरत जोड़ी की तारीफ की है और कहा है- कास्ट करने वाले की दात देनी होगी। लोगों ने यहां तक कह दिया है कि ये इस साल का बेस्ट सॉन्ग है।

बता दें कि इस खूबसूरत गाने अजीब ओ गरीब को आवाज दी है अरिजीत सिंह और हंसिका पारीक ने। वहीं अमिताभ भट्टाचार्य ने इस गाने के बोल लिखे हैं।इससे पहले इस फिल्म का एक और गाना ऊई अम्मा रिलीज हुआ, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। इस गाने में राशा थडानी के जलवा देख लोग दीवाने हो गए हैं और लगातार इसके बाद से उनकी चर्चा हो रही है। ये फिल्म आजाद 17 जनवरी, 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

************************

 

 

आज का राशिफल

मेष राशि :

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। अपने माता-पिता से आप अपने मन की बातों को साझा करेंगे। जो लोग घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं, वो आज अपने परिवार से मिल सकते हैं। परिवार वालों के साथ धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, कुछ समय बिताएंगे जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। भाई, बहनों का सहयोग मिलेगा। आपको किसी से दूरसंचार द्वारा शुभ सूचना मिल सकती है।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 1

वृष राशि :

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपको किसी भी प्रकार के विवादों से दूर रहने की आवश्यकता है। आज व्यावसायिक काम समय पर बनते जाएंगे। विदेश संबंधी व्यवसाय में परिस्थितियां आपके अनुकूल होने के आसार हैं। आज ऑफिस में सहयोगियों की कार्यकुशलता से टारगेट समय पर पूरा हो जाएगा। आज बिना सोचे-समझे किसी अजनबी पर भरोसा न करें। इस राशि के छात्रों को आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 1

मिथुन राशि :

आज आपके हर परेशानी का हल चुटकियों में निकल जाएगा। आज आप लेखन कार्यों में रुचि लेंगे आपका लेखन और अच्छा होगा। आज आपकी बातें दूसरों पर प्रभाव डालेगी। आज रोजमर्रा के कामों से हटकर कुछ नया सीखने में समय बीतेगा। प्रॉपर्टी या वाहन की खरीददारी में लाभ की बेहतर स्थिति बनेगी। अगर आप नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो आपको परिवार का पूरा साथ मिलेगा।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 5

कर्क राशि :

आज आपका दिन बढिय़ा रहेगा। बड़े निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा है। किसी नयी बिजनेस डील के लिए ऑफर मिलेगा। थोड़ी से बात पर परेशान होने के बजाय उसका हल ढूंढने की कोशिश करेंगे तो आपको समाधान मिल जाएगा। आप जीवनसाथी के साथ घर के कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रोंं के लिए दिन अच्छा है। आज आपके घर नन्हे मेहमान के आगमन का योग बन रहा है।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 3

सिंह राशि :

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज व्यवसाय में अतिरिक्त आय का साधन बनने वाला है। अगर आपका साझेदारी में बिजनेस करने का प्लान है तो ये डील आपके लिए फायदेमंद होगी। अधिकतर समय मार्केटिंग और बाहर की गतिविधियों में बीतेगा। इस राशि के सरकारी नौकरी में लोग अपने कार्यभार से संतुष्ट रहेंगे। आपको घर के बड़ो से कुछ प्रेरणा मिलेगी। आज आप जो भी काम शुरू करेंगे, वो सफल होगा।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 3

कन्या राशि :

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज ध्यान रखें कि अगर प्रयासरत कार्यों में समस्या आती है तो इसकी वजह आपकी एकाग्रता में कमी होगी। आज सम्मानित और प्रभावशाली लोगों के संपर्क में आने से आपको कई नए विषयों की जानकारी मिलेगी। आज घर के लिए इलेक्ट्रॉनिक वस्तु की खरीदारी संभव है। लोग आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। आप किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से साझेदारी करने पर विचार करेंगे।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 6

