नीतीश ने विपक्ष को सदन में ताली बजाकर किया शांत

शिक्षा विभाग से जुड़े मुद्दे पर सदन में हो रहा था हंगामा

पटना ,18 मार्च (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को विपक्ष ने विभिन्न मुद्दों को लेकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान विपक्ष द्वारा कानून व्यवस्था और निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर सदन के बाहर और अंदर हंगामा देखने को मिला। इस क्रम में सदन के अंदर मुख्यमंत्री ने विपक्ष को लेकर ताली भी बजाई।

दरअसल, सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद प्रश्नकाल चल रहा था। इसी बीच, राजद के विधायक ललित यादव ने निजी स्कूलों को लेकर एक सवाल पूछा। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार के जवाब से विपक्षी विधायक संतुष्ट नहीं हुए। विधायक ने अध्यक्ष नंद किशोर यादव से प्रश्न को स्थगित करने की मांग की तो अध्यक्ष ने कहा कि आपने प्रश्न किया और सरकार उत्तर दे रही है, सवाल स्थगित करने का कोई कारण नहीं है।

इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन में मौजूद थे। इसके बाद विपक्षी विधायक हंगामा करने लगे। नीतीश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। इस दौरान हालांकि प्रश्नकाल चलता रहा। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खड़े हुए और उन्होंने कहा कि अगर शिकायत है तो हमें लिखकर दीजिए, हम एक्शन लेंगे।

उन्होंने कहा कि हमारे खिलाफ बोल रहे हैं, हमारे खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। इसलिए हम आप सबको बधाई दे रहे हैं। उन्होंने इस दौरान ताली भी बजाई। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद राजद विधायक शांत हुए और अपनी सीट पर बैठ गए।

इससे पहले विधानसभा परिसर में विपक्ष ने कानून व्यवस्था को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। विधायक मुकेश रौशन ने कहा कि बिहार के लोगों को कानून पर से भरोसा उठ गया है। बिहार में राक्षस राज है। इस दौरान उन्होंने एक पोस्टर भी दिखाया। दो दारोगा की हत्या हो चुकी है। डबल इंजन की सरकार में राक्षस राज है। बिहार पूर्ण रूप से बीमारू राज्य बन चुका है।

*************************

 

केंद्र ने -15जी इनोवेशन हैकाथॉन 2025′ की घोषणा की

नई दिल्ली ,17 मार्च(एजेंसी)। दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने सोमवार को ‘5त्र इनोवेशन हैकाथॉन 2025Ó की घोषणा की। छह महीने की अवधि वाली इस पहल का उद्देश्य सामाजिक और औद्योगिक चुनौतियों से निपटने के लिए इनोवेटिव 5जी पावर्ड सॉल्यूशन के विकास में तेजी लाना है।

संचार मंत्रालय के अनुसार, छात्रों, स्टार्टअप और पेशेवरों के लिए यह कार्यक्रम मेंटरशिप, फंडिंग और 100 से अधिक 5जी यूज केस लैब तक पहुंच प्रदान करता है। इससे प्रतिभागियों को दूरदर्शी विचारों को स्केलेबल टेक्नोलॉजी में बदलने में मदद मिलती है।

विजेताओं को पुरस्कार भी दिए जाएंगे, जिसमें प्रथम स्थान के लिए 5,00,000 रुपये, दूसरे स्थान के लिए 3,00,000 रुपये और तीसरे स्थान के लिए 1,50,000 रुपये तय किए गए हैं।

इसके अलावा, सर्वश्रेष्ठ विचार और मोस्ट इनोवेटिव प्रोटोटाइप को भी सम्मानित किया जाएगा, जिसके लिए प्रत्येक को 50,000 रुपये मिलेंगे।

दस प्रयोगशालाओं को सर्वश्रेष्ठ 5त्र उपयोग मामले के लिए प्रशंसा प्रमाण पत्र और उभरते संस्थान से सर्वश्रेष्ठ विचार के लिए एक प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।

बेस्ट 5जी यूज केस के लिए 10 लैब्स को सर्टिफिकेट्स दिए जाएंगे। इसके अलावा, उभरते संस्थानों में से एक को बेस्ट आइडिया के लिए सर्टिफिकेट दिया जाएगा।

हैकाथॉन प्रमुख 5जी एप्लीकेशन पर केंद्रित प्रपोजल को इनवाइट कर रहा है, जिसमें एआई-ड्रिवन नेटवर्क का रखरखाव, आईओटी-इनेबल्ड सॉल्यूशन, 5जी ब्रॉडकास्टिंग, स्मार्ट हेल्थ, कृषि, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन, गैर-स्थलीय नेटवर्क (एनटीएन), डीटूएम, वीटूएक्स और क्वांटम कम्युनिकेशन शामिल हैं।

प्रतिभागियों को वास्तविक दुनिया से जुड़ी परेशानियों के समाधान के लिए नेटवर्क स्लाइसिंग, क्वालिटी ऑफ सर्विस और कॉल-फ्लो परिदृश्यों जैसी 5जी सर्विस का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

हैकाथॉन प्रतिभागियों को उनके इनोवेशन को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने में मदद करने के लिए मददगार है।

प्रतिभागियों को उनकी आईपी संपत्तियों को कमर्शियलाइज करने के लिए आईपीआर फाइलिंग में मदद मिलेगी।

हैकाथॉन कई चरणों में होगा। हर चरण को सावधानीपूर्वक डिजाइन किया गया है, ताकि आखिरी मूल्यांकन के लिए जमा किए गए प्रस्ताव से नए विचार सामने लाए जा सकें।

दूरसंचार विभाग की स्क्रीनिंग के लिए हर संस्थान को अधिकतम पांच प्रपोजल पेश करने का अवसर मिलेगा। इसके बाद क्षेत्रीय समितियां आगे के इवैल्यूशन (मूल्यांकन) के लिए सर्वोत्तम प्रविष्टियां चुनेंगी।

अंतिम चरण, मूल्यांकन और प्रदर्शन (इवैल्यूएशन और शोकेस), सितंबर 2025 के अंत में होगा। इस चरण में टीम अपने प्रोटोटाइप को टेक्निकल एक्सपर्ट इवैल्यूएशन कमिटी के सामने पेश करेंगी।

विजेताओं की घोषणा अक्टूबर में की जाएगी, जिसमें टॉप टीम देश के सबसे प्रतिष्ठित तकनीकी आयोजनों में से एक इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) 2025 में अपने इनोवेश को पेश करेंगी।

1.5 करोड़ रुपये के बजट से समर्थित इस कार्यक्रम में सीड फंडिंग, आईपीआर असिस्टेंस, मेंटरशिप और परिचालन लागत शामिल हैं।

******************************

 

भारत इस साल करेगा 800 अरब डॉलर से अधिक का निर्यात : पीयूष गोयल

नई दिल्ली ,17 मार्च(एजेंसी)। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि सर्विसेज की बड़ी हिस्सेदारी के साथ भारत इस साल 800 अरब डॉलर से अधिक का निर्यात करने की राह पर है।

बदलते वैश्विक माहौल के बीच केंद्रीय मंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार इसके लिए लगातार काम कर रही है और भारतीय निर्यातकों (माल और सेवा) का अच्छा भविष्य सुनिश्चित करने और देश के हितों की रक्षा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (ईपीसी) और इंडस्ट्री एसोसिएशन को अपने संबोधन के दौरान, मंत्री ने निर्यातक समुदाय के बीच सकारात्मकता और इस संकट को, जिसका आज दुनिया सामना कर रही है, एक अवसर में बदलने के लिए उनके आशावान होने की सराहना भी की।

अमेरिका के संबंध में उद्योग की चिंताओं को दूर करते हुए, केंद्रीय मंत्री ने ईपीसी से अपनी ताकत पर विचार करने और अमेरिका के साथ बेहतर जुड़ाव के लिए सरकार के साथ अपनी मांगों को साझा करने को कहा।

