अमेरिका ने यूक्रेन को क्लस्टर युद्ध सामग्री प्रदान की

कीव 14 जुलाई ,(एजेंसी)। मीडिया ने एक यूक्रेनी सैन्य कमांडर के हवाले से खबर दी है कि यूक्रेन को अमेरिका से क्लस्टर हथियार मिल चुके हैं। तेवरिया परिचालन और रणनीतिक बलों के समूह के कमांडर ऑलेक्ज़ेंडर टारनवस्की ने कहा कि यूक्रेन ने अब तक उन हथियारों का इस्तेमाल नहीं किया है।

टारनवस्की ने कहा कि क्लस्टर युद्ध सामग्री युद्ध के मैदान में स्थिति को मौलिक रूप से बदल सकती है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि यूक्रेन घनी आबादी वाले इलाकों में अपरंपरागत हथियारों का इस्तेमाल नहीं करेगा। पिछले हफ्ते, अमेरिका ने यूक्रेन को क्लस्टर युद्ध सामग्री देने की घोषणा की थी।

****************************

 

ड्रोन से की जा रही है बाढ़ में फंसे लोगों की खोज, सैकड़ों को सुरक्षित निकाला गया

नोएडा 14 Jully, (एजेंसी): नोएडा में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ने के चलते डूब क्षेत्र में फार्महाउस नर्सरी में काम करने वाले सैकड़ों कर्मचारी उसी में फंस गए थे। दो दिनों से चल रहे एनडीआरएफ, फायर विभाग और पुलिस के रेस्क्यू ऑपरेशन के चलते अब तक सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।

पुलिस द्वारा टोल कैमरे से भी सर्वे करवाया जा रहा है। यह देखा जा रहा है कि कहीं कोई बचा तो नहीं है, जो मदद की गुहार लगा रहा हो और उसकी आवाज ना पहुंच पा रही हो। गौतमबुद्धनगर में लगातार पुलिस बल व एनडीआरएफ/फायर सर्विस टीम के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र सेक्टर-135 स्थित फार्म हाउस एरिया, गौशाला तथा आसपास के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में फंसे हुए व्यक्तियों व मवेशियों की सहायता करने के हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। इसी क्रम में आसपास के क्षेत्र का “ड्रोन” से निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि बाढ़ में फंसे व्यक्तियों एवं मवेशियों को देखकर रेस्क्यू किया जा सके।

अब तक हजार से ज्यादा मवेशी रेस्क्यू कराए गए हैं और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। कई ऐसी गौशालाएं थी, जहां पानी भरने से वहां पर रह रही गायों को सकुशल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। पुलिस प्रशासन की यही कोशिश है कि कोई भी व्यक्ति छूट ना जाए इसीलिए ड्रोन कैमरा की मदद ली जा रही है। अगर कोई व्यक्ति किसी कारणवश छूट गया है तो उसे जल्द से जल्द रेस्क्यू करवाया जाएगा।

*********************************

 

विधानसभा में भाजपा के जोरदार हंगामे के करण सभा की कार्यवाही स्थगित

पटना 14 Jully (एजेंसी): बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जोरदार हंगामे के कारण प्रश्नोत्तर काल नहीं हो सका और सभा की कार्यवाही तीन मिनट बाद ही दो बजे दिन तक के लिए स्थगित कर दी गई। विधानसभा में सभाध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के आसन ग्रहण करते ही भाजपा के सदस्य गुरुवार को विधानसभा मार्च के दौरान लाठीचार्ज और इसी दौरान पार्टी के एक कार्यकर्ता की हुई मौत के विरोध में हंगामा करने लगे। भाजपा के सदस्य मुंह पर काला कपड़ा बांधे हुए थे और सदन के बीच में आकर सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे थे।

सभा अध्यक्ष ने शोरगुल के बीच ही अल्प सूचित प्रश्न पूछने के लिए सदस्यों का नाम पुकारा। इसी दौरान भाजपा के विधायक संजय सिंह सदन के बीच में रखे रिपोर्टर्स टेबल पर चढ़ गए और नारे लगाने लगे। सभा अध्यक्ष ने मार्शल को उन्हें तुरंत सदन से बाहर निकालने का आदेश दिया। इसके बाद भी भाजपा के सदस्य लगातार शोरगुल और नारेबाजी करते रहे, जिसके बाद सभा अध्यक्ष ने सभा की कार्यवाही दो बजे दिन तक के लिए स्थगित कर दी। हंगामे के कारण सदन में भोजनावकाश से पूर्व निर्धारित प्रश्नोत्तरकाल, शून्यकाल और ध्यानाकर्षण की सूचनाएं नहीं ली जा सकी।

************************

 

फ्रांस में मास्टर्स की पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्रों को मिलेगा 5 साल का वर्क वीजा: PM मोदी

नई दिल्ली 14 Jully (एजेंसी): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है कि फ्रांस में मास्टर डिग्री हासिल करने वाले भारतीय छात्रों को अब पढ़ाई के बाद पांच साल का वर्क वीजा दिया जाएगा। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर फ्रांस की आधिकारिक यात्रा पर गए मोदी ने गुरुवार को पेरिस में एलए सीन म्यूजिकल में भारतीय समुदाय को अपने संबोधन के दौरान यह घोषणा की।

उन्होंने कहा, पिछली बार जब मैं फ्रांस आया था, तो यह निर्णय लिया गया था कि फ्रांस में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों को अध्ययन के बाद दो साल का कार्य वीजा मिलेगा। अब, यह निर्णय लिया गया है कि फ्रांस में मास्टर्स की पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्रों को पांच साल का कार्य वीजा दिया जाएगा। अपने संबोधन के दौरान, प्रधानमंत्री ने फ्रांस में भारतीय समुदाय के योगदान पर भी प्रकाश डाला, जो भारत-फ्रांस साझेदारी की मजबूत नींव बनाते हैं।

भारत से लगभग 65,000 अप्रवासी वर्तमान में फ्रांस में रहते हैं। फ्रांसीसी दूतावास के आंकड़ों के अनुसार, लगभग 27 लाख छात्र फ्रांसीसी उच्च शिक्षा के लिए नामांकन करते हैं, जिनमें से 14 प्रतिशत विदेशी छात्र हैं।

फ्रांस मैनेजमेंट पढ़ाई के लिए विशेष रूप से लोकप्रिय है, जिसमें 70 प्रतिशत से अधिक भारतीय छात्र हैं। कोविड के बाद एकत्र किए गए नवीनतम आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 2021-2022 शैक्षणिक वर्ष में फ्रांस में लगभग 6,000 भारतीय छात्र थे।

विदेश मंत्री कैथरीन कोलोना ने पिछले साल कहा था कि वर्ष 2025 तक देश में फ्रांस में 20,000 भारतीय छात्र पढ़ेंगे। योजना को “महत्वाकांक्षी” बताते हुए कोलोना ने कहा, हम 2025 तक फ्रांस में 20,000 भारतीय छात्र चाहते हैं। हम 5,000 के करीब से शुरुआत कर रहे हैं। यह बहुत महत्वाकांक्षी है, लेकिन इसकी कोई सीमा नहीं है।

*****************************

 

धुआं-धुआं हुई चेन्नई-बेंगलुरु एक्सप्रेस, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

अमरावती 14 Jully (एजेंसी): आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में चेन्नई-बेंगलुरु डबल डेकर एक्सप्रेस में धुआं निकलने से यात्रियों में दहशत फैल गई।एक कोच से धुआं निकलने से यात्रियों में अफरा तफरी मच गई।

धुआं देख एस6 कोच के यात्रियों ने चेन खींची और नीचे उतर गये। यह घटना चित्तूर जिले के कुप्पम शहर के पास हुई।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, ट्रेन के गुडियाट्टम रेलवे स्टेशन से गुजरने के कुछ मिनट बाद धुआं देखा गया। अधिकारियों ने कहा कि धुआं ब्रेक जाम के कारण था। घटना में किसी को कुछ नहीं हुआ।