तुला राशि :

आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। आज घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आज किसी समस्या को हल करने में आपका सहयोग सकारात्मक रहेगा। आस-पड़ोस की सामाजिक गतिविधियों में आपका वर्चस्व रहेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित काम हल होगा। आज नकारात्मक लोगों से दूर रहेंगे और आलस की स्थिति से बचेंगे तो आपको मानसिक सुकून मिलेगा।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 2

वृश्चिक राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज कार्यों को सुचारु रूप से करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। इस समय नया कार्य शुरू न करें, आज के कामों को ही व्यवस्थित करने पर ध्यान देंगे। ऑफिस में आपका प्रभुत्व बना रहेगा। नवविवाहित दंपत्ति के बीच आज मीठी नोकझोक होगी, इससे रिश्तों में और मिठास आएगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 8

धनु राशि :

आज पूरे दिन भाग्य आपके साथ रहेगा। आज जल्दबाजी में फैसला न लें, न ही दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करें। संतान की नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से आपकी चिंता बढ़ सकती है जिसे आप किसी की सहायता से सुलझा लेंगे। परिस्थितियों को गुस्से में हल न करें, धैर्य रखेंगे तो सब जल्दी ही ठीक हो जाएगा। आज किसी अनजान व्यक्ति के सहयोग से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

शुभ रंग- पिच

शुभ अंक- 1

मकर राशि :

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। छात्रों को आज बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है। आज आप लेनदेन को स्थगित रखेंगे तो आने वाली किसी समस्या से बच जाएंगे। इस राशि के लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, जिससे उनके अंदर आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आपकी ऑफिशियल यात्रा संभव है। आपका दोस्त आपको फोन कर आपको सरप्राइज देगा। आपकी किसी जरूरी बात पर घर वाले सहमति जताएंगे।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 5

कुंभ राशि :

आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आज आपका दिन खुशनुमा बीतेगा। घर पर ही परिवारवालों के साथ धार्मिक कार्यों का आयोजन करेंगे। आज आपकी तरक्की के कई रास्ते खुलेंगे। ऑफिस के काम को थोड़ा संभलकर करने की जरूरत है। सहकर्मी आपके काम की शिकायत कर सकता है। आज किसी से भी उलझने से आपको बचना चाहिए। आपको अपना कारोबार बढ़ाने के लिए आज कई मौके मिलेंगे।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 2

मीन राशि :

आज आपको किसी अपने से अच्छी खबर मिलने के योग बने हुए है। आज व्यक्तिगत काम के समय आप घबराने की बजाय परिस्थितियों का समाधान ढूंढने का प्रयास करेंगे और इसमें आप सफल भी होंगे। पारिवारिक सदस्य की किसी उपलब्धि से घर में उत्सव का माहौल रहेगा। मार्केटिंग की जॉब कर रहे लोगों से आज अच्छा क्लाइंट जुड़ेगा, जो भविष्य में अच्छा धन लाभ कराएगा।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 7

***************************

 

अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी को दे दी बड़ी चुनौती

… तो मैं नहीं लड़ूंगा चुनाव

नई दिल्ली ,12 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को शकूरपुर बस्ती स्थित झुग्गी पहुंचे, जहां उन्होंने प्रेसवार्ता कर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, ठीक वैसे-वैसे भाजपा का झुग्गवालों को लेकर प्रेम बढ़ता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मैं एक बात कहना चाहता हूं कि अगर दिल्ली के झुग्गीवालों ने भाजपा को वोट दे दिया, तो ऐसा करके आप लोग अपनी आत्महत्या पर साइन कर दोगे। ये लोग आप लोगों को मार देंगे। ये लोग आपकी झुग्गी को तोड़ देंगे। इन लोगों ने सारी प्लानिंग कर रखी है।

