सबसे बड़ी जाति गरीब की है और अगर उसका भला हो गया तो देश का भला : PM Modi

बस्तर 03 Oct, (एजेंसी): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के बस्तर के जगदलपुर में 26,000 करोड़ रुपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया है। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विकसित भारत का सपना तब सिद्ध होगा जब हर प्रदेश, हर जिला, हर गांव विकसित हो। विकसित भारत के लिए फिजिकल, डिजिटल और सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर भी भविष्य की जरूरतों के अनुरूप होना चाहिए, यही वजह है कि हमारी सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले खर्चे को बढ़ाकर इस साल 10 लाख करोड़ कर दिया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार की जातीय जनगणना के सार्वजनिक होने के बाद कांग्रेस के..जिसकी जितनी आबादी उसकी उतनी भागीदारी..के बयान पर उसे आड़े हाथों लेते हुए कहा हैं कि वह देश के हिन्दुओं और गरीबों को बांटने का कुचक्र कर रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि सबसे बड़ी जाति गरीब की है और अगर उसका भला हो गया तो देश का भला हो जायेगा। उन्होंने बगैर कोई नाम लिए कांग्रेस पर एक देश के साथ गुप्त समझौता करने का भी गंभीर आरोप लगाया और कहा कि भारत की बुराई करने में उसे मजा आ रहा है।भारत के प्रति उसका प्रेम कम होता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत के संसाधनों पर पहला हक गरीब का है चाहे वह दलित,पिछड़ा या फिर सामान्य वर्ग से हो।गरीब के जीवन में बदलाव होना चाहिए।कांग्रेस नई मांग कर देश के लोगो के बीच खाई को बढ़ाने और उनके बीच बैर बढ़ाने की कोशिश कर रही है। उन्होने पूर्व प्रधानमंत्री डा.मनमोहन सिंह का उल्लेख करते हुए कहा कि..उन्होंने कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला हक अल्पसंख्यकों का है, अब कांग्रेस की नई मांग से वह क्या सोच रहे होंगे..।

कांग्रेस पर अल्पसंख्यकों का हक कम करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आज कांग्रेस के लोग नही चला रहे है, वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के मुंह पर ताला लगा हुआ है। कांग्रेस को आउटसोर्स कर दिया गया है। पर्दे के पीछे खेल खेले जा रहे है, और देश विरोधी ताकतों से मिल गए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को गरीबी दी है और जातियों में समाज को बांटने का काम किया है। उन्होंने कांग्रेस की साजिश से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा सही मायने में सामाजिक न्याय के प्रति समर्पित है।

पीएम ने ये भी कहा कि आज यहां बहुत बड़े और देश के आधुनिकतम स्टील कारखाने का लोकार्पण हुआ है.. इतना बड़ा कार्यक्रम था लेकिन छत्तीसगढ़ के एक भी मंत्री, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री नहीं आए…इनके न आने के पीछे दो कारण हैं 1- उन्हें अपनी सरकार जाने की इतनी चिंता है कि उनके पास यहां आने का समय नहीं है, सरकार बचाने में लगे हैं और 2- उन्हें पता है कि कोई आकंठ भ्रष्टाचारी मोदी से आंख नहीं मिला सकता है।

*****************************

 

प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के 9 साल पूरे हुए

नई दिल्ली ,03 अक्टूबर (एजेंसी)। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने आज अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम, मन की बात के नौ साल पूरे होने पर एक अध्ययन साझा किया है, जिसमें कार्यक्रम में शामिल कुछ विषयों और उनके सामाजिक प्रभाव पर प्रकाश डाला गया है।भारतीय स्टेट बैंक और आईआईएम बेंगलुरु के एक शोध कार्य में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के 105 एपिसोड के प्रभाव का विश्लेषण किया गया है।

मनकीबात के 9 साल पूरे हुए हैं। @TheOfficialSBI और @iimb_official ने कार्यक्रम का एक दिलचस्प अध्ययन किया है, जिसमें कार्यक्रम में शामिल कुछ विषयों और उनके सामाजिक प्रभाव पर प्रकाश डाला गया है। यह आश्चर्यजनक है कि कैसे हमने इस माध्यम के जरिये विभिन्न जीवन यात्राओं और सामूहिक प्रयासों का उत्सव मनाया है।

***************************

 

पूर्व आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाया 3 लाख रुपये का जुर्माना, तीन याचिकाएं खारिज

नई दिल्ली  ,03 अक्टूबर (एजेंसी)।  सुप्रीम कोर्ट ने बर्खास्त आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट की एक ट्रायल जज के खिलाफ तीन याचिकाएं खारिज करते हुए उन पर 3 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति राजेश बिंदल की पीठ ने कहा, जुर्माने की रकम गुजरात उच्च न्यायालय अधिवक्ता कल्याण कोष में जमा की जाएगी।

याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति नाथ ने पूछा, आप कितनी बार सुप्रीम कोर्ट गए हैं? कम से कम एक दर्जन बार? जस्टिस बीआर. गवई (अब सेवानिवृत्त) ने पिछली बार केवल 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया था। न्यायमूर्ति नाथ ने भट्ट को फरवरी के पिछले सुप्रीम कोर्ट के जुर्माने के बारे में याद दिलाया, जिसने उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ उनकी चुनौती को खारिज कर दिया था।

भट्ट ने वर्तमान ट्रायल न्यायाधीश के खिलाफ पक्षपात और अनुचितता का आरोप लगाते हुए मुकदमे को गुजरात के बनासकांठा में वरिष्ठतम अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत में स्थानांतरित करने के लिए याचिका दायर की है। स्थानांतरण के साथ भट्ट ने ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग और मुकदमे में अतिरिक्त गवाहों की भी मांग की।

भट्ट का प्रतिनिधित्व करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता देवदत्त कामत ने पीठ से लगाए गए जुर्माने की लागत को हटाने या कम करने का अनुरोध किया। इस पर न्यायमूर्ति नाथ ने जवाब दिया, वह बार-बार सर्वश्रेष्ठ वकीलों के साथ न्यायालयों का रुख कर रहे हैं। बेशक, उनके पास वित्त की कोई कमी नहीं है।

भट्ट पर संपत्ति विवाद के कारण एक वकील को परेशान करने के लिए झूठा मामला दर्ज कराने का आरोप है। मामला 1996 का है, जब बनासकांठा पुलिस ने राजस्थान के पालनपुर में एक वकील के होटल के कमरे से ड्रग्स जब्त किया था। उस समय भट्ट बनासकांठा में पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यरत थे और उन्हें सितंबर 2018 में मामले में गिरफ्तार किया गया था।

1990 के हिरासत में मौत के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद भट्ट भी जुलाई 2019 से आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं।

******************************

 

कृष्ण जन्मभूमि मामला : हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 30 अक्टूबर को करेगा सुनवाई

नई दिल्ली  ,03 अक्टूबर (एजेंसी)।  सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि अदालत विवाद के संबंध में विभिन्न राहतों की मांग करने वाली याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित करने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ शाही ईदगाह मस्जिद प्रबंध समिति की याचिका पर 30 अक्टूबर को सुनवाई करेगा।

जस्टिस संजय किशन कौल और सुधांशु धूलिया की बेंच ने मामले की सुनवाई की। मस्जिद समिति की ओर से पेश अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि दोनों समुदाय वर्षों से सद्भाव से रह रहे हैं, लेकिन अब जाकर यह मुकदमे दायर किए गए हैं।

मस्जिद उत्तर प्रदेश के मथुरा में स्थित है। अधिवक्ता वकील ने पीठ को बताया कि इलाहाबाद और मथुरा के बीच की दूरी 600 किलोमीटर है, लेकिन मथुरा से दिल्ली की दूरी लगभग 100 किलोमीटर है।

मस्जिद समिति की अपील इस आधार पर आई है कि उसके पास इलाहाबाद की यात्रा करने के लिए फंड नहीं है। वह पसंद करेगी कि याचिकाओं की सुनवाई किसी नजदीकी स्थान पर की जाए।

