All posts by Dilip Singh

ग्रेटर नोएडा : पश्चिम बंगाल के रहने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

लूटे गए मोबाइल और अवैध हथियार बरामद

ग्रेटर नोएडा 09 Jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में थाना बिसरख पुलिस और तीन शातिर लुटेरे बदमाशों के बीच बीती रात चेकिंग के दौरान मुठभेड़ हुई। जिनमें दो बदमाशों को गोली लगने के बाद और एक बदमाश को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया।

यह तीनों बदमाश पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं और लूट और चोरी के मामलों में पहले भी जेल जा चुके हैं। इनके पास से लूट के 9 मोबाइल, अवैध हथियार और चोरी की बाइक बरामद हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 8 जनवरी की देर रात थाना बिसरख पुलिस चौकी गौर सिटी-1 के सामने चार मूर्ति के पास बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल, जिस पर तीन व्यक्ति सवार थे, सामने से आते दिखाई दिए।

पुलिस टीम ने उनको रुकने का इशारा किया। लेकिन वह नहीं रुके और तेज गति से मोटरसाइकिल को कैप्सूल गोल चक्कर की तरफ जाने वाली सर्विस रोड पर भागने लगे।

पुलिस टीम ने उनका पीछा शुरू किया और अन्य पोस्ट पर तैनात पुलिस कर्मियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद सामने से भी पुलिस टीम को आता देखकर मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास फिसलकर गिर गई और उन्होंने अवैध असलहे से पुलिस टीम पर फायर कर दिया।

पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जिनकी पहचान मेहमीदुल हक (28), निवासी जिला कूच बिहार पश्चिम बंगाल और मोक्सेदुल हुसैन (22), निवासी जिला कूच बिहार पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है।

तीसरे बदमाश अजीदुल उर्फ गुड्डू (19), निवासी कूच बिहार पश्चिम बंगाल को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। बदमाशों के कब्जे से चोरी के 9 मोबाइल फोन, चोरी की एक मोटरसाइकिल (दिल्ली से चोरी), 2 अवैध तमंचे, 2 जिंदा और 2 खोखा कारतूस व 1 कटर (तार/जाली काटने वाला) बरामद हुए हैं। घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने बताया है कि इनमें से मेहमीदुल हक पूर्व में थाना बिसरख से मोबाइल चोरी के मामले में जेल जा चुका है।

****************************

Read this also :-

विराट कर्ण की पैन इंडिया फिल्म नागबंधम से प्री-लुक पोस्टर आउट

यश का बर्थडे पर फैंस को तोहफा, टॉक्सिक का जहर टीजर रिलीज

दिल्ली में केजरीवाल ताकतवर, देशद्रोही कहना ठीक नहीं : संजय राउत

महाराष्ट्र 09 Jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने गुरुवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की स्थिति को लेकर राजनीतिक दल असमंजस में हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों ही प्रमुख दल हैं और दिल्ली में आम आदमी पार्टी की ताकत सबसे अधिक है।

उन्होंने बताया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी अच्छे मार्जिन से जीत रही है और यह स्थिति पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए अहम है, जो उन्हें आगे चलकर उत्साहित करेगी।

इसके साथ ही उन्होंने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी गठबंधन में हैं।

वहीं, उन्होंने कांग्रेस नेता अजय माकन के अरविंद केजरीवाल को देशद्रोही बताने की निंदा की।

कहा कि केजरीवाल को देशद्रोही करार देना ठीक नहीं है। हम इस बयान से सहमत नहीं हैं, क्योंकि केजरीवाल और आम आदमी पार्टी भी इंडिया ब्लॉक के सम्माननीय सदस्य हैं, जिसका नेतृत्व कांग्रेस कर रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि लोकसभा चुनाव में वे कांग्रेस के साथ हैं और महाराष्ट्र में भी कांग्रेस के साथ गठबंधन बनाए रखेंगे।

संजय राउत ने कहा कि दिल्ली में चुनावी स्थिति अलग है और इस बार दोनों पार्टियों के एक साथ चुनाव लड़ने से कार्यकर्ताओं को खुशी होगी, क्योंकि इससे गठबंधन और मजबूत होगा।

राउत बोले, लोकसभा के लिए जो गठबंधन हुआ था, वह बीजेपी के खिलाफ था और उसे किसी स्थानीय चुनाव से नहीं जोड़ना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी चुनाव में उम्मीदवारों और प्रचार की रणनीति का फैसला ठाकरे जी और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के बाद लिया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि उनके लिए बीजेपी से मुकाबला करना सबसे बड़ी चुनौती है और किसी भी चुनाव में इसकी कोई असर नहीं पड़ेगा।

बता दें कि सात जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीख का ऐलान किया था। दिल्ली में पांच फरवरी को एक चरण में चुनाव होगा और नतीजे की घोषणा आठ फरवरी को होगी।

************************

Read this also :-

विराट कर्ण की पैन इंडिया फिल्म नागबंधम से प्री-लुक पोस्टर आउट

यश का बर्थडे पर फैंस को तोहफा, टॉक्सिक का जहर टीजर रिलीज

दिल्ली विधानसभा चुनाव : आप ने दिल्ली में लगवाए होर्डिंग्स

बीजेपी से पूछा सीएम का नाम

नई दिल्ली 09 jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही राजनीतिक दलों के बीच पोस्टर वॉर शुरू हो गया है।

आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों पर होर्डिंग्स लगवाए हैं, जिसमें भाजपा से मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सवाल पूछा गया है। साथ ही उसे गाली-गलौज पार्टी भी बताया है।

आम आदमी पार्टी के इस होर्डिंग में एक तरफ अरविंद केजरीवाल की तस्वीर लगाई गई है, जबकि दूसरी तरफ प्रश्न चिन्ह छपा हुआ है। होर्डिंग में सबसे ऊपर लिखा है कि दिल्ली का सीएम कौन? इसके बाद अरविंद केजरीवाल की फोटो के साथ आम आदमी पार्टी का नाम लिखा है। जबकि दूसरी तरफ प्रश्न चिन्ह के साथ गाली-गलौज पार्टी लिखा है।

आम आदमी पार्टी की तरफ से यह होर्डिंग दिल्ली के वजीरपुर फेस-1 अशोक विहार में लगाया गया है। इसके अलावा एक अन्य होर्डिंग शादीपुर डिपो में लगाया गया है।

इससे पहले आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर बीजेपी से सवाल पूछा था। वीडियो में पूछा गया कि बिना दूल्हे का घोड़ा किसका है। क्या यह घोड़ा भाजपा का है? भाजपा का है तो दूल्हे का नाम बताएं।

वीडियो को कैप्शन दिया, “भाजपा वालों, तुम्हारा दूल्हा कौन है।”

इस वीडियो के जरिए आप सीएम चेहरे को लेकर सवाल उठा रही है।

आम आदमी पार्टी के वीडियो पर भाजपा ने भी नया पोस्टर जारी किया था। आम आदमी पार्टी के खिलाफ इस पोस्टर में भाजपा ने कहा, “आप-दा जाएगी, भाजपा आएगी।”

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का मंगलवार को ऐलान किया गया। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 5 फरवरी को वोट डाले जाएंगे, जबकि नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। कांग्रेस भी अपने उम्मीदवार उतार रही है। जिस इंडिया ब्लॉक में आप और कांग्रेस शामिल हैं, उसके ही सहयोगियों टीएमसी और सपा ने सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) को दिल्ली विधानसभा चुनाव में समर्थन देने का फैसला किया है।

**************************

Read this also :-

विराट कर्ण की पैन इंडिया फिल्म नागबंधम से प्री-लुक पोस्टर आउट

यश का बर्थडे पर फैंस को तोहफा, टॉक्सिक का जहर टीजर रिलीज

दिग्गज फिल्म निर्माता प्रीतीश नंदी के निधन से आहत फिल्म जगत

करीना कपूर समेत अन्य सितारों ने जताया शोक

मुंबई 09 Jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  । दिग्गज फिल्म निर्माता, चित्रकार और पत्रकार प्रीतीश नंदी के निधन से फिल्म जगत आहत है। करीना कपूर खान, अनिल कपूर, अनुपम खेर के साथ ही अन्य सितारों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर शोक जताया।

सोशल मीडिया पर सक्रिय अभिनेता अनुपम खेर ने एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि वह इस खबर से बहुत दुखी हैं। उन्होंने प्रीतीश को “यारों का यार” कहकर याद किया। इंस्टाग्राम पर अभिनेता ने एक पुरानी तस्वीर के साथ लिखा, “अपने सबसे प्रिय और करीबी दोस्तों में से एक प्रीतीश नंदी के निधन के बारे में जानकर बेहद दुखी और स्तब्ध हूं!

अद्भुत कवि, लेखक, फिल्म निर्माता और एक साहसी और अद्वितीय संपादक/पत्रकार! वह मुंबई में मेरे शुरुआती दिनों में मेरा सपोर्ट सिस्टम और ताकत का एक बड़ा सोर्स थे। हमने बहुत सी चीजें साझा कीं। वह उन सबसे निडर लोगों में से एक थे जिनसे मैं मिला। जीवन में मैंने उनसे बहुत सी चीजें सीखीं। इधर बीच हमारी मुलाकात नहीं हो पाई थी। लेकिन एक समय था जब हम हमेशा मिलते रहते थे!”

