केजरीवाल को झटका, HC ने जमानत पर लगाई रोक

एक दिन पहले ही स्पेशल कोर्ट से मिली थी बेल

नई दिल्ली 21 June (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : शराब घोटाले मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को निचली अदालत से मिली जमानत पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई तक जमानत पर रोक लगाई है। ईडी ने केजरीवाल की जमानत पर रिहाई के आदेश को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है। ईडी ने अपनी एसएलपी में कहा है कि जांच के महत्वपूर्ण पड़ाव पर केजरीवाल को रिहा करने से जांच पर असर पड़ेगा क्योंकि केजरीवाल मुख्यमंत्री जैसे अहम पद पर हैं।

इस पर हाईकोर्ट ने केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी की उस दलील को ठुकरा दिया है, जिसमें कहा गया कि याचिका पर जल्द सुनवाई की जरूरत नहीं है। इस बीच जस्टिस सुधीर जैन ने कहा कि जब तक हाईकोर्ट में सुनवाई लंबित है, तब तक निचली अदालत का आदेश प्रभावी नहीं होगा। बता दें केजरीवाल को एक दिन पहले गुरुवार को ही निचली अदालत से जमानत मिली थी, जिसके विरोध में ईडी ने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया था।

बता दें कि इस मामले पर जस्टिस सुधीर कुमार जैन और रविंदर डुडेजा की अवकाश पीठ सुनवाई कर रही है। ईडी की तरफ से पेश वकील ने कहा कि निचली अदालत में हमें इस मामले पर बहस करने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया गया। एएसजी राजू ने कहा कि हमें लिखित में जवाब दाखिल करने तक का समय नहीं दिया गया। यह बिल्कुल भी उचित नहीं है। ईडी ने पीएमएलए की धारा 45 का हवाला दिया है। एएसजी राजू ने कहा कि हमारा मामला काफी मजबूत है. उन्होंने सिंघवी की मौजूदगी का विरोध किया।

इससे पहले ईडी के वकील ने आज ही हाईकोर्ट से जल्द सुनवाई की मांग की थी। ईड की तरफ से एएसजी राजू और वकील जोएब हुसैन हाईकोर्ट मे मौजूद रहे। दिल्ली हाईकोर्ट में केजरीवाल की तरफ से अभिषेक मनु सिंघवी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मौजूद रहे।

**********************

Read this also :-

विजय वर्मा स्टारर मटका किंग की शूटिंग शुरू, जारी हुआ नया पोस्टर

मिर्जापुर 3 का ट्रेलर हुआ रिलीज, कुर्सी की लड़ाई का खूनी खेल

 

 

योग दिवस कार्यक्रम के बाद लोगों के बीच पहुंच गए PM मोदी

श्रीनगर 21 June (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर शहर में 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को लोगों के बीच पहुंच गए और उनसे बातचीत की।

बारिश के चलते योग का कार्यक्रम शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में कराया गया। योग कार्यक्रम की अगुवाई खुद पीएम मोदी ने की। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद कन्वेंशन सेंटर के लॉन में पीएम मोदी पहुंच गए जहां करीब 40 मिनट तक उन्होंने लोगों से बात की।

प्रधानमंत्री जब लोगों से बातचीत करने के लिए बाहर आए तो बारिश भी रुक गई।

जब वे लोगों के बीच से गुजरे तो लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। पंक्तियों के बीच से चलते हुए वो कई बार रुके और लोगों के अभिवादन का मुस्कुरा कर जवाब दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान कुछ युवाओं के साथ सेल्फी भी ली।

श्रीनगर में सुबह हुई बारिश के बावजूद योग दिवस समारोह शानदार तरीके से मनाया गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार के ऐतिहासिक कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर से 50,000 से 60,000 लोगों की भागीदारी पर खुशी जताई।

***************************

Read this also :-

विजय वर्मा स्टारर मटका किंग की शूटिंग शुरू, जारी हुआ नया पोस्टर

मिर्जापुर 3 का ट्रेलर हुआ रिलीज, कुर्सी की लड़ाई का खूनी खेल

बर्फीले पहाड़ों के शिखर से लेकर समुद्री तट तक छाया योग

नई दिल्ली 21 June (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  : आज 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया, भारत से लेकर अमेरिका तक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उत्साह लोगों में दिखाई दे रहा है। विश्व के कई देशों में 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का नेतृत्व किया। वहीं, तीनों भारतीय सेनाओं और अर्धसैनिक बलों ने ऊंची बर्फीली चोटियों से लेकर समुद्र तक विभिन्न स्थलों पर योगाभ्यास किया।

सिक्किम स्थित मुगुथांग सब सेक्टर में 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार फीट से अधिक की ऊंचाई पर योगाभ्यास किया गया। यहां आईटीबीपी के जवानों ने योगासन किए। जवानों ने लेह के पैंगोंग त्सो में भी योग किया। भारतीय सेना के जवान देश की उत्तरी सीमा पर स्थित बर्फीली चोटियों पर योग करते दिखे। सेना के जवानों ने पूर्वी लद्दाख में भी योग किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे भी योग कार्यक्रमों में शामिल हुए। दिल्ली में नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने योग किया। इस साल योग दिवस की थीम “स्वयं और समाज के लिए योग” है जो व्यक्तिगत तंदुरुस्ती और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करती है।

दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में योगासन करने के उपरांत केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने कहा कि उन्हें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग प्रेमियों के साथ अभ्यास करने का अवसर मिला है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में योग विश्व के कोने-कोने तक पहुंच गया है।

दिल्ली में विदेश मंत्री एस. जयशंकर, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, किरेन रिजिजू समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने योग किया। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने भी योग किया।

इन कार्यक्रमों का उद्देश्य योग के अभ्यास के माध्यम से वैश्विक स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती को बढ़ावा देने के संदेश के साथ हजारों प्रतिभागियों को एक साथ लाना है। इससे पहले योग के लाभों की समग्रता को अधिक से अधिक बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी ग्राम प्रधानों को एक पत्र भी लिखा था, जिसमें कहा गया था, “मैं आपसे जमीनी स्तर पर योग और मोटे अनाजों के बारे में अधिक जागरूकता फैलाकर समग्र स्वास्थ्य को जनांदोलन बनाने का आग्रह करता हूं।”

वर्ष 2015 में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत के बाद से ही प्रधानमंत्री इसके प्रचार में अहम भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने दुनिया भर के विभिन्न प्रतिष्ठित स्थानों पर योग दिवस के आयोजनों की मेजबानी की है, जिनमें दिल्ली का कर्तव्य पथ, चंडीगढ़, देहरादून, रांची, लखनऊ, मैसूरु और न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय शामिल हैं।

*************************

Read this also :-

विजय वर्मा स्टारर मटका किंग की शूटिंग शुरू, जारी हुआ नया पोस्टर

मिर्जापुर 3 का ट्रेलर हुआ रिलीज, कुर्सी की लड़ाई का खूनी खेल

देशभर में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

PM मोदी ने श्रीनगर में गिनाए योग के फायदे

श्रीनगर 21 June (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 10वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर श्रीनगर में आयोजित मुख्य योगाभ्यास कार्यक्रम का नेतृत्व किया और योगाभ्यास के लाभों को गिनाते हुए लोगों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।

यहां शेरे कश्मीर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में काफी संख्या में स्त्री-पुरुष शामिल हुए। मोदी ने कहा कि योग इस आपाधापी भरे जीवन और सूचनाओं के अंबार से प्रभावित मन को एकाग्रता की शक्ति प्रदान करता है। इससे स्वास्थ्य अच्छा रहता है। उन्होंने कहा कि आज योग से प्रेरित पर्यटन बढ़ा रहा है, जो कारोबार और रोजगार में भी योगदान कर रहा है।

उन्होंने कहा कि योग के लाभों को देखते हुए आज सेना के लोगों से लेकर अंतरिक्ष यात्रियों तक को योगाभ्यास कराया जा रहा है। जेलों में कैदियों को भी योग-ध्यान कराये जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें जम्मू-कश्मीर के लोगों में योगाभ्यास के प्रति बड़ा उत्साह दिखा है। उन्होंने इस अवसर पर केंद्र शासित प्रदेश सहित देश और पूरी दुनिया के योग प्रेमियों को योग दिवस की शुभकामनाएं दी।

उल्लेखनीय है कि भारत की पहल पर संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया है। इस अवसर पर दुनिया भर में योगाभ्यास के विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। मोदी दो दिन से जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं।

******************************

Read this also :-

विजय वर्मा स्टारर मटका किंग की शूटिंग शुरू, जारी हुआ नया पोस्टर

मिर्जापुर 3 का ट्रेलर हुआ रिलीज, कुर्सी की लड़ाई का खूनी खेल

मिर्जापुर 3 का ट्रेलर हुआ रिलीज, कुर्सी की लड़ाई का खूनी खेल

पंकज त्रिपाठी ने चंद सेकंड में उड़ाया गर्दा

21.06.2024 (एजेंसी)  –  पकंज त्रिपाठी की फेमस वेब सीरीज मिर्जापुर 3 का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. सीरीज 5 जुलाई को अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होगी. अब सीरीज के तीसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फैंस मिर्जापुर 3 के ट्रेलर को काफी पसंद कर रहे हैं. इस बार भी शो में मिर्जापुर की कुर्सी को लेकर जंग देखने को मिलेगी. मिर्जापुर 3 का ट्रेलर जबरदस्त है. फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं. पूरे ट्रेलर में पंकज त्रिपाठी अखिरी के चंद सेकंड में नजर आते हैं और भौकाल मचा देते हैं.

