All posts by Dilip Singh

सिनेमा आजतक एचीवर्स अवार्ड 2022 समारोह सम्पन्न

19.05.2022 – सिनेमा आजतक एचीवर्स अवार्ड 2022 समारोह सम्पन्न. अंधेरी(वेस्ट)मुम्बई स्थित मुक्ति फाउंडेशन के प्रेक्षागृह में एंटरटेनमेंट वर्ल्ड के बेताज बादशाह विपुल आर शाह, पंडित नरेंद्र शर्मा और पुनीत खरे द्वारा 16 मई को सिनेमा आजतक एचीवर्स अवार्ड 2022 समारोह का आयोजन किया गया।

सिनेमा व टी वी जगत के नामचीन सितारों से सजा सिनेमा आजतक एचीवर्स अवार्ड के इस पाचवें सीजन में फिल्म व टी वी जगत में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए गुंजन पंत (बेस्ट भोजपुरी एक्ट्रेस), शिल्पा गांधी (बेस्ट एक्ट्रेस टी वी), दीपा नारायण (बेस्ट प्लेबैक सिंगर), रितुपर्णा सेनगुप्ता (बेस्ट एक्ट्रेस), बीरबल (कॉमेडियन), बृजेन्द्र काला (बेस्ट एक्टर, कॉमिक रोल), साजन अग्रवाल (बेस्ट गीतकार व निर्देशक), स्वीटी शेखावत (बेस्ट प्रॉमिसिंग एक्ट्रेस),हर्षदा पाटिल (बेस्ट प्रॉमिसिंग एक्ट्रेस), राजसी वर्मा (बेस्ट प्रॉमिसिंग एक्ट्रेस), संग्राम सिंह (युथ आइकॉन फिट इंडिया), रमाकांत मुंडे (बेस्ट फोटोग्राफर), काली दास पाण्डेय (बेस्ट जर्नलिस्ट, हिंदी), दिनेश कुमार नेमा(बेस्ट फोटोग्राफर), पुष्कर ओझा (बेस्ट जर्नलिस्ट), सुजाता मजूमदार (बेस्ट प्लेबैक सिंगर), पल्लवी मुखर्जी (बेस्ट एक्ट्रेस टेलीविजन), पायल रोहतगी (टाइग्रेस ऑफ इंडियन ओटीटी), स्नेहा पाल (बेस्ट प्रॉमिसिंग एक्ट्रेस), डी जे अकबर सामी (तू मेरी सेनोरिटा, विश्वस्तरीय भारतीय प्रतिनिधित्व), मधुलग्ना दास (बेस्ट एक्ट्रेस साउथ),अंकिता खत्री (उभरती कवियत्री), गोपाल शिव प्रसाद मूंदड़ा( बेस्ट एजुकेशन परामर्शदाता व्यवसाय), रानी चटर्जी (बेस्ट एक्ट्रेस भोजपुरी), दिलीप गुलाटी( बेस्ट भोजपुरी फिल्म ‘लेडी सिंघम), आशुतोष सिंह चौहान (मॉडल,एक्टर), अनिता सिदोदिया (प्रोड्यूसर/डायरेक्टर), रोनी रोड्रिगो (बेस्ट एडिटर फिल्म मैगज़ीन सिने बस्टर), सिद्धार्थ कन्नन(बेस्ट आर जे), शर्लिन चोपड़ा(बेस्ट सोशल एक्टिविस्ट), अल्ताफ खान (बेस्ट सोशल एक्टिविस्ट), सिद्धांत गिल (मैनेजिंग डायरेक्टर नारद पी आर, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लता मंगेशकर अवार्ड दिए जाने वाले इवेंट को लेकर मशहूर), राजेश कुमार कुरील (बेस्ट प्रेस फोटोग्राफर), प्रीति तोमर (एक्ट्रेस/मॉडल), संजय सिंह ककरण (डायरेक्टर), मनीषा आचार्य (एक्ट्रेस), शिरीन प्रवीण(बेस्ट प्रॉमिसिंग एक्ट्रेस), चाहत खन्ना (बेस्ट एक्ट्रेस टेलीविज़न), चैतन्य पादुकोण (बेस्ट फिल्म जर्नलिस्ट), महेंद्र श्रीवास्तव (प्रमोटर रूबरू ज़िन्दगी), डॉ मनीष सिंह (बेस्ट सिंगर), मेराज अंसारी( बेस्ट सोशल वर्कर), बेस्ट कॉमेडी सीरियल ‘ भाभी जी घर पर है’ प्रोड्यूसर एडिट ¡¡,श्री संजय और श्रीमती बिनैफर कोहली), रोहिताश्व गौड़ (बेस्ट कॉमेडी एक्टर,भाभी जी घर पर है ),दीपेश भान (बेस्ट सपोर्टिंग कॉमेडी एक्टर, भाभी जी घर पर है ), चारुल मालिक (बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस,भाभी जी घर पर है), गौरव चोपड़ा (बेस्ट एक्टर टेलीविजन), निकिता छग (बेस्ट एक्ट्रेस टेलीविजन), लेस्ली लुइस(बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर), काव्या जोन्स (बेस्ट सिंगर), विपुल राय(बेस्ट एक्टर टेलीविज़न), समीर खखर (लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड), फरहीन प्रभाकर ( ए टोकन ऑफ लव), ओ पी राय (बेस्ट टी वी परफ़ॉर्मर), सुनील पाल (बेस्ट स्टेज परफ़ॉर्मर), विक्रम मकंकर (लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड),मिथिलेश चतुर्वेदी (मोस्ट पॉपुलर फिल्म एंड टी वी आर्टिस्ट), पप्पू खन्ना (बेस्ट कोरियोग्राफर), नीता बाजपेई (बेस्ट वर्सटाइल एक्ट्रेस), राजेश श्रृंगारपुरे (पॉपुलर टी वी स्टार, पुण्यश्लोक अहिलिया बाई), रुपाली सूरी (बेस्ट प्रॉमिसिंग एक्ट्रेस ऑफ 2021,डैड होल्ड माय हैंड), सुनैना दुबे (मॉडल/एक्ट्रेस), शिरीन फरीद (बेस्ट परफ़ॉर्मर), चैताली छाया (प्लेबैक सिंगर इन डिफरेंट वॉइस), अन्नू कश्यप (बेस्ट लेजेंडरी अवार्ड), अलका भटनागर (इंटरनेशनल सिंगर), सुहास मालवीय (बेस्ट ज्वेलरी), संगीता तिवारी (बेस्ट परफ़ॉर्मर), पंकज बेरी (टी वी स्टार), हितेंद्र कपोपर (बेस्ट फैशन स्टाइलिस्ट), अमित गोयल (एक्टर), ब्रिज के गोपाल (मोस्ट पॉपुलर सोसिओ मायथोलॉजीकल शो), अमित बहल (मोस्ट वर्सटाइल फेस ऑफ इंडियन टेलीविज़न), निशा वर्मा (क्रिएटिव राइटिंग,सिने बस्टर), सुजॉय मुखर्जी (बेस्ट शार्ट फिल्म ‘अब मुझे उड़ना है), मनीषा खरे (वाईस प्रेसिडेंट मुस्कान फाउंडेशन), अश्वनी ठक्कर (बेस्ट बिजनेस मैनेजर) और अलीशा नरोने (बेस्ट एक्ट्रेस टेलीविजन) को अवार्ड दे कर सम्मानित किया गया।

बॉलीवुड के गणमान्य शख़्सियतों की उपस्थिति में सम्पन्न इस भव्य अवार्ड समारोह में एंकर सिमरन अपनी मखमली आवाज से चार चाँद लगाने में कामयाब रहीं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***********************************

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

इसे भी पढ़ें : संकटकाल में नयी चाल में ढला साहित्य

गेहूं बना सिरदर्द,कारण तो यह है कि गेहूं का उत्पादन अचानक घट गया है

वेद प्रताप वैदिक – गेहूं बना सिरदर्द,कारण तो यह है कि गेहूं का उत्पादन अचानक घट गया है. अभी महिना भर पहले तक सरकार दावे कर रही थी कि इस बार देश में गेहूं का उत्पादन गज़ब का होगा। उम्मीद थी कि वह 11 करोड़ टन से ज्यादा ही होगा और भारत इस साल सबसे ज्यादा गेहूं निर्यात करेगा और जमकर पैसे कमाएगा।

इसकी संभावना इसलिए भी बढ़ गई थी कि रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण दुनिया में गेहूं की कमी पडऩे लगी है लेकिन ऐसा क्या हुआ कि सरकार ने रातों-रात फैसला कर लिया कि भारत अब गेहूं निर्यात नहीं करेगा?

इसका पहला कारण तो यह है कि गेहूं का उत्पादन अचानक घट गया है। इसका मुख्य कारण मार्च, अप्रैल और मई में पडऩे वाली भयंकर गर्मी है। सरकार ने पिछले साल अपने गोदामों में सवा चार करोड़ टन गेहूं खरीदकर भर लिया था लेकिन इस बार वह सिर्फ दो करोड़ टन गेहूं ही खरीद पाई है। पिछले 15 साल में इतना कम सरकारी भंडारण पहली बार हुआ है। सरकार को उम्मीद थी कि इस बार 11 करोड़ टन से भी ज्यादा गेहूं पैदा होगा और वह लगभग एक-डेढ़ करोड़ टन निर्यात करेगी।
सरकारी अनुमान है कि इस साल गेहूं का उत्पादन 10 करोड़ टन से भी कम होगा। लगभग 4-5 करोड़ टन के निर्यात के समझौते हो चुके हैं और लगभग डेढ़ करोड़ टन निर्यात भी हो चुका है। हजारों टन गेहूं हम अफगानिस्तान और श्रीलंका भी भेज चुके हैं। अब इस निर्यात पर जो प्रतिबंध लगाया गया है, उसके पीछे तर्क यही है कि एक तो लगभग 80 करोड़ लोगों को निशुल्क अनाज बांटना है और दूसरा यह कि अनाज के दाम अचानक बहुत बढ़ गए हैं।

20-22 रू. किलो का गेहूं आजकल बाजार में 30 रु. किलो तक बिक रहा है। यह ठीक है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस समय गेहूं के दामों में काफी उछाल आ गया है और भारत उससे काफी पैसा कमा सकता है लेकिन सरकार का यह डर बहुत स्वाभाविक है कि यदि निर्यात बढ़ गया तो गेहूं इतना कम न पड़ जाए कि भारत में संकट खड़ा हो जाए। सरकार का यह सोच तो व्यावहारिक है लेकिन यदि गेहूं का निर्यात रूक गया तो हमारे किसानों की आमदनी काफी घट जाएगी। उन्हें मजबूर होकर अपने गेहूं को सस्ते से सस्ते दाम पर बेचना होगा।

इस समय सबसे बड़ी चांदी उन व्यापारियों की है, जिन्होंने ज्यादा कीमतों पर गेहूं खरीदकर अपने गोदामों में दबा लिया है लेकिन गेहूं का निर्यात रूक जाने से उसके दाम गिरेंगे और इससे किसानों से भी ज्यादा व्यापारी घाटे में उतर जाएंगे। सरकार चाहती तो निर्यात किए जानेवाले गेहूं के दाम बढ़ा सकती थी। उससे निर्यात की मात्रा घटती लेकिन सरकार की आमदनी बढ़ जाती। वह किसानों से भी थोड़ी ज्यादा कीमत पर गेहूं खरीदती तो उसका भंडारण दुगुना हो सकता था।

गेहूं के निर्यात पर रोक लगाने के पीछे श्रीलंका से टपक रहा सबक भी है। इस समय देश में खाद्य-पदार्थों की मंहगाई से लोगों का पारा चढऩा स्वाभाविक हो गया है।

**************************************

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

इसे भी पढ़ें : संकटकाल में नयी चाल में ढला साहित्य

प्रतिबंधों का उलटा असर?