याचिकाओं का जवाब देते हुए न्यायमूर्ति कौल ने कहा कि यह इलाहाबाद और लखनऊ उच्च न्यायालयों की समस्या है। लखनऊ के निकटवर्ती स्थान अभी भी इलाहाबाद के अधिकार क्षेत्र में आते हैं। दुर्भाग्यपूर्ण परिणाम, लेकिन कोई भी वहां कठोर निर्णय नहीं लेना चाहता।
न्यायमूर्ति कौल ने कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद के संबंध में आवश्यक जानकारी और दस्तावेज भेजने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार को एक रिमाइंडर भेजा।

न्यायमूर्ति कौल ने कहा, कार्यालय रिपोर्ट से पता चलता है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार को भेजे गए 21 जुलाई 2023 के हमारे आदेश के अनुसार, कोई अपेक्षित जानकारी प्राप्त नहीं हुई हैज् अंतिम आदेश के साथ एक रिमाइंडर भेजा जाना चाहिएज्।

याचिकाएं कृष्ण जन्मभूमि विवाद से संबंधित हैं। यह विवाद मुगल बादशाह औरंगजेब के शासन काल से है। सवाल में यह आरोप लगाया गया है कि मस्जिद का निर्माण मुगल सम्राट के आदेश पर भगवान कृष्ण के जन्मस्थान पर बने मंदिर को ध्वस्त करने के बाद किया गया था। इससे पहले मई में, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मामले से संबंधित मथुरा अदालत के समक्ष लंबित सभी मुकदमों को अपने पास स्थानांतरित कर लिया था।

********************************

 

रजनीकांत के तिरुवनंतपुरम पहुंचते ही थलाइवर.. थलाइवर से गूंजा एयरपोर्ट

तिरुवनंतपुरम  ,03 अक्टूबर (एजेंसी)।  सुपरस्टार रजनीकांत मंगलवार दोपहर तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया।

सैकड़ों फैंस अराइवल लाउंज के बाहर इंतजार कर रहे थे। जैसे ही सुरक्षाकर्मियों के साथ रजनीकांत बाहर निकले, फैंस ने थलाइवर… थलाइवर चिल्लाना शुरू कर दिया। एक्टर ने हाथ जोड़कर और मुस्कुराते हुए उनका अभिनंदन किया और इसके बाद वह कार में बैठकर चले गए।

एयरपोर्ट की एक महिला कर्मचारी रजनीकांत को करीब से देखकर बेहद खुश हुई। उसने कहा, हां, मैं वास्तव में उत्साहित और खुश हूं… मैं उन्हें बहुत करीब से देख सकी।

तमिल सुपरस्टार अपनी अगली फिल्म ‘थलाइवर 170Ó की शूटिंग के लिए अगले 10 दिनों तक राज्य की राजधानी में रहेंगे। यह उनके करियर में पहली बार है कि वह राज्य की राजधानी में किसी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में केरल के अभिनेता मंजू वारियर और फहद फाजिल भी हैं।

****************************

 

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, कुछ सेकेंड तक कांपती रही धरती; 6.2 मापी गई तीव्रता

नई दिल्ली ,03 अक्टूबर (एजेंसी)। दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। मंगलवार दोपहर को 2.51 पर आए भूकंप के झटकों के बाद दहशत में लोग दफ्तर और घरों से बाहर निकल गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मॉलोजी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई। जिसका केंद्र नेपाल के दिपायल से 38 किलोमीटर दूर जमीन के अंदर पांच किलोमीटर गहराई में था। झटके यूपी-दिल्ली समेतर कई राज्यों में महसूस किए गए।

इससे पहले दोपहर दो बजकर 25 मिनट पर भी भूकंप के झटके महसूस हुए थे। इसका केंद्र भी नेपाल था। उस वक्त इसकी तीव्रता 4.6 मापी गई थी। इसके झटके उत्तराखंड और यूपी के कुछ हिस्सों में महसूस किए गए थे। अचानक ही धरती कांपने से लोग दहशत में आ गए। श्रावस्ती में 2.51 पर भूकंप के झटके महसूस हुए। दो बार तेज झटके महसूस हुए।

भूकंप की तीव्रता 4.6 रही। उत्तर भारत के कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। दिल्ली के अलावा गाजियाबाद, नोएडा और फरीदाबाद में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

नोएडा में आए भूकंप के तेज झटकों के बाद कई सोसायटी में लोग बाहर निकल आए।

भूकंप आने के बाद सोसाइटी के बाहर निकले लोगों में दहशत का माहौल नजर आया। नोएडा के सेक्टर 73 की सोसायटी में लोग बाहर निकल आए। दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके इतने तेज थे कि सोसायटी में रह रहे लोग अपने बच्चों को लेकर बाहर परिसर में आ गए।

************************

 

देवरिया हत्याकांड में 16 गिरफ्तार, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई एफआईआर

देवरिया ,03 अक्टूबर (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रुद्रपुर क्षेत्र में छह हत्याओं के बाद दोनों पक्षों की ओर से मामले दर्ज कराए जा चुके हैं। अभी तक इस मामले में कुल 16 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। घटना के दूसरे दिन मंगलवार को भी लेहड़ा गांव पुलिस छावनी में तब्दील रहा। पूरी रात पीएसी व तीन थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ तैनात रहे।

इसके अलावा पूर्व जिला पंचायत सदस्य के दरवाजे पर भी पुलिस व पीएसी तैनात है। पुलिस क्षेत्राधिकारी जिलाजीत ने बताया कि देवरिया हत्याकांड मामले में दोनों पक्षों की ओर से मामले दर्ज कराए गए हैं। अब तक 16 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश कर रही है।

दरअसल, रुद्रपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के लेहड़ा में सोमवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद्र यादव की गांव के रहने वाले सत्यप्रकाश दुबे और उनके परिवार द्वारा कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद यादव के समर्थकों ने दुबे और उनके परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया।

इस हमले में उनकी पत्नी और तीन बच्चों सहित उनके परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। हत्याकांड में अब तक 16 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस के अनुसार, पहले मुकदमे के तहत दुबे की बड़ी बेटी शोभिता द्विवेदी ने 27 नामजद और 50 अज्ञात सहित 77 लोगों के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास के अलावा अन्य के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है।

प्रतिद्वंद्वी के भाई अनिरुद्ध यादव ने दुबे, उनकी पत्नी और बच्चों सहित पांच मृतकों को नामजद किया है। इस वारदात में दुबे का आठ वर्षीय बेटा अनमोल घायल हो गया। उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

***************************

 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने स्वर्ण मंदिर का दौरा किया,मंदिर में सेवा की

अमृतसर,03 अक्टूबर (एजेंसी)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज दूसरे दिन स्वर्ण मंदिर का दौरा किया और मंदिर में सेवा की।श्री हरमिंदर साहिब के दरबार में राहुल गाँधी ने चंदोआ साहिब चढ़ाया और सुखासन के दौरान पालकी साहिब को कंधा देने की सेवा निभाई।

आपको बता दे की राज्य में सत्तारूढ़ आप के साथ झगड़े के बीच, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को अपने निजी दौरे पर पवित्र सिख तीर्थस्थल हरमंदिर साहिब, जिसे स्वर्ण मंदिर कहा जाता है, में मत्था टेका।राहुल गांधी ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में सेवा की।

015 के एनडीपीएस मामले में पार्टी विधायक सुखपाल खैरा की गिरफ्तारी ने आप और कांग्रेस के बीच विवाद को और बढ़ा दिया है। रविवार को एक्स पर एक पोस्ट में, सिद्धू ने कहा, इंडिया गठबंधन एक ऊंचे पहाड़ की तरह खड़ा है…यहां और वहां कोई भी तूफान इसकी भव्यता को प्रभावित नहीं करेगा। हमारे लोकतंत्र की रक्षा के लिए इस ढाल को तोडऩे का कोई भी प्रयास निरर्थक साबित होगा।

