राजस्थान की मशहूर सिंगर रानी रंगीली ने दी बॉलीवुड में दस्तक

02.07.2023  –   राजस्थान की लोकप्रिय सिंगर, डांसर और अभिनेत्री रानी रंगीली बॉलीवुड की धरती पर अपना कदम रख चुकी है।कुमार शानू के साथ ‘दीये जले’ एल्बम में गाने का मौका मिलने के बाद रानी रंगीली ने मुम्बई के अंधेरी स्थित ‘द कंट्री क्लब’ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया।बातचीत के क्रम में रानी ने अपने बारे में बताया कि वह निम्नवर्गीय परिवार में पैदा हुई। प्रारंभ में उनके परिवार की आर्थिक स्थिति सही नहीं थी। बेहद कम उम्र में ही उसने गायन के क्षेत्र में कदम रखा और वह कामयाब भी हुई। पिछले दस बारह साल से वह गायन, अभिनय और नृत्य कर रही है। लेकिन अश्लीलता को परे रखकर वह मर्यादा में रहते हुए स्टेज शो करती हैं।

देश भर में उनके कार्यक्रम होते रहते हैं। जिसकी वजह से वह आज प्रसिद्ध है और राजस्थान का नाम रौशन कर रही हैं। फ़िलवक्त राजस्थान में रानी की लोकप्रियता इतनी अधिक है कि राजस्थान की भूमि में कहीं भी गायन शो होता है और वहाँ रानी के आगमन का संदेह होने मात्र से लोगों की भीड़ उमड़ जाती है। रानी रंगीली निर्देशक गोपाल गुर्जर को अपना गुरु और मार्गदर्शक मानती है। गोपाल गुर्जर ने उन्हें एलबम ‘बन्नी म्हारी नाचणी होती’ में काम करने का मौका दिया। रानी ने अभिनेता कुँवर महेंद्र सिंह के साथ कई म्यूजिक वीडियो में अभिनय किया है। रानी रंगीली की एल्बम ‘नाग लपेटा’ दक्षिण भारत और विदेशों में भी मशहूर है।

‘लीलण सिंगारे’ एल्बम के भजन गीत को लोग आज भी शादियों में सुनते हैं। यह एल्बम बेहद कामयाब रहा और रानी ने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। रानी अपने गीत स्वयं लिखती है और गाती है। अपने म्यूजिक वीडियो में अभिनय और नृत्य भी करती है। राजस्थान की लोक कला को भारत के कोने कोने में पहुंचाने का काम रानी कर रही है। राजस्थानी लोक गायिका साँवरी बाई के गायन से वह बेहद प्रभावित हैं। बॉलीवुड की धक धक गर्ल अभिनेत्री अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को वह अपना आदर्श मानती हैं।

रानी ने अभिनेता कुँवर महेंद्र सिंह के साथ कई म्यूजिक वीडियो में अभिनय किया है। कुमार शानू के साथ ‘दीये जले’ म्यूजिक वीडियो के गाने के रिकॉर्डिंग के बाद से रानी रंगीली इन दिनों काफी उत्साहित नज़र आती है। अब वो बॉलीवुड में अपनी जगह बनाना चाहती है। हाल ही में अंधेरी (वेस्ट) मुम्बई स्थित इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के प्रेक्षागृह में झारखंड की धरती से जुड़ी शॉर्ट फिल्म ‘ वांछा- द ब्लैक डिजायर’ के स्क्रीनिंग के अवसर पर रानी रंगीली बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुई थी। मुम्बई की फिल्मी गतिविधियों में शामिल रहते हुए, अब रानी रंगीली बॉलीवुड में राजस्थान का परचम लहराना चाहती है।

*प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

****************************

 

‘द डिप्लोमैट’ 11 जनवरी 2024 को रिलीज़ होगी

02.07.2023 – n’मद्रास कैफे’, ‘परमाणु’ और ‘बाटला हाउस’ जैसी फिल्मों के साथ विशिष्ट शैली में अपने उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए जाने जाने वाले, जॉन अब्राहम एक सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ में बिल्कुल नए अवतार में नज़र आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन बॉलीवुड के चर्चित निर्देशक शिवम नायर ने किया है, जो ‘नाम शबाना’ जैसी फिल्मों और ‘स्पेशल ऑप्स’ और ‘मुखबीर’ जैसी बहुप्रशंसित मनोरम वेब-सीरीज़ में अपने असाधारण काम के लिए जाने जाते हैं। फिल्म की पटकथा रितेश शाह के द्वारा लिखी गई है। टी-सीरीज़ के भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, जेए एंटरटेनमेंट के जॉन अब्राहम, वाकाऊ फिल्म्स के विपुल डी शाह, अश्विन वर्दे और राजेश बहल, फॉर्च्यून पिक्चर्स के समीर दीक्षित और जतीश वर्मा, सीता फिल्म्स के राकेश डांग के द्वारा संयुक्तरूप से निर्मित फिल्म

‘द डिप्लोमैट’ 11 जनवरी 2024 को रिलीज़ होने वाली है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*******************************

 

तीस्ता तलवाड़ की जमानत याचिका रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट ने उठाए सवाल, सीजेआई के पास भेजा

अहमदाबाद 02 Jully (एजेंसी): गुजरात हाईकोर्ट ने एक्टिविस्ट तीस्ता सीतलवाड की जमानत याचिका खारिज कर दी और उन्हें तुरंत आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया। सीतलवाड़ अब मुंबई में रहती हैं, उन पर 2002 के गुजरात दंगों के सिलसिले में सबूत गढऩे का आरोप है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात हाईकोर्ट के फैसले पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या आप ये भरोसा देने को तैयार हैं कि आप तुरंत हिरासत में नहीं लेंगे?

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि तीस्ता सीतलवाड़ पिछले 8-9 महीने से जमानत पर है। अगर वो तुरंत सरेंडर नहीं करेंगी तो आसमान नहीं टूट पड़ेगा। गुजरात सरकार की दलील पर सुप्रीम कोर्ट ने सवाल उठाते हुए कहा कि हाईकोर्ट को कम से कम सांस लेने का वक्त देना चाहिए था। हालांकि सुप्रीम कोर्ट के 3 जजों की इस मुद्दे पर राय अलग-अलग रही इस कारण इस मामले को सीजेआई के पास भेज दिया गया है।

अदालत का यह फैसला सितंबर 2022 में सीतलवाड को सुप्रीम कोर्ट द्वारा अंतरिम जमानत दिए जाने के बाद आया है, जिसने उन्हें अब तक गिरफ्तारी से बचाए रखा था। न्यायमूर्ति निरज़ार देसाई के फैसले पर वरिष्ठ वकील मिहिर ठाकोर ने अदालत से इसके क्रियान्वयन पर 30 दिनों के लिए रोक लगाने का अनुरोध किया। हालांकि जस्टिस देसाई ने इसे भी खारिज कर दिया।

सीतलवाड को गुजरात पुलिस ने अहमदाबाद डिटेक्शन ऑफ क्राइम ब्रांच (डीसीबी) द्वारा दायर एक एफआईआर के आधार पर 25 जून, 2022 को गिरफ्तार किया था। सीतलवाड पर 2002 के गुजरात दंगों के सिलसिले में निर्दोष व्यक्तियों को झूठा फंसाने की साजिश रचने का आरोप है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में अपनी याचिका में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य को विशेष जांच दल द्वारा दी गयी क्लीन चिट को चुनौती दी थी।

अपने फैसले में, सुप्रीम कोर्ट ने कानूनी प्रक्रिया के ऐसे दुरुपयोग में शामिल सभी लोगों को परिणामों का सामना करने की आवश्यकता पर जोर दिया था। विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा दायर आरोप पत्र के अनुसार, सीतलवाड़ ने कथित तौर पर “तत्कालीन मुख्यमंत्री (और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी), राज्य सरकार के उच्च अधिकारियों और भाजपा के शीर्ष नेताओं” को फंसाने की साजिश रची थी। उनके खिलाफ 2002 के सांप्रदायिक दंगों से सम्बंधित झूठे सबूत दिए गए।

***************************

 

दिल्ली के भजनपुरा में PWD की कार्रवाई, अवैध मंदिर और मजार पर चला बुलडोजर- फोर्स तैनात

