बालासोर रेल हादसा: तीसरे दिन बहाल हुए ट्रैक, यात्री ट्रेनों की आवाजाही शुरू

बालासोर 05 June (एजेंसी): ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार को हुए रेल हादसे के बाद स्थिति को सामान्य करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी घटनास्थल पर मौजूद हैं और वहां पहले रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी करते रहे फिर ट्रैक पर फैले मलबे को हटाकर फिर से इस रूट से सेवा बहाल कर दी गई। कल देर रात इस ट्रैक से ट्रेनों का परिचालन भी शुरू कर दिया गया।

बालासोर जिले में बाहानगा बाजार रेलवे स्टेशन के पास पिछले हफ्ते शुक्रवार शाम कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रैक पर खड़ी एक मालगाड़ी से टकरा गई थी। बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी इस हादसे की चपेट में आ गई। ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना का कहना है कि इस हादसे में अब तक 275 लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक हजार से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

************************

 

अब निकलेगा WFI का समाधान! अमित शाह से पहलवानों ने की मुलाकात

नई दिल्ली 05 June (एजेंसी): भारतीय कुश्ती महासंघ यानी WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जारी प्रदर्शन के बीच पहलवानों ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। हालांकि, इस बैठक के दौरान क्या बात हुई, इसे लेकर सरकार या पहलवानों की तरफ से कुछ नहीं कहा गया है। खास बात है कि यह मुलाकात ऐसे समय पर हुई है जब रेसलर्स ने सिंह के खिलाफ कार्रवाई के लिए 5 दिनों का समय दिया था।

खबर है कि शनिवार को हुई शाह और पहलवानों के बीच बैठक देर रात 2 घंटों से ज्यादा समय तक चली। इसमें रेसलर बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और कुछ कोच शामिल हुए थे। इनके अलावा स्टार रेसलर विनेश फोगाट भी प्रदर्शन में जमकर आवाज उठाती नजर आ रही हैं। पहलवान सरकार पर भी कार्रवाई में देरी के आरोप लगा चुके हैं।

*****************************

 

सिगरेट पीने के विवाद में छात्रों व सिक्योरिटी गार्ड के बीच मारपीट, 15 घायल

ग्रेटर नोएडा 05 June (एजेंसी): ग्रेटर नोएडा में एक बार फिर सिक्योरिटी गार्डस की दबंगई देखने को मिली है, जब देर रात सिगरेट पीने को लेकर उनका जिम्स हॉस्टल के छात्रों के साथ विवाद हो गया। गार्डो एकत्र होकर हॉस्टल के छात्रों का हमला बोल दिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें 15 छात्र घायल हुए। गार्डो ने छात्रों की कई मोटरसाइकिलें भी तोड़ डाली।

घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। मौके पर पहुंची थाना ईकोटेक प्रथम पुलिस ने 33 लोगों को हिरासत में लिया है। और दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच चल रही है। घटना गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी में स्थित मुंशी प्रेमचंद हॉस्टल की है। रविवार देर रात सिगरेट पीने को लेकर गार्डो से विवाद हो गया। बाद में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई।

आरोप है कि सुरक्षा गार्ड ने अपने पांच अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया और छात्रों से मारपीट की। छात्रावास में रहने वाले कई अन्य छात्र भी मौके पर आ गए। छात्रों का आरोप है कि सुरक्षा गार्ड व उसके साथियों ने लाठी-डंडे से लैस होकर छात्रावास के कमरे में घुसकर छात्रों को पीटा। मारपीट में करीब 15 छात्र घायल हुए है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इकोटेक एक कोतवाली प्रभारी सरिता मलिक ने बताया कि मामले की सूचना मिलने के बाद कालेज प्रबंधन के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर पुलिस द्वारा 33 लोगों को हिरासत मे लिया गया है। छात्रावास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। दोनो पक्षो से तहरीर प्राप्त कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

************************

 

अंडर गारमेंट्स कंपनी का सर्वर हैक, हैकर ने 15 लाख हिंदू लड़कियों का डेटा इस्लामिक देशों को बेचा

जयपुर 05 June (एजेंसी): राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने ऑनलाइन लेडिज अंडर गारमेंट्स सप्लाई करने वाली एक कंपनी का सर्वर हैक कर 15 लाख महिलाओं का डेटा चोरी करने वाले आरोपी संजय सोनी को उदयपुर से गिरफ्तार किया। उदयपुर निवासी आरोपी संजय कंपनी प्रतिनिधियों को ब्लैकमेल कर पैसे भी वसूल रहा था। बता दें कि लड़कियों का ये डेटा इस्लामिक देशों को बेच डाला। आरोपी डेटा लीक करने की धमकी देकर कंपनी को ब्लैकमेल भी कर रहा था। वह कंपनी को ब्लैकमेल कर उससे 1500 डॉलर वसूल भी चुका है।

कंपनी की ओर से इस संबंध में पिछले दिनों राजधानी जयपुर के एसओजी थाने में केस दर्ज कराया गया था। कंपनी की ओर से दर्ज कराए गए केस के मुताबिक हैकर ने कंपनी से जुड़ी महिलाओं की पर्सनल डिटेल जैसे नाम, मोबाइल नंबर, ई मेल आईडी, जन्म तारीख और साइज सभी कॉपी कर लिए। बीते 24 अप्रेल को हैकर ने मेल कर कंपनी को बताया कि सर्वर हैक कर महिलाओं का डेटा चुरा लिया है।

उसके बाद 16 मई को भी कंपनी को हैसटेग कर ट्वीट किया कि 15 लाख हिंदू लड़कियों का डेटा लीक हो गया है। उसे इस्लामिक देशों को भेजा जा रहा है। 25 मई को फिर कंपनी को भेजे मेल को रिट्वीट किया है। पूरा मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल इसकी जांच शुरू की और आरोपी को दबोच लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में और भी कई बड़े खुलासे होने संभावनाए जताई जा रही है।

*****************************

 

अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से, पहलगाम और बालटाल में होगी NDRF-SDRF की तैनाती

जम्मू 05 June (एजेंसी): 1 जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है। इस बार पहलगाम और बालटाल दोनों ही मार्गों पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और माउंटेनरिंग रेस्क्यू की कई टीमों को जगह-जगह पर तैनात किया जाएगा।

माउंटेनरिंग रेस्क्यू टीम द्वारा एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवानों को अमरनाथ यात्रा के दौरान किसी भी प्राकृतिक आपदा से निपटने की विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है।

*****************************

 

