पनौती के बाद राहुल गांधी ने ‘जेबकतरे’ से कर डाली PM मोदी की तुलना, चुनाव आयोग पहुंची BJP

नई दिल्ली 23 Nov, (एजेंसी): भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे पर अपशब्दों के इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से मुलाकात कर, राहुल गांधी और खड़गे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव राधा मोहन दास अग्रवाल और ओम पाठक ने बुधवार को चुनाव आयोग से मुलाकात कर शिकायत की कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी के ओबीसी समुदाय से जुड़े होने को लेकर गलत बयानबाज़ी की है। वहीं, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए पनौती और जेबकतरे जैसे अपशब्दों का इस्तेमाल कर मॉडल कोड ऑफ कन्डक्ट और कानूनों का घोर उल्लंघन किया है।

भाजपा ने कांग्रेस नेताओं द्वारा लगातार आईपीसी कानूनों, जनप्रतिनिधि कानून – 1951 और मॉडल कोड ऑफ कन्डक्ट का उल्लंघन किए जाने का उल्लेख करते हुए राहुल गांधी और खड़गे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। भाजपा ने यह आरोप लगाया है कि खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जाति को लेकर यह गलत दावा किया था कि पीएम मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने अपनी जाति को ओबीसी सूची में शामिल करवा दिया था। वहीं, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पनौती कहते हुए उनकी तुलना जेबकतरे तक से कर दी जो कि पूरी तरह से अनुचित और कानूनों का उल्लंघन है।

*********************************

 

सिलक्यारा टनल हादसा: आज बाहर निकाले जाएंगे 41 मजदूर, आखिरी पड़ाव में पहुंचा रेस्क्यू आपरेशन

उत्तरकाशी 23 Nov, (एजेंसी): कहते हैं कि हिम्मत करने वालों की कभी हार नहीं होती। इस कहावत को चरितार्थ किया सिलक्यारा टनल हादसे में 12 दिनों से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन करने वाले तमाम एजेंसियों, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, बीआरओ, नेशनल हाईवे एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड, आईटीबीपी, और नेशनल हाईवे की 200 से ज्यादा लोगों की टीम ने, जो लगातार 24 घंटे रेस्क्यू में जुटी हुई है और साथ ही उन 41 मजदूरों की भी, जो 12 दिनों से टनल के अंदर अपनी जिंदगी और मौत से डट कर सामना कर रहे हैं।

जी हां अब जल्द ही पहाड़ की सीना चीरकर 41 जिंदगियां, आखिरकार बाहर आने वाली हैं। सिलक्यारा सुरंग में अब हलचल बढ़ गई है। ऐंबुलेंस, ऑक्सीजन और बेड की तैयारी देखकर उम्मीद जताई जा रही है कि जल्‍द ही 41 श्रमिकों को सुरंग से बाहर निकाल लिया जाएगा। एनडीआरएफ के 10 से 12 जवान रस्सी, स्ट्रेचर और ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर टनल के अंदर गए हैं।

इससे ये साफ है कि जल्द ही रेस्क्यू को सफलतापूर्वक खत्म किया जाएगा और अंदर फंसे मजदूर बाहर आ जाएंगे। बाहर निकालने के बाद तुरंत ही सभी मजदूरों को सीधे चिन्यालीसौड़ ले जाया जाएगा। जिसकी तैयारी की जा रही है। एनडीआरएफ ने भी बचाव की ब्रीफिंग शुरू कर दी है। टनल में फंसे 41 मजदूरों को एनडीआरएफ के जवान ही टनल से बाहर निकालेंगे।

टनल के बाहर प्राथमिक उपचार की भी तैयारी तेज कर दी गई है। टनल के बाहर अस्थायी अस्पताल तैयार है। श्रमिकों को एयरलिफ्ट करके एम्स ले जाया जा सकता है। उत्तरकाशी जिला अस्पताल में भी 45 बेड अलग से रिजर्व कर दिए गए हैं। सुरंग स्थल के पास एंबुलेंस भी तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उत्तरकाशी पहुंच गए हैं। जहां वो उस पल के साक्षी बनेगें जब 41 मजदूर टनल से बाहर आएंगे।

सीएम धामी ने बताया कि, “सिलक्यारा टनल में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्ध स्तर पर जारी रेस्क्यू ऑपरेशन के स्थलीय निरीक्षण हेतु उत्तरकाशी पहुंच रहा हूं।” वहीं अभी से ही हेलीपैड पर 41 एंबुलेंस को तैनात कर दिया है। सभी एबुलेंस पर डॉक्टरों की एक टीम मौजूद है। क्योंकि मजदूरों की संख्या 41 है। इसलिए एंबुलेंस भी 41 ही मंगवाई गई हैं।

वहीं ये भी कहा जा रहा है कि जैसे ही मजदूरों को टनल से रेस्क्यू कर बाहर लाया जाएगा। उस वक्त आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत किया जाएगा। बता दें कि सभी 41 मजदूर दिवाली के दिन से ही टनल में फंसे थे। जिसके चलते उनकी और उनके परिवार, साथ ही रेस्क्यू में जुटी टीमों की दिवाली नहीं मनी थी। जिसको देखते हुए आज सफल रेस्क्यू होने पर बाहर दिवाली मनाए जाने की संभावना है।

*******************************

 

54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के दौरान सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने किया ‘फिल्म बाजार’ के 17वें संस्करण का उद्घाटन

23.11.2023  –   गोवा के पणजी स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार स्टेडियम में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 9 दिवसीय फिल्म फेस्टिवल 2023 (54वां संस्करण) का उद्घाटन सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया। साथ ही साथ उन्होंने गोवा के मैरियट रिजॉर्ट में दक्षिण एशिया के सबसे बड़े ‘फिल्म बाजार’ के 17वें संस्करण का भी उद्घाटन किया। इस क्रम में उन्होंने कहा कि फिल्म बाजार, जानकारी के हलचल भरे बाजार की तरह, दुनिया भर के फिल्म निर्माताओं, प्रोड्यूसरों और कहानीकारों के लिए एक स्वर्ग है।

उन्होंने कहा, यह सृजनात्मकता और व्‍यापार, विचारों और प्रेरणाओं का संगम है जो इस फलते-फूलते सिनेमाई बाजार के आधार का निर्माण करता है। 20 नवंबर से 28 नवम्बर तक चलने वाले इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया द्वारा इस फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आगे कहा कि भारतीय मीडिया और मनोरंजन उद्योग को 20 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर के साथ दुनिया में पांचवां सबसे बड़ा और विश्‍वव्‍यापी उद्योग माना जाता है।

सूचना और प्रसारण मंत्री ने कहा, अपने 17वें वर्ष में, फिल्म बाजार आईएफएफआई का एक अपरिहार्य आधार बन गया है, जो सीमाओं से आगे बढ़कर एशिया के सबसे बड़े फिल्म बाजारों में से एक बन चुका है। ‘फिल्म बाज़ार’ भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका, अमेरिका, ब्रिटेन, सिंगापुर, जर्मनी, फ्रांस, पोलैंड, लक्ज़मबर्ग और इज़राइल के को-प्रोडक्‍शन बाजार परियोजनाओं के विभिन्‍न हिस्‍सों के आधिकारिक चयन को प्रदर्शित करता है। चयनित फिल्म निर्माता ओपन पिच पर अंतर्राष्ट्रीय और भारतीय निर्माताओं, वितरकों, फेस्टिवल प्रोग्रामर्स, फाइनेंसरों और बिक्री एजेंटों के सामने अपनी नए प्रोजेक्ट  पेश करेंगे।

