नामीबिया का नर चीता ओबन फिर कूनो से निकला, 15 KM दूर जंगल में दिखा

भोपाल 18 April, (एजेंसी): आठ नामीबियाई चीतों में से एक पांच साल का ओबन एक बार फिर कूनो नेशनल पार्क (केएनपी) से निकल गया और उसे वहां से करीब 15 किमी दूर पड़ोसी शिवपुरी वन प्रभाग में देखा गया। केएनपी के वन अधिकारियों के अनुसार, नर चीता दो सप्ताह के भीतर दूसरी बार बाड़े से बाहर निकला है। पिछली बार, ओबन को वन अधिकारियों के पांच दिनों के प्रयासों के बाद गांव के पास के एक खेत से केएनपी लाया था।

पिछली बार ओबन 2 अप्रैल को केएनपी से बाहर गया था और 6 अप्रैल को वापस लाया गया था। एक वन अधिकारी ने  बताया, ओबन रविवार से केएनपी के 748 वर्ग किमी के मुख्य क्षेत्र और इसके आसपास के 487 वर्ग किमी बफर जोन से बाहर है और पड़ोसी शिवपुरी वन मंडल में है।

वन अधिकारियों ने कहा कि नामीबिया के चीते घने जंगल के बजाय पानी से भरे खेतों और नदी घाटियों को तरजीह देते हैं। ओबन को शनिवार की रात नदी घाटी के ठंडे इलाकों में पेड़ों की छाया में बैठे देखा गया था। लेकिन अगली सुबह उसे संरक्षित क्षेत्र से करीब 15 किमी दूर देखा गया।

अधिकारियों का दावा है कि ओबन इंसानों के लिए खतरा पैदा नहीं करेगा न ही इंसान इसके लिए खतरा पैदा करेंगे। इसलिए इसे वापस लाने के लिए ट्रैंक्विलाइजेशन की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने बताया कि ओबन की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

*******************************

 

तेलुगू फिल्म छत्रपति के हिंदी रीमेक में नजर आएंगी नुसरत भरूचा

18.04.2023 (एजेंसी)  साल 2005 में आई प्रभास अभिनीत एसएस राजामौली की सुपरहिट फिल्म छत्रपति का हिंदी रीमेक पिछले कुछ वक्त से लगातार चर्चा में हैं। इस फिल्म के जरिए दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने अभिनेता बेल्लमकोंडा साई श्रीनवास अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। अब इस फिल्म से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आई है।

छत्रपति के हिंदी रीमेक में नुसरत भरूचा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस खबर की पुष्टि उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम के जरिए की है। नुसरत ने बेल्लमकोंडा संग एक तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, एक सपना सच हो गया। छत्रपति में सपना के रूप में नुसरत से मिलिए। फिल्म छत्रपति के हिंदी रीमेक में भाग्यश्री, शरद केलकर और करण सिंह छाबरा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

यह फिल्म 12 मई, 2023 को सिनेमाघरों का दरवाजा खटखटाने वाली है। वीवी विनायक छत्रपति के हिंदी रीमके का निर्देशन करेंगे। पेन स्टूडियोज द्वारा निर्देशित यह फिल्म डॉ जयंतीलाल गडा द्वारा निर्मित है। साल 2005 में रिलीज हुई छत्रपति में एक युवा लड़के शिवाजी और उसके परिवार की कहानी को दिखाया गया है।

फिल्म में यह दिखाया जाता है कि कैसे शिवाजी के परिवार को श्रीलंका में उसके समाज से अलग कर विशाखापट्टनम में बंधुआ मजदूर बनाकर रखा जाता हैबेलमकोंडा ने कहा, मैं छत्रपति जैसी विशेष फिल्म के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरूआत करने को लेकर खुश हूं, जो एक रोमांचक और सुन्दर सामूहिक एक्शन फिल्म है।

इस फिल्म पर काम करने का हर पल उतना ही रोमांचक था जितना कि यह चुनौतीपूर्ण था और आखिरकार हम खुश हैं इसे हिंदुस्तान भर के दर्शकों के सामने पेश करें।छत्रपति अखिल भारतीय दर्शकों के लिए फिर से कल्पना करने के लिए एक आदर्श परियोजना थी। बहुत प्रतिभाशाली श्रीनिवास बेलमकोंडा को पूरी तरह से नए बाजार में पेश करने के अलावा, फिल्म में मुख्यधारा के मनोरंजन के सभी आवश्यक घटक भी हैं।

**********************************

 

फिर आई हसीन दिलरूबा, नेगेटिव किरदार में नजर आएंगी तापसी पन्नू

18.04.2023 (एजेंसी)  ओटीटी प्लेटफार्म पर प्रदर्शित हुई तापसी पन्नू की फिल्म हसीन दिलरूबा फिर से चर्चाओं में है। तापसी पन्नू शीघ्र ही इस फिल्म का सीक्वल फिर आई हसीन दिलरूबा लेकर आने वाली हैं। अमूमन रोमांटिक कॉमेडी और इंटेंस रोमांटिक जोनर की फिल्में बनाने वाले बैनर कलर येलो प्रोडक्शन ही इसका प्रोड्यूसर है।

यह बैनर हालांकि इस फिल्म से अपनी पहचान क्राइम ड्रामा वाली लव स्टोरी बनाने के तौर पर विकसित कर रहा है। तापसी पन्नू इस फिल्म से पहले बदला में पूरी तरह से नेगेटिव किरदार में नजर आई थी। यहाँ हसीन दिलरूबा में रानी के तौर पर उनका किरदार ग्रे शेड लिए हुए है। शादीशुदा होने के बावजूद उनका किरदार पति के एक परिचित की ओर फिसलता है।

फिर किसी का मर्डर होता है। इस बार पार्ट-2 में निर्माताओं ने क्राइम का तडक़ा रखते हुए कुछ और भी गढऩे की कोशिश की है।फिल्म से जुड़े सूत्रों ने बताया कि पिछले भाग की कहानी दिल्ली और हरिद्वार में ट्रैवल करती है। इस बार कहानी को आगरा और मथुरा में सेट किया गया है। पिछली बार जहाँ हर्षवर्धन राणे के किरदार के चलते तापसी और विक्रांत मैसी की जिन्दगी में भूचाल आता है। इस बार तकरीबन वैसा काम सनी कौशल के किरदार से होता है।

इस बार पुलिस अधिकारी के किरदार में जिम्मी शेरगिल नजर आएंगे। सीआईडी फेम आदित्य श्रीवास्तव भी कुछेक अहम हिस्सो में दिखाई देंगे।जिम्मी कलर येलो प्रोडक्शन की फिल्मों में लगातार रहे हैं। इस बार उन्हें अहम रोल दिया गया है। वे डीएसपी के रोल में हैं। फिल्म में वे भोजपुरी एक्सेंट में बोलते नजर आएंगे। भोजपुरी फिल्मों के ख्यातनाम सितारे मनोज टाइगर को भी फिल्म में लिया गया है।

वो विलेन और कॉमेडियन के तौर पर नजर आते रहे हैं। फिल्म का निर्देशन जयप्रद देसाई कर रहे हैं जो हॉटस्टार के लिए कौन प्रवीण तांबे नामक बायोपिक बना चुके हैं। पिछले दिनों उनकी जी5 पर प्रदर्शित हुई फिल्म मुखबिर को भी काफी सराहना मिली है। उसे उन्होंने शिवम नायर के साथ बनाया था।