ट्रेन रुकते ही रेलवे स्टाफ ने 12 मिनट के अंदर ब्रेक में आई खराबी को दुरुस्त कर लिया। ठीक 12 मिनट बाद ट्रेन बेंगलुरु के लिए रवाना हो गई। इसलिए चेन्नई-बेंगलुरु एक्सप्रेस डबल डेकर ट्रेन आज 12 मिनट की देरी से चली।

****************************

 

BBC डॉक्‍यूमेंट्री मामला: पीएचडी स्कॉलर का डिबार रद्द करने पर डीयू ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

नई दिल्ली 14 Jully (एजेंसी): दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने शुक्रवार को हाईकोर्ट के एकल न्यायाधीश के आदेश के खिलाफ दो सदस्‍यीय खंडपीठ का रुख किया, जिसमें कांग्रेस छात्र इकाई के राष्ट्रीय सचिव को प्रतिबंधित बीबीसी डॉक्‍यूमेंट्री की स्‍क्रीनिंग के आयोजन में उनकी कथित संलिप्तता के कारण एक साल के लिए परीक्षा देने से रोक दिया गया था। जस्टिस पुरुषइंद्र कुमार कौरव ने लोकेश चुघ का प्रवेश बहाल करने का आदेश दिया था।

मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा और न्यायमूर्ति नजमी वजीरी की खंडपीठ ने शुक्रवार को न्यायमूर्ति कौरव के आदेश के खिलाफ डीयू द्वारा दायर अपील पर पीएचडी स्‍कॉलर चुघ को नोटिस जारी किया। मामले की अगली सुनवाई 14 सितंबर को तय की गई है। 27 अप्रैल को उच्च न्यायालय द्वारा चुघ के लिए डीयू के डिबारिंग आदेश को रद्द करने के बाद, उन्होंने उच्च न्यायालय से आग्रह किया था कि उन्हें 30 अप्रैल को अपने पर्यवेक्षक की सेवानिवृत्ति से पहले अपनी पीएचडी थीसिस जमा करने की अनुमति दी जाए।

अदालत ने तब इस पर डीयू का रुख पूछा था और मामला 17 जुलाई के लिए सूचीबद्ध है। चुघ के वकील नमन जोशी ने अदालत को सूचित किया था कि याचिकाकर्ता की पीएचडी थीसिस को निष्क्रियता और देरी के कारण अदालत के फैसले के उल्लंघन में संसाधित किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ कोई अपील दायर नहीं की गई है, लेकिन उनकी थीसिस को अभी तक स्वीकार नहीं किया गया है।

अपनी याचिका में उन्होंने कहा कि वह अपनी पीएचडी थीसिस जमा करने के प्रयास में दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन अधिकारियों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। याचिका में कहा गया है, “प्रतिवादी अस्पष्ट, अनुत्तरदायी बनकर और न्यायालय द्वारा रद्द किए गए निर्णय को लागू करके याचिकाकर्ता को विफल करने की कोशिश कर रहे हैं।”

“याचिकाकर्ता को प्रतिवादियों के इस तरह के सनकी आचरण के अधीन नहीं किया जा सकता है, क्योंकि पीएचडी थीसिस जमा करने में देरी से याचिकाकर्ता के करियर की संभावनाएं हर दिन प्रभावित होती हैं और याचिकाकर्ता को उत्तरदाताओं के उदासीन रवैये के कारण पोस्ट-डॉक्टरल पदों और शिक्षण पदों के लिए आवेदन करने से रोका जा रहा है।”

याचिका में कहा गया है कि डीयू अधिकारियों को चुघ की थीसिस को स्वीकार करने और उनकी मौखिक परीक्षा के लिए एक तारीख सूचित करने का निर्देश दिया जाना चाहिए। चुघ की ओर से पेश होते हुए, वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने न्यायमूर्ति कौरव को अवगत कराया था कि यदि अंतरिम राहत नहीं दी गई तो विश्वविद्यालय बाद में “अपनी पसंद का पर्यवेक्षक नियुक्त करेगा”।

हालांकि, विश्वविद्यालय के वकील एम. रूपल ने तर्क दिया था कि कोई पूर्वाग्रह नहीं होगा और अदालत के हस्तक्षेप से “गलत संदेश” जाएगा। विश्वविद्यालय ने मानव विज्ञान विभाग के पीएचडी शोध स्‍कॉलर चुघघ को किसी भी विश्वविद्यालय, कॉलेज या विभागीय परीक्षा देने से प्रतिबंधित कर दिया है।

*******************************

 

महाराष्ट्र में विभागों का बंटवारा, अजित पवार को वित्त मंत्रालय; देखें किसे मिला कौन सा विभाग

नई दिल्ली 14 Jully (एजेंसी): महाराष्ट्र सरकार में विभागों का बंटवारा हो गया है। डिप्टी सीएम बने एनसीपी नेता अजित पवार को वित्त मंत्रालय जैसी बड़ी जिम्मेदारी मिली है। इसके साथ ही उन्हें योजना विभाग भी मिला है। इससे पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के बीच वर्षा बंगले पर करीब डेढ़ घंटे तक बैठक हुई। इसमें व‍िभागों के बंटवारे को लेकर चर्चा हुई।

अजित पवार के अलावा छगल भुजबल को खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग सौंपा गया है। दिलीप वाल्से पाटिल को सहकारिता, अदिति तटकरे को महिला और बाल विकास, धनंजय मुंडे को कृषि की जिम्मा दिया गया है।

इसके अलावा हसन मुशरीफ को स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्रालय तथा अनिल पाटिल को राहत और पुनर्वास, आपदा प्रबंधन विभाग दिया गया है। बता दें कि कृषि मंत्रालय पहले मुख्यमंत्री शिंदे के पास था। इसके अलावा भाजपा नेताओं के पास स्वास्थ्य, शिक्षा और खेल मंत्रालय थे। धर्मराव बाबा आत्राम को खाद्य एवं औषधि मंत्रालय और संजय बनसोडे को खेल और युवा कल्याण दिया गया है।

**************************

 

भारत चला चांद की ओर, चंद्रयान-3 की सफल लांचिंग

बेंगलुरु 14 Jully (एजेंसी)-आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से शुक्रवार को चंद्रमा पर भारत के तीसरा मिशन चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण किया गया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का 642 टन वजन वाला एलवीएम3 रॉकेट ने दोपहर बाद 2.35 बजे चंद्रयान के साथ उड़ान भरी। चंद्रयान को चंद्रमा पर पहुंचने में करीब 40 दिन लगेंगे। प्रक्षेपण के ठीक 16 मिनट बाद लगभग 2.50 बजे करीब 179 किमी की ऊंचाई पर चंद्रयान-3 रॉकेट से अलग हो जाएगा। इसके बाद चंद्रयान-3 लगभग 3.84 लाख किमी की अपनी लंबी चंद्रमा यात्रा शुरू करेगा। अंतरिक्ष यान द्वारा ले जाए गए लैंडर के 23 या 24 अगस्त को चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने की उम्मीद है।

इसरो ने कहा कि चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान में एक प्रोपल्शन मॉड्यूल (वजन 2,148 किलोग्राम), एक लैंडर (1,723.89 किलोग्राम) और एक रोवर (26 किलोग्राम) शामिल है। रॉकेट का पहला चरण ठोस ईंधन द्वारा संचालित है। दूसरा चरण तरल ईंधन द्वारा संचालित है जबकि तीसरे और अंतिम चरण में तरल हाइड्रोजन और तरल ऑक्सीजन द्वारा संचालित क्रायोजेनिक इंजन है। चंद्रयान-3 का मुख्य उद्देश्य लैंडर को चंद्रमा की जमीन पर सुरक्षित उतारना है। उसके बाद रोवर प्रयोग करने के लिए बाहर निकलेगा। लैंडर से बाहर निकलने के बाद प्रोपल्शन मॉड्यूल द्वारा ले जाए गए पेलोड का जीवन तीन से छह महीने के बीच है। दूसरी ओर, इसरो ने कहा कि लैंडर और रोवर का मिशन जीवन एक चंद्र दिवस या 14 पृथ्वी दिवस है।