कोयंबटूर पुलिस संभावित आतंकी खतरे को लेकर अलर्ट

चेन्नई 05 June (एजेंसी): तमिलनाडु के कोयंबटूर में कुछ आतंकी तत्वों के फिर से संगठित होने को लेकर केंद्रीय और राज्य की खुफिया एजेंसियों से मिली गुप्त सूचना के बाद पुलिस अलर्ट पर है। पुलिस प्रतिबंधित इस्लामिक संगठन के कुछ पूर्व नेताओं और कार्यकर्ताओं की तलाश कर रही है जो जिले में कुछ लोगों से समन्वय स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं।

14 फरवरी, 1998 को कोयम्बटूर में सिलसिलेवार बम विस्फोटों में 58 लोग मारे गए थे। एक घंटे के अंतराल में 11 जगहों और 12 किमी के दायरे में 12 विस्फोट हुए थे।

200 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

विस्फोट भाजपा नेता और तत्कालीन केंद्रीय गृह मंत्री लालकृष्ण आडवाणी को निशाना बनाकर किए गए थे, जो बाल-बाल बच गए थे।

हमले के पीछे आतंकवादी संगठन अल-उम्मा था और संगठन के संस्थापक एस ए बाशा सहित संगठन के कई नेताओं को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।

23 अक्टूबर 2022 को कार बम विस्फोट हुआ था। यह घटना दीवाली की पूर्व संध्या पर हुई थी। यह विस्फोट बाजार से बमुश्किल 100 मीटर की दूरी पर हुआ था।

एसए बाशा के भतीजे समेत सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था और एनआईए ने इन लोगों से कई बार पूछताछ की थी।

पिछले सितंबर में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) पर प्रतिबंध के बाद, संगठन के प्रमुख गुर्गों में से एक, केरल का रऊफ पकड़े जाने से पहले कोयम्बटूर में मौजूद था।

कोयंबटूर सिटी पुलिस के सूत्रों ने  बताया कि पुलिस कस्बे में वाहनों की आवाजाही पर नजर रख रही है और केरल के पलक्कड़ जिले के सभी चेकपोस्टों पर नजर रखी जा रही है और वाहनों की जांच की जा रही है।

****************************

 

दिल्ली में बड़े भाई ने की छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या

नई दिल्ली 05 June (एजेंसी): दिल्ली के पश्चिम पुरी इलाके में 25 वर्षीय एक व्यक्ति की उसके बड़े भाई ने चाकू मारकर हत्या कर दी। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान शहीद सिंह कैंप के पास जेजे क्लस्टर निवासी अनारजीत के रूप में हुई है।

अधिकारी ने कहा कि उन्होंने अजय (27) के रूप में पहचाने गए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, रात करीब ढाई बजे गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में अनारजीत को भर्ती किया गया, जिसे अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।

मृतक के सीने पर चाकू से वार करने और माथे पर चोट के निशान थे।

पूरी घटना को देखने वाली 70 वर्षीय वृद्ध मां सुंदरी देवी ने पुलिस को बताया कि रविवार की सुबह करीब 11 बजे एक ग्राहक और अजय के बीच अंडे के भुगतान को लेकर मामूली झगड़ा हो गया, जिसमें अनारजीत और उसी इलाके में रहने वाले एक अन्य अंडा विक्रेता रवि ने बीच-बचाव किया और मामले को सुलझाया।

इसके बाद अजय ने रवि की रेहड़ी को धक्का दिया और उसके दखल पर नाराजगी जताई।

अनारजीत ने उसे शांत करने की कोशिश की, और रवि घर चला गया। फिर बाद में, अजय और अनारजीत के बीच बहस जारी रही। लगभग 1 बजे, अनारजीत ने अजय को बांस की छड़ी से मारा, और बदले में, अजय ने चाकू पकड़ा और अनारजीत पर वार कर दिया।

आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया गया है। क्राइम टीम और फोरेंसिक वैन ने घटनास्थल का दौरा किया और सबूत एकत्र किए। पंजाबी बाग पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। चाकू बरामद करने के प्रयास जारी हैं।

*******************************

 

बिहार : पान महासंघ के सम्मेलन के जरिए समाज को साधने में जुटा महागठबंधन

पटना 05 June (एजेंसी): अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में सभी दल तैयारी में जुट गए हैं। इसी के मद्देनजर जातियों को साधने की कोशिश शुरू हो गई है। अखिल भारतीय पान महासंघ द्वारा आयोजित पान समाज सम्मेलन में कांग्रेस और राजद के नेता भी शामिल हुए और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। राजद के नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्तचरण दास और प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह जैसे नेताओं का पान समाज के महासम्मलेन में भाग लेना इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

इस सम्मेलन में बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा लोकतंत्र को समाप्त करने में जुटी है। कबीर जयंती के मौके पर आयोजित इस सम्मेलन में यादव ने कहा कि हमलोग सभी जाति, धर्म, समाज के लोगों को साथ लेकर चलने पर विश्वास करते हैं।

इधर, कांग्रेस बिहार प्रभारी भक्तचरण दास ने पान समाज को एकजुट रहने की सलाह देते हुए कहा कि समाज बेहतर ढंग से एकजुट रहेगा तभी राजनीतिक हिस्सेदारी प्राप्त करेगा।

पान महासंघ के अध्यक्ष आई पी गुप्ता ने कहा कि बिहार में पान समाज के लोगों की आबादी 70 लाख से अधिक है, लेकिन राजनीति में हिस्सेदारी नहीं है। उन्होंने समाज के लोगों को एकजुट होने की नसीहत दी।

इस मौके पर महासंघ द्वारा मांगपत्र भी जारी किया गया। मांग पत्र में गुप्ता को जमुई या समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाकर राजनीतिक हिस्सेदारी की मांग की गई।

तेजस्वी यादव ने अपने संबोधन में कहा कि महागठबंधन पान समाज को राजनीति में हिस्सेदारी देने के लिए संकल्पित है।

इस सम्मेलन में देशभर के पान समाज से आए लोगों ने हिस्सा लिया। बिहार के पूर्व मंत्री आलोक मेहता, विधानसभा में कांग्रेस के नेता शकील अहमद खान, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, कांग्रेस के ललन कुमार, महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राम सकल दास ने भी इस सम्मेलन में भाग लिया।

************************

 

ओडिशा ट्रेन हादसे में बंगाल से मरने वालों की संख्या 81 पहुंची

कोलकाता 05 June (एजेंसी): पश्चिम बंगाल सरकार के अनुसार, ओडिशा ट्रेन त्रासदी में राज्य से मरने वालों की संख्या बढ़कर 81 हो गई है। रविवार शाम को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह आंकड़ा 62 बताते हुए आशंका जताई थी कि और शवों की पहचान होने पर यह संख्या बढ़ सकती है।