 सूचना और प्रसारण मंत्री ने को-प्रोड्क्‍शन बाजार के बारे में बात करते हुए कहा, “हम को-प्रोड्क्‍शन बाजार में गर्व से 7 देशों के बारह वृत्तचित्र प्रस्तुत कर रहे हैं, जो 17 अलग-अलग भाषाओं में जीवन की खोज करते हैं। यह फिल्म निर्माताओं के लैंस से खूबसूरती और प्रेम की एक यात्रा है।” उन्होंने यह भी कहा कि वीडियो लाइब्रेरी प्लेटफॉर्म, फिल्‍म देखने के स्‍थान में 190 सबमिशन दिखाए गए हैं, जिनमें से कुछ सबमिशन को फिल्म बाजार अनुशंसा (एफबीआर) के लिए चुना जाएगा। सूचना और प्रसारण मंत्री ने कहा, “वर्क-इन-प्रोग्रेस लैब वह जगह है जहां फिल्म निर्माता अपने काम की असली सुंदरता दिखा रहे हैं। पिछले वर्ष की तुलना में परियोजनाओं की संख्या दोगुनी करते हुए, हमारे पास इस वर्ष अनावरण के लिए 10 परियोजनाएं तैयार हैं।

” श्री ठाकुर ने यह भी घोषणा की कि नवाचार को बढ़ावा देने और व्यापार करने में आसानी के लिए प्रधानमंत्री के आह्वान के अनुरूप, एक रोमांचक नया घटक, ‘बुक टू बॉक्स ऑफिस’ जोड़ा गया है, जो किताबों से स्‍क्रीन तक बिना किसी बाधा के 59 प्रोजेक्ट प्रदर्शित करेगा। समारोह के अलावा, मंत्री ने गूगल आर्ट्स एंड कल्‍चर हिन्‍दी प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया, जो एक ऑनलाइन केन्‍द्र है जिसमें हिंदी फिल्मों के चित्र और लघु वीडियो शामिल हैं। विदित हो कि राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) द्वारा शुरू किया गया, फिल्म बाजार दक्षिण एशिया के सबसे बड़े फिल्म बाजार के रूप में विकसित हुआ है, जो स्थानीय फिल्म निर्माताओं को वैश्विक निर्माताओं और वितरकों से जोड़ता है। इस वर्ष, फिल्म बाज़ार में एक नया क्यूरेटेड “वीएफएक्स एंड टेक पवेलियन” है, जिसका उद्देश्य फिल्म निर्माताओं को नवीनतम नवाचारों से अवगत कराना है, ताकि वे न केवल “शॉट लेने” के पारंपरिक तरीके से कथानक कहने की संभावनाओं का पता लगा सकें, बल्कि ‘शॉट भी बना’ सकें।

54वें आईएफएफआई  में फिल्म बाजार में प्रदर्शित होने के लिए विभिन्न शैलियों की 10 अनुशंसित फिल्मों में डॉक्यूमेंट्री, हॉरर, जलवायु संकट, फिक्शन आदि शामिल हैं। फिल्में अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली, मारवाड़ी, कन्नड़ और माओरी (न्यूजीलैंड की भाषा) में हैं। 2023 की सेरेमनी को पहले दिन करिश्मा तन्ना और अपारशक्ति खुराना ने होस्ट किया। इवेंट में सनी देओल, माधुरी दीक्षित, विजय सेतुपति, शाहिद कपूर, श्रिया शरन, दिव्या दत्ता, श्रेया घोषाल, करण जौहर, संजय मिश्रा, कारण जौहर, नुसरत भरुचा, पंकज त्रिपाठी, शांतनु मोइत्रा, और सुखविंदर सिंह समेत कई स्टार्स ने शिरकत की।

ओपनिंग सेरेमनी में गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत भी मौजूद रहे। फिल्म फेस्टिवल के दौरान इस साल बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योगदान के लिए अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही थिएट्रिकल रिलीज से पहले सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री अग्निहोत्री की डेब्यू फिल्म ‘फर्रे’ का प्रीमियर भी किया गया।

28 नवंबर तक गोवा के पणजी में मांडवी नदी के किनारे स्थित एंटरटेनमेंट सोसायटी ऑफ़ गोवा के परिसर में मौजूद सिनेमाहाल, आइनॉक्स मल्टीप्लेक्स और कला अकादमी सहित ओपन ग्राऊंड में आयोजित 54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई 2023) के विभिन्न खंडों में 250 से अधिक फिल्में प्रदर्शित की जा रही हैं। इस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में हॉलीवुड एक्ट्रेस कैथरीन जेटा जोन्स, अभिनेता सलमान खान, ए आर रहमान, अनुपम खेर, विक्की कौशल, सिद्धार्थ मल्होत्रा, विद्या बालन, अदिति राव हैदरी, नीना गुप्ता समेत कई और एक्टर्स भी आने वाले दिनों में शामिल होंगे।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***************************

 

31 दिसंबर से ये लोग नहीं कर पाएंगे UPI का इस्तेमाल, यूजर्स तुरंत कर लें ये काम

नई दिल्ली 22 Nov (एजेंसी) : जिन यूजर्स का यूपीआई का इस्तेमाल पिछले 1 साल से नहीं किया है यह खबर उनके लिए है। जी हां, 31 दिसंबर से इन लोगों के लिए यूपीआई सर्विस काम नहीं करेगी। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने बैंक व PhonePe और Google Pay जैसी थर्ड पार्टी ऐप्स को यूपीआई बंद करने का निर्देश दिया है। एनपीसीआई ने यूपीआई बंद करने से पहले यूजर्स को ईमेल या मैसेज के जरिए नोटिफिकेशन भी भेजने के लिए कहा है।

NPCI के उम्मीद जताई है कि इस कदम से यूपीआई ट्रांजेक्शन और सुरक्षित होगा। साथ ही कई गलत ट्रांजेक्शन पर भी रोक लग। एनपीसीआई के निर्देश के बाद अब सभी ऐप्स और बैंक निष्क्रिय ग्राहकों की यूपीआई आईडी और उससे जुड़े मोबाइल नंबर को वैरिफाई करेंगे। 1 साल से अगर कोई क्रेडिट या फिर डेबिट नहीं हुआ तो यूपीआई आईडी को बंद कर दिया जाएगा।

दरअसल, कई बार लोग अपना मोबाइल नंबर बदलते हैं और उससे जुड़ी यूपीआईडी को बंद नहीं करते हैं। यह नंबर किसी और को मिल जाता है और यूपीआईडी वहां एक्टिवेटेड ही रहती है। ऐसे में उस नंबर पर अगर किसी ने पैसे भेजे तो वह उस इंसान को मिलेंगे जिसके पास अब वह नंबर है।

अगर आपने भी एक साल से कोई यूपीआई ट्रांजेक्शन नहीं किया है तो तुरंत कोई ट्रांजेक्शन कर लें ताकि आपकी यूपीआई आईडी बची रहे। आपकी जानकारी के लिए बता दें, यूपीआई का फुल फॉर्म Unified Payment Interface (UPI) है। यह तुरंत ऑनलाइन पेमेंट का बेजोड़ तरीका है। यूपीआई को बनाने व चलाने वाली NPCI है। आप भीम, गूगल पे, फोन पे या किसी भी बैंक की ऐप पर यूपीआई आईडी जेनरेट करके इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

**************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपके लिए स्पेशल रहेगा। दांपत्य रिश्ते की नाराजगी आज खत्म होगी, एक-दूसरे के साथ रिश्ते की नयी शुरुआत करेंगे। बच्चे आज बेहद खुश रहेंगे, उनकी डिमांड आज माता-पिता पूरी करेंगे। जो लोग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे, अपने लक्ष्य पर ध्यान दें। जल्द ही आपकी सफलता के योग हैं।स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाये तो आज आप फिट रहेंगे। आपके मन में दान पुण्य के कार्य करने की इच्छाएं जागृत होंगी।

