All posts by Dilip Singh

महिलाओं-बच्चों के उत्थान के लिए राज्य सरकार संवेदनशील- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

उदयपुर ,11 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि महिला एवं बाल विकास देश एवं प्रदेश की प्रगति की आधारशिला है। इनके सशक्तीकरण से एक अच्छे परिवार, समाज और राष्ट्र का निर्माण होता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं एवं बच्चों के उत्थान के लिए पूरी संवेदनशीलता से कार्य कर रही है।

हम इनसे जुड़ी योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रभावी, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित कर रहे हैं ताकि विकसित भारत-विकसित राजस्थान के लक्ष्य को साकार किया जा सके।शर्मा शनिवार को उदयपुर में केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित चिंतन शिविर के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि यह चिंतन शिविर महिलाओं एवं बच्चों के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। इस शिविर में हम साथ मिलकर इनके भविष्य को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में चिंतन करें जिससे महिला एवं बाल विकास को नई दिशा मिले।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मातृशक्ति तथा बच्चों के समग्र विकास के लिए समर्पित

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2014 के बाद देश में अभूतपूर्व बदलाव लाए हैं। वे राष्ट्र को मजबूत बनाने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने नई योजनाओं एवं नवाचारों से देश के विकास में नया अध्याय जोड़ा है। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मातृशक्ति तथा बच्चों के समग्र विकास के लिए समर्पित हैं, उनके अनुसार देश में महिला, युवा, किसान तथा मजदूर चार जातियां हैं। जिनके उत्थान एवं सर्वांगीण विकास के लिए सरकार काम कर रही है।

महिला एवं बाल विकास की दिशा में राज्य सरकार कर रही निरंतर कार्य

शर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर 3 से 6 वर्ष के बच्चों को पोषाहार के साथ अतिरिक्त पोषण के लिए सप्ताह में तीन दिन गर्म दूध उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री अमृत आहार योजना शुरू की गई है। राज्य सरकार 2 हजार आंगनबाड़ी केंद्रों को आदर्श आंगनबाड़ी के रूप में विकसित कर रही है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन में सहयोग करने वाले स्थानीय आमजन का सम्मान करना चाहिए। राज्य सरकार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित प्रत्येक योजना की निरंतर मॉनिटरिंग, मूल्यांकन तथा आकलन कर रही है जिससे योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचना सुनिश्चित हो सके।

विभिन्न योजनाओं के माध्यम से अंत्योदय की संकल्पना हो रही साकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि को राज्य सरकार ने 5 हजार से बढ़ाकर 6 हजार 500 रुपये कर दिया गया है। साथ ही, दिव्यांग गर्भवती महिलाओं को 10 हजार रुपये की सहायता दी जा रही है। श्री शर्मा ने कहा कि बालिका सशक्तीकरण हेतु लाडो प्रोत्साहन योजना, कालीबाई भील उड़ान योजना जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। राज्य सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए भी कई कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पालनहार योजना से राज्य के 6 लाख बच्चों के लिए आर्थिक सहायता भी उपलब्ध करवाई जा रही है। श्री शर्मा ने कहा कि महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण की देखरेख के साथ उनकी सुरक्षा, शिक्षा, कौशल संवर्द्धन, रोजगार, उद्यमिता, सामाजिक सम्मान, महिला हितैषी नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन सहित विभिन्न पहलुओं के प्रति सरकार पूरी तरह संवेदनशील है। केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से अंत्योदय की संकल्पना को साकार किया जा रहा है।

चिन्तन शिविर महिला-बाल विकास के समेकित उत्थान का नया अध्याय – केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि चिन्तन शिविर की परिकल्पना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। उनका दृष्टिकोण है कि विकसित भारत के निर्माण के लिए महिलाओं और बच्चों का सशक्त होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास की चुनौतियों और उनके समाधान को लेकर आयोजित यह चिन्तन शिविर महिला-बाल विकास के समेकित उत्थान का नया अध्याय लिखेगा। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से संचालित मिशन सक्षम आंगनबाड़ी, पोषण अभियान 2.0, मिशन शक्ति और मिशन वात्सल्य के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें और अधिक बेहतर ढंग से क्रियान्विति किए जाने पर चर्चा की।

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि चिन्तन शिविर का मंच विचारों को कार्यों और कार्यों को परिणाम में बदलने का अवसर सिद्ध होगा। प्रधानमंत्री का सपना है कि देश की प्रत्येक महिला और बालक सशक्त बने, तभी देश का विकास संभव है। इस संकल्प को पूर्ण करने के लिए यह चिन्तन शिविर महत्वपूर्ण प्रयास है।

प्रदेश की उपमुख्यमंत्री एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री दिया कुमारी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार विकसित भारत-विकसित राजस्थान के लक्ष्य को लेकर निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिला सम्मान, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए लगातार काम कर रही है। साथ ही नव पीढ़ी को सुदृढ और समर्थ बनाने के लिए भी संकल्पित है। आंगनबाड़ी कार्मिकों के मानदेय में बढ़ोतरी की गई है। साथ ही, विभागीय योजनाओं के माध्यम से महिला एवं बाल विकास के संकल्प को मूर्त रूप दिया जा रहा है।

****************************

Read this also :-

फिल्म आजाद का पहला गाना उई अम्मा हुआ रिलीज

अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स का पहला गाना माये जारी

केजरीवाल को दिल्ली से मिटाने का काम पूर्वांचली करेंगे : पप्पू यादव

वैशाली ,11 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए शनिवार को दावा किया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस सत्ता में आएगी।

उन्होंने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, पूर्वांचली को फर्जी कहने वाले केजरीवाल समझ लें कि जो बना सकते हैं, वह बिगाड़ भी सकते हैं। इस चुनाव में पूर्वांचल के लोग केजरीवाल को दिल्ली से मिटाने का काम करेंगे।

लोकसभा सांसद ने कहा कि केजरीवाल की आम आदमी पार्टी दिल्ली और पंजाब में पूर्वांचली वोट के दम पर सत्ता में आई। उनकी आंखों में पानी नहीं है, केजरीवाल में शर्म नहीं बची है। मैं समझता हूं कि दिल्ली में कांग्रेस फिर से वापसी करेगी और कांग्रेस के साथ पूर्वांचली लोग हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने पूर्वांचली लोगों को सबसे पहले गाली देने का काम किया। अब अरविंद केजरीवाल बिहार और पूर्वांचल को गाली दे रहे हैं। पूर्वांचल के लोगों का घर कांग्रेस है। मैं दिल्ली चुनाव में कांग्रेस का स्टार कैंपेनर हूं और दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

इंडिया ब्लॉक में शामिल राजनीतिक दलों द्वारा आम आदमी पार्टी को समर्थन दिए जाने पर उन्होंने कहा कि समर्थन देने का अधिकार सभी को है। मैं उम्मीद करता हूं कि पूर्वांचल के लोग कांग्रेस के साथ रहेंगे।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इंडिया ब्लॉक में शामिल राजनीतिक दल यदि कांग्रेस को गाली देंगे तो वह भाजपा के साथ हैं।
पप्पू यादव इंडिया ब्लॉक के उन नेताओं को जवाब दे रहे थे जो हाल में कांग्रेस के खिलाफ गए हैं।

साथ ही कई बार कह चुके हैं कि इंडिया ब्लॉक का गठन सिर्फ लोकसभा चुनाव 2024 के लिए हुआ था। इसलिए अब इस गठबंधन का कोई मतलब नहीं है। कई दलों के नेता ने तो इसे खत्म करने की बात तक कह दी है।

बता दें कि दिल्ली में 5 फरवरी को सभी 70 विधानसभा सीटों पर मतदान कराया जाएगा और 8 फरवरी को परिणाम घोषित किए जाएंगे।

*****************************

Read this also :-

फिल्म आजाद का पहला गाना उई अम्मा हुआ रिलीज

अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स का पहला गाना माये जारी

दिल्ली वालों पर आपदा बनकर टूटी है आम आदमी पार्टी : वीरेंद्र सचदेवा

नई दिल्ली ,11 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद से ही भाजपा लगातार आम आदमी पार्टी (आप) पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सवाल उठा रही है। दिल्ली भाजपा के नेताओं ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इस दौरान उन्होंने दिल्ली से आप सरकार को उखाड़ फेंकने की बात कही।

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, आज पूरी दिल्ली में एक ही चर्चा है कि दिल्ली में भाजपा सरकार चाहिए। बहाने नहीं बदलाव चाहिए, दिल्ली में भाजपा सरकार चाहिए।

दिल्ली से आपदा सरकार को हटाना है, क्योंकि यह सरकार दिल्ली वालों पर आपदा बनकर भ्रष्टाचार के रूप में टूट पड़ी है। इस आपदा सरकार ने दिल्ली को झूठे जाल में फंसाया और ईमानदार जनता को टोपी पहनाई। इस सरकार ने दिल्ली में भ्रष्टाचार के शीश महल खड़े करने का काम किया। इसलिए आपदा सरकार को हटाना है और भाजपा सरकार बनाना है।

वीरेंद्र सचदेवा ने आगे कहा, अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी पागल हो गई है और यह बात सभी जानते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स आई है और इसमें बताया गया कि दो हजार करोड़ का घोटाला हुआ है।

शीश महल में जो दो हजार लगाया गया है, वह सिर्फ बानगी है। केजरीवाल अगर इस रिपोर्ट को गलत बता रहे हैं तो मैं उनसे यही कहूंगा कि वह कल ही विधानसभा का सत्र बुला लें।

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने भाजपा के कैंपेन सॉन्ग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, मैं दिल्ली की जनता से यही प्रार्थना करूंगा कि वह एक बार भाजपा का गीत सुनें, ताकि वह दिल्ली की बदहाली को जान पाएं।