उन्होंने संदेह व्यक्त किया था कि अनारक्षित डिब्बों में यात्रा करने वालों के नाम रेलवे विभाग के पास आसानी से उपलब्ध नहीं होते हैं। उन्होंने कहा, वह सूची अभी राज्य सरकार तक नहीं पहुंची है। इसलिए बंगाल में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

सोमवार को राज्य सरकार ने मरने वालों का आंकड़ा 81 बताया।

राज्य सरकार के सूत्रों ने बताया कि सबसे अधिक 31 दक्षिण 24 परगना जिले से मौतें हुई हैं।

इस बीच, तृणमूल कांग्रेस ने छह सदस्यीय समिति के गठन की घोषणा की है, जिसके सदस्य ट्रेन और दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के पास जाएंगे और पार्टी की ओर से हर परिवार को 2,00,000 रुपये मुआवजे का चेक सौंपेंगे।

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने घोषणा की थी कि प्रत्येक मृतक के परिवार को 2,00,000 रुपये का मुआवजा राज्य सरकार की ओर से घोषित 5,00,000 रुपये से अलग होगा।

बालासोर ट्रेन हादसे की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की रेलवे बोर्ड की सिफारिश को लेकर राज्य में पहले से ही राजनीतिक खींचतान शुरू हो गई है।

तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य डॉ. सांतनु सेन ने कहा, सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों की विश्वसनीयता अब बहुत कम हो गई है। केंद्र सरकार द्वारा विपक्षी दलों के खिलाफ उसका इस्तेमाल किया जा रहा है। इसलिए हमें सीबीआई जांच में कोई विश्वास नहीं है।

पश्चिम बंगाल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी के लोकसभा सदस्य सुकांत मजूमदार ने कहा कि चूंकि दुर्घटना के पीछे तोड़फोड़ की आशंका है, इसलिए इस मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी से कराने की जरूरत है।

******************************

 

ओडिशा में एक और रेल हादसा, बारगढ़ में ट्रेन के 5 डिब्बे पटरी से उतरे

भुवनेश्वर 05 June, (एजेंसी): ओडिशा में एक और रेल हादसा होने की खबर है। यहां के बरगढ़ में मालगाड़ी हादसे का शिकार हो गई। मालगाड़ी में चूना पत्थर लदा था और इसके 5 डिब्बे बरगढ़ में पटरी से उतर गए। हालांकि, हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

ईस्ट कोस्ट रेलवे ने घटना की जानकारी देते हुए कहा, ‘ओडिशा में बारगढ़ जिले के मेंधापाली के पास एक निजी सीमेंट फैक्ट्री द्वारा संचालित मालगाड़ी के कुछ डिब्बे फैक्ट्री परिसर के अंदर पटरी से उतर गए। इस मामले में रेलवे की कोई भूमिका नहीं है।’

उन्होंने आगे बताया, ‘यह पूरी तरह से एक निजी सीमेंट कंपनी की नैरो गेज साइडिंग है। जहां कंपनी द्वारा रोलिंग स्टॉक, इंजन, वैगन, ट्रेन ट्रैक (नैरो गेज) सहित सभी बुनियादी ढांचे का रखरखाव किया जाता है।’

*********************************

उर्वशी रौतेला आएंगी परवीन बाबी की बायोपिक में नजर

05.06.2023 (एजेंसी)  –  कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनने के बाद अब उर्वशी रौतेला अपनी अगली फिल्म की तैयारियों में जुट गई हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर बताया है कि वह दिग्गज अभिनेत्री परवीन बाबी की बायोपिक में दिखाई देंगी। इस बायोपिक को लेकर पिछले काफी समय से चर्चा चल रही थी, जिसका ऐलान हो गया है। अभिनेत्री ने इसकी जानकारी देते हुए परवीन बाबी को गर्व महसूस कराने की बात कही है, जिसमें बॉलीवुड असफल रहा था।

उर्वशी कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी दिग्गज अभिनेत्री की बायोपिक के फोटोकॉल लॉन्च का हिस्सा बनने के लिए पहुंची थीं। अब उन्होंने फिल्म से जुड़ी अपडेट प्रशंसकों के साथ साझा करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया है। उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट का पहला पेज दिखाते हुए एक छोटी सी क्लिप साझा की है, जिसमें फिल्म के निर्देशक वसीम एस खान का नाम भी लिखा है। खान द्वारा निर्देशित इस अनटाइटल्ड बायोपिक को धीरज मिश्रा ने लिखा है। उर्वशी ने इस पोस्ट के साथ लिखा, बॉलीवुड असफल रहा, लेकिन परवीन बाबी मैं आपको गर्व महसूस कराऊंगी। ओम नम: शिवाय। वाकई ये नया सफर जादूई है।

अभिनेत्री ने जो स्क्रिप्ट साझा की है, उसमें लिखा है कि यह फिल्म परवीन के फिल्मी सफर के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी के बारे में भी बताएगी। यह उनकी जिंदगी के सुनहरे पलों को पर्दे के जरिए दुनिया के सामने पेश करेगी। इस फिल्म को लेकर उर्वशी काफी उत्साहित हैं। उर्वशी के फिल्म की घोषणा करने के बाद से ही प्रशंसक उत्साहित हो गए हैं और बायोपिक के लिए उन्हें बधाई दे रहे हैं। कोई परवीन के जीवन पर फिल्म बनाने के लिए उन्हें धन्यवाद कह रहा है तो कोई उर्वशी के लिए खुश है।

एक ने लिखा, परवीन के रूप में आपको बड़े पर्दे पर देखने के लिए हम अपना उत्साह नहीं रोक सकते। यह निश्चित रूप से आपकी सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक होगी। परवीन ने अपने करियर की शुरुआत साल 1972 में मॉडलिंग से की थी। इसके बाद 1973 में उन्होंने फिल्म चरित्र से बॉलीवुड में कदम रखा और कई बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा बनीं। परवीन बाबी दीवार (1975), अमर अकबर एंथनी (1977), सुहाग (1979) आदि फिल्मों में अपने प्रदर्शन के लिए जानी जाती हैं। आखिरी समय में परवीन अकेली थीं और 20 जनवरी 2005 को अपने घर में मृत मिली थी। 3 दिन तक अभिनेत्री का शव घर में पड़ा रहा था।

*********************

 

