अरुणाचल प्रदेश में फिर बनी भाजपा की सरकार

विधानसभा चुनाव

सिक्किम में एसकेएम की प्रचंड जीत

नईदिल्ली,02 जून (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों के परिणाम आ गए हैं।सिक्किम में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) ने 32 में से 31 सीटों पर प्रचंड जीत दर्ज की है, जबकि विपक्षी पार्टी सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) को मात्र एक सीट पर जीत नसीब हुई है।अरुणाचल प्रदेश में भाजपा 46 सीटें जीतकर दोबारा से सत्ता में बनी रहने में कामयाब रही है। नेशनल पीपुल्स पार्टी को 5 सीटों पर जीत मिली है।

सिक्किम के मुख्यमंत्री और एसकेएम उम्मीदवार प्रेम सिंह तमांग ने रेनॉक विधानसभा सीट से 7,044 वोटों से जीत दर्ज की। उन्होंने एसकेएफ को सोमनाथ पोड्याल को हराया।बारफुंग सीट से एसडीएफ उम्मीदवार और भारतीय फुटबॉल टीम के खिलाड़ी रहे बाइचुंग भूटिया एसकेएम के रिक्शल दोरजी भूटिया से हार गए हैं।सांघा सीट से एसकेएम के सोनम लामा ने भाजपा के सेतेन ताशी भूटिया को करीब 700 वोटों से हरा दिया है।

सिक्किम में एसडीएफ के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग ने 2 सीटों पर चुनाव लड़ा था और वे दोनों हार गए हैं।नामचेबुंग सीट पर उन्हें एसकेएम के राजू बासनेट ने 2,256 वोटों से हरा दिया है। पोकलोक-कामरांग सीट पर उन्हें एसकेएम के ही भोज राज राय ने 3,063 वोटों से शिकस्त झेलनी पड़ी है।बता दें कि चामलिंग के नाम सबसे लंबे समय तक सिक्किम के मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड है।
अरुणाचल में एनपीईपी को 5, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 3, पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल  को 2, कांग्रेस को एक और निर्दलीय उम्मीदवारों को 3 सीटों पर जीत मिली है।

मुख्यमंत्री पेमा खांडू मुक्तो सीट पर पहले ही निर्विरोध जीत दर्ज कर चुके हैं। उप मुख्यमंत्री चौना मीन भी चौखाम सीट से पहले ही निर्विरोध जीत चुके हैं।पासीघाट पश्चिम से भाजपा के निनॉन्ग एरिंग और तवांग से एनपीपी के नामगे सिरंग ने जीत दर्ज की है।भाजपा ने बोमडिला, चौखाम, ह्युलियांग, ईटानगर, मुक्तो, रोइंग, सागली, ताली, तलिहा और जीरो हापोली सहित 10 सीटें पहले ही निर्विरोध जीत ली हैं।

पिछले चुनावों में सिक्किम में एसकेएम ने 17 सीटों पर जीत दर्ज की थी और एसडीएफ को 15 सीटें मिली थीं।इसके बाद तमांग पहली बार मुख्यमंत्री बने थे। उन्होंने 24 साल से भी ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री रहे चामलिंग को सत्ता से बाहर कर दिया था।2014 के चुनावों में एसकेएम ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की थी और राज्य में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी।

2019 के अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 41 सीटें जीती थीं और पेमा खांडू फिर से मुख्यमंत्री बने थे।कांग्रेस ने केवल 4 सीटें जीतीं, जबकि जनता दल यूनाइटेड  ने 7 और नेशनल पीपुल्स पार्टी ने 5 सीटें जीती थी।2 सीट पर निर्दलीय और एक पर अरुणाचल पीपुल्स पार्टी विजयी हुई थी।अरुणाचल प्रदेश की 60 सीटों में से बहुमत के लिए 31 पर जीत जरूरी है।

