नौकरी घोटाला मामला: तेजस्वी यादव ने CBI के समन को दिल्ली HC में दी चुनौती

पटना 16 March, (एजेंसी): बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कथित जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में सीबीआई द्वारा जारी समन को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है।

सीबीआई ने तेजस्वी को 4, 11 और 14 मार्च के लिए तीन समन जारी किए थे, लेकिन वह व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए एक बार भी पेश नहीं हुए।

बुधवार को उन्होंने हाईकोर्ट से सीबीआई के समन को रद्द करने की गुहार लगाई। याचिका पर सुनवाई गुरुवार को न्यायमूर्ति दिनेश कुमार शर्मा की अगुआई वाली पीठ करेगी।

सीबीआई की विशेष अदालत ने बुधवार को नौकरी के बदले जमीन मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और उनकी बेटी मीसा भारती को जमानत दे दी थी।

सीबीआई ने इस मामले में कुल 16 लोगों को तलब किया था।

*****************************

 

चौथे दिन भी नहीं चली संसद

*विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित*

नई दिल्ली 16 March, (एजेंसी): संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का चौथा दिन भी हंगामे के साथ शुरू हुआ और दोनों सदनों (राज्यसभा और लोकसभा) को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। विपक्ष और सरकार के बीच संसद में जारी गतिरोध खत्म होने की संभावना नहीं है। दोनों सदनों के विपक्षी सांसदों ने हिंडनबर्ग अडानी विवाद में जेपीसी की मांग पर स्थगन नोटिस दिया है।

नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यालय में रणनीति बनाने के लिए विपक्षी नेताओं संग बैठक की। कांग्रेस ने कहा है कि हिंडनबर्ग अडानी विवाद के मुद्दे पर जेपीसी की मांग पर विपक्ष एकजुट है और गुरुवार को विपक्ष सीबीआई की ओर मार्च करने और शिकायत एजेंसी को सौंपने की योजना बना रहा है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व वाले विपक्ष ने टीएमसी को छोड़कर विपक्षी दलों को एकजुट रखा है। नेताओं के खिलाफ एजेंसियों के दुरुपयोग को लेकर खड़गे समान विचारधारा वाली पार्टियों के साथ बात कर रहे हैं और आम आदमी पार्टी व बीआरएस के नेताओं को इसके साथ खड़े होने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

गौरतलब है कि दोनों राजीतिक दलों का कांग्रेस के साथ तालमेल नहीं रहा है, लेकिन शराब नीति पर एजेंसियों के दबाव ने बीआरएस और आप को कांग्रेस के एक साथ ला खड़ा किया है। खड़गे ने मौका देखते हुए कहा, ‘जेपीसी के मुद्दे पर विपक्षी दल एकजुट हैं।

*******************************

 

अपनी वैल्यू करना सिखाता हैं पॉप कौन में नूपुर सेनन का किरदार

16.03.2023 (एजेंसी)  –  एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन सिगर-एक्ट्रे नूपुर सेनन पॉप कौन के साथ ओटीटी पर डेब्यू करने वाली हैं। उन्होंने कहा कि कॉमेडी शो में उसका करेक्टर एक फेमिनिस्ट है, और यह उनके अपने वैल्यू सिस्टम को दर्शाता है।

अपने किरदार को निखारने में हर संभव प्रयास करते हुए सेनन ने कहा कि पीहू का किरदार ही असली प्रेरक शक्ति है।शो का नाम हटकर है और इसका आधार फिल्म में कुणाल के किरदार के पिता को ढूंढना है। मेरा किरदार पीहू है। मैं कुणाल की प्रेमिका की भूमिका निभा रही हूं। उनके रिश्ते को खूबसूरती से उकेरा गया है।

उन्होंने कहा, शादी के मुकाम तक पहुंचने के लिए वे सभी बाधाओं से गुजरते हैं। जब मैंने स्क्रिप्ट सुनी, मुझे यह किरदार बहुत पसंद आया। वह उनमें से हूं, जो हर चीज में लॉजिक ढूंढती हैं। वह एक फेमिनिस्ट हैं जो एक ऐसा पहलू है जो मेरी अपनी वैल्यू सिस्टम को दर्शाता है। वह बहुत सारे सवाल पूछती है और अपनी राय रखने से कभी पीछे नहीं हटती है।

लेकिन उस करेक्टर में एक ऐसा पहलू था जिस पर उन्हें वास्तव में काम करना है।उन्होंने कहा: पीहू का किरदार निभाते वक्त मुझे फिल्म की उन बारीकियों को समझने के लिए काम करना पड़ा।

सेट पर होना बहुत खुशी की बात थी, रचनाकारों के साथ काम करना, विशेष रूप से मेरे निर्देशक फरहाद सामजी के साथ काम करना, जिन्होंने मुझे पूरी तरह से निर्देशित किया, यह सुनिश्चित करते हुए कि मैं अपने किरदार की लय को जानती हूं।

**********************************

 

बालकनी में रेड कलर की ड्रेस पहने हुए नेहा मलिक

16.03.2023 (एजेंसी)  –  भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक हमेशा अपने बोल्डनेस के कारण सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटौरती रहती हैं। एक्ट्रेस जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं तो वो फैंस के बीच वायरल होने लगती हैं।

हाल ही में नेहा मलिक ने अपने बोल्ड लुक्स से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। नेहा मलिक हमेशा अपनी हॉटनेस का जादू सोशल मीडिया पर बिखेरती रहती हैं। एक्ट्रेस जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं तो वो चंद ही मिनटों में वायरल होने लगती हैं। बता दें कि एक्ट्रेस नेहा मलिक का नाम भोजपुरी इंडस्ट्री की हाई पेड एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल है।

