आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

मेष राशि वालों आज आपका दिन बढिय़ा रहने वाला है। आज आप किसी काम के बारे में नये सिरे से सोच सकते हैं । मार्किट में किसी तरह का निवेश करने जा रहे हैं, तो पूरी तरह से रिसर्च के बाद ही निवेश करें। इससे आपको फायदा मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लंबे समय के बाद खुद को तरो-ताजा महसूस करेंगे । दूसरों का सहयोग करने पर आज सबके बीच आपकी छवी अच्छी बनी रहेगी। हर कोई आपसे प्रसन्न रहेगा।

* शुभ रंग- लाल

* शुभ अंक- 3

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

वृष राशि वालों आज आपका दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। किसी जरुरी काम या मीटिंग की वजह से आपको ऑउट ऑफ स्टेशन या फिर विदेश यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। ऑफिस में आपको पहले की अपेक्षा ज्यादा काम मिल सकता है, लेकिन आप समय रहते सब कुछ अच्छे से निपटा लेंगे। इस राशि के जो लोग स्टेशनरी का बिजनेस करते हैं, उनके लिये दिन ज्यादा लाभकारी रहेगा। आपको काम में ज्यादा तरक्की मिलेगी। पुराने दोस्त से मुलाकात होने के भी संकेत बन रहे हैं। दोस्तों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे।

* शुभ रंग- गुलाबी

* शुभ अंक- 1

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

मिथुन राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा। जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं, उनकी तलाश आज पूरी हो सकती है। जो छात्र सरकारी नौकरी के लिये कॉम्पटीशन की तैयारी कर रहे हैं, उनको भी आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज आप जो भी काम शुरु करेंगे, उसे समय रहते पूरा कर लें। ऑफिस में आपको किसी बड़े आधिकारी या सहकर्मी का सहयोग मिल सकता है। आज बैंकों से जुड़े कामों का निपटारा करने के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपको सब लोगों का सहयोग मिलेगा।

* शुभ रंग- पीला

* शुभ अंक- 4

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वालों आज आपका दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। शुरुआत में आपको लगेगा कि आपके काम पूरे हो रहे हैं, लेकिन शाम होते-होते कुछ काम पूरे होने से रह सकते है। आज कोई भी जरूरी काम करने से पहले घर के बड़ों या किसी अनुभवी व्यक्ति से राय जरुर ले लें। आपके दिमाग में खुद-ब- खुद नये-नये आडीयाज़ आते रहेंगे। जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, उनके लिये दिन ठीक रहने वाला है। बिजनेस में आगे बढऩे के लिये आपको किसी की मदद मिल सकती है।

* शुभ रंग- सफेद

* शुभ अंक- 2

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वालों आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के जो छात्र विदेश में हॉयर एजुकेशन के लिये जाना चाहते हैं, वो किसी से इस बारे में राय ले सकते हैं। आज रुपये पैसों की लेन-देन में आपको थोड़ी सावधानी रखने की जरुरत है। किसी को पैसे उधार देने से पहले अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें। बदलते मौसम में आपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरुरत है। व्यापार में आज अचानक आय के नये स्त्रोत मिलेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी।

* शुभ रंग- आसमानी नीला

* शुभ अंक- 7

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वालों आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपके काम जरुर सफल होंगे। जो लोग लंबे समय से अपनी कन्या के लिये वर की तलाश कर रहे हैं, उनकी तलाश आज पूरी हो सकती है, कन्या के लिये आपको सुयोग्य वर मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी आपको अच्छी खबर मिल सकती है। आज आपको जीवनसाथी का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य रिश्ते में मधुरता आयेगी। आप उनके साथ किसी ट्रिप पर जाने की प्लानिंग भी बना सकते हैं।

* शुभ रंग- बैगनी

* शुभ अंक- 5

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वालों आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। आने वाले समय में वह आपके लिये बहुत ही उपयोगी साबित होगा। जो लोग टूर एंड ट्रैवल के बिजनेस से जुडे हैं, उनके लिये दिन अच्छा रहने वाला है। बिजनेस से जुड़े लोगों को कुछ बड़े प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। आज अपनी वाणी पर संयम रखें। आपके मुंह से निकली हुयी एक गलत बात आपके रिश्तों को खराब कर सकती है। आज परिवार का माहौल ठीक रहेगा । लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

* शुभ रंग- भूरा

* शुभ अंक- 8

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वालों आज आपका दिन थोड़ा अच्छा रहेगा। आज आपको मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे। अगर आप अपने बिजनेस को किसी दूसरी जगह पर शिफ्ट करना चाह रहे हैं, तो एक बार जगह अच्छे से देख लें। किसी के साथ पार्टनरशिप के लिये दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा महिलाओं के लिये भी दिन बढिय़ा रहेगा, बॉस और अन्य सहयोगियों के साथ आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। ऑफिस में किसी काम के लिये आप खुद से जिम्मेदारी ले सकते हैं। दाम्पत्य जीवन आज बेहतरीन रहने वाला है।

* शुभ रंग- मैजेंटा

* शुभ अंक- 4

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

धनु राशि वालों आज आपका दिन बहुत ही बढिय़ा रहने वाला है। आज आपके मन में नये-नये विचार आयेंगे, जिन्हें आप अपनी दिनचर्या में उतारने में कामयाब रहेंगे। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिये आज का दिन तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आज आपकी पार्टी आपको कोई बड़ा पद भी दे सकती है। जनता के बीच आपका मान सम्मान भी बढ़ेगा। जो लोग लोहे के व्यापार से जुडे हैं, उनके व्यापार में वृद्धि होगी। फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स को कोई काम मिल सकता है। इससे आप खुद के सपनों को पूरा कर पायेंगे।

* शुभ रंग- नीला

* शुभ अंक- 2

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

मकर राशि वालों आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। किसी सरकारी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को पहले से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज स्वास्थ्य पर ध्यान देने की भी जरुरत है। आज किसी भी तरह की लापरवाही करने आपको बचना चाहिए। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। जो लोग थोक विक्रेता है, उनको आज विशेष लाभ होगा। किसी दूसरे शहर से सामान मंगवाना हो, तो आज इससे जुड़े निर्णय ले सकते हैं। संपत्ति से जुड़े मामलों में जीवनासाथी का सहयोग मिलेगा।

* शुभ रंग- समुद्री हरा

* शुभ अंक- 9

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज घर और बाहर हर जगह आपकी तारीफ़ होगी। हर कोई आपसे अच्छा व्यवहार करेगा। आज समाज से जुडे कार्यों को करने के लिये दिन उत्तम है। आप किसी एनजीओ की शुरुआत या किसी सामजिक संगठन से जुड़ सकते हैं। आज ऑफिस में काम करने में आपका कोई सानी नहीं होगा। आपके जूनियर भी आपसे काम सिखना चाहेंगे। किसी काम के लिये आपको ऑफिस में अवॉर्ड भी मिल सकता है। छात्रों को आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।

* शुभ रंग- नारंगी

* शुभ अंक- 3

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वालों आज आपका दिन अच्छा बितेगा। कला और साहित्य से जुड़े लोगों को आज सफलता मिलेगी। आपको किसी बड़े ग्रुप से जुडऩे का मौका मिलेगा। आज ज्यादा से ज्यादा समय आप अपने घर वालों के साथ गुजार सकते हैं। आप सबके साथ कहीं घूमने जाने का प्लॉन भी बना सकते हैं। आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी । आप किसी धार्मिक अनुष्ठान का हिस्सा बन सकते हैं। किसी प्रोडेक्ट की मार्किटिंग के लिये भी दिन अच्छा है। आपकी पदोन्नति के आसार भी बन रहे हैं।

* शुभ रंग- सिलवर

* शुभ अंक- 2

*******************************

 

 

प्रधानमंत्री के आगमन से पहले मथुरा को सजाने संवारने में जुटा प्रशासन

मथुरा  ,21 नवंबर (एजेंसी)। ब्रज उत्सव में पहली बार प्रधानमंत्री का आगमन हो रहा है। 23 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मथुरा दौरा प्रस्तावित है। इससे पहले प्रशासन मथुरा को सजाने संवारने में जुट गया है। नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ मछली फाटक, मयूर विहार, धोली प्याऊ रेलवे ग्राउंड, बीएसए कॉलेज रोड आदि सभी प्रस्तावित रूटों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण में मार्ग पर सभी अवैध हार्डिंग हटाने, समुचित प्रकाश व्यवस्था रखने एवं उच्च कोटि की सफाई व्यवस्था रखने के निर्देश सम्बंधित अधिकारी एवं विभागाध्यक्षों को दिये। मथुरा स्वास्थ्य विभाग ने भी प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियों को युद्धस्तर पर अंजाम देना शुरू कर दिया है। वीवीआईपी मूवमेंट के लिए एम्बुलेंस और विशेषज्ञ चिकित्सक आने शुरू हो गये हैं।

