After modeling, Kajol Solanki now wants to try her luck in acting

मॉडलिंग के बाद अब अभिनय के क्षेत्र में भी तक़दीर आज़माना चाहती है काजोल सोलंकी

12.11.2024 – अपने कैरियर के आरंभिक दौर में काजोल सोलंकी ने जब ब्यूटी पार्लर संचालन और मेकअप का काम शुरू किया था तब उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि वो एक दिन मॉडल्स का रंग रूप निखरते सजाते एक दिन खुद मॉडलिंग की दुनिया में अपने होम टाउन अहमदाबाद का नाम रौशन करने में कामयाब हो जाएगी।

आज मॉडलिंग की दुनिया में काजोल सोलंकी एक जाना पहचाना नाम है। अपने दम पर इन्होंने अपने हुनर को संवारा और बतौर मॉडल खुद को स्थापित किया है वैसे आज भी काजोल सोलंकी कई नामचीन मॉडल्स का मेकअप और हेयर स्टाइल का काम करती हैं। हाल ही में वियतनाम में इन्होंने रैम्प वॉक किया, साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कई फैशन शो में भी वह रैम्प वॉक कर चुकी हैं। दृढ़ इच्छाशक्ति और ऊर्जावान व्यक्तित्व की स्वामिनी काजोल सोलंकी को ट्रेवलिंग और ट्रेकिंग करना पसंद है।

भगवान शिव में इनकी बड़ी आस्था है और वो अब तक आठ ज्योतिर्लिंग, पशुपति नाथ और कई मंदिरों का दर्शन कर चुकी हैं। वह अपनी गुरु गिरिजा पटेल का बहुत सम्मान करती हैं, जिन्होंने मेकअप और हेयर स्टाइल सिखाया। वह बॉलीवुड में अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की बहुत बड़ी फैन हैं।

मॉडलिंग के बाद अब काजोल सोलंकी अभिनय के क्षेत्र में भी तक़दीर आज़माना चाहती हैं। दिसंबर माह तक उनकी एक म्यूजिक वीडियो रिलीज होने वाली है।

कई फिल्म निर्माता काजोल सोलंकी को अपनी फिल्मों के लिए अनुबंधित करने की योजना बना रहे हैं। आने वाले नए वर्ष में काजोल सोलंकी बड़े पर्दे पर बॉलीवुड के नामचीन सितारों के साथ अपने अभिनय का जलवा बिखेरती नजर आएगी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

********************************

 

Leave a Reply