निर्देशक सिद्धार्थ नागर की विज्ञापन फिल्म ‘संकट मोचन’ की शूटिंग सम्पन्न

24.03.2023  –  मढ़ आइलैंड (मुम्बई) स्थित ‘नंदनवन’ में आयुर्वेदाचार्य स्व एल पी नागर द्वारा मथुरा (उत्तरप्रदेश) में स्थापित दवा कंपनी ‘एल पी नगर एंड कंपनी की सबसे फेमस दवाई ‘संकट मोचन’ की विज्ञापन फिल्म की शूटिंग बॉलीवुड के चर्चित लेखक निर्देशक सिद्धार्थ नागर के निर्देशन में प्रसिद्ध लेखिका डॉ अचला नागर की उपस्थिति में पिछले दिनों सम्पन्न हुई।

115 साल पूर्व शुरू की गई आयुर्वेदिक वहूहर्बल सूत्रीकरण पर आधारित पेट की सभी तकलीफों की असरकारक दवा ‘संकट मोचन’ मुख्यरूप से बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, असम और महाराष्ट्र में काफी लोकप्रिय है।

आयुर्वेदिक दवा ‘संकट मोचन’ की विज्ञापन फिल्म में मशहूर अभिनेता बृजेंद्र काला, टी वी एक्ट्रेस आस्था चौधरी, अभिनेता संतोष गुप्ता और साजन चतुर्वेदी ने काम किया है। इस विज्ञापन फिल्म के कोरियोग्राफर ‘आती क्या खंडाला फेम लॉलीपॉप, सहनिर्देशक महेंद्र राउत, ऑडियोग्राफर दिनेश चतुर्वेदी और सिनेमेटोग्राफर निशि चंद्रा है। निर्देशक सिद्धार्थ नगर छोटे पर्दे के क्षेत्र में उत्कृष्ट निर्देशक के रूप में विख्यात हैं।

लेखक निर्माता और निर्देशक सिद्धार्थ नागर बचपन से ही मनोरंजन जगत से जुड़े हुए हैं । इसके पीछे उनकी सुदृढ़ पारिवारिक पृष्ठभूमि का भी योगदान रहा है । उनके नाना मशहूर साहित्यकार पदम् भूषण अमृतलाल नागर और उनकी माँ डॉ अचला नागर से फिल्मी ज्ञान और समझ उनको विरासत में मिली है ।

बचपन से मनोरंजन के क्षेत्र में रुचि रखने वाले सिद्धार्थ नागर ने अपने करियर की शुरुआत 8 साल की उम्र में बाल कलाकार के रूप में शुरू कर दिया था। उन्होंने मुंशी प्रेमचंद की ‘ईदगाह’ पर आधारित नाटक से 1979 में महज 14 साल की उम्र में अपने निर्देशकीय पारी की शुरुआत की। जिसे उस समय के मशहूर समीक्षकों ने भी सराहा था । उसके ठीक बाद दक्षिण भारतीय तमिल फिल्म ‘नंदू’ में एक मुख्य कलाकार के रूप में काम किया जिसका निर्देशन महान निर्देशक श्री जे महेंद्रन ने किया था।

इसके बाद तो जैसे सिलसिला ही चल पड़ा और सिद्धार्थ ने राजश्री प्रोडक्शन की ‘बाबुल’ में युवा खलनायक की भूमिका निभाई और फिर कुछ सालों तक बतौर अभिनेता व खलनायक कई फिल्मों में काम करने के बाद1998 में इन्होंने दूरदर्शन के दोपहर प्रसारण सत्र के उद्घाटन के समय धारावाहिक ‘दादी अम्मा’ से बतौर निर्माता एक नई पारी की भी शुरुआत कर दी।

चर्चित व लोकप्रिय टी वी धारावाहिक ‘रघुकुल रीत सदा चली आई’, ‘कोई तो हो अर्धनारीश्वर’ और ‘साब जी’ का लेखन व निर्देशन कर चुके सिद्धार्थ नागर दूरदर्शन और इसके सहयोगी चैनलों के लिए लगभग 3000 घण्टे से अधिक के प्रोग्राम का निर्माण और निर्देशन कर चुके हैं ।

लगभग 35 धारावाहिकों में अभिनेता, निर्माता लेखक या निर्देशक किसी ना किसी रूप में जुड़े रहने वाले सिद्धार्थ नागर दूरदर्शन के अलावा ईटीवी, जी टीवी और स्टारप्लस के लिए भी सिद्धार्थ नागर ने काम किया है और फ़िलवक्त उसी लगन और तन्मयता से बॉलीवुड में क्रियाशील हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

********************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आप शांति से बिताएंगे। दिन के आरंभ में किसी कार्य को लेकर जल्दबाजी रहेगी उसके बाद आप किसी भी काम को लेकर ज्यादा भागदौड़ करने के मूड में नही रहेंगे। सहज जितना प्राप्त होगा उसी में संतोष करेंगे। व्यवसाय में निवेश करेंगे परन्तु इसका लाभ शीघ्र नही मिल सकेगा निकट भविष्य में अवश्य ही धन दुगना होकर मिलेगा। घर का वातावरण भी आज सुख की अनुभूति कराएगा परिजनों के साथ हास्य परिहास ने समय व्यतीत होगा। परिजन मनोकामना पूर्ति करेंगे। स्वास्थ्य सही रहेगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज के दिन आप आर्थिक मामलों को लेकर संतुष्ट रहेंगे। व्यवसायी वर्ग किसी बड़ी योजना अथवा अनुबंध पर कार्य करेंगे इसका लाभ भी शीघ्र ही मिलना आरम्भ हो जाएगा। धन की आमाद आज कई स्त्रोतों से एक साथ हो सकती है इसके लिए आपको सामाजिक व्यवहारिकता भी बढ़ानी पड़ेगी। कुछ समय से चल रही आर्थिक उलझनों में कमी आएगी धन कोष में वृद्धि होगी भविष्य के लिए संचय भी कर सकेंगे। दाम्पत्य जीवन मे भी सरसता बनी रहेगी। परिजन आज आपसे कोई आशा लागये रहेंगे इसको थोड़े विलम्ब से परन्तु पूरी अवश्य करेंगे।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आपके लिए आज का दिन प्रतिकूल परिस्थितियों वाला रहेगा। घर एवं कार्य क्षेत्र पर सहयोग की कमी रहेगी। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा अधिक रहने से परिश्रम भी अधिक करना पड़ेगा फिर भी लाभ होने की जगह किसी गलती के कारण हानि उठानी पड़ेगी। मन विषय वासनाओ में अधिक भटकेगा। आज आपको लाभ पाने के लिए व्यवहार में कोमलता रखनी पड़ेगी। अतिआवश्यक कार्यो को आज आगे के लिए टालना बेहतर रहेगा। उधारी के व्यवहार बढऩे आर्थिक स्थिति खराब होगी। संध्या के समय थोड़ा बहुत धन लाभ होने से आवश्यक खर्च निकाल लेंगे।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आपका आज का दिन सुख-सौभाग्य में वृद्धि करेगा। आज आप नए संबंध बनाने के साथ ही पुरानो को भी जोड़े रखने में व्यस्त एवं सफल रहेंगे। घरेलू सुख के साधनों में वृद्धि हेतु खर्च करेंगे। आपकी मानसिकता आज अन्य लोगो से बेहतर दिखने की रहेगी जिससे कुछ लोग आपसे ईर्ष्या का भाव रख सकते है परन्तु इसका आपके व्यक्तित्त्व अथवा दिनचार्य पर कोई प्रभाव नही पड़ेगा। कार्य स्थल पर सुव्यवस्था रहने से निर्धारित से अधिक आय बन सकेगी। दान पुण्य के साथ ही आपसी व्यवहारिकता में आदान-प्रदान होगा। दाम्पत्य में थोड़ी बहुत नोकझोंक के बाद भी सुख की अनुभूति होगी।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आपको अधिकांश कार्यो में शुभ फल की प्राप्ति कराएगा परन्तु आज आप मन ही मन किसी गुप्त चिंता से बेचैन भी रहेंगे। बुजुर्गो का आशीर्वाद एवं पारिवारिक प्रतिष्ठा का लाभ व्यापार में मिलेगा। बाहरी लोग अन्य की अपेक्षा आपसे व्यवहार बनाना अधिक पसंद करेंगे इसका मुख्य कारण आज के दिन आपका आकर्षक व्यक्तित्त्व रहेगा। नौकरी पेशा जातक पदोन्नति अथवा अतिरिक्त आय की उम्मीद में रहेंगे जिसमे कुछ हद तक सफल हो जाएंगे। किसी की पुरानी उधारी चुकता होने से राहत मिलेंगी। गृहस्थ की आवश्यकता समय पर पूर्ण करने से शांति बनी रहेगी

।कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन आप बाहरी दुनिया को छोड़ अधिक समय अपने मे ही मस्त रहेंगे। आवश्यक कार्यो में लापरवाही अथवा टालमटोल करना आर्थिक हानि के साथ ही संबंधों में भी खटास ला सकता है। धार्मिक भावनाएं एवं परोपकारी स्वभाव रहते हुए भी मन से स्वार्थ सिद्धि की भावना नही जाएगी। आज आप अपना काम बनाने के लिए अत्यंत मीठे बन जायेगे इसके विपरीत अन्य लोगो के कार्य करने में उदासीनता दिखाएंगे। धार्मिक स्थान की यात्रा पर खर्च होगा। मध्यान तक आय निम्न रहेगी इसके बाद आकस्मिक लाभ होने की संभावना है। गृहस्थ में कुछ कटु अनुभव होंगे।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन सेहत के दृष्टिकोण से ठीक नही। कार्य क्षेत्र पर व्यस्तता अधिक रहने से जान कर भी स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरत सकते हैं। हाथ पैरों में शिथिलता आ सकती है। गलतियां होने की संभावना भी आज अधिक है आर्थिक संबंधित अथवा अन्य महत्त्वपूर्ण कार्य मे किसी की सहायता अवश्य लें। आज आपकी परवाह परिजन एवं अन्य लोग कम ही करेंगे केवल स्वार्थ पूर्ति के लिए व्यवहार करने से मन दुखी होगा। पारिवारिक माहौल मधुर रखें।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज के दिन आपकी किसी के साथ श्रेष्ठ बनने की होड़ रहेगी इसमे कुछ हद तक सफल तो रहेंगे लेकिन सामाजिक क्षेत्र पर आपकी गलत छवि भी बन सकती है। अहम की भावना रहने से लोग आपकी सहायता करने से कतराएंगे जिस वजह से कुछ महत्त्वपूर्ण कार्य अधूरे रहने की सम्भावना है। व्यावसायिक क्षेत्र पर कुछ नए प्रयोग करेंगे परन्तु आज लाभ पुरानी योजनाओ से ही सीमित मात्रा में होगा। परिवार के सदस्य की जिद थोड़ी देर के लिए परेशानी में डालेगी जिसे पूर्ण करने के बाद ही घर का वातावरण शांत होगा।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन भी आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा परन्तु सेहत का भी विशेष ध्यान रखना होगा। दिन के आरम्भ में पूर्व निर्धारित व्यावसायिक कार्य से व्यस्त रहेंगे इसके बाद का अधिकांश समय मंदी में व्यतीत होगा संध्या से फिर व्यवसाय में तेजी आएगी भविष्य की योजना बनेगी इसके लिए पर्याप्त धन का संचय आसानी से हो जाएगा। पारिवारिक जन आपकी आवश्यकता को ज्यादा महत्त्व देंगे। मित्र परिचिति से प्रेम पूर्ण व्यवहार करेंगे।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा मनोरंजन कम होगा। कार्य क्षेत्र पर काम अधिक रहने से दिनचार्य बिगड़ेगी परन्तु आर्थिक लाभ बीच-बीच मे होते रहने से खान पान का भी ध्यान नही रहेगा। सरकारी कार्यो में दौड़ धूप का सकारात्मक परिणाम मिलेगा इसके अतिरिक्त घरेलू कार्यो में भी आज आपके सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी जिससे कुछ समय के लिए परिसानी होंगी। सार्वजनिक क्षेत्र पर नए लाभदायक संबंध बनाने आसान रहेंगे। आपके व्यक्तित्व से हर कोई सहज आकर्षित हो जाएगा। दाम्पत्य जीवन प्रेम पूर्ण रहेगा।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन भी विपरीत फलदायी रहने से आपको विवेक से हर कार्य करने की सलाह है। पारिवारिक वातावरण मधुर बनाए रखें। अधिक बोलने से बचें। किसी भी कार्य मे उत्साह नही रहेगा। आज खर्च चलाने के लिए भी किसी से उधार लेना पड़ सकता है। सेहत भी नरम ही रहेगी। धैर्य एवं मौन धारण शांति बनाने में सहायक होगा। धर्म कर्म में और रूचि बढेगी। कोई समाचार प्राप्त हो सकता है। सकारात्मक सोच लाभ देगी।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। कार्य व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे सहकर्मी बिना बोले सहयोग करने के लिए तैयार रहेंगे। जोखिम वाले कार्य शेयर सट्टे आदि से धन कोष में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा अंत समय पर टल सकती है। आज आप मन इच्छित वस्तुओं पर आसानी से खर्च कर सकेंगे। घर मे सुख सुविधा के साधन बढ़ेंगे परिजन भी आज आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। प्रेम प्रसंगों में समय एवं धन खर्च करेंगे लेकिन इसका सार्थक परिणाम भी मिलेगा। संध्या के समय आकस्मिक लाभ होने से रोमांचित रहेंगे।

***********************************

 

विशाखापत्तनम में इमारत गिरने से तीन की मौत, पांच घायल

विशाखापत्तनम 23 March, (एजेंसी): गुरुवार रात तीन मंजिला एक इमारत के गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए।

स्थानीय लोगों के अनुसार, लगभग दो दशक पुरानी इमारत गुरुवार रात करीब 1.30 बजे ढह गई। घटना से कुछ ही घंटे पहले, इमारत के निवासियों ने मृतका अंजलि का जन्मदिन मनाया था।

इमारत गिरने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पांच लोगों को मलबे से निकाला।

मृतकों की पहचान एस. दुर्गाप्रसाद (17), एस. अंजलि (10) और छोटू (27) के रूप में हुई है।

बचाव अधिकारियों के मुताबिक हादसे के वक्त इमारत में आठ लोग मौजूद थे। मौके पर पहुंचे एनडीआरएफ, पुलिस और दमकल कर्मियों ने मलबे से तीन शव निकाले।

घायलों को केजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

********************************

 

गारमेंट फैक्ट्री में आग, 10 लोगों का किया रेस्क्यू

नोएडा 23 March, (एजेंसी): नोएडा की एक गारमेंट फैक्ट्री में गुरुवार सुबह करीब 7 बजे भीषण आग लग गई। मौके पर दमकल की गाड़ियों को रवाना किया गया। फैक्ट्री में फंसे 10 कामगारों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।

दमकल की करीब एक दर्जन गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया।

चीफ फायर ऑफिसर प्रमोद कुमार से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह नोएडा के सेक्टर 10 में आग लगने की सूचना करीब 7 बजे फायर विभाग को मिली थी। इसके बाद आनन-फानन में तुरंत इन गाड़ियों को रवाना किया गया।

मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने 10 लोगों की जान बचाई।

नोएडा के थाना फेस वन के सेक्टर 10 ए 108 में स्थित कपड़े की करिश्मा फैशन कंपनी में आग लगी थी।

************************

 

एसटीपी के पानी से साफ होंगी कार

नोएडा 23 March, (एजेंसी): नोएडा में चार ऑटोमैटिक वाशिंग सिस्टम लगाए जाएंगे। ये चारो नोएडा के चार एसटीपी प्लांट में लगाए जाएंगे। इसमें कार धोने के लिए सीवरेज ट्रिटमैंट के जरिए ट्रीट किए गए पानी का प्रयोग होगा।

22 मार्च तक कंपनियां इसके लिए आवेदन कर सकती थीं। हालांकि इसकी प्री बिड बैठक में पांच कंपनियां आई थीं। सीईओ रितु माहेश्वरी ने 31 मार्च तक कंपनी के चयन कर निर्माण करने का निर्देश दिया है।

ये ऑटोमैटिक वाशिंग सिस्टम लगाने वाली कंपनी ही इसका डिजाइन तैयार करेंगी, इसे बनाएंगी और संचालन करने के साथ खर्चा भी स्वयं उठाएंगी। इसलिए कंपनी ही तय करेगी कि यहां कार धोने का चार्ज क्या होगा।

कंपनी को पानी एसटीपी से लेना होगा। ये प्लांट सेक्टर-50, 54 , 123 और 168 में लगाए जाएंगे। खास बात ये है कि यहां किसी मैन पावर की आवश्यकता नहीं होगी। कार चालक को सिर्फ टोकन लेना होगा। टोकन डालते ही कार वाशिंग लेन में ले जाने होगी। यहां कार धुलाई के साथ मोपिंग होगी।

नोएडा जीरो डिस्चार्ज सिटी है। यहां सीवरेज पानी को शोधित करके उपयोग में लाया जा रहा है। इस पानी का प्रयोग कंस्ट्रक्शन कार्य के लिए किया जाता है।

यहां पार्क और ग्रीन बेल्ट में होने वाली सिंचाई में, इसके अलावा सड़कों और बाजार में साफ-सफाई और धुलाई में एसटीपी पानी का प्रयोग हो रहा है।

अब कार वाशिंग में भी इसका प्रयोग होगा। वर्तमान में रोजाना 135 मिलियन लीटर डेली (एमएलडी) भूजल दोहन रोकने में शोधित जल का इस्तेमाल नोएडा प्राधिकरण की ओर से किया जा रहा है।

अन्य एसटीपी से 236 एमएलडी पानी को शोधित कर निकाला जा रहा है। दो नये एसटीपी संचालित होने से अब प्राधिकरण की शोधित जल निकालने की क्षमता 411 एमएलडी हो चुकी है।

******************************

 