नई दिल्ली 02 Jully (एजेंसी): दिल्ली के भजनपुरा में सड़क पर स्थित मंदिर और मजार पर आज सुबह प्रशासन का बुलडोजर चला। हालांकि, बुलडोजर की कार्रवाई से पहले ADCP सुबोध गोस्वमी ने खुद मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती है।

नॉर्थईस्ट दिल्ली के डीसीपी जॉय एन टिर्की ने कहा, ‘भजनपुरा चौक पर तोड़फोड़ अभियान शांतिपूर्वक चल रहा है। दिल्ली की धार्मिक समिति द्वारा सहारनपुर राजमार्ग के लिए सड़क को और चौड़ा करने के लिए एक हनुमान मंदिर और एक मजार को हटाने का निर्णय लिया गया था दोनों संरचनाओं को शांतिपूर्वक हटा दिया गया है।’

भजनपुरा में सुबह-सुबह दरगाह हटाने की कार्रवाई की गई, जबकि मंदिर हटाने का काम जारी है। किसी तरह की अव्यवस्था से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। मूर्तियों को सम्मान के साथ हटाया गया। उसके बाद मंदिर को तोड़ने की कार्रवाई हुई।

*********************************

 

पंजाब सहित उत्तर भारत के गैंगस्टर्स को मिलेगा कालापानी ! NIA और MHA के बीच लंबी चर्चा

नई दिल्ली 02 Jully (एजेंसी): राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गृह मंत्रालय से उत्तर भारत की जेलों में बंद 10-12 कुख्यात गैंगस्टरों को अंडमान निकोबार जेल में ट्रांसफर करने की अपील की है। इस मसले पर गृह मंत्रालय के अधिकारियों और NIA के अफसरों के बीच लंबी चर्चा हुई है। NIA ने गृह मंत्रालय के अफसरों को कहा है कि कुछ चुनिंदा शातिर कैदियों को अंडमान निकोबार जेल में ट्रांसफर किया जाए।

बता दें कि अंडमान निकोबार में कैद की सजा काफी सख्त मानी जाती है। इसे काला पानी भी कहा जाता था।

सूत्रों के मुताबिक, एनआईए दिल्ली पंजाब और हरियाणा की जेलों में बंद उन गैंगस्टरों को अंडमान की जेल में भेजना चाहती है जो यहां की जेलों में बंद रहकर अपना क्राइम सिंडिकेट चला रहे हैं। एनआईए का मकसद इन गैंगस्टरों के नेटवर्क को ध्वस्त करना है।

रिपोर्ट के अनुसार NIA कुछ गैंगस्टरों को असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में भी भेजने के विकल्प पर भी विचार कर रही है, जहां फिलहाल वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह और उनके सहयोगी मौजूद हैं। अमृतपाल पंजाब में कई मामलों का आरोपी है।

गृह मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि प्रारंभिक प्रस्ताव गैंगस्टरों को दक्षिण भारत की जेलों में स्थानांतरित करने का था, लेकिन यह एक लंबी प्रक्रिया होगी क्योंकि इसके लिए राज्य सरकारों से अनुमति लेनी होगी। जबकि अंडमान निकोबार केंद्र शासित प्रदेश है और ऐसे में वहां इन गैंगस्टर्स को शिफ्ट किये जाने के लिए केंद्र को किसी से अलग से इजाजत भी नही लेनी होगी। अंडमान की जेल को कालापानी भी कहा जाता है।

गैंगस्टर्स को असम में भी शिफ्ट किये जाने पर भी विचार किया जा रहा है। इससे पहले गृह मंत्रालय को लिखे पत्र में एनआईए ने उत्तर भारत की जेलों से कम से कम 25 गैंगस्टरों को दक्षिणी राज्यों में स्थानांतरित करने की मांग की थी। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, इस सूची में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मुख्य आरोपी लॉरेंस बिश्नोई भी शामिल है।

दरअसल दिल्ली की जेलों में बंद गैंगस्टरों के बीच आपसी गैंगवार का खतरा बना रहता है। इसी साल 2 मई को तिहाड़ जेल के अंदर बंद गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इसका आरोप कथित तौर पर गौगी गैंग के दीपक उर्फ तीतर, योगेश उर्फ टुंडा, राजेश और रियाज खान पर लगा। ये भी सामने आया था कि हमलावर जेल के अंदर ही ताजपुरिया को मारने के लिए पिछले दो से तीन साल से प्लानिंग कर रहे थे। सोशल मीडिया पर तिहाड़ जेल का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया था, जिसमें ऐसा दिख रहा था कि गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया पर सुरक्षाकर्मियों के सामने उस वक्त भी हमला किया गया था, जब वे उसे चाकू मारने के बाद ले जा रहे थे।

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले क्राइम ब्रांच ने कोर्ट में खुलासा किया था कि गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई और संपत नेहरा जेल में बैठकर क्राइम सिंडिकेट चला रहे हैं। दोनों जेल में बैठकर बैठकर यंग लड़कों को रिक्रूट कर रहे हैं और उनसे पूरे भारत में फायरिंग करवाकर रंगदारी वसूल करवा रहे हैं। लगातार वारदातों को अंजाम दिलवा रहे हैं।

वहीं बिश्नोई और नेहरा ने खुलासा किया है कि दिल्ली से फरार होकर लंदन में बैठा गैंगस्टर कपिल उर्फ नंदू और अमेरिका में बैठा बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई मिलकर वारदातों को अंजाम दिलवा रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने बिश्नोई और नेहरा से पूछताछ के बाद एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जो दिल्ली में बीजेपी नेता की हत्या में शामिल था।

*********************************

 

पहले दिन 7,900 भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन, शिव के जयकारों से गूंजी घाटी

श्रीनगर 02 Jully (एजेंसी) : जय बाबा बर्फानी और बम-बम भोले के जयघोष के बीच श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा में तकरीबन 7,900 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। बता दें कि बाबा के दरबार में भक्तों के जोश से पूरा माहौल शिवमय बना रहा।

शनिवार तड़के बालटाल और पहलगाम रूट से पवित्र गुफा के लिए 5,600 श्रद्धालुओं को रवाना किया गया था। बाकी श्रद्धालु हेलीकॉप्टर से पहुंचे थे। यात्रा मार्ग के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल निगरानी कर रहे हैं। इस बार यात्रा 62 दिन की होगी जो 31 अगस्त को समाप्त होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमरनाथ यात्रा को देश की विरासत का दिव्य और भव्य स्वरूप बताते हुए कहा, मेरी कामना है कि बाबा बर्फानी के आशीर्वाद से सभी श्रद्धालुओं के जीवन में नए उत्साह एवं नई ऊर्जा का संचार हो, साथ ही अमृतकाल में हमारा देश संकल्प से सिद्धि की ओर तेजी से आगे बढ़े। जय बाबा बर्फानी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्हंने कहा कि अमरनाथ यात्रा सनातन संस्कृति की अटूट परंपरा व मान्यताओं का प्रतीक है।

आधार शिविर संगम के पास हादसे के शिकार हुए एक यात्री की सैन्य जवानों जान बचाई है। जैसे ही वह गुफा की ओर रवाना हुआ था गिर गया। उसे जवानों ने निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

*************************

 

PM मोदी सात को वाराणसी को 28 परियोजनाओं की देंगे सौगात

वाराणसी 02 Jully (एजेंसी): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात जुलाई से अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 28 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक, प्रधानमंत्री करीब 18 परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

इनमें सुल्तानपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी का कौशल और तकनीकी सहायता केंद्र (सीएसटीसी) शामिल है।

305 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 10 परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया जाएगा। इनमें मणिकर्णिका घाट और हरिश्चंद्र घाट का सौंदर्यीकरण शामिल है। तीन रेलवे ओवरब्रिज का भी शिलान्यास किया जाएगा। इसके अलावा, प्रधानमंत्री बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में 10 मंजिला अंतर्राष्ट्रीय छात्रावास जनता को समर्पित करेंगे।

गंगा पर जल परिवहन को गति देने के लिए अस्सी घाट, शिवाला घाट, केदार घाट, पंचगंगा घाट और राज घाट पर काम शुरू करने की नींव रखने का भी प्रस्ताव है।

****************************

 

2009 दंगा मामला : मप्र कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी, 3 अन्य को एक साल की जेल