हमने इस गाने के माध्यम से सच दिखाने की कोशिश की है।

मनोज तिवारी ने आगे कहा, एक समय था, जब दिल्ली अपने महोत्सव के लिए जानी जाती थी, लेकिन दिल्ली के कल्चर को नष्ट कर दिया गया। मैं इतना ही कहूंगा कि दिल्ली को एक जज की जरूरत है और आगामी 5 फरवरी को उस पर फैसला आएगा।

******************************

Read this also :-

फिल्म आजाद का पहला गाना उई अम्मा हुआ रिलीज

अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स का पहला गाना माये जारी

यूपी के कन्नौज में निर्माणाधीन स्टेशन का लेंटर गिरा

कई मजदूर घायल

कन्नौज ,11 जनवरी(Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन का लेंटर शनिवार को भरभरा कर गिर गया। इसमें कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए।

पुलिस और प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है। घायलों को मलबे से निकालकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है।

मौके पर राहत-बचाव की टीम पहुंची और मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया। टीम ने अब तक छह मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

बाकी मजदूरों का रेस्क्यू जारी है। अधिकारियों के मुताबिक अभी राहत-बचाव कार्य जारी है, जल्द ही अन्य मजदूरों को भी मलबे से बाहर निकाल लिया जाएगा।

घटना की सूचना पर मंत्री असीम अरुण भी मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने अधिकारियों को घायलों को उपचार व बचाव कार्य के लिए निर्देशित किया है।

उन्होंने बताया कि जहां निर्माण कार्य चल रहा था। वहां लेंटर पड़ रहा था। शायद जाल वजनदार रहा होगा। इस कारण यह निर्माणाधीन लेंटर गिर गया। इसमें अभी तक 23 लोगों को बचाया गया है। 20 को हल्की फुल्की चोटें हैं।

उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन लोग गंभीर हैं। उन्हें मेडिकल कॉलेज लखनऊ भेजा जा रहा है। ऐसी संभावना है कुछ लोग मलबे अभी दबे हों। इस कारण पूरा मलबा हटाया जा रहा है। एसडीआरएफ की टीम भी आ रही है।

उन्होंने कहा कि अभी हमारा लक्ष्य है कि सभी को इस मलबे से सुरक्षित निकाल लें। इस मामले की जांच भी होगी। सारे मानक रेलवे देखेगा। दोषियों को दंड भी मिलेगा। लेकिन पहले बचाव कार्य जरूरी है।

ज्ञात हो कि स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत दो मंजिला नई बिल्डिंग बन रही थी। शनिवार को लेंटर डालने का काम चल रहा था, तभी अचानक पूरा लेंटर ढह गया।

मुख्यमंत्री योगी ने कन्नौज में हुए हादसे का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंच कर राहत काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

************************

Read this also :-

फिल्म आजाद का पहला गाना उई अम्मा हुआ रिलीज

अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स का पहला गाना माये जारी

जोधपुर में लवली कंडारा एनकाउंटर मामले में सीबीआई ने दर्ज किया केस

पुलिस अधिकारियों पर शिकंजा कसने की तैयारी

जोधपुर ,11 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। हिस्ट्रीशीटर लवली कंडारा एनकाउंटर मामले की परतें अब केंद्रीय जांच ब्यूरो खोलेगी। 2021 में हुए फर्जी एनकाउंटर के आरोपों के बाद कंडारा के परिजनों ने सीबीआई जांच की मांग की थी। 9 जनवरी को दिल्ली में मामला दर्ज होने के बाद जांच शुरू कर दी गई है।

प्रकरण के अनुसार 13 अक्टूबर 2021 को जोधपुर के रातानाडा थाने के हिस्ट्रीशीटर लवली कंडारा का पुलिस ने एनकाउंटर किया था। पुलिस का दावा था कि लवली अपने साथियों के साथ भागने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान हुई मुठभेड़ में गोली लगने से उसकी मौत हो गई।

सीबीआई ने इस मामले में रातानाडा थाने के तत्कालीन एसएचओ लीलाराम और चार अन्य पुलिसकर्मियों – जितेंद्र सिंह, किशन सिंह, विश्वास, और अंकित – को आरोपी बनाया है।

आरोप है कि एनकाउंटर फर्जी था और पुलिस ने इसे सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया।

दिल्ली स्पेशल पुलिस के डिप्टी एसपी मोहिंदर सिंह इस मामले की जांच करेंगे। एनकाउंटर की सत्यता और घटनाक्रम की जांच के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों की भूमिका पर भी नजर रखी जाएगी।

लवली कंडारा के परिवार और रिश्तेदारों ने एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए सीबीआई जांच की मांग की थी। अब जांच के शुरू होने से पुलिस अधिकारियों पर कानूनी शिकंजा कसने की संभावना है।

यदि एनकाउंटर को फर्जी साबित किया गया, तो यह पुलिस प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है। इस मामले में सीबीआई की रिपोर्ट का इंतजार पूरे प्रदेश में बड़ी उत्सुकता से किया जा रहा है।

**************************

Read this also :-

फिल्म आजाद का पहला गाना उई अम्मा हुआ रिलीज

अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स का पहला गाना माये जारी

अमनौर में नया पावर ग्रिड बनने का रास्ता साफ

अमनौर अंचल के मौजा अरना में 30 एकड़ भूमि पर 400/220/132 KVGIS ग्रिड उपकेंद्र बनेगा

 बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड, पटना को ₹6,00,75,000/- में भूमि हस्तांतरित।

श्री रूडी ने पिछले 5 वर्ष से संबंधित विभागों और अधिकारियों से संवाद कर परियोजना को मंजूरी दिलाई।

 ग्रिड से बिजली आपूर्ति की स्थिरता और गुणवत्ता में सुधार।

स्थानीय निवासियों, किसानों और व्यवसायियों को लाभ, रोजगार और विकास के मिलेंगे नए अवसर।

 श्री रूडी ने राज्य सरकार और विभागों को आभार व्यक्त किया।

 परियोजना को सारण के विकास और प्रगति की नई दिशा में कदम बताया।

छपरा, 11 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। । सारण जिले को बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और बड़ी सफलता मिली है। स्थानीय सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री  राजीव प्रताप रूडी के सतत प्रयासों से अमनौर अंचल के मौजा अरना में 400/220/132 KVGIS ग्रिड उपकेंद्र के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। बिहार सरकार ने इस परियोजना के लिए मौजा अरना की 30 एकड़ भूमि को बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड, पटना को ₹6,00,75,000/- (छह करोड़ पचहत्तर हजार रुपये) के भुगतान पर सशुल्क स्थायी हस्तांतरित करने की स्वीकृति प्रदान की है। इस राशि में सलामी और पूंजीकृत मूल्य शामिल हैं।

शुक्रवार को बिहार सरकार ने कैबिनेट बैठक में इसकी मंजूरी दी है।सारण जिले में बिजली खपत को 280 मेगावॉट से बढ़ाकर 500 मेगावॉट तक के लिए तैयार किया जा रहा है। यह पहल सांसद श्री राजीव प्रताप रूडी की दूरदर्शी सोच का परिणाम है, जो आने वाली पीढ़ियों और औद्योगिक विस्तार को ध्यान में रखते हुए यह परियोजना ला रहे हैं। सांसद रूडी के पांच वर्षों के प्रयास से शुरू हुई यह परियोजना क्षेत्र को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाएगी।

सारण, बिहार का अग्रणी जिला, न केवल सबसे अधिक बिजली खपत करता है बल्कि उपभोक्ताओं द्वारा समय पर बिल भुगतान और पीएसएस एवं ट्रांसफार्मर की उपलब्धता में भी अग्रणी है। इससे जनता का सांसद पर विश्वास और मजबूत हुआ है। इस योजना को साकार करने के लिए सांसद श्री रुडी ने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी व श्री विजय सिन्हा और ऊर्जा मंत्री श्री बिजेंद्र यादव का आभार व्यक्त किया है।

सांसद  राजीव प्रताप रूडी ने इस परियोजना को अमलीजामा पहनाने के लिए पिछले 5 वर्ष से राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, ऊर्जा विभाग और बिहार सरकार के अधिकारियों के साथ लगातार संवाद और बैठकें कीं। उन्होंने मुख्य सचिव समेत वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर इस परियोजना को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। अंततः उनके प्रयास सफल रहे और यह स्वीकृति प्राप्त हुई।

इस संदर्भ में सांसद  रूडी ने कहा कि यह परियोजना सारण के विकास के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। ग्रिड उपकेंद्र के निर्माण से बिजली आपूर्ति की स्थिरता और गुणवत्ता में सुधार होगा। यह न केवल स्थानीय निवासियों बल्कि किसानों और उद्योगों के लिए भी लाभकारी साबित होगा।

सांसद ने इस पहल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’’ के दृष्टिकोण को साकार करने का एक उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने से सारण जिले में बिजली की समस्या दूर होगी, साथ ही रोजगार और विकास के नए अवसर उत्पन्न होंगे। उन्होंने राज्य सरकार और संबंधित विभागों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए विश्वास जताया कि यह पहल सारण को विकास और प्रगति की नई दिशा में आगे ले जाएगी।

*****************************

Read this also :-

फिल्म आजाद का पहला गाना उई अम्मा हुआ रिलीज

अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स का पहला गाना माये जारी

सॉफ्ट टच एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म ‘लव इज फॉरएवर’

फिल्म समीक्षा : लव इज़ फॉरएवर

बैनर : सॉफ्ट टच एंटरटेनमेंट

निर्देशक : एस श्रीनिवास

कलाकार : रुसलान मुमताज, कर्णिका मंडल, राहुल बी कुमार, मुश्ताक खान, गरिमा अग्रवाल और जावेद हैदर

रिलीज़ : 10 जनवरी 2025
अवधि : 2 घंटे 5 मिनट
भाषा : हिंदी, तमिल, तेलुगु
रेटिंग : 3 स्टार