***************************

 

आंध्र प्रदेश के CM ने पाठ्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’को शामिल करने पर दिया जोर

अमरावती 14 Jully (एजेंसी): आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने पाठ्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को शामिल करने की आवश्यकता पर बल दिया है। शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि वे बदलावों की पृष्ठभूमि में शिक्षा के क्षेत्र में हमारे लक्ष्यों और उपलब्धियों के बीच अंतर को भरने के लिए आवश्यक कदमों के बारे में सोचें, जैसा कि दुनिया अनुभव कर रही है।

उन्होंने कहा, ”भाप इंजन से लेकर बिजली और कंप्यूटर तक हम उनके निर्माण में अपनी भागीदारी के बिना अनुयायी बने रहे।” उन्होंने कहा कि दुनिया अब एआई के रूप में चौथी क्रांति देख रही है। यह इंगित करते हुए कि कुलपतियों की उच्च शिक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका है, उन्होंने कहा कि उन्हें उभरती प्रौद्योगिकियों के साथ आगे बढ़ने के लिए दोतरफा रणनीति अपनाने के बारे में सोचना चाहिए। शिक्षण विधियों और सीखने के कौशल में सुधार के लिए शिक्षा प्रणाली में एआई को अपनाते समय, छात्रों को एआई निर्माण कौशल भी प्रदान किया जाना चाहिए और इसे पाठ्यक्रम का हिस्सा बनना चाहिए।

उन्होंने कहा, “हमें चौथी क्रांति का हिस्सा बनना चाहिए, इसके निर्माता बनना चाहिए और केवल इसके अनुयायी नहीं बने रहना चाहिए। अगर हम सही समय पर सही कदम उठाते हैं, तो हम उभरती प्रौद्योगिकियों का हिस्सा बन जाएंगे। जैसे-जैसे एआई बढ़ता है, एक वर्ग इसके निर्माता के रूप में बढ़ता है और एक अन्य वर्ग इसका अनुसरण करता है। हमें इसका निर्माता बनना चाहिए।” मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हाल ही में उनसे मुलाकात करने वाले जर्मन महावाणिज्य दूतावास के अनुसार, जर्मनी कुशल मानव संसाधनों की भारी कमी का सामना कर रहा है। जगन ने कहा, “वास्तव में, सभी पश्चिमी देश जनसांख्यिकीय असंतुलन का सामना कर रहे हैं। हमारे राज्य और देश में, 70 प्रतिशत लोग काम करने में सक्षम हैं। जब तक हम उन्हें उचित ज्ञान और कौशल के साथ प्रशिक्षित नहीं करते, हम दुनिया में मार्गदर्शक की भूमिका नहीं निभा सकते।”

इस संबंध में सुझावों को सूचीबद्ध करते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों की तरह बी.कॉम में परिसंपत्ति प्रबंधन, वित्तीय बाजार, जोखिम प्रबंधन और सुरक्षा विश्लेषण जैसे एक ही संकाय में कई कार्यक्षेत्र शुरू करने की जरूरत है, ताकि छात्रों के पास अनुशीलन करने के कई विकल्प हों। उन्होंने कहा कि कक्षाएं इस तरह से संचालित की जानी चाहिए कि संवर्धित वास्तविकता और आभासी वास्तविकता को पाठ्यक्रम के साथ एकीकृत किया जाना चाहिए। उभरती प्रौद्योगिकियों के अनुरूप पाठ्यक्रम में बदलाव करते हुए एआई और रोबोटिक्स की शुरूआत के साथ चिकित्सा शिक्षा में शिक्षण विधियों को भी बदला जाना चाहिए।

************************

 

13वें दिन 16 हजार से अधिक लोगों ने की अमरनाथ यात्रा

श्रीनगर 14 Jully (एजेंसी): अमरनाथ यात्रा के 13वें दिन 16 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने गुफा मंदिर में पवित्र शिवलिंग के दर्शन किए, जबकि 7,245 भक्तों का एक और जत्था शुक्रवार को जम्मू से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने बताया कि एक जुलाई को वार्षिक तीर्थयात्रा शुरू होने के बाद से अब तक लगभग 1.62 लाख तीर्थयात्री पवित्र गुफा मंदिर के दर्शन कर चुके हैं।

“7,245 श्रद्धालुओं का एक और जत्था शुक्रवार सुबह जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से एक सुरक्षा काफिले में घाटी के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने कहा, 3,144 तीर्थयात्री बालटाल आधार शिविर जा रहे हैं, जबकि 4101 पहलगाम आधार शिविर जा रहे हैं। अब तक प्राकृतिक कारणों से यात्रा में 19 लोगों की मौत हो चुकी है। यात्री पारंपरिक दक्षिण कश्मीर पहलगाम मार्ग से हिमालय गुफा मंदिर तक पहुंचते हैं।

पहलगाम मार्ग का उपयोग करने वालों को गुफा मंदिर तक पहुंचने में 3-4 दिन लगते हैं, जबकि बालटाल मार्ग का उपयोग करने वाले लोग दर्शन के बाद उसी दिन बेस कैंप लौट आते हैं।
दोनों मार्गों पर यात्रियों के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं भी उपलब्ध हैं। इस वर्ष की 62 दिवसीय अमरनाथ यात्रा 31 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा उत्सव के साथ समाप्त होगी।

**********************

 

पटना पुलिस का दावा, पुलिस कार्रवाई में नहीं हुई विजय सिंह की मौत

पटना 14 Jully (एजेंसी): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राजीव मिश्रा ने दावा किया है कि भाजपा नेता विजय सिंह की मौत पुलिस लाठीचार्ज के दौरान नहीं हुई और उन्हें कोई बाहरी चोट नहीं आई। सिंह की गुरुवार को मौत हो गई थी। बीजेपी ने कहा है कि पुलिस की क्रूरता की वजह से उनकी मौत हुई है। गुरुवार को पटना में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए, मिश्रा ने कहा, “लाठीचार्ज दोपहर 1 बजे डाक बंगला चौक पर हुआ और विजय सिंह को 1.22 बजे छज्जू बाग इलाके में टहलते हुए पाया गया।”

एक अन्य सीसीटीवी फुटेज में, दोपहर 1.27 बजे दुर्गा अपाॅर्टमेंट के सीसीटीवी फुटेज में एक खाली साइकिल-रिक्शा देखा गया और विजय सिंह और उनके दोस्त दोपहर 1.32 बजे उसी रिक्शा में तारा अस्पताल पहुंचे। इसका मतलब है कि दोपहर 1.22 से 1.32 बजे के बीच 10 मिनट के दौरान छज्जू बाग में कुछ हुआ। “एक अन्य सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक वह दोपहर 1.23 बजे एक ट्रांसफार्मर के पास सड़क पर गिर गया। दोपहर 1.22 बजे उन्‍हें सड़क पर चलते हुए पाया गया और वह जगह उस जगह से 50 मीटर दूर है, जहां वह गिरे। मिश्रा ने कहा कि मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि छज्जू बाग क्षेत्र में कोई पुलिस तैनाती नहीं थी। यह डाक बंगला चौक से बिल्कुल अलग स्थान है।

“विजय सिंह अपने मित्र भरत प्रसाद चंद्रवंशी के साथ भाजपा के कार्यक्रम के लिए गांधी मैदान गए थे। चंद्रवंशी के बयान के अनुसार, विजय सिंह फ्रेजर रोड स्थित डाक बंगला चौक की ओर नहीं गए। उन्होंने जेपी चौराहे से रास्ता लिया। गांधी मैदान से छज्जू बाग रोड के दक्षिण पश्चिम में। मिश्रा ने कहा, “उन्हें दोपहर 1.22 बजे पंजीकरण कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे से छज्जू बाग रोड पर चलते देखा गया था। हमने दोपहर 1.27 बजे इस सड़क पर दुर्गा अपाॅर्टमेंट से खाली आ रहे साइकिल रिक्शा को भी देखा है। इसलिए, यह स्पष्ट है कि विजय सिंह डाक बंगला चौक पर मौजूद नहीं थे।“

