All posts by Dilip Singh

बिहार के महापावन छठ पूजा की महिमा की अनुगूंज अब 54 फ्रेंच-भाषाई देशों में

पटना ,09 नवम्बर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। आस्था के महापर्व छठ की महिमा निराली है। ये त्यौहार सदियों से बिहार वासियों के मन में अपनी मिटटी और संस्कृति के प्रति लगाव और महान आस्था का संगम है। यह पर्व उन तमाम बिहारवासियों के लिए और खास हो जाता है जो इस वक्त देश-विदेश के किसी और हिस्से में होते हैं।

ऐसी ही कुछ निराली बात बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी डॉ कुमार आशीष के साथ सन 2006-2007 में यहां से 9000 किलोमीटर दूर फ्रांस में हुई थी।बिहार के जमुई जिला निवासी आईपीएस ऑफिसर डॉ कुमार आशीष के अनुसार 15 साल पहले जब वो फ्रांस में स्टडी टूर पर गए थे, तब वहां एक संगोष्ठी में कुछ फ्रेंच लोगों ने उनसे बिहार के बारे में कुछ रोचक और अनूठा बताने को कहा तो उन्होंने बिहार केमहापर्व छठ के बारे में विस्तार से उनलोगों को समझाया.

फ्रेंच लोग इससे काफी प्रभावित हुए और उन्होंने कहा कि इस विषय पर फ्रांस के साथ फ्रेंच बोलने-समझने वाले अन्य 54 देशों तक भी इस पर्व की महत्ता और पावन संदेश पहुंचाना चाहिए. स्वदेश लौटने के बाद आशीष ने इस पर्व के बारे मेंऔर गहन अध्ययन एवं बारीकी से शोध कर छठ पर्व को पूर्णत: परिभाषित करनेवाला एक लेख “Chhath Pouja: l’adoration du Dieu Soleil” लिखा जो कि भारत सरकार के अंग ”भारतीय सांस्कृतिक सम्बन्ध परिषद् दिल्ली” के द्वारा फ्रेंच भाषा में “rencontre avec l’Inde” नामक किताब में वर्ष 2013 में प्रकाशित हुई।

इस लेख में आशीष ने छठ पर्व के सभी पहलुओं का बारीकी से विश्लेषण कर फ्रांसीसी भाषा के लोगों के लिए इस महापर्व की जटिलताओं को समझने का एक नया आयाम दिया है। शुरुआत में वे बताते हैं कि छठ मूलत: सूर्य भगवान् की उपासना का पर्व है  चार दिनों तक चलनेवाले इस पर्व में धार्मिक, सामाजिक, शारीरिक, मानसिक एवं आचारिक-व्यावहरिक कठोर शुद्धता रखी जाती है।

‘छठ’ शब्द सिर्फ दिवाली के छठे दिन का ही द्योतक नहीं है बल्कि ये इंगित करता है की भगवान् सूर्य की प्रखर किरणों की सकारात्मक ऊर्जा को हठ योग के छह अभ्यासों के माध्यम से एक आम आदमी कैसे आत्मसात कर सभी प्रकार के रोगों से मुक्त हो सकता है? इस पर्व के हर छोटे से छोटे विधान की योगिक और वैज्ञानिक महत्ता है, मसलन, साल में दो बार क्यों मनाया जाता है यह पर्व?

सूर्य की उपासना के वक़्त जल में खड़े रहने का आधार है? डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देने के पीछे का विचार है। पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी के सांसद प्रतिनिधि और भाजपा नेता राकेश सिंह ने कहा कि यह बहुत गौरव की बात है कि कुमार आशीष सारण के एसपी है पूर्ण विधान भाजपा नेता राकेश सिंह ने कहा कि कुमार आशीष के इस सराहनीय कार्य को लेकर उन्हें बहुत-बहुत बधाई और इसी तरह से बिहार का नाम रोशन करते रहे है।

*******************************

Read this also :-

पुष्पा 2 का ट्रेलर हो रहा लोड

अजय देवगन की फिल्म नाम का ट्रेलर रिलीज

होम्बले फिल्म्स और साउथ स्टार प्रभास ने तीन बड़ी फिल्मों के लिए मिलाया हाथ……!

09.11.2024  –  साउथ स्टार प्रभास और होम्बले फिल्म्स ने तीन बड़े बजट की फिल्मों के निर्माण के लिए आपस में एक खास समझौता किया है जो इस वक्त काफी चर्चा में है। इस बड़े समझौते में ‘सालार पार्ट 2’ के साथ दो और फिल्में शामिल हैं जो एक के बाद एक रिलीज होंगी। ये किसी भी एक्टर और प्रोडक्शन कंपनी के बीच की अब तक की सबसे बड़ी डील मानी जा रही है, जिससे प्रभास और होम्बले प्रोडक्शन हाउस, दोनों के लिए नए और बड़े मौके सामने आएंगे।

होम्बले फिल्म्स हाई क्वालिटी वाले प्रोजेक्ट्स की एक मजबूत लाइनअप बना रहा है, जो भारतीय दर्शकों के लिए टॉप लेवल सिनेमा लाने के लिए उनकी कमिटमेंट को दर्शाता है। छोटे से शुरू करके, होम्बले एक बार प्रोडक्शन हाउस के रूप में सामने आ गया है, जो अपनी सफल और सांस्कृतिक रूप से सार्थक फिल्मों के लिए जाना जाता है।

KGF चैप्टर 1, KGF चैप्टर 2, कंतारा और ‘सालार 1’ जैसी दुनिया भर में हिट होने के बाद, अब उनके पास एक रोमांचक लाइनअप है जिसमें मच अवेटेड ‘कंतारा 2’ और ‘KGF चैप्टर 3’ के साथ-साथ साउथ स्टार प्रभास की नई फिल्में भी शामिल हैं। प्रभास जैसे व्यस्त स्टार के साथ लगातार तीन प्रोजेक्ट हासिल करना एक बड़ी कामयाबी है, जो दोनों के बीच मज़बूत विश्वास को दर्शाता है।

प्रभास इस समय सबसे पॉपुलर एक्टर्स में गिने जाते हैं, क्योंकि उन्होंने अकेले सभी साउथ फिल्म इंडस्ट्रीज को जोड़ा है। वो हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ मार्केट से जबरदस्त बिजनेस ले आते हैं, जो बाकी कोई और एक्टर नहीं कर पाया है।

प्रभास के पास कई बड़ी फ़िल्में हैं, जैसे होम्बले फ़िल्म्स के साथ सलार 2, राजा साब, स्पिरिट, कल्कि 2 और फ़ौजी। होम्बले के साथ उनकी डील से उनके इस टॉप प्रोडक्शन हाउस के साथ गहरा रिश्ता साफ़ झलकता है।

होम्बले फिल्म्स के फाउंडर विजय किरागंदूर ने इस बड़ी पार्टनरशिप के बारे में बताया, “होम्बले फिल्म्स के बैनर तले सिनेप्रेमियों के लिए, हम दिल को छू लेने वाली कहानी कहने की ताकत में विश्वास करते हैं जो सीमाओं से परे जाती हैं। प्रभास के साथ हमारी पार्टनरशिप ऐसी टाइमलेस फिल्में बनाने की दिशा में एक कदम है जो कई पीढ़ियों को इंस्पायर और एंटरटेन करेगी।”

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

******************************

 

अजय देवगन की फिल्म नाम का ट्रेलर रिलीज

अपने अतीत की तलाश में निकले अभिनेता

09.11.2024 (एजेंसी) – अजय देवगन इन दिनों फिल्म सिंघम अगेन में नजर आ रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर उनकी यह फिल्म मजबूत पकड़ बनाए हुए है। घटती कमाई के बावजूद उनकी यह फिल्म टिकट खिड़की पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है।सिंघम अगेन के सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही अजय ने अपनी नई फिल्म नाम का ऐलान किया था। इसके लिए उन्होंने निर्देशक अनीस बज्मी से हाथ मिलाया है, जिसका अब ट्रेलर भी रिलीज हो गया है।

फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें जहां अजय अपने अवतार और अभिनय से दिल जीत रहे हैं, वहीं अभिनेत्री समीरा रेड्डी को देखकर भी प्रशंसकों का दिल खुश हो जाएगा।उधर ट्रेलर में अभिनेत्री भूमिका चावला की अहम भूमिका निभाती दिख रही हैं। राजपाल यादव भी इस फिल्म का हिस्सा हैं, वहीं अजय का एैशन अवतार भी देखने लायक है।

अजय का ये अवतार उनके प्रशंसकों को तो यकीनन पसंद आने वाला है।अनिल रुंगटा इस फिल्म के निर्माता, वहीं भूल भुलैया 3 के निर्देशक अनीस बज्मी इसके निर्देशक हैं।कई बार टलने के बाद अब यह फिल्म 22 नवंबर को बड़े पर्दे पर आने वाली है।यह एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें एक व्यक्ति अपनी याददाश्त खो देता है और अपनी पहचान खोजने के लिए यात्रा पर निकल पड़ता है। ट्रेलर में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है।इस फिल्म की शूटिंग स्विट्जरलैंड और मुंबई में हुई है।

अनीस और अजय पहले भी साथ काम कर चुके हैं। 1998 में फिल्म प्यार तो होना ही था के लिए दोनों पहली बार साथ आए थे। 7 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस फिल्म ने 38 करोड़ रुपये कमाए थे।इसके बाद 2002 में उनकी फिल्म दीवानगी भी हिट रही। अनीस और अजय की आखिरी फिल्म हलचल थी, जो 2004 में आई थी और 10 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 32 करोड़ रुपये कमाए थे।

अजय इन दिनों फिल्म आजाद को लेकर भी चर्चा में हैं, जिसके जरिए उनके भांजे अमन देवगन और और रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी बॉलीवुड में कदम रख रही हैं।अजय फिल्म रेड 2 भी ला रहे हैं, जिसमें इलियाना डिक्रूज की जगह इस बार उनके साथ अभिनेत्री वाणी कपूर नजर आएंगी। वह सन ऑफ सरदार 2 और शैतान 2 भी दर्शकों के बीच पेश करेंगे।लव रंजन के साथ भी उनकी एक एक्शन फिल्म आने वाली है।

****************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि-

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज दिन की शुरुआत में कुछ परेशानियां रह सकती है लेकिन धैर्य और संयम से आप उनका समाधान निकाल ही लेंगे। अपने भाई-बहनों के साथ रिश्ते में मधुरता रखें, क्योंकि उनके द्वारा आपकी किसी खास परेशानी का समाधान हो सकता है। आज आपसी प्रयासों से पारिवारिक वातावरण सुकून भरा बना रहेगा। वैवाहिक जीवन बढिय़ा रहेगा। इस राशि के जो लोग संगीत के क्षेत्र में रुझान रखते हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 2