अभिनेता ने आगे लिखा, “मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा जब उन्होंने मुझे फिल्मफेयर के कवर पर और सबसे महत्वपूर्ण रूप से ‘द इलस्ट्रेटेड वीकली’ पर रखकर मुझे आश्चर्यचकित कर दिया था। वह यारों के यार की सच्ची परिभाषा थे! मैं तुम्हें और हमारे साथ बिताए दिनों को याद करूंगा मेरे दोस्त।” ‘

‘चमेली’ में प्रीतीश नंदी के साथ काम कर चुकीं अभिनेत्री करीना कपूर खान ने फिल्म से जुड़ी एक तस्वीर को इंस्टाग्राम पर साझा कर निर्माता को श्रद्धांजलि दी। तस्वीर में अभिनेत्री नंदी के साथ गुफ्तगू करती दिखीं।

अभिनेता अनिल कपूर ने पोस्ट साझा कर बताया कि उन्हें इस खबर से झटका लगा है। उन्होंने लिखा, मेरे प्रिय मित्र प्रीतीश नंदी के निधन से मैं स्तब्ध और दुखी हूं। एक निडर संपादक, एक साहसी व्यक्ति और अपने वचन का पक्का आदमी, उसने किसी और की तरह ईमानदारी का परिचय नहीं दिया। मुझे अभी भी एक वीकली कवर शूट याद है, जिसकी उन्होंने योजना बनाई थी।

जब मुझे असहज महसूस हुआ, तो उन्होंने तुरंत इसे रद्द कर दिया, यह कहते हुए कि यदि आप खुश नहीं हैं, तो मैं इसे प्रकाशित नहीं करूंगा। उस इशारे ने विश्वास और सम्मान पर बनी दोस्ती की शुरुआत की थी। मेरा दिल उनके परिवार के लिए दुखी है। मैं हमेशा उनकी उपस्थिति, उनकी आवाज और उनके द्वारा किए गए हर काम में दिखाई गई निडरता को याद करूंगा।”

अभिनेत्री सोफी चौधरी ने एक्स पर लिखा, “ ‘प्यार के साइड इफेक्ट्स’ के दौरान आपको जानना सौभाग्य की बात थी। एक फिल्म निर्माता और पत्रकार/संपादक के रूप में आप साहसी और अद्वितीय थे। मैं हमेशा आपके बारे में गर्मजोशी से सोचूंगी। परिवार के लिए प्यार और प्रार्थना।”

अभिनेता संजय दत्त ने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर लिखा, “ हमने एक रचनात्मक और अच्छे इंसान को खो दिया। प्रीतीश नंदी सर, हम आपको मिस करेंगे।”

प्रीतीश नंदी का मुंबई में दिल का दौरा पड़ने से बुधवार को 73 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनकी गिनती इंडस्ट्री के सफल फिल्म निर्माताओं में की जाती है। उन्होंने ‘चमेली’, ‘कुछ खट्टी कुछ मीठी’, ‘मस्तीजादे’, ‘द मिस्टिक मस्सेर’, ‘सुर’, ‘कांटे’, ‘झंकार बीट्स’, ‘मुंबई मैटिनी’, ‘पॉपकॉर्न खाओ मस्त हो जाओ’, ‘शब्द’, ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’, ‘एक खिलाड़ी एक हसीना’, ‘अनकही’, ‘प्यार के साइड इफेक्ट्स’, जस्ट मैरिड, अग्ली और पगली, धीमे धीमे, रात गई बात गई?, शादी के साइड इफेक्ट्स जैसी फिल्मों का निर्माण किया।

***********************

Read this also :-

विराट कर्ण की पैन इंडिया फिल्म नागबंधम से प्री-लुक पोस्टर आउट

यश का बर्थडे पर फैंस को तोहफा, टॉक्सिक का जहर टीजर रिलीज

तिरुपति : कोई व्यवस्था नहीं थी, काउंटर खुलते ही मची भगदड़

चश्मदीदों ने बयां किए तिरुपति हादसे के हालात

तिरुपति 09 Jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के तिरुपति (Tirupati) में हुई भगदड़ (Stampede) में 6 लोगों की मौत हो गई। घटना के चश्मदीदों ने जो बताया, वह हैरान कर देने वाला है।

एक महिला ने कहा कि टिकट लेने के लिए भीड़ काफी ज्यादा इकट्ठी हो गई थी। उसने कहा कि पहले से टिकट खरीद लेने के लिए कोई व्यवस्था नहीं बनाई गई थी। जैसे ही पुलिसकर्मियों ने टिकट वितरण के लिए दरवाजा खोला, लोगों की भीड़ वहां टूट पड़ी।

महिला ने कहा कि उसके परिवार के 20 सदस्य वहां मौजूद थे, जिसमें से 6 घायल हो गए। महिला ने कहा कि वहां बड़ी संख्या में पुरुष श्रद्धालु भी थे, जो टिकट के लिए दौड़ पड़े थे। इस कारण भी कई महिला श्रद्धालुओं को चोटें आईं, जिनका इलाज किया जा रहा है।

श्रद्धालु ने बताया कि काफी भीड़ होने के कारण भगदड़ मची। जैसे ही पुलिसकर्मियों ने दरवाजा खोला, लोग टिकट खरीदने के लिए टूट पड़े। टोकन पहले खरीद लेने की कोई व्यवस्था ही नहीं थी।

मेरे परिवार के 20 लोगों में 6 घायल हैं। हम 11 बजे लाइन में खड़े हुए थे। कतार में इंतजार करने के दौरान हमें दूध और बिस्किट दिया गया। पुरुषों की भीड़ टोकन खरीदने के लिए दौड़ पड़ी, इसमें कई महिलाएं घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे में मृतक महिला मल्लिका के पति ने भी घटना का खौफनाक मंजर बयां किया। उसने बताया कि जब उसकी पत्नी और दूसरे लोग वैकुंठ द्वार दर्शन टिकट खरीदने की कोशिश कर रहे थे, तभी भगदड़ मच गई।

******************************

Read this also :-

विराट कर्ण की पैन इंडिया फिल्म नागबंधम से प्री-लुक पोस्टर आउट

यश का बर्थडे पर फैंस को तोहफा, टॉक्सिक का जहर टीजर रिलीज

जौनपुर के एक परिवार ने बनाया राम मंदिर का भव्य मॉडल

महाकुंभ में दर्शन कर पाएंगे श्रद्धालु

जौनपुर 09 Jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : उत्तर प्रदेश का प्रयागराज शहर पूरी तरह से महाकुंभ के रंग में सराबोर हो चुका है। 13 जनवरी से शुरू होने जा रहे महाकुंभ के लिए तैयारियां जोरों पर हैं।

इस बीच, महाकुंभ में इस बार जौनपुर के कलाकारों की प्रतिभा की झलक देखने को मिलेगी। देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालु महाकुंभ में भी राम मंदिर के दर्शन कर पाएंगे।

दरअसल, जौनपुर के शाहगंज नगर के रहने वाले राजकुमार कसेरा ने महाकुंभ के लिए 6 फीट ऊंचा, 8 फीट लंबा और 4 फीट चौड़ा राम मंदिर का भव्य मॉडल बनाया है। इस मंदिर को अखाड़ा समिति को भेंट किया गया है।

कलाकार राजकुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया, “प्रयागराज में इस बार होने वाले महाकुंभ में हमारे बनाए राम मंदिर के भव्य मॉडल के लोग दर्शन कर पाएंगे। हमारी कलाकारी को भी देखेंगे, जो हमारे लिए गर्व की बात है।”

बता दें कि राम मंदिर भव्य मॉडल बनाने में लगभग 10 दिनों का समय लगा है। इसे बनाने में प्लाई, थर्माकोल और मोती का इस्तेमाल किया गया है। राजकुमार के परिवार के सदस्यों ने दिन-रात मेहनत करके एक सुंदर भव्य राम मंदिर बनाया है।

हालांकि, अभी भी राम मंदिर का एक और मॉडल तैयार किया जा रहा है, जिसे कुंभ मेले में भेंट किया जाएगा।

राजकुमार ने आगे कहा, “उन्हें प्रयागराज के एक दोस्त के माध्यम से महाकुंभ मेले की अखाड़ा कमेटी की तरफ से राम मंदिर मॉडल का निर्माण करने को कहा गया था।

जिसके बाद उन्होंने राम मंदिर के मॉडल को बहुत ही शिद्दत और लगन के साथ बनाया और बाद में उसे अखाड़ा कमेटी को सौंपा गया। इसे बनाने में लगभग 15 हजार रुपये का खर्च आया है।”

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस बार सभी लोग महाकुंभ में संगम स्नान कर मेले की भव्यता का आनंद उठाएं।

************************

Read this also :-

विराट कर्ण की पैन इंडिया फिल्म नागबंधम से प्री-लुक पोस्टर आउट

यश का बर्थडे पर फैंस को तोहफा, टॉक्सिक का जहर टीजर रिलीज

यश का बर्थडे पर फैंस को तोहफा, टॉक्सिक का जहर टीजर रिलीज

केजीएफ स्टार का फस्र्ट लुक आउट

09.01.2025 – साउथ सुपरस्टार यश इंडियन सिनेमा में अपना नाम कमा चुके हैं. नवीन कुमार गौड़ उर्फ रॉकिंग स्टार यश के फैंस के लिए आज खुशी का दिन है. यश अपना 39वां बर्थडे मना रहे हैं. जानकर हैरानी होगी कि यश बीते 17 सालों से इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं, लेकिन साल 2018 में आई फिल्म केजीएफ चैप्टर 1 से उन्हें वर्ल्डवाइड पहचान मिली है.