पिछले दस सालों में भाजपा ने तीन लाख लोगों को बेघर कर दिया है। ‘आप’ नेता ने कहा कि आज मैं अमित शाह को चैलेंज करने वाला हूं। अमित शाह जी ने दस सालों में जितनी झुग्गीवालों को उजाड़ा है, उन सभी केस को कोर्ट से वापस ले लें। कोर्ट के अंदर एफिडेविट फाइल कर दो कि जितनी झुग्गियां तोड़ी हैं, उनको वापस बसाएंगे। आपने जिन-जिन लोगों को उजाड़ा था, उन्हें उसी जमीन पर वापस नहीं लाते, तो केजरीवाल चुनाव नहीं लड़ेगा।

उन्होंने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह अमीरों की पार्टी है। इन लोगों ने पिछले पांच-दस सालों में आज तक झुग्गीवालों की सुध नहीं ली, लेकिन अब चुनाव नजदीक आ रहे हैं, तो इनके नेता झुग्गी में जाकर सो रहे हैं। ये लोग तो झुग्गीवालों को कीड़े-मकोड़े समझते हैं।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि बीते दिनों उन्होंने दिल्ली के कई इलाकों से झुग्गी के लोगों को बुलाया था, जहां उन्होंने मुझे चुन-चुन कर गालियां दी थीं। अमित शाह जी गृह मंत्री हैं। गृह मंत्री की अपनी एक गरिमा होती है।

लेकिन, उन्होंने जिस तरह से मेरे लिए शब्दों का इस्तेमाल किया, उससे हर किसी को शर्म आएगी, लेकिन मुझे अमित शाह जी से कोई द्वेष नहीं है। मैं मान-सम्मान के लिए राजनीति में नहीं आया हूं। मैं देश के मान-सम्मान के लिए राजनीति में आया हूं। लेकिन, अमित शाह जी ने जिस तरह झुग्गी के लोगों को झूठ बोलकर गुमराह किया है, आज हम उसी झूठ का पर्दाफाश करने आए हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग कह रहे हैं कि जहां झुग्गी वहीं मकान, लेकिन भाजपा के लोग यह नहीं बता रहे हैं कि किसका मकान? उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि जहां झुग्गी वहां इनके (भाजपा) दोस्त का मकान, जहां झुग्गी वहां बिल्डरों के मकान। जहां झुग्गी वहां झुग्गीवालों के मकान के बारे में ये लोग बात नहीं कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले 11 सालों से भाजपा की सरकार है, लेकिन अभी तक सिर्फ 4 हजार 700 मकान ही इन लोगों ने झुग्गीवालों के लिए बनाए हैं, जबकि दिल्ली में 10 लाख झुग्गी हैं। ऐसी स्थिति में दिल्ली में 1 हजार साल झुग्गीवालों को मकान देने में लगेंगे। इन लोगों ने झुग्गी को तोड़कर लोगों को बेघर करने का प्लान बनाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग बड़े ही बेशर्म हैं।

ये लोग झुग्गी में जाकर सो रहे थे, जबकि 27 दिसंबर को एलजी ने इस झुग्गी की जमीन का लैंड यूज चेंज कर दिया और ये लोग झुग्गी के बच्चों के साथ आकर कैरम बोर्ड खेल रहे हैं।

जैसे ही चुनाव आठ फरवरी को समाप्त हो जाएंगे, ये लोग झुग्गी तोड़ देंगे। 2015 में इन लोगों ने इस झुग्गी को तोडऩे की कोशिश की थी। तब मैं मुख्यमंत्री बन चुका था, मैंने तब सभी अफसरों को बुलाकर झुग्गी नहीं तोडऩे दी थी। लेकिन, मुझे इस बात का दुख है कि उस दौरान बुलडोजर लाने की वजह से हुई अफरातफरी में छह साल की छोटी बच्ची की मौत हो गई थी।