मिश्रा ने कहा, “जिला प्रशासन ने मृतक के पोस्टमॉर्टम के लिए एक मेडिकल बोर्ड का गठन किया है। हमने पोस्टमॉर्टम की वीडियोग्राफी भी कराई है और रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। इसके शुक्रवार को किसी भी समय आने की उम्मीद है।” उन्‍होंने कहा, “जिला प्रशासन ने गांधी मैदान में कार्यक्रम व मार्च की कोई अनुमति नहीं दी गई थी। फिर भी, उन्होंने डाक बंगला चौक की ओर मार्च किया और पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दिया व पथराव भी किया।” पुलिस कर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर डाला गया। फिर हमने हल्का लाठीचार्ज शुरू किया। हमने 59 लोगों को हिरासत में लिया और बाद में उन्हें रिहा कर दिया।

******************************

 

इंतजार की घड़ियां खत्मः आज Launch होगा चंद्रयान-3, ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बनेगा भारत

नई दिल्ली 14 Jully, (एजेंसी): भारतवासियों को जिस घड़ी का बेसब्री से इंतजार था, आखिरकार वह समय आ गया है। आज यानी 14 जुलाई को चंद्रयान-3 को लॉन्च किया जाएगा। इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है। चंद्रयान-3 को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से दोपहर 2:35 बजे लॉन्च किया जाएगा, यह एक ऐतिहासिक क्षण होगा और पूरी दुनिया की नजरें भारत के इस मिशन पर टिकी हुई हैं।

चंद्रयान-3 मिशन की सफलता से अमेरिका, चीन और तत्कालीन सोवियत संघ के बाद भारत चौथा देश बन जाएगा, जिसने चंद्रमा पर साफ्ट लैंडिंग की महारत हासिल की है। जानकारी देते हुए इसरो ने बताया कि ‘चंद्रयान-3’ के प्रक्षेपण के लिए 25.30 घंटे की उल्टी गिनती बृहस्पतिवार को शुरू हो गई थी। चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग को इसरो के ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव देखा जा सकेगा। साथ ही दूरदर्शन पर भी इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा। चंद्रयान-3 को एलवीएम-3 रॉकेट से प्रक्षेपित किया जाएगा।

*****************************

 

प्राकृतिक आपदाओं में 1.38 लाख लोगों की गई जान, जानें बाढ़ पर क्या बोले IMD चीफ

नई दिल्ली 14 Jully (एजेंसी)- भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के प्रमुख मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि भारत में पिछले कुछ वर्षों में खराब मौसम की वजह से होने वाली मौतों की संख्या में काफी कमी आई है लेकिन सामाजिक-आर्थिक प्रगति के बीच संपत्ति का नुकसान बढ़ रहा है।

वर्ष 2013 की केदारनाथ बाढ़ और इस साल हिमाचल प्रदेश में आई बाढ़ की तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन एजेंसियों और आम जनता की ओर से पूर्व चेतावनी प्रणाली, पूर्वानुमान, तैयारी, रोकथाम और शमन में भारी सुधार हुआ है।

सामाजिक-आर्थिक प्रगति के कारण संपत्ति का नुकसान बढ़ा
नीति अनुसंधान थिंक टैंक द सेंटर फॉर एनर्जी, एनवायरमेंट एंड वाटर (सीईईडब्ल्यू) की एक रिपोर्ट जारी करने के लिए एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा, “हम वर्षों से मौतों की संख्या को कम करने में सक्षम रहे हैं, लेकिन संपत्ति का नुकसान बढ़ रहा है क्योंकि देश में सामाजिक-आर्थिक प्रगति बढ़ रही है।” भारत में हर साल बिजली गिरने से 2,500 लोगों की मौत हो जाती है और वज्रपात एक चुनौती बन गई है, जबकि हमने उष्णकटिबंधीय चक्रवातों जैसी आपदाओं का लगभग मुकाबला किया है और उन पर विजय प्राप्त की है।

“बिजली गिरना एक बहुत ही त्वरित घटना है और ऐसा होने में कम समय लगता है। इसकी भविष्यवाणी भी मुश्किल है। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में भारत मौसम विज्ञान विभाग, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय और भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान ने बिजली की भविष्यवाणी के लिए एक मॉडलिंग प्रणाली विकसित की है।

भारत दुनिया के केवल पांच देशों में से एक है जिसके पास बिजली गिरने के लिए प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली है। उन्होंने कहा कि शहरी आबादी में वृद्धि के साथ, शहरों में बाढ़ की समस्या देश के लिए एक और चुनौती बन गई है। सीईईडब्ल्यू की रिपोर्ट के अनुसार, भारत के लगभग 72 प्रतिशत जिले अत्यधिक बाढ़ के संपर्क में आ सकते हैं लेकिन उनमें से केवल 25 प्रतिशत में ही बाढ़ के स्तर का पता लगाने का पूर्वानुमान स्टेशन या प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली हैं।

असम, बिहार और यूपी में बाढ़ की प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली बेहतर
बाढ़ के उच्च जोखिम के बावजूद, असम, बिहार, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम बाढ़ की प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली के मामले में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले राज्य हैं। रिपोर्ट से पता चला है कि हिमाचल प्रदेश, जो वर्तमान में बड़े पैमाने पर बाढ़ से जूझ रहा है, उन राज्यों में से एक है जहां प्रारंभिक चेतावनी प्रणालियों की सबसे कम उपलब्धता है। दूसरी ओर, उत्तराखंड अत्यधिक बाढ़ की घटनाओं के संपर्क में है, लेकिन बाढ़ की पूर्व चेतावनी प्रणाली की उच्च उपलब्धता है।

यमुना के उफान के कारण भीषण बाढ़ की चपेट में आई दिल्ली पर आंशिक रूप से अत्यधिक बाढ़ का खतरा रहता है और प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली (ईडब्ल्यूएस) यहां मध्यम स्तर का है। भारत में लगभग 66 प्रतिशत लोग अत्यधिक बाढ़ की घटनाओं का सामना करते हैं। हालांकि, उनमें से केवल 33 प्रतिशत बाढ़ ईडब्ल्यूएस से कवर हो पाते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि इसके अलावा, 25 प्रतिशत भारतीय आबादी पर चक्रवातों और उनके प्रभावों का खतरा रहता है लेकिन चक्रवात की चेतावनी खतरे में रहने वाली 100 प्रतिशत आबादी के लिए उपलब्ध है।

प्राकृतिक आपदाओं में 1.38 लाख लोगों की जान गई
स्वतंत्र थिंक टैंक सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट के अनुसार, भारत ने 365 दिनों में 314 दिनों में 2022 में खराब मौसम की चुनौतियों का अनुभव किया। इन घटनाओं ने 3,026 लोगों की जान चली गई और 19.6 लाख हेक्टेयर फसल क्षेत्र को नुकसान पहुंचा। संयुक्त राष्ट्र की विशेष एजेंसी विश्व मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार खराब मौसम, जलवायु और बाढ़ से संबंधित घटनाओं के कारण 1970 से 2021 के बीच 573 आपदाओं का सामना करना पड़ा इनमें करीब 1,38,377 लोगों की जान गई।

बांग्लादेश से लगी बिना बाड़ वाली सीमाओं का फायदा उठा रहे घुसपैठिए, तस्कर: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री

अगरतला 14 Jully (एजेंसी)- त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने विधानसभा में कहा कि बांग्लादेश से घुसपैठिए बिना बाड़ वाले सीमावर्ती इलाकों से या सीमा की बाड़ काटकर त्रिपुरा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं।