केजीएफ से पहले यश को कई फिल्मों में देखा गया है, लेकिन यह सभी फिल्में कन्नड़ सिनेमा तक ही सिमटकर रह गईं. आज इंडिया के कोने-कोने में यश की फिल्मों का इंतजार होता है. वहीं, बर्थडे के मौके पर यश ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म टॉक्सिक से फैंस को बड़ा तोहफा दिया है.यश स्टारर एक्शन एडवेंचर फिल्म टॉक्सिक से यश ने बीती 6 जनवरी को एक पोस्टर शेयर किया था और अपने फैंस को कहा था कि वह अपने 39वें बर्थडे पर फिल्म से बड़ा और सरप्राइज गिफ्ट देंगे.

अब यश ने अपना वादा पूरा करते हुए फिल्म टॉक्सिक से फैंस के लिए बड़ा गिफ्ट भेजा है. यश ने अपने बर्थडे पर फिल्म टॉक्सिक से एकदम जहर टीजर शेयर किया है, जिसमें यश को एक बार में पोल गर्ल और बार डांसर के साथ इंटीमेट होते देखा जा रहा है. वहीं, टीजर में यश का फर्स्ट लुक भी देखने को मिल रहा है. कहना गलत नहीं होगा कि यश अपनी इस फिल्म से भी फैंस को बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं.

बता दें, फर्स्ट लुक में यश ने क्रीम रंग के कॉस्ट्यू पर हैट लगाई हुई है और वह इस लुक में किसी माचोमैन से कम नहीं दिख रहे हैं.टॉक्सिक: ए डार्क फेयरीटेल को गीतू मोनदास डायरेक्ट कर रही हैं. टॉक्सिक आगामी 10 अप्रैल को वर्ल्डवाइड रिलीज होने जा रही है. यश की यह पैन इंडिया फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार है. बता दें,

यश को तीन साल पहले साल 2022 में फिल्म केजीएफ 2 में देखा गया था, इसके बाद से यश किसी फिल्म में नहीं दिखे. अब यश अपनी इस फिल्म पर पूरी तरह से ध्यान दे रहे हैं और दर्शकों को एक नया सिनेमैटिक एक्सपीरियंस देने के लिए तैयार हैं.

**************************

 

बिहार फिल्म एंड टेलीविजन आर्टिस्ट एसोसिएशन से जुड़े 26 कलाकार दिल्ली में 26 जनवरी को ग्रैंड परेड में भाग लेंगे

09.012025 – शहर मसीहा नहीं’, ‘नमस्ते बिहार’ जैसी कई हिंदी फिल्मों में काम कर चुके और कई टीवी धारावाहिकों में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुके अभिनेता चार्ली चैपलिन 2 हीरो राजन कुमार के नेतृत्व में बिहार फिल्म एंड टेलीविजन आर्टिस्ट एसोसिएशन से जुड़े 26 कलाकार गणतंत्र दिवस (2025) के अवसर पर कर्तव्य पथ, दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान ग्रैंड परेड में भाग लेंगे।

बिहार फ़िल्म एंड टेलीविजन आर्टिस्ट एसोसिएशन के संस्थापक और अध्यक्ष हीरो राजन कुमार इन दिनों इस बात को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्हें पिछले दस साल से राष्ट्रीय झांकी का अहम कलाकार होने का गौरव प्राप्त है। तभी से बिहार फिल्म एंड टेलीविजन आर्टिस्ट एसोसिएशन ट्रस्ट (मुंगेर) के कलाकार के साथ तैयारियों में लग गए थे और अपने अनुभवों को साझा करते हुए सभी कलाकारों का मार्गदर्शन कर रहे थे, प्रतिफल स्वरूप मुंगेर (बिहार) के 26 कलाकारों को दिल्ली की झांकी में अपना जौहर दिखाने का मौका मिला है।

इन 26 कलाकारों में महिलाओं की संख्या अधिक है और वे सब भी इस परेड का हिस्सा बनने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। उनके चुनाव से बिहार फिल्म एंड टेलीविजन आर्टिस्ट एसोसिएशन के युवा कलाकारों में एक नई उर्जा दिख रही है। गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस 2025 पर होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम में 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी।

गणतंत्र दिवस पर होने वाले इस विशेष प्रोग्राम के लिए हीरो राजन कुमार और उनकी टीम ने जोर शोर से तैयारी शुरू कर दी है। अभिनेता, निर्माता व निर्देशक राजन कुमार के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से झांकियों का प्रारूप मंगवाया था।

कई चरणों की चयन प्रक्रिया के बाद सिर्फ 15 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की झांकी का राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रदर्शन के लिए चयन किया गया है। गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस (2025) के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*****************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि:

आज का दिन बढिय़ा रहने वाला है। आज व्यापार में रुकी हुई योजनाओं को शुरू करने से आपकी व्यस्तता बढ़ी रहेगी। जॉब कर रहे लोगों को आज दिए गए काम को समय पर पूरा करना होगा, नहीं तो सीनियर से डांट भी पड़ सकती है। लवमेट के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे आज एक-दूसरे को और अधिक जानने का मौका मिलेगा। आज आपका कला और साहित्य के क्षेत्र में ज्यादा मन लगेगा और खुद की सेहत पर ध्यान देंगे। आप अपने होशियारी और प्रभाव का उपयोग घरेलू मुद्दों को हल करने के लिए करेंगे।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 4

वृष राशि:

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपके व्यापार में सामान्य रूप से लाभ बना रहेगा। आज पैसों के लेन-देन में सावधानी बरते। नौकरी कर रहे लोगों को आज अपना काम पूरा करने के लिए थोडा अधिक मेहनत करने की जरुरत है। आज छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम मिलेगा, इससे आपका उत्साह बढेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके काम में सफलता मिलेगी।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 8

मिथुन राशि:

आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग बने हुए है, लेकिन पढाई में और मेहनत करने की जरुरत है। आज घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके आय के नए स्त्रोत बनेंगे, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा । आज प्रोजेक्ट कार्य में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज कुछ ऐसे विचार आ सकते हैं जो वाकई जबरदस्त और सर्जनात्मक होंगे।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 2

कर्क राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको घर के बड़ो से कुछ प्रेरणा मिलोगी। आज आप जो भी काम करेंगे, वो सफल होगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से उत्तम रहेगा । खास रिश्तेदार आज आपके बिजनेस को बढ़ाने के लिए सुझाव देगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढेगी। बडे-बुजुर्ग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे, लोग आपकी वाह-वाही करेंगें। आज आपको वाहन चलाते समय खास सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आपके सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी।

शुभ रंग- पर्पल

शुभ अंक- 3

सिंह राशि:

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपके आस-पास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। लोग आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। आप किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से साझेदारी करने पर विचार करेंगे। आज आपको उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होने वाला है। कला से जुड़े लोगों का समाज में मान सम्मान बढेगा, आपकी क्रिएटिविटी की लोग सराहना करेंगे। दाम्पत्य जीवन में सुखों की बढ़ोतरी होगी। आज आपके सेहत में सुधार आयेगा।

शुभ रंग- ओरेंज

शुभ अंक- 6

कन्या राशि:

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज बेवजह की उलझन से दूर होकर आप किसी मंदिर किसी भी धार्मिक स्थल पर अपना समय बिताएंगे। आज यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं, यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। आज आप अपने खाली समय में अपनी अच्छाइयों और कमियों के बारे में विचार करेंगे। आपको कार्यों में किसी करीबी मित्र का सहयोग मिलेगा। दादा-दादी के साथ कुछ समय बिताएंगे, आपकी पुरानी यादें ताजा होंगी।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 6

तुला राशि:

आज आपका दिन उल्लास से भरा रहने वाला है। बिजनेस के किसी काम से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपका काम अच्छे से पूरा होगा। रोजमर्रा की जिंदगी में… आज कुछ नयापन आ सकता है। इस राशि के बच्चों को उनके शिक्षकों से तारीफ मिलेगी। बड़े-बुजुर्ग अपने किसी बचपन के दोस्त से मिल सकते हैं.. अपनी पुरानी यादों को लेकर आपस में चर्चा करेंगे। जरूरतमंद को भोजन कराने से आपको सुकून मिलेगा।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 2

वृश्चिक राशि:

आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होगा। आपको आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद मिलेगी। साथ ही लेन-देन के मामलों में.. आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। करियर में आपको गुरुजन का मार्गदर्शन मिलने से आसानी होगी.. आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। आज आपका कॉन्फिडेंस ही आपके काम को पूरा करने में मदद करेगा। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आप योग की रूटीन अपनाएंगे, साथ ही नकारात्मक चीज़ों से आपको बचे रहना चाहिए ।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 2

धनु राशि:

आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार सबको प्रभावित करेगा। जीवनसाथी के साथ डिनर करने का प्रोग्राम बनायेंगे, जिससे रिश्तों में मिठास आयेगी। आज आपको सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए मौका मिल सकता है, आपका रुतबा बढ़ेगा। इस राशि के मीडिया कर्मचारियों को काम करने के बढिय़ा मौके मिलने वाले हैं। आज आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 4

मकर राशि:

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज परिवार में हर्षोल्लास का माहौल बना रहेगा। आज आपके दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बने रहने से खुशियां बढ़ेंगी। आज सेहत के लिहाज से आप चुस्त- दुरूस्त रहेंगे। विद्यार्थियों को लक्ष्य पाने के लिए शिक्षकों का पूरा मार्गदर्शन मिलेगा। आज आपके काम करने की कला से लोग प्रभावित होंगे। लेखन से जुड़े लोगों को आज बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है, यह खुशखबरी आपके जीवन को बदल सकती है।