******************************

Read this also :-

कार्तिक आर्यन की चंदू चैंपियन का गाना तू है चैंपियन का जारी

विजय सेतुपति की सस्पेंस-थ्रिलर महाराजा का ट्रेलर रिलीज

जैप 2 कैंप टाटीसिलवे में 10 दिनों का विशेष ग्रीष्म कालीन वॉलीबॉल प्रशिक्षण कैंप का आयोजन किया गया

जैप 2 टाटीसिलवे में 10 दिनों का विशेष ग्रीष्मकालीन वॉलीबॉल ट्रेनिग कैंप में सुजाना लकड़ा जी (गोल्ड मेडल विजेता 100 मीटर हड्डल राष्ट्रीय स्कूल खेल 2023 भोपाल) ने वहां वॉलीबॉल प्रशिक्षण कर रहे बच्चों का किया उत्साहवर्धन

रांची,02.06.24  –   जैप 2 कैंप टाटीसिलवे में 23.05.24 से  02.06.24 तक 10 दिनों का विशेष ग्रीष्म कालीन वॉलीबॉल प्रषिक्षण कैंप का आयोजन किया गया था। इस कैंप में वहां के आसपास के लगभग 50 बच्चो ने इस कैंप में शामिल होकर वॉलीबॉल का प्रशिक्षण लिया। कोच  राजेश कुमार सिंह और दिनेश कुमार ने बच्चों को वॉलीबॉल का ट्रेनिंग दिया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ सरोजनी लकड़ा  (आईपीएस) समादेस्टा जैप 2 थी। कार्यकर्म की शुरुआत समादेस्टा मैडम और सुजाना जी को बुके और शाल देकर किया गया। समादेस्टा मैडम की ओर से अभी तक बच्चों के लिए वॉलीबॉल मैदान में लाइट लगवा दिया गया है ताकि बच्चे रात में वॉलीबॉल अभ्यास कर सकें।

साथ में ट्रेनिंग के लिए 15 हड्डल्स भी मैडम के द्वारा उपलब्ध कराया गया है की बच्चों को बेहतर ट्रेनिंग मिल सकें। उन्होंने बच्चों को अपना आशीर्वाद देते हुए कहा कि आप को खेलने के लिए किसी भी समान की कमी होने नहीं दूंगी।

सुहाना लकड़ा जी भी वहां मौजूद सभी बच्चो का हौसला बढ़ाया और अपना गोल्ड मेडल जीतने का अनुभव साझा किया साथ ही मेहनत के साथ इच्छा शक्ति को हमेशा उच्च स्तर पर रखने का सलाह दिया। सभी बच्चों को अपने दोस्तों के साथ अच्छा व्यवहार रखने का सलाह भी दिया।

बच्चों और प्रशिक्षक की ओर से सुजाना लकड़ा जी को उनके बेहतर प्रदर्शन करने के लिए मोमेंटो दिया गया और वहां मौजूद सभी लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर गृहपाल श्री दिलीप सिंह, उपस्कर प्रभारी श्री रविन्द्र कुमार सिंह, लाइन बाबू श्री रैतु तापे, लाइन बाबू श्री रघु सिंह मुंडा,गोपनीय प्रवाचक श्री विशाल ठाकुर, मुकेश कुमार, संजीव रंजन, सुश्री जुली एवम अन्य लोग उपस्थित हुए।

************************

 

विजय सेतुपति की सस्पेंस-थ्रिलर महाराजा का ट्रेलर रिलीज

अभिनेता का दिखेगा खूंखार रूप

02.05.2024  –  साउथ के पॉपुलर एक्टर विजय सेतुपति कई सालों से इंडस्ट्री में छाए हुए हैं. फिल्म महाराजा उनके करियर की 50वीं फिल्म है और इस बार आपको उनके करियर की जबरदस्त फिल्म देखने को मिलेगी. फिल्म महाराजा का ट्रेलर रिलीज हुआ है जिसमें उनका बहुत ही अलग कैरेक्टर देखने को मिलेगा. इस फिल्म में अनुराग कश्यप विलेन के रूप में नजर आएंगे और ट्रेलर में उनकी झलक भी दिखाई गई है.