साहा के पास गृह विभाग भी है, उन्‍होंने एक सार्वजनिक महत्व के नोटिस का जवाब देते हुए सदन को बताया कि त्रिपुरा के साथ 856 किलोमीटर लंबी भारत-बांग्लादेश सीमा में से 50 किलोमीटर हिस्से में सीमा रक्षकों की आपत्ति सहित विभिन्न कारणों से बांग्लादेश से लगी सीमा पर बाड़ नहीं लगाई जा सकी है। साहा ने कहा कि तस्कर और ड्रग तस्कर भी इन बिना बाड़ वाली सीमाओं के माध्यम से अपने अवैध व्यापार को अंजाम देने के लिए समान लाभ उठा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि त्रिपुरा में भारत-बांग्लादेश सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 18 बटालियन तैनात की गई हैं और राज्य पुलिस बीएसएफ के साथ समन्वय में घुसपैठ, तस्करी को रोकने के लिए सीमावर्ती गांवों में कड़ी निगरानी रख रही है। सीमा पार अपराध और अन्य अवैध गतिविधियां। उन्होंने कहा कि जनवरी 2021 से अब तक 235 बांग्लादेशी नागरिकों और रोहिंग्याओं को भारत में अवैध प्रवेश के आरोप में बीएसएफ और विभिन्न अन्य सुरक्षा बलों द्वारा त्रिपुरा में हिरासत में लिया गया है और इस संबंध में 35 मामले दर्ज किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने विधायकों को बताया कि सरकार बांग्लादेश से घुसपैठ और नशीली दवाओं की तस्करी सहित किसी भी अवैध गतिविधियों के खिलाफ सीमा को सुरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है। साहा ने कहा, “सरकार त्रिपुरा में भारत-बांग्लादेश सीमा को और मजबूत करने की कोशिश कर रही है, ताकि सभी प्रकार की अवैध सीमा पार गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।”

*******************************

 

हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, कई देशों ने कम की सहमति से शारीरिक संबंध बनाने की उम्र, हमें भी करना चाहिए विचार

नई दिल्ली 14 Jully (एजेंसी)- बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा है कि कई देशों ने किशोरों के लिए शारीरिक संबंध बनाने के लिए सहमति की उम्र कम कर दी है और अब समय आ गया है कि हमारा देश भी दुनिया भर में होने वाली घटनाओं से अवगत हो, क्योंकि कई किशोरों पर मुकदमा चलाया जा रहा है। नाबालिग लड़कियों के साथ सहमति से संबंध बनाए रखने के लिए जेल भेजा गया है। जस्टिस भारती डांगरे की सिंगल जज की बेंच ने कहा, POCSO एक्ट विपरीत लिंग के प्रति प्राकृतिक भावनाओं को नहीं रोक सकता है, विशेष रूप से किशोरों में बायोलॉजिकल और मनोवैज्ञानिक परिवर्तनों के कारण। इसलिए एक नाबालिग लड़के को एक नाबालिग लड़की के साथ संबंध बनाने के लिए दंडित करना बच्चे के हित के खिलाफ होगा।

जस्टिस डांगरे ने इस तथ्य पर प्रकाश डाला कि समय के साथ, भारत में विभिन्न कानूनों द्वारा सहमति की आयु में वृद्धि की गई है और इसे 1940 से 2012 तक 16 वर्ष तक बनाए रखा गया। तब POCSO एक्ट ने इसे बढ़ाकर 18 वर्ष कर दिया था। उन्होंने कहा, ”यह संभवतः विश्व स्तर पर सहमति की सबसे ज्यादा आयु में से एक है, क्योंकि अधिकांश देशों ने सहमति की आयु 14 से 16 वर्ष के बीच निर्धारित की है।” कोर्ट ने कहा, “जर्मनी, इटली, पुर्तगाल, हंगरी आदि देशों में 14 साल की उम्र के बच्चों को सेक्स के लिए सहमति देने के लिए सक्षम माना जाता है।” उन्होंने कहा कि इंग्लैंड और वेल्स और यहां तक कि बांग्लादेश और श्रीलंका में भी सहमति की उम्र तय की गई है जोकि16 वर्ष है। जापान में यह 13 साल है।”

कोर्ट ने आगे कहा कि जहां तक ​​भारत का सवाल है, बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 के अनुसार पुरुष और महिला के लिए विवाह की आयु क्रमशः 21 और 18 वर्ष तय की गई है। बच्चे शब्द की परिभाषा कानून के अनुसार अलग- अलग होती है। कानून और POCSO एक्ट के अनुसार, 18 वर्ष से कम उम्र के किशारे को बच्चा माना जाता है और यह उनके साथ सभी यौन गतिविधियों को अपराध मानता है, भले ही यह सहमति से किया गया हो। बेंच ने जोर देकर कहा कि सहमति की उम्र को शादी की उम्र से अलग किया जाना चाहिए, क्योंकि यौन कृत्य केवल शादी के दायरे में नहीं होते हैं और न केवल समाज, बल्कि न्यायिक सिस्टम को भी इस महत्वपूर्ण पहलू पर ध्यान देना चाहिए।

जस्टिस डांगरे वडाला के एंटोप हिल इलाके के एक 32 वर्षीय दर्जी द्वारा दायर अपील पर सुनवाई कर रहे थे, जिसे 21 फरवरी, 2019 को एक विशेष पॉस्को (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम) अदालत ने नाबालिग के साथ सहमति से संबंध बनाने पर सजा सुनाई थी। उस समय दर्जी की उम्र लगभग 25 वर्ष थी और लड़की की उम्र लगभग साढ़े 17 वर्ष थी। बाद में दोनों ने शादी कर ली और लड़की ने ट्रायल कोर्ट के सामने दोहराया कि उनका रिश्ता सहमति से बना था, लेकिन पॉस्को कोर्ट ने दर्जी को दोषी ठहराया और उसे 10 साल की सजा सुनाई, क्योंकि लड़की तकनीकी रूप से नाबालिग थी। जस्टिस डांगरे ने कहा कि जब कोई किशोर यौन संबंध बनाता है तो शारीरिक आकर्षण या मोह का मामला हमेशा सामने आता है और यह जरूरी है कि हमारा देश दुनिया भर में जो कुछ भी हो रहा है उस पर नजर रखे।

********************************

 

ITO रेलिंग और कई खंभों में आ रहा करंट, केजरीवाल सरकार ने NDRF से मांगी मदद

नई दिल्ली 14 Jully (एजेंसी) : दिल्ली में बाढ़ के कारण स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। यमुना का जलस्तर भले ही कम हो रहा हो लेकिन दिल्ली में सैलाब का संकट अब भी बरकरार है। यमुना नदी अब भी खतरे के निशान से 3 मीटर ऊपर बह रही है। ऐसे में राजधानी के कई इलाके अभी भी जलमग्न हैं। आईटीओ के पास पानी भर चुका है। बताया जा रहा है कि आईटीओ रेलिंग और कई खंभों में करंट आ रहा है। नदी के किनारे की बस्तियों से आगे बढ़कर पानी लाल किला और रिंग रोड तक पहुंच गया। इसी के चलते आज लाल किले में पर्यटकों के जाने पर रोक लगा दी गई है।

बाढ़ के खतरे को देखते हुए दिल्ली में सभी स्कूलों को 16 जुलाई तक बंद कर दिए गए हैं। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और एलजी विनय सक्सेना से फोन पर बात की है।

वहीं सीएम अरविंद केजरीवाल ने आईटीओ स्थित ड्रेन का रेगुलटर टूटने को गंभीर समस्या बताया है। साथ ही उन्होंने सेना और एनडीआरएफ से मदद भी मांगी है। सड़कों पर पानी आने के चलते रूट डायवर्ट किये गए हैं, जिसके कारण ट्रैफिक जाम की समस्या शुरू हो गई है।

***************************

 

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने  बोकारो को 17097.82 लाख रुपए की लागत वाली  70 योजनाओं की दी सौगात   

  

*मुख्यमंत्री ने 10067 लाभुकों के बीच 5636.94 लाख रुपए की परिसंपत्तियों का किया वितरण*

