दिव्यांका त्रिपाठी और हिना खान फिर खतरों के खिलाड़ी 13 में आएंगी नजऱ

13.06.2023 (एजेंसी ) – अगर आप रियलिटी शो को और दिलचस्प बनाना चाहते हैं तो फैंस के लिए ये और भी अच्छा होता है। रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किया जाने वाला शो खतरों के खिलाड़ी 13 बस यही करना चाहता है और इसलिए उन्होंने इस बार शो में कुछ नए बदलाव किए हैं। मेकर्स ने दिव्यांका त्रिपाठी और हिना खान से केपटाउन जाने के लिए संपर्क किया है ताकि वो उन कंटेस्टेंट्स में शामिल हो सकें जो इस समय आपस में कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

इसके पीछे का कारण भी काफी दिलचस्प है। हालांकि, हमें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि हिना खान और दिव्यांका त्रिपाठी गेस्ट के रूप में आने के लिए कहा गया है या नहीं। इससे पहले शो से जुड़ी एक और खबर आई थी कि दो कंटेस्टेंट्स शिव ठाकरे और अर्चना गौतम के बीच फिर से झगड़ा हो गया और इस बार ये खतरों के खिलाड़ी 13 के सेट पर हुआ।इस बीच, रोहित शेट्टी कंटेस्टेंट्स के साथ शो को कर रहे हैं और सभी कंटेस्टेंट्स के साथ मिलकर सो को आगे बढ़ा रहे हैं।

रोहित शेट्टी के शो में खतरों के खिलाड़ी बने सभी कंटेस्टेंट्स आपस में जोरदार भिड़ंत कर रहे हैं।दिव्यांका और हिना की बात करें तो, उन्हें अभी कुछ दिन पहले ही कॉल आया है और उन्होंने अभी तक शो को साइन नहीं किया है। अब देखना ये है कि क्या दोनों एक्ट्रेसेस अगले कुछ दिनों में मुंबई-केप टाउन की उड़ान भरती हैं या नहीं। शो में आगे क्या होगा, ये देखना दिलचस्प होगा।

************************

 

वजन घटाते ही लगी वामिका गब्बी की लॉटरी

13.06.2023 (एजेंसी )   –  अभिनेत्री वामिका गब्बी कहती हैं, मेरे लिए वजन बढ़ाना बहुत आसान था। जब मैं पंजाब से पंजाबी फिल्मों की शूटिंग करके मुंबई आई, तो उस समय मेरा वजन बहुत कम था। जुबली की कहानी 40 और 50 के दशक की थी, तो मुझे उस हिसाब से अपना वजन बढ़ाना पड़ा। लेकिन जब वजन कम करने की बारी आई तो मेरे लिए बहुत चुनौती थी क्योंकि मैं भूखे नहीं रह सकती थी।

जैसा कि आमतौर पर लोग वजन कम करने के लिए सब कुछ खाना छोड़ देते हैं। यह मेरे लिए थोड़ा मुश्किल था, पर मुझे इतनी अच्छी फिटनेस की टीम मिल गई कि खाने पीने पर ज्यादा पाबंदी नहीं थी। जो मन में आता था सब खाती पीती थी। इन दिनों अभिनेत्री वामिका गब्बी, विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बन रही वेब सीरीज चार्ली चोपड़ा एंड मिस्ट्री ऑफ सोलांग वैली में काम कर रही हैं।

इस सीरीज के एक शेड्यूल की शूटिंग मनाली में हो चुकी है और इन दिनों इस सीरीज की शूटिंग मुंबई में चल रही हैं। विशाल भारद्वाज के साथ काम करके उत्साहित वामिका गब्बी कहती हैं, विशाल सर के साथ यह मेरा चौथा प्रोजेक्ट है।इससे पहले मैं उनके साथ फिल्म खुफिया में काम कर चुकी हूं जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

इस फिल्म में तब्बू के साथ काम करने का बहुत ही शानदार अनुभव रहा है। मैंने विशाल भारद्वाज सर के साथ एक और सीरीज मॉर्डन लव मुंबई में काम किया था, इस सीरीज के एक कहानी मुंबई ड्रैगन का निर्देशन विशाल सर ने किया था। यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। इसके अलावा विशाल सर के साथ एक 30 मिनट की शार्ट फिल्म फुरसत की थी, जो एप्पल टीवी पर रिलीज हुई थी। विशाल सर के साथ काम करने का हमेशा से ही शानदार अनुभव रहा है।

**************************

 

ऑफ शोल्डर गाउन में रकुल प्रीत का दिखा खूबसूरत अंदाज

13.06.2023 ()बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह हमेशा अपने बोल्ड और ग्लैमरस लुक्स के कारण सोशल मीडिया पर लाइमलाइट में रहती हैं। एक्ट्रेस जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं तो फैंस उनकी तारीफों के पुल बांधते नहीं थकते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर के फैंस के बीच धमाल मचा दिया है।

बी-टाउन की जानी-मानी एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह इन दिनों अपने अपने स्टाइलिश लुक्स के कारण सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। एक्ट्रेस जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं तो फैंस उनकी तस्वीरों पर जमकर लाइक्स और कॉमेंट्स करते हैं। हाल ही में रकुल प्रीत सिंह ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें फैंस के बीच शेयर की हैं।

इन तस्वीरों में एक्ट्रेस की हॉटनेस देखकर यूजर्स का दिल तेजी से धड़कनें लगा है। रकुल प्रीत सिंह ने अपनी इन तस्वीरों में व्हाइट कलर का ऑफ शोल्डर गाउन पहना हुआ है। एक्ट्रेस अपनी इन तस्वीरों में किलर लुक्स में पोज देती हुई नजर आ रही हैं। उनकी ये हॉट अदाएं देख लोग उनके हुस्न के कायल हो गए हैं। कानों में सिल्वर इयररिंग्स, बालों को खुले छोड़कर और ग्लैम मेकअप कर के एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने अपने आउटलुक को कंप्लीट किया है। बताते चले कि एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने साल 2009 से एक्टिंग की दुनिया में फिल्म गिल्ली से डेब्यू किया था।

***************************

 

उबर-रैपिडो को झटका, बाइक-टैक्सी पर पाबंदी बरकरार, हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम रोक

नई दिल्ली 12 जून,(एजेंसी)। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है, दिल्ली में बाइक-टैक्सी पर पाबंदी जारी रहेगी। दरअसल, हाईकोर्ट ने सरकार की ओर से इस संबंध में जारी नोटिस पर रोक लगा दी थी। दिल्ली सरकार ने इस फैसले को शीर्ष कोर्ट में चुनौती दी थी। सरकार चाहती है कि उसकी तरफ से व्यापक नीति तैयार किए जाने से पहले रैपिडो और ऊबर जैसी एप आधारित सेवाओं में गैर-व्यावसायिक पंजीकरण वाले दुपहिया वाहनों का इस्तेमाल न हो।

इससे पहले, 26 मई को दिल्ली हाईकोर्ट ने रैपिडो की याचिका पर दिल्ली सरकार को नोटिस जारी करते हुए उसके एक कानून को चुनौती दी थी। इस कानून के तहत दोपहिया वाहनों को परिवहन वाहनों के रूप में पंजीकृत होने से बाहर रखा गया था। हाईकोर्ट ने इस मामले में सरकार को एक अंतिम नीति बनाने के लिए कहा था। साथ ही यह भी कहा था कि तब तक बाइक-टैक्सी एग्रीगेटर के खिलाफ कोई कठोर कार्रवाई नहीं की जाएगी।