11.01.2025 – सॉफ्ट टच एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म ‘लव इज फॉरएवर’ की कहानी एक साधारण प्रेम कहानी है। जिसे राशिद कानपुरी ने लिखा है। सोनू डोंडोरिया ने पटकथा और संवाद लिखे हैं। एस श्रीनिवास का निर्देशन सटीक है। उन्होंने सभी कलाकारों से बहुत अच्छा काम लिया है। डीओपी राज शेखर नायडू का कैमरावर्क बेहतरीन है। उन्होंने सीन की सिनेमेटोग्राफी बहुत बारीकी से की है। एडिटर पीयूष मसीह ने बेहतरीन एडिटिंग की है। बेहतरीन कलर करेक्शन और डीआई ने फिल्म की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं।

संजीत निर्मल के लिखे गाने, म्यूजिक डायरेक्टर देव चौहान के कंपोजिशन में जावेद अली की आवाज में बजने लायक हैं। कोरियोग्राफर कौसर शेख का काम भी काबिले तारीफ है। एक्शन मास्टर मुकेश राठौर ने कुछ कमाल के स्टंट डिजाइन किए हैं। बैकग्राउंड टेंशन क्रिएट करने में असफल है। इसे और बेहतर किया जा सकता था। कुल मिलाकर सॉफ्ट टच एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म लव इज फॉरएवर एक टाइम पास पैसा वसूल फिल्म है।

इसे 10 जनवरी को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। कहानी की बात करें तो तीन युवा दोस्तों की कहानी है। सिमरन और रोहित बचपन के दोस्त हैं और कोर्ट मैरिज के बाद हनीमून के लिए शिमला जाते हैं। जहाँ अजीबोगरीब घटनाएँ उनकी शांति को भंग कर देती हैं। और फिर, सिमरन अपने अतीत से एक चौंकाने वाला रहस्य उजागर करती है, जो सभी को अंदर तक हिला देता है।

यह रहस्य क्या है और यह उनके विवाहित जीवन को कैसे प्रभावित करता है? फिल्म की पूरी कहानी इसी पर केंद्रित है। राज सिमरन से प्यार करता है और सिमरन रोहित से शादी करती है। एकतरफा प्यार सिमरन की शादीशुदा ज़िंदगी को तबाह करना चाहता है। आखिर में क्या होता है? सिमरन किसे मिलती है? इस फिल्म में यही दिखाया गया है। अभिनय के लिहाज से हर कलाकार ने अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की है। रोहित मेहरा की भूमिका में रुसलान मुमताज ने स्वाभाविक अभिनय किया है। सिमरन चोपड़ा की भूमिका में कर्णिका मंडल ने जान डाल दी है। राज वर्मा के किरदार में राहुल बी कुमार ने गहरी छाप छोड़ी है।

राज के पिता की भूमिका में चंद्रप्रकाश ठाकुर, सिमरन के पिता की भूमिका में मुश्ताक खान, सिमरन की मां की भूमिका में गार्गी पटेल, धनीराम की भूमिका में जावेद हैदर, रोहित की सौतेली मां माया की भूमिका में गरिमा अग्रवाल और राणा की भूमिका में सलीम मुल्लांवर ने भी अपने अभिनय के साथ न्याय किया है। अन्य सहयोगी कलाकारों में महेंद्र वर्मा और यास्मीन ने अच्छा साथ दिया है। इस फिल्म की खास बात यह है कि यह फिल्म आम लीक से हट कर बनाई गई है साथ ही साथ इसमें कई ऐसे रोमांचक ट्विस्ट एंड टर्न्स हैं, जो सिनेदर्शकों को खूब पसंद आएंगे।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***************************

 

शानदार ओपनिंग के साथ ‘गेम चेंजर’ ने बॉक्स ऑफिस की खिड़की पर मचाया धमाल…..!

11.01.2025 – साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित निर्देशक शंकर द्वारा निर्देशित ‘गेम चेंजर’ ने रिलीज के पश्चात पहले दिन 186 करोड़ रुपये से अधिक की विश्वव्यापी सकल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ सनसनीखेज शुरुआत की है।

फिल्म का शानदार प्रदर्शन तेलुगु राज्यों से आगे बढ़कर उत्तर भारतीय सर्किट और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में छा गया है और इस शानदार शुरुआत के साथ, ‘गेम चेंजर’ संक्रांति उत्सव सप्ताहांत में अपनी गति बनाए रखने की दिशा में अग्रसर है।

अभिनेता राम चरण ने इस ब्लॉकबस्टर हिट के साथ अपने अखिल भारतीय स्टारडम को और मजबूत किया है। श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस, दिल राजू प्रोडक्शंस और ज़ी स्टूडियो के बैनर तले निर्मित ‘गेम चेंजर’ एक सिद्धांतवादी आईएएस अधिकारी और एक भ्रष्ट राजनेता के बीच तीव्र टकराव के बारे में है।

राम चरण ने एक नेक आईएएस अधिकारी राम नंदन और एक समर्पित समाज सुधारक अप्पन्ना के रूप में शानदार दोहरी भूमिका निभाई है। राम चरण, कियारा आडवाणी, अंजलि, एसजे सूर्या, श्रीकांत, समुथिरकानी और जयराम के अभिनय से सजी

इस फिल्म ने अपनी शानदार ओपनिंग और सुपर-पॉजिटिव रिपोर्ट के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*************************

 

श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ,तीन दिवसीय महोत्सव आज से

VVIP दर्शन पर रहेगी रोक

अयोध्या 11 Jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) शनिवार को श्रीरामलला (Shri RamLala) की प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratishtha) की पहली सालगिरह पर आयोजित महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।

22 जनवरी 2024 को श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। अब एक साल पूरे होने पर अयोध्या में तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान वीवीआईपी दर्शनों पर रोक होगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “हम चाकर रघुवीर के…”

मंदिर ट्रस्ट के अनुसार, 11 से 13 जनवरी तक होने वाले इस समारोह का उद्देश्य आम लोगों को शामिल करना है, जो पिछले साल ऐतिहासिक समारोह में शामिल नहीं हो पाए थे। साथ ही, करीब 110 आमंत्रित वीआईपी भी इसमें शामिल होंगे।

हालांकि तीन दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में वीवीआईपी पास निरस्त रहेंगे। इसके अलावा दर्शन करने का समय भी बढ़ा दिया गया है।

यह समारोह राम जन्मभूमि परिसर के भीतर विभिन्न स्थानों पर होगा। तीन दिवसीय कार्यक्रम में लोकगायिका मालिनी अवस्थी जैसे प्रसिद्ध कलाकार प्रस्तुति देंगे।

पार्श्व गायिका अनुराधा पौडवाल, कवि कुमार विश्वास सहित अन्य लोग भी शामिल होंगे। मंदिर ट्रस्ट के अनुसार, तीन दिवसीय समारोह के दौरान कई धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ रामलीला भी होगी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को कुबेर टीला पर भक्तों को संबोधित करेंगे, जिसके बाद संगीत और भक्ति कार्यक्रमों की एक श्रृंखला होगी।

विभिन्न राज्यों के संगीत समूह 11 से 13 जनवरी तक अयोध्या के विभिन्न चौराहों पर कीर्तन भी करेंगे। पिछले अभिषेक समारोह में शामिल नहीं हो पाने वाले देश भर के संतों को वर्षगांठ समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।

राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा ऐसे लगभग 70 संतों की सूची तैयार की जा रही है। कुमार विश्वास और मालिनी अवस्थी शनिवार को मंदिर परिसर के भीतर अंगद टीला में प्रस्तुति देंगे, जबकि अनुराधा पौडवाल और कविता पौडवाल रविवार को प्रस्तुति देंगी।

जगद्गुरु रामानुजाचार्य और स्वामी ज्ञानानंद तीन दिनों तक राम कथा सुनाएंगे। इसके अलावा, लखनऊ की सपना गोयल 250 महिलाओं के साथ कार्यक्रम के दौरान सुंदरकांड का पाठ करेंगी।

मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान के संत और अयोध्या के 100 से अधिक स्थानीय संत वर्षगांठ समारोह में भाग लेंगे।

दिसंबर में, राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि राम मंदिर परिसर का निर्माण तेजी से चल रहा है और “उम्मीद है” कि 2025 के पहले छह महीनों के भीतर इसे पूरा कर लिया जाएगा।

*****************************

Read this also :-

फिल्म आजाद का पहला गाना उई अम्मा हुआ रिलीज

अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स का पहला गाना माये जारी

अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स का पहला गाना माये जारी

देशभक्ति की झलक दिखी

11.01.2025 – इस साल की फिल्म स्काई फोर्स में अक्षय कुमार और वीर पहाडिय़ा मुख्य किरदार में नजर आएंगे। मैडॉक फिल्म्स ने स्काई फोर्स का माई पूरा रिलीज कर दिया है, जिसमें जांबाजों की कहानी को इस कदर दिखाया गया है कि हर कोई उनपर नाज करेगा। इस गाने को बी पराग ने गाया है।

मैडॉक ने कुछ ही देर पहले फिल्म स्काई फोर्स का माई सॉन्ग इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर रिलीज किया है। इंस्टाग्राम पर फिल्म निर्माताओं ने लिखा, अपने शहीदों की शान में, जिन्होंने हमारे अपने देश को हर चीज से आगे रखा।

पेश है माई सॉन्ग, द एंथम ऑफ हीरोज… साथ ही नीचे यूट्यूब का लिंक भी दिया गया।स्काई फोर्स में अक्षय कुमार एक वायुसेना अधिकारी के किरदार में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसमें फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आई। फिल्म का ट्रेलर 5 जनवरी को रिलीज किया जा चुका है। आज फिल्म का माई गाना रिलीज किया गया है, जिसे बी पराग ने गाया है।