द्विपक्षीय समझौतों पर चल रहे प्रयासों पर गोयल ने कहा कि सरकार एक साथ कई ट्रैक पर काम कर रही है और उनमें से प्रत्येक ट्रैक का उद्देश्य भारतीय निर्यातकों के सर्वोत्तम हित को सुनिश्चित करना है।

केंद्रीय मंत्री ने संकेत दिया कि सरकार विशेष रूप से कुछ के साथ मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) के अंतिम चरण में पहुंच गई है। गोयल इस बात को लेकर भी आश्वस्त थे कि इससे भारतीय निर्यातकों के लिए बेहतर अवसर पैदा होंगे और अधिक निवेश भी आएगा।

पारस्परिक टैरिफ पर बातचीत करते हुए गोयल ने कहा कि ईपीसी को अपनी संरक्षणवादी मानसिकता से बाहर आना होगा और उन्हें साहसी होने और अपनी ताकत एवं आत्मविश्वास से दुनिया से निपटने के लिए तैयार होने के लिए प्रोत्साहित किया है।

*********************************

 

महिलाओं के लिए खुशखबरी, हिमाचल सरकार ने की 1500 रुपये देने की घोषणा

शिमला ,17 मार्च(Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को विधानसभा में 21 साल की आयु पूरी करने वाली हर बेटी को 1500 रुपये प्रति माह देने वाली योजना की घोषणा की है।

सुक्खू ने कहा कि इस योजना का नाम ‘इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना’ रखा गया है, जो एक जनवरी 2025 से 31 मार्च 2026 तक लागू होगी। उन्होंने कहा कि जो महिलायें दूसरों के घरों में काम करके अपना परिवार चलाती हैं, वह भी एक जून 2025 से इस योजना की हकदार होंगी और उनकी पात्र बेटियां भी 1500 रुपये प्रति माह पाने की हकदार होंगी। उन्होंने कहा कि पंचायतों की ओर से चयनित महिलाओं को चरणवद्ध तरीके से योजना का लाभ दिया जायेगा।

सुक्खू ने कहा कि गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) परिवारों की दो बेटियों के लिए एक नयी योजना शुरू की जाएगी, जिसे ‘इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना’ नाम दिया गया है। इसके तहत, पुत्री के जन्म पर 25 हजार रुपये का बीमा कराया जाएगा।

*****************************

 

मिस मिसेज इंडिया एंड नारी शक्ति सम्मान 2025 समारोह संपन्न

17.03.2025 – केसीएफ फाउंडेशन के संस्थापक डॉ कृष्णा चौहान द्वारा अंधेरी (मुम्बई) स्थित मेयर हॉल में आयोजित ‘मिस मिसेज इंडिया एंड नारी शक्ति सम्मान 2025’ समारोह, सिंगर डॉ दीपा नारायण झा, रेखा राव, एसीपी संजय पाटिल, बी एन तिवारी, रमेश गोयल, अभिषेक खन्ना, भारती छाबड़िया, अभिनेत्री शशि शर्मा, सपना अवस्थी सहित कई नामचीन बॉलीवुड शख्सियतों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इस पुरस्कार समारोह में उनको सम्मानित किया गया जिन्होंने समाज सेवा और मानव सेवा का उल्लेखनीय कार्य किया है। साथ ही अपनी कला और व्यक्तित्व का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए समाज को नई दिशा प्रदान की है।

अवॉर्ड समारोह के ज्यूरी मेम्बर्स में डॉ दीपा नारायण झा, शशि शर्मा, फ़ैशन डिज़ाइनर भारती छाबड़िया और कोमल कटारिया शामिल थीं। केसीएफ मिस इंडिया की विनर वैशाली रहीं जबकि मिस इंडिया की फर्स्ट रनरअप दिव्यांता, सेकन्ड रनरअप दिया और थर्ड रनरअप बरखा सोनी रहीं। केसीएफ मिसेज इंडिया सिल्वर क्लास की विनर हुईं ऋतु शाह जबकि मिसेज इंडिया गोल्ड क्लास की विनर राशि यादव, मिसेज इंडिया प्लैटिनम क्लास की विनर जिगना शेठ रहीं और फर्स्ट रनरअप सुमन हुईं।

स्टेज पर डॉ कृष्णा चौहान ने सिंगर डॉ दीपा नारायण झा, शशि शर्मा, रेखा राव और सपना अवस्थी को और यूनियन लीडर व फिल्म एडिटर बी एन तिवारी ने रमेश गोयल, एसीपी संजय पाटिल, ब्राइट आउटडोर मीडिया के प्रतिनिधि, ऎक्टर अभिषेक खन्ना, नेहा मेहता, आर राजपाल, जावेद खान, प्रकाश चंदानी, पूजा पांडेय, विजय जैसानी (सोशल वर्कर), कबीना महाजन, अनुष्का मोटवानी, परीक्षा शाह, सुमन पारेख, अंकिता, मॉडल अर्चना, अनिता तावड़े, मालविका नायर, लता सोलंकी, शिरीन फरीद, कोरियोग्राफर कोमल कटारिया, सागर आचार्या, राजेश कोरिल, पराग जोशी, दिव्यंका भारद्वाज, जिगना शेठ, राशि यादव, चंद्रप्रकाश माझी, जगन्नाथ अर्जुन जाधव, श्रीनिवास, अनीस मलिक, यूसुफ मंसूरी, नियाज़ हुसैन शेख, दिनेश परेशा, नेम सिंह, मिसेज रसिका रविन्द्र को अवार्ड देकर सम्मानित किया।

अपने सभी अवार्ड समारोह में आमंत्रित सेलिब्रिटी को अवॉर्ड दे कर सम्मानित करने के साथ साथ समाज सेवकों, बिज़नेसमैन, फ़िल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के साथ डॉ कृष्णा चौहान कई पत्रकारों, फोटोग्राफर को भी अवॉर्ड देकर सम्मानित करते हैं। इस आयोजन के दौरान भी उन्होंने पूर्व की परंपरा को कायम रखा।

पिछले 21 वर्षों से बॉलीवुड में सक्रिय, गोरखपुर यूपी के मूल निवासी अवार्ड समारोह के आयोजक डॉ कृष्णा चौहान न सिर्फ एक सफल बॉलीवुड डायरेक्टर हैं और एक्टिव सोशल वर्कर हैं बल्कि अवार्ड्स फंक्शन्स करने के मामले में हमेशा चर्चा में रहते हैं। इन्होंने अपना फिल्मी सफर बतौर सहयक निर्देशक शुरू किया था। इन्होंने कई एड फिल्म्स, म्यूजिक वीडियो बनाया है।

डॉ कृष्णा चौहान इस वर्ष अपने जन्मदिन 4 मई को ‘लीजेंड दादासाहेब फाल्के 2025’ समारोह का छठवीं बार आयोजन करने जा रहे हैं। सिनेमा, टीवी, वेब सीरीज के निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वालों को समारोह के दौरान अवॉर्ड देकर सम्मानित किया जाएगा।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

**************************

 

एनसीआर में तेज हवाओं के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, शुरू होगा पारा चढ़ना

नोएडा  17 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। एनसीआर में फिलहाल लोगों को अभी तेज गर्मी से निजात मिली हुई है। होली के एक दिन पहले और होली के एक दिन बाद भी हुई रिमझिम बरसात ने मौसम को सुहाना बना रखा है और भीषण गर्मी से लोग फिलहाल बचे हुए हैं। लेकिन मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दो दिनों के बाद से अधिकतम और न्यूनतम पारे का बढ़ना शुरू होगा।

अगले हफ्ते में अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 19 पहुंचने की संभावना है। मौसम लगातार अपना मिजाज बदल रहा है। कभी तेज धूप और गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ रहा है, तो कभी सुबह और शाम के वक्त लोगों को ठंडी हवाओं के चलते मौसम में हुए बदलाव का असर देखने को मिल रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक एनसीआर में मौसम एक बार फिर अपना मिजाज बदलने वाला है। लेकिन उससे पहले दो दिनों तक फिलहाल तेज हवाओं के चलने से गर्मी का सामना कम करना पड़ेगा। 17 मार्च को भी अधिकतम पारा 32 डिग्री पहुंचेगा, जबकि न्यूनतम पारा 17 डिग्री रहेगा।