वृष राशि-

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज किसी मित्र अथवा रिश्तेदार की व्यक्तिगत समस्या को लेकर समाधान निकालेंगे। आज बातचीत करते समय शब्दों के चयन पर बहुत अधिक ध्यान रखें। आज कार्यक्षेत्र में पब्लिक डीलिंग और मार्केटिंग संबंधी कार्यों में व्यस्तता रहेगी। हालांकि अधिकतर काम फोन द्वारा ही संपन्न हो जाएंगे। आज आपके काम करने के तरीकों में बदलाव आएगा इससे आपका काम आसान होगा। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आपकी आर्थिक स्थिति भी ठीक-ठाक रहेगी।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 6

मिथुन राशि-

आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आपका कोई पूराना दोस्त आपको फोन कर के आपको सरप्राइज देगा, आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आज अपने विचारों में सकारात्मकता बनाए रखने से अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से अंजाम देगे। आज किसी योजना पर भी पारिवारिक विचार विमर्श हो सकता है। पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने से मानसिक शांति मिलेगी। आपकी किसी जरूरी बात पर घर वाले सहमति जतायेंगे, लोग आपका सपोर्ट करेंगे, आपको राहत मिलेगी।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 9

कर्क राशि-

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा और साथ ही आपको धन कमाने का नया जरिया भी मिल सकता है। आज व्यक्तिगत व्यस्तता के साथ-साथ आप सामाजिक और पारिवारिक गतिविधियों के लिए भी उचित समय निकाल लेंगे और आपका वर्चस्व, मान-सम्मान भी बना रहेगा। पिछले कुछ समय से अपने भावी लक्ष्य के प्रति की गई मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं। आपको अपनी वाणी पर संयम बनाये रखना चाहिए। बेवजह के मामले सामने आ सकते हैं, इससे बच कर रहें।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 5

सिंह राशि-

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज कोई व्यक्तिगत कार्य आज संपन्न हो जाने से आप उन गतिविधियों में भी ध्यान दे पाएंगे। घर के बड़े बुजुर्गों की सेवा व देखभाल का पूरा ध्यान रखें। उनका आशीर्वाद व स्नेह आपके लिए संजीवनी का काम करेगा। घर में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस कर रही हैं उनका दिन व्यस्तता से भरा होगा, लेकिन शाम को अपनी फैमिली के साथ अच्छा समय बिताएंगी। ऑफिस के उच्चधिकारियों का सहयोग मिलने से बिगड़े काम भी बन जाएंगे।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 8

कन्या राशि-

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज दूसरों के मामलों में ज्यादा टोका-टाकी ना करें और ना ही बिन मांगे सलाह दे। किसी भी प्रकार की भविष्य संबंधी योजनाएं बनाते समय दूसरों के निर्णय की अपेक्षा अपनी सूझ-बुझ को अधिक प्राथमिकता देंगे। आज सकारात्मक माहौल रहेगा। फोन कॉल द्वारा कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलने की संभावना है। शुभचिंतक की मदद से जमीन-जायदाद संबंधी कोई रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। आप अपने परिवार वालों को किसी बड़े रेस्टोरेंट में ट्रीट देंगे।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 1

तुला राशि-

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज बिना सोचे-समझे किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। इस राशि के छात्रों को आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। किसी विषय को समझने में आपको अपनेसहपाठियों से सहयोग मिलेगा। आज पड़ोसी आपके कार्यों को पूरा करने में आपकी सहायता करेंगे। इससे पड़ोसियों के साथ आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। आज आपका स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 7

वृश्चिक राशि-

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। कोई उलझन जो मन में चल रही है वो आज किसी दोस्त से शेयर करने से दूर हो सकती है। आज आप अपनी योग्यता और मेहनत द्वारा कारोबार में किसी खास काम को आसानी से अंजाम देंगे। किसी पार्टी के साथ नए प्रोजेक्ट पर कार्य करने के लिए बातचीत शुरू हो सकती हैं। ऑफिशियल कामों में आपकी मदद की तारीफ होगी। आपकी आध्यात्मिक और धार्मिक मामलों में रुचि बढ़ेगी। किसी मित्र-सहयोगी की सहायता से आपके बिगड़े हुए कार्य बनेंगे और पिछले दिनों किये गए प्रयासों से सफलता मिलेगी।

शुभ रंग- मैरून

शुभ अंक- 4

धनु राशि-

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपने गुस्से और क्रोध को नियंत्रण करके मामले को बखूबी संभाल लेंगे। आज कुछ खास लोगों से मिलने का मौका मिले तो आलस करने की बजाय तुरंत हासिल करेंगे। यह मौका आपके लिए भविष्य में फायदेमंद साबित होने वाले हैं। घर के रखरखाव तथा सब सुविधा संबंधी चीजों की खरीदारी में बेहतरीन दिन बीतेगा। छात्रों को अपनी पढ़ाई से संबंधित कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि भी मिलेगी। इस राशि के जो लोग किसी फैक्ट्री से जुड़े बिजनेस करते हैं उनको आज ज्यादा लाभ के योग हैं। आज किसी काम में बड़ो की सलाह मिलेगी, जिसका आपको लाभ मिलेगा।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 6

मकर राशि-

आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आपने अब तक जिस सपने को पूरा करने के लिए मेहनत की है उसका रिजल्ट आज आपको मिलने वाला है। आज किसी नजदीकी व्यक्ति के सलाह से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो जायेगा। इस समय अपने विचारों को सकारात्मक बनाना अति आवश्यक है। स्वभाव में शक और संशय जैसी स्थिति ना बनने दे नहीं तो आपको उलझन हो सकती है। घर के वरिष्ठ लोगों की सलाह और मार्गदर्शन पर अमल करना आपके लिए सहायक रहेगा। आप अपने लक्ष्य को पाने के लिए खूब मेहनत करेंगे। आपके घर किसी जरूरी काम से किसी रिश्तेदार के आने की संभावना बन रही है।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 7

कुंभ राशि-

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आप किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिये जा सकते हैं। आज भाइयों के साथ अच्छा ताल-मेल बनाकर रखें। खर्च करते समय अपने बजट का ध्यान भी जरूर रखें। आपको अपना लक्ष्य हासिल करने में और अधिक मेहनत करनी होगी। आज कारोबार में नई शुरुआत के लिए खास संपर्क सूत्रों से कोई बेहतरीन कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा। आज हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे तो आपका काम समय से पूरा हो जायेगा। आज किसी से मदद मांगने में संकोच न करें, मदद लेने से आपको लाभ हो सकता है।

शुभ रंग- आसमानी

शुभ अंक- 1

मीन राशि-

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज अपने खान-पान की तरफ भी आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। आज दिन का अधिकतर समय घर-परिवार की सुख-सुविधा संबंधी वस्तुओं की खरीदारी में ही बीतेगा। किसी दोस्त की समस्या हल करने में आपकी विशेष भूमिका रहेगी। इससे आपकी छवि और व्यक्तित्व में और अधिक निखार आएगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको आलस करने से बचना चाहिए। जितना एकाग्रचित्त हो कर काम करेंगे। आपको उतनी ही जल्दी सफलता मिलेगी।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 4

******************************

 

ए रियल एनकाउंटर’ 15 नवंबर को रिलीज़ होगी

09.11.2024 – मैकनील इंजीनियरिंग लिमिटेड के बैनर तले प्रदीप चुरीवाल द्वारा निर्मित और साबिर शेख द्वारा निर्देशित थ्रिलर फिल्म ‘ए रियल एनकाउंटर’ 15 नवंबर को देशभर में रिलीज़ होने जा रही है। इस फिल्म के लाइन प्रोड्यूसर प्रसेनजीत चक्रवर्ती हैं। गुजरात में घटित एक सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म में शाहबाज़ खान ने एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की भूमिका निभाई है।

एक्शन, सस्पेंस और सामाजिक मुद्दों से भरपूर इस फिल्म में शाहबाज़ खान के अलावा एहसान खान, मुश्ताक खान, रज़ा मुराद, अली खान, हिमायत आलम अली, अखिलेश वर्मा, ब्रतूति गांगुली, अनिल नागरथ, राकेश पुजारा, संगीता सिंह, ऋषिकेश तिवारी, अमृत दुजारी और कलीम अख्तर की भी अहम भूमिका है।

इस फिल्म में एक कोर्टरूम ड्रामा भी शामिल है जो पुलिस कर्मियों के सामने आने वाली नैतिक उलझनों और दबाव को भी उजागर करता है। क्षेत्रीय संदर्भों के सम्मान को ध्यान में रखते हुए इस थ्रिलर फिल्म को हिंदी के अलावा, गुजराती में भी रिलीज की जाएगी। बालकृष्ण श्रीवास्तव द्वारा ए वन सिने क्रिएशन के जरिए यह फिल्म पूरे भारत में वितरित की जाएगी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

******************************

 

नोटबंदी भारतीय अर्थव्यवस्था का काला दिन : कमलनाथ

भोपाल 08 Nov, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आठ साल पहले आज ही के दिन नौ नवंबर 2016 को लागू की गई नोटबंदी का जिक्र करते हुए कहा कि नोटबंदी ने देश की अर्थव्‍यवस्था की कमर तोड़ दी थी। इतिहास में इसका उल्‍लेख भारतीय अर्थव्यवस्था के काले दिन के रूप में हमेशा होता रहेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार को कहा, आज ही के दिन आठ नवंबर 2016 को नरेंद्र मोदी सरकार ने नोटबंदी लागू कर देश की अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी थी। नोटबंदी के आठ वर्ष बाद भी आज तक देश उसकी मार से उबर नहीं पाया है। जिन उद्देश्यों को लेकर नोटबंदी की गई थी, उसका भी कहीं अता पता नहीं है।

कमलनाथ ने नोटबंदी के चलते बैंको तक वापस आई रकम का हवाला देते हुए कहा, एक आंकड़े के मुताबिक नोटबंदी के बाद लगभग 99 प्रतिशत पैसा वापस बैंकों में आ गया, जो साबित करता है कि नोटबंदी से कालेधन पर वार करने का सरकार का दावा झूठा निकला। नोटबंदी से आतंकवाद की कमर तोड़ने की भी बात कही गई थी, लेकिन हकीकत में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। देश में आतंकी घटनाएं नोटबंदी के बाद भी लगातार जारी हैं।