तितली बनकर होश उड़ाती नजर आईं पलक तिवारी

05.06.2023 (एजेंसी)  –   एक्ट्रेस पलक तिवारी अपनी कातिलाना अदाओं से फैंस के दिलों को बेताब करने का हुनर बखूबी जानती हैं। उनका स्टाइलिश लुक और खूबसूरती फैंस के सिर आंखों पर चढ़कर बोलती है। वहीं, लेटेस्ट बटरफ्लाई आउटफिट में एक्ट्रेस पलक तिवारी बेहद ही गजब की बला लग रही हैं। एक्ट्रेस पलक तिवारी ऑरेंज और ब्लैक कलर में तितली आउटफिट में एक्ट्रेस पलक तिवारी अपने हुस्न का जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं। पलक तिवारी इस बोल्ड आउटफिट के साथ ओपन हेयर स्टाइल में कहर बरपाती नजर आ रही हैं।

एक्ट्रेस पलक तिवारी अपनी सोख अदाओं से फैंस के दिलों को बेताब करने का हुनर बखूबी जानती हैं। एक्ट्रेस पलक तिवारी फेमस एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी हैं। लेकिन, दोनों को एक साथ खड़ा देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल होगा। एक्ट्रेस पलक तिवारी अपने कातिलाना अंदाज और मनमोहक स्माइल से सभी का दिल घायल कर देती हैं।

पलक तिवारी आदित्य सील के साथ मंगता है क्या गाने में भी काम कर चुकी हैं। पंजाबी सिंगर हार्डी संधू के साथ पलक ने बिजली बिजली सॉन्ग किया है। ये गाना इतना पॉपुलर हुआ कि उनका नाम फैंस बिजली गर्ल ही बुलाने लगे। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। बता दें कि पलक तिवारी को इंस्टाग्राम पर 3.6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। पलक तिवारी अपनी मां श्वेता तिवारी की तरह ही बेहद खूबसूरत हैं।

*****************************

 

जरा हटके जरा बचके की अच्छी शुरुआत, जोगीरा… हुई ठप

05.06.2023 (एजेंसी)   विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म जरा हटके जरा बचके इस हफ्ते की नई रिलीज है। दिनेश विजान द्वारा निर्मित इस फिल्म की कई दिन से चर्चा हो रही थी। स्टार जोड़ी के कारण विशेषज्ञ इसकी कमाई को लेकर भी कयास लगा रहे थे। उधर, करीब एक महीने पहले रिलीज हुई द केरल स्टोरी अब भी सिनेमाघरों में बनी हुई है। आइए इस हफ्ते के बॉक्स ऑफिस के हाल पर नजर डालते हैं। जरा हटके जरा बचके को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। रिलीज से पहले कुछ जानकारों का कहना था कि फिल्म पहले दिन करीब 3 करोड़ रुपये कमा सकती है। वहीं कुछ का मानना था कि फिल्म को 2 करोड़ रुपये से कम में संतोष करना पड़ेगा।

रिपोर्ट्स के अनुसार, पहले दिन इस फिल्म ने 5.49 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का बजट करीब 40 करोड़ रुपये का है। ऐसे में इसे अच्छी शुरुआत कहा जा सकता है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म जोगीरा सारा रा रा पिछले हफ्ते रिलीज हुई थी। फिल्म पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है। फिल्म अपने पहले हफ्ते बमुश्किल 2 करोड़ कमा पाई है। इसकी अब तक की कमाई 2.15 करोड़ रुपये है। इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म में नवाज के साथ नेहा शर्मा नजर आई हैं। फिल्म में संजय मिश्रा और जरीना वहाब जैसे कलाकार भी नजर आए हैं। द केरल स्टोरी को रिलीज हुए करीब एक महीना हो गया है। फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में बनी हुई है।

फिल्म की कमाई में भी उतार-चढ़ाव जारी है और यह धीमे-धीमे 250 करोड़ रुपये का आंकड़े की ओर बढ़ रही है। अपने चौथे हफ्ते में फिल्म ने करीब 18.25 करोड़ रुपये कमाए हैं और इसकी कुल कमाई 231.72 करोड़ रुपये हो गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म करीब 15-20 करोड़ रुपये में बनाई गई है। अनुपम खेर और विद्युत जामवाल की फिल्म आईबी71 बॉक्स ऑफिस पर गिरती ही जा रही है। फिल्म ने तीसरे हफ्ते 2.18 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जिससे इसकी कुल कमाई 20.03 करोड़ रुपये हो गई है। एनिमेटेड फिल्म स्पाइडरमैन: अक्रॉस द स्पाइडरवर्स भी इस हफ्ते रिलीज हुई है, फिल्म ने अपने पहले दिन 4.20 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म गुरुवार को रिलीज हुई थी। अब फिल्म के शुक्रवार के कलेक्शन का इंतजार है।

***************************

 

1920 हॉरर्स ऑफ द हार्ट का डरावना ट्रेलर आया सामने, 23 जून से सिनेमा घरो में दिखेगी फिल्म

05.06.2023 (एजेंसी)  एक बार फिर से बड़े पर्दे पर खौफ का मंजर फैलने वाला है। एक बार फिर से हॉरर मचाएगा डर का माहौल और सिनेमाघरों में दर्शकों के पसीने छूट जायेगे। क्योंकि हॉरर फिल्मों के जरिये एक अलग पहचान बना चुके विक्रम भट्ट एक बार फिर से अपने लय में वापसी करने आ चुके हैं। उन्होंने अपनी नेक्स्ट फिल्म 1920-हॉरर्स ऑफ़ द हार्ट का दिल की धड़कने बढ़ा देने वाला ट्रेलर रिलीज कर दिया है। जो की फैंस के दिलो में वापस से वही डरावना माहोल फीर लेके आ सकता है।

महेश भट्ट और आनंद पंडित ने डॉ. राज किशोर खवारे की सहायता से विक्रम भट्ट प्रोडक्शन की ख़ौफनाक वाली 1920 – हॉरर्स ऑफ द हार्ट डायरेक्शन किया है। कृष्णा भट्ट जो विक्रम भट्ट की छोटी बेटी है जो इस मूवी से डायरेक्शन में अपना कदम रख रही हैं। यह मूवी 23 जून 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में सीनेमा घरो में आने जा रही है। विक्रम भट्ट ने कहा मेरी छोटी बेटी की फिल्म को थिएटर में रिलीज होते देखना, एक पिता के तौर पर मेरे लिए दिल को छू लेने वाला क्षण है। हॉन्टेड का निर्देशन करने के बाद से कृष्णा मेरी सहायक रही हैं, उसने पिछले कुछ वर्षों से सेट पर गंभीरता से एक असिस्टेंट के तौर पर काफी मेहनत की हैं और सीखा भी हैं।