जिला अस्पताल की ओटी, कार्यक्रम स्थल, सेना क्षेत्र में सेफ हाउस बनाये जा रहे हैं। चिकित्सा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अलर्ट पर रहने को कहा गया है। डा.भूदेव सिंह को कंट्रोल रूम प्रभारी बनाया गया है जो लगातार निगरानी रखे हुए हैं। आधुनिक एम्बुलेंस और विशेषज्ञ चिकित्सक मांगे गये हैं।

सेफ हाउस भी बनाया जा रहा है। बुलंदशहर, हाथरस, कासगंज, फिरोजाबाद, आगरा आदि जनपदों से आधुनिक एम्बुलेंस मांगी गई हैं। एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस मांगी गई हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों की मांग मुख्यालय भेजी गई है।

***************************

 

आपराधिक कानूनों का नाम हिंदी में करना असंवैधानिक नहीं, संसदीय समिति ने फैसले पर लगाई मुहर

नई दिल्ली 21 Nov, (एजेंसी) – संसद की एक समिति ने कुछ राजनीतिक दलों और उनके नेताओं द्वारा की जा रही आलोचनाओं को खारिज करते हुए कहा है कि तीन प्रस्तावित आपराधिक कानूनों को हिंदी में दिए गए नाम असंवैधानिक नहीं हैं।

दरअसल सरकार ने ब्रिटिश हुकूमत के दौर में बने कानून भारतीय दंड संहिता, दंड प्रक्रिया संहिता और साक्ष्य कानून में बदलाव की पहल की है। इस महीने की शुरुआत में, संसदीय पैनल ने कई संशोधनों की पेशकश की थी, लेकिन कानूनों के हिंदी नामों पर कायम रहे।

भाजपा सांसद बृजलाल की अध्यक्षता वाली गृह मामलों की स्थायी संसदीय समिति ने संविधान के अनुच्छेद 348 के शब्दों का संज्ञान लिया, जिसमें कहा गया है कि उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालयों के साथ-साथ अधिनियमों, विधेयकों और अन्य कानूनी दस्तावेजों में इस्तेमाल की जाने वाली भाषा अंग्रेजी होनी चाहिए।

राज्यसभा को सौंपी गई रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘समिति ने पाया कि चूंकि संहिता का पाठ अंग्रेजी में है, इसलिए यह संविधान के अनुच्छेद 348 के प्रावधानों का उल्लंघन नहीं करता है। समिति गृह मंत्रालय के जवाब से संतुष्ट है और मानती है कि प्रस्तावित कानून को दिया गया नाम भारत के संविधान के अनुच्छेद 348 का उल्लंघन नहीं है।’’

**************************

 

झारखंड की धरती से जुड़ी शॉर्ट फिल्म ‘वांछा-द ब्लैक डिजायर’ हंगामा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जारी

21.11.2023  –  झारखंड के चर्चित फिल्म लेखक निर्देशक प्रशांत गैलवर के निर्देशन में मिली फिल्म्स एंड टी वी इंटरनेशनल के बैनर तले निर्मित शार्ट फिल्म ‘वांछा-द ब्लैक डिजायर’ अब सिनेदर्शकों के लिए हंगामा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जारी कर दिया गया है। महाराष्ट्र की चर्चित म्यूजिक/ऑडियो और वीडियो वितरण संस्था शानसे एंटरटेनमेंट के संचालक शांतनु भामरे द्वारा प्रस्तुत यह शार्ट फिल्म झारखंड प्रदेश में घटित एक सत्य घटना पर आधारित है।

सर्वप्रथम इस फिल्म को शानसे एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर 3 नवंबर को जारी किया गया था। यह फिल्म 61000 व्यूज के साथ सफलता के शीर्ष पायदान पर है। झारखंड की धरती से जुड़ी इस शॉर्ट फिल्म के निर्माता मनोज कुमार, कार्यकारी निर्माता शंकर पाठक, डीओपी सुमित सचदेवा, एडिटर सुमित सिन्हा ‘गोलू’, प्रोडक्शन कंट्रोलर मनोज वर्मा, प्रोडक्शन मैनेजर प्रभात कुमार, गीतकार प्रशांत गैलवर, संगीतकार श्रीकांत जयकांत, प्रचारक काली दास पाण्डेय, मेकअप आर्टिस्ट प्रियंका, स्टील फोटोग्राफर मोहम्मद अरमान और प्रोडक्शन एक्सक्यूटिव कुमारी मिली हैं।

मानवीय संवेदनाओं को उजागर करती इस शार्ट फिल्म के मुख्य कलाकार मनोज सहाय, शेखर वत्स, शंकर पाठक, विक्रम नांगिया, बिनय सिंह, शालिनी सिंह राठौड़, पम्मी सिंह राजपूत, सुरेंद्र सिन्हा, राजू चंद्रा, मास्टर शिवांश साहू और प्रिंस आदि हैं। अंधविश्वास और कुरीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करती शॉर्ट फिल्म ‘वांछा-द ब्लैक डिजायर’ हंगामा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किए जाने के बाद बहुत जल्द ही वर्ल्डवाइड एयरटेल एक्स स्ट्रीम, वॉचओ, टाटा प्ले बिंज और अमेज़ॅन प्राइम/डिज़्नी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज की जाएगी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***************************

 

अटल डुल्लू बन सकते हैं जम्मू-कश्मीर के नए मुख्य सचिव

जम्मू 21 Nov, (एजेंसी): वर्तमान प्रभारी ए.के. मेहता के इस महीने के अंत में सेवानिवृत्त होने के बाद आईएएस (1989 बैच) अटल डुल्लू के जम्मू-कश्मीर के नए मुख्य सचिव होने की संभावना है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुरोध पर अटल डुल्लू को समय से पहले जम्मू-कश्मीर वापस भेज दिया है।

अल्पसंख्यक कश्मीरी पंडित समुदाय से आने वाले अटल डुल्लू ने अतीत में विभिन्न पदों पर जम्मू-कश्मीर की सेवा की है। वह पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर कैडर, अब एजीएमयूटी कैडर से हैं। वह वर्तमान में केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत सीमा प्रबंधन विभाग के सचिव हैं। डुल्लू का जन्म 24 अक्टूबर, 1966 को घाटी में हुआ था और वह जम्मू-कश्मीर से संबंधित सबसे वरिष्ठ सिविल सेवक हैं।

*************************

 

बेंगलुरू में उद्योगपतियों के आवासों और कार्यालयों पर छापेमारी

बेंगलुरु 21 Nov, (एजेंसी): कर चोरी के आरोपों के बीच आयकर (आईटी) विभाग ने मंगलवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर उद्योगपतियों के आवासों और कार्यालयों पर छापेमारी की। सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी जारी है। आज सुबह शुरू हुई एक साथ छापेमारी मगदी रोड, औडुगोडी और अन्य स्थानों पर की जा रही है।

यह छापेमारी उद्योगपतियों द्वारा बड़ी कर चोरी के संबंध में शिकायतों की पृष्ठभूमि में की गई है। अधिकारी आवासों, फ्लैटों और कार्यालयों में रखे गए दस्तावेजों का सत्यापन कर रहे हैं। हाल ही में, आईटी अधिकारियों ने शहर में ड्राई फ्रूट डीलरों की दुकानों और आवासों पर छापेमारी की थी।

***************************

 

कांग्रेस बोली : भाजपा को राजस्थान में बहुत कम उम्मीद थी, वह भी टूट गई

नई दिल्ली 21 Nov, (एजेंसी): कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह पूरी तरह से व्याकुल हैं और हताशा में झूठ पर झूठ बोल रहे हैं, क्योंकि भाजपा को राजस्थान में जीतने की बहुत कम उम्मीद थी, वह भी टूट गई। कांग्रेस की सात गारंटी और पिछले पांच साल में हुए काम ने भाजपा की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा, “इस चुनावी मौसम में एक बात ध्यान देने लायक है। पांच राज्यों में चुनाव हैं, लेकिन जब प्रधानमंत्री राजस्थान आते हैं तो उन्हें खूब झूठ बोलना पड़ रहा है। यहां एक के बाद एक बयान दिए जा रहे हैं।” .

