भारतीय किसान यूनियन ने गाजीपुर बोर्डर पर किया हवन पूजन, भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद

गाजियाबाद 02 Oct, (एजेंसी): भारतीय किसान यूनियन के किसानों ने सोमवार को गांधी जयंती पर गाजीपुर बॉर्डर पर हवन पूजन किया। इस दौरान काफी देर तक पुल के नीचे का अंडरपास आम जनता के लिए बंद रहा। यहां पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

2018 में आज ही के दिन हरिद्वार से निकाल गई किसानों की यात्रा को गाजीपुर बॉर्डर पर रोक दिया गया था और उसी दिन से ही किसानों ने यहीं पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था।

इसके बाद इस जगह का नाम किसान क्रांति गेट कर दिया गया। उसके बाद हर साल यहां भारती किसान यूनियन के किसान हवन पूजन करते हैं। आज 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर किसान क्रांति गेट पर किसानो का हवन पूजन कार्यक्रम हुआ।

सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। हवन कर रहे किसानो ने बताया कि आज ही के दिन 2 अक्टूबर को 2018 में किसान क्रांति यात्रा हरिद्वार से चलकर गांधी जी की समाधि पर दिल्ली में जानी थी। लेकिन दिल्ली पुलिस ने यात्रा में शामिल किसानों के साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार करते हुए, लाठी चार्ज, आंसू गैस के गोले आदि का प्रयोग किया।

सर्वसम्मति से उसी दिन घोषणा की गई और गाजीपुर बॉर्डर का नाम बदलकर किसान क्रांति गेट रख दिया गया और तभी से इस दिन को याद करने के लिए, किसान यहां किसान क्रांति गेट पर आते हैं, और हवन आदि प्रोग्राम करते हैं।

***************************

 

जातीय गणना जारी करने वाला पहला राज्य बना बिहार, सबसे ज्यादा आबादी अति पिछड़ों की

पटना 02 Oct, (एजेंसी): बिहार सरकार ने गांधी जयंती के मौके पर सोमवार को राज्य में निवास करने वालों के जातिगत आंकड़े जारी कर दिए वहीं आर्थिक और सामाजिक रिपोर्ट बाद में जारी की जाएगी। बिहार जातीय गणना के आंकड़े जारी करने वाला पहला राज्य बन गया है।

बिहार सरकार की ओर से विकास आयुक्त विवेक कुमार सिंह जो अभी मुख्य सचिव के प्रभार में हैं ने सचिवालय स्थित सभागार में संवाददाता सम्मेलन कर जातिगत सर्वेक्षण के आंकड़े जारी किये। रिपोर्ट के अनुसार राज्य की कुल आबादी में 36.01 प्रतिशत अत्यंत पिछड़ा, 27.12 प्रतिशत पिछड़ा वर्ग, 19.65 प्रतिशत अनुसूचित जाति और 1.68 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति तथा 15.52 प्रतिशत अनारक्षित वर्ग है।

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले इस रिपोर्ट को नीतीश सरकार का सबसे बड़ा दांव माना जा रहा है। बिहार सरकार की जाति आधारित गणना की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य की कुल आबादी तेरह करोड़ से ज्यादा यानी 13,07,25,310 है।

***********************

 

मेडिसिन का नोबेल कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन को, कोरोना वैक्सीन के लिए अहम टेक्नालाजी की थी ईजाद

नई दिल्ली 02 Oct, (एजेंसी)- साल 2023 के फिजियोलॉजी या मेडिसिन क्षेत्र के लिए नोबेल पुरस्कारों का ऐलान आज हो गया। कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन को चिकित्सा का नोबेल दिया गया। इन दोनों को न्यूक्लियोसाइड बेस संशोधनों से संबंधित उनकी खोजों के लिए यह सम्मान दिया गया। खोज की वजह से कोरोनावायरस यानी सीओवीआईडी-19 के खिलाफ प्रभावी एमआरएनए टीकों के विकास में मदद मिली। नोबेल समिति के सचिव थॉमस पर्लमैन ने कोरोलिंस्का संस्थान में विजेता की घोषणा की।

नोबेल प्राइज देने वाली कमेटी ने माना है कि इनकी दी गई mRNA टेक्नोलॉजी से बनी कोरोना वैक्सीन के जरिए दुनिया कोरोना महामारी से निकल पाई। दरअसल, कोरोना के वक्त पहली बार ऐसा हुआ था जब mRNA टेक्नोलॉजी पर बेस्ड वैक्सीन बनी थी। इसे फाइजर, बायो एन टेक और मॉडर्ना ने बनाया था। नोबेल प्राइज में 11 मिलियन स्वीडिश क्रोनर यानी लगभग 8 करोड़ रुपए का कैश प्राइज दिया जाएगा। यह राशि 10 दिसंबर को विजेताओं को दी जाएगी। इस साल अलग-अलग क्षेत्रों में नोबेल प्राइज के लिए 351 उम्मीदवार हैं।

**************************

 

राहुल गांधी पहुंचे गोल्डन टेंपल, हरसिमरत बादल का कटाक्ष, सिखों पर दादी और पिता द्वारा किए अत्याचारों को भी रखें याद

अमृतसर 02 Oct , (एजेंसी)-कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज गोल्डन टेंपल में नतमस्तक हुए। निजी दौरे पर यहां आए राहुल गांधी ने सिर पर पगड़ी की जगह नीले रंग का पटका बांधा हुआ था। राहुल गांधी का यह दाैरा निजी है और इसमें किसी नेता को शामिल होने से मना कर दिया गया था। राहुल ने लंगर हॉल में जूठे बर्तन धोने की सेवा भी की। वहीं, अकाली दल की नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल आज श्री हरमंदिर साहिब माथा टेकने पहुंचीं। यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया भर से लोग यहां पर माथा टेकने आते हैं और यहां पर खुशियां प्राप्त करते हैं।

आज राहुल गांधी के अमृतसर पहुंचने पर उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि गुरु घर में तो कोई भी आ सकता है लेकिन राहुल गांधी के पिता व उनकी दादी ने जो सिखों पर अत्याचार किया है उसे भी उन्हें याद रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल ही एक ऐसी क्षेत्रीय पार्टी है जो पंजाब का चहुंमुखी विकास कर सकती है।

****************************

 

ट्राले को ओवरटेक करने के दौरान ट्रक में जा घुसी कार, युवक-युवती की मौत

भोपाल,०२ अक्टूबर (एजेंसी)। ट्राले को ओवरटेक करने के दौरान एक  कार ट्रक में जा घुसी। कनाडिय़ा बायपास पर शनिवार-रविवार रात हुए इस भीषण हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार मृतकों के नाम उत्सव पिता गोपाल और समृद्धि पिता यश भंडारी है। वहीं सौरभ, रिचा सोनी, जयंत और खुश घायल हुए हैं।

पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है, जबकि ड्राइवर मौके से फरार हो गया। टीआई केपी यादव के अनुसार कार (एमपी ०९ डब्ल्यू एफ ८७८२) में सवार होकर युवक-युवतियां तेजाजी नगर इलाके में जसपाल ढाबे पर खाना खाने गए थे। खाना खाने के बाद देर रात वह वहां से निकले। ब्रिज के पास एक ट्राले को ओवर टेक करने के दौरान उनकी कार सामने जा रहे ट्रक (एचआर ३३६२) से जा भिड़ी।

इस दौरान वहां से गुजर रहे हाईकोर्ट एडवोकेट ने सभी को कार से निकाला और अस्पताल भेजा। समृद्धि के मोबाइल से राजस्थान में उसके पिता को कॉल् कर उसकी पहचान की गई।

********************************

 

सीएम का पजामा लेने सरकारी विमान श्रीनगर से भोपाल आया

भोपाल,०२ अक्टूबर (एजेंसी)। राजनीति में नेताओं के अजब-गजब किस्से हैं। कुछ तो ऐसे कि सुनने वाला अपना माथा पकड़ ले। ऐसा ही एक पजामे की जिद का वाक्या है। सीएम की नींद और पजामे की जिद को पूरा करने के लिए सरकारी विमान १६०० किमी की उड़ान भरकर भोपाल आया और फिर वापस श्रीनगर लौटा था। रात नौ बजे सीएम का पजामा दिया तब उन्हें नींद आई। ये हैरान करने वाला मशहूर किस्सा है मप्र के मुख्यमंत्री रहे प्रकाशचंद्र सेठी का।