मौसम विभाग ने जो आंकड़े जारी किए हैं, उसके मुताबिक 18 मार्च को आसमान में बादल छाए रहेंगे, तेज हवा चलेगी और अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री पहुंच जाएगा। इसके बाद 19 मार्च से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आसमान पर बादल छाए रहेंगे और अधिकतम पारा और न्यूनतम पारा बढ़ने लगेगा।

19 मार्च को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री बने रहने की संभावना जताई गई है। 20 मार्च को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और इस दिन भी अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री पहुंचने की संभावना है। इस बढ़ते पारे की वजह से हो रही गर्मी और फिर अचानक आ रहे मौसम में बदलाव के चलते लोग बीमार भी हो रहे हैं।

लगातार पश्चिमी विक्षोभ में हो रही गड़बड़ी के कारण मौसम में ऐसे बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इसलिए अचानक एनसीआर में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन में तेज धूप और गर्मी होने के साथ-साथ सुबह और शाम लोगों को हल्की ठंड महसूस हो रही है।

**************************

 

दिल्ली-एनसीआर में पकड़े गए अवैध रूप से रह रहे 7 बांग्लादेशी

नई दिल्ली 17 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । दिल्ली पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र से सात अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को हिरासत में लिया है। इनमें एक नाबालिग लड़की भी शामिल है। ये लोग वैध दस्तावेजों के बिना भारत में रह रहे थे।

पुलिस ने इन्हें पकड़ने के लिए कई जगहों पर छापेमारी की और अब इन्हें निर्वासित करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

पूर्वी जिला पुलिस ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसके लिए स्पेशल स्टाफ और एंटी-नारकोटिक्स स्क्वॉड की दो टीमें बनाई गईं। इन टीमों ने इंस्पेक्टर जितेंद्र मलिक और इंस्पेक्टर अरुण कुमार के नेतृत्व में काम किया। एडिशनल डीसीपी निथ्या राधा कृष्ण के मार्गदर्शन में यह ऑपरेशन चलाया गया।

16 मार्च को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दिलावर खान नाम के शख्स को कृष्णा नगर से पकड़ा। पहले उसने खुद को पश्चिम बंगाल का निवासी बताया, लेकिन पूछताछ में पता चला कि वह बांग्लादेश के खुलना जिले का रहने वाला है। उसकी जानकारी के आधार पर पुलिस ने दिल्ली के लक्ष्मी नगर, लाजपत नगर, सीमापुरी, कृष्णा नगर और गाजियाबाद के शालीमार गार्डन में छापे मारे। इन छापों में छह अन्य बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए।

पुलिस के मुताबिक, ये लोग भारत-बांग्लादेश सीमा के पास नदी के रास्ते अवैध तरीके से भारत में घुसे थे। यहां पहचान छिपाने के लिए ये अलग-अलग जगहों पर रह रहे थे। पकड़े गए लोगों में दिलावर खान (48), ब्यूटी बेगम (39), एक नाबालिग लड़की (15), रफीकुल (43), तौहीद (20), मोहम्मद अजहर (28) और जाकिर मलिक (40) शामिल हैं। ये सभी बांग्लादेश के अलग-अलग जिलों से हैं।

अब इन सभी को विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ), आरके पुरम में पेश किया जाएगा, जहां से निर्वासन की प्रक्रिया शुरू होगी।

पुलिस का कहना है कि अवैध प्रवासियों को पकड़ने और देश से बाहर करने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

पूर्वी जिला पुलिस ने इस ऑपरेशन को बड़ी सफलता बताया है। टीमें लगातार मेहनत कर रही हैं ताकि ऐसे लोगों की पहचान हो सके जो बिना अनुमति के देश में रह रहे हैं। स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि वे संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें। इस अभियान से दिल्ली-एनसीआर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।

*************************

 

नोएडा की सोसायटी में लेपर्ड की दहशत

जांच में निकली जंगली बिल्ली, वन विभाग की टीम कर रही है जांच

टर नोएडा 17 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । ग्रेटर नोएडा की सीआरसी सबलिमिस सोसायटी में एक जंगली जानवर के देखे जाने का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वीडियो में एक जानवर को दीवार के पास घूमते हुए देखा गया, जिसे लोगों ने लैपर्ड समझ लिया।

खबर तेजी से फैलने के बाद सोसाइटी में दहशत का माहौल बन गया, और लोगों ने घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया। टीम ने सोसायटी के कॉमन एरिया, पार्किंग, पार्क और अन्य संभावित स्थानों की गहन जांच की।

वन विभाग के डीएफओ प्रमोद श्रीवास्तव ने बताया कि जांच के दौरान मिले पैरों के निशान लैपर्ड के नहीं, बल्कि जंगली बिल्ली के पाए गए। वीडियो और पगमार्क्स के आधार पर पुष्टि हुई कि यह महज एक जंगली बिल्ली थी, जो पास के जंगल से भटककर सोसायटी में आ गई थी। उन्होंने सोसायटी वासियों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सामान्य रूप से अपने कामकाज जारी रखें।

हालांकि, इस घटना ने लोगों में वन्यजीवों की उपस्थिति को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। वन विभाग की टीम लगातार नजर बनाए हुए है ताकि किसी भी संभावित खतरे को टाला जा सके।

गौरतलब है कि बीते साल भी ग्रेटर नोएडा की एक सोसायटी में तेंदुए के खौफ के साए में कई महीनों तक आसपास की कई सोसायटियों के निवासी रहने को मजबूर हुए थे। उस दौरान भी वन विभाग द्वारा लगातार करीब एक महीने तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया था लेकिन तेंदुआ या कोई जंगली जानवर उनकी पकड़ में नहीं आया था।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में जंगली जानवरों का आना कोई पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। फिलहाल गनीमत ये है कि अभी तक ऐसी घटनाओं में किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है।

***************************

 

सीएम नायब सैनी ने बजट किया पेश

गुरुग्राम-पंचकूला को एआई हब बनाने की घोषणा

चंडीगढ़ ,17 मार्च (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। हरियाणा के सीएम और वित्त मंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य का बजट पेश कर दिया है। नायब सैनी ने बजट में कई ऐलान किए है। सीएम सैनी ने कहा कि राज्य में 50 लाख नए रोजगार पैदा करने पर काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि बजट को लेकर कुल 11 हजार सुझाव मिले, जिसको लेकर बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। इस बार दो लाख 5 हजार 17 करोड़ का बजट पेश किया गया है। यह पिछले साल की तुलना में 13.7 प्रतिशत अधिक है।

सीएम सैनी ने नशे के खिलाफ नशे से बचाने के लिए मेरा संकल्प प्राधिकरण गठित करने का प्रस्ताव रखा। इस प्राधिकरण के लिए 10 करोड़ रूपये का प्रारम्भिक आवंटन किया जाएगा।
स्थापना का प्रस्ताव रखा गया है जिसमे विश्वबैंक ने 474 करोड़ रूपये का सहयोग करने का आश्वासन दिया है। इस मिशन द्वारा गुडग़ांव और पंचकूला में हब स्थापित किया जाएगा।

हरियाणा में डिपार्टमेंट ऑफ फ्यूचर नाम का नया विभाग बनेगा। सीएम नायब सैनी ने अपने बजट भाषण में इसका एलान किया।
स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा सरकार निजी निवेशकों को 2000 करोड़ रूपये का एक फंड आफ फंड्स बनाने के लिए प्रेरित करेगी।
राज्य के सभी विभागों को निर्देश दिया गया है कि अनुपयोगी स्कीमों को बंद किया जाए
  

  ‘किसानों से 1 लाख तक के कर्ज पर कोई लोन नहीं’
  