*मुख्यमंत्री ने मॉडल डिग्री कॉलेज , नवाडीह की रखी आधारशिला , मॉडल डिग्री कॉलेज, गोमियाँ का किया उद्घाटन*

*50 बिस्तरों की क्षमता वाले क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक और एकीकृत धनवंतरी आयुष अस्पताल के निर्माण कार्य का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास*

*मुख्यमंत्री ने कहामुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत दिए जाने वाले हर पशु का अब होगा इंश्योरेंस*

*मुख्यमंत्री बोलेगुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 15 लाख रुपए तक का एजुकेशन लोन न्यूनतम ब्याज पर विद्यार्थियों को  मिलेगा*

 *झारखंड की तकदीर और तस्वीर बदलने के लिए कृत संकल्प*

 *सरकार की हर योजना जन आकांक्षाओं और उम्मीदों के अनुरूप है*

 *आने वाली पीढ़ी को शिक्षित और मजबूत बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – श्री हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड*

 बोकारो, विनोद बिहारी स्टेडियम नवाडीह बोकारो  (FJ)  –  एक लंबे संघर्ष और आंदोलन के बाद हमने झारखंड तो ले लियालेकिन, पिछले दो दशकों में इस राज्य को जहां होना चाहिए वहां नहीं नहीं पहुंच सकातमाम संसाधनों और क्षमताओं के बाद भी झारखंड की गिनती पिछड़े राज्यों में होती हैअब हमारी सरकार इस राज्य की तकदीर और तस्वीर बदलने के लिए कृत संकल्प हैइस कड़ी में कई योजनाएं शुरू की गई है और कई शुरू होंगीये योजनाएं झारखंड की दशाऔर दिशा और  स्वरूप को बदलने का काम करेगीमुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज बोकारो के नवाडीह में योजनाओं के उद्घाटनशिलान्यास एवं परिसंपत्तियों के वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे

 जन आकांक्षाओं के अनुरूप बना रहे हैं योजनाएं

 मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी हर योजना और नीति जन आकांक्षाओं के अनुरूप हैसरकार जो भी कार्य योजना बनाती है , उसमें जनता की सोच और उसकी उम्मीदों का विशेष ध्यान रखा जाता है ।  समाज का कोई भी वर्ग और तबका हो, हर किसी के हित और कल्याण से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है

 बच्चे पढ़ाई की चिंता करेंखर्च सरकार देगी

 मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चे सिर्फ अपनी पढ़ाई की चिंता करेंपढ़ाई का खर्च सरकार वहन करेगीउन्होंने कहा कि स्कूली शिक्षा से लेकर विदेशों में उच्च शिक्षा के लिए सरकार की योजनाएं हैंबच्चियां स्कूल से जुड़ी रहें, इसके लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना शुरू की गई हैछात्रवृत्ति राशि में इजाफा किया गया हैविभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं की कोचिंग से लेकर मेडिकल इंजीनियरिंग और लॉ जैसे कोर्सेज की पढ़ाई पर होने वाले खर्च को भी सरकार वाहन कर रही हैअगर विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो उसका शत प्रतिशत खर्च सरकार वाहन कर रही हैइसी कड़ी में गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की जा रही हैइसके तहत 15 लाख रुपए तक का एजुकेशन लोन न्यूनतम ब्याज दर पर विद्यार्थियों को उपलब्ध कराया जाएगा

 क्वालिटी एजुकेशन पर विशेष जोर

 मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाली पीढ़ी शिक्षित और मजबूत बने, इसके लिए कई योजनाएं हैंसरकार ने निजी विद्यालयों की तर्ज पर बच्चों को बेहतर और गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने के लिए स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की शुरुआत की हैवहीं अन्य स्कूलों में पढ़ाई से संबंधित सभी जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैंसरकार पहली कक्षा से लेकर डिग्री तक की पढ़ाई की व्यवस्था सुनिश्चित कर रही हैनए मेडिकल, इंजीनियरिंग और उच्च शिक्षण संस्थान खोले जा रहे हैं, ताकि बच्चों को अपने ही राज्य में पढ़ाई के बेहतर अवसर मिल सके

 नौकरियों का खुला दरवाजा, स्वरोजगार के लिए भी योजनाएं

 मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां बड़े पैमाने पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैनियुक्ति पत्र वितरण करने का सिलसिला लगातार जारी है और यह आगे भी चलेगावहीं, जो अपना कारोबार करने के इच्छुक है, उन्हें मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत अनुदान आधारित लोन उपलब्ध कराया जा रहा हैहमारी कोशिश है कि युवा रोजगारस्वरोजगार से जुड़े और राज्य को सशक्त मजबूत बनाने में अपना योगदान देंमुख्यमंत्री ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी से लोगों को अवगत कराया और उन्हें इन योजनाओं से जुड़ने को कहा

 अब हर पशु का होगा इंश्योरेंस

 मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही हैमुख्यमंत्री पशुधन योजना इसी कड़ी का एक अहम हिस्सा हैइसके तहत लाभुकों को सरकार के द्वारा जो भी पशु दिया जाएगा, उसका अब इंश्योरेंस होगा, ताकि पशुओं की मौत पर लाभुकों को आर्थिक क्षति नहीं हो और वह आगे भी पशुपालन से जुड़े रहे

 इन योजनाओं का हुआ उद्घाटन–  शिलान्यास

 मुख्यमंत्री ने 17097.82 लाख रुपए की लागत से कुल 70 परियोजनाओं का उद्घाटनशिलान्यास कियाइसमें 2322.65 लाख रुपए की 17 योजनाओं का लोकार्पण किया एवं 14775.17 लाख रुपए की 53 योजनाओं की आधारशिला रखी

 *कार्यक्रम में 10067 लाभुकों के बीच 5636.94 लाख रुपए की परिसंपत्ति बांटी

* मॉडल डिग्री कॉलेज, गोमियाँ के भवन का उद्घाटन

 *चंदनक्यारी, गोमियाँ , चंद्रपुरा और चास मे स्थित उच्च विद्यालय में अतिरिक्त कक्षा और मल्टीपरपज ऑडिटोरियम के निर्माण कार्य की रखी गई आधारशिला

 *पेटरवार, गोमियाँ, चंदनक्यारी, नवाडीह और चास में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में ऑडिटोरियम का शिलान्यास

 *एकीकृत धनवंतरी आयुष अस्पताल, बोकारो के निर्माण की रखी गई नींव

* 50 बिस्तरों वाले क्रिटिकल केयर अस्पताल का शिलान्यास

* मॉडल डिग्री कॉलेज , नवाडीह का शिलान्यास

 इस अवसर  पर मंत्री श्रीमती बेबी देवी , श्री योगेंद्र प्रसाद (राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त), मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, सचिव श्री सुनील कुमार, डीआईजी श्री कन्हैयालाल मयूर पटेल और जिले के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक समेत जिला प्रशासन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे

***************************

 

अश्विन बाबू अभिनीत हिडिम्बा को नई रिलीज़ डेट

14.07.2023 (एजेंसी)  – एके एंटरटेनमेंट्स ने नए जमाने की थ्रिलर हिडिम्बा की नई रिलीज डेट की पुष्टि की है, जो सीरियल हत्याओं की पृष्ठभूमि के माध्यम से भारतीय इतिहास के एक काले अध्याय का खुलासा करती है, जिसमें अश्विन बाबू और नंदिता स्वेता मुख्य भूमिका में हैं।

यह फिल्म पहले 7 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसे 20 जुलाई 2023 तक के लिए टाल दिया गया है। अनिल कन्नेगांती द्वारा निर्देशित इस फिल्म में श्रीनिवास रेड्डी, विद्युलेखा रमन और मकरंद देशपांडे भी अन्य महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।एके एंटरटेनमेंट्स के आधिकारिक हैंडल ने फिल्म का एक नया पोस्टर और रिलीज की तारीख साझा की।