उन्होंने कहा, ”बात यह है कि बाकी चार राज्यों में भाजपा मुकाबले में ही नहीं है, जबकि राजस्थान में उन्हें (भाजपा को) पिछले दशकों की परिवर्तन की परंपरा के कारण थोड़ी बहुत उम्मीद थी। लेकिन चिरंजीवी योजना और हमारी सात गारंटी सहित कांग्रेस सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं ने यहां भी उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। हम अपने काम के दम पर जनता के बीच जा रहे हैं। हमने अपने वादे पूरे किए हैं और लोगों को हमारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है।”

उन्होंने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाएं प्रदेश की जनता को मोदी निर्मित महंगाई से राहत दे रही हैं। उन्होंने कहा कि वादे पूरे करने के पिछले पांच साल के ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए लोग कांग्रेस की सात गारंटी पर भरोसा करने लगे हैं।

“हर वर्ग के लोग हमारे साथ हैं। यही कारण है कि प्रधानमंत्री पूरी तरह से व्याकुल हैं। हताशा और निराशा में वह झूठ पर झूठ बोल रहे हैं। लेकिन राजस्थान की जनता उनकी बातों से गुमराह होने वाली नहीं है। जनता ने फैसला कर लिया है।” उनका मन कांग्रेस को एक और मौका देने का है।”

उनकी टिप्पणी तब आई, जब मोदी ने दिन की शुरुआत में राजस्थान के लोगों को आश्‍वासन दिया कि यदि राज्य में भाजपा सत्ता में आती है, तो गरीबों और मध्यम वर्ग के लोगों को राहत देने के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों की समीक्षा की जाएगी।

*****************************

 

दिल्ली हाईकोर्ट ने स्पाइसजेट के एमडी अजय सिंह को फिर तलब किया

नई दिल्ली 21 Nov, (एजेंसी): कम लागत वाली एयरलाइन स्पाइसजेट ने दिल्ली उच्च न्यायालय को पूर्व प्रमोटर कलानिधि मारन को अतिरिक्त 100 करोड़ रुपये का भुगतान करने के लिए मजबूर किए जाने पर संभावित दिवालियापन जोखिम के बारे में बताया। एयरलाइन ने इसके बजाय इक्विटी जारी करके बकाया राशि का निपटान करने का प्रस्ताव रखा।

सुनवाई के दौरान अदालत ने स्पाइसजेट के दिवालियापन के दावों पर संदेह व्यक्त किया और कहा कि देनदारों के बीच ऐसी दलीलें आम हैं। अदालत ने यह भी कहा कि मारन को समझौते के तौर पर शेयर स्वीकार करने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता। इस बीच, अदालत ने एयरलाइन के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अजय सिंह को भी अगली सुनवाई पर अदालत में उपस्थित रहने के लिए बुलाया। इस मामले में सिंह के लिए यह पहला समन नहीं है, इससे पहले उन्हें इसी साल अगस्त में अदालत में पेश होने के लिए कहा गया था।

स्पाइसजेट को मारन और केएएल एयरवेज को 578 करोड़ रुपये और ब्याज का भुगतान करने का निर्देश देने वाले 2018 के मध्यस्थ पुरस्कार के प्रवर्तन से जुड़ा मामला 10 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। यह मामला शुरू में न्यायमूर्ति योगेश खन्ना के पास था, लेकिन अब इसे न्यायमूर्ति मनोज कुमार ओहरी को स्थानांतरित कर दिया गया है। स्पाइसजेट ने उच्च न्यायालय की खंडपीठ में मध्यस्थ फैसले का विरोध किया है, जिससे कानूनी विवाद चल रहा है।

मारन ने 440 करोड़ रुपये के ब्याज का दावा किया है, जबकि स्पाइसजेट का कहना है कि उसने अगस्त में अदालत के निर्देश के बाद 100 करोड़ रुपये का भुगतान किया है, जबकि केवल 194 करोड़ रुपये अधिक बकाया है। स्पाइसजेट का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ वकील अमित सिब्बल ने परिचालन घाटे, नकारात्मक निवल मूल्य और कर्मचारी दायित्वों का हवाला देते हुए एयरलाइन के वित्तीय संकट पर जोर दिया, जिससे दिवालियापन हो सकता है।

सिब्बल ने अदालत से आग्रह किया कि जब तक खंडपीठ मध्यस्थता विवाद पर फैसला नहीं सुना देती, तब तक फैसले को रोक दिया जाए। अदालत ने स्पाइसजेट की आकस्मिक योजना के बारे में सवाल उठाए, क्या डिवीजन बेंच ने मध्यस्थ पुरस्कार को बरकरार रखा था। सिब्बल ने एयरलाइन की वित्तीय चुनौतियों के लिए यूक्रेन संघर्ष के कारण बोइंग 737 मैक्स विमान के खड़े होने, महामारी के प्रभाव और ईंधन की लागत में बढ़ोतरी को जिम्मेदार ठहराया।

***************************

 

2020 दिल्ली दंगे : सबूतों के अभाव में 7 लोग हुए बरी

नई दिल्ली 21 Nov, (एजेंसी): साल 2020 के दिल्ली दंगों से जुड़े एक मामले में यहां की एक अदालत ने सात आरोपियों को सभी आरोपों से बरी कर दिया। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पुलस्त्य प्रमाचला की अगुवाई वाली अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष उचित संदेह से परे यह साबित करने में विफल रहा कि आरोपी शिकायतकर्ता की दुकान में आगजनी, तोड़फोड़ और चोरी में शामिल दंगाई भीड़ का हिस्सा थे।

न्यायाधीश ने शिकायतकर्ता सलमान मलिक की दुकान में तोड़फोड़ और आगजनी पर ध्यान देते हुए, दंगाई भीड़ के हिस्से के रूप में आरोपियों की पहचान पर चिंता जताई।

अभियोजन पक्ष के मुख्य गवाह निसार अहमद ने अपने मोबाइल फोन पर एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें चार आरोपियों की पहचान की गई। हालांकि, अदालत ने कहा कि फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) द्वारा छेड़छाड़ या हेराफेरी के लिए वीडियो की जांच नहीं की गई थी।

घटना के समय में विसंगतियों सहित अभियोजन पक्ष के मामले में विरोधाभासों को ध्यान में रखते हुए, न्यायाधीश ने कहा कि ऐसे विरोधाभासों ने अभियुक्तों का पक्ष लिया। घटना का वीडियो भी अदालत में पेश नहीं किया गया, जिससे अभियोजन पक्ष के मामले पर और संदेह पैदा हो गया।

नतीजतन, न्यायाधीश ने निष्कर्ष निकाला : “अभियोजन पक्ष भीड़ में आरोपी व्यक्तियों की उपस्थिति को उचित संदेह से परे साबित करने में विफल रहा है, जिसके परिणामस्वरूप सभी सात आरोपी व्यक्तियों को बरी कर दिया गया।” आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ दंगा, आगजनी और चोरी सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत गोकलपुरी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था।

*************************

 

अनुराग ठाकुर ने विदेशी फिल्म निर्माण के लिए प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी की घोषणा की

पणजी 21 Nov, (एजेंसी): सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आईएफएफआई के उद्घाटन के दौरान घोषणा की कि विदेशी फिल्म निर्माण के लिए प्रोत्साहन राशि 30 से बढ़ाकर 40 प्रतिशत कर दी गई है।

मंत्री ने कहा, “देश में विदेशी फिल्म निर्माण के लिए प्रोत्साहन 30 करोड़ रुपये (3.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक) की बढ़ी हुई सीमा सीमा और महत्वपूर्ण भारतीय सामग्री (एसआईसी) के लिए अतिरिक्त 5 प्रतिशत बोनस के साथ किए गए खर्च का 40 प्रतिशत है। यह कदम देश में मध्यम और बड़े बजट की अंतर्राष्ट्रीय फिल्म परियोजनाओं को आकर्षित करने के भारत के प्रयासों को और गति देगा।”

उन्होंने कहा कि यह घोषणा विदेशी फिल्म निर्माण को सुव्यवस्थित करने और भारत में व्यापार करने में आसानी’ सुनिश्चित करने के प्रयासों का भी हिस्सा है।
भारत द्वारा पिछले साल कान्स में विदेशी फिल्मों के निर्माण के लिए प्रोत्साहन योजना की घोषणा की गई थी, जिसमें देश में फिल्म निर्माण के लिए किए गए खर्च का 30 प्रतिशत तक प्रतिपूर्ति की पेशकश की गई थी, जो 2.5 करोड़ रुपये तक सीमित थी।

उन्होंने कहा, “फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित करने में यह आदर्श बदलाव कलात्मक अभिव्यक्ति के लिए भारत की प्रतिबद्धता और समर्थन के प्रमाण के रूप में कार्य करता है और सिनेमाई प्रयासों के लिए एक पसंदीदा गंतव्य के रूप में हमारी स्थिति को मजबूत करता है।” उन्होंने कहा कि जिन अंतर्राष्ट्रीय प्रस्तुतियों को 1 अप्रैल, 2022 के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और विदेश मंत्रालय (केवल वृत्तचित्रों के लिए) द्वारा शूटिंग की अनुमति दी गई है, वे इस प्रोत्साहन योजना के लिए पात्र होंगे।

**************************

 