अभिषेक अनिल कपूर द्वारा अपनी पहली निर्देशित देशभक्ति फिल्म स्काई फोर्स के माई गाने के बाद प्रशंसक की उत्सुकता फिल्म को लेकर और अधिक बढ़ गई है। फिल्म 24 जनवरी,2025 को रिलीज होने वाली हैं। यह फिल्म भारत के पहले और सबसे घातक हवाई हमले की कहानी है। इसमें साल 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस पर हुए जवाबी हमले को दिखाया गया है।

फिल्म स्काई फोर्स के माई गाने को रिलीज हुए अभी सिर्फ 45 मिनट ही हुए हैं और इस पर अभी तक 34 हजार से ज्यादा के व्यूज आ चुके हैं और यह व्यूज लगातार यूट्यूब पर बढ़ते ही जा रहे हैं।

माई गाने पर प्रशंसकों भी अपनी राय शेयर कर रहे हैं। एक प्रशंसक ने लिखा, अक्षय कुमार बी पराग फिर से साथ आ रहे हैं, मजेदार.., एक और प्रशंसक ने लिखा, मेरी मिट्टी माई…, एक और प्रशंसक ने लिखा, 26 जनवरी तक इस गाने को 50 मिलियन तक पहुंचा देना लव यू बी पराग..स्काई फोर्स के निर्माताओं ने माई गाने पर मनोज मुंतशिर को क्रेडिट नहीं दिया, जिसकी वजह से उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी आवाज उठाई और एक पोस्ट जारी किया था।

जियो स्टूडियो ने आगामी गाने का एक्स पर टीजर जारी किया था, जिसमें गायक बी प्राक और संगीतकार तनिष्क बागची का नाम था। इस क्लिप में मनोज का नाम नहीं था, उन्होंने टीम ने उन्हें कैप्शन में टैग किया। बहरहाल, अब उन्हें इस माई गाने के लिए क्रेडिट मिल गया है।

**************************

 

 

आज का राशिफल

मेष राशि :

आज आपका दिन बढिय़ा रहने वाला है। आज आप किसी काम के बारे में नए सिरे से सोच सकते हैं। मार्केट में किसी तरह का निवेश करने जा रहे हैं तो पूरी तरह से रिसर्च के बाद ही निवेश करें। इससे आपको फायदा मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लंबे समय के बाद खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। दूसरों का सहयोग करने पर आज सबके बीच आपकी छवि अच्छी बनी रहेगी। लोग आपसे प्रसन्न रहेगा। जो छात्र कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए तैयारी कर रहे हैं, वो जल्द ही अपनी तैयारियां पूरी कर लेंगे। शिक्षकों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 3

वृष राशि :

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। किसी जरूरी काम या मीटिंग की वजह से आपको ऑउट ऑफ स्टेशन या फिर विदेश यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। ऑफिस में आपको पहले की अपेक्षा ज्यादा काम मिल सकता है, लेकिन आप समय रहते सब कुछ अच्छे से निपटा लेंगे। इस राशि के जो लोग स्टेशनरी का बिजनेस करते हैं, उनके लिए दिन ज्यादा लाभकारी रहेगा। आपको काम में ज्यादा तरक्की मिलेगी। दोस्त से मुलाकात करने उनके घर जायेंगे, वे आपको देखकर सरप्राइस महसूस करेंगे।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 1

मिथुन राशि :

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं, उनकी तलाश आज पूरी हो सकती है। जो छात्र कॉम्पटीशन की तैयारी कर रहे हैं, उनको आज अच्छी खबर मिल सकती है। आजआप जो भी काम शुरु करेंगे, उसे समय रहते पूरा कर लें। ऑफिस में आपको किसी बड़े आधिकारी या सहकर्मी का सहयोग मिल सकता है। आज बैंकों से जुड़े कामों का निपटारा करने के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपको सब लोगों का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 4

कर्क राशि :

आज आपका दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। शुरुआत में आपको लगेगा कि आपके काम पूरे हो रहे हैं, लेकिन शाम होते-होते कुछ काम पूरे होने से रह सकते है। इसलिए आज जरूरी काम करने से पहले घर के बड़ों या किसी अनुभवी व्यक्ति से राय जरूर ले लें। आपके दिमाग में खुद-ब-खुद नए-नए आइडिया आते रहेंगे। जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, उनके लिए दिन ठीक रहने वाला है। बिजनेस में आगे बढऩे के लिए आपको किसी की मदद मिल सकती है।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 2

सिंह राशि :

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के जो छात्र विदेश में हॉयर एजुकेशन के लिए जाना चाहते हैं, वे किसी से इस बारे में राय ले सकते हैं। आज रुपये पैसों की लेन-देन में आपको थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। किसी को पैसे उधार देने से पहले अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें। बदलते मौसम में आपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरुरत है। व्यापार में आज अचानक आय के नए स्त्रोत मिलेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। आज काम करते समय आपको बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लेना चाहिये। इससे आपको अपने काम में मदद मिलेगी।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 7

कन्या राशि :

आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपके काम जरूर सफल होंगे। जो लोग लंबे समय से अपनी कन्या के लिए वर की तलाश कर रहे हैं, उनकी तलाश आज पूरी हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी आपको अच्छी खबर मिल सकती है। आज आपको जीवनसाथी का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। दांपत्य रिश्ते में मधुरता आयेगी। आप उनके साथ किसी ट्रिप पर जाने की प्लानिंग भी बना सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 5

तुला राशि :

आज आपका दिन ठीक रहेगा। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। आने वाले समय में वह आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा। जो लोग टूर एंड ट्रैवल के बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिए दिन अच्छा रहने वाला है। बिजनेस से जुड़े लोगों को कुछ बड़े प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। आज अपनी वाणी पर संयम रखें। आपके मुंह से निकली हुयी एक गलत बात आपके रिश्तों को खराब कर सकती है। आज परिवार का माहौल ठीक रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। ऑफिस के काम में आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 8

वृश्चिक राशि :

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे। अगर आप अपने बिजनेस को किसी दूसरी जगह पर शिफ्ट करना चाह रहे हैं, तो एक बार जगह अच्छे से देख लें। किसी के साथ साझेदारी के लिए दिन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन आज बेहतरीन रहने वाला है। बिजनेस में लेन-देन का ख्याल रखें, बड़ी डील करने से पहले सब कुछ अच्छे से जांच परख कर लें। जो महिलाएं उद्योग शुरु करना चाहती हैं, उनको परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। नविवाहित दंपत्ति के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 4

धनु राशि :

आज आपका दिन बहुत ही बढिय़ा रहने वाला है। आज आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे, जिन्हें आप अपनी दिनचर्या में उतारने में कामयाब रहेंगे। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आज आपकी पार्टी आपको बड़ा पद दे सकती है। जनता के बीच आपका मान सम्मान भी बढ़ेगा। जो लोग लोहे के व्यापार से जुड़े हैं, उनके व्यापार में वृद्धि होगी। फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स को काम मिल सकता है। इससे आप खुद के सपनों को पूरा कर पाएंगे।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 2

मकर राशि :

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। किसी सरकारी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को पहले से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। आज किसी भी तरह की लापरवाही करने से आपको बचना चाहिए। जो लोग थोक विक्रेता है, उनको आज विशेष लाभ होगा। संपत्ति से जुड़े मामलों में जीवनासाथी का सहयोग मिलेगा। जो लोग घर शिफ्ट करना चाह रहे हैं, वे लोग आज शिफ्टिंग का कार्य शुरू करवा सकते हैं। अगर मन में उलझन बनी हुयी है, तो अपने दोस्तों से शेयर करेंगे।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 9

कुंभ राशि :

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज घर और बाहर हर जगह आपकी तारीफ होगी। लोग आपसे अच्छा व्यवहार करेंगे। आज समाज से जुड़े कार्यों को करने के लिए दिन उत्तम है। आप किसी एनजीओ की शुरुआत या किसी सामाजिक संगठन से जुड़ सकते हैं। आज ऑफिस के काम करने में आपका मन लगेगा। आपके जूनियर भी आपसे काम सिखना चाहेंगे। किसी काम के लिए आपको ऑफिस में अवॉर्ड मिल सकता है। छात्रों को आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 3

मीन राशि :

आज आपका दिन अच्छा बितेगा। कला और साहित्य से जुड़े लोगों को आज सफलता मिलेगी। आपको किसी बड़े ग्रुप से जुडऩे का मौका मिलेगा। आज ज्यादा से ज्यादा समय आप अपने घरवालों के साथ गुजार सकते हैं। आप सबके साथ कहीं घूमने जाने का प्लॉन भी बना सकते हैं। आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। किसी प्रोडेक्ट की मार्किटिंग के लिए दिन अच्छा है। आपकी पदोन्नति के आसार भी बन रहे हैं। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को आज पदोन्नति मिलेगी।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 2

***************************

 

छत्तीसगढ़ में बनेगा एशिया के सबसे पुराने जीवाश्म का फ़ॉसिल्स पार्क

देश के सबसे प्राचीन समुद्री जीवाश्मों से जुड़ेगा छत्तीसगढ़ का नाम

हसदेव नदी के किनारे 28 करोड़ साल पुराना समुद्री जीवाश्म मिला

नई दिल्ली, 10 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। छत्तीसगढ़ का मनेन्द्रगढ़ जिला अब इतिहास और प्रकृति प्रेमियों के लिए नया आकर्षण बनने जा रहा है। यहां हसदेव नदी के किनारे 28 करोड़ साल पुराना समुद्री जीवाश्म मिला है, जिसे छत्तीसगढ़ सरकार एक मैरीन फॉसिल्स पार्क के रूप में विकसित करने की तैयारी कर रही हैं। यह पार्क न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे एशिया का गौरव बनने वाला है।

वैज्ञानिकों का मानना है कि पृथ्वी पर जीवन की कहानी करोड़ों साल पहले लिखी गई थी, और मनेन्द्रगढ़ का यह जीवाश्म उसी कहानी का सजीव प्रमाण है। जीवाश्मों में बाइवाल्व मोलस्का, युरीडेस्मा, एवीक्युलोपेक्टेन, और क्रिनॉएड्स जैसे समुद्री जीवों के अवशेष मिले हैं, जो धरती के पुराने जलवायु और भूगर्भीय बदलावों की गवाही देते हैं।