शुभ रंग- मरून

शुभ अंक- 8

कुंभ राशि:

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। ऑफिस मे सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जूनियर आपसे काम सीखना चाहेंगे। लवमेट के साथ रिश्तों में सुधार आयेगा। आज आपको कामों में राजनीतिक रिश्ते का फायदा मिलेगा। आपका ख़ास काम करीबी दोस्त की सहायता से पूरा हो जायेगा। आप किसी काम को लेकर उत्साहित होंगे, काम आसानी से व समय से पूरा हो जायेगा। छात्र अपना अधिकतर समय इधर-उधर व सोशल मीडिया में बिताएंगे। परिवार के सभी लोग किसी पार्टी में सम्मिलित होंगे।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 3

मीन राशि:

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज काम व पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाये रखेंगे। आज किसी काम को पूरा करने के लिए नये तरीकों पर विचार करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। नए वाहन का सुख मिलने के योग हैं। आज जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलने से आपको ख़ुशी होगी। आज घर के कामों को करने के बाद हाउसवाईव्स फोन पर बातचीत करके अपना कुछ समय बिताएंगी।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 9

*****************************

 

सारण जिले के विकास के लिए मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा

राजीव प्रताप रुडी ने आभार व्यक्त किया

“ये घोषणाएं जिले के विकास के लिए ऐतिहासिक कदम हैं। यह जिले की कनेक्टिविटी को बढ़ाएंगी और आर्थिक-सामाजिक विकास को प्रोत्साहन देंगी : रूडी

* विशुनपुरा-डोरीगंज एलिवेटेड पथ का निर्माण: ट्रकों के कारण लगने वाले जाम से निजात मिलेगा। राजधानी पटना से छपरा का आवागमन सुगम होगा।

* एन.एच.-19 छपरा सेक्शन का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण: पटना, छपरा, सीवान और गोपालगंज के बीच आवागमन बेहतर होगा।

* खैरा-बिन टोलिया पथ का चौड़ीकरण: आरओबी के लिए हाल ही में दिशा की बैठक में चर्चा हुई थी, यह छपरा शहर के लोगों को रेलवे स्टेशन तक वैकल्पिक मार्ग प्रदान करेगा।

* सारण तटबंध पर सिंगल लेन पथ को डबल लेन में अपग्रेड करना: इससे लोगों को सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन के लिए नया मार्ग मिलेगा।

* छपरा शहर में चार नए आर.ओ.बी. का निर्माण: भिखारी ठाकुर ढाला, जगदम कॉलेज ढाला, गड़खा ढाला और राम नगर ढाला पर बनने वाले रेल ओवर ब्रिज से शहर को जाम से मुक्ति मिलेगी।

* बाबा हरिहरनाथ मंदिर क्षेत्र का समग्र विकास: एन.एच.-19 फोरलेन से नखास क्षेत्र तक सड़क चौड़ीकरण से श्रद्धालुओं को सहूलियत मिलेगी।

पटना , 08 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। सारण जिले में “प्रगति यात्रा” के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा की गई महत्वपूर्ण घोषणाओं और विकास योजनाओं के लिए स्थानीय सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री व जल संसाधन संबंधी संसद की स्थायी समिति के अध्यक्ष  राजीव प्रताप रुडी ने मुख्यमंत्री का हार्दिक आभार प्रकट किया है।

रुडी ने कहा कि “इन सभी योजनाओं पर दिशा समिति की बैठकों में चर्चा और विमर्श किया गया था। इनकी स्वीकृति और क्रियान्वयन से सारण जिले के नागरिकों को महत्वपूर्ण लाभ मिलेगा। मैं मुख्यमंत्री का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने इन योजनाओं को प्राथमिकता दी।”

जिले में सड़क और आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए की गई ये घोषणाएं क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांगों को पूरा करेंगी। उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ कई बैठकों और विमर्शों के दौरान इन मुद्दों को उठाया था, और आज इन योजनाओं को मूर्त रूप मिलता देखकर उन्हें अत्यंत संतोष हुआ है।

सांसद श्री रुडी ने आशा व्यक्त की कि इन योजनाओं का क्रियान्वयन शीघ्र होगा, जिससे जिले के विकास में गति आएगी। सांसद श्री रुडी ने कहा, “ये सभी घोषणाएं सारण जिले के विकास के लिए ऐतिहासिक कदम हैं।

ये परियोजनाएं जिले की कनेक्टिविटी को बढ़ाएंगी और आर्थिक-सामाजिक विकास को प्रोत्साहन देंगी। मैं मुख्यमंत्री का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने सारणवासियों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी।”

उन्होंने आशा व्यक्त की कि इन योजनाओं का कार्यान्वयन शीघ्र और प्रभावी रूप से होगा ताकि क्षेत्रवासियों को जल्द से जल्द इन सुविधाओं का लाभ मिल सके।

*********************

Read this also :-

डाकू महाराज का ट्रेलर हुआ रिलीज

अजय देवगन की आजाद का ट्रेलर जारी

केंद्रीय जल आयोग के चार भ्रष्टाचारी अधिकारी छुट्टे घूम रहे

जल शक्ति मंत्रालय की निष्क्रियता 

नई दिल्ली, 08 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। जल शक्ति मंत्रालय की निष्क्रियता से केन्द्रीय जा आयोग के चार भ्रष्टाचारी अधिकारी छुट्टे घूम रहे है । 120 से अधिक सरकारी अधिकारियों की मेहनत की कमाई के लगभग ₹20 करोड़ हड़पने वाले इन अधिकारियों के कान पर जूं नहीं रेंग रहा ।

जल शक्ति मंत्रालय, गृह मंत्रालय, रेल मंत्रालय, डाक और तार मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, खुफिया ब्यूरो (आईबी), केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी), केंद्रीय मृदा और सामग्री अनुसंधान स्टेशन (सीएसएमआरएस), राष्ट्रीय जल अकादमी (एनडब्ल्यूए) और अन्य विभागों के 120 से अधिक सरकारी अधिकारी भूमि पूलिंग नीति से जुड़ी एक धोखाधड़ी योजना का शिकार हो गए हैं।

उनकी मेहनत की कमाई की ₹20 करोड़ से अधिक की राशि धोखाधड़ी करने वाले सलाहकार/भूमि डेवलपर श्री मुकेश कुमार के साथ मिलकर केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा हड़प ली गई, इनमें  (1) श्री ए.के. खरया, मुख्य अभियंता; (2) श्री अभिषेक सिन्हा, निदेशक; (3) श्री विमल कुमार, निदेशक; और (4) श्री प्रदीप ठाकुर, निदेशक। इन मामलें में आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने आईपीसी की धारा 406, 420 और 120बी के तहत दर्ज एफआईआर संख्या 55/2020 के तहत सभी आरोपियों को विश्वासघात, धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश रचने का दोषी पाया। नतीजतन, उन पर आईपीसी की धारा 420/409/406/120बी के तहत आरोप-पत्र दायर किया गया, जिसमें आजीवन कारावास का प्रावधान है।

आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ आरोप एक जैसे थे, केवल सलाहकार/डेवलपर को अगस्त 2020 में गिरफ्तार किया गया और जेल में डाल दिया गया, जो जून 2024 तक जेल में रहा। हालांकि, आरोपी सीडब्ल्यूसी अधिकारियों ने गिरफ्तारी और अनुशासनात्मक कार्रवाई से बचने के लिए सीडब्ल्यूसी स्तर और जल शक्ति मंत्रालय में कैडर-नियंत्रण प्राधिकरण दोनों पर अपने प्रभाव का लाभ उठाया।

मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट (सीएमएम) कोर्ट, द्वारका ने 14 अगस्त 2024 के अपने आदेश में कहा कि प्रतिष्ठित अधिकारी कल्याण सोसायटी (ईओडब्ल्यूएस) के पास आवासीय सोसायटी के विकास के लिए धन एकत्र करने का अधिकार नहीं था, क्योंकि उन्होंने डीडीए/रेरा से आवश्यक लाइसेंस या अनुमोदन प्राप्त नहीं किया था। इसके अलावा, न्यायालय ने स्पष्ट रूप से कहा है कि धोखाधड़ी का इरादा था और आरोपी व्यक्तियों के बीच आपराधिक साजिश की उपस्थिति शुरू से ही प्रचलित थी।

इस मामलें में अदालत की टिप्पणी के बाद भी जल शक्ति मंत्रालय कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई करने या किसी भी प्रकार का न्याय प्रदान करने में विफल रहा है, जिसके परिणामस्वरूप ईमानदार अधिकारियों का मनोबल गंभीर रूप से कम हुआ है। 2022 से मंत्रालय और सीडब्ल्यूसी से बार-बार की गई अपीलें अनसुनी रही हैं, क्योंकि वरिष्ठ अधिकारी आरोपियों को बचाते हैं, जिससे पीड़ितों को मानसिक उत्पीड़न और वित्तीय नुकसान हुआ है।

इस संदर्भ में सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष ने 16 दिसंबर 2024 को प्रख्यात अधिकारी कल्याण सोसायटी (ईओडब्ल्यूएस) के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के दौरान आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। हालांकि, आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

ईओडब्ल्यूएस के पीड़ित सदस्य अब आर-पार की लड़ाई के मूड में है । यदि जल शक्ति मंत्रालय इस मामले में तुरंत कोई प्रशासनिक फैसले या अनुसाशासनात्मक कार्रवाई नहीं करती है तो प्रधानमंत्री दफ्तर और कैबिनेट सचिवालय पर प्रदर्शन को बाध्य होंगे ।