ई-टैक्सी योजना का शुभारंभ, प्रथम चरण में जारी होंगे 500 परमिट : सुक्खू

शिमला 21 Nov, (एजेंसी) : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां 680 करोड़ रुपए की राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना के प्रथम चरण के अंतर्गत ई-टैक्सी योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने ई-टैक्सी के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने की सुविधा प्रदान करने के लिए परिवहन विभाग की वेबसाइट का शुभारम्भ किया, जिसके माध्यम से आवेदक एक महीने की अवधि के भीतर इस वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले चरण में ई-टैक्सी के लिए 500 परमिट जारी किए जाएंगे तथा आने वाले समय में मांग के आधार पर परमिट की संख्या बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बेरोजगार युवाओं को आय के निश्चित साधन उपलब्ध करवाने के लिए चरणबद्ध तरीके से सरकारी विभागों को ई-टैक्सी उपलब्ध करवाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ई-टैक्सी की खरीद के लिए युवाओं को 50 प्रतिशत सब्सिडी भी दे रही है। इसके साथ-साथ इस योजना के तहत ऋण लेने की शर्तों में भी ढील दी जाएगी।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि यह योजना रोजगार उपलब्ध करवाने के साथ-साथ, वायु प्रदूषण को कम करने और 31 मार्च 2026 तक हिमाचल प्रदेश को हरित ऊर्जा राज्य बनाने में मील का पत्थर सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि ई-टैक्सी के साथ-साथ राज्य सरकार ई-बस तथा ई-ट्रक की खरीद पर भी 50 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान कर रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने निजी बस ऑपरेटरों को ई-बसों के लिए भी 24 परमिट जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की देश में यह पहली योजना है। उन्होंने कहा कि राज्य में ई-वाहनों की चार्जिंग के लिए आधारभूत ढांचा तैयार किया जा रहा है। 17 ई-चार्जिंग स्टेशन अगले दो महीने में बनकर तैयार हो जाएंगे

इसके साथ-साथ परिवहन विभाग भी ई-चार्जिंग स्टेशन स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल पथ परिवहन निगम की सभी डीजल बसों को चरणबद्ध तरीके से ई-बसों में परिवर्तित कर रही है तथा पहले चरण में 300 ई-बसें खरीदी जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना के दूसरे चरण में युवाओं को सौर ऊर्जा परियोजना लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि उन्हें आजीविका के साधन उपलब्ध हों। इस योजना के प्रारुप को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है और जल्द ही इस योजना का भी शुभारंभ किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि योजना के तीसरे चरण में युवाओं को कृषि संबंधी कार्यों के लिए सब्सिडी प्रदान की जाएगी। मत्स्य उत्पादन के लिए उन्हें 90 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान करने की योजना तैयार की जा रही है, जिस पर भी विभाग को कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, विधायक कुलदीप सिंह राठौर तथा भवानी सिंह पठानिया, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा, प्रधान सचिव आरडी नजीम, सचिव गृह डॉ. अभिषेक जैन, श्रम आयुक्त मानसी सहाय ठाकुर, निदेशक परिवहन अनुपम कश्यप और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

प्रतिज्ञा पत्र में किए गए सभी वायदों को किया जा रहा पूरा

सीएम सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रतिज्ञा पत्र में किए गए सभी वायदों को पूरा किया जा रहा है। युवाओं के लिए स्टार्ट-अप योजना लाना भी कांग्रेस का एक वायदा था, जिसे पूरा कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पहली ही कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन को बहाल कर सरकारी कर्मचारियों के साथ किया अपना वायदा निभाया है और सभी वायदों को पूरा किया जाएगा।

****************************

 

मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में स्थापित होगा प्रदेश का सबसे बड़ा कैंसर रिसर्च सेंटर : सुरेश कुमार

हमीरपुर 21 Nov, (एजेंसी) : हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में आधुनिक तकनीक से लेस हिमाचल का सबसे बड़ा कैंसर रिसर्च सेंटर स्थापित होगा। यह बात भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने हमीरपुर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही।

विधायक सुरेश कुमार ने पत्रकारों से रू-ब-रू होते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार से प्रदेश की जनता को बहुत सारी उम्मीदें है। खास तौर पर हमीरपुर के लोगों को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बहुत उम्मीदें हैं। जनता की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए सरकार ने अपने एक साल के कार्यकाल मे कई बड़े अहम कार्य किए है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के साथ नर्सिंग का कॉलेज खोलने की प्रक्रिया चल रही है, इसके साथ ही हमीरपुर मे 70 करोड़ की लागत से नए बस स्टैंड का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए कैबिनट में मंजूरी मिल चुकी है। इसके आलावा जिला हमीरपुर मे एयरपोर्ट खोले जा रहे है, जिनकी टैंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग चीफ इंजीनियर कार्यालय, इंडोर स्टेडियम जिसकी जमीन अधिग्रहण का कार्य पूर्ण हो चुका है। टौणी देवी में डिग्री कॉलेज और हमीरपुर में डिवीजन कमिश्नर कार्यालय खोला जाएगा।

विधायक बोले, नादौन में प्रदेश का पहला इलेट्रिक सर्विस स्टेशन खोला गया है, जिसके लिए हम मुख्यमंत्री का तहदिल से आभार व्यक्त करते हैं। विधायक सुरेश ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पूर्व जनता से जो वायदे किए है उन्हें चरणवद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है। कर्मचारियों के लिए ओपीएस बहाली कर दी गई है लेकिन केंद्र कर्मचारियों के 8.50 करोड़ रुपए पर कुंडली मारकर बैठ गई है जिस कारण कुछ परेशानियां जरूर हुई हैं।

महिलाओं को 1500 रुपए देने के वायदे पर सरकार ने तत्परता से काम करते हुए ट्राईवल एरिया की 2 लाख महिलाओं का पहले चरण में इसका लाभ दे दिया गया है। निचले क्षेत्र की महिलाओं को भी शीघ्र 1500 रुपए देने का काम शुरू होने वाला है, युवाओं के लिए रोजगार की गारंटी पर सरकार ने सरकारी व निजी क्षेत्रों मे नौकरियों का पिटारा खोला है।

कांग्रेस अपने वायदों को पूरा करने के लिए वचनवद्ध है। दूध गंगा योजना के तहत किसानों से 100 रुपए प्रति किलो दूध खरीदने के लिए सरकार प्रदेश में मिल्क सोसाइटियों का गठन कर रही है। विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि प्रदेश अभी अभी प्राकृतिक आपदा के दौर से गुजरा है और इनकम के संसाधन कम है लेकिन मुख्यमंत्री ने इस बुरे वक्त में जिस तरह से साहस दिखाते हुए प्रदेश को संभाला, उसकी सराहना वल्ड बैंक ने पत्र जारी कर की है, वहीं नीति आयोग ने भी मुख्यमंत्री की पीठ थप थपाई है।

उन्होंने कहा कि आपदा में केंद्र से प्रदेश को कोई राहत नहीं मिली है जबकि भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने आपदा में मुख्यमंत्री द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए शाबाशी जरूर दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री 26 को हमीरपुर आएंगे और आपदा प्रभावित लोगों को राष्ट्र राशि प्रदान करेंगे।

आगामी लोकसभा चुनावों के लिए प्रदेश कांग्रेस पूरी तरह तैयार

आगामी लोकसभा चुनावों के लिए प्रदेश कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है। लोकसभा चुनावों के लिए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कांग्रेस विशेष नीति के तहत चुनावों में उतरेगी। जिस तरह से विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने जिला हामुरपुर को बीजेपी मुक्त किया है, उसी तरह लोकसभा चुनावों में भी नीति के तहत कार्य किया जाएगा। कांग्रेस लोकसभा चुनावों मे बेहरीन प्रदर्शन करेगी क्योंकि जनता अब बदलाव चाहती है।

भोरंज में बस स्टैंड, शापिंग कम्पलेक्स, आवाहदेवी में बस अड्डा व जाहु में उद्योगिक क्षेत्र खोलने के कार्य प्रस्तावित

भोरंज विधानसभा क्षेत्र में बस स्टैंड, शापिंग कम्पलेक्स, आवाहदेवी में बस अड्डा, जाहु में उद्योगिक क्षेत्र खोलने के कार्य प्रस्तावित है जिन्हें शीघ्र अमलीजामा पहनाने की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके आलावा भोरंज मे 45 करोड़, नादौन में 219 करोड़, व बड़सर विधानसभा क्षेत्र में 138 करोड़ रुपए की लागत से पेयजल योजनाओं को बनाने का काम प्रगृति पर है। धार्मिक स्थल दियोटसिद्ध को पर्वत माला योजना के तहत रोपवे से जोडऩे की योजना पर काम शुरू हो चुका है। सरकार ने इसके लिए हरी झंडी दे दी है।

*****************************

 

बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर को इलाहाबाद हाईकोर्ट की मंजूरी, मंदिर के बैंक खाते की जमा राशि प्रयोग नहीं कर पाएगी सरकार

इलाहाबाद 21 Nov, (एजेंसी)-इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर को मंजूरी देते हुए कुंज गलियों से अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया है। हालांकि हाईकोर्ट ने मंदिर के बैंक खाते में जमा धन 262.50 करोड़ रुपए का कॉरिडोर बनाने में उपयोग करने की सरकार को परमिशन नहीं दी है। कोर्ट ने मंदिर प्रबंधन को भी कहा है कि किसी भी श्रद्धालु को दर्शन करने को प्रतिबंधित न करें।