उनकी एंट्री बिल्कुल पुरानी वाली वाइब देती है. फैंस उन्हें और उनकी आवाज को काफी पसंद कर रहे हैं. ट्रेलर में जबरदस्त डायलॉग है.अली फजल इस बार और खूंखार अवतार में नजर आने वाले हैं. इस बार ईशा तलवार और अंजुम शर्मा का किरदार और भी ज्यादा मजबूत नजर आएगा. वहीं रसिका दुग्गल का किरदार भी शो की कहानी में काफी ट्विस्ट एंड टर्न लाने वाला है. मिर्जापुर में खेल आज भी वही है, बस मोहरे बदल गए हैं.

शो की कहानी में आगे क्या होता है ये देखना काफी मजेदार होगा.बता दें कि मिर्जापुर के दोनों सीजन को फैंस ने खूब प्यार दिया है. शो में दिव्येन्दु शर्मा अहम रोल में थे. उनके कैरेक्टर मुन्ना भैया को फैंस ने भर-भरकर प्यार दिया था. लेकिन अब तीसरे सीजन में दिव्येन्दु शर्मा नजर नहीं आएंगे. दरअसल, दूसरे सीजन के आखिर में गुड्डू भैया और गोलू मुन्ना भैया को मारकर अपना बदला लेते हैं. फैंस शो में उन्हें बहुत मिस करने वाले हैं.बता दें कि सीरीज में पकंज त्रिपाठी कालीन भैया के रोल में हैं.

कालीन भैया मिर्जापुर के किंग हैं. हालांकि, वो अपनी कुर्सी बेटे मुन्ना को दे रहे थे. लेकिन मुन्ना की अब मौत हो चुकी है. मिर्जापुर की कुर्सी पर हर कोई आंख लगाए बैठा है. देखना मजेदार होगा कि आखिर सत्ता किसके हाथ में होगी.

शो की कास्ट की बात करें तो इसमें पंकज त्रिपाठी के अलावा अली फजल, रसिका दुग्गल, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, विजय वर्मा, श्वेता त्रिपाठी, ईशा तलवार और अंजुम शर्मा जैसे स्टार्स हैं. सभी एक्टर्स की अपनी स्ट्रॉन्ग रीच है. शो के पहले और दूसरे सीजन में पहले विक्रांत मैसी, श्रिया पिलगांवकर और कुलभूषण खरबंदा जैसे स्टार्स भी नजर आए. हालांकि, शो में उनके कैरेक्टर्स की मौत हो गई.

***************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि:

आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लाने वाला है। आज जरूरी काम से आपकी यात्रा होगी। संतान की सफलता आपको खुश करेगी, लोग आपको बधाई देनें आपके घर आएंगे। आज घर पर छोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं, जिससे घर में लोगों का अच्छा मनोरंजन होगा। आज आपकी किस्मत चमकेगी क्योंकि व्यापार में सफलता के योग हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। छात्रों का अनुशासन उनको जल्द सफलता दिलाएगा, पढ़ाई व काम में बैलेंस बना रहेगा। आज लोगों के प्रति आपका अच्छा रवैया आपको लोगों का प्रिय बना देगा।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 3

वृष राशि:

आज आपके दिन की शुरुआत आपके अनुकूल होने वाली है। आज आप वर्किंग प्लेस पर खूब मेहनत करेंगे। अपनी उपलब्धियों पर गर्व महसूस होगा। आज आपको कई जिम्मेदारियां मिल सकती है, जिन्हें आप अच्छी तरह से निभाएंगे। इस राशि के मनोरंजन उद्योग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद होगा। आपकी क्रिएटिव फील्ड मजबूत होगी। आपको आपकी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। आपको मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज शाम का समय आप किसी शांत जगह पर बिताएंगे, किसी ड्रीम प्रोजेक्ट पर विचार करेंगे।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 7

मिथुन राशि:

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आपका सोचा हुआ काम, आज पूरा हो जाएगा। बिजनेस साझेदार के साथ किए गए कामों से आज आपको फायदा होगा। साथ ही खुले मन से काम करने पर अच्छे लोग आपसे जुडऩे की कोशिश करेंगे। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। समाज में आज आपको मान-सम्मान मिलेगा। अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए आप अपनी डेली रूटीन में कुछ चेंजेस करेंगे। बड़े–बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 6

कर्क राशि:

आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। आज मेहनत का परिणाम आपके फेवर में होगा, बस आप मेहनत पर कंसन्ट्रेट करें। किसी काम में अपनों की मदद मिलने से।. आपका उत्साह बढ़ेगा। आज जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे, आपके रिश्तें में मजबूती आएगी। समाज में आपके सराहनीय काम का सम्मान किया जाएगा। आपका कॉन्फिडेंस।.आपको सक्सेस दिला सकता है। शाम का समय आप अपने परिवार के साथ बिताएंगे। आज आपकी सोच और प्लानिंग स्पष्ट रहेगी। आज आपको कुछ अलग तरह के अनुभव हो सकते हैं।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 8

सिंह राशि:

आज आपका दिन जीवन में एक नई दिशा लेकर आयेगा। आज कोई इम्पोर्टेन्ट काम सहयोगियों की मदद से पूरा हो जाएगा। आज आप किसी बात को लेकर नेतृत्व करेंगे जिसमें अन्य लोगों का भी सहयोग रहेगा। साथ ही किसी इम्पोर्टेंट टॉपिक पर बातचीत भी होगी, आपको अपनी बात कहने का मौका मिलेगा। इस राशि के जो लोग किसी दूसरे राज्य में व्यापार की शुरुआत करना चाहते हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा हैं, परिवारवालों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आज आपके विचारों को महत्व मिलेगा।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 2

कन्या राशि:

आज आपका दिन बहुत बढिय़ा रहने वाला हैं। आपको किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब का ऑफर आएगा, जिससे आप कॉन्फिडेंस फील करेंगे। किसी जरूरी काम पर आज विचार करने का पूरा मौका मिलेगा।.समय का पूरा सदुपयोग करें। आज दूसरों को जितना ज्यादा महत्व देंगे, आपको भी उतना ही महत्व मिलेगा। आज आप कोई क्रिएटिव वर्क करेंगे। काम की वजह से आप फैमिली को समय नहीं दे पाएंगे लेकिन परिवारवालों का साथ आपको मिलेगा। माईग्रेन की समस्या से आज आपको काफी राहत मिलेगी, फालतू की बातों पर ध्यान न दें।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 1

तुला राशि:

आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। आज अधिकारी वर्ग का सहयोग पाने में आसानी होगी, बिगड़ते काम बनेंगे। आज आप अपने बच्चों के किसी अच्छी जगह घूमने जाएंगे। बच्चों के प्रति आपका प्रेम। आपको उनका प्रिय बना देगा। आज आप अपनी गलतियों से कुछ सीखेंगे। आज आप गौ सेवा करने के लिए गौशाला जाएंगे, जहां आप अन्य लोगों से भी मिलेंगे। लोगों को आपके काम करने का तरीका पसंद आएगा। अधिकारियों से कोई रिक्वेस्ट करना चाहते हैं, तो आज का दिन अच्छा है।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 6

वृश्चिक राशि:

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज किसी धार्मिक स्थल पर जाएंगे, जहां आप जरूरतमंद लोगों की मदद भी करेंगे। हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे, आपका काम सफल होगा। आज किसी से मदद मांगने में संकोच न करें, सब आपके फेवर में है। आज आप किसी योजना की शुरुआत कर सकते हैं। संभव हो तो काम शाम होने से पहले ही संपन्न कर लें। आज पूरी मेहनत से काम करेंगे तो सोचे हुए ज्यादातर काम पूरे हो सकते हैं।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 6

धनु राशि:

आज आप अपने दिन की शुरुआत शांत मन से करेंगे। आज आप अपने खास रिश्तेदार के पास जाएंगे। आज आपको सरकारी क्षेत्र से लाभ होने की संभावना हैं। किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के लिए कॉल आयेगी। आप कोई अच्छी बुक पढने का मन बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ घर के जरूरत का सामान खरीदने मार्केट जाएंगे। किसी सामान पर आपको अच्छा डिस्काउंट मिलेगा। लवमेट के लिए दिन अच्छा है, किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जाएंगे। छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है, सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 9