उन्होंने कहा, नोटबंदी से सिर्फ गरीबों की जेब और देश की अर्थव्यवस्था पर डाका डाला गया। गरीबों की छोटी-छोटी बचत नोटबंदी से खत्म हो गई। सैकड़ों लोग कतार में मर गए, कई शादियां टूट गईंं, लेकिन इस सरकार के पास नोटबंदी की सफलता के नाम पर सिर्फ झूठे दावे और आंकडे़ ही हैं।

1000 रुपये के नोट बंद कर 2000 रुपये के नोट चलन में लाना और फिर ये कहना कि बडे़ नोट भ्रष्टाचार रोकने के लिए बंद किए गए, सरकार का हास्यास्पद तर्क नजर आया। 2000 रुपये का नोट क्यों लाया गया था, और क्यों वापस लिया गया, आज तक इसका कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

ज्ञात हो कि काले धन पर रोक, आतंकवाद पर अंकुश, भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के मकसद से नौ नवंबर 2016 को नोटबंदी अमल में लाई गई थी।

*******************************

 

केजरीवाल ने अपने कार्यकर्ताओं से चुनाव में जुट जाने की अपील

नई दिल्ली 08 Nov, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  । दिल्ली विधानसभा चुनाव पास आने के साथ ही नेताओं का अपने वादे और दावों के साथ जनता के बीच पहुंचना शुरू हो गया है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी भी अपनी तैयारी में जुटी हुई है।

एक के बाद एक नए कार्यक्रम के जरिए और जनता के लिए किए गए कामों को गिनवाकर आम आदमी पार्टी के नेता जनता का विश्वास एक बार फिर जीतने की कोशिश में जुटे हैं।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने कार्यकर्ताओं के नाम एक संदेश जारी करते हुए उनसे अपील की है क‍ि चुनाव बिल्कुल नजदीक आ गया है और वह अब फुल टाइम इस काम में लग जाएं, इसके ल‍िए उन्‍हें अपने काम से एक-दो महीने की छुट्टी ही क्यों न लेनी पड़े।

अरविंद केजरीवाल ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा है कि वह जब से जेल से बाहर आए हैं ,तब से लगातार सबसे मिलने की कोशिश कर रहे हैं। कई कार्यकर्ता ऐसे हैं, जिनसे वह नहीं मिल पाए हैं और जब वह जनता के बीच जाते हैं, तो अपने कार्यकर्ताओं के नम आंखों को देखकर उन्हें आम आदमी पार्टी के एक परिवार होने का एहसास होता है।

केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वह अगर दिल्ली से बाहर हैंं, तो यहां आ जाएं और अपने किसी रिश्तेदार या मित्र के घर एक दो महीने के लिए रुक जाएं और अगर वह दिल्ली में हैंं, तो अपने कामकाज से कुछ दिनों के लिए छुट्टी ले लें और अगर छुट्टी नहीं ले सकते, तो प्रतिदिन कुछ घंटे पार्टी के लिए निकालें और अगर ऐसा भी नहीं हो सकता, तो हफ्ते में कुछ घंटे पार्टी के लिए निकाल कर चुनाव प्रचार का काम शुरू कर दें।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कार्यकर्ता समय निकालकर पार्टी के काम में लगें। उन्हें पार्टी की तरफ से काम बताए जाएंगे। उन्‍होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अगर उन्हें किसी बात पर गुस्सा आए, तो वह श्री राम का नाम लेंं, उनका गुस्सा ठंडा हो जाएगा।

केजरीवाल ने कहा कि दूसरे धर्मों के लोग अपने-अपने भगवान का नाम ले सकते हैं, इससे शांत‍ि म‍िलेगी। केजरीवाल ने कहा है कि आम आदमी पार्टी देश की अकेली उम्मीद है, इसके लिए तन मन धन से जुट जाओ।

आप नेता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब मैं जेल में था, तो मैंने बाबा साहब के जीवन पर काफी अध्ययन किया। आज उनके लिए मेरे दिल में जो भाव है, उन्हें व्यक्त करना चाहता हूं। “रुतबा जो मेरे सर को तेरे संविधान से मिला है, यह सम्मान भी मुझे तेरे संविधान से मिला है, औरों को जो मिला है वह मुकद्दर से मिला है, मुझे तो मुकद्दर भी तेरे संविधान से मिला है।””न जिंदगी की खुशी ना मौत का गम, जब तक है दम जय भीम कहेंगे हम।”

अपनी इन लाइनों के साथ अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर अपने कार्यकर्ताओं पर भरोसा जताने की बात की है और कहा है कि हम जीतेंगे।

**************************

 

दुनिया की कोई भी ताकत कश्मीर में आर्टिकल 370 की वापसी नहीं करा सकती : पीएम मोदी

धुले 08 Nov, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  । जम्मू-कश्मीर विधानसभा में अनुच्छेद 370 को लेकर मचे कोहराम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी। पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के धुले में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस पर जोरदार प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कश्मीर में केवल बाबा साहेब अंबेडकर का ही संविधान चलेगा। दुनिया की कोई भी ताकत कश्मीर में आर्टिकल 370 की वापसी नहीं करा सकती है।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और इंडी ब्लॉक वालों को जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने का मौका मिला, वो कश्मीर को लेकर फिर से नई साजिशें करने लगे हैं। दो- तीन दिन पहले आपने टीवी में देखा होगा कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा में क्या कुछ हुआ। कांग्रेस-एनसी गठबंधन ने वहां फिर से आर्टिकल 370 लागू करने का प्रस्ताव पारित किया है। क्या ये देश स्वीकार करेगा। कश्मीर को तोड़ने का कांग्रेस का ये कारनामा आपको मंजूर है।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि आर्टिकल 370 के समर्थन में जम्मू-कश्मीर विधानसभा में बैनर लहराए गए। जब भाजपा के विधायकों ने जी जान से उसका विरोध किया, उन्हें उठा-उठाकर के सदन के बाहर फेंक दिया गया। कांग्रेस और उनके सहयोगी की ये घिनौनी सच्चाई पूरे देश और महाराष्ट्र को समझनी होगी। कांग्रेस-एनसी गठबंधन एक तरफ जम्मू-कश्मीर से भारत के संविधान हटाने का प्रस्ताव पास करता है। कांग्रेस जम्मू-कश्मीर में बाबा साहेब का संविधान नहीं चाहती है। कांग्रेस गठबंधन महाराष्ट्र में आकर संविधान की झूठी किताब लहराती है।

पीएम मोदी ने कहा कांग्रेस और महाविकास अघाड़ी वालों से कहना चाहता हूं कि पाकिस्तान के एजेंडे को देश में बढ़ावा देने की कोशिश मत करो। कश्मीर को लेकर अलगावादियों की भाषा मत बोलो। याद रखो तुम्हारे मंसूबे कामयाब नहीं होंगे और जब तक मोदी पर जनता जर्नादन का आशीर्वाद है, कांग्रेस वाले कश्मीर में कुछ नहीं कर पाएंगे। कश्मीर पर केवल बाबा साहेब अंबेडकर का ही संविधान चलेगा। ये मोदी का फैसला है, दुनिया की कोई भी ताकत कश्मीर में आर्टिकल 370 की वापसी नहीं करा सकती है।

उन्होंने कहा कि आजादी के समय बाबा साहेब दलितों और वंचितों के लिए आरक्षण चाहते थे। लेकिन, नेहरू जी इस बात पर अड़े थे किसी भी कीमत पर दलितों, पिछड़ों और वंचितों को आरक्षण नहीं दिया जाना चाहिए। बहुत मुश्किल से बाबा साहेब दलितों और आदिवासियों के लिए आरक्षण का प्रावधान कर पाए थे।

नेहरू जी के बाद इंदिरा जी आईं और उन्होंने भी आरक्षण के खिलाफ ऐसा ही रवैया जारी रखा था। ये लोग चाहते थे कि एससी, एसटी,ओबीसी हमेशा कमजोर रहे। इंदिरा जी के बाद राजीव गांधी ने भी ओबीसी आरक्षण का खुलकर विरोध किया था। ये लोग जानते थे कि एससी,एसटी और ओबीसी मजबूत हो गए तो उनकी राजनीति की दुकान का शटर गिर जाएगा। राजीव गांधी के बाद अब इस परिवार की चौथी पीढ़ी, इनका युवराज इसी खतरनाक भावना के साथ काम कर रहे हैं।

कांग्रेस का एकमात्र एजेंडा है, किसी भी तरह एससी, एसटी समाज की एकता को तोड़ें, ओबीसी समाज की एकता को चकनाचूर कर दें। कांग्रेस चाहती है कि एससी समाज अलग-अलग जातियों में बिखरा रहे, ताकि एससी समाज की सामूहिक शक्ति कमजोर पड़ जाए। कांग्रेस ओबीसी और एसटी समाज को भी अलग-अलग जातियों में बांटने की कोशिश कर रही है।

***********************

 

जहां दिखे सपाई, वहां बिटिया घबराई : सीएम योगी

मुजफ्फरनगर 08 Nov, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मोरना में विधानसभा उपचुनाव में मीरापुर सीट के अपने पक्ष के उम्मीदवार के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया।

इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जहां दिखे सपाई, वहां बिटिया घबराई। यह सपा का नया ब्रांड है। यह बेटी-बहन की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले लोग हैं।

उन्होंने कहा 2012 से 2107 के बीच में एक नारा चलता था। एक बार मैं मुजफ्फरनगर आया था, तब एक नौजवान भीड़ से कह रहा था कि जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, समझो बैठा है कोई गुंडा। आज मैं कह सकता हूं, जहां दिखे सपाई, वहां बिटिया घबराई। इनके कारनामे अयोध्या और कन्नौज में देखने को मिले हैं।

इनको लोकलाज नहीं है। बेटियों और बहन की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले लोग हैं। इनके वास्तविक संस्कार देखने हैं तो सपा के सोशल मीडिया के हैंडल देखें, कितने घटिया स्तर की बातें करते हैं। यह सपा के चरित्र को दिखाता है। डबल इंजन की सरकार बेटी और बहन के साथ खिलवाड़ नहीं करने देगी।

उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती के परिणाम आने वाले हैं। पहले जो उपेक्षित रहते थे। अब कोई दिक्कत नहीं है। बागपत, शामली, बुलंदशहर के लोगों को बड़े आराम से नौकरी मिल रही है। यहां के व्यापारियों की भी सुरक्षा का ख्याल रखा जा रहा है। बेटी-बहन का सम्मान करने वाले लोग चाहिए,