भोपाल 02 Jully (एजेंसी): भोपाल की एक एमपी-एमएलए अदालत ने शनिवार को मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी को दंगा करने और सरकारी अधिकारियों के काम में बाधा डालने के करीब डेढ़ दशक पुराने मामले में एक साल कैद की सजा सुनाई। इसी मामले में पटवारी के अलावा पूर्व कांग्रेस विधायक कृष्णमोहन मालवीय समेत तीन अन्य को भी एक साल कैद की सजा सुनाई गई थी। पटवारी सहित प्रत्येक पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

अदालत ने मामले में 13 अन्य आरोपियों को भी नोटिस जारी किया, जो शनिवार को सुनवाई के दौरान उपस्थित नहीं थे।

2009 में मध्य प्रदेश कांग्रेस ने राजगढ़ जिले में बिजली बिल में बढ़ोतरी सहित किसानों के मुद्दे पर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई।

मारपीट के दौरान हुए पथराव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह भी घायल हो गए।

पुलिस ने तब 17 लोगों को गिरफ्तार किया था, उनमें से ज्यादातर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता थे और उन पर आईपीसी की धारा – 148, 294, 353, 332, 336, 506 (2), 427 और सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम 1984 के तहत मामला दर्ज किया गया था। .

अदालत में मौजूद इंदौर की राऊ विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक ने कहा, “मैं हाथ जोड़कर अदालत के फैसले का सम्मान करता हूं। लेकिन, मैं मध्य प्रदेश के किसानों के हित के लिए लड़ता रहूंगा। मैं फैसले को ल्द ही उच्च न्यायालय में चुनौती दूंगा।”

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने पटवारी और अन्य को अपना समर्थन देते हुए कहा है कि पार्टी कार्यकर्ता लोगों के हितों के लिए लड़ने से कभी पीछे नहीं हटेंगे, चाहे उनके खिलाफ कोई भी कार्रवाई की जाए।

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमल नाथ ने एक बयान में कहा, “हम अदालत के फैसले का सम्मान करते हैं, लेकिन इससे असहमत हैं। हम इस फैसले को ऊपरी अदालत में चुनौती देंगे। मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि समाज के अधिकारों के लिए आंदोलन करना एक नेता का पहला कर्तव्य है। यह संविधान की मूल भावना के अनुरूप है। यह हर कांग्रेस कार्यकर्ता ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से सीखा है।पूरी कांग्रेस पार्टी जीतू पटवारी के साथ है।”

*********************************

 

आईआईटी समेत अन्य शिक्षण संस्थानों में खुल सकते हैं अमेरिकी विश्वविद्यालयों के कैंपस

नई दिल्ली 02 Jully (एजेंसी): अमेरिका के कई प्रसिद्ध व प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय जल्द ही भारत में अपना कैंपस खोल सकते है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक भारत और अमेरिकी शिक्षण संस्थानों के बीच रिसर्च और स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में साझेदारी को लेकर सहमति बनी है। अमेरिका भारत के आईआईटी संस्थानों समेत कुछ अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों में अपने कैंपस खोलने की योजना बना रहा है।

******************************

 

छह जुलाई को 88 साल के होने जा रहे दलाई लामा रोजाना ट्रेडमिल पर लगाते हैं दौड़

धर्मशाला 02 Jully (एजेंसी): वह 88 साल के हो गए हैं। ट्रेडमिल पर पसीना बहाते हैं और बीबीसी सुनकर समाचारों के प्रति अपनी भूख मिटाते हैं।

वह दलाई लामा हैं, जो 6 जुलाई को अपना 88वां जन्मदिन मनाएंगे। उनके सहयोगियों का कहना है कि वह शाकाहारी हैं, गर्म दलिया खाते हैं और ट्रेडमिल पर दौड़ते हैं या नियमित रूप से टहलते हैं।

परम पावन, जो उनके अनुयायियों द्वारा दिया गया सम्मान है, अपने दिन की शुरुआत सुबह तीन बजे प्रार्थना और ध्यान के साथ करते हैं।

उसके बाद, वह फिट रहने के लिए अपने आधिकारिक महल में सुबह थोड़ी देर टहलते हैं या ट्रेडमिल पर चलना पसंद करते हैं।

और वह गर्म दलिया, त्सम्पा (जौ पाउडर) और चाय के साथ रोटी खाते हैं।

कोई टेक्स्टिंग नहीं, कोई टेलीविजन नहीं और कोई संगीत नहीं। बौद्ध भिक्षु, जिन्हें 1989 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, नाश्ते के दौरान नियमित रूप से अपने रेडियो को अंग्रेजी में बीबीसी वर्ल्ड न्यूज़ पर ट्यून करते हैं।

सहयोगियों का कहना है कि प्रातः 6 बजे से 9 बजे तक परमपावन अपना प्रातःकालीन ध्यान और प्रार्थना जारी रखते हैं।

सुबह 9 बजे के बाद वह आमतौर पर विभिन्न बौद्ध ग्रंथों और महान बौद्ध गुरुओं द्वारा लिखी गई टिप्पणियों का अध्ययन करने में समय बिताते हैं। दोपहर का भोजन 11.30 बजे से परोसा जाता है।

परम पावन दोपहर 12.30 बजे से अपने कार्यालय आते हैं। दोपहर बाद करीब 3.30 बजे तक कार्यालय में कई दर्शकों के साथ एक साक्षात्कार निर्धारित रहता है।

अपने निवास पर लौटने पर, परमपावन शाम लगभग 5 बजे चाय पीते हैं। इसके बाद उनकी शाम की प्रार्थना और ध्यान होता है। वह शाम को करीब 7 बजे खाली हो जाते हैं।

सीधे शब्दों में कहें तो, दलाई लामा का मानना ​​है कि “हमारा जीवन आशा पर आधारित है – चीजों को अच्छी तरह से बदलने की इच्छा”।

“हमारा जीवन आशा पर निर्भर है। यदि आपके पास आशा है, तो आप अपने सामने आने वाली समस्याओं को दूर करने में सक्षम होंगे। लेकिन यदि आप आशाहीन हैं, तो आपकी कठिनाइयां बढ़ जाएंगी। आशा करुणा और प्रेमपूर्ण दयालुता से जुड़ी है। दलाई लामा को अक्सर यह कहते हुए उद्धृत किया जाता है, ‘मैंने अपने जीवन में सभी प्रकार की कठिनाइयों का सामना किया है, लेकिन मैंने कभी उम्मीद नहीं छोड़ी।’

उनका कहना है, “इसके अलावा, सच्चा और ईमानदार होना आशा और आत्मविश्वास का आधार है। सच्चा और ईमानदार होना झूठी आशा का प्रतिकार है। सच्चाई और ईमानदारी पर आधारित आशा मजबूत और शक्तिशाली होती है।”

विश्वभ्रमण करने वाले बौद्ध भिक्षु, जो अपने ट्रेडमार्क मैरून वस्त्र पहनने के लिए जाने जाते हैं, का कहना है कि उनकी आजीवन प्रतिबद्धताओं में से एक शिक्षा के माध्यम से और धर्मनिरपेक्ष दृष्टिकोण के साथ आधुनिक भारत में प्राचीन भारतीय ज्ञान को पेश करना और पुनर्जीवित करना है।

बौद्ध विद्वान, जो अपनी सादगी और विशिष्ट आनंदमय शैली के लिए जाने जाते हैं और जिनके लिए महात्मा गांधी अपने अहिंसा के विचार के लिए 20वीं सदी के सबसे प्रभावशाली नेता हैं, धार्मिक नेताओं के साथ बैठकों में भाग लेना पसंद करते हैं, और छात्रों और व्यापारियों को नैतिकता पर व्याख्यान देते हैं।

1959 में, कब्ज़ा तिब्‍बत पर कब्‍जा करने वाले चीनी सैनिकों ने ल्हासा में तिब्बती राष्ट्रीय विद्रोह को दबा दिया और दलाई लामा और 80 हजार से अधिक तिब्बतियों को भारत और पड़ोसी देशों में निर्वासन के लिए मजबूर कर दिया।

उनका मानना ​​है कि भारत एकमात्र ऐसा देश है जिसके पास अपने प्राचीन ज्ञान को आधुनिक शिक्षा के साथ जोड़ने की क्षमता है। वहीं, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता का कहना है कि वह खुद को भारत का बेटा मानते हैं।