विजय सेतुपति ने फिल्म महाराजा का पोस्टर शेयर करते हुए दिखाया था कि उनका रूप कितना खूंखार हो सकता है. अब ट्रेलर देखकर आप समझ ही जाएंगे कि विजय किसी मिशन पर निकले हैं और उन्हें कितनी परेशानियों का सामने करना पड़ता है. फिल्म महाराजा का ट्रेलर तेलुगू भाषा में रिलीज किया गया है.अपनी 50वीं फिल्म में विजय सेतुपति ने जो पोस्टर शेयर किया था उसमें वो खून से लतपथ नजर आए.

इसे देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये फिल्म एक्शन और सस्पेंस से भरपूर होने वाली है. पोस्टर्स सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए और इसके बाद से ट्रेलर का इंतजार होने लगा.फिल्म का निर्देशन निथिलन समिनाथन ने किया है और इस फिल्म की कहानी भी उन्होंने ही लिखी है. निथिलन समिनाथन साउथ के पसंदीदा निर्देशक हैं जिन्होंने कई सुपरहिट फिल्में बनाई हैं.

पहले देखें फिल्म का ट्रेलर-ट्रेलर में आप देख सकते हैं कि विजय सेतुपति पुलिस से कुछ कहने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन कोई उनकी बात समझ नहीं पा रहा है. ऐसा आधे ट्रेलर में दिखाया गया लेकिन उतनी देर में आप समझ जाएंगे कि कुछ सस्पेंस तो फिल्म में है जो काफी तगड़ा होने वाला है.

वहीं ट्रेलर के अंत में अनुराग कश्यप को दिखाया गया जो विलेन के तौर पर नजर आए. फिल्म महाराजा का ट्रेलर तेलुगू भाषा में लेकिन उम्मीद है कि ये हिंदी में भी रिलीज की जा सकती है. फिल्म की रिलीज अभी सामने नहीं आई है, ट्रेलर में कमिंग सून लिखकर आया है तो इससे जुड़ी और अपडेट के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा.

****************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि-

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज बेवजह की उलझन से दूर होकर आप किसी मंदिर जाएंगे। आज आप अपने खाली समय में अपनी अच्छाइयों और कमियों के बारे में विचार करेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार में आज रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होने वाला है। आज घर की जरूरी सामान की खरीदारी करने जीवनसाथी के साथ मार्केट जाएंगे।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 6

वृष राशि-

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको घर के बड़ो से कुछ प्रेरणा मिलोगी। आज आप जो भी काम करेंगे, वो सफल होगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से उत्तम रहेगा। कोई रिश्तेदार आज आपको बिजनेस को बढ़ाने के लिए सुझाव देगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढेगी। बडे-बुजुर्ग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे, लोग आपकी वाह-वाही करेंगें। आज आपको वाहन चलाते समय खास सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

शुभ रंग-पीला

शुभ अंक- 3

मिथुन राशि –

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज किसी काम में आपको अनुभवी व्यक्ति से मदद मिलने की संभावना है। परिवार वालों के साथ शॉपिंग करने का प्लान बनाएंगे। आज पैसों का लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। संगीत से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आज किसी तरह की पुरानी बातों पर ध्यान देने से आपको बचना चाहिए।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 4

कर्क राशि-

आज आपका दिन हर्ष से भरा रहने वाला है। बिजनेस के किसी काम से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। रोजमर्रा की जिंदगी में नयापन आ सकता है। इस राशि के बच्चों को उनके शिक्षकों से तारीफ मिलेगी। आज आप अपने बचपन के दोस्त से मिल सकते हैं.. अपनी पुरानी यादों को लेकर आपस में चर्चा करेंगे। नवविवाहित दंपत्ति आज कहीं घूमने जाएंगे।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 2