* शुभ रंग- पीला

* शुभ अंक- 9

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। दोस्त की बड़ी ख़ुशी में आज आप शामिल होंगे, उन्हें काफी ख़ुशी होगी। आज नौकरी अथवा व्यवसाय में किसी भी प्रकार की लापरवाही न रखें दूसरों के भरोसे काम न छोड़ें नही तो नुकसान हो सकता है। किसी से लिए रुपए को जल्द से जल्द चुकता करेंगे। अपने वैवाहिक जीवन को आज ख़ास बनायेंगे। मानसिक रूप से किसी बात को अधिक सोंच सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, आज फैमिली के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाने का प्लान बनाएंगे।

* शुभ रंग- लाल

* शुभ अंक- 5

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन बढिय़ा रहेगा। आपके निजी जीवन की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, जिन्हें आप बखूबी पूरा करेंगे। आपका किसी बिजनेस मीटिंग में परफॉर्मेंस अच्छा रहेगा और आस पास के लोग आपसे प्रभावित होंगे जिससे आपको बहुत बड़ा फायदा भी होगा। आज किसी काम में उलझने से अच्छा है किसी बड़े की सहायता ले लें। पारिवारिक जीवन में सौहार्द्र बढ़ेगा। आज संतान पक्ष से आपको कोई बड़ी खुशखबरी भी मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों की आज किसी बड़े नेता से मुलाकात होगी। आज बेवजह तनाव लेने से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।

* शुभ रंग- नारंगी

* शुभ अंक- 2

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। ऑफिस में पेंडिंग कार्य को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। आज शांत मन से कोई भी निर्णय लेना बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आज बेटे की किसी परीक्षा का रिजल्ट उनके हक़ में आयेगा। शुगर की समस्या से परेशान लोग आज अपने खानपान पर परहेज रखें। कपड़े के व्यापारियों को भी आज अच्छा लाभ होगा। फलदार पौधे लगाना पारिवारिक जीवन के लिए बहुत शुभ है। लवमेट्स एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे, रिश्ते में और मधुरता बढ़ेगी। छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा।

* शुभ रंग- नीला

* शुभ अंक- 4

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। दोस्तों के साथ मिलजुल कर रहे। जरुरत पडऩे पर आपको मदद लेनी पड़ सकती है। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। काफी समय से सोंची कोई चीज आज खरीद सकते हैं। आप अपने खाली समय का सदुपयोग नई चीजें सीखने में करें, जो आपकी उन्नति में योगदान देगा। छात्रों के लिए आज अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने का है यदि मन को इधर-उधर लगाएंगे तो परिणाम पर विपरीत असर हो सकता है। आज अपनी दिनचर्या सुव्यावस्थित करें व समय का सदुपयोग करें। बुजुर्गों का मन बहलाने के लिए उन्हें बाहर घुमाने ले जायेंगे। अगर आपके रिश्ते की बात कहीं चल रही है तो जल्द फिक्स होने की खुशखबरी मिलेगी।

* शुभ रंग- हरा

* शुभ अंक- 7

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज अपने आर्थिक पक्ष को देखते हुए खर्च करेंगे। धन आगमन होने से आप आर्थिक रूप से राहत महसूस करेंगे। दबी हुई आमदनी या दिया हुआ पैसा वापस हाथ में आएगा। पारिवारिक जीवन में सुख शांति और संपन्नता बढ़ेगी। घर में शुभ मांगलिक कार्यक्रम आयोजित होने की संभावना हैं। आपको अपने कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। आज उम्मीद से कई गुना ज्यादा आपको लाभ होगा। आपको कोई अच्छी नौकरी जल्द मिलेगी। आज आपकी सभी टेंशन खत्म होंगी। ऑयली फ़ूड से जितना हो सके दूर रहे, आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। फ़ोन पर कोई अच्छी न्यूज़ मिलेगी उससे घर में खुशियां आएंगी।

* शुभ रंग- मैहरून

* शुभ अंक- 4

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन नार्मल रहेगा। आपकी इनकम के हिसाब से खर्चे बढ़ेंगे। काम में आ रही समस्यायें आज समाप्त होंगी। आज माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान देने की जरुरत रहेगी। आज बच्चे अपनी परेशानी माता से शेयर करेंगे तो उनको अपनी परेशानी का हल मिल जाएगा जिससे उनका मन काफी खुश होगा। पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी। काम के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी। आपकी राय से किसी की समस्याओं का हल निकलेगा। जीवनसाथी से रिश्ते में आपसी तालमेल बनाये रखें। अगर आप कपड़े का व्यापार करते हैं तो रोज से आज अधिक मुनाफा होगा।

* शुभ रंग- गुलाबी

* शुभ अंक- 1

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज हैवी ट्रैफिक की वजह से आपको ऑफिस के लिए लेट हो सकता है। आय की तुलना में व्यय की मात्रा अधिक रहेगी आपके विचारों में थोड़ी नकारात्मकता आ सकती है। इलेक्ट्रॉनिक चीजों या मशीनरी पर खर्च आदि की संभावना अधिक रहेगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जिस भी कार्य को करने को सोचेंगे उसमे सफलता जरूर मिलेगी। पिता आपके जिम्मेदार व्यक्तित्व को देखकर गर्व महसूस करेंगे। इस राशि के लवमेट आज मनपसंद जगह घूमने जायेंगे। कार्य क्षेत्र में नयी योजना बनाएंगे, जिसके माध्यम से आपको अच्छी सफलता मिलेगी।

* शुभ रंग- गोल्डन

* शुभ अंक- 8

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। बड़े भाई की सहायता से काम को जल्द और आसानी से पूरा कर लेंगे। आपके घर के वातावरण में सुख समृद्धि बढ़ेगी। प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री से जुड़ा काम आज फाइनल हो जायेगा। आपकी अधिक इनकम से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। जो लोग आर्किटेक्ट, सजावट की वस्तुओं, डिजाइनिंग जैसे क्षेत्रों में जुड़े हुए हैं उनके लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। परिवार में कुछ ख़ास लोगों से मुलाकात होगी। छात्रों का मन आज पढ़ाई से हट सकता है। बेहतर होगा आप आप अपना मन पढ़ाई में लगाएं जल्द ही सफलता मिलाने के योग बने हुए हैं।

* शुभ रंग- पिच

* शुभ अंक- 9

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। पूरी ऊर्जा के साथ काम करेंगे। इस राशि के राजनीतिज्ञ सामाजिक कामों में रूचि लेंगे। कोई नई शुरुआत करने अथवा नौकरी में परिवर्तन के मामले में आप गंभीरता से विचार करेंगे। आज दोस्तों के साथ किसी रेस्टोरेंट जाने का प्लान बनेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं आज खत्म होंगी। वाहन आदि लेने के सुखों का योग है। संतान पक्ष की उन्नति से घर में उत्साह बढ़ेगा। दांपत्य रिश्ते में सौहार्द्र बढ़ेगा। पार्टनर के लिए खास करेंगे, जिससे रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। अपने व्यवहार में लचीलापन बनाये रखें, लोग आपकी ओर ज्यादा आकर्षित होंगे।

* शुभ रंग- सिल्वर

* शुभ अंक- 6

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन मिलीजुली प्रतिक्रिया से भरा रहेगा। आज किसी बात से आप बेहद खुश होंगे। सिंगर्स को किसी एल्बम की प्रसिद्धि के लिए सम्मानित किया जाएगा। अगर आप कोई प्रेजेंटेशन तैयार कर रहे हैं, तो ध्यानपूर्वक करें। इस राशि के लोगों को काम के साथ स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना चाहिए। सिविल इंजीनीयर्स को आज बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। व्यापारिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। समस्याओं से आज छुटकारा मिलेगा जिसके कारण आप मेंटली रिलेक्स फील करेंगे। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक जीवन सौहार्द पूर्ण रहने वाला है।