28 करोड़ साल पहले, वर्तमान हसदेव नदी के स्थान पर एक विशाल ग्लेशियर हुआ करता था। भूगर्भीय बदलावों के चलते, यह क्षेत्र ‘टाथिस समुद्र’ का हिस्सा बना और समुद्री जीव-जंतु यहां तक पहुंचे। हालांकि ये जीव धीरे-धीरे विलुप्त हो गए, लेकिन उनके अवशेष आज भी यहां मौजूद हैं।1954 में पहली बार इस क्षेत्र की खोज भूवैज्ञानिक एसके घोष ने की थी। इसके बाद, 2015 में बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट ऑफ पैलियो साइंसेज, लखनऊ ने इन जीवाश्मों के महत्व की पुष्टि की।

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) ने 1982 में इस क्षेत्र को नेशनल जियोलॉजिकल मोनूमेंट्स के रूप में मान्यता दी। मैरीन फॉसिल्स पार्क के रूप में विकसित होने के बाद, यह क्षेत्र एक बायोडायवर्सिटी हेरिटेज साइट के रूप में पर्यटकों और वैज्ञानिकों के लिए खुल जाएगा। यहां आने वाले सैलानी करोड़ों साल पुराने जीवों की उत्पत्ति और उनके विकास की कहानी को देख और समझ सकेंगे।

छत्तीसगढ़ सरकार इस परियोजना को विशेष महत्व दे रही है। जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया, कोलकाता और बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट, लखनऊ की टीमों ने इस क्षेत्र का अध्ययन कर इसकी संभावनाओं का जायजा लिया है। उम्मीद है कि यह पार्क छत्तीसगढ़ को वैश्विक नक्शे पर एक नई पहचान देगा।

****************************

Read this also :-

द रोशंस का ट्रेलर जारी, दिखे परिवार के सपने और ताकत

पाताल लोक 2 का टीजर जारी

1 करोड़ 55 लाख वोटर करेंगे वोट : अलका लांबा

केजरीवाल को क्यों लग रहा डर

नई दिल्ली ,10 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। कालकाजी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा, दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक करोड़ 55 लाख वोटर वोट करेंगे। केजरीवाल को इतना डर क्यों लग रहा है। अलका लांबा केजरीवाल के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रही थीं, जिसमें केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि नई दिल्ली विधानसभा में साजिश के तहत भाजपा वोट कटवा रही है।

दिल्ली में कांग्रेस के कमजोर होने के केजरीवाल के बयान पर कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा, देखिए हर क्षेत्रीय दल दूसरे क्षेत्रीय दल की जमीन बचाने की मदद कर रहा है। इंडिया ब्लॉक का गठबंधन राष्ट्रीय स्तर के मुद्दों के लिए हुआ था। दिल्ली में हम लोग आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़े।

हमें इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। दिल्ली के लोगों में काफी नाराजगी है। पंजाब में हम लोग अकेले लड़े। सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरे। दिल्ली में हम मजबूती के साथ सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं और जीतेंगे। राहुल गांधी कांग्रेस के सांसदों के साथ संसद में विपक्ष के नेता बनकर भाजपा का सामना कर रहे हैं।

केजरीवाल के समर्थन में जो दल दिल्ली आ रहे हैं, दिल्ली की जनता उन्हें देख रही है और समझ रही है। दिल्ली की जनता ने मन बना लिया है कि किसे वोट करना है और किसे सत्ता में लाना है।

अलका लांबा कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में लोगों से मिल रही थीं। उन्होंने कहा कि कालकाजी विधानसभा की विधायक दिल्ली की मुख्यमंत्री हैं। लेकिन यहां पर पानी की व्यवस्था नहीं है। सड़कें टूटी हैं। यहां पर लोगों का पेंशन नहीं बन रहा है। शराब नीति से यहां पर लोगों ने अपने को खो दिया।

पूर्वांचल वोटरों पर केजरीवाल के बयान पर कांग्रेसी नेता ने कहा कि आम आदमी पार्टी कमजोर हो रही रहै। केजरीवाल को बैसाखी की जरूरत क्यों पड रही है। वोटरों को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है।

***************************

Read this also :-

द रोशंस का ट्रेलर जारी, दिखे परिवार के सपने और ताकत

पाताल लोक 2 का टीजर जारी

इंडिया गठबंधन को लेकर लोगों के मन में संशय : संजय राउत

मुंबई ,10 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हाल ही में ‘इंडिया गठबंधन की मीटिंग नहीं होने को लेकर सवाल उठाए थे।

उनके इस बयान के बाद शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि मीटिंग नहीं होना गठबंधन के लिए ठीक नहीं है।

शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, लोकसभा चुनाव के बाद अब तक ‘इंडिया गठबंधनÓ की बैठक नहीं हुई है। बैठक नहीं होना गठबंधन के लिए ठीक नहीं है।

उन्होंने विपक्षी नेताओं के बयान का जिक्र करते हुए कहा, तेजस्वी, ममता, अखिलेश और उमर अब्दुल्ला सभी का यह कहना है कि ‘इंडिया गठबंधन का अब वजूद नहीं है।

लोगों के मन में इस प्रकार की भावना अगर आती है, तो इसके लिए गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस जिम्मेदार है। संवाद नहीं है, डायलॉग नहीं है और चर्चा भी नहीं है। ‘इंडिया गठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं होने को लेकर लोगों के मन में संशय है।

संजय राउत ने कहा, कांग्रेस अगर सोचती है कि गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए बना था, अब इसकी जरूरत नहीं है, तो वह इस बात का ऐलान कर दे। मैं आपको एक बात बता देता हूं कि अगर यह गठबंधन टूट गया तो फिर कभी दोबारा गठबंधन नहीं बनेगा।

इसके पहले जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को एक बयान दिया था। उन्होंने कहा था, लोकसभा चुनाव के बाद से गठबंधन की कोई बैठक नहीं हुई है। यह गठबंधन लोकसभा चुनाव तक ही था, तो इसे खत्म कर देना चाहिए। इसके पास न कोई एजेंडा है और न ही कोई लीडरशिप।

उल्लेखनीय है कि ‘इंडिया गठबंधन की पहली बैठक 23 जून 2023 को बिहार की राजधानी पटना में हुई थी। इस बैठक को नीतीश कुमार ने बुलाया था, जो बाद में ‘इंडिया गठबंधन छोड़कर एनडीए में शामिल हो गए थे।

लोकसभा चुनाव 2024 में ‘इंडिया गठबंधन ने 234 सीटों पर जीत हासिल की थी। इसमें कांग्रेस ने 99 सीटें जीती थी, जबकि समाजवादी पार्टी ने 37, टीएमसी ने 29 और डीएमके ने 22 सीटें जीती थीं।

*********************

Read this also :-

द रोशंस का ट्रेलर जारी, दिखे परिवार के सपने और ताकत

पाताल लोक 2 का टीजर जारी

सीएम योगी ने किया मां की रसोई का उद्घाटन

मात्र 9 रुपए में मिलेगा भरपेट भोजन

महाकुंभ नगर ,10 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रयागराज में स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में नंदी सेवा संस्थान द्वारा संचालित मां की रसोई का उद्घाटन किया।

सीएम योगी ने आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए संस्थान की ओर से शुरू की गई इस सेवा पर प्रसन्नता जाहिर की और खाने की गुणवत्ता, स्वच्छता के साथ ही सुविधाओं की भी सराहना की। उन्होंने थाली परोसकर सेवा भी की और मां की रसोई के किचन का भी अवलोकन किया।

प्रयागराज दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को सीएम योगी स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय पहुंचे, जहां उन्होंने फीता काटकर नंदी सेवा संस्थान द्वारा संचालित मां की रसोई का शुभारंभ किया। शुभारंभ करने के बाद सीएम डाइनिंग रूम में भी पहुंचे, जहां लोगों को बैठाकर खाना खिलाने का प्रबंध किया गया है। यहां मुख्यमंत्री ने स्वयं अपने हाथों से थाली लगाकर वहां उपस्थित लोगों की सेवा की।

इसके बाद औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी उन्हें लेकर सीधे किचन पहुंचे, जहां खाना तैयार किया जाता है। यहां उन्होंने खाने की गुणवत्ता से लेकर अन्य सभी प्रबंधों के विषय में सीएम योगी को जानकारी दी।

सीएम योगी ने रसोई का निरीक्षण करते हुए वहां साफ-सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए सेवा भाव से शुरू की गई इस रसोई की सीएम योगी ने प्रशंसा की। इस दौरान पूरे प्रांगण में जय श्री राम का उद्घोष भी होता रहा।

आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए नंदी सेवा संस्थान द्वारा यह सेवा शुरू की गई है। इसमें मात्र 9 रुपए में लोगों को भरपेट भोजन मिलेगा। थाली में दाल, 4 रोटी, सब्जी, चावल, सलाद और मिठाई दी जाएगी।

इस अवसर पर जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, पूर्व मेयर अभिलाषा गुप्ता, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद और जगदगुरु महामंडलेश्वर संतोष दास (सतुआ बाबा) उपस्थित रहे।

**************************

Read this also :-

द रोशंस का ट्रेलर जारी, दिखे परिवार के सपने और ताकत

पाताल लोक 2 का टीजर जारी

 

हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल बर्खास्त

जानिए हरियाणा सरकार ने क्यों लिया यह फैसला?

चंडीगढ़ ,10 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। हरियाणा सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को लागू करते हुए बड़ा कदम उठाया है। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल को उनके पद से हटा दिया गया है।

सरकार ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं। सोनिया अग्रवाल पर अपने पद का दुरुपयोग करने और रिश्वत लेने जैसे गंभीर आरोप लगे थे, जिसकी जांच में पुष्टि हुई, जिसके बाद सरकार ने यह सख्त कदम उठाया है।

क्या थे आरोप?