वहीं, रैपिडो को चलाने वाली रोपेन ट्रांसपोर्टेशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने हाईकोर्ट में दाखिल अपनी याचिका में कहा था कि दिल्ली सरकार का आदेश, गैर-परिवहन दोपहिया वाहनों को किराया और वाणिज्यिक उद्देश्यों के लिए यात्रियों को ले जाने से तुरंत रोकने का निर्देश देता है। यह बिना किसी कारण या तर्क के पारित कर दिया। इस साल की शुरुआत में दिल्ली सरकार ने एक सार्वजनिक नोटिस जारी कर बाइक-टैक्सियों को दिल्ली में सेवा के संचालन के खिलाफ चेतावनी दी थी। साथ ही कहा था कि इसका उल्लंघन करने वालों को एक लाख रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है।

********************************

 

बीजेपी महिला नेता की हत्या, हाईवे के पास फेंका शव

गुवाहाटी 12 जून,(एजेंसी)। असम के गोलपारा जिले में भाजपा की एक महिला नेता की कथित तौर पर हत्या कर दी गई और शव को हाईवे के पास फेंक दिया गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मृतका की पहचान जोनाली नाथ के रूप में हुई है जो पार्टी की जिला सचिव के पद पर कार्यरत थी। वह ग्वालपाड़ा के मटिया गांव की रहने वाली थी। ग्रामीणों ने बीती रात शालपारा इलाके के पास नेशनल हाईवे 17 से शव बरामद किया, जिन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, नाथ के शरीर पर चोट के कई निशान थे, जो हत्या से पहले गंभीर हमले का संकेत देते हैं। उन्हें आखिरी बार रविवार दोपहर एक स्थानीय बाजार में देखा गया था। उनके पति ने बताया कि वे लगातार उन्हें कॉल करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उनका फोन स्विच ऑफ था। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की जांच की जा रही है।

इस बीच, असम भाजपा के अध्यक्ष भाबेश कलिता ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि हत्या करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। असम के मंत्री अशोक सिंघल ने ट्विटर पर लिखा, न्याय सुनिश्चित करने के लिए घटना की गहन जांच की जाएगी। हम इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के पीछे की सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। शोक संतप्त परिवार और दोस्तों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएं हैं। हम श्रीमती जोनाली नाथ की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं।

********************************

 

बंगाल में हिंसा करने वालों को राज्यपाल ने दी चेतावनी

कोलकाता 12 जून,(एजेंसी)। बंगाल में पंचायत चुनाव के ऐलान के बाद से ही हिंसा की घटनाएं बढ़ गई है और विपक्षियों द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि पंचायत के लिए सत्तारुढ़ तृणमूल के कर्मी समर्थकों के द्वारा विपक्ष के नेताओं को चुनाव के लिए नामांकन नहीं करने दिया जा रहा है। ऐसे में राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने आज अराजक तत्वों को चेतावनी दी।

राज्यपाल ने कहा कि किसी भी तरह की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राज्यपाल ने उक्त मुद्दे पर सभी संबंधित अधिकारियों से समाज में शांति और सद्भाव सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

राज्यपाल सी वी आनंद ने एक कार्यक्रम में मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत में कहा कि, बंगाल में पंचायत चुनाव कराने के लिए जिम्मेदार सभी हितधारकों की जिम्मेदारी है कि वे समाज में शांति और सद्भाव सुनिश्चित करें। बता दे कि इससे पहले राज्यपाल ने राज्य चुनाव आयोग के साथ एक बैठक बुलाई थी और पंचायत चुनावों में नामांकन के दौरान हिंसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी थी।

******************************

 

बंगाल में हालात जंगलराज से भी बदतर : शुभेंदु अधिकारी

*कहा- पंचायत से लेकर कोर्ट तक होगी एक-एक इंच की लड़ाई*

कोलकाता 12 जून,(एजेंसी)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से लेकर देख के गृहमंत्री अमित शाह तक तमाम बार कह चुके हैं कि बंगाल में जंगलराज चल रहा है। आज पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने भी अपने वरीय नेताओं के पद चिन्हों पर चलते हुए कहा कि, बंगाल में हालात जंगलराज से भी बदतर है। अधिकारी ने मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि, भ्रष्टाचार राज्य में प्रमुख मकसद बन गया है।

पंचायत चुनाव को लेकर तृणमूली जो भी कर ले लेकिन बंगाल के लोगों ने पहले ही अपना मन बना लिया है कि चुनाव में किसे वोट देना है। पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने आज हाईकोर्ट से बाहर निकलते ही ममता सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि बंगाल के हालात तो यह है कि ढाई वर्ष से भी कम समय में बंगाल में 100 से अधिक बार सीबीआई एफआईआर और 10 से ज्यादा बार एनआईए एफआईआर दर्ज हुए। ऐसे में राज्य के हालात को समझा जा सकता है।

पंचायत चुनाव से पहले ही तृणमूल के कैडरों ने आतंक मचा रखा है। यही कारण है कि मेरी कोर्ट से प्रार्थना है कि बंगाल में पंचायत चुनाव कोर्ट की निगरानी व केन्द्रीय बलों की सुरक्षा में हो। अधिकारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब यहां भाजपा के मंत्री व विधायकों पर हमले हो रहें हैं जिनके पास सीआईएसएफ की सुरक्षा घेरा है तो मै आम जनता के लिए क्या कहा सकता है हूं। लेकिन मै भी नेता प्रतिपक्ष के तौर पर कह रहा हूं। एक-एक इंच के लिए लड़ाई पंचायत से लेकर कोर्ट तक होगी। नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा, ममता बनर्जी की सरकार ने पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र को खत्म कर दिया है। हमें उम्मीद है कि इस बार जनभागीदारी से चुनाव होगा।

*****************************

पालतू कुत्ते के भौंकने पर बढ़ा विवाद, चल गई गोलियां; 2 लोगों की मौत

इंदौर 12 June (एजेंसी): मध्य प्रदेश के देवास में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां कुत्ते के भौंकने को लेकर हुए विवाद में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। देवास के सतवास इलाके पालतू कुत्ते के भौंकने पर दो पक्ष आमने सामने आ गई। विवाद इतना बढ़ा कि गोलीबारी हो गई। गोली लगने से दो लोगों की जान चली गई।

इस संबंध में देवास के एएसपी मंजीत सिंह ने बताया कि गोला गुथान गांव में गोदारा और देदाध परिवार के बीच गोलीबारी हुई। उन्होंने कहा, ‘राजेश गोदारा रविवार सुबह अपने पालतू कुत्ते को घुमाने ले गए थे। जब वे घर वापस आ रहे थे तो कुत्ता देदाध परिवार के एक सदस्य पर भौंकने लगा। इसके बाद दोनों पक्षों में टकराव हो गया। बात इतनी आगे बढ़ गई कि गोदारा परिवार के तीन लोगों को गोली मार दी गई।’ अधिकारी ने बताया कि राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। कैलाश गोदारा ने अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया जबकि तीसरे पीड़ित को इंदौर रेफर किया गया है।

उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को कायम रखने के लिए पुलिस की तैनाती की गई है। सात में से दो आरोपियों वरुण और राजेश देदाध को हिरासत में लिया गया है और जांच की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि कैलाश गोदारा भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महासचिव अनिल गोदारा के पिता हैं। घटना के बाद आसपास के दूसरे थानों से भी फोर्स बुलाकर तैनाती की गई है।

*****************************

 

विकराल हो रहा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय, PM मोदी ने बुलाई समीक्षा बैठक; कई राज्यों में अलर्ट

नई दिल्ली 12 June (एजेंसी): चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की मुंबई में तेज हवाएं चल रही हैं और समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। चक्रवाती तूफान की वजह से देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, केरल, कर्नाटक, गोवा, कोंकण, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में 12 जून यानी आज भारी बारिश हो सकती है। अंडमान निकोबार द्वीप समूह, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात में 12 जून से 15 जून तक तेज बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग का कहना है कि अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, वेस्ट बंगाल में 15 जून तक तेज बारिश होगी। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 14 जून तक बारिश के साथ ओले पड़ सकते हैं। चक्रवात बिपारजॉय एक “बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान” में बदल गया है। गुजरात समेत कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है। जिसके मद्देनजर पीएम नरेंद्र मोदी ने आज एक समीक्षा बैठक बुलाई है। पीएम आज दोपहर 1 बजे अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

बता दें, कच्छ तट पर एंट्री की तैयारी कर रहे ‘बिपरजॉय’ हाल के दशकों में भारत को प्रभावित करने वाला लंबे समय तक बने रहने वाला चक्रवात है। इसकी बड़ी वजह अरब सागर पर चक्रवात के तौर पर 10 दिन बने रहना माना जा रहा है। अब कहा जा रहा है कि अरब सागर पर चक्रवाती तूफानों की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है और ये ग्लोबल वॉर्मिंग के चलते और भी ज्यादा गंभीर होते जा रहे हैं।

********************************

 

बंगाल पंचायत चुनाव: दार्जिलिंग और कलिम्पोंग पहाड़ियों में आठ दलों का गठबंधन

कोलकाता 12 June (एजेंसी): पश्चिम बंगाल में आगामी पंचायत चुनाव के लिए दार्जिलिंग और कलिम्पोंग के पहाड़ी जिलों में आठ दलों ने हाथ मिलाया है। भाजपा, गोरखा जनमुक्ति मोर्चा, हमरो पार्टी, गोरखा नेशनल लिबरेशन फ्रंट, क्रांतिकारी मार्क्‍सवादियों की कम्युनिस्ट पार्टी, अखिल भारतीय गोरखा लीग, सुमेती मुक्ति मोर्चा और गोरखालैंड राज्य निर्माण पार्टी को मिलाकर यूनाइटेड गोरखा मंच के गठन की घोषणा की गई।

दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस ने पहले ही घोषणा कर दी है कि वे थापा विरोधी भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा के साथ गठबंधन में पंचायत चुनाव लड़ेंगे। इसी तरह, कांग्रेस और वाम मोर्चा, जो पहले से ही ग्रामीण निकाय चुनावों के लिए गठबंधन किए हैं, पहाड़ी तृणमूल कांग्रेस के नेता बेनॉय तमांग से मौन समर्थन की उम्मीद कर रहे हैं।

हालांकि, दार्जिलिंग से भाजपा के लोकसभा सदस्य, राजू बिस्टा ने कहा कि आठ दलों का गठबंधन केवल आगामी पंचायत चुनावों तक ही सीमित रहेगा। उन्होंने कहा, इस गठबंधन का एकमात्र कारण पहाड़ियों के विकास को सुनिश्चित करना है। हमारा लक्ष्य पहाड़ों में सड़क के बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा प्रणाली का विकास करना है।

समझौते के तहत भाजपा कमल चिन्ह पर चुनाव लड़ेगी, जबकि अन्य सात दलों के उम्मीदवार एक सामान्य चिन्ह के साथ चुनाव लड़ेंगे।

गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के महासचिव रोशन गिरि ने बिस्ता के सुर में सुर मिलाते हुए कहा कि गठबंधन केवल आगामी पंचायत तक ही सीमित रहेगा। उन्होंने कहा, हम पहाड़ियों में स्थायी राजनीतिक समाधान की अपनी मांग को जारी रखेंगे।

भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा के संस्थापक और गोरखालैंड प्रादेशिक प्रशासन के प्रमुख अनित थापा ने कहा कि वे ग्रामीण निकाय चुनावों के लिए आठ दलों के गठबंधन को लेकर चिंतित नहीं हैं। उन्होंने कहा, मुझे पहाड़ी मतदाताओं की बुद्धि पर पूरा भरोसा है। वे विकास के लिए मतदान करेंगे।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के शेष हिस्से में तीन स्तरों के लिए चुनाव होंगे, जबकि पहाड़ी जिलों दार्जिलिंग और कलिम्पोंग के लिए चुनाव केवल दो स्तरों के लिए होंगे।

*******************************

कोविन पोर्टल को लेकर बड़ा दावा, कई बड़े नेताओं समेत लोगों की निजी जानकारियां टेलीग्राम पर मौजूद

नई दिल्ली 12 June (एजेंसी):  तृणमूल कांग्रेस नेता साकेत गोखले ने केंद्र की मोदी सरकार पर कोविड वैक्सीनेशन का हवाला देते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। टीएमसी नेता ने सोमवार को आरोप लगाया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाने वाले कई नागरिकों का डेटा लीक हो गया है। इसमें राजनीति और पत्रकारिता से जुड़ी नामीगिरामी हस्तियां शामिल हैं। इस मामले में केंद्र सरकार के रवैये पर भी टीएमसी नेता ने नाराजगी जताई है। साकेत गोखले ने ट्वीट करते हुए लिखा कि बेहद चिंताजनक। मोदी सरकार में लोगों से जुड़े डेटा लीक हुए हैं। वैक्सीन लगवाने वाले सभी लोगों की पर्सनल जानकारियां लीक हो गई हैं। इसमें लोगों के मोबाइल, आधार और पासपोर्ट नंबर के अलावा वोटर आईडी, परिवार के लोगों की जानकारियां भी शामिल हैं।

टीएमसी नेता ने आरोप लगाया कि कई विपक्षी दलों के लोकसभा और राज्यसभा सांसदों की जानकारियां लीक हुई हैं। इसमें टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन, पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम, कांग्रेस नेता जयराम रमेश और केसी वेणुगोपाल, राज्यसभा के उप-सभापति हरिबंश नारायण सिंह, राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव, अभिषेक मनु सिंघवी और संजय राउत जैसे नेताओं का नाम है। साकेत गोखले ने सीनियर जर्नलिस्ट्स राजदीप सरदेसाई, बरखा दत्त, धान्या राजेंद्रन, राहुल शिवशंकर की पर्सनल जानकारियां भी लीक होने के आरोप लगाए हैं।

टीएमसी नेता के मुताबिक कोविड वैक्सीन लगवाने वाले कमोबेश प्रत्येक भारतीय से जुड़ी जानकारियां लीक हुई हैं। एक तरफ मोदी सरकार दावे करती है कि मजबूत डाटा सुरक्षा को फॉलो किया जाता है, दूसरी तरफ लोगों की पसर्नल जानकारियां लीक हो गई हैं। क्यों केंद्र सरकार और गृह मंत्रालय इस मामले से अनभिज्ञ है? आखिर लोगों को डाटा लीक होने की जानकारी क्यों नहीं दी गई? मोदी सरकार ने भारतीयों की पसर्नल जानकारियों तक पहुंचने में किसे मदद दी है, जिसकी वजह से डाटा लीक हुआ है?