उसने सेट को पूरी तरह से मैनेज किया हैं। फिल्म के एक-एक सीन को लेकर वो बहुत स्पष्ट रहती हैं। अपनी कहानी के लिए वह कैसा संगीत चाहती हैं उसके लिए भी कृष्णा काफी क्लियर रहती हैं। फिल्म को बेहतरीन रिलीज देने के लिए मैं आनंद पंडित को धन्यवाद देना चाहता हूं।बीते सालो में आई सभी 1920 फिल्मे के पार्ट लोगो ने खूब पसंद किये और काफी प्रभवित भी हुए, इस मूवी की यही खास बात है की इस मूवी के अंदर दिखाए जाने वाले सीन लोगो के दिलो में डर का माहौल बना देते है।

बता दे की इस मूवी के आने के कुछ टाइम बाद ही यह मूवी लोगो के अंदर एक दर्दनाक और खौफनाक माहौल बना चुकी थी जो की फैंस को बहुत पसंद आने लगा था, अब देखना यह है की आने वाली फिल्म 1920-हॉरर्स ऑफ़ द हार्ट लोगो के दिलो में वैसी ही जहग बना पाती है जैसे बाकि 1920 ने बनाई थी।टीवी सीरियल बालिका वधू’ में आनंदी के बचपन का रोल निभा चुकी अविका गौर हॉरर फिल्म 1920 हॉरर ऑफ द हार्ट’ से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि नदी किनारे एक आलीशान बंगला बना हुआ है। अचानक ही पार्क में लगा झूला हिलता है।तभी अविका गौर की आवाज आती है, मैं बदला लेना चाहती हूं। अपने बचपन का और अपने बाबा की मौत का। अपनी मां और उसके खुशहाल परिवार को बर्बाद करना चाहती हूं।

************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज समय आपके पक्ष में है। इसलिए इसका बेहतर सदुपयोग करें। पिछले कुछ समय से जिन कामों में रुकावट आ रही थी, आज वह बहुत ही सहज व आसान तरीके से हल हो जाएंगे। वस्त्र, आभूषण जैसी खरीदारी में या उनको व्यवस्थित करने में भी समय व्यतीत होगा। सामाजिक दायरा बढेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आराम के लिए समय मिलेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वे, वो)

आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। योजना फलीभूत होंगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। आपके घर में परिवर्तन या सुधार संबंधी कुछ योजनाएं बनेंगी। व्यस्तता के बावजूद आप अपनी रूचि संबंधी कार्यों के लिए भी समय निकाल लेंगे। आपके मन मुताबिक इच्छा पूर्ति होने से आत्मिक खुशी व सुकून मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन आरामदायक रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। बड़ो का आशीर्वाद फलीभूत होगा। कार्यक्षेत्र में समय जैसा चल रहा है, उसी पर ध्यान केंद्रित रखें। किसी भी प्रकार की भविष्य संबंधी कार्य प्रणाली की योजना रुककर बनाएं। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपना टारगेट हासिल मेहनत से कर लेंगे। जीवनसाथी की सलाह से कार्य सिद्ध होंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। संतान को कोई उपलब्धि हासिल होने से मन प्रसन्न रहेगा तथा घर में भी उत्सव भरा वातावरण बना रहेगा। धन के निवेश संबंधी योजनाओं के लिए समय उत्तम है। घर में कोई धार्मिक कृत्य भी संपन्न हो सकता है। मित्रमंडली से शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन शुभ फलदायी होगा। मेहनत रंग अवश्य दिखाएगी। कार्यक्षेत्र में की गई मेहनत के परिणाम भी बेहतरीन हासिल होंगे। इस समय अपना पूरा ध्यान अपने काम पर केंद्रित रखें क्योंकि इससे व्यवसाय की स्थिति मजबूत रहेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को किसी प्रकार सहयोग से फलप्राप्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका समय शुभ रहेगा। दिनचर्या में सुधार होगा। ग्रह गोचर इस समय आपके पक्ष में बेहतरीन परिस्थितियां बना रहे हैं। अपने अधूरे पड़े हुए कामों को पूरा करने के लिए समय बहुत ही उचित है। परिवार तथा मित्रों के साथ मनोरंजन तथा घूमने-फिरने का भी प्रोग्राम बनेगा। बड़ो का आशीर्वाद फलीभूत होगा। स्वाथ्य में हल्की थकान महसूस कर सकते हैं।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। मेहनत के अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसाय की स्थिति पहले से बेहतर होगी। साथ ही वित्तीय मामलों में भी सुधार हो सकता है। नौकरी से संबंधित कामों में हालात सामान्य ही रहेंगे। किसी भी प्रकार का बदलाव करने की आवश्यकता नहीं होगी। धार्मिक महत्व की तरफ रूचि और बढेगी। स्वास्थ्य सही रहेगा।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका समय नवीन विचारधारा उत्पन्न करने वाला होगा। जीवनसाथी की सकारात्मक सोच उचित फैसले में मददगार रहेगी। समय संतोषजनक चल रहा है। परंतु जल्दबाजी की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से काम करना ज्यादा प्रभावी रहेगा। घर के नवीनीकरण तथा साज-सज्जा से संबंधित वस्तुओं की खरीदारी भी रहेगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आप व्यस्त रहने से आराम को समय कम दे पाओगे। मेहनत शुभफलदायी रहेगी। पैसों के लेनदेन संबंधी कार्यों को करते समय सावधानी रखने की जरूरत है। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने सहयोगियों के साथ मधुर संबंध बनाए रखें। मित्रमंडली व सगे सम्बन्धियों को समय दे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन शुभफलदायी रहेगा। सहयोगात्मक भावना से मानसिक शान्ति मिलेगी। साझेदारी संबंधी बिजनेस में पारदर्शिता रखें। इससे आपसी संबंध मजबूत बने रहेंगे। आज किसी नए काम को शुरू ना करें। बच्चों के साथ समय बिताएँ। जीवनसाथी के सहयोग से मानसिक प्रसन्नता बनेगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शुभ रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बनेगा। बड़ो का आशीर्वाद फलदायी रहेगा।रुका या उधार दिया हुआ पैसा हासिल करने के लिए भी आज का दिन उत्तम है। इसके लिए प्रयासरत रहें। आज आपकी मुख्य योजना अपने सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से निपटाने की रहेगी और आप इसमें काफी हद तक सफल भी रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन शुभफलदायी रहेगा। घर का माहौल सामान्य रहेगा। मानसिक सन्तुष्टि मिलेगी। कार्यस्थल और आर्थिक मामलों में ध्यान बंट सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन और सलाह आपके लिए लाभदायक साबित होगी। शेयर्स तथा स्टॉक संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य सही रहेगा।