सिंह राशि-

आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होगा। आपको आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद मिलेगी। साथ ही लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। आज आपका कॉन्फिडेंस काम को पूरा करने में मदद करेगा। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आप योग की रूटीन अपनाएंगे, साथ ही नकारात्मक चीज़ों से आपको बचे रहना चाहिए।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 2

कन्या राशि-

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपके व्यापार में रोज से ज्यादा लाभ होने की संभावना है। आज पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। नौकरी कर रहे लोगों को आज अपना काम पूरा करने के लिए थोड़ी अधिक मेहनत करने की जरूरत है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 8

तुला राशि-

आज आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों के करियर में नया बदलाव आयेगा, जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। सेहत के लिहाज से आपका दिन फीट एण्ड फाईन रहेगा। बिजनेस के किसी काम से आज आपको बाहर जाना पड़ सकता है। आपके साथ सब अच्छा होगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 4

वृश्चिक राशि-

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपके आस-पास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। लोग आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। आप किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से पार्टनरशिप करने पर विचार करेंगे। आज आपको उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होने वाला है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों का समाज में मान सम्मान बढेगा, आपकी क्रिएटिविटी की लोग सराहना करेंगे।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 6

धनु राशि-

आज पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। थोड़ी-सी मेहनत करके आप अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। आज आपके आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हो सकता है। व्यावसायिक कार्यों के लिहाज़ से आज का दिन बेहतर है। आप हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे। ऑफिस का बढिय़ा माहौल आपको खुश करेगा। कुल मिलाकर आज का दिन बेहतर रहेगा।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 7

मकर राशि-

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपको अचानक नए स्रोतों से हुआ धन लाभ आपकी आर्थिक स्थिति को संतुलित कर देगा। आप शाम को किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न होगा। लवमेट के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। कोई शुभ समाचार आपको मिलने वाला है। उचित दिशा में की गईमेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 5

कुंभ राशि-

आज ऑफिस के काम में आप बिजी हो सकते हैं। किसी मुद्दे को लेकर आपको अपनी बात दूसरों के सामने रखने का मौका मिलेगा, जिसका प्रभाव कुछ लोगों पर साफ दिखेगा। आज आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल करने की कोशिश करना चाहिए। परिवार के कुछ मामलों को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए। मित्रों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। आज परिस्थितियां आपके अनुकूल बनेगी।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 2

मीन राशि-

आज पारिवारिक मामलों को लेकर आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस के कार्य समय से पूरे होते रहेंगे। आज बच्चों के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा। किसी बात को लेकर बड़े भाई से विचार विमर्श करेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आयेगा। वाहन चलाते समय आज आपको सावधानी बरतने की जरूरत है।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 9

*************************

 

10,000 लोगों के साथ शूट हुआ कंगुवा का वॉर सीन

सूर्या-बॉबी होंगे आमने-सामने

01.06.2024  –  तमिल फिल्मों के सुपरस्टार सूर्या अपनी अगली फिल्म कंगुवा से चर्चा में हैं. फिल्म कंगुवा इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें बॉबी देओल विलेन का रोल प्ले करने जा रहे हैं. एनिमल की सक्सेस के बाद बॉबी को इस फिल्म में रोल मिला है. कंगुवा के पोस्टर और टीजर ने पहले ही सूर्या के फैंस की फिल्म के प्रति एक्साइटमेंट बढ़ा चुके हैं. यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसमें सूर्या और बॉबी के बीच जंग छिड़ेगी. अब फिल्म कंगुवा से बड़ी अपडेट सामने आई है.