टीएमसी नेता ने कहा है कि ये पूरा मामला गंभीर और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है। इस गंभीर डाटा लीक के लिए केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव जिम्मेदार हैं। उन्हें रेलवे के साथ ही इस मंत्रालय का कामकाज सौंपा गया है। कब तक पीएम मोदी अपने मंत्री की अक्षमता की अनदेखी करते रहेंगे?

************************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपके पास पर्याप्त समय होने पर भी व्यस्त ही रहोगे। योगा, प्राणायाम अवश्य करें। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफ़ी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। ऐसा दिन है जब काम का दबाव कम रहेगा और आप परिवार के साथ समय बिताने का मज़ा ले पाएंगे। वरिष्ठ से आपको पदोन्नति या लम्बे वक़्त से लटके किसी काम के पूरे होने का तोहफ़ा मिल सकता है। जीवनसाथी की सलाह आवश्यक व लाभकारी रहेगी। उन लोगों से मेलजोल बढ़ाने से बचें जिनके साथ आपका वक्त खराब होता है।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)

आप आज ख़ुद को रोज़ाना की अपेक्षा कम ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वयं को ज़रूरत से ज़्यादा काम के नीचे न दबाएँ, थोड़ा आराम करें। अगर आप लम्बे वक़्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा-ख़ासा फ़ायदा हासिल कर सकते हैं। अपने दोस्तों को अपने उदार स्वभाव का गलत फ़ायदा न उठाने दें। आज के दिन घर का माहौल बढिय़ा बना रहेगा। शहर से बाहर यात्रा ज़्यादा आरामदेह नहीं रहेगी, लेकिन आवश्यक जान-पहचान बनाने के लिहाज से फ़ायदेमंद साबित होगी।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आप भावनात्मक तौर पर बहुत संवेदनशील हैं, इसलिए ऐसे हालात से बचें जो आपको चोट पहुँचा सकते हों। आपके द्वारा धन को बचाने के प्रयास आज असफल हो सकते हैं हालांकि आपको इससे घबराने की जरुरत नहीं है स्थिति जल्द ही सुधरेगी। अगर आज आप अपने परिचितों पर अपने फ़ैसले थोपने की कोशिश करेंगे, तो आप अपने हितों को ही नुक़सान पहुँचाएंगे। हालात का सामना धैर्य से करना ही अच्छे परिणाम दे सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

घर की जरुरतों को देखते हुए आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं जिससे आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता काफ़ी मानसिक दबाव पैदा कर सकती है। आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है- इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी मौक़ों को झट-से दबोच लें। समय का पहिया बहुत तेजी से चलता है इसलिए आज से ही अपने कीमती समय का सही इस्तेमाल करना सीख लें। अपने स्वास्थ्य को लेकर ज़्यादा चिंता न करें।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

अपने शरीर की थकान मिटाने और ऊर्जा-स्तर को बढ़ाने के लिए आपको पूरे आराम की ज़रूरत है, नहीं तो शरीर की थकावट आपके मन में निराशावादिता को जन्म दे सकती है। ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने और चालाकी-भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने का समय है। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। शारीरक लाभ मिलेगा। अनुभवी लोगों से जुड़कर जानने की कोशिश करें कि उनका क्या कहना है। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आखिऱी वक़्त पर टल सकती है। दोस्त या सहकर्मी का स्वार्थी बर्ताव आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मौज-मस्ती करें। स्वास्थ्य लाभ होगा।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन फ़ायदेमंद साबित होगा, क्योंकि ऐसा लगता है कि चीज़ें आपके पक्ष में जाएंगी और आप हर काम में अव्वल रहेंगे। धार्मिक रूचि बढेगी। जीवनसाथी के साथ मधुर सम्बंध बनाए रखें लक्ष्मी वास होगा। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए ज़रूरी चीज़ें खरीदना आसान होगा। दिन को ख़ास बनाने के लिए शाम को परिवार के साथ समय बिताएँ व घर का खाना ही खाएँ। अपने काम और प्राथमिकताओं पर ध्यान एकाग्र करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका ऊर्जा से भरपूर, जि़ंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को ख़ुश कर देगा। आज आप दूसरे दिनों की तुलना में अपने लक्ष्यों को कुछ ज़्यादा ही ऊँचा तय कर सकते हैं। अगर परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक़ न आए, तो निराश न हों। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आज आप अपने लिए समय निकाल पाने में सक्षम होंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा। योग प्राणायाम के लिए अवश्य समय निकालें।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें आज अपने बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। मित्र मण्डली का सकारात्मक सहयोग रहेगा। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। आप आज प्यार की मनोदशा में होंगे और आपके लिए काफ़ी मौक़े भी होंगे। सहकर्मियों के सहयोग से आप मुश्किल दौर से जल्द ही निकल जाएंगे। यह आपको कार्यक्षेत्र में बढ़त बनाने में मददगार साबित होगा।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा। अगर आप यात्रा पर जाने वाले हैं तो अपने कीमती सामान का ध्यान रखें । खुद के लिए समय निकालें। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की ज़रूरत है। लंबित व्यावसायिक योजनाएँ शुरू होंगी। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको लाभ मिलेगा, क्योंकि परिवार के सदस्य आपके सकारात्मक रुख़ से प्रभावित होंगे और उसे सराहेंगे। नई चीज़ों को सीखने की आपकी ललक क़ाबिल-ए-तारीफ़ है। आज समय की नजाकत को देखते हुए आप अपने लिए समय निकाल सकते हैं लेकिन ऑफिस के किसी काम के अचानक आ जाने के कारण आप ऐसा करने में समय कम दे पाएँगे। परिवार को समय दें तो मधुर सम्बंध स्थापित होंगे। स्वास्थ्य लाभ के लिए बाहर के खाने से बचें ।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। इस राशि के बड़े कारोबारियों को आज के दिन बहुत सोच समझकर पैसा निवेश करने की जरुरत है। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए नयी तकनीकों का सहारा लें। आपकी शैली और काम करने का नया अन्दाज़ उन लोगों में दिलचस्पी पैदा करेगा, जो आप पर नज़दीकी से ग़ौर करते हैं।

*************************************

 

प्राइम वीडियो ने कॉमेडी ड्रामा ‘टीकू वेड्स शेरू’ के ग्लोबल प्रीमियर की घोषणा की

12.06.2023  –  अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अदाकारा अवनीत कौर अभिनीत कॉमेडी ड्रामा ‘टीकू वेड्स शेरू’ के ग्लोबल प्रीमियर की घोषणा कर दी हैै। ‘टीकू वेड्स शेरू का प्रीमियर विशेष रूप से भारत और दुनिया भर के 240 देशों और अन्य क्षेत्रों में 23 जून को किया जाएगा।