प्रतिबंधों का उलटा असर?. रूसी मुद्रा रुबल इस साल अब तक दुनिया में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाली मुद्रा साबित हुई है। उधर अनुमान है कि रूस में इस साल रिकॉर्ड व्यापार मुनाफा होगा। तो क्या रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों का उलटा असर हो रहा है?
दो खबरों पर गौर कीजिए। अमेरिकी वेबसाइट ब्लूमबर्ग ने बताया है कि रूसी मुद्रा रुबल इस साल अब तक दुनिया में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाली मुद्रा साबित हुई है।

उधर लंदन की मशहूर पत्रिका द इकॉनमिस्ट ने अनुमान लगाया है कि रूस में इस साल रिकॉर्ड व्यापार मुनाफा होगा। तो ये सवाल उठेगा कि क्या रूस पर लगाए गए पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों का उलटा असर हो रहा है? एक तरफ प्रतिबंधों के परिणामस्वरूप पश्चिमी देशों में महंगाई और आर्थिक समस्याएं बढ़ी हैं।

जबकि ऐसा लगता है कि रूसी अर्थव्यवस्था कुछ मामलों में मजबूत हुई है। ब्लूमबर्ग ने कहा है कि रूस ने पूंजी नियंत्रण की नीति अपना कर रुबल को ढहने से बचा लिया है। इस साल के आरंभ में अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुबल का जो भाव था, बीते हफ्ते उसकी कीमत उससे 11 प्रतिशत अधिक थी। दुनिया के किसी अन्य देश की मुद्रा की कीमत इस वर्ष इतनी नहीं बढ़ी। 31 देशों की मुद्राओं के आकलन के आधार पर ब्लूमबर्ग ने ये निष्कर्ष निकाला है।

द इकॉनमिस्ट ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि रूस ने हालांकि व्यापार के बारे में हर महीने आंकड़े जारी करना रोक दिया है, लेकिन उससे व्यापार कर रहे देशों के आंकड़ों से संकेत मिला है कि रूस का व्यापार लाभ तेजी से बढ़ रहा है। पिछले नौ मई को चीन ने बताया कि रूस को उसके निर्यात में लगभग 25 प्रतिशत की गिरावट आई है।

लेकिन रूस से आयात 56 प्रतिशत बढ़ा है। मार्च में रूस को जर्मनी के निर्यात में 62 प्रतिशत की गिरावट आई। जबकि रूस से वहां आयात सिर्फ तीन फीसदी घटा। रूस के सबसे बड़े आठ व्यापार सहभागियों के मामले में ऐसा ही रुझान देखा गया है। उनके मुताबिक रूस को हुए निर्यात में जहां 44 फीसदी गिरावट आई है, वहीं रूस से होने वाला आयात आठ प्रतिशत बढ़ा है। रूस पर पश्चिमी देशों ने जब सख्त प्रतिबंध लगाए, तब रुबल की कीमत धड़ाम से गिरी थी।

लेकिन बाद में रूसी सेंट्रल बैंक ने उसे संभाल लिया। सवाल है कि क्या लाभ की यह स्थिति टिकाऊ होगी? ऐसा हुआ, तो पश्चिम के लिए मुश्किल स्थिति खड़ी हो सकती है।

***********************************

आज का राशिफल

मेष: आज छोटी-छोटी बातों में आप दिमागी संतुलन खोएंगे। अपने क्रोधी स्वभाव को काबू में नहीं रख पाए, तो मात्र अपना ही नहीं, अपने आसपास के लोगों का भी मूड़ बिगाड़ेंगे। आज आप शायद घर पर अकेले रहना पसंद करेंगे अथवा घर में कोई फिल्म देखेंगे। ऐसा करने से गुस्से को काबू में रखें।

वृष: आज कोई आपको चिढ़ाने का प्रयास करेगा और उस बात को भूल जाने के बदले आप उसका बदला लेने के लिए तत्पर बनेंगे । यहां आप आदर्शपूर्ण विचार की अवहेलना करते हुए प्रतीत होंगे। आपके व्यक्तित्व में आपके स्वभाव विरुद्ध आए हुए इस परिवर्तन को सुधारने का प्रयास करें।

मिथुन: आज आप अधिक भावनाशील और भावुक बन जाएंगे। स्वास्थ्य, आहार, नौकरी और कार्य की गुणवत्ता जैसे प्रश्नों की चिंता आपको परेशान करेगी। आपको स्वास्थ्य और स्वच्छता बनाए रखने की जरूरत है। जीवनसाथी से संबंध सुधरेंगे।

ककर्: आज का दिन आपके लिए चुनौती होगा। आपको कोई नए साहस शुरू करने की इच्छा होगी, उसके लिए अधीर या उतावल होने की आवश्यकता नहीं है। अधूरे कार्य पूरे होंगे। व्यापारिक सौदे या लेन-देन संतोषप्रद रहेंगे। व्यापार या परिवार के कारण स्थानांतरण करने की संभावना है।

सिंह: ऑफिस में अधिक अच्छा पद प्राप्त करने के लिए आज आप अपनी कारकिर्दगी और उससे संबंधित मामलों को प्राथमिकता देंगे। उसके लिए आप अधिक परिश्रम भी करेंगे। इस मेहनत का फल शायद आज आपको न मिले, परंतु बहुत कम समय में ही उसके अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

कन्या: आपका आज का दिन बहुत अच्छा है। ऑफिस में कर्मचारी और उच्च पदाधिकारी आपको आनंदित करेंगे। दैनिक दिनचर्या के दौरान हरेक कार्य सरलता से पूरे होंगे। आपका महत्त्वाकांक्षी स्वभाव आपको सफलता के शिखर पर पहुंचाने में सहायक बनेगा। आपकी कार्यकुशलता देखकर उच्च पदाधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे।

तुला: आज आपको खर्च पर नियंत्रम रखने की सलाह है, क्योंकि आज आप आवश्यकता से अधिक खर्च करेंगे। विदेश के साथ के संपर्क लाभदायक और परिणामलक्षी साबित होंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं।

वृश्चिक: आज आपको कोई सार्वजनिक जीवन में हानि पहुंचाने का प्रयत्न करेंगे। फिर भी आप उसकी परवाह नहीं करेंगे, क्योंकि आपका वास्तव में जिन लोगों के साथ संबंध है, उन लोगों में आप अच्छी प्रतिष्ठा रखते हैं। आपका दिन खूब आनंदमय बीतेगा। विवाह के प्रस्ताव आएंगे।

धनु: बिना किसी विशेष प्रवृत्ति के दैनिक प्रवृत्तियों में व्यस्त रहेंगे। प्रत्यक्ष रूप से आराम का दिन लगने पर भी कोई न कोई प्रवृत्ति आपको रोक रखेगी। आप मनमानी खर्च करेंगे। सिर पर आए हुए उत्तरदायित्वों को अच्छी तरह निभा सकेंगे।

मकर: आपको व्यर्थ के अनावश्यक कार्यों में पैसे खर्च नहीं करने चाहिएं। आज आप अपनी बौद्धिक शक्ति या उपयोग किसी रचनात्मक कार्य में करेंगे । कुछ नए और रुचिकर सीखने के लिए आज का दिन अच्छा है।

कुंभ: आपके व्यक्तिगत जीवन में तनाव व्याप्त हो रहा है। इसलिए आपको अपनी समस्याओं पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करना चाहिए। थोड़े ही समय में आपकी कठिनाइयां दूर होंगी, ऐसा लग रहा है। इसलिए इस परिस्थिति का धैर्यपूर्वक सामना करने की सलाह है। इससे आप अपने पक्ष में उसका परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

मीन: आज अचानक ही यात्रा पर्यटन की योजना बनाएंगे। परिणामस्वरूप अनावश्यक और अनिश्चित खर्च होने की संभावना है। एक अच्छी बात यह है कि यात्रा के स्थान पर आपको कोई असुविधा नहीं होगी और आराम से यात्रा का आनंद उठा सकेंगे। यदि आप यात्रा पर नहीं जा सके, तो भूतकाल की यात्रा की यादों में खोकर संतोष का अनुभव करेंगे ।

*************************************

आज का राशिफल

मेष: आज छोटी-छोटी बातों में आप दिमागी संतुलन खोएंगे। अपने क्रोधी स्वभाव को काबू में नहीं रख पाए, तो मात्र अपना ही नहीं, अपने आसपास के लोगों का भी मूड़ बिगाड़ेंगे। आज आप शायद घर पर अकेले रहना पसंद करेंगे अथवा घर में कोई फिल्म देखेंगे। ऐसा करने से गुस्से को काबू में रखें।

वृष: आज कोई आपको चिढ़ाने का प्रयास करेगा और उस बात को भूल जाने के बदले आप उसका बदला लेने के लिए तत्पर बनेंगे । यहां आप आदर्शपूर्ण विचार की अवहेलना करते हुए प्रतीत होंगे। आपके व्यक्तित्व में आपके स्वभाव विरुद्ध आए हुए इस परिवर्तन को सुधारने का प्रयास करें।

मिथुन: आज आप अधिक भावनाशील और भावुक बन जाएंगे। स्वास्थ्य, आहार, नौकरी और कार्य की गुणवत्ता जैसे प्रश्नों की चिंता आपको परेशान करेगी। आपको स्वास्थ्य और स्वच्छता बनाए रखने की जरूरत है। जीवनसाथी से संबंध सुधरेंगे।