सोनिया अग्रवाल पर महिला आयोग की उपाध्यक्ष रहते हुए कई मामलों के निपटारे का अनैतिक तरीके से फायदा उठाने का आरोप था। सूत्रों के मुताबिक उनके खिलाफ लंबे समय से शिकायतें दर्ज की जा रही थीं। इन शिकायतों में आरोप था कि वह प्रभावित महिलाओं को उनके मामलों में मदद करने के बदले रिश्वत लेती थीं। जांच के दौरान यह स्पष्ट हो गया कि सोनिया अग्रवाल ने अपने पद का दुरुपयोग किया है, जिसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें पद से बर्खास्त कर दिया गया।

भ्रष्टाचार पर हरियाणा सरकार का सख्त रुख

इस कार्रवाई के जरिए हरियाणा सरकार ने साफ संदेश दिया है कि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चाहे कोई भी अधिकारी या कर्मचारी हो, अगर उसने अपने पद का दुरुपयोग किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पहले भी कई बार यह संदेश दे चुके हैं कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।

सोनिया अग्रवाल के खिलाफ की गई यह कार्रवाई इसी नीति का हिस्सा है।लंबे समय से मिल रही थीं शिकायतेंसोनिया अग्रवाल के खिलाफ पिछले कई महीनों से शिकायतें मिल रही थीं।

पीडि़त महिलाओं ने आरोप लगाया था कि उनके मामलों को जल्द निपटाने या उनके पक्ष में फैसला दिलाने के लिए उनसे पैसों की मांग की गई थी। शिकायतों में यह भी कहा गया था कि वह महिला आयोग की छवि खराब कर रही हैं।

इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने मामले की जांच कराई, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सोनिया अग्रवाल को उनके पद से हटा दिया।

जल्द होगी नई उपाध्यक्ष की नियुक्ति

सोनिया अग्रवाल को पद से हटाए जाने के बाद अब हरियाणा महिला आयोग में नई उपाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सरकार जल्द ही इस पद पर नई नियुक्ति कर सकती है।

उम्मीद है कि इस बार ऐसे व्यक्ति को चुना जाएगा जो महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करेगा और उनके कल्याण के लिए ईमानदारी से काम करेगा।

भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा संदेश

सोनिया अग्रवाल के खिलाफ की गई कार्रवाई से यह साफ हो गया है कि हरियाणा सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा रुख अपना रही है। इससे प्रदेश के अन्य अफसरों और कर्मचारियों को भी यह स्पष्ट संदेश गया है कि अगर उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग किया तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सरकार की इस कार्रवाई की सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफॉर्म पर भी चर्चा हो रही है। कई लोगों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी ऐसी सख्ती जारी रहेगी।

निष्कर्ष – हरियाणा सरकार का यह कदम न केवल भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ा संदेश है, बल्कि इससे यह भी पता चलता है कि सरकार महिला सुरक्षा और न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह गंभीर है।

सोनिया अग्रवाल को पद से हटाना यह साबित करता है कि सरकार पारदर्शिता और ईमानदारी से समझौता नहीं करेगी। अब देखना यह है कि महिला आयोग की नई उपाध्यक्ष कौन बनती है और महिलाओं की समस्याओं का समाधान किस तरह करती है। यह कार्रवाई अन्य अधिकारियों के लिए भी चेतावनी है कि जिम्मेदारी के साथ-साथ ईमानदारी भी जरूरी है।

***************************

Read this also :-

द रोशंस का ट्रेलर जारी, दिखे परिवार के सपने और ताकत

पाताल लोक 2 का टीजर जारी

गाजियाबाद : स्टील कारोबारी के घर डकैती डालने वाले गिरफ्तार

गाजियाबाद  ,10 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। गाजियाबाद के वीआईपी इलाके में 7 जनवरी को स्टील कारोबारी के घर डेढ़ करोड़ रुपए की डकैती के मामले में पुलिस और स्पेशल टीम ने घरेलू नौकर चंदन समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही 50 लाख रुपए से ज्यादा का माल बरामद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 10,49,535 रुपए नगद और हीरे, सोने, चांदी के आभूषण बरामद किए। बरामद आभूषणों की कीमत 50 लाख रुपए आंकी गई है।

पुलिस ने बताया कि 8 जनवरी को पीडि़त कारोबारी रामदास गुप्ता ने अपने नौकर चंदन और उसके चार से पांच साथियों पर घर में घुसकर उनको और उनकी पत्नी को कमरे में बंद करने के बाद नकदी और सोने, चांदी, हीरे के जेवरात की डकैती करने का मामला दर्ज कराया था। घटना को लेकर कविनगर थाने में मामला दर्ज करके जांच शुरू की गई।

इस घटना की जांच और आरोपियों को पकडऩे के लिए टीमों का गठन किया गया। सभी टीमों ने लोकल इनपुट, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर शुक्रवार को आरोपी चंदन कुमार (20), ओमप्रकाश और सुनील कुमार को गिरफ्तार किया। चंदन कुमार और ओमप्रकाश बिहार के सुपौल जिले के रहने वाले हैं। जबकि, तीसरा आरोपी सुनील गोंडा का मूल निवासी है।

पूछताछ में चंदन ने बताया कि वह दो वर्षों से पीडि़त की कोठी में नौकरी करता था। उसे रुपए और आभूषणों के बारे में पूरी जानकारी थी। उसके मन में लालच आ गया था।

4 जनवरी को बुजुर्ग दंपति का बेटा अपने परिवार के साथ गोवा घूमने गया था और घर का सीसीटीवी भी खराब था। उसने अपने साथी ओमप्रकाश को सारी बात बताई।

चंदन ने आगे बताया कि इसके बाद सभी आरोपी 7 जनवरी को कोठी के पास की चाय दुकान पर पहुंचे। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया और आरडीसी राजनगर में जाकर लूट के सामान का बंटवारा कर लिया। सभी आरोपी फरार होने की फिराक में थे।

पुलिस ने बताया कि इस कांड में शामिल एक अन्य आरोपी फरार है। उसकी तलाश भी की जा रही है। पुलिस जल्द ही फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।

***************************

Read this also :-

द रोशंस का ट्रेलर जारी, दिखे परिवार के सपने और ताकत

पाताल लोक 2 का टीजर जारी

पाताल लोक 2 का टीजर जारी

हाथीराम चौधरी बन लौट रहे जयदीप अहलावत

10.01.2025 (एजेंसी) – पाताल लोक सीजन 2 का मोस्ट अवेटेड टीजर रिलीज कर दिया गया है. जिसमें फैंस को जयदीप अहलावत के कैरेक्टर की एक झलक मिली. पुलिस ऑफिसर के रोल के लिए पहचाने जाने वाले हाथी राम को नए सीजन में और भी गहरे और खतरनाक वास्तविकताओं का सामना करना पड़ेगा है, जो अपराध, साजिश और भ्रष्टाचार की दुनिया में गहराई से उतरने का वादा करता है.

पहले सीजन का प्रीमियर मई 2020 में हुआ जो अहलावत के शानदार प्रदर्शन और अपनी गहरी कहानी के चलते दर्शकों के बीच बहुत फेमस हो गया और दर्शक तब से ही दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.तो खेल खत्म, ऐसा थोड़ा ना होता है पाताल लोक में.पाताल लोक 2 के टीजर में हमें जयदीप अहलावत के कैरेक्टर को देखने का मौका मिलता है.

जिसमें वह लिफ्ट में जाते हुए कहते हैं, एक कहानी सुनाऊं, एक गांव मे एक आदमी रहता था जिसे कीड़ों से नफरत थी, कहता था सारी बुराईयों की जड़ कीड़े हैं. फिर एक दिन उसके घर के कोने से एक कीड़ा निकला जिसने उस आदमी को काट लिया. लेकिन हिम्मत करके उस आदमी ने उस कीड़े को मार दिया.

बस फिर क्या था बंदा पूरे गांव का हीरो बन गया सबने उसे सर आंखों पर बैठा लिया. अगली कई रातें वह चैन से मुस्कुराते हुए सोया. फिर एक सुनसान रात में उसके बिस्तर के नीचे अनगिनत कीड़े थे. उसे क्या लगा था एक कीड़े को मार दिया.इसके बाद टीजर खत्म हो जाता है लेकिन टीजर में जयदीप का लुक काफी खतरनाक है जो दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट बढ़ा दी है.

पाताल लोक सीजन 2 जो 17 जनवरी से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए अवेलेबल होगा. हाथी राम और उनकी टीम के जीवन को गहराई से देखने के लिए तैयार हो जाइए. यह शो अपनी डार्क और सीरीयस कहानियों को लेकर फेमस है. अहलावत के अलावा सीजन 2 में इश्वाक सिंह, तिलोत्तमा शोम और गुल पनाग जैसे नए कलाकार शामिल हैं.