साईं कबीर श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित इस फिल्म में बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और उभरती हुई स्टार अवनीत कौर की पहले कभी न देखी गई जोड़ी मुख्य भूमिका में है। सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत की मणिकर्णिका फिल्म्स द्वारा निर्मित, कॉमेडी ड्रामा टीकू और शेरू के सनकीपन से प्रेरित प्यार और जुनून की एक अजीब कहानी है, जो विपरीत व्यक्तित्व वाले युगल हैं और अपने सपनों का पीछा करने के क्रम में समय की कसौटी पर खरे उतरते हैं।

‘टीकू वेड्स शेरू’ दो सनकी, बहुत ही रोमांटिक किरदारों की कहानी है, जो बॉलीवुड में कुछ बड़ा करना चाहते हैं, यह एक दिलकश कहानी है जो सभी सांसारिक अराजकता और चुनौतियों के बीच उलझे हुए किरदारों की यात्रा को परिभाषित करते हैं। क्या उनका रिश्ता उन पर डाली गई बाधाओं के बाद भी बचा रहेगा? इसी सवाल का जवाब इस कॉमेडी ड्रामा में दिया गया है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*********************************

 

चक्रवाती तूफान बिपारजॉय : IMD ने गुजरात के तटों के लिए ऑरेंज अलर्ट किया जारी

नई दिल्ली 12 June (एजेंसी) । भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ के तटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। चक्रवाती तूफान बिपारजॉय बेहद खतरनाक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है और आने वाले दिनों में राज्य और पाकिस्तान को प्रभावित कर सकता है। आईएमडी अधिकारियों के अनुसार, चक्रवात के बुधवार सुबह तक उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है, फिर उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ेगा और सौराष्ट्र और कच्छ को पार करेगा और जखाऊ बंदरगाह के पास मांडवी (गुजरात) और कराची (पाकिस्तान) के बीच पाकिस्तान के तटों को गुरुवार दोपहर तक 125-135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाले एक बहुत ही गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में बदल जाएगा।

आईएमडी ने आगे भविष्यवाणी की है कि बुधवार को सौराष्ट्र और कच्छ, देवभूमि द्वारका, पोरबंदर, जामनगर, राजकोट, जूनागढ़ और मोरबी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के साथ अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होगी।

सौराष्ट्र और उत्तर गुजरात क्षेत्र के शेष जिलों में गुरुवार को भारी वर्षा होने की संभावना है, जबकि शुक्रवार को उत्तरी गुजरात और आसपास के दक्षिण राजस्थान में अधिकांश स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

रविवार को, आईएमडी ने भविष्यवाणी की कि अगले पांच दिनों के दौरान बिहार, झारखंड और तटीय आंध्र प्रदेश में अलग-अलग इलाकों में लू जारी रहने की संभावना है।

इसके अलावा, दक्षिण हरियाणा-दिल्ली, दक्षिण उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में रविवार से मंगलवार तक और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में सोमवार को लू चलने की संभावना है।

*****************************

 

बिहार में उमस भरी गर्मी, 12वीं तक के स्कूल 18 जून तक बंद

पटना 12 June (एजेंसी) । बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश इलाकों में सोमवार को उमस भरी गर्मी के कारण लोग परेशान हैं। पटना तथा कई क्षेत्रों में रविवार शाम को हुई बारिश के बाद सोमवार को तेज धूप निकली। इस बीच, पटना जिला प्रशासन ने गर्मी को देखते हुए प्री स्कूल से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूलों को 18 जून तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने आदेश में कहा है कि अधिक तापमान और विशेष रूप से दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए स्कूलों को बंद किया गया है।

गर्मी को लेकर आंगनबाड़ी केंद्रों को भी बंद रखा गया है।

वैसे, पटना में रविवार की शाम को मौसम का मिजाज बदला और तेज हवा के साथ बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। लेकिन, सोमवार को फिर से तीखी धूप निकली है।

इस बीच, मौसम विभाग ने राज्य के कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई है। इधर, विभाग ने अगले दो दिनों में बिहार में मानसून के पहुंचने की भी संभावना जताई है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले एक दो दिनों में बिहार में मानसून पहुंचने की संभावना है।

बिहार में पुरवा हवा के प्रभाव से लोगों को पसीने वाली गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

*************************

 

गाजियाबाद में मकान में बने टेंट हाउस में लगी आग, मां बेटी की मौत

गाजियाबाद 12 June (एजेंसी) । गाजियाबाद में सोमवार लोनी बॉर्डर इलाके में अचानक एक घर में आग लग गई। इस घर में टेंट हाउस का भी काम होता था। ग्राउंड फ्लोर पर लगी आग फस्र्ट फ्लोर तक पहुंच गई। जिसके बाद हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई और 9 लोगों को दीवार तोड़कर रेस्क्यू किया गया। तीन मंजिला मकान में नीचे टेंट हाउस था। सबसे पहले उसी में आग लगी। कुछ ही मिनट में आग फस्र्ट फ्लोर तक पहुंच गई। जब आग लगी उस वक्त पूरा परिवार सो रहा था।

हादसा लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की लाल बाग कॉलोनी में हुआ। यहां टेंट व्यवसायी सतीश का ग्राउंड फ्लोर पर टेंट हाउस है। इसके ऊपर 3 फ्लोर पर घर बना है।

सोमवार सुबह करीब 5.30 बजे ग्राउंड फ्लोर में बने टेंट हाउस में आग लग गई। जब आग फस्र्ट और सेकेंड फ्लोर पर पहुंच गई, तब परिवार के लोगो की नींद खुली। लेकिन तब तक आग फैल चुकी थी। परिवार ने जब बाहर निकलने का रास्ता देखा तो मकान के बाहर निकलने के गेट पर आग की लपटें थी। खिड़कियां भी आग में घिर चुकी थीं, इसलिए वहां से भी कूदने का रास्ता नहीं था।

मकान सर्च किया तो दोनों महिलाएं बेसुध मिलीं। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचना दी। ट्रोनिका सिटी और साहिबाबाद से 3 दमकल गाड़ियां पहुंची।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) राहुल पाल ने बताया, सोमवार सुबह 6 बजकर 52 मिनट पर फायर स्टेशन को आग की सूचना मिली। टेंट हाउस के ऊपर मकान में 8 लोग थे, जिन्हें साइड की दीवार तोड़कर फायर फाइटर्स ने रेस्क्यू किया। जब फायर फाइटर्स ने मकान को सर्च किया तो उसमें पहली और दूसरी मंजिल पर एक-एक महिला बेसुध हालत में मिलीं। इसमें एक सतीश की बहन ममता (42) और दूसरी मां भरतो देवी (74) थीं। दोनों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ममता का शव मामूली रूप से झुलसा हुआ था। ऐसे में अनुमान है कि दोनों की मौत आग के धुएं में दम घुटने से हुई।

सीएफओ ने बताया कि शुरूआती जांच से ऐसा लगता है कि टेंट हाउस में शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। टेंट हाउस में गद्दे व अन्य सामान रखे थे। इससे आग तेजी से फैलती चली गई। ग्राउंड फ्लोर पर कोई मौजूद नहीं था। ऐसे में परिवार को आग की जानकारी तब हुई जब तपिश और लपटें पहली फ्लोर तक पहुंची। ऐसे में बाहर निकलने का रास्ता भी बंद हो चुका था।

