All posts by Dilip Singh

यूपी: प्रदेशभर में मनाई जा रही देवउठनी एकादशी

गंगा स्नान को घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

वाराणसी/प्रयागराज 12 Nov, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । प्रदेशभर में मंगलवार को देवउठनी एकादशी मनाई जा रही है। धर्मनगरी वाराणसी और संगम नगरी प्रयागराज के भक्तों में भी आस्था के प्रति खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा नदी में डुबकी लगाई।

इस दौरान उन्होंने आईएएनएस से खास बातचीत की। कार्तिक महीने में पड़ने वाली देवउठनी एकादशी पर गंगा स्नान और दान पुण्य की परम्परा रही है। इसी को निभाने के लिए आस्थावान गंगा तटों पर उमड़े।

धार्मिक मान्यता के अनुसार आज के दिन भगवान विष्णु चार महीने की नींद से जगते है और आज उनके शालिग्राम स्वरूप का विवाह माता तुलसी के साथ किया जाता है, जिसके बाद से सभी मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है।

पवित्र दिन पर वाराणसी और प्रयागराज में लोगों ने पवित्र गंगा में डुबकी लगाई।

वाराणसी में गंगा स्नान करने आई महिला श्रद्धालु इंदु पांडेय ने आईएएनएस को बताया कि आज हम लोग एकादशी व्रत हैं और गंगा नदी में स्नान करने आए हैं। आज के दिन शालिग्राम का विवाह होता है। हम लोग पूरे मास नहाते हैं और पूजा अर्चना करते हैं। भगवान का शादी-विवाह करेंगे और मंडप सजाएंगे।

पुरोहित हिरानंद पांडेय ने आईएएनएस को बताया कि 4 महीने तक सोने के बाद विष्णु भगवान आज के दिन उठते हैं। आज के दिन उनका माता तुलसी से विवाह संपन्न होगा। आज के बाद से सभी मंगल काम शुरू हो जाएंगे।

इसमें मुंडन, विवाह, जनेऊ और गृह प्रवेश जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। सारे शुभ कामों की शुरुआत आज से शुरू हो जाती है।

उन्होंने आगे बताया कि बहुत से लोग आज के दिन फलाहार करते हैं, कई लोग एक समय भोजन करते हैं, जबकि कई लोग निर्जला भी रहते हैं। आज के दिन गंगा स्नान करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है और परिवार में सुख-समृद्धि आती है।

प्रयागराज की एक महिला श्रद्धालु ने आईएएनएस को बताया कि एकादशी के दिन स्नान करके पूजा करते हैं। चार महीने बाद विष्णु भगवान सो कर उठते हैं। हमने तुलसी विवाह किया है और राधा-कृष्णा की शादी की है। श्रद्धा-भक्ति के साथ पूजा करने पर भगवान सारी मनोकामना पूरा करते हैं।

पुरोहित ने बताया कि आज के दिन से सारे मंगल कार्यों की शुरुआत हो जाएगी। लोगों के घरों में शादी-विवाह जैसे जो भी कार्यक्रम रुके थे, उसकी आज से शुरुआत हो सकती है। विष्णु भगवान नींद से जाग चुके हैं और शाम तक शालिग्राम और तुलसी विवाह का कार्यक्रम होगा।

******************************

Read this also :-

धांसू एक्शन देख ऑडियंस हिल जाएगी

पुष्पा: द रूल से अल्लू अर्जुन की नई झलक आई सामने

रामनगरी अयोध्या की पंचकोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब

जय श्रीराम के नारे से गूंजी प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या

सुरक्षा के लिहाज से बड़ी संख्या में उतारी गई फोर्स

अयोध्या  11 Nov, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। देवउठनी एकादशी लगते ही रामनगरी अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा का आगाज हो गया, मुहूर्त के अनुसार सोमवार को दिन में 1 बजकर 54 मिनट से पंच कोसी परिक्रमा प्रारंभ हुई।

पहले से मौजूद श्रद्धालुओं ने मार्ग को चूमकर श्रीराम का जयघोष कर परिक्रमा की शुरुआत की। दिन ढलने के साथ ही आस्था का ज्वार बढ़ गया।

शाम छह बजे के बाद शहरी श्रद्धालुओं की आस्था हिलोरे मारने लगी। इसके बाद बड़ी संख्या में घरों में चूल्हा चौका संभालने वाली महिलाएं भी राम का नाम लेते हुए परिक्रमा करने पहुंच गईं। ऑफिस के कर्मचारी रहे हो या फिर शहर के कारोबारी।

सभी रात 10 बजे के बाद पंचकोसी परिक्रमा करते दिखाई पड़े। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। महिला व पुरुष कर्मियों के अलावा सादी वर्दी में भी पुलिस कर्मचारी मेले पर निगाह रखे हुए थे।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में पहली बार 14 कोसी परिक्रमा हुई तो सभी पुराने रिकार्ड टूट गए। परिक्रमा की 22 घन्टे की अवधि के 15 घंटे 14 कोसी मार्ग पर तिल रखने तक कि जगह नहीं थी। अयोध्या हनुमान गढ़ी में 24 घंटे में 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किया था। अब पंचकोसी परिक्रमा शुरू हो गई है। 12 नवंबर को 11 बजकर 38 मिनट तक मुहूर्त का समापन होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश के बाद जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारी लगातार स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर हनुमान गुफा, मौनी बाबा, हलकारा का पुरवा, चूड़ामणि चौराहा, उदया चौराहा, चकरतीर्थ, ब्रह्मकुंड और झुनकी घाट पर प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गई है।  पंचकोसी परिक्रमा के दौरान 14 स्थानों पर एंबुलेंस तैनात रहीं।

इनमें पक्का घाट, पुराना सरयू पुल, कंट्रोल रूम, नया घाट पुलिस चौकी, हनुमान गुफा, साकेत पेट्रोल पंप, हलकारा का पुरवा, चूड़ामणि चौराहा, उदया चौराहा, चकरतीर्थ, झुनकी घाट, बूथ नंबर चार, कनक भवन, श्रृंगार हाट बैरियर, श्रीराम जन्मभूमि के साथ हनुमानगढ़ी पर एंबुलेंस तैयार हालत में खड़ी रहेंगी।

सम्पूर्ण परिक्रमा पथ पर पांच स्थानों उदया चौराहा, बह््रमकुण्ड, हनुमानगुफा, परमा एकेडमी, मोहबरा बाजार पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए  विश्राम स्थल व कैम्प की व्यवस्था की गयी है। समस्त विश्राम स्थल पर श्रद्धालुओं के मोबाइल टॉयलेट, पेयजल और अल्पाहार की व्यवस्था की गयी है। स्थायी शौचालयों के अतिरिक्त मोबाइल टॉयलेट लगाए गए हैं।

शुद्ध पेयजल के लिए सम्पूर्ण परिक्रमा पथ पर टैंकर की व्यवस्था की गयी है। परिक्रमा मार्ग पर आयोजित भण्डारा स्थलों पर सफाई मित्रों की ड्यूटी लगायी गई है। परिक्रमा पथ पर सफाई व्यवस्था के लिए सेक्टरवार सफाई मित्र लगाए गए हैं।

संपूर्ण परिक्रमा पथ पर पर्याप्त संख्या में पथ प्रकाश के लिए प्रकाश बिन्दु स्थापित किए गये हैं। संपूर्ण परिक्रमा पथ पर व्यवस्थाओं के सम्यक पर्यवेक्षण के लिए वरिष्ठ पर्यावक्षणीय अधिकारी/जोनल अधिकारी व सेक्टर प्रभारी की ड्यूटी लगायी गयी है।

देवउठनी एकादशी तिथि के दिन से अयोध्या में पांच कोस की परिक्रमा शुरू होती है। पंच कोसी की परिक्रमा अयोध्या धाम के क्षेत्र में होती है, जो लगभग 10 से 15 किलोमीटर की होती है। पंचकोसी की परिक्रमा करने से कहा जाता है कि समस्त पापों से मुक्ति भी मिलती है। वहीं 14 कोसी परिक्रमा को सकुशल सम्पन्न कराने के बाद प्रशासन के सामने पंचकोसी परिक्रमा कराने की जिम्मेदारी है।

एसएसपी राजकरण नैय्यर ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से परिक्रमा पथ पर आने वाली गलियों पर बैरिकेडिंग की गई है। पुलिस कर्मियों के अलावा एटीएस भी निगरानी कर रही है। संदिग्धों पर नजर रखने के लिए ड्रोन भी लगाए गए हैं।परिक्रमा मार्ग को 4 जोन में 5 सेक्टर में विभाजित किया गया है।

बलरामपुर से पहुंची माला देवी ने बताया कि 14 कोसी परिक्रमा को भी किया और पंच कोसी परिक्रमा भी कर रही है। उन्होंने बताया कि अबकी बार रामलीला अपने भाव और दिव्या मंदिर में विराजमान हुए हैं।

उसको लेकर हम लोग बहुत खुश हैं, सुरक्षा व्यवस्था हो, चाहे स्वास्थ्य व्यवस्था, परिक्रमा मार्ग पर चलने के लिए जो सुगम व्यवस्था किए गए है। इस के लिए हम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बहुत-बहुत धन्यवाद एवं साधुवाद देते है। उन्होंने बताया कि पहले की अयोध्या में अब की अयोध्या में काफी डेवलपमेंट देखने को मिला है।

****************************

Read this also :-

पुष्पा: द रूल से अल्लू अर्जुन की नई झलक आई सामने

धांसू एक्शन देख ऑडियंस हिल जाएगी

मॉडलिंग के बाद अब अभिनय के क्षेत्र में भी तक़दीर आज़माना चाहती है काजोल सोलंकी

12.11.2024 – अपने कैरियर के आरंभिक दौर में काजोल सोलंकी ने जब ब्यूटी पार्लर संचालन और मेकअप का काम शुरू किया था तब उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि वो एक दिन मॉडल्स का रंग रूप निखरते सजाते एक दिन खुद मॉडलिंग की दुनिया में अपने होम टाउन अहमदाबाद का नाम रौशन करने में कामयाब हो जाएगी।