अब फिल्म से जुड़ी आई अपडेट में सामने आया है कि फिल्म में एक सीन में सूर्या ने 10 हजार लोग के साथ शूट किया है. यह एक वॉर एक्शन सीन है, जिसमें भरपूर एक्शन और स्टंट नजर आने वाले हैं. यानि इस सीन में अब खून की नदिया बहने वाली हैं. इस फिल्म को स्टूडियो ग्रीन बना रहा है. यह एक वॉर थीम फिल्म है, जिसमें साउथ सिनेमा का नया फिल्म मेकिंग एक्सपीरियंस देखने को मिलेगा और साथ ही दर्शकों का भरपूर्ण मनोरंजन होने वाला है.

फिल्म की कहानी दो टाइम पीरियड में सेट है, जो पूरी फिल्म में एपिक वॉर का अनुभव कराएगी और दूसरी तरफ एक आम इंसान की लाइफ को दर्शाएगी. वहीं, फिल्म के एक्शन सीन को काफी दमदार और इंप्रेसिव बनाने के लिए इसमें 10 हजार लोगों को जोड़ा गया है. कमाल की बात यह है कि इसे विदेशी फिल्ममेकर एक्सपर्टिज और बड़े-बड़े सेट के साथ तैयार किया गया है.

फिल्म कंगुवा को तमिल फिल्मों के डायरेक्टर सिवा बना रहे हैं.बता दें, फिल्म की अभी रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन फिल्म साल 2024 में ही रिलीज होने जा रही है. फिल्म में सूर्या और बॉबी देओल पहली बार साथ में नजर आने वाले हैं. सूर्या इन दिनों अपनी फिल्म श्रीकांत से चर्चा में हैं, जिसमें राजकुमार राव अहम रोल में नजर आ रहे हैं. फिल्म में राजकुमार राव नौजवान उद्योगपति श्रीकांत बोल्ला का रोल कर रहे हैं. फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ता हो चुका है.

*****************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि:

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए आपको नये अवसर मिलेंगे। किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज आपको अचानक वापस मिल सकता है। व्यापार में किसी व्यक्ति से फायदा मिलने की उम्मीद बढ़ेगी। भाई-बहनों से आपको सहयोग मिलेगा। पहले शुरू किये गये ज्यादातर काम आज पूरे होंगे। रिश्तों में हो रही गलतफहमियां आज खत्म होंगी, जिससे आपके रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। साथ ही आज धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 6

वृष राशि:

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपकी योजनाओं के अनुसार, सभी काम होने से आपका मन काम में लगा रहेगा। सामाजिक कामों में आपकी रूचि बढ़ सकती है। आपको जीवनसाथी से.. काम में पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में साझेदारी से आपको लाभ हो सकता है। आप चीजों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे। संतान की ओर से सुख मिल सकता है। कोई गोपनीय बात आपको पता चल सकती है।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 8

मिथुन राशि:

आज आपका दिन अच्छे मूड से शुरू होने वाला है। कुछ दिनो से चल रही किसी दोस्त से अनबन आज ख़त्म होगी। राजनीति व सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए दिन फेवरेबल रहेगा।महिलाओं के लिए दिन शानदार रहेगा। बिजनेस मैन आज कोई जरुरी मीटिंग अटेंड कर सकते हैं। आज किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से आपको राहत मिलेगी। कुल मिलाकर आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 9

कर्क राशि:

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स का दिन राहत भरा होगा नया शेड्यूल बनाने का भी विचार कर सकते हैं। आज ऑफिस में फ़ोन का इस्तेमाल कम से कम करेंगे और अपने काम पर पूरा फोकस करेंगे। पैसों के मामलों में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना चाहिए। आज जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करने का प्लान कर सकते हैं। अगर आपको कोई समस्या है तो जल्द ही उसका समाधान आपको मिल जाएगा।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 6

सिंह राशि:

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। परिवार में धार्मिक अनुष्ठान की योजना बन सकती है। आप अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। आपके व्यवहार में अच्छे बदलाव आने से आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। लवमेट आज एक दूसरे के भावनाओं का सम्मान करेंगे, जिससे रिश्ते में मधुरता आयेगी।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 4