यह एक ऐतिहासिक कथा और एक खोजी थ्रिलर है। पौराणिक कथाओं में, हिडिम्बा सुरा (भीम ने अपनी बहन से शादी की थी) एक राक्षस है और फिल्म में जनजाति उसकी विचारधारा को दर्शाती है। फिल्म की शूटिंग महामारी से पहले शुरू हुई थी और धीरे-धीरे पूरी हुई। फिल्म 20 जुलाई 2023 को रिलीज होगी।

**************************

 

फिल्म भाग मिल्खा भाग मेरे करियर में सबसे अहम: फरहान अख्तर

14.07.2023 (एजेंसी)  – रॉक ऑन,दिल धड़कने दो और जिंदगी ना मिलेगी दोबारा जैसी फिल्मों के लिए मशहूूर बॉलीवुड अभिनेता-निर्देशक-निर्माता फरहान अख्तर की फिल्म भाग मिल्खा भाग को 10 साल पूरे हो गए। इसमें उन्होंने भारतीय खेल के दिग्गज मिल्खा सिंह का किरदार निभाया था।

भाग मिल्खा भाग एक दशक पहले रिलीज़ हुई थी और इस फिल्म में भारतीय खेल दिग्गज मिल्खा सिंह की कहानी बताई गई थी जिन्होंने एशियाई खेलों के परचम लहराया था। वह राष्ट्रमंडल खेलों में 400 मीटर में स्वर्ण जीतने वाले एकमात्र एथलीट है। उन्होंने 1958 और 1962 के एशियाई खेलों में भी स्वर्ण पदक जीते।

राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित फिल्म की 10वीं वर्षगांठ पर फरहान ने सोशल मीडिया पर अपना आभार व्यक्त किया है।स्क्रीन पर अपने किरदार के जीवन के विभिन्न चरणों को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, एक फिल्म की रिलीज को 10 साल हो गए हैं, जिसका मेरे करियर और मेरे जीवन में बहुत महत्व है।

बात यह है कि यह आपके दिलों में भी स्थान रखती है। मुझे इस फिल्म का हिस्सा बनाने के लिए राकेश ओमप्रकाश मेहरा को एक बार फिर से तहे दिल से धन्यवाद। फिल्म को 61वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में दो खिताबों से सम्मानित किया गया।

**********************

 

तमन्ना भाटिया ने जेलर के गाने कावाला पर किया डांस

14.07.2023 (एजेंसी)  –  बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने अपनी आने वाली फिल्म जेलर का गाना कावालाÓ पर डांस किया है। हाल ही में फिल्म जेलर का ट्रेलर रिलीज हुआ है। फिल्म जेलर के ट्रेलर में तमन्ना भाटिया, रजनीकांत के साथ कावाला गाने पर डांस करती दिख रही हैं। इस गाने को शिल्पा राव और अनिरुद्ध रविचंदर ने गाया है। अनुराज कामराज ने गाने के लिरिक्स लिखे हैं।

तमन्ना भाटिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गाने पर अपनी डांस वीडियो शेयर की है।वीडियो में तमन्ना के साथ बैकग्राउंड में दो और डांसर्स भी नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए तमन्ना ने लिखा, यदि आप पर अब तक इस गाने का नशा नहीं चढ़ा है तो हुकस्टेप ये रहा।सोशल मीडिया पर तमन्ना की डांस वीडियो पर फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

फिल्म जेलर के निर्देशक नेल्सन दिलीप कुमार हैं।फिल्म जेलर में रजनीकांत, शिव राजकुमार, रम्या कृष्णन, योगी बाबु, वसंत रवि और विनायकन नजर आएंगे। दक्षिण भारतीय स्टार मोहनलाल इस फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस के तौर पर दिखेंगे। जैकी श्रॉफ भी इस फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म जेलर इस साल 10 अगस्त को रिलीज होगी।

****************************

 

मदालसा शर्मा की खूबसूरती पर हार बैठेंगे दिल

14.07.2023 (एजेंसी) –  छोटे पर्दे के पॉपुलर शो अनुपमा में काव्या के किरदार से पहचान पाने वाली एक्ट्रेस मदालसा शर्मा सोशल मीडिया पर भी कहर बरपाए रहती हैं। उनकी लेटेस्ट ग्लैमरस तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। एक्ट्रेस मदालसा शर्मा मिथुन चक्रवर्ती की बहू हैं।

आज एक्ट्रेस शो के जरिए घर-घर में अपनी पहचान बना चुकी है। उन्होंने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस मदालसा अपने चाहने वालों के साथ जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। मदालसा शर्मा ने गोल्ड और सिल्वर वाली स्टाइलिश आउटफिट में अपनी कातिलाना अदाएं दिखा रही हैं। एक्ट्रेस मदालसा शर्मा लाइट मेकअप और हेयर वन के साथ बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। मदालसा शर्मा आए दिन अपनी बोल्ड तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर फैंस के होश उड़ा ही देती हैं। एक्ट्रेस मदालसा शर्मा अपनी तिरक्षी निगाहों से फैंस के दिलों पर कहर बरपाती नजर आ रही हैं।

साथ ही इस आउटफिट में वो अपना परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट कर रही हैं। मदालसा शर्मा की तस्वीरों पर फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। साथ ही एक्ट्रेस की तस्वीरों पर हर्ट और फायर इमोजी की बौछार कर रहे हैं। मदालसा भले टीवी स्क्रीन पर निगेटिव रोल में प्ले कर रही हों, लेकिन रियल लाइफ में वो एकदम बिंदास रहती हैं।

एक्ट्रेस मदालसा टीवी इंडस्ट्री में आने से पहले बॉलीवुड सहित साउथ की फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस मदालसा शर्मा इंस्टाग्राम पर काफी पॉपुलर हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 2.1 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

******************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल बदल जायेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा व सहयोग कर आपको खुशी मिलेगी। प्रेमी के लिए दिन बढिय़ा है। आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है। कामकाज में आप बहुत बिजी हो सकते हैं। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद हो सकती है। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)