कर्क: आज का दिन आपके लिए चुनौती होगा। आपको कोई नए साहस शुरू करने की इच्छा होगी, उसके लिए अधीर या उतावल होने की आवश्यकता नहीं है। अधूरे कार्य पूरे होंगे। व्यापारिक सौदे या लेन-देन संतोषप्रद रहेंगे। व्यापार या परिवार के कारण स्थानांतरण करने की संभावना है।

सिंह: ऑफिस में अधिक अच्छा पद प्राप्त करने के लिए आज आप अपनी कारकिर्दगी और उससे संबंधित मामलों को प्राथमिकता देंगे। उसके लिए आप अधिक परिश्रम भी करेंगे। इस मेहनत का फल शायद आज आपको न मिले, परंतु बहुत कम समय में ही उसके अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

कन्या: आपका आज का दिन बहुत अच्छा है। ऑफिस में कर्मचारी और उच्च पदाधिकारी आपको आनंदित करेंगे। दैनिक दिनचर्या के दौरान हरेक कार्य सरलता से पूरे होंगे। आपका महत्त्वाकांक्षी स्वभाव आपको सफलता के शिखर पर पहुंचाने में सहायक बनेगा। आपकी कार्यकुशलता देखकर उच्च पदाधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे।

तुला: आज आपको खर्च पर नियंत्रम रखने की सलाह है, क्योंकि आज आप आवश्यकता से अधिक खर्च करेंगे। विदेश के साथ के संपर्क लाभदायक और परिणामलक्षी साबित होंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं।

वृश्चिक: आज आपको कोई सार्वजनिक जीवन में हानि पहुंचाने का प्रयत्न करेंगे। फिर भी आप उसकी परवाह नहीं करेंगे, क्योंकि आपका वास्तव में जिन लोगों के साथ संबंध है, उन लोगों में आप अच्छी प्रतिष्ठा रखते हैं। आपका दिन खूब आनंदमय बीतेगा। विवाह के प्रस्ताव आएंगे।

धनु: बिना किसी विशेष प्रवृत्ति के दैनिक प्रवृत्तियों में व्यस्त रहेंगे। प्रत्यक्ष रूप से आराम का दिन लगने पर भी कोई न कोई प्रवृत्ति आपको रोक रखेगी। आप मनमानी खर्च करेंगे। सिर पर आए हुए उत्तरदायित्वों को अच्छी तरह निभा सकेंगे।

मकर: आपको व्यर्थ के अनावश्यक कार्यों में पैसे खर्च नहीं करने चाहिएं। आज आप अपनी बौद्धिक शक्ति या उपयोग किसी रचनात्मक कार्य में करेंगे । कुछ नए और रुचिकर सीखने के लिए आज का दिन अच्छा है।

कुंभ: आपके व्यक्तिगत जीवन में तनाव व्याप्त हो रहा है। इसलिए आपको अपनी समस्याओं पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करना चाहिए। थोड़े ही समय में आपकी कठिनाइयां दूर होंगी, ऐसा लग रहा है। इसलिए इस परिस्थिति का धैर्यपूर्वक सामना करने की सलाह है। इससे आप अपने पक्ष में उसका परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

मीन: आज अचानक ही यात्रा पर्यटन की योजना बनाएंगे। परिणामस्वरूप अनावश्यक और अनिश्चित खर्च होने की संभावना है। एक अच्छी बात यह है कि यात्रा के स्थान पर आपको कोई असुविधा नहीं होगी और आराम से यात्रा का आनंद उठा सकेंगे। यदि आप यात्रा पर नहीं जा सके, तो भूतकाल की यात्रा की यादों में खोकर संतोष का अनुभव करेंगे ।

***************************************

नई भाषा सीखने पर रोशनी सहोता को होती है खुशी

17.05.2022 – नई भाषा सीखने पर रोशनी सहोता को होती है खुशी. शक्ति अस्तित्व के एहसास की और पटियाला बेब्स जैसे टीवी शो में नजर आ चुकीं अभिनेत्री रोशनी सहोता हमेशा एक नई भाषा सीखकर खुश हैं। उन्होंने कहा, आज की दुनिया में, भाषा सीखना न केवल फायदेमंद है, बल्कि जीवन में सफलता के लिए आवश्यक है।

यात्रा में आसानी और इंटरनेट ने दूर के बाधाओं को दूर कर दिया है, जो कभी समुदायों को अलग रखता था। इसलिए मुझे हमेशा नई भाषा सीखने में खुशी होती है। जैसा कि अभिनेत्री आगामी फिल्म ओ काला से टॉलीवुड में पदार्पण करने के लिए तैयार है, उन्होंने इसके लिए तेलुगू भाषा सीखी है। उन्होंने आगे कहा, मैं वास्तव में खुश हूं कि अब, मैं अब आसानी से तेलुगू समझ सकती हूं और बोल सकती हूं, हालांकि यह मेरी फिल्म के लिए था.

लेकिन अब इससे मुझे फायदा हो रहा है। मैं अब जब भी खाली होती हूं तो लोकप्रिय तेलुगु फिल्में देखती हूं और कोशिश करती हूं यहां दर्शकों के प्रदर्शन और पसंद को समझें। (एजेंसी)

************************************

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

इसे भी पढ़ें : संकटकाल में नयी चाल में ढला साहित्य

पिया बाजपेयी ने आयुर्वेदिक सात्विक आहार को लेकर कही यह बातें

17.05.2022 – बॉलीवुड और दक्षिण एक्ट्रेस अभिनेत्री पिया बाजपेयी अपने करियर में को और गोवा। जैसी कॉलीवुड फिल्मों से लेकर लाल रंग और द वर्जिन जैसी बॉलीवुड फिल्मों तक अपने करियर में ऊपर की ओर बढ़ रही हैं। हमें अपने विशेष आहार के बारे में जानकारी देते हुए कि वह आकार में रहने के लिए अनुसरण कर रही है, मिर्जा जूलियट अभिनेत्री इस बारे में बात करती है कि कैसे आधुनिक पुरुषों और महिलाओं को अस्वास्थ्यकर विकल्पों के साथ बमबारी की जाती है और सही लोगों की तलाश करना मुश्किल हो जाता है।
एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने शुरुआती परीक्षण के रूप में 11 दिन बिना अनाज वाले आहार की कोशिश की और जब यह वास्तव में अच्छा रहा, तो उन्होंने आगे भी जारी रखा। आज हमारे समय की दुखद वास्तविकता यह है कि हमें किसी पेशेवर की जरूरत है जो हमें बताए कि हमें क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। हमारे माता-पिता के समय में ऐसा नहीं था और वे एक सरल खुशहाल जीवन जीते थे। कई अस्वास्थ्यकर, खाद्य पदार्थ और वस्तुएं, जो व्यावसायिक कारणों से विपणन की जाती हैं, हमारे लिए सबसे अच्छा विकल्प चुनना मुश्किल है।
फिटनेस एडवाइस पर पिया ने कहा कि, हर किसी का शरीर और संरचना और चया पचय अलग-अलग होता है और इसलिए एक विशेष आहार सभी के लिए काम नहीं कर सकता है। आपको एक ऐसा खोजना होगा जो आपको सूट करे और उस पर काम करे। मैंने व्यक्तिगत रूप से एक डिटॉक्सिंग ‘सात्विक’ आहार शुरू किया जिसमें सभी ताजा और जैविक भोजन शामिल हैं। यह शरीर को भीतर से साफ करता है और आपको हल्का और खुश महसूस कराता है। कार्ब्स के बजाय फलों और सब्जियों पर स्विच करने का एक फायदा है कि जब भी आपको भूख लगे तब खा सकते हैं।
पिया वाजपेयी जल्द ही फिल्म ‘लॉस्ट’ में नजर आने वाली है। (एजेंसी)

******************************

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

इसे भी पढ़ें : संकटकाल में नयी चाल में ढला साहित्य

वरिष्ठ फिल्म पत्रकार काली दास पाण्डेय को मिला ‘बेस्ट जर्नलिस्ट अवार्ड’

17.05.2022 – अंधेरी(वेस्ट)मुम्बई स्थित मुक्ति फाउंडेशन के प्रेक्षागृह में आयोजित सिनेमा आजतक एचीवर्स अवार्ड 2022 समारोह में वरिष्ठ फिल्म पत्रकार काली दास पाण्डेय को फिल्म निर्माता निर्देशक सुजॉय मुखर्जी (अभिनेता स्व जॉय मुखर्जी के पुत्र) के द्वारा बेस्ट जर्नलिस्ट अवार्ड से नवाजा गया। एंटरटेनमेंट वर्ल्ड के बेताज बादशाह विपुल आर शाह ,पंडित नरेंद्र शर्मा और पुनीत खरे द्वारा 16 मई को आयोजित इस समारोह में कोरियोग्राफर पप्पू खन्ना, भारतीय सिनेमा के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना के भूतपूर्व सेक्रेटरी अश्वनी ठक्कर, अभिनेता विक्रम, मिथिलेश सिंह, पंकज बेरी, रोहिताश्व गौड़, कॉमेडियन बीरबल, सुनील पाल, सिंगर अलका भटनागर, दीप नारायण झा, काव्या जोन्स, अभिनेत्री शिल्पा गांधी, रानी चटर्जी, गुंजन पंत, मधुलग्ना दास, चाहत खन्ना, शर्लिन चोपड़ा और पॉप म्यूजिक के बादशाह संगीतकार लेस्ली लुईस के अलावा बॉलीवुड के गणमान्य शख़्सियतों में शिरकत की।

विदित हो कि इस वर्ष 26 मार्च को मालाबार हिल, वालकेश्वर रोड मुम्बई स्थित राज भवन में आयोजित राष्ट्रीय सेवा सम्मान समारोह में वरिष्ठ फिल्म पत्रकार/ अधिवक्ता काली दास पाण्डेय को महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी ने ‘राष्ट्रीय सेवा सम्मान’ अवार्ड दे कर सम्मानित किया था।  4 मई को अंधेरी(वेस्ट) मुम्बई स्थित मेयर हॉल में कृष्णा चौहान फाउंडेशन (केसीएफ) के द्वारा आयोजित भव्य समारोह में वरिष्ठ फिल्म पत्रकार काली दास पाण्डेय को लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड दे कर सम्मानित किया जा चुका है।

