36 घंटे में पांच अमरनाथ तीर्थयात्रियों की मौत, मरने वालों की संख्या हुई 24

श्रीनगर 15 Jully (एजेंसी): पिछले 36 घंटों में पांच अमरनाथ यात्रियों की मौत हो गई, इससे इस साल की वार्षिक तीर्थयात्रा के दौरान मरने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 24 हो गई है। अधिकारियों ने कहा कि इनमें से अधिकतर मौतें अधिक ऊंचाई पर होने वाली बीमारी के कारण हुईं, जिसके चलते ऑक्सीजन की कमी हुई और उसके बाद हृदय गति रुक गई।

अधिकारियों ने कहा, पांच मौतों में से चार पहलगाम मार्ग पर हुईं जबकि एक बालटाल मार्ग पर हुई। पीड़ितों में एक आईटीबीपी अधिकारी भी शामिल है, जिसकी ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। पीड़ित उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा और गुजरात से थे। विशेषज्ञों ने कहा है कि ऊंचाई पर स्थित स्थानों में ऑक्सीजन की कम सांद्रता के साथ दुर्लभ हवा होती है। इसके साथ ही थकावट और अस्वस्थ फेफड़े अक्सर मृत्यु का कारण बनते हैं।

अमरनाथ गुफा मंदिर समुद्र तल से 3,888 मीटर ऊपर स्थित है। इन कारणों से, अधिकारियों ने यात्रियों के लिए स्थापित मुफ्त रसोई (लंगर) में सभी जंक फूड पर प्रतिबंध लगा दिया है। परांठे, पूड़ी, मिठाई और कोल्ड ड्रिंक समेत सभी हलवाई आइटम पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यात्रा के आधार और पारगमन शिविरों के अंदर और आसपास सिगरेट की बिक्री पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस साल की 62 दिवसीय लंबी यात्रा 1 जुलाई को शुरू हुई, 31 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा उत्सव के साथ समाप्त होगी।

*****************************

 

बगावत के बाद पहली बार चाचा शरद पवार के घर पहुंचे अजित पवार, कहा- परिवार पहले, अंतरात्मा की आवाज सुनी

नासिक 15 Jully, (एजेंसी): राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से अलग हुए नेता उपमुख्यमंत्री अजीत पवार अपने चाचा और राकांपा अध्यक्ष शरद पवार के मुंबई वाले घर पहुंचे। घर से निकलने के बाद उन्होंने कहा कि परिवार पहले है। चाची प्रतिभा पवार का हाल जानने अजित पवार शुक्रवार देर रात सिल्वर ओक्स स्थित शरद पवार के घर पहुंचे। हाल ही में प्रतिभा पवार के हाथ की एक निजी अस्पताल में सर्जरी हुई है।

अजीत पवार ने शनिवार को कहा, राजनीति अलग है, परिवार हमेशा पहले आता है। मैंने अपनी अंतरात्मा की आवाज़ सुनी और अपनी चाची का हालचाल पूछने चला गया। एनसीपी से अलग होने और दूसरे डिप्टी सीएम के रूप में शिवसेना-भारतीय जनता पार्टी सरकार में शामिल होने के 15 दिन बाद शरद पवार से यह उनकी पहली मुलाकात थी, इससे राजनीतिक हलकों में काफी दिलचस्पी पैदा हुई।

उन्होंने कहा कि वह अपने चाचा और चचेरी बहन, बारामती से सांसद सुप्रिया सुले से बहुत सौहार्दपूर्ण माहौल में मिले, लेकिन उन्होंने विस्तार से नहीं बताया। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार देर रात कहा कि सभी राजनीतिक अफवाहों को खारिज करते हुए अजित पवार अपने परिवार से मिलने गए हैं। बता दें, प्रतिभा पवार की सर्जरी की गई थी, इसके बाद उनकी हालत ‘स्थिर’ है।

पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा ‘काकी’ (चाची) के रूप में सम्मानित प्रतिभा दिवंगत भारतीय टेस्ट क्रिकेटर सदाशिव शिंदे की बेटी हैं और उन्होंने 1967 में शरद पवार से शादी की थी।

*************************

 

आजम खान की मुश्किलें बढ़ी, हेट स्पीच मामले में दोषी करार; कोर्ट ने सुनाई दो साल की सजा

रामपुर 15 Jully (एजेंसी): समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को हेट स्पीच मामले में दोषी करार दिया गया है। सपा नेता ने यह हेट स्पीच 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान दिया था। जिसे आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था, जिस पर अब जाकर उन्हें दोषी करार दिया गया है। उन्हें दो साल की सजा सुनाई गई है। रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने आजम को इस मामले में दोषी माना है।

आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नज़र आ रही हैं। आजम फिलहाल जमानत पर बाहर हैं लेकिन सजा सुनाए जाने के बाद एक बार फिर उनके हालात बदल सकते हैं। इस बीच पिछले दो दिन से आजम खान की वाई श्रेणी की सुरक्षा हटाए जाने और फिर लौटाए जाने को लेकर यूपी की सियासत गर्म रही। समाजवादी पार्टी सरकार पर आजम को जानबूझकर परेशान करने का आरोप लगा रही है। उधर, अधिकारियों का कहना है कि आजम के खिलाफ अब तक जो भी एक्‍शन हुआ है वो नियमों को तोड़े जाने और कानून का उल्‍लंघन करने को लेकर ही हुआ है।

बता दें, आजम के खिलाफ 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान एक जनसभा में भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगाते हुए रामपुर के थाना शहजाद नगर में मामला दर्ज करवाया गया था। तत्कालीन वीडियो निगरानी टीम प्रभारी अनिल कुमार चौहान ने यह केस दर्ज कराया था। इसमें मुख्‍यमंत्री, रामपुर के तत्‍कालीन डीएम और चुनाव आयोग को लक्ष्‍य करके भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगाया गया था। मामले में आजम खान की ओर से बहस की प्रक्रिया पूरी हो गई थी। लम्‍बी सुनवाई के बाद कोर्ट ने 15 जुलाई को फैसले की तारीख मुकर्रर की थी। इससे पहले भड़काऊ भाषण के एक अन्‍य मामले में आजम खान को राहत मिल चुकी है। इस मामले में भी आजम राहत की आस लगाए बैठे थे लेकिन शनिवार को अदालत ने उन्‍हें दोषी करार देते हुए उनकी उम्‍मीदों पर पानी फेर दिया।

****************************

 

माता-पिता की देखभाल नहीं करने वाले बेटों को प्रायश्चित का मौका नहीं, हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