पंजाब को यह समझना चाहिए कि यह भारत के प्रधान मंत्री को चुनने का चुनाव है, न कि पंजाब के मुख्यमंत्री का। पार्टी कार्यकर्ताओं से यह पूछने पर कि यह राहुल की निजी यात्रा है, वारिंग ने एक्स पर लिखा, वह सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेकने के लिए अमृतसर आ रहे हैं। यह उनकी निजी, आध्यात्मिक यात्रा है, आइए उनकी निजता का सम्मान करें। सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि वे इस यात्रा के लिए शारीरिक रूप से उपस्थित न हों। आप सभी अपना उत्साहपूर्वक समर्थन दिखा सकते हैं और अगली बार उनसे मिल सकते हैं।

***************************

 

 

यूपी सरकार जल्द शुरू कराए जातीय जनगणना: मायावती

लखनऊ,03 अक्टूबर (एजेंसी)। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने मंगलवार को बिहार सरकार द्वारा कराए गए जातीय जनगणना के मामले में अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार को अब अपनी नीयत व नीति में जन भावना व जन अपेक्षा के अनुसार सुधार कर जातीय जनगणना अविलम्ब शुरू करा देना चाहिए।

बसपा मुखिया मायावती ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि बिहार सरकार द्वारा कराए गए जातीय जनगणना के आंकड़े सार्वजनिक होने की खबरें आज काफी सुर्खियों में हैं तथा उस पर गहन चर्चाएं जारी हैं। कुछ पार्टियाँ इससे असहज ज़रूर हैं किन्तु बीएसपी के लिए ओबीसी के संवैधानिक हक के लम्बे संघर्ष की यह पहली सीढ़ी है।

उन्होंने आगे लिखा कि बीएसपी को प्रसन्नता है कि देश की राजनीति उपेक्षित Óबहुजन समाजÓ के पक्ष में इस कारण नया करवट ले रही है, जिसका नतीजा है कि एससी/एसटी आरक्षण को निष्क्रिय व निष्प्रभावी बनाने तथा घोर ओबीसी व मंडल विरोधी जातिवादी एवं साम्प्रदायिक दल भी अपने भविष्य के प्रति चिन्तित नजर आने लगे हैं।

मायावती ने कहा कि यूपी सरकार को अब अपनी नीयत व नीति में जन भावना व जन अपेक्षा के अनुसार सुधार करके जातीय जनगणना/सर्वे अविलम्ब शुरू करा देना चाहिए, किन्तु इसका सही समाधान तभी होगा जब केन्द्र सरकार राष्ट्रीय स्तर पर जातीय जनगणना कराकर उन्हें उनका वाजिब हक देना सुनिश्चित करेगी।

गौरतलब हो कि बिहार सरकार ने सोमवार को जातिगत जनगणना के आंकड़े जारी कर दिए। गांधी जयंती के दिन बिहार सरकार के मुख्य सचिव समेत अन्य अधिकारियों ने यह रिपोर्ट जारी की।

अपर मुख्य सचिव विवेक सिंह ने बताया कि जातिगत सर्वे के मुताबिक बिहार की कुल आबादी 13 करोड़ के करीब है। रिपोर्ट के अनुसार अति पिछड़ा वर्ग 27.12 प्रतिशत, अत्यन्त पिछड़ा वर्ग 36.01 प्रतिशत, अनुसूचित जाति 19.65 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति 1.68 प्रतिशत और अनारक्षित यानी सवर्ण 15.52 प्रतिशत हैं।

*******************************

 

भारत ने कनाडा से 10 अक्टूबर तक 40 राजनयिकों को वापस बुलाने को कहा

नई दिल्ली,03 अक्टूबर (एजेंसी)। दोनों देशों के बीच बिगड़ते संबंधों के बीच भारत ने कनाडा से 10 अक्टूबर तक करीब 40 राजनयिकों को देश से वापस बुलाने को कहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई दिल्ली ने कनाडा से कहा है कि वह 10 अक्टूबर तक अपने करीब 40 राजनयिकों को वापस बुला ले, नहीं तो वे अपनी राजनयिक छूट खो देंगे। भारत में 60 से अधिक कनाडाई राजनयिक तैनात हैं।

पिछले महीने, कनाडा के प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो ने संसद में आरोप लगाया था कि भारतीय खुफिया एजेंट खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में शामिल हो सकते हैं। दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। ट्रूडो के आरोपों के बाद दोनों देशों ने एक-एक राजनयिक को निष्कासित कर दिया था।

भारत ने कनाडा के आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया था। 21 सितंबर को, भारत में तैनात कनाडाई राजनयिकों की संभावित कटौती से संबंधित सवालों का जवाब देते हुए, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा था, हां, हमने कनाडा सरकार को सूचित किया है कि हमारी पारस्परिक राजनयिक उपस्थिति में समानता होनी चाहिए।
कनाडा के राजनयिकों की संख्या हमारी तुलना में बहुत अधिक है, मेरा मानना है कि कनाडा की ओर से इसमें कमी की जाएगी।

*****************************

 

कर्नाटक में कार और ट्रक की टक्कर में मां और बच्चा जिंदा जले

बेंगलुरु,03 अक्टूबर (एजेंसी)। बेंगलुरु में मंगलवार को एनआईसीई रोड पर एक ट्रक से टक्कर के बाद कार में आग लग गई, जिसमें एक महिला और उसकी छोटी बेटी जिंदा जल गईं, वहीं पिता और एक अन्य बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मृतक की पहचान सिंधु और उसकी दो साल की बेटी के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, घटना सोमपुरा के पास हुई, जब महेंद्रन बी अपनी पत्नी सिंधु और दो बेटियों के साथ कार से मैसूरु रोड से कनकपुरा रोड की ओर जा रहे थे।

सुबह लगभग 4 बजे महेंद्रन ने कार पर नियंत्रण खो दिया और यह एक ट्रक से टकरा गई। देखते ही देखते कार में आग लग गई।
महेद्रन और उनकी बड़ी बेटी भागने में सफल रहे, जबकि सिंधु और दूसरी बेटी कार में फंस गईं और जल गईं। टक्कर के बाद ट्रक चालक भी नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क किनारे पलट गया।

महेंद्रन ने परिवार के साथ नागासांद्रा जाने के लिए कार किराए पर ली थी।

वह तमिलनाडु के रहने वाले हैं और बेंगलुरु में राममूर्ति नगर के पास विजिनापुरा में रहते हैं।
शवों को केआईएमएस अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। तलघट्टपुरा ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्टया, ऐसा प्रतीत होता है कि महेद्रन को गाड़ी चलाते समय झपकी आ गई थी, जिसके चलते यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

*******************************

 

चुनाव तैयारियों का आकलन करने को ईसीआई टीम का तेलंगाना दौरा

हैदराबाद,03 अक्टूबर (एजेंसी)। चुनाव तैयारियों का आकलन करने के लिए ईसीआई टीम का आज से तीन दिवसीय तेलंगाना दौरा शुरू हो गया है। इस दौरान टीम राजनीतिक दलों, प्रवर्तन एजेंसियों और अन्य हितधारकों से मुलाकात करेगी।

************************

 

राजौरी में सुरक्षा बलो व आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो सैनिक घायल

जम्मू,03 अक्टूबर (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच चल रही मुठभेड़ में मंगलवार को दो जवान घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि जिले के सूम-ब्रोह गांव के वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच चल रही मुठभेड़ में सेना के दो जवान घायल हो गए।

आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों की एक खोज टीम और आतंकवादियों के बीच संपर्क स्थापित होने के बाद सोमवार शाम को मुठभेड़ शुरू हुई।

क्षेत्र में दो से तीन आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खबर मिलने के बाद सोमवार सुबह सेना, स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ सहित सुरक्षा बलों द्वारा कालाकोट पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र के तहत गांवों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया था। अधिकारियों ने कहा, आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है।

**************************

 

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा बिहार जातिगत जनगणना का डेटा जारी करने का मामला

*6 अक्टूबर को होगी सुनवाई*

पटना,03 अक्टूबर (एजेंसी)। नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार की ओर से जातीय जनगणना का डेटा रिलीज करने का मामले मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में 6 अक्टूबर को सुनवाई होगी। आपको बता दें कि बिहार में जातीय गणना को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज यानी तीन अक्टूबर को सुनवाई होनी थी, जिसे छह अक्टूबर के लिए टाल दिया गया है।