भाजपा और रालोद आपको यह गांरटी देने आई है कि यह काम केवल हम करेंगे। हमारे आदर्श चौधरी चरण सिंह जी हैं, हमारे आदर्श धर्म सिंह कोतवाल जैसे महान क्रांतिकारी हैं, हमारे आदर्श भारत माता का वह लाल है, जो खुद को बलिदान कर रहा है। हम एक ही बात कहते हैं कि हर काम देश के नाम होना चाहिए, पीएम मोदी ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ की योजना चलाई, ‘विकास सबका, सम्मान सबका, लेकिन तुष्टिकरण किसी का नहीं।’

उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस में तलाक सा हो गया है। दोनों दलों के बीच खटपट हो गई है। लोकसभा चुनाव में लोगों को बरगलाया, जनता को गुमराह किया। गलत मार्ग पर ले जाने का प्रयास किया। अवसर है अब इस सपा का सफाचट करने का। सपा के यहां उम्मीदवार मुजफ्फरनगर दंगे के सरगना हैं।

हथियारों का जखीरा मिला था। सपा के मुखिया उन दंगाइयों को सरकारी आवास पर सम्मानित करते थे। सपा की सरकार में पलायन का दंश देखा। व्यापारी उत्तर प्रदेश छोड़ने के लिए मजबूर था। आज बहन-बेटियों के सम्मान से कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता है। अब यूपी में दंगा नहीं हो रहा है, ना पलायन हो रहा है। जल्दी मुजफ्फरनगर को रैपिड ट्रेन का लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 60 हजार पुलिस भर्ती का परिणाम आने वाला है, यहां का युवा खेलता है, जो पहले मेडल लाते थे, अब इन जिलों के युवा बड़ी संख्या में भर्ती होते हैं। खिलाड़ियों के लिए नई पॉलिसी बनाई गई है।

जो हमारे लिए देश के लिए मेडल जीतते हैं, उन्हें हम मेडल भी देते हैं और रुपये भी। पिछले 7.5 साल से एनडीए की सरकार सत्ता में है। कोई बेटी-बहन के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकता। आरोपियों को पता है कि ऐसा करने की सजा क्या होगी। उन्हें पता है दंगों की कीमत क्या चुकानी पड़ेगी।

***************************

 

नोटबंदी विश्व का सबसे बड़ा घोटाला, इसके कारण भ्रष्टाचार बढ़ा : तेजस्वी यादव

पटना 08 Nov, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को भाजपा पर नोटबंदी को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज नोटबंदी की आठवीं बरसी है। नोटबंदी विश्व का सबसे बड़ा घोटाला है। इसके कारण भ्रष्टाचार में बेतहाशा वृद्धि हुई।

पटना में पत्रकारों से बात करते हुए उन्‍होंने कहा कि भाजपा ने देशभर के प्रत्येक जिले में अपने लिए जमीनें खरीदी, फाइव स्टार कार्यालय बनवाए, हजारों करोड़ के इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदे।

स्विस बैंकों में 2014 के बाद भारत का काला धन बढ़ा, आतंकवादी घटनाओं में बढ़ोतरी हुई। सारे कथित भ्रष्टाचारी एजेंसियों के डर से भाजपा के साथ आ गए। भाजपा के लोगों को अपनी गलती को पहचाननी चाहिए।

उन्होंने कहा कि नोटबंदी को लेकर क्या-क्या कहा जा रहा था और हुआ क्या। काला धन समाप्त हो जाएगा, आतंकवाद समाप्त हो जाएगा। झारखंड चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि चुनाव में अब चार दिन रह गए हैं। बिहार में भी चार सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। चुनाव में सभी लोग लगे हुए हैं।

उन्होंने आगे कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि झारखंड में महागठबंधन की सरकार बनेगी और बिहार उपचुनाव में हम लोग चारों सीट जीतेंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘अयोध्या तो हो गया काशी, मथुरा बाकी है’ वाले बयान पर उन्होंने कहा कि अयोध्या का परिणाम क्या रहा, यह सब चीज अब चलने वाला नहीं।

नफरतों की राजनीति ज्यादा लंबी नहीं चलती। जो नफरत फैलाना चाहेगा, जनता उसको तो सबक स‍िखाएगी ही, भगवान भी उसे माफ नहीं करेंगे।

*****************************

 

‘थंडेल’ 7 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी

08.11.2024 – गीता आर्ट्स के बैनर तले साउथ के चर्चित प्रोड्यूसर बनी वास द्वारा निर्मित और चंदू मोंडेती द्वारा निर्देशित बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘थंडेल’ 7 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘थंडेल’ आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के डी माचिलेसम गांव में घटित एक सत्य घटना से प्रेरित है, और यह प्यार, एक्शन, ड्रामा और रोमांचकारी क्षणों का एक सम्मोहक मिश्रण पेश करती है।

फिल्म में एक प्रभावशाली क्रू भी है, जिसमें संगीत के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संगीतकार देवी श्री प्रसाद, छायांकन संभालने वाले शमदत और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संपादक नवीन नूली शामिल हैं। कला विभाग का नेतृत्व श्रीनागेंद्र तंगला कर रहे हैं। अल्लू अरविंद की नवीनतम प्रस्तुति के रूप में सिनेदर्शकों तक पहुंचने वाली इस फिल्म का पोस्टर निर्माताद्व्य चंदू मोंडेती व बनी वास ने जारी कर दिया है।

पोस्टर में मुख्य जोड़ी साउथ स्टार नागा चैतन्य और अदाकारा साई पल्लवी के बीच शानदार केमिस्ट्री को दिखाया गया है, जो एक सुरम्य समुद्री पृष्ठभूमि पर सेट है। पोस्टर में युगल को एक स्नेही आलिंगन में दर्शाया गया है, जो उनके पात्रों के बीच प्यार के गहरे सागर का संकेत देता है।

फिल्म ने निर्माण के दौर में ही काफी चर्चा बटोरी है, मेकर्स द्वारा जारी टीजर और पोस्टर को सिनेप्रेमियों द्वारा असाधारण प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। प्रशंसक खास तौर पर नागा चैतन्य और साई पल्लवी की बहुचर्चित जोड़ी को उनकी ब्लॉकबस्टर हिट लव स्टोरी के बाद फिर से स्क्रीन पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि:

आज आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। आज घर के वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन से रिश्तों में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। यह समय अपने व्यवहार और पिछले समय में की गई गलतियों में सुधार लाने का है। आप मजबूती के साथ एक नई शुरुआत करेंगे और सफलता भी मिलेगी। आप किसी काम के लिए नई योजना पर विचार भी कर सकते हैं। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 1

वृष राशि:

आज आपका दिन ताजगी से भरा रहेगा। आज आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारियां रहेगी। कर्म से ही भाग्य को भी बल मिलता है, लिहाजा आपका कर्म प्रधान होना आपको अधिक सकारात्मक बनाएगा। छात्रों को अपने पढ़ाई के अनुकूल परिणाम सामने आएंगे। मांगलिक कार्य संबंधी योजनाएं बनेंगी। आपका कही फंसा हुआ पैसा आज आपको वापस मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 3

मिथुन राशि:

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज कारोबार में छोटी-छोटी बारीकियां समझना जरूरी है। आज किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा। प्रतिस्पर्धा का नकारात्मक असर आपकी कार्यप्रणाली पर भी पड़ेगा। घबराने की बजाय हिम्मत से काम लेंगे तो समस्या सुलझ जाएगी। आपकी कोई खास इच्छा पूरी होने की उम्मीद है। ऑफिस में अधिकारियों से मिला सहयोग आपके उत्साह में इजाफ़ा करेगा।संतान संबंधी कोई महत्वपूर्ण कार्य आज संपन्न हो सकता है।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 4

कर्क राशि:

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी इसलिए पूरी ऊर्जा के साथ अपने काम पर ध्यान देंगे। हालांकि आपकी मेहनत से परेशानी हल हो जाएंगी। घर के रख रखाव अथवा नवीनीकरण संबंधी कोई काम चल रहा है तो वास्तु नियमों का पालन करना फायदेमंद रहेगा। आपकी संतान को सफलता मिलने से घर में खुशियां बढ़ेगी 7 बच्चों के बेहतर करियर के लिए आप किसी अच्छे एक्सपर्ट से सलाह ले सकते हैं।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 8

सिंह राशि:

आज आपके भाग्य के सितारे बुलंद होंगे। आज बिजनेस में मौजूदा काम ही पूरे करेंगे। भविष्य को लेकर बनाई योजनाएं सफल होंगी। मिलकर किये गए कामों में मुनाफा होने के योग है। मार्केटिंग संबंधी कार्यों को करने में अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा। आज आपको दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। इस राशि के कपड़ा व्यापारियों को आज विशेष रूप से सफलता मिलेगी। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।

शुभ रंग- पर्पल

शुभ अंक- 7

कन्या राशि:

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज बाहरी लोगों का हस्तक्षेप अपने व्यक्तिगत तथा पारिवारिक व्यवस्था पर ना पडऩे दें। पारिवारिक अथवा सामाजिक गतिविधियों में अपने निर्णय को ही सर्वोच्च रखें। रिश्तेदारों के साथ मेल-मुलाकात करते समय व्यवहार में सौम्यता भी रखना जरूरी है। घर पर रिश्तेदारों के आगमन से कुछ खास काम रुक सकते हैं। आज घर पर कोई मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिससे लोगों का आना जाना लगा रहेगा।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 4

तुला राशि:

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आप अपने दिनचर्या में बदलाव करेंगे, जो आपके लिए लाभदायक साबित होगा। आप अपनी पारिवारिक व व्यवसायिक जिम्मेदारियों को बखुबी अंजाम देंगे। यश कीर्ति और मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। विद्यार्थियों का अपनी पढ़ाई पर ध्यान बना रहेगा। आज आपके रुके हुए कामों को पूरा करने का अच्छा समय है। आपके पिता जी आपके अच्छे स्वास्थ्य के लिए आपको सजेस्ट करेंगे।

शुभ रंग- ब्राउन

शुभ अंक- 9

वृश्चिक राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज घर में रिश्तेदारों की आवाजाही रहेगी, जिससे घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। आर्थिक स्थिति को बेहतर करने का प्रयास सफल रहेगा। प्रभावशाली लोगों के साथ जान-पहचान बढ़ेगी, जो कि आगे चलकर आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है। आज नये बिजनेस की प्लानिंग करेंगे। आज आप परिवार वालों के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे। आज स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और स्वास्थ्य बेहतर बनेगा।