मकर राशि:

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज किसी पुराने दोस्त से मिलने उसके घर जाएंगे, पुरानी यादें ताज़ा होगी। आज यात्रा करने से बचने की कोशिश करें। आपको थकान महसूस हो सकता है, अच्छी डाइट आपको फिट रखने में मदद करेंगी। आज प्राइवेट शिक्षकों का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। बच्चों के साथ थोड़ा टाइम स्पेंड कर सकते हैं। अगर जीवनसाथी के साथ अनबन चल रही है तो आज इसे सुलझाने के लिए दिन अच्छा हैं। ग्राफिक डीजाइनिंग के स्टूडेंट आज कुछ क्रिएटिव करेंगे।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 2

कुंभ राशि:

आज आप का दिन नई उमंगों के साथ शुरू होने वाला है। इस राशि के जो लोग बेकरी का बिजनेस करते हैं, उन्हें आज उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। कला व साहित्य के लोगों के लिए भी आज का दिन बढिय़ा रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स अपने करियर को लेकर चिंतित होंगे।. बेहतर हैं अपने गुरु से परामर्श लें। माताएं अपने बच्चों को कुछ नया सिखाएंगी, जिससे बच्चों में नए विचार आएंगे। आपको अपना हुनर दिखाने के लिए सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 5

मीन राशि:

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज पैसों के मामले में उन्नति के नए रास्ते खुलेंगे। आज आप उन चीजों को ज्यादा महत्व दे जो आपके लिए ज्यादामहत्तवपूर्ण है। साथ ही आपको अपने काम, परिवार, और दोस्तों के बीच संतुलन बना कर रखना चाहिए। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है, कम्प्यूटर से रिलेटेड कोर्स ज्वॉइन कर सकते हैं। पिछले कई दिनों से ऑफिस का रुका काम आज समय से पूरा करने में सफल होंगे।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 4

**********************************

 

18 जून को आयोजित यूजीसी-नेट रद्द, सीबीआई जांच के आदेश

नई दिल्ली 20 June (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । शिक्षा मंत्रालय ने देश के विभिन्न शहरों में आयोजित यूजीसी-नेट 2024 (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग-राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा) को रद्द कर दिया है। मंत्रालय का कहना है कि धांधली की सूचना मिलने पर यह फैसला किया गया। मामले में सीबीआई जांच का आदेश दिया गया है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा 18 जून को दो पालियों में यूजीसी-नेट आयोजित किया गया था।

एक बयान में, शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि यूजीसी को गृह मंत्रालय के तहत भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) की राष्ट्रीय साइबर अपराध खतरा विश्लेषण इकाई से परीक्षा में धांधली की सूचना मिली है।

बयान में कहा गया है, “परीक्षा प्रक्रिया में उच्चतम स्तर की पारदर्शिता और पवित्रता सुनिश्चित करने के लिए, शिक्षा मंत्रालय ने निर्णय लिया है कि यूजीसी-नेट 2024 को रद्द कर दिया जाए। अब फिर से परीक्षा आयोजित की जाएगी, इसकी जानकारी बाद में दी जाएगी। मामले की जांच सीबीआई करेगी।”

इस बीच, शिक्षा मंत्रालय ने बुधवार रात को यह भी कहा कि नीट-यूजी 2024 से संबंधित मामले में ग्रेस मार्क्स से संबंधित मुद्दे को पहले ही सुलझा लिया गया है। पटना में परीक्षा के संचालन में कथित अनियमितताओं के संबंध में, बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।

बयान में कहा गया है, “सरकार इस रिपोर्ट के मिलने पर आगे की कार्रवाई करेगी। सरकार परीक्षाओं की पवित्रता सुनिश्चित करने और छात्रों के हितों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मामले में शामिल पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति/संगठन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

********************************

Read this also :-

बॉक्स ऑफिस पर वीकडेज में भी धमाल मचा रही है चंदू चैंपियन

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म मुंज्या ने पार किया 60 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा

विपक्ष पेपर लीक के मुद्दे को संसद में उठाएगा : राहुल गांधी

नई दिल्ली 20 June ((Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि विपक्ष पेपर लीक के मुद्दे को संसद में उठाएगा। उन्होंने कहा, मणिपुर से महाराष्ट्र तक की उनकी न्याय यात्रा में सैकड़ों युवकों ने पेपर लीक का विषय रखा था।

पेपर लीक के बाद कार्रवाई होनी चाहिए, सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।पेपर लीक की घटनाओं को राहुल गांधी ने एंटी नेशनल एक्टिविटी कहा है। उन्होंने कहा कि दावा यहां तक किया गया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस-यूक्रेन युद्ध को रोक दिया, लेकिन ऐसा कैसे है कि वह भारत में पेपर लीक को रोकने में सक्षम नहीं हैं। पेपर लीक के पीछे का कारण यह है कि शिक्षा प्रणाली पर भाजपा के मूल संगठन (आरएसएस) का कब्जा हो गया है। जब तक इसे वापस नहीं लिया जाएगा, पेपर लीक होते रहेंगे।

विभिन्न परीक्षाएं आयोजित करने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) पर राहुल गांधी ने कहा एनटीए की कोई विश्वसनीयता नहीं है। यदि इन मामलों में केंद्र सरकार एनटीए को क्लीन चिट देती है तो इसका कोई मतलब नहीं है। एनटीए की विश्वसनीयता शून्य है। शिक्षा प्रणाली पर एक संगठन का कब्जा हो गया है। वे हर पद पर अपने लोगों को बिठाते हैं। इसे पलटना होगा।

यूजीसी नेट रद्द किए जाने पर राहुल गांधी ने कहा कि पेपर लीक के बाद कार्रवाई करना एक बात है। लेकिन, पेपर लीक से पहले जो प्रणालियां थी, विश्वविद्यालय की परीक्षाओं के नियम, उनका पुनर्मूल्यांकन, अध्ययन और पुन: डिज़ाइन करना होगा। ये बातें हमने अपने घोषणा पत्र में लिखी हैं और विपक्ष सरकार पर दबाव बनाकर ये बातें करवाने की कोशिश करेगा। अब यह स्पष्ट है कि हम एक आपदा पर बैठे हैं और हमारे पास एक ऐसी सरकार है, जो अपंग है। यह एक गहरा राष्ट्रीय संकट है।

नीट प्रकरण में बिहार में हो रही जांच को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि जांच होनी चाहिए और जिन लोगों ने भी पेपर लीक कराया है, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। पेपर लीक से देश के युवाओं को, देश के भविष्य को जबरदस्त चोट पहुंचती है। एक परीक्षा रद्द की गई है, पता नहीं दूसरी परीक्षा रद्द की जाएगी या नहीं। कोई न कोई तो इसके लिए जिम्मेदार है और उनको एकदम पकड़ा जाना चाहिए।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि अगर आप मेरिट के आधार पर लोगों को नौकरी नहीं देंगे, अगर विचारधारा के आधार पर लोगों को वाइस चांसलर बनाएंगे, अयोग्य व्यक्तियों को वाइस चांसलर बनाएंगे, परीक्षा लेने का जो तरीका है, उसमें एक खास विचारधारा के लोगों को डालेंगे तो ऐसा होगा। भारत के संस्थान निष्पक्ष नहीं रह गए हैं, उन्हें एक विचारधारा से जोड़ दिया गया है। इसका केंद्र पहले मध्य प्रदेश हुआ करता था। अब, गुजरात, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश है।

***************************

Read this also :-

बॉक्स ऑफिस पर वीकडेज में भी धमाल मचा रही है चंदू चैंपियन

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म मुंज्या ने पार किया 60 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा

5 महीने में तीन करोड़ श्रद्धालुओं ने विश्वनाथ धाम में किए दर्शन

वाराणसी 20 June (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । काशी विश्वनाथ मंदिर में साल दर साल श्रद्धालुओं की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि हो रही है। बाबा विश्वनाथ के दरबार में दर्शन करने की सुगमता और बढ़ी हुई सुविधाओं के चलते श्रद्धालु बड़ी संख्या में यहां आ रहे हैं।पिछले पांच महीने यानी जनवरी से मई तक शिव भक्तों की संख्या में 48.23 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। मंदिर के दिव्य और भव्य निर्माण के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र ने बताया कि 1 जनवरी से लेकर 31 मई 2024 तक 2,86,57,473 श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। साल 2023 में इस समय सीमा के दौरान 1,93,32,791 श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए थे। यानी पिछले साल के मुकाबले बाबा के दरबार में इस साल 93,24,682 श्रद्धालु अधिक पहुंचे।