आज मॉडलिंग की दुनिया में काजोल सोलंकी एक जाना पहचाना नाम है। अपने दम पर इन्होंने अपने हुनर को संवारा और बतौर मॉडल खुद को स्थापित किया है वैसे आज भी काजोल सोलंकी कई नामचीन मॉडल्स का मेकअप और हेयर स्टाइल का काम करती हैं। हाल ही में वियतनाम में इन्होंने रैम्प वॉक किया, साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कई फैशन शो में भी वह रैम्प वॉक कर चुकी हैं। दृढ़ इच्छाशक्ति और ऊर्जावान व्यक्तित्व की स्वामिनी काजोल सोलंकी को ट्रेवलिंग और ट्रेकिंग करना पसंद है।

भगवान शिव में इनकी बड़ी आस्था है और वो अब तक आठ ज्योतिर्लिंग, पशुपति नाथ और कई मंदिरों का दर्शन कर चुकी हैं। वह अपनी गुरु गिरिजा पटेल का बहुत सम्मान करती हैं, जिन्होंने मेकअप और हेयर स्टाइल सिखाया। वह बॉलीवुड में अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की बहुत बड़ी फैन हैं।

मॉडलिंग के बाद अब काजोल सोलंकी अभिनय के क्षेत्र में भी तक़दीर आज़माना चाहती हैं। दिसंबर माह तक उनकी एक म्यूजिक वीडियो रिलीज होने वाली है।

कई फिल्म निर्माता काजोल सोलंकी को अपनी फिल्मों के लिए अनुबंधित करने की योजना बना रहे हैं। आने वाले नए वर्ष में काजोल सोलंकी बड़े पर्दे पर बॉलीवुड के नामचीन सितारों के साथ अपने अभिनय का जलवा बिखेरती नजर आएगी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

********************************

 

RAHUL GANDHI के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची BJP

इस मामले में दर्ज कराई शिकायत

मुंबई 11 Nov, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को मतदान होने वाले हैं, इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बीजेपी ने राहुल गांधी की चुनावी रैलियों के दौरान जनसभा में झूठ बोलने और पार्टी पर बेबुनियाद आरोप लगाने की शिकायत निर्वाचन आयोग से की है।

बीजेपी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने बार-बार बीजेपी पर संविधान को खत्म करने का आरोप लगाया है, जो पूरी तरह से निराधार और गलत है। बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस नेता ने महाराष्ट्र चुनावी रैलियों में इस तरह के बयान देकर पार्टी की छवि को नुकसान पहुँचाया है।

केंद्रीय विधि और न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि बीजेपी का एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग के प्रमुख राजीव कुमार से मिला और आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने 6 नवंबर को एक सभा में एक बार फिर झूठ बोला। मेघवाल के अनुसार, राहुल गांधी ने दावा किया था कि बीजेपी संविधान को नष्ट करने का प्रयास कर रही है, जो कि पूरी तरह से तथ्यहीन है।

उन्होंने कहा, हमने निर्वाचन आयोग से आग्रह किया है कि इस तरह के बयान रोके जाएं। राहुल गांधी के खिलाफ पहले भी चेतावनियां और नोटिस जारी की गई थीं, लेकिन वह ऐसे बयानों से बाज नहीं आ रहे हैं। हमने आयोग से कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 353 के तहत एफआईआर दर्ज की जाए।

बता दें, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होने वाले हैं, और इसके परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 105, शिवसेना को 56, एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिली थीं। हालांकि, चुनाव परिणाम के बाद शिवसेना ने एनडीए से अलग होकर कांग्रेस और एनसीपी के साथ गठबंधन कर सरकार बनाई, और उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने।

******************************

Read this also :-

पुष्पा: द रूल से अल्लू अर्जुन की नई झलक आई सामने

धांसू एक्शन देख ऑडियंस हिल जाएगी

पुष्पा: द रूल से अल्लू अर्जुन की नई झलक आई सामने

 ट्रेलर रिलीज डेट से भी पर्दा

12.11.2024 (एजेंसी) – पुष्पा 2 : द रूल के ट्रेलर की रिलीज डेट का एलान हो गया है. पुष्पा 2 : द रूल के मेकर्स ने आज ही फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट पर बड़ा अपडेट दिया था. अपने वादे के मुताबिक पुष्पा 2 : द रूल के मेकर्स मैत्री मूवी मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट का एलान कर दिया है. इसी के साथ अल्लू अर्जुन के फैंस को पुष्पा 2 : द रूल के ट्रेलर की रिलीज डेट का एलान होते ही बड़ा सुकून मिला है.

अब अल्लू अर्जुन के फैंस को पुष्पा 2 : द रूल के ट्रेलर का इंतजार है. पुष्पा 2 : द रूल साल 2024 की सबसे बड़ी फिल्म है, जिसका भारत के कोने-कोने में इंतजार किया जा रहा है. पुष्पा 2 : द रूल वर्ल्डवाइड रिलीज होगी, जिसकी प्रमोशन का काम शुरू हो चुका है.पुष्पा 2 : द रूल के मेकर्स ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट का एलान कर दिया है.

पुष्पा 2 : द रूल का ट्रेलर पटना में शाम 6.03 बजे 17 नवंबर को रिलीज होगा. मेकर्स ने अपने पोस्ट में लिखा है, सिनेमा में मास फेस्टिवल शुरू होने से पहले फिल्म से एक एक्सप्लोसिव अपडेट शेयर किया है, पुष्पा 2 : द रूल के ट्रेलर का मास एक्सपीरियंस 17 नवंबर को शाम 5 बजे लीजिए, जो पटना से रिलीज होगा.अब सोशल मीडिया पर फिल्म पुष्पा 2 के ट्रेलर की रिलीज डेट का एलान होते ही हल्ला मचा गया है.

अब एक्स हैंडल पर लोग पुष्पा 2 के ट्रेलर की रिलीज डेट को जमकर शेयर कर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं. एक्स हैंडल पर पुष्पा 2 : द रूल ट्रेलर वायरल हो रहा है.बता दें, पुष्पा 2 की वर्ल्डवाइड रिलीजिंग में कुछ ही दिन बचे हैं. दिन ब दिन पुष्पा 2 के रिलीज होने के दिन नजदीक आ रहे हैं. पुष्पा 2 आगामी 5 दिसंबर को वर्ल्डवाइड रिलीज होने जा रही है.

अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना, सौरभ सचदेवा, ब्रह्मा और फहाद फासिल स्टारर एक्शन ड्रामा फिल्म पुष्पा 2 को सुकुमार ने डायरेक्ट किया है.

****************************

 

 

आज का राशिफल

मेष राशि :

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी गुम हुई पुरानी वस्तु आज वापस मिल जाएगी। साथ ही आपको इनवेस्ट में लाभ होगा। इस राशि वाले लोगों को अपने जीवनसाथी से आज गिफ्ट मिल सकता है। जिससे आप दोनों के रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज दूसरों की बात भी अच्छे से समझने की कोशिश करें। इससे आपको लाभ मिलेगा। आप किसी अपनों की मदद भी कर सकते हैं। सामने आयी समस्याओं को सुलझाने में आप सफल होंगे। आज कानूनी मामलों में आपको जीत मिलेगी। इस राशि के लोगों को आज रोजगार मिलेंगे।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 2

वृष राशि :

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज बड़े मामलों पर समझौता करने और सहयोग करने के लिए आप तैयार रहें। रुके हुए काम आज पूरे हो जाएंगे। इस राशि के लोग आज अपने जीवनसाथी को लेकर कहीं धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। नवविवाहित लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। आज कई महत्वपूर्ण कामों में बदलाव भी होंगे। इस स्थिति में किस्मत आपका साथ देगी। निवेश करने से पहले अपने बड़ों की राय जरूर लें। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- आसमानी

शुभ अंक- 6

मिथुन राशि :

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज प्रोजेक्ट में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जो सफलता दिलाने में मददगार साबित होगा। ऑफिस के कामों में दूसरों की राय लेने से बचें, बेहतर यही होगा कि किसी अपनों की काम में मदद लें तो काम आसानी से सफल होंगे। आपकी मेहनत आज आपके जीवन में सफलता के रंग भर देंगे। आज पारिवारिक रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज के दिन आपको अलग-अलग रास्तों से फायदा मिलने की उम्मीद है।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 5

कर्क राशि :

आज के दिन आपको धन लाभ होगा। आज किसी अजनबी से बहस न करें। पैसों के लेन-देन के मामले में किसी भी तरह का निर्णय लेने से पहले बड़ों की सलाह लें। अपने ध्यान को केन्द्रित कर काम को पूरा करने की कोशिश करें। आज जो भी चीज आपके लिए रुकावट बनती है, उसे नजरदांज करें। इस राशि के स्टूडेंट्स किसी तरह का परीक्षा फॉर्म भी भर सकते हैं या इन्टरव्यू में जा सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 1

सिंह राशि :

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपका रुझान रचनात्मक कार्यों की तरफ ज्यादा रहेगा। नया वाहन खरीदनें के लिए आज का दिन शुभ है। साथ ही घर की साज-सजावट के लिए घरेलू उपकरणों से जुड़ी खरीददारी करने के लिए भी आज का दिन शुभ है। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार है साथ में कही घूमने का प्लान बना सकते है। आज सोच-समझकर ही दूसरों की मदद करें। आज आपका स्वास्थ्य पहले से काफी अच्छा रहेगा।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 8

कन्या राशि :

आज का दिन लकी है। आज के दिन की शुरुआत खुशहाल रहने वाली है। जो लोग मिट्टी के व्यवसाय से जुड़े है उनके लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आज मेहनत और व्यवहार के कारण आपको धनलाभहोगा। शत्रु पक्ष आज आपके प्रभाव से पस्त होंगे। इस राशि के लोगों को आज पारिवारिक सुख और शांति का लाभ होगा। साथ ही आपके रिश्ते में मधुरता आएगी। आपका ज्यादा समय आज माता-पिता के साथ बीतेगा। धनलाभ के अवसर बनेंगे। लवमेट से आज उपहार मिलने से पूरे दिन आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 7

तुला राशि :