***********************

Read this also :-

गेम चेंजर ने वल्र्डवाइड 186 करोड़ रुपए से की ओपनिंग

हिसाब बराबर से आर माधवन की पहली झलक आई सामने

हॉस्टल में बुला लिए बाहरी लोग, शराब-हुक्के का किया इस्तेमाल

आरोपी छात्रों को लगा इतने लाख का जुर्माना

नई दिल्ली ,12 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)।  जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी छ्वहृ की एक बड़ी खबर सामने आई है। छ्वहृ हॉस्टल में रहने वाले दो छात्रों ने बाहरी लोगों को अपने कमरे में बुलाया तथा उनके साथ शराब, और हुक्का जैसे नशीली वस्तुओं का इस्तेमाल किया गया। हॉस्टल नियमों को तोडऩे की वजह से आरोपी छात्रों को लगभग 1.79 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

जानकारी के अनुसार, दोनो छात्रों को अलग-अलग नोटिस दिए गए। इस नोटिस के अनुसार पहले छात्र को कमरे में 12 बाहरी लोग बुलाने और शराब पीने के कारण 80,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया। उधर दूसरे छात्र पर दो बार हॉस्टल में बाहरी लोगों को बुलाने के आरोप के तहत 99,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

इसके आलावा दोनो छात्रों को 5 दिन के अंदर जुर्माना देने की चेतावनी दी गई। फाईन न भरने की स्थिति में दोषी छात्रों पर सख्त कारवाई करने की बात भी की गई है। नोटिस में यह भी कहा गया कि भविष्य में कोई भी शिकायत मिलने पर तुरंत हॉस्टल से निकाला जाएगा, और कोई पूर्व सूचना नहीं दी जाएगी। यह नोटिस 8 जनवरी को जारी किया गया था। यह घटना छ्वहृ में छात्रों के आचरण और हॉस्टल नियमों के पालन को लेकर सवाल खड़े करती है।

*************************

Read this also :-

गेम चेंजर ने वल्र्डवाइड 186 करोड़ रुपए से की ओपनिंग

हिसाब बराबर से आर माधवन की पहली झलक आई सामने

चुनाव संचालन नियमों में संशोधन के खिलाफ SC में सुनवाई

नई दिल्ली ,12 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)।  उच्चतम न्यायालय बुधवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश द्वारा दायर रिट याचिका पर सुनवाई करेगा। याचिका में चुनाव नियम, 1961 में संशोधन को चुनौती दी गई है। ये नियम कुछ इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेजों को सार्वजनिक निरीक्षण के लिए रोके जाने को लेकर है, जिस पर कांग्रेस को आपत्ति है।

सर्वोच्च न्यायालय की वेबसाइट पर प्रकाशित वाद सूची के अनुसार, सीजेआई संजीव खन्ना और संजय कुमार की पीठ 15 जनवरी को मामले की सुनवाई करेगी। 24 दिसंबर को सर्वोच्च न्यायालय में दायर अपनी याचिका में, कांग्रेस के महासचिव ने तर्क दिया कि ईसीआई को 1961 के चुनाव संचालन नियमों में इस तरह एकतरफा और बिना सार्वजनिक परामर्श के संशोधन करने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में रमेश ने कहा, निवार्चन आयोग एक संवैधानिक निकाय है। इस पर स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने की जिम्मेदारी है, इसलिए इसे एकतरफा और सार्वजनिक विचार-विमर्श के बिना इतने अहम नियम में इतनी निर्लज्जता से संशोधन करने की इजाजत नहीं दी जा सकती है। चुनावी प्रक्रिया में सत्यनिष्ठा तेज़ी से कम हो रही है और उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय इसे बहाल करने में मदद करेगा।

राज्यसभा सांसद रमेश ने कहा कि ईसीआई की सिफारिशों के बाद 21 दिसंबर को पेश किया गया संशोधन “चुनावी प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने वाली आवश्यक जानकारी तक जनता की पहुंच को खत्म कर देता है। उन्होंने कहा, चुनावी प्रक्रिया की अखंडता तेजी से खत्म हो रही है। उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट इसे बहाल करने में मदद करेगा।