बिहार सरकार ने कोर्ट से कहा था कि उनके वकील किसी काम व्यस्त हैं, इसलिए दलील के लिए अगली तारीख चाहिए। राज्य सरकार के इस अनुरोध को कोर्ट ने स्वीकार कर लिया था। आपको बता दें कि जातीय गणना के आंकड़ें जारी करने पर रोक लगाने के लिए पहले पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर हुई थी, लेकिन कोर्ट ने इस मामले में बिहार सरकार के पक्ष में फैसला सुनाया था।

याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि बिहार सरकार ने जातिगत जनगणना के आंकड़ा सार्वजनिक कर दिया है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने कहा वह अभी मामले में कोई टिप्पणी नहीं करे। 6 अक्टूबर को मामला सुनवाई के लिए लगा है, उसी समय आपकी दलील सुनेंगे।

**************************

 

सुप्रीम कोर्ट ने रियल्टी फर्म एम3एम के दो निदेशकों की जमानत अर्जी की मंजूर

*मनी लॉन्ड्रिंग मामला*

नईदिल्ली,03 अक्टूबर (एजेंसी)। उच्चतम न्यायालय ने धनशोधन मामले में गुरुग्राम स्थित रियल्टी समूह ‘एम3एम’ के निदेशकों बसंत बंसल और पंकज बंसल की जमानत याचिका मंगलवार को मंजूर कर ली।

न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और न्यायमूर्ति संजय कुमार की पीठ ने वकीलों की दलीलें सुनने के बाद 11 सितंबर को फैसला सुरक्षित रख लिया था। पीठ ने रियल्टी फर्म के निदेशकों को जमानत दे दी। निदेशकों ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के 20 जुलाई के आदेश के खिलाफ शीर्ष अदालत का रुख किया था। उच्च न्यायालय ने उनकी जमानत याचिका यह कहते हुए खारिज कर दी थी कि यह मामला काफी गंभीर प्रकृति का है।

इससे पहले, बसंत और पंकज बंसल को कथित रिश्वत मामले से जुड़ी धनशोधन संबंधी जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था। शीर्ष अदालत ने बसंत और पंकज बंसल की याचिका पर 11 अगस्त को केंद्र और प्रवर्तन निदेशालय से जवाब मांगा था।
धनशोधन के जिस मामले में बसंत और पंकज बंसल को गिरफ्तार किया गया है, वह अप्रैल में हरियाणा पुलिस के भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) द्वारा प्रवर्तन निदेशालय और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के मामलों के पूर्व विशेष न्यायाधीश सुधीर परमार, उनके भतीजे और एम3एम ग्रुप के एक अन्य निदेशक रूप कुमार बंसल के खिलाफ दर्ज की गई प्राथमिकी से संबंधित है। मामला उस वक्त का है, जब परमार पंचकूला में पदस्थापित थे।

प्राथमिकी के अनुसार, ईडी को विश्वसनीय जानकारी मिली थी कि परमार आरोपी रूप कुमार बंसल, उनके भाई बसंत बंसल और रियल एस्टेट फर्म आईआरईओ के मालिक ललित गोयल के खिलाफ अपनी अदालत में लंबित ईडी और सीबीआई के मामलों में उनकी (आरोपियों की) ”तरफदारी” कर रहे थे।

परमार को एसीबी का मामला दर्ज होने के बाद पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने निलंबित कर दिया था। ईडी ने कहा है कि उसने गिरफ्तारी से पहले प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों के संबंध में ”बैंक स्टेटमेंट और धन के लेन-देन जैसे आपत्तिजनक साक्ष्य” एकत्र किए हैं।

*****************************

 

बच्चों के लिए दुनिया की दूसरी मलेरिया वैक्सीन को डब्ल्यूएचओ की मंजूरी

नई दिल्ली,03 अक्टूबर (एजेंसी)। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मलेरिया के एक टीके को मंजूरी दे दी है, जिसके साथ ही दुनिया की दूसरे ऐसे टीके के इस्तेमाल का रास्ता साफ हो गया है। एसआईआई ने कहा कि टीके के ‘प्री-क्लिनिकलÓ और ‘क्लिनिकलÓ परीक्षण से संबंधित आंकड़ों के आधार पर यह मंजूरी दी गई है और परीक्षणों के दौरान चार देशों में यह टीका काफी कारगर साबित हुआ है। एसआईआई ने एक बयान में कहा कि यह बच्चों को मलेरिया से बचाने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की मंजूरी पाने वाला दुनिया का दूसरा टीका बन गया है।

डब्ल्यूएचओ ने ‘नोवावैक्सÓ की सहायक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय और एसआईआई द्वारा तैयार किए गए आर21/मैट्रिक्स-एम नामक मलेरिया के इस टीके के उपयोग को मंजूरी दे दी है। बयान में कहा गया है कि पुणे स्थित एसएआईआई को टीके तैयार करने का लाइसेंस दिया गया है और कंपनी पहले ही सालाना 10 करोड़ खुराक तैयार करने की क्षमता हासिल कर चुकी है जो अगले दो साल में दोगुनी हो जाएगी।

एसआईआई के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा, ‘बहुत लंबे समय से, मलेरिया बीमारी दुनिया भर में अरबों लोगों के जीवन को खतरे में डालती रही है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि टीके को मंजूरी मिलना मलेरिया से लडऩे में मील का पत्थर है।

एसआईआई ने कहा कि डब्ल्यूएचओ की मंजूरी मिलने के बाद अतिरिक्त नियामक मंजूरी शीघ्र ही मिलने की उम्मीद है और अगले साल की शुरुआत में आर21/मैट्रिक्स-एम टीका का इस्तेमाल शुरू हो जाएगा। फिलहाल घाना, नाइजीरिया और बुरकिना फासो में टीके का इस्तेमाल किया जा रहा है।

******************************

 

सुप्रीम कोर्ट का राम सेतु के आसपास दीवार बनाने की मांग वाली याचिका पर विचार से इनकार

नई दिल्ली,03 अक्टूबर (एजेंसी)। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को उस जनहित याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया, जिसमें केंद्र को राम सेतु के आसपास दीवार बनाने और इसे राष्ट्रीय विरासत स्मारक के रूप में घोषणा करने का निर्देश देने की मांग की गई थी।

न्यायमूर्ति एसके कौल और न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की पीठ ने कहा कि ये सरकार के लिए प्रशासनिक मामले हैं और अदालतों को इनमें हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।

पीठ ने आदेश दिया, हम संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत अपने अधिकार क्षेत्र का इस्तेमाल करते हुए याचिकाकर्ता द्वारा चाहा गया कोई भी निर्देश देने के इच्छुक नहीं हैं।

इसके अलावा, इसने सरकार को याचिका को एक प्रतिनिधित्व के रूप में मानने का निर्देश नहीं दिया। शीर्ष अदालत ने व्यक्तिगत रूप से याचिकाकर्ता से कहा, इसे सरकार को दें, हम आपको रोक नहीं रहे हैं।

हिंदू पर्सनल लॉ बोर्ड द्वारा अपने अध्यक्ष अशोक पांडे के माध्यम से दायर जनहित याचिका में दावा किया गया कि केंद्र सरकार राम सेतु के प्रबंधन के लिए आवश्यक कदम उठाने में विफल रही है।

गौरतलब है कि शीर्ष अदालत ने राम सेतु को राष्ट्रीय विरासत स्मारक घोषित करने के लिए पूर्व भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा दायर इसी तरह की याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति व्यक्त की थी और केंद्र सरकार से जवाब मांगा था।

****************************

 