जिला प्रशासन आदेश का पालन सुनिश्चित कर अगली सुनवाई की तिथि 31जनवरी 2024 को अपनी रिपोर्ट पेश करे। कोर्ट ने कहा है कि संविधान के अनुच्छेद 25व 26 में मिला धार्मिक अधिकार पूर्ण नहीं है। ये मौलिक अधिकार कुछ हद तक लोक व्यवस्था के अधीन है। उचित अवरोध लगाया जा सकता है।

हालांकि सेवायत इसका तीखा विरोध कर रहे थे. उनका कहना था कि इस कॉरिडोर से मथुरा वृंदावन की सदियों पुरानी सांस्कृतिक पहचान खत्म हो जाएगी, उसकी तंग गलियों में बसी विरासत को चोट पहुंचेगी। इससे हजारों की संख्या में लोग बेरोजगार हो जाएंगे।

****************************

 

फिल्म बाजार सृजनात्मकता, व्‍यापार, विचारों और प्रेरणाओं का संगम: अनुराग ठाकुर

पणजी 21 Nov, (एजेंसी)-केन्‍द्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज गोवा के मैरियट रिजॉर्ट में दक्षिण एशिया के सबसे बड़े फिल्म बाजार का उद्घाटन करते हुए कहा कि फिल्म बाजार, जानकारी के हलचल भरे बाजार की तरह, दुनिया भर के फिल्म निर्माताओं, प्रोड्यूसरों और कहानीकारों के लिए एक स्वर्ग है। उन्होंने कहा, यह सृजनात्मकता और व्‍यापार, विचारों और प्रेरणाओं का संगम है जो इस फलते-फूलते सिनेमाई बाजार के आधार का निर्माण करता है।

इस अवसर पर, अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि भारतीय मीडिया और मनोरंजन उद्योग को 20 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर के साथ दुनिया में पांचवां सबसे बड़ा और विश्‍वव्‍यापी उद्योग माना जाता है। सूचना और प्रसारण मंत्री ने कहा, अपने 17वें वर्ष में, फिल्म बाजार आईएफएफआई का एक अपरिहार्य आधार बन गया है, जो सीमाओं से आगे बढ़कर एशिया के सबसे बड़े फिल्म बाजारों में से एक बन चुका है।

केन्‍द्रीय मंत्री ने कहा कि इस वर्ष, फिल्म बाजार के लिए फिल्मों का चयन फिक्शन, डॉक्यू-शॉर्ट्स, डॉक्यूमेंट्रीज, हॉरर फिल्मों और यहां तक कि एक एनीमेटेड फिल्मों के काल्‍पनिक कथानक के विविध मिश्रण को दर्शाता है जो प्रवासी, पितृसत्ता, शहरी चिंता, अत्यधिक गरीबी, जलवायु संकट, राष्ट्रवाद, खेल और फिटनेस से जुड़े सार्वभौमिक विषयों से संबंधित है।

सूचना और प्रसारण मंत्री ने को-प्रोड्क्‍शन बाजार के बारे में बात करते हुए कहा, “हम को-प्रोड्क्‍शन बाजार में गर्व से 7 देशों के बारह वृत्तचित्र प्रस्तुत कर रहे हैं, जो 17 अलग-अलग भाषाओं में जीवन की खोज करते हैं। यह फिल्म निर्माताओं के लैंस से खूबसूरती और प्रेम की एक यात्रा है।”
उन्होंने यह भी कहा कि वीडियो लाइब्रेरी प्लेटफॉर्म, फिल्‍म देखने के स्‍थान में 190 सबमिशन दिखाए गए हैं, जिनमें से कुछ सबमिशन को फिल्म बाजार अनुशंसा (एफबीआर) के लिए चुना जाएगा। सूचना और प्रसारण मंत्री ने कहा, “वर्क-इन-प्रोग्रेस लैब वह जगह है जहां फिल्म निर्माता अपने काम की असली सुंदरता दिखा रहे हैं। पिछले वर्ष की तुलना में परियोजनाओं की संख्या दोगुनी करते हुए, हमारे पास इस वर्ष अनावरण के लिए 10 परियोजनाएं तैयार हैं।”

ठाकुर ने यह भी घोषणा की कि नवाचार को बढ़ावा देने और व्यापार करने में आसानी के लिए प्रधानमंत्री के आह्वान के अनुरूप, एक रोमांचक नया घटक, “बुक टू बॉक्स ऑफिस” जोड़ा गया है, जो किताबों से स्‍क्रीन तक बिना किसी बाधा के 59 सबमिशन प्रदर्शित करेगा। समारोह के अलावा, मंत्री ने गूगल आर्ट्स एंड कल्‍चर हिन्‍दी प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया, जो एक ऑनलाइन केन्‍द्र है जिसमें हिंदी फिल्मों के चित्र और लघु वीडियो हैं।

54वें आईएफएफआई में फिल्म बाजार में प्रदर्शित होने के लिए विभिन्न शैलियों की 10 अनुशंसित फिल्मों में डॉक्यूमेंट्री, हॉरर, जलवायु संकट, फिक्शन आदि शामिल हैं। फिल्में अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली, मारवाड़ी, कन्नड़ और माओरी (न्यूजीलैंड की भाषा) में हैं। इस वर्ष, फिल्म बाज़ार में एक नया क्यूरेटेड “वीएफएक्स एंड टेक पवेलियन” है, जिसका उद्देश्य फिल्म निर्माताओं को नवीनतम नवाचारों से अवगत कराना है, ताकि वे न केवल “शॉट लेने” के पारंपरिक तरीके से कथानक कहने की संभावनाओं का पता लगा सकें, बल्कि ” शॉट भी बना” सकें।

फिल्म बाज़ार भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका, अमेरिका, ब्रिटेन, सिंगापुर, जर्मनी, फ्रांस, पोलैंड, लक्ज़मबर्ग और इज़राइल के को-प्रोडक्‍शन बाजार परियोजनाओं के विभिन्‍न हिस्‍सों के आधिकारिक चयन को प्रदर्शित करता है। चयनित फिल्म निर्माता ओपन पिच पर अंतर्राष्ट्रीय और भारतीय निर्माताओं, वितरकों, फेस्टिवल प्रोग्रामर्स, फाइनेंसरों और बिक्री एजेंटों के सामने अपनी परियोजनाएं पेश करेंगे। राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) द्वारा शुरू किया गया, फिल्म बाजार दक्षिण एशिया के सबसे बड़े फिल्म बाजार के रूप में विकसित हुआ है, जो स्थानीय फिल्म निर्माताओं को वैश्विक निर्माताओं और वितरकों से जोड़ता है।

*******************************

 

तेज रफ्तार ट्रक ने आटो रिक्शा को पीछे से मारी टक्कर, दो लोगों की मौत- पांच की हालत गंभीर

भुवनेश्वर 21 Nov, (एजेंसी): ओडिशा में जाजपुर जिले के पनिकोइली चक के पास मंगलवार को तड़के एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटोरिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी, जिसके दो लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए।

सूत्रों ने बताया कि मृतकों में 12 साल की एक किशोरी और सात साल का किशोर शामिल है। सभी घायलों को जाजपुर जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया है। घायलों में से चार लोगों को गंभीर चोटें आयी हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा के समय पीड़ित भद्रक जिले के सहापाड़ा गांव के पटनासाही से भगवान जगनाथ के दर्शन के लिए पुरी जा रहे थे।

**********************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

मेष राशि वालों आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। इस समय लोग बेहतरीन विचारों को सुनने–जानने के लिए बहुत उत्सुक होंगे। आज आप लोगों से जो भी बात मनवानी है, आसानी से मनवा सकते हैं। अपने अधिकार जताने की प्रवृत्ति को नियंत्रण में रखें, यह आपके काम पर असर डाल सकती है। इस राशि के लोगों को आज किसी करीबी से कोई खुश-खबरी मिल सकती है। करियर के मामले में आपके ऊपर अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां आ सकती हैं। कोई भी फैसला सोच-समझ कर लें। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। जीवनसाथी को कोई सफलता मिलाने से आज आप पूरे दिन प्रसन्न रहेंगे।

* शुभ रंग- बैगनी

* शुभ अंक- 3

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

वृष राशि वालों आज का दिन आपका खुशनुमा बना रहेगा। आज आपका रचनात्मक कार्यों में नाम होगा और आपको प्रसिद्धि भी मिलेगी7 आज आप अपने मन के आधार पर फैसले लेंगे। लेकिन वे सिर्फ पैसों के मामले में लाभकारी साबित होंगे 7 आज सामने आयी सभी चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेंगे तो सफलता भी हांथ लगेगी। लेकिन आपको भविष्य को बेहतर बनाने के लिए इस समय आलस्य को छोडऩा होगा। आज लवमेट के साथ किसी बात पर चर्चा हो सकती हैं, साथ में डिनर के लिए जायेंगे जिससे रिश्ते में नजदीकियां आएंगी। आज अचानक व्यापार आपके व्यापार में अधिक मुनाफा होगा। नया व्यापार शुरू करने का भी मन बनायेंगे।