***************************

 

 

आज का राशिफल

मेष राशि:

आज आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। आज घर के वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन से रिश्ते में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। यह समय अपने व्यवहार और पिछले समय में की गई गलतियों में सुधार लाने का है। आप मजबूती के साथ एक नई शुरुआत करेंगे। आप किसी काम के लिए नई योजना पर विचार भी कर सकते हैं। आय के स्रोतों में वृद्धि होने की उम्मीद है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। व्यर्थ के झगड़े में पडऩे से आपको बचना चाहिए। अपने वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए आपको गलतफ़हमी से बचना चाहिए।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 1

वृष राशि:

आज आपका दिन ताजगी भरा रहेगा। आज आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारियां रहेगी। आज आप किसी धार्मिक कार्य संबंधी योजना बनायेंगे। आपका कही फंसा हुआ पैसा आज आपको वापस मिल सकता है। इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स को अपनी पढ़ाई में शिक्षको का सहयोग मिलेगा। किसी मित्र के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बनायेंगे। आज आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। व्यापर में रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा। विष्णु भगवान की कृपा आप पर बनी रहेगी।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 3

मिथुन राशि:

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज कारोबार में छोटी- छोटी बारीकियां समझना जरूरी है। आज किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा। आज आपकी खास इच्छा पूरी होने की उम्मीद है। ऑफिस में अधिकारियों से मिला सहयोग आपके उत्साह में इजाफ़ा करेगा। संतान संबंधी महत्वपूर्ण कार्य आज संपन्न हो सकता है, आपको अच्छा लगेगा। लवमेट के लिये आज का दिन अच्छा है, साथ में कहीं घूमने जायेंगे। आज ससुराल पक्ष से शुभ सुचना मिलने के योग बने हुये है।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 4

कर्क राशि:

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। घर के रखरखाव अथवा नवीनीकरण संबंधी योजना बना सकते है। आपकी संतान को सफलता मिलने से घर में खुशियाँ बढ़ेगी। बच्चो के बेहतर करियर के लिए आप किसी अच्छे एक्सपर्ट से सलाह ले सकते है। जमीन जायदाद लेने के सिलसिले में आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। काम में नयी तकनीकों को अपनाने से… काम जल्दी पूरा होगा। मेडिकल की पढाई कर रहे छात्रों के लिये आज का दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 8

सिंह राशि:

आज आपके भाग्य के सितारे बुलंद होंगे। आज ऑफिस में कार्यों को पूरा करने में आपका ध्यान लगा रहेगा। बॉस आपसे प्रसन्न होंगे। भविष्य को लेकर बनाई योजनाएं कारगर साबित होंगी । आज आपको पुराने दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। इस राशि के कपड़ा व्यापारियों को विशेष रूप से सफलता मिलेगी। आप कुछ लोगों के साथ मिलकर किसी सामाजिक कार्य की रूपरेखा बना सकते हैं । नवविवाहित आज किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जायेंगे।

शुभ रंग- पर्पल

शुभ अंक- 7

कन्या राशि:

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज बाहरी लोगों का हस्तक्षेप अपने व्यक्तिगत तथा पारिवारिक जीवन में न पडऩे दे। आज घर पर मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिससे लोगों का आना जाना लगा रहेगा। स्टूडेंट्स को आज टीचर द्वारा विशेष मार्गदर्शन मिलेगा। आज आप कम्प्यूटर कोर्स सीखने का मन बनायेंगे, इस पर माता के साथ विचार विमर्श कर सकते है। जीवनसाथी आज आपके कार्यों में मदद करेंगे, जिससे आपको प्रसन्नता होगी। लवमेट आज एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 4

तुला राशि:

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज रोजमर्रा की गतिविधियों से राहत पाने के लिए कुछ समय अपने लिए भी जरूर निकालें । आप अपनी पारिवारिक व व्यवसायिक जिम्मेदारियों को बखुबी अंजाम देंगे। आज आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी । विद्यार्थियों का अपनी पढ़ाई पर ध्यान लगा रहेगा। आज आपके रुके हुए कामों को पूरा करने का अच्छा समय है। आपके पिता जी आपके अच्छे करियर के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। आज आप किसी दोस्त के बर्थडे पार्टी में शामिल होंगे, जहा खूब मौज मस्ती होगी।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 9

वृश्चिक राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। आर्थिक स्थिति को बेहतर करने का प्रयास सफल रहेगा। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आपका को प्रशासनिक कार्य पूरा हो जायेगा। आज नये बिजनेस की प्लानिंग करेंगे, जिसमे आपको ज्यादा लाभ मिलने वाला है। आप आज परिवार वालों के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे। आज स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। अचानक हुआ धन लाभ आपके आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 6

धनु राशि:

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज व्यवस्थित दिनचर्या बनी रहेगी। प्रॉपर्टी संबंधी मामला रुका हुआ है तो उसको हल करने का उचित दिन है। किसी खास व्यक्ति द्वारा आपको उचित सलाह भी मिलेगी। आपके सहज और उत्तम स्वभाव की वजह से लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। आज घर में नन्हे मेहमान के आने की सम्भावना बन रही है। परिवार में किसी से चल रही अनबन आज समाप्त होगी और उसके प्रति प्रेम बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ आप किसी धार्मिक स्थल पर भगवान के दर्शन करने जायेंगे।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 2

मकर राशि:

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। पिछले कुछ समय से चल रही समस्याओं से आज कुछ राहत मिलेगी । व्यक्तित्व को निखारने के लिए किये गये प्रयास का अच्छा परिणाम सामने आएंगे । आज समाज में आपकी छवि निखरेगी। अगर आप जीवनसाथी के साथ रिश्तों में संतुलन बना कर चलेंगे, तो आपके रिश्ते मज़बूत होंगे। माता जी के स्वास्थ्य में आज पहले से बेहतर सुधार आयेगा। आज आप नया काम सीखेंगे जिसका भविष्य में आपको फायदा होगा। बच्चे आज किसी खिलौने की मांग कर सकते है।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 1

कुंभ राशि:

आज आप अपने कार्यों में बहुत हद तक सफल रहेंगे। आज किसी समारोह अथवा सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण मिलेगा। इस समय कई खर्चे सामने आएंगे, परंतु साथ ही आय के स्त्रोत भी बढऩे से आर्थिक समस्या नहीं रहेगी। आपकी शिक्षा अथवा करियर से संबंधित समस्यायें दूर होंगी। इस राशि की महिलाओं को आज के दिन खुशखबरी मिल सकती है। आपको माता- पिता का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आप जीवन में आगे बढऩे में सक्षम होंगे।

शुभ रंग- मजेंटा

शुभ अंक- 6

मीन राशि:

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आप आज टेक्नीकल वर्क सीख सकते है, जिसका आपको भविष्य में बेहतर लाभ होगा। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों का उनकी मनपसन्द जगह पर ट्रान्सफर होने की सम्भावना बन रही है। छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है, किसी प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। इस राशि के लेखकों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी कविता या कहानी के लिये सम्मानित किया जायेगा।

शुभ रंग- पर्पल

शुभ अंक- 2

***********************

 

एनडीए के सभी घटक दल मजबूती से लड़ेंगे बिहार का चुनाव

225 सीटें जीतेंगे : चिराग पासवान

पटना ,09 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने गुरुवार को दावा करते हुए कहा कि बिहार में आगामी चुनाव एनडीए के सभी घटक दल एक साथ मिलकर मजबूती से लड़ेंगे और 225 सीटें जीतकर सरकार भी बनाएंगे।

पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा, जो लोग भी यह प्रयास कर रहे हैं और जो लोग यह मुंगेरी लाल के सपने देख रहे हैं कि एनडीए में किसी प्रकार की टूट हो या एनडीए का कोई घटक टूटकर विपक्षी दलों के गठबंधन की तरफ जाए, तो साफ है कि यह नहीं होने वाला है।

उन्होंने जोर देकर कहा, एक बात तय है कि आगामी बिहार विधानसभा का चुनाव एनडीए के सभी पांचों घटक दल एक साथ पूरी मजबूती के साथ न सिर्फ लड़ेंगे, बल्कि, एनडीए की मजबूत सरकार विधानसभा चुनाव के बाद बनेगी।

लोजपा (रामविलास) के प्रमुख ने कहा कि हम 225 से ज्यादा सीटें जीतकर बिहार में सरकार बनाने जा रहे हैं।

उन्होंने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा, मैं लाठीचार्ज का कतई पक्षधर नहीं हूं। छात्रों की बातों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। उनकी हर उचित मांग को पूरा किया जाना चाहिए। उन पर लाठी चलाना कहीं से उचित नहीं है। छात्रों से बातचीत का दरवाजा हमेशा खुला रहना चाहिए, इसका मैं पक्षधर हूं।

हाल ही में बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) को रद्द कराने की मांग को लेकर अभ्यर्थी सड़कों पर उतरे थे, जिस पर पुलिस ने पहले पानी की बौछार की थी और उसके बाद लाठीचार्ज किया गया था। इसमें कई अभ्यर्थी घायल हुए थे। इस घटना के बाद विपक्षी दल लगातार सरकार पर निशाना साध रहे हैं।

******************************

Read this also :-

विराट कर्ण की पैन इंडिया फिल्म नागबंधम से प्री-लुक पोस्टर आउट

यश का बर्थडे पर फैंस को तोहफा, टॉक्सिक का जहर टीजर रिलीज

धनबाद में वर्चस्व को लेकर दो गुटों में फायरिंग और बमबारी

धनबाद ,09 जनवरी (एजेंसी)। धनबाद जिले की खरखरी कोलियरी में आउटसोर्सिंग पर काम करने वाली एक कंपनी में वर्चस्व को लेकर गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और झामुमो नेता कारू यादव के समर्थकों के बीच गुरुवार को खूनी संघर्ष हो गया। दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग और बमबारी की गई। इसमें 10 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं।

संघर्ष को रोकने पहुंची पुलिस भी उपद्रवियों का निशाना बनी। बाघमारा के एसडीपीओ पुरुषोत्तम सिंह सिर पर चोट लगने से जख्मी हो गए हैं। उपद्रवियों ने मधुबन थाना क्षेत्र में गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के दफ्तर में आग लगा दी। हिंसक झड़प में कम से कम 10 बाइक भी आग के हवाले कर दी गईं।

बताया जाता है कि धनबाद जिले के बाघमारा इलाके में बीसीसीएल (भारत कोकिंग कोल लिमिटेड) की खरखरी कोलियरी में हिलटॉप राइज नामक कंपनी आउटसोर्सिंग के आधार पर काम करती है। यहां कंपनी की ओर से बाबूडीह स्थित एक परिसर में बाउंड्री निर्माण कराया जा रहा था। सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के समर्थक बाउंड्री निर्माण का विरोध कर रहे थे, जबकि कारू महतो के समर्थक बाउंड्री का निर्माण शुरू कराने पर अड़े थे।