********************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आपको अपने गुस्से पर अवश्य काबू रखना होगा। बात बात पर गुस्सा करना खुद में कमी को दर्शाएगा। जीवनसाथी या परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाएँ। आज जोखिम ना लें। कामकाज के प्रति आप संयम रखें। कार्य अवश्य पूर्ण होंगे। धार्मिक विचारों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)

आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान व दायरा बढ़ेगा। रिश्तो में मजबूती आएगी। जीवनसाथी के परिश्रम से मन प्रसन्न रहेगा तथा दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। व्यापार के सिलसिले में आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है, जिसका आपको भविष्य में फायदा मिलेगा। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य बढिया रहेगा।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आपका समय सुखद रहने वाला है। सामाजिक दायरा और बढेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में जोखिम उठाने की कोशिश मत कीजिए। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति हो सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। पति-पत्नी के बीच रिश्ते मजबूत बनेंगे व एकदूसरे का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन अच्छा रहने वाला है। प्रिय के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत कर सकते है। स्वास्थ्य सुधार होगा।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को फायदा मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। भाई बहनों में विचार साझा करते रहें मनमुटाव न आने दें। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आप अपने व्यापार में काफी व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलने की उम्मीद है। नौकरी के क्षेत्र में आपका दबदबा बना रहेगा। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरा करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। जीवन की किन्हीं परेशानियों का समाधान हो सकता है। मानसिक तनाव खत्म होगा। धर्म में रूचि बढेगी। स्वास्थ्य बढिया रहेगा।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आपको सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति हासिल होगी। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। सुख के साधन जुटाने में सफल रहेंगे। दांपत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य बढिया रहेगा।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आपका समय उत्तम रहेगा। पारिवारिक रिश्तो में मजबूती आएगी। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सहयोग करेंगे। किसी खास मित्र या रिश्तेदार से उपहार मिलने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। निजी संबंधों में सुधार आएगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का समय बहुत ही उत्तम नजर आ रहा है। आप अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। स्वास्थ्य श्रेष्ठ रहेगा।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की आवश्यकता है। आप भावुकता में कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का रिश्ता मिल सकता है। आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें। आध्यात्म में रूचि बढ़ेगी । स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आपका आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप अपनी चतुराई से कामकाज में अच्छी सफलता हासिल करेंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आपका आज का दिन मिलाजुला रहेगा । रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धर्म में आस्था बरकरार रहेगी। आपकी कुछ योजनाएं फलीभूत हो सकती हैं। प्रभावशाली लोगों से जान पहचान होगी। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। पैसों को लेनदेन में सावधानी बरतें। उधार न दें तो बेहतर रहेगा। जीवनसाथी व बच्चों को समय अवश्य दें।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका का दिन शुभ रहेगा। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को भारी धन लाभ मिलने की उम्मीद है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यापार में किए गए प्रयास से सफलता हासिल होगी। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका रहने वाली है। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। सामाजिक कार्यों में अधिक रुचि लेंगे। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। किसी काम को पूरा करने के लिए आपको अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ सकती है। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। विद्यार्थियों का समय सामान्य रहने वाला है। आपको पढ़ाई पर ध्यान लगाने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

*************************************

 

पटना में विपक्षी दलों की बैठक से पूर्व मांझी ने बढ़ाई नीतीश की टेंशन

पटना 03 June (एजेंसी): बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों भाजपा की विरोधी पार्टियों को एकजुट करने में जुटे हैं। इसे लेकर विपक्षी दलों की एक बैठक 12 जून को पटना में होने वाली है। इस बीच, बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन में शामिल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा ने लोकसभा चुनाव में पांच सीटों की मांग कर नीतीश कुमार की टेंशन बढ़ा दी। अब भाजपा इसपर चुटकी ले रही है।

वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी ने हम के लिए पांच सीटों की खुली मांग कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने दबाव बनाने के लिए यह भी कहा है कि हक तो ज्यादा का बनता है, लेकिन अगर ये भी ना मिला तो फिर वो चल देंगे।

ऐसी स्थिति में भले सरकार को कोई परेशानी नहीं हो, लेकिन विपक्षी एकता में जुटे नीतीश कुमार के लिए यह झटका जरूर माना जा सकता है।

मांझी ने हालांकि नीतीश के विपक्षी दलों की एकजुटता को लेकर की जा रही कवायद की भी प्रशंसा की।

इधर, मांझी के इस बयान पर महागठबंधन के नेता मुंह नही खोल रहे , लेकिन भाजपा के प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि मांझी की मांग सही है और महागठबंधन को उनकी मांग को मान लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि मांझी की वाजिब है।

उल्लेखनीय है कि मांझी अप्रैल में दिल्ली जाकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी।

***************************

 

ओडिशा ट्रेन हादसे की जांच के लिए कमेटी गठित, अब तक 280 लोगों की मौत- रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भुवनेश्वर 03 June (एजेंसी): ओडिशा में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों का आंकड़ा 280 हो गया है। वहीं 900 के करीब लोग घायल हैं। हादसे की गंभीरता को देखते हुए युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं और सेना को भी बचाव कार्यों में लगा दिया गया है। भारतीय सेना के कर्नल एसके दत्ता ने बताया कि सेना बीती रात से ही राहत और बचाव कार्यों में जुटी है और कोलकाता से और सैन्यकर्मियों को बुलाया गया है।

घटनास्थल पहुंचे रेल मंत्री ने कहा कि यह एक दर्दनाक हादसा है। रेलवे, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और राज्य सरकार बचाव कार्यों में जुटी हैं। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। मुआवजे का कल एलान कर दिया गया था। हादसे की जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी बनाई गई है। साथ ही रेलवे सेफ्टी कमिश्नर भी घटनास्थल का दौरा करेंगे और इस बात की जांच करेंगे की हादसे की वजह क्या रही।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हादसे के चलते एक दिन के शोक का ऐलान किया है। इस दौरान कोई भी सेलिब्रेशन नहीं होगा। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी भाजपा के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।