रामचरितमानस को राष्ट्रीय पुस्तक घोषित करने की मांग

लखनऊ 23 March, (एजेंसी): आरएसएस समर्थित इकाई राष्ट्रीय पर्व एवं उत्सव समिति ने कवि तुलसीदास द्वारा रचित महाकाव्य ‘रामचरितमानस’ को ‘राष्ट्रीय पुस्तक’ घोषित करने की मांग को लेकर एक हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया है।

अभियान चैत्र नवरात्रि के पहले दिन शुरू किया गया, जो हिंदू नव वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है। एक बयान में, समिति ने कहा कि यह कार्यक्रम मुख्य रूप से हिंदू नव वर्ष के महत्व और जीवन के एक तरीके के रूप में धर्म के महत्व पर प्रकाश डालने के लिए आयोजित किया गया है।

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने आरोप लगाया गया है कि रामचरितमानस के कुछ छंद पिछड़े वर्गों सहित समाज के कुछ अन्य वर्गों के लिए अपमानजनक हैं।

*******************************

 

फिरौती के लिए अपहरण के आरोप में बेंगलुरु के दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

बेंगलुरु 23 March, (एजेंसी): बेंगलुरु में दो पुलिसकर्मियों को एक व्यक्ति का अपहरण करने और उसकी रिहाई के लिए उसके परिवार से 40 लाख रुपए मांगने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। दोनों की पहचान सब-इंस्पेक्टर रंगेश और हेड कांस्टेबल हरीश के रूप में हुई।

यह घटना 18 मार्च को हुई थी और अब सामने आई है।

दोनों आरोपियों ने एक व्यक्ति को बाघ के अंगों को बेचते समय रंगे हाथों पकड़ा था। इसे बाद  उसके परिवार से उसकी रिहाई के लिए 40 लाख रुपए की फिरौती देने की मांग की। बेंगलुरु के बगलुरु पुलिस थाने में दर्ज शिकायत में परिवार ने कहा है कि दोनों ने उसका अपहरण कर लिया।

वहीं, इस मामले में तीन अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया है कि रंगेश एक सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) का करीबी है। मामले में अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की संलिप्ता का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

***************************

 

अब इंडिगो फ्लाइट में हंगामा, नशे में धुत्त पैसेंजर्स ने क्रू-सहयात्रियों से की बदसलूकी

नई दिल्ली 23 March, (एजेंसी): इंडिगो की दुबई से मुंबई आ रही एक फ्लाइट में नशे की हालत में दो यात्रियों ने केबिन क्रू और सहयात्रियों के साथ कथित तौर पर बदसलूकी की। इस मामले के सामने आने के बाद मुंबई में दोनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने कहा कि इस मामले में विमानन कंपनी इंडिगो की तरफ से ही शिकायत की गई थी, जिसके बाद एफआईआर दर्ज कर दोनों यात्रियों को अरेस्ट किया गया। हालांकि, यहां उन्हें एक अदालत से मामले में जमानत मिल गई।

पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी कोल्हापुर और पालघर के नालासोपारा के रहने वाले हैं। वे खाड़ी देश में एक साल काम करने के बाद लौट रहे थे। अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपी देश लौटने की खुशी में शराब पी रहे थे।

उनके नाम दत्तात्रेय बपरदेकर और जॉन जॉर्ज डिसूजा हैं। एक पुलिस अफसर ने कहा कि जब अन्य यात्रियों ने उनके हंगामा करने पर आपत्ति जताई, तो उन्होंने उन्हें तथा बीच-बचाव करने वाले चालक दल के सदस्यों से अपशब्द कहे।

सहार थाने के अधिकारी ने बताया कि दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 336 (अन्य लोगों के जीवन व सुरक्षा को खतरे में डालना) और विमानन नियमों की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि यह विमान में किसी यात्री के अनुचित व्यवहार करने की इस साल सातवीं घटना है। इससे पहले, 11 मार्च को एक व्यक्ति को लंदन से मुंबई आ रहे विमान के शौचालय में धूम्रपान करने और उसके आपातकालीन निकास को खोलने का प्रयास करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

*********************************

 

चीन ने अजय बंगा को विश्व बैंक चीफ बनाने में अटकाया रोड़ा

नई दिल्ली 23 March, (एजेंसी): जाने-माने भारतीय-अमेरिकी उद्यमी अजय बंगा को विश्व बैंक का अध्यक्ष बनाने के लिए समर्थन देने पर चीन ने  संदेह जताया है। उसने कहा है कि उसके लिए योग्यता के आधार पर अन्य संभावित उम्मीदवारों को समर्थन देने का विकल्प खुला है।

उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने 63 साल के बंगा को विश्व बैंक के अध्यक्ष पद के लिए नामित किया है। अमेरिका से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, बंगा आज चीन आने वाले हैं। इस यात्रा के दौरान वह पीपल्स बैंक ऑफ चाइना के अधिकारियों से मिलेंगे और अपनी उम्मीदवारी के लिये चीन से समर्थन मांगेंगे।

यह पूछे जाने पर कि क्या चीन बंगा का समर्थन करेगा, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हमने अमेरिका की तरफ से नामित उम्मीदवार पर गौर किया है लेकिन अन्य संभावित उम्मीदवारों के लिए भी हमारा विकल्प खुला है।

उन्होंने कहा कि विश्व बैंक दुनिया में सबसे प्रभावशाली बहुपक्षीय विकास संस्थान है और वैश्विक गरीबी में कमी और विकास के लिहाज से काफी महत्व रखता है। वेनबिन ने कहा कि विश्व बैंक के एक प्रमुख हिस्सेदार के रूप में चीन अध्यक्ष पद के लिये एक खुली, पारदर्शी और योग्यता-आधारित चयन प्रक्रिया को लेकर सभी पक्षों के साथ काम करने के लिये तैयार है।

उन्होंने मीडिया से यह भी कहा कि उन्हें इस बारे में सक्षम प्राधिकरण से पूछना चाहिए। बाइडेन ने पिछले महीने घोषणा की थी कि अमेरिका बंगा को विश्व बैंक का नेतृत्व करने के लिए नामित कर रहा है।

अगर विश्व बैंक के निदेशक मंडल द्वारा बंगा की पुष्टि की जाती है, तो वह दो शीर्ष अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों: अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक में से किसी एक का प्रमुख बनने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी और सिख-अमेरिकी होंगे।

फिलहाल, बंगा जनरल अटलांटिक में उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले, वह मास्टरकार्ड के अध्यक्ष और सीईओ थे और कंपनी को रणनीतिक, तकनीकी और सांस्कृतिक परिवर्तन के माध्यम से आगे बढ़ा रहे थे। उन्हें 2016 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

*****************************

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे से पहले प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव पहुंचे दिल्ली, राजनीतिक चर्चा

नई दिल्ली/रायपुर ,23 मार्च (एजेंसी)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे से पहले छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण साव दिल्ली पहुंचे. साव ने दिल्ली में शाह से मुलाकात की.

भाजपा ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर लिखा है कि शाह से साव ने दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की और प्रदेश की विभिन्न राजनीतिक गतिविधियों व अन्य विषयों पर चर्चा की।एक और अहम बात यह है कि इससे पहले शाह ये कह चुके हैं कि 2024 तक नक्सलवाद खत्म कर देंगे.

कुछ दिनों पहले आईबी चीफ बस्तर दौरा कर लौटे हैं तो नक्सल मुद्दे पर भी वे कोई बड़ा स्टेप ले सकते हैं. दोनों नेताओं के बीच संभवत: इन्हीं मुद्दों पर बात हुई होगी. हाल ही में भाजपा ने पीएम आवास के मुद्दे पर बड़ा आंदोलन किया था.

विधानसभा में भी भाजपा लगातार राज्य सरकार पर हमलावर है. कहा जा रहा है कि शाह ने राज्य के अलग अलग मुद्दों पर जानकारी ली होगी।

भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने भाजपा स्थापना दिवस 6 अप्रैल और डॉ. अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल 2023 व 04 अप्रैल से 14 अप्रैल 2023 सामाजिक न्याय पखवाड़ा के विभिन्न कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए प्रदेश स्तर पर समिति का गठन किया है।

***********************************

 

गृहमंत्री के दौरे के पूर्व नक्सलियों का तांडव, पोकलेन – ट्रक में की आगजनी

*रेललाईन दोहरीकरण कार्य में लगी पोकलेन को किया आग के हवाले

*नक्सलवादियों ने बचेली शहर में घुसकर ट्रक को भी जलाया

 *केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल आ रहे हैं बस्तर जिले के दौरे पर

बस्तर 23 March, (एजेंसी) । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर प्रवास के ठीक पहले नक्सलियों ने जमकर तांडव मचाना शुरू कर दिया है।

बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले में बीती रात नक्सलियों ने रेललाईन दोहरीकरण कार्य में लगी पोकलेन मशीन को जला दिया और दो अन्य मशीनों को जलाने का प्रयास किया।