* शुभ रंग- ग्रे

* शुभ अंक- 4

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

मिथुन राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको नौकरी के लिए अच्छी खबर मिल सकती है। आपको किसी कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। इस राशि के उभरते हुए लेखकों के लिए आज का दिन एक बेहतरीन हो सकता है क्योंकि आपके लेख या आपकी पुस्तक किसी बड़े पब्लिशर के द्वारा प्रकाशित हो सकती है। आपका करियर अब पूरी तरह से एक नए रूप में शोभित होगा। आज आप जमीन-जायदाद खरीदने की योजना अपने परिवार के साथ बना सकते हैं । जो लोग रिलेशनसिप में हैं वे अपने साथी से अपने मन की बात शेयर करेंगे जिससे आपके ऊपर उनका विश्वास और बढेगा।

* शुभ रंग- नीला

* शुभ अंक- 6

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वालों आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आप शाम का समय परिवारवालों के साथ बिताएंगे । इस राशि के जो लोग बिजनेस करते है आज उन्हें धनलाभ होने की उम्मीद है। लेकिन कोई डील करते समय बोलने से पहले सोच लें, कहीं ऐसा ना हो कि डील होने से पहले केंसिल हो जांए। इस राशि के आर्किटेक वालों को आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती हैं। जो लोग बेरोजगार हैं आज उन्हें रोजगार मिलने का योग बन रहा हैं। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी आपके कार्यों में सहयोग करेंगे।

* शुभ रंग- पीला

* शुभ अंक- 8

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वालों आज जिस काम को पूरा करना चाहेगें वो आसानी से पूरा हो जाएगा। किसी जरूरी काम के पूरा होने पर बधाईयां देने के लिए लोगों का आवागमन लगा रहेगा। आज किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं जहां आप निजी समस्याओं को लेकर बातचीत करेंगे। अगर पहले किसी रिश्तेदार से अनबन हुई है तो आज रिश्तों में सुधार लाने के लिए दिन अच्छा है। आज विरोधी आपसे दूरिया बनाकर रहेंगे। शाम तक घरेलू सामान खरीदेनें के लिए मार्केट भी जा सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य बेहतरीन रहने वाला है। लवमेट्स से आज उपहार मिलेगा। छात्रों को सफलता मिलाने के योग बने हुये है।

* शुभ रंग- नारंगी

* शुभ अंक- 8

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। जिस काम को कई दिनों से पूरा करने की सोच रहें है वो आज किसी मदद से पूरा हो जाएगा। आज किसी दूसरे के काम में राय देने से बचें और साथ ही आज दूसरों से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें। इस राशि के जो लोग सोशल नेटवर्किंग से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन बढिय़ा है । काम से रिलेटेड यात्रा भी करनी पड़ सकती है। यात्रा पर जाते समय अपने जरुरत का सामान लेना न भूले। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सतर्क रहना होगा । लवमेट आज किसी अच्छे रेस्ट्रोरेंट में लंच का प्लान बना सकते हैं।

* शुभ रंग- गुलाबी

* शुभ अंक- 1

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन खुशनुमा बना रहेगा। आज आप किसी काम को करते समय अपने मन को शांत रखें, तो आपका काम आसानी से सफल होगा। अगर आप जल्दी मचाएंगे तो सब गड़बड़ हो जाएगा । इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं आज उनके लिए रिश्तें आ सकते हैं। परिवार वालें आपके विवाह की प्लानिंग करेंगे। जो लोग सेवा क्षेत्र से जुड़े हैं, आज उनकी आय में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं। आज आपकी कंपनी में काम का बोझ ज्यादा होगा, लेकिन जूनियर के सहयोग से पूरा होगा। लवमेट आज लॉग ड्राइव पर जा सकते हैं। परिवार में चल रही कोई समस्या आज सॉल्व हो जाएगी।

* शुभ रंग- हरा

* शुभ अंक- 4

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए बहुत बढिय़ा है। जिन चीजों केलिए आप लम्बे समय से कोशिश कर रहे हैं, आज पूरे होने वाली हैं7 जिन कोशिशों को आप अपनी ओर से व्यर्थ मान चुके थे, वे आज सफल होंगी 7 इसीलिए आज दोस्तों और परिजनों के साथ खुशियां मनाएं, हो सकता है कि उनके पास भी आपको सुनाने के लिए कोई अच्छी खबर हो 7 आपका करियर आपकी योजना के अनुसार नहीं जा रहा है तो बेहतर है कि अपने गुरु से परामर्श लें। इस राशि के बच्चों के लिए आज का दिन पढ़ाई के लिए अच्छा रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन करने जायेंगे।

* शुभ रंग- नेवी ब्लू

* शुभ अंक- 7

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहेगा । आज आपके मन में नए विचार आयेंगे, हो सकता है किसी नए बिजनेस की शुरुआत करें, जिससे भविष्य में आपको फायदा होगा। आज परिवार से जुडी कई जिम्मेदारियां निभाएंगे। इस राशि के कॉन्ट्रेक्टर के लिए आज का दिन अच्छा होगा, हो सकता है कि आपको आज कोई नया कॉन्ट्रेक्ट मिलेगा । जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज आप लवमेट के लिए कोई गीत या गाना कंपोज़ कर सकते हैं या उन्हें कोई तस्वीर फ्रेम करके दे सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता लाने के लिए आज अच्छा दिन हैं । बच्चों का मन आज पढ़ाई में लगेगा।

* शुभ रंग- लाल

* शुभ अंक- 8

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज का दिन यात्रा में बितेगा। ये यात्रा में ऑफिस के काम से रिलेटेड हो सकती है। यात्रा के दौरान किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। किसी कम्पनी से जॉब के ईमेल आ सकती है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कम्पटीटिव एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन बढिय़ा है । आज आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी। परिवार में आज सुखद वातावरण का माहौल रहेगा। दाम्पत्य रिश्ते आज मधुरता से भरपूर रहेगा। आज आपकी उलझने कम होगी।

* शुभ रंग- गोल्डन

* शुभ अंक- 5

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुम्भ राशि आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा मंदिर जाने या किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। आज आनंद की प्राप्ति के लिए आपको अपने स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन लाने की जरूरत है। निश्चित ही घर में खुशियों का आगमन होगा। पारिवारिक सम्बन्धी परेशानियां आज खुद-ब-खुद दूर हो जाएगी। जिससे आप आनन्द महसूस करेंगे। आज के दिन कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। विरोधी पक्ष आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेगें। इस राशि के आविवाहित लोगों को विवाह का शुभ प्रस्ताव मिल सकता है। आज कोई इलेक्ट्रानिक सामान खरीदने का प्लान बनायेंगे।

* शुभ रंग- पीला

* शुभ अंक- 2

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वालों आज आपकी किस्मत आपका पूरा साथ देगी। आप अपने कार्य क्षेत्र में काफी अच्छे तरीके से काम करेंगे। आप अपने माता-पिता या बहन भाइयों के साथ भी समय बिता सकते हैं। ऑफिस में कोई नया काम करने का मौका मिल सकता है। आज दोस्तों के साथ मजे करने और थोड़े मनोरंजन के लिए भी अच्छा समय है7 सामाजिक गतिविधियों में भी शामिल होने की योजना बना सकते हैं। घर में नन्हें मेहमान के आने से घर का माहौल उत्सवपूर्ण रहेगा। रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहेगा। दूसरे शहर में रह कर जॉब करने वालों को आज अपने परिवार से मिलाने का मौका मिलेगा।

* शुभ रंग- सिलवर

* शुभ अंक- 1

**************************

 

भाजपा सरकार में छुट्टा पशुओं के कारण प्रदेश में लोग बुरी तरह परेशान -अखिलेश यादव

लखनऊ ,20 नवंबर (एजेंसी)। पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में छुट्टा पशुओं के कारण प्रदेश में लोग बुरी तरह परेशान है। किसानों की फसलें तबाह हो रही है। भाजपा सरकार पूरी तरह से लापरवाह है। प्रदेश में हर दिन छुट्टा पशुओं के कारण किसी न किसी की मौत हो रही है। भाजपा सरकार में छुट्टा पशु, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अपराध सब बेतहाशा बढ़ रहा है। भाजपा सरकार को जनता की तकलीफों की कतई परवाह नहीं है।

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक ने छुट्टा पशुओं की समस्या के समाधान के लिए हवाई घोषणाएं की। मुख्यमंत्री  ने तो छुट्टा पशुओं को सड़कों और किसानों के खेतों से हटाने के लिए न जाने कितनी बार निर्देश दिये है लेकिन हालात जस के तस हैं। यह समस्या और बढ़ती जा रही है। पूरे प्रदेश का किसान छुट्टा पशुओं के कारण फसलों की बर्बादी से परेशान है। अन्ना जानवर किसानों की मेहनत पर पानी फेर रहे हैं।श्री यादव ने कहा कि इस महंगाई में किसान लागत लगाकर दाल, सब्जी तथा अन्य फसलें तैयार करता है।