ऐसे हुआ रेल हादसा

शक्रवार शाम को बेंगलुरु हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन शुक्रवार शाम पटरी से उतर गई थी। जिसके चलते उसकी कुछ बोगियां बराबर वाली पटरी पर गिरीं। इसी बीच बराबर वाली पटरी पर शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस आ गई और वह पटरी पर गिरी बेंगलुरु हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस की बोगियों से टकरा गई। चेन्नई जा रही कोरोमंडल एक्सप्रेस टक्कर लगने के बाद पटरी से उतरी तो उसकी कुछ बोगियां एक माल गाड़ी से टकरा गईं।

******************************

 

ओडिशा ट्रेन दुर्घटना स्थल का दौरा करेंगी ममता बनर्जी

कोलकाता 03 June (एजेंसी): पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शनिवार को ओडिशा के बालासोर जिले में दुर्घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लेंगी। वह एक विशेष हेलीकॉप्टर से बालासोर के लिए रवाना होंगी, जो हावड़ा जिले के डुमुरजला में एक हेलीपैड से उड़ान भरेगा। राज्य सरकार के सूत्रों ने कहा कि चूंकि कोरोमंडल एक्सप्रेस शुक्रवार शाम को हावड़ा के शिबपुर इलाके के शालीमार स्टेशन से रवाना हुई थी, इसलिए अटकलें है कि पीड़ितों में से कुछ बंगाल के रहने वाले हो सकते हैं।

इसलिए मुख्यमंत्री ने स्थिति की समीक्षा करने के लिए व्यक्तिगत रूप से घटनास्थल का दौरा करने का फैसला किया है।

बनर्जी के निर्देश पर, राहत और बचाव कार्यों में सहायता प्रदान करने के लिए 25 एंबुलेंस और दो शव वाहन के साथ 12 सदस्यीय मेडिकल टीम पहले ही दुर्घटनास्थल पर पहुंच चुकी है।

इस बीच, पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी भी दुर्घटना स्थल पर कुछ एंबुलेंस भेजने की व्यवस्था कर रहे हैं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और पार्टी के लोकसभा सदस्य सुकांत मजूमदार पहले ही दुर्घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं।

इससे पहले राज्य के मंत्री मानस रंजन भुनिया और पार्टी सांसद डोला सेन के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल से छह सदस्यीय प्रतिनिधित्व दल शुक्रवार देर रात दुर्घटना स्थल पर पहुंचा था।

सेन के मुताबिक, पश्चिम बंगाल और ओडिशा दोनों की राज्य सरकारें संयुक्त रूप से बचाव अभियान चला रही हैं।

उन्होंने कहा, पश्चिम बंगाल की टीम ने राहत और बचाव कार्यों में कैसे मदद की जाए, इस पर काम करना शुरू कर दिया है।

******************************

 

आंध्र के सीएम ने ओडिशा ट्रेन दुर्घटना स्थल का दौरा करने को पैनल का किया गठन

अमरावती 03 June (एजेंसी): आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने शनिवार को ओडिशा के बालासोर जिले में ट्रेन दुर्घटना स्थल का दौरा करने के लिए आईएएस अधिकारियों के एक उच्च स्तरीय पैनल का गठन किया। पैनल की अध्यक्षता राज्य के आईटी मंत्री जी अमरनाथ करेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा शनिवार को यहां सीएमओ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक करने और स्थिति की समीक्षा करने के बाद यह निर्णय लिया गया।

उन्होंने उन्हें ओडिशा के सीएमओ और रेलवे विभाग के अधिकारियों के संपर्क में रहने का निर्देश दिया।

जगन मोहन रेड्डी ने उन्हें शिकायतों से निपटने और तुरंत प्रतिक्रिया देने के लिए जिला कलेक्टरों के कार्यालयों में जांच और शिकायत प्रकोष्ठ स्थापित करने के लिए भी कहा।

नागरिक आपूर्ति आयुक्त अरुण कुमार, वाणिज्यिक कर आनंद के संयुक्त आयुक्त और श्रीकाकुलम के संयुक्त कलेक्टर नवीन के साथ अमरनाथ दुर्घटनास्थल का दौरा करेंगे और राहत और बचाव कार्यों में मदद करेंगे।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को विशाखापत्तनम, विजयनगरम, और श्रीकाकुलम जिलों के अस्पतालों में घायलों के इलाज और चिकित्सा प्रदान करने और एंबुलेंस भी तैयार रखने का निर्देश दिया।

उन्होंने उन्हें ताजा घटनाक्रम से अवगत कराने का भी निर्देश दिया।

******************************

ओडिशा रेल हादसे के बाद भाजपा ने रद्द किया आज का देशभर का कार्यक्रम

नई दिल्ली 03 June (एजेंसी): ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम को हुए भयावह रेल हादसे पर दुख जताते हुए भाजपा ने केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों के साथ-साथ देश भर में होने वाले पार्टी के सारे कार्यक्रमों को शनिवार के लिए स्थगित कर दिया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने स्वयं इसकी सूचना देते हुए ट्वीट कर बताया, ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम को हुआ भयावह रेल हादसा अत्यंत ही दुखद और मन को शोकाकुल कर देने वाला है। मैं इस हृदय विदारक घटना से मर्माहत हूं। इस भीषण रेल दुर्घटना को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों के साथ-साथ देश भर में होने वाले अपने सारे कार्यक्रमों को आज के लिए स्थगित कर दिया है।

नड्डा ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए आगे कहा, मैं परमपिता परमेश्वर से शोक संतप्त परिवारों को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूं। ईश्वर मृतकों की आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें। ओम शांति।

दरअसल, केंद्र में मोदी सरकार के 9 वर्ष होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा देश भर में चलाए जा रहे एक महीने के विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज उत्तर प्रदेश के आगरा से ‘टिफिन पर चर्चा’ कार्यक्रम की शुरुआत करने वाले थे।

**************************

 

ओडिशा रेल हादसा: मृतकों के परिवार को मिलेंगे 12-12 लाख रुपए, दुर्घटना स्थल का दौरा करेंगे PM मोदी

बालासोर 03 June (एजेंसी): ओडिशा के बालासोर में दो यात्री ट्रेनों और एक मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद बचाव कर्मी फंसे लोगों को बचाने में लगे हैं। इस दुर्घटना में 288 लोगों की मृत्यु हो गई और 1000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने कहा कि अब तक 1000 लोगों के घायल होने की सूचना है, उनका इलाज चल रहा है। 288 लोगों के शव बरामद हुए हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। NDRF, ODRAF और दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजूद हैं।