संशोधन को स्पष्ट रूप से पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा चुनाव बूथ की सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने के निर्देश की प्रतिक्रिया के रूप में देखा गया। इससे पहले, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने संशोधन की कड़ी आलोचना की और इसे स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों पर अलोकतांत्रिक हमला बताया।

एक्स पोस्ट में, सीएम स्टालिन ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के तहत लोकतंत्र अपने सबसे गंभीर खतरे का सामना कर रहा है। अपनी आपत्तियों को व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, “चुनावों में पारदर्शिता को कमजोर करने के लिए चुनाव संचालन नियमों की धारा 93(2)(ए) में लापरवाही से संशोधन के साथ भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के तहत लोकतंत्र अपने सबसे गंभीर खतरे का सामना कर रहा है।”

सीएम स्टालिन ने कहा कि यह कदम संविधान की मूलभूत विशेषताओं में से एक – पारदर्शिता को कमजोर करता है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने सभी राजनीतिक दलों, जिनमें केंद्र सरकार के साथ गठबंधन करने वाले दल भी शामिल हैं, से स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों पर अलोकतांत्रिक हमले के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया।

*****************************

Read this also :-

गेम चेंजर ने वल्र्डवाइड 186 करोड़ रुपए से की ओपनिंग

हिसाब बराबर से आर माधवन की पहली झलक आई सामने

अंतरिक्ष में एक और इतिहास रचेगा इसरो……….

हैंडशेक के लिए 3 मीटर तक करीब आए दोनों उपग्रह, अब डॉकिंग की तैयारी

बेंगलुरु ,12 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। भारत अपने महत्वाकांक्षी स्पैडेक्स मिशन में सफलता हासिल के काफी करीब पहुंच गया है। इसरो ने कहा कि स्पेस डॉकिंग एक्सपेरीमेंट (स्पैडेक्स) के तहत दोनों अंतरिक्षयान को 15 मीटर और आगे 3 मीटर तक पास पहुंचने का परीक्षण सफल हुआ है।

दोनों अंतरिक्षयान ठीक तरीके से काम कर रहे हैं। इसरो ने एक पोस्ट कर जानकारी दी कि स्पैडेक्स डॉकिंग मिशन के तहत दोनों यान के 15 मीटर और आगे 3 मीटर तक पास पहुंचने का परीक्षण प्रयास किया गया है। डेटा के आगे विश्लेषण करने के बाद डॉकिंग प्रक्रिया की जाएगी।

डॉकिंग के लिए दोनों अंतरिक्षयानों को 225 मीटर तक की दूरी तक लाना है। हालांकि, इसरो ने डॉकिंग प्रयोगों के लिए कोई तारीख तय नहीं की है। ‘स्पैडेक्स’ मिशन के तहत भारत अंतरिक्षयान को ‘डाक’ और ‘अनडाक’ करने की क्षमता को प्रदर्शित करेगा।

इस सफलता के साथ ही भारत अमेरिका, रूस और चीन के बाद अंतरिक्ष ‘डॉकिंग’ प्रौद्योगिकी में सक्षम दुनिया का चौथा देश बन जाएगा।

एक अंतरिक्षयान से दूसरे अंतरिक्षयान के जुडऩे को डॉकिंग और अंतरिक्ष में जुड़े दो यानों के अलग होने को अनडॉकिंग कहते हैं। यह प्रौद्योगिकी भारत के महत्वाकांक्षी मिशनों जैसे चंद्रमा से नमूने वापस लाने, भारतीय अंतरिक्ष केंद्र के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण है।