बात तब की है जब कांग्रेस नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद की शादी थी। गुलाम नबी की शादी में मुख्यमंत्री सेठी सरकारी विमान से श्रीनगर पहुंचे थे। उन्हें शादी अटैंड करने के बाद रात में ही भोपाल लौटना था लेकिन कुछ कारण से उन्होंने रात वहीं रुकना तय किया। तब तय हो गया कि रात श्रीनगर में हीरुकेंगे तो याद आया किवे पजामा लाना तो भूल गए ही गए और बिना पजामा उन्हें नींद नहीं आती थी। स्टाफ को पता चला तो वह भी हैरान ताबड़तोड़ सरकारी विमान ने भोपाल के लिए उड़ान भरी और पजामा लेकर श्रीनगर पहुंचा और सेठी को नींद आई।

प्रकाशचंद्र सेठी जब मुख्यमंत्री थे तब बुंदेलखंड के कई इलाकों में डाकुओं का आतंक था। डाकुओं के आतंक को खत्म करने के लिए एक दिन सेठी ने अधिकारियों की बैठक बुलाई। बैठक में उन्होंने एक ऐसी बात बोली की चारों और सन्नाटा पसर गया। सेठी अपनी बात पर अडिग रहे और दिल्ली पहुंचकर रक्षामंत्री के पास पहुंचे और परमीशन ली। यह खबर अखबारों में छपी तो डकैतों में खलबली मच गई। कुछ डकैतों ने तो घबराकर सरेंडर की बात कही। करीब ४५० से अधिक डकैतों ने आत्म समर्पण कर दिया था। सेठी का जन्म झालरापाटन में हुआ था। वे मप्र केे दो बार मुख्यमंत्री बने। २१ फरवरी १९९६ में उनका निधन हो गया।

***************************

 

टीएमसी ने पश्चिम बंगाल में जमकर की है मनरेगा में धांधली : भाजपा

*यूपीए से ज्यादा एनडीए शासनकाल में पश्चिम बंगाल को मिला है पैसा : सुकांतो मजूमदार*

नई दिल्ली 02 अक्टूबर (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि केन्द्र सरकार ने पश्चिम बंगाल को मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना का फंड कुछ कारणों से कुछ दिनों के लिए रोका गया है। इसकी वजह है कि इन दोनो योजनाओं के लाभार्थियों ने शिकायत की है कि मनरेगा का मूल उद्देष्य को ताक पर रखकर राजनैतिक लाभ लेने के लिए इस योजना का इस्तेमाल किया जा रहा है।

ग्रामीण विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव की अध्यक्षता में एक टीम पश्चिम बंगाल में जांच करने गयी, जो 22 जनवरी 2019 से लेकर 24 जनवरी 2019 के बीच पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्द्धमान जिले के चार प्रखंड के 6 ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया। केन्द्र सरकार ने जांच टीम की रिपोर्ट 6 मार्च 2019 को सीएम ममता बनर्जी सरकार को देते हुए निर्देष दिया कि इस पर एक्षन टेकेन रिपोर्ट दें। सुकांतो  मजुमदार ने कहा कि उसी वक्त हुगली जिले के तीन प्रखंड के 7 ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किए गए।

जांच टीम ने 484.27 लाख रूप्ए का रिकवरी की गयी है। साथ ही, मनरेगा के कार्यान्वयन में बहुत वित्तीय अनियमितता पायी गयी। स्क्रूटनी के डर से पंचायतों में बड़े काम को छोटे-छोटे काम में बांटकर किया गया। उच्चाधिकारी से बगैर अनुषंसा प्राप्त किए मनरेगा योजना को कार्यान्वित किया गया। मनरेगा में नालों की सफाई के मद् में बहुत सारे पैसा उठाया गया, किन्तु सिंचाई विभाग से कोई सलाह भी नहीं ली गयी और डीपीआर भी बना दिया गया।सुकांतो  मजुमदार ने कहा कि नालों की सफाई के नाम पर जो मनरेगा का काम हुआ है उसमें अधिकांश जगह जेसीबी का इस्तेमाल किया गया। मनरेगा के लाभार्थियों की सूची बनाकर उनके एकाउंट में पैसा टांसफर किया गया, जबकि उनसे काम नहीं लिया गया।

खास बात यह है कि किसी लाभार्थी के एकाउंट में एक रूप्ए तो किसी लाभार्थी को दस रूपया दिया गया। सुकांतो  मजुमदार ने कहा कि मनरेगा के लिए जो योजना बनायी गयी, उसके स्टीमेट तैयार करने में जमीन का सही नाप-जोख नहीं किया गया। उस जमीन की लोकेषन और काम के गुणवत्ता देखने बिना ही पैसा का भुगतान किया गया। पुराने कामों को भी मनरेगा का काम दिखाकर पैसा उठाया गया। सुकांतो  मजुमदार ने कहा कि प्रोक्युरमेंट के लिए सही ढंग से टेंडर भी नहीं किया गया।

टेंडर अवार्ड होने के पंद्रह दिनों के भीतर काम भी पूरा कर दिया गया। ये सब बातें स्पष्ट करता है कि मनरेगा के काम में पूरी तरह से धंधली हुई है। सुकांतो  मजुमदार ने कहा कि  मनरेगा फंड से ऐसे काम भी कराए गए, जो मनरेगा के कामों की सूची में षामिल नहीं है। संर्युक्त सचिव के जांच टीम को मनरेगा के फाइलों में भी बहुत गड़बडी और लापरवाही दिखाई दी। सुकांतो  मजुमदार ने कहा कि  केन्द्र सरकार ने जांच टीम की रिपोर्ट 6 मार्च 2019 को सीएम ममता बनर्जी सरकार को देते हुए निर्देष दिया कि इस पर एक्षन टेकेन रिपोर्ट दें। राज्य सरकार ने 17 जुन 2019 तक एक्षन टेकेन रिपोर्ट देने का आग्रह किया। सुकांतो  मजुमदार ने कहा कि राज्य सरकार ने 19 जून 2019 को एक्षन टेकेन रिपोर्ट दी। उस रिपोर्ट के अनुसार केन्द्रीय टीम द्वारा उठाए गए लगभग 15 प्वाइंट पर कोई चर्चा नहीं की गयी। अर्थात उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी।

मनेगा एक्ट में उल्लेखित रिकवरी का प्रावधान है किन्तु केन्द्रीय टीम द्वारा उठाए गए सवालों के बाद भी ममता बनर्जी की सरकार ने कोई रिकवारी नहीं।डीपीआर बनाने में नियम-कानून का उल्लंधन किया गया था, एक्षन टेकन रिपोर्ट के अनुर उन पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गयी। सुकांतो  मजुमदार ने कहा कि केन्द्र सरकार ने 23 अप्रैल 202, 5 मई 2020 और 6 अक्टूबर 2020 को राज्य सरकार को पत्र लिखकर इस मामले में कार्रवाई करने के लिए याद दिलाई और विस्तृत एक्षन टेकेन रिपोर्ट की मांग की। किन्तु ममता बनर्जी की सरकार ने मनरेगा के भ्रष्टाचार मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। सुकांतो  मजुमदार ने कहा कि  मनरेगा योजना की गड़बड़ी के लिए एक्षन टेकेन रिपोर्ट सही समय पर जमा नहीं होने की वजह से मनरेगा एक्ट के सेक्षन 27 के प्रोविजन के तहत मनरेगा योजना को रोकना पड़ा।

ऐसे बहुत सारे धांधली टीएमसी सरकार द्वारा की गयी है। सुकांतो  मजुमदार ने कहा कि  उत्तर दीनाजपुर में पौधा रोपण के लिए 10-12 लाख रूप्ए आवंटित किया गया है। जब जांच टीम वहां गयी तो बताया गया कि पौधा को बकरी खा गया।सुकांतो  मजुमदार ने कहा कि यूपीए के एक टर्म टीएमसी सरकार में षामिल थी। उस वक्त यूपीए सरकार ने नरेगा योजना के तहत पष्चिम बंगाल को 14985 करोड़ रूप्ए दिया था। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने मनरेगा योजना के तहत पष्चिम बंगाल को 54150 करोड़ रूप्ए दिया है। लगभग चार गुना अधिक राषि दी गयी है और ममता बनर्जी आरोप लगाती हैं कि केन्द्र सरकार द्वारा पैसा नहीं दी जा रही है।