दलाई लामा को अक्सर यह कहते हुए उद्धृत किया जाता है, “मेरे दिमाग के सभी कणों में नालंदा के विचार शामिल हैं। और यह भारतीय “दाल” और “चपाती” है, जिसने इस शरीर का निर्माण किया है। मैं मानसिक और शारीरिक रूप से भारत का पुत्र हूं।”

अपने संबोधनों में, वह अक्सर यह कहते रहते हैं: “भारत और तिब्बत के बीच “गुरु” (शिक्षक) और “चेला (शिष्य) का रिश्ता है। जब मैं अपने गुरु का कुछ हिस्सा भ्रष्ट होते देखता हूं, तो एक चेला होने के नाते मुझे शर्म आती है।”

दलाई लामा ने 20 जून को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके 65वें जन्मदिन पर बधाई देते हुए लिखा, “यह वर्ष हमारे निर्वासन जीवन का 64वां वर्ष है। हम तिब्बती हमारे प्रति उदारता और दयालुता के लिए भारत की सरकार और यहां लोगों के प्रति बेहद आभारी हैं।”

उनका कहना है, “जैसा कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय भारत के कद के बारे में अधिक जागरूक हो गया है, न केवल दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में, बल्कि अब दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश के रूप में भी, हमें भारत की ताकत और उभरते नेतृत्व पर गर्व महसूस होता है। मेरा दृढ़ विश्वास है कि भारत अधिक शांतिपूर्ण, अधिक दयालु विश्व के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने को तैयार है।”

1959 में तीन सप्ताह की कठिन यात्रा के बाद भारत पहुंचने पर, दलाई लामा ने पहली बार उत्तराखंड के मसूरी में लगभग एक वर्ष तक निवास किया।

10 मार्च, 1960 को धर्मशाला जाने से ठीक पहले, जो निर्वासित तिब्बती प्रतिष्ठान के मुख्यालय के रूप में भी कार्य करता है, दलाई लामा ने कहा था: “निर्वासन में हममें से जो लोग हैं, उनके लिए मैंने कहा कि हमारी प्राथमिकता पुनर्वास और हमारी सांस्कृतिक परंपराएं निरंतरता होनी चाहिए । हम तिब्बती अंततः तिब्बत की स्वतंत्रता पुनः प्राप्त करने में सफल होंगे।”

हर साल, प्रवासी तिब्बतियों सहित लाखों लोग, दुनिया भर में धर्मार्थ कार्यों में संलग्न होकर उनका जन्मदिन मनाते हैं।

बार-बार, भारतीय सांसदों और उनके विश्वासियों की ओर से यह मांग उठती रही है कि मानवता के प्रति उनकी सेवाओं के सम्मान में भारत को उन्हें अपना सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार – भारत रत्न – प्रदान करना चाहिए।

पिछले महीने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी बौद्ध विद्वान बॉब थुरमन के साथ मुलाकात और सार्वजनिक रूप से हॉलीवुड स्टार रिचर्ड गेरे को गले लगाने से इसमें तेजी आई, जो परमपावन के मुखर और कट्टर समर्थक हैं, जिन्हें बीजिंग चीन विरोधी के रूप में देखता है।

21 जून को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में मोदी के बगल में योग करते हुए इंटरनेशनल कैंपेन फॉर तिब्बत के अध्यक्ष गेरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं।

14वें दलाई लामा का जन्म 6 जुलाई, 1935 को तिब्बत के सुदूर अमदो क्षेत्र के एक छोटे से गाँव में हुआ था।

*******************************

 

PFI मामले में पटना से दरभंगा तक NIA की छापेमारी, एक संदिग्ध हिरासत में

पटना 02 Jully (एजेंसी): बिहार में पटना के फुलवारीशरीफ और दरभंगा में एनआइए द्वारा छापेमारी की सूचना सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार पीएफआइ के ठिकानों पर छापेमारी की गई है। इस छापेमारी में आतंकवाद निरोधी दस्ता (ATS) भी शामिल है। दरभंगा में बहेरा थाना क्षेत्र में कार्रवाई की गई है।

जानकारी के अनुसार, PFI के फुलवारीशरीफ मामले में ये कार्रवाई की गयी है। रविवार सुबह अचानक एनआइए और बिहार एटीएस की टीम ने मिलकर छापेमारी शुरू की। बताया जा रहा है कि दरभंगा में बहेरा थाना क्षेत्र में कार्रवाई की जा रही है जबकि पटना में फुलवारीशरीफ में रेड मारी गई।

पटना में इमारत-ए-शरिया के पास एक किताब की दुकान में छापेमारी की जा रही है। उस किताब के दुकानदार रियाजुद्दीन कासमी हैं। बताया जा रहा है कि इसमें कई भाषाओं की धार्मिक किताबें खरीदी और बेची जाती है। एनआईए को आशंका है कि यहां से धार्मिक उन्माद फैलाने की गतिविधियां संचालित होती है। हालांकि, जानकारी के मुताबिक अभी तक कुछ भी आपत्तिजनक बरामद नहीं किया जा सका है।

स्थानीय लोगों से बातचीत में पता चला है कि आज सुबह से ही रेड किया जा रहा है। एनआईए की टीम रात 2:00 बजे ही पहुंच गई थी। रियाजुद्दीन अंसारी के घर पर भी छानबीन की गई है। पटना के फुलवारीशरीफ इलाके में ही पीएफआई के ट्रेनिंग सेंटर का खुलासा हुआ था जिसमें संदिग्धों की गिरफ्तारी भी हुई थी।

********************************

 

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के अंडरब्रिज को ब्लास्ट कर उड़ाया, आरोपियों पर रासुका के तहत कार्रवाई

मंदसौर 02 Jully, (एजेंसी) : बड़ी खबर मध्य प्रदेश से है। यहां महत्वाकांक्षी परियोजना दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के अंडरब्रिज को डिटोनेटर से ब्लास्ट कर उड़ाने का मामला सामने आया है। ये अंडरब्रिज मंदसौर जिले शामगढ़ इलाके में बनाया गया था। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर रासुका के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस ने बताया कि मामला मंदसौर जिले के शामगढ़ के ग्राम बनी का है। यहां से गुजर रहे भारतमाला परियोजना के तहत निर्मित महत्वाकांक्षी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे को विस्फोटक से क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। मामले में दो आरोपियों सुल्तान सिंह व रमेशचन्द्र ओढ पर रासुका की कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि जीआर इन्फ्राप्रोजेक्ट लिमिटेड के सीनियर हाईवे इंजीनियर नेमीचन्द्र सिंघाडिया ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि गांव बनी के पास निकल रहे दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस वे (8-लेन ) पर बने अंडर ब्रिज (बॉक्स कल्वर्ट 515 / 1 आर) को विस्फोटक के माध्यम से विस्फोट कर सुल्तान सिंह ने क्षतिग्रस्त कर दिया है।

पुलिस ने आरोपी पर धारा 427 भादवि 3/4 लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया। विवेचना में पाया कि सुल्तान सिंह के साथी आरोपी रमेशचन्द्र ओढ जिसके पास उच्च विस्फोटक पदार्थ जिलेटिन को विस्फोट करने की मशीन (एयर क्रम्प्रेशर) है और किसी प्रकार का कोई लायसेन्स व वैध दस्तावेज नहीं है। दोनों आरोपियों ने देश की महत्वाकांक्षी परियोजना दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस वे (8-लेन) को विस्फोट कर क्षतिग्रस्त किया और राष्ट्र की सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाया है। यदि समय पर जानकारी नहीं मिलती और एक्सप्रेस वे आवागमन के लिए प्रारम्भ हो जाता तो अत्यधिक जान व माल का नुकसान होता। गंभीर अपराध पर दोनो को ही पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध एनएसए की कार्रवाई की है।

****************************

 

मायावती का बड़ा बयान, कहा- बसपा UCC के विरोध में नहीं, लेकिन भाजपा का तरीका गलत

लखनऊ 02 Jully (एजेंसी): यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री व बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर आज सोमवार को लखनऊ में पार्टी का पक्ष रखा है। इस दौरान बसपा प्रमुख मायवती ने कहा, हमारी पार्टी यूसीसी के विरोध में नहीं है। लेकिन उसे जबरन थोपने का प्रावधान बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर के संविधान में निहीत नहीं है।