इसरो ने शनिवार को एक्स पर पोस्ट किया, दोनों अंतरिक्षयान 230 मीटर की इंटर सेटेलाइट डिस्टेंस (आइएसडी) पर हैं। सेंसर का मूल्यांकन किया जा रहा है। अंतरिक्षयान ठीक से काम कर रहे हैं। स्पैडेक्स डॉकिंग प्रयोग को अब तक दो बार टाला जा चुका है।

जब इस मिशन को लांच किया गया था, डॉकिंग प्रक्रिया सात जनवरी को करने की योजना थी, लेकिन डॉकिंग को नौ जनवरी तक टाल दिया गया। अंतरिक्षयानों को निर्धारित दूरी तक लाने में सफलता मिलने के कारण इसे फिर टाल दिया गया था। इसरो ने 30 दिसंबर को ‘स्पैडेक्स’ मिशन को लांच किया था।

***********************

Read this also :-

गेम चेंजर ने वल्र्डवाइड 186 करोड़ रुपए से की ओपनिंग

हिसाब बराबर से आर माधवन की पहली झलक आई सामने

पठानकोट : प्रेम संबंधों के शक में दोस्त ने ही किया दोस्त का कत्ल

तीन गिरफ्तार

पठानकोट ,12 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। पठानकोट जिले के हलका सुजानपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्रेम संबंधों के शक के चलते एक युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर अपने ही दोस्त का कत्ल कर दिया। मृतक की पहचान बलजीत सिंह के रूप में हुई है, जो 4 तारीख से लापता था। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आज रावी दरिया से बलजीत की लाश बरामद की और अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई।

वारदात का खुलासा

पुलिस की जांच में पता चला कि बलजीत के दोस्त को शक था कि उसकी प्रेमिका और बलजीत के बीच संबंध हैं। इस शक ने दोस्ती को दुश्मनी में बदल दिया और उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर बलजीत की हत्या की साजिश रची।

4 जनवरी को बलजीत लापता हो गया था, जिसकी शिकायत 6 जनवरी को शाहपुर कंडी पुलिस थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आज रावी दरिया से उसकी लाश बरामद की।

डीएसपी ने दी जानकारी

डीएसपी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मृतक बलजीत सिंह का कत्ल उसके करीबी दोस्त ने किया। प्रेमिका के साथ रिश्ते के शक में आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है।

इलाके में दहशत का माहौल

बलजीत की लाश मिलने के बाद से गांव बेडिय़ां बुजुर्ग और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपराधियों को पकड़ लिया गया है, लेकिन यह घटना दोस्ती और विश्वास के टूटने की एक भयावह तस्वीर पेश करती है।

पुलिस की सराहनीय कार्रवाई

पुलिस ने बेहद कम समय में इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई और आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस मामले में पुलिस की मुस्तैदी और त्वरित जांच की सराहना की जा रही है। आगे की जांच जारी है, और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

न्याय की उम्मीद

मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की है और उम्मीद जताई है कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलेगी। यह घटना प्रेम और शक की हदें पार कर अपराध की भयावहता को दिखाती है।

**************************

Read this also :-

गेम चेंजर ने वल्र्डवाइड 186 करोड़ रुपए से की ओपनिंग

हिसाब बराबर से आर माधवन की पहली झलक आई सामने

आप विधायक गुरप्रीत गोगी की संदिग्ध हालात में मौत

परिवार का दावा गलती से खुद को मारी गोली

लुधियाना ,12 जनवरी(Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। पंजाब के लुधियाना पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी की शुक्रवार रात मौत हो गई। गोली लगने से घायल विधायक को देर रात डीएमसी अस्पताल लाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

हालांकि, विधायक के परिवार का दावा है कि उन्होंने गलती से खुद को गोली मार ली।

मीडिया से बात करते हुए पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) जसकरण सिंह तेजा ने कहा, परिवार के सदस्यों के अनुसार, उन्होंने गलती से खुद को गोली मार ली और उनके सिर में गोली लग गई। गुरप्रीत गोगी को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। उनके शव को डीएमसी अस्पताल के शवगृह में रख दिया गया है।