**************************

 

UP में बैंक से 3 करोड़ की ठगी, सीबीआई जांच की मांग

अलीगढ़ 12 June (एजेंसी)।अलीगढ़ में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की नौरंगाबाद शाखा के पूर्व प्रबंधक द्वारा तीन करोड़ रुपये के गबन की जांच अब केंद्रीय ब्यूरो जांच (सीबीआई) करेगी। आरोपी अमरजीत सिंह पर अप्रैल में कथित रूप से बैंक से 30 लाख रुपये निकालने का मामला दर्ज किया गया था, लेकिन एक आंतरिक जांच से पता चला कि ठगी गई राशि 3 करोड़ रुपये की हो सकती है।

आगरा में बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख राजेश गैरा ने कहा, बैंक से लगभग 3 करोड़ रुपये गायब हैं, और बैंक के केंद्रीय कार्यालय की एक टीम मामले पर काम कर रही है। इस शाखा में एक नया प्रबंधक नियुक्त किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। हम मामले को सीबीआई को सौंपने की तैयारी कर रहे हैं।’

प्रभावित ग्राहकों की संख्या के बारे में पूछे जाने पर बैंक प्रबंधक सालेश शर्मा ने कहा, बैंक शाखा के 33 ग्राहकों ने दावा किया कि उनके खातों से पैसे गायब हो गए हैं। उनमें से पांच ने क्वार्सी पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

एसएचओ परवेश राणा ने कहा, आरोपी अमरजीत सिंह और उसके सहयोगी सौरभ गुप्ता के खिलाफ रविवार को आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत 420 (धोखाधड़ी) सहित पांच नए मामले दर्ज किए गए हैं। वे फरार हैं और उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

अप्रैल में, गैरा द्वारा दायर एक शिकायत के आधार पर, पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 420 (धोखाधड़ी), और 409 (सरकारी कर्मचारी द्वारा विश्वास का आपराधिक हनन) के तहत एफआईआर दर्ज की।

पूछताछ की जानकारी मिलते ही कई ग्राहकों ने बैंक के सामने विरोध प्रदर्शन किया।

पीड़ितों में से एक, कॉन्ट्रैक्टर मुकेश चौधरी ने दावा किया कि उसे बैंक से लेन-देन के एसएमएस नहीं मिले और इसलिए, वह अपने अकाउंट स्टेटस से अनजान था।

***********************************

 

नड्डा, शाह का यूपी दौरा 27, 29 जून को

लखनऊ 12 June (एजेंसी) । केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के ‘महासंपर्क अभियान’ के हिस्से के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह क्रमश: 27 और 29 जून को श्रावस्ती और बिजनौर में रैलियों को संबोधित करेंगे। 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा श्रावस्ती और बिजनौर दोनों में बसपा के राम शिरोमणि वर्मा और मलूक नागर से हार गई।

बीजेपी अब तक अपने नेताओं द्वारा जीती गई संसदीय सीट गौतम बुद्ध नगर, फिरोजाबाद, मिस्रिख, गोंडा, लखनऊ, बहराइच, एटा, लखीमपुर खीरी और कैसरगंज में अपनी रैलियों का आयोजन करती रही है।

पार्टी सूत्रों ने कहा कि चल रहे प्रचार अभियान के दौरान शाह और नड्डा की रैलियां आयोजित करने की योजना संभावित रूप से 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के अभियान की दिशा तय करेगी।

यूपी बीजेपी के प्रदेश महासचिव संजय राय ने कहा कि नड्डा और शाह की रैलियों को अस्थायी रूप से रेखांकित किया गया है।

उन्होंने कहा, पार्टी आलाकमान से जल्द ही अंतिम मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी के अभियान को आगे बढ़ाने के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में शाह और नड्डा की रैलियां काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।

अखिलेश ने उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था पर सरकार की विफलता के लिए आक्रामक रुख अख्तियार किया है।

राय ने कहा कि बीजेपी सोशल मीडिया संवाद, सामाजिक रूप से प्रबुद्ध वर्ग के लिए सम्मेलन, व्यापारी सम्मेलन, वरिष्ठ कार्यकर्ता बैठक, टिफिन मीटिंग भी आयोजित करती रही है। ये उन रैलियों के अलावा हैं जो भाजपा अपने सांसदों के लोकसभा क्षेत्रों में आयोजित करती रही है।

*****************************

 

पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन शुरू

पटना 12 June (एजेंसी) । बिहार और झारखंड के लोगों के लिए रेलवे द्वारा जल्द ही एक बड़ी सौगात मिलने वाली है। पटना से रांची के बीच जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलने वाली है। इसको लेकर सोमवार को ट्रायल शुरू किया गया। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह ट्रायल के तहत वन्दे भारत एक्सप्रेस पटना से रांची के लिए रवाना किया गया।

उन्होंने बताया कि यह ट्रेन दोपहर 1 बजे रांची पहुंचेगी। वापसी में रांची से पटना के लिए यह ट्रेन रांची से अपराह्न् 2.20 बजे खुलकर 7.00 बजे गया पहुंचेगी तथा यहां से 7.10 बजे खुलकर रात को 8.25 बजे पटना पहुंचेगी।

उन्होंने बताया कि वंदे भारत का यह ट्रायल रन नियमित परिचालन के पूर्व संरक्षा जांच आदि के लिए पूर्णतया परिचालनिक, प्रायोगिक उद्देश्य से किया जा रहा है।

अप एवं डाउन दिशा में इसका परिचालन जहानाबाद, गया, बरकाकाना, कोडरमा, हजारीबाग टाउन और मेसरा के रास्ते किया जा रहा है। ट्रायल रन के दौरान इस ट्रेन का परिचालन तीव्र गति से किया जाएगा।

**************************

 

सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

अमरावती 12 June (एजेंसी): आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में सोमवार को एक कार के सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा जाने से छह लोगों की मौत हो गई। हादसा नल्लाजेरला मंडल के अनंतपल्ली के बाहरी इलाके में हुआ। पुलिस के मुताबिक, हैदराबाद से राजामहेंद्रवरम जा रही कार में आठ लोग सवार थे। सभी एक ही परिवार के सदस्य थे।

छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। पीड़ित राजामहेंद्रवरम के प्रकाश नगर के रहने वाले थे और हैदराबाद से अपने मूल स्थान लौट रहे थे।

***************************

 

जबलपुर पहुंची प्रियंका वाड्रा ने नर्मदा में की आरती, भाजपा ने कहा चुनावी हिंदू

जबलपुर 12 June (एजेंसी): कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मध्यप्रदेश के जबलपुर प्रवास पर हैं। वे विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान का श्रीगणेश करने आई हैं। उन्होंने यहां नर्मदा नदी के तट पर पहुंचकर पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना और आरती की। भाजपा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए प्रियंका गांधी को चुनावी हिंदू करार दिया है।