****************************

 

फ्रांस में पुलिस की गोली से किशोर की मौत के बाद हिंसा जारी

पेरिस 01 जुलाई (एजेंसी) । पश्चिमी पेरिस के उपनगर नैनटेरे में चार दिन पहले एक पुलिस अधिकारी द्वारा 17 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या करने के बाद से फ्रांस में हिंसा जारी है और देश भर में 667 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी फ्रांस के आंतरिक मंत्री गेराल्ड डर्मैनिन ने दी।

मंत्री ने सोशल मीडिया पर कहा, कल रात, हमारे पुलिस अधिकारियों और अग्निशामकों ने बहादुरी से एक बार फिर हिंसा का सामना किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने देश भर में 667 लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने कहा कि इले-डी-फ्रांस क्षेत्र में रात भर में 307 दंगाइयों को गिरफ्तार किया गया। मंत्री ने यह भी कहा कि इस दौरान 249 पुलिसकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, व्यवस्था बनाए रखने के लिए गुरुवार को देश भर में करीब 40,000 पुलिस बल तैनात किए गए, इनमें पेरिस में तैनात 5,000 पुलिस बल भी शामिल हैं।

इले-डी-फ्रांस क्षेत्र के अध्यक्ष वैलेरी पेक्रेसे ने गुरुवार को घोषणा की कि रात 9 बजे के बाद क्षेत्र में बसें और ट्रामवे नहीं चलेंगे। पेरिस के उपनगर ऑबर्विलियर्स में एक बस केंद्र में दंगाइयों ने 12 बसें जला दीं। फ्रांसीसी अखबार ले पेरिसियन के मुताबिक, गुरुवार शाम को सड़कों पर आग लगने की 3,880 घटनाएं हुईं। लगभग 1,919 वाहन और 492 इमारतें जला दी गईं।

इले-डी-फ्ऱांस क्षेत्र के एवरी-कौरकोरोन्स में पुलिस स्टेशन का दौरा करते हुए, फ्रांसीसी प्रधान मंत्री एलिज़ाबेथ बोर्न ने कहा कि सरकार आपातकाल की स्थिति बहाल करने की संभावना से इंकार नहीं करेगी। गौरतलब है कि मंगलवार को, एक फ्रांसीसी पुलिस अधिकारी ने गोली मारकर 17 वर्षीय एक किशोर की हत्या कर दी थी। इसके कारण पूरे फ्रांस में हिंसक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया।

******************************

 

अरविंद केजरीवाल का मोदी पर सियासी हमला, बोले- मैं मुफ्त चीजें बांटता हूं, जिससे पीएम नाराज हो जाते हैं

नई दिल्ली 01 Jully, (एजेंसी)-दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह सात तरह की मुफ्त चीजें बांटते हैं, इसलिए प्रधानमंत्री उनसे नाराज रहते हैं।

केजरीवाल ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, “मैं कहता हूं हां, मैं मुफ्त चीजें बांट रहा हूं। आपको क्या समस्या है? मैं सात प्रकार की मुफ्त सुविधाएं देता हूं : (1) मुफ्त बिजली, (2) विश्वस्तरीय स्कूल, (3) मुफ्त दवाएं, (4) मुफ्त पानी, (5) महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, (6) वरिष्ठ नागरिकों के लिए मुफ्त तीर्थयात्रा और (7) हम युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहे हैं। हमने 12 लाख युवाओं के रोजगार की व्यवस्था की है। पंजाब के मुख्यमंत्री ने अपने राज्य में 30,000 सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं और और अधिक प्रयास कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि महंगाई है और वह (केजरीवाल) केवल मुफ्त चीजों के जरिए लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश कर रहे हैं, जो गलत नहीं है।

केजरीवाल ने कहा कि महंगाई बढ़ती जा रही है, मगर लोगों की सैलरी जस की तस बनी हुई है। उन्‍होंने आरोप लगाया, “ वे (भाजपा) कहते हैं कि भगवान ने महंगाई बढ़ाई है, भगवान को ऐसा क्यों करना पड़ा? महंगाई सिर्फ इसलिए है, क्योंकि वे सरकारी धन लूट रहे हैं। मोदी अपने दोस्तों के बीच मुफ्त चीजें बांट रहे हैं। मोदी के एक दोस्त, जो मुंबई से हैं, ने 34,000 करोड़ रुपये का कर्ज लिया, उनके गुजरात के एक अन्य मित्र ने 22,000 करोड़ रुपये का कर्ज लिया और मोदी ने उनका कर्ज माफ कर दिया।”

केजरीवाल ने कहा, ”मोदी जनता से टैक्स वसूल रहे हैं और अपने दोस्तों का कर्ज चुका रहे हैं। मोदी ने अपने दोस्तों के लिए 11 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया। मोदी ने भ्रष्टाचार किया, मगर हमारे मंत्री मनीष सिसौदिया को जेल भेज दिया।

उन्होंने नोटबंदी की, लेकिन इससे भ्रष्टाचार या आतंकवाद पर अंकुश लगाने में कोई मदद नहीं मिली। शिक्षित लोगों की कोई सरकार ऐसा नहीं करेगी।” उन्होंने कहा कि मोदी ने दूध, छाछ, दही, चावल और तेल पर पर टैक्स लगा दिया, जो ब्रिटिश शासन के दौरान भी कर मुक्त थे।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमत 108 रुपये प्रति लीटर है। “एक लीटर पेट्रोल की वास्तविक कीमत 57 रुपये है और बाकी टैक्स है।”

उन्होंने कहा कि जहां मध्य प्रदेश की जनता ईमानदार है, वहीं मध्य प्रदेश के नेताओं ने विभिन्न भ्रष्टाचार घोटालों के कारण राज्य को बदनाम किया है। कहा जा रहा है कि एमपी वही राज्य है जहां व्यापमं घोटाला हुआ था। केजरीवाल ने कहा, “जब दिल्ली में कांग्रेस का शासन था, तो लोग इसे राष्ट्रमंडल घोटाला राज्य, सीएनजी घोटाला राज्य और 2जी घोटाला राज्य कहते थे।

इसे घोटाले की राजधानी के रूप में जाना जाता था। लेकिन आप सरकार आने के बाद हमने इसे एक नई पहचान दी है। अब लोग कहते हैं कि दिल्ली वह जगह है जहां मोहल्ला क्लिनिक हैं, विश्व स्तरीय स्कूल हैं, एक ऐसा राज्य है जहां बिजली कटौती के बिना मुफ्त बिजली है, और शुद्ध पानी है।”

केजरीवाल ने कहा कि जहां मध्य प्रदेश में बिजली की दरें बहुत ऊंची हैं, वहीं एमपी में 200 यूनिट बिजली का बिल 2000 रुपये है, जबकि दिल्ली और पंजाब में यह पूरी तरह से मुफ्त है। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों में लोगों को शून्य बिजली बिल मिल रहा है। इससे पहले पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी रैली को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश में सरकार बनाने के लिए लोगों से समर्थन मांगा।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, “हमें भाजपा का अहंकार तोड़ना है। पीएम के चलने का अंदाज देखिए। यह अहंकार को दर्शाता है। उन्होंने हमें डराने की कोशिश की है; हमें चुनाव नहीं लड़ने के लिए कहा गया था, लेकिन हम लड़ेंगे। झाड़ू राजनीति की गंदगी साफ करेगी।

********************************

 

फर्जी वीजा तैयार कर एजेंट ने की लाखों की ठगी, विज ने दिए गहन जांच के निर्देश दिए

अंबाला 01 Jully (एजेंसी) । गृहमंत्री अनिल विज ने शनिवार को अम्बाला के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जनता दरबार लगाकर देर रात तक लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान विदेश भेजने के नाम पर ठगी के कई मामले आए। विज ने कबूतरबाजी के लिए गठित एसआईटी को जांच के निर्देश दिए। कुरुक्षेत्र से आए फरियादी ने उसे विदेश भेजने के नाम पर एजेंट द्वारा फर्जी वीजा-टिकटें देने बारे शिकायत रखी।