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रही रहेगी। आज अपने कामों में कामयाबी का परचम लहराएंगे। आज खुद को मेंटली और फिजिकली फिट महसूस करेंगे। अगर आप नया वाहन खरीदने की सोच रहें है तो खरीद लें। व्यापार में आपको लाभ मिलने के आसार नजर आ रहें हैं। आज आप मित्रों के साथ मिल कर कई मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेंगे। इससे आपको बहुत खुशी मिलेगी। आज आपका दांपत्य जीवन बहुत ही रोचक और सुखमय रहने के आसार हैं।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 6

वृश्चिक राशि :

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज किसी कार्य को पूरा करने का प्रयास सफल रहेगा। आज परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे और आपके आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। आज किसी व्यक्ति विशेष से आपको मदद मिल सकती है। रात को बाहर दोस्त के साथ डिनर करने जाएंगे। आज ऑफिस में सरलता से कार्य को पूरा करने की कोशिश करें, मेहनत के मुताबिक सफलता आपको हासिल होगी। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा। दांपत्य जीवन बेहतरीन रहने वाला है। छात्रों को शिक्षकों से सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 3

धनु राशि:

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। व्यापारी वर्ग को धनलाभ होगा। अगर किसी नए व्यापार की शुरूआत करना चाह रहें है तो आज शुरूआत कर सकते हैं। इस राशि के जातकों को अपने जीवनसाथी से आज बहुत सारा प्यार मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप कहीं धार्मिक स्थलों पर जाने का मन बना सकते हैं। आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। नवविवाहिता दंपत्ति के जीवन में मिठास बनी रहेगी। कार्यों में परिवार वालों का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 5

मकर राशि :

आज आपका दिन ठीक रहेगा। आज मनोबल का स्तर अच्छा रहने के कारण आपके कार्य अच्छी गति से आगे बढ़ेंगे। आज बिजऩेस में परिवर्तन के आसार दिख रहें हैं। ऑफिस में आपकी क्रिएटिविटी पहले से अच्छी बनेगी। इस राशि के लवमेट के लिए बढिय़ा दिन है। आज भाग्य पूरी तरह से आपका साथ देगा। भाई के साथ किसी बात को लेकर विचार विमर्श करेंगे, साथ ही किसी से बात करते वक्त अपने आप को संयमित रखें। आज अपनी कीमती वस्तु को संभालकर कर रखें।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 2

कुंभ राशि :

आज का दिन आपके लिए बहुत बढिय़ा रहेगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल होने वाली है। साथ ही किसी विदेशी कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है। जिसे ज्वाइन करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज वाहन की पार्किंग सेफ जगह पर ही करें, वरना फाइन भरना पड़ सकता है। आज विरोधी आपको नुकसान पहुँचाने का प्रयास कर सकते हैं, इसलिए जितना हो सके आप उनसे दूरियां बनाकर रहें। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी । आज अचानक धन लाभ होगा।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 7

मीन राशि :

आज आपका दिन आपके जीवन में नयी खुशियाँ लेकर आएगा। आपका रूझान आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। माता-पिता के साथ कहीं मंदिर दर्शन के लिए जाएंगे। मनोरंजन के लिए बनाया हुआ प्लान आज टल सकता है। आज आप घर में ज्यादा समय व्यतीत करेगें। पैसों की जुड़ी समस्या आज खत्म हो जाएगी। व्यवसाय से धन लाभ होगा। इस राशि के स्टूडेंट के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। किसी योजना को बनाने में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 1

***************************

 

चर्चाओं के बीच : फिल्म निर्माता अखिलेश पांडेय

12.11.2024 – अखिल इमैजिनेटर प्राइवेट लिमिटेड और श्रीहान एग्रो एंड एक्जिम प्राइवेट लिमिटेड के स्वत्वधारी फिल्म निर्माता अखिलेश पांडेय इन दिनों चार भाषाओं में बनने वाली फिल्म ‘अश्वत्थामा’ की घोषण के बाद से बॉलीवुड में चर्चा का विषय बन गए हैं। ‘अश्वत्थामा’ के निर्देशक रविन्द्र कुमार हैं। बॉलीवुड के चर्चित निर्देशक शिवकुमार की हिंदी फिल्म ‘लव बर्ड’ भी इनके प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही है।

इनकी आगामी वेबसीरिज ‘कांची’ अभी पोस्ट प्रोडक्शन में है जो जल्द रिलीज होगी। नवोदित प्रतिभाओं को चांस देने में अग्रणी फिल्म निर्माता अखिलेश पांडेय पूर्व में भी कई फिल्म, वेबसीरिज, शॉर्ट फिल्म और म्यूजिक वीडियो का निर्माण कर चुके हैं। वह एक सफल फिल्म निर्माता के साथ साथ सफल व्यवसायी भी हैं।

फिल्म निर्माण के साथ फिलवक्त अखिलेश पांडेय ‘सारेगामा’ के कुल बारह हिंदी गीतों का निर्माण वो अपनी कंपनी अखिल इमैजिनेटर प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले तैयार कर रहे हैं जिसमें से चार गानों की शूटिंग पूरी हो चुकी है और पोस्ट प्रोडक्शन भी शुरू हो चुकी है। इन गीतों का निर्देशन रोहिन बनर्जी कर रहे हैं। इसके क्रिएटिव निर्देशक और कार्यकारणी निर्माता विपिन पांडेय है। डीओपी ओमप्रकाश विश्वकर्मा और इन गीतों में कलाकार संजय भारद्वाज, सरफराज, आरजू, सिमरन खान, करिश्मा तोमर, शिवानी और विवेक हैं।

अखिलेश पांडेय ने सेंट एंड्रयूज कॉलेज गोरखपुर से गणित और अर्थशास्त्र में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। प्रारंभ में इन्होंने कॉरपोरेट व्यवसाय में फिर बाद में फिल्म व्यवसाय के क्षेत्र में कदम रखा। पिछले 15 वर्षों से बॉलीवुड में एक्टिव अखिलेश पांडेय अखिल इमैजिनेटर प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बतौर फाइनेंसर अबतक हिंदी और बंगाली भाषाओं में निर्मित एक दर्जन फिल्मों और धारावाहिकों के लिए वित्तीय सहयोग दिया है।

अखिलेश पांडेय ने बतौर फिल्म निर्माता हिंदी फिल्म ‘ककहारा’, ‘रहम दिल कातिल’, वेबसीरीज ‘मोनालिसा’, ‘फरेब’, ‘द हाउस’ का निर्माण किया है, जो इमैजिनेटर प्राइवेट लिमिटेड डिजिटल वेब प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होने के साथ साथ हंगामा, एमआई टीवी, टाटा प्ले, एयरटेल एक्सट्रीम, अमेजन स्ट्रिंग, वी नेटवर्क, एमएक्स प्लेयर, आइडिया नेटवर्क में उपलब्ध है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***************************

 

पीएम मोदी ने झारखंड भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं के साथ किया संवाद

बोले-हमें राज्य को भ्रष्टाचार, माफियावाद और कुशासन से कराना है मुक्त

रांची ,11 नवंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत झारखंड भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि झारखंड संभावनाओं से भरा राज्य है, लेकिन यहां शासन कर रही पार्टियों ने इसे तबाह कर रखा है।

प्रधानमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आपकी मेहनत की नतीजा राज्य के कोने-कोने में दिखाई दे रहा है। चुनाव कार्यकर्ता लड़ते हैं और चुनाव लडऩे का तरीका भी संगठन और कार्यकर्ता आधारित होता है। आपकी मेहनत ने विपक्षी दल की नींद उड़ा दी है। झारखंड को हमें इनके भ्रष्टाचार, माफियावाद और कुशासन से मुक्त कराना है। इसमें कार्यकर्ताओं की भूमिका बड़ी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑनलाइन संवाद में कहा कि झारखंड समृद्ध राज्य है, लेकिन झारखंड के लोगों को गरीब रखा गया है। यहां विकास का अभाव और बेरोजगारी चरम पर है। इसका सबसे बड़ा कारण भ्रष्टाचार है। झारखंड का प्राकृतिक सौंदर्य अद्भुत है और यहां टूरिज्म की बड़ी संभावनाएं हैं, लेकिन इंफ्रास्ट्रक्चर के अभाव में यहां बहुत पर्यटक नहीं आते। झारखंड में जिस गति से विकास लाना है, उसमें डबल इंजन की सरकार की बेहद जरूरत है।

‘सबका साथ सबका विकास’ के साथ झारखंड का विकास भी हमारी प्राथमिकता है। झारखंड के कार्यकर्ता पोलिंग बूथ में जिस प्रकार से जुटे हैं, निश्चित रूप से वे परिणाम लाकर दिखायेंगे। 13 तारीख को मैं फिर से आपके बीच आने वाला हूं।

संवाद के दौरान रांची के चुटिया मंडल भाजपा के बूथ अध्यक्ष राजीव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की। उन्होंने झारखंड चुनाव के लिए भाजपा के संकल्प पत्र की चर्चा करते हुए कहा कि इसके सारे बिंदु महत्वपूर्ण हैं, पर गोगो दीदी योजना और युवा साथी भत्ता के तहत 2000 रुपये प्रतिमाह दिया जाने वाला है, उसका संदेश हर किसी तक पहुंच रहा है।

इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी तारीफ की और कहा कि इससे संकल्प पत्र की ताकत नजर आती है। झारखंड भाजपा के संकल्प पत्र की चर्चा राष्ट्रीय मीडिया में हो रही है।

इसी तरह राजमहल से पंकज मंडल ने प्रधानमंत्री से बात की। उन्होंने कहा कि इस बार भी राजमहल में फिर से भाजपा प्रत्याशी जीतेंगे। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार में युवाओं से छल किया जाता है। पेपर लीक होने से युवाओं में निराशा है। पीएम मोदी ने कहा कि बीते पांच सालों में कांग्रेस, झामुमो और राजद ने बड़े-बड़े वादे किए पर पूरे नहीं किए।

कांग्रेस जहां-जहां सत्ता में है, वहां लोगों से बड़े-बड़े वादे कर उनको ठगा है। भाजपा की सरकार और एनडीए की सरकार जहां-जहां है, वहां हम अपने वादों को पूरा कर रहे हैं। ओडिशा में सरकार बनने के दो दिनों में भीतर अपने वादे पूरे कर दिए। झारखंड में भी भाजपा की सरकार बनने पर हम लोगों से किए वादे पूरे करेंगे।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अब चुनाव में समय कम बचा है, इसलिए छोटी-छोटी टोलियां बनाकर लोगों के बीच जाएं। मतदान करने जाएं तो उत्सव की तरह जाएं। गीत गाते हुए जाएं।