बेंगलुरु 15 Jully, (एजेंसी): कर्नाटक उच्च न्यायालय ने एक बड़े फैसले में कहा है कि जो बेटे अपने माता-पिता की देखभाल नहीं करते हैं, उन्‍हें प्रायश्चित का मौका नहीं दिया जा सकता। अदालत ने यह भी रेखांकित किया कि विवाह अधिकारों को फिर से स्थापित करने के लिए एक कानून है, लेकिन मां को बेटों के साथ रहने के लिए मजबूर करने के लिए कानून में कोई प्रावधान नहीं है।

न्यायमूर्ति कृष्ण एस. दीक्षित की अध्यक्षता वाली पीठ ने दो भाइयों, गोपाल और महेश की याचिका पर यह फैसला दिया। उन्‍होंने अदालत के समक्ष दलील दी थी कि वे अपनी मां की देखभाल के लिए 10-10 हजार रुपये गुजारा भत्ता का भुगतान नहीं सकेंगे। भाइयों ने दावा किया कि वे अपनी मां की देखभाल करने के लिए तैयार हैं। उनकी मां फिलहाल बेटियों के घर पर रहने के लिए मजबूर हैं।

पीठ ने वेदों और उपनिषदों का उल्लेख करते हुए कहा कि अपनी मां की देखभाल करना बच्चों का कर्तव्य है। अदालत ने कहा, “बुढ़ापे के दौरान, मां की देखभाल बेटे द्वारा की जानी चाहिए। तैत्तिरीय उपनिषद में उपदेश दिया गया है कि माता-पिता, शिक्षक और अतिथि भगवान के समान हैं। जो लोग अपने माता-पिता की देखभाल नहीं करते हैं उनके लिए कोई प्रायश्चित नहीं है। भगवान की पूजा करने से पहले, माता-पिता, शिक्षकों और अतिथियों का सम्मान करना चाहिए।

पीठ ने कहा, “लेकिन, आज की पीढ़ी अपने माता-पिता की देखभाल करने में विफल हो रही है। यह अच्छा नहीं है कि ऐसी संख्या बढ़ रही है।” इसमें रेखांकित किया गया कि चूंकि दोनों बेटे शारीरिक रूप से स्वस्थ हैं, इसलिए यह दावा नहीं किया जा सकता कि वे भरण-पोषण नहीं दे सकते।

“अगर कोई आदमी अपनी पत्नी की देखभाल कर सकता है, तो वह अपनी मां की देखभाल क्यों नहीं कर सकता? एक बेटे को किराया मिल रहा है। बेटों का इस तर्क से सहमत नहीं हुआ जा सकता कि वे अपनी मां का ध्‍यान रखेंगे। एक मां को मजबूर करने का कानून नहीं है। इस बात से भी सहमत नहीं हुआ जा सकता कि बेटियां साजिश कर उसे अपने घर में रहने के लिए मजबूर कर रही हैं। अगर बेटियां न होती तो मां सड़क पर होती।”

न्यायमूर्ति दीक्षित ने मां की देखभाल करने के लिए बेटियों की सराहना की। पीठ ने बेटों को अपनी मां को 20 हजार रुपये गुजारा भत्ता देने का भी आदेश दिया। मैसूरु की 84 वर्षीय वेंकटम्मा अपनी बेटियों के साथ रह रही थीं। अपने बेटे का घर छोड़ने के बाद उन्होंने मैसूरु में प्रभागीय अधिकारी से संपर्क कर गोपाल और महेश से गुजारा भत्‍ता की मांग की थी।

माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम के तहत बेटों को अपनी मां को पांच-पांच हजार रुपये देने का आदेश दिया गया। बाद में जिला आयुक्त ने रखरखाव राशि पांच-पांच हजार रुपये से बढ़ाकर 10-10 हजार रुपये कर दी थी। इस आदेश को चुनौती देने वाले भाइयों ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और दावा किया कि वे गुजारा भत्ता नहीं देंगे, बल्कि वे अपनी मां की देखभाल करेंगे।

****************************

 

नरेंद्र सिंह तोमर को भाजपा ने मध्य प्रदेश का चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक बनाया

नई दिल्ली , 15 जुलाई (एजेंसी)। भारतीय जनता पार्टी ने इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को मध्य प्रदेश आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक बनाया है। मध्यप्रदेश में नरेंद्र सिंह तोमर के अच्छी खासी पकड़ है इसी वजह से भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और नरेंद्र सिंह तोमर की चोरी को दांव लगाया है।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि 2008 और 2013 में चुनाव के समय नरेंद्र सिंह तोमर ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष थे दोनों ही बार पार्टी तमाम चुनौतियों को पार कर सकता नोटिस 2013 में तो पहले से अधिक विधायकों के साथ  शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री बने थे। युवराज नरेंद्र की जोड़ी पहले भी सफलता के साथ परिणाम दे चुकी है ऐसे में इसी दूर पर पार्टी का जो रहेगा। 2024 लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में चाहती है कि मध्यप्रदेश में अच्छी तरह से सत्ता में वापसी करें क्योंकि उसका फायदा लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिले।

क्योंकि 2018 में भाजपा मध्यप्रदेश में हार का स्वाद चख चुकी है और भाजपा यह नौबत दोबारा दोहराना नहीं होने देना चाहती हैं। 2020 में ज्योतिआदित्य इंडिया के साथ मिलने पर युवराज सत्ता में लौटे जरूर लेकिन संगठनात्मक सर्वे में पार्टी की स्थिति अच्छी नहीं बताई जा रही है। तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय मंत्री जी की समृद्धि को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है और इसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चार राज्‍यों में अपने चुनाव प्रभारियों को बदला।

।केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को राजस्‍थान का प्रभारी बनाया गया है जबकि नितिन पटेल और कुलदीप विश्नोई सह-प्रभारी की भूमिका में नजर आएंगे। छत्तीसगढ़ राज्‍य में राज्‍यसभा के पूर्व सदस्‍य ओपी माथुर को प्रभारी और मनसुख मांडविया को सह-प्रभारी बनाया गया है। इसी तर्ज पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को मध्‍यप्रदेश का प्रभारी व अश्वनी वैष्णव सह-प्रभारी नियुक्‍त किया गया हैं।

साथ ही तेलंगाना में बीजेपी सांसद प्रकाश जावड़ेकर को प्रभारी बनाया गया है. उनके अंतर्गत सह-प्रभारी के तौर पर सुनील बंसल काम करेंगे।अगले साल देश में लोकसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले राजस्‍थान, मध्‍यप्रदेश, छत्‍तीसगढ़ और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव भी हैं।

इन चार राज्‍यों के नतीजे काफी हद तक अगले साल होने वाले चुनाव की रूपरेखा तय करेंगे। ऐसे में बीजेपी इन चार बड़े राज्‍यों को लेकर कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है. मध्‍य प्रदेश में पहले ही बीजेपी की सरकार है। वहीं, राजस्‍थान और छत्‍तीसगढ़ पर कांग्रेस का कब्‍जा है।