इसी जिले के बचेली शहर में घुसकर नक्सलियों ने एक ट्रक को आग के हवाले कर दिया। इन घटनाओं के एक दिन पहले वामपंथी उग्रवादियों ने संभाग के नारायणपुर जिले में भी जमकर उत्पात मचाया था। यहां सड़क निर्माण में लगे वाहनों में आगजनी की गई थी।

गृहमंत्री अमित शाह 24 व 25 मार्च को बस्तर जिले के प्रवास पर रहेंगे। इसके ठीक पहले नक्सली उत्पात की घटनाएं बढ़ गई हैं। दो दिन पहले नक्सलियों ने बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले में सड़क निर्माण में लगे वाहनों में आगजनी की थी।

इसके बाद बुधवार की रात करीब 12 बजे संभाग के ही दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र अंतर्गत पढापुर में  नक्सलियों ने रेल लाईन दोहरीकरण कार्य मे लगी एक पोकलेन मशीन में आगजनी कर दी।

साथ ही वहां खड़ी दो अन्य मशीनों में भी नक्सलियों ने आगजनी का प्रयास किया, पर सफल नही हो पाए।

किरंदुल थाना क्षेत्र के बाद इसी से लगे हुए बचेली नगरीय क्षेत्र में भी नक्सलियों ने शहर में घुसकर वहां पुराना मार्केट के पास बैलाडीला ट्रक यूनियन के दस चक्का ट्रक में भी आगजनी की।

आगजनी में ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया है। बचेली में पुलिस थाना से महज डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया है।

वहीं किरंदुल थाना क्षेत्र में भी पुलिस की बड़ी लापरवाही देखने को मिली है। यहां बिना सुरक्षा व्यवस्था के रेल लाईन दोहरीकरण का काम चल रहा है।

साथ ही रात के समय भी सुरक्षा को लेकर कोई उपाय नही किए जा रहें हैं। पुलिस की रात्रि गश्त पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

अमित शाह के दौरे का विरोध, चस्पा किए पर्चे

आगजनी वाले स्थल पर नक्सलियों ने पर्चे भी छोड़ रखे हैं। पर्चे में गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे का नक्सलियों ने विरोध किया है।नक्सलियों ने पर्चे में लिखा है कि कार्पोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने का काम बंद करो, बस्तर संभाग में हवाई हमले बंद करो, देश की संपदा को बचाने अमित शाह के दौरे का विरोध करो।

नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार को भी कटघरे में खड़े करते उसके खिलाफ भी बातें लिखी हैं। पर्चा नक्सलियों के बस्तर सब जोनल ब्यूरो द्वारा जारी किया गया है।

उल्लेखनीय है कि गृहमंत्री अमित शाह 24 मार्च की शाम जगदलपुर विमान तल पहुंचेंगे, जहां से सीधे करणपुर स्थित सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के कैंप के लिए रवाना हो जाएंगे। श्री शाह 25 मार्च को कैंप में आयोजित सीआरपीएफ के 84वें स्थापना दिवस समारोह में भाग लेंगे।

पुलिस – नक्सलियों में मुठभेड़

जिले के एर्राबोर थाना क्षेत्र के कोत्तालेंडरा जंगल में डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। सुबह 11. 30 बजे हुई मुठभेड़ में 4 – 5 नक्सलियों के घायल होने की खबर है।

वहीं इस दौरान चार नक्सलियो को पकड़ने में भी डीआरजी को कामयाबी मिली है।एसपी सुनील शर्मा ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए कहा है कि घटना स्थल में सर्चिंग जारी है।

*******************************

 

मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है; सत्य मेरा भगवान है, अहिंसा उसे पाने का साधन

*राहुल ने ट्वीट किया गांधीजी का कथन*

नयी दिल्ली,23 मार्च (एजेंसी)। कांग्रेस ने ‘मोदी उपनाम संबंधी टिप्पणी को लेकर सूरत की एक अदालत द्वारा राहुल गांधी को दो साल कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद बृहस्पतिवार को कहा कि उसके नेता को सच बोलने और सरकार के ‘काले कारनामों को उजागर करने की सजा मिल रही है, लेकिन राहुल बिना डरे सच बोलते रहेंगे। उसने यह भी कहा कि वह कानून के तहत लड़ाई लड़ेगी और अदालत के इस फैसले को गुजरात हाईकोर्ट में चुनौती देगी।

अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद राहुल गांधी ने महात्मा गांधी के एक कथन को उद्धृत करते हुए ट्वीट किया, ‘मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है। सत्य मेरा भगवान है, अहिंसा उसे पाने का साधन। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘पहले न्यायाधीशों को बदला गया….हमको पहले से अंदाजा लग रहा था, लेकिन हम कानून और न्यायपालिका में विश्वास रखने वाले हैं और कानून के तहत लड़ेंगे।

बाद में उन्होंने ट्वीट किया, ‘कायर, तानाशाह भाजपा सरकार राहुल गांधी और विपक्ष से तिलमिलाई हुई है, क्योंकि हम उनके काले कारनामों को उजागर कर रहे हैं। जेपीसी की मांग कर रहे हैं। राजनीतिक दिवालियेपन की शिकार मोदी सरकार, ईडी, पुलिस भेजती है। राजनीतिक भाषणों पर केस थोपती है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, ‘यह ‘न्यू इंडिया है, अन्याय के खिलाफ आवाज उठाओगे तो ईडी, सीबीआई, पुलिस, प्राथमिकी सबसे लाद दिए जाओगे।

राहुल गांधी जी को भी सच बोलने की, तानाशाह के खिलाफ आवाज़ बुलंद करने की सजा मिल रही है। देश का कानून राहुल गांधी जी को अपील का अवसर देता है, वह इस अधिकार का प्रयोग करेंगे। हम डरने वाले नहीं हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि राहुल गांधी की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वह सच बोलते रहेंगे।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘डरी हुई सत्ता की पूरी मशीनरी साम, दाम, दंड, भेद लगाकर राहुल गांधी जी की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। मेरे भाई न कभी डरे हैं, न कभी डरेंगे। सच बोलते हुए जिये हैं, सच बोलते रहेंगे। देश के लोगों की आवाज उठाते रहेंगे। सच्चाई की ताकत व करोड़ों देशवासियों का प्यार उनके साथ है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘अब तो हालत यह हो गई है कि मोदी जी का नाम लेने से ही मानहानि हो जाती है। राहुल गांधी ने किस संदर्भ में बयान दिया था, उसे तो देखिए। ललित मोदी, नीरव मोदी, ऐसे और भी मोदी हैं, जो देश का पैसा लूटकर भाग गए, उनके बारे में उन्होंने बात की थी।

कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार प्रमुख पवन खेड़ा ने आरोप लगाया, ‘शाह व शहंशाह एक ऐसा हिंदुस्तान चाहते हैं, जहां विपक्ष चुपचाप कोने में पड़ा रहे, जहां मीडिया इनकी धुन पर नाचे, जहां संस्थाएं इनके इशारे पर काम करें। उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी ऐसा नहीं होने देंगे। वह सवाल पूछते रहेंगे। उन्हें हिंदुस्तान से इश्क़ है। वह हिंदुस्तान को बर्बाद नहीं होने देंगे।

**********************************

 

मुंबई इंडियंस ने अमेरिकी टी20 लीग में टीम खरीदी

मुंबई 23 मार्च,। मुंबई इंडियंस ने अमेरिका में इस साल से होने वाले टी20 टूर्नामेंट ‘मेजर लीगÓ में न्यूयॉर्क फ्रेंचाइजी के मालिकाना अधिकार हासिल किये हैं।

एमआई ने विज्ञप्ति में बताया कि फ्रेंचाइजी का नाम ‘न्यूयॉर्क एमआई’ रखा गया है। छह टीमों के इस टूर्नामेंट में एमआई के अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर), दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) भी हिस्सा ले रही हैं।

केकेआर ने लॉस एंजिलिस, सीएसके ने डालास और कैपिटल्स ने सिएटल ओरकास की टीमों के मालिकाना अधिकार हासिल किये हैं। टी20 लीग में दो अन्य टीमें वाशिंगटन डीसी और सैन फ्रांसिस्को की होंगी।

इस खरीद के साथ एमआई के पास चार देशों में कुल पांच टी20 टीमें हो गयी हैं। फ्रेंचाइजी के पास इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) और विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में मुंबई इंडियंस, साउथ अफ्रीका टी20 लीग में एमआई केपटाउन और दुबई टी20 लीग में एमआई अमीरात के मालिकाना अधिकार हैं।

मेजर लीग में न्यूयॉर्क की टीम को खरीदने पर नीता अंबानी ने कहा, हम अपनी नयी टीम का स्वागत करने के लिये रोमांचित हैं। अमेरिका में पहली क्रिकेट लीग में प्रवेश के साथ ही, एमआई परिवार लगातार बढ़ रहा है।

हम मुंबई इंडियंस को निडर और मनोरंजक क्रिकेट के वैश्विक ब्रांड के तौर पर स्थापित करने में सक्षम होने की आशा करते हैं। यह एमआई के लिये एक और नयी शुरुआत है। हम आगे के रोमांचक सफर का इंतजार कर रहे हैं।

**************************

 