विज ने एसआईटी प्रमुख अम्बाला रेंज आईजी को मामले की गहनता से पड़ताल करने के निर्देश दिए। वहीं, विभिन्न महिलाओं की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने पर विज खफा नजर आए। करनाल से आई महिला की शिकायत पर कार्रवाई न होने पर उन्होंने एसपी करनाल को फोन पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं की शिकायत पर प्राथमिकता से कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को भी महिला शिकायतों पर तत्परता से कार्रवाई के निर्देश दिए। फरीदाबाद से आए एक व्यक्ति ने मारपीट के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने बारे शिकायत की। शाहबाद से आई एक पीडिता ने झगडे के एक मामले में उसके पति का नाम गलत तरीके से दर्ज करने और शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने की समस्या रखी।

पानीपत से आए एक व्यक्ति ने प्लाट के नाम पर उसके साथ लाखों रूपये की धोखाधडी होने बारे सम्बन्धित के खिलाफ पुलिस में शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई न होने का आरोप लगाया। यमुनानगर से आए एक प्रार्थी ने उसके घर में कुछ दबंगों द्वारा जबदस्ती घर घुसकर उनके साथ मारपीट करने की शिकायत की।

रोहतक से आई एक युवती ने प्रोपर्टी डीलर द्वारा गल्त तरीके से अप्रूवड कालोनी में प्लाट दिलवाने के नाम पर उनके साथ लाखों रूपये की धोखाधडी होने की शिकायत पुलिस में देने के बावजूद कार्रवाई न होने बारे अपनी शिकायत रखी।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान विज ने कहा कि वह सबकी समस्याएं सुन समाधान करने की कोशिश कर रहे हैं। सबको इंसाफ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने जनता दरबार बंद कर दिया था। लेकिन, लोग उनके घर पर आने लगे थे। आवास पर इतनी जगह नहीं है कि वहां लोगो को खड़ा करूं या बिठा सकूं। लोग धूप में ही खड़े रहते थे।

दवा पीने से तबीयत खराब, एसीएस हेल्थ को सौंपी जांचः

पंचकूला से आए व्यक्ति ने बताया कि एक दवा पीने से उसके बच्चे की तबीयत खराब हुई थी। अन्य बच्चे भी बीमार पड़े थे। पीजीआई चंडीगढ़ में बच्चे का आप्रेशन हुआ, मगर अब बच्चा पूरी तरह से तुदरुस्त नहीं है। इस मामले में जब कंपनी की दवा की जांच हुई तो दवा सही नहीं पाई गई। इस पर मंत्री विज ने एसीएस हेल्थ को जांच के निर्देश दिए।

******************************

 

सामंथा रुथ प्रभु ने सिटाडेल के लिए बढ़ाई अपनी फीस, ले रहीं 10 करोड़ रुपये?

02.07.2023 (एजेंसी)  – प्रियंका चोपड़ा की सिटाडेल आने के बाद से ही प्रशंसक इसके हिंदी संस्करण के इंतजार में हैं, जिसमें सामंथा रुथ प्रभु और वरुण धवन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस सीरीज को लेकर आए दिन नई जानकारी सामने आती रहती है और अब सामंथा की फीस को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। दरअसल, कहा जा रहा है कि अभिनेत्री ने सिटाडेल के लिए अपनी फीस बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये कर दी है। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, राज और डीके के निर्देशन में बन रही सिटाडेल के लिए सामंथा 10 करोड़ रुपये ले रही हैं।

ज्ञात हो कि इससे पहले अभिनेत्री राज और डीके की ही वेब सीरीज द फैमिली मैन 2 में नजर आई थीं, जिसके लिए उन्हें 2-3 करोड़ रुपये मिलने की बात सामने आई थी। ऐसे में अब अभिनेत्री ने अपनी फीस में तकरीबन 8 करोड़ रुपये की वृद्धि कर दी है। सिटाडेल का हिंदी संस्करण रूसो ब्रदर्स द्वारा निर्देशित वेब सीरीज सिटाडेल का स्पिन-ऑफ है, जिसमें प्रियंका और रिचर्ड मैडेन मुख्य भूमिका में नजर आए हैं।

हाल ही में इस सीरीज ने अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक दी है, वहीं कहा जा रहा है कि हिंदी संस्करण में 80 और 90 का दशक दिखाया जाएगा। सीरीज में वरुण और सामंथा के साथ सिकंदर खेर भी मुख्य भूमिका में होंगे और इसमें जबरदस्त एक्शन भी देखने को मिलेगा। सामंथा सिटाडेल के बाद ब्रेक नहीं लेकर अपनी हॉलीवुड का पारी शुरू करने जा रही हैं। खबर है कि वह चेन्नई स्टोरी से हॉलीवुड डेब्यू करेंगी।

इस फिल्म का निर्देशन बाफ्टा में नामांकन पा चुके निर्देशक फिलिप जॉन करेंगे और भारतीय मूल के इंग्लिश एक्टर विवेक कालरा इसका हिस्सा होंगे। कहा जा रहा है कि यह रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म होगी, जिसमें सामंथा जासूस और विवेक दक्षिण एशियाई वेल्शमैन का किरदार निभाएंगे, जो अपने पिता को खोजने के लिए उनसे मदद लेगा। सामंथा आखिरी बार फिल्म शाकुंतलम में दिखाई दी थीं, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी।

अब वह जल्द ही विजय देवरकोंडा के साथ पैन इंडिया फिल्म कुशी में नजर आएंगी, जो 1 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके अलावा उन्होंने दिनेश विजान के साथ एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म के लिए हाथ मिलाया है, वहीं वह अनुष्का शर्मा के साथ एक महिला केंद्रित फिल्म का भी हिस्सा हैं।

कई बार एक फिल्म के निर्माण के दौरान निर्देशक को लगता है कि इसका कोई किरदार बेहद अहम है, जिसकी कहानी बताई जा सकती है। ऐसे में उस किरदार पर अलग से फिल्म या सीरीज बनती है, जिसे स्पिन ऑफ कहा जाता है।

******************************

 

अपकमिंग सीरीज के लिए रसिका दुग्गल ने कराया नया हेयर कट

02.07.2023 (एजेंसी)  – एक्ट्रेस रसिका दुग्गल ने अपकमिंग सीरीज में अपने किरदार के लिए नया हेयरस्टाइल करवाया, जिसकी वह वर्तमान में शूटिंग कर रही हैं।एक्ट्रेस रसिका दुग्गल ने अपकमिंग सीरीज में अपने किरदार के लिए नया हेयरस्टाइल करवाया, जिसकी वह वर्तमान में शूटिंग कर रही हैं।

रसिका ने अपने इस नए लुक को इंस्टाग्राम पर शेयर किया। छोटे बाल और स्टाइलिश बैंग्स के साथ एक्ट्रेस का लुक काफी अच्छा लग रहा है।उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया और लिखा: फ्रिंज बेनिफिट्स, हैशटैग न्यू वर्क, हैशटैग न्यू लुकहालांकि, उन्होंने इस बारे में डिटेल्स शेयर नहीं की, कि उनका किरदार क्या है या वह किस सीरीज की शूटिंग कर रही है।रसिका के पास अमेजन प्राइम के लिए सुपरनेचुअलर थ्रिलर अधूरा’, स्पाइक: स्पोर्ट्स ड्रामा’, लॉर्ड कर्जन की हवेली: ब्लैक कॉमेडी थ्रिलर’, फेयरी फोक: इम्प्रोव कॉमेडी’ और लिटिल थॉमस:ड्रामेडी’ जैसे प्रोजेक्ट्स कतार में है।

****************************

 

फैमिली के साथ बोल्ड सीन नहीं देख पातीं तमन्ना भाटिया

02.07.2023 (एजेंसी)  – तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की लस्ट स्टोरीज 2′ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। इस सीरीज में विजय और तमन्ना के बोल्ड सीन्स को लेकर काफी चर्चा थी। जिसमें एक्ट्रेस ने पहली बार स्क्रीन पर किसिंग सीन किए। ऐसे में तमन्ना ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि फैमिली के साथ सेक्स सीन देखने पर उनका कैसा रिएक्शन होता है। हाल ही में दिए इंटरव्यू में तमन्ना भाटिया ने बताया कि, लस्ट स्टोरीज 2 में 18 साल बाद किसिंग पॉलिसी तोडऩे में लिए एक बड़ी चुनौती थी।