***************************

 

कूनो नेशनल पार्क में एक और चीते की मौत, 4 महीने में 8वें चीते की गई जान

भोपाल 15 Jully (एजेंसी): मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क से एक बार फिर वन्य प्राणी प्रेमियों के लिए बुरी खबर आ रही है। यहां सूरज नाम के नर चीते ने दम तोड़ दिया है। इस सप्ताह यह दूसरे चीते की मौत है। सूरज की मौत की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है।

वन विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सूरज नाम के चीते की शुक्रवार को मौत हुई है। वह मृत अवस्था में पाया गया है। सूरज के शरीर पर कुछ चोट के निशान भी पाए गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि बीते दिनों तेजस और सूरज के बीच हिंसक झड़प हुई थी। जिसमें दोनों घायल हुए थे। तेजस के शरीर पर भी घाव मिले थे। मगर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तेजस की मौत की वजह आंतरिक अंगों की कमजोरी बताई गई। सूरज के शरीर पर भी कुछ घाव हैं।

ज्ञात हो कि दक्षिण अफ्रीका से लाए गए चीतों के दल को 17 सितंबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा था। अब तक यहां कुल आठ चीतों की मौत हो चुकी है।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने चीते की मौत पर ट्वीट कर कहा- कूनो नेशनल पार्क में आज आठवें चीते की मृत्यु का समाचार प्राप्त हुआ। लगातार चीतों की मौत होने के बावजूद अब तक ऐसी कोई योजना सामने नहीं आई है, जिसमें इन वन्य प्राणियों के जीवन को संरक्षित करने की कोई पहल की गई हो। राजनीतिक प्रदर्शन-प्रियता के लिए वन्य प्राणियों को शोभा की वस्तु बनाना, लोकतंत्र के चुने हुए प्रतिनिधियों को शोभा नहीं देता।

उन्होंने आगे कहा- मैं जिम्मेदार लोगों से आग्रह करता हूं कि वह पर्यावरणविद् और वैज्ञानिकों से चर्चा कर शीघ्र ही ऐसी कोई प्लान बनाएं, जिनसे इन प्राणियों के जीवन की रक्षा हो सके।

CBSE Exam: 15 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं

नई दिल्ली 15 Jully (एजेंसी): केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। 2024 में कक्षा 10वीं और 12 की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से 10 अप्रैल, 2024 तक आयोजित की जाएंगी।

आधिकारिक सूचना उम्मीदवारों द्वारा सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in के माध्यम से डाउनलोड की जा सकती है। कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं लगभग 55 दिनों तक चलेंगी। बोर्ड ने सभी संगठनों से अनुरोध किया है कि वे बोर्ड परीक्षाओं के उपरोक्त कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए अपनी परीक्षाओं की तारीखें तय करें।

आधिकारिक नोटिस में लिखा है, सीबीएसई 15 फरवरी 2023 से कक्षा 10 और 12 के लिए शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करेगा। ये परीक्षाएं लगभग 55 दिनों की अवधि के लिए आयोजित की जाएंगी और 10 अप्रैल 2024 तक समाप्त होने की उम्मीद है।

इस साल सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू की थीं। जबकि कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 5 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। जबकि सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 21 मार्च तक आयोजित की गई थी।

*************************

 

फ्रांस यात्रा पूरी कर PM मोदी UAE के लिए रवाना, राष्ट्रपति शेख बिन जायद से करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली 15 Jully (एजेंसी): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को फ्रांस की अपनी दो दिवसीय यात्रा समाप्त करने के बाद संयुक्त अरब अमीरात के लिए रवाना हुए। जहां उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के साथ व्यापक बातचीत की। पीएम मोदी को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक और सैन्य सम्मान, ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ से सम्मानित किया गया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, “भारत-फ्रांस संबंधों में एक नए अध्याय की शुरुआत करने वाली सफल यात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस को अलविदा कहा। प्रधानमंत्री अब अपनी यात्रा के अगले चरण के लिए अबू धाबी के लिए विमान से रवाना होंगे।”

जब पीएम मोदी एक दिवसीय यात्रा के लिए अबू धाबी पहुंचेंगे तो ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा और रक्षा फोकस क्षेत्र हो सकते हैं, जिसके दौरान दोनों रणनीतिक साझेदार एक ऐतिहासिक व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद प्रगति की समीक्षा करेंगे। पीएम मोदी यूएई के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बातचीत करेंगे। पीएम मोदी की अबू धाबी यात्रा फ्रांस के नेतृत्व के साथ ठोस जुड़ाव के बाद त्रय के पूरा होने का प्रतीक होगी।

भारत और फ्रांस ने शुक्रवार को कहा कि वे मित्र देशों के लाभ सहित प्रमुख सैन्य प्लेटफार्मों के सह-विकास और सह-उत्पादन की संभावनाएं तलाश रहे हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने के लिए 25 साल के रोडमैप का अनावरण किया।

*********************

 

तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष को राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकित किए जाने की संभावना

चेन्नई 15 Jully (एजेंसी): तमिलनाडु भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी के. अन्नामलाई को राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकित किए जाने की संभावना है, जहां पार्टी के पास 73 सीटें हैं।

अन्नामलाई कर्नाटक कैडर के आईपीएस अधिकारी थे, जिन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और भगवा पार्टी में शामिल हो गए। जब से वह तमिलनाडु में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बने हैं, भाजपा अधिक आक्रामक हो गई है और कई जन-केंद्रित मुद्दों को उठा रही है, इससे पार्टी एक जीवंत संगठन बन गई है।

तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष को अगले सप्ताह ब्रिक्स, दक्षिण अफ्रीका में नीति चर्चा में भाग लेने वाले चार सदस्यीय भाजपा प्रतिनिधिमंडल में से एक के रूप में नामित किया गया है।

वह लंदन में भाजपा द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में वक्ता भी थे।

अन्नामलाई 28 जुलाई से पूरे तमिलनाडु में ‘एन मन एन मक्कल’ नाम से पद यात्रा करेंगे। ‘पदयात्रा’ का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रामेश्वरम में करेंगे।

चेन्नई स्थित थिंक टैंक सेंटर फॉर पॉलिसी एंड डेवलपमेंट स्टडीज के निदेशक सी. राजीव ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “जब से के. अन्नामलाई भाजपा की तमिलनाडु इकाई के प्रदेश अध्यक्ष बने हैं, पार्टी अधिक आक्रामक हो गई है और उसने सत्तारूढ़ द्रमुक के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों सहित कई जन-केंद्रित मुद्दे उठाए हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि अगर अन्नामलाई को राज्यसभा के लिए नामांकित किया जाता है तो इससे राज्य में भाजपा की संभावनाओं को काफी बढ़ावा मिलेगा।