बॉलीवुड के चर्चित फिल्म पत्रकार काली दास पाण्डेय ने अपना करियर 1981 में स्वतंत्र पत्रकार के रूप में जमशेदपुर (झारखंड) से प्रकाशित हिंदी दैनिक समाचार पत्र ‘उदित वाणी’ से किया था। 80 के दशक से वर्तमान समय तक  बतौर फिल्म पत्रकार बॉलीवुड में सक्रियता जारी है । हजारीबाग (झारखंड) बार एसोसिएशन की सदस्यता ग्रहण कर 1992 से वकालत के पेशे में क्रियाशील काली दास पाण्डेय को यह सम्मान फिल्म पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है।

प्रस्तुति : राजदीप पाण्डेय

**********************************

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

इसे भी पढ़ें : संकटकाल में नयी चाल में ढला साहित्य

गर्मियों में बचना है लू से तो जरूर अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

17.05.2022 – गर्मियों में बचना है लू से तो जरूर अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय. गर्मी अकेले नहीं आती, बल्कि अपने साथ-साथ हमें परेशान करने के लिए अन्य कई तरह की समस्याएं भी ले आती है। इन समस्याओं में चिलचिलाती धूप, उमस और गर्म हवाएं शामिल हैं। इन दिनों दोपहर के समय बाहर बहुत तेज गर्म हवाएं चलती हैं, इन गर्म हवाओं को ही लू कहते हैं। मजबूत इम्युनिटी वाले लोग इन गर्म हवाओं को सहन कर लेते हैं लेकिन बहुत से लोग इन हवाओं को सहन नहीं कर पाते हैं और संपर्क में आते ही बीमार पड़ जाते हैं। देश में हर साल काफी बड़ी तादात में लोग लू की चपेट में आ जाते हैं।

लू लगने के कारण

गर्मी में बढ़ता पारा हवाओं को लू में बदल देता है। ऐसे में अगर हम धूप में शरीर पूरा ढंके बिना बाहर निकलते हैं, तो लू लगने का पूरी-पूरी संभावना रहती है। इसके अलावा तेज़ धूप में नंगे पैर चलना, घर से बिना कुछ खाए निकलना, कम पानी पीना, एसी वाली जगह से निकलकर तुरंत धूप में चले जाना, धूप से बाहर आकर तुरंत ठंडा पानी पीना और कम पानी पीने वालों को लू जल्दी अपनी चपेट में लेती है।

लू से बचने के असरदार घरेलू उपाय

-प्याज को भून लें और इसे एक साधारण प्याज के साथ मिलाकर पीस लें। इस मिश्रण में जीरा पाउडर और मिश्री मिलाकर खाने से भी लू से आराम मिलता है। इसके अलावा रोजाना खाने में कच्चे प्याज का इस्तेमाल करें।

-ज्यादा देर तक धूप में रहना हो तो छाते का इस्तेमाल करें।

-अधिक मात्रा में पानी पिएं। बाहर जाते समय पानी की बोतल साथ लेकर जाएं।

-घर पर ही आम का पना बनाकर पियें। लू से बचने का यह सबसे असरदार घरेलू उपाय है।

-धनिये और पुदीने दोनों की ही तासीर ठंडी होती है। लू से बचने के लिए गर्मियों में रोजाना धनिये और पुदीने का जूस बनाकर पिएं।

– प्याज के रस को निकाले और उसे पीये। साथ ही उसी रस को छाती पर भी मलें।

-गर्मियों के दिनों में हल्का भोजन करें

-पूरी बांह के कपड़े पहनें और नंगे पैर बाहर ना निकलें।

-हल्के रंगों वाले सूती कपड़े पहनें, सिंथेटिक कपड़ों से परहेज करें।

-गर्मी के दिनों में कभी भी खाली पेट घर से बाहर ना निकलें

-ऐसे में आप पुदीने की पत्तियों को पीसकर उसमें दो लौंग मिलाएं और दोबारा से पीस लीजिये। अब पानी मिलाकर उसका सेवन करें।

-सब्जियों का सूप बनाकर रोजाना सेवन करें।

-लू लगने पर कभी बहुत ठंडा पानी न दें ,मटके का पानी दे या सामान्य पानी दें।

-शरीर को ठंडा रखने के लिए दिन में एक या दो बार नींबू पानी का सेवन ज़रुर करें।

-लू से बचने के आयुर्वेदिक उपाय

आयुर्वेद के अनुसार गर्मियों के दिनों में ठंडी तासीर वाली चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। ठंडी तासीर वाली चीजों को खाने से शरीर में ठंडक बनी रहती है और लू नहीं लगती है

सेब का सिरका : लू लगने पर शरीर में मिनरल और इलेक्ट्रोलाइट की कमी हो जाती है खासतौर पर पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे ज़रुरी मिनरल की मात्रा काफी कम हो जाती है। ऐसे में सेब के सिरके का सेवन करने से ये खोए हुए मिनरल वापस मिल जाते हैं और शरीर में इनका संतुलन बना रहता है।

खुराक और सेवन का तरीका : दो चम्मच सेब के सिरके को एक गिलास पानी में मिलाकर दिन में दो बार इसका सेवन करें।

चंदनासव : यह चंदन और कई तरह की जड़ी बूटियों से निर्मित एक आयुर्वेदिक पेय औषधि (आसव) है। आयुर्वेद के अनुसार चंदनासव में शीतल गुण होता है। ठंडी तासीर होने के कारण जब शरीर में गर्मी या जलन काफी बढ़ जाती है तो इसका इस्तेमाल करना बहुत फायदेमंद रहता है। लू लगने पर इसका सेवन करने से जल्दी आराम मिलता है।

खुराक और सेवन का तरीका : तीन से चार चम्मच चंदनासव और समान मात्रा में पानी मिलाकर दिन में दो बार खाना खाने के बाद इसका सेवन करें।

बेल का शरबत : गर्मियों में बेल का शरबत अमृत के समान होता है। बेल में विटामिन सी और फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसके सेवन से शरीर में ठंडक बनी रहती है और लू से बचाव होता है। बेल का शरबत पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखता है।

खुराक और सेवन का तरीका : रोजाना दिन में दो-तीन बार इस जूस का सेवन खाना खाने से पहले करें।

गिलोय का जूस : गिलोय में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी मदद करती है। आयुर्वेद के अनुसार गिलोय वात, पित्त और कफ शामक माना जाता है। यह लू में होने वाले तेज बुखार को जल्दी ठीक करती है और शरीर के तापमान को और बढऩे से रोकती है।

खुराक और सेवन का तरीका : आजकल बाज़ार में गिलोय का रस आसानी से उपलब्ध है। आप इसे ऑनलाइन भी मंगा सकते हैं। दो से तीन चम्मच गिलोय रस में समान मात्रा में पानी मिलाकर रोजाना सुबह नाश्ते से पहले इसका सेवन करें।

उशीरासव : उशीरासव (खस) एक आयुर्वेदिक पेय औषधि है। यह पित्तशामक है और लू लगने पर यह शरीर में होने वाली गर्मी और जलन को शांत करने में मदद करती है. इसके अलावा पित्त संबंधी सभी रोगों में आप उशीरासव का इस्तेमाल कर सकते हैं।

खुराक और सेवन का तरीका : तीन से चार चम्मच उशीरासव और समान मात्रा में पानी मिलाकर दिन में दो बार खाना खाने के बाद इसका सेवन करें। (एजेंसी)

***************************************

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

इसे भी पढ़ें : संकटकाल में नयी चाल में ढला साहित्य

आंखें खोलती हैं इन 6 गंभीर बीमारियों का राज

17.05.2022 – आंखें खोलती हैं इन 6 गंभीर बीमारियों का राज. आंखे आपकी सेहत के बारे में भी बहुत कुछ बताती हैं। आंखों के बदलते रंग से आप आसानी से पता लगा सकते है कि आपको कौनसी बीमारी होने वाली है। आप जितनी जल्दी इनकी पहचान कर लेंगे, उतनी जल्दी किसी बीमारी को गंभीर होने से रोक सकेंगे। तो आइए जानते हैं कि आंखों के जरिए किस तरह सेहत का हाल जाना जा सकता है।

डायबिटीज

आंखों से धुंधला दिखाई देना टाइप-2 डायबिटीज के संकेत हो सकते है। बढ़ा हुआ ब्लड शुगर नसों पर दबाव डालता है। इसकी वजह से आंखों के पिछले हिस्से में खून के धब्बे से दिखाई देते हैं। इन खून के धब्बों का मतलब है कि आपका ब्लड शुगर लेवल खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है और आपको इसको तुरंत कम करने के बारे में सोचना चाहिए। अगर ब्लड शुगर के इस स्तर पर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो इससे आंखों की रोशनी खोने का डर बना रहता है।

कैंसर

ब्रेस्ट कैंसर के भी लक्षण आंखों में नजर आ सकते है। जब कैंसर कोशिकाएं शरीर के अन्य हिस्सों को प्रभावित करने लगती हैं, तो इसका असर आंखों पर पडऩे लगता है। यूविया (आंखों के बीच की परत) ये संकेत देती है कि कैंसर कोशिकाएं आपकी आंखों में भी फैल चुकी हैं। अगर आपको धुंधली नजर, आंखों में दर्द, या फ्लैश जैसी समस्याएं महसूस होती हैं तो ऐसी स्तिथि में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

हाई कोलेस्ट्रॉल

खून में बढ़ा कोलेस्ट्रॉल धीरे-धीरे आंखों में जमा होने लगता है। जिसके बाद आपकी आंखों की पुतली के चारों ओर एक सफेद या नीले रंग का रिंग बनने लगता है। हालांकि कई मामलों में ये बढ़ती उम्र की भी निशानी है लेकिन इसका एक अन्य कारण हाई कोलेस्ट्रॉल भी है। आगर आपको कोई ऐसा लक्षण नजर आता है तो अपने कोलेस्ट्रॉल की जांच जरूर कराएं। ये दिल की बीमारी और स्ट्रोक का खतरा बढ़ा सकता है।

खराब रेटिना

रेटिना के आसपास छोटे-छोटे धब्बे जैसे निशान को आई फ्लोटर्स कहते हैं। ये बहुत सामान्य है और हर कोई इसे महसूस कर सकता है लेकिन इन फ्लोटर्स की बढ़ती संख्या रेटिनल टियर यानी इसके अलग होने का संकेत देती है। इस संकेत को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए क्योंकि एक समय के बाद ये आपकी आंखों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं।

इंफेक्शन

कॉर्निया पर दिखाई देने वाला सफेद धब्बा कॉर्नियल इंफेक्शन का संकेत हो सकता है। यह ज्यादातर उन लोगों में देखा जाता है जो चश्मे के बजाय कॉन्टैक्ट लेंस का इस्तेमाल करते हैं। लेंस में बैक्टीरिया आसानी से लग जाते हैं और इनकी वजह से इंफेक्शन फैल जाता है। इसकी वजहे से कॉर्नियल स्कारिंग और दर्द हो सकता है।