सुकांतो  मजुमदार ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अभी रूका है क्योंकि इसका नाम बदलकर बंगला ग्राम सड़क योजना नाम दे दिया गया था। केन्द्र की यूपीए सरकार ने पष्चिम बंगाल को इस योजना के तहत कुल 5431 करोड़ रूप्ए दी थी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार में इस योजना के तहत पष्चिम बंगाल को 11,051 करोड रूप्ए दिया गया है, जो पहले के तुलना में दोगुनी राषि है। सुकांतो  मजुमदार ने कहा कि पश्चिम बंगाल में एक मिट्टी के बने घर ढह जाने से उसमें रहने वाले एक बच्चे की मौत हो गयी है। टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी अपने स्वार्थ की राजनीति के कारण उस परिवार को दिल्ली ला रहे हैं।

अभिषेक बनर्जी कहते हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना की राषि नहीं मिल रही है इसलिए गरीबों को घर नहीं मिल रहा है। सुकांतो  मजुमदार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सवाल पूछती है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत यूपीए के शासन में पश्चिम बंगाल को 4466 करोड़ रूप्ए मिला था। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की सरकार में इस योजना के तहत पश्चिम बंगाल को लगभग 30 हजार करोड़ रूप्ए दिया गया, जो छह गुणा से अधिक है। पष्चिम बंगाल को छह गुना से अधिक राशि दी गयी है तो पश्चिम बंगाल में गरीबों को घर क्यों नहीं मिला। पष्चिम बंगाल के किसी गांव में जाकर देखिएगा तो टीएमसी कार्यकर्ता को प्रधानमंत्री आवास योजना का घर मिला, जिनके पास पहले से ही मकान है।

प्रधानमंत्री आवास योजना -शहरी- की राशि उसे मिला है जिनके पास दो मंजिला मकान है। पष्चिम बंगाल में केन्द्र सरकार की सभी योजनाओं के कार्यान्वयन में गड़बड़ी है। बीडिओ द्वारा योजनाओं की गड़बड़ी की जा रही है किन्तु ममता बनर्जी की सरकार भ्रष्ट बीडिओ के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। सच्चाई यह है कि पष्चिम बंगाल का प्राषसन ममता बनर्जी भी नहीं चला रही हैं, अब उनका भतीजा अभिषेक बनर्जी सरकार चला रहे हैं। सुकांतो  मजुमदार ने कहा किमनरेगा हो या प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़़बड़ी होने पर टीएमसी सरकार को कार्रवाई करना है ना कि दिल्ली पुलिस को।

दिल्ली में धरना प्रदर्शन करने के बदले अभिषेक बनर्जी को चाहिए कि भ्रष्ट बीडिओ पर कार्रवाई करे। सुकांतो  मजुमदार ने कहा कि टीएमसी खुद स्वीकार कर रही है कि मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी हुआ है किन्तु भ्रष्ट अधिकारियों एवं भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेंगे। क्योंकि कुछ जगहों से पैसा की रिकवरी भी की गयी है, लेकिन सब जगहों से रिकवरी नहीं की गयी है। सुकांतो  मजुमदार ने कहा कि अर्थात चोरी हुआ है किन्तु टीएमसी चोर को नहीं पकड़ेंगे, बल्कि राजनीति करेंगे। अभिषक बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी द्वारा आज धरना प्रदर्षन कार्यक्रम सही मायने में एक डामा है। कल हवाई भरकर पष्चिम बंगाल से दिल्ली लाए गए और आरोप लगाया गया कि मोदी सरकार हवाई जहाज आने नहीं दे रही है। सच्चाई यह है कि टीएमसी सही ढंग से हवाई जहाज के लिए आवेदन नहीं दिया था, इस कारण उन्हें हवाई जहाज नहीं मिला।

पष्चिम बंगाल में खुले आम योजनाओं में धांधली हो रही है। मनरेगा योजना में कागजों पर तालब खोद दिया गया है और पैसा लूट लिया गया। जबकि उस जगह पर कोई तलाब नहीं है। जब केन्द्रीय जांच टीम पष्चिम बंगाल में दो जगहों पर जाकर स्थानीय प्रखंड विकास अधिकारी से दो जगहों पर जाकर तालाब दिखाने की मांग की तो बीडिओ तलाब नहीं दिखाया। जीपीएस लोकेषन में जिन जगहों पर तालाब दिखाया जा रहा है उस जगह पर नदी है। भारत में किसी भी राज्य में इतना अधिक भ्रष्टाचार नहीं होगा, जितना सीएम ममता बनर्जी की सरकार के षासन में पष्चिम बंगाल में है।  सुभाष चंद्रा ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा जब पष्चिम बंगाल की सरकार से एक्षन टेकेन रिपोर्ट जब मांगा गया तो भी वह रिपोर्ट भी सही ढंग से नहीं किया।

केन्द्र सरकार ने जब चिन्हित बीडिओ पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया तबभी कोई कार्रवाई नहीं की गयी।एक जगह गुलाब का बगान होने के बारे में बताया गया है किन्तु वहां पर गुलाब बगान नहीं है।मनरेगा योजना में एक परिवार से पहले एक आदमी को रोजगार उपलब्ध कराया जाता है और रोजगार सृजन बढ़ने पर उस परिवार के दूसरे व्यक्ति को रोजगार दिया जाता है। किन्तु पष्चिम बंगाल में ऐसा नहीं होता है कुछ परिवारों के दो-तीन सदस्यों को रोजगार दिया जाता है और अन्य परिवारों के एक सदस्य को भी रोजगार नहीं दिया जाता है।प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भी जिन गरीबों के पास घर नहीं है

उसे घर नहीं मिल रहा है बल्कि जिन लोगों के पास दो-तीन मंजिला मकान वालें को घर दिया जाता है।क्यों नहीं 12 सालों में दिषा कमिटी नहीं बना है।अभिषेक बनर्जी दिल्ली में डामा करने के लिए दिल्ली में आए हैं। लॉकेट चटर्जी ने कहा कि बड़े ताज्जुब लग रहा है कि पष्चिम बंगाल में प्रतिदिन महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है टीएमसी उसके खिलाफ प्रदर्षन नहीं करते हैं। पष्चिम बंगाल में युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है फिर भी उसके लिए प्रदर्शन नहीं हो रहा है। केन्द्र सरकार पर पैसा नहीं देने का आरोप लगाते हुए टीएमसी दिल्ली में प्रदर्षन कर रही है। पष्चिम बंगाल से हवाई जहाज, टेन और बसों में लेकर दिल्ली में प्रदर्षन करने के लिए लोगों को लाया गया है।

दिल्ली में पष्चिम बंगाल से लोगों को लाने के लिए टेनों पर कब्जा कर लिया गया और टीएमसी कार्यकर्ताओं को भरकर लाया गया। लोग हवाई जहाज से दिल्ली आ रहा है, सवाल उठता है कि उसमें कितने लोग गरीब है।पंचायत चुनाव में अन्य पार्टियों के राजनीतिक कार्यकर्त्ताओं सहित टीएमसी कार्यकर्ताओं की भी हत्याएं हुई किन्तु उसके खिलाफ टीएमसी ने प्रदर्शन नहीं किया।पंचायत चुनाव के दौरान मालदा में दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाया, किन्तु टीएमसी ने कोई प्रदर्षन नहीं किया।

केन्द्र सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना में 1957 हजार करोड़ रूप्ए रूप्ए पष्चिम बंगाल के किसानों के लिए दिया है।जल जीवन मिषन में 6080 करोड़ रूप्ए पष्चिम बंगाल को दिया है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के लिए 16430 करोड़ रूप्ए दिया है। पष्चिम बंगाल में 25 लाख से अधिक लोगों को उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्षन दिया है। केन्द्र सरकार पष्चिम बंगाल को पैसा दे रही है किन्तु केन्द्र सरकार को 1ममता बनर्जी की सरकार उस पैसा का हिसाब नहीं दे रही है। केन्द्र सरकार से जो पैसा मिल रहा है टीएमसी उसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा रहा है।

********************************

 

महात्मा गांधी के विचारों से भारत ही नही बल्कि विदेशों में भी लोग प्रभावित : अरविन्दर सिंह लवली