* शुभ रंग- मैजेंटा

* शुभ अंक- 2

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन बढिय़ा रहेगा। आज कुछ नया करने की चाह आपको होगी। अगर आप हाई लेवल की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। मेहनत करते रहें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। बॉस आपके काम की तारीफ़ करेंगे फिर भी अपना काम पूरा पूर्णता के साथ करें। आज दोस्त की बर्थडे पार्टी में खूब एन्जॉय करेंगे। साथ ही पुराने दोस्तों से भी आपकी मुलाकात होगी। स्वास्थ्य के नजरिये से आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। व्यापार में बढ़ोतरी के योग बने हुए हैं। रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा।

* शुभ रंग- बैंगनी

* शुभ अंक- 1

****************************

 

खड़गे तेलंगाना में करेंगे संबोधित, राहुल व प्रियंका राजस्‍थान में करेंगे रैली

नई दिल्ली 22 Nov, (एजेंसी): कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बुधवार को तेलंगाना में दो सार्वजनिक बैठकों को संबोधित करेंगे, जबकि पार्टी नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा राजस्थान में पांच रैलियां करेंगे। ।

कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, खड़गे बुधवार को तेलंगाना के आलमपुर और नलगोंडा विधानसभा क्षेत्रों में रहेंगे। वह सबसे पहले दोपहर 1.30 बजे एक आलमपुर के लीजा टाउन इलाके में और फिर शाम 4.30 बजे मैरिगुडा ग्राउंड, नलगोंडा में जनसभा को संबोधित करेंगे। तेलंगाना की 119 सीटों वाली विधानसभा के लिए 30 नवंबर को मतदान होना है।

इस बीच, राहुल गांधी दोपहर 12 बजे राजस्‍थान के धौलपुर जिले के राजाखेड़ा में संबोधित करेंगे, जबकि दूसरी रैली भरतपुर में दोपहर 1.30 बजे होगी। आखिरी सभा दोपहर 3 बजे गंगापुर, गंगापुर सिटी जिले में होगी। उनकी बहन और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा दोपहर 12.30 बजे चूरी और 2.30 बजेशाहपुरा में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगी। राजस्थान में 200 सीटों वाली विधानसभा के लिए शनिवार को मतदान होगा। वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

***************************

 

एक करोड़ के मोबाइल देख अफसर भी हैरान, इन राज्यों में फैला नेटवर्क, चार शातिर गिरफ्तार

मेरठ,  22 Nov, (एजेंसी)। वेस्ट यूपी और आसपास के राज्यों से चोरी और लूट के मोबाइलों को विदेश में बेचने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब एक करोड़ रुपये के ब्रांडेड 87 मोबाइल और एक आईपैड बरामद किया गया है। कुछ मोबाइलों के पार्ट्स को दिल्ली के गफ्फार मार्केट में अलग-अलग करके विदेशों में बेचा गया था, जबकि कुछ अन्य मोबाइल विदेशों में इस्तेमाल के लिए बेचे गए। ये आरोपी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गिरोह चला रहे थे।

बताया गया कि छह आरोपी अभी फरार हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। घंटाघर से चोरी हुआ 19 आईफोन से भरा पार्सल का पैकेट भी इसी गिरोह ने 15 दिन पहले ही चोरी किया था।

पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि शरद गोस्वामी गैंग का सक्रिय सदस्य और सरगना महफूज निवासी रसीद नगर लिसाड़ी गेट है। उसने वेस्ट यूपी, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों में मोबाइलों की चोरी और लूट कराने के लिए अपने साथी शाकिब, जाहिद, जुहैब, इरफान, इमरान, चांद, इनाम, राहुल और शहनावाज काे रखा हुआ है। ये सभी चोरी और लूट के बाद मोबाइल महफूज को देते हैं।

इसके बाद महफूज इन्हें दिल्ली की गफ्फार मार्केट में अपने साथियों को देता है। यहां से इन मोबाइल के पार्ट्स अलग-अलग करके देश और विदेश में बेचे जाते हैं। कुछ देशों में तो मोबाइलों की सीधी सप्लाई की जाती है। अधिकतर मोबाइल समुद्री मार्ग से विदेश भेजे जाते हैं। एसपी सिटी ने बताया कि यहां का सर्विलांस विदेश में काम नहीं कर पाता है। इसके चलते विदेश में ये मोबाइल आसानी से चलाए जाते हैं।
इस दौरान बताया गया कि करीब पंद्रह दिन पहले परतापुर से एक पिकअप घंटाघर के लिए चला था। इसमें से 19 आईफोन से भरा पार्सल पैकेट चोरी हो गया था। वह पार्सल महफूज के गुर्गों ने ही चोरी किया था। महफूज चोरी और लूट कराने के लिए दो हजार रुपये प्रति एक फोन आरोपी को देता था।

एसपी सिटी ने बताया कि जिन-जिन के मोबाइल बरामद हुए हैं, उन्हें चिह्नित किया जाएगा। इसके बाद आरोपियों को सभी के मुकदमों में नामजद किया जाएगा। बताया जा रहा है नेपाल, भूटान सहित कई देशों में मोबाइल भेजने की बात सामने आई है। इस बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है।

ये आरोपी किए गए गिरफ्तार

*महफूज पुत्र फजलू रहमान निवासी रसीद नगर गली नंबर छह ब्रह्मपुरी

*शाकिब पुत्र यामीन निवासी रेहाना गार्डन लिसाड़ीगेट

*जाहिद पुत्र राजू निवासी उज्जवल गार्डन लिसाड़ीगेट

*जुहैब पुत्र इकबाल निवासी पूर्वा फैय्याज अली देहलीगेट

ये आरोपी हैं फरार

*इरफान पुत्र निजाम निवासी चमन कालोनी लिसाड़ीगेट।

*इमरान पुत्र निजाम निवासी चमन कालोनी लिसाड़ीगेट।

*चांद पुत्र याकूब निवासी पूर्वा फैय्याज अली देहलीगेट।

*इनाम पुत्र गुन्नु निवासी गली नंबर 25 लक्खीपुरा फतेहउल्लापुर रोड लिसाड़ीगेट।

*राहुल निवासी अज्ञात।

*शहनावाज निवासी अज्ञात।

ये सामान हुआ बरामद

*75 मोबाइल एप्पल

*एक मोबाइल सैमसंग

*एक मोबाइल वीवो

* एक मोबाइल वन प्लस

*पांच मोबाइल एमआई

*दो मोबाइल ओप्पो

*एक मोबाइल पोको

*एक आईपैड एप्पल(

**********************

 

 

व्यापार मेले में केरल के -1केरा-1 ब्रांड नारियल तेल की बिक्री तेज

 *उच्च गुणवत्ता एवं शुद्धता वाले वर्जिन तेल की बढ़ी मांग*

*”केराफेड के शीर्ष सहकारी महासंघ ने सबसे बड़े नारियल तेल कॉम्प्लेक्स का अनावरण किया*

*शुद्धता और गुणवत्ता के लिए एक नया मानक स्थापित करता है”*

*बेजोड़ स्वाद और शुद्धता के साथ बहुमुखी प्रतिभा के लिए प्रसिद्ध*

नई दिल्ली, 22 नवंबर ( एजेंसी ) । केरल सरकार का निगम विभाग, क्षेत्र में सहकारी प्रयासों की उत्कृष्टता पर जोर देते हुए, अपने स्टॉल पर नारियल उत्पादों की एक विविध श्रृंखला प्रदर्शित कर रहा है। प्रदर्शित उत्पादों में, मुख्य आकर्षण नारियल तेल के प्रीमियम “केरा” ब्रांड है, जो केरल में नारियल किसानों के शीर्ष सहकारी संघ, केराफेड द्वारा उत्पादित किया जाता है।