फिर आई हसीन दिलरूबा की कहानी मौजूदा समय में ही सेट है, क्योंकि इस फिल्म की शूटिंग में जिन फिल्मों के पोस्टर घर या गली की दीवारों पर इस्तेमाल हो रहे थे, वो हाल के समय की हैं। मिसाल के तौर पर इसी बैनर की आई फिल्म एन एक्शन हीरो के पोस्टर इस फिल्म में यूज हुए हैं।फिल्म की कहानी आगरा-मथुरा के साथ-साथ नैनीताल में भी ट्रैवल करती है।

नैनीताल में मूल रूप से तापसी के सनी कौशल और विक्रांत मैसी के साथ रोमांटिक सीन फिल्माए गए हैं। फिल्म के पिछले भाग में शहर के लैंडमार्क पुल को बार-बार दिखाया गया था, इस बार मथुरा के एक ब्रिज को बतौर किरदार रखा गया है।

*********************************

 

तमिल बायोपिक 800 में मुथैया मुरलीधरन का किरदार निभाएंगे मधुर मित्तल

18.04.2023 (एजेंसी)  स्लमडॉग मिलियनेयर फेम अभिनेता मधुर मित्तल क्रिकेट के दिग्गज मुथैया मुरलीधरन पर बायोपिक लेकर आ रहे हैं। क्रिकेटर के जन्मदिन के मौके पर सोमवार को फिल्म का पहला लुक जारी किया गया।स्पिन के जादूगर मुथैया मुरलीधरन को 2002 में विजडन के क्रिकेटर्स अल्मनैक द्वारा महानतम टेस्ट मैच गेंदबाज का दर्जा दिया गया था। 2017 में, वह आईसीसी क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले पहले श्रीलंकाई क्रिकेटर थे।

एक्टर मधुर मित्तल इस अवसर को पाकर बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा: मुरलीधरन जैसे दिग्गज की कहानी को पर्दे पर लाना सम्मान की बात है। हम सभी उन्हें एक क्रिकेटर के रूप में जानते हैं, लेकिन फिल्म में उनके बारे में एक ऐसे व्यक्ति के रूप में बहुत कुछ है जिसने जीवन में विजयी होने के लिए बाधाओं को पार किया है जो दशकों से युवाओं की पीढिय़ों को प्रेरित करेगा।तमिल फिल्म, जिसका शीर्षक 800 है, एक स्पोर्ट्स ड्रामा है।

यह मुरली के अब तक के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक बनने की यात्रा को दिखाएगी, जो सबसे अधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने प्रति टेस्ट मैच में औसतन छह विकेट लिए हैं।फिल्म का शीर्षक टेस्ट क्रिकेट में मुरली द्वारा लिए गए रिकॉर्ड विकेटों के नाम पर रखा गया है।800 एम.एस. श्रीपति द्वारा लिखित और निर्देशित है। यह तमिल, हिंदी और तेलुगु में रिलीज होगी।श्रीपति ने अपने प्रेरक विचार के बारे में बात करते हुए कहा, 800 सिर्फ मुरली के क्रिकेट करियर की कहानी नहीं है, बल्कि मानवीय साहस की कहानी है।

यह फिल्म सभी बाधाओं के खिलाफ खड़े एक आम आदमी की प्रेरक कहानी है जो अपने धैर्य और ²ढ़ संकल्प के माध्यम से एक किंवदंती बन गया। 800 युद्धग्रस्त श्रीलंका के क्रिकेट आइकन मुथैया मुरलीधरन के कई चेहरों को दर्शाता है, जो अब तक के विकेट लेने वाले सबसे बड़े खिलाड़ी बन गए। जो लोग क्रिकेट के बारे में कुछ नहीं जानते, उनके लिए यह एक रोमांचकारी और मार्मिक अंडरडॉग कहानी है।

जिन लोगों ने मुरली के अशांत करियर को देखा है, उनके लिए यह आपको मिथक के पीछे के व्यक्ति को दिखाएगा।दिलचस्प बात यह है कि मुरली की जड़ें तमिलनाडु में हैं। उनके दादा-दादी को चाय बागानों में काम करने के लिए अंग्रेज श्रीलंका ले गए थे।

सभी विवादों के बावजूद, मुरली ने 214 टेस्ट मैच खेल कर 1,711 दिनों का एक रिकॉर्ड बनाया और टेस्ट गेंदबाजों के लिए आईसीसी की खिलाड़ी रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया। 2009 में, कोलंबो में घर पर, उन्होंने वसीम अकरम के 502 विकेट से आगे एक नया वनडे रिकॉर्ड स्थापित करने के लिए गौतम गंभीर को आउट किया।मूवी ट्रेन मोशन पिक्चर्स और विवेक रंगाचारी द्वारा निर्मित यह फिल्म इस साल रिलीज होने वाली है।

**************************

 

 

डेनिम बूट्स, लॉन्ग रिवीलिंग कुर्ती पहनकर पूजा हेगड़े ने फ्लॉन्ट किया टोंड फिगर

18.04.2023 (एजेंसी)  बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े इन दिनों अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान के प्रमोशन में बिजी हैं। एक्ट्रेस अपनी इस फिल्म के प्रमोशन से दौरान बेहद ही स्टाइलिश आउटफिट पहन रही हैं जहां उनका हॉट लुक देखकर फैंस उनकी तारीफों के पुल बांधते नहीं थक रहे हैं।

हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी रिवीलिंग आउटफिट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं जिसमें वो बेहद ही ग्लैमरस दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस पूजा हेगड़े साउथ इंडस्ट्री के साथ-साथ बॉलीवुड में भी इन दिनों घमाल मचा रही हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में लोगों के बीच अपनी खास पहचान बना ली है।

हाल ही में एक्ट्रेस पूजा हेगड़े अपनी अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर सोशल मीडिया पर काफी लाइमलाइट बटौर रही हैं। बता दें कि इन दिनों पूजा हेगड़े अपनी आने वाली फिल्म के प्रमोशन में काफी व्यस्थ हैं और सलमान खान के साथ एक्ट्रेस की ये पहली फिल्म है।

पूजा हेगड़े का प्रमोशन के दौरान बेहद ही स्टाइलिश आउटफिट में किलर अवतार देखने को मिल रहा है जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। एक्ट्रेस का हर लुक फैंस के बीच ट्रेंड करता है। वो कुछ भी पहने लोग उन्हें हमेशा फॉलो करते हैं। इन तस्वीरों में पूजा हेगड़े ने ग्रे कलर का शिमरी कुर्ती पहना हुआ है जिसमें वो काफी सिजलिंग और हॉट नजर आ रही हैं।

पूजा हेगड़े सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके चाहने वाले उनकी हर एक तस्वीरों पर लाइक्स और कॉमेंट्स के जरिए अपनी प्रतिक्रियाएं देते हैं।

*************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें इससे आपको धन लाभ हो सकता है। अपने जीवन-साथी के साथ प्यार, अपनापन और स्नेह महसूस करें। दूसरों की दख़लअन्दाज़ी गतिरोध पैदा कर सकती है। परिवार की जरुरतों को पूरा करते-करते आप कई बार खुद को वक्त देना भूल जाते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)