4 शिशुओं सहित 7 और लोगों की मौत, कांग्रेस ने की सरकार की आलोचना

*नांदेड़ अस्पताल की त्रासदी*

नांदेड़ ,03 अक्टूबर (एजेंसी)। नांदेड़ के सरकारी अस्पताल में मौत का नृत्य जारी है। यहां कल रात से 4 शिशुओं सहित 7 और लोगों की मौत हो गई। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने मंगलवार एक एक्स पोस्ट में कहा कि सरकारी अस्पताल में मौतों का सिलसिला लगातार जारी है और सरकार को इसके लिए जिम्मेदारी तय करनी चाहिए।

आलोचना झेल रहे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि वह आगे कदम उठाने से पहले घटना पर पूरी जानकारी लेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी ने त्रासदी पर दुख व्यक्त किया, भारतीय जनता पार्टी की आलोचना की और उपचारात्मक कदम उठाने का आह्वान किया।

यह पहली बार नहीं हैै, अगस्त 2023 में, ठाणे के एक अस्पताल में 18 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई थी। इससे सरकारी स्वास्थ्य विभाग पर सवाल खड़े हो गए है। खडग़े ने कहा, हम नांदेड़ त्रासदी की जांच और जिम्मेदार लोगों के लिए कड़ी सजा की मांग करते हैं। राहुल गांधी ने तीखे स्वर में कहा, बीजेपी सरकार के पास प्रचार पर खर्च करने के लिए हजारों करोड़ रुपये हैं, लेकिन बच्चों की दवाओं पर नहीं, बीजेपी के लिए गरीबों की जान की कोई कीमत नहीं है।

प्रियंका वाड्रा ने आग्रह किया, सरकार को जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़े कदम उठाने चाहिए और पीडि़तों के परिवारों को मुआवजा देना चाहिए। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार, कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले, प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल, शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे, सांसद संजय राउत, सुषमा अंधारे, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रवक्ता संदीप देशपांडे और अन्य ने नांदेड़ अस्पताल में हुई मौतों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

सुले ने मांग की, इन मौतों के लिए महाराष्ट्र सरकार जिम्मेदार है और स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत को इस्तीफा देना चाहिए।

गौरतलब है कि सोमवार दोपहर को नांदेड़ के डॉ. शंकरराव चव्हाण सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 12 शिशुओं समेत 24 मौतों के खुलासे से राज्य सहम गया था। चव्हाण ने कहा कि उन्होंने डीन डीआर से बात की है। उन्?होंने नर्सिंग और चिकित्सा कर्मचारियों की कमी, कुछ उपकरणों के काम न करने या कुछ विभागों के विभिन्न कारणों से निष्क्रिय होने की जानकारी दी। अंधारे ने स्वास्थ्य अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया और अगस्त के मध्य में ठाणे के छत्रपति शिवाजी महाराज सरकारी अस्पताल में 18 मरीजों की इसी तरह की मौत हुई.

***************************

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपके लिए स्पेशल रहेगा। दांपत्य रिश्ते की समस्याएं आज ख़त्म होगी, एक-दूसरे के साथ रिश्ते की नयी शुरुआत करेंगे। बच्चे आज बेहद खुश रहेंगे, उनकी डिमांड आज माता-पिता पूरी करेंगे। जो लोग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे, अपने लक्ष्य पर ध्यान दें… जल्द ही आपकी सफलता के योग हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आप फिट रहेंगे।

* शुभ रंग- पीला

* शुभ अंक- 9

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। दोस्त की खुशी में आज आप शामिल होंगे, उन्हें काफी ख़ुशी होगी। आज नौकरी अथवा व्यवसाय में किसी भी प्रकार की लापरवाही न रखें दूसरों के भरोसे काम नहीं छोड़ें नही तो नुकसान हो सकता है । किसी से लिए रुपए को जल्द से जल्द चुकता करेंगे। अपने वैवाहिक जीवन को आज ख़ास बनायेंगे। मानसिक रूप से किसी बात को अधिक सोच सकते हैं।

* शुभ रंग- लाल

* शुभ अंक- 5

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन बढिय़ा रहेगा। आपके निजी जीवन की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, जिन्हें आप बखूबी पूरा करेंगे। आपका किसी बिजनेस मीटिंग में परफॉर्मेंस अच्छा रहेगा और आसपास के लोग आपसे प्रभावित होंगे जिससे आपको बहुत फायदा भी होगा। आज किसी काम में उलझने से अच्छा है किसीबड़े की सहायता ले लें। पारिवारिक जीवन में सौहार्द्र बढ़ेगा। राजनीति से जुड़े लोगों की आज किसी बड़े नेता से मुलाकात होगी।

* शुभ रंग- नारंगी

* शुभ अंक- 2

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। ऑफिस के रुके कार्य को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। आज शांत मन से कोई भी निर्णय लेना बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आज बेटे की किसी परीक्षा का रिजल्ट उनके हक में आयेगा। शुगर की समस्या से परेशान लोग आज अपने खान.पानपर परहेज रखें। सोना चांदी के व्यापारियों को आज अच्छा लाभ होगा।

* शुभ रंग- नीला

* शुभ अंक- 4

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। दोस्तों के साथ मिलजुल कर रहे। जरुरत पडऩे पर आपको मदद लेनी पड़ सकती है। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। काफी समय से सोंची कोई चीज आज खरीद सकते हैं। आप अपने खाली समय का सदुपयोग नई चीज़े सीखने में करें, जो आपकी उन्नति में योगदान देगा। छात्रों के लिए आज अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने का है।

* शुभ रंग- हरा

* शुभ अंक- 7

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज अपने आर्थिक पक्ष को देखते हुए खर्च करेंगे। धन आगमन होने से आप आर्थिक रूप से राहत महसूस करेंगे। आज उम्मीद से कई गुना ज्यादा आपको लाभ होगा। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी नौकरी मिलेगी। आज आपकी सभी टेंशन ख़त्महोंगी। ऑयली फ़ूड से जितना हो सके दूर रहे, आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। फोन पर कोई अच्छी न्यूज़ मिलेगी.. जिससे घर में खुशियां आएंगी। अपने व्यवहार में लचीलापन बनाये रखें, लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे।

* शुभ रंग- मैहरुन

* शुभ अंक- 4

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपकी इनकम के हिसाब से खर्चे बढ़ेंगे। कार्यों में आ रही विघ्न बाधाएं आज समाप्त होंगी। आज बच्चे अपनी परेशानी, माता से शेयर करेंगे तो उनको अपनी परेशानी का हल मिल जाएगा, जिससे उनका मन काफी खुश होगा। पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी। काम के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी। आपकी राय से किसी समस्या का हल निकलेगा। जीवनसाथी से रिश्ते में आपसी तालमेल बनाये रखें।

* शुभ रंग- गुलाबी

* शुभ अंक- 1

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज हैवी ट्रैफिक की वजह से आपको ऑफिस के लिए लेट हो सकता है। आय की तुलना में व्यय की मात्रा अधिक रहेगी। आज आपके विचारों सकारात्मकता बनी रहेगी । इलेक्ट्रॉनिक चीजों या मशीनरी पर खर्च आदि की संभावना अधिक रहेगी । आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जिस भी कार्य को करने को सोचेंगे उसमे सफलता जरूर मिलेगी। पिता आपके जिम्मेदार व्यक्तित्व को देखकर गर्व महसूस करेंगे।

* शुभ रंग- गोल्डन

* शुभ अंक- 8

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। बड़े भाई की सहायता से काम को जल्द और आसानी से पूरा कर लेंगे। आपके घर के वातावरण में सुख समृद्धि बढ़ेगी। प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री से जुड़ा काम आज फाइनल हो जाएगा। आपकी अधिक इनकम से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। जो लोग आर्किटेक्ट, सजावट की वस्तुओं, डिजाइनिंग जैसे क्षेत्रों में जुड़े हुए हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा है । परिवार में कुछ ख़ास लोगों से मुलाकात होगी।

* शुभ रंग- पिच

* शुभ अंक- 9

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज आप पूरी ऊर्जा के साथ काम करेंगे। इस राशि के राजनीतिज्ञ सामाजिक कार्यों में रूचि लेंगे। कोई नई शुरुआत करने अथवा नौकरी में परिवर्तन के मामले में आप गंभीरता से विचार करेंगे । आज दोस्तों के साथ किसी रेस्टोरेंट जाने का प्लान बनेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं आज खत्म होंगी। वाहन आदि लेने ला सपना पूरा होगा।