केराफेड, जो भारत में नारियल तेल के सबसे बड़े उत्पादक के रूप में जाना जाता है। करुनागप्पल्ली कोल्लम और नादुवन्नूर कोझीकोड में दो अत्याधुनिक एक्सपेलर तेल निष्कर्षण कारखाने संचालित करता है। करुणागापल्ली में नारियल तेल परिसर 250 टन की उल्लेखनीय दैनिक क्षमता के साथ देश की सबसे बड़ी इकाइयों में से एक है।

निगम विभाग से श्री सेतु का कहना है, “हमारा नारियल तेल  विभिन्न सहकारी समितियों के द्वारा सावधानीपूर्वक तैयार किया जाता है, जिससे इसकी 100% शुद्धता के लिए दिलपसंद ग्रेड खोपरा का उपयोग सुनिश्चित होता है। उत्पाद विभिन्न आकारों में आते हैं, जिनमें 1-लीटर, 500 मिलीलीटर शामिल हैं , और 250 मिलीलीटर की बोतलें, विविध उपभोक्ता आवश्यकताओं को पूरा करती हैं। उद्यमी  माया नायर ने कहा कि  “मेरे खाना पकाने में ‘केरा’ नारियल तेल का उपयोग लाभकारी रहा है।

इसकी शुद्धता और गुणवत्ता हर व्यंजन के स्वाद को बढ़ाती है और दो चरण की फ़िल्टरिंग प्रक्रिया एक आनंददायक अनुभव के लिए मूल सुगंध को बरकरार रखती है। एलिजा शर्मा एक गृहिणी ने अपना अनुभव साझा किया, “एक जिम्मेदार गृहिणी के रूप में मैं ‘केरा’ नारियल तेल की लंबी शेल्फ लाइफ और उचित कीमत की सराहना करती हूं।

रसोई से परे, यह त्वचा की देखभाल से लेकर विभिन्न घरेलू जरूरतों के लिए मेरा पसंदीदा उपाय है। बालों की कंडीशनिंग के लिए भी यह लाभकारी है।” मेले में आये शेफ़  राजेश मेनन ने कहा कि  “केरा’ नारियल तेल में खाना पकाने से हर व्यंजन में एक अनोखा स्वाद आता है। इसकी बहुमुखी प्रतिभा मेरे सभी पाक प्रयोगों के लिए इसे मेरी पसंदीदा पसंद बनाते हैं।

यह सिर्फ तेल नहीं है, यह मेरी रसोई में एक आवश्यक सामग्री है। निगम विभाग केरल की सहकारी उत्कृष्टता की समृद्ध परंपरा को मजबूत करते हुए उपभोक्ताओं को अपने स्टॉल पर नारियल उत्पादों की गुणवत्ता और शुद्धता  का अनुभव करने के लिए प्रोत्साहित करता है।

*************************

 

बीएसएफ और पंजाब पुलिस को मिली सफलता, लगभग छह किलोग्राम हेरोइन,एक ड्रोन बरामद

जालंधर 22 Nov, (एजेंसी)- सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पंजाब पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी की एक और कोशिश को नाकाम करते बुधवार को अमृतसर के सीमावर्ती अटारी गांव से पांच किलो 290 ग्राम हेरोइन और जिला तरनतारन के राजाके गांव से एक पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया।

बीएसएफ के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि सुबह नशीले पदार्थों की मौजूदगी के संबंध में विशेष सूचना पर बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने अमृतसर जिला के अटारी गांव के बाहरी इलाके में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया था। उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान एक खेत से काले रंग का एक बैग बरामद किया गया, जिसमें पांच किलो 290 ग्राम हेरोइन बरामद हुयी। ये हेरोइन पांच पैकेटों में रखी हुयी थी।

अधिकारी ने बताया कि सुबह के समय विशेष सूचना पर, बीएसएफ और पंजाब पुलिस द्वारा जिला तरनतारन के गांव राजोके के बाहरी इलाके में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया था। उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान एक खेत से पीले चिपकने वाले टेप में लपेटा हुआ 524 ग्राम हेरोइन का एक पैकेट और एक क्वाडकॉप्टर (मॉडल – डीजेआई माविक 3 क्लासिक, चीन में निर्मित) ड्रोन बरामद हुआ।

************************

 

RDX केस में आतंकी जगतार सिंह हवारा बरी, चंडीगढ़ पुलिस पेश नहीं कर पाई गवाह

चंडीगढ़ 22 Nov, (एजेंसी)- आतंकी जगतार सिंह हवारा के मामले में बड़ी खबर सामने आई है। चंडीगढ़ कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या मामले में दोषी बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के आतंकी जगतार सिंह हवारा को RDX से जुड़े मामले में बरी कर दिया है। कोर्ट ने यह फैसला हवारा के खिलाफ RDX के मामले में सबूत पेश नहीं करने के मामले में सुनाया है। हवारा पर आरोप था कि उसने ब्लास्ट करने के लिए अपने साथी कमलजीत और परमजीत को आरडीएक्स उपलब्ध कराया था।

हवारा के खिलाफ खरड़ में 18 साल पहले यह आपराधिक केस दर्ज हुआ था। संबंधित केस हवारा समेत परविंदर सिंह, स्वर्ण सिंह, गुरदीप सिंह और परमजीत सिंह के खिलाफ दर्ज किया गया था। 15 जून, 2005 को खरड़ थाने में दर्ज केस के मुताबिक आरोपियों की गिरफ्तारी से हथियार और RDX बरामद हुए थे। इनमें 8.350 किलो RDX, 1.9 किलो पेंट येलो और AK-47 के जिंदा कारतूस बरामद किए थे।

************************

 

26 को चंडीगढ़ में सीएम आवास घेरेंगे किसान, बोले- हमें रोका तो सारे हाईवे बंद करेंगे

चंडीगढ़ 22 Nov, (एजेंसी)-अपनी मांगों को लेकर पंजाबभर में धरने लगाने के मामले में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा एक प्रैस कांफ्रेंस की गई। इसें किसान नेताओं ने कहा कि 26 नवंबर को मोर्चे की तैयारियां मुकम्मल हो गई हैं।

उन्होंने कहा कि एमएसपी की मांग पूरी की जाए और किसानों पर दर्ज केस रद्द किए जाएं। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर को हम ट्रिब्यून चाैक से चंडीगढ़ की तरफ कूच करेंगे जहां हमें रोका जाएगा वहीं हम बैठ जाएंगे।

उन्होंने कहा कि सबके इकट्ठा होने के बाद अगली रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर सरकार हमें रोकेगी तो किसान पंजाब के सभी हाईवे बंद करेंगे। किसान नेताओं ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को कहा कि हम आपका घर रोकेंगे।

************************

 

अटारी में 5 किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद

जालंधर 22 Nov, (Rns) : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पंजाब पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी की एक और कोशिश को नाकाम करते बुधवार को अमृतसर के सीमावर्ती गांव अटारी से पांच किलो 290 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

बीएसएफ के जनसंपर्क अघिकारी ने बताया कि सुबह नशीले पदार्थों की मौजूदगी के संबंध में विशेष सूचना पर बीएसएफ और पंजाब पुलिस द्वारा अमृतसर जिला के अटारी गांव के बाहरी इलाके में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया था।

उऩ्होंने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान एक खेत से काले रंग का एक बैग बरामद किया गया, जिसमें पांच किलो 290 ग्राम हेरोइन बरामद हुयी। ये हेरोइन पांच पैकेटों में रखी हुयी थी।