किसी पुराने दोस्त से मुलाक़ात आपका मन ख़ुश कर देगी। तंग आर्थिक हालात के चलते कोई अहम काम बीच में अटक सकता है। ग्लानि और पछतावे में वक़्त बर्बाद न करें, बल्कि जि़न्दगी से सीखने की कोशिश करें। आज प्यार की मदहोशी में हक़ीक़त और फ़साना मिलकर एक होते मालूम होंगे। इसे महसूस करें। टैक्स और बीमे से जुड़े विषयों पर ग़ौर करने की ज़रूरत है। आपका जीवनसाथी अन्य दिनों की अपेक्षा आपका ज़्यादा ख़्याल रखेगा। आज परिवार या मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज के मनोरंजन में बाहर की गतिविधियों और खेल-कूद को शामिल किया जाना चाहिए। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। आपकी भरपूर ऊर्जा और ज़बरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे व घरेलू तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे। किसी से अचानक हुई रुमानी मुलाक़ात आपका दिन बना देगी। आपका कम्यूनिकेशन और काम करने की क्षमता असरदार सिद्ध होंगे। मीडिया फिल्ड से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको अपना धन खर्च करने की जरुरत नहीं पड़ेगी क्योंकि घर का कोई बड़ा आज आपको धन दे सकता है। दोस्त और जीवनसाथी आपके लिए सुकून और ख़ुशी लेकर आएंगे। खीज और चिढ़चिढ़ेपन के अहसास को ख़ुद पर छाने न दें। नहीं तो आपका दिन बुझा-बुझा और दौड़-भाग से भरा रहेगा।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आप अपने काम पर एकाग्रता बरकऱार रखने में दिक़्क़त महसूस करेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपके पिता की कोई सलाह आज कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ करा सकती है , कुल मिलाकर फ़ायदेमंद दिन है। लेकिन आप समझते थे जिसपर आप आँखें बंद करके यक़ीन कर सकते हैं, वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। एक लम्बा दौर जो काफ़ी समय से आपको दबोचे हुए था, ख़त्म हो चुका है- अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन उम्दा है, आज के दिन अपने लिए समय निकालें और अपनी कमियों और खुबियों पर गौर फर्माएं। आपकी ओर से समर्पित दिल और बहादुरी का जज़्बा आपके जीवन-साथी को ख़ुशी दे सकता है। आपको सलाह है कि नशीले पदार्थों से दूर रहें ऐसा करना आपके स्वास्थ्य को तो खराब करता ही है आपकी आर्थिक स्थिति भी इससे बिगड़ती है। आपके माता-पिता की सेहत चिंता और घबराहट का कारण बन सकती है।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है जिससे आपकी कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। ऐसे लोगों से जुडऩे से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है। पारिवारिक वातावरण बेहतर रहेगा। खाने-पीने की ऐसी चीज़ों से बचने की कोशिश करें, जिनमें कॉलेस्ट्रॉल की ज़्यादा मात्रा है।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे। आज आपके द्वारा धन को बचाने के प्रयास आज असफल हो सकते हैं हालांकि आपको इससे घबराने की जरुरत नहीं है स्थिति जल्द ही सुधरेगी। हो सकता है कि आप अपने परिवार के लोगों की सभी बातों से सहमत न हों, लेकिन आपको उनके तजुर्बे से सीखने की कोशिश करनी चाहिए। आपके जीवन-साथी के पारिवारिक सदस्यों की वजह से आपका दिन बेहतर हो सकता है।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज ख़ुद को उत्साही बनाए रखने के लिए अपनी कल्पनाओं में कोई ख़ूबसूरत और शानदार तस्वीर बनाएँ। दिन की शुुरुआत भले ही अच्छी हो लेकिन शाम के वक्त किसी वजह से आपका धन खर्च हो सकता है । बढिय़ा दिन है जब आप सबके ध्यान को अपनी तरफ़ खींचेंगे, आपके सामने चुनने के लिए कई चीज़ें होंगी और आपके सामने समस्या यह होगी कि किसे पहले चुना जाए। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज धन लाभ होने की संभावना तो बन रही है लेकिन ऐसा हो सकता है कि अपने गुस्सैल स्वभाव के कारण आप पैसा कमाने में सक्षम न हो पाएं। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीज़ें दिलाएगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढेगी। सामाजिक दायरा बढ़ाने में सक्षम होंगे । आप अपने काम पर एकाग्रता बरकऱार रखने में दिक़्क़त महसूस करेंगे क्योंकि आज आपकी सेहत पूरी तरह ठीक नहीं होगी।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा । निराशावादी रवैये से बचें क्योंकि यह आपकी संभावनाओं को कम कर देगा। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है। अगर आपने किसी शख्स को पैसा उधार दिया था तो आज आपको वो पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। माता-पिता की तबियत में सुधार होगा और वे अपना प्यार आपके ऊपर बरसाएंगे। आज ही लंबे वक़्त से चले आ रहे झगड़ों को सुलझा लें। आज आप कोई नई पुस्तक खरीदकर किसी कमरे में खुद को बंद करके पूरा दिन गुजार सकते हैं।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

जो लोग लघु उद्योग करते हैं उन्हें आज के दिन अपने किसी करीबी की कोई सलाह मिल सकती है जिससे उन्हें आर्थिक लाभ होने की संभावना है। कोई चि_ी या ई-मेल पूरे परिवार के लिए अच्छी ख़बर लाएगी। आपमें से कुछ लोगों को लंबा सफऱ करना पड़ सकता है – जो काफ़ी दौड़-भाग भरा होगा – लेकिन साथ ही बहुत फ़ायदेमंद भी साबित होगा।आपको अपनी सेहत के प्रति सावधानी बरतने की ज़रूरत है, ख़ास तौर पर रक्तचाप के मरीज़ों को।

*********************************

 

सीएम नीतीश ने की घोषणा, जहरीली शराब पीकर मरने वाले के परिजनों को मिलेंगे 4-4 लाख रुपए

पटना 17 अपै्रल,(एजेंसी)। बिहार सरकार अब जहरीली शराब पीकर मरने वाले परिजनों को चार-चार लाख रुपए मुआवजा देगी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि 2016 से अब तक जितने लोगों की मौत हुई है, उनके परिजनों को ये सहायता राशि दी जाएगी। विपक्ष लगातार मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग करता रहा है।

मुख्यमंत्री ने सोमवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि जहरीली शराब पीकर कोई मरता है तो बड़ा दुख होता है। जहरीली शराब पीने से किसी को मौत होती है तो उनके परिजनों को 4-4 लाख रुपए राज्य सरकार सहायता राशि देगी।

उन्होंने कहा कि यह सहायता राशि मुख्यमंत्री राहत कोष से दी जाएगी। नीतीश कुमार ने कहा कि जो लोग शराब पीकर मरे हैं, उनके परिजन आकर बताएं। उन्होंने कहा कि अगर लोग स्वीकार कर लेंगे कि उन्होंने जहरीली शराब कहां से खरीदी तो हम लोग उनकी मदद करेंगे।

मुख्यमंत्री ने दुख जताते हुए कहा कि इतने प्रयास के बावजूद लोग जहरीली शराब पी रहे हैं जिससे लोगों की मौत हो रही है। लेकिन उनके परिवार के लोगों का भी उन्हें ध्यान है।

परिजनों को बताना होगा कि जहरीली शराब पीकर मौत हुई है और शराबबंदी का हमलोग समर्थन करते हैं। उल्लेखनीय है कि बिहार में 2016 से शराबबंदी लागू है। शराबबंदी के बावजूद राज्य में प्रतिदिन कहीं न कहीं से शराब पकड़े जाने की खबरें आते रहती है।

************************************

 

राज्यपाल के काफिले की गाड़ी हादसे का शिकार, मची अफरा-तफरी, 9 लोग गंभीर रूप से घायल