वहीं इस दुर्घटना के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्थिति की समीक्षा के लिए एक बैठक बुलाई है। सरकारी सूत्रों के हवाले से मीडिया में यह खबर चल रही है। सूत्र के हवाले से मीडिया ने यह खबर दी है कि पीएम नरेंद्र मोदी आज ओडिशा जाएंगे। पहले वह बालासोर में दुर्घटनास्थल का दौरा करेंगे और फिर कटक के अस्पताल का दौरा करेंगे।

इस भयावह ट्रेन हादसे में रेल मंत्रालय की ओर से मृतकों के परिजनों को मुआवजा राशि देने का एलान कर दिया गया है। इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। वहीं, इस हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। रेल मंत्री, अश्विनी वैष्णव ने इस हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताया ही साथ ही उन्होंने कहा कि, “इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों के लिए दो लाख रुपये, मामूली रूप से चोटिलों के लिए 50,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।”

वहीं पीएम मोदी ने ओडिशा ट्रेन दुर्घटना पीड़ितों के लिए 2 लाख रुपये, घायलों के लिए 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। पीएमओ ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। पीएमओ कार्यालय ने इस बाबत ट्वीट किया, “ओडिशा में ट्रेन दुर्घटना में प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दिए जाएंगे, जबकि घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।”

***************************

 

कोरोमंडल और हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना को लेकर रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया

नई दिल्ली , 03 जून (एजेंसी)। कोरोमंडल एक्सप्रेस और सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल हावड़ा एक्सप्रेस दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर डिवीजन में बहनागा बाजार के पास पटरी से उतर जाने की वजह से लगभग 233 लोगों की मृत्यु हो गई और लगभग 900 लोग घायल हुए जिन का इलाज नजदीक के अस्पताल में किया जा रहा है। रेल मंत्री अश्वनी वैभव ने घटनास्थल पर जाकर जायजा लिया और एनडीआरएफ और रेलवे के बचाव दल को आदेश दिया कि जल्द से जल्द राहत कार्य यह जाए और घायलों को उचित उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जाए।

उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली आया और घायलों की उचित इलाज के लिए राज्य सरकार के स्वास्थ्य कर्मियों को आदेश दिया कि कोई भी कोताही न बरती जाए और सभी को उचित इलाज जल्द से जल्द किया जाए। अश्वनी वैभव ने कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी पूरी जांच के लिए कमेटी बना दी गई है की घटना किसकी लापरवाही से हुई है लेकिन सबसे पहले अभी जितने भी घायल लोग हैं उनका उचित इलाज जरूरी है इसलिए एनडीआरएफ की टीम और रेलवे बचाव दल के कर्मी मिलकर घायल लोगों की मदद कर रहे हैं।

कल देर रात ट्रेन संख्या 12841 कोरोमंडल एक्सप्रेस (हावड़ा-चेन्नई)  बहनागा बाजार स्टेशन के पास पटरी से उतर गई, ट्रेन नंबर 12864 एसएमवीबी-एचडब्ल्यूएच सुपर फास्ट एक्सप्रेस (सर एम. विश्वेश्वरैय्या टर्मिनल हावड़ा) भी बहनागा बाजार स्टेशन पर पटरी से उतर गई। बहनागा बाजार रेलवे स्टेशन खड़गपुर-पुरी लाइन पर रेलवे का एक स्टेशन है जो, उड़ीसा के बालासोर ज़िले में दक्षिण-पूर्व रेलवे क्षेत्र के खड़गपुर रेलवे डिविजन के तहत हावड़ा चेन्नई मुख्यलाइन का हिस्सा है।

दुर्घटना के तुरंत बाद सेल्फ प्रोपेल्ड एक्सीडेंट रिलीफ मेडिकल वैन (एसपीएआरएमई) दुर्घटना राहत ट्रेन (एआरटी) को खड़गपुर, बालासोर और संतरागाछी से बुलाया गया।बचाव और राहत कार्यों में समन्वय के लिए रेलवे अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुँच गए हैं। रेलवे का पूरा ध्यान यात्रियों को बचाने और हताहतों की संख्या को कम करने पर है। युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। एनडीआरएफ की टीम, मेडिकल टीम, एंबुलेंस आदि दुर्घटना स्थल पर पहुँच गए हैं।दुर्घटना में फंसे यात्रियों की जानकारी के लिए रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। हेल्पलाइन नम्बर इस प्रकार हैं-

 हावड़ा हेल्पलाइन नंबर- 033-26382217

 खड़गपुर हेल्पलाइन नंबर- 8972073925 & 9332392339

 बालासोर हेल्पलाइन नंबर- 8249591559 & 7978418322

शालीमार हेल्पलाइन नंबर-: 9903370746

 संतरागाछी जंक्शन हेल्पलाइन नंबर-: 8109289460, 8340649469

***************************

 

कियारा आडवाणी के साथ काम करना चाहते हैं रोहित सुचांती

03.06.2023 (एजेंसी)  –  टीवी सीरियल भाग्य लक्ष्मी’ के स्टार रोहित सुचांती बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी के बहुत बड़े फैन हैं। उन्हें उम्मीद है कि वह एक दिन बड़े पर्दे (स्क्रीन) पर उनके साथ रोमांस करते नजर आएंगे। टेलीविजन इंडस्ट्री में कई सालों तक काम करने के बाद, रोहित ने कई अभिनेत्रियों के साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया है। लेकिन अब उनका सपना कियारा आडवाणी के साथ काम करने का है।

रोहित हाल ही के प्रोजेक्ट में कियारा आडवाणी की एक्टिंग स्किल और परफॉर्मेंस से प्रेरित हैं। रोहित ने कियारा के बारे में बात करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि मैंने कभी किसी एक्ट्रेस को इतने कम समय में इतना वसेर्टाइल बनते नहीं देखा।किरदार कोई भी हो, कियारा ने उसे बखूबी निभाया है और अपने परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत लिया है।

वह हमेशा अपनी रोल में अपना सर्वश्रेष्ठ देती हैं और यही एक ऐसी चीज है जिसने मुझे हमेशा आकर्षित किया है।रोहित ने कियारा की सफलता की स्टोरी पर कहा, कियारा बहुत कम समय में ही इंडस्ट्री के ज्यादातर डायरेक्टर्स की पहली पसंद बन गई हैं। अगर मुझे कभी कियारा के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करने का मौका मिलता है तो मेरे लिए बहुत सम्मान की बात होगी। मुझे लगता है कि हम साथ में स्क्रीन पर अच्छे दिखेंगे। भाग्य लक्ष्मी’ रोजाना रात 8:30 बजे जी टीवी पर प्रसारित होता है।

**************************

 

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version