महिला विश्व चैंपियनशिप में भारत के चार पदक पक्के

नयी दिल्ली 23 मार्च (एजेंसी)। निखत जऱीन, लवलीना बोरगोहेन, नीतू घंघास और स्वीटी बूरा की दमदार चौकड़ी ने महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में अपने-अपने क्वार्टरफाइनल मुकाबले जीतकर भारत के लिये चार पदक सुनिश्चित कर लिये।

इंदिरा गांधी स्टेडियम पर जारी प्रतियोगिता में लवलीना (75 किग्रा) ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए पिछले साल की कांस्य पदक विजेता मोजांबिक की रेडी ग्रामाने को 5-0 से हराया। निखत ने 50 किग्रा वर्ग के क्वार्टरफाइनल में थाईलैंड की छूतामत रक्षत को 5-2 से मात दी।

नीतू ने 48 किग्रा वर्ग में जापान की मदोका वाडा को आरएससी (रेफरी द्वारा मैच को रोका जाना) पद्धति से हराया, जबकि स्वीटी (81+ किग्रा) ने बेलारूस की विक्टोरिया केबिकावा को 5-0 की करारी शिकस्त दी।

दो बार की विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता रक्षत ने उत्तम दर्जे का खेल दिखाते हुए निखत को कड़ी टक्कर दी। गत विश्व चैंपियन निखत इस गलाकाट प्रतियोगिता में अपनी बेहतर तकनीकी क्षमता से जीत हासिल करने में कामयाब रहीं।

निखत ने जीत के बाद कहा, हां, आज का मुकाबला तनावपूर्ण था लेकिन मैं विभाजित निर्णय से जीती इसलिए मैं खुश हूं कि मैंने अपने देश के लिए पदक हासिल किया। आगे चलकर मैं स्वर्ण पदक भी जीतूंगा।

उन्होंने कहा, मेरी रणनीति आज पहले दो राउंड में जीतने की थी। मैंने दो राउंड 3:2 से जीते इसलिए अंतिम राउंड में मैंने दूर से खेलने का लक्ष्य रखा। अब तक मैंने जितनी भी बाउट खेली हैं, उनमें मुझे मुश्किल प्रतिद्वंदी मिले लेकिन मेरे लिये आगे बढ़ते रहना और उन्हें हराना एक अच्छा अनुभव रहा है। उम्मीद है कि मैं इसी तरह आगे बढ़ती रहूंगी और अपने देश के लिये लड़ूंगी।

निखत को जहां जीत हासिल करने के लिये कड़ा संघर्ष करना पड़ा, वहीं लवलीना, नीतू और स्वीटी ने एकतरफा मुकाबले जीतकर कांस्य पदक पक्के कर लिये।

लवलीना ने अपनी जीत पर कहा, कोचों ने मुझे बताया था कि आज कैसे खेलना है और उनकी योजना कारगर साबित हुई। मैं इस भार वर्ग में सहज महसूस करती हूं और प्रतियोगिताओं में अपने प्रदर्शन के साथ मैंने इसे अच्छी तरह से अपनाया है।

आज का पदक मेरे लिये बहुत महत्वपूर्ण है लेकिन मैं कांस्य पदक से संतोष नहीं करना चाहती क्योंकि यह आगामी एशियाई खेलों के लिये भी महत्वपूर्ण होने जा रहा है।

ओलंपिक पदक विजेता लवलीना अब सेमीफाइनल में 2018 विश्व चैंपियन और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता चीन की ली कियान के खिलाफ रिंग में उतरेंगी। नीतू का सामना मौजूदा एशियाई चैंपियन कजाकिस्तान की अलुआ बाल्किबेकोवा से होगा।

नीतू ने मदोका को हराने के बाद कहा, अभी तक जो भी मुकाबले हुए हैं उनमें मैं अच्छी तरह तकनीक का इस्तेमाल कर सकी हूं। मैंने तीनों मैच आरएससी से जीते हैं। अगले मुक्केबाज पर इससे दबाव बनेगा और मुझे फायदा होगा।

उन्होंने कहा, हमारी पूरी टीम स्वर्ण पदक का लक्ष्य लेकर आयी है। हम अपना 100 प्रतिशत देकर स्वर्ण लेकर जायेंगे। पिछली बार मैं स्वर्ण से चूक गयी थी लेकिन इस बार मैं बेहतर तैयारी करके आयी हूं। भारत में घरेलू दर्शक होने से भी फायदा है इसलिये मैं स्वर्ण को हाथ से नहीं जाने दूंगी।

स्वीटी ने कहा, बेलारूस की मुक्केबाज़ (विक्टोरिया) एक विश्व पदक के साथ एक बहुत अच्छी मुक्केबाज़ है और अपरकट सहित हमारी दोनों ताकतें समान हैं। मुझे पता था कि मुझे अंत तक लडऩा होगा।

मैं आखिरी राउंड तक थोड़ा थक गयी थी लेकिन मेरे कोच रिंगसाइड से लगातार प्रेरित कर रहे थे। दर्शकों में मेरा परिवार भी था जिनमें से सभी को मुझसे बहुत उम्मीदें थीं। मेरी अगली बाउट निश्चित रूप से इससे बेहतर होगी क्योंकि मैं जितने मैच खेलती हूं उससे हमेशा बेहतर होती जाती हूं।

इस बीच, दो बार की विश्व चैंपियन साक्षी चौधरी (52 किग्रा), 2022 विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता मनीषा मौन (57 किग्रा), जैस्मिन लम्बोरिया (60 किग्रा) और नूपुर श्योराण (+81 किग्रा) अच्छा प्रयास करने के बावजूद क्वार्टर फाइनल में हार गईं।

**************************

 

बैंकों में जरूरी काम निपटाने वाले रखें ध्यान, 31 मार्च तक खुली रहेंगी सभी शाखाएं

नई दिल्ली 23 मार्च (एजेंसी)। अगर आप ने बैंक से जुड़े काम निपटाने हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। रिजर्व बैंक आफ इंडिया ने बैंकों की सभी ब्रांचें 31 मार्च तक खुली रखने को कहा है।

हालांकि 1 और 2 अप्रैल को बैंकों में कामकाज नहीं होगा। आरबीआई ने कहा कि 31 मार्च को फाइनेंशियल ईयर 2022-23 खत्म हो जाएगा। सरकार से जुड़े सभी ट्रांजैक्शंस इस तारीख तक सेटल हो जाने चाहिए।

आरबीआई की प्रेस रिलीज में कहा गया है, सभी एजेंसी बैंकों को अपने ब्रांचेस को सरकार से जुड़े ओवर द काउंटर ट्रांजेक्शन के लिए 31 मार्च को नॉर्मल वर्किंग आवर तक खुला रखना होगा।

केंद्रीय बैंक ने यह भी कहा है कि नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर और रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट सिस्टम के जरिए होने वाले ट्रांजेक्शंस 31 मार्च को 24:00 (रात 12 बजे) तक जारी रहेंगे।

***************************

 

हिंडनबर्ग का ट्वीट, एक और बड़े खुलासे की तैयारी!

नई दिल्ली 23 मार्च (एजेंसी)। अडानी ग्रुप पर बड़ा धमाका करने के बाद हिंडनबर्ग एक और रिपोर्ट लाने जा रहा है। अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग ने ये जानकारी खुद ट्वीट करके दी है। बता दें कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद ही शेयर बाजार में अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरे औंधे मुंह गिर गए थे जिसकी वजह से समूह को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

23 जनवरी तक अडानी ग्रुप की कंपनियां लगातार बड़ी बढ़त हासिल करने में सफल हो रही थी। अडानी ग्रुप की इस रफ्तार पर 24 जनवरी को ब्रेक लग गई। शॉर्ट सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग की एक रिपोर्ट ने स्थिति को बिगाड़ कर रख दिया।

अडानी ग्रुप इस रिपोर्ट के लेकर सफाई देता रहा, लेकिन कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट को नहीं रोका जा सका।

अडानी ग्रुप के मुखिया गौतम अडानी की संपत्ति सितंबर 2022 में 150 अरब डॉलर थी। जोकि इस रिपोर्ट के आने के बाद घटकर 53 अरब डॉलर के लेवल पर आ गई थी।

इस एक रिपोर्ट ने अडानी ग्रुप को फोर्ब्स की अमीरों की सूची में 35 स्थान से बाहर कर दिया था।

अडानी ग्रुप पर धमाका करने के बाद हिंडनबर्ग का अगला निशाना किस पर होगा यह एक बड़ा सवाल है। आज सुबह कंपनी ने ट्विटर पर लिखा, एक नई और बड़ी रिपोर्ट जल्द.।

यह ट्वीट ऐसे समय में आया है जब अमेरिका की बैंकिंग स्थिति खराब है और उसको लेकर लगातार सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

हिंडनबर्ग के इस ट्वीट पर एक भारतीय ने कमेंट करते हुए लिखा कि उम्मीद है कि अगला निशाना इंडियन कंपनी नहीं होगी। चीनी कंपनियों पर कुछ रिपोर्ट करिए।