वैशाली 17 अपै्रल,(एजेंसी)। बिहार के वैशाली में जहां राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर के काफिले में शामिल एक गाड़ी हादसे का शिकार हो गई है। हादसा इतना खतरनाक था कि गाड़ी के परखचे उड़ गए।

इस घटना में 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि राज्यपाल का काफिला मुजफ्फरपुर जा रहा था तब ही हाजीपुर में काफिले में शामिल फायर ब्रिगेड की गाड़ी का अचानक टक्कर एक ऑटो से हो गया। जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ का काफिला पटना से मुजफ्फरपुर में किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहा था। तब ही हाजीपुर के भगवानपुर स्थित रतनपुरा के पास काफिले में शामिल फायर ब्रिगेड की गाड़ी और ऑटो में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि दोनों ही गाडिय़ों के परखचे उड़ गए।

वही, ऑटो और फायर ब्रिगेड की गाड़ी पर सवार कुल 9 लोग इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां कई लोगों की हलात नाजुक है। हालांकि राज्यपाल की गाड़ी को कोई भी नुकसान नहीं हुआ है।

******************************

 

हाइब्रिड मोड में सेना के कमांडर्स का सम्मेलन, भारत-चीन संबंधों की रूपरेखा पर भी होगी चर्चा

नई दिल्ली 17 अपै्रल,(एजेंसी)। सोमवार से भारतीय सेना के कमांडरों का एक महत्वपूर्ण सम्मेलन शुरू हुआ है। सम्मेलन के दौरान चीन में भारत के पूर्व राजदूत रहे विजय गोखले भारत-चीन संबंधों की भावी रूपरेखा पर वार्ता करेंगे। भारतीय सेना के कमांडरों का यह सम्मेलन अगले 5 दिन तक जारी रहेगा। भारतीय सेना के कमांडरों का यह सम्मेलन साल में दो बार आयोजित किया जाता है। इस वर्ष पहली बार यह सम्मेलन हाइब्रिड रूप से हो रहा है। सम्मेलन की शुरूआत में सेना के कमांडर और वरिष्ठ अधिकारी वर्चुअली इस बैठक में शामिल हो रहे हैं। हालांकि बाद में विस्तृत विचार-विमर्श वाले विषयों पर व्यक्तिगत तौर पर दिल्ली में चर्चा की जाएगी।

भारतीय सेना के मुताबिक सेना के कमांडरों का यह शीर्ष कार्यक्रम है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 19 अप्रैल को सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस दौरान रक्षा मंत्री सेना में टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ट्रेनिंग, रोबोटिक्स, नवाचार, निगरानी के लिए समाधान, वर्चुअल रियलिटी, ऑपरेशनल लॉजिस्टिक्स आदि पर केंद्रित एक उपकरण डिस्प्ले की समीक्षा भी करेंगे। यहां अग्निपथ योजना, कॉम्बैट इंजीनियरों के कार्य संबंधी, सेना में डिजिटलीकरण पहलुओं और बजट प्रबंधन पर प्रगति की भी समीक्षा की जाएगी।

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक भारतीय सेना के कमांडरों का यह सम्मेलन विचार-विमर्श के लिए एक संस्थागत मंच है। विभिन्न विषयों पर यहां होने वाले विचार विमर्श भारतीय सेना के लिए नीतिगत निर्णय लेने में मददगार साबित होते हैं। यही कारण है कि इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, चीफ ऑफ द नेवल स्टाफ और चीफ ऑफ द एयर स्टाफ भी शामिल होकर सेना के कमांडर को संबोधित करेंगे। वर्ष 2023 के लिए आयोजित किया जा रहा पहला कमांडर सम्मेलन 17 से 21 अप्रैल तक जारी रहेगा। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक सेना का शीर्ष नेतृत्व वर्तमान व उभरते सुरक्षा परिदृश्य पर भी मंथन करेगा और भारतीय सेना की परिचालन संबंधी तैयारियों की समीक्षा करेगा।

जानकारी के मुताबिक कमांडर्स कॉन्फ्रेंस सम्मेलन के पहले दिन वर्चुअल तौर पर विभिन्न भारतीय सेना के अलग-अलग कमान मुख्यालयों के एजेंडे पर चर्चा होगी। इस महत्वपूर्ण चर्चा के उपरांत अंडमान-निकोबार कमान के कमांडर-इन-चीफ अपडेट देंगे। इसके साथ ही सेना मुख्यालय के प्रधान अधिकारियों के सत्र भी आयोजित किए जाने हैं।

*********************************

 

अपनी मातृभाषा को नहीं भूलना चाहिए : पूर्व सीजेआई एनवी रमना

हैदराबाद 17 अपै्रल,(एजेंसी)। भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश एन.वी. रमना ने कहा है कि किसी को अपनी मातृभाषा को नहीं भूलना चाहिए, लेकिन साथ ही अंग्रेजी जैसी संपर्क भाषा सीखना भी जरूरी है। उन्होंने तेलुगू लोगों से आह्वान किया कि वे अपनी भाषा और संस्कृति को न भूलें। उन्होंने कहा, मैंने स्नातक तक तेलुगु माध्यम में पढ़ाई की और बाद में अंग्रेजी में पढ़ाई की। हमें अपनी परंपराओं और संस्कृति को किसी भी कीमत पर बचाना चाहिए, भले ही हम यूएसए जाकर डॉलर कमा लें।

पूर्व मुख्य न्यायाधीश हैदराबाद में सुचिरइंडिया फाउंडेशन की 30वीं वर्षगांठ समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, मैं एक साधारण किसान पृष्ठभूमि से आता हूं। मेरे गांव में केवल मैं और मेरी बहन ही स्नातक स्तर की पढ़ाई पूरी करने वाले पहले व्यक्ति थे। बाद में, हम उच्च अध्ययन के लिए चले गए। आप जिस भी पृष्ठभूमि से आते हैं वह महत्वपूर्ण नहीं है, लेकिन आपके लक्ष्यों के प्रति आपकी प्रतिबद्धता महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर सर सी.वी. रमन यंग जीनियस पुरस्कार विभिन्न शैक्षणिक श्रेणियों जैसे राष्ट्रीय रैंकर्स और स्टेट रैंकर्स, डिस्ट्रिक्ट रैंकर्स और जोनल रैंकर्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूली छात्रों को प्रदान किए गए। सुचिरइंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष लायन डॉ. किरोन ने कहा कि पिछले 30 वर्षों से वे विभिन्न शैक्षणिक श्रेणियों में बच्चों को प्रेरित और प्रोत्साहित कर रहे हैं। उन्होंने कहा, बच्चों को खुद को सशक्त बनाना और पहले समाज और अपनी मातृभूमि की सेवा करना सिखाया जाना चाहिए। यह सही समय है कि माता-पिता अपने बच्चों की देखभाल करें और उनकी निगरानी करें।

अभिनेता अदिवि शेष ने कहा कि पदक केवल लोगों को प्रेरित करने और प्रेरित करने के लिए दिए जाते हैं, लेकिन वहां रुकना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा, उन्हें खुद को साबित करने के लिए जो भी प्रतिभा और कौशल है, उसके साथ कड़ी मेहनत जारी रखनी चाहिए। मुझे अपनी फिल्म ‘मेजरÓ के लिए वास्तव में कड़ी मेहनत करनी पड़ी और सफलता मेरे पीछे-पीछे आई। यदि आप खुद पर विश्वास करते हैं तो आपको किसी गॉडफादर की जरूरत नहीं है।