नई दिल्ली, 02 अक्टूबर (एजेंसी)।  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154वीं जयंती पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  अरविन्दर सिंह लवली ने प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में गांधी जी की तस्वीर पर पुष्पाजंलि अर्पित की। इससे पूर्व  अरविन्दर सिंह लवली ने राजघाट पर महात्मा गांधी और विजय घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के समाधि स्थल पर फूल चढ़ाकर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में राष्ट्रपिता को पुष्पाजंलि अर्पित करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली के अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष  सुभाष चौपड़ा, कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य  मनीष चतरथ, पूर्व विधायक  मुकेश शर्मा,  भीष्म शर्मा,  जय किशन,  नीरज बसौया, निगम में सदन के पूर्व नेता जितेन्द्र कुमार जीतू,  अमित मलिक, जिला अध्यक्ष राजेश चौहान, आदेश भारद्वाज, धर्मपाल चंदेला, दिल्ली सेवादल के मुख्य संगठक  सुनील कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष  हरी किशन जिंदल, मौहम्मद उस्मान, रितू सिंह चौहान, दीपक वशिष्ठ, अब्दुल वाहिद कुरेशी, शिवम भगम सहित बड़ी संख्या में ब्लाक अध्यक्ष, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी, कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।

अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन को राष्ट्रीय पर्व का गौरव देना राष्ट्र के प्रति उनका प्रेम था। महात्मा गांधी ने जिस अहिंसा के रास्ते पर चलकर देश को आजाद कराया आज पूरा विश्व अहिंसा के रास्ते पर चल रहा है। महात्मा के बताए रास्ते पर चलकर 2 अक्टूबर को पूरे विश्व में अहिंसा दिवस के रुप में मनाया जाता है। महात्मा गांधी ने आजीवन अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलकर सम्पूर्ण मानव जाति को न सिर्फ मानवता पर चलने का रास्ता दिखाया बल्कि जिंदगी को सही तरीके से जीना भी सिखाया।

अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि गांधी  के विचारों से केवल भारत ही नही बल्कि विदेशों में भी लाखों लोग प्रभावित है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ही गांधी के विचारों से प्रभावित होकर देश के लोगों की सेवा की है। महात्मा गांधी ने हमें आत्म निर्भरता, साहस, अंहिसा, सादगी, महिला सशक्तिकरण और शिक्षा का पाठ पढ़ाया। भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में गांधी  की महत्वपूर्ण भूमिका भुलाया नही जा सकता।

**************************

 

पोर्ट क्लांग, मलेशिया में पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन

नई दिल्ली , 02 अक्टूबर (एजेंसी)। दक्षिण पूर्व एशिया में भारतीय नौसेना की लंबी दूरी की तैनाती के हिस्से के रूप में, फर्स्ट ट्रेनिंग स्क्वाड्रन (1टीएस) -आईएनएस तिर, आईएनएस सुजाता और आईसीजीएस सारथी के जहाज आज मलेशिया के पोर्ट क्लैंग पहुंचे।

1TS द्वारा की जा रही गतिविधियों में विभिन्न पेशेवर और सामुदायिक बातचीत, प्रशिक्षण आदान-प्रदान, क्रॉस डेक दौरे और रॉयल मलेशियाई नौसेना के कर्मियों के साथ खेल कार्यक्रम, साथ ही स्कूली बच्चों की यात्रा के लिए खुले जहाज शामिल हैं।

1 टीएस की तैनाती का उद्देश्य प्रशिक्षुओं को हिंद महासागर क्षेत्र में मित्र देशों के साथ भारत के सामाजिक-राजनीतिक, सैन्य और समुद्री संबंधों से अवगत कराना और दोनों नौसेनाओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है।

*****************************

 

आर्मी डेंटल सेंटर रिसर्च एंड रेफरल ने विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया

नई दिल्ली , 02 अक्टूबर (एजेंसी)। आर्मी डेंटल सेंटर रिसर्च एंड रेफरल, दिल्ली कैंट ने एक विशेष स्वस्थ मुख स्वस्थ शरीर अभियान का आयोजन किया। स्वच्छता कार्यक्रम में भाग लेते हुए, डीजीएएफएमएस और सीनियर कर्नल कमांडेंट आर्मी मेडिकल कोर लेफ्टिनेंट जनरल दलजीत सिंह ने अच्छे सामान्य स्वास्थ्य के लिए अच्छी मौखिक स्वच्छता के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने आर्मी डेंटल सेंटर आर एंड आर के सफाई मित्रों की सराहना की और सभी ने स्वच्छता की शपथ ली।

मौखिक स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने की एक पहल के रूप में, पैरा डेंटल स्टाफ के लिए अंग्रेजी दोनों भाषाओं में एक ई-पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। और हिंदी. ‘स्वस्थ मुख, स्वस्थ शरीर’ विषय पर आधारित पोस्टरों में सामान्य स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले मौखिक स्वास्थ्य की भूमिका पर जोर दिया गया और इसी विषय पर बच्चों के लिए एक पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। विजेताओं को संयुक्त सचिव (चिकित्सा) रक्षा मंत्रालय, मयंक तिवारी द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान, डीजीडीएस और कर्नल कमांडेंट आर्मी डेंटल कोर लेफ्टिनेंट जनरल सतीश आर अय्यर ने पूरे भारत में सशस्त्र बलों की 38 डेंटल इकाइयों की गतिविधियों का वर्णन किया।

दंत चिकित्सा जांच और मौखिक स्वास्थ्य शिक्षा शिविर के माध्यम से नागरिक आबादी के साथ एक जुड़ाव आयोजित किया गया था। इसमें स्थानीय निवासियों ने भाग लिया था, जिनकी विभिन्न मौखिक रोगों की जांच की गई थी और अच्छे मौखिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के महत्व पर परामर्श दिया गया था।

******************************

 

भारतीय तट रक्षक प्रदूषण-नियंत्रण जहाज समुद्र प्रहरी ने तंजुंग प्रोक बंदरगाह, इंडोनेशिया का दौरा किया

नई दिल्ली , 02 अक्टूबर (एजेंसी)।  समुद्री प्रदूषण के खतरों से निपटने के लिए भारत की प्रतिबद्धता के एक महत्वपूर्ण प्रदर्शन में, भारतीय तटरक्षक जहाज समुद्र प्रहरी, एक विशेष प्रदूषण-नियंत्रण जहाज इंडोनेशिया के जकार्ता के तंजुंग प्रोक बंदरगाह पर पहुंचा। यह यात्रा, एक समुद्री प्रदूषण प्रतिक्रिया के लिए भारत की आसियान पहल का हिस्सा, क्षेत्रीय समुद्री चुनौतियों, विशेष रूप से समुद्री प्रदूषण के खतरों से संबंधित चुनौतियों से निपटने में भारत की विशेषज्ञता और सहयोगात्मक प्रयासों को रेखांकित करता है।

11 सितंबर से 14 अक्टूबर 2023 तक इस विदेशी तैनाती के दौरान, विशेष प्रदूषण नियंत्रण जहाज ने पहले 16 सितंबर से 20 सितंबर 23 तक बैंकॉक, थाईलैंड में पोर्ट कॉल किया था। प्रदूषण प्रतिक्रिया कॉन्फ़िगरेशन में चेतक हेलीकॉप्टर से लैस, जहाज बढ़ाने के लिए भारत की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डालता है क्षेत्र में प्रदूषण प्रतिक्रिया क्षमताएँ।विदेशी विनिमय कार्यक्रम के एक भाग के रूप में, जहाज पर 13 राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) कैडेट सवार हैं, जो “पुनीत सागर अभियान” में सक्रिय रूप से भाग लेंगे, जिससे अभियान को अंतरराष्ट्रीय पहुंच मिलेगी।

यह कार्यक्रम साझेदार देशों के साथ सहयोग को बढ़ावा देते हुए समुद्र तट की सफाई और इसी तरह की गतिविधियों पर केंद्रित है।जहाज का बकामल (इंडोनेशिया मैरीटाइम सिक्योरिटी एजेंसी) बैंड ने धूमधाम से स्वागत किया और अपने भारतीय दोस्तों के लिए एक संकेत के रूप में अन्य सैन्य धुनें बजाईं। जकार्ता में जहाज के चार दिवसीय प्रवास के दौरान, ICG जहाज BAKAMLA के साथ पेशेवर आदान-प्रदान, क्रॉस-डेक दौरे, टेबल-टॉप अभ्यास, प्रदूषण प्रतिक्रिया प्रदर्शन, संयुक्त योग सत्र, संयुक्त अभ्यास, साथ ही आधिकारिक और सामाजिक गतिविधियों में शामिल होगा।