  देसी गाय खरीदने पर अब 25000 की जगह 30000 रुपये की अनुदान राशि
    

गुरुग्राम में फूलों की खरीद के लिए फूल मंडी बनाने का प्रस्ताव
  

  हरियाणा के गोहाना में बनेगी सबसे बड़ी मंडी, किसानों को अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराई जांएंगी
  

  बजट में 1000 तक पशुओं वाली गौशालाओं को 1 ई-रिक्शा और 1000 से ज्यादा वाली गौशालाओं को 2 ई-रिक्शा देने के लिए 5 करोड़ का प्रावधान
    

पराली प्रबंधन के लिए 1200 रुपये प्रति एकड़ का प्रावधान
  

  मेरा पानी, मेरी विरासत योजना के तहत किसानों का अनुदान बढ़ाकर 8000 रुपये किया गया।
    

प्राकृतिक खेती के लिए 1 लाख एकड़ भूमि लक्ष्य
    

महिला किसान जो डेयरी स्थापित करने हेतु 1 लाख रुपये तक लोन लेती हैं, उन्हें ब्याजमुक्त लोन मिलेगा।

****************************

 

महासतिया में अरविंद सिंह मेवाड़ पंचतत्व में विलीन

बहनों के गले लगकर रोए लक्ष्यराज, सिसकियों में डूबा शाही परिवार

उदयपुर ,17 मार्च(Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। सिटी पैलेस सोमवार को एक गहरे सन्नाटे में डूबा था। शंभू निवास के दरवाजे से जब अरविंद सिंह मेवाड़ की अंतिम यात्रा निकली, तो मानो पूरे राजमहल की दीवारों ने भी सिसकियों को महसूस किया।

राजपरिवार के इस चिराग के बुझने के साथ ही मेवाड़ की शाही परंपराओं में एक और दुखद अध्याय जुड़ गया। अरविंद सिंह मेवाड़ के अंतिम सफर में शहर के हर खास ओ आम ने शिरकत की। आयड़ स्थित महासतिया (जहां उदयपुर के राज परिवार के सदस्यों का होता है अंतिम संस्कार) में पंचतत्व में विलीन हो गए।

सुबह करीब 11 बजे शंभू पैलेस से जब पार्थिव देह महासतिया की ओर रवाना हुई, तो बड़ी पोल, जगदीश चौक, घंटाघर और बड़ा बाजार की गलियां गमगीन हो गईं। सफेद कपड़ों में लिपटे, आंखों में नमी लिए हर कोई इस क्षण का गवाह था। लक्ष्यराज सिंह, जो अपने पिता की अंतिम यात्रा में हर कदम उनके साथ थे, जैसे ही मुखाग्नि देने पहुंचे, उनकी आंखें छलक पड़ीं।

बहनों ने उन्हें गले लगाया, लेकिन उस आलिंगन में कितना सुकून था और कितना दर्द, यह केवल वही महसूस कर सकते थे जिनकी आंखों के सामने एक साया हमेशा के लिए ओझल हो चुका था।

नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ भी चाचा के अंतिम संस्कार में पहुंचे। शिव (बाड़मेर) के विधायक रविंद्र सिंह भाटी और वल्लभनगर के पूर्व विधायक रणधीर सिंह भिंडर भी वहां मौजूद थे। हर किसी की आंखों में सम्मान था, लेकिन साथ ही एक ऐसा दर्द भी, जो शब्दों से नहीं बयां किया जा सकता।

राजमहल की दीवारों में गूंजती यादें

चार महीने पहले सिटी पैलेस में पारिवारिक विवाद ने सुर्खियां बटोरी थीं। लेकिन आज, ये वही दीवारें सिर्फ एक ही बात कह रही थीं—रिश्ते अहम होते हैं, परंपराएं बनी रहती हैं, लेकिन अपनों का बिछडऩा सबसे बड़ा दुख होता है।

शहर के कई गणमान्य लोग, पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा, कवि और अभिनेता शैलेश लोढ़ा, ताज ग्रुप के ष्टश्वह्र पुनीत चटवाल और उदयपुर एसपी योगेश गोयल भी शोक जताने पहुंचे।

लेकिन सबसे भावुक पल तब आया, जब लक्ष्यराज सिंह ने अपनी बहनों को गले लगाकर रोना शुरू किया। यह केवल एक भाई का रोना नहीं था, बल्कि यह उस परिवार की भावनाओं का ज्वार था, जिसने अपने सबसे मजबूत स्तंभ को खो दिया था।

एक युग का अंत

रविवार 16 मार्च को, लंबे समय से बीमार अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन हो गया। उनके पिता भगवत सिंह मेवाड़ और माता सुशीला कुमारी मेवाड़ की विरासत को वे अपने अद्वितीय अंदाज में आगे बढ़ा रहे थे।

बड़े भाई महेंद्र सिंह मेवाड़ का निधन भी कुछ ही महीने पहले हुआ था, और अब यह शाही परिवार एक और दु:ख से घिर गया।

राजमहल में अब भी उनकी यादें जिंदा रहेंगी, महल के आंगन में उनकी हंसी गूंजेगी, और उनकी विरासत हमेशा मेवाड़ की पहचान बनी रहेगी। लेकिन आज, सिटी पैलेस की हवाओं में बस एक ही आहट थी—विदाई की!

******************************

 

पाकिस्तानी महिला ने बॉर्डर पार कर राजस्थान में की एंट्री

पकड़े जाने पर लौटने से किया इनकार

जयपुर ,17 मार्च(Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने सोमवार को एक पाकिस्तानी महिला को हिरासत में लिया। यह महिला बलूचिस्तान की रहने वाली है और अवैध रूप से भारत-पाकिस्तान सीमा पार कर राजस्थान में घुस आई थी।
अधिकारियों ने बताया कि महिला को सुबह श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ में विजेता चौकी से गिरफ्तार किया गया।

महिला ने पाकिस्तान लौटने से साफ इनकार कर दिया है और दावा किया है कि उसके वापस लौटने पर उसकी जान को खतरा होगा।
अधिकारियों के अनुसार, महिला सुबह करीब 5.30 बजे कांटेदार तार की बाड़ पार कर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर गई।

विजेता चौकी पर तैनात बीएसएफ जवानों ने तुरंत उसे हिरासत में ले लिया।

शुरुआती पूछताछ के दौरान उसने भारत में शरण लेने की इच्छा जताई और कहा कि यदि उसे वापस भेजा गया तो उसकी जान को खतरा हो सकता है।

हिरासत में ली गई महिला ने खुद को हुमारा (33) बताया है, जो बलूचिस्तान के केच जिले के दगरी खान गांव की रहने वाली है। उसने यह भी बताया कि उसके पति का नाम वसीम है और उसके माता-पिता मूल रूप से कराची के रहने वाले हैं।

सुरक्षाकर्मियों ने उसके पास से एक मोबाइल फोन और आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियां मामले की गहन जांच कर रही हैं।

अधिकारी यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि महिला ने सीमा पार क्यों की और क्या उसका किसी संदिग्ध संगठन से संबंध है।
बीएसएफ अधिकारियों ने पुष्टि की कि उसे भारतीय क्षेत्र में 50 मीटर अंदर से पकड़ा गया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी), सीआईडी और पुलिस सहित खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है।

जांचकर्ता इस बात का आकलन कर रहे हैं कि क्या उसका सीमा पार करना दुर्घटनावश हुआ था या यह किसी बड़ी साजिश का हिस्सा था।
अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल महिला बीएसएफ की हिरासत में है और उससे पूछताछ चल रही है।

पुलिस उपाधीक्षक प्रशांत कौशिक ने बताया, यह घटना विजेता पोस्ट पर हुई। सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक पाकिस्तानी महिला कंटीली तार की बाड़ पार कर भारतीय क्षेत्र में घुस आई। हालांकि, विजेता पोस्ट पर तैनात जवानों ने उसे पकड़ लिया। अधिकारी महिला से पूछताछ कर रहे हैं और जांच के तहत उसके मोबाइल फोन की जांच कर रहे हैं।