***************************

 

राशन वितरण मामले में गिरफ्तार बंगाल के मंत्री अस्पताल में भर्ती

कोलकाता 22 Nov, (एजेंसी): करोड़ों रुपये के राशन वितरण मामले में गिरफ्तार पश्चिम बंगाल के मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मल्लिक शाम से बेचैनी महसूस कर रहे थे और आखिरकार सुधार गृह के अधिकारी उन्हें देर रात कोलकाता में राज्य संचालित एसएसकेएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग के आपातकालीन प्रभाग में ले गए।

गहन जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती करने का फैसला किया। उन्हें कार्डियोलॉजी विभाग के एक केबिन में रखा गया है। हालांकि, घटनाक्रम से वाकिफ सूत्रों ने बताया कि वह कार्डियोलॉजिस्ट के बजाय न्यूरोमेडिसिन विशेषज्ञ की निगरानी में हैं।

पश्चिम बंगाल में नौकरी के बदले करोड़ों रुपये के मामले के मुख्य आरोपियों में से एक सुजय कृष्ण भद्र को वर्तमान में उसी अस्पताल में एक अन्य केबिन में रखा गया है। मल्लिक ने पहले भी बेचैनी की शिकायत की थी और अस्पताल में भर्ती होना चाहते थे।

************************

 

चित्रकूट सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या में बढ़ौतरी, अब तक 8 की मौत

चित्रकूट 22 Nov, (एजेंसी) : उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जिले के रैपुरा क्षेत्र में रोडवेज बस और बोलेरो के बीच भिड़ंत में घायल एक और यात्री की बुधवार को मृत्यु हो गयी, इसके साथ ही हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ कर आठ हो गयी है। मृतकों में सात यात्री एक ही परिवार के हैं।पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 35 पर मानिकपुर तहसील के ग्राम पंचायत बगरेही के पास कल चित्रकूट से प्रयागराज जा रही जनरथ बस और बोलेरो के बीच आमने सामने की भिड़ंत में पांच यात्रियों की मौके पर मृत्यु हो गयी थी जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये थे।

घायलों को प्रयागराज के स्वरूपरानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां देर रात दो और घायलों की मौत हो गयी थी जबकि आज भोर एक अन्य यात्री ने दम तोड़ दिया। मरने वालों में सात एक ही परिवार के हैं।हादसे में मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना क्षेत्र निवासी प्रताप पटेल (35),पुत्री आंकक्षा (13),पुत्र सनत (10), पत्नी अशोका (30) और बांदा जिला निवासी जगजीत कुशवाहा (52) ने मौके पर दम तोड़ दिया जबकि प्रताप के पिता आनंदी प्रसाद पटेल (55) के अलावा रामबाई (36),भूरा उर्फ राजू पटेल (36) की उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी। घायल सुनयना पटेल (32),दीपक पटेल (06) और अरविंद कुशवाहा (30) की हालत गंभीर बनी हुयी है।

*********************

 

बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में तृणमूल कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या

कोलकाता 22 Nov, (एजेंसी): पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में एक स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मारे गए नेता विक्की यादव तृणमूल नेता और लोकसभा सांसद अर्जुन सिंह के भतीजे सौरभ सिंह के वफादार थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीन नकाबपोश व्यक्ति मोटरसाइकिल से यादव के आवास के सामने पहुंचे और जैसे ही वह घर से बाहर निकले, उन्होंने उन पर करीब से कम से कम 11 राउंड गोलियां चलाईं। उन्हें तुरंत पास के भाटपारा राज्य जनरल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है। इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या की प्रकृति से मामले में कॉन्ट्रैक्ट किलर का एंगल सामने आ रहा है। राज्य में यह तीसरी ऐसी घटना है, जिसमें किसी सत्ताधारी दल के नेता की खुली सड़कों पर इसी तरह से हत्या कर दी गई।

16 नवंबर को दक्षिण 24 परगना जिले के जयनगर में स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेता और पंचायत सदस्य सैफुद्दीन लश्कर की इसी तरह हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या के कारण एक व्यक्ति की “प्रति-हत्या” हुई और मुख्य रूप से लश्कर के अनुयायियों की गुस्साई भीड़ ने स्थानीय सीपीआई (एम) कार्यकर्ताओं के 16 घरों को आग लगा दी। 17 नवंबर को अज्ञात लोगों ने क्रूड बम से हमला कर तृणमूल कांग्रेस के पंचायत प्रमुख रूपचंद मंडल की हत्या कर दी गई थी।

***************************

 

जम्मू-कश्मीर : आतंकियों से लिंक रखने वाले 4 सरकारी कर्मचारियों पर गिरी गाज, प्रशासन ने किया बर्खास्त

श्रीनगर 22 Nov, (एजेंसी) : जम्मू-कश्मीर में में आतंकियों के खिलाफ लगातार ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस बीच आतंकियों से संबंध रखने के चलते 4 सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने भारत के संविधान की धारा 311 (2) (सी) का इस्तेमाल करते हुए 4 कर्मचारियों को बर्खास्त किया है। इसमें एक प्रयोगशाला सहायक, एसएमएचएस अस्पताल में मेडिसिन के एक सहायक प्रोफेसर, एक पुलिस कांस्टेबल और एक शिक्षक शामिल है।

बर्खास्त किए गए लोग राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल थे। ये कार्रवाई आतंकियों के मौजूदा तंत्र के किले को ढहाने के लिए यूटी प्रशासन द्वारा की गई है। बर्खास्त किए गए लोगों की पहचान श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल में सहायक प्रोफेसर (मेडिसिन) निसार-उल-हसन, कांस्टेबल अब्दुल मजीद भट, उच्च शिक्षा विभाग में प्रयोगशाला कर्मी अब्दुल सलाम राठेर और शिक्षा विभाग में शिक्षक फारुख अहमद मीर के रूप में हुई है। ये लोग कथित तौर पर पाकिस्तानी आतंकवादी संगठनों की मदद कर रहे थे, आतंकवादियों की विचारधारा का प्रचार कर रहे थे, धन जुटा रहे थे और अलगाववादी एजेंडे को आगे बढ़ा रहे थे।

**************************

 

नेशनल हेराल्ड केस में ED की बड़ी कार्रवाई, यंग इंडिया की 751 करोड़ की संपत्ति अटैच

नई दिल्ली 22 Nov, (एजेंसी)- नेशनल हेराल्ड केस में बड़ी खबर सामने आई है। खबर यह है कि प्रवर्तन निदेशालय ने इस केस में यंग इंडिया की 751.9 करोड़ रुपए की संपति अटैच कर दी है। कांग्रेस से जुड़े यंग इंडिया के खिलाफ ये कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में की गई है।

ईडी द्वारा संलग्न संपत्तियों की सूची में दिल्ली में नेशनल हेराल्ड का घर, लखनऊ में नेहरू भवन और मुंबई में नेशनल हेराल्ड हाउस शामिल है। इसी केस में ED ने 3 अगस्त 2022 को दिल्ली की हेराल्ड बिल्डिंग में स्थित यंग इंडिया कंपनी का ऑफिस सील कर दिया था।

बता दें कि एजेंसी इस मामले में पहले भी सोनिया और राहुल गांधी से पूछताछ कर चुकी है। 21 जुलाई 2022 में नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी से 3 दिन में 12 घंटे सवाल हुए थे।

**************************

 

झूठा दावा किया तो 1 करोड़ का जुर्माना लगाएंगे, बाबा रामदेव की पतंजलि को सुप्रीम कोर्ट की फटकार

नई दिल्ली 22 Nov, (एजेंसी) – सुप्रीम कोर्ट ने बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद को फटकार लगाते हुए कहा कि हरेक प्रोडक्ट के झूठे दावे पर 1 करोड़ रुपए तक का जुर्माना भी लगा सकता है।

जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा की पीठ ने पतंजलि को यह चेतावनी उनके उत्पादों को लेकर भ्रामक विज्ञापनों का प्रसारण पर दी। कोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद को भविष्य में इस तरह के भ्रामक विज्ञापन प्रकाशित करने से बचने की सलाह दी।

कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि हम इसे ऐलोपैथी बनाम आयुर्वेद की बहस में तब्दील नहीं करना चाहते, लेकिन मेडिकल से जुड़े भ्रामक विज्ञापनों की समस्या का समाधान निकालना होगा।

बता दें कि इससे पहले अगस्त में सुप्रीम कोर्ट ने एलोपैथी जैसी आधुनिक चिकित्सा प्रणालियों पर अपमानजनक टिप्पणी के लिए योग गुरु बाबा रामदेव को फटकार लगाई थी।

कोर्ट ने कहा था कि उन्हें अन्य व्यवस्थाओं की आलोचना नहीं करनी चाहिए। कोर्ट ने तब कहा था, “बाबा रामदेव को क्या हुआ? उन्होंने योग को लोकप्रिय बनाया, लेकिन उन्हें अन्य सिस्टम की आलोचना नहीं करनी चाहिए। क्या गारंटी है कि उनका सिस्टम काम करेगा?”

*************************

 

दो दिन बाद शुरू हो जाएंगे शादियों के शुभ मुहूर्त, कारोबारियों को 4.74 लाख करोड़ रुपये के बिजनेस की उम्मीद

नई दिल्ली 22 Nov, (एजेंसी)- दो दिन बाद 23 नवंबर को देवोत्थान एकादशी संग शादियों के शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएंगे। ये शादियां 15 दिसंबर तक चलेंगी। इसके पहले बीते चार महीनों से शहनाई की गूंज शांत थी। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक 23 नवंबर के बाद 21 दिन में विवाह के कुल 19 मुहूर्त हैं, इनमें से 14 शुभ मुहूर्त हैं। देवोत्थान एकादशी का अबूझ साया रहेगा।

16 दिसंबर को सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे, खरमास शुरू हो जाएगा। ऐसे में अगले साल में 15 जनवरी तक मांगलिक कार्यों पर रोक रहेगी। देश का व्यापारिक समुदाय, देश में 23 नवंबर से शुरू होने वाले शादी सीजन में उपभोक्ताओं की मांग को पूरा करने के लिए तैयार है। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने मंगलवार को बताया, देश में 23 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच लगभग 38 लाख शादियां होंगी। विभिन्न राज्यों में खासतौर से 11 तारीखों पर बैंड-बाजा और बारात की धूम रहेगी। 38 लाख शादियों पर करीब 4.74 लाख करोड़ रुपये खर्च होंगे।

हिंदू पंचांग के अनुसार नवंबर में सिर्फ दो लग्न ऐसे हैं जो विवाह के लिए बेहद उपयुक्त हैं और इन्हीं लग्नों में तिलकोत्सव और सगाई जैसे मांगलिक कार्य भी किया जा सकते हैं। यह लगन क्रमशः 24, 27, 28 और 29 नवंबर को है। पंचांग के अनुसार, नवंबर में कंछेदन के भी मुहूर्त हैं .25 और 28 नवंबर को कंछेदन किया जा सकता है। वहीं अन्नप्राशन के लग्न मुहूर्त भी इस माह में है। 22 नवंबर 23 नवंबर और 27 नवंबर को अन्नप्राशन के लिए शुभ लग्न और मुहूर्त है.नवंबर महीने में ब्रतवंध के मुहूर्त नहीं है।

******************************

 

G20 Summit : PM मोदी करेंगे G20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी, बाइडेन और पुतिन समेत ये नेता होंगे शामिल

नई दिल्ली 22 Nov, (एजेंसी) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज G20 वर्चुअल शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे। इस बैठक में जी-20 में शामिल सभी देशों के प्रमुख शामिल होंगे। इस महीने भारत की अध्यक्षता के समापन से पहले दिल्ली घोषणा के कार्यान्वयन पर विचार-विमर्श करने के लिए यह बैठक काफी महत्वपूर्ण होगी। इस बैठक में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शामिल होंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन भी बैठक में शामिल होंगे। हालांकि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग बैठक में शामिल नहीं होंगे। उनकी जगह प्रधानमंत्री ली चियांग इस बैठक में शामिल होंगे।

बैठक का आयोजन शाम 5.30 बजे किया जाएगा। यह पहला मौका होगा जब रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद पुतिन और बाइडेन आमने-सामने किसी मंच पर होंगे। जी-20 शेरपा अमिताभ कांत ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि वर्चुअल बैठक में वैश्विक नेताओं की वैसी ही मौजूदगी देखने की उम्मीद है जैसी 9-10 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में देखी गई थी। यह जी-20 के अध्यक्ष देश की ओर से आयोजित होने वाली अपने आप में पहली बैठक होगी।

वर्चुअल जी20 शिखर सम्मेलन में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, दक्षिण कोरिया, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूके, अमेरिका और यूरोपीय संघ शामिल हैं। भारत के पास 30 नवंबर तक G20 की अध्यक्षता है। 2024 में ब्राजील की G20 की अध्यक्षता के दौरान G20 की टॉप तिकड़ी में भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका शामिल होंगे। भारत ने पिछले साल 1 दिसंबर को एक साल के लिए जी-20 की अध्यक्षता ग्रहण की और अगले साल तक वह शीर्ष तिकड़ी का हिस्सा बना रहेगा।

जी-20 की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल बैठक का प्रस्ताव दिया था। इस प्रस्ताव पर सभी देशों ने अपनी सहमति दी थी। पीएम मोदी पहल पर इस वर्चुअल बैठक का आयोजन किया जा रहा है। सामान्य रूप से G20 का साल में एक ही ऐसा सम्मेलन होता है, जिसमें सभी सदस्य देशों के प्रमुख भाग लेते हैं। लेकिन इस बार यह दूसरी मीटिंग होगी।

******************************

 

नानी की फिल्म हाय नन्ना के ट्रेलर की रिलीज डेट हुई अनाउंस, 24 नवंबर को होगा जारी

22.11.2023 (एजेंसी)  – नेचुरल स्टार नानी और मनमोहक मृणाल ठाकुर अभिनीत एक मार्मिक प्रेम ड्रामा हाय नन्ना के साथ एक भावनात्मक सिनेमाई सवारी के लिए तैयार हो जाइए, जो 7 दिसंबर, 2023 को भव्य रिलीज के लिए तैयार है।नवोदित निर्देशक शौरयुव ने 24 नवंबर, 2023 को एक आकर्षक पोस्टर के साथ फिल्म के नाटकीय ट्रेलर का अनावरण किया। वायरा एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, इस अखिल भारतीय उद्यम में बेबी कियारा, जयराम, प्रियदर्शी और अंगद बेदी सहित कई शानदार कलाकार शामिल हैं।

प्रतिभाशाली हेशाम अब्दुल वहाब संगीत का जादू बिखेरते हैं। एक हार्दिक सिनेमाई यात्रा की आशा करें जो आपके दिलों को छू लेने का वादा करेगी।जैसे-जैसे फिल्म नजदीक आती है, रोमांच बढ़ता जाता है, जो सिनेप्रेमियों को प्यार और रिश्तों पर एक नए दृष्टिकोण के साथ एक आकर्षक कहानी पेश करता है।