जिसमें क्षमता-निर्माण सुविधाओं का दौरा भी शामिल है। यह यात्रा भारत की आसियान पहल का परिणाम है, जैसा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पिछले साल 2022 में कंबोडिया में आयोजित आसियान रक्षा मंत्री मीटिंग प्लस में घोषणा की थी। यह पहल भारत के दूरदर्शी दृष्टिकोण के साथ सहजता से संरेखित होती है, जैसा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रेखांकित किया गया है, जिसे “सागर – क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास” में समाहित किया गया है।

******************************

 

जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष : पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत 6 लोगों की हत्या, गांव में तनाव का माहौल

लखनऊ 02 Oct, (एजेंसी) : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में दो पक्षों के बीच भूमि विवाद को ईंट से कूंच कर और गोली मारकर लेकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत 6 लोगों की हत्या दी गई है। घटना फतेहपुर लेहड़ा टोला गांव की है। वारदात की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची भारी फोर्स पहुंच गई है। एक पक्ष के एक और दूसरे पक्ष के पांच लोगों के मरने की सूचना है।

रुद्रपुर कोतवाली के फतेहपुर लेहड़ा टोला गांव में यादव और ब्राह्मण परिवार के बीच जमीन को लेकर पुरानी रंजिश चल रही है। सोमवार सुबह सुबह 8.30 बजे किसी बात पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा है कि कुछ देर लाठी डंडे, ईंट पत्थर और बंदूकें निकल आईं। दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमलावर हो गए। वारदात में 6 लोगों की जान चली गई। घटना को लेकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। 6 लोगों की हत्या की सूचना हो पहुंची। पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा गया। पुलिस छानबीन में जुटी है। घटनास्थल पर चीख-पुकार मची है। गांव में तनाव का माहौल है। घटना की सूचना पर मौके पर पीएसी भेजी जा रही है।

**************************

 

मध्य प्रदेश के साथ-साथ राजस्थान के चौतरफा विकास के लिए भी सरकार प्रतिबद्ध: PM मोदी

नई दिल्ली 02 Oct, (एजेंसी): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के चितौड़गढ़ और मध्य प्रदेश के ग्वालियर के दौरे पर जा रहे हैं। दोनों चुनावी राज्यों के दौरे पर जाने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनकी सरकार मध्य प्रदेश के साथ-साथ राजस्थान के चौतरफा विकास के लिए भी प्रतिबद्ध है।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ” मध्य प्रदेश के साथ-साथ राजस्थान के चौतरफा विकास के लिए भी हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में चित्तौड़गढ़ में कई विकास परियोजनाओं को शुरू करने के साथ ही एक जनसभा को भी संबोधित करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। इसके बाद ग्वालियर में जनहित के कई प्रोजेक्ट्स के उद्घाटन और शिलान्यास का सुअवसर मिलेगा। यहां भी अपने परिवारजनों के साथ संवाद करूंगा।”

सोमवार को अपने दौरे के दौरान,प्रधानमंत्री मोदी राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में लगभग 7,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे और आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री चितौड़गढ़ में गैस आधारित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए मेहसाणा – भटिंडा – गुरदासपुर गैस पाइपलाइन राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस पाइपलाइन का निर्माण लगभग 4500 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। प्रधानमंत्री आबू रोड में एचपीसीएल के एलपीजी प्लांट का भी लोकार्पण करेंगे। यह संयंत्र प्रति वर्ष 86 लाख सिलेंडरों की बॉटलिंग और वितरण करेगा तथा इससे सिलेंडर ले जाने वाले ट्रक यात्राओं की संख्या में प्रति वर्ष 0.75 मिलियन किमी की कमी आएगी, जबकि प्रति वर्ष लगभग 0.5 मिलियन टन कार्बन डाइ ऑक्साइड उत्सर्जन को कम करने में मदद मिलेगी।

वह आईओसीएल के अजमेर बॉटलिंग प्लांट में अतिरिक्त भंडारण को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। वह एनएच-12 (नया एनएच-52) पर दराह-झालावाड़-तीनधार खंड पर 4-लेन सड़क का लोकार्पण करेंगे, जिसका निर्माण 1480 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया गया है। यह परियोजना कोटा और झालावाड़ जिलों से खदानों के बीच उत्पादों के परिवहन की सुविधा प्रदान करेगी। इसके अतिरिक्त, सवाई माधोपुर में रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) को दो लेन से चार लेन तक बनाने और चौड़ा करने की आधारशिला भी रखी जाएगी।

इस परियोजना से सड़कों पर भीड़भाड़ की समस्या से राहत मिलेगी। प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्र को समर्पित की जा रही रेलवे परियोजनाओं में चित्तौड़गढ़-नीमच रेलवे लाइन और कोटा-चित्तौड़गढ़ विद्युतीकृत रेलवे लाइन के दोहरीकरण से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। ये परियोजनाएं 650 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पूरी की गई हैं और इससे क्षेत्र में रेल बुनियादी ढांचा मजबूत होगा। वे राजस्थान में ऐतिहासिक स्थलों पर पर्यटन को भी बढ़ावा देंगे। प्रधानमंत्री स्वदेश दर्शन योजना के तहत नाथद्वारा में विकसित पर्यटन सुविधाओं का लोकार्पण करेंगे। नाथद्वारा संत वल्लभाचार्य द्वारा प्रचारित पुष्टिमार्ग के लाखों अनुयायियों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। नाथद्वारा में एक आधुनिक ‘पर्यटक व्याख्या और सांस्कृतिक केंद्र’ विकसित किया गया है, जहां पर्यटक श्रीनाथजी के जीवन के विभिन्न पहलुओं का अनुभव कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री कोटा के भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान का स्थायी परिसर भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो जाएंगे , जहां ग्वालियर में वह लगभग 19,260 करोड़ रुपये की कई विकास पहलों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। देश भर में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने की एक और पहल के रूप में, प्रधानमंत्री दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जिसे लगभग 11,895 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है। वह 1880 करोड़ रुपये से अधिक की पांच अलग-अलग सड़क परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे।

पीएमएवाई-ग्रामीण के तहत निर्मित 2.2 लाख से अधिक घरों के गृह प्रवेश का प्रधानमंत्री द्वारा शुभारंभ किया जाएगा। वह लगभग 140 करोड़ रुपये की लागत से पीएमएवाई-शहरी के तहत निर्मित घरों का भी लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री ग्वालियर और श्योपुर जिलों में 1530 करोड़ रुपये से अधिक की जल जीवन मिशन परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं से क्षेत्र के 720 से अधिक गांवों को लाभ होगा। स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को और बढ़ावा देने के मिशन के तहत प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे मिशन के तहत नौ स्वास्थ्य केंद्रों की आधारशिला रखेंगे। इन्हें 150 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया जाएगा।

प्रधानमंत्री आईआईटी इंदौर के शैक्षणिक भवन का लोकार्पण करेंगे और परिसर में छात्रावास एवं अन्य भवनों की आधारशिला रखेंगे। इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री इंदौर में मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क की आधारशिला रखेंगे। वह उज्जैन में इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप, आईओसीएल बॉटलिंग प्लांट, ग्वालियर में अटल बिहारी वाजपेयी दिव्यांग खेल प्रशिक्षण केंद्र सहित विभिन्न परियोजनाओं को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

******************************

 

PM मोदी ने राजस्थान को दी 7000 करोड़ की सौगात, कई विकास योजनाओं का किया उद्घाटन

नई दिल्ली 02 Oct, (एजेंसी): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में 7,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का अनावरण किया। इस दौरान एक जनसभा को संबोंधित किया।

पीएम मोदी ने कहा कि आज चित्तौड़गढ़ में 7,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया है। गैस आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए देश में गैस पाइपलाइन नेटवर्क स्थापित किया जा रहा है। उद्योगों का विस्तार किया जाएगा। इससे रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।

पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध है। राजस्थान का विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता रहा है। राजस्थान का इतिहास हमें सिखाता है कि हमें वीरता और वैभव के साथ विकास कार्य करने चाहिए। राजस्थान का इतिहास हमें सिखाता है की हमें सभी को साथ लेकर चलकर विकास कार्य करने चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि आज हमारे प्रेरणास्रोत बापू (महात्मा गांधी) और लाल बहादूर शास्त्री की जयंती है। कल 1 अक्टूबर को राजस्थान सहित पूरे देश ने स्वच्छता को लेकर एक बहुत बड़ा कार्यक्रम किया। बापू स्वच्छता, स्वावलंबन और सर्वस्पर्शी विकास के बहुत आग्रही थे। बीते 9 वर्षों में बापू के इन्हीं मूल्यों को देश ने बहुत अधिक विस्तार दिया है।

*****************************

 