मैं तो कहता हूं कि पहले मतदान फिर जलपान। मोदी ने कहा कि झारखंड में एनडीए की सरकार को लेकर जनता में बहुत उत्साह है। भाजपा की गोगो दीदी योजना का जबर्दस्त असर है। उन्हें भरोसा है कि हमारी सरकार बनेगी तो उनके खाते में पैसा जाएगा। महिलाओं के खातों में पैसा जाता है, तो उसका सबसे अच्छा उपयोग होता है।

****************************

Read this also :-

कुबेर से रश्मिका मंदाना का नया पोस्टर जारी

पुष्पा 2 में श्रीलीला की एंट्री,पोस्टर रिलीज

हमने साबित किया, सरकार न केवल स्कूल चला सकती है

बल्कि उन्हें शानदार भी बना सकती है : केजरीवाल

नई दिल्ली ,11 नवंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मौलाना अबुल कलाम आज़ाद इस देश में पैदा होने वाले हर बच्चे को अच्छी से अच्छी शिक्षा मुहैया कराने के पक्षधर थे। उनका यह सपना देश की राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने पूरा करने काम किया है।

हमारी सरकार ने दिल्ली में यह साबित किया है कि सरकार न केवल सरकारी स्कूल चला सकती है, बल्कि उन्हें शानदार भी बना सकती है। इसका परिणाम यह है कि आज दिल्ली में संपन्न लोग भी प्राइवेट स्कूलों से अपने बच्चों को निकलकर उनका सरकारी स्कूलों में एडमिशन करा रहे हैं।
देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की स्मृति में हर साल 11 नवंबर को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि जहां पहले सरकारी स्कूलों की बात तक नहीं होती थी, आज वहां से गरीब परिवारों के बच्चे आईआईटी, जेईई और नीट जैसी परीक्षाएं पास कर रहे हैं, डॉक्टर, इंजीनियर, अफसर बन रहे हैं। और तो और अब लोग प्राइवेट स्कूल छोड़कर सरकारी स्कूलों में आ रहे हैं।

दिल्ली में हमने साबित किया है कि सरकार न केवल स्कूल चला सकती है, बल्कि उन्हें शानदार भी बना सकती है। देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद जी का सपना था कि हर बच्चे को बेहतरीन शिक्षा मिले। आज दिल्ली के सरकारी स्कूल उस सपने को सच कर रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सब जानते हैं कि शिक्षा हमारी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। हम इस पर यकीन करते हैं और यह हमारी आइडियोलॉजी का हिस्सा है कि बिना शिक्षा के किसी भी देश का विकास नहीं हो सकता। पहले की सरकार कहती थी कि सरकारी स्कूल ठीक नहीं हो सकते। सरकार स्कूल नहीं चला सकती, लेकिन हमने दिखा दिया कि सरकार स्कूल चला सकती है।

*******************************

Read this also :-

कुबेर से रश्मिका मंदाना का नया पोस्टर जारी

पुष्पा 2 में श्रीलीला की एंट्री,पोस्टर रिलीज

हेमंत ने चंपई सोरेन को अपमानित किया : अमित शाह

सरायकेला ,11 नवंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को झारखंड की सरायकेला सीट पर पूर्व सीएम और भाजपा प्रत्याशी चंपई सोरेन के लिए वोट मांगे।

उन्होंने कहा कि चंपई सोरेन ने लंबे समय तक शिबू और हेमंत सोरेन के साथ वफादारी के साथ काम किया, इसके बाद भी उन्हें अपमानित कर निकाल दिया। चंपई सोरेन भ्रष्टाचार बंद करवाना चाहते थे, पर वे इसके लिए तैयार नहीं थे।

जब चंपई सोरेन ने घुसपैठ का मुद्दा उठाया तो हेमंत सोरेन ने कहा कि आप मुख्यमंत्री की गद्दी छोड़ दीजिए। उन्हें जिस दिन से निकाला गया, उसी दिन से झारखंड में हेमंत सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गयी। भाजपा चंपई सोरेन का सम्मान करेगी।

केंद्रीय गृह मंत्री ने जेएमएम-कांग्रेस-राजद की सरकार को पूरे देश में सबसे ज्यादा भ्रष्ट सरकार करार दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड के कांग्रेस सांसद के घर से 350 करोड़ रुपए मिले। रुपए गिनने के लिए लाई गईं 27 मशीनें थक गई।

आलमगीर आलम यहां की सरकार में मंत्री थे। उनके पीए के घर से 30 करोड़ रुपए पकड़े गए। हेमंत सोरेन और कांग्रेस ने इसपर कुछ भी नहीं कहा। गृह मंत्री ने पूछा कि यह किसका पैसा था? फिर उन्होंने कहा कि यह झारखंड के युवाओं का पैसा था, जो कांग्रेसी खा गए।

अमित शाह ने कहा कि जिन्होंने भी झारखंड के युवाओं का पैसा लूटा है, उनसे भाजपा की सरकार बनते ही पाई-पाई वसूला जाएगी। जिन्होंने भी भ्रष्टाचार किया है, उनकी जगह पीएम नरेंद्र मोदी के शासनकाल में जेल की सलाखों के पीछे हैं।

शाह ने कहा कि इन्होंने एक हजार करोड़ का मनरेगा घोटाला, 600 करोड़ का जमीन घोटाला, 1000 करोड़ का खनन घोटाला और हजारों करोड़ का शराब घोटाला किया है। ये लोग सेना की जमीन तक खा गए। ये घोटाला करने वाली सरकार है। वहीं, मोदी जी गरीब बहनों को लखपति दीदी बनाने का काम करते हैं।

उन्होंने लोगों से कहा कि हेमंत सोरेन की गारंटी कभी पूरी नहीं होती। जबकि मोदी की गारंटी पत्थर की लकीर होती है। उन्होंने कहा कि दस साल तक केंद्र में सोनिया मनमोहन की सरकार चली।

उन्होंने झारखंड को मात्र 84 हजार करोड़ रुपये दिए। पर पीएम मोदी ने 3 लाख 90 हजार करोड़ रुपए दिए। लालू यादव, कांग्रेस और झामुमो के लोग मोदी जी का भेजा हुआ पैसा खा गए।

शाह ने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि आप झारखंड में भाजपा की सरकार बनाएं, मोदी जी उनके खाते में 2100 रुपये भेजेंगे। हम 500 में गैस सिलेंडर देंगे।

हेमंत ने युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, पर नहीं दिया। आप भाजपा की सरकार बनाओ, राज्य में दो लाख 85 हजार सरकारी नौकरियां भरी जायेंगी। राज्य के ऐसे लोग जो प्रधानमंत्री आवास बनायेंगे, उसमें फ्री बालू मिलेगा। आदिवासियों के कल्याण के लिए रिसर्च सेंटर बनायेंगे।

शाह ने कहा कि कांग्रेस ने महाराष्ट्र में वादा किया है कि वे मुसलमानों को आरक्षण देंगे। अगर आरक्षण देंगे तो आदिवासियों और पिछड़ों का आरक्षण काट कर देना होगा। हम आदिवासियों और दलितों के आरक्षण में कटौती नहीं होने देंगे।

संथाल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि घुसपैठिए झारखंड के युवाओं की नौकरी खा रहे हैं। वे आदिवासी बच्चियों से शादी कर दानपत्र के जरिए उनकी भूमि हड़प रहे हैं।

हम यह कानून बदल देंगे। हमारी सरकार बनेगी तो सरहद के उस पार से परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा। एक-एक घुसपैठिए को चिन्हित करने के लिए कमेटी बनेगी और उन्हें निकालेंगे।

उन्होंने कांग्रेस पर आदिवासियों का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा, 75 साल में कभी आदिवासी राष्ट्रपति नहीं बना। जब पीएम मोदी आए तब देश में आदिवासी की बेटी राष्ट्रपति बनी।

*********************

Read this also :-

कुबेर से रश्मिका मंदाना का नया पोस्टर जारी

पुष्पा 2 में श्रीलीला की एंट्री,पोस्टर रिलीज

सालभर पटाखा बैन पर विचार करे सरकार: सुप्रीम कोर्ट

कोई भी धर्म प्रदूषण बढ़ाने को बढ़ावा नहीं देता

नई दिल्ली 11 Nov, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) :  सुप्रीम कोर्ट ने आज सवाल किया कि पटाखों पर स्थायी, राष्ट्रव्यापी प्रतिबंध क्यों नहीं लगाया गया और दिल्ली में सिर्फ खास महीनों के दौरान ही प्रतिबंध लागू किए जाते हैं, जबकि राजधानी में वायु प्रदूषण साल भर मुद्दा बना रहता है।

सुप्रीम कोर्ट ने अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि ऐसा माना जाता है कि कोई भी धर्म किसी भी ऐसी गतिविधि को बढ़ावा नहीं देता, जो प्रदूषण को बढ़ाती है या लोगों की सेहत को नुकसान पहुंचाती है।

जस्टिस अभय एस ओक और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की सदस्यता वाली पीठ ने कहा कि अगर पटाखे इसी तरह से फोड़े जाते रहे तो इससे नागरिकों का सेहत का मौलिक अधिकार प्रभावित होगा। अदालत ने कहा, “सिर्फ़ कुछ महीने ही क्यों? वायु प्रदूषण तो पूरे साल बढ़ता ही रहता है!”

अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने बताया कि मौजूदा आदेश त्योहारी मौसम और उन महीनों में वायु प्रदूषण पर केंद्रित है जब हवा दिल्ली में प्रदूषण को बढ़ाती है। हालाँकि, पीठ इससे सहमत नहीं थी और उसने सुझाव दिया कि स्थायी प्रतिबंध पर विचार किया जाना चाहिए।

बता दें कि दिल्ली में अभी अक्तूबर से नए साल तक ही पटाखों पर प्रतिबंध लगाया जाता है। इसके बाद कोई बैन नहीं होगा, लेकिन आप सरकार इस बीच भी सख्ती से इसे लागू करने में विफल हो रही है। अब यही देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से कहा कि दिल्ली में सालभर पटाखा बैन पर 25 नवंबर से पहले फैसला लें।

****************************

Read this also :-

कुबेर से रश्मिका मंदाना का नया पोस्टर जारी

पुष्पा 2 में श्रीलीला की एंट्री,पोस्टर रिलीज

कांग्रेस नेता ने पार की हदें… केंद्रीय मंत्री को कहा कालिया कुमारस्वामी

नई दिल्ली 11 Nov, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : कांग्रेस नेता और कर्नाटक सरकार में मंत्री ज़मीर अहमद ने केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी  पर नस्लीय टिप्पणी की है। खान ने कुमारस्वामी की फोटो दिखाते हुए केंद्रीय मंत्री को कालिया कुमारस्वामी कहकर संबोधित किया। अहमद द्वारा कुमारस्वामी के खिलाफ नस्लीय गाली ने नए विवाद को जन्म दे दिया है।

बीजेपी और जेडीएस ने खान के बयान को अमर्यादित और नस्लीय करार दिया है। खान ने कहा कि वह (सीपी योगेश्वर) बीएसपी में चले गए। वह जनता दल के साथ नहीं जाना चाहते थे क्योंकि उन्हें लगता था कि कालिया कुमारस्वामी बीजेपी से ज़्यादा ख़तरनाक हैं।

जमीर अहमद खान ने चन्नापटना विधानसभा उप चुनाव के लिए प्रचार के दौरान कुमारस्वामी पर निशाना साधा। वहीं कुमारस्वामी की पार्टी जेडीएस ने इस जमीर अहमद के बयानों को अक्षम्य करार देते हुए कहा कि अहमद ने अश्वेत लोगों का नस्लीय अपमान किया है।

***************************

Read this also :-

कुबेर से रश्मिका मंदाना का नया पोस्टर जारी

पुष्पा 2 में श्रीलीला की एंट्री,पोस्टर रिलीज

चेन्नई में विदेशी मुद्रा उल्लंघन की जांच के तहत छापेमारी

ईडी की बड़ी कार्रवाई

चेन्नई 11 Nov, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने विदेशी मुद्रा उल्लंघन (FEMA case) से जुड़ी जांच के तहत सोमवार को चेन्नई में कई स्थानों और कुछ अन्य स्थानों पर (Raids chennai) छापेमारी की है।

जानकारी के मुताबिक विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत दर्ज मामले में करीब 10 ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है। यह जांच विदेशी मुद्रा कानून के प्रावधानों के कथित उल्लंघन से जुड़ी बताई जा रही है।

ईडी का कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। एजेंसी की कई टीमें इस कार्रवाई को अंजाम दे रही हैं।

******************************

Read this also :-

कुबेर से रश्मिका मंदाना का नया पोस्टर जारी

पुष्पा 2 में श्रीलीला की एंट्री,पोस्टर रिलीज

भारत में ISKCON पर बैन की उठी मांग

ह्यूस्टन रथयात्रा विवाद गहराया

पुरी 11 Nov, (एजेंसी) : ह्यूस्टन में आयोजित हुई जगन्नाथ रथयात्रा को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। ओडिशा के पुरी में स्थित गोवर्धन पीठ ने इस्कॉन पर बैन लगाने की मांग की है। पीठ का आरोप है कि इस्कॉन ने रथयात्रा के संबंध में जो आश्वासन दिए थे, उनका पालन नहीं किया। गोवर्धन पीठ के प्रवक्ता मातृ प्रसाद मिश्रा ने कहा, ह्युस्टन में इस्कॉन ने लिखित में आश्वासन दिया था कि वे असमय रथ यात्रा का आयोजन नहीं करेंगे। उन्होंने हमारे धर्म के साथ साजिश की है।

इस्कॉन ने हाल ही में ह्यूस्टन में जगन्नाथ रथयात्रा का आयोजन किया था। इस आयोजन में भगवान जगन्नाथ की मूर्ति के बजाय नंदीघोष की मूर्ति को रथ पर रखा गया था। इसी बात को लेकर ओडिशा में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। ओडिशा के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने कहा कि इस मामले में श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन ही कोई फैसला करेगा। हालांकि मंदिर जो भी निर्णय लेगा राज्य की सरकार उसका समर्थन करेगी।

इस्कॉन ने अपने बयान में कहा कि उन्होंने पहले मंदिर की प्रतिमाओं के साथ रथयात्रा करने का विचार किया था, लेकिन स्थानीय लोगों की चिंता को देखते हुए योजना में बदलाव किया गया। इस्कॉन ने कहा कि वह अगले महीने भारत में पुरी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेगा और इस मुद्दे पर चर्चा करेगा

*****************************

Read this also :-

कुबेर से रश्मिका मंदाना का नया पोस्टर जारी

पुष्पा 2 में श्रीलीला की एंट्री,पोस्टर रिलीज

पुष्पा 2 में श्रीलीला की एंट्री,पोस्टर रिलीज

अल्लू अर्जुन संग डांस फ्लोर पर लागाएंगी आग

11.11.2024 (एजेंसी) – पुष्पा 2 साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है इसीलिए इससे जुड़ी हर एक अपडेट के लिए फैंस उत्साहित रहते हैं. फिल्म दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है इससे पहले फैंस इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.

इसी बीच मेकर्स ने एक बड़ी खुशखबरी फैंस को दे दी. पुष्पा 2 में होने वाले स्पेशल डांस नंबर में कोई और नहीं बल्कि श्रीलीला की दिखाई देंगी.

पुष्पा द राइज में सामंथा ने अपने शानदार डांस से करोड़ों लोगों का दिल जीता था अब वहीं करिश्मा श्रीलीला दोहराने आ रही हैं.मेकर्स ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर श्रीलीला का एक शानदार पोस्टर शेयर करते हुए स्पेशल डांस में उनकी एंट्री कंफर्म कर दी है.

साथ ही गाने का टाइटल भी रिवील कर दिया है. पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन लिखा, टीम पुष्पा 2 द रूल ने किसिक सॉन्ग ऑफ द ईयर के लिए डांसिंग क्वीन श्रीलीला का स्वागत किया.

यह सॉन्ग बेहतरीन होगा जिसमें डांस और म्यूजिक का शानदार फ्यूजन होगा. तो तैयार हो जाइए 5 दिसंबर, 2024 को दुनिया भर में पुष्पा 2 द रूल की भव्य रिलीज.पुष्पा की तरह ही पुष्पा 2 के गाने भी प्रशंसकों को बहुत पसंद आए हैं।

अंगारो, सुस्की जैसे गाने प्रशंसकों की पसंद बन गए हैं। अंगारो गाने में तो अल्लू अर्जुन और रश्मिका की कैमिस्ट्री को प्रशंसकों ने बहुत पसंद किया है।

**************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि:

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो विरोधी उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। आपके धन में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे। संतान की संगति की ओर आप विशेष ध्यान दें। आप बिजनेस में अपने कामों पर पूरी नजर रखेंगे। आज व्यक्तिगत गतिविधियां समय अनुसार संपन्न होती जाएंगी। लोगों के साथ मेल-मिलाप के लिए भी समय जरूर निकालें और अपने संपर्क का दायरा विस्तृत करें। इससे कुछ नई जानकारियां और उपलब्धियां हासिल होगी।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 6

वृष राशि:

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके बच्चे बिजनेस में आपका पूरा स्पोर्ट करेंगे। पूंजी के उचित निवेश के लिए आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की राय लेनी चाहिए। कलाकारों के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा है। खुद की गलती की जिम्मेदारी लेने में संकोच न करें, चीजों को समझकर सुधार करने की कोशिश करें। अविवाहित लोगों के विवाह का प्रस्ताव आएगा। आज आपका कोई प्रोजेक्ट पूरा हो जायेगा, जिससे आपका मन बहुत ही प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के भावनाओं की कद्र करेंगे।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 1

मिथुन राशि:

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। यदि आप घर मकान या दुकान, खरीदने की कोशिश कर रहे हैं, तो आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा परंतु बहुत अधिक प्रयास करने के बाद ही आपको सफलता मिल सकती हैं। प्रॉपर्टी से संबंधित किसी भी काम को करने में बहुत ध्यानपूर्वक काम करें। अपने अहम पर काबू करके परिस्थिति को ठीक से समझने की कोशिश करेंगे तो आपको आसानी से हल मिल जायेगा। आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होने वाला है। आज आपको कुछ खास जानकारियां भी मिलेंगी। आज आपके बेहतरीन प्रयासों से आय के स्रोत बढ़ेंगे।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 5

कर्क राशि:

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपके तय किए काम समय से पूरे होते हुए नजर आ रहे हैं साथ ही कुछ काम वक्त से पहले पूरे करने की वजह से खुद पर गर्व महसूस करेंगे। लोगों के विचार और आपके बारे में बोली गई किसी बात को लेकर आप मन ही मन उलझन में रहेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी परीक्षा का बेहतर परिणाम मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। लवमेट के बीच चल रही गलतफहमियां आज समाप्त होंगी।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 9

सिंह राशि:

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आपका दिन तरक्की देने वाला रहेगा। अपने आस-पास की सफाई का पूरा ध्यान रखेंगे। आपको आज अपना काम पूरा करने में थोड़ा वक्त लग सकता है, लेकिन काम पूरा होने से आपको खुशी होगी। हॉकी खेल रहे खिलाडिय़ों को आज अपने कोच के द्वारा प्रोत्साहित किया जायेगा, जिससे वह खेल मैदान में अच्छा प्रदर्शन कर सकें। आज आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 4

कन्या राशि:

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। किसी बुजुर्ग की सहायता करने पर आपको अच्छा महसूस होगा। साइंस के अध्यापकों का दिन आज काफी व्यस्त रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ घर के जरूरत का सामान खरीदने आप मार्केट जायेंगे। साथ ही बच्चों के लिए खिलौने भी खरीदेंगे, बच्चे इससे प्रसन्न होंगे। आज आप नया घर लेने के बारे में परिवार वालों से बातचीत करेंगे। सपोर्ट से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला होगा।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 8

तुला राशि:

आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहने वाला है। आज कारोबारी संबंधी योजनाओं को अपरिचित लोगों के सामने जाहिर न करें, कोई इसकी नकल कर सकता है। पुरानी प्रॉपर्टी के सेल परचेज संबंधी बिजनेस में अच्छी डील होगी। इस राशि की वर्किंग महिलाएं कामकाज की वजह से व्यस्त रहेगी। घर में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। आज आप घर के सजावट का सामान खरीदने का मन बनाएंगे।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 2