हाय नन्ना सिर्फ एक क्षेत्रीय रिलीज नहीं है, बल्कि एक राष्ट्रव्यापी अनुभव है, जिसमें शानदार प्रदर्शन, एक भावनात्मक कहानी और सिनेमाई मनोरंजन के लिए भावपूर्ण संगीत का मिश्रण है जो दर्शकों के बीच गूंजता है। इस दिसंबर के लिए अपने कैलेंडर चिह्नित करें, और हाय नन्ना की मार्मिक कहानी से प्रभावित होने के लिए तैयार हो जाएं।

**************************

 

पांजा वैष्णव तेज की आदिकेशव का ट्रेलर आउट

22.11.2023 (एजेंसी)  – सिनेमाघरों में 24 नवंबर, 2023 को रिलीज होने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्म आदिकेशव में पांजा वैष्णव तेज और श्रीलीला एक साथ आने से एक व्यापक सिनेमाई अनुभव के लिए तैयार हो जाइए। प्रतिभाशाली श्रीकांत एन रेड्डी द्वारा निर्देशित, हाल ही में अनावरण किया गया नाटकीय ट्रेलर एक सच्चे जनसमूह का वादा करता है। मनोरंजनकर्ता.कथा के केंद्र में पांजा वैष्णव तेज द्वारा चित्रित बालू है, जो एक लापरवाह जीवन जीने वाले पड़ोसी लड़के के आकर्षण का प्रतीक है।

उसकी यात्रा में एक अप्रत्याशित मोड़ आता है जब उसे श्रीलीला द्वारा निभाए गए चरित्र में प्यार का पता चलता है। सब कुछ तब तक सुखद लगता है जब तक कि गांव में एक मंदिर से जुड़ा विवाद नायक के साथ एक रहस्यमय संबंध का खुलासा नहीं करता है, जो एक दिलचस्प कथानक के लिए मंच तैयार करता है।

ट्रेलर कहानी के सार का संकेत देता है, एक आकर्षक पृष्ठभूमि स्कोर के साथ बड़े पैमाने पर तत्वों का मिश्रण करता है जो फिल्म की समृद्धि और गुणवत्ता को बढ़ाता है। जैसे-जैसे कहानी सामने आती है, दर्शक मंदिर मुद्दे में बालू की भागीदारी और उसे सामने आने वाली घटनाओं से जोडऩे वाले रहस्यमय संबंध की गहन खोज की उम्मीद कर सकते हैं।

***************************

 

कृति सैनन की बहन होने के फायदे के साथ नुकसान भी :नुपुर सैनन

22.11.2023 (एजेंसी)  – बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन की बहन नुपुर सैनन ने म्यूजिक वीडियो से फिल्मी दुनिया में अपने सफर की शुरुआत की थी।हाल ही में नुपुर ने रवि तेजा की फिल्म टाइगर नागेश्वर राव के साथ तेलुगु सिनेमा में भी अपने कदम रखे हैं।अब नुपुर ने कृति और उनके एक ही इंडस्ट्री में होने पर बात की है।नुपुर मानती हैं कि उन्हें कृति की वजह से काफी फायदा हुआ है, लेकिन इसका कुछ नुकसान भी होता है।नुपुर मानती हैं कि जिंदगी में किसी ऐसे व्यक्ति का होना अच्छा होता है, जो आपका उस जगह मार्गदर्शन कर सके, जहां आप नए हैं।

उन्होंने कहा, कृति के होने से मुझे फिल्मी दुनिया को समझने में मदद मिली, क्योंकि मैं जहां से आई हूं, ये उससे बहुत अलग है। मुझे पता चला कि किससे कैसे बात करनी चाहिए और कौन कैसा है। हालांकि, दोनों बहनों के एक इंडस्ट्री से होने के फायदा और नुकसान होते हैं।नुपुर कहती हैं, जब मैं नुकसान की बात कहती हूं तो इसका मतलब ये है कि आपको अपने नाम से पहचान बनाने में मशक्कत करनी पड़ती है।उन्होंने कहा, जब आपके परिवार में एक शख्स ने बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है तो यह मुश्किल होता है।

अगर मैं बिना सैनन की पहचान के फिल्म पॉप कौन से शुरुआत करती तो लोग मुझे अलग नजर से देखते। अब लोग कहते हैं कि अरे उसमें कृति की बहन थी ना।नुपुर अपनी बहन कृति से अलग पहचान बनाना चाहती हैं, इसलिए वह अलग विकल्प चुनकर आगे बढ़ रही हैं।नुपुर बताती हैं कि उन्होंने यही सब सोच समझकर म्यूजिक वीडियो के साथ अपने सफर की शुरुआत की थी।अभिनेत्री कहती हैं कि वह इस मुकाम को केवल अपने अलग-अलग चुने गए बेहतरीन कामों के साथ ही हासिल कर पाएंगी।मालूम हो कि नुपुर पहली बार अक्षय कुमार के साथ म्यूजिक वीडियो फिलहाल में नजर आई थीं।

नुपुर दक्षिण भारतीय सिनेमा के बाद अब बॉलीवुड में भी शुरुआत करने जा रही हैं। वह नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म नूरानी चेहरा में नजर आएंगी।इस फिल्म की शूटिंग मार्च, 2022 में पूरी हो चुकी है, वहीं इसमें सोनाली सहगल, जस्सी गिल और आसिफ खान भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी।यह फिल्म ड्रामे से भरपूर होगी, जिसके निर्देशन की कमान नवनियत सिंह ने संभाली है।

यह फिल्म अगले साल 2 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।कृति और नुपुर के अलावा भी बॉलीवुड में कई भाई-बहन की मशहूर जोडिय़ां हैं, जिन्हें लोग पसंद करते हैं। इनमें विक्की कौशल और सनी कौशल, आयुष्मान खुराना और अपारशक्ति खुराना, करीना कपूर और करिश्मा कपूर, बॉबी देओल और सनी देओल सहित कई सितारे शामिल हैं।

*****************************

 

बाथरोब पहन मलाइका अरोड़ा ने दिए सिजलिंग पोज

22.11.2023 (एजेंसी)  –  मलाइका अरोड़ा आए दिन अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर लोगों के बीच सोशल मीडिया पर काफी चर्चाएं बटौरती रहती हैं। उनका बोल्ड एंड हॉट लुक इंस्टाग्राम पर पोस्ट होते ही तेजी से वायरल होने लगता है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट बाथरोब फोटोशूट से फैंस को हैरान कर दिया है।

इन तस्वीरों में मलाइका किलर पोज देते हुए लोगों के होश उड़ाती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा बढ़ती उम्र के साथ-साथ और भी ज्यादा हॉट और बोल्ड होती जा रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट सिजलिंग फोटोशूट फैंस के बीच शेयर किया है। इन तस्वीरों में मलाइका अरोड़ा व्हाइट कलर का बाथरोब पहनकर सोफे में बैठे हुए एक से बढ़कर एक सेक्सी पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं। मलाइका अरोड़ा भले ही फिल्मों में इतना धमाल नहीं कर पाई लेकिन आए दिन अपनी डांसिग स्टाइल से फैंस के बीच तबाही मचा देती हैं।

हर बार की तरह एक बार फिर से मलाइका ने अपनी अदाओं से फैंस के दिलों पर खंजर चला दिए हैं। बालों को खोलकर, आखों में सनग्लासेस और नो मेकअप लुक कर के एक्ट्रेस ने अपने आउटलुक को कंप्लीट किया है। बता दें कि मलाइका अरोड़ा के चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी है।

उनकी हॉटनेस को देखकर लोग अंदाजा नहीं लगा पाते हैं कि वो 50 साल की हो चुकी हैं। आज भी एक्ट्रेस अपनी बोल्डनेस से बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार किड्स को मात देती हैं। उनकी फिटनेस को देखकर लोग उनसे काफी इंस्पायर्ड भी रहते हैं।

***************************

 

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version