****************************

 

वेब सीरीज ‘पान पर्दा जर्दा’ की शूटिंग कंप्लीट

17.03.2025 – जियो स्टूडियोज, रिलायंस एंटरटेनमेंट और ड्रीमर्स एंड डूअर्स कंपनी की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज ‘पान पर्दा जर्दा’ की शूटिंग कंप्लीट हो चुकी है। इस वेब सीरीज़ में बहुमुखी रचनात्मक ताकतें एक साथ नज़र आएंगी, जिसमें दिग्गज निर्देशक गुरमीत सिंह (मिर्जापुर और इनसाइड एज) और शिल्पी दासगुप्ता के साथ मृगदीप सिंह लांबा (फुकरे फ्रैंचाइज़ी), सुपर्ण एस वर्मा (सिर्फ़ एक बंदा काफ़ी है, फैमिली मैन और राणा नायडू) और प्रतिभाशाली लेखक जोड़ी हुसैन दलाल और अब्बास दलाल (बंबई मेरी जान, फ़र्ज़ी, ब्रह्मास्त्र) के साथ राधिका आनंद और विभा सिंह भी शामिल हैं।

मोना सिंह, तन्वी आज़मी, तान्या मानिकतला, प्रियांशु पेनयुली, सुशांत सिंह, राजेश तैलंग और मनु ऋषि सहित कई अन्य नामचीन प्रतिभाशाली कलाकारों से सजी यह सीरीज मध्य भारत में अवैध अफीम तस्करी की पृष्ठभूमि पर आधारित एक ऐसी सम्मोहक कहानी है जिसमें परिवार और प्रियजनों के बीच युद्ध की रेखाएं खींची जाती हैं और निष्ठाएं बदल जाती हैं, यह श्रृंखला, एक्शन, ड्रामा और साज़िश की एक रोमांचक कहानी बयां करते हुए आगे बढ़ती है।

ज्योति देशपांडे और नमित शर्मा द्वारा संयुक्तरूप से निर्मित वेब सीरीज ‘पान पर्दा जर्दा’ डिजिटल मनोरंजन के क्षेत्र में एक गेम-चेंजर बनने के लिए तैयार है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***************************

 

सकारात्मक सोच से कोई भी व्यक्ति साधारण से असाधारण बन सकता है – देवीदास श्रवण नाइकरे

*चर्चाओं के बीच : देवीदास ग्रुप ऑफ़ कंपनीज़ के निदेशक और संस्थापक श्री देवीदास श्रवण नाइकरे

17.03.2025 – देवीदास ग्रुप ऑफ कंपनी द्वारा पुणे (महाराष्ट्र) शहर के उपनगर भोसरी में उद्योग भुषण सम्मान (2025) समारोह का आयोजन किया गया जिसमें देश के 40 से भी ज्यादा उद्यमियों को समारोह की चीफ गेस्ट सुप्रसिद्ध अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी ने बॉलीवूड अभिनेता अली खान और मशहूर संगीतकार दिलीप सेन की उपस्थिति में सम्मानित किया। इस आयोजन के बाद देवीदास ग्रुप ऑफ़ कंपनी के निदेशक और संस्थापक श्री देवीदास श्रवण नाइकरे चर्चा का विषय बन गए हैं।

विदित हो कि देवीदास ग्रुप ऑफ कंपनी एक व्यावसायिक निगम है जिसमें विभिन्न उद्यम शामिल हैं, जैसे कि सिटीधन कैपिटल, नैपर शॉप, वेदांत ट्रेनिंग एकेडमी, एस. एम. सर्विसेज, डी. के फाउंडेशन, देवीदास पब्लिकेशन्स, ऑल-इन-वन सर्विसेज, डिजिटल शॉप, इंस्टीट्यूट ऑफ़ बिज़नेस मैनेजमेंट और देवीदास करियर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट। इनमें से प्रत्येक उद्यम देश की जनता को अलग-अलग सेवाएँ और समाधान प्रदान कर रहा है।

देवीदास ग्रुप ऑफ़ कंपनी के संस्थापक निदेशक श्री देवीदास श्रवण नाइकरे भारत के पहले आध्यात्मिक बिजनेस कोच और माइंड ट्रेनर हैं और उन्होंने देश के उद्यमियों को प्रेरित करने के लिए दो भाषा इंग्लिश और हिंदी में भारत में पहली बार ‘साहस’ विषय पर 12 प्रेरणादायक पुस्तकें लिखी हैं, जो हजारों युवाओं और उद्यमियों को आत्म-विकास और सफलता की राह दिखा रही हैं।

अपने 17 साल के करियर में उन्होंने अपने 5 गुरुओं से बिजनेस नॉलेज, माइंड ट्रेनिंग और आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त किया है और इस ज्ञान और अनुभव के आधार पर वे आज महाराष्ट्र में उद्यमियों को व्यवसाय में सफलता के लिए बिजनेस कोचिंग प्रदान करते हैं, जहाँ वे उद्यमियों को मानसिक रूप से सशक्त बनाकर व्यवसाय के कार्य और सिस्टम सिखाते हैं।

इसके अलावा, वे समाज सेवा में भी गहरी रुचि रखते हैं साथ ही साथ वे शिक्षा, स्वास्थ्य और सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं। उनका लक्ष्य है कि ज्ञान साझा करके, आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देकर और सेवा की भावना को मजबूत करके समाज को और बेहतर बनाया जाए। श्री देवीदास श्रवण नाइकरे का मानना है कि केवल धन कमाना ही असली सफलता नहीं है, बल्कि हमारे अंदर की शांति और स्पष्ट सोच भी उतनी ही जरूरी है।

सही मार्गदर्शन और सकारात्मक सोच से कोई भी व्यक्ति साधारण से असाधारण बन सकता है। माइंड ट्रेनिंग और सशक्तिकरण पहल के साथ भारत में क्रांति लाने की दिशा में अग्रसर श्री देवीदास श्रवण नाइकरे को यंग एंटरप्रेन्योर 2022, महाराष्ट्र बिजनेस आइकन अवार्ड 2023, इंस्पायरिंग लीडर अवार्ड 2023, पुणे एंटरप्रेन्योर और श्री महात्मा गांधी राष्ट्रीय सम्मान अवार्ड 2023 जैसे 30 से अधिक राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।

बकौल श्री देवीदास श्रवण नाइकरे भारतीय उद्यमियों के लिए व्यावसायिक और वित्तीय सफलता से संबंधित मानसिक बाधाओं को दूर करना बहुत ज़रूरी है।

एक व्यवसायिक उद्यमी मानसिकता विकसित करने के लिए उचित मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है जिसमें लचीलापन, बहुमुखी प्रतिभा और दृढ़ता का सही मिश्रण हो। देवीदास ग्रुप ऑफ कंपनी का मिशन आत्म-प्रचार की सीमाओं से कहीं आगे तक फैला हुआ है। कंपनी ने 2028 तक भारत में 5,000 मजबूत उद्यमी बनाने का लक्ष्य रखा है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***************************

 

‘स्त्री 2’ का वर्ल्ड प्रीमियर होगा आज रात 8 बजे स्टारगोल्ड पर…..!

फैंस ले सकते हैं डिलीटेड सींस का आनंद……..!