*************************

 

आकाशीय बिजली का कहर, चपेट में आने से 18 लोगों की मौत- CM ने की मुआवजे की घोषणा

पटना 15 Jully (एजेंसी): बिहार में चालू मानसून सीजन के बीच 24 घंटों में आकाशीय बिजली की चपेेट में आकर कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। 18 मौतों में से पांच रोहतास में, अरवल में चार, सारण में तीन, औरंगाबाद और पूर्वी चंपारण में दो-दो और बांका और वैशाली जिले में एक-एक शामिल हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिवार के प्रत्येक सदस्य को 4 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है। आपदा प्रबंधन एजेंसी लोगों से, विशेषकर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों से अपील कर रही है कि वे बारिश होने पर कृषि क्षेत्र में जाने से बचें या पेड़ों, बिजली के खंभों या मिट्टी से बने घरों के नीचे खड़े न हों।

उन्होंने शहरी इलाकों में रहने वाले लोगों को भी चेतावनी दी है कि वे बारिश के दौरान खिड़कियों से दूर रहें और रेफ्रिजरेटर और एसी जैसे बिजली के उपकरणों को न छूएं, साथ ही इमारतों की छतों पर जाने से बचें।

******************************

 

 

14वें दिन 24 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे अमरनाथ

श्रीनगर 15 Jully (एजेंसी): अमरनाथ यात्रा के 14वें दिन 24 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने गुफा मंदिर के अंदर शिवलिंग के दर्शन किए, जबकि 7,392 भक्तों का एक और जत्था शनिवार को जम्मू से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ।

अधिकारियों ने कहा कि एक जुलाई को वार्षिक तीर्थयात्रा शुरू होने के बाद से 1.87 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने गुफा मंदिर के दर्शन किए हैं।

“7,392 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था आज (शनिवार) सुबह एक सुरक्षा काफिले में जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से घाटी के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने कहा, “इनमें से 4,897 पुरुष, 2,095 महिलाएं, 55 बच्चे, 319 साधु और 26 साध्वियां हैं।”

यात्रा में अब तक प्राकृतिक कारणों से 19 लोगों की मौत हो चुकी है।

पहलगाम मार्ग का उपयोग करने वालों को गुफा मंदिर तक पहुंचने में 3-4 दिन लगते हैं, जबकि बालटाल मार्ग का उपयोग करने वाले लोग दर्शन के बाद उसी दिन बेस कैंप लौट आते हैं।

दोनों मार्गों पर यात्रियों के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं भी उपलब्ध हैं।

62 दिनों तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा 31 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा उत्सव के साथ समाप्त होगी।

**************************

 

सागर में भारी बारिश, आज स्कूलों में अवकाश

सागर 15 Jully (एजेंसी): मध्यप्रदेश के सागर जिले में आज सुबह से हो रही झमाझम बारिश को देखते हुए स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी दीपक आर्य द्वारा भारी बारिश को देखते हुए आज जिले की समस्त शासकीय अशासकीय शाला में अवकाश घोषित किया गया है।

सागर मौसम विभाग कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को सागर शहर में सुबह साढ़े आठ बजे तक 142 मिली मीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है। सागर में भारी बारिश से सड़कें जलमग्न हो गई हैं। वहीं निचली बस्तियों के साथ साथ मुख्य मार्ग स्थित मकानों में पानी भर गया है।

****************************

 

चंद्रयान 3 पर क्रेडिट लेने की होड़- कांग्रेस ने इसरो को बताया नेहरू का सपना, तो भाजपा ने याद दिलाई इसरो स्थापना की तारीख

नई दिल्ली 15 Jully (एजेंसी): चंद्रयान 3 के सफल प्रक्षेपण के बाद कांग्रेस और भाजपा में श्रेय लेने की होड़ भी शुरू हो गई है। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ‘इसरो’ की स्थापना को देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का सपना बताया, तो वहीं भाजपा की तरफ से जवाब देते हुए भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने इसरो की स्थापना की तारीख याद दिलाते हुए कहा कि इसरो की स्थापना अगस्त 1969 में हुई थी, जबकि जवाहर लाल नेहरू की मृत्यु मई 1964 में हुई थी।

कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट कर कहा, ” इसरो का सपना पंडित नेहरू ने देखा था, जिसे इंदिरा गांधी ने पोषित किया, राजीव गांधी ने महान ऊंचाइयों पर पहुंचाया और डॉ. मनमोहन सिंह ने नया मुकाम हासिल किया। सभी के लिए गर्व का क्षण, जब हम चंद्रमा पर विजय प्राप्त करने के लिए चंद्रयान 3 को उत्साहपूर्वक उड़ान भरते हुए देख रहे हैं! जय हिन्द “

कांग्रेस नेता के दावे पर रिप्लाई करते हुए भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने ट्वीट कर कहा, ” चंद्रयान 3 के सफल प्रक्षेपण का श्रेय लेने की लालसा में, कांग्रेस ने दावा किया कि यह सब इसलिए हुआ, क्योंकि नेहरू ने इसरो का ‘सपना’ देखा था। छोटा सा तथ्य यह है कि नेहरू की मृत्यु मई 1964 में हुई और इसरो की स्थापना अगस्त 1969 को हुई। बात यहीं ख़त्म नहीं होती। भारत द्वारा अब तक लॉन्च किए गए 424 विदेशी उपग्रहों में से 389 पिछले नौ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्रित्व काल में लॉन्च किए गए थे। यह स्पष्ट है कि नेहरू ने सपने के अलावा बहुत कुछ नहीं किया। इससे भी बुरी बात यह है कि इंदिरा से लेकर मनमोहन तक किसी ने भी नेहरू के सपने को गंभीरता से नहीं लिया। “

************************

 

राहुल ने ईयू संसद में भारत के आंतरिक मामले पर चर्चा पर चुप्पी को लेकर पीएम मोदी पर साधा निशाना

नई दिल्ली 15 Jully (एजेंसी): कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने फ्रांस से अबू धाबी जा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर निशाना साधा और यूरोपीय संसद में भारत के आंतरिक मुद्दे पर चर्चा के बाद भी मणिपुर में हुई हिंसा पर उनकी चुप्पी पर सवाल उठाया।

लोकसभा के पूर्व सांसद ने एक ट्वीट में कहा, “मणिपुर जल रहा है। यूरोपीय संसद भारत के आंतरिक मामले पर चर्चा कर रही है। प्रधानमंत्री ने इस पर एक शब्द भी नहीं कहा है। इस बीच, राफेल ने उन्हें बैस्टिल डे परेड का टिकट दिला दिया।”