बाबा विश्वनाथ के बदवार में दर्शन करने आईं यशोदा बताती हैं कि बाबा के धाम में बहुत शानदार व्यवस्था है। भक्तों के लिए मंदिर में पानी की व्यवस्था की गई है। मंदिर परिसर में तेज धूप से बचने के लिए जगह-जगह टेंट लगाई गई है।

एक श्रद्धालु भानुमति गर्ग बताती हैं कि बाबा के दरबार में दर्शन के लिए बहुत ही अच्छी व्यवस्था है। दर्शन के बाद यहां आप बैठ भी सकते हैं। भक्तों के लिए पानी की व्यवस्था की गई है, खाली पैर चलने में लोगों के पैर न जले, इसके लिए कालीन की व्यवस्था की गई है।

उल्लेखनीय है कि 13 दिसंबर 2021 को पीएम मोदी ने काशी विश्‍वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण किया। काशी कॉरिडोर बनने के बाद बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को अब गलियों और संकरे रास्तों से गुजरना नहीं पड़ता है। अब श्रद्धालु गंगा घाट से कॉरिडोर के रास्ते बाबा विश्‍वनाथ के दर्शन के लिए जा सकते हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग में से एक है।

*****************************

Read this also :-

बॉक्स ऑफिस पर वीकडेज में भी धमाल मचा रही है चंदू चैंपियन

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म मुंज्या ने पार किया 60 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा

झारखंड में माननीयों के वेतन-भत्ते बढ़ाने पर भाजपा ने सरकार को घेरा

रांची  20 June (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । झारखंड के पूर्व सीएम और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य में सीएम, मंत्रियों और विधायकों के वेतन-भत्ते में वृद्धि पर राज्य सरकार को घेरा है।उन्होंने कहा कि इस सरकार के पास गरीब, युवा, किसान और महिलाओं के लिए पैसे की कमी रहती है, लेकिन सत्ताधारियों एवं जनप्रतिनिधियों के लिए धन की वर्षा होने लगती है।

दरअसल, झारखंड कैबिनेट ने बुधवार को सीएम, मंत्रियों, विधायकों, स्पीकर, पार्टी सचेतकों के वेतन-भत्ते में एकमुश्त भारी इजाफे का निर्णय लिया है।

इस पर बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “जहां गठबंधन सरकार के पास महिलाओं को चूल्हा खर्च देने के नाम पर 2,000 रुपए तक नहीं हैं, जहां बेरोजगारी भत्ता देने में सरकार की रूह कांप उठती है, जहां किसानों के 2 लाख तक कर्ज माफी करने में सरकार के पास पैसे नहीं बचते है, जहां गरीबों की थाली में दो वक्त की रोटी मुहैया कराने में पैसे की कमी हो जाती है, उसी गठबंधन सरकार के लिए, खुद के लिए पैसों की कोई कमी नहीं है।”

भाजपा नेता ने कहा, “जहां मुख्यमंत्री को महीने के 80,000 रुपए, मंत्री और राज्यमंत्री को 65,000 रुपए तथा विधायकों को 40,000 रुपए कम पड़ जाते हों, वहीं झारखंड की आम जनता के भविष्य और जीवन यापन के लिए सरकार के पास दो आना भी नहीं है।”

बाबूलाल मरांडी ने आगे लिखा, “ये कैसी सरकार है, जिसकी सांसें बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने में फूलने लगती हों, छात्रों के लिए नौकरी का विज्ञापन निकालने में हाथ थरथराने लगते हों, मजदूरों की मजदूरी बढ़ाने में जिनकी इंसानियत मर जाती हो, महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में जिनके पैरों के नीचे की जमीन खिसक जाती हो, गरीबों के बेहतर जीवन यापन की गारंटी देने में जिनकी कलम चलनी बंद हो जाती हो, किसानों के साथ न्याय करने में जिनके पसीने छूटने लगते हों, झारखंड की जनता जानना चाहती है कि जब बात खुद के इंतजाम की आती है तो इतने पैसे सरकार के किस बटुए में आ जाते हैं।”

उन्होंने सवाल किया, “सरकार के आंगन में लगा वो कौन सा पैसों का पेड़ है, जो सत्ताधारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए ही धन की वर्षा करता है और सभी के वेतन में 20 हजार रुपए का इजाफा कर दिया जाता है।”

***************************

Read this also :-

बॉक्स ऑफिस पर वीकडेज में भी धमाल मचा रही है चंदू चैंपियन

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म मुंज्या ने पार किया 60 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा

राजस्थान की 7 प्राईवेट यूनिवर्सिटी जांच के घेरे में

फर्जी डिग्री बांटने और फर्जी तरीके से पीएचडी देने का आरोप

जयपुर 20 June (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  । भजनलाल सरकार ने प्रदेश की 7 प्राईवेट यूनिवर्सिटी के खिलाफ जांच बैठा दी है । इन प्राइवेट यूनिवर्सिटी के खिलाफ फर्जी तरीके से डिग्री बांटने, बिना मान्यता के कोर्स चलाने के साथ नियमों के खिलाफ जाकर पीएचडी कराने का आरोप लगा है ।

इन सात प्राइवेट यूनिवर्सिटी में से तीन यूनिवर्सिटी के खिलाफ विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, यानी यूजीसी ने पत्र लिखा है । उच्च शिक्षा विभाग के मुताबिक जांच के दायरे में चूरू की ओपीजेएस यूनिवर्सिटी, झुंझुनूं की सिंघानिया यूनिवर्सिटी, जयपुर की निर्वाण यूनिवर्सिटी, नीमराना की रैफल्स यूनिवर्सिटी, सिरोही की माधव यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी ऑफ टैक्नोलॉजी शामिल है । प्रत्येक यूनिवर्सिटी की जांच के लिए अलग-अलग चार सदस्यीय जांच कमेटी बनाई गई है ।

यह जांच कमेटी फर्जी डिग्री, बिना मान्यता के कोर्स चलाने के अलावा नियम विरूद्ध पीएचडी कराने वाली शिकायतों की जांच करेगी । वहीं रैफल्स यूनिवर्सिटी, माधव यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी ऑफ टैक्नोलॉजी के लिए तो जांच के लिए यूजीसी ने राजस्थान सरकार के उच्च शिक्षा विभाग को पत्र लिखा है । पत्र के जरिये पीएचडी के मामलो की जांच कराने के निर्देश दिए गए है ।

आपको बता दे कि बीते दिनों उच्च शिक्षा विभाग ने एक पब्लिक नोटिस के जरिये छात्र-छात्राओं और अभिभावकों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए है । निर्देशों में बताया गया है कि राजस्थान में अब तक 53 निजी विश्वविद्यालय खुल चुके है और कई निजी विश्वविद्यालयों पर फर्जी डिग्री बांटने का आरोप लग चुका है, जिनकी जांच प्रक्रिया लंबित है । उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख शासन सचिव सुबीर कुमार ने यह दिशा-निर्देश जारी किए है ।

निर्देशों में बताया गया है राजस्थान में एसओजी और पुलिस की तरफ से कई निजी विश्वविद्यालयों के फर्जी डिग्री बांटने का भंडाफोड़ किया जा चुका है, इस मामले में कई लोग गिरफ्तार भी हो चुके है । साथ ही आरपीएससी की तरफ से डिग्रियों के जांच सत्यापन में भी फर्जी डिग्री बांटने का भंडाफोड़ हो चुका है ।

उच्च शिक्षा विभाग के मुताबिक सत्र 2024-25 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है । साथ ही अनेक निजी विश्वविद्यालय समाचार पत्रों में विज्ञापन जारी करके विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित कर रहे है । लेकिन इस विज्ञापनों में न तो प्रवेश हेतु उपलब्ध सीटों की संख्या का उल्लेख किया जा रहा है और ना ही आवेदन की अंतिम तिथि, प्रवेश हेतु चयन का माध्यम आदि का उल्लेख किया जा रहा है ।

साथ ही ऐसे पाठ्यक्रमों के लिए भी आवेदन आमंत्रित किये जा रहे है, जिनमें प्रवेश राज्य सरकार द्वारा अधिकृत एजेंसी द्वारा प्रवेश परीक्षा आयोजित कर उसके माध्यम से विद्यार्थी आवंटित करके ही प्रवेश दिये जा सकते है ।

उच्च शिक्षा विभाग ने पब्लिक नोटिस में यह सूचित किया है कि अभिभावक और छात्र-छात्राएं भ्रामक विज्ञापनों से बचे और निजी विश्वविद्यालयों में प्रवेश लेने से पहले यह सुनिश्चित कर लेवें कि विश्वविद्यालय पाठ्यक्रम संचालित करने के लिए अधिकृत है ।

