Kashipur firing case 1 lakh prize crook Zafar caught in encounter, shot in leg

काशीपुर फायरिंग मामला : मुठभेड़ में पकड़ा गया 1 लाख का इनामी बदमाश जफर, पैर में लगी गोली

काशीपुर 15 Oct. (Rns/FJ): उत्तराखंड के काशीपुर में उत्तर प्रदेश पुलिस टीम पर हमले का आरोपी, एक लाख रुपये का इनामी खनन माफिया जफर को मुरादाबाद में मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया गया है। एसएसपी ने बताया कि शनिवार को जब चेकिंग चल रही थी, तो यह व्यक्ति संदिग्ध लग रहा था। पुलिस जब इसे पकड़ने गई तो इसने गोली चला दी। जवाब में पुलिस को भी फायर करना पड़ा। पुलिस के अनुसार, जफर घायल बताया जा रहा है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

बता दें कि 12 अक्टूबर को मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा पुलिस खनन माफिया जफर की तलाश में थी। पुलिस ने उसकी घेराबंदी की तो उसने एसओजी टीम पर फायर कर दिया। आरोपित का पीछा करते-करते पुलिस उत्तराखंड के कुंडा पहुंच गई। आरोपी एक घर में छुप गया। एसओजी टीम ने जब वहां दबिश दी, तब बवाल बढ़ गया। क्षेत्रीय लोगों ने एकजुट होकर पुलिसकर्मियों की पिटाई कर दी।

फायरिंग में ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख की पत्नी की मौत हो गई और दो पुलिसकर्मियों को भी गोली लग गई। घटना के बाद उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश की पुलिस आमने-सामने है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। इधर, यूपी पुलिस खनन माफिया जफर पर शिकंजा कसती जा रही है। एडीजी जोन राजकुमार ने माफिया पर एक लाख का इनाम घोषित किया था।

**********************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

Leave a Reply