वृश्चिक राशि:

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। छात्रों को सीनियर्स से कुछ नया सीखने को मिलेगा। किसी काम को लेकर आज भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। दांपत्य रिश्ते में अनबन दूर होगी, रिश्ते की नई शुरुआत करेंगे। परिवार में किसी की तरक्की से उत्सव का माहौल बनेगा अपने बच्चो को उपहार देंगे। बच्चों में काफी खुशी का माहौल दिखेगा। आज बुजुर्गों के साथ समय बिताये, उन्हें काफी अच्छा लगेगा।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 9

धनु राशि:

आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। अपने माता-पिता की सेहत को लेकर आप सचेत रहें। आप अपने जीवन में प्रेम को बढ़ाने के लिए अधिक प्रयास करते रहे, जिससे आपके प्रियजनों का व्यवहार भी आपके लिए बदल जाएगा। आपको भाई व बहनों का भरपूर प्यार मिलेगा। कारोबार में चल रही समस्याएं स्वत: ही समाप्त हो जाएंगी। कहीं रुका हुआ पैसा आज वापस मिल जायेगा। साथ ही आय के नए स्त्रोत भी मिलेंगे।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 8

मकर राशि:

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप ऑफिस के उलझनों को ऑफिस में ही छोड़ कर आए, घर तक ना लाए, इससे आपके घर का माहौल भी खराब हो सकता है। व्यापार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है, आपके व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 2

कुंभ राशि:

आज का दिन आपके लिए कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। आज कार्यों में जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। आप अपनेजीवनसाथी का पूरा ख्याल रखें और उनकी सेहत से संबंधित किसी भी समस्या में अकेला ना छोड़े। अपने संतान के भविष्य को लेकर आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। आज आपको अचानक धन लाभ होने के योग बने हुए हैं।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 1

मीन राशि:

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आपकी मकान, दुकान की परेशानी हल हो सकती है। नौकरी करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप जिस तरह से अपना काम करते हैं, वैसे ही करते रहे। आपकी पदोन्नति हो सकती है। व्यापार करने वाले लोगों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। किसी बड़ी कंपनी से डील फाइनल होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 4

*******************************

 

राम चरण की बहुप्रतीक्षित फिल्म गेम चेंजर का धमाकेदार टीजर जारी

जबर्दस्त एक्शन करते दिखे अभिनेता

10.11.2024 – साउथ सुपरस्टार राम चरण की आगामी फिल्म गेम चेंजर इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। लगातार फिल्म को लेकर नई जानकारियां सामने आ रही हैं। फिल्म के टीजर का दर्शकों को बेसब्री से इतंजार था। अब आखिरकार निर्माताओं ने गेम चेंजर का धमाकेदार टीजर जारी कर दिया है, जिसमें राम चरण जबर्दस्त एक्शन अवतार में नजर आए।इस बहुप्रतीक्षित फिल्म के लिए अभिनेता ने निर्देशक एस शंकर से हाथ मिलाया है।

दर्शक बेसब्री से फिल्म में राम चरण और कियारा आडवाणी को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक हैं। ग्लोबल स्टार राम चरण की बहुप्रतीक्षित फिल्म गेम चेंजर का पहला फुल टीजर में कई मनोरंजक पल हैं। राम चरण और मुख्य अभिनेत्री कियारा आडवाणी बहुप्रतीक्षित प्रोमो लॉन्च करने के लिए उत्तर प्रदेश के लखनऊ में थे।फिल्म के टीजर में साफ तौर पर कहानी की तस्वीर नहीं मिली है, बल्कि राम चरण के किरदार की कुछ झलकियां सामने आई हैं।

टीजर में राम चरण अभिनेत्री कियारा आडवाणी के साथ रोमांस करते नजर आए, दूसरे ही पल उनका एक्शन अवतार भी देखने को मिला। वे अपने दुश्मनों का जमकर मुकाबला करते दिखे। टीजर के अंत में राम चरण मजाकिया अंदाज में अपना परिचय देते हुए कहते हैं कि मैं अप्रत्याशित हूं।गेम चेंजर का निर्माण 2021 के अंत से चल रहा है और कई बार टलने के बाद फिल्म को आखिरकार 10 जनवरी, 2025 को संक्रांति उत्सव के दौरान कई भाषाओं में बड़े पर्दे पर आने की पुष्टि हुई।

इसका निर्माण दिल राजू ने श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस के बैनर तले किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्देशक शंकर ने हाल ही में फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन का काम शुरू किया है, अब वे कुछ सीन से खुश नहीं हैं। दावा किया गया है कि फिल्म निर्माता अब फिल्म के कुछ हिस्सों को फिर से शूट करने की तैयारी कर रहे हैं, जिसे एक संक्षिप्त शेड्यूल में पूरा किया जाएगा।

इसी कारण इस फिल्म की रिलीज डेट को टाला गया है। पहले यह फिल्म 20 दिसंबर 2024 को रिलीज होने के लिए तैयार थी।शंकर द्वारा निर्देशित गेम चेंजर एक राजनीतिक थ्रिलर है, जिसकी कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है।

फिल्म में राम चरण, कियारा आडवाणी, अंजलि, एसजे सूर्या, श्रीकांत, जयराम और नवीन चंद्रा अहम भूमिकाओं में हैं। खबर है कि चरण एक आईएएस अधिकारी की भूमिका निभाएंगे। श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस द्वारा निर्मित गेम चेंजर में संगीत थमन ने दिया है, छायांकन तिरू ने किया है और संपादन शमीर मुहम्मद ने किया है।

*************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि:

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। अगर आप एक स्टूडेंट हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी यह है कि आज आपको करियर से रिलेटेड कोई शुभ सूचना मिल सकती है। कॉलेज में आपकी एक्टिविटी से आपके दोस्त खुश होंगे। आज आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे, जिससे आप काफी प्रभावित होंगे। आज आपको किसी मामले में समझदारी से फैसला लेना होगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, साथ में डिनर करने जाएंगे। आज आपके दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 7

वृष राशि:

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपको काम को पूरा करने के लिये कड़ी मेहनत करनी होगी नहीं तो आपका काम अधूरा रह भी सकता है। जो लोग आपको अभी तक ताना दे रहे थे आज उनको कुछ कर दिखाने का दिन है, आप जिस भी काम को करेंगे उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। आज आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा। आज ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है लेकिन आपके द्वारा किया गया काम आपके बॉस को इम्प्रेस करेगा। रुपएपैसों के मामले में लापरवाही नहीं करेंगे तो नुकसान से बच जाएंगे।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 2

मिथुन राशि:

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। जो लोग होटल या रेस्टोरेंट जैसे बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिये दिन पहले से बेहतर रहेगा, आज आपका दिन ज्यादा लाभ दिलाने वाला है। आज आपको जीवन और कार्यक्षेत्र दोनों जगहों पर पिता का सहयोग मिलेगा। आज आपके पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। आपके जीवनसाथी कोई जरूरत का सामान आपको गिफ्ट करेंगे। घर के कामों में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोग आज किसी सभा को आयोजित कर सकते हैं।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 3

कर्क राशि:

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको व्यापार में उम्मीद से अधिक लाभ प्राप्त होगा। आज आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए कोशिश करेंगे। आज आपके घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं, आपको खुशी होगी। आज ऑफिस में काम की अधिकता थोड़ी ज्यादा रहेगी, लेकिन शाम तक सारा काम अच्छे से निपट जायेगा। आज आपका जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। बच्चे आज आपसे मन की बात बता सकते हैं। डॉक्टर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 9

सिंह राशि:

आज का दिन आपके जीवन में नई खुशियां लेकर आया है। आज किसी काम के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। साथ ही समाज में आपका मानसम्मान बढ़ेगा। परिवार में किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में खुशी का माहौल बनेगा, आपकी मुलाकात कुछ खास लोगों से होगी। आप अपने लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करने के बारे में विचार करेंगे। ऑफिस में आपके अच्छे काम को देखकर जूनियर आपकी ज्यादा रेस्पेक्ट करेंगे। जो लोग मार्केटिंग के फील्ड से जुड़े हैं, उन्हें आज अच्छे क्लांइट मिल सकते हैं।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 7

कन्या राशि:

आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज का दिन आपके फेवर में रहने से आपको खुशी होगी जिस काम का रिजल्ट मिलने में देर हो रही थी उसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। आज आपनी संतान को खुश देखकर आपको भी खुशी होगी। आज आप घर के बड़ेबुजुर्गों का ख़ास ख्याल रखेंगे आपको भी अच्छा लगेगा। फैमिली की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खर्च और खरीदारी करते समय संतुलन बनाकर चलना होगा, बचत की ओर खासतौर पर ध्यान देना होगा। सेहत के मामले में आज आपको सावधान रहने की जरूरत है।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 1

तुला राशि :

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों की बिक्री आज बढ़ेगी, अधिक आमदनी होगी। सरकारी जॉब कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा रहेगा, प्रमोशन होने के चांस है। बिजनेस के सारे रुके हुए कामों को आज आप पूरा कर लेंगे, आपकी उलझन कम होगी। घर खरीदने का प्लान बना रहे लोगों का प्लान आज कामयाब होने का योग बन रहा है। आज किसी के झगड़े झंझट में न पड़े, आपका ही समय नुकसान होगा। वकीलों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी क्लाइंट से अचानक अच्छा धन लाभ होगा।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 9

वृश्चिक राशि :

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। बिजनेसमैन आज अपने बिजनेस को और आगे बढ़ाने के लिए किसी दूसरे बड़े व्यापारी से डील फाइनल करेंगे। राजनीति में आज आप ज्यादा रूचि लेंगे, आपके अच्छे कामों की आज तारीफ होगी। सोशल मीडिया से जुड़कर लोग अपनी अलग पहचान बनाएंगे। घर से निकलते समय माता जी से मिलकर ही निकले जिससे आपका दिन अच्छा और खुशहाली भरा रहेगा। लवमेट से उपहार मिलने से आज आपको खुशी होगी। छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला होगा।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 2