फिल्म प्रचारक संजय भूषण पटियाला को मिला – वी बी मुंबई सेलेब्स अचीवर्स अवार्ड’

02.10.2023   –  मुंबई में वृंदा भंडारी द्वारा आयोजित ‘वी बी मुंबई सेलेब्स अचीवर्स अवार्ड’ समारोह में हिंदी व भोजपुरी फिल्मों के चर्चित प्रचारक/पीआरओ संजय भूषण पटियाला को टीवी के पॉपुलर एक्टर हितेन तेजवानी ने ‘वी बी मुंबई सेलेब्स अचीवर्स अवार्ड’ दे कर सम्मानित किया। विदित हो कि इस अवार्ड शो के साथ एक फैशन वाक शो का आयोजन भी किया गया था।

अवार्ड शो के साथ साथ फैशन वाक के इस इवेंट के प्रचार प्रसार के कार्य को संजय भूषण पटियाला ने बखूबी अंजाम दिया। इस खास कार्यक्रम के दौरान आदिल खान दुर्रानी, प्रणव वत्स, और अनवर शेख के साथ कई फ़िल्मी सितारे शामिल हुए।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*********************************

 

पटना में दो सब-इंस्पेक्टरों पर हमला

पटना 02 Oct, (एजेंसी): पटना के परसा थाना अंतर्गत खैरताली गांव में  देर शाम छापेमारी करने गए दो सब-इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों पर लोगों के एक समूह ने हमला किया। हमले में सौरव कुमार और संतोष नाम के दो सब-इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस दो नामजद और 31 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

यह घटना तब शुरू हुई, जब एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई। वह नियमित रूप से पुलिस स्टेशन जा रहा था और पुलिस से उसकी तलाश करने की अपील कर रहा था। उनकी शिकायत के बाद दो सब इंस्पेक्टर सौरव कुमार और संतोष कुमार सिविल ड्रेस में शिकायतकर्ता के साथ गांव गए। शिकायतकर्ता ने संदिग्ध का घर दिखाया और उसके घर गया।

पुलिस आरोपी बबन पासवान और उसके बेटे शाहिल पासवान को पकड़ने में कामयाब रही। इसकी जानकारी होने पर उनके जानने वाले लगभग तीन दर्जन लोग वहां इकट्ठा हो गए और दोनों पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की।

सौरव और संतोष दोनों कह रहे थे कि वे सब इंस्पेक्टर हैं और परसा थाने से आये हैं, लेकिन आरोपित उनकी बात नहीं सुन रहे थे। जब घटना की सूचना परसा थाने को दी गई, तो थानेदार बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और सब इंस्पेक्टरों को बचाया।

पटना के परसा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, “हमने बबन पासवान, शाहिल पासवान और 31 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।”

****************************

 

बेंगलुरू हवाईअड्डे पर 1.77 करोड़ रुपये के सोने के साथ चार गिरफ्तार

नई दिल्ली 02 Oct, (एजेंसी): बेंगलुरु हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने चार लोगों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 1.77 करोड़ रुपये मूल्य का 3 किलोग्राम सोना बरामद किया।

एक वरिष्ठ सीमा शुल्क अधिकारी ने कहा कि सभी चार आरोपी 29 सितंबर को दुबई से बेंगलुरु हवाई अड्डे पर पहुंचे थे।

अधिकारी ने कहा, “उनके पास से 1.77 करोड़ रुपये मूल्य का कुल 3 किलोग्राम सोना जब्त किया गया, जो मलाशय और नी कैप (घुटने के ढक्कन) में छिपाया गया था।”

अधिकारियों ने कहा, “बरामद सोना सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 110 के प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया गया और यात्रियों को बाद में सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 104 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।”

मामले की आगे की जांच जारी है।

*******************************

 

अमेरिका, फ्रांस के राजदूतों ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली 02 Oct, (एजेंसी): अमेरिका और फ्रांस के राजदूतों ने सोमवार को महात्मा गांधी को उनकी 154वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

“महात्मा गांधी के जन्मदिन पर, मैं उनकी स्थायी विरासत से बहुत प्रभावित हूं। अहिंसा का उनका संदेश दुनिया भर में समानता और न्याय के लिए आशा की किरण बना हुआ है।”

अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने एक्स पर पोस्ट किया, “डॉ मार्टिन लूथर किंग और अमेरिकी नागरिक अधिकार आंदोलन पर गांधी का गहरा प्रभाव हमें उनके आदर्शों की शक्ति की याद दिलाता है।”

फ्रांसीसी दूतावास ने भी राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी।

“गांधी जयंती पर, नामित राजदूत थिएरी माथौ और दूतावास में हर कोई महात्मा और शांति, सहिष्णुता और अहिंसा के मूल्यों को श्रद्धांजलि दे रहा है, जिनका उन्होंने दृढ़ता से पालन किया।”

दूतावास ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “फ्रांस में गांधीजी की बहुत प्रशंसा की जाती है, जैसा कि स्ट्रासबर्ग और वोरियल की मूर्तियों में दिखता है।”

*******************************

 

कुंभ क्षेत्र का हुआ विस्तार, 10 हजार बेड का गंगा पंडाल बनाने का प्रस्ताव

प्रयागराज 02 Oct, (एजेंसी): संगम की रेती प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ को लेकर यूपी सरकार ने युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। एक तरफ जहां महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए कुंभ क्षेत्र का विस्तार किया गया है, वहीं दूसरी ओर 25,000 श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए 10 हजार बेड का “गंगा पंडाल ” बनाने का प्रस्ताव है। इसमें संतों-भक्तों के ठहरने की सुविधा होगी।

कमिश्नर प्रयागराज विजय विश्वास पंत के मुताबिक, महाकुंभ के लिए टेंटेज के प्रस्ताव पर भी सैद्धांतिक सहमति बन गई है। इसके अंतर्गत 25,000 श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए 10 हजार बेड का “गंगा पंडाल ” बनाने का प्रस्ताव है। इसमें संतों-भक्तों के ठहरने की सुविधा होगी। श्रद्धालुओं के कुंभ क्षेत्र में ठहरने से लेकर अन्य सुविधाओं को नए स्वरूप में विकसित किया जा रहा है।

प्रयागराज में 2019 में आयोजित किए गए कुंभ में देश-विदेश से आए 19 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं की संख्या के बाद 2025 में आयोजित होने जा रहे महाकुंभ में 40 करोड़ से अधिक लोगों के आने का प्रशासन का अनुमान है।

कुंभ मेला अधिकारी विजय किरन आनंद के मुताबिक, महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए इस बार कुंभ क्षेत्र के बसावट में बदलाव किया गया है। उनके मुताबिक योगी सरकार ने फैसला किया है कि इस बार कुंभ में बसने वाले मेले का विस्तार 4000 हेक्टेयर से अधिक तक किया जाएगा। पिछले कुंभ में मेला क्षेत्र को 3200 हेक्टेयर में बसाया गया था।

कुंभ मेला अधिकारी विजय किरन आनंद बताते हैं कि इस बार संगम की रेती पर संगम, अरैल से लेकर फाफामऊ के बीच 25 सेक्टर में महाकुंभ बसाया जाएगा। अलग- अलग सेक्टर का क्षेत्रफल भी विस्तारित किया जाएगा। कुंभ मेला क्षेत्र के एक सेक्टर से दूसरे सेक्टर जाने के लिए गंगा नदी में बनाए जाने वाले पॉन्टून पुल की संख्या में भी इस बार बढ़ोतरी होगी। महाकुंभ के लेआउट प्लान के अनुसार इस बार आठ अतिरिक्त पांटून पुल बनाए जाएंगे। पिछली बार 22 पांटून पुल बने थे, जबकि इस बार 30 पांटून पुलों का निर्माण होगा।

महाकुंभ को स्वच्छता के मॉडल के रूप में दुनिया के सामने प्रस्तुत करने की तैयारी चल रही है। कुंभ मेला अधिकारी विजय किरन आनंद बताते हैं कि इसके लिए 1.45 लाख शौचालय बनाए जाएंगे। साथ ही कुंभ क्षेत्र में 10 हजार सफाई कर्मी भी लगाए जाएंगे। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 25 हजार डस्टबिन, 800 सफाई गैंग और आईसीटी बेस्ड मॉनिटरिंग सिस्टम भी प्रस्तावित किया गया है। इसे मेला प्राधिकरण की ओर से स्वीकृति मिल चुकी है।

*********************************

 