राहुल गांधी ने 29 और 30 जून को दो दिनों के लिए हिंसा प्रभावित मणिपुर का दौरा किया था और राहत शिविरों में प्रभावित परिवारों से मुलाकात की थी।

उन्होंने मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके से भी मुलाकात की थी और उन्हें राहत शिविरों की स्थिति से अवगत कराया था और पूर्वोत्तर राज्य में सामान्य स्थिति की अपील भी की थी।

मणिपुर में जातीय हिंसा 3 मई को भड़की थी और तब से अब तक 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोगों को आश्रय शिविरों में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

कांग्रेस ने मणिपुर हिंसा पर प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाया है और राज्य में स्थिति को नियंत्रित करने में विफल होने के लिए मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह को हटाने की भी मांग की है।

**********************************

 

मुख्यमंत्री गहलोत के कोटा आगमन पर उनकी राह रोकेंगे भरत सिंह

कोटा 15 Jully (एजेंसी): राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जब भी कोटा में आगमन होगा,तब उनकी ही पार्टी के वरिष्ठ विधायक भरत सिंह कुंदनपुर ने बारां जिले के खान की झोपड़िया गांव को कोटा जिले में शामिल करने की मांग और सीमलिया में कांग्रेस के एक मंडल अध्यक्ष को धमकाने और मारपीट करने के मामले में पुलिस के कोई कार्यवाही नहीं करने के खिलाफ अपना विरोध जताते हुए प्रदर्शन करने का फैसला किया है।

सिंह का आरोप है कि खान की झोपड़िया गांव नैसर्गिक रूप से बारां नहीं बल्कि कोटा जिले का हिस्सा होने के बावजूद प्रशासनिक त्रुटि की वजह से उस समय बारां जिले की सीमा में शामिल कर लिया गया था, जब कोटा और बारां जिले का विभाजन हो रहा था और बारां जिला अस्तित्व में आया था। नए जिले के गठन की इस प्रक्रिया के दौरान प्रशासनिक स्तर पर हुई त्रुटि के कारण गलत आकलन कर लिए जाने की वजह से यह गांव पलायथा क्षेत्र में कोटा के सिरे की ओर होने के बावजूद बारां जिले में शामिल कर लिया गया जबकि वहां से दोनों जिलों के बीच की विभाजन रेखा मानी जाने वाली कालीसिंध नदी बहती है।

इस बारे में सिंह का कहना है कि जब उन्होंने इस मामले को उठाया और लगातार राज्य सरकार के स्तर पर यह मांग रखी कि खान की झोपड़ियों को बारां की जगह कोटा जिले में शामिल किया जाना चाहिए क्योंकि बारां जिले के राजनेताओं की खनन माफियाओं से मिलीभगत होने के कारण इस गांव में चौबीसों घंटे हो रहे अवैध खनन पर रोक लगा पाना मुमकिन नहीं हो पा रहा है। यदि यह गांव कोटा जिले की सीमा में शामिल कर लिया जाए जो कि वास्तव में कोटा जिले की सीमा में ही है तो प्रशासनिक स्तर पर यहां हो रहे अवैध खनन पर रोक लगाने की प्रभावी कार्रवाई की जा सकती है जो अभी संभव नहीं हो पा रही।

******************************

पार्टी नेता की मौत की जांच के लिए बीजेपी का पैनल आज पहुंचेगा पटना

पटना 15 Jully (एजेंसी): पटना में कथित तौर पर पुलिस लाठीचार्ज के दौरान भाजपा नेता विजय कुमार सिंह की मौत की जांच के लिए पार्टी अध्यक्ष जे.पी.नड्डा द्वारा गठित चार सदस्यीय भाजपा जांच समिति शनिवार को यहां पहुंचेगी और पुलिस कार्रवााई में घायल पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेगी।

घायलों को पटना के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद मनोज तिवारी, विष्णु दयाल राम और सुनीता दुग्गल का पैनल उन अस्पतालों का दौरा करेगा जहां पार्टी कार्यकर्ता इलाज करा रहे हैं।

सदस्य मृत पार्टी नेता के परिवार से मिलने जहानाबाद के कल्पा गांव भी जाएंगे।

दौरे के बाद पैनल अपनी रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष को सौंपेगा।

बीजेपी नेताओं ने दावा किया है कि विजय कुमार सिंह की मौत पुलिस लाठीचार्ज में हुई है, जबकि जिला प्रशासन और महागठबंधन के नेता दावा कर रहे हैं कि मृतक पार्टी नेता लाठीचार्ज की जगह पर मौजूद नहीं थे।

पटना के जिला मजिस्ट्रेट चंद्रशेखर सिंह ने कहा: “विजय सिंह और उनके दोस्त महेश चंद्रवंसी को दोपहर 1.19 बजे घूमते हुए पाया गया। वे जेपी चौराहे पर और छज्जूबाग रोड की ओर जा रहे थे, जबकि लाठीचार्ज दोपहर 12.55 बजे हुआ। लाठीचार्ज के 20 मिनट बाद विजय सड़क पर चल रहे थे। विजय सिंह के शरीर पर एक भी खरोंच नहीं थी. हम पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं. यह दिल का दौरा पड़ने का मामला हो सकता है।”

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा, ”विजय सिंह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे ही नहीं, फिर लाठीचार्ज में उनकी मौत कैसे हो गयी। मीडिया के कुछ वर्ग इस खबर को फैला रहे हैं, वे अफवाह फैलाने में बड़का झूठा पार्टी (भाजपा) का समर्थन कर रहे हैं। अगर किसी में हिम्मत है तो लाठीचार्ज का फुटेज दिखाएं जहां विजय सिंह को चोटें आईं।”

सिंह ने कहा, “भाजपा नेता मिर्च पाउडर ले जा रहे थे और उन्होंने इसे डाक बंगला चौक पर एक पुलिस दल की आंखों में फेंक दिया। उसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की।”

इससे पहले, राज्य भाजपा प्रमुख सम्राट चौधरी ने विपक्षी दलों के अन्य नेताओं के साथ बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को एक ज्ञापन सौंपा और गुरुवार को हुए लाठीचार्ज और पार्टी नेता की मौत की सीबीआई जांच या पटना उच्च न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश से जांच कराने की मांग की।

********************************

 

गुजरात सरकार ने की बिपरजॉय प्रभावित किसानों के लिए 240 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा

अहमदाबाद 15 Jully, (एजेंसी): गुजरात सरकार ने पिछले महीने कच्छ और बनासकांठा जिलों में आए चक्रवात बिपरजॉय के बाद नुकसान झेलने वाले किसानों के लिए 240 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की है।