पीलिया

आंखों का सफेद भाग पीला हो जाए तो ये पीलिया का संकेत हो सकता है। पीलिया तब होता है, जब शरीर में बिलीरुबिन नामक पदार्थ बहुत अधिक हो जाता है। बिलीरुबिन की अत्यधिक मात्रा होने से लिवर पर बुरा प्रभाव पड़ता है, और इससे लिवर के काम करने की क्षमता कमजोर पड़ जाती हैं। बिलीरुबिन धीरे-धीरे पूरे शरीर में फैल जाता हैं जिससे व्यक्ति को पीलिया रोग हो जाता है। ऐसी स्थित में यूरीन और स्किन भी पीली होने लगती है। (एजेंसी)

*************************************

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

इसे भी पढ़ें : संकटकाल में नयी चाल में ढला साहित्य

आज का राशिफल

मेष: आज आप निजी संबंधों में एक शिखर तक पहुंचेंगे। आप ऐसी परिस्थितियों में किस तरह का बर्ताव करते हैं और संबंधों के प्रति किस प्रकार का अभिगम रखते हैं, उसी पर संबंध आधारित होंगे। यदि आप उसे अच्छी तरह निभाने का प्रयत्न करेंगे, तो आपके प्रेम संबंध बहुत अच्छी तरह विकसित होंगे।

वृष: आज आप भावनाओं के प्रवाह में बहेंगे। इसके कारण आप कुछ निर्णय दिमाग से नहीं, बल्कि दिल से लेने के लिए मजबूर बनेंगे। दोपहर बाद आपको किसी की चाहतों और भावनाओं को ठेस न पहुंचे, इसका विशेष ध्यान रखना पड़ेगा। आपका यह व्यवहार आपके मन में कड़वास पैदा करेगा।

मिथुन: अपने प्रियजनों को खुश करने और रिझाने के लिए आप यथासंभव प्रयास करेंगे तथा उनसे भी यही अपेक्षा रखेंगे। परंतु आप अन्य लोगों की जितनी अधिक मांगे संतुष्ट करने का प्रयास करेंगे, उतनी अधिक मांगे आती जाएंगी। अपने लिए थोड़ा-सा समय देने की सलाह देते हैं।

कर्क : आपकी कार्य करने की पद्धति बेमिसाल होने से कोई उसकी बराबरी नहीं कर सकता । आप हाथ में लिए हुए कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे । वित्तीय समस्याएं आज गौंड बन जाएंगी। परंतु छोटी-छोटी बातें आपके चिंता का विषय बन जाएंगी।

सिंह: बहुत लंबे समय से आप जिन्हें नहीं मिले, वैसे लोगों का संपर्क स्थापित करने का आज प्रयत्न करेंगे। नई जान-पहचान होने की भी संभावना है। आप किसी न किसी कार्य में व्यस्त रहने का प्रयास करेंगे। परिणामस्वरूप आप अपने कार्य समय पर पूरा कर सकेंगे।

कन्या: परिवार आपके अग्रिम स्थान पर रहेगा। इसलिए पारिवारिक सदस्यों की इच्छाएं पूर्ण करना, उन्हें खुश करने और उनके साथ संबंध मजबूत करने की कोशिश करेंगे। आर्थिक लाभ की संभावना है। दिन के अंत में आप सुख-संतोष की भावना का अनुभव करेंगे।

तुला: अन्य सभी बातों को किनारे रखकर आज आप अपनी सुंदरता के प्रति जागरूक होंगे और उसे निखारने के लिए प्रयत्नशील बनेंगे। लोग आपकी सुंदरता से मंत्रमुग्ध होकर आपकी तरफ आकर्षित होंगे। अपने विचारों और ज्ञान का अन्य लोगों के साथ आदान-प्रदान करेंगे। लोगों का अनुभव जानने का लाभ मिलेगा ।

वृश्चिक: आपको प्रणय संबंध आज लाभदायक साबित होगा, जो आपको बाहरी शक्तियों के विरुद्ध लडऩे की शक्ति देगा और आंतरिक खोज करने का समय देगा। भावनाओं के आवेग को आज काबू में रखना पड़ेगा। आत्मविश्वास अधिक होगा।

धनु: आज आपके मन पर यात्रा पर जानेकी धुन सवार रहेगी। मित्रों के साथ मुलाकात होगी। जनसंपर्क आपका मनपसंद क्षेत्र होगा। जिनके विषय में आप चर्चा करेंगे और व्यावसायिक मोर्चे पर वे उपयोगी साबित होंगे। शाम के समय आकस्मिक धन लाभ आपके चेहरे पर खुशी छलकाएंगे।

मकर: आप अपने सामाजिक वृत को विस्तृत करने की इच्छा रखेंगे। इसके कारण भविष्य में आप स्वस्थ और लाभप्रद संबंध विकसित कर सकेंगे। कोई भी बाजी जीतने के लिए आप त्यागना पसंद नहीं करेंगे। आप जिद्दी और जड़ाग्रही बनेंगे। दिन के अंत में आप विजेता साबित होंगे।

कुंभ: धैर्य आज के दिन का मूलमंत्र है। किसी भी स्पर्धा या युद्ध को जीतने के लिए धैर्य रखना आवश्यक है। यदि आप बुद्धिपूर्वक सभी कुछ करेंगे, तो निश्चित रूप से विजयी साबित होंगे। आज के लिए चुनौतीपूर्ण दिन है। आपको बुद्धि का उपयोग करके सभी कार्य पूरा करने के लिए कहते हैं।

मीन: आपका स्वभाव किसी से छिपा नहीं है, परंतु आज आप किसी की प्रगति से थोड़ा अस्वस्थ बनेंगे। गुस्से से कोई लाभ नहीं है इसलिए आप अपने सदगुणों और परिश्रम से इच्छित वस्तु प्राप्त करने का प्रयास करेंगे।

******************************

मेरा परिवार दुंबई में रहना पसंद करता है: संजय दत्त

16.05.2022 – मेरा परिवार दुंबई में रहना पसंद करता है, संजय दत्त. सुपरहिट फिल्म केजीएफ: चैप्टर 2 में अपने अभिनय ने सुर्खियों में रहने वाले बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त हाल ही में अपने परिवार को लेकर बयान दिया है। उनका कहना है कि उनको और उनके परिवार को दुंबई में रहना बहुत पसंद है। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि, मान्यता को वहां अच्छा लगता है और बच्चे भी वहां पर खुश रहते हैं तो ठीक है।

रिपोर्ट के अनुसार, मुन्नाभाई अभिनेता ने कहा कि वह अपने परिवार को दुबई में बसाने के लिए तैयार हैं क्योंकि उनके बच्चों को वहां रहना पसंद है और मान्यता ने भी दुबई में अपना काम शुरु किया है। एक्टर ने आगे कहा है कि, वह बच्चों की गर्मियों की छुट्टियों के दौरान परिवार के साथ रहेंगे। बता दे कि 2008 में शादी के बंधन में बंधे संजय दत्त और मान्यता के दो जुड़वा बच्चे हैं।

संजय दत्त का परिवार 2020 में पहले लॉकडाउन से ही दुबई रह रहा है। मान्यता हमेशा ही पति संजय के साथ रही हैं, चाहे फिर वक्त कैसा भी रहा हो, संजय जब जेल में थे तब भी मान्यता ने सपोर्ट किया था और जब कैंसर के वक्त एक्टर को किसी अपने की बहुत जरुरत थी तब भी मान्यता उनके साथ हमेशा थी। (एजेंसी)

*********************************

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

इसे भी पढ़ें : संकटकाल में नयी चाल में ढला साहित्य

टीसीएल ने लॉन्च किया वीडियो कॉलिंग वाला स्मार्ट टीवी सी 725

नयी दिल्ली ,16 मई। इलेक्ट्रॉनिक कंपनी टीसीएल ने वीडियो कॉलिंग वाला क्यू एलईडी 4 के टीवी सी 725 और टीसीएल वीडियो कॉल 4के टीवी पी 725 लॉन्च किए हैं।

कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि इन दोनों नए टीवी अभी विशेष रूप से इलेक्ट्रॉनिक पैराडाइज पर उपलब्ध कराए गए हैं जहां ग्राहकों को विशेष ऑफर भी दिए जा रहे हैं। इसके तहत पहले 50 ग्राहकों को 14 से 30 मई के बीच आकर्षक अर्ली बर्ड ऑफर्स मिलेंगे। इन ऑफर्स में एक टीसीएल साउंडबार (15,990 रुपये की कीमत), टीसीएल वीडियो कॉल कैमरा (2,990 रुपये की कीमत), और 10प्रतिशत तक कैशबैक शामिल है। क्यू एलईडी 4के टीवी सी 725 के तीन मॉडल उतारे गए हैं जिनमे 50-इंच, 55-इंच और 65-इंच में शामिल है और इनकी कीमत क्रमश: 52,990, 61,990 और 82,990 रुपये है।

टीसीएल वीडियो कॉल 4के टीवी पी 725 भी तीन मॉडल में है जिसमें 43-इंच, 55-इंच और 65-इंच शामिल है और उनकी कीमत क्रमश: 36,990, 49,990 और 69,990 रुपये है।

कंपनी के विपन्न प्रमख विजय कुमार मिक्कीलिनेनी ने कहा, यह हमारे लिए रोमांचक और नया अप्रौच है। इसके जरिये हम अपने ग्राहकों के और करीब आ रहे हैं। हमें यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि अपनी कैटेगरी में बेस्ट टीसीएल प्रोडक्ट अब इलेक्ट्रॉनिक पैराडाइज पर उपलब्ध हैं। ग्राहक प्रत्यक्ष रूप से अपने निकटतम ईपी स्टोर पर जा सकते हैं और हमारे क्लासिक स्मार्ट टीवी इनोवेशंस के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। टीसीएल में हमारा लक्ष्य हमेशा अपने ग्राहकों से व्यक्तिगत रूप से जुडऩे और उनकी जरूरतों व आवश्यकताओं को समझने का रहता है।

यह हमें वर्चुअल दुनिया से आगे जाने और ऐसे ग्राहकों से जुडऩे का मौका देता है, जो ऑफ़लाइन खरीदारी के ओल्ड स्कूल चार्म के साथ अधिक सहज हैं। टीसीएल भविष्य में भी ऐसे कस्टमर-ओरिएंटेड कदम उठाना जारी रखेगी। (एजेंसी)