*****************************

Read this also :-

बॉक्स ऑफिस पर वीकडेज में भी धमाल मचा रही है चंदू चैंपियन

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म मुंज्या ने पार किया 60 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा

राहुल पर वीडियो: पत्रकार को कर्नाटक पुलिस ने नोटिस थमाया

नोएडा 20 June (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। कर्नाटक पुलिस गुरुवार को नोएडा के सेक्टर-55 पहुंची और पत्रकार अजीत भारती की तलाश करने लगी। आसपास के लोगों और अजीत के परिवार ने सादे कपड़ों में घर के आसपास घूम रहे लोगों को देखकर उन्हें संदिग्ध समझा और इसकी सूचना नोएडा पुलिस को दी।मौके पर पहुंची नोएडा पुलिस कर्नाटक पुलिस के तीन अधिकारी को अपने साथ लेकर थाने आई और वहां पर उनसे पूरे मामले को समझा। इसके बाद कर्नाटक पुलिस के तीन अधिकारी अजीत भारती को एक नोटिस थमा कर वापस लौट गए। नोटिस के तहत अजीत भारती को 7 दिन के अंदर हाजिर होने को कहा गया है।

जानकारी के मुताबिक, अजीत भारती के घर गुरुवार दोपहर एक कैब से तीन लोग पहुंचे थे। उन्होंने खुद को कर्नाटक पुलिस से बताया। मौके पर नोएडा पुलिस भी पहुंची। नोएडा के सेक्टर-55 के ई-57 में कर्नाटक पुलिस के तीन अधिकारी पहुंचे थे।

अजीत भारती ने अपने एक वीडियो में कहा कि कर्नाटक पुलिस के तीन जवान उनके घर पहुंचे और उनके साथ लोकल पुलिस भी नहीं थी, जिसके बाद इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। कर्नाटक से आई पुलिस ने नोएडा पुलिस की मौजूदगी में अजीत भारती को एक नोटिस थमाया और उन्हें सात दिन के अंदर हाजिर होने के लिए कहा है। अजीत भारती को नोटिस देने के बाद कर्नाटक पुलिस वापस लौट गई है।

गौरतलब है कि पत्रकार अजीत भारती ने बीते दिनों एक वीडियो बनाया था, जिसमें उन्होंने राहुल गांधी को लेकर कुछ टिप्पणियां की थी। जिसके बाद कर्नाटक पुलिस ने हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन, वसंत नगर, बेंगलुरु में अजीत के खिलाफ मामला दर्ज किया।

दर्ज शिकायत के मुताबिक अजीत भारती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना पोस्ट डाला था। इसमें एक यूट्यूब का लिंक भी था। जिसको अजीत भारती चलाते हैं। पुलिस ने जो नोटिस अजीत भारती को थमाया है, उसमें लिखा है कि “दर्ज मामले की जांच के उद्देश्य से, आपको इस नोटिस की प्राप्ति के 7 दिनों के भीतर हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में सुबह 11.00 बजे हस्ताक्षरित जांच अधिकारी के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया जाता है।”

*************************

Read this also :-

बॉक्स ऑफिस पर वीकडेज में भी धमाल मचा रही है चंदू चैंपियन

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म मुंज्या ने पार किया 60 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा

बॉक्स ऑफिस पर वीकडेज में भी धमाल मचा रही है चंदू चैंपियन

5वें दिन भी की शानदार कमाई

20.06.2024 (एजेंसी)  –  एक था टाइगर, बजरंगी भाईजान और 83 जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके निर्देशक कबीर खान इस बार दर्शकों के मनोरंजन के लिए फिल्म चंदू चैंपियन लेकर आए हैं।इसमें कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म देश देश के पहले पैरालिंपिक स्वर्ण जीतने वाले मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित है।

फिल्म की कहानी और कार्तिक की अदाकारी लोगों को पसंद आ रही है, लेकिन यह दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने के लिए संघर्ष कर रही है।वीकेंड पर बढिय़ा कारोबार करने के बाद कामकाजी दिनों में चंदू चैंपियन की दैनिक कमाई में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है।अब फिल्म की कमाई के पांचवें दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं, जो अब तक का सबसे कम कारोबार है।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, चंदू चैंपियन ने मंगलवार को 3.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 29.75 करोड़ रुपये हो गया है।चंदू चैंपियन ने 4.75 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की थी।वीकेंड पर इस फिल्म की कमाई में इजाफा हुआ।

दूसरे दिन यह फिल्म 7 करोड़ रुपये और तीसरे दिन को 9.75 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही। चौथे दिन इस फिल्म ने 5 करोड़ रुपये कमाए थे।चंदू चैंपियन का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है। सत्यप्रेम की कथा के बाद चंदू चैंपियन कार्तिक और साजिद के बीच दूसरा सहयोग है।

**********************

 

आज का राशिफल

मेष राशि:

आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आप परिवारवालों के साथ समय बिताएंगे। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। बच्चों को कोई बड़ा सरप्राइज मिल सकता है। कुछ लोग आपके किसी काम में मदद भी कर सकते हैं। आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। दूसरे लोग आपके कामकाज से प्रभावित होंगे। आपकी तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। आप किसी काम को नये सिरे से शुरू करने के बारे में विचार कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ सहयोगियों की जरूरत पड़ सकती है। सेहत को लेकर थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 4

वृष राशि:

आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। ऑफिस के किसी काम से आपकी लम्बी यात्रा हो सकती है, यात्रा लाभदायक रहेगी। बुजुर्ग अपने किसी बचपन के दोस्त से मिलकर अपनी पुरानी यादों को फिर से ताजा करेंगे। आज आपके आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आयेगा। व्यावसायिक कार्यों के लिहाज से आज का दिन बेहतर है। आप हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे। जो लोग फिल्म जगत से जुड़े हैं उनको आज काम का अच्छा ऑफर मिल सकता है।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 2

मिथुन राशि:

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आपका रुझान अध्यात्म की तरफ रहेगा, आप किसी धार्मिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको बढ़ोत्तरी के नये अवसर मिलेंगे। इस राशि के जो लोग मिट्टी के बर्तन बनाने का काम करते हैं उनके लिए लाभ के योग बन रहे हैं। अगर आप कोई नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज आपके लिए शुभ दिन है। घर में खुशियां बनी रहेंगी। आज शत्रु पक्ष आपके सामने नतमस्तक होगा। छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का मन बनाएंगे।

शुभ रंग- पिच

शुभ अंक- 6

कर्क राशि:

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। किसी जरूरी चीज को खरीदने में आपके पैसे खर्च हो सकते हैं। इस राशि के जो लेखक हैं, उनकी कोई कविता लोगों को काफी पसंद आएगी। आपको किसी संस्था के द्वारा सम्मानित भी किया जा सकता है। जीवनसाथी के साथ आपका ताल मेल अच्छा बना रहेगा, घर का फैंसी डेकोरेशन करवाने का मन बना सकते हैं। आपको किसी जरूरी काम में पड़ोसियों का सहयोग मिलेगा, आपका बिगड़ता काम बन जायेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ बना रहेगा। स्टूडेंट आज कम्प्यूटर कोर्स ज्वॉइन कर सकते हैं।

शुभ रंग- मैरून

शुभ अंक- 7

सिंह राशि:

आज का दिन शानदार रहेगा। ऑफिस में आपको मनपसंद काम दिया जा सकता है। काम करने में मन लगा रहेगा। आपसे एक्सपर्ट के तौर पर सलाह ली जा सकती है। इस राशि के लोगों की नौकरी में प्रमोशन के साथ ही इनकम बढऩे के भी चांस नजर आ रहे हैं। छात्र अपने कुछ विषयों को लेकर अधिक रुचि दिखायेंगे। एजुकेशन सेक्टर में काम कर रहे लोगों का दिन राहत से भरा रहेगा। बिजनेसमैन को काम में कुछ नए अनुभव मिल सकते हैं।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 8

कन्या राशि:

आपके लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। आप खुद भी अपने काम से संतुष्ट रहेंगे। जीवनसाथी के साथ बाहर डिनर पर जाने का अच्छा मौका है, किसी रेस्टोरेंट जयेंगे। स्पोर्ट्स से जुड़े लोग किसी नई एक्टिविटी में भाग लेंगे। आज आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। छात्र अपने करियर के लिए किसी सीनियर से सलाह ले सकते हैं, सही सलाह आपके करियर को किसी अच्छे मुकाम पर पहुंचा सकती है। आज आपको काम में मुनाफा मिलेगा।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 9

तुला राशि:

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आपके सभी काम समय से पूरे होंगे। ऑफिस में आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आपके सकारात्मक विचार किसी व्यक्ति को प्रभावित कर सकते हैं। आपकी मदद दूसरों के लिए फायदेमंद होगी। स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई को लेकर कुछ बदलाव कर सकते हैं। कठिन विषयों को समझने के लिए अपने सिनीयर की मदद लेंगे। आज आप घर के किसी काम में जीवनसाथी की मदद भी ले सकते हैं रिश्ते बेहतर रहेंगे।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 6