छुट्टा जानवर उन्हें चरने के साथ उन्हें रौंद डालते हैं। किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है साथ में भाजपा सरकार में प्रदेश में अब तक सैकड़ों लोग छुट्टा पशुओं से अपनी जान गंवा चुके हैं।अभी कल ही एटा में खेत पर काम कर रहे किसान की सांड़ के हमले में मौत हो गई। कुछ दिन पहले निधौलीकलॉ में एक किसान की मौत सांड़ के हमले से हुई थी।

कन्नौज में किसानों की फसलों को अन्ना जानवर नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसान दिन रात जागकर खेत की रखवाली कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री  और उनका प्रशासन आवारा पशुओं की इस समस्या को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। उन्होंने प्रदेश के किसानों और आम जनता को अपने हाल पर छोड़ दिया है।

छुट्टा पशुओं को लेकर सरकार की कागजी कार्यवाई और झूठी घोषणाओं का अब तक कोई असर नहीं दिखा है। प्रदेश का कोई जिला नहीं बचा है जहां पर छुट्टा पशुओं के कारण मौत न हुई हो, लेकिन सरकार ने अब तक किसी पीडि़त परिवार की कोई आर्थिक मदद नहीं की है।

***********************

 

भारतीय जीडीपी के 4 ट्रिलियन डॉलर पहुंचने के दावे को कांग्रेस ने बताया फर्जी

नई दिल्ली 20 Nov, (एजेंसी): कांग्रेस ने सोमवार को केंद्र सरकार के इस दावे की आलोचना की कि भारत की जीडीपी चार ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े को पार कर गई है, यह दावा पूरी तरह से फर्जी है, जिसका उद्देश्य अधिक उत्साह पैदा करना और चापलूसी और हेडलाइन प्रबंधन का प्रयास है।

एक्स पर एक पोस्ट में, कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने कहा, “कल दोपहर 2.45 बजे से शाम 6.45 बजे के बीच, जब पूरा देश क्रिकेट मैच देखने में मशगूल था, तब राजस्थान और तेलंगाना के वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और साथ ही प्रधानमंत्री के सबसे चहेते कारोबारी समेत मोदी सरकार के कई धुरंधरों ने ट्वीट किया कि भारत की जीडीपी का साइज पहली बार 4 ट्रिलियन डॉलर को पार कर गया।”

राज्यसभा सांसद रमेश ने कहा, “यह पूरी तरह से फर्जी खबर थी, जिसका उद्देश्य अधिक उत्साह पैदा करना और चाटुकारिता और हेडलाइन प्रबंधन का प्रयास था।”

उनकी टिप्पणी केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के उस ट्वीट के एक दिन बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत की अर्थव्यवस्था 4 ट्रिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर गई है। एक्स पर एक पोस्ट में, शेखावत ने कहा था, भारत के लिए वैश्विक गौरव का क्षण है क्योंकि हमारी जीडीपी 4 ट्रिलियन डॉलर को पार कर गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में नए भारत का उदय वास्तव में अद्वितीय है।

फडणवीस ने कहा, ” गतिशील, दूरदर्शी नेतृत्व ऐसा दिखता है। खूबसूरती से प्रगति कर रहा हमारा नया भारत ऐसा ही दिखता है! मेरे साथी भारतीयों को बधाई, क्योंकि हमारा देश चार ट्रिलियन डॉलर जीडीपी का मील का पत्थर पार कर गया है।”

****************************

 

सुप्रीम कोर्ट ने विधेयकों को मंजूरी देने में राज्यपाल की निष्क्रियता के खिलाफ याचिका पर जारी किया नोटिस

नई दिल्ली 20 Nov, (एजेंसी): सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केरल राज्य विधानमंडल द्वारा पारित विधेयकों को मंजूरी देने में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान की ओर से निष्क्रियता के खिलाफ दायर याचिका पर नोटिस जारी किया। भारत के मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने केंद्र सरकार और राज्यपाल के अतिरिक्त मुख्य सचिव से शुक्रवार तक जवाब मांगा।

पीठ ने आदेश दिया, दूसरे और तीसरे उत्तरदाताओं को नोटिस जारी करें। हम भारत के अटॉर्नी जनरल या सॉलिसिटर जनरल से इस मामले में इस अदालत की सहायता करने का अनुरोध करते हैं। सुनवाई के दौरान केरल सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ वकील केके वेणुगोपाल ने कहा कि राज्यपाल को यह महसूस करना चाहिए कि वे संविधान के अनुच्छेद 168 के तहत राज्य विधानमंडल का हिस्सा हैं। वेणुगोपाल ने कहा कि राज्यपाल खान के पास 7-23 महीने की अवधि के लिए लगभग 8 विधेयक सहमति के लिए लंबित हैं।

उन्होंने कहा कि राज्यपाल उन तीन विधेयकों को लेकर भी बैठे हुए हैं, जिन्हें पहले उनके हस्ताक्षर के तहत अध्यादेश के रूप में घोषित किया गया था। याचिका के अनुसार, लगभग आठ विधेयक राज्यपाल की सहमति के लिए उनके समक्ष प्रस्तुत किए गए थे और इनमें से, तीन विधेयक राज्यपाल के पास दो साल से अधिक समय से लंबित हैं, और तीन पूरे एक साल से अधिक समय से लंबित हैं।

केरल सरकार की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि उनके सामने पेश किए गए बिलों को इतने लंबे समय तक लंबित रखकर राज्यपाल सीधे तौर पर संविधान के प्रावधान का उल्लंघन कर रहे हैं, यानी कि बिल को जितनी जल्दी हो सके निपटाया जाना चाहिए। रिट याचिका में कहा गया है कि संविधान के अनुच्छेद 200 में आने वाले “जितनी जल्दी हो सके” शब्दों का अनिवार्य रूप से मतलब यह है कि न केवल लंबित बिलों को उचित समय के भीतर निपटाया जाना चाहिए, बल्कि इन बिलों को बिना किसी देरी के तत्काल और शीघ्रता से निपटाया जाना चाहिए।

इसमें कहा गया है कि राज्यपाल की कथित निष्क्रियता विधेयकों के माध्यम से लागू किए जाने वाले कल्याणकारी उपायों के लिए राज्य के लोगों के अधिकारों को खत्म कर देती है।

याचिका में कहा गया है, “राज्यपाल का आचरण, जैसा कि वर्तमान में प्रदर्शित किया जा सकता है, कानून के शासन और लोकतांत्रिक सुशासन सहित हमारे संविधान के मूल सिद्धांतों और बुनियादी आधारों को पराजित करने और नष्ट करने की धमकी देता है।”

*******************************

 

कोलकाता में वर्ल्ड कप फाइनल पर सट्टा लगाने के आरोप में एक गिरफ्तार

कोलकाता 20 Nov, (एजेंसी): वर्ल्ड कप फाइनल के लिए सट्टा लगाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। शहर पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान पश्चिम बंगाल के कोलकाता से सटे हावड़ा जिले के गोलाबाड़ी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत वॉटकिंस लेन निवासी अमन खेतान (29) के रूप में की गई है।

स्थानीय थाने की पुलिस ने उसे रविवार देर शाम कोलकाता के पार्क स्ट्रीट इलाके से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक आई-फोन जब्त किया गया जिसमें सट्टेबाजी से संबंधित कई स्क्रीनशॉट थे।

शहर के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “उस पर भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।” हाल ही में समाप्त हुए वर्ल्ड कप मैच के दौरान क्रिकेट सट्टेबाजी घोटाले के सिलसिले में शहर में यह छठी गिरफ्तारी है। इससे पहले कोलकाता में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच के दौरान शहर पुलिस ने क्रिकेट-सट्टा लगाने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से आई-फोन और लैपटॉप समेत कई गैजेट जब्त किए गए।

*************************

 

बंगाल राशन मामला : गिरफ्तार कारोबारी के पास कैसे पहुंचे राज्य सरकार के लॉग-इन और पासवर्ड, ईडी कर रही जांच

कोलकाता 20 Nov, (एजेंसी): प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये के राशन वितरण मामले में जांच जारी है। केंद्रीय एजेंसी के अधिकारी इस बात से हैरान हैं कि घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार एक व्यवसायी के पास राज्य सरकार के लॉग-इन आईडी और पासवर्ड कैसे पहुंचे। गिरफ्तार कोलकाता के व्यवसायी बाकिबुर रहमान की राज्य खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधीन अधीनस्थ कार्यालयों की साख तक पहुंच थी।

छापे और तलाशी अभियान के दौरान, जांच एजेंसी ने रहमान के विभिन्न कार्यालयों से कई राज्य सरकार की मुहरें जब्त की, जो सभी खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से जुड़ी थी। बरामद की गई मुहरों में पश्चिम बंगाल आवश्यक वस्तु आपूर्ति निगम लिमिटेड के साथ-साथ मुख्य निरीक्षक, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के उप-निरीक्षक की मुहरें शामिल हैं। सूत्रों ने कहा कि राज्य सरकार की मुहरों की बरामदगी और गिरफ्तार व्यवसायी के पास महत्वपूर्ण लॉग-इन आईडी और उनके पासवर्ड तक पहुंच होना, साबित करता है कि विभाग में उसका कितना प्रभाव और दबदबा था।