राहत पैकेज में खड़ी फसलों, पौधों और पेड़ों को हुए नुकसान से निपटने के लिए वित्तीय सहायता शामिल है। कच्छ और बनासकांठा में लगभग 1.30 लाख हेक्टेयर भूमि प्रभावित हुई है। चक्रवात के कारण जमीन से टकराने के दौरान कई फलदार पेड़ पूरी तरह से उखड़ गए या आंशिक रूप से नष्ट हो गए।

सरकार के बयान के अनुसार, जिन किसानों को अपनी बारहमासी बागवानी फसलों या पेड़ों को 10 से 33 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है, उन्हें प्रति हेक्टेयर 25,000 रुपये की सहायता मिलेगी।

यदि क्षति उनकी कुल बारहमासी बागवानी फसलों या पेड़ों के 33 प्रतिशत से अधिक है, तो किसान 1.25 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर के मुआवजे के पात्र होंगे, जिसकी अधिकतम सीमा दो हेक्टेयर होगी।

मुआवजे का लाभ उठाने के लिए, जिन किसानों के नाम सर्वेक्षण टीमों की सूची में शामिल किए गए हैं, उन्हें संबंधित तालुका विकास अधिकारी को आवेदन जमा करना होगा।

****************************

 

फिल्मी अंदाज में ठगीः लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन, 27 लोगों को बनाया शिकार

बड़गाम 15 Jully (एजेंसी): कश्मीर घाटी में फिल्मी अंदाज में ठगी करने का मामला सामने आया है। यहां एक लुटेरी दुल्हन ने पहले 27 लोगों से शादी की और बाद में उनके गहने और नकदी लेकर फरार हो गई। इस मामले का खुलासा होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। यह घटना बडगाम जिले की है। श्रीनगर लालचौक की प्रेस कॉलोनी में रहने वाले कुछ लोगों ने बताया कि उक्त महिला ने 27 मर्दों से शादी की है। शादी के बाद कुछ समय भी बिताया और बाद में मायके जाने का कहकर घर से सोना और नकदी लेकर फरार हो गई।

जानकारी देते हुए लोगों ने बताया कि उक्त ठग महिला जम्मू संभाग के राजौरी की रहने वाली है और उसने एक गैंग तैयार किया है। इस गैंग में कुछ मैच मेकर्स (रिश्ता करने वाले लोग) शामिल हैं, जो अमीर लोग या ऐसे व्यक्तियों को शिकार बनाते थे, जो मेहर के नाम पर अच्छी खासी रकम दे सकते थे। ठगी के शिकार बड़गाम खान साहब इलाके के एक निवासी ने बताया कि उसके पास एक मैच मेकर कुछ महीना पहले कई बार आया और राजौरी निवासी एक महिला का फोटो दिखाया। महिला से शादी के लिए विभिन्न तरीकों से रिझाया और वह उसकी यह चाल में फंस गया। शादी के कुछ दिन बाद महिला ने डॉक्टर के पास जाने के लिए पति के साथ अस्पताल गई तो पति जबतक अस्पताल काउंटर पर टिकट निकालता, महिला अस्पताल से फरार हो गई।

महिला और उसके बताए हुए जानकारों सभी ने उनके अता पता फर्जी बताए थे। यहां तक कि दस्तावेज और पहचान पत्र भी फर्जी थे। इस मामले में पुलिस ने आरोपी महिला और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार उक्त महिला ने बड़गाम में 27 लोगों को ठगा है।

****************************

 

सनी लियोनी नए फिल्म प्रोजेक्ट के लिए तैयार, इस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर

15.07.2023 (एजेंसी) – इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी बैक-टू-बैक फिल्मों में व्यस्त हैं। सनी अब अपने अगले प्रोजेक्ट की ओर बढ़ चुकी हैं, जिसकी झलक उन्होंने शनिवार को अपने सोशल मीडिया पर दिखाई है। जिससे उनके फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई।सनी लियोनी ने इंस्टाग्राम पर अगले प्रोजेक्ट की स्क्रिप्ट को पढ़ते हुए अपनी एक फोटो शेयर की है।

जिसमें वह काले और सफेद धारीदार टॉप पहने हुए नजर आ रही हैं। सनी ने फोटो के कैप्शन में लिखा, दैट इज वन ह्यूज स्क्रिप्ट.. गोइंग टू बी ग्रेट..।सनी के पोस्ट को दो लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। सनी को फिल्म कैनेडी’ में उनकी परफॉरमेंस के लिए काफी सराहना मिल रही है।

यही नहीं कान्स फिल्म फेस्टिवल में ग्लोबल ऑडियंस ने फिल्म के सम्मान में सात मिनट का लंबा स्टैंडिंग ओवेशन भी दिया।कैनेडी’ के अलावा, एक्ट्रेस के पास कई प्रोजेक्ट लाइन में हैं, जो इस साल के अंत तक रिलीज़ होंगे।

*****************************

हर साल सिर्फ 2 ही फिल्में करूंगी: सोनम कपूर

15.07.2023 (एजेंसी) –  मैटरनिटी ब्रेक से लौटी बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर आहूजा ने कहा है कि वह फिल्मों को लेकर बहुत सेलेक्टिव रहेंगी और हर साल दो ही प्रोजेक्ट करेगी।एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ चलिटी टाइम बिताना चाहती हैं और साल में दो फिल्में करने से वह बेहतर तरीके से टाइम को मैनेज कर सकती हैं।उसी के बारे में बात करते हुए, सोनम ने कहा, मैंने दो साल की छुट्टी ले ली क्योंकि मैं प्रेग्नेंट थी और फिर अपने बेटे के साथ कुछ समय बिताना चाहती थी।

अभी दो साल पूरे नहीं हुए हैं और मैंने दो प्रोजेक्ट पर साइन किए हैं, एक शो और एक फिल्म, जिस पर मैं काम करना शुरू करूंगी। यह अगले साल रिलीज होगी, क्योंकि फिल्में इसी तरह चलती हैं। फिर मेरा आइडिया हर साल दो कंटेंट बनाने का है, बस इतना ही, इससे ज्यादा नहीं क्योंकि मैं अपने परिवार के साथ भी समय बिताना चाहती हूं।

एक्ट्रेस, जो जल्द ही स्ट्रीमिंग प्रोजेक्ट ब्लाइंड में लीड रोल में नजर आएंगी, को हाल ही में भारत और विश्व स्तर पर सांस्कृतिक प्रभाव का प्रतिनिधित्व करने के लिए 10 डाउनिंग स्ट्रीट में ब्रिटिश प्रधानमंत्री के स्वागत समारोह में आमंत्रित किया गया था।