राज्य में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और प्रियंका गांधी प्रचार का शंखनाद करने आई हैं। वह विमान से जबलपुर पहुंची और उसके बाद नर्मदा नदी के तट पर ग्वारीघाट पर पहुंच कर उन्होंने पूजा-अर्चना की और नर्मदा मैया की आरती की। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ, सांसद विवेक तंखा सहित तमाम अन्य नेता मौजूद रहे। प्रियंका गांधी शहीद स्मारक में आयोजित जनसभा को भी संबोधित करने वाली हैं।

राज्य सरकार के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रियंका गांधी पर तंज कसा है और कहा है कि प्रियंका गांधी चुनावी हिंदू हैं जिन्हें चुनाव के समय मंदिर, गंगा और नर्मदा मैया की याद आती है। प्रदेश की जनता कांग्रेस के इस पाखंड को अच्छी तरह समझती है। मेरा यही कहना है कि संस्कारधानी की जगह किसी और शहर को चुन लेती, संस्कारधानी आ रही हैं और ऐसे लोगों के साथ मंच शेयर कर रही हैं जो महिलाओं को आइटम बोलते हैं कहीं टंच माल बोलते हैं। नर्मदा मैया और गंगा मैया की याद आपको चुनाव के समय ही आती है।

*************************

 

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज इच्छित कार्य पूर्ण होंगे। आप भी व्यस्त रहने से थकान महसूस कर सकते हैं। अपनी दिनचर्या को संतुलित तथा व्यवस्थित करना पड़ेगा जिससे अधिकतर काम समय पर पूरे होते जाएंगे। बच्चों को समय दें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों तथा युवाओं को इंटरव्यू व करियर संबंधी परीक्षा में सफलता की पूरी संभावना है। इसलिए वे लोग अपनी पढ़ाई के प्रति एकाग्रचित्त रहें। तनान की तरफ ध्यान न दें तो बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)

आज मनोवांछित फल प्राप्त होगा। समय की कोई कमी नहीं रहेगी। व्यवसायिक तौर पर ग्रह स्थितियां आपके पक्ष में हैं। कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव संबंधी योजनाएं बन सकती है। तरक्की के भी उचित अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने कार्य को बहुत सावधानी पूर्वक करें, क्योंकि कोई गलती होने की आशंका लग रही है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज भाग्य आपके मनोनुकूल रहेगा। समय पर कार्य सम्पन्न होंगे। कुछ समय खुद के लिए भी बताएं। इससे आपको शारीरिक और मानसिक ताजगी के साथ ऊर्जा भी मिलेगी। आपको अपनी दिनचर्या संबंधी कामों को पूरा करने में पारिवारिक सदस्यों की मदद भी मिल सकती है। स्वास्थ्य सुधार होगा।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका सामाजिक दायरा और पारिवारिक सम्बंध यश को बढाएंगे।कार्यक्षेत्र में अपने प्रतिद्वंद्वियो के सामने आपकी ही यशोगाथा रहेगी। आपका कोई कर्मचारी साथी आपकी योजना को लीक कर सकता है। इससे सावधान रहें और लापरवाही बिल्कुल ना करें। सभी कार्यों पर पैनी नजर अवश्य रखें। नौकरी में भी किसी के साथ भी उलझे नहीं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आपकी ऊर्जा आज आपका भरपूर साथ देंगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों का आप बखूबी निर्वाह करेंगे। आपका उदारवादी व सहायक दृष्टिकोण सामाजिक कार्यों में एक बेहतरीन मिसाल के रूप में सामने आएगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी भी अपनी पढ़ाई के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्रचित्र रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका मनोबल बढेगा। शत्रु पक्ष परास्त होंगे। लेकिन सावधानी फिर भी रखनी पडेगी। कोई भी व्यापारिक नया काम आज न शुरू करें तो सही है। आज स्थिति अधिक आपका साथ देगी है। कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतना आवश्यक है। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने काम को बखूबी अंजाम दे पाएंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आध्यात्मिक कार्यो में रूचि और बढेगी। आप अधिकतर समय धार्मिक तथा सामाजिक संबंधी सहयोगात्मक कार्य में व्यतीत होगा। गुप्त विद्याओं के प्रति भी आपका विशेष रुझान हो रहा है। इस समय आपके व्यक्तित्व के उत्थान संबंधी कुछ नए मार्ग साफ होने जा रहे हैं। सबका साथ मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप अधिकतर समय व्यस्त रहने मे व्यतीत होगा। अपने कुछ नजदीकी और विश्वसनीय मित्रों के साथ अपने कामकाज संबंधी विचार-विमर्श अवश्य करें। आपको बेहतरीन मार्गदर्शन प्राप्त होगा तथा लाभदायक अनुबंध भी मिलने के योग हैं। परंतु इस बात का ध्यान भी अवश्य रखें कि आपकी रूचि धर्म कर्म में कम न हो। स्वास्थ्य बेहतर होगा।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज किस्मत आपके साथ है। व्यवसायिक विकास के लिए किसी प्रभावशाली व्यक्ति का साथ तथा आपके राजनीतिक संपर्क बहुत अधिक लाभदायक साबित होने वाले हैं। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को अपने किसी लक्ष्य को पूरा करने से तरक्की वगैरह भी मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन विद्या ग्रहण करने में लगेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज मन की सुने और खुश रहें। अपने कार्यों से संबंधित नीतियों पर दोबारा विचार करके उनमें और अधिक सुधार लाने की कोशिश करें सफलता आपका इंतजार कर रही है। आपको सकारात्मक परिणाम अवश्य हासिल होंगे। विद्यार्थियों का अपनी शिक्षा के प्रति पूर्ण रूप से ध्यान केंद्रित रखना उन्हें कोई उपलब्धि भी हासिल करवा सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आप आपकी सकारात्मक सोच आपको ऊँचाइयों तक ले जाएगी ।अपना पूर्ण ध्यान अपने कार्यस्थल पर केंद्रित रखें तथा दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपने विचारों को ही प्राथमिकता दें क्योंकि ऐसा करने से वहाँ भी सफल आप ही होंगे। पारिवारिक वातावरण सहयोगात्मक रहेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप शान्तिपूर्ण तरीके से समय बिता पाएंगे। कोई भी काम करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य करें। इससे परिस्थितियां पूर्णता आपके पक्ष में हो जाएगी। काफी समय से चल रही किसी काम में रुकावट भी आज दूर होगी। कुल मिलाकर शांति और सुकून भरा दिन व्यतीत होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

*********************************

 

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग प्रणाली- नए दौर का आगाज तथा गति व क्षमता वृद्धि के साथ साथ समयबद्धता के लिए वरदान

*इस नई तकनीक से एक सेक्शन में एक साथ एक से अधिक ट्रेनें हो रही हैं परिचालित*

बिलासपुर 11 जून,(एजेंसी)।  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे निरंतर ही आधुनिक एवं सुविधायुक्त तकनीकी का उपयोग कर यात्री सुविधाओं के साथ अधिक से अधिक ट्रैफिक के लिए प्रयासरत है। इस आधुनिक एवं उन्नत तकनीक के अंतर्गत बेहतर परिचालन को सुनिश्चित करने के लिए परंपरागत सिग्नलिंग सिस्टम को अपग्रेड कर आटोमेटिक सिग्नलिंग सिस्टम में परिवर्तित किया जा रहा है । ऑटो सिग्नलिंग व्यवस्था बिना किसी अतिरिक्त स्टेशनों के निर्माण और रखरखाव के साथ ही ज्यादा से ज्यादा ट्रेन चलाने के व प्रमुख जंक्शन स्टेशन के ट्रेफिक को नियंत्रित करने में मदद करता है।