15.03.2025 – श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी अभिनीत फिल्म ‘स्त्री 2’ का
बहुप्रतीक्षित वर्ल्ड टीवी प्रीमियर आज रात 8 बजे स्टारगोल्ड पर प्रसारित होने जा रहा है और प्रशंसकों को एक ख़ास सरप्राइज़ मिलने वाला है, फ़िल्म के साथ-साथ दर्शकों को फिल्म से हटाए गए सींस भी देखने को मिलेंगे, जिससे उन्हें एक बार फिर ‘स्त्री 2’ की दुनिया का विस्तृत और गहन अनुभव मिलेगा।

अमर कौशिक द्वारा निर्देशित और जियो स्टूडियो और मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित इस फिल्म के एक सीन में अभिनेता राजकुमार राव ने एक महिला का भेष धारण किया था जिसे संपादन के क्रम में फिल्म से हटा दिया गया था। आज रात 8 बजे स्टार गोल्ड पर स्त्री 2 का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर देखना न भूलें और हटाए गए दृश्यों को एक विशेष गोलमेज चर्चा के साथ देखें जो फिल्म में एक नया आयाम जोड़ता है, जिससे यह प्रीमियर अविस्मरणीय बन जाता है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

******************************

 

मुम्बई ग्लोबल पब्लिकेशन द्वारा मुंबई में आयोजित ‘इंडियन स्टार अवार्ड’ समारोह संपन्न

15.03.2025 – मुंबई ग्लोबल पब्लिकेशन के तत्वाधान में बहुचर्चित व सर्वाधिक लोकप्रिय ‘मुंबई ग्लोबल’ साप्ताहिक समाचार पत्र के सम्पादक व प्रकाशक राजकुमार तिवारी और अमित गुप्ता द्वारा पिछले दिनों मॉडल टाउन अंधेरी,मुंबई स्थित मुक्ति ऑडिटोरियम में आयोजित 23 वां ‘इंडियन स्टार अवार्ड’ समारोह संपन्न हुआ। ‘इंडियन स्टार अवार्ड’ समारोह में देशभर के जानेमाने नागरिक, कलाकार, समाजसेवक, व्यापारी, राजनेता आदि सभी वर्ग के लोगों की उपस्थिति देखी गई।

इस अवार्ड शो में मुख्य अतिथि के रूप में अभिनेता दीपक पराशर और अभिनेत्री मोनिका बेदी की उपस्थिति रही। शो की एंकर जयश्री पंवार ने अवार्ड शो को बेहतरीन ढंग से संचालित किया। चीफ गेस्ट के रूप में प्रोफेसर डॉक्टर अजय मोहन सहाय (फॉर एक्सीलेंस इन इंडियन सिनेमा) उपस्थित रहे।

गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में मन्नत इंडिया मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड एम डी एंड सीईओ रविन्द्र कुमार, प्रोड्यूसर और फाइनेंसर डॉ निकेश ताराचंद माधानी, बेस्ट एक्टर और बिजनेस टाइकून जयप्रभु लिंगायथ, प्रेसिडेंट मुम्बई डिस्ट्रिक्ट महिला विंग आरती साल्वी, मुम्बई जनरल सेक्रेटरी एनसीपी सुदर्शन राणा, डॉ. निलवेल्ले जे करवाना (नेकज़ाद एंटरटेनमेंट) उपस्थित रहे। सेलिब्रिटी गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में अभिनेत्रियां खुशी मुखर्जी और अर्जुमन मुगल ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवॉर्ड समारोह का पीआर प्रमोशन मयूरी मीडिया वर्क के सीईओ पुनीत आर खरे ने किया है।

इस अवार्ड शो में अलग अलग क्षेत्रों के लोगों को अलग अलग कैटेगरी में अवार्ड देकर सम्मनित किया गया। जिनमें मॉडल/अभिनेत्री अमृता मिश्रा, मराठी हिंदी की फेमस एक्ट्रेस श्रेया देशमुख, उत्तर पश्चिम जिला अध्यक्ष एनसीपी अजय विचारे, उत्तर मुम्बई जिला अध्यक्ष एनसीपी एडवोकेट इंद्रपाल सिंह, समाजसेवक ह्यूमन राइट कंसल्टेंट छत्तीसगढ़ के डॉ सौरभ निरवानी, सेलिब्रिटी सिंगर वॉइस ऑफ किशोर कुमार मंगेश वड़ागले, समाजसेवक जसविंदर सिंह राणा, कॉस्मेटोलॉजिस्ट आरती भाटिया, ज़ोया क्रिएशन ऑनर मोना मिश्रा, इंटरनेशनल मॉडल एक्ट्रेस सना खान, मॉडल एक्ट्रेस किरण मिस्त्री, मेकअप आर्टिस्ट अनामिका सितलानी, शो डायरेक्टर मॉडल डॉक्टर तरन्नुम अजीज शेख, एक्ट्रेस शर्मिला डे, चेयरमैन सूर्या लॉजिस्टिक कोरियर एंड कार्गो सोनल तुषार रावल, तंत्राचार्य और ज्योतिषचार्य स्वामी भावनी महराज, प्रेसिडेंट होप चैरिटेबल ट्रस्ट जिग्नेश गांधी, मॉडल स्वागता बोस, एसोसिएट ब्रांडिंग पार्टनर कोआपरेट ऐड ऑन कैब मुस्कान सहाय, सामाजिक कार्यकर्ता अनिता खंडेलवाल, बिजनेस अचीवर्स पुष्पा जैन, समाजसेवी किरण अग्रवाल, इंटरनेशनल बैडमिंटन प्लेयर मेकअप आर्टिस्ट करिश्मा सुनील खारदिकर, समाजसेविका बिजनेस वीमेन विजया चंदक, डांस मूवमेंट थेरेपिस्ट डॉक्टर ममता, फिल्म राइट रमेश गुजराल, मॉडल सारा मंसूरी, अस्तित्व सोशल फाउंडेशन सुवर्णा कोठवाड़े, अभिनेत्री बबिता मिश्रा, अभिनेत्री सोशल एक्टिविस्ट पूर्वा साहा, गुजराती एक्ट्रेस नयना कुनपारा, स्टेट प्रेसिडेंट आरटीआई सेल महाराष्ट्र मनीषा पी खरे, बेस्ट फेस ऑफ द ईयर इरा सोन, निर्माता आर पी शर्मा, फॉर्मर डायरेक्टर एंड बोर्ड मेंबर एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस चैयरमैन डॉक्टर अमोद शर्मा, गायक अमित कुमार, लिरिसिस्ट म्यूजिक कंपोजर अश्विन निषाद, इंफ्लूएंसर सादिया सोलकर, निर्माता अनवर शेख़, अभिनेत्री परफ़ॉर्मर शीरीन फरीन,आरपीआई चीफ सेक्रेटरी महाराष्ट्र प्रदेश अठावले ग्रुप महाराष्ट्र संघमित्रा ताई गायकवाड़, नरेश कोली, कमलेश कुमार के नाम उल्लेखनीय हैं।

जमशेदपुर (झारखंड) की धरती से जुड़े जुझारू व कर्मठ समाजसेवी राजकुमार तिवारी देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों में अवॉर्ड शो का आयोजन कर नवोदित प्रतिभाओं, व्यवसायी और समाजसेवकों को प्रोत्साहित करते रहते हैं। ‘मुम्बई ग्लोबल पब्लिकेशन ग्रुप’ के द्वारा पिछले 19 वर्षों से राष्ट्रीय स्तर पर मुंबई ग्लोबल अवॉर्ड समारोह, ग्लोबल अचीवर्स अवार्ड, ग्लोबल इंटरनेशनल अचीवर्स अवार्ड, इंडियन स्टार अवार्ड और अखंड भारत अवॉर्ड जैसे कई सफल अवॉर्ड शो का आयोजन किया जाता रहा है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

**************************

 

दिल्ली की सीएम ने शेल्टर होम में बच्चों संग मनाई होली

व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा

नई दिल्ली ,13 मार्च(Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता गुरुवार को रोहिणी स्थित आशा किरण शेल्टर होम पहुंचीं। सीएम ने शेल्टर होम में खास बच्चों के साथ होली मनाई। इस दौरान उन्होंने बच्चों को गुलाल लगाया और उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, आज मैंने आशा किरण के बच्चों के साथ होली मनाई और यह बहुत अच्छा अनुभव रहा। बच्चे बहुत खुश नजर आए। मुख्यमंत्री ने शेल्टर होम की सुविधाओं और बच्चों की रहने की व्यवस्था का जायजा भी लिया।