दरअसल, दो दिन पहले सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने बीसीसीएल जीएम से मिलकर कहा था कि स्थानीय लोगों को नौकरी दिए बिना काम शुरू नहीं कराया जाए। दूसरी तरफ गुरुवार को कारू महतो के समर्थक काम शुरू कराने पहुंचे थे। इसे लेकर टकराव हुआ। दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। देखते-देखते दोनों तरफ से बम और गोलियां चलने लगीं।

पूरा इलाका धमाकों से थर्रा उठा। संघर्ष की सूचना पाकर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन घटनास्थल पर जाने से पुलिस की टीम डरती रही। मधुबन और धर्माबांध थाना पुलिस के जवान भाग खड़े हुए। बाद में बाघमारा अनुमंडल के एसडीपीओ पुरुषोत्तम सिंह बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उपद्रवियों ने पुलिस पर भी हमला कर दिया। इसमें बाघमारा के एसडीपीओ के सिर पर गंभीर चोट लगी है।

पुलिस ने झामुमो नेता कारू यादव को गिरफ्तार कर लिया है। एसडीपीओ को लहूलुहान हालत में स्थानीय नर्सिंग होम ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें धनबाद रेफर कर दिया। इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

***********************

Read this also :-

विराट कर्ण की पैन इंडिया फिल्म नागबंधम से प्री-लुक पोस्टर आउट

यश का बर्थडे पर फैंस को तोहफा, टॉक्सिक का जहर टीजर रिलीज

10वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए गुड न्यूज

साल में दो बार होंगी बोर्ड की परीक्षाएं; लागू होगा समेस्टर सिस्टम

नई दिल्ली ,09 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। 10वीं तथा 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। अगले साल से स्कूली शिक्षा में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आने वाले शैक्षणिक वर्ष (2026-27) में बोर्ड एग्जाम्स में बड़े अपडेट्स का ऐलान किया है।

उन्होंने कहा की अगले शैक्षणिक साल से 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन साल में दो बार किया जाएगा। सेमेस्टर सिस्टम भी लागू हो सकता है। छात्रों के पास दोनों परीक्षाओं में शामिल होने का विकल्प होगा। उनका मानना है कि ऐसा करने से बोर्ड परीक्षा में छात्रों पर पढ़ाई का तनाव कम होगा।

शिक्षा मंत्री ने कहा की साल में दो बोर्ड परिक्षा की शुरुआत सीबीएसई बोर्ड एग्जाम से लागू होगी, लेकिन इसे अन्य स्टेट बोर्ड भी लागू कर सकते है। उन्होंने बताया कि साल में दो बार बोर्ड परीक्षा कराने का फैसला अगले शैक्षणिक सत्र यानी 2026-27 से लागू किया जाएगा।

अभी इसे लागू करने की तैयारी की जा रही है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बच्चों से एग्जाम का तनाव कम करने के लिए, ये बड़ा कदम उठाया जा रहा है। साल में दो बार बोर्ड एग्जाम का आयोजन जेईई मेन की तर्ज पर किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, पहली परीक्षा फरवरी में और दूसरी अप्रैल में आयोजित की जा सकती है। जिस सेक्शन की परीक्षा में छात्र का प्रदर्शन अच्छा होगा उसे अंतिम स्कोर माना जाएगा। इससे छात्रों के पास बोर्ड परीक्षा में बैठने के लिए एक साल मे दो विकल्प होंगे। 10वीं और 12वीं बोर्ड के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले स्टूडेंट्स दोनों ही सेशन की परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

साल मे दो बार परिक्षा होने से विद्यार्थी पर पढ़ाई का बोझ कम होगा। वह आराम से परिक्षा की तैयारी कर पांएगे। साथ ही उन्हें अच्छी तैयारी करने के लिए अधिक समय मिलेगा। अगर किसी छात्र की तैयारी कम है, तो वह पहले सेशन की बजाए दूसरे सेशन की परीक्षा में बैठ सकेंगे। वहीं अगर पहले सेशन की परीक्षा में यदि कोई छात्र फेल हो जाता है, तो वह दूसरे सेशन की परीक्षा दे सकता है।

*****************************

Read this also :-

विराट कर्ण की पैन इंडिया फिल्म नागबंधम से प्री-लुक पोस्टर आउट

यश का बर्थडे पर फैंस को तोहफा, टॉक्सिक का जहर टीजर रिलीज

महाकुंभ में साध्वी बनकर रहेंगी स्टीव जॉब्स की पत्नी

दो सप्ताह करेगी तप

नई दिल्ली ,09 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। यूपी के प्रयागराज में महाकुंभ 13 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। जिसमें एप्पल के सह-संस्थापक स्टीव जाब्स की पत्नी लारेन पावेल जाब्स मेले में हिस्सा लेने जा रही है। जहां, पॉवेल साध्वी बनकर महाकुंभ में दो सप्ताह तक तप करेंगी। वो कल्पवास में समय बिताएंगी।

रिपोर्ट के अनुसार, पॉवेल निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद के शिविर में रहेंगी। उनसे विभिन्न अनुष्ठानों में भाग लेने और संगम में पवित्र डुबकी लगाने की उम्मीद है, जिससे वे महाकुंभ के आध्यात्मिक सार को पूरी तरह से आत्मसात कर सकेंगी। उनका प्रवास 29 जनवरी तक चलेगा। ऐसा कहा जाता है कि कल्पवास करने से मन माफिक इच्छा का फल मिलता है। इससे जन्म-जन्मांतर के बंधनों से मुक्ति मिल जाती है।

संगम पर माघ के पूरे महीने साधना को कल्पवास कहा जाता है। महाभारत के अनुसार, 9 साल तक बिना कुछ खाए-पीए तपस्या करने के फल के बराबर माघ मास के कल्पवास जितना फल प्राप्त होता है। शास्त्रों के अनुसार, कल्पवास की सबसे कम अवधि एक रात्रि की हो सकती है और कई लोग कल्पवास तीन रात, तीन महीना, छह महीने, 12 साल और जीवनभर पर करते हैं।

इसके साथ आपकों ये भी बता दें कि कल्पवास करना आसान नहीं। कल्पवास के दौरान कुछ नियमों का पालन करना जरूरी है- जिसमें सच बोलना, अहिंसा, इंद्रियों पर नियंत्रण करना, सभी प्राणियों पर दयाभाव दिखाना, ब्रह्मचर्य का पालन करना, सभी व्यसनों का त्याग, ब्रह्म मुहूर्त में उठना, रोज तीन बार पवित्र नदी में स्नान करना, पितरों का पिंडदान, दान करना, जप, संकल्पित क्षेत्र से बाहर न निकलना, किसी की भी निंदा न करना, साधुओं की सेवा करना, एक समय भोजन, जमीन पर सोना, अग्नि सेवन और आखिर में देव पूजन शामिल है।

*****************************

Read this also :-

विराट कर्ण की पैन इंडिया फिल्म नागबंधम से प्री-लुक पोस्टर आउट

यश का बर्थडे पर फैंस को तोहफा, टॉक्सिक का जहर टीजर रिलीज

हॉरर थ्रिलर ‘लव इज़ फॉरएवर’ की स्पेशल स्क्रीनिंग संपन्न

09.01.2025 – सॉफ्ट टच एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित हॉरर थ्रिलर ‘लव इज़ फॉरएवर’ की स्पेशल स्क्रीनिंग पिछले दिनों मुंबई के पीवीआर सिटी मॉल में संपन्न हुई। इस दौरान बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की। उन्होंने फिल्म की तारीफ करते हुए इसे फुल एंटरटेनर बताया और फिल्म की स्टारकास्ट, प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी।

इस फिल्म की कहानी आमतौर की बॉलीवुड की फिल्मों की कहानी से काफी अलग है। यही बात इस फिल्म को खास बनाती है। इस फिल्म में सस्पेंस, थ्रिलर, प्रेम, हॉरर और कॉमेडी का ऐसा मिश्रण देखने को मिला है। जो आमतौर पर फिल्मों में कम देखने को मिलता है। इस फिल्म में एक प्रेम कहानी से एक अप्रत्याशित हॉरर थ्रिलर तक की यात्रा का उल्लेख किया गया है। इस फिल्म में सस्पेंस, थ्रिलर, प्रेम, हॉरर और कॉमेडी का ऐसा मिश्रण देखने को मिला है।

जो आमतौर पर फिल्मों में कम देखने को मिलता है। इस फिल्म में एक प्रेम कहानी से एक अप्रत्याशित हॉरर थ्रिलर तक की यात्रा का उल्लेख किया गया है। इस फिल्म की कहानी आमतौर की बॉलीवुड की फिल्मों की कहानी से काफी अलग है। यही बात इस फिल्म को खास बनाती है। निर्देशक एस श्रीनिवास के द्वारा निर्देशित इस फिल्म के डीओपी राज शेखर नायडू, म्यूजिक डायरेक्टर डे चौहान, गीतकार संजीत निर्मल, लेखक राशिद कानपुरी, एक्शन डायरेक्टर मुकेश राठौर, प्रचारक संजय भूषण पटियाला, कोरियोग्राफर कौसर शेख, और फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर रिद्धि सिद्धि हैं।

10 जनवरी को हिंदी, तमिल और तेलुगु में एक साथ रिलीज होने वाली इस फिल्म में रुसलान मुमताज, कर्णिका मंडल, राहुल बी कुमार, मुश्ताक खान, गार्गी पटेल, गरिमा अग्रवाल, जावेद हैदर, सलीम मुनव्वर, मोहम्मद सलीम मुल्लानवर और चंद्रप्रकाश ठाकुर अपने अभिनय का जलवा स्क्रीन पर बिखेरते नजर आएंगे।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

****************************