खड़गे व राहुल ने महात्मा गांधी को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली 02 Oct, (एजेंसी): कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी नेता राहुल गांधी ने सोमवार को महात्मा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

खड़गे राजघाट पर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे। एक्स पर एक पोस्ट में, खड़गे ने कहा, “आप मुझे बेड़ियों में जकड़ सकते हैं, यातना दे सकते हैं, आप इस शरीर को नष्ट भी कर सकते हैं, लेकिन आप मेरे विचारों को कैद नहीं कर सकते’: महात्मा गांधी।” “पूरे विश्व को सत्य, अहिंसा और शांति के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करने वाले और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रणेता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचार और आदर्श आज भी हमारे लिए प्रासंगिक हैं।” खड़गे ने कहा, सत्य, अहिंसा, शांति और समानता जैसे उनके विचारों को आज चुनौती दी जा रही है, लेकिन हम बापू द्वारा सिखाए गए मूल्यों का पालन करके इससे लड़ रहे हैं।”

राहुल गांधी ने एक्स पर की गई पोस्ट में कहा, ”सत्य, अहिंसा और सद्भाव का मार्ग, भारत को एकजुट करने का मार्ग, महात्मा गांधी ने दिखाया था। बापू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।” उन्होंने देश के लिए उनके योगदान को याद करते हुए महात्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए अपनी भारत जोड़ो यात्रा और बापू के जीवन से एक मिनट से अधिक का वीडियो भी संलग्न किया। वीडियो में राहुल गांधी ने कहा, ” भारत जोड़ो यात्रा के पीछे का विचार महात्मा गांधी का था। यह मार्ग महात्मा गांधी जी ने भारत को दिया था। उन्होंने भारत को एकजुट करने का काम किया था। एक बहादुर आदमी, एक सरल आदमी, एक विनम्र, लेकिन एक ऐसा व्यक्ति, जो भविष्य में विश्वास करता था, जो भारत में विश्वास करता था।”

उन्होंने आगे कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा का प्रचार किया और सत्य की खोज की। गांधीजी दूरदर्शी थे, आधुनिक खुले विचारों वाला। गांधीजी ने पृथ्वी पर सबसे बड़ी ताकत का सामना किया, क्योंकि उन्होंने सत्य का पालन किया और वह विनम्र थे।

*******************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन बढिय़ा रहने वाला है। दांपत्य रिश्ते में चल रही अनबन से छुटकारा मिलेगा। आज का दिन आपके रिश्ते में मिठास घोलेगा। कंस्ट्रक्शन के कारोबारियों का चल रहा काम आज पूरा हो जायेगा। आज आप पूरी तरह स्वस्थ रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोग समाज हित में काम करेंगे। पुत्र पक्ष से आपको सुख मिलेगा। शिक्षक आज छात्रों के डाउट क्लियर करेंगे।
शुभ रंग- पिच
शुभ अंक- 4

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आज बुजुर्गों का धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। दोस्तों के साथ आज रेस्टोरेंट जायेंगे, जहां मस्ती का माहौल बना रहेगा। लॉ कर रहे छात्रों को नए टॉपिक में काफी इंटरेस्ट आएगा। सोशल मीडिया पर आपके फैन्स बढ़ेंगे, आपको काफी ज्यादा प्रोत्साहन मिलेगा। आपके रिश्ते की बात फाइनल होगी, जल्द शादी की तैयारियां करेंगे। कुल मिलाकर दिन अच्छा जायेगा।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 6

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके किसी काम की तारीफ होगी। कम्पटीशन की तैयारी में आपको सफलता मिलेगी। इस राशि की जो महिलाएं अपना बिजनेस स्टार्ट करना चाहती हैं उनके लिए आज अच्छे योग बन रहे हैं। कठिन कार्यों में भी आप हार नहीं मानेंगे, आप तरक्की के बहुत नजदीक है। जीवनसाथी के साथ गलतफहमियां खत्म होगी। लवमेट आज रिश्ते की नई शुरुआत करेंगे।
शुभ रंग- मैजेंटा
शुभ अंक- 9

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज भाई बहनों के साथ खूब मनोरंजन करेंगे। प्रोफेसर्स के लिए दिन लाभदायक रहेगा। हाल ही में डांस अकेडमी ज्वाइन किया लोग मन लगा कर सीखें। आगे बढऩे का मौका आपको जल्द ही मिलेगा। बिजनेसमैन आज डील साइन करेंगे जो तरक्की के साथ लाभदायक साबित होगी। माता-पिता बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विचार कर सकते हैं।
शुभ रंग- गोल्डन
शुभ अंक- 3

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा द्य आज कोई खुशखबरी मिलेगी जिससे आप पूरे दिन उत्साहित रहेंगे द्य ऑफिस में दोस्तों के साथ पार्टी कर सकते हैं द्य दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा द्य आज आपके विचारों में उग्रता आयेगी द्य हार्डवेयर के करोबारियों का दिन लाभदायक साबित होगा। लवमेट से आपको सरप्राइज मिलेगा, आपके रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। स्टूडेंट अपने रुके हुए प्रोजेक्ट को सहपाठी की सहायता से पूरा कर लेंगे द्य
शुभ रंग- बैंगनी
शुभ अंक- 9

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बढिय़ा रहने वाला है। कारोबार में थोडा सोंच समझकर आगे बढऩा आज उचित रहेगा। रुके हुए कार्यों में आपको सफलता जरूर मिलेगी। इस राशि के लोगों को जरुरत से ज्यादा किसी पर भरोसा नहीं करना चाहिए। प्रतियोगी परीक्षा में आपको अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। आज आपका व्यापार आगे बढ़ता ही रहेगा। आज आपके आय-व्यय में समानता बनी रहेगी। अगर आपने लोन के लिए अप्लाई किया है, तो उसकी स्वीकृति मिलेगी।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 2

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। धार्मिक कार्यों की तरफ आपका झुकाव रहेगा। दूसरों की मदद आदि के कार्य में रूचि बढ़ेगी। अगर आपने किसी से रुपए उधार लिए हैं.. तो आप जल्द उसे चुकता कर देंगे। वैवाहिक जीवन में सुख संतोष की वृद्धि होगी। आपको हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए। आज आपके स्वास्थ्य में थोड़ा उतार चढ़ाव हो सकता है, अपने डेली रूटीन में मौसमी फल ड्डस्रस्र करें तो फायदा होगा।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 1

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे छात्रों को अपनी मंजिल तक पहुंचने में सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को आज सम्मानित किया जाएगा। आंख की समस्या से परेशान लोग अच्छे डॉक्टर को दिखायेंगे। कपड़ा व्यापारियों के काम में अनुकूलता बनी रहेगी। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। लवमेट के बीच हुई गलतफहमियां आज दूर होंगी।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 5

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को रोजगार का मौका मिलेगा। आज आपको सभी रुके कार्यों में सफलता मिलेगी। छात्र पढ़ाई में रूचि लेंगे, पनी जिम्मेदारियों को बखूबी समझेंगे। नए बिजनेस की शुरुआत आपके लिए फलदायी होगी। इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। कार्य क्षेत्र में दूसरों से अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 7

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन मिला जुला रहेगा। आज कोई भी निर्णय लेने से पहले परिवारजन की राय अवश्य लें। किसी काम को करने की उत्सुकता बढ़ेगी। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सरकारी जॉब वाले लोगों के प्रमोशन से जुड़ी अच्छी खबर जल्द मिलेगी। हर कदम पर दोस्तों का सहयोग मिलेगा। उनसे अपने मन की बात आज शेयर कर सकते हैं। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी।
शुभ रंग- बैंगनी
शुभ अंक- 3

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। अगर आप टेक्निकल कोर्स कर रहे हैं तो आपको अच्छी जॉब मिल सकती है। ऑफिस के काम में आज व्यस्त रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियों की बौछार होगी। अपनी सेहत को ठीक रखने के लिये आज आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। छात्रों को आज किसी टॉपिक को समझने में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग- मैहरुन
शुभ अंक- 6

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। काम पर निकलते समय अचानक किसी फ्रेंड की काल आयेगी, उनसे आपको महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। अपने जीवन को बेहतर ढंग से जीने का प्रयास करेंगे। काफी समय पहले कोई देखी गई प्रॉपर्टी लेने के लिए फाइनल डिसिशन करेंगे। दांपत्य रिश्ता पहले से और गहरा बनेगा। आज आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से राहत मिलेगी। आपकी किस्मत के दरवाजे खुलेंगे, परीक्षा के अच्छे अंक प्राप्त होंगे।
शुभ रंग- सिल्वर
शुभ अंक- 8