*****************************************

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

इसे भी पढ़ें : संकटकाल में नयी चाल में ढला साहित्य

मोदी ने किया, इंडिया इंटरनेशनल सेंटर फॉर बौद्ध कल्चर एंड हेरिटेज का शिलान्यास

लुम्बिनी,16 मई (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री शेरबहादुर देऊबा ने वैशाख बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर आज यहां लुम्बनी मठ में भारत के सहयोग से बनने वाले इंडिया इंटरनेशनल सेंटर फॉर बौद्ध कल्चर एंड हेरिटेज का शिलान्यास किया।

मोदी नेपाल में अपनी यात्रा के कार्यक्रम में मायादेवी मंदिर के दर्शन करने के बाद लुम्बिनी मठ के पश्चिमी भाग में पहुंचे जहां एक बड़े पंडाल में शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। पंडाल में दस से अधिक लामा मौजूद थे। मोदी, देऊबा और उनकी पत्नी आरज़ू राणा देऊबा ने सबसे पहले वहां रखी एक एक बुद्ध प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद वे शिलान्यास स्थल की ओर गये और वहां तीन चौकियों पर दोनों प्रधानमंत्री बैठे। श्रीमती देऊबा चौकी पर नहीं बैठीं और देऊबा के पीछे खड़ी हो गयीं।

इसके बाद लामाओं ने बौद्ध मंत्रों का उच्चारण शुरू किया जो करीब 15 मिनट तक चला। इस दौरान मोदी आंखें बंद करके श्रद्धाभाव से हाथ जोड़े रहे। मंत्रोच्चार के बाद दोनों प्रधानमंत्रियों ने पूजन के पश्चात एक शिला को नींव में मिलकर रखा। इसके पश्चात मोदी ने वहां मौजूद लामाओं को एक एक शाल एवं कुछ दक्षिणा का लिफाफा भेंट किया। लुम्बिनी में इंडिया इंटरनेशनल सेंटर फॉर बौद्ध कल्चर एंड हेरिटेज का निर्माण नयी दिल्ली स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ की पहल पर हो रहा है। इस केन्द्र की आकृति कमल के पुष्प के समान है। नीचे कमल दल के आकार के बड़े हॉल और ऊपर कमल की पंखुडिय़ों की आकृति सुनहरे रंग की होगी।

मोदी ने नेपाल यात्रा पर जाने के पूर्व अपने वक्तव्य में कहा था, लुंबिनी मठ क्षेत्र में इंडिया इंटरनेशनल सेंटर फॉर बौद्ध कल्चर एंड हेरिटेज के शिलान्यास समारोह में भी भाग लूंगा। शिलान्यास कार्यक्रम के बाद मोदी विश्राम और द्विपक्षीय वार्ता के लिए होटल पहुंचे जहां बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग उनका गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए मौजूद थे।

मोदी ने प्रवासी भारतीयों से बहुत आत्मीयता से मिले। एक किशोर ने भगवान बुद्ध और श्री मोदी का एक स्केच बनाया था। मोदी ने उस स्केच पर अपने हस्ताक्षर किये।

*******************************

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

इसे भी पढ़ें : संकटकाल में नयी चाल में ढला साहित्य

उर्फी जावेद ने सीप से बनाई बिकिनी टॉप,उर्फी अब एक डिजाइनर..

16.05.2022 – उर्फी जावेद ने सीप से बनाई बिकिनी टॉप. फैशन डीवा होने के साथ उर्फी अब एक डिजाइनर भी बनती जा रही हैं। उर्फी अपने कई सारे बोल्ड और रिवीलिंग कपड़े खुद ही डिजाइन करती हैं और उसे पहनकर खूब कहर भी बरपाती हैं। उर्फी ने अब कुछ ऐसा कमाल कर दिखाया है।

एक्ट्रेस ने समंदर में मिलने वाले सीप से बिकिनी टॉप बनाई है। इस बिकिनी टॉप के साथ उन्होंने सी-थ्रू फैब्रिक पैरों पर रैप करके अपना बॉटम क्रिएट किया है।

उर्फी के लुक की सबसे क्रिएटिव बात ये है कि उन्होंने समंदर के सीप से बनी अपनी बिकिनी टॉप को बीच पर पहनकर ही फ्लान्ट किया है। इस लुक से साथ उर्फी ने मिडिल पार्टेड हेयर को स्टाइलिश पिन्स के साथ खास टच दिया है। न्यूड मेकअप में उर्फी सुपर सिजलिंग लग रही हैं।
उर्फी अपने वीडियो में किलर पोज देने के साथ डैडली एक्सप्रेशंस भी दे रही हैं। उर्फी का बोल्ड लुक और उनकी अदाएं फैंस को क्रेजी कर रही हैं। उर्फी का अंदाज ही इतना बोल्ड है कि देखने वालों के होश उड़ गए है।

फैंस एक्ट्रेस के इस लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, मर्मेड लग रही हो। एक दूसरे यूजर ने लिखा, सुपर हॉट। (एजेंसी)

********************************************

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

इसे भी पढ़ें : संकटकाल में नयी चाल में ढला साहित्य

अनुपमा को अलविदा करने जा रही है अनेरी वजानी!

16.05.2022 – अनुपमा को अलविदा करने जा रही है अनेरी वजानी! . एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए चर्चित यलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन लेकर आ रहा है। इस बार का यह शो पहले के प्रत्येक सीजन से बड़ा और इंट्रेस्टिंग होने वाला है। हर प्रकार का एक्शन तथा स्टंट जल्द ही लोगों के सामने होगा।

रोहित शेट्टी हर बार की भांति इस बार भी इस शो को होस्ट करेंगे तथा शूटिंग शो की केप टाउन में ही होगी। इस बार शो में एक ट्विस्ट भी आने वाला है। दरअसल, जो प्रतियोगी इस बार शो में आने वाले हैं, वह बहुत मिक्स्ड हैं।

वही प्रतियोगियों की लिस्ट में एक नाम और सम्मिलित हो चुका है। वह कोई और नहीं, बल्कि पॉपुलर टेलीविजऩ सीरियल अनुपमा फेम अनेरी वजानी हैं। अनेरी वजानी ने खुद इस शो में भाग लेने की बात को कन्फर्म किया है। अनेरी वजानी ने शो का भाग बनने को लेकर बोला, खतरों के खिलाड़ी मेरा पहला रियलिटी शो होगा। मैं अपने उत्साह को संभालकर नहीं पा रही हूं।

अनेरी वजानी ने आगे कहा कि मुझे नई चीजें एक्स्प्लोर करने का बहुत शौक है। मैं अपने कम्फर्ट जोन से निकलकर कुछ अच्छा, जबरदस्त और बेहतरीन करना पसंद करती हूं। इस शो के माध्यम से मैं जिंदगी में अवश्य ही नई हाइट्स अचीव करूंगी।

मैं इस चैलेंज को लेकर बहुत खुश तथा उत्साहित हूं। हालांकि, अनेरी वजानी का रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 12 को ज्वॉइन करने को लेकर प्रशंसकों के बीच एक सवाल खड़ा कर रहा है कि क्या अभिनेत्री शो को अलविदा कह देंगी? इस बात को लेकर उनके फैंस बहुत परेशान भी है। (एजेंसी)

**************************************

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

इसे भी पढ़ें : संकटकाल में नयी चाल में ढला साहित्य

चेहरा जानिए गर्मी में दिन में कितनी बार धोना चाहिए

16.05.2022 – चेहरा जानिए गर्मी में दिन में कितनी बार धोना चाहिए . गर्मी में ताजगी बने रहने के लिए लोग दिन में कई बार चेहरा धोते हैं। कुछ लोगों को लगता है कि बार-बार फेस वॉश करने से चेहरे पर निखार आ जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं बार-बार चेहरा धोने की आदत आपको नुकसान पंहुचा सकता है। इससे आपके चेहरे की नमी गायब हो सकती है।

सिर्फ फेसवॉश करने से चेहरा साफ नहीं होता है। इसके लिए आपके फेस वॉश करने का सही तरीका और समय पता होना जरूरी है। इसके अलावा फेस पर ग्लो लाने के लिए सही डाइट भी जरूरी है। आज हम आपको बता रहे हैं कि गर्मी हो या सर्दी आपको दिन में कितनी बार चेहरा धोना चाहिए।

सुबह – जब आप सोकर उठते हैं तो आलस छाया रहता है। इसलिए सुबह उठकर सबसे पहले सादा पानी से अपना चेहरा धो लें। चेहरा धोने से फुर्ती महसूस होगी और फेस के पोर्स भी साफ हो जाएगे। सुबह आप ठंडे पानी से चेहरा धोएं। आप चाहें को कोई माइल्ड फेसवाश का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

दोपहर – अगर आपकी ऑयली स्किन है तो आपको फेस वॉश करते वक्त अपनी त्वचा के हिसाब से साबुन या फेसवॉश का इस्तेमाल करना चाहिए। ऑयली स्किन पर दोपहर तक ऑयल आने लगता है। कई बार आप बाहर निकलते हैं तो चेहरे पर धूल जम जाती हैं ऐसे में दोपहर में भी ठन्डे पानी या फेसवाश से चेहरे को अच्छी तरह साफ करना चाहिए।

शाम – अगर आप कहीं बाहर जाते हैं तो शाम को घर लौटने के बाद चेहरा जरूर साफ करे लें। ऑफिस से घर आने के बाद दिनभर की गंदगी को साफ करना जरूरी है। जो महिलाएं मेकअप करके ऑफिस जाती हैं, उन्हें अपने फेस को जरूर साफ करके सोना चाहिए। फेस वॉश करने से दिनभर की थकान दूर हो जाती है। आप फ्रेश फील करते हैं।
चेहरा धोते समय इन बातों का रखे ध्यान

हाथ जरूर साफ करें

चेहरा साफ करने से पहले अपने हाथ जरूर साफ कर लें। गंदे हाथ से चेहरे धोने पर निखार कम हो जाता है। साथ ही चेहरा धोने के बाद इसे हल्के हाथों से पोछें। रगडऩे से स्किन खराब होती है।

सॉफ्ट स्क्रबिंग

चेहरे पर स्क्रबिंग कोमल हाथों से करें। वरना चेहरे पर रगड़ के निशान भी बन सकते हैं। स्क्रबिंग के लिए घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करें और हफ्ते में 2 बार स्किन एक्सफोलिएट करें।

चेहरे पर ना लगाएं ये चीजें

चेहरे पर वॉशक्लॉथ, मेश स्पॉन्ज या उंगलियों के अलावा किसी और चीज का इस्तेमाल ना करें। इससे आपकी त्वचा में जलन हो सकती है।
क्लीजिंग मिल्क जरूर करें