इसके अलावा, डीसीपी ने उल्लेख किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता लग पाएगा। डीसीपी ने आगे कहा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।

अधिकारियों के अनुसार, यह घटना शुक्रवार आधी रात के आसपास हुई और विधायक को डीएमसी अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया।

विधायक की मौत की पुष्टि जिला आप अध्यक्ष शरणपाल सिंह मक्कड़ और पुलिस आयुक्त कुलदीप सिंह चहल ने की।

डीसीपी जसकरण सिंह ने कहा, घटना आधी रात के आसपास हुई और उन्हें डीएमसी अस्पताल लाए जाने पर मृत घोषित कर दिया गया। आगे की जांच चल रही है।

गोगी 2022 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए और लुधियाना विधानसभा चुनाव के दौरान दो बार के पूर्व कांग्रेस विधायक भारत भूषण आशु को हराया।

उनकी पत्नी सुखचैन कौर गोगी भी नगर निगम चुनाव लड़ी थीं , लेकिन कांग्रेस उम्मीदवार इंद्रजीत सिंह इंडी से हार गईं।

अगस्त 2024 में, गुरप्रीत बस्सी गोगी ने बुद्ध नाला में एक पाइपलाइन परियोजना की आधारशिला को तोड़ दिया था, जिसकी नींव उन्होंने 2022 में आधारशिला रखी थी।

गोगी ने परियोजना में देरी पर निराशा व्यक्त की थी और स्पीकर संधवान ने ्र्रक्क विधायक की शिकायतों के जवाब में सफाई परियोजना में किसी भी बाधा के खिलाफ सख्त कार्रवाई का वादा किया था।

अपनी मृत्यु से पहले, शुक्रवार को, उन्होंने प्राचीन शीतला माता मंदिर का भी दौरा किया और भक्तों से वादा किया कि वह दो दिन पहले मंदिर से चांदी चुराने वाले चोरों के गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

***************************

Read this also :-

गेम चेंजर ने वल्र्डवाइड 186 करोड़ रुपए से की ओपनिंग

हिसाब बराबर से आर माधवन की पहली झलक आई सामने

अमित शाह की बैठक में सीएम सुक्खू वर्चुअली शामिल

मादक पदार्थों की तस्करी 

हमीरपुर ,12 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा आयोजित नशीली दवाओं की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा पर क्षेत्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता की। इसमें हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वर्चुअली हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने और राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर राज्य सरकार की तरफ से उठाए जा रहे कदमों और कड़े फैसलों की जानकारी साझा की।

सीएम सुक्खू ने बैठक में हिस्सा लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री ने नशीली दवाओं की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर आज बैठक की। कई सवाल थे, जिसे लेकर उन्होंने सभी राज्यों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने एनडीपीएस एक्ट को लागू करने के तरीकों को बताया।

सीएम ने आगे बताया कि अमित शाह ने नशे के व्यापारियों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी नशा मुक्ति आंदोलन चलाने की बात की है। हमारी सरकार की नशे को दूर करने को लेकर जो नीतियां थीं, उससे हमने उन अवगत कराया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नशीली दवाओं की तस्करी से निपटने के लिए एक व्यापक दृष्टिकोण की जरूरत पर बल दिया जा रहा है, विशेष रूप से अंतरराज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों में जो अवैध गतिविधियों का केंद्र बन चुके हैं।

मुख्यमंत्री सुक्खू का कहना है कि ड्रग्स की तस्करी अक्सर संगठित अपराध और आतंकवाद की वजह बनती है, जो देश की संप्रभुता और सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा पैदा करती है।

***********************

Read this also :-

गेम चेंजर ने वल्र्डवाइड 186 करोड़ रुपए से की ओपनिंग

हिसाब बराबर से आर माधवन की पहली झलक आई सामने

हरियाणा में ठंड का डबल अटैक, बारिश और शीतलहर से जनजीवन प्रभावित

चंडीगढ़ ,12 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। हरियाणा में मौसम ने अचानक करवट बदली है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से शनिवार से ही प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है। इस बदले मौसम ने न सिर्फ तापमान में गिरावट ला दी है, बल्कि ठंड का प्रकोप भी बढ़ा दिया है। रविवार को मौसम विभाग ने हरियाणा के 7 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसमें ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।

किस जिलों में अलर्ट जारी किया गया है?