मैं भी उसी ऑडियंस का हिस्सा थी, जो फैमिली के साथ ऐसे सीन्स को देखकर असहज महसूस करते हैं। मैं भी परिवार संग ऐसे सीन देखने के दौरान इधर-उधर देखना शुरू कर देती हूं। यही वजह रही कि मैंने अपने करियर में कभी इंटीमेट सीन्स नहीं किए। तमन्ना भाटिया ने आगे कहा कि, मेरे लिए ये जर्नी आसान नहीं थी। एक ऐसी एक्ट्रेस जिसके लिए ये सब करना काफी मुश्किल था।अब मैं खुद को एक्सप्लोर कर रही हूं और अलग-अलग तरह के किरदारों की तलाक में हूं। बता दें कि हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान तमन्ना भाटिया ने कहा था कि लस्ट स्टोरीज 2 में उन्होंने अपना 18 पुराना किसिंग रूल तोड़ा है।

इस सीरीज में एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड विजय वर्मा के साथ कुछ बोल्ड सीन्स किए हैं।29 जून को लस्ट स्टोरीज 2 ओटीटी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। सीरीज में 4 अलग-अलग कहानियां हैं। वहीं किरदारों की बात करें तो विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया के अलावा काजोल, कुमुद मिश्रा, मृणाल ठाकुर, नीना गुप्ता समेत कई बड़े एक्टर्स लीड रोल में नजर आए। फिलहाल इस सीरीज को फैंस की तरफ से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है।

*****************************

 

 

साड़ी का पल्लू गिराकर नम्रता मल्ला ने कराया हुस्न का दीदार

02.07.2023 (एजेंसी)  –  भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला सोशल मीडिया पर अपने हुस्न का दीदार करवा के लोगों के बीच लाइमलाइट लूट लेती हैं। उनकी बोल्डनेस और हॉटनेस हमेशा इंटरनेट पर कहर बरपाए रहती हैं। फैंस उनकी हर एक किलर तस्वीरों के लिए बेताब रहते हैं। हाल ही में नम्रता मल्ला ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में उन्होंने साड़ी का पल्लू गिरा कर एक से बढ़कर एक पोज दिए हैं।

एक्ट्रेस नम्रता मल्ला ने हाल ही में अपने लेटेस्ट बोल्ड फोटोशूट की तस्वीरों से इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है। इन तस्वीरों में उनका स्टाइलिश अंदाज देखकर फैंस एक बार फिर से उनकी हॉटनेस के कायल हो गए हैं। नम्रता मल्ला ने साड़ी का पल्लू गिराकर बेहद ही सिजलिंग पोज दिए, जो फैंस की धड़कनें बढ़ा रहे हैं। साथ ही छोटा सा डीपनेक ब्लाउज पहनकर एक्ट्रेस नम्रता मल्ला ने कैमरे के सामने क्लीवेज फ्लॉन्ट करते हुए हॉट फोटोशूट करवाया है।

अपनी ग्लैमरस अदाओं से सबका दिल मचलने वाली एक्ट्रेस नम्रता मल्ला के हर एक लुक के लिए फैंस बेताब रहते हैं। ओपन हेयर और लाइट मेकअप कर के एक्ट्रेस ने अपने आउटलुक को कंप्लीट किया है। एक्ट्रेस जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं तो फैंस उनकी फोटोज पर लाइक्स और कॉमेंट्स करते नहीं थकते हैं। नम्रता मल्ला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और इंस्टा पर उनकी फैन फॉलोइंग लिस्ट काफी लंबी है।

***********************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपको किसी विशेष काम में दूसरे लोगों की मदद भी मिलेगी, साथ ही परिवार के लोग आपके हर फैसले के साथ होंगे, जीवन साथी के साथ भी बेहतर तालमेल बना रहेगा। बिजनेस में रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। आप किसी भी सहकर्मी के साथ मधुरता अवश्य रखें। आपकी सभी समस्याएं दूर होंगी। घर या कार्यालय में माहौल बनाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। सेहत में आज कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)

आज समाज में आपको उचित आदर-सम्मान मिलेगा। आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के लोग खुश रहेंगे। साथ ही आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। ऑफिस का काम समय पर पूरा हो जायेगा। किसी दोस्त की मदद से आपके कुछ निजी काम भी पूरे होने की संभावना है। आपको आर्थिक रूप से लाभ की प्राप्ति होगी । विद्या के क्षेत्र में आप आगे रहेंगे । भाई-बहनों के साथ रिश्तें बेहतर बने रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज परिवार वालों के साथ धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते है। आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। अचानक से कोई मददगार आपका अच्छा दोस्त बन सकता है। आर्थिक रूप से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आपके काम में नयापन आयेगा। अपनों से नजदीकियां बढ़ाने का अवसर मिलेगा। संतान पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके कामकाज की क्षमता बढ़ेगी, जिससे कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढऩे के योग हैं। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको थोड़ी मेहनत से ही बड़ा मुनाफा होगा। आप जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बनेंगे। आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेगी। बच्चे दोस्तों के साथ किसी पिकनिक पर जा सकते हैं। आपको करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिलेगा। आपके कामकाज में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के जो छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनके सपने साकार होंगे। आपको अपने किसी काम में परिवार का सहयोग मिलेगा। आपकी सभी समस्याएं दूर होगी।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी, जिससे आपको आनंद की अनुभूति होगी। आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आप किसी पारिवारिक विषय पर अपने घर के बड़ों से बात कर सकते हैं। माताएं अपने बच्चों को कुछ अच्छा बना कर खिला सकती है। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न होंगे। जीवन साथी की कोई इच्छा पूरी करेंगे, आपका जीवन साथी आपसे प्रसन्न रहेगा। धन में वृद्धि होगी। बेरोजगारो को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। कार्यालय में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसमें आप अपनी मेहनत से सफल होंगे। परिवार से जुड़े किसी काम के लिए थोड़ी भागदौड़ हो सकती है। कोर्ट-संबंधी किसी काम के लिये आपको अपने वरिष्ठ की मदद मिलेगी। आज आप किसी दोस्त के घर जा सकते हैं। धन संपत्ति के मामलों में आपको सतर्क रहना चाहिए। आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। धर्म कर्म में रूचि बढ़ेगी।सेहत के लिहाज से सब अच्छा रहेगा।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपकी सारी मनोकामना पूरी होगी। कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात दिन को और बेहतर बना देगी। जीवन में तरक्की के नये रास्ते भी खुलेंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। अपने कुछ खास काम निपटाने के लिए आपको अपने रूटीन में बदलाव करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ कुछ अच्छा समय बिता सकते है। अगर आप किसी तरह का निवेश करने की सोच रहे हैं, तो पहले उस विषय से जुड़े लोगो से सलाह करना उचित रहेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको बिजनेस के क्षेत्र में कुछ नए लोगों से मदद मिलेगी। आपका सामाजिक जीवन भी आज हर तरह से बेहतर बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको काम के लिए वाहवाही मिलेगी। आर्थिक स्थिति में प्रगति होगी। आप खुद को सही साबित करने में सफल रहेंगे। किसी काम को पूरा करने के लिए आपके दिमाग में कोई नया आईडिया आयेगा। अगर आप कुछ दिनों से अपने पेट दर्द की समस्या से परेशान है, तो आज आपको उससे छुटकारा मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज कुछ कामों में आपको अधिक समय लग सकता है, लेकिन काम में सफलता जरूर मिलेगी। किसी की राय आपके लिये कारगर साबित हो सकती है। दूसरों के सामने अपनी बात रखने की पूरी कोशिश करेंगे। आज जीवन साथी के साथ आपको बातचीत में थोड़ी नरमी बरतनी चाहिए। धैर्य रखने पर आपके रिश्ते मधुर होंगे। योग करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आमदनी बढ़ाने के लिए कोई नया प्लान आपके दिमाग में आयेगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