**************************************

 

‘लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवार्ड समारोह 2023’ का आयोजन 4 मई को

17.04.2023 – भारतीय सिनेमा के पितामह दादा साहेब फाल्के की स्मृति में कृष्णा चौहान फाउंडेशन (केसीएफ) के संस्थापक डॉ कृष्णा चौहान आगामी 4 मई को अपने जन्मदिन के अवसर पर ‘लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवार्ड समारोह 2023’ का चौथी बार आयोजन करने जा रहे हैं। इस अवार्ड समारोह में सिनेमा, टीवी, वेब सीरीज के निर्माण के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वालों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही साथ समाज सेवा से जुड़े शख़्सियतों को भी सम्मानित किया जाएगा।डॉ कृष्णा चौहान न केवल बतौर फिल्म निर्देशक व समाज सेवक कर्मपथ पर अग्रसर हैं बल्कि अवार्ड्स फंक्शन करने के मामले में सबसे अधिक सुर्खियों में रहने वाले पर्सनाल्टी के रूप में जाने जाते हैं। डॉ कृष्णा चौहान अपने

फाउंडेशन के बैैैनर तले कई अवार्ड्स शो का आयोजन करते हैं। ‘केसीएफ’ के अंतर्गत बॉलीवुड लीजेंड अवार्ड, बॉलीवुड आइकोनिक अवॉर्ड और लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड का आयोजन सन 2019 से किया जा रहा है। डॉ कृष्णा चौहान अपनी नवीनतम हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘आत्मा डॉट कॉम’ की शूटिंग भी जल्द शुरू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में प्रसिद्ध संगीतकार दिलीप सेन का संगीत है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

******************************

 

किशन, सूर्यकुमार ने दिलाई मुंबई को जीत

मुंबई 17 अपै्रल (एजेंसी)। खराब फॉर्म से गुजऱ रहे ईशान किशन (25 गेंद, 58 रन) और सूर्यकुमार यादव (25 गेंद, 43 रन) की आतिशी पारियों से मुंबई इंडियन्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोलकाता नाईट राइडर्स (केकेआर) को पांच विकेट से मात दी।

केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वेंकटेश अय्यर (51 गेंद, 104 रन) के विस्फोटक शतक की बदौलत 20 ओवर में 185 रन बनाये, हालांकि अन्य बल्लेबाजों की नाकामी के कारण उनका यह सैकड़ा काम न आया और मुंबई ने 17.4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

सलामी बल्लेबाज किशन ने 25 गेंद पर पांच चौकों और पांच छक्कों की मदद से 58 रन बनाये, जबकि रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में कप्तानी कर रहे सूर्यकुमार यादव ने 25 गेंद पर चार चौकों और तीन छक्कों के साथ 43 रन की पारी खेली।

मुंबई इस समय अंक तालिका में दो जीत और दो हार के साथ आठवें स्थान पर है, जबकि केकेआर पांच मैचों में दो जीत और तीन हार के साथ पांचवें पायदान पर है।

मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज नारायण जगदीशन को शून्य रन पर आउट कर दिया, लेकिन अय्यर पहली ही गेंद से आक्रामक नजऱ आये। सलामी बल्लेबाज रहमानु्ल्लाह गुरबाज़ (12 गेंद, आठ रन) और कप्तान नीतीश राणा (10 गेंद, पांच रन) दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके, लेकिन अय्यर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए केकेआर को पावरप्ले में 57 रन तक पहुंचाया।

लगातार गिरते विकेटों के बीच केकेआर को साझेदारी की जरूरत थी जो शार्दुल ठाकुर और अय्यर के बीच देखने को मिली। अय्यर ने 23वीं गेंद पर चौका जड़कर अपना अर्द्धशतक पूरा किया और इसके बाद ठाकुर के साथ चौथे विकेट के लिये 50 रन जोड़े। ठाकुर ने पवेलियन लौटने से पहले 11 गेंद पर 13 रन बनाये।

केकेआर 14 ओवर में 135/4 का स्कोर खड़ा करके 200 रन की ओर अग्रसर थी लेकिन मुंबई के गेंदबाजों ने अंतिम ओवरों में बेहतरीन गेंदबाजी की। ऋतिक शौकीन के 15वें ओवर में मात्र पांच रन बने, जबकि पीयूष चावला ने 16वें ओवर में छह रन दिये।

जैनसेन के 17वें ओवर में नौ रन बने लेकिन राइली मेरेडिथ ने 18वें ओवर में महज़ पांच रन देकर अय्यर का बड़ा विकेट चटका लिया। अय्यर ने 51 गेंद पर छह चौकों और नौ छक्कों की मदद से 104 रन बनाये। इसी के साथ वह ब्रेंडन मैकुलम (2008) के बाद केकेआर के लिये शतक जडऩे वाले पहले बल्लेबाज भी बन गये।

रिंकु सिंह आउट होने से पहले 18 गेंद पर 18 रन ही बना सके, जिसके बाद आंद्रे रसेल (11 गेंद, नाबाद 21 रन) ने केकेआर को 20 ओवर में 185/6 के स्कोर तक पहुंचाया।

*********************************

 

बीसीसीआई ने घरेलू आयोजनों की इनामी राशि बढ़ाई

मुंबई 17 अपै्रल (एजेंसी)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पुरुषों और महिलाओं के सीनियर घरेलू टूर्नामेंटों के लिये पुरस्कार राशि में भारी बढ़ोतरी की घोषणा की।

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बताया कि पुरुषों की पुरस्कार राशि में जहां 60 प्रतिशत से 300 प्रतिशत के बीच बढ़ोतरी हुई है, वहीं महिलाओं के दो आयोजनों में 700 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी देखी गयी है।

रणजी ट्रॉफी चैंपियन टीम की इनामी राशि दो करोड़ रुपये से बचाकर पांच करोड़ रुपये कर दी गयी है, जबकि हारने वाली फ़ाइनलिस्ट और सेमीफ़ाइनलिस्ट टीमों को क्रमश: तीन करोड़ (पहले एक करोड़) और एक करोड़ (पहले 50 लाख) रुपये दिये जायेंगे।

घरेलू एकदिवसीय टूर्नामेंट विजय हज़ारे ट्रॉफी की इनामी राशि को 30 लाख से बढ़ाकर एक करोड़ कर दिया गया है, जबकि उपविजेता को 15 लाख के बजाय 50 लाख रुपये दिये जायेंगे। घरेलू टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की इनामी राशि में सबसे बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है जहां विजेता को 80 लाख (पहले 25 लाख) और उपविजेता को 40 लाख (पहले 10 लाख) रुपये से पुरस्कृत किया जायेगा।

महिला सीनियर वनडे और टी20 ट्रॉफी चैंपियन और उपविजेता आखिरकार एक महत्वपूर्ण पुरस्कार राशि अर्जित करना शुरू कर देंगी। नतीजतन, महिला एकदिवसीय चैंपियन टीम रुपये 50 लाख (पहले छह लाख) कमाएगी जबकि टी20 चैंपियन टीम को 40 लाख (पहले पांच लाख) रुपये का इनाम दिया जाएगा।

****************************

 

पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर

नयी दिल्ली 17 अपै्रल (एजेंसी)।  वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें आज भी यथावत रही, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा।

तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर आज जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर रहा।