ईओडब्ल्यूएस के सदस्य जो की भारत सरकार के सेवारत और सेवानिवृत्त अधिकारी हैं अपनी दुर्दशा को उजागर करने और दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के लिए, न्याय और कानून के शासन के अनुसार कार्रवाई की मांग करते हैं। वे अधिकारियों द्वारा अपने पदों का दुरुपयोग करके और अधिक देरी या गुमराह करने को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

******************************

Read this also :-

डाकू महाराज का ट्रेलर हुआ रिलीज

अजय देवगन की आजाद का ट्रेलर जारी

आतिशी बताएं उन्हें कितने बंगले की जरूरत है : वीरेंद्र सचदेवा

नई दिल्ली ,08 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा,आतिशी बताएं कि उन्हें कितने बंगले की जरूरत है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मथुरा रोड स्थित उस बंगले पर पहुंचे थे, जिसे आतिशी को आवंटित किया गया था। इस बंगले पर आतिशी के नाम का नेम प्लेट भी लगा हुआ था।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम आतिशी से पूछने के लिए आए हैं कि जिस सरकारी आवास पर उनका नाम लिखा हुआ है, यह बंगला किसका है। अगर उन्हें यह बंगला आवंटित किया गया है तो वह शीश महल क्यों मांग रही हैं। अगर उन्हें शीशमहल दिया जा रहा था, तो उन्होंने शीश महल क्यों नहीं लिया। दिल्ली की मुख्यमंत्री को कितने बंगले की जरूरत है।

कालकाजी में वह रहती हैं, इस बंगले में कौन रहता है, यह बताने के लिए वह तैयार नहीं हैं। हालांकि, बाहर जो पोस्टर लगे हैं, इससे साफ होता है कि इस बंगले में कौन रहता है।

शीश महल पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मैंने कहा है कि भ्रष्टाचार के इस शीश महल को म्यूजियम घोषित किया जाना चाहिए। हमारी सरकार बनेगी, तो भाजपा का कोई भी मुख्यमंत्री उस शीश महल में नहीं रहेगा।

दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आतिशी से चार सवाल भी पूछे हैं। आतिशी बताएं कि 17 ए.बी. मथुरा रोड का बंगला किसको आवंटित है। दिल्ली की जनता जानना चाहती है कि क्या यह सच नहीं की 17 ए.बी. मथुरा रोड से तत्कालीन मुख्यमंत्री स्वर्गीय शीला दीक्षित ने 1998 से 2004 तक सरकार चलाई थी, तो आतिशी क्यों नही चला सकतीं।

आतिशी बताएं 2015 से 2024 तक अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री थे, तो फिर 6 फ्लैग स्टाफ रोड को मुख्यमंत्री आवास घोषित क्यों नही किया। आतिशी बताएं कि 17 ए.बी. मथुरा रोड बंगला जो उनको आवंटित है, उसमे कौन रहता है।

कंगना रनौत के दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा यह तो कंगना रनौत ही बता सकती हैं। अभी स्टार प्रचारकों की लिस्ट तैयार नहीं हुई है।

आप नेताओं द्वारा मीडियाकर्मियों को शीश महल दिखाने की कोशिश पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विजिट कराने तब जा रहे हैं, जब आचार संहिता लग गई। जेल से बाहर आने के बाद संजय सिंह, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन सबसे पहले इसी शीश महल में गए थे। जब राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल को पीटा गया, तब इन्हें विजिट कराना याद नहीं आया।

***************************

Read this also :-

डाकू महाराज का ट्रेलर हुआ रिलीज

अजय देवगन की आजाद का ट्रेलर जारी

दिल्ली विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने आप को समर्थन दिया

केजरीवाल ने कहा- दीदी का आभारी हूं

नई दिल्ली ,08 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। दिल्ली में विधानसभा चुनाव का रण जीतने के लिए राजनीतिक दलों के नेता मतदाताओं को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस बीच दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) को समर्थन देने का फैसला किया है।

इसको लेकर दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को धन्यवाद दिया।

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, टीएमसी ने दिल्ली चुनाव में आप को समर्थन देने की घोषणा की है। मैं व्यक्तिगत रूप से ममता दीदी का आभारी हूं। धन्यवाद दीदी। आपने हमेशा हमारे अच्छे और बुरे समय में हमारा साथ दिया है और आशीर्वाद दिया है।

बता दें कि समाजवादी पार्टी (सपा) के आम आदमी पार्टी को समर्थन देने की घोषणा के बाद अरविंद केजरीवाल ने अखिलेश यादव का भी आभार व्यक्त किया था। केजरीवाल ने एक्स पर एक पोस्ट कहा था, बहुत-बहुत शुक्रिया अखिलेश जी। आपका हमेशा हमें सपोर्ट और साथ रहता है। इसके लिए मैं और दिल्ली की जनता आभारी है।

भारतीय निर्वाचन आयोग ने बीते मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों ऐलान किया था। इसे बाद से ही दिल्ली का सियासी पारा हाई चल रहा है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में पांच फरवरी को मतदान होगा और नतीजे आठ फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। हालांकि, दिल्ली में कौन जीत दर्ज करेगा ये आठ फरवरी को ही पता चल सकेगा।

***************************

Read this also :-

डाकू महाराज का ट्रेलर हुआ रिलीज

अजय देवगन की आजाद का ट्रेलर जारी

बिहार में पछुआ हवा ने बढ़ाई ठंड, शीतलहर की स्थिति बनी रही

अगले तीन दिनों तक मौसम में खास परिवर्तन की संभावना नहीं

पटना ,08 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। बिहार में सर्द पछुआ हवाओं के कारण बुधवार को दिनभर शीतलहर की स्थिति बनी रही। ठंड के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। इस बीच, मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले तीन दिनों तक मौसम में कोई खास परिवर्तन की संभावना नहीं है।

पटना मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के उत्तरी भाग के एक-दो स्थलों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। जबकि, शेष भाग में मौसम शुष्क बना रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस किशनगंज में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस छपरा में दर्ज किया गया।

विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले तीन दिनों तक प्रदेश के न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। इसके बाद अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री वृद्धि होने का पूर्वानुमान है।

राज्य के उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व भागों के अधिकांश जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। जबकि, राज्य के शेष भागों के अधिकांश जिलों में सुबह के समय हल्के और मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है।

बताया गया कि कई जगहों पर उच्चतम तापमान और न्यूनतम तापमान में अंतर बेहद कम होने के कारण लोग दिनभर ठंड महसूस कर रहे हैं। पटना में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री का अंतर है। राज्य में कोहरे की स्थिति बनी हुई है, जिससे कई जगहों में शीत दिवस जैसी स्थिति देखी गई।

बुधवार को पटना में हल्की धूप निकली। हालांकि, ठंडी हवा के कारण धूप की तपिश लोगों ने कम महसूस की। बुधवार को कई क्षेत्रों में कोहरे की सघनता मंगलवार की अपेक्षा कम देखी गई।

*************************

Read this also :-

डाकू महाराज का ट्रेलर हुआ रिलीज

अजय देवगन की आजाद का ट्रेलर जारी

प्रियंका गांधी को दिया इमरजेंसी देखने का आमंत्रण

इंदिरा गांधी की गरिमा पर पूरा फोकस : कंगना रनौत

मुंबई  08 Jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । अभिनेत्री कंगना रनौत की आगामी फिल्म ‘इमरजेंसी’ रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में अभिनेत्री पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी। उन्होंने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को ‘इमरजेंसी’ के लिए आमंत्रण दिया है।

आगामी ‘इमरजेंसी’ 1975 से 1977 के 21 महीने की अवधि पर आधारित है, जब पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आंतरिक और बाहरी खतरों का हवाला देते हुए पूरे देश में इमरजेंसी की घोषणा की थी।

अभिनेत्री ने कहा, “मैं संसद में प्रियंका गांधी से मिली थी और पहली बात जो मैंने उनसे कही, वह यह थी कि ‘आपको ‘इमरजेंसी’ देखनी चाहिए’। इस पर उन्होंने कहा, ‘हां हो सकता है।’ तो देखते हैं कि क्या वह फिल्म देखना चाहेंगी। मुझे लगता है कि यह एक प्रकरण और एक व्यक्तित्व का बहुत ही संवेदनशील और समझदारी भरा चित्रण है और मैंने इंदिरा गांधी को बहुत गरिमा के साथ फिल्म में चित्रित करने का बहुत ध्यान रखा है।”

अभिनेत्री ने कहा, “जब मैंने रिसर्च करना शुरू किया, तो मैंने पाया कि उनके निजी जीवन के बारे में जानने के लिए बहुत सी चाजें थीं। चाहे वह उनके पति, दोस्तों या विवादास्पद समीकरणों के साथ उनका रिश्ता हो।”

उन्होंने आगे कहा, “मैंने खुद से सोचा कि हर व्यक्ति में बहुत कुछ है। जब महिलाओं की बात आती है तो उन्हें खासकर अपने आस-पास के पुरुषों के हिसाब से सीमित कर दिया जाता है और वास्तव में अधिकांश विवादास्पद कंटेंट इसी बारे में थे। लेकिन मैंने उन्हें बहुत गरिमा और संवेदनशीलता के साथ चित्रित किया है और मुझे लगता है कि सभी को यह फिल्म देखनी चाहिए।”