मेकअप उतारने के लिए पहले क्लीजिंग मिल्क करें और फिर कॉटन से चेहरे पोछें। इसके बाद पानी से धोएं। वरना मेकअप रोमछिद्रों में जाकर उन्हें बंद कर देगा।

दिन में 2 बार चेहरा धोएं

कई लोगों का मानना है कि मेकअप हटाने के लिए या जब यह गंदा दिखता है तो सिर्फ चेहरा धोने की जरूरत होती है। जबकि ऐसा नहीं है। हर किसी को कम से कम दिन में दो बार चेहरा धोना चाहिएं।

फेसवॉश से धोएं चेहरा

साबुन की बजाए फेसवॉश से चेहरा धोएं। वैसे आप इसके लिए बेसन, मक्की या चावल का आटा भी चूज करेंगे तो बेस्ट है।

पसीने के बाद चेहरा धोएं

भारी पसीने के बाद अपना चेहरा धो लें, खासकर टोपी या हेलमेट पहनने पर त्वचा में जलन होती है। ऐसे में पसीने के बाद जितनी जल्दी हो सके चेहरे धो लें। साथ ही कोशिश करें कि दिन में 2 बार चेहरा धोएं। (एजेंसी)

***********************************

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

इसे भी पढ़ें : संकटकाल में नयी चाल में ढला साहित्य

वंदना भारद्वाज का नया म्यूजिक एल्बम ‘इश्क विच’ जारी

16.05.2022 – वंदना भारद्वाज का नया म्यूजिक एल्बम ‘इश्क विच’ जारी. एनजीओ माई हेल्पिंग हैंड्स फॉर चिल्ड्रेन एंड एनिमल्स की संचालिका,मॉडलिंग व अभिनय के क्षेत्र में क्रियाशील वंदना भारद्वाज का नया म्यूजिक एल्बम ‘इश्क विच’ जारी कर दिया गया है।

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को अपना आदर्श मानने वाली मॉडल/अभिनेत्री वंदना भारद्वाज सामाजिक कार्यों में रुचि रखने के साथ साथ बी2सी नेटवर्क, यूनाइटेड वेगन प्राइवेट लिमिटेड (चार्ली चैपलिन लावेगानो) के साथ बतौर निदेशक और मैरी क्लेयर सैलून और वेलनेस इंडिया कम्पनी के साथ प्रवक्ता के रूप में जुड़ी हुई हैं।

हिमाचल प्रदेश में एक प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता जीतने वाली एक मॉडल बनने से लेकर संगीत एल्बम तक व्यवसाय में आने तक के अपने सफर के बारे में पूछे जाने पर, वंदना कहती हैं कि बचपन से ही अभिनय और संगीत के प्रति बेहद लगाव रहने की वजह से मैं एंटरटेनमेंट की दुनिया में कदम रखी हूँ।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय  

**********************************************

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

इसे भी पढ़ें : संकटकाल में नयी चाल में ढला साहित्य

गर्मियों के दौरान इस तरह करें मेकअप, नहीं रहेगा फैलने का डर

16.05.2022 – गर्मियों के दौरान इस तरह से करें मेकअप, नहीं रहेगा इसके फैलने का डर. गर्मियों में पसीने के कारण मेकअप फैल जाता है, जिसके चलते चेहरे का पूरा लुक बिगड़ जाता है। इसके अलावा, कई मेकअप प्रोडक्ट्स पसीने के साथ मिलकर आपकी त्वचा को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। हालांकि, अगर सही मेकअप प्रोडक्ट्स को चुनें और उन्हें सही तरीके से लगाते हैं तो इनके फैलने कि संभावना काफी कम हो सकती है। आइए जानते हैं गर्मियों में किस तरह से मेकअप करना चाहिए ताकि आपको इससे कोई परेशानी न हो।

सबसे पहले चेहरे पर सीरम और सनस्क्रीन लगाएं

अधिकतर लड़कियां और महिलाएं यह सोचकर गर्मियों के दौरान चेहरे को मॉइश्चराइज करने से बचती हैं कि इससे उन्हें और ज्यादा पसीना आएगा, लेकिन यह त्वचा के लिए बहुत जरूरी है। इसलिए अपने चेहरे को माइल्ड क्लींजर से साफ करने के बाद हाइड्रेटिंग गुणों से समृद्ध फेस सीरम लगाएं, फिर अपनी त्वचा को हानिकारक यूवी किरणों से बचाने के लिए कम से कम एसपीएफ 50 वाला हल्की जेल बेस्ड सनस्क्रीन लगाएं।

चेहरे पर प्राइमर लगाना है जरूरी

गर्मियों के दौरान मेकअप की शुरूआत फेस प्राइमर से करना अच्छा है। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि बाजार में कई तरह के फेस प्राइमर मौजूद हैं और ऐसे में गलत प्राइमर को चुनने की संभावना बढ़ जाती है। बेहतर होगा कि आप अच्छे ब्रांड के ही प्राइमर का इस्तेमाल करें। इसके अलावा, जब भी आप प्राइमर खरीदें तो अपनी त्वचा के प्रकार और जरूरतों को जरूर ध्यान में रखें।
फाउंडेशन की जगह बीबी क्रीम से बनाएं मेकअप बेस
फाउंडेशन भले ही कितना भी महंगा या गुणवत्ता पूर्ण हो, चेहरे पर पसीना आते ही उसके फैलने की संभावना रहती ही है। इसलिए बेहतर होगा कि आप गर्मियों के दौरान फाउंडेशन की जगह बीबी क्रीम से मेकअप बेस बनाएं। यह क्रीम त्वचा को मॉइश्चराइज करने के साथ-साथ सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से भी बचाने में मदद कर सकती है। वहीं, अगर आपकी चेहरे पर मुंहासे हो रखे हैं तो इन्हें छुपाने में भी बीबी क्रीम बेस्ट है।

इन मेकअप टिप्स को भी जरूर अपनाएं

अगर आप मेकअप के दौरान कॉम्पैक्ट पाउडर लगाती हैं तो गर्मियों के दौरान इसे न लगाएं। इसके अतिरिक्त, पाउडर ब्लश की जगह क्रीम ब्लश चुनें और चेहरे के जिस भी हिस्से को आप हाइलाइट करना चाहते हैं तो उस पर ब्रोंजर का इस्तेमाल करें। इसके बाद अपने मेकअप को लंबे समय तक बरकरार रखने के लिए चेहरे पर मेकअप सेटिंग स्प्रे का छिड़काव करें। अंत में होंठो पर न्यूड शेड की लिपस्टिक लगाएं।(एजेंसी)

**********************************************

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

इसे भी पढ़ें : संकटकाल में नयी चाल में ढला साहित्य

आज का राशिफल

मेष: आज आपकी वकृत्वकला प्रशंसा का पात्र बनेगी। आपका सार्वजनिक वक्तव्य प्रभावकारी रहेगा। आप अपनी वाणी के कारण आपके संपर्क में आने वाले लगभग प्रत्येक व्यक्ति के साथ अच्छे संबंध बनाए रखेंगे। किसी के साथ संबंध बिगड़े होंगे, तो भी उसमें सुधार होता प्रतीत होगा।

वृष: आज का दिन कल्पनातीत घटनाओं से भरा होगा, इसलिए आपकी गणना गलत होने की संभावना है। फिर भी आप हिम्मत से कार्य पूरा करने में प्रयत्नशील रहेंगे, तो दिन के अंत में परिणाम आपके पक्ष में आएगा।

मिथुन: आज का दिन अपनी भावनाओं और इच्छाओं की अभिव्यक्ति का है। आप अन्य व्यक्तियों के प्रति स्नेह और संबंध रखते हों, तो उसे खुलेआम व्यक्त करना चाहिए। आज आपके आनंदी और विनोदी स्वभाव के बारे में लोग जानेंगे। किसी मनपसंद व्यक्ति के साथ आप खेलकूद, मनोरंजक प्रवृत्तियों का आनंद उठाएंगे।

ककर्: आज आप लोगों की मदद कर सकेंगे तथा आपका स्वभाव आनंदी रहेगा। इसलिए आप अपने आसपास रहने वाले लोगों को प्रेरणा और प्रोत्साहन देंगे। आप प्रिय व्यक्तियों के साथ निकटता का अनुभव करेंगे। आप विपरीत लिंगीय व्यक्ति की तरफ आकर्षण अनुभव करेंगे।

सिंह: आज आपमें मित्रों और परिवार के प्रति निष्ठा की भावना होगी। हमेशा की तरह ही आप अन्य लोगों की मदद करना पसंद करेंगे। किसी का मार्गदर्शन करना पसंद करेंगे। कोई भी व्यक्ति जो आपसे अपेक्षा रखता होगा, उसकी अपेक्षा को किसी भी रूप में पूरा कर सकेंग।

कन्या: किसी कठिन वस्तु या ध्येय प्राप्ति के लिए आज आप बीड़ा उठाएंगे। कोई भी स्वप्न देखना या उसके लिए परिश्रम करना अच्छी आदत है, परंतु इस प्रयास को बीच में ही न छोड़ दें इसका ध्यान रखना आवश्यक है। व्यक्तिगत जीवन में संबंध सुधारने के लिए अथवा अपने मुद्दे प्रमाणित करने के लिए परिश्रम करने पड़ेंगे ।

तुला: आज व्यापारी अपने धंधे में अच्छा मुनाफा प्राप्त करेंगे, ऐसी संभावना है। आप जिस कार्य को हाथ में लेंगे, उसमें आपके उत्साह और कुशलता परिलक्षित होंगे। आज आप कार्य में अधिक समय बिताएंगे। आपको परिवार और व्यवसाय के बीच संतुलन बनाए रखना चाहिए।

वृश्चिक: आज आपको वित्तीय विषयों पर विशेष ध्यान देना पड़ेगा। हानि लाभ का ध्यान रखना बहुत आवश्यक है। आप खरीदारी करते समय मोलभाव भी नहीं करेंगे और खुलकर खर्च करेंगे। आपको इस बात का ध्यान रखना आवश्यक है कि आय की अपेक्षा व्यय अधिक न हो जाए।

धनु: रोज के एक तरह के काम से ऊब कर आज आप आराम करने के मूड में होंगे। इसलिए मित्रों के साथ यात्रा का आयोजन करेंगे अथवा उनके साथ किसी पार्टी का आयोजन करने का विचार करेंगे। कुल मिलाकर आपका आज का दिन पॉजिटिव रहेगा।