वृश्चिक राशि:

आज का दिन जीवन में। किसी नयी खुशी का संकेत लाएगा। जीवनसाथी कोई बड़ी खुशखबरी दे सकते हैं जिससे परिवार के बाकी लोग भी काफी खुश नजर आएंगे। रिश्तों और काम के बीच तालमेल बना रहेगा। आर्थिक रूप से आप स्ट्राँग रहेंगे। इंजीनियर्स को कोई बड़ा फायदा होगा। इस राशि के जो मैनेजर पोस्ट के लोग है अपने काम को अच्छे से संभालेंगे। बच्चों के साथ शॉपिंग करने मॉल जा सकते हैं, उन्हें काफी अच्छा लगेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 8

धनु राशि:

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। काम की गति बनी रहेगी। आप खुद को रिलेक्स फील करेंगे। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, उनके रिश्ते की बात घर पर चल सकती है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। काम के मामले में कुछ लोग आपसे सलाह मांग सकते हैं। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों का काम अच्छा चलेगा। दूसरे लोग भी आपकी योजना से प्रभावित होंगे। माता-पिता से भविष्य की योजना के बारे में विचार विमर्श कर सकते हैं।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 4

मकर राशि:

आज का दिन जीवन में अहम मोड़ लायेगा। आपको अपने करियर का कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। ध्यान रहे जो भी करें, सोच-समझ कर करें। काम की वजह से आप परिवार को पूरा समय नहीं दे पायेंगे। लेकिन परिवार का साथ बना रहेगा। कुछ मामलों में थोड़ा भावुक हो सकते हैं। राइटर की कोई बुक पब्लिश होगी, जिसे लोगों का काफी प्यार मिलेगा। आपकी वाणी में मधुरता बनी रहेगी। नए कामों को करने में भाग्य आपका पूरा साथ देगा। छात्रों के लिए आज का दिन उनके अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 9

कुंभ राशि:

आज का दिन नई उमंगों के साथ शुरू होने वाला है। आपका कोई नजदीकी मित्र आपसे मिलने आ सकता है। आप उनसे अपनी कोई निजी समस्या शेयर कर सकते हैं। परिवार की उलझनों को सुलझाने में आपको मदद मिलेगी। इस राशि के छात्रों के लिए दिन ठीक-ठाक है। पढ़ाई में आ रही समस्याएं दूर हो जाएगी। आपको नतीजों की ज्यादा फिक्र ना करके अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है। बड़े-बुजुर्ग आपको कोई खास सलाह भी दे सकते हैं। नवविवाहित दंपत्ति के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, एक दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 2

मीन राशि:

आज आपका दिन शानदार रहेगा। लोग आपकी बातों पर पूरा ध्यान देंगे। यात्रा की योजना बन सकती है। पैसों से जुड़ी समस्याओं का समाधान आज निकल जायेगा। रोजमर्रा के काम पूरे हो सकते हैं। दिनभर मस्ती के मूड में रहेंगे। आपको किस्मत का साथ मिलेगा। अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। दूसरों के सामने अपनी बात को खुलकर रख सकते हैं। लोग आपकी बातों को इम्पोर्टेंस देंगे। शाम को जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। प्रसाशनिक कार्यों में आज आपको सफलता मिलेगी।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 5

****************************

 

नालंदा के सरकारी स्कूल में घुसकर प्रधानाचार्य को गोली मारी

2 हिरासत में

बिहार ,19 जून (एजेंसी)। बिहार के नालंदा में बुधवार को सरकारी स्कूल में घुसकर एक युवक ने प्रधानाचार्य को गोली मार दी। प्रधानाचार्य का नाम संतोष कुमार है।घटना एकंगरसराय प्रखंड के तेल्हाड़ा हाई स्कूल में सुबह घटी है। गोलीबारी में संतोष घायल हो गए हैं।घटना से जुड़े एक वीडियो में भगवा गमछा ओढ़े एक युवक कमरे में घुसता है और प्रधानाचार्य पर 2 गोली चलाता दिख रहा है।बता दें कि बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नालंदा के दौरे पर थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रधानाचार्य को गोली छूकर निकल गई, बदमाश ने दहशत फैलाने के लिए उनपर गोली चलाई थी।शिक्षक संतोष ने बताया कि युवक पहले उन्हें कमरे से बाहर बुला रहा था, नहीं निकलने पर कमरे में घुसकर गोली मारी। संतोष कुमार की 2 दिन पहले स्कूल के बाहर कुछ युवकों से बहस हुई थी।पुलिस ने मामले में 2 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। मामले में 4 लोगों की भूमिका सामने आई है।

**************************

Read this also :-

अक्षय कुमार की सरफिरा का ट्रेलर रिलीज

अजय देवगन की फिल्म औरों में कहां दम था का पहला गाना तू हुआ रिलीज

कांग्रेस में चरम पर परिवारवाद, नेता महसूस कर रहे घुटन : सीएम

करनाल 19 June (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों के बीच शह-मात का खेल शुरू हो गया है। ऐसे में कई नेता अपनी पार्टी से नाराज चल रहे हैं और दूसरी पार्टियां उसका फायदा उठाने में जुटी हुई हैं।

हरियाणा के पूर्व सीएम चौधरी बंसीलाल की पुत्रवधू और भिवानी के तोशाम से विधायक किरण चौधरी और उनकी पूर्व सांसद बेटी श्रुति चौधरी ने भाजपा का दामन थाम लिया। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और सीएम नायब सैनी ने भाजपा मुख्यालय में दोनों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

सीएम नायब सैनी ने किरण चौधरी के कांग्रेस छोड़ने पर कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस में परिवारवाद चरम पर है। कांग्रेस में जो प्रतिष्ठित लोग हैं, उन्हें अब सम्मान नहीं मिल रहा है। उन्हें कांग्रेस में अब घुटन महसूस हो रही है।

कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने बेटे दीपेंद्र हुड्डा के लिए लगे हुए हैं। प्रतिष्ठित लोगों को कांग्रेस ने दरकिनार कर दिया है, कई बड़े नेता कांग्रेस से जाने वाले हैं। कांग्रेस में एक ही परिवार की चलती है। सभी बड़े नेताओं की बलि दी जा रही है।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर हमला बोलते हुए सैनी ने कहा कि दस साल जब हुड्डा राज्य के सीएम थे, तब कांग्रेस ने नौकरी में खाली सीट को क्यों नहीं भरी, गरीब के बेटे को पीएम नरेंद्र मोदी ने राज्य का मुख्य सेवक बना दिया तो विपक्षी पार्टियों के पेट में दर्द हो रहा है।

इनका पेट खराब हो गया है। हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया। हुड्डा राज्यपाल के पास जाने की बात करते हैं। पहले अपने विधायक तो इक्कठा कर लें। विधानसभा चुनाव में गरीब लोग कांग्रेस का सूपड़ा साफ करेंगे।

वहीं प्रियंका गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने पर सीएम सैनी ने कहा कि यह परिवारवाद की राजनीति है। परिवार के बाहर कांग्रेस के नेता सोच ही नहीं सकते। वहां कोई और कार्यकर्ता ऊचे पदों पर नहीं पहुंच सकता। कांग्रेस लगातार दो डिजिट में बनी हुई है और कांग्रेस में ऐसा माहौल है जैसे कल ही शपथ लेंगे।

*******************************

Read this also :-

अक्षय कुमार की सरफिरा का ट्रेलर रिलीज

अजय देवगन की फिल्म औरों में कहां दम था का पहला गाना तू हुआ रिलीज

SBI बैंक मैनेजर ने नहीं चुकाई उधारी, चाय वाला धरने पर बैठा

जौनपुर 19 June (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। खबर यूपी के जौनपुर जिले से है, जहां पर एसबीआई के बैंक मैनेजर शेखर आनंद के स्थानांतरण के बाद विदाई समारोह का आयोजन किया गया था। इस समारोह के दौरान एक चाय विक्रेता ने बैंक मैनेजर पर 16,500 रुपए की चाय की बकाया राशि होने का आरोप लगाते हुए पैसे की मांग की।

लेकिन, बैंक मैनेजर ने चाय विक्रेता की मांग को अनसुना कर दिया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पैसा न मिलने पर चाय विक्रेता बैंक के बाहर धरने पर बैठकर हंगामा करने लगा। इस घटना की जानकारी मिलते ही व्यापार मंडल के कुछ पदाधिकारी चाय विक्रेता के समर्थन में वहां पहुंच गए और बकाया पैसे देने की मांग करने लगे। यह मामला बदलापुर थाना क्षेत्र के बरौली वार्ड में स्थित एसबीआई बैंक का है।