वैश्विक स्तर पर सप्ताहांत पर अमेरिकी क्रूड 0.63 प्रतिशत बढ़कर 82.68 डॉलर प्रति बैरल पर और लंदन ब्रेंट क्रूड 86.31 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

*******************************

 

कंपनियों के तिमाही नतीजे का बाजार पर रहेगा असर

मुंबई 17 अपै्रल (एजेंसी)। वैश्विक बाजार की तेजी से स्थानीय स्तर पर हुई लिवाली की बदौलत बीते सप्ताह करीब एक प्रतिशत चढ़े शेयर बाजार पर अगले सप्ताह वैश्विक रुख के साथ ही कंपनियों के समाप्त वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही के परिणाम का असर रहेगा।

बीते सप्ताह बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 548.03 अंक अर्थात 0.92 प्रतिशत की छलांग लगाकर सप्ताहांत पर 60431 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 228.85 अंक यानी 1.3 प्रतिशत की तेजी लेकर 17828 अंक पर रहा।
समीक्षाधीन सप्ताह में बीएसई की दिग्गज कंपनियों की तरह मझौली और छोटी कंपनियों में भी जमकर लिवाली हुई। इससे मिडकैप 369.51 अंक की बढ़त लेकर 24720.57 अंक और स्मॉलकैप 424.24 अंक चढ़कर 28149.58 अंक पर पहुंच गया।

विश्लेषकों के अनुसार, बीते कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन दोनों मानक सूचकांकों ने लगातार नौ दिनों की बढ़त दर्ज की और अंत में उच्च स्तर पर पहुंच गया। अक्टूबर 2020 के बाद से 30 महीनों में सूचकांकों ने सबसे लंबा लाभ दर्ज किया। बाजार सात सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया, जो 21 फरवरी 2023 के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर समाप्त हुआ। सूचकांकों में तेजी का प्रमुख कारण अमेरिकी डॉलर और इसने उभरते बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की खरीददारी रुचि को बढ़ावा दिया है।

स्थानीय स्तर पर मार्च में उपभोक्ता मूल्य आधारित खुदरा मुद्रास्फीति (सीपीआई) फरवरी के 6.44 प्रतिशत से गिरकर 15 महीने के निचले स्तर 5.66 प्रतिशत पर आ गई। मुख्य रूप से बिजली, खनन और विनिर्माण क्षेत्रों के अच्छे प्रदर्शन के कारण जनवरी में 5.2 प्रतिशत की तुलना में फरवरी में देश का औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) मामूली बढ़कर 5.6 प्रतिशत हो गया। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने वित्तीय वर्ष 2024 के लिए भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का विकास अनुमान 20 आधार अंक घटाकर 5.9 प्रतिशत कर दिया है। भारत का व्यापार घाटा साल-दर-साल आधार पर 19.73 अरब डॉलर के मुकाबले 18.52 अरब डॉलर रहा। इस बीच अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के एफओएमसी की बैठक ने बैंकिंग उथल-पुथल के प्रभाव के कारण हल्की मंदी का संकेत दिया है।

घरेलू मोर्चे पर टीसीएस और इंफोसिस के तिमाही परिणाम जारी हो चुके हैं। दोनों कंपनियों के नतीजे कमजोर रहे हैं। आगे कई अन्य कंपनियों के परिणाम आने वाले हैं जो फोकस में होंगे। वैश्विक बाजारों के रुख, घरेलू और वैश्विक मैक्रोइकोनॉमिक डेटा, कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर के मुकाबले रुपये में उतार-चढ़ाव भी आने वाले सप्ताह में बाजार के रुख को तय करेंगे। आने वाले दिनों में चीन की पहली तिमाही की जीडीपी के आंकड़ों और मार्च के औद्योगिक उत्पादन के आंकड़ों की घोषणा की जाएगी। इसका असर भी बाजार पर देखा जा सकेगा।
बीते सप्ताह शुक्रवार को अंबेडकर जयंती के अवसर पर अवकाश रहने से बाजार में चार दिन ही कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर से मिले

सकारात्मक संकेतों के साथ ही घरेलू स्तर पर रियल्टी, तेल एवं गैस, ऑटो, पावर, यूटिलिटीज जैसे समूहों में हुयी लिवाली के बल पर सोमवार को सेंसेक्स 13.54 अंकों की तेजी के साथ 59846.51 अंक और निफ्टी 24.90 अंकों की बढ़त लेकर 17624.05 अंक पर रहा।

दुनिया के प्रमुख सूचकांकों के हरे निशान में रहने से घरेलू सतर पर यूटिलिटीज, कमोडिटी, धातु, तेल एवं गैस, पावर, बैंकिंग और वित्तीय सेवा समूहों में हुयी लिवाली की बदौलत मंगलवार को शेयर बाजार में लगातार सातवें दिवस तेजी रही। सेंसेक्स 311.21 अंकों की तेजी लेकर 60157.72 अंक और निफ्टी 98.25 अंकों की बढ़त के साथ 17722.30 अंक पर पहुंच गया।

वैश्विक स्तर से मिल रहे सकारात्मक रुझान के साथ ही घरेलू स्तर पर हेल्थकेयर, ऑटो, आईटी, टेक, बैंकिंग, वित्त जैसे समूहों में जारी लिवाली के बल पर बुधवार को सेंसेक्स 235.05 अंक चढ़कर 60392.77 अंक और निफ्टी 90.10 अंक बढ़कर 17812.40 अंक पर रहा। इसी तरह वैश्विक बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर वित्तीय सेवाएं, बैंकिंग और रियल्टी समेत नौ समूहों में हुई लिवाली की बदौलत गुरुवार को सेंसेक्स 38.23 अंक की बढ़त लेकर 60431 अंक और निफ्टी 15.60 अंक बढ़कर 17828 अंक पर रहा।

**************************

विद्युत परियोजनाओं में प्रदेश की भागीदारी 40 प्रतिशत तक बढ़ाएं: सुक्खू

शिमला 17 अपै्रल,(एजेंसी)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विद्युत परियोजनाओं में प्रदेश की भागीदारी 40 प्रतिशत तक बढ़ाने का आग्रह किया।

सुक्खू ने विभिन्न बिजली परियोजनाओं में भागीदारी में वृद्धि पर चर्चा करते हुए आग्रह किया कि बीबीएमबी, एसजेवीएनएल और एनजेपीसी जैसी कंपनियों की पहले ही अपनी लागत वसूल कर चुकी पनबिजली परियोजनाओं में राज्य को 40 प्रतिशत हिस्सा प्रदान किया जाना चाहिए।
सुक्खू ने आज काजा में भारत सरकार में ऊर्जा सचिव, आलोक कुमार से भेंट की और राज्य के विद्युत परियोजनाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने 210 मेगावाट की लुहरी-1, 172 मेगावाट लुहरी-2, 382 मेगावाट सुन्नी, और 66 मेगावाट की धौलासिद्ध परियोजनाओं सहित अन्य जलविद्युत परियोजनाओं के लिए राज्य सरकार और सतलुज जल विद्युत निगम (एसजेवीएनएल) के मध्य हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापनों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं में हिमाचल प्रदेश को क्रमबद्ध हिस्सेदारी की पेशकश राज्य के लोगों के साथ अन्याय है।

उन्होंने केंद्र सरकार से इन समझौतों का पुन: परीक्षण करने का आग्रह किया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश को इन बिजली परियोजनाओं के स्वामित्व हस्तांतरण के लिए 75 वर्षों की एक निश्चित समय सीमा का भी आह्वान किया, क्योंकि वर्ष 2019 के बाद परियोजनाओं के लिए हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापनों में यह समय सीमा 70 वर्ष है।