ईडी अधिकारियों का मानना है कि किसी भी सरकारी विभाग में किसी भी कारोबारी का इस तरह का प्रभाव और दबदबा तब तक संभव नहीं है जब तक कि कारोबारी को उच्च अधिकारियों का समर्थन प्राप्त न हो। इस बीच, राज्य के निवर्तमान वन मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक, जिन्होंने पूर्व खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री के रूप में भी काम किया था, इस मामले में अपनी कथित संलिप्तता को लेकर वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं। सूत्रों ने कहा कि ईडी ने पैकेज्ड आटा विपणन संस्थाओं के गठजोड़ के साथ रहमान के संबंधों की भी पहचान की है, जिन्हें वह सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से आटा बेचता था।

*****************************

 

बिहार में सूर्योपासना का महापर्व कार्तिक छठ संपन्न

पटना 20 Nov, (एजेंसी) : बिहार में आज उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही सूर्योपासना का महापर्व कार्तिक छठ समाप्त हो गया।राजधानी पटना में आज गंगा नदी के अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में लाखों महिला और पुरुष व्रतधारियों ने उगते हुए सूर्य को नदियों और तालाबों में खड़े होकर अर्घ्य अर्पित किया।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यहां एक अणे मार्ग स्थित अपने आवास पर लोक आस्था का महापर्व छठ के अंतिम दिन श्रद्धा के साथ उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया तथा ईश्वर से राज्य एवं देशवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिये प्रार्थना की।

बिहार के औरंगाबाद जिले के ऐतिहासिक तथा धार्मिक स्थल देव के पवित्र सूर्य कुंड में आज लाखो की संख्या में व्रतधारियों ने उदयाचल सूर्य को अर्ध्य अर्पित किया।लोक मान्यता है कि देव छठ व्रत करने तथा त्रेतायुगीन सूर्य मंदिर में पूजा अर्चना करने से श्रद्धालुओं की मनोवांछित कामनाएं पूरी होती हैं और इस मौके पर यहां भगवान भास्कर की साक्षात उपस्थिति की रोमांचक अनुभूति होती है।

दूसरा अर्घ्य अर्पित करने के बाद श्रद्धालुओं का 36 घंटे का निराहार व्रत समाप्त हुआ और उसके बाद हीं व्रतधारियों ने अन्न ग्रहण किया। चार दिवसीय इस महापर्व के तीसरे दिन कल व्रतधारियों ने नदियों और तालाबों में अस्ताचलगामी सूर्य को प्रथम अर्घ्य अर्पित किया था ।

********************************

 

कांग्रेस के दलबदलू सिकेरा को कैबिनेट में देखना निराशाजनक: टैगोर

पणजी 20 Nov, (एजेंसी): एलेक्सो सिकेरा के भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने के एक दिन बाद, गोवा के कांग्रेस प्रभारी मनिकम टैगोर ने सोमवार को उन पर गोवा और लोगों को धोखा देने का आरोप लगाया। 2022 के विधानसभा चुनावों का एक वीडियो साझा करते हुए, जिसमें कांग्रेस के दलबदलू एलेक्सो सिकेरा को निर्वाचित होने के बाद कभी भी पार्टी नहीं छोड़ने का वादा करते हुए दिखाया गया है, टैगोर ने कहा, “राजनीतिक वादों से समझौता किया जा रहा है, लोगों के विश्वास को धोखा दिया जा रहा है। जब आप नुवेम मतदाताओं को धोखा दे सकते हैं, तो आप गोवा के सभी लोगों को भी धोखा देंगे।” नुवेम विधायक अलेक्सो सिकेरा ने कथित तौर पर कहा था, ”मैं आपसे वादा करता हूं कि अगर मैं निर्वाचित हुआ तो कांग्रेस पार्टी नहीं छोड़ूंगा और लोगों को धोखा नहीं दूंगा।”

टैगोर ने एक्स पर पोस्ट किया, ”सावंत के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में दलबदलू कांग्रेस विधायक सिकेरा को शामिल किया जाना निराशाजनक है। यह राजनीतिक वादों से समझौता करने, लोगों के विश्वास को धोखा देने की याद दिलाता है। कांग्रेस नुवेम के मतदाताओं और गोवा के लोगों के साथ खड़ी है।” पीडब्ल्यूडी मंत्री नीलेश कैब्राल के इस्तीफा देने के बाद उनके लिए रास्ता बनाने के बाद पूर्व बिजली मंत्री अलेक्सो सिकेरा ने रविवार को भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।

पिछले साल 14 सितंबर को, सिकेरा, पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत, माइकल लोबो, डेलिलाह लोबो, केदार नाइक, संकल्प अमोनकर, राजेश फलदेसाई और रुडोल्फ फर्नांडीस के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे, जिससे 40 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के तीन विधायक रह गए थे। इसके बाद से ही राजनीतिक गलियारों में अटकलें लगाई जा रही थीं कि सिकेरा के साथ दिगंबर कामत, माइकल लोबो और संकल्प अमोनकर को मंत्रालय मिल सकता है।

सूत्रों ने कहा कि सिकेरा, जो कांग्रेस में एक वरिष्ठ नेता थे, को भाजपा में शामिल होने के समय कैबिनेट में जगह देने का वादा किया गया था। इसलिए, आठ सदस्यों के समूह को दी गई प्रतिबद्धताओं में से एक रविवार को पूरी हो गई। मंत्री पद की शपथ लेने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सिकेरा ने कहा कि वह राज्य के लोगों के हित में जो कुछ भी कर सकते हैं वह करेंगे। उन्होंने कहा, ”हम लोकसभा की दोनों सीटें जीतेंगे।” इस बीच, एलेक्सो सिकेरा का लोगों से यह वादा करते हुए कि वह कांग्रेस पार्टी नहीं छोड़ेंगे, इसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

*******************************

 

अयोध्या : रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नया अपडेट, इस विशेष शुभ मुहूर्त समय पर होगा आयोजन

अयोध्या 20 Nov, (एजेंसी) : 22 जनवरी को अभिजीत मुहूर्त मृगषिरा नक्षत्र में दोपहर 12:20 बजे पीएम नरेंद्र मोदी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। इस समारोह को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप देने के लिए साकेत निलयम में  संघ परिवार की बैठक हुई। इसमें समारोह के अभियान को चार चरणों में बांटकर तैयारियों को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

इसका पहला चरण रविवार से शुरू हुआ जो 20 दिसंबर तक चलेगा। इसमें समारोह की कार्ययोजना की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इसके लिए छोटी-छोटी संचालन समिति बनाई जाएंगी। जिला व खंड स्तर पर 10-10 लोगों की टोली बनाने पर सहमति बनी है। टोली में मंदिर आंदोलन के कारसेवकों को भी शामिल किया जाएगा। टोलियां 250 स्थानों पर बैठकें कर समारोह से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की अपील करेंगी। दूसरा चरण एक जनवरी से शुरू होगा। इसमें घर-घर संपर्क योजना के तहत 10 करोड़ परिवारों में पूजित अक्षत, रामलला के विग्रह का चित्र व एक पत्रक दिया जाएगा।

इसके जरिये लोगों से समारोह के दिन दीपोत्सव मनाने की अपील की जाएगी। 22 जनवरी को तीसरे चरण में रखा गया है। उस दिन पूरे देश में उत्सव हो व घर-घर अनुष्ठान हों, ऐसा माहौल बनाया जाएगा। चौथे चरण में देशभर के भक्तों को रामलला के दर्शन कराने की योजना है। यह चरण गणतंत्र दिवस से शुरू होकर 22 फरवरी तक चलेगा। यह अभियान प्रांतवार चलाया जाएगा। अवध प्रांत के कार्यकर्ताओं को 31 जनवरी व 01 फरवरी को दर्शन कराने पर योजना है।

रामनगरी की 14 कोसी परिक्रमा 20 नवंबर को रात 2:09 बजे से शुरू होगी। परिक्रमा में लगभग 42 किमी का रास्ता तय करना होगा। इसके लिए सड़कों और चौराहों को दुरुस्त किया जा रहा है। धूल न उठे इसके लिए पानी का छिड़काव किया जा रहा है। बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। अस्थायी बस अड्डा भी बनाया गया है। मठ-मंदिर सज गए हैं। लखनऊ से आने वाले भक्त सहादतगंज परिक्रमा मार्ग और फैजाबाद बस स्टेशन पहुंचेंगे। बाईपास से सभी अयोध्या पहुंच सकते हैं। ट्रेन से आने वाले अयोध्या कैंट पहुंचेंगे। यहां से वे अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पहुंच सकते हैं। ये परिक्रमा 21 नवंबर की रात 11:38 बजे समाप्त होगी।

*******************************

 

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version