शुभ रंग- ब्राउन

शुभ अंक- 6

धनु राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपकी दिनचर्या व्यवस्थित बनी रहेगी। प्रॉपर्टी संबंधी कोई मामला रुका हुआ है तो उसको हल करने का उचित दिन है। किसी खास व्यक्ति द्वारा आपको उचित सलाह भीमिलेगी। आपके सहज और उत्तम स्वभाव की वजह से लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। आज घर में नन्हे मेहमान के आने की संभावना बन रही है। जीवनसाथी के साथ आप भगवान के दर्शन करने जायेंगे।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 2

मकर राशि:

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। पिछले कुछ समय से चल रही समस्याओं से आज कुछ राहत मिलेगी। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए जो प्रयास किए हैं, उसके अच्छे परिणाम सामने आएंगे। आज समाज में भी आपकी छवि निखरेगी। माता जी के स्वास्थ्य में आज पहले से बेहतर सुधार आयेगा। आज आप कोई नया काम सीखेंगे जिसका भविष्य में आपको फायदा होगा। व्यापार रोज की अपेक्षा अच्छा चलेगा। लवमेट से उपहार मिलेगा।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 1

कुंभ राशि:

आज आप अपने कार्यों में बहुत हद तक सफल रहेंगे। आज किसी समारोह अथवा सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण मिलेगा। आपकी शिक्षा अथवा करियर से संबंधित रुकावटें दूर होंगी। इस राशि की महिलाओं को आज के दिन कोई खुश खबरी मिल सकती है। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा बेहतर होगा। आपको माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 6

मीन राशि:

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज किसी विशेष प्रयास को लेकर आपको अति आत्मविश्वासी होने से बचना चाहिए। किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने घर परिवार पर ना होने दें। बेहतर होगा कि घर की सभी समस्याएं आपस में ही बैठकर सुलझाने का प्रयास करें। आज आप कोई टेक्नीकल वर्क सीख सकते है, जिसका आपको भविष्य में बेहतर लाभ होगा। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों का उनकी मनपसन्द जगह पर ट्रांसफर होने की सम्भावना बन रही है।

शुभ रंग- पर्पल

शुभ अंक- 2

***************************

 

पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, योगी, नीतीश, लालू व राबड़ी देवी ने सहित अनेक नेताओं ने शारदा सिन्हा के निधन पर जताया शोक

पटना 06 Nov, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। देश की मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा का मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनकर देशभर में शोक की लहर उमड़ गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सहित भाजपा के तमाम नेताओं उनके न‍िधन पर शोक व्यक्त किया है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा सहित प्रदेश के विभिन्न नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की है। शारदा सिन्हा ने अनेक लोकभाषाओं व संस्कृति की सेवा की। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक गायिका, पद्म भूषण शारदा सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री योगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर पोस्ट कर उनके निधन को संगीत जगत की अपूरणीय क्षति बताया।

मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन की खबर सुनकर बिहार में शोक की लहर दौड़ गई। पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजद अध्यक्ष लालू यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित राजद के तमाम नेताओं ने शारदा सिन्हा के निधन पर शोक जताया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदा सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए एक्स पर लिखा, “सुप्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनके गाए मैथिली और भोजपुरी के लोकगीत कई दशकों से बेहद लोकप्रिय रहे हैं। आस्था के महापर्व छठ से जुड़े उनके सुमधुर गीतों की गूंज सदैव बनी रहेगी। उनका जाना संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं।”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी शारदा सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, “अपनी मधुर आवाज से पांच दशकों से अधिक समय तक भारतीय संगीत को नई ऊंचाई देने वाली शारदा सिन्हा जी के निधन से अत्यंत दुःखी हूं। बिहार कोकिला के रूप में प्रसिद्ध शारदा सिन्हा जी ने मैथिली और भोजपुरी लोकगीतों को जन-जन का कंठहार बनाया और पार्श्व गायिका के रूप में फिल्म जगत को मंत्रमुग्ध करती रहीं।

पूर्वांचल के लोक संस्कार उनकी आवाज़ के बिना अधूरे लगते हैं। इस छठ महापर्व पर उनका स्वर भक्तों को निश्चय ही और भी भावुक करेगा।” उन्होंने आगे लिखा, “दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ हैं। छठी मैया दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें।”

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने स्वर कोकिला के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि छठ महापर्व को अपनी मधुर आवाज से सजाने वाली, हमारी संस्कृति की मर्मस्पर्शी गायिका, शारदा सिन्हा जी अब हमारे बीच नहीं रहीं। उनका योगदान हमारी लोक संस्कृति के लिए अमूल्य है, उनकी आवाज हर आस्था और हर पर्व में सजीव रहेगी।

ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें और उनके परिवार को इस कठिन समय में सहनशक्ति प्रदान करें। शारदा जी, आपकी यादें और गीत हमारे दिलों में हमेशा रहेंगे। गिरिराज सिंह ने मंगलवार को ही दिल्ली एम्स जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की थी और उनका हालचाल जाना था।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने शारदा सिन्हा के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि सुप्रसिद्ध लोक गायिका ‘बिहार कोकिला’ शारदा सिन्हा जी के निधन की दुखद सूचना से मन अत्यंत व्यथित है। भावपूर्ण गीतों के माध्यम से उन्होंने पीढ़ियों को आस्था, श्रद्धा और संस्कृति से जोड़े रखा। उनका निधन भारतीय संगीत और संस्कृति के लिए अपूरणीय क्षति है।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लोकप्रिय भोजपुरी गायिका, बिहार कोकिला, पदम भूषण से सम्मानित आदरणीया शारदा सिन्हा जी के असामयिक निधन की सूचना अत्यंत दुःखद है। छठी मैया और भक्ति के गानों के माध्यम से भोजपुरी की मिठास को देश- दुनिया में पहुंचाने के लिए, शारदा जी को हमेशा याद किया जाएगा। उनका निधन भोजपुरी जगत और देश के लिए अपूरणीय क्षति है।

भाजपा के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने शारदा सिन्हा के निधन पर कहा कि बिहार कोकिला शारदा सिन्हा का इस दुनिया से जाना पूरे लोक संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनकी आवाज सदा लोक मानस में उनकी यादों को जीवित रखेगी और अपने मधुर स्वर के माध्यम से वे सदा हमारे बीच रहेंगी। छठी मैया से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपनी शरण में लें और उनके प्रशंसकों व परिजनों को यह दुःख सहने का साहस प्रदान करें।

मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा का मंगलवार की रात निधन हो गया। वह 72 साल की थीं। कुछ दिन पहले बीमारी के कारण उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। सोमवार को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें वेंटीलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया था। शारदा सिन्हा के पुत्र अंशुमन सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर पोस्ट में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया, “आप सब की प्रार्थना और प्यार हमेशा मां के साथ रहेंगे। मां को छठी मइया ने अपने पास बुला लिया है। मां अब शारीरिक रूप में हम सब के बीच नहीं रहीं।”

*****************************

 

छठ पूजा को जिनकी आवाज ने लोकल से ग्लोबल बनाया

उस स्वर कोकिला ने नहाय-खाय के दिन ली अंतिम सांस

नई दिल्ली 06 Nov, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा का रात निधन हो गया। वह 72 साल की थीं। कुछ दिन पहले बीमारी के चलते उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। सोमवार को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें वेंटीलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया था।

शारदा सिन्हा के पुत्र अंशुमन सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर पोस्ट में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया, “आप सब की प्रार्थना और प्यार हमेशा मां के साथ रहेंगे। मां को छठी मइया ने अपने पास बुला लिया है। मां अब शारीरिक रूप में हम सब के बीच नहीं रहीं।”

पद्म भूषण से सम्मानित 72 वर्षीय शारदा सिन्हा मैथिली और भोजपुरी गानों के लिए जानी जाती हैं। उनके चर्चित गानों में ‘विवाह गीत’ और ‘छठ गीत’ शामिल हैं। गीत-संगीत में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री और पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया है।

शारदा सिन्हा का जन्म 1 अक्टूबर 1952 को बिहार के समस्तीपुर में संगीत से जुड़े एक परिवार में हुआ था। उन्होंने 1980 में ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन से अपना करियर शुरू किया और जल्द ही अपनी दमदार आवाज और भावनात्मक प्रस्तुति के लिए मशहूर हो गईं।

बता दें कि इससे पहले छठ गीतों से बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के आम लोगों के दिलों पर राज करने वाली लोक गायिका के बेटे अंशुमन सिन्हा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बताया था, “इस बार यह सच्ची खबर है, मां वेंटिलेटर पर हैं।”

उन्होंने लोगों से प्रार्थना जारी रखने की अपील करते हुए कहा था, “बहुत बड़ी लड़ाई में मां जा चुकी हैं। और मुश्किल है, काफी मुश्किल है। इस बार काफी मुश्किल है। बस यही प्रार्थना कीजिए कि वह लड़कर बाहर आ सकें।”

************************

 

सूडान : आरएसएफ और एसएएफ संघर्ष छिडऩे के बाद से 13 पत्रकारों की मौत

पोर्ट सूडान ,05 नवंबर (एजेंसी)। सूडानी सशस्त्र बलों (एसएएफ) और अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ) के बीच 5 अप्रैल, 2023 को संघर्ष छिडऩे के बाद से कम से कम 13 पत्रकार मारे गए हैं। सूडानी पत्रकार सिंडिकेट ने यह जानकारी दी है।

सिंडिकेट ने एक बयान में कहा, सूडान में युद्ध छिडऩे के बाद से, पत्रकारों के विरुद्ध उल्लंघन अभूतपूर्व तरीके से बढ़ गए हैं, दो महिलाओं सहित 13 पत्रकार मारे गए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सिंडिकेट ने कहा कि तीन महिलाओं सहित 11 अन्य पत्रकारों पर शारीरिक हमले किए गए और उन्हें चोटें भी आईं, इसके अलावा यौन उत्पीडऩ का एक मामला भी सामने आया।

बयान के अनुसार, कुल 30 पत्रकार, जिनमें 10 महिलाएं हैं, गोलाबारी का शिकार हुए, जिसमें पत्रकारों के 15 रिश्तेदार मारे गए और उनके घरों को भारी नुकसान पहुंचा।

सिंडिकेट ने अपहरण और जबरन हिरासत के 60 मामलों का हवाला दिया, जिनमें नौ महिला पत्रकार भी शामिल थीं। इसके अलावा पत्रकारों के काम में बाधा डालने और उनकी आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने की छह शिकायतें भी शामिल थीं।