एक्ट्रेस को यह भी लगता है कि भारत इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर आगे बढ़ रहा है क्योंकि भारतीय हस्तियों के पास जबरदस्त सॉफ्ट पावर है।उन्होंने कहा, इंटरनेशनल ब्रांड भारतीय अभिनेताओं को ब्रांड एंबेसडर के रूप में ले रहे हैं और वे उन्हें अधिक प्रदर्शित कर रहे हैं।यह देखना दिलचस्प है कि अब सोशल मीडिया और ओटीटी आदि के कारण दुनिया छोटी होती जा रही है, इसलिए पहचान आसान हो रही है।

****************************

 

कार्तिक आर्यन की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म चंदू चैंपियन में नजर आ सकती हैं श्रद्धा कपूर

15.07.2023 (एजेंसी) – जहां एक तरफ कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म सत्यप्रेम की कथा की सफलता का आनंद उठा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बीते दिन उन्होंने अपनी नई स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म चंदू चैंपियन का ऐलान किया था। इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं, जबकि इसका निर्माण साजिद नाडियाडवाला द्वारा किया जा रहा है।

अब खबर है कि कार्तिक की चंदू चैंपियन में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में नजर आ सकती हैं। सूत्र ने बताया, साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान एक प्रमुख महिला की तलाश कर रहे हैं और वो श्रद्धा कपूर से बातचीत कर रहे हैं। अभिनेत्री भी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। अगर सब ठीक-ठाक रहा तो जल्द आधिकारिक घोषणा होगी। यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर 14 जून 2024 को रिलीज होगी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक आने वाले दिनों में भूल भुलैया 3 और आशिकी 3 में नजर आएंगे।कार्तिक ने फिल्म का पहला पोस्टर सोशल मीडया पर साझा किया और लिखा, चंदू नहीं, चैंपियन है मैं। पोस्टर में लिखा हुआ है, वो शख्स, जिसने आत्मसमर्पण करने से इनकार कर दिया। इसमें फिल्म के नाम के अलावा निर्माता-निर्देशक का नाम और रिलीज डेट भी बताई गई है।

फिल्म के निर्देशन की कमान जहां कबीर संभाल रहे हैं, वहीं साजिद नाडियाडवाला इसके निर्माता हैं। यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर 14 जून 2024 को दर्शकों के बीच आएगी। यह फिल्म एक खिलाड़ी के जीवन की कहानी बयां करती है, जो कभी हार नहीं मानता। उस खिलाड़ी का नाम चंदू है, जिसका किरदार कार्तिक पर्दे पर साकार करने वाले हैं।

बताया जा रहा है कि इस सच्ची कहानी से जुड़कर कार्तिक बहुत खुश हैं। वह जानते हैं कि किरदार चुनौतीपूर्ण है, लेकिन वह इसे जीवंत करने को उत्साहित हैं। दूसरी तरफ साजिद और कबीर को यकीन है कि ये फिल्म उनके करियर की दशा और दिशा दोनों बदल देगी।

*************************

 

अदा खान ने शिमरी गाउन में अपनी हॉटनेस से लूटी महफिल, फोटो ने फैंस की बढ़ाई धड़कनें

15.07.2023 (एजेंसी) – टीवी एक्ट्रेस अदा खान अपनी कातिलाना अदाओं से फैंस के दिलों को बेताब किए रहती हैं। उनकी स्टाइलिश तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आती हैं। वहीं, लेटेस्ट शिमरी गाउन में एक्ट्रेस अदा खान ने बेहद ही बोल्ड पोज दिए. एक्ट्रेस अदा खान की जबरदस्त एक्टिंग और सोशल मीडिया पर बोल्डनेस फैंस के दिलों का पारा हाई किए रहती हैं। अदा शर्मा कई टीवी शोज और सीरियल में नजर आ चुकी हैं, फैंस उनके अभिनय के दीवाने हैं।

एक्ट्रेस अदा खान ने मैरून कलर के गाउन में बेहद ही हसीन पोज दिए, जो फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। हाई स्लिट शिमरी गाउन के साथ एक्ट्रेस अदा खान ने ओपन हेयर स्टाइल और हैवी मेकअप को कैरी कर रखा है। एक्ट्रेस ने साल 2009 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। साथ ही आज वो टीवी इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। अदा खान ने बहनें, अमृत मंथन और नागिन जैसे टीवी सीरियल्स में काम किया है।

साथ ही वो खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 में भी नजर आ चुकी हैं। अदा खान भले ही इन दिनों टीवी सीरियल्स से दूरी बनाए हुए हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के लिए लेटेस्ट तस्वीरें या वीडियो अपलोड करती रहती हैं। कैमरे के सामने अपनी अदाओं का जादू चलाती अदा खान बेहद ही कातिलाना नजर आ रही हैं। साथ ही एक्ट्रेस ने अपने अभिनय के दम पर घर-घर में एक खास पहचान हासिल कर चुकी हैं।

*************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। छात्रों को पढ़ाई में ज्यादा मेहत करने की जरूरत है, सफलता जरूर हासिल होगी। परिवार में तालमेल बनाकर रखने से सब अच्छा रहेगा। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा है, आपको कोई उपहार मिल सकता है। मेडिकल के क्षेत्र से जुडे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको किसी काम में दोस्तों का सहयोग मिल सकता है। जीवनसाथी की अपेक्षाएं पूरी कर सकते हैं जिससे वह आपसे खुश हो जाएंगे। शाम का समय परिवार के साथ बितेगा। घर में सुख शांति बनी रहेगी।

*लकी रंग – पीच

*लकी नंबर – 6

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। व्यापार में रोज की अपेक्षा ज्यादा धन लाभ होगा। इससे आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। परिवारवालों के साथ धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। लम्बे समय से रुके हुए काम आज पूरे हो जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन राहत देने वाला रहेगा। काम कम होने के कारण परिवार के साथ अधिक समय बितेगा। आप अपने जिवनसाथी को कुछ मीठा बना के खिला सकती है। आपके साथ सब अच्छा होगा। बच्चे माता के साथ पार्क घुमने जाएंगे।

*लकी रंग – वॉलेट

*लकी नंबर – 3

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपके किसी दोस्त की मदद से व्यपार में मुनाफा होगा7 महिलाओं के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। परिवार के लोग आपके घर के कार्यों में मदद करेंगे। बच्चे खेल-कूद में व्यस्त रहेंगे। जॉब बदलने की सोच रहे हैं तो अभी कुछ दिन रुक जाना आपके लिए अच्छा रहेगा। माता के सहयोग से आपकी सभी समस्याओं का हल निकलेगा और आपके काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। करोबार में बढ़ोतरी होगी। बाहर का जंक-फ़ूड खाने से बचें, आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा।