आज आपका दिन श्रेष्ठ रहेगा। घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। विद्यार्थी अपना समय अध्ययन में लगायेंगे, इससे उन्हें सफलता मिलेगी। आप सुबह के समय वर्क आउट शुरू कर सकते हैं, जिससे आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को कामकाज में लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर आपका कामकाज बहुत शानदार रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आप अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगा सकते हैं। इस राशि के सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। आपको अपनी मेहनत के हिसाब से फल की प्राप्ति होगी। नए व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साह से भरा होगा। अगर आप बिजनेस में अनुभवी लोगों की सलाह लेकर आग बढ़ेंगे, तो आपको मुनाफा मिल सकता है। मेहनत रंग लायेगी।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार संबंधी यात्राओं का योग बन रहा है। इससे आपको धन संबंधित फायदा होगा। किसी काम की गति धीमी हो सकती है। इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ भी सकती है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम आपको कैंसिल करना पड़ सकता है। किसी के प्रति अपनी राय को अपने तक ही सीमित रखना चाहिए। तली-भुनी चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए। इससे आपके सेहत पर भी असर पड़ेगा।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। जीवनसाथी की बेहतर सलाह से आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त हो सकता है। साथ ही उनके साथ बिताएं गए कुछ पल आपके रिश्ते को और भी मजबूत बनायेंगे। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर पूर्ण नियंत्रण रखना चाहिए। आप खुद को उर्जा से भरा हुआ फील कर सकते हैं। आपको जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचना चाहिए, बल्कि सावधानीपूर्वक फैसला लेना चाहिए। आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। कोई जरुरी घरेलू काम निपटाने में आप सफल रहेंगे। प्रेम-संबंध में आपको कोई सुखद सरप्राइज मिलेगा। दोस्तों के साथ बाहर पर जाने से आपको ख़ुशी मिलेगी। धन से जुड़ी चिंताएं छूमंतर हो जाएगी। साथ ही रुके हुए धन की प्राप्ति भी होगी। कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढऩे के कई मौके मिलेंगे। नींद पूरी होने के कारण आप बेहतर महसूस करेंगे। माता-पिता के सहयोग से आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। आपको धन लाभ होगा।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको मित्रों से कुछ बेहतर सलाहमिल सकती है। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा, जिससे काम में मन कम ही लग सकता है। आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आप जरूरतमंद लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ा सकते हैं। किसी भी तरह के बड़े निवेश में किसी अनुभवी की सलाह लेना बेहतर रहेगा। छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरुरत है। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम कर सकते हैं। आपका कुछ अच्छा खाने का मन कर सकता है। घर-परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा। आपका आध्यात्मिकता की ओर रुझान हो सकता है। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। करियर में आपको कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। साथ ही आपका सकारात्मक रवैय्या करियर में आपको बेहतरी दिलायेगा।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन लाभकारी है। उन्हें काम से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम का प्रोग्राम बनेगा, जिससे रिश्तों में मिठास आयेगी। सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। आपके सभी काम बनेंगे।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपके सभी कष्ट दूर होंगे। आपको आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद मिल सकती है। करियर में आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त हो सकता है। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको सुबह के समय टहलना चाहिए। आप नकारात्मक सोच रखकर स्वयं को थोड़ा उदास रख सकते हैं। परिवार वालों के साथ किसी टूर का प्लान बना सकते हैं। लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। कामकाज की अधिकता आपके सेहत पर असर डाल सकती है।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको किसी से कोई उपहार मिलेगा। इससे आपका मन खुश रहेगा। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर रहेगा। सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरूस्त रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। कुछ लोग आपसे प्रभावित होंगे। साथ ही वो आपसे जुडऩे की कोशिश भी करेंगे। लोगों का सहयोग मिलेगा।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन बढिय़ा रहेगा। आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता होगी। नौकरी पेशा लोगों को तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। आपको व्यापार में मुनाफा होने की उम्मीद है। आपका स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। दाम्पत्य जीवन में सलाह-मशविरा से आगे बढऩे से नजदीकी बढ़ेगी। विद्यार्थियों को अपने विषय में आ रही समस्या का हल मिलेगा। जीवन में आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी। किसी नजदीकी के लिए चिंता ध्यान आकर्षित करेगी।

******************************

 

यूपी के नौनिहाल भाषा के साथ गणित में होंगे निपुण

लखनऊ 13 Jully (एजेंसी): उत्तर प्रदेश के नौनिहालों की नींव मजबूत करने लिए सरकार उच्च प्राथमिक कक्षाओं में प्रवेश से पहले बच्चों को भाषा और गणित जैसे विषयों में निपुण बनाने का प्रयास कर रही है। इसी क्रम में चौथी और पांचवीं कक्षा के बच्चों को भाषा और गणित विषयों में दक्ष बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

कक्षा चार और कक्षा पांच के छात्र-छात्राओं को भाषा और गणित विषयों में दक्ष बनाने के लिए राज्य परियोजना की तरफ से तैयार कराई गई निर्देशिका के अनुरूप कक्षाओं में शिक्षण कार्य कराने का निर्देश दिया गया है।

वहीं, प्रथम एजूकेशन फाउंडेशन के द्वारा परिषदीय विद्यालयों के कक्षा चार और पांच में शिक्षण कार्य कर रहे दो-दो शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। इन शिक्षकों पर कक्षा चार और कक्षा पांच के छात्र-छात्राओं को दोनों विषयों में दक्ष करने की जिम्मेदारी है।

महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि गत वर्षों में कोविड महामारी के कारण बच्चों की शिक्षण अधिगम प्रक्रिया पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को कम करने तथा ग्रेड अनुरूप दक्षताओं की प्राप्ति के लिए विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियां संपादित की जा रही है। इस संबंध में विभिन्न संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अनेक कार्यक्रमों का कियान्वयन किया जा रहा है।

राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा कक्षा 4-5 की भाषा एवं गणित विषयों की निर्देशिका शिक्षकों को जनपदों में उपलब्ध कराई गई है। निर्देशिका के अनुरूप ही कक्षा 4 एवं 5 में भाषा एवं गणित विषयों का शिक्षण कार्य कराया जाना है जिससे कि इन कक्षाओं में अध्ययनरत बच्चों को कक्षानुरूप दक्षताएं प्राप्त कराई जा सके।

निर्देशिका में कहा गया है कि बुनियादी भाषा और गणित के कौशल पर कार्य करने के लिए नियमित समय-सारिणी के अनुसार भाषा एवं गणित शिक्षण के लिए क्रमश: 1-1 घंटे की गतिविधियां संचालित कराई जाएं। इस अवधि में बच्चों को उनके वर्तमान सीखने के स्तर के आधार पर भाषा एवं गणित के समूहों में विभाजित किया जाए तथा समूहवार शिक्षण कार्य कराया जाए।

वर्तमान सत्र के अनुसार कक्षा 4-5 के समस्त बच्चों का भाषा एवं गणित विषय का बेसिक एवं एडवांस समूह निर्धारित कर शिक्षण कार्य के लिए आवश्यकतानुसार ग्रुप प्रोग्रेस चार्ट बनाया जाए। एक शिक्षक द्वारा बेसिक समूह में एवं एक शिक्षक द्वारा एडवांस समूह के साथ शिक्षण कार्य कराया जाए। निर्देशिका के अनुसार, प्रत्येक 4 सप्ताह की गतिविधियों का क्रियान्वयन करने के बाद बच्चों के साथ एक सप्ताह तक गतिविधियों की पुनरावृत्ति कराई जाए।

**************************

IT विभाग की बड़ी कार्रवाईः ऑटोमोबाइल कंपनी प्रोग्रेसिव के 35 ठिकानों पर ताबड़तोड़ रेड, 15 करोड़ बरामद

गाजियाबाद 13 Jully (एजेंसी): गाजियाबाद और नोएडा समेत 35 जगहों पर इनकम टैक्स विभाग की रेड पिछले 48 घंटे से लगातार जारी है। यह रेड ऑटोमोबाइल कंपनी के पार्ट बनाने वाली कंपनी प्रोग्रेसिव के ठिकानों पर हो रही है। मिली जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली, और गुरुग्राम के करीब 35 ठिकानों पर ये छापेमारी चल रही है। इस रेड में 35 टीमें काम कर रही हैं। इसमें करीब 200 के आसपास आईटी अधिकारी शामिल हैं। इस कंपनी के निदेशक परमजीत गांधी हैं। गाजियाबाद में बुलंदशहर रोड पर औद्योगिक एरिया में इसकी तीन फैक्ट्रियां हैं। ये कंपनी ऑटोमोबाइल पार्ट बनाती है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अब तक 12 बैंक लॉकरों में करीब 15 करोड़ रुपए के कैश और जेवरात मिले हैं। कई सौ करोड़ रुपए की टैक्स चोरी की आशंका है। सूत्रों के अनुसार, प्रोग्रेसिव कंपनी को घाटे में दिखाकर करीब 500 करोड़ रुपये एक बड़ी कंपनी में इन्वेस्ट किया गया। हर साल इसी तरह कंपनी को घाटे में दिखाकर टैक्स चोरी की जा रही थी। जब 500 करोड़ रुपए दूसरी कंपनी में इन्वेस्ट करने की बात आईटी को पता चली तो फिर ये कार्रवाई हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, कंपनी निदेशक परमजीत गांधी के सेक्टर-2 राजनगर वाले मकान के समेत उनके दो आवास दिल्ली और गुरुग्राम में में भी छापेमारी चल रही है। इसके साथ साथ परमजीत गांधी की कंपनियों, कंपनी के अन्य निदेशकों, मैनेजर, सीए और इन कंपनी से जुड़े सभी लोगों के करीब 35 ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड 12 जुलाई की सुबह 6 बजे हुई थी, जो अब तक जारी है।

*************************