बयान के अनुसार, व्यक्तिगत धमकियों के 58 मामले दर्ज किए गए। इनमें 26 में पीडि़त महिला पत्रकार थीं। शारीरिक हमले और संपत्ति की लूट के 27 मामले दर्ज किए गए, इनमें तीन में पीडि़त महिला पत्रकार थीं।

सिंडिकेट ने कहा, सूडानी पत्रकारों के सामने जो समस्याएं हैं, उसके लिए आंतरिक और बाह्य दोनों स्तर पर संबंधित प्राधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी, ताकि हमलावरों को जवाबदेह ठहराया जा सके और उन पत्रकारों को जरूरी सुरक्षा प्रदान की जा सके, जो सच्चाई की रिपोर्ट करने के लिए अपनी जान जोखिम में डालते हैं।

सिंडिकेट ने संघर्ष में शामिल दोनों पक्षों से उन अंतरराष्ट्रीय कानूनों का सम्मान करने की अपील की जो पत्रकारों को नागरिक के रूप में संरक्षण प्रदान करते हैं और उनके कामकाज के दौरान उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।

सिंडिकेट ने संबंधित क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पक्षों से प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा करने, हमलावरों को जवाबदेह ठहराने के कोशिशों का समर्थन करने और सूडानी पत्रकारों को खतरों से बचाने की अपील की, ताकि वे दुनिया को सच्चाई बता सकें।

सूडान में चल रहे संघर्ष ने सैकड़ों पत्रकारों, पुरुषों और महिलाओं को सुरक्षा की तलाश में संघर्ष क्षेत्रों या देश से भागने पर मजबूर कर दिया है।
फरवरी से, खार्तूम के बड़े इलाकों में इंटरनेट और मोबाइल फोन सेवाएं बाधित हैं, जिससे उन क्षेत्रों में पत्रकारों का काम प्रभावित हो रहा है।
आर्म्ड कॉन्फ्लिक्ट लोकेशन एंड इवेंट डाटा प्रोजेक्ट की ओर से 14 अक्टूबर को जारी की गई सिचुएशन रिपोर्ट के अनुसार, इस घातक संघर्ष के परिणामस्वरूप 24,850 से अधिक मौतें हुई हैं।

इंटरनेशनल माइग्रेशन ऑर्गेनाइजेशन की ओर से 29 अक्टूबर को जारी नवीनतम अनुमानों के अनुसार, संघर्ष ने सूडान के अंदर या बाहर 14 मिलियन से अधिक लोगों को विस्थापित किया है।

****************************

 

संसद का शीतकालीन सत्र 25 नवंबर से शुरू होगा : किरेन रिजिजू

नई दिल्ली ,05 नवंबर (एजेंसी)। संसद का शीतकालीन सत्र इस बार 25 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। इस सत्र के 20 दिसंबर तक चलने की संभावना है। संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर 26 नवंबर, 2024 को संविधान सदन (संसद के पुराने भवन) के सेंट्रल हॉल में एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को एक्स पर पोस्ट कर, संसद के शीतकालीन सत्र की तारीखों की आधिकारिक तौर पर जानकारी दी।

उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर बताया, भारत सरकार की सिफारिश पर, माननीय राष्ट्रपति ने 25 नवंबर से 20 दिसंबर, 2024 तक शीतकालीन सत्र, 2024 के लिए संसद के दोनों सदनों को बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है (संसदीय कार्य के एजेंडे और आवश्यकता के अनुसार)।

किरेन रिजिजू ने संविधान दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की जानकारी देते हुए आगे बताया, 26 नवंबर, 2024 (संविधान दिवस) को संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ पर संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में कार्यक्रम मनाया जाएगा।

बताया जा रहा है कि संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान मोदी सरकार अपने दो महत्वपूर्ण एजेंडे वन नेशन, वन इलेक्शन और वक्फ (संशोधन) विधेयक- 2024 को संसद से पारित करवाने का प्रयास कर सकती है।

इन दोनों ही विधेयकों पर कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल लगातार ऐतराज जाहिर कर रहे हैं। ऐसे में संसद के शीतकालीन सत्र का भी हंगामेदार रहना तय माना जा रहा है।

संसद सत्र पर महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनाव के नतीजों का भी असर पडऩा तय माना जा रहा है। दोनों राज्यों में नतीजों की घोषणा 23 नवंबर को होगी और संसद का शीतकालीन सत्र 25 नवंबर से शुरू होने जा रहा है।

ऐसे में यह तय माना जा रहा है कि अगर भाजपा इन दोनों राज्यों में सरकार बनाने में कामयाब हो जाती है तो संसद में विपक्षी दलों के तीखे विरोध के बावजूद वह अपने एजेंडे को लागू करने के लिए आक्रामक अंदाज में आगे बढ़ेगी।

****************************

 

‘आई वांट टू टॉक’ का ट्रेलर जारी……!

06.11.2024 – राइजिंग सन फिल्म्स और किनो वर्क्स के बैनर तले निर्मित और शूजीत सरकार द्वारा निर्देशित फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। इस ट्रेलर में अभिषेक बच्चन अलग-अलग लुक में नजर आते हैं, जहां वो अर्जुन का असाधारण सफर दिखाते हैं, जो चुनौतियों का सामना करता है और जिंदगी को एक अलग नजरिए से देखता है।

जॉनी लीवर, जयंत कृपलानी और अहिल्या बामरू जैसे बेहतरीन कलाकारों के साथ, ट्रेलर में दिखाई देने वाले पल सिनेदर्शकों को उत्साहित करेंगे। एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी एहसास देने वाला ट्रेलर, फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदों को जगाने वाला है। ट्रेलर से स्पष्ट हो जाता है कि इस फिल्म में एक जिंदगी बदलने वाला सबक देने का संदेश है.

जिसे हल्के-फुल्के मजेदार पलों के साथ निर्देशक शूजीत सरकार द्वारा खास अंदाज़ में स्क्रीन पर बैलेंस किया गया है। 22 नवंबर को यह फिल्म दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

********************************

 

भारत ने चीन सीमा पर मजबूत की पकड़, बनाई देश की सबसे ऊंची हवाई पट्टी

बनाई देश की सबसे ऊंची हवाई पट्टी

नई दिल्ली 03 Nov, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): भारत ने चीन सीमा पर अपनी सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करते हुए लद्दाख में देश की सबसे ऊंची हवाई पट्टी का निर्माण किया है। यह एयरफील्ड पूर्वी लद्दाख के मुढ़-न्योमा क्षेत्र में स्थित है और यह चीन की सीमा के काफी करीब है।

इस नए एयरफील्ड के बनने से भारतीय सेना को सीमा पर तेजी से मूवमेंट करने में आसानी होगी और साथ ही यह क्षेत्र में भारत की रणनीतिक स्थिति को भी मजबूत करेगा। यह एयरफील्ड करीब 13,700 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और इसमें तीन किलोमीटर लंबा रनवे है।

यह एयरफील्ड चार साल पहले गलवान घाटी में भारत और चीन के बीच हुए तनाव के बाद से भारतीय सेना की प्राथमिकता रही है। इस तनाव के बाद से भारत ने लद्दाख में बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान दिया है।

न्योमा एयरफील्ड इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह एयरफील्ड भारतीय सेना को सीमा पर तेजी से सैनिक और हथियारों को तैनात करने में मदद करेगा।

इससे भारतीय वायु सेना दूरदराज और पहाड़ी इलाकों में आसानी से पहुंच सकती है। यह एयरफील्ड किसी भी आपातकालीन स्थिति में भारतीय सेना के लिए एक महत्वपूर्ण आधार होगा।

इस परियोजना के पूरा होने से यह साबित होता है कि भारत अपनी सीमाओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और वह किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है।

**************************

Read this also :-

भूल भुलैया 3 पहले दिन ही हुई खूब मालामाल

जूनियर एनटीआर की देवरा अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल

श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद

15 हजार से अधिक श्रद्धालु साक्षी बने

श्री केदारनाथ धाम 03 Nov, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट रविवार को भैया दूज के पावन पर्व पर प्रातः 08:30 बजे शीतकाल के लिए बंद हो गए।

ऊं नम् शिवाय, जय बाबा केदार के जय घोष तथा भारतीय सेना के बैंड की भक्तिमय धुनों के बीच वैदिक विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं के साथ कपाट बंद किए गए।

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय समेत 15 हजार से अधिक श्रद्धालु कपाट बंद होने के साक्षी बने। मंदिर को दीपावली के दिन से ही भव्य रूप से फूलों से सजाया गया था ।

श्री अजय की उपस्थिति में रविवार प्रातः पांच बजे कपाट बंद करने की प्रक्रिया शुरू हुई। बीकेटीसी के आचार्य, वेदपाठियों, पुजारीगणों ने भगवान केदारनाथ के स्वयंभू शिवलिंग की समाधि पूजा की। स्वयंभू शिवलिंग को भस्म, स्थानीय पुष्पों बेल पत्र आदि से समाधि रूप दिया गया। प्रातः 08:30 बजे बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली को मंदिर से बाहर लाया गया इसके बाद श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए।

कपाट बंद होने के साथ ही बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली ने अपने पहले पड़ाव रामपुर के लिए प्रस्थान किया। हजारों श्रद्धालु बाबा की पंचमुखी डोली के साथ पैदल ही रवाना हुए। श्रद्धालुओं के लिए जगह – जगह भंडारे आयोजित किये गये थे। आज केदारनाथ में मौसम साफ रहा। आस-पास बर्फ होने से सर्द बयारें भी चलती रही लेकिन श्रद्धालुओं में भारी उत्साह रहा।

कपाट बंद होने के अवसर पर श्री अजय ने कहा कि इस यात्राकाल में रिकार्ड साढ़े 16 लाख से अधिक तीर्थ यात्री श्री केदारनाथ धाम पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से आज भव्य और दिव्य केदारपुरी का पुनर्निर्माण हो रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी के मार्गदर्शन में केदारनाथ धाम यात्रा का सफल संचालन हुआ।

उन्होंने सफल यात्रा संचालन के लिए बीकेटीसी के कार्मिकों, पुलिस – प्रशासन, यात्रा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विभागों, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ),भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ( आईटीबीपी) आदि का आभार जताया।

उल्लेखनीय है श्री बदरीनाथ धाम के कपाट इस यात्रा वर्ष 17 नवंबर को बंद हो रहे है।श्री गंगोत्री धाम के कपाट बीते शनिवार 02 नवंबर को शीतकाल हेतु बंद हो गये है।

वहीं, पवित्र गुरुद्वारा हेमकुंट साहिब तथा लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट बीते 10 अक्टूबर को बंद हो गये। द्वितीय केदार मद्महेश्वर जी के कपाट 20 नवंबर को बंद हो रहे है तथा तृतीय केदार तुंगनाथ जी के कपाट कल सोमवार 04 नवंबर को बंद हो रहे है, जबकि चतुर्थ केदार रूद्रनाथ जी के कपाट 17 अक्टूबर को बंद हुए।

******************************

Read this also :-

भूल भुलैया 3 पहले दिन ही हुई खूब मालामाल

जूनियर एनटीआर की देवरा अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल

जूनियर एनटीआर की देवरा अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल

8 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम

03.11.2024 (एजेंसी)  – जूनियर एनटीआर, जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान स्टारर देवरा: पार्ट 1, 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म का काफी बज था और इसने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत भी की थी लेकिन इसके बाद इसकी कमाई का ग्राफ गिरता चला गया. ओवरऑल देवरा: पार्ट 1 उम्मीद के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्म नहीं कर पाई. इस बीच, देवरा अब ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है.