ऑटोमेटिक सिग्नल सिस्टम लगने से ट्रेनों को बेवजह कहीं भी खड़ी नहीं होना पड़ेगा। इसके चलते एक ही रूट पर एक के पीछे एक ट्रेन बिना लेट हुए आसानी से चल सकेगी।इसके साथ ही इसके कई लाभ हैं।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में नागपुर से दुर्ग तक की सेक्शनल स्पीड बढ़ाकर राजधानी रूट के समकक्ष 130 किलोमीटर प्रतिघंटा की जा चुकी है ।

ऑटोमेटिक सिग्नल से रेल लाइनों पर ट्रेनों की रफ्तार के साथ ही संख्या भी बढ़ सकेगी। वहीं कहीं भी खड़ी ट्रेन को निकलने के लिए आगे चल रही ट्रेन के अगले स्टेशन तक पहुंचने का भी इंतजार नहीं करना पड़ेगा। स्टेशन यार्ड से ट्रेन के आगे बढ़ते ही ग्रीन सिग्नल मिल जाएगा। यानी एक ब्लॉक सेक्शन में एक के पीछे दूसरी ट्रेन सिग्नल के सहारे ट्रेनें एक-दूसरे के पीछे चलती रहेंगी। अगर आगे वाले सिग्नल में तकनीकी खामी आती है तो पीछे चल रही ट्रेनों को भी सूचना मिल जाएगी। जो ट्रेन जहां रहेंगी, वहीं रुक जाएंगी।

पहले जहां दो स्टेशनों के बीच एक ही ट्रेन चल सकती थी वहीं ऑटो सिग्नलिंग के द्वारा दो स्टेशन की बीच दूरी के अनुसार 2, 3 या 4 ट्रेने भी आ सकती है। औसतन एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन के बीच की दूरी 12 से 15 किलोमीटर तक होती है। ट्रेन को यह दूरी तय करने में 15 मिनट का समय लगता है। पहले गई ट्रेन के पीछे 15 मिनट के बाद दूसरी ट्रेन चलाई जाती है। रेलवे इस समय को कम कर सात से आठ मिनट करने जा रहा है। जिससे वर्तमान समय में चलने वाली ट्रेन दोगुनी ट्रेनें चलाई जा सकें। रेलवे इसके लिए दो स्टेशन के बीच ऑटोमेटिक सिग्नल सिस्टनम लगाने जा रहा है। बीच के सिग्नल को पार करते ही पीछे से दूसरी ट्रेन चला दी जाएगी। इससे 15 मिनट के स्थान पर सात से आठ मिनट में ही दूसरी ट्रेन चलाई जा सकती है।
दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे के कलमना से दुर्ग (265कि.मी.), जयरामनगर – बिलासपुर – बिल्हा (32 कि.मी.) और बिलासपुर – घुटकू (16 कि.मी.) सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग प्रणाली अपनाया जा चुका है। निकट भविष्य में चांपा से गेवरारोड,जयरामनगर से अकलतरा एवं बिल्हा से निपनिया तक ऑटो सिग्नलिंग का प्रावधान किया जाएगा ।
उपलब्ध संसाधनों के आधार पर परंपरागत सिग्नलिंग सिस्टम तथा ट्रेन परिचालन के एबस्ल्युट ब्लॉक सिस्टम के स्थान पर विभिन्न सेक्शन में आटोमेटिक सिग्नलिंग सिस्टम लागू किए जाने का कार्य किया जा रहा है ।

****************************

 

हत्या को हादसा दिखाने के लिए 4 दोस्तों के साथ रची थी साजिश,चार आरोपी गिरफ्तार

*कार से रौंदा था महिला को, 50 हजार में दी थी सुपारी*

कानपुर 11 जून,(एजेंसी)। शहर में नजीराबाद क्षेत्र में एक महिला की कार से कुचलकर हत्या कर दी। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इसमें दिख रहा है कि महिला बेटों के साथ ठेला लेकर जा रही है। उसके बेटा पीछे चल रहा है। तभी कार महिला को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से महिला कार के बोनट में फंस गई। इसके बाद आरोपी ने कार नहीं रोकी।

महिला 50 मीटर तक घिसटती चली गई। महिला के बेटे और आस-पास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना की 8 जून की है। पुलिस ने रविवार को घटना का खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि महिला की हत्या रंजिश में पड़ोसी ने 3 दोस्तों के साथ मिलकर जानबूझकर की थी। मनोज ने साथियों को महिला की हत्या करने के लिए  50 हजार में सुपारी दी गई थी। उसे हत्या को हादसा दिखाने के लिए महिला को कार से रौंदा था। फिलहाल पुलिस चारों को गिरफ्तार कर लिया है।

कार से की थी रेकी 

डीसीपी सेंट्रल प्रमोद कुमार ने रविवार को प्रेसवार्ता में बताया कि लक्ष्मी रतन कॉलोनी निवासी जयंती देवी (45) मरियमपुर हॉस्पिटल के सामने जूस का ठेला लगाती थीं। उनके 2 बेटे अजीत और अमित इस काम में हाथ बंटाते थे। 8 जून की रात वह बेटों के साथ घर वापस लौट रही थी। वह जैसे ही मरियमपुर अस्पताल के सामने से घर की तरफ निकली। तभी कार सवार ने महिला को रौंद डाला। गंभीर रूप से घायल जयंती ने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया था।
बेटे ने शक के आधार पर बगल में जूस का ठेला लगाने वाले मनोज के खिलाफ नजीराबाद थाने में हत्या और अवैध वसूली समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने मनोज को हिरासत में लेकर जांच शुरू की। नगर निगम के कंट्रोल रूम से चौराहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की, तो वह कार से रेकी करता नजर आया। इसके बाद पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो जुर्म कबूल लिया।

आरोपी भतीजा मनोज ने पुलिस को बताया कि उसने अपने चार अन्य दोस्तों महेश,अभय,अमित और गया प्रसाद के साथ हत्याकांड को अंजाम दिया था। हत्याकांड को हादसा दिखाने के लिए कार का इस्तेमाल किया था। कार की नंबर प्लेट भी हटा दी थी।

रंजिश के चलते रची हत्याकांड की साजिश 

आरोपी ने बताया, जयंती का मेरे घर के पीछे मकान है। वह जब 35 साल कानपुर आई, तो मैने ही अपने ठेले के बगल में उसे ठेला लगाने की जगह दी थी। इसके बदले वह 2 हजार रुपए हर महीने देती थी। इसके बाद उसके काम ने थोड़ी तेजी पकड़ ली। इसके बाद बेटे बड़े हो गए तो उसने एक और ठेला लगा लिया।

इसके बाद उसने मेरे से भी अच्छा ठेला लगा लिया। इतना ही नहीं, इसके बाद उसने हर महीने रुपए भी नहीं देती थी। इसके बाद ही मेरे अंदर जलन और कुंठा होने लगी। फिर मैंने अपने दोस्तों के साथ कार से कुचल कर हत्या करने की योजना बनाई। जिससे लोगों को लगे कि जयंती की हादसे में जान गई है।

****************************

 

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version