***************************

Read this also :-

अक्षय कुमार की सरफिरा का ट्रेलर रिलीज

अजय देवगन की फिल्म औरों में कहां दम था का पहला गाना तू हुआ रिलीज

जाली दस्तावेज पेश करने वाले NEET अभ्यर्थी पर होगी

कानूनी कार्रवाई, हाईकोर्ट ने दिए ये निर्देश

इलाहाबाद 19 June (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नीट मामले से जुड़े एक केस पर सुनवाई की। सुनवाई के दौरान एनटीए से कहा कि नीट अभ्यर्थी ने जाली दस्तावेज पेश किए हैं और अब एनटीए इस मामले में कानूनी कार्रवाई कर सकता है। नीट छात्र ने अपनी याचिका में आरोप लगाया था कि एनटीए उसका रिजल्ट घोषित करने में विफल रहा और उसे मेल आया है कि उसकी ओएमआर उत्तर पुस्तिका फटी हुई पाई गई। हाई कोर्ट ने एजेंसी से यह तब कहा जब लखनऊ पीठ के निर्देश पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने छात्रा की मूल ओएमआर आंसर शीट पेश की, जो सही पाई गई।

छात्र ने वीडियो भी किया था पोस्ट
बता दें कि छात्रा आयुषी पटेल ने अपनी याचिका में दावा किया कि एनटीए ने उसे एक मैसेज भेजा गया जिसमें कहा गया कि उसका रिजल्ट घोषित नहीं किया जाएगा क्योंकि उसकी ओएमआर शीट फटी हुई पाई गई थी। उसने सोशल मीडिया पर आरोपों को दोहराते हुए एक वीडियो भी पोस्ट किया था, जिसने NEET यूजी के आयोजन में अनियमितताओं के दावों को लेकर चल रहे विवाद के बीच हलचल मचा दी थी।

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर याचिका दायर

डाक्यूमेंट देखने के बाद कोर्ट ने पाया कि छात्र ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर याचिका दायर की है। कोर्ट ने इसे खेदजनक बताते हुए एजेंसी से कहा कि एनटीए इस मामले में कानूनी कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र है। वहीं याचिकाकर्ता के एडवोकेट ने याचिका वापस लेने की अनुमति मांगी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। एनटीए ने कोर्ट को बताया कि याचिकाकर्ता छात्र के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का फैसला एजेंसी ने पहले ही ले लिया है। कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता ने जाली डाक्यूमेंट पेश किए हैं, ऐसे में यह कोर्ट एनटीए को छात्र के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने से नहीं रोक सकता।

***************************

Read this also :-

अक्षय कुमार की सरफिरा का ट्रेलर रिलीज

अजय देवगन की फिल्म औरों में कहां दम था का पहला गाना तू हुआ रिलीज

हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका

MLA किरण चौधरी अपनी बेटी के साथ BJP में हुईं शामिल

चंडीगढ़ 19 June (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : हरियाणा के पूर्व CM चौधरी बंसीलाल की पुत्रवधु व भिवानी के तोशाम से MLA किरण चौधरी और उनकी पूर्व सांसद बेटी श्रुति चौधरी BJP में शामिल हो गई हैं। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने उन्हें भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। किरण चौधरी और श्रुति ने बीते कल ही को कांग्रेस पार्टी छोड़ी थी। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को इस्तीफा भेजा है। जिसमें किरण ने लिखा कि यहां पार्टी को निजी जागीर की तरह चला रहे हैं। मुझे बेइज्जत किया गया।

किरण चौधरी लोकसभा चुनाव में अपनी बेटी श्रुति चौधरी की भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से टिकट कटने के बाद से ही नाराज दिख रही थी। किरण ने खुलकर मीडिया के सामने कई बार राजनीतिक तौर पर उन्हें खत्म करने की साजिश रचने के आरोप लगाए। किरण चौधरी को भाजपा हरियाणा से राज्यसभा भेज सकती है। श्रुति चौधरी को तोशाम से विधानसभा चुनाव लड़ाया जा सकता है।

लोकसभा चुनाव में हरियाणा में कांग्रेस ने 10 में से 5 सीटें जीती थी। इसके अलावा 90 विधानसभा में से 46 पर कांग्रेस और 44 भाजपा जीती थी। ऐसे में 3 महीने बाद विस चुनाव में कांग्रेस के लिए माहौल अच्छा माना जा रहा था लेकिन अब पूर्व सीएम बंसीलाल परिवार का भाजपा में जाना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

**************************

Read this also :-

अक्षय कुमार की सरफिरा का ट्रेलर रिलीज

अजय देवगन की फिल्म औरों में कहां दम था का पहला गाना तू हुआ रिलीज

PM मोदी ने किया नालंदा यूनिवर्सिटी के नए कैंपस का उद्घाटन

CM नीतीश कुमार समेत 17 देशों के राजदूत रहे मौजूद

पटना 19 June (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : पीएम मोदी ने आज बिहार को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने नवनिर्मित नालंदा विश्वविद्यालय परिसर का उद्घाटन किया। पीएम मोदी जब इसका उद्घाटन किया तो उनके साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे। इसके अलावा 17 देशों के मिशन प्रमुख इस मौके के साक्षी बने। उद्घाटन से पहले पीएम मोदी ने प्राचीन विश्वविद्यालय के खंडहरों को बारीकी से निहारा है। 5वीं सदी की नालंदा यूनिवर्सिटी को आक्रांताओं ने भले ही नष्ट कर हिंदू और बौद्ध धर्म को खाक में मिलाने की कोशिश की हो। मगर, नालंदा यूनिवर्सिटी बीतती सदियों के साथ और भी ख्याति पाती गई और भी प्रख्यात होती चली गई।

पीएम मोदी ने अपने दौरे से पहले ट्वीट कर आज का दिन बेहद खास बताया है। उन्होंने कहा, ‘हमारे शिक्षा क्षेत्र के लिए यह बहुत खास दिन है। नालंदा का हमारे गौरवशाली हिस्से से गहरा नाता है। यह विश्वविद्यालय निश्चित रूप से युवाओं की शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करने में बहुत मददगार साबित होगा। नालंदा यूनिवर्सिटी के नए परिसर में 2 शैक्षणिक ब्लॉक होंगे। 1900 छात्रों के बैठने की क्षमता है। 550 छात्र की क्षमता वाले हॉस्टल हैं। 2000 लोगों की क्षमता वाला एम्फीथिएटर है। 3 लाख किताब की क्षमता वाली लाइब्रेरी है। नेट जीरो ग्रीन कैंपस है। विश्वविद्यालय की कल्पना भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन देशों के बीच संयुक्त सहयोग के रूप में की गई है।

नालंदा यूनिवर्सिटी का इतिहास काफी पुराना है। लगभग 1600 साल पहले नालंदा यूनिवर्सिटी की स्थापना पांचवी सदी में हुई थी। जब देश में नालंदा यूनिवर्सिटी बनाई गई तो दुनियाभर के छात्रों के लिए यह आर्कषण का केंद्र था। विशेषज्ञों के मुताबिक 12वीं शताब्दी में आक्रमणकारियों ने इस विश्वविद्यालयों को नष्ट कर दिया था। इससे पहले करीबन 800 सालों तक इन प्राचीन विद्यालय ने ना जाने कितने छात्रों को शिक्षा दी है।

नालंदा विश्वविद्यालय की नींव गुप्त राजवंश के कुमार गुप्त प्रथम ने रखी थी। पांचवीं सदी में बने प्राचीन विश्वविद्यालय में करीब 10 हजार छात्र पढ़ते थे, जिनके लिए 1500 अध्यापक हुआ करते थे। छात्रों में अधिकांश एशियाई देशों चीन, कोरिया और जापान से आने वाले बौद्ध भिक्षु होते थे। इतिहासकारों के मुताबिक, चीनी भिक्षु ह्वेनसांग ने भी सातवीं सदी में नालंदा में शिक्षा ग्रहण की थी। उन्होंने अपनी किताबों में नालंदा विश्वविद्यालय की भव्यता का जिक्र किया है। यह बौद्धों के दो सबसे अहम केंद्रों में से एक था।

******************************

Read this also :-

अक्षय कुमार की सरफिरा का ट्रेलर रिलीज

अजय देवगन की फिल्म औरों में कहां दम था का पहला गाना तू हुआ रिलीज

अक्षय कुमार की सरफिरा का ट्रेलर रिलीज

अभिनेता के जुझारू अंदाज ने जीत लिया दिल

19.06.2024 (एजेंसी)  –  बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार इस साल भी अपनी कई फिल्मों से सबका मनोरंजन करने की तैयारी में हैं।आखिरी बार बड़े मियां छोटे मियां में टाइगर श्रॉफ के साथ दिखे अक्षय अब अपनी दूसरी फिल्म सरफिरा की रिलीज की तैयारियों में जुट गए हैं।जिस दिन से फिल्म का ऐलान हुआ था उसी दिन से दर्शकों को इसके ट्रेलर का इंतजार था। यह इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि ट्रेलर ने यूट्यूब पर दस्तक दे दी है।