उन्होंने कहा कि पंजाब के साथ 110 मेगावाट की शानन जलविद्युत परियोजना के लिए पट्टे की अवधि वर्ष 2024 में समाप्त हो जाएगी। उन्होंने बल देते हुए कहा कि पट्टे की अवधि समाप्त होने के बाद हिमाचल प्रदेश को उसका उचित हिस्सा मिलना चाहिए।

*****************************

 

दिल्ली कोर्ट में लॉरेंस बिश्नोई की पेशी आज, बठिंडा जेल से एनआईए की टीम लेकर गई

बठिंडा 17 अपै्रल,(एजेंसी)। बठिंडा जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को आज दिल्ली की कोर्ट में पेश किया जाएगा।

एनआईए की टीम सोमवार को उसे लेने बठिंडा जेल पहुंची। टीम दिल्ली रवाना हो चुकी है।

सूत्रों के अनुसार, इसके बाद लॉरेंस बिश्नोई को गुजरात पुलिस भी रिमांड पर लेने की तैयारी में है।

**********************

 

शहरी अभिजात वर्ग की सोच पूरे समाज पर नहीं थोप सकते, समलैंगिक विवाह पर केंद्र की आपत्ति- सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

नई दिल्ली 17 अपै्रल,(एजेंसी)। समलैंगिक विवाह पर केंद्र की आपत्ति वाली अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार हो गया है। केंद्र सरकार के अलावा गुजरात और मध्य प्रदेश सरकार ने भी याचिका दाखिल की है।

इस आवेदन में केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने वाली याचिकाओं पर विचार करने पर सवाल उठाए हैं।

केंद्र ने कहा है कि शादी एक सामाजिक संस्था है और इस पर किसी नए अधिकार के सृजन या संबंध को मान्यता देने का अधिकार सिर्फ विधायिका के पास है और यह न्यायपालिका के अधिकारक्षेत्र में नहीं है।

केंद्र ने आवेदन में ये भी कहा है कि समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने का व्यापक असर होगा और सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिकाएं पूरे देश की सोच को व्यक्त नहीं करती हैं बल्कि ये शहरी अभिजात वर्ग के विचारों को ही दर्शाती हैं। इसे देश के विभिन्न वर्गों और पूरे देश के नागरिकों के विचार नहीं माने जा सकते।

आवेदन में सरकार ने कहा कि ‘सुप्रीम कोर्ट याचिकाओं की विचारणीयता पर विचार करे कि क्या इन्हें सुना जा सकता है या नहीं। कानून सिर्फ विधायिका द्वारा बनाया जा सकता है, न्यायपालिका द्वारा नहीं। याचिकाकर्ताओं ने एक नई विवाह संस्था बनाने की मांग की है, जो मौजूदा कानूनों की अवधारणा से अलग है। विवाह संस्था को सिर्फ सक्षम विधायिका द्वारा मान्यता दी जा सकती है।’

बता दें कि समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 15 याचिकाएं दायर की गई हैं। इन याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की पीठ ने इन याचिकाओं को पांच जजों की संविधान पीठ के समक्ष भेजने का निर्देश दिया था। सुप्रीम कोर्ट 18 अप्रैल को इन पर सुनवाई कर सकता है।

*********************************

 

मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर देशव्यापी अभियान चलाएगी भाजपा, सांसदों को निर्देश जारी

नई दिल्ली 17 अपै्रल,(एजेंसी)। भाजपा मोदी सरकार के 9 वर्ष का कार्यकाल पूरे होने के अवसर पर देशव्यापी अभियान चलाने की तैयारी में है। पार्टी की तरफ से ये अभियान 15 मई से 15 जून तक चलाया जाएगा। दरअसल पूरे देश में व्यापक जनसंपर्क, लाभार्थी संपर्क, विभिन्न वर्गों से संपर्क और वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क के लिए अभियान चलाए जाएंगे।

इस बारे में भारतीय जनता पार्टी के सभी सांसदों को निर्देश जारी किया गया है। मोदी सरकार के कार्यों को जनता तक ले जाने के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।भारतीय जनता पार्टी मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशव्यापी अभियान चलाने की तैयारी में है। पार्टी की तरफ से ये अभियान 15 मई से 15 जून तक चलाया जाएगा। दरअसल पूरे देश में व्यापक जनसंपर्क, लाभार्थी संपर्क, विभिन्न वर्गों से संपर्क और वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क के लिए अभियान चलाए जाएंगे। इस बारे में भारतीय जनता पार्टी के सभी सांसदों को निर्देश जारी किया गया है। मोदी सरकार के कार्यों को जनता तक ले जाने के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।

इसके लिए नेताओं को अपने संसदीय क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने के लिए योजना बनाने को कहा गया। शिक्षक, वकील, चिकित्सक, खिलाड़ी, कलाकार, व्यवसायी, व्यापारी जैसे प्रोफेशनल्स से संपर्क साधने को भी कहा। मोदी सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क स्थापित करने पर खासा जोर है। साथ ही योजनाओं से लोगों के जीवन में आए बदलावों को दर्शाने वाले कार्यक्रमों की रचना करने का भी निर्देश है।
नए मतदाताओं से संपर्क साधने को कहा गया। धार्मिक नेता, पूर्व सैनिक, सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार आदि से संपर्क करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही किसान, मज़दूर, गरीब, अनुसूचित जाति, जन जाति, पिछड़ा वर्ग, दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिक, महिलाओं, युवाओं और ग्रामीण विकास के लिए किए गए कार्यों का प्रचार प्रसार करने को कहा गया। इसके अलावा सांसदों को बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व को इस अभियान के तहत किए गए कार्यक्रमों की जानकारी देने का निर्देश दिया गया है।

***********************

 

बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या में वृद्धि, एईएस भी डराने लगा

पटना 17 April, (एजेंसी) । बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में वृद्धि के साथ ही एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) से पीड़ित मरीजों की दस्तक भी हो चुकी है। राज्य में एईएस के अब तक इस साल 11 मरीज सामने आ चुके है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो राज्य में रविवार को पटना में 60 नए कोरोना संक्रमितों के साथ राज्य में 137 नए संक्रमित मिले हैं। राज्य में फिलहाल सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर करीब 500 तक पहुंच चुकी है। राहत की बात है कि इस बार कोरोना वायरस ज्यादा खतरनाक नहीं दिख रहा है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी बताते है कि वायरस के जानलेवा नहीं होने का परिणाम है कि मरीज घरों में ही रहकर स्वस्थ हो जा रहे हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं पड़ रही है।

इधर, अप्रैल में उमस भरी गर्मी के बीच एईएस मरीज अस्पताल पहुंचने लगे हैं। 15 अप्रैल तक 11 मरीज अस्पताल पहुंच चुके हैं। मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में रविवार को भी एईएस के लक्षण वाला एक मरीज पहुंचा है, हालांकि अभी एईएस की पुष्टि नहीं हुई है।

उल्लेखनीय है कि अप्रैल, 2022 में 10 बच्चे एईएस से बीमार हुए थे जबकि 2021 के अप्रैल महीने में 4 मरीज ही सामने आए थे।

*******************

 

शिक्षक घोटाला मामले में सीबीआई ने तृणमूल विधायक को किया गिरफ्तार

कोलकाता 17 April, (एजेंसी) । केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 65 घंटे की मैराथन छापेमारी और तलाशी अभियान के बाद सोमवार को पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये के शिक्षक भर्ती घोटाले के सिलसिले में तृणमूल कांग्रेस के विधायक जीबन कृष्णा साहा को गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई के अधिकारी बरवान विधायक को कोलकाता ला रहे हैं, जहां उन्हें मेडिकल परीक्षण के बाद दिन में बाद में एक विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

साहा तीसरे तृणमूल कांग्रेस विधायक हैं, जिन्हें भर्ती घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है, लेकिन सीबीआई द्वारा यह पहला मामला है।

पिछले साल जुलाई में मामले की समानांतर जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी को गिरफ्तार किया था.