बता दें कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को आधार बनाते हुए कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दल इस मसले पर जेपीसी के गठन की मांग कर रहे हैं।

**********************************

 

दिल्ली आबकारी नीति मामले में ईडी दूसरी पूरक चार्जशीट के लिए तैयार

नई दिल्ली 23 March, (एजेंसी): प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में कुछ और अहम सबूत जुटाए हैं। हाल ही में, संघीय एंटी मनी लॉन्ड्रिंग एजेंसी ने कई लोगों से पूछताछ की और इलेक्ट्रॉनिक और दस्तावेजी सबूत जब्त किए।

ईडी के सूत्रों ने कहा है कि वे दूसरी पूरक चार्जशीट दायर करने के लिए तैयार हैं, जिसमें बीआरएस एमएलसी के. कविता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आरोपी बनाया जा सकता है।

ईडी ने चार्जशीट में उल्लेख किया था कि सभी आरोपी कई सेल फोन का उपयोग कर रहे थे, जिन्हें बाद में उन्होंने सबूतों को हटाने के लिए पूरे डेटा को नष्ट कर दिया।

अपनी पूछताछ के दौरान, कविता, जो तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी भी हैं, ने लगभग नौ सेल फोन ईडी को सौंपे, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए एफएसएल भेजा गया था।

सूत्रों ने बताया कि उनका सिसोदिया से भी आमना-सामना कराया गया।

***************************

 

मोदी सरनेम मानहानि केस में राहुल गांधी दोषी करार, 2 साल जेल की सजा

सूरत 23 March, (एजेंसी): मोदी सरनेम मानहानि केस में सूरत की कोर्ट राहुल गांधी को दोषी करार दिया है। 2019 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने मोदी सरनेम पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि सारे चोरों के नाम मोदी कैसे? सूरत की सीजेएम कोर्ट ने सुबह 11 बजे फैसला सुनाते हुए राहुल गांधी को दोषी करार दिया। राहुल को जिस अपराध का दोषी पाया गया है, उसमें दो साल तक की सजा सुनाई गई है। वहीं राहुल को कोर्ट से तुरंत बेल मिल गई है।

फैसले के वक्त खुद राहुल गांधी भी कोर्ट में मौजूद रहे। यह केस राहुल गांधी के खिलाफ 2019 में दर्ज किया गया था। उन्होंने कर्नाटक में एक चुनावी जनसभा के दौरान मोदी सरनेम को लेकर विवादित बयान दिया था। राहुल गांधी ने इस दौरान नीरव मोदी, ललित मोदी का जिक्र करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। राहुल ने कहा था, ‘क्यों सभी चोरों का समान उपनाम मोदी ही होता है?’

इसके बाद बीजेपी विधायक परनेश मोदी ने उनके खिलाफ केस दर्ज कराया था। उनका दावा था कि राहुल के बयान से मोदी समुदाय का अपमान हुआ है। राहुल गांधी को इस केस में तीन बार कोर्ट में पेश होना पड़ा था। उन्होंने कहा था कि चुनावी समभा मं उन्होंने बयान दिया था और याद नहीं है कि क्या कहा था। कोर्ट में सभा की वीडियो रिकॉर्डिंग को पेश किया गया था। निर्वाचन अधिकारी को भी बुलाया गया

****************************

टेक्सटाइल मेगा पार्क- मेक इन इंडिया के तहत पूरी दुनिया के लिए भारतीय उत्पाद निर्माण की ओर एक बड़ा कदम

पीयूष गोयल –
23.03.2023 – प्राचीन काल से चली आ रही भारतीय वस्त्रों की समृद्ध परंपरा, एक लंबी छलांग लगाने के लिए तैयार है, जो देश को एक वैश्विक निवेश, विनिर्माण और निर्यात केंद्र बना देगी।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में सात पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क के निर्माण की घोषणा की है।

ये मेगा टेक्सटाइल पार्क 4,445 करोड़ रुपये के परिव्यय से निर्मित किए जाएंगे। इस क्षेत्र की अवसंरचना के लिए, यह अब तक की सबसे बड़ी पहल होगी। प्रधानमंत्री के 5एफ विजन (खेत से फाइबर से फैक्टरी से फैशन से विदेश तक) से प्रेरित होकर, पीएम मित्र पार्क योजना; आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल पहल को हासिल करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

ये मेगा पार्क इस क्षेत्र को 2030 तक 250 बिलियन डॉलर के कारोबार और 100 बिलियन डॉलर के निर्यात के लक्ष्य को हासिल करने में मदद करेंगे। मेगा टेक्सटाइल पार्क वस्त्र क्षेत्र में व्यापक बदलाव करेंगे और प्रत्येक स्थल पर विश्व स्तरीय सुविधाओं, अत्याधुनिक अवसंरचना और एकीकृत मूल्य श्रृंखला की मदद से वैश्विक चैंपियन तैयार करेंगे। निर्माण और विकास करने वाली एक प्रमुख कंपनी का चयन किया जाएगा, जो पीएम मित्र पार्क की डिजाइन, योजना, निर्माण, वित्तपोषण, संचालन और रख-रखाव के लिए जिम्मेदार होगी।

यह उद्योग के लिए एक बड़ी छलांग है, क्योंकि मूल्य श्रृंखला वर्तमान में पूरे देश में बिखरी हुई है, जो श्रृंखला के प्रत्येक संपर्क-बिंदु पर लागत और विलंब में वृद्धि करती है।भारतीय उद्योग विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी बन जायेंगे, क्योंकि पार्क उत्पादन बढ़ाने, लागत में कटौती करने, दक्षता में सुधार करने और उच्च गुणवत्ता वाले वस्त्रों व परिधानों की आपूर्ति में मदद करेंगे।

ये मेगा पार्क रोजगार के लगभग 20 लाख प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष अवसरों का सृजन करेंगे और अनुमानित 70,000 करोड़ रुपये के घरेलू और विदेशी निवेश को आकर्षित करेंगे। ये मेगा पार्क शून्य द्रव रिसाव, साझा अपशिष्ट शोधन संयंत्र, उत्सर्जन मुक्त नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग और वैश्विक सर्वोत्तम तौर-तरीकों को अपनाने के साथ, सतत विकास के शानदार उदाहरण होंगे। ये मेगा पार्क ऐसे उत्पादों के निर्माण करने के प्रधानमंत्री के आह्वान के अनुरूप हैं जिनमें कोई खामी न हो और पर्यावरण पर जिनका कोई दुष्प्रभाव न हो।यह रेखांकित करना प्रासंगिक है कि सदियों से, भारतीय वस्त्रों ने वैश्विक पहचान बनाई है, लेकिन दुर्भाग्य से, पिछली सरकारों द्वारा इस क्षेत्र को काफी अनदेखा किया गया। यह प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता थी, जिसके तहत वस्त्र क्षेत्र के लिए पीएम मित्र योजना शुरू की गयी है।

भारतीय अर्थव्यवस्था के मुख्य आधारों में से एक- वस्त्र क्षेत्र, भारतीय निर्यात का एक अहम हिस्सा है और इस क्षेत्र में साधारण किसानों से लेकर शहर के संपन्न निवासियों व व्यापार जगत के अग्रणी लोग तक शामिल हैं। वस्त्र क्षेत्र लाखों लोगों के लिए आजीविका का स्रोत है।पीएम मित्र पार्क स्थापित करने के लिए 13 राज्यों से 18 प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। एक पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से सात मेगा पार्कों का चयन किया गया, जिन्हें पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय अवसंरचना मास्टरप्लान द्वारा मान्यता दी गयी थी।

यह सहयोगी संघवाद का एक और उदाहरण है, क्योंकि केंद्र और संबंधित राज्य, दोनों ही विशेष प्रयोजन कंपनी (एसपीवी) के भागीदार होंगे, जो इन मेगा पार्कों की स्थापना और प्रबंधन करेगी। इन पार्कों की स्थापना हेतु राज्य सरकारें कम से कम 1,000 एकड़ भूमि उपलब्ध करायेंगी। राज्य सरकारें उत्पादन प्रक्रिया के सुचारु संचालन एवं व्यापार करने में आसानी को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक अनुकूल व स्थिर नीतिगत व्यवस्था के साथ-साथ बिजली एवं पानी की आपूर्ति तथा कचरे के निपटारे की एक भरोसेमंद व्यवस्था तथा एकल खिड़की मंजूरी की एक कारगर सुविधा भी प्रदान करेंगी।इन मेगा पार्कों में उत्कृष्ट बुनियादी ढांचे एवं प्लग-एंड-प्ले सुविधाओं के साथ-साथ वस्त्र उद्योग के लिए आवश्यक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संबंधी सहायता भी उपलब्ध होंगी।