सामने आए सरफिरा के ट्रेलर में अक्षय को एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाते देखा जा रहा है, जो आम लोगों के लिए कम दामों में हवाई यात्रा करना संभव करना चाहता है। वह ऐसा करने के लिए अपनी एयरलाइन शुरू चाहता है।इस संकल्प को पूरा करने के लिए अक्षय को राजनेताओं के ऑफिस में चक्कर काटने से लेकर कई तरह की मुश्किलों का सामना करते दिखाया गया है।

अक्षय इस जुझारू किरदार में काफी प्रभावित कर रहे हैं।अक्षय और राधिका मदान अभिनती सरफिरा दक्षिण भारतीय अभिनेता सूर्या की सुपरहिट फिल्म सोरारई पोटरू की आधिकारिक हिंदी रीमेक है।फिल्म के निर्देशन की कमान राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सुधा कोंगारा कर रहे हैं। सुधा ने ही सोरारई पोटरू का निर्देशन किया था और उन्हें इसके लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया था।सरफिरा में राधिका और अक्षय के अलावा परेश रावल और सीमा बिस्वास भी अहम भूमिकाओं में हैं।

यह फिल्म 12 जुलाई, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।बॉक्स ऑफिस पर जहां अक्षय की बड़े मियां छोटे मियां का मुकाबला अजय देवगन की मैदान से देखने को मिला था, वहीं सरफिरा, साउथ सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 से टकराएगी।इंडियन 2 का हिंदी संस्करण हिंदुस्तानी 2 के नाम से रिलीज किया जाएगा।

इंडियन 2 के साथ ही जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की फिल्म वेदा भी 12 जुलाई को सिनेमाघरों का रुख करेगी।ऐसे में अक्षय की सरफिरा टिकट खिड़की पर दो फिल्मों से टकराएगी।अक्षय की आगामी फिल्मों की बात करें तो वह रोहित शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म सिंघम अगेन में अजय, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और करीना कपूर खान जैसे कलाकारों के साथ अहम भूमिका निभाते दिखेंगे।

इसके साथ ही उनके पास अरशद वारसी के साथ फिल्म जॉली एलएलबी 3 भी है। उनके पास साजिद नाडियाडवाला निर्मित फिल्म वेलकम टू द जंगल भी है।यह फिल्म पहले 20 दिसंबर को दस्तक देने वाली थी। हालांकि, अब इसकी रिलीज को टाल दिया गया है।

***********************

 

 

आज का राशिफल

मेष :

किसी महत्वपूर्ण फैसले के लिए मन केन्द्रित होगा। किसी नए कार्य में आपका रुझान बढ़ेगा। नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार बनेंगे। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।

बृषभ :

भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति के आसार है। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। निकटस्थ संबंधों में शंकाओं को न हावी होने दें। संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।

मिथुन :

राजनीतिज्ञ क्षेत्र के व्यक्यिों के लिए अनुकूल समय। अच्छे कार्यों के लिए प्रशंसनीय होंगे। शासन-सत्ता से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।

कर्क :

अपने अन्दर धैर्य व वाणी में मधुरता लाएं। नयी अभिलाषाएं मन में जागृत होगी। प्रियजनों का सानिध्य प्राप्त होगा। विभागीय परिवर्तन से थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह :

वर्तमान में आपको सकारात्मक सोच के साथ सकारात्मक दिशा में प्रयास की नितान्त आवश्यकता है। नकारात्मक चिन्ताओं का त्याग करें। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी।

कन्या :

आर्थिक क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अवरोधित कार्य हल होंगे। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी।

तुला :

भावावेष में किये गये कार्य से कष्ट संभव। भावनात्मक समस्याओं पर संबंधों में खुलकर बात करें। कुछ नये उत्साह व क्षमता की अनुभूति करेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर न टालें।

वृश्चिक :

परिश्रम का समुचित लाभ प्राप्त होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र।

धनु :

संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अच्छे कार्यों द्वारा प्रशंसा के पात्र बनेंगे। राजनीतिज्ञों के लिए ग्रहों का सहयोग प्राप्त होगा।

मकर :

महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कार्यों में अत्यधिक ब्यय के योग है। कार्य क्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। परिवार में कोई सुखद स्थिति प्रसन्नता लाएगी।

कुंभ :

सुन्दर आकांक्षाओं की पूर्ति के आसार बनेंगे। मन सुन्दर कल्पनाओं से प्रभावित होगा। नए संबंध के प्रति निकटता बढ़ेगी। उपस्थित साधनों में सन्तुष्ट व तृप्त होने का प्रयत्न करें

मीन :

रोजगार के क्षेत्र में कुछ अच्छे अवसर बनेंगे। बीती हुई बातों को भूलने की कोशिश करें। भौतिक इच्छाएं बलवती होंगी। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह बढ़ेगा।

****************************

 

बिहार : अररिया में बकरा नदी पर बना पुल उद्घाटन से पहले गिरा

अररिया ,18 जून (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। बिहार के अररिया में बकरा नदी पर बना 100 मीटर का पुल मंगलवार को टूटकर नदी में बह गया। पुल का आने वाले दिनों में उद्घाटन किया जाना था।पुल को 12 करोड़ रुपये की लागत से सिकटी प्रखंड क्षेत्र के पड़रिया घाट पर बनाया गया था। यह पूरी तरह से बना भी नहीं था।पुल के गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें पुल 2 हिस्सों में बंटा नजर आ रहा है।

जानकारी के मुताबिक, सिकटी विधायक विजय मंडल ने बताया कि पुल को ग्रामीण विकास कार्य विभाग की ओर से बनाया जा रहा था।पुल के समानांतर सड़क नहीं बनी थी और इसके खंभों को जमीन पर गाड़कर खड़ा किया गया था।

घटना के बाद एजेंसी के अधिकारी और प्रशासन के लोग मौके पर पहुंच गए हैं। मामले की जांच शुरू हो गई है। बता दें, इससे पहले सुपौल और भागलपुर में भी नदी पर बना पुल गिर चुका है।

***************************

Read this also :-

पुष्पा 2: द रूल की रिलीज की तारीख से उठा पर्दा

फिल्म डबल इस्मार्ट की रिलीज डेट आई सामने

डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग में आत्मनिर्भर बन रहा भारत

HAL को मिला नया ऑर्डर

नई दिल्ली 18 June (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : भारत की डिफेंस कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को रक्षा मंत्रालय की ओर से 156 लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर का ऑर्डर मिला है। नया ऑर्डर मिलने के साथ ही एचएएल के शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखी जा रही है और दोपहर 12 बजे यह 5,470 रुपये पर था।

एचएएल द्वारा रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा गया कि कंपनी को रक्षा मंत्रालय की ओर से 156 लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरपीएफ) मिला है। 156 में से 90 हेलीकॉप्टर भारतीय सेना और 66 हेलीकॉप्टर भारतीय वायु सेना के लिए हैं।

बता दें, आरपीएफ एक दस्तावेज होता है जिसमें किसी भी सरकार या कंपनी द्वारा अपनी आवश्यकताओं को बताया जाता है। इसमें सामान खरीदने के प्रोसेस, टाइमलाइन, नियम और शर्तों की जानकारी होती है। माना जा रहा है कि ये टेंडर 45,000 से 50,000 करोड़ रुपये का हो सकता है।

156 लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर खरीदने का प्रस्ताव एचएएल को दिया जाना, डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग में आत्मनिर्भर बनने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। नई सरकार बनने के बाद कार्यभार संभालते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा उद्देश्य देश की सुरक्षा को मजबूत करना है। साथ ही रक्षा जरूरतों में आत्मनिर्भरता हासिल करना है।

156 लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर का नया ऑर्डर मिलने से पहले एचएएल के पास 38,561 करोड़ रुपये की ऑर्डर बुक थी। हाल ही में भारत और अमेरिका के बीच एडवांस जीई इंजन बनाने को लेकर समझौता हुआ है। ये इंजन एचएएल की ओर से बनाए जाएंगे।

भारत में डिफेंस इंडस्ट्री तेजी से विकसित हो रही है। एक अन्य सरकारी डिफेंस कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) की ऑर्डर बुक 75,934 करोड़ रुपये की है। एलएंडटी, जो कि डिफेंस क्षेत्र में भी कारोबार करती है, उसकी ऑर्डर बुक 94,000 करोड़ रुपये की है।

******************************

Read this also :-

पुष्पा 2: द रूल की रिलीज की तारीख से उठा पर्दा

फिल्म डबल इस्मार्ट की रिलीज डेट आई सामने