* शुभ रंग- सिल्वर

* शुभ अंक- 6

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन खुशियां भरा रहने वाला है। आज किसी बात से आप बेहद खुश होंगे। सिंगर्स को किसी एल्बम की प्रसिद्धि के लिए सम्मानित किया जायेगा। अगर आप कोई प्रेजेंटेशन तैयार कर रहे हैं, तो ध्यानपूर्वक करें। इस राशि के लोगों को काम के साथ स्वास्थ्य का भी खय़ाल रखना चाहिए। सिविल इंजीनीयर्स को आज बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। व्यापारिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। किसी कोर्ट केस का फैसला आज आपके पक्ष में आएगा।

* शुभ रंग- मैजेंटा

* शुभ अंक- 2

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन बढिय़ा रहेगा। आज कुछ नया करने का विचार करेंगे। बॉस आपके काम की तारीफ़ करेंगे फिर भी अपना काम पूरा श्चद्गह्म्द्घद्गष्ह्लद्बशठ्ठ के साथ करें। आज दोस्त की बर्थडे पार्टी में खूब एन्जॉय करेंगे। स्वास्थ्य के नजरिये से आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। लव मेट्स कहीं घूमने जाएंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, सफलता के योग बने हुए हैं।

* शुभ रंग- बैंगनी

* शुभ अंक- 1

****************************

जियो स्टूडियोज और रिलायंस एंटरटेनमेंट लेकर आ रहे हैं गैंगस्टर ड्रामा ‘पान पर्दा ज़र्दा’ 

03.10.2023  –  रिलायंस एंटरटेनमेंट और ड्रीमर एंड डूअर्स कंपनी के सहयोग से संकल्पित और निर्मित, जियो स्टूडियोज की नवीनतम प्रस्तुति हाई-ऑक्टेन गैंगस्टर ड्रामा वेबसिरीज ‘पान पर्दा ज़र्दा’ की शूटिंग इन दिनों बड़े जोर शोर से चल रही है। ‘पान पर्दा ज़र्दा’ मध्य प्रदेश में अवैध अफीम तस्करी की पृष्ठभूमि पर आधारित एक रोमांचक गैंगस्टर ड्रामा वेब सीरीज़ है।

एक ऐसी सम्मोहक कहानी जहां परिवार और प्रियजनों के बीच युद्ध की रेखाएं खींची जाती हैं और निष्ठाएं बदल जाती हैं, यह श्रृंखला पूर्णरूप से मनोरंजक होने का वादा करती है।

जाने-माने निर्देशक गुरमीत सिंह और शिल्पी दासगुप्ता के साथ-साथ रचनात्मक प्रतिभा के पावरहाउस स्टार्स मृगदीप सिंह लांबा, सुपर्ण एस वर्मा, हुसैन दलाल,अब्बास दलाल और राधिका आनंद के नेतृत्व में बन रहीं इस वेबसिरीज में मोना सिंह, तन्वी आज़मी, प्रियांशु पैंयुली,तान्या मानिकतला, सुशांत सिंह, राजेश तैलंग और मनु ऋषि जैसे ओटीटी के नामचीन कलाकार नज़र आएंगे।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय 

*****************************

 

वरिष्ठ  फिल्म पत्रकार काली दास पाण्डेय को मिला  ‘महात्मा गांधी रत्न अवार्ड’ 

03.10.2023  –  अंधेरी (वेस्ट) मुम्बई स्थित मेयर हॉल में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर महाराष्ट्र की चर्चित संस्था कृष्णा चौहान फाउंडेशन (केसीएफ) के संस्थापक व संचालक डॉ कृष्णा चौहान के द्वारा आयोजित भव्य समारोह में भारतीय फिल्म जगत के मशहूर गायक उदित नारायण ने  वरिष्ठ फिल्म पत्रकार/अधिवक्ता काली दास पाण्डेय को महात्मा गांधी रत्न अवार्ड’ देकर सम्मानित किया।

वरिष्ठ फिल्म पत्रकार काली दास पाण्डेय को यह अवार्ड फिल्म पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है।

प्रस्तुति : राज दीप पाण्डेय

******************************

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भेंट किए गए उपहारों की ई-नीलामी किया जाएगा

*नीलामी के पैसे से राष्ट्रीय नदी, गंगा को संरक्षित और बहाल करने में नीलामी की राशि प्रयोग की जाएगी :  मीनाक्षी लेखी*

नई दिल्ली 2 अक्टूबर(आरएनएस)। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय को प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी को भेंट मे मिले स्मृति-चिह्नों और उपहारों की एक शानदार श्रृंखला को प्रदर्शित करते हुए एक ई-नीलामी कार्यक्रम की घोषणा करते हुए प्रसन्नता महसूस हो रही है। इस ई-नीलामी में हमारी समृद्ध विरासत को प्रदर्शित करने वाली कलाकृतियों का एक असाधारण संग्रह है और ई-नीलामी का आयोजन 02 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2023 तक https://pmmementos.gov.in/ पर किया जा रहा है।केंद्रीय संस्कृति और विदेश राज्य मंत्री, मीनाक्षी लेखी ने आगामी ई-नीलामी के बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि आगामी ई-नीलामी सफल नीलामी की श्रृंखला का पांचवां संस्करण है, पहली नीलामी जनवरी 2019 में हुई थी।

उन्होंने कहा कि पिछले 4 संस्करणों में 7,000 से ज्यादा वस्तुओं को ई-नीलामी के लिए रखा गया था और इस बार ई-नीलामी में 912 वस्तुएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की यह प्रमुख पहल हमारी राष्ट्रीय नदी, गंगा को संरक्षित करने और बहाल करने और इसके संवेदनशील पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है।इस नीलामी के माध्यम से प्राप्त धन को इस महान कार्य में योगदान देने के लिए लगाया जाएगा और यह अमूल्य राष्ट्रीय संपत्ति की सुरक्षा के लिए हमारी अटूट प्रतिबद्धता को मजबूत करेगा।

मीनाक्षी लेखी ने कहा कि ई-नीलामी के लिए उपलब्ध स्मृति चिन्हों का विभिन्न संग्रह पारंपरिक कलाओं की एक ज्वलंत श्रृंखला को प्रदर्शित करता है, जिसमें चित्र, जटिल मूर्तिकला, स्वदेशी हस्तशिल्प और आकर्षक लोक एवं जनजातीय कलाकृतियां शामिल हैं।इनमें से कुछ वस्तुओं को सामान्य रूप से सम्मान और आदर के प्रतीक के रूप में दिया जाता है, जिसमें पारंपरिक अंगवस्त्र, शॉल, हेडगियर और औपचारिक तलवारें शामिल हैं।

इस ई-नीलामी की उत्कृष्ट कलाकृतियों में मोढेरा सूर्य मंदिर और चित्तौड़गढ़ के विजय स्तंभ जैसे वास्तुशिल्प प्रतिकृतियां शामिल हैं।चंबा रूमाल, पट्टचित्र, ढोकरा कला, गोंड कला और मधुबनी कला जैसी उल्लेखनीय सामग्रियां स्थायी और गहन सांस्कृतिक सार को दर्शाती हैं, जो हमारे विविध समुदायों के मूर्त और अमूर्त दोनों पहलुओं को दर्शाते हैं।

पिछले संस्करणों के अनुरूप, इस ई-नीलामी से प्राप्त आय को एक नेक काम में योगदान देने में लगाया जाएगा, विशेष रूप से नमामि गंगे कार्यक्रम को समर्थन देने में।आम नागरिक इस लिंक पर लॉग-ऑन/रजिस्ट्रेशन करके ई-नीलामी में शामिल हो सकते हैं।

**************************

 

जिन्हें कोई नहीं पूछता, उन्हें मोदी पूछता भी है और पूजता भी हैः नरेंद्र मोदी

*प्रधानमंत्री ने कहा-आपका एक वोट देगा मध्यप्रदेश को टॉप-3 में लाने की गारंटी*

*2.21 लाख पीएम आवासों में हुआ गृहप्रवेश, 19000 करोड़ के विकास कार्यो का लोकार्पण एवं शिलान्यास*