चलिए जानते हैं ये फिल्म ओटीटी पर कब और कहां दस्तक देगी?जूनिएयर एनटीआर की देवरा: पार्ट 1 को जो लोग थिएटर में नहीं देख पाए उनके लिए गुड न्यूज है. दरअसल ये फिल्म थिएट्रिकल रिलीज के बाद अब ओटीटी प्रीमियर की तैयारी कर रही है. बता दें कि देवरा: पार्ट 1 8 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने जा रही है. स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने सभी भाषाओं में फिल्म के डिजिटल राइट्स हासिल कर लिए हैं, इस प्रकार, यह हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम में डिजिटल रूप से स्ट्रीमिंग होगी.देवरा: पार्ट 1 काफी उम्मीदों के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

और इसने इसने सभी भाषाओं को मिलाकर करीब 74 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ बंपर ओपनिंग भी की थी. जिसके बाद लग रहा था कि ये फिल्म टिकट खिड़की पर सारे रिकॉर्ड ब्रेक कर देगी. हालांकि दूसरे ही दिन से फिल्म की कमाई में गिरावट आती चली गई और इसी के साथ ये फिल्म कमाई के मामले में काफी पिछड़ गई. देवरा: पार्ट 1 ने बॉक्स ऑफिस पर औसत कारोबार किया है.हालांकि इस फिल्म को उसकी भव्यता, ट्रीटमेंट और वीएफएक्स के लिए काफी सराहा गया है.

फिल्म के एक्टर्स की काफी तारीफ हुई लेकिन देवरा: पार्ट 1 की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस निराशाजनक रही. फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 343 करोड़ रुपये है.आरआरआर के बाद यह एनटीआर की पहली सोली रिलीज़ थी. वहीं जूनियर एनटीआर ने देवरा को अच्छा रिस्पॉन्स ना मिलने पर दर्शकों को जिम्मेदार ठहराया था. बता दें कि जूनियर एनटीआर अब रितिक रोशन और कियारा आडवाणी के साथ वॉर 2 से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे.

**************************

 

भारतीय सिनेमा के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है ‘सिंघम अगेन’

03.11.2024 – जियो स्टूडियोज रोहित शेट्टी पिक्चर्ज़, रिलायंस एंटरटेनमेंट, सिनर्जी और देवगन फिल्म्स के सहयोग से निर्मित ड्रामा, इमोशन और एक्शन से भरपूर फिल्म’सिंघम अगेन’ दिवाली के अवसर पर रिलीज किए जाने के बाद सिंगल स्क्रीन और नेशनल मल्टीप्लेक्स चेन में शानदार ऑक्यूपेंसी के साथ धमाल मचा रही है।

‘सिंघम अगेन’ ने रिलीज के पहले दिन दुनिया भर में 65 करोड़ रुपये की कमाई की और भारत में 43.7 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसे रोहित शेट्टी-अजय देवगन के सहयोग से बनी अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग के रूप में देखा जा रहा है।

इस फिल्म ने टिकट काउंटर पर मजबूत एडवांस और लोगों की प्रशंसा के साथ देश भर में दर्शकों को रोमांचित किया है, जो आने वाले सप्ताहांत को शानदार बनाने का वादा करता है। स्त्री 2 के बाद यह साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग है, जो जियो स्टूडियो की ही फिल्म थी। सिंघम अगेन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 2,000 से अधिक स्क्रीनों पर प्रदर्शित करने के साथ, निर्माताओं ने एक बेजोड़ वैश्विक पहुंच हासिल कर ली है।

इसमें ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और फिजी में रिकॉर्ड 197 स्क्रीन, उत्तरी अमेरिका में 760 से अधिक स्क्रीन के साथ पहली फिल्म और यूके और आयरलैंड में 224 स्क्रीन के साथ व्यापक रिलीज शामिल है। कनाडा में, सिंघम अगेन को शीर्ष सिनेमा श्रृंखलाओं में दिखाया गया है, अकेले सिनेप्लेक्स का देश के बॉक्स ऑफिस पर 80% हिस्सा है। यह फिल्म एक अविस्मरणीय सिनेमाई अनुभव सुनिश्चित करने के लिए प्रशंसक-पसंदीदा पात्रों को फिर से जोड़ता है।

सलमान खान के विशेष कैमियो के साथ अजय देवगन, रणवीर सिंह, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ अभिनीत, ‘सिंघम अगेन’ ने देश और विदेश में जोरदार शुरुआत की है। आलोचक और फिल्म ट्रेड विश्लेषक अजय देवगन, ज्योति देशपांडे और रोहित शेट्टी द्वारा संयुक्तरूप से निर्मित ‘सिंघम अगेन’ की सराहना कर रहे हैं, तरण आदर्श ने इसे ‘बहुत बढ़िया और बहुत बड़ी फिल्म’ कहा है, जबकि कोमल नाहटा ने इसे ‘सुपरहिट’ बताया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया जैसे राष्ट्रीय दैनिकों ने फिल्म को ‘बेहद मनोरंजक’ और ‘जोरदार एक्शन’ के रूप में सराहा है, और दैनिक भास्कर ने बाजीराव सिंघम के रूप में अजय देवगन, खासकर सिम्बा के रूप में रणवीर सिंह और सूर्यवंशी के रूप में अक्षय कुमार और चुलबुल पांडे के रूप में सलमान खान के बहुप्रतीक्षित प्रदर्शनों की सराहना की है, जो लगातार ताली बजाने और उच्च ऑक्टेन मनोरंजन प्रदान करते हैं। प्रमुख मनोरंजन पोर्टलों ने भी प्रशंसा में अपना योगदान दिया, बॉलीवुड हंगामा ने ‘सिंघम अगेन’ को ‘आम जनता के लिए एक बड़ा दिवाली धमाका’ बताया, पिंकविला ने इसे ‘मनोरंजन और आश्चर्य से भरपूर’ बताया, और ट्रेड विश्लेषक मिस मालिनी ने इसे ‘रोष, परिवार और अविस्मरणीय वीरता का दिवाली तमाशा’ कहा।

समाचार चैनलों ने भी प्रशंसा में अपना योगदान दिया और टाइम्स नाउ ने इसे ‘पारिवारिक मनोरंजक’ कहा, जो एक्शन और कॉमेडी से भरपूर है। ज़ी न्यूज़ ने इसे ‘दिवाली को रोशन करने वाली उत्कृष्ट कृति’ घोषित किया और एबीपी लाइव ने इसे ‘परफेक्ट दिवाली वॉच’ कहा है। यह फिल्म पूरे भारत में आईमैक्स स्क्रीन पर भी चल रही है। बॉक्स ऑफिस की खिड़की पर इस फिल्म का जलवा जारी है जिससे प्रशंसकों के देखने का अनुभव बेहतर हो गया।

निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ भारतीय सिनेमा के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है जिसकी अनुमानित कमाई 124 करोड़ रुपये है। यह न केवल फिल्म मार्केट में लीडरशिप को बढ़ाने के लिए बल्कि फिल्म ट्रेड के कुल आकार को बढ़ाने के लिए ‘जियो स्टूडियोज’ द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों का एक सच्चा प्रमाण है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*****************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि :

आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होगा। आपको आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद मिलेगी। साथ ही लेन-देन के मामलों में.. आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। करियर में भी आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त होगा.. आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। आपका कॉन्फिडेंस आपको सक्सेस दिलाएगा। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको टहलना चाहिए, साथ ही नकारात्मक चीज़ों से आपको बचे रहना चाहिए। आज अपना ध्यान.. आध्यात्मिक पुस्तकें पढऩे पर लगा सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- लाल

भाग्यशाली अंक- 2

वृष राशि :

आज आपका दिन उल्लास से भरा रहने वाला है। बिजनेस के किसी काम से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपका काम अच्छे से पूरा होगा। आज आप कुछ मौज मस्ती के मूड में भी रहेंगे 7 रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ नयापन आ सकता है। इस राशि के बच्चों को उनके शिक्षकों से तारीफ मिलेगी। बड़े-बुजुर्ग अपने किसी बचपन के दोस्त से मिल सकते हैं.. अपनी पुरानी यादों को लेकर आपस में चर्चा करेंगे। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वला है।

भाग्यशाली रंग- काला

भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन राशि :

आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी है, उन्हें काम से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार सबको प्रभावित करेगा। जीवनसाथी के साथ डीनर करने का प्रोग्राम बनायेंगे, जिससे रिश्तों में मिठास आयेगी। आज आपको सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए मौका मिल सकता है। इस राशि के मीडिया कर्मचारियों को काम करने के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे।

भाग्यशाली रंग- पिंक

भाग्यशाली अंक- 4

कर्क राशि :

आज आपका दिन बेहतर साबित हो सकता है। आज नौकरी करने वाले लोगों की तनख्वाह में बढ़ोतरी होने की भी संभावना है। प्रॉपर्टी से जुडी समस्याओं के लिए… भागदौड़ के उपरांत काम बन जायेगा। सगे सम्बन्धियों से अच्छे तालमेल बनेंगे। आज किसी जरूरतमंद की सहायता करने का मौका मिलेगा। आज आप किसी थीम पार्क घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं, जहां अपने मित्रों के साथ खूब इंजॉय करेंगे। सिलाई का काम करने वालों को… अपने कस्टमर से अच्छा लाभ होगा।

भाग्यशाली रंग- गोल्डन

भाग्यशाली अंक- 1

सिंह राशि:

आज का दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला। मसालेदार खाना खाने से आपकी सेहत में उतार चढ़ाव होगा। आज आपके बड़े भाई आपसे किसी विषय पर चर्चा करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों का आज कोई विरोध कर सकता है। जमीन जायदाद लेने के सिलसिले में आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। अपने गोल को अचीव करने के लिए आप कड़ी से कड़ी मेहनत करने का संकल्प करेंगे और पूरा करने के लिए आज से ही जुट जायेंगे।

भाग्यशाली रंग- सिल्वर

भाग्यशाली अंक- 5

कन्या राशि :

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर बना रहेगा। सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरूस्त रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्यप्राप्ति के लिए शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपके काम करने की कला से लोग आपसे प्रभावित होंगे 7 लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आपका समय अच्छा बीतेगा।

भाग्यशाली रंग- पीला

भाग्यशाली अंक- 8

तुला राशि :

आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशिया लाया है। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आज राह चलते किसी अनजान व्यक्ति से बेवजह विवाद से बचें। संयम रखने से रुकी योजनायें सफल होंगी 7 इस राशि के व्यापारियों को आज अच्छा लाभ होगा। आज किसी उलझन से बहार निकलने में दोस्त की मदद मिलेगी। आज आप कोई नई भाषा सीखने के बारे में विचार करेंगे। कंस्ट्रक्शन का काम अच्छा चलेगा।

भाग्यशाली रंग- मजेंटा

भाग्यशाली अंक- 2

वृश्चिक राशि :

आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। संतान के साथ रिश्ते में मजबूती आयेगी। आज आपको पैतृक सम्पति मिल सकती है। पुराने स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से आपको छुटकारा मिलेगा। आज आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे। कॉमर्स फील्ड के छात्रों को आज कुछ नया सीखने को मिलेगा… आपका ज्ञान बढेगा। आप अपने परिवार वालों को नई डिश बनाकर खिला सकते हैं जिससे आपके परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा।

भाग्यशाली रंग- पिंक

भाग्यशाली अंक- 6

धनु राशि :

आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आज आप दूसरों की हरसंभव मदद करेंगे। पारिवारिक जीवन में ताल मेल बना रहेगा। आज के दिन परिवार के साथ बाहर डिनर करने का प्लान बनायेंगे। आज आप अपनी डेली रूटीन में बुक पढऩे की हैबिट डाल सकते है। साहित्य के क्षेत्र में आपका रुझान हो सकता है। इस राशि के जो लोग मीडिया जगत से जुड़े हैं उनको कोई नए प्रोजेक्ट पर काम करने को मिल सकता है।

भाग्यशाली रंग- भूरा

भाग्यशाली अंक- 3

मकर राशि :

आज आप अपने दिन की शुरुआत शांत मन से करेंगे। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करें। आज आपको फिजूल की बातों में पडऩे से बचना चाहिए। आपकी सेहत में कुछ उतार- चढ़ाव बना रहेगा। तली-भुनी चीजें खाने से आपको बचना चाहिए। आपके कुछ खास काम में आज रूकावट आ सकती है, लेकिन शाम तक काम पूरा हो जायेगा। इस राशि की महिलाये ऑनलाइन योगा की सीख सकती हैं।

भाग्यशाली रंग- ओरेंज

भाग्यशाली अंक- 7

कुंभ राशि :

आज आपकी दिनचर्या अच्छी रहेगी। आज आपके अंदर पोजिटीविटी बनी रहेगी, जिससे आपका मन…काम करने में लगा रहेगा 7 आपकी भौतिक सुख सुविधाएँ बनी रहेंगी। ऑनलाइन बिजनेस कर रही महिलाओं की इनकम में इजाफा होगा। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करने के लिए आगे आयेंगे। इवेंट मनेजमेंट की पढाई कर रहे स्टूडेंट आज कुछ क्रिएटिव कर सकते हैं। प्राइवेट कर्मचारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

भाग्यशाली रंग- पीच

भाग्यशाली अंक- 3

मीन राशि :

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। स्वास्थ का ध्यान रखें, किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करें। समाज सेवा से जुड़े लोगों का समाज में प्रभाव बढेगा, लोगों का सहयोग मिलेगा। आज के दिन अपनी वाणी पर संयम बना के रखें, किसी के मामले में न पड़ें। आज आपको रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। परिवार के साथ प्रेम बढेगा। लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी।

भाग्यशाली रंग- नीला

भाग्यशाली अंक- 8

******************************

 

Railway ने त्योहारी सीजन में यात्रियों को दी बड़ी राहत

छठ पूजा में बिहार के लिए चलाई 15 स्पेशल ट्रेनें

नई दिल्ली 02 Nov, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : छठ पूजा के मौके पर रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। नियमित ट्रेनों में भारी भीड़ के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, खासकर जनरल डिब्बों में। छठ पूजा का पर्व चार नवंबर से शुरू हो रहा है और इस दौरान रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या में काफी इजाफा होने की उम्मीद है। रेलवे की तरफ से विभिन्न स्टेशनों से 15 स्पेशल रेल गाड़ियां चलाई हैं। जिससे यात्रियों को राहत मिल सकेंगी।

अमृतसर से कटिहार के लिए चलेगी ट्रेन
इनमें ट्रेन नंबर 04664 अमृतसर से कटिहार दो नवंबर को अमृतसर से दोपहर 13:25 बजे चलकर एक दिन बाद सुबह तीन बजे कटिहार पहुंचेगी। वापसी दिशा में 04663 कटिहार से अमृतसर चार नवंबर को कटिहार से 6 बजे प्रस्थान करके अगले दिन रात आठ बजे अमृतसर पहुंचेगी।

मार्ग में रेलगाड़ी ब्यास, जालंधर सिटी, ढंडारीकलां, अंबाला छावनी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, अयोध्या कैंट, अकबरपुर, वाराणसी, गाजीपुर सिटी, बलिया, छपरा, हाजीपुर, देसरी, बरौनी तथा खगड़िया रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

इन ट्रेनों का भी होगी संचालन
इसी तरह से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा- नई दिल्ली 04076 गुरुवार और सोमवार को 17 नवंबर तक, श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-वाराणसी 04624 प्रत्येक रविवार 17 नवंबर तक, वाराणसी से श्री माता वैष्णो देवी 04623 प्रत्येक मंगलवार 19 नवंबर तक, जम्मू तवी-कोलकाता 04682 साप्ताहिक प्रत्येक मंगलवार को 14 नवंबर तक, कोलकाता-जम्मू तवी 04681 प्रत्येक गुरुवार को 14 नवंबर तक चलेगी।

इन ट्रेनों से भी मिलेगी राहत
जम्मू तवी-बरौनी 04646 प्रत्येक गुरुवार को 14 नवंबर तक, बरौनी-जम्मू तवी 04645 प्रत्येक शुक्रवार को 15 नवंबर तक, जम्मूतवी-हावड़ा 04608 चार नवंबर को, हावड़ा एक्सप्रेस 04607 प्रत्येक शुक्रवार और बुधवार को छह नवंबर तक, श्री माता वैष्णो देवी-कमाख्या 04680 दो नवंबर को, कमाख्या-श्री माता वैष्णो देवी 04679 पांच नवंबर, अमृतसर-सहरसा 04662 रविवार तीन नवंबर, सहरसा-अमृतसर 04661 पांच नवंबर तक चलेगी।

इन अतिरिक्त ट्रेनों से यात्रियों को त्योहारी सीजन में टिकट मिलने में आसानी होगी और उन्हें यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। रेलवे का मानना है कि इन स्पेशल ट्रेनों से यात्रियों की सुविधा में काफी सुधार होगा।

****************************

Read this also :-

हुमा कुरैशी की मिथ्या: द डार्कर चैप्टर का ट्रेलर जारी

अनीस बज्मी संग अजय देवगन की फिल्म नाम का एलान

दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में बरकरार

ई दिल्ली 02 Nov, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : सुबह दिल्ली-एनसीआर में स्मॉग की एक परत छा गई, जिससे एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) में ‘खराब’ स्तर दर्ज किया गया। दीपावली के दो दिन बाद भी पटाखों पर लगी सरकारी रोक के बावजूद ऐसा हुआ।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह 7:30 बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 294 था, जिसमें 18 इलाकों में एक्यूआई 300 से ऊपर था, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।

सबसे प्रभावित इलाकों में आनंद विहार (380), आईजीआई एयरपोर्ट (341), आरके पुरम (340), और पंजाबी बाग (335) शामिल थे। इसके अलावा, 19 अन्य इलाकों में एक्यूआई 200-300 के बीच था, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है, जिनमें अलीपुर (295), जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (284) और मुंडका (288) भी शामिल हैं।

दिल्ली के पड़ोसी शहरों में, हरियाणा के फरीदाबाद में एक्यूआई 165 था जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है, जबकि गुरुग्राम में एक्यूआई 219 था, जो ‘खराब’ श्रेणी में गिना गया।

उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद में एक्यूआई 308 रहा, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है; ग्रेटर नोएडा में 202, जो ‘खराब’ श्रेणी में है; और नोएडा में एक्यूआई 250 पर था, जो समान रूप से ‘खराब’ वायु गुणवत्ता को दर्शाता है।

शुक्रवार को, दिल्ली और आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में ही रही, क्योंकि कई लोगों ने पटाखा बैन और सरकारी अपीलों के बावजूद शुक्रवार रात तक पटाखे जलाए।

पिछले कुछ हफ्तों में दिल्ली की वायु गुणवत्ता में गिरावट देखी गई है, जिसका मुख्य कारण पराली जलाना और हवा का धीमा होना है।

दिल्ली सरकार ने 14 अक्टूबर से 1 जनवरी, 2025 तक पटाखों पर रोक लगाई थी और इस नियम को सख्ती से लागू करने के लिए 377 प्रवर्तन टीमें तैनात की थीं।

हालांकि, कई निवासियों ने इस रोक की अनदेखी कर दीपावली का जश्न मनाया, जिससे क्षेत्र की वायु गुणवत्ता पर बुरा असर पड़ा।

एक्यूआई के मापदंडों के अनुसार: 0-50 ‘अच्छा’, 51-100 ‘संतोषजनक’, 101-200 ‘मध्यम’, 201-300 ‘खराब’, 301-400 ‘बहुत खराब’ और 401-500 ‘गंभीर’ श्रेणियों में आता है।

***************************

Read this also :-

हुमा कुरैशी की मिथ्या: द डार्कर चैप्टर का ट्रेलर जारी

अनीस बज्मी संग अजय देवगन की फिल्म नाम का एलान