ये पार्क एक ऐसा अनूठा मॉडल पेश करेंगे जहां केन्द्र और राज्य सरकारें निवेश बढ़ाने, नवाचार को प्रोत्साहित करने, रोजगार सृजित करने और वस्त्र के क्षेत्र में भारत को दुनिया में अग्रणी बनाने हेतु मिलकर काम करेंगी।वस्त्र उद्योग ने सरकार की इस महत्वपूर्ण पहल के प्रति उत्साहवर्द्धक प्रतिक्रिया दी है। सरकार द्वारा यह पहल सभी हितधारकों के साथ व्यापक विचार-विमर्श के बाद शुरू की गई है। सीआईआई और फिक्की जैसे शीर्ष उद्योग संगठनों के साथ-साथ वस्त्र क्षेत्र से जुड़े प्रमुख उद्योग संघों ने पीएम मित्र मेगा पार्कों की स्थापना की घोषणा की सराहना की है।

उद्योग संगठनों ने यह उम्मीद व्यक्त की है कि अपेक्षाकृत कम लॉजिस्टिक्स लागत, आधुनिक बुनियादी ढांचा, वैश्विक स्तर पर व्यापार की संभावनाएं और केन्द्र एवं राज्य सरकारों की सहायक नीतियां भारतीय वस्त्र उद्योग को नई ऊंचाइयों पर ले जायेंगी और भारतीय व विदेशी उपभोक्ताओं को प्रतिस्पर्धी कीमतों पर उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद उपलब्ध करायेंगी।

वस्त्र मंत्रालय इन परियोजनाओं के कार्यान्वयन की निगरानी करेगा। मंत्रालय प्रत्येक पार्क के एसपीवी को विकास हेतु पूंजीगत सहायता के रूप में ग्रीनफील्ड पार्कों के लिए 500 करोड़ रुपये और ब्राउनफील्ड पार्कों के लिए 200 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगा। इसके अलावा, वह कार्यान्वयन को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से प्रत्येक पार्क में स्थित इकाइयों को 300 करोड़ रुपये तक की राशि प्रदान करेगा।

यह कदम अतिरिक्त प्रोत्साहन देने हेतु अन्य सरकारी योजनाओं के साथ समन्वय की सुविधा भी प्रदान करेगा।पीएम मित्र के प्रावधान वैसे मुक्त व्यापार समझौतों पर हस्ताक्षर करने के लिए सरकार की विभिन्न पहल के साथ सामंजस्य बिठाते हैं, जो विकसित बाजारों में हमारे भारतीय वस्त्रों, परिधानों तथा कई अन्य क्षेत्रों के लिए व्यापार की संभावनाओं को बेहतर बनाते हैं।

भारत पहले ही संयुक्त अरब अमीरात एवं ऑस्ट्रेलिया के साथ व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर कर चुका है और कनाडा, ब्रिटेन एवं यूरोपीय संघ के साथ इस संबंध में बातचीत कर रहा है। इन प्रयासों से भारतीय वस्त्रों को लाभकारी विकसित बाजारों में अपनी पैठ मजबूत करने में मदद मिलेगी और वस्त्र एवं परिधान के वैश्विक व्यापार में देश की हिस्सेदारी में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।भारत की गिनती पहले ही दुनिया के सबसे बड़े वस्त्र एवं परिधान निर्यातक देशों में से एक के रूप में होती है।

लेकिन अब जबकि देश 2047 तक प्रधानमंत्री मोदी के निर्णायक एवं दूरदर्शी नेतृत्व में एक विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है, अमृत काल में हमारी आकांक्षा दुनिया का सबसे बड़ा वस्त्र निर्यातक देश बनने की है। पीएम मित्र के जरिए हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

(लेखक, केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरणतथा वस्त्र मंत्री और राज्यसभा में सदन के नेता हैं)

ऐसी भूमिकाएं निभाना चाहती हूं जो मुझे कलाकार के तौर पर चुनौती दें:अदिति शेट्टी

23.03.2023 (एजेंसी)  –  भाग्यलक्ष्मी और नागिन 6 जैसे शो का हिस्सा रहीं टीवी अदाकारा और मॉडल अदिति शेट्टी फिलहाल धर्मपत्नी में नजर आ रही हैं और एक्ट्रेस का कहना है कि उन्हें टीवी पर अलग-अलग तरह के रोल एक्सप्लोर करना पसंद है।

अभिनेत्री ने कहा कि उनके शो धरमपत्नी में उनका किरदार परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है और वह इसे पसंद करती हैं। उन्होंने कहा- एक अभिनेता के रूप में, मेरा लक्ष्य सिर्फ विभिन्न भूमिकाएं निभाना है।

मैं ऐसी भूमिकाएं निभाना चाहती हूं जो मुझे एक अभिनेता के रूप में चुनौती दें और मुझे हर दिन बढऩे और सीखने में मदद करें। धरमपत्नी में काव्या का किरदार मेरे लिएअद्भुत यात्रा रही है, एक कलाकार के रूप में मैंने बहुत कुछ सीखा है और यह मेरे लिए एक पुरस्कृत अनुभव रहा है। मैं असल जिंदगी में काव्या जैसी नहीं हूं और जब मैं काव्या का किरदार निभा रही हूं तो मुझे पूरी तरह से अलग जिंदगी जीने का मौका मिल रहा है।

मैं इस भूमिका को पाकर बहुत भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं और इसके साथ न्याय कर पाना मेरा उद्देश्य है। यह कहने के बाद, मैं मुख्य भूमिका के साथ-साथ मजबूत सकारात्मक भूमिकाओं की प्रतीक्षा कर रही हूं क्योंकि मैं एक अभिनेता के रूप में इसे लेने और इसके साथ न्याय करने के लिए तैयार और आश्वस्त महसूस करती हूं।

वह किस तरह के रियलिटी शो का हिस्सा बनना चाहती हैं, इस बारे में बात करते हुए वह कहती हैं: मैंने अपने करियर की शुरूआत मॉडलिंग से की थी और उस समय, मुझे उससे संबंधित शो करने में बहुत दिलचस्पी थी। इसलिए मैं इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल का हिस्सा थी। मुझे लगता है कि जिस शो में मुझे अपने व्यक्तित्व को दिखाने का मौका मिलेगा वह रोमांचक होगा।

हो सकता है कि बिग बॉस मुझे परखने के लिए अच्छा होगा कि मैं कुछ स्थितियों पर कैसे प्रतिक्रिया करती हूं।वह कहती हैं, टीवी अभिनेता होने के बारे में सबसे बड़ा प्लस वह प्यार है जो आपको मिलता है: यह बहुत अभिभूत करने वाला है कि दर्शक आपको कितना प्यार देते हैं। दर्शकों ने मुझे जो प्यार दिया है, उसके लिए मैं बहुत खुशकिस्मत हूं।

अभिनय मेरा जुनून है। जागना और अपनी पसंद का काम करना दुनिया का सबसे अच्छा अहसास है। मुझे कैमरे के सामने रहना और परफॉर्म करना बेहद पसंद है। उद्योग में सर्वश्रेष्ठ के साथ इस तरह के अद्भुत अवसर प्राप्त करने के लिए मुझे प्रेरित करता है।

मेरा परिवार और दोस्त मेरा काम देखना पसंद करते हैं और उन्हें खुश देखना और अपने दर्शकों का मनोरंजन करना हर दिन बेहतर करने की मेरी अंतिम प्रेरणा है।

****************************

 

 

कैमरे के सामने निक्की तंबोली ने दिए ऐसे-ऐसे पोज

23.03.2023 (एजेंसी) – बिग बॉस 14 की एक्स कंटेस्टेंट निक्की तंबोली आए दिन अपनी बोल्डनेस का जादू फैंस के बीच बिखेरती रहती हैं। वो जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा करती हैं तो फैंस उन पर अक्सर अपना दिल हार जाते हैं। इन दिनों निक्की का लेटेस्ट फोटोशूट इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। बता दें कि एक्ट्रेस आए दिन इंस्टा पर अपने हुस्न से आग लगाती रहती हैं।

सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी पोस्ट के जरिए सबका ध्यान खींचने वाली एक्ट्रेस निक्की तंबोली इन दिनों अपनी हॉटनेस से फैंस को दीवाना बना रही हैं। एक्ट्रेस जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं तो वो फैंस के बीच तेजी से वायरल हो जाती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस निक्की तंबोली ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट के दौरान ब्लू कलर की शॉर्ट बॉडीकॉन ड्रेस पहनी हुई है।

अपने इस आउटफिट में एक्ट्रेस निक्की तंबोली बेहद ही हॉट और सिजलिंग नजर आ रही हैं। बता दें कि एक्ट्रेस निक्की तंबोली ने महज 26 साल की उम्र में काफी लोगों को अपना दीवाना बना रखा है। निक्की तंबोली जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं तो लोग उनपर लाइक्स और कॉमेंट्स के जरिए अपनी प्रतिक्रियाएं देते हैं। वहीं कुछ उन्हें ट्रोल भी करना शुरू कर देते हैं।

हालांकि एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर भी कुछ यूजर्स ने अच्छे कॉमेंट करते हुए लिखा- गॉर्जियस, हॉट, सेक्सी तो वहीं कुछ यूजर्स ने ट्रोल करते हुए लिखा – ये प्लास्टिक की दुकान लगती है, आपने तो अपना नक्शा ही बदल दिया।