कन्या राशि:

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज आपको किस्मत का साथ मिलने से कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। ऑफिस में किसी काम को लेकर विचार-विमर्श करना पड़ सकता है। इस राशि के जो लोग मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते हैं, उनके लिए आज का दिन बेहद खास है। जीवन में चल रही सभी परेशानियां जल्द दूर होगी। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस स्टार्ट करना चाहती हैं, उनके लिए आज अच्छे योग बन रहे हैं।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 5

तुला राशि:

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आज बिजनेस में आपको बड़ा धन लाभ होगा। शत्रु पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। राइटर आज कोई नई स्टोरी लिख सकते हैं जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाएगा। परिवार में नए सदस्य के जुडऩे से सभी लोग बहुत खुश होंगे। इस राशि के जो लोग पेंटिंग्स बनाने का काम करते हैं उनकी कोई पेंटिंग बड़े एक्सिबिसन में लगाई जा सकती है जहां लोगों द्वारा खूब सराहना मिलेगी।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 1

वृश्चिक राशि:

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। अगर किसी बिजनेस ट्रिप के लिए आप बाहर जा रहे हैं, तो घर के बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर जाएं। आपका काम सफल होगा। आज आपके जीवनसाथी को तरक्की का अच्छा अवसर मिलेगा। कूरियर का बिजऩेस कर रहे कारोबारियों को आज फायदा होगा। मेहनत और लगन देखकर आज आपके जूनियर आपसे कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए इससे आप स्वास्थ्य समस्या से दूर रहेंगे।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 7

धनु राशि:

आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आज आप अपने मन की बात किसी ख़ास मित्र से शेयर करेंगे। परिवार वालों के साथ बाहर मूवी का प्लान बन सकता है। दोस्त की बर्थ-डे पार्टी मे जाएंगे, जहां बाकी दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने का मौका मिलेगा। कोई नई स्किल सीख सकते है जिसका लाभ आपको भविष्य में जरूर मिलेगा। आज आप आर्थिक मामलो मे किसी एक्सपर्ट से सलाह लेंगे, यह सलाह मददगार साबित होगी। ऑफिस में रुके हुए काम को समय से पूरा कर लेंगे।

शुभ रंग- केसरिया

शुभ अंक- 9

मकर राशि:

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। एकाग्र मन से किया गया काम लाभदायक साबित होगा। लवमेट के लिए आज का दिन बढिय़ा है। साथ ही किसी अच्छे रेस्टोरेन्ट में भी जा सकते हैं। किसी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए। आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी। आप कम से कम समय में काम निपटाने की कोशिश करेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। जो लोग रियल स्टेट का बिजनेस कर रहे हैं वो लोग नया हाउसिंग प्रोजेक्ट लांच कर सकते हैं।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 2

कुंभ राशि:

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आप परिवार वालों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे साथ ही जीवनसाथी के साथ आपकी लंबी बातचीत हो सकती है, इससे आपके रिश्ते बेहतर होंगे। दोस्तों के साथ घर पर ही मूवी देखने की प्लानिंग कर सकते हैं। किसी खास काम में आपको सफलता मिलेगी साथ ही साथ आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। आज आपको माता-पिता का मार्गदर्शन मिलता रहेगा।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 2

मीन राशि:

आज आपका दिन नई उमंगो के साथ शुरू होने वाला है। आपका अच्छा व्यवहार समाज में अलग पहचान बनाने में मदद करेगा। घर पर डेकोरेशन का काम करवा सकते हैं। कॉन्ट्रैक्टर्स के लिए आज का दिन धनलाभ देने वाला है। आज अपने डेली रूटीन में कुछ बदलाव कर सकते हैं। किसी काम को करने का नया तरीका बिजऩस मे फायदा करायेगा। राजनीति में आपके अच्छे कार्यों की तारीफ होगी। पारिवारिक माहौल शानदार रहने वाला है।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 6

*****************************