मकर: आज आप जोड़ीदार के बारे में कोई निश्चित अभिप्राय निर्धारित नहीं कर सकेंगे और दुविधा में रहेंगे। आपको भागीदार से काम लेते समय संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है। आप किसी के साथ प्रेम या विवाह का प्रस्ताव रखना चाहते हों, तो यह समय उत्तम है। जीवनसाथी से अधिक अपेक्षा न रखें।

कुंभ: आज आपको विपरीत लिंगीय व्यक्ति के साथ नए संबंध स्थापित करने का बहुत अच्छा अवसर मिलेगा। आप पदोन्नति या वेतन वृद्धि के संबंध में बॉस के साथ बात करें, क्योंकि आज आपको प्रगति और लाभ होने का योग है। नौकरी में भी नए अवसर मिल सकते हैं ।

मीन: प्रतिस्पर्धियों को परास्त करके आप विजय प्राप्त करेंगे। इसलिए आपके उत्साह और जोश में वृद्धि होगी। सामान्य रूप से आपको पर्दे के पीछे रहकर कार्य करना पसंद आता है। आज आप किसी का नेतृत्व करेंगे।

***************************************

‘देहाती डिस्को’ मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी फिल्म है 

15.05.2022 – ‘देहाती डिस्को’ मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी फिल्म है .  कुरैशी प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड और वन एंटरटेनमेंट फ़िल्म प्रोडक्शंस के बैनर तले निर्मित और बॉलीवुड के चर्चित निर्देशक मनोज शर्मा द्वारा निर्देशित मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी फिल्म ‘देहाती डिस्को’ पिता पुत्र क्रमशः भोला और भीमा की इमोशनल कहानी है।

भोला का किरदार बॉलीवुड के विख्यात कोरियोग्राफर गणेश आचार्या निभा रहे हैं जबकि उनके बेटे भीमा का रोल मास्टर सक्षम शर्मा ने निभाया है जो सुपर डांस चैप्टर 3 के फाइनलिस्ट रहे हैं। गितेश चन्द्रकर, वसीम कुरैशी और कमल किशोर मिश्रा के द्वारा संयुक्तरूप से निर्मित ‘देहाती डिस्को’ में गणेश आचार्या और मास्टर सक्षम शर्मा के अलावा अभिनेता रवि किशन, मनोज जोशी, राजेश शर्मा, पंकज बेरी और रेमो डिसूजा भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरते नज़र आएंगे। विदित हो कि इस फिल्म की शूटिंग 45 दिनों की स्टार्ट टू फिनिश शूटिंग शेड्यूल के साथ कोरोना काल में प्रशासनिक स्तर पर निर्धारित प्रावधानों का पालन करते हुए लखनऊ के निकटवर्ती इलाकों में की गई थी।

 ‘देहाती डिस्को’ की कहानी पर विस्तृत चर्चा करते हुए

निर्देशक मनोज शर्मा ने बताया कि बेशक यह फिल्म डांस पर बेस्ड है मगर यह पिता पुत्र की इमोशनल जर्नी भी है।27 मई को यह फिल्म रिलीज होने वाली है। ‘देहाती डिस्को’ को देखते समय दर्शक अपने देश की लोक कला संस्कृति अपनी मिट्टी, अपने कल्चर पर प्राउड फील करेंगे क्योंकि यह फिल्म केवल अपने मुल्क की बात करती है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

****************************************************

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

इसे भी पढ़ें : संकटकाल में नयी चाल में ढला साहित्य

शिक्षा जगत और फिल्म जगत के सितारों का मिलन समारोह सम्पन्न

15.05.2022 – शिक्षा जगत और फिल्म जगत के सितारों का मिलन समारोह सम्पन्न. मुस्कान प्रतिष्ठान के अध्यक्ष अल्ताफ खान ने अपने जन्मदिन के अवसर पर आम लीक से हटकर ईद मिलन कार्यक्रम को नया स्वरूप प्रदान कर शिक्षा जगत और फिल्म जगत के सितारों का मिलन समारोह का आयोजन किया।

इस समारोह में शिक्षा जगत से प्राचार्य  श्री अजय कौल सर, प्रशांत काशीद, सौ अनिता कुकीउन, फिल्म जगत से अभिनेता सुरेन्द्र पाल, तेज सप्रू, कात्यायनी शर्मा, नीरज गाबा, तनू राय, सुनील पाल, मुहम्मद नजीम, कृष्णा भारद्वाज, संगीतकार दिलीप सेन, राजनीतिक क्षेत्र से मैडम सुंदरी ठाकूर, श्याली फर्नांडिस, अनीसा शेख, ताज मोहम्मद के अलावा संदेश देसाई, प्रशांत राणे, अशोक पाटील, मीना बंसल मैडम, लता नवले, नईम शेख, भरत पेदे, संदीप बानेकर, मनीषा खरे के साथ साथ वर्सोवा कोहली जमात के लोग ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

सर्वधर्म समभाव के सिद्धांत को आत्मसात कर समाज सेवा की दिशा में अग्रसर मुस्कान प्रतिष्ठान के द्वारा आयोजित इस अनूठे समारोह की चर्चा फिलवक्त बॉलीवुड में सर्वत्र हो रही है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*************************************

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

इसे भी पढ़ें : संकटकाल में नयी चाल में ढला साहित्य

पूनम पांडे हद से ज्यादा छोटी ड्रेस पहनकर बाहर निकली 

पूनम पांडे हद से ज्यादा छोटी ड्रेस पहनकर बाहर निकली . मनोरंजन जगत की मशहूर अदाकारा पूनम पांडे अपने बोल्ड एवं बिंदास अंदाज के लिए दुनिया भर में लोकप्रिय हैं। हाल ही में एकता कपूर के रियलिटी ओटीटी शो लॉक अप में नजर आई थीं। फिर अब पूनम पांडे क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। ऐसे में पूनम पांडे मुंबई में चिल करने के लिए अपने घर से निकलीं तो पैपराजी ने उन्हें स्पॉट किया।

वही इसके चलते पूनम पांडे स्पॉटेड वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस के चलते पूनम पांडे ब्लैक कैजुअल लुक में नजर आ रही थीं मगर पूनम पांडे इस वन पीस लुक में बहुत हॉट लग रही थीं। पैपराजी ने इस के चलते पूनम पांडे को देखते ही कमेंट किया आप हॉट लग रही हैं। इसपर प्रतिक्रिया देते हुए पूनम पांडे ने कहा, बचपन से ही।

वही बात यदि पूनम पांडे के लुक की करें तो इस दौरान पूनम पांडे ने ब्लैक वन पीस के उपर ब्लैक ब्लेजर पहना हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने अपने इस लुक को व्हाइट हाई हील्स के साथ टीम अप किया। पूनम ने लाइट मेकअप तथा बालों को जूड़ा बनाकर अपने इस लुक को कैजुअल टच दिया। पूनम ने लॉक अप में बहुत जबरदस्त गेम खेला। पूनम पांडे उस समय सबसे अधिक सुखिऱ्यों में आई जब उन्होंने वोट की मांग करते हुए टॉपलेस होने की बात कही थी।

पूनम शुरू से बहुत लास्ट तक इस गेम का हिस्सा रही तथा उन्हें एक मजबूत प्रतियोगी के रूप में देखा जा रहा था।

************************************

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

इसे भी पढ़ें : संकटकाल में नयी चाल में ढला साहित्य

विजय देवरकोंडा की जन गण मन मे फीमेल लीड रोल निभाएंगी पूजा हेगड़े

15.05.2022 – विजय देवरकोंडा की जन गण मन मे फीमेल लीड रोल निभाएंगी पूजा हेगड़े. पूजा हेगड़े मौजूदा दौर की सबसे व्यस्त अभिनेत्रियों में शुमार की जाती हैं। भले उनकी हालिया रिलीज हुई फिल्म राधे श्याम फ्लॉप हो गई, लेकिन इससे उनके स्टारडम पर कोई असर नहीं पड़ा है।

अब एक ऐसी खबर आई है, जिसे जानकर उनके फैंस खुशी से झूम उठेंगे। पूजा दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की फिल्म जन गण मन में फीमेल लीड किरदार निभाएंगी।पुरी जगन्नाथ इस फिल्म का निर्देशन करेंगे।रिपोर्ट के मुताबिक, पूरी देवरकोंडा की जन गण मन में फीमेल लीड रोल के लिए पूजा को टीम में शामिल करने की कोशिश कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि पूजा इस फिल्म में देवरकोंडा के साथ रोमांस करती हुई नजर आ सकती हैं।

हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। अगर वाकई में फिल्म के लिए पूजा का नाम फाइनल हो जाता है, तो यह उनकी देवरकोंडा के साथ पहली फिल्म होगी।इससे पहले कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर जन गण मन में देवरकोंडा के अपोजिट दिखेंगी। साथ ही फिल्म से अमिताभ बच्चन और अजय देवगन जैसे कलाकारों का नाम जुड़ा था।देवरकोंडा और पुरी ने पैन इंडिया फिल्म लाइगर के लिए भी हाथ मिलाया है। फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।इस फिल्म में अनन्या पांडे भी नजर आएंगी। लाइगर को देवरकोंडा की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म की तरह देखा जा रहा है। फिल्म में राम्या कृष्णन और बॉक्सिंग लेजेंड माइक टायसन भी अहम भूमिकाओं में हैं। पुरी के निर्देशन की इस फिल्म का निर्माण करण जौहर ने किया है।हाल में मेकर्स ने अपनी फिल्म जन गण मन की रिलीज डेट का ऐलान किया है।यह फिल्म अगले साल 3 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का लेखन भी पुरी ने ही किया है। पुरी, चार्मी कौर और वम्सि पैदिपल्ली मिलकर फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे। यह एक्शन फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। इस फिल्म को फिल्ममेकर पुरी का ड्रीम प्रोजेक्ट माना जा रहा है।राधे श्याम के अलावा पूजा की हालिया रिलीज हुई फिल्में बीस्ट और आचार्य भी बॉक्स ऑफिस पर फिसड्डी साबित हुई हैं।वह हिंदी फिल्म सर्कस में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। फिल्म कभी ईद कभी दीवाली के जरिए पूजा अपने करियर में पहली बार सलमान खान के साथ काम करने जा रही हैं। फिल्म में वह सलमान की गर्लफ्रेंड का किरदार निभाएंगी, जो एक छोटे से कस्बे में रहने वाली लड़की है।देवरकोंडा साउथ के सफल अभिनेताओं में गिने जाते हैं।

उनकी फैन फॉलोइंग कोरोड़ों में है।वह पेली चुपूलु, अर्जुन रेड्डी, महानती, गीता गोविंदम और टैक्सी ड्राइवर जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। पेली चुपूलु को बेस्ट तेलुगु फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। (एजेंसी)