धनु राशि:

आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज आपको कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं यह खुशी आपके घर में बेटे के करियर को लेकर हो सकती है। आज ऑफिस में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसे पूरा करके आपको भी खुशी होगी। आज की शाम परिवार वालों के साथ बितायेंगे, जिससे पारिवारिक जीवन खुशहाल बनेगा। आज आप माता-पिता के साथ किसी समारोह में जा सकते हैं। आज शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की के नये अवसर मिल सकते हैं। इस राशि की कामकाजी महिलाओं को ऑफिस में प्रोत्साहन मिलेगा।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 3

मकर राशि:

आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज आपको किसी व्यक्ति से बातचीत करके खुशी मिलेगी साथ ही आप कुछ नया भी सीखने को पाएंगे। आज आप कोशिश करेंगे कि आपका व्यवहार सभी के प्रति अच्छा हो और किसी की भावनाओं को भी ठेस न पहुंचे। आज आप किसी महत्वपूर्ण काम के लिए किसी की मदद मांगेगे, आपको मदद भी मिलेगी, जिससे आपका काम बन जायेगा। आज भावुकता में आकर कोई निर्णय ना लें। लवमेट आज लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं, जिससे रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। कहीं रुका हुआ पैसा आज आपको वापस मिलेगा।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 5

कुंभ राशि:

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपको पारिवारिक उलझनों से छुटकारा मिलेगा। आपका सही मार्गदर्शन घर के सभी सदस्यों के दिल में एक-दूसरे के प्रति प्यार बढ़ा देगा। आज अचानक धन लाभ होने के योग बने हुए हैं, इससे आपको आर्थिक सपोर्ट मिलेगा साथ ही आप कुछ नया खरीदने का विचार करेंगे। आज कार्यस्थल पर आपको ज्यादा काम करना पड़ेगा लेकिन शाम का समय आपके लिए बेहतरीन साबित होगा आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

शुभ रंग- मैरून

शुभ अंक- 2

मीन राशि:

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आप ऑफिस में किसी काम को आसानी से करेंगे, जिससे आपके जूनियर और सीनियर सभी तारीफ करेंगे, आपका कॉन्फिडेंस बढेगा साथ ही आपकी रेस्पेक्ट में भी इजाफा होगा। आज किसी काम में जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपको खुशी होगी, शाम को किसी रेस्टोरेंट में डिनर के लिए जा सकते हैं। आज बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे आपकी सकारात्मकता बढ़ेगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज घर में शुभ समाचार मिलने की संभावन है, दांपत्य जीवन का सुख मिलेगा।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 6

******************************

 

प्रधानमंत्री करेंगे जनजातीय गौरव दिवस का शुभारंभ

बिहार से बढ़ेगा गौरव का संदेश

रायपुर, 09 नवंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर बिहार के जमुई से जुड़कर जनजातीय गौरव दिवस का शुभारंभ करेंगे।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इस भव्य राज्य स्तरीय समारोह में प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम से पीएम जनमन योजना से जुड़े लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे, जो आदिवासी समुदाय के साथ सरकार के गहरे जुड़ाव का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल पर रायपुर के साथ-साथ राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में भी एक दिवसीय जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया जाएगा।

इस विशेष अवसर पर स्थानीय स्वतंत्रता सेनानियों और उनके वंशजों का सम्मान किया जाएगा, जो आदिवासी समुदाय की गौरवशाली विरासत को सलामी देने जैसा है।

समारोह के बाद, 15 से 26 नवंबर तक विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन होगा, जहां वन अधिकार अधिनियम, पेसा अधिनियम, और सतत विकास लक्ष्यों पर चर्चा की जाएगी।

यह ग्राम सभाएं आदिवासी समुदाय के अधिकारों और पंचायत स्तर पर उनके सशक्तिकरण का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेंगी।

*******************************

Read this also :-

पुष्पा 2 का ट्रेलर हो रहा लोड

अजय देवगन की फिल्म नाम का ट्रेलर रिलीज

आदमपुर एयरपोर्ट से जल्द शुरू होने जा रही है ये उड़ानें

जालंधर ,09 नवंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। पंजाब के लोगों के लिए खुशखबरी है। जल्द ही आदमपुर एयरपोर्ट से मुंबई और जयपुर के लिए सीधी उड़ानें शुरू होने जा रही हैं। इस फैसले से क्षेत्र के लोगों को यात्रा करने में काफी सुविधा होगी।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने हाल ही में इन दोनों रूटों के लिए बिडिंग प्रक्रिया पूरी की है और कई एयरलाइंस ने इसमें दिलचस्पी दिखाई है। सूत्रों के मुताबिक, इंडिगो एयरलाइंस के अधिकारी जल्द ही आदमपुर एयरपोर्ट का दौरा कर सकते हैं।

इस नए कनेक्टिविटी से स्थानीय लोगों को मुंबई और जयपुर जैसे महानगरों में जाना आसान हो जाएगा। हिमाचल प्रदेश और आसपास के धार्मिक स्थलों पर जाने वाले पर्यटकों के लिए यह एक बड़ी सुविधा होगी। व्यापारियों के लिए भी यह एक बड़ा अवसर होगा क्योंकि वे आसानी से अपने उत्पादों को इन शहरों में पहुंचा सकेंगे।

बता दें, आदमपुर सिविल एयरपोर्ट 35 एकड़ में फैला हुआ है और 2018 में यहां पहली उड़ान शुरू हुई थी। इस एयरपोर्ट से पहले ही कई शहरों के लिए उड़ानें शुरू हो चुकी हैं। अब सभी की नजरें इस पर है कि इंडिगो एयरलाइंस या कोई अन्य एयरलाइन कंपनी इस रूट पर उड़ानें कब शुरू करेगी। अधिक जानकारी के लिए हमें कुछ और दिन इंतजार करना होगा।

***************************

Read this also :-

पुष्पा 2 का ट्रेलर हो रहा लोड

अजय देवगन की फिल्म नाम का ट्रेलर रिलीज

उपचुनाव के बाद किसान नेताओं की जमीनों की जांच करवाई जाएगीः ऱवनीत बिट्टू

गिद्दड़बाहा 09 Nov, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)– गिद्दड़बाहा विधानसभा उपचुनाव प्रचार के लिए पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने किसानों पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में बीजेपी का विरोध किसान नहीं, बल्कि कुछ किसान नेता कर रहे हैं। बिट्टू ने कहा कि किसान नेता ही किसानों को भेजते हैं।

उन्होंने कहा कि किसानों के बड़े नेताओं की जमीन चेक करवाई जाएगी। उपचुनाव के बाद बात करेंगे कि जब ये किसान थे, तब इनकी जमीन कितनी थी और अब नेता बनकर कितनी जमीन हो गई है? उन्होंने कहा कि गिद्दड़बाहा हलके में नरेगा के कामों में कथित घोटाले संबंधी जांच करवाई जाएगी।

स. रवनीत बिट्टू ने कहा कि किसान नेता खुद आढ़ती और शेलर मालिक बन गए हैं। उन्होंने कहा कि ये तो तालिबानी बन गए हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्‌टू ने किसान नेताओं को तालिबान कह दिया। बिट्‌टू ने कहा कि ये खाद लूट रहे हैं, ये तालिबान बन गए।

वहीं आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता नील गर्ग ने आश्चर्य जताते हुए कहा कि क्या भाजपा अब इस बात की जांच करना चाहती है कि पंजाब के किसान दो वक्त की रोटी कैसे खा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब के किसानों को परेशान करने की राजनीति कर रही है।

वह झूठे इल्जाम और अफवाह के माध्यम से किसानों को बदनाम करने की साजिश रच रही है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन ने प्रधानमंत्री मोदी को झुका दिया, उसी का बदला आज पंजाब के किसानों से लिया जा रहा है। पंजाब के किसानों के दबाव में मोदी को काले कृषि कानून वापस लेने पड़े।

नील गर्ग ने कहा कि पिछले दो सालों में बीजेपी की घटिया राजनीति का एक ही उद्देश्य है, पंजाब के किसानों से किसान आंदोलन का बदला लेना। बिट्टू का बयान भाजपा की उसी घटिया राजनीति का हिस्सा है।

******************************

Read this also :-

पुष्पा 2 का ट्रेलर हो रहा लोड

अजय देवगन की फिल्म नाम का ट्रेलर रिलीज

झारखंड में भ्रष्टाचारियों के गठबंधन वाली सरकार को उखाड़ फेंकेगी जनता – जेपी नड्डा

रामगढ़ ,09 नवंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने झारखंड की रामगढ़ और बिश्रामपुर विधानसभा सीटों पर शनिवार को चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए राज्य की झामुमो-कांग्रेस और राजद गठबंधन सरकार को भ्रष्टाचारियों का गठबंधन करार दिया। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता इस बार इस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प ले चुकी है।

नड्डा ने कहा कि भ्रष्टाचार इंडी गठबंधन की पहचान बन गया है। इसके तमाम बड़े नेता या तो बेल पर हैं, या जेल में हैं। झारखंड में भी पिछले पांच साल में इन्होंने जंगल और जमीन लूटी और आदिवासियों के अस्तित्व को खतरे में डाल दिया। यहां के कांग्रेस सांसद के घर से 350 करोड़ और मंत्री के पीए के पीए के घर से 35 करोड़ रुपये मिले। ऐसे में सोचने की जरूरत है कि मंत्री ने किस तरह लूट मचाई होगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड में नल जल योजना के लिए 130 करोड़ दिए, लेकिन यहां की सरकार ने इसे धरातल पर नहीं उतरने दिया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का झारखंड से विशेष लगाव है। आयुष्मान भारत, पीएम जन मन, विकसित भारत यात्रा सहित कई योजनाओं की लॉन्चिंग उन्होंने झारखंड से की है।

देश में 70 साल तक रही सरकारों में से किसी ने भी आदिवासियों के लिए कुछ भी नहीं किया। नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनते ही जनजातियों को गौरवान्वित करने वाले कदम उठाए। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया। इस वर्ष 15 नवंबर को जब भगवान बिरसा की 150वीं जयंती होगी तो इसके उपलक्ष्य में पूरे देश में बड़े आयोजन होंगे। सरकार ने 2025 को जनजातीय गौरव वर्ष घोषित किया है।