मौसम विभाग के अनुसार पानीपत, अंबाला, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, जींद और पंचकूला वे जिले हैं, जिनमें बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है,

इन इलाकों में भारी बारिश के साथ कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। वहीं, सोमवार से मौसम फिर बदलेगा और शीतलहर के चलते तापमान में और गिरावट आ सकती है।

पहाड़ों पर बर्फबारी का हरियाणा पर असर

उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी का असर हरियाणा में भी साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 20 दिनों तक प्रदेश में शीतलहर का असर बना रहेगा। इस दौरान ठंड और बढ़ेगी तथा कई इलाकों में घना कोहरा भी छा सकता है।
तापमान में गिरावट

बारिश और बादल छाने के कारण हरियाणा में दिन के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को करनाल में अधिकतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखी गई। शनिवार को प्रदेश के 9 जिलों में बारिश दर्ज की गई, जिनमें रेवाड़ी, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, नारनौल (महेंद्रगढ़), रोहतक, जींद, सोनीपत और पानीपत शामिल हैं।

13 जनवरी से ठंड का तीसरा दौर

मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 13 जनवरी से ठंड का तीसरा दौर शुरू होगा, जिसमें तापमान में और गिरावट आएगी तथा हवा की गति भी बढ़ेगी। यह मौसम गेहूं, सरसों व अन्य फसलों के लिए फायदेमंद साबित होगा। खासकर सरसों की फलियों और गेहूं की बालियों के विकास के लिए यह बारिश वरदान साबित हो सकती है। रुक-रुक कर हो रही बारिश से फसलों की ग्रोथ बेहतर होगी।

हवा साफ हुई, ्रक्तढ्ढ में सुधार

बारिश के कारण प्रदेश की वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है। रविवार सुबह गुरुग्राम में ्रक्तढ्ढ 273, फरीदाबाद में 127, पंचकूला में 188 और रोहतक में 154 दर्ज किया गया। यह पहले से बेहतर स्थिति है। हालांकि, ठंड बढऩे से आम लोगों को परेशानी हो रही है। लोग जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं और ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।

स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता जरूरी

तेजी से गिरते तापमान और बढ़ती ठंड को देखते हुए बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। डॉक्टरों का कहना है कि सर्दियों में अचानक तापमान गिरने से बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए गर्म कपड़े पहनें, गर्म पानी पिएं और बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें।

किसानों के लिए राहत भरी खबर

बारिश और ठंड का यह मौसम आम लोगों के लिए भले ही चुनौतीपूर्ण हो, लेकिन किसानों के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है। इस समय गेहूं और सरसों की फसलों के लिए बारिश काफी फायदेमंद है। इससे फसलों की ग्रोथ अच्छी होगी और उत्पादन में भी बढ़ोतरी हो सकती है। हरियाणा में बदलते मौसम ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित किया है।

ठंड के इस दौर में सतर्क रहना बेहद जरूरी है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी। ऐसे में सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है। फसलों के लिहाज से यह बारिश और ठंड किसानों के लिए राहत भरी खबर है, लेकिन आम लोगों को अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना चाहिए।

***************************

Read this also :-

गेम चेंजर ने वल्र्डवाइड 186 करोड़ रुपए से की ओपनिंग

हिसाब बराबर से आर माधवन की पहली झलक आई सामने