कंगना ने इंदिरा गांधी को प्रिय नेता बताते हुए कहा, “आपातकाल के दौरान हुई कुछ बहुत ही अजीबो गरीब चीजों के अलावा मुझे लगता है कि उन्हें बहुत प्यार और सम्मान मिला। तीन बार प्रधानमंत्री बनना कोई मजाक नहीं है। उन्हें प्यार और सम्मान मिला।”

************************

Read this also :-

डाकू महाराज का ट्रेलर हुआ रिलीज

अजय देवगन की आजाद का ट्रेलर जारी

 

मध्य प्रदेश में कांग्रेस एकजुट, कोई विवाद नहीं : कमलनाथ

भोपाल 08 Jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । मध्य प्रदेश में कांग्रेस में अंदर खाने चल रही खींचतान की चर्चाओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने सफाई दी है। साथ में कहा है कि राज्य में कांग्रेस एकजुट है और किसी तरह का विवाद भी नहीं है।

बीते दिनों प्रदेश कांग्रेस कमेटी की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक हुई थी और उसके बाद इस बात की चर्चा जोरों पर थी कि कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कुछ मसलों पर अपनी नाराजगी जताई है।

नाराजगी की चर्चाओं के बीच कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस की मजबूती के लिए और प्रदेश की व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए हम सब कांग्रेस जन एक हैं। विवाद का कोई प्रश्न ही नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि पिछले दिनों हुई प्रदेश की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक को लेकर मीडिया में नाराजगी के जो कयास लगाए जा रहे हैं, वह निराधार हैं।

ज्ञात हो कि राज्य में विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश अध्यक्ष की कमान जब से जीतू पटवारी को सौंपी गई है, उसके बाद से वरिष्ठ नेताओं और नई पीढ़ी के नेताओं के बीच दूरी होने के आरोप लगते रहे हैं।

कार्यकारिणी के गठन से लेकर अन्य नियुक्तियों में वरिष्ठ नेताओं की सहमति न लिए जाने की चर्चाएं भी जोरों पर रही। इसी बीच बीते दिनों और राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक हुई और इस बैठक के दौरान कुछ मसलों पर विचार विमर्श हुआ।

बैठक के बाद कुछ ऐसी बातें सामने आई जिसमें कहा गया कि वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी अपने वरिष्ठ नेता कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की राय को अहमियत नहीं देते हैं। कहा तो यहां तक गया कि कमलनाथ को कार्यक्रमों की जानकारी अखबारों के जरिए मिलती है, जिस पर दिग्विजय सिंह ने भी सहमति जताई, हां यह बात अलग है कि इन नेताओं के बयान खुले तौर पर सामने नहीं आए। यह सारी बातें बैठक में कहे जाने का जिक्र जरूर किया गया और यही कारण है कि अब कमलनाथ को सफाई देना पड़ी है।

***************************

Read this also :-

डाकू महाराज का ट्रेलर हुआ रिलीज

अजय देवगन की आजाद का ट्रेलर जारी

यूपी के काशी में पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश को दबोचा

वाराणसी 08 Jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  । उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में बुधवार को पुलिस द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह चलाया जा रहा था कि उनके हत्थे एक बदमाश चढ़ गया। जब पुलिस ने आशंका होने पर इस बदमाश का पीछा किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया।

एडीसीपी काशी सरवणन टी ने बताया कि पुलिस कमिश्नरी वाराणसी में अपराध की रोकथाम के लिए पुलिस आयुक्त के निर्देशन में ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत जनपद के विभिन्न जगहों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में थाना रामनगर भीटी चौकी के समीप हाईवे पर एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस से बचने लिए तेज रफ्तार से भाग रहा था। तब पुलिस ने इसका पीछा किया। तभी इसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

आत्मरक्षा के लिए पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें बदमाश घायल हो गया है। बदमाश को मेडिकल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस के अनुसार काशी के थाना क्षेत्र के भीटी में भोर में पुलिस संदिग्ध लोगों की जांच कर रही थी। पुलिस की टीम को देखकर बाइक सवार बदमाश पहले भागा। जब पुलिस ने उसका पीछा तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। इसके बाद बाइक सवार बदमाश हाईवे की ओर भागने लगा। तभी पुलिस टीम ने भाग रहे बदमाश का पीछा करते हुए घेराबंदी की।

बदमाश ने फिर फायर करना शुरू कर दिया, जवाब में पुलिस टीम ने भी उस पर फायरिंग की। एक गोली उसके पैर में लगी और बाइक समेत गिर पड़ा। वह बाइक में फंसने के चलते भाग नहीं सका। पुलिस टीम ने घेर कर उसे दबोच लिया।

**************************

Read this also :-

डाकू महाराज का ट्रेलर हुआ रिलीज

अजय देवगन की आजाद का ट्रेलर जारी

असम के दिमा हसाओ जिले के उमरंगसो कोयला खदान से एक शव बरामद

गुवाहाटी 08 Jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । असम के दिमा हसाओ जिले के उमरांगसो इलाके में कोयला खदान में फंसे मजदूरों में से एक का शव पैरा गोताखोरों ने बरामद कर लिया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सीएम सरमा ने कहा, “21 पैरा गोताखोरों ने कुएं के तल से एक शव बरामद किया है। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं।”
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बचाव अभियान जोरों पर है और सेना तथा एनडीआरएफ के जवान कुएं में उतर गए हैं।

इस बीच, एसडीआरएफ के डी-वाटरिंग पंप उमरंगशु से घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। इसके अलावा, ओएनजीसी के डी-वाटरिंग पंप को कुंभीग्राम में एमआई-17 हेलीकॉप्टर पर लोड किया गया है, जिसे तैनाती के लिए मौसम संबंधी मंजूरी का इंतजार है।

इससे पहले मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि जिस स्थान पर मजदूर फंस गए, वहां अवैध कोयला खनन किया जा रहा था और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने अवैध कोयला खनन के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

मुख्यमंत्री ने एक एक्स पोस्ट में कहा, “पुलिस ने घटना की जांच के लिए खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21(1) के साथ धारा 3(5)/105 बीएनएस का हवाला देते हुए उमरंगसो पीएस केस संख्या: 02/2025 के तहत एफआईआर दर्ज की है। प्रथम दृष्टया, यह एक अवैध खदान प्रतीत होती है। मामले के सिलसिले में पुनीश नुनिसा नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।”

उमरंगसो इलाके में कोयले की खदान में फंसे कम से कम नौ मजदूरों की पहचान कर ली गई है। नौ मजदूरों में से एक नेपाल का नागरिक है, एक पश्चिम बंगाल का है और बाकी असम के अलग-अलग इलाकों से हैं।

उनकी पहचान गंगा बहादुर श्रेठ, हुसैन अली, जाकिर हुसैन, सर्पा बर्मन, मुस्तफा शेख, खुशी मोहन राय, संजीत सरकार, लिजान मगर और शरत गोयरी के रूप में हुई है।

***************************

Read this also :-

डाकू महाराज का ट्रेलर हुआ रिलीज

अजय देवगन की आजाद का ट्रेलर जारी

पीएम नरेंद्र मोदी जल्द कश्मीर में जेड-मोड़ सुरंग का उद्घाटन करेंगे

श्रीनगर 08 Jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जनवरी को जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे और श्रीनगर-सोनमर्ग मार्ग पर जेड-मोड़ सुरंग का उद्घाटन करेंगे। सुरंग के माध्यम से सोनमर्ग तक हर मौसम में कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी 13 जनवरी को यहां आएंगे और जेड-मोड़ सुरंग का उद्घाटन करेंगे। यह सुरंग गगनगीर से सोनमर्ग तक रोड को बाईपास करेगी, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को पूरे साल हिल स्टेशन पर आने की सुविधा मिलेगी।

गगनगीर-सोनमर्ग खंड भारी बर्फबारी और हिमस्खलन के कारण बंद हो जाता है, जो हर साल इस क्षेत्र में होता है। जेड-मोड़ सुरंग जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में गगनगीर और सोनमर्ग के बीच 6.5 किलोमीटर लंबी 2-लेन वाली सड़क सुरंग है।

पहले जो रोड उपयोग में थी, वह हिमस्खलन से प्रभावित थी और अक्सर कई महीनों तक बंद हो जाती थी। लेकिन जेड-मोड़ सुरंग सोनमर्ग पर्यटक शहर को सभी मौसमों में जोड़ने वाली सुविधा प्रदान करती है।

इस 6.5 किलोमीटर लंबी सुरंग को पार करने में केवल 15 मिनट लगते हैं, जबकि पहाड़ियों पर ऊपर-नीचे टेढ़े-मेढ़े रास्ते से यात्रा करने में घंटों लगते थे।

साथ ही यह, पास की जोजी-ला सुरंग के साथ, श्रीनगर-लेह हाईवे पर यह भू-रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सुरंग बालटाल (अमरनाथ गुफा), कारगिल और लद्दाख क्षेत्र के अन्य स्थानों को साल भर मौसम-रहित कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।

इससे सैन्य रसद में भी वृद्धि होगी और पर्यटन तथा अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। सोनमर्ग को सभी मौसमों में कनेक्टिविटी प्रदान करने के अलावा, यह सुरंग स्थानीय युवाओं को रोजगार देने में मदद करेगी और क्षेत्र में पर्यटन तथा संबद्ध गतिविधियों को बढ़ावा देगी।