ग्वालियर 02 Oct, (एजेंसी) । भारतीय जनता पार्टी की सरकार हर वर्ग के विकास के लिए समर्पित है। जिन्हें कोई नहीं पूछता, उन्हें मोदी पूछता भी है और पूजता भी है। क्या 2014 से पहले किसी ने दिव्यांग शब्द सुना था? शारीरिक चुनौतियों से जूझ रहे इन लोगों को कांग्रेस की सरकारों ने अपने हाल पर छोड़ दिया था। हमने इनकी चिंता की, आधुनिक उपकरण दिए, कॉमन साइन लैंग्वेज तैयार कराई और आज ग्वालियर में इनके लिए स्थापित स्पोर्ट्स सेंटर का उद्घाटन किया है। दिव्यांगों के खेलों के मामले में ग्वालियर का नाम सारी दुनिया में रोशन होने जा रहा है। लेकिन आने वाले पांच साल ग्वालियर और मध्यप्रदेश के लिए बहुत अहम हैं। विकास की इस रफ्तार को बनाए रखने के लिए भाजपा की डबल इंजन सरकार का होना जरूरी है। यह बात प्रधानमंत्री  नरेद्र मोदी  ने सोमवार को ग्वालियर के मेला ग्राउंड में प्रधानमंत्री आवास योजना के 2.21 लाख हितग्राहियों के गृहप्रवेश तथा 19000 करोड़ की लागत वाली विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कही।

भाजपा सरकार ने शुरू किया पिछड़ों को आगे लाने का अभियान

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  ने कहा कि हमारी सरकार ने छोटे किसानों की चिंता की। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत प्रत्येक किसान के खाते में अब तक 28 हजार रुपये दिये जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि देश में 2.5 करोड़ किसान मोटा अनाज उगाते हैं। हमने इन किसानों को नई पहचान दी और इनके उगाए गए श्रीअन्न को हमारी सरकार सारी दुनिया में ले जा रही है। हमारे बीच में धोबी, कुम्हार, सुतार, लुहार, बाल काटने वाले और न जाने ऐसे कितने लोग काम करते हैं, जिनके बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। विकास की दौड़ में ये विश्वकर्मा कहीं पिछड़ गए थे। हमारी सरकार ने इन्हें आगे लाने का अभियान शुरू किया और पीएम विश्वकर्मा योजना लांच की। सरकार इन्हें प्रशिक्षण भी देगी और अपना धंधा शुरू करने के लिए ऋण भी उपलब्ध कराएगी, जिसकी गारंटी मोदी देगा।

आपका एक वोट देगा मध्यप्रदेश को टॉप-3 में लाने की गारंटी

प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने ग्वालियर को साहस, स्वाभिमान, सैन्य गौरव, संगीत, स्वाद और सरसों की भूमि बताते हुए कहा कि इस धरती से जो देशभक्त निकला, उसने अपना जीवन राष्ट्र के लिए खपा दिया। लेकिन हम जैसे करोड़ों लोगों को देश के लिए लड़ने का सौभाग्य नहीं मिला लेकिन देश को एक विकसित और समृद्ध राष्ट्र बनाने का दायित्व हमारे कंधों पर है। इसी मिशन को आगे बढ़ाने में आज मैं आपके बीच आया हूं। उन्होंने कहा कि आज 19 हजार करोड़ की इतनी विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है कि आपके हाथ तालियां बजाते हुए थक गए होंगे। पहले की सरकारें जितने काम साल भर में करती होंगी, उतने काम हमारी सरकार एक दिन में कर सकती है। दशहरा, धनतेरस और दीवाली से पहले 2.21 लाख से अधिक परिवारों को अपना घर मिल गया है। उज्जैन की विक्रम उद्योगपुरी और इंदौर का लॉजिस्टिक पार्क प्रदेश में उद्योगीकरण को विस्तार देकर रोजगार के अवसर पैदा करेंगे। आज विदिशा, बैतूल, कटनी, नरसिंहपुर, दमोह और शाजापुर को नए स्वास्थ्य केद्रों की सौगात भी मिली है। इन सभी के लिए आपको बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि ये सारे काम डबल इंजन की सरकार के साझा प्रयासों का परिणाम हैं। केंद्र और राज्य में जब समान सोच वाली विकास को समर्पित सरकारें होती हैं, तो काम होते हैं। श्री मोदी ने कहा कि बीते सालों में हमारी सरकार बीमारू मध्यप्रदेश को टॉप-10 राज्यों में लेकर आई है। हमारा अगला लक्ष्य मध्यप्रदेश को टॉप-3 राज्यों में लाना है। लेकिन ये काम कौन कर सकता है? इसकी गारंटी कौन दे सकता है? आपका एक वोट ही इसकी गारंटी दे सकता है। उन्होंने कहा कि विकास विरोधी लोग जिनके पास विकास की कोई सोच और रोडमैप नहीं है, ये एमपी का विकास नहीं कर सकते। ऐसे समय में जब भाजपा की डबल इंजन सरकार प्रदेश को आगे बढ़ा रही है, ये उसे पीछे ले जाने की सोच रखते हैं। इसलिए इन पर भरोसा करना ठीक नहीं।

*एक परिवार का गौरवगान करने वालों को देश का गौरवगान पसंद नहीं

प्रधानमंत्री  मोदी ने कहा कि विकास विरोधियों का एक ही काम है, उन्हें देश की प्रगति से नफरत है। भारत की योजनाओं से नफरत है। ये देश की उपलब्धियों को भूल जाते हैं। आज सारी दुनिया भारत का गौरवगान कर रही है, दुनिया में देश का डंका बज रहा है, जिन्हें कुर्सी के सिवा कुछ नहीं दिखता, उन्हें ये अच्छा नहीं लगता। उन्होंने कहा कि 9 सालों में हमारी सरकार ने भारत को 10 वीं से दुनिया की 5 वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया, लेकिन ये इसे गलत साबित करने की कोशिश में लगे हैं। ये मोदी की गारंटी है कि आने वाले सालों में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। लेकिन इससे भी इनके पेट में दर्द हो रहा है। श्री मोदी ने कहा कि इन विकास विरोधियों को देश ने 60 साल दिये। इन 60 सालों में कितना विकास हो सकता था? इनके पास भी मौका था, लेकिन इन्होंने नहीं किया। ये उस समय भी गरीबों की भावनाओं से खेलते रहे, जात-पांत के नाम पर समाज को बांटते रहे और आज भी यही कर रहे हैं। ये उस समय भी आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे रहते थे, आज भी यही कर रहे हैं। ये उस दौरान भी एक ही परिवार के गौरवगान में लगे रहे और आज भी वही कर रहे हैं। इसीलिए इन्हें देश का गौरवगान पसंद नहीं आता।

मोदी हर गारंटी के पूरे होने की गारंटी है

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने देश के 4 करोड़ गरीबों को पक्के घर दिये हैं, जिनमें से मध्यप्रदेश के लोगों को भी लाखों घर मिले हैं। जब इनकी सरकार थी, तो गरीबों के नाम पर लूटपाट होती थी। जो घर गरीबों को मिलते थे, वो रहने लायक नहीं होते थे। लेकिन आज 2.21 लाख परिवार खुशी-खुशी गृह प्रवेश कर रहे हैं, क्योंकि ये घर ये खुद बना रहे हैं। पहले घर के नाम पर सिर्फ चारदीवारी खड़ी कर दी जाती थी, लेकिन आज घर में टॉयलेट, बिजली, नल और उज्जवला योजना का सिलेंडर सब एक साथ मिलते हैं। मोदी ने अपनी गारंटी पूरी की। उन्होंने कहा कि हमारे लिए नारी सशक्तीकरण कोई वोट बैंक का हथकंडा नहीं, बल्कि राष्ट्र कल्याण का एक मिशन है। इन लोगों ने महिला आरक्षण के झूठे वादे करके वोट लिए और साजिशें रचकर संसद में उस कानून को पास नहीं होने दिया। नारी शक्ति वंदन अधिनियम अब कानून बन चुका है। मोदी की गारंटी हर गारंटी के पूरे होने की गारंटी है।