नौकरी कर रहे लोगों को आज नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आगे चलकर ये प्रोजेक्ट आपको फायदा दिलायेगा। इस राशि के विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। मेहनत के बल पर ही आपको अपने करियर में सफलता हासिल होगी। ऑफिस में एक साथ कई तरह के काम करने से आपको तनाव महसूस हो सकता है। कुछ कार्यों में ओवर कॉन्फिडेंस की स्थिति से आपको बचना चाहिए। किसी से मदद लेने में कोई बुराई नहीं है। आपके साथ सब अच्छा होगा।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन आपके लिये बेहद लाभदायक रहेगा। आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। आपके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी। आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिलेंगे। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। घर पर छोटी-सी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। बिजनेस में सब कुछ सामान्य रूप से बना रहेगा। दाम्पत्य संबंधों में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिये आज का दिन बढिय़ा है। आप कुछ नयी उमंगों के साथ अपना कोई खास काम शुरू कर सकते हैं।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। बचपन के किसी दोस्त से सम्पर्क हो सकता सकता है। बात के दौरान कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी। आपके अधूरे काम भी आज पूरे हो जायेंगे। बिजनेस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। संपत्ति बढ़ाने की कोई योजना सफल रहेगी। इस राशि के छात्र कोई नया कोर्स ज्वॉइन कर सकते हैं। आपको माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। रुके हुए सारे काम पूरे होंगे।

***********************************

 

PM मोदी ने की डिजिटल पेमेंट की वकालत, कहा- लोगों को नकद भुगतान से बचना चाहिए

नई दिल्ली 01 Jully (एजेंसी): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि डिजिटल भुगतान से पारदर्शिता आई है और यदि संभव हो तो लोगों को नकद भुगतान से बचना चाहिए। 17वीं भारतीय सहकारी कांग्रेस को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, पारदर्शिता के लिए डिजिटल लेनदेन को अपनाएं। नकद भुगतान कम से कम करें। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कृषि और किसानों पर सालाना 6 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च करती है। उन्होंने कहा, इसका मतलब है कि औसतन हर किसान को हर साल सरकार से विभिन्न रूपों में लगभग 50 हजार रुपये मिलते हैं।

प्रधान मंत्री ने उल्लेख किया कि उनकी सरकार ने देश भर के किसानों के खातों में लगभग 2.5 लाख करोड़ रुपये सीधे स्थानांतरित किए हैं। उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि उनकी सरकार यूरिया उर्वरक बैग 270 रुपये में उपलब्ध कराती है, जबकि बांग्लादेश में उन्हें 720 रुपये, पाकिस्तान में 800 रुपये, चीन में 2,100 रुपये और कुछ अन्य स्थानों पर 3,100 रुपये में बेचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने उर्वरक सब्सिडी को बढ़ाकर 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक कर दिया है और इस बात पर जोर दिया कि केंद्र भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार से मुक्त है, जिससे किसानों को लाभ हो रहा है।

उन्होंने कहा, पिछले नौ वर्षों में, किसानों को एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर उनकी उपज की खरीद के माध्यम से 15 लाख करोड़ रुपये से अधिक प्राप्त हुए हैं। सरकार कृषि और किसानों पर प्रति वर्ष लगभग 6.5 लाख करोड़ रुपये खर्च करती है। मोदी ने किसानों के लिए 3 लाख 70 हजार करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की और कहा कि गन्ना किसानों के लिए 315 रुपये प्रति क्विंटल का लाभकारी मूल्य निर्धारित किया गया है।

पीएम ने कहा, वर्तमान में हमारे पास देश में 1,400 लाख टन से अधिक की भंडारण क्षमता है। अगले पांच वर्षों के लिए हमारा लक्ष्य लगभग 700 लाख टन नई भंडारण क्षमता बनाना है। यह निस्संदेह एक महत्वपूर्ण कार्य है, जो हमारे किसानों की क्षमताओं को बढ़ाएगा और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नये अवसर पैदा करेगा। उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र सरकार ने ऑयल पाम की खेती को बढ़ावा देने के लिए मिशन पाम ऑयल पहल शुरू की है।

इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी ने सहकारी आंदोलन में कई बदलाव लाए हैं। हमारे देश में सहकारी आंदोलन लगभग 115 वर्ष पुराना है। एक अलग सहकारी मंत्रालय की मांग 75 वर्षों से लंबित थी। जब मोदी दूसरी बार प्रधान मंत्री बने, तो एक स्वायत्त सहकारी मंत्रालय की स्थापना की गई। एक स्वतंत्र मंत्रालय के गठन के साथ शाह ने कहा, “सहकारिता मंत्रालय और सहकारी क्षेत्र में कई बदलाव संभव हो गए हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री ने चीनी मिलों से संबंधित 15,000 करोड़ रुपये के कर विवाद को सुलझाया और भविष्य में ऐसे विवादों की पुनरावृत्ति को रोकने की व्यवस्था की।

**********************************

 

न्यायिक हिरासत में पूर्व शिक्षा मंत्री को अंगूठियां पहनने की इजाजत देने पर जेल अधीक्षक की मुश्किलें बढ़ी, FIR दर्ज

कोलकाता 01 Jully (एजेंसी): स्कूल में नौकरियों में अनियमितता के मुख्य आरोपी पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी को न्यायिक हिरासत में अंगूठी पहनने का अनुमति देने के मामले में कोलकाता के प्रेसीडेंसी केंद्रीय सुधार गृह के अधीक्षक देबाशीष चक्रवर्ती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मामले में चक्रवर्ती के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने के कलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्देश के आधार पर, राज्य के अतिरिक्त महानिदेशक और महानिरीक्षक (सुधारात्मक सेवा विभाग) के कार्यालय द्वारा उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हालांकि एफआईआर में तारीख 27 जून बताई गई है, लेकिन मामला शनिवार को सामने आया है।

एफआईआर में, चक्रवर्ती पर पश्चिम बंगाल सुधार सेवा अधिनियम, 1992 की धारा 83 के तहत कर्तव्य में लापरवाही का आरोप लगाया गया है। इस अधिनियम के तहत अपराधी को छह महीने तक की कैद या जुर्माने से दंडित किया जा सकता है।

इस साल अप्रैल में कलकत्ता हाई कोर्ट में इस मामले में बहस करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के वकील फिरोज एडुल्जी ने कहा कि संबंधित सुधार गृह अधीक्षक के खिलाफ पहले भी कई आरोप लगे हैं। एडुल्जी ने तर्क दिया, इससे पहले, एक अलग मामले में उन पर 20,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया था। एडुल्जी ने अदालत से यह भी कहा कि यह तथ्य कि न्यायिक हिरासत के दौरान भी पार्थ चटर्जी अपनी उंगलियों में अंगूठियां पहने हुए थे, यह साबित करता है कि वह किस हद तक प्रभावशाली व्यक्ति हैं।

ईडी के वकील ने कहा, जेल कोड के तहत, यह स्पष्ट रूप से कहा गया है कि एक कैदी अपने साथ गहने, आभूषण और धातु की घड़ियाँ जैसी चीज़ें नहीं रख सकता है। इस संबंध में जेल संहिता के प्रावधानों को सुनिश्चित करना और लागू करना सुधार गृह अधिकारियों का कर्तव्य है। इससे साबित होता है कि वह कितने प्रभावशाली हैं।

*****************************

 

कर्नाटक में चलती ट्रेन में तलवार लहराने के आरोप में दो गिरफ्तार

दक्षिण कन्नड़ 01 Jully (एजेंसी): कर्नाटक रेलवे पुलिस ने चलती ट्रेन के अंदर तलवारें लहराने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान जयप्रभु और प्रसाद के रूप में की गई, जो गोवा से तमिलनाडु के तिरुनलवेली की यात्रा कर रहे थे।

यह घटना शुक्रवार को हुई, जब तिरुनलवेली सुपरफास्ट एक्सप्रेस दक्षिण कन्नड़ जिले के सुरथकल से टोकुरु की ओर जा रही थी। नशे की हालत में उन्होंने तलवारें निकाल लीं और यात्रियों को धमकाना शुरू कर दिया।

इसके चलते, यात्री अपनी जान के डर से कोच से बाहर भाग गए। टीटीई केके श्रीनिवास शेट्टी और थिमप्पा गौड़ा मौके पर पहुंचे और उनके हाथों से तलवारें छीन लीं। बाद में आरोपियों को मंगलुरु रेलवे स्टेशन पर पुलिस को सौंप दिया गया। घटना के चलते कई सीटें और खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं। रेलवे पुलिस ने तलवारें जब्त कर ली हैं।

**************************