यह 31 सड़क सुरंगों में से एक है, जिनमें से 20 जम्मू-कश्मीर में और 11 लद्दाख में हैं। सुरंग का निर्माण 2018 में शुरू हुआ था। 20 अक्टूबर 2024 को सुरंग के कर्मचारियों पर आतंकवादी हमला हुआ था।

दो आतंकवादी गगनगीर में श्रमिकों के शिविर में घुसे और अंधाधुंध गोलीबारी की थी। इस हमले में जेड-मोड़ सुरंग का निर्माण कर रही इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के छह गैर-स्थानीय श्रमिकों सहित सात नागरिक मारे गए थे। इस हमले में एक स्थानीय डॉक्टर की भी मौत हो गई थी।

*****************************

Read this also :-

डाकू महाराज का ट्रेलर हुआ रिलीज

अजय देवगन की आजाद का ट्रेलर जारी

दिल्ली पुलिस ने अब तक करीब 100 बांग्लादेशियों को किया डिपोर्ट

नई दिल्ली 08 Jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। दिल्ली पुलिस अवैध रूप से दिल्ली में डेरा जमाने वाले बांग्लादेशियों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। अब तक दिल्ली पुलिस ने करीब 100 बांग्लादेशियों को डिपोर्ट कर चुकी है।

ये लोग अवैध तरीके से दिल्ली में छिपकर रह रहे थे। वहीं करीब 500 से ज्यादा संदिग्धों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

लगातार दूसरे महीने दिल्ली पुलिस ने बांग्लादेशियों पर शुरू की गई अपनी मुहिम जारी रखी हुई है। वहीं दिल्ली पुलिस ने एक और बांग्लादेशी नागरिक को वापस बांग्लादेश डिपोर्ट कर दिया है। यह व्यक्ति पिछले चार महीनों से अवैध तरीके से दिल्ली में इधर-उधर छिप कर रह रहा था।

साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के स्पेशल स्टाफ ने इमोन अली नाम के शख्स को पकड़ा। जांच में पता लगा कि इमोन अली बांग्लादेश के बलियकंदी नरुआ गांव का रहने वाला है। यह चार महीने से दिल्ली में रह रहा था।

पुलिस को जानकारी मिली एक शख्स महिपालपुर के पास घूम रहा है। पूछताछ में वह कोई डॉक्यूमेंट नहीं दिखा पाया। जब पुलिस ने उसके पास मौजूद दस्तावेज देखे तो पता लगा कि उसके पास कुछ भी नहीं है।

बल्कि उसके पास से बांग्लादेश के डॉक्युमेंट्स की फोटोकॉपी मिली। जिसके बाद इसको एफआरआरओ के जरिए बांग्लादेश डिपोर्ट कर दिया गया है।

बता दें कि अब तक तकरीबन 100 के आसपास बांग्लादेशियों को दिल्ली पुलिस एफआरआरओ के जरिए डिपोर्ट कर चुकी है। वहीं दिल्‍ली पुलिस अवैध बांग्लादेशियों पर कार्रवाई करने के साथ उन सिंडिकेट पर भी नजर बनाए हुए है जो इन बांग्लादेशियों को भारत पहुंचने में मदद करते है।

साथ ही उनके कागजातों में भी उनकी मदद करते है। यहां तक की उनके फर्जी आधार कार्ड भी बना दिए जाते है। पुलिस ने अब तक जिन बांग्लादेशियों को वापस बांग्लादेश भेजा है उनमें से कई तो लगभग 20 सालों से दिल्‍ली में डेरा जमाए हुए थे।

**********************

Read this also :-

डाकू महाराज का ट्रेलर हुआ रिलीज

अजय देवगन की आजाद का ट्रेलर जारी

नीतीश कुमार ने बिहार के लोगों का जीवन को बर्बाद कर दिया : तेजस्वी यादव

नई दिल्ली 08 Jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  । पूर्व डिप्टी सीएम और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘प्रगति यात्रा’ पर जोरदार निशाना साधा।

तेजस्वी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक कार्टून पोस्ट किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा, “थके हुए मुख्यमंत्री ने रिटायर्ड अधिकारियों के साथ मिलकर बिहार के युवाओं की आशाओं को निराशाओं में बदल दिया है।

विज्ञापनों के माध्यम से सैंकड़ों करोड़ झूठे प्रचार में फूंक रहे है। बिहारियों के जीवन को आबाद करने की बजाय उसे बर्बाद कर दिया है। बिहार की प्रगति को दुर्गति की अग्नि में झोंक दिया है।

बेसुध सरकार और उसके मुखिया के नेतृत्व में एक बरसात में ही सैंकड़ों पुल-पुलिया ढह जाते है। दो दशक से हर प्रकार की परीक्षाएं पेपर लीक और धांधली की भेंट चढ़ाई जा रही है। महंगाई हर घर-हर परिवार को खा रही है।

छोटे बड़े व्यवसायों का व्यवसाय बर्बादी के कगार पर है। इनके शासन में गरीबी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और पलायन में बिहार अव्वल है।”

उल्लेखनीय है कि तेजस्वी यादव लगातार नीतीश सरकार पर हमलावर रहते हैं। हाल ही में उन्होंने बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर एनडीए सरकार पर निशाना साधा था।

एक ट्वीट में तेजस्वी ने लिखा कि बेगूसराय में युवक की हत्या, मधेपुरा में किसान की गोली मार हत्या, कटिहार के कोढा में युवक की गोली मार हत्या, मुंगेर के रामनगर में हत्या और सुपौल के नरहिया में युवक की हत्या सहित अन्य अपराध की घटनाओं को लेकर नीतीश सरकार से सवाल पूछे।

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर तेजस्वी यादव पूरी तरह से मैदान में हो चुके हैं।

चुनाव की घोषणा से पूर्व उन्होंने बिहार में “माई बहिन मान योजना” की घोषणा कर दी है। तेजस्वी ने कहा कि हमारी सरकार बनने पर “माई बहिन मान योजना” की शुरुआत होगी जिसमें बिहार की महिलाओं को प्रतिमाह 2,500 रुपये मिलेंगे।

************************

Read this also :-

डाकू महाराज का ट्रेलर हुआ रिलीज

अजय देवगन की आजाद का ट्रेलर जारी

अजय देवगन की आजाद का ट्रेलर जारी

वफादार घोड़े की कहानी देखने के लिए बेताब हुए दर्शक

08.01.2025 – अभिनेता अजय देवगन को पिछली बार फिल्म नाम में देखा गया था, जिसमें उनकी अदाकारी की खूब तारीफ तो हुई, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी।आने वाले समय में अजय कई फिल्मों में नजर आएंगे। इन्हीं में से एक फिल्म आजाद है। हाल ही में निर्माताओं ने फिल्म का नया पोस्टर साझा किया था, जिसमें अजय समेत तमाम सितारों की झलक दिखी।

आखिरकार अब आजाद का ट्रेलर रिलीज हो गया है।आजाद की कहानी की बात करें तो इस फिल्म में अजय एक कुशल घुड़सवार की भूमिका में नजर आएंगे, जिसका अपने घोड़े से गहरा संबंध है।कहानी में दिलचस्प मोड़ तब आता है, जब अजय का सामना अंग्रेजी सेनाओं से होता है और अराजकता के दौरान उनका प्रिय घोड़ा गायब हो जाता है।

इसके बाद खोए हुए घोड़े को खोजने की जिम्मेदारी अमन देवगन के किरदार पर आती है। ट्रेलर में अजय की अदाकारी की खूब तारीफ हो रही है।अजय की फिल्म आजाद 17 जनवरी, 2025 में सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का सामना कंगना रनौत और अनुपम खेर की फिल्म इमरजेंसी से होगा।

आजाद में डायना पेंटी, मोहित मलिक और पीयूष मिश्रा जैसे कलाकार भी अभिनय करते नजर आने वाले हैं।इस फिल्म के निर्देशन की कमान चंडीगढ़ करे आशिकी और काई पो चे के निर्देशक अभिषेक कपूर ने संभाली है। रोनी स्क्रूवाला इस फिल्म के निर्माता हैं।फिल्म आजाद कई मायनों में खास है।

इस फिल्म के जरिए दिग्गज अभिनेत्री रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी अभिनय की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं।फिल्म में राशा की जोड़ी अजय के भांजे अमन देवगन के साथ बनी है, जिसे पहली बार देखा जाएगा। अमन के करियर की भी यह पहली फिल्म है।राशा, अजय और अमन की तिकड़ी देखने के लिए दर्शक बेताब हैं।

फिल्म के कई गाने और पोस्टर पहले ही रिलीज हो चुके हैं।आजाद के बाद अजय कई फिल्मों के सीक्वल में नजर आएंगे। इन दिनों वह रेड 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म 1 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रितेश देशमुख और वाणी कपूर भी फिल्म का हिस्सा हैं।इसके अलावा अजय के पास दे दे प्यार दे का सीक्वल भी है। यह 14 नवंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।सन ऑफ सरदार 2 में भी अजय मौजूदगी दर्ज करवाएंगे। फिल्म 25 दिसंबर, 2025 को पर्दे पर आएगी।

***************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि:

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज आपके घर में शुभ कार्य होने के संकेत हैं। रिश्तेदारों और अन्य लोगों के आने जाने से खुशी का माहौल बना रहेगा। घर में व्यस्त होने के कारण व्यापार में कम ध्यान रहेगा, फिर भी आप लाभ में रहेंगे, आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। नौकरी में आपको सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। कॉलेज के किसी प्रोजेक्ट में आपको नया अनुभव मिलेगा।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 4

वृष राशि:

आज आपका पूरा दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा। घर पर हो रहे किसी पूजा अनुष्ठान में माता-पिता के साथ आप भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आज नौकरी में काम ज्यादा होने पर भी आप अपना सौ प्रतिशत देने का प्रयास करेंगे। बॉस खुश होंगे और आपके प्रमोशन की संभावनाएं बढ़ेंगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र आज कुछ नया सोच सकते हैं। आज अपने खानपान का ध्यान रखे, हो सके तो गर्म तासीर की चीजें खाएं जिससे सर्दी से बचाव हो सके।

शुभ रंग- मैरुन

शुभ अंक- 7

मिथुन राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों को आज किसी काम से बहार की यात्रा करनी पड़ सकती है। सहकर्मियों के साथ अच्छे व्यवहार से लाभ मिलेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को बड़े ही सूझबूझ और संयम से काम लेना चाहिए, पुराने व्यापारिक समझौते आपके आपसी रिश्ते से ही बने रहने की संभावना है। यदि आप किसी सरकारी परीक्षा या निजी कॉलेज में दाखिला लेने की तैयारी कर रहें हैं, तो आपको सफलता हासिल होगी। नवविवाहित जोड़े आज कहीं यात्रा का प्लान बनाएंगे। वहां उन्हें एक दूसरे को समझने का मौका मिलेगा।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 3

कर्क राशि:

के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम देने वाला रहेगा। यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे हैं और इंटरव्यू होने वाला है तो आप पूरे कॉन्फिडेंस के साथ इंटरव्यू दें, सफलता जरुर मिलेगी। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आज आपके काम का बोझ हल्का होगा और आपको आराम मिलेगा। पहले की गई आपकी मेहनत आज रंग लाएगी, आपके कार्यों की तारीफ होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी व्यापार में लाभ की संभावना बन रही है। अविवाहित हैं तो आज विवाह की बात चल सकती है। पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा साथ मिलकर कहीं घूमने जा सकते हैं।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 8

सिंह राशि:

आज आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। आपके परिवार में आज आध्यात्मिक वातावरण बना रहेगा, सभी के साथ आपका व्यवहार बहुत संतुलित रहेगा। लोगों से आपको मान सम्मान मिलेगा। व्यापार में उतार चढ़ाव आने के बावजूद आपकी आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी और किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है। इस राशि के छात्रों का ज्यादा समय मित्रों के साथ आज प्रोजेक्ट बनाने में बीतेगा। यदि आप विवाहित हैं तो आज आपको ससुराल की ओर से विशेष तोहफा मिलने की संभावना है, दोनों परिवारों के रिश्ते अच्छे बनेंगे।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 1

कन्या राशि:

आज आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार के सभी सदस्य आज एक साथ बैठकर किसी पुरानी बात को लेकर गहन चर्चा करेंगे, इसमें आपके विचारों का विशेष महत्व होगा आपकी बात सभी लोग ध्यान से सुनेंगे। परिवार आज आपके मन में व्यापार को लेकर नये-नये विचार आएंगे। जो लोग नौकरी ढूंढ रहे हैं, आज उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है। बच्चों का पढऩे में मन लगेगा, स्वास्थ्य ठीक रखने के लिए घर के बने पौष्टिक आहार का ही सेवन करें। आज आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 5

तुला राशि:

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप मित्रों के साथ मिलकर घर में गीत संगीत का प्लान बनाएंगे और इस काम में किसी मित्र का विशेष सहयोग मिलेगा। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा।व्यापारिक दृष्टि से दिन अच्छा है, यदि आपने कहीं निवेश किया है तो वापस धन लाभ की संभावना बढ़ेगी। नौकरी करने वालों के लिए दिन अच्छा है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों का पढ़ाई में मन लगेगा, अच्छी तैयारी के लिए नई तकनीक अपना सकते हैं, जिससे अच्छे परिणाम मिलेंगे।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 3

वृश्चिक राशि:

आज आप पूरे दिन आशा से भरे रहेंगे। अपने बच्चों की पढ़ाई और विद्यालय की अन्य गतिविधियों में उनकी अच्छी सफलता देखकर आप बहुत आनंदित होंगे। आशान्वित होकर उनके भविष्य के लिए कोई ठोस निर्णय लेंगे जो आगे चलकर लाभकारी सिद्ध होगा। आज आप परिवार के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखेंगे। उनके साथ समय बिताएंगे। जीवनसाथी के साथ मिलकर योजना बना सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों को सहकर्मियों के साथ मिल-जुलकर काम करना चाहिए, इससे आपसी रिश्ते मजबूत होंगे। लवमेट के लिए दिन अच्छा है, आज किसी पार्टी में शामिल होंगे।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 2

धनु राशि:

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपकी प्रशंसा हो सकती है, पारिवारिक जीवन आज बेहतरीन रहने वाला है। आज किन्हीं कारणों से घर का उत्तरदायित्व आप पर होगा और आप उसे कुशलता पूर्वक निभाएंगे, सबकी जरूरतों का ध्यान रखेंगे। सभी लोग खुश होंगे और आपकी काबिलीयत की सराहना करेंगे। व्यापारिक दृष्टि से लाभ के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को आज कार्यक्षेत्र में ज्यादा काम होने बावजूद समय पर सारा काम पूरा कर लेंगे। यदि आप मैनेजमेंट या बीटेक की तैयारी कर रहे हैं, तो आज आपके लिए कुछ खास खबर मिलेगी।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 7

मकर राशि:

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज घरवालों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। आज नन्हे मेहमान के घर आने की खुशी मिलेगी। आज आपको अपने बच्चों की जरूरतों का ध्यान रखना होगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। अविवाहित जातकों के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है, परन्तु जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। आप आज शारीरिक और मानसिक दोनों ही तरह से फिट रहेंगे। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 9

कुंभ राशि:

आज आप बच्चों के साथ कहीं घूमने-फिरने जाने का प्लान बना सकते हैं। घर में आज किसी मेहमान के आने से आपको खुशी मिलेगी, आप उनके साथ अलग-अलग पकवानों का आनंद उठाएंगे। यदि आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा का समुचित प्रयोग करें तो अधिक फायदेमंद साबित होगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परन्तु लेनदेन में सावधानी बरतें। आज का दिन लवमेट के लिए अच्छा है, रिश्ता पक्का हो सकता है। छात्रों का मन आज पढ़ाई के साथ रचनात्मक कार्यों में लगेगा।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 9

मीन राशि:

आज आप अच्छे स्वास्थ्य का आनन्द उठाएंगे। जीवन शैली बदलने का प्रयास सफल होने की संभावना है। आप अपने व्यापार को नई योजनाओं के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। यदि नौकरी करते हैं तो स्थिति आपके अनुकूल रहने वाली है। आज आप पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। जो छात्र कम्पूटर कोर्स ज्वाइन करने की सोच रहे हैं, उनके लिए दिन अच्छा है शुरुआत कर सकते हैं। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- केसरिया

शुभ अंक- 2

*********************************

 

अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव के लिए 5 फरवरी को मतदान

अयोध्या ,07 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। दिल्ली विधानसभा के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर सीट पर भी आयोग ने चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। दिल्ली के साथ अयोध्या जिले की मिल्कीपुर सीट पर भी 5 फरवरी को वोटिंग होगी, जिसके नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

दरअसल, 2022 के विधानसभा चुनाव में अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा) ने विजय पाई थी, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में मिल्कीपुर सीट से विधायक रहे अवधेश प्रसाद सांसद चुने गए।

इस जीत को भाजपा के लिए बड़ा झटका माना गया। ऐसे में भाजपा अब मिल्कीपुर सीट पर कब्जा करने के लिए पूरी ताकत से जुटी है। इसी कारण से मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई बार दौरा कर चुके हैं।

भारतीय जनता पार्टी मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में जीत के जरिए लोकसभा चुनाव में मिली हार की भरपाई करने की फिराक में है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी ने अपने कैबिनेट मंत्रियों की फौज उतार रखी है।

इसके अलावा संगठन के पदाधिकारियों को भी चुनाव मैदान में उतारा गया है। साथ ही खुद भी सीएम योगी लगातार अयोध्या का दौरा कर मीटिंग कर रहे हैं।

उधर, समाजवादी पार्टी (सपा) भी इस चुनाव में जीत हासिल करने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। पार्टी ने मिल्कीपुर से पहले ही सपा सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे को अपना उम्मीदवार घोषित कर रखा है। अवधेश प्रसाद यहां लगातार सक्रिय हैं।

उन्होंने कहा है कि इस सीट पर सपा अपनी जीत दर्ज करने जा रही है। भाजपा ने विकास रोकने का काम किया। यह बात जनता जानती है। सपा विकास करती है, जबकि भाजपा रोड़ा अटकाती है। मिल्कीपुर से सपा के उम्मीदवार हमारे बेटे अजीत प्रसाद हैं। लोग डिसाइड कर चुके हैं, उन्हें जीतना है।

हाल ही में उत्तर प्रदेश में विधानसभा की नौ सीटों पर उपचुनाव हो चुके हैं, लेकिन मिल्कीपुर का मामला कोर्ट में विचाराधीन होने से उस समय आयोग ने यहां चुनाव नहीं कराया। अब कोर्ट में दायर याचिका का निपटारा हो चुका है। इस कारण यहां चुनाव हो रहे हैं।

**************************

Read this also :-

थमने का नाम नहीं ले रहा पुष्पा 2 का तूफान

बर्थडे पर फैंस को बिग सरप्राइज देंगे केजीएफ स्टार यश