विकास विरोधियों की सरकार में चरमरा जाता है विकास का सिस्टम

प्रधानमंत्री  मोदी ने कहा कि आज ग्वालियर अवसरों की भूमि बन गया है, लेकिन आज के युवाओं में से अधिकांश ने सिर्फ भाजपा की सरकार ही देखी है। उन्होंने उन बड़बोले नेताओं का ट्रैक रिकॉर्ड नहीं देखा, जो प्रदेश में लंबे समय तक सत्ता में रहे। उनकी सरकार में अन्याय और अत्याचार का बोलबाला था। सामाजिक न्याय हाशिए पर चला गया था और कमजोर तथा पिछड़ों की सुनवाई नहीं होती थी। कानून व्यवस्था की हालत खराब थी और आम लोगों का जीना मुश्किल हो गया था। आज यहां स्कूल-कॉलेज, हाईवे, रेलवे ट्रैक बन रहे हैं, एयरपोर्ट का विस्तार हो रहा है। क्षेत्र की तस्वीर बदल रही है। पहले यहां 2 लेन रोड नहीं थी, लेकिन आज 8 लेन के एक्सप्रेस वे बन रहे हैं।  मोदी ने कहा कि जहां इन्फ्रास्ट्रक्चर और लॉ एंड ऑर्डर हो, वहां हर तरह के कारोबार फलते-फूलते हैं। लेकिन जहां विकास विरोधियों की सरकार आती है, वहां ये दोनों सिस्टम चरमरा जाते हैं। राजस्थान में सरेआम लोगों के गले काटे जाते हैं और सरकार देखती रहती है। विकास विरोधी जहां जाते हैं, वहां तुष्टिकरण साथ जाता हैं और गुंडे, अपराधी, दंगाई बेलगाम हो जाते हैं। महिलाओं, दलितों और पिछड़ों पर अत्याचार होते हैं। जहां भी इनकी सरकारें हैं, वहां क्राइम और करप्शन बढ़ा है।

खुले वाहन में सवार होकर जन समूह के बीच जन दर्शन करने पहुँचे प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  ने मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद  विष्णुदत्त शर्मा के साथ खुले वाहन पर सवार होकर संगीत एवं कला की ऐतिहासिक नगरी ग्वालियर के मेला मैदान में प्रवेश किया। प्रधानमंत्री  मोदी द्वारा किए गए जन दर्शन के दौरान कार्यक्रम में भारी संख्या में मौजूद जनसमूह ने करतल ध्वनि और नारे लगाकर उनका आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं सहित सम्पूर्ण जन समूह ने प्रधानमंत्री  मोदी के सम्मान में लिखी हुईं तख्तियाँ लहराकर प्रधानमंत्री  मोदी के प्रति अपना आभार जताया।

भाजपा सरकार प्रदेश का नया सुनहरा इतिहास गढ़ रही है-शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश का नया सुनहरा इतिहास गढ़ रही है। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी मध्यप्रदेश को 19 हजार करोड़ की सौगात लेकर आए हैं। प्रधानमंत्री  ने महात्मा गांधी  के सपनों को साकार किया है। उन्होंने स्वच्छता के लिए हाथ में झाड़ू उठाई तो पूरा देश स्वच्छता अभियान में जुट गया। प्रधानमंत्री के स्वच्छता के मंत्र को मध्यप्रदेश की जनता ने हाथों हाथ लिया और स्वच्छता में आज मध्यप्रदेश देश में नंबर बना है। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। किसी दुश्मन की हिम्मत नहीं है कि भारत माता की तरफ आंख उठा कर देख ले। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री  ने कहा था कि अन्न के संकट के कारण सप्ताह में एक दिन व्रत रखो, लेकिन मोदी  के नेतृत्व में आज देश के अन्न के भंडार भरे हैं और मध्यप्रदेश के किसानों ने तो ऐसा चमत्कार किया है कि 2003-04 तक 159 लाख मीट्रिक टन अन्न का उत्पादन था, आज अन्न का उत्पादन 619 लाख मीट्रिक टन हो गया है। आज मैं आपसे पूछना चाहता हूं ग्वालियर वालों जरा दिल से और ईमानदारी से बताना जितने विकास के काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार कर रही है कभी कांग्रेस ने किए थे क्या? बुंदेलखंड को पानी देने के लिए 44 हजार करोड़ की केन-बेतवा परियोजना मंजूर हो गई है।

कमलनाथ ने गरीबों के घर लौटाए, भाजपा सरकार ने 38 लाख मकान बनवाए

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि आज 2 लाख से ज्यादा मेरे गरीब भाई और बहन गृह प्रवेश कर अपने घर में जा रहे हैं। प्रदेश के लोगों को 38 लाख मकान बनाकर दिए गए। जिनके पास रहने की जमीन का टुकड़ा नहीं था, उन्हें पट्टा देकर जमीन का मालिक बनाएंगे। प्रधानमंत्री  ने गरीबों के लिए मकान दिए थे, कमलनाथ ने वापस कर दिए, क्योंकि राज्य सरकार का शेयर न देना पड़े। उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने जल जीवन मिशन योजना पर ताला डालने का काम किया था। हमने 65 लाख घरों में नलों से पीने का पानी पहुंचा दिया। आने वाले डेढ़ साल में कोई घर टोटी वाले नल के बिना नहीं रहेगा। भारतीय जनता पार्टी की सरकार आपसे काम के बल पर आपका समर्थन मांग रही है। प्रदेश के विकास के लिए आपका समर्थन चाहिए। इसलिए किसी के बहकावे में न आते हुए भारतीय जनता पार्टी के विकास के पहिए को और मजबूत कीजिए।

इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक  नरेन्द्र सिंह तोमर, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद  विष्णुदत्त शर्मा, केन्द्रीय मंत्री  ज्योतिरादित्य सिंधिया, डॉ. वीरेन्द्र कुमार, प्रदेश शासन के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा,  तुलसीराम सिलावट,  गोपाल भार्गव, श्रीमती यशोधराराजे सिंधिया, राजेन्द्र शुक्ला, अरविन्द भदौरिया,  महेन्द्र सिंह सिसोदिया, डॉ. प्रभुराम चौधरी,  प्रद्युम्न सिंह तोमर,  राज्यवर्द्धन सिंह दत्तीगांव, भारत सिंह कुशवाह,  ओपीएस भदौरिया, सांसद  विवेक नारायण शेजवलकर, श्रीमती संध्या राय, श्री केपी यादव उपस्थित थे।

**********************

 

नकली सोने का कारोबार करने वाले बिहार के तीन लोग असम से गिरफ्तार

गुवाहाटी 02 Oct, (एजेंसी): नकली सोने का कारोबार करने के आरोप में असम के हैलाकांडी जिले से बिहार के रहने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक महिला भी शामिल है।

पुलिस ने बताया कि बिहार के गया के रहने वाले तीन लोग जिनमें रामू प्रजापति, सुदामा प्रजापति और यमुना यादव शामिल हैं, गिरजेश विश्वकर्मा को कथित तौर पर नकली सोना बेचने के लिए हैलाकांडी आए थे। हैलाकांडी शहर में एक सरकारी कार्यालय में काम करने वाले विश्वकर्मा भी बिहार के रहने वाले हैं।

”एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “तीन व्यापारियों ने नकली सोना बेचने के लिए उससे संपर्क किया। हमें अपने गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली और हमने एक ऑपरेशन लॉन्च किया। जब तीनों रविवार को गिरजेश विश्वकर्मा को सामान बेचने के लिए हैलाकांडी शहर में एक स्थान पर पहुंचे, तो हमने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।”

पुलिस ने दावा किया कि उन्होंने गिरफ्तार किए गए लोगों के कब्जे से कम से कम 2 किलो नकली सोना जब्त किया है। मामले में आगे की जांच चल रही है।

************************