इसके अलावा 2022 में, ईडी ने पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ प्राइमरी एजुकेशन के पूर्व अध्यक्ष माणिक भट्टाचार्य को गिरफ्तार किया, जो नदिया जिले के पलाशीपारा विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के विधायक हैं।

सीबीआई सूत्रों ने कहा कि साहा के आवास पर छापे और तलाशी अभियान के माध्यम से, केंद्रीय जांच एजेंसी ने पश्चिम बंगाल में सरकारी स्कूलों में शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के रूप में 3,200 उम्मीदवारों की भर्ती के बारे में कागजी और डिजिटल दोनों तरह के दस्तावेज बरामद किए हैं।

जब छापेमारी चल रही थी, तब साहा ने अपने दो मोबाइल फोन भी अपने आवास के बगल के एक तालाब में फेंक दिए। हालांकि सीबीआई के अधिकारी एक फोन को ट्रैक करने में सक्षम थे, लेकिन दूसरा गायब है।

अपनी जांच के दौरान और गिरफ्तार और निष्कासित युवा तृणमूल कांग्रेस के नेता कुंतल घोष से पूछताछ के दौरान, केंद्रीय एजेंसी के जासूस कौशिक घोष नामक एक स्थानीय एजेंट के संपर्क में आए।

सूत्रों ने कहा कि कौशिक घोष मुख्य रूप से मुर्शिदाबाद जिले में एक एजेंट के रूप में काम करते थे और उनका काम मुख्य रूप से सरकारी स्कूलों में नियुक्ति पाने के लिए मोटी रकम देने के इच्छुक उम्मीदवारों की व्यवस्था करना था।

कौशिक घोष से सीबीआई को घोटाले में साहा की संलिप्तता के बारे में पता चला।

***************************

 

दिल्ली में सिलेंडर फटने से गिरी इमारत, आठ घायल

नई दिल्ली 17 April, (एजेंसी) । बाहरी दिल्ली के कुंवर सिंह नगर इलाके में सोमवार तड़के सिलेंडर फटने से एक रिहायशी इमारत गिर गई जिसमें आठ लोग घायल हो गए। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के निदेशक अतुल गर्ग के अनुसार, घटना सुबह करीब 5:15 बजे हुई और कथित तौर पर एलपीजी सिलेंडर विस्फोट के कारण हुई।

गर्ग ने कहा, “विस्फोट के प्रभाव से इलाके के ब्लॉक-डी1 स्थित इमारत ढह गई। नतीजतन, घटना के समय घर के अंदर मौजूद आठ लोग घायल हो गए।”

जनता और पीसीआर की मदद से डीएफएस कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया।

अधिकारी ने कहा, “घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।”

अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

रविवार की रात हुई एक अन्य घटना में, पश्चिमी दिल्ली के टैगोर गार्डन इलाके में एक घर ढह गया, हालांकि, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

अधिकारी ने कहा, “घर ढहने की सूचना रात करीब 11.30 बजे मिली, जिसके बाद दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।”

अधिकारी ने कहा, “मौके पर पाया गया कि बगल के भूखंड के तहखाने की खुदाई के दौरान भूतल और तीन मंजिलों वाली इमारत ढह गई। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

********************************

फर्जी आईएएस अधिकारी कोलकाता से गिरफ्तार

कोलकाता 17 April, (एजेंसी) । भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) का अधिकारी बनकर कई लोगों के साथ ठगी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोलकाता पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। शांता कुमार को कोलकाता पुलिस के उत्तर और उत्तर उपनगरीय डिवीजन के तहत बटरेला पुलिस स्टेशन की पुलिस ने रविवार देर रात गिरफ्तार किया था।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि कुमार को पिछले साल उसके खिलाफ मिली एक शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। वह मूल रूप से बेलियाघाट का रहने वाला है, लेकिन वर्तमान में वह कोलकाता के दक्षिणी बाहरी इलाके हरिदेवपुर इलाके में रहता है, जहां से उसे गिरफ्तार किया गया।

कुमार के पास कई वाहन हैं, जिनमें वह राज्य सचिवालय और शहर की पुलिस के नकली स्टिकर लगाकर घूमता था।

जानकारी के मुताबिक, मंजू घोष ने पिछले साल बटरेला पुलिस स्टेशन में संता कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। घोष ने आरोप लगाया कि खुद को आईएएस अधिकारी बताने वाले कुमार ने राजारहाट मेगासिटी इलाके में विशेष कोटा के तहत दो फ्लैट देने का वादा किया था। इसके लिए उसने फर्जी आईएएस अधिकारी को 11 लाख रुपये से अधिक की अग्रिम राशि भी दी। हालांकि, तब से कुमार उसके पैसे लेकर गायब हो गया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और कुमार के खिलाफ इसी तरह के मामलों का पता चला। आखिरकार रविवार की रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जांच के दौरान पुलिस ने उसके आवास से कुछ सरकारी कागजात के साथ-साथ कई फर्जी स्टिकर भी बरामद किए। उसे सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा जहां पुलिस उसकी हिरासत की मांग करेगी।

2021 में, पुलिस ने एक फर्जी भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी, देबंजन देब द्वारा चलाए जा रहे एक नकली कोविड-19 टीकाकरण रैकेट का भंडाफोड़ किया, जो लाल बत्ती वाले वाहन का उपयोग कर लोगों को ठगता था।

बाद में, यह पता चला कि देब, जिनके पिता राज्य के आबकारी विभाग के एक सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी थे, ने आईएएस अधिकारी बनकर कई लोगों को ठगा था।

****************************

 

महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार समारोह में हीटवेव से 11 लोगों की मौत, CM शिंदे ने किया मुआवजे का ऐलान

मुंबई 17 April, (एजेंसी): नवी मुंबई के खारघर में रविवार को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार समारोह के दौरान ‘हीटवेव’ के चलते 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक लोगों को गर्मी से संबंधित स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण अस्पताल ले जाया गया। वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एमजीएम अस्पताल का दौरा किया जहां मरीजों का इलाज किया जा रहा है। वर्तमान में 24 लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी है कि मुख्यमंत्री शिंदे ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।

कार्यक्रम करीब 11.30 बजे शुरू हुआ और दोपहर करीब 1 बजे तक चला। राजस्व विभाग के एक अधिकारी जो कार्यक्रम स्थल पर ड्यूटी पर थे ने कहा ‘कुल 123 लोगों ने आयोजन के दौरान गर्मी से संबंधित स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों, जैसे डिहाइड्रेशन की शिकायत की। उन्हें तुरंत कार्यक्रम स्थल पर स्थापित 30 मेडिकल बूथों के लिए भेजा गया। जिन 13 मरीजों को और इलाज की जरूरत थी, उन्हें अलग-अलग निजी अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया और उनमें से एक की हालत गंभीर है।

****************************

 

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version