ऐसे ही कई लोगों ने कॉमेंट्स किए हैं। बता दें कि निक्की तंबोली ने अपने इस आउटफिट में हाई हील्स कैरी की है जो उनके आउटलुक को कंप्लीट कर रही हैं और साथ ही ग्लैम मेकअप कर के उन्होंने अपने लुक पर चार चांद लगा दिए हैं।

*******************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन आपके लिए उत्तम है। सभी काम आपके मन मुताबिक पूरे होंगे। आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर वरिष्ठ आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। छात्रों को अपनी पढ़ाई में बदलाव करने के लिए समय – सारिणी में बदवाल करने की जरूरत है। आप अपने करियर को लेकर थोड़ा परेशान होंगे। आपकी मुलाकात या बात किसी पुराने मित्र से हो सकती है, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद होगी। घरेलू वातावरण किसी मुख्य घटना से भावनात्मक हो सकता है। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। सारी इच्छाओं की पूर्ति होगी। आपका कला के क्षेत्र की तरफ रुझान बढ़ेगा। आपको व्यापार से लाभ तो होगा, लेकिन आपके घर के खर्चों में वृद्धि भी होगी। बिजनेस के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। दूसरों के मामलों में दखल ना दें, आवश्यकता पडऩे पर ही अपनी राय दें। आपके बच्चे आपको शुभ समाचार दे सकते हैं। जिससे आपको खुशी होगी। घर की परेशानियों से राहत मिलेगी।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। अगर आप नौकरी कर रहें तो ट्रांसफर किसी ऐसे स्थान पर हो सकता है, जहां से आना जाना करने में आपको आसानी होगी। हो सके तो उधार के लेन-देन से बचें। आपको व्यापार में धनलाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है। ऑफिस में आज कुछ सहकर्मी आपके काम को लेकर आपका सपोर्ट करेंगे। जिससे ऑफिस का माहौल बदल सकता है। इस राशि के छात्रों के लिए दिन अच्छा है।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन परिवार के साथ बीतेगा। पारिवारिक कार्यो को करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। आपका समय बच्चों के साथ अधिक बीतेगा साथ ही उनको कुछ अच्छा सिखा भी सकते है। कोई मित्र आपसे मिलने आ सकता है। मित्र से निजी समस्यायों को शेयर करने से मन का बोझ हल्का होगा। प्रेमी के लिए दिन बढिय़ा है। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। यात्रा हो सकती है जो किसी भी काम से सम्बन्धित हो सकती है। यात्रा के दौरान किसी दोस्त/रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। कम्पटीटिव एग्जाम से सम्बंधित कोई अच्छा समाचार आपको मिल सकता है। प्रेमी के लिए दिन बढिय़ा है। अगर कोई नयी गाड़ी खरीदना चाह रहे हैं तो ले लीजिए। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। किसी कार्य को पूरा करने के लिए योजना बना सकते हो। अपने व्यापार को लेकर मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। आपकी उलझने कम हो सकती हैं। प्रेमी के लिए दिन अनुकूल है। इंजीनियर्स के लिए दिन अच्छा रहेगा, किसी कम्पनी से जॉब के ईमेल आ सकती है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। व्यापार में लाभ होगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आप किसी दोस्त की मदद करने के लिए उसके घर जा सकते हैं। ऑफिस में काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। राजनीतिक और सामजिक कार्यों से जुड़े लोगो की तारीफ हो सकती है। परिवार के साथ रात को डिनर का प्लान बन सकता है।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपकी नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आप फिजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे तो आपके भविष्य के लिए पैसे इक_े होने में आसानी होगी। आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। सरकारी ऑफिस में काम करने वालों का आज प्रमोशन हो सकता है। आर्किटेक स्टूडेंट के लिए किसी मल्टीनेशनल कंपनी से ऑफर आ सकता है।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा, ऑनलाइन क्लास से कुछ नया सीखने को मिलेगा। परिवार ने एकता का माहौल रहेगा किसी कार्य को लेकर सब एक मत हो सकते है। जीवनसाथी को कुछ अच्छा सा उपहार दे सकते हैं, रिश्ता और भी मधुर होगा। जो लोग ऑफिस का काम घर से कर रहे हैं उनको अपने काम पर विशेष ध्यान देना चाहिए। महिलाएँ घर का कार्य जल्दी समाप्त कर के परिवार वालो पर ध्यान देंगी।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। ज्यादा क्रोध करने से आपका काम बिगड़ सकता है, बेहतर होगा कि किसी भी बात पर गुस्सा करने से बचें। पॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन शुभ है। कलात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। पढ़ाई में छात्रों के लिए यह समय जी-जान लगाकर पढऩे का है। नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन आपके लिए लाभप्रद रहने वाला है। आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। आपने जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखें। आप जितना हो सके दूसरों की राय लेकर ही किसी कार्य की शुरूआत करें सफलता मिलनी तय है। ऑफिस में आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। छात्रों के लिए दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है, पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों का दिन अच्छा है, आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे। आपकी सोच में सकरात्मकता आयेगी। महिलाएं शॉपिंग करते समय खुद को थोड़ा काबू में रखें खर्च बढ़ सकता है। थिएटर से जुड़े लोगों के लिये दिन बढिय़ा है, आपके काम की तारीफ होगी। इस राशि के विवाहितों के लिए दिन बढिय़ा रहेगा।

*******************************

 

लंदन में खालिस्तान समर्थकों के विरोध में उतरे भारतीय, हाथों में तिरंगा.. बज रहे थे हिंदी गाने; लंदन पुलिस भी डांस करती आई नजर

लंदन 22 मार्च (एजेंसी)। लंदन में भारतीय दूतावास पर मंगलवार को सैकड़ों भारतीय तीरंगा लेकर पहुंचे। इन सभी ने खालिस्तान समर्थकों के हंगामे और भारतीय झंडे के साथ दुर्व्यवहार के खिलाफ एकजुटता दिखाई।

भारत माता की जय के नारों के बीच हिंदी फिल्मी गाने भी बज रहे थे। कुछ युवा जोश में डांस भी कर रहे थे। इसी दौरान अचानक माहौल बदल गया, जब भीड़ को संभालने के लिए जुटी लंदन पुलिस का एक जवान भी भारतीयों के साथ गाने पर डांस करने लगा। इस पुलिसकर्मी ने एक लड़की से इंडियन डांस स्टेप्स भी सीखे। इस पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

मंगलवार को खालिस्तानियों की हरकत का विरोध करने के लिए जुटे लोगों में से एक ने कहा- कुछ लोग भारत और यहां अमन का माहौल बिगाडऩे की कोशिश कर रहे हैं। इन लोगों को जवाब दिए जाने की जरूरत है।

बता दें कि लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग के दफ्तर पर रविवार को सैकड़ों खालिस्तान समर्थकों की भीड़ जुटी थी। यह भीड़ अपने हाथ में कथित खालिस्तानी झंडे लिए हुए थी। भीड़ ने भारत में खालिस्तानी चरमपंथी अमृतपाल सिंह के खिलाफ चल रही कार्रवाई का विरोध किया था और दूतावास में तोडफ़ोड़ करने की कोशिश की थी।

इस दौरान दूतावास की बिल्डिंग पर फहराए गए तिरंगे को उतार दिया गया था। इसी घटना का जवाब देने के लिए मंगलवार का आयोजन किया गया था।

*******************************

 

22 अप्रैल को खुलेंगे गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट

उत्तरकाशी 22 March (एजेंसी) । गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट आगामी 22 अप्रैल को खुलेंगे। चैत्र प्रतिपदा एवं नवरात्र के शुभ अवसर पर विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त निकाला गया।

जिसमें अक्षय तृतीय पर प्रात: 12 बजकर 35 मिनट पर विधिवत पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोचार के साथ गंगोत्री धाम के कपाट देश विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनाथ खोल दिए जाएंगे।

बुधवार को गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल व सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि मां गंगा की उत्सव डोली 21 अप्रैल को अपने शीतकालीन प्रवास मुखबा से दोपहर 12:15 मिनट पर गंगोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी, जो रात्रि को भैरों घाटी में विश्राम करेगी। अगले दिन 22 अप्रैल की सुबह मां गंगा की डोली 09 बजे गंगोत्री धाम पहुंचेगी।

जहां पर गंगा पूजन, गंगा सहस्त्रनाम एवं विधिवत हवन पूजन करने के बाद दोपहर 12.35 बजे पर सर्व आमृत सिद्धि योग में गंगोत्री धाम के कपाट देश विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जायेंगे।

वहीं दूसरी ओर इसी दिन यमुनोत्री धाम के कपाट भी अक्षय तृतीया के पर्व पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जायेंगे। यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव भागेश्वर उनियाल ने बताया कि 22 अप्रैल को ही यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनाथ खोल दिए जायेंगे।

जिसके लिए छटवें नवरात्र अर्थात यमुना जयंती पर कपाट खुलने का मूहर्त निकाला जायेगा। इसके बाद प्रदेश में चारधाम यात्रा विधिवत रूप से शुरू होगी और श्रद्धालु अगले छह माह तक गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम में ही मां गंगा व यमुना के दर्शन कर सकेंगे।

********************************