आदिवासी विकास के लिए मोदी सरकार के कामकाज की चर्चा करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज एक आदिवासी परिवार की बेटी देश की राष्ट्रपति है। सरकार ने आदिवासी विकास का बजट तीन गुणा बढ़ा दिया और जनजातीय क्षेत्र के लिए एकलव्य स्कूलों का बजट 21 गुणा बढ़ा दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में डबल इंजन की सरकार बनते ही यहां विकास को पंख लगेंगे। 10 नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। गोगो दीदी योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये उनके खाते में डाले जाएंगे।

भाजपा की सरकार ने महिलाओं के नाम पर 50 लाख रुपये तक की संपत्ति की रजिस्ट्री पर टैक्स पूरी तरह माफ कर दिया था, लेकिन हेमंत सोरेन की सरकार ने उसे खत्म कर दिया। हमारी सरकार बनते ही इस योजना को फिर से शुरू करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बिश्रामपुर से भाजपा प्रत्याशी रामचंद्र चंद्रवंशी और रामगढ़ से आजसू पार्टी की प्रत्याशी सुनीता चौधरी को विजयी बनाने की अपील की।

***************************

Read this also :-

पुष्पा 2 का ट्रेलर हो रहा लोड

अजय देवगन की फिल्म नाम का ट्रेलर रिलीज

योगी का सपा पर हमला, बोले-लाल टोपी के काले कारनामों को पनपने न दें

अलीगढ़ ,09 नवंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लाल टोपी के काले कारनामों को पनपने न दें। ये सभ्य समाज के लिए कलंक हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अलीगढ़ के खैर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का असली चेहरा देखना है, तो निषाद और कश्यप जाति की बेटी के साथ जो कृत्य किया था, वो किसी से छिपा हुआ है क्या। इनके एक नेता नेता ने कन्नौज में एक बेटी के साथ जो कृत्य किया, वह सभ्य समाज में कलंक है। इसलिए बार बार कहता हूं लाल टोपी के काले कारनामे, इसको पनपने मत दीजिए, नहीं तो उत्तर प्रदेश, जो सुरक्षा और समृद्धि का एक मानक तय कर रहा है, यह लोग इसको अराजकता की ओर धकेल देंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अलीगढ़ कैसा होना चाहिए, उसमें खैर की क्या भूमिका होनी चाहिए, यह बात करने आया हूं। हरियाणा विधानसभा चुनाव में जनता ने कहा कि हमें डबल इंजन की सरकार चाहिए, हमें भाजपा चाहिए। जिस राजा महेंद्र प्रताप सिंह को कांग्रेस ने भुला दिया था, भाजपा ने उनके नाम से एक राज्य विश्वविद्यालय दिया है।

उच्चतम न्यायालय के एएमयू के अल्पसंख्यक दर्जे के मामले का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा, जब देश का पैसा एएमयू में पैसा लगा है, तो वहां भी एससी, एसटी आदि को भी नौकरी और पढऩे में आरक्षण मिलना चाहिए। उन्होंने कहा, हमारी केंद्र की सरकार ने जब जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाई, तो वहां अच्छा माहौल बना, पर अब फिर से माहौल बिगडऩा शुरू हो गया।

योगी ने बंटेंगे तो कटेंगे का जिक्र किया और कहा बटों मत, एक हो, तभी कटने से बचोगे। पहले पेंशन भी समाजवादी पार्टी के लोगों को मिलती थी, आम जनता को नहीं। जब डबल इंजन की सरकार आई, तो अब सब जनता को बिना भेदभाव को मिल रहा है। अलीगढ़ का ताला उद्योग भी पुनर्जीवित हो गया है। अब अलीगढ़ में भी अपना विश्वविद्यालय हो गया है। विश्वविद्यालय आपकी पीढ़ी को बनाएगा। राजा महेंद्र प्रताप सिंह का विवि आगे बढ़ता है या एएमयू, यह आपको दिखाना है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा वालों ने लोकसभा चुनाव से पहले जो अफवाह फैलाई थी, सब एक्सपोज हो गए। इस बार चुनाव में इनको सफाचट कर दीजिए। अलीगढ़ की धरती से संदेश जाना चाहिए कि बंटेंगे नहीं एक रहेंगे और सेफ रहेंगे। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि किशनलाल दिलेर और मैं एक साथ सांसद थे, वे बड़े नेक इंसान थे। आपने अनूप प्रधान हाथरस के सांसद बने, अब भाजपा, रालोद, एनडीए ने सुरेंद्र दिलेर को अपना प्रत्याशी बनाया है। विकास और विरासत के समन्वय के प्रत्याशी को चुनें। जब राजवीर सिंह दिलेर का टिकट कटा तो मैंने उनसे बात की, तो उन्होंने कहा था कि पार्टी का निर्णय सर्वोपरि है। उन्होंने जीवन के अंत तक भाजपा का साथ दिया। अब उनके पुत्र सुरेंद्र दिलेर को मौका दें।

उन्होंने कहा कि आपने 2017 के उत्तर प्रदेश को देखा। यही अलीगढ़ था। दसवें दिन कर्फ्यू लगता था। अब साढ़े सात साल में कुछ नहीं हुआ। अगर कोई उपद्रव करेगा, तो उसकी संपत्ति जनता में बांट देंगे। पहले गरीब को राशन नहीं मिलता था। इंदिरा गांधी योजना में एक गांव में एक को लाभ मिलता था। अब प्रदेश में 56 लाख आवास बने। एक लाख परिवार को पेंशन मिल रही है। 15 करोड़ लोगों को राशन मिल रहा है। गरीब कल्याणकारी योजना है और विकास भी तेज गति से हो रहा है। अलीगढ़ का एयरपोर्ट शुरू हो गया है। डिफेंस कॉरिडोर का एक नोड बन गया है। इससे अलीगढ़ की पूरे देश में अलग पहचान है।

***********************

Read this also :-

पुष्पा 2 का ट्रेलर हो रहा लोड

अजय देवगन की फिल्म नाम का ट्रेलर रिलीज

छठ पर्व के बाद बिहार से दिल्ली आने वाली ट्रेनों की हालत खराब

शौचालय में बैठकर यात्रा करने को मजबूर लोग

मुजफ्फरपुर 09 Nov, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): दिल्ली से दीपावली और छठ पूजा में बिहार गए कामकाजी लोगों का वापसी का दौर शुरू हो गया है। इसी वजह से बिहार से दिल्ली आने वाली ट्रेनों में भीड़ की वजह से पैर रखना मुश्किल हो रहा है। भीड़ की वजह से स्थिति यह है कि लोग ट्रेन के शौचालय में बैठ कर यात्रा कर रहे हैं। बिहार के सहरसा से दिल्ली आने वाली 12553 वैशाली एक्सप्रेस में छठ और दिवाली के लिए घर गए लोगों की वापसी की वजह से शौचालय भी ऊपर तक भरे हुए हैं।

ट्रेनों के शौचालय में खड़े होकर यात्रा कर रहे दिल्ली में चप्पल की फैक्ट्री में काम करने वाले इमरान ने ट्रेन में होने वाली दिक्कत पर बात करते हुए आईएएनएस से कहा, “भीड़ की वजह से हम लोगों को यात्रा में बहुत दिक्कत होती है। आलम यह है कि हम सब शौचालय में खड़े होकर 1000 किलोमीटर से ज्यादा का सफर करने को मजबूर हैं। मैं इस ट्रेन पर बरौनी से सफर कर रहा हूं। इसमें बहुत ज्यादा भीड़ है। हम सिर्फ दो दिन के लिए घर आए थे। मेरे साथ ट्रेन के शौचालय में दो महिलाएं और दो बच्चे भी बैठे हैं।”

एक अन्य यात्री सूरज कांत झा बताते हैं, “हम सहरसा स्टेशन से दिल्ली जा रहे हैं। ट्रेन चलने के बहुत पहले ही स्टेशन पर पहुंच गया था। इतनी ज्यादा भीड़ है। हम लोग एक साल बाद अपने घर आते हैं। इस तरह से जाने में बहुत परेशानी होती है। बैठने में इतनी परेशानी है कि हम लोग भीड़ की वजह से दब गए हैं। सरकार को और ट्रेनें चलानी चाहिए। ट्रेन में इतनी भीड़ नहीं होनी चाहिए।’

दिल्ली जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे एक बुजुर्ग मोहम्मद नूर आलम बताते हैं, “ मैं हॉलीडे स्पेशल ट्रेन के लिए पिछले 12 घंटे से इंतजार कर रहा हूं। ट्रेन अभी तक नहीं मिली है। ट्रेन रात 10 बजे आने को बताई गई थी। अब 31.5 घंटे लेट बताई जा रही है। मेरी पत्नी दिल की बीमारी से ग्रसित है। ट्रेन न मिलने से मैं बहुत परेशान हूं।”

भीड़ की वजह से सीतामढ़ी से आ रहे चंदन सिंह ने अपनी ट्रेन मुजफ्फरपुर जंक्शन पर छोड़ दी। उन्होंने आईएएनएस को बताया, “मेरी ट्रेन को कई बार रिशेड्यूल किया गया। अभी भी ट्रेन 31 मिनट लेट है। मैं अपने परिवार को लेकर बहुत परेशान हूं।”

मुजफ्फरपुर में आरपीएफ के एक अधिकारी ने  बताया, “भीड़ के चलते यात्रियों को चढ़ने में कोई दिक्कत न हो इसलिए हमने रस्सी लगा दी है। लोगों को लाइन से जनरल कोच में बिठाया जा रहा है। हमने पूरे स्टेशन एरिया में जवानों को फैला दिया है, जिससे कोई दुर्घटना न हो पाए। हम ड्रोन कैमरे से स्टेशन के चारों तरफ की फुटेज देख रहे हैं। दमकल की गाड़ियां भी मौके पर बुला ली है। जिससे किसी प्रकार की कोई दुर्घटना न हो। अभी मुजफ्फरपुर से तीन स्पेशल ट्रेनें चल रही हैं। लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल बहुत मुस्तैदी से काम कर रहा है।”

******************************

Read this also :-

पुष्पा 2 का ट्रेलर हो रहा लोड

अजय देवगन की फिल्म नाम का ट्रेलर रिलीज