सीएम ने कहा, मैं यह समझना चाहती थी कि बच्चे यहां कैसे रह रहे हैं और व्यवस्था में क्या कमियां हैं। मैंने कुछ सुधारों की आवश्यकता महसूस की है और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे जल्द से जल्द इन मुद्दों का समाधान करें।

रेखा गुप्ता ने आगे कहा कि वह भविष्य में बिना पूर्व सूचना के भी निरीक्षण करेंगी, ताकि व्यवस्था में सुधार हो सके।

मुख्यमंत्री ने दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष देखभाल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पार्क की सुविधाओं को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को शेल्टर होम की क्षमता बढ़ाने के निर्देश भी दिए ताकि अधिक जरूरतमंद बच्चों को यहां आश्रय मिल सके।

दिल्लीवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा, मैं सभी दिल्लीवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। यह पर्व खुशियों और रंगों का है, लेकिन हमें इसे जिम्मेदारी से मनाना चाहिए। पानी की बर्बादी न करें और प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें। दिल्ली को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

इसके साथ ही, उन्होंने अपने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, होलिका दहन के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और हम सभी को सत्य, धर्म और नैतिक मूल्यों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर नकारात्मकता, अहंकार और वैमनस्य को जलाकर प्रेम, सद्भावना और नए उत्साह के साथ जीवन में आगे बढ़ें।

************************

 

स्टालिन सरकार ने बजट में रुपये का सिंबल बदलकर तमिल भाषा में  लिखा

नई दिल्ली ,13 मार्च (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)।  तमिलनाडु में भाषा को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। इस बीच तामिलनाडु की स्टालिन सरकार ने बजट में रुपया का चिह्न हटाने का फैसला किया है। रुपये का चिह्न हटाकर उसके स्थान पर तमिल अक्षर से बदल दिया गया है।

सरकार ने राज्य बजट के लोगो में रुपये के प्रतीक को तमिल अक्षर में कर दिया है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से ‘हिंदी थोपने’ को लेकर डीएमके और केंद्र सरकार के बीच खींचतान चल रही है। इसके बीच स्टालिन सरकार ने ये अहम कदम उठाया है।

यह पहली बार है जब किसी राज्य ने नेशनल करेंसी सिम्बल को अस्वीकार कर दिया है। यह फैसला ऐसे समय पर लिया गया है, जब संसद में भी राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर हिंदी थोपे जाने का मुद्दा गरमाया है। सिम्बल बदलने का फैसला क्यों लिया गया है, फिलहाल इसे लेकर तमिलानाडु सरकार की तरफ से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।

बता दें कि राज्य के बजट से रुपये का चिह्न हटाने का निर्णय तमिलनाडु और केंद्र के बीच हिंदी थोपे जाने को लेकर चल रही खींचतान के बीच लिया गया है। तमिलनाडु द्वारा  2020 के प्रमुख पहलुओं, विशेष रूप से त्रि-भाषा फार्मूले को लागू करने से इनकार कर दिया गया था। राज्य में डीएमके के नेतृत्व वाली सरकार का तर्क है कि एनईपी के माध्यम से केंद्र सरकार तमिल भाषी आबादी को हिंदी सीखने पर मजबूर करना चाहती है।

****************

 

 

Holi पर जबरन रंग लगाया तो होगी कार्रवाई

सार्वजनिक स्थानों पर हुल्लड़बाजी करने पर भी रोक; पुलिस ने जारी किए निर्देश

हैदराबाद 13 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): हैदराबाद पुलिस और साइबराबाद पुलिस ने होली के अवसर पर शहर और आसपास के क्षेत्रों में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी आदेश जारी किया है।

साइबराबाद कमिश्नर अविनाश मोहंती और हैदराबाद कमिश्नर सीवी आनंद द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक होली के त्योहार के दौरान सार्वजनिक सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर रंग या रंगीन पानी फेंकने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा, अनिच्छुक व्यक्तियों पर रंग लगाने पर भी पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।

पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस दौरान सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर समूहों में दोपहिया और अन्य वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा।

इसका उद्देश्य शांति- व्यवस्था को बनाए रखना है, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा, परेशानी या खतरे से बचा जा सके। यह आदेश हैदराबाद में 13 मार्च 2025 की शाम 6 बजे से 15 मार्च 2025 की सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा, जबकि साइबराबाद में यह पाबंदी 14 मार्च 2025 की सुबह 6 बजे से 15 मार्च 2025 की सुबह 6 बजे तक लागू होगी।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे इन नियमों का पालन करें और होली का त्योहार सुरक्षित और शांति से मनाएं। पुलिस का कहना है कि इन पाबंदियों का उद्देश्य सार्वजनिक सुरक्षा और शांति सुनिश्चित करना है, ताकि सभी लोग त्योहार का आनंद बिना किसी डर या परेशानी के ले सकें।

होली के दौरान किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता से बचने के लिए पुलिस सक्रिय रूप से निगरानी रखेगी और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे इस आदेश का पालन करें और एक खुशहाल और सुरक्षित होली मनाएं।

***************************

 

वफ्फ बोर्ड को दी गई जमीन की जांच कराएगी हरियाणा सरकार

कमेटी गठन की घोषणा

चंडीगढ़ 13 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): हरियाणा सरकार अब राज्य में वफ्फ बोर्ड को दी गई शामलात देह की जमीन की जांच कराएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बजट सत्र के दौरान यह घोषणा की।

उन्होंने कहा कि पीर बोधी की जमीन मूल रूप से शामलात देह की थी, जिसे वर्ष 1990 में वफ्फ बोर्ड के नाम ट्रांसफर कर दिया गया। यह जांच का विषय है कि यह ट्रांसफर किस प्रक्रिया के तहत हुआ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार शामलात भूमि के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है और नए कानून के तहत तालाब, जोहड़ और जलाशयों की रक्षा की जाएगी। उन्होंने घोषणा की कि इस मामले की जांच के लिए मंडलायुक्त रोहतक, मंडलायुक्त करनाल और उपायुक्त रोहतक की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई जाएगी।

यह कमेटी जांच करेगी कि पीर बोधी की जमीन वफ्फ बोर्ड को कैसे ट्रांसफर हुई और इस पर कब्जे कैसे हुए। सरकार के इस कदम से प्रदेश में अन्य विवादित भूमि मामलों पर भी असर पड़ सकता है।

*************************

 

काम पर लौटेंगे पटवारी और कानूनगो

मंत्रालय से आश्वासन मिलने के बाद की हड़ताल खत्म

शिमला 13 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : पटवारियों और कानूनगो ने 13वें दिन हड़ताल को बिना शर्त समाप्त कर दिया है। आज सभी कर्मचारी काम पर लौट आएंगे। यह निर्णय राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के साथ महासंघ की विधानसभा के कमेटी रूम में हुई बैठक में लिया गया।

नेगी के साथ महासंघ ने मांगों को लेकर चर्चा की। नेगी ने नए नियमों को लेकर स्थिति साफ की और कहा कि स्टेट कैडर वापस नहीं लिया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया, स्टेट कैडर बनने से पदोन्नति पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

पटवारी एवं कानूनगो 28 फरवरी से अनिश्चितकालीन पेन डाउन स्ट्राइक पर थे। इसके कारण कोई भी राजस्व संबंधी कार्य व प्रमाणपत्र बनाने के काम नहीं हो रहे थे। महासंघ के अध्यक्ष सतीश चौधरी ने कहा कि राजस्व मंत्री के साथ हुई बैठक सार्थक रही। वीरवार से हड़ताल वापस ले रहे हैं। मंत्री ने आश्वासन दिया है कि भर्ती एवं पदोन्नति नियम किसी भी तरह से प्रभावित नहीं होंगे।

******************************

 