***************************

 

भारत के वैज्ञानिकों की विजयगाथा : ‘द वैक्सीन वॉर’

02.10.2023  –  राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ पूरे विश्व भर में बड़े स्क्रीन पर रिलीज होने के बाद से ही चर्चा का विषय बनी हुई है। दुनिया भर से प्रशंसा हासिल करने और प्रमुख हस्तियों के लिए स्क्रीनिंग आयोजित करने के बाद, जैव-वैज्ञानिक फिल्म अपने प्रदर्शन के बाद से धूम मचा रही है। जिन लोगों ने यह फिल्म देखी है वो फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू की सराहना करते नही थक रहे हैं।

चूंकि फिल्म भारतीय वैज्ञानिकों और महिलाओं की भावना का जश्न मनाती है और देश के नागरिकों को सुरक्षित करने के लिए टीके विकसित करने में उनके प्रयासों पर भी प्रकाश डालती है, इसलिए निर्माताओं ने टिकटों पर “बाय 1 गेट 1” का ऑफर शुरू किया है। इसे शुरू करने के पीछे का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि फिल्म दर्शकों के एक बड़े वर्ग तक पहुंचे, साथ ही देश को बड़े पर्दे पर भारत की ग्लोरी का गवाह बनना चाहिए।

‘द वैक्सीन वॉर’ में अनुपम खेर, नाना पाटेकर, सप्तमी गौड़ा और पल्लवी जोशी मुख्य किरदार में हैं और यह उस संकट के समय की कहानी बताती है जब भारत ने वैक्सीन विकसित की थी। पल्लवी जोशी और ‘आई एम बुद्धा’ बैनर द्वारा निर्मित यह फिल्म अब देशभर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु में प्रदर्शित हो रही है।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता एक्ट्रेस पल्लवी जोशी , जो फिल्म में महत्वपूर्ण किरदार निभा रही हैं, उन्होंने फिल्म के महत्व के बारे में अपनी राय व्यक्त की और कहा, “भारतीय महिलाएं हमेशा मजबूत, और स्थिर रही हैं। अपने काम के प्रति उनका समर्पण अविश्वसनीय है। वह अच्छी कुक और गृहिणी भी हैं। यह एक प्रेरणादायक फिल्म है। अपने परिवार के सदस्यों के साथ, विशेषकर अपने बच्चों के साथ सिनेमाघरों में जरूर जाएं।”

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*************************

 

इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलेगा देश- अखिलेश यादव

लखनऊ 01 अक्टूबर (एजेंसी)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि 2024 का लोकसभा चुनाव देश के लिए बड़ा परिवर्तनकारी होगा। केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो देश बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर और डॉ0 राममनोहर लोहिया के सिद्धांतो और उनके बताए रास्ते पर चलेगा, लेकिन अगर पीछे रह गए तो भाजपा संविधान बदलकर न जाने किस रास्ते पर ले जाएगी।
अखिलेश यादव लखनऊ, गोमती नगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पूर्व विधायक नीरज मौर्य द्वारा लिखित पुस्तक ‘दलित एवं पिछड़ों के वोटों से सत्ता के विमोचन के अवसर पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पांच हजार साल पहले जो जाति व्यवस्था आयी, उसी से समाज में दूरियां बनी है।

समय-समय पर महापुरुषों ने समाज सुधारने के लिए काम किया। महात्मा ज्योतिबा फुले, शाहूजी महाराज, पेरियार, बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर, मान्यवर कांशीराम जी, डॉ0 राममनोहर लोहिया, नेताजी ने समाज को जगाने और जागरूक करने का काम किया। हमें उम्मीद है कि जिस समय समाज पढ़-लिख जाएगा, जातियां टूटेंगी। जिस समय समाज सम्पन्न हो जाएगा हर जाति एक दूसरे के साथ खड़ी हो जाएगी। अखिलेश यादव ने पुस्तक लिखने के लिए नीरज मौर्या को बधाई देते हुए कहा कि समाज में परिवर्तन हो रहा है लेकिन जितना होना चाहिए उतना नहीं हुआ। बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर ने समाज को जागरूक बनाने का काम किया।

डॉ0 राममनोहर लोहिया ने जाति तोड़ो का अभियान चलाया। डॉ0 भीमराव अम्बेडकर और डॉ0 राममनोहर लोहिया के सिद्धांतों पर चलकर ही समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है। शिक्षा से ज्ञान बढ़ेगा, वही संघर्ष से सम्पन्नता आएगी। इसी से भेदभाव को खत्म किया जा सकता है। कहा कि पिछड़े और दलितों ने ताकत देकर केन्द्र में एनडीए की सरकार बनायी थी।

भाजपा सरकारों ने इन्हीं वर्गों का शोषण किया। पिछड़े और दलित छोड़ देंगे तो एनडीए कहीं नहीं बचेगी। उन्होंने कहा कि पिछड़ों-दलितों को आगे बढ़ाने के लिए सरकारी संस्थाओं को मजबूत और सक्षम बनाना पड़ेगा। प्राइमरी स्कूलों में पिछड़े और दलित समाज के बच्चे पढ़ते हैं। स्कूलों की हालत बेहद खराब है। प्रदेश में तीन हजार प्राइमरी स्कूल बंद हो गये। इसी तरह से सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए सबसे ज्यादा गरीब लोग जाते है। उन्होंने कहा कि हमें सरकारी संस्थानों को मजबूत करना होगा।

इससे पूवअखिलेश यादव ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।अखिलेश यादव ने महापुरूषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चैधरी, रश्मि मौर्य,  आराधना मौर्य, चंद्रभूषण यादव, 94 वर्षीय वीरेन्द्र मौर्य, प्रकाशक दुर्गा प्रसाद, रिटायर्ड आईएएस चंद्रपाल, उपन्यासकार वीरेन्द्र सारंग, प्रो0 मनीष हिन्दवी, प्रो0 राम गणेश यादव, समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें। कार्यक्रम का संचालन  राजीव रतन मौर्य ने किया। समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ने गीत संगीत का कार्यक्रम पेश किया।

***************************

 

मायावती का ऐलान अकेले लड़ेंगी बसपा लड़ेगी चुनाव

लखनऊ 01 अक्टूबर (एजेंसी।  बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि बसपा एनडीए और इंडिया गठबंधन से दूरी बनाकर रखेगी। पूर्व की तरह पार्टी अपने बलबूते खुद को मजबूत कर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। रविवार को बसपा प्रदेश कार्यालय में यूपी और उत्तराखंड के वरिष्ठ पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि इस संबंध में फेक न्यूज का प्रचार-प्रसार लगातार जारी है।

बसपा विरोधी तत्व राजनीतिक साजिश के तहत बीच-बीच में इस प्रकार का दुष्प्रचार कर रहे हैं, इसलिए सावधानी बरतना जरूरी है। वहीं लोगों की ज्वलन्त समस्याएं जैसे विचलित करने वाली महंगाई, अति गरीबी, बेरोजगारी, आय में कमी, बदहाल सड़क, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास तथा अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था आदि लोगों के दिल-दिमाग पर हावी है। यह कितना गंभीर चुनावी मुद्दा बन पाएगा, यह अभी कहना मुश्किल है।

उन्होंने तंज कसा कि जनहित एवं जनकल्याण के मामलों में भाजपा व कांग्रेस का रवैया जनविरोधी ही रहा है। उन्होंने कहा कि बहुसंख्यक एससी, एसटी व ओबीसी समाज के लोगों को सामाजिक एवं आर्थिक शोषण व अन्याय से बचाने के लिए आरक्षण की व्यवस्था संविधान में की गयी थी, जिसको निष्क्रिय बनाने का प्रयास हर स्तर पर लगातार जारी है। जिसके विरुद्ध संघर्ष जारी रखना है।

बैठक में गंभीर हालातों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि दोष सिद्धि से पहले ही बुलडोजर चलाकर किसी व्यक्ति के पूरे परिवार को दंडित किया जा रहा है, तो  किसी को सजा मिलने से पहले ही उसके शिक्षण संस्थाओं तथा अस्पतालों को बंद किया जा रहा है। यह घोर जनविरोधी कदम है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ रही है। सरकार की ऐसी कार्रवाई जनता की नजर में द्वेषपूर्ण व पूरी तरह से गैर जरूरी है।

********************************