*लकी रंग – गुलाबी

*लकी नंबर – 5

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज कामकाज को लेकर थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी काम में ज्यादा समय लग सकता है। आज का दिन सेहत के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। अगर किसी खास काम की पूरी तैयारी कर चुके हैं, तो आज सफलता मिलने की उम्मीद है। जीवन के प्रति आपका नजरिया सकारात्मक रहेगा। आपके काम बेहतर ढंग से पूरे होंगे। आप अपनी दिनचर्या में बदलाव करेंगे। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

*लकी रंग – सिल्वर

*लकी नंबर – 4

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। राजनीति से जुड़े मामलों में आज आपको सफलता मिलेगी। कला, साहित्य और संगीत में आपकी रुचि बढ़ सकती है। किसी भी काम में जल्दी बाजी ना करें, नहीं तो वह काम खराब हो सकता है और आपको एक्स्ट्रा मेहनत करनी पड़ सकती है। दूसरों की मदद करने का कोई मौका न गवाएं, आपको लाभ मिलेगा। आप जरूरत से ज्यादा भावुक हो सकते हैं, इससे आपको बचना चाहिए। घर के बड़ों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। करियर में सफलता मिलने के योग है।

*लकी रंग – पर्पल

*लकी नंबर – 7

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज व्यापार में किस्मत का साथ मिलेगा। कहीं बाहर की यात्रा करने से बचें। इस राशि के सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है, उन्हें आज जरूरत से ज्यादा फायदा हो सकता है। आपके काम को देखकर बॉस खुश होंगे। आपके सोचे हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। दूसरों के बीच आपका प्रभाव बढ़ेगा। आप बिना कहे लोगों की मदद करेंगे। कुल मिलाकर आज आपका दिन बढिय़ा रहेगा। व्यापार को बढ़ाने के लिए आज आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे।

*लकी रंग – हरा

*लकी नंबर – 4

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आप अपने गुस्से पर थोड़ा कंट्रोल रखें, वरना को काम बनते-बनते रुक सकता है। इस राशि के छात्रों को पहले से दिए हुए किसी प्रतियोगी परीक्षा का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। आपके घर का माहौल अच्छा रहेगा। आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी। व्यपारियों को करोबार से संबधित यात्रा करनी पड़ सकती है। इससे आपको बड़ा मुनाफा भी हो सकता है। आपका दाम्पत्य जीवन शानदार रहने वाला है। जीवनसाथी आज आपको मनपसंद ड्रेस देंगे।

*लकी रंग – मैजेंटा

*लकी नंबर – 3

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको व्यापार में जबरदस्त प्रॉफिट होने के योग बने हुए है। इस राशि के इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। ऑफिस में किसी सहकर्मी से अपने लिए तारीफ सुनने को मिलेगी। भाई-बहन से किसी काम में मदद ले सकते हैं। परिवारवालों का सहयोग आपको मिलाता रहेगा। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। बच्चों के जरूरत का सामान खरीदने मार्केट जाएंगे।

*लकी रंग – ब्लू

*लकी नंबर – 6

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आपका दिन शानदार रहेगा। आपके माइन्ड में अच्छे विचार आएंगे। आपके घर का माहौल सुख-शांति भरा रहने वाला है। आपका सकारात्मक व्यवहार लोगों को पसंद आएगा। आपको कुछ नया सिखने का मौका मिलेगा। परिस्थितियों के साथ तालमेल बहुत अच्छी तरह बना लेंगे। आसपास के लोगों के साथ महत्वपूर्ण मामलों में बातचीत हो सकती है। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए सोच रहे हैं तो दिन शुभ है। वहान चलाते समय सावधानी बरतें। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

*लकी रंग – लाल

*लकी नंबर – 1

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आपके मन में कुछ पुरानी बातें चलेंगी जिसे जीवनसाथी से शेयर भी करेंगे। आपको मेहनत के अनुसार ही धन लाभ होगा। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करने से कार्य समय पर पूरा हो जाएगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। करोबार में आ रही रुकावटे पिता के सहयोग से आज खत्म हो जाएंगी। दाम्पत्य रिश्ते में मधुरता आएगी। दूसरे शहर में रह रहे लोगों को आज अपने परिवारवालों से मिलने का मौका मिलेगा।

*लकी रंग – पीला

*लकी नंबर – 4

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। अगर कोई नया काम शुरू करना चाह रहे हैं तो आज का दिन शुभ है। बच्चे आज कुछ नया करने की सोचेंगे, जिसमें आपको माता पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में ज्यादा लगेगा। अचानक धन लाभ होगा, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। शाम का समय दोस्तों के साथ बितेगा साथ ही आज मनोरंजन के भी कुछ अवसर अचानक मिल सकते हैं। आपको तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

*लकी रंग – गोल्डन

*लकी नंबर – 8

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज जो नहीं सोचा वो काम भी पूरा हो सकता है। बड़े-बुजुर्ग को कुछ अच्छा-सा गिफ्ट दे सकते हैं, जिससे उन्हें अच्छा लगेगा। स्टूडेंट्स पढ़ाई के लिए किसी अच्छे स्कूल में एडमिशन लेने का मन बनाएंगे। आपके मन की चिंताएं खत्म हो सकती हैं। आपका सोचा हुआ काम पूरा होगा। किसी रूठे हुए दोस्त को मनाने में सफल होंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दोस्तो के साथ शॉपिंग पर भी जा सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

*लकी रंग – ऑरेंज

*लकी नंबर – 8

**************************

 

तमिल सुपर हिट फिल्म ‘वट्टकारा’ के हिंदी रीमेक में नज़र आएंगे अरमान खान….!

15.07.2023  –  दक्षिण भारत के सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद तमिल सुपर हिट फिल्म ‘वट्टकारा’ अब जल्द ही यह विश्व स्तर पर हिंदी रीमेक के रूप में सिनेदर्शकों तक पहुँचने वाली है। इस फिल्म को हिंदी में बनाने का अधिकार अखांँण फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड ने प्राप्त कर लिया है।

के.भारती कन्नन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग बहुत जल्द ही झुंझुनू (राजस्थान) के निकटवर्ती इलाकों में शुरू की जाएगी। विदित हो कि के.भारती कन्नन ने तमिल सुपरहिट फिल्म ‘वट्टकारा’ को तमिल भाषा में लिखा और निर्देशित भी किया था।

हिंदी वेब फिल्म ‘तस्वीर इश्क की’ सफलता के बाद अब बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता अरमान खान ‘वट्टकारा’ के हिंदी रीमेक में केंद्रीय भूमिका में नज़र आएंगे।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

**********************

 

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version