हिमाचल में अब Uniform में नजर आएंगे टीचर

सरकारी स्कूलों के लिए ड्रेस कोड लागू

शिमला 13 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अध्यापकों के लिए ड्रेस कोड लागू हो गया है। लंबे समय से चल रहे मंथन के बाद आखिर में सुक्खू सरकार ने टीचरों के लिए ड्रेस कोड लागू कर दिया है। इसे लेकर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का भी बयान सामने आया है।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि शिक्षा विभाग ने इस आशय से एक सर्कुलर जारी किया है कि हमारे समाज में एक विशेष स्थान रखने वाले शिक्षकों को गरिमापूर्ण और सभ्य पोशाक में स्कूल आना चाहिए।

शिक्षा विभाग द्वारा इस तरह के दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। हालांकि, मंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार पूरे राज्य में ड्रेस कोड को सख्ती से लागू नहीं कर रही है।

***************************

 

दिल्ली लौटने के बाद पीएम मोदी ने मॉरीशस सरकार और लोगों का जताया आभार

यात्रा को बताया यादगार

नई दिल्ली 13 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉरीशस की दो दिवसीय राजकीय यात्रा समाप्त करने के बाद गुरुवार को दिल्ली पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी यात्रा के दौरान मिले गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए वहां के लोगों और सरकार का आभार जताया है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मैं प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम, मॉरीशस के लोगों और सरकार का गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभार व्यक्त करता हूं।” उन्होंने मॉरीशस यात्रा के दूसरे दिन का वीडियो भी शेयर किया।

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी दूसरी बार मॉरीशस के नेशनल डे पर मुख्य अतिथि थे, पहली बार 2015 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। समारोह के दौरान मॉरीशस के राष्ट्रपति धर्मबीर गोखूल ने प्रधानमंत्री मोदी को मॉरीशस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन’ (जी.सी.एस.के) पुरस्कार से सम्मानित किया।

यह पहली बार है जब किसी भारतीय नेता को यह सम्मान मिला है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस पुरस्कार को भारत और मॉरीशस के बीच विशेष मित्रता और भारत के 1.4 अरब लोगों और मॉरीशस के लोगों को समर्पित किया।

नेशनल डे समारोह के दौरान भारतीय नौसेना की एक मार्चिंग टुकड़ी ने परेड में भाग लिया। विदेश मंत्रालय ने एक्स पोस्ट में लिखा, “भारत-मॉरीशस द्विपक्षीय संबंधों में एक मील का पत्थर- हमारी बढ़ी हुई रणनीतिक साझेदारी से इस क्षेत्र की ताकत और बढ़ेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यादगार यात्रा के बाद मॉरीशस से रवाना हुए। प्रधानमंत्री रामगुलाम ने प्रधानमंत्री को हवाई अड्डे पर विदा किया।” इससे पहले मॉरीशस के प्रधानमंत्री रामगुलाम ने मंगलवार को हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया था।

मॉरीशस छोड़ने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने गंगा तालाब का दौरा किया। उन्होंने वहां प्रार्थना की। इस दौरान पीएम मोदी ने प्रयागराज महाकुंभ का वहां अर्पित किया।

महाकुंभ मेले से पवित्र जल को गंगा तालाब में लाने का प्रधानमंत्री का इशारा न केवल दोनों देशों के बीच आध्यात्मिक एकता को दर्शाता है, बल्कि उन समृद्ध परंपराओं को संरक्षित और आगे बढ़ाने की उनकी प्रतिबद्धता को भी दिखाता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मॉरीशस के गंगा तालाब पर आना बहुत ही भावनात्मक अनुभव है। इसके पवित्र जल के किनारे खड़े होकर, कोई भी व्यक्ति गहरे आध्यात्मिक जुड़ाव को महसूस कर सकता है, जो सीमाओं से परे है और लोगों की पीढ़ियों को उनकी जड़ों से जोड़ता है।

****************************

 

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की धरती पर वापसी एक बार फिर टली

क्रू-10 मिशन की लॉन्चिंग स्थगित

नई दिल्ली  13 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की धरती पर वापसी एक बार फिर टल गई। ‘क्रू-10 मिशन’ को स्पेसएक्स रॉकेट फाल्कन 9 से लॉन्च किया जाना था लेकिन तकनीकी कारणों से यह लॉन्चिंग टाल दी गई।
‘क्रू-10 मिशन’ से चार अंतरक्षि यात्री अंतरराष्ट्रीय स्पेस सेंटर (आईएसएस) जाने वाले हैं। इसका मकसद आईएसएस पर वर्तमान चालक दल की जगह लेना और विल्मोर तथा विलियम्स की वापसी सुनिश्चित करना है।

नासा ने घोषणा की कि ‘फाल्कन 9’ रॉकेट के ग्राउंड सपोर्ट क्लैंप आर्म में हाइड्रोलिक सिस्टम की समस्या के कारण लॉन्च को रद्द कर दिया गया।

स्पेसएक्स के क्रू-10 मिशन को केप कैनावेरल में कैनेडी स्पेस सेंटर से बुधवार को शाम 7.48 बजे ईटी (2348 जीएमटी) [गुरुवार सुबह 6.18 बजे आईएसटी भारतीय मानक समय] पर उड़ान भरने वाला था। यह दो अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों, एक जापानी अंतरिक्ष यात्री और एक रूसी अंतरिक्ष यात्री को ले जाने वाला है।

नासा ने बुधवार के प्रयास को स्थगित करने के बाद शुक्रवार को शाम 7.03 बजे ईडीटी (2303 जीएमटी) (शनिवार को 4.33 बजे आईएसटी) से पहले संशोधित प्रक्षेपण लक्ष्य की घोषणा की है।

नासा ने कहा कि यदि क्रू-10 मिशन शुक्रवार को प्रक्षेपित होता है, तो अंतरिक्ष यात्री विल्मोर और विलियम्स को लेकर क्रू-9 मिशन के बुधवार, 19 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से प्रस्थान करने की उम्मीद है।

विलियम्स और उनके सहयोगी बुच विल्मोर, जो जून 2024 से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर फंसे हुए हैं। दोनों जून बोइंग के स्टारलाइनर पर सवार होकर आईएसएस के लिए आठ दिवसीय मिशन पर गए थे। हालांकि, तकनीकी समस्याओं के चलते स्टारलाइनर उनकी वापसी के लिए असुरक्षित बन गया।

नासा ने कहा कि विल्मोर और विलियम्स अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ आईएसएस पर शोध और रखरखाव में लगे हुए हैं और सुरक्षित हैं।

*****************************

 

वाहन चेकिंग: छत्तीसगढ़ में कार में मिले करोड़ो रुपए

रायपुर 12 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) – विवरण – पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा  प्रतिदिवस वाहन चेकिंग का विशेष अभियान  चलाया जा रहा है

इसी तारतम्य में दिनांक 12.03.25  को थाना आमानाका  के द्वारा टाटीबंध थाना के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी वाहन के दौरान सभी वाहन के डिक्की को चेक किया जा रहा था वाहन इनोवा क्रिस्टा क्रमाक 23-BH-8886J को रोका गया जिसमे दो व्यक्ति बैठे हुये थे जिन्से पुछताछ पर नागपुर जाना बताये एंव और पुछता करने पर घबराने लगे वाहन के पीछे डिक्की को चेक करवाने से मना करने लगे.

शंका होने वाहन के ‍ पीछे डिक्की को अच्छी तरीके से चेक किया गया जिसमे सीट के नीचे एक पृथक से लॉकर बनाया गया था जिसे खुलवाने पर लॉकर मे भारी मात्रा मे पैसा रखा हुआ मिला जिस सबंध मे थाना प्रभारी आमानाका द्वारा  तत्काल जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया.

दोनो व्यक्तियों से उक्त रूपये के सबंध पुछताछ  किया गया जो सही जवाब नही दे पाये वाहन एंव आरोपी तथा पैसो को समक्ष गवाहन के जप्त किया पैसो की गिनती की गई जो 1,66,99,900/- रूपये  होना पाया गया आरोपियो के विरूद्ध धारा 106 बीएनएस के तहत कार्यवाही की गई है ।

प्रकरण में फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर पैसो के सबंध मे अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ जारी है।

 

*******************************