हालिया फोटोशूट के दौरान एक्ट्रेस ने बालकनी में रेड कलर की बिकिनी पहने हुए हॉटनेस का जलवा बिखेरा है। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को देख कर फैंस उनके हुस्न के कायल हो गए हैं। जिन्हें देखकर लोगों के दिलों की धड़कने बढ़ गई हैं। नेहा मलिक जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं तो फैंस उनकी तस्वीरों पर लाइक्स और कॉमेंट्स के जरिए अपना प्यार लूटाते हैं।

बता दें कि एक्ट्रेस के हुस्न के चर्चे हमेशा ही लाइमलाइट में रहते हैं। हालांकि इसी कारण फैंस को उनकी हर एक पोस्ट का इंतजार भी रहता है। लेटेस्ट तस्वीरों में भी नेहा मलिक का ग्लैमरस अंदाज देख कर हर कोई फिदा होते जा रहा है।

*******************************

 

पीएम मोदी की सुरक्षा चूक मामले में अफसरों पर गिर सकती है गाज, रिपोर्ट तैयार

चंडीगढ़ 15 मार्च,(एजेंसी)। 5 जनवरी 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के दौरान उनकी सुरक्षा में हुई चूक के मामले में 9 अफसरों पर कार्रवाई हो सकती है। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, इनमें एक आईएएस और 8 पुलिस अधिकारी हैं। एक- दो दिन में गृह मंत्रालय को अंतरिम रिपोर्ट पंजाब सरकार भेजेगी।

बताया जाता है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर रिटायर्ड जस्टिस इंदु मल्होत्रा की अगुवाई में बनाई गई 5 मेंबरी कमेटी ने अपनी जांच रिपोर्ट में इन अफसरों को सुरक्षा में चूक का जिम्मेदार ठहराया था। यह रिपोर्ट अगस्त 2022 में सुप्रीम कोर्ट के सामने पेश की गई थी।

सुप्रीम कोर्ट ने पांच जनवरी 2022 को इस मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया था। इस कमेटी ने करीब छह माह पहले अगस्त 2022 में अपनी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंप दी थी।

सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की रिपोर्ट के मुताबिक पीएम के दौरे की सूचना होने के बावजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लापरवाही बरती और ब्लू बुक से हिसाब से प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया।

एक मीडिया हाउस ने चीफ सेक्रेटरी विजय कुमार जंजुआ के हवाले से बताया कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान ड्यूटी पर लापरवाही बरतने वाले अफसरों को नोटिस दिए गए थे। अब आगे की कार्रवाई के लिए फाइल सीएम को भेज दी गई है।

************************

 

विधानसभा में सवाल पूछे जाने से रोकने पर बीजेपी विधायक ने तोड़ दिया माइक

*दो दिनों के लिए सस्पेंड*

पटना 15 मार्च,(एजेंसी)।  बिहार विधानसभा में माइक तोडऩे के आरोप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक लखेंद्र कुमार रौशन को आज से दो दिनों के लिए सदन से निलंबित कर दिया गया। दरअसल, सदन में हुए विपक्ष के हंगामे के दौरान उन्होंने माइक तोड़ दिया।

विधानसभा में भोजनावकाश के बाद संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने प्रस्ताव पेश किया कि पातेपुर विधानसभा क्षेत्र के सदस्य लखेंद्र कुमार रौशन को सदन की कार्यवाही को बाधित करने और माइक तोडऩे के कारण आज के उपवेशन से लेकर दो दिनों तक के लिए सदन की कार्यवाही से निलंबित किया जाए।

इसके बाद सभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित किए जाने की घोषणा की। सदन से रौशन को निलंबित करने का प्रस्ताव पारित होने के विरोध में भाजपा के सदस्य शोरगुल और नारेबाजी करते हुए सदन से बहिर्गमन कर गए।

इससे पहले संसदीय कार्य मंत्री चौधरी ने कहा कि आज भोजनावकाश से पूर्व प्रश्नकाल के दौरान भाजपा के लखेंद्र कुमार रौशन का समाज कल्याण विभाग से संबंधित प्रश्न था। संबंधित मंत्री ने सरकार की जानकारी के मुताबिक संतोषजनक जवाब दिया।

उसके बाद दो-तीन पूरक प्रश्न भी पूछे गए और उसका भी मंत्री ने यथासंभव संतुष्टि लायक उत्तर दिया, फिर भी रौशन लगातार पूरक प्रश्न पूछना चाह रहे थे लेकिन आसन उसकी इजाजत नहीं देना चाह रहा था फिर भी वह इस पर जोर दे रहे थे और अंत में जब आसन ने उसी दल के वरिष्ठ सदस्य को अगले प्रश्न के लिए नाम पुकारा तो मन में विरोध होना स्वाभाविक है.

लेकिन सदन में विरोध की भी एक सीमा होती है। हम सब ने देखा है कि जिस ढंग से रौशन ने आपत्तिजनक तरीके से विरोध में या गुस्सा के भाव में माइक को तोड़ दिया, यह न सिर्फ असंसदीय आचरण है बल्कि आसन और सदन का अपमान भी है।

संसदीय कार्य मंत्री चौधरी ने कहा कि पता नहीं क्यों यह बार-बार हो रहा है कि जब लोगों को बोलना होता है तो वे माइक के सामने खड़े होकर के ऑपरेटर को डायरेक्शन देते हैं। रौशन भी आज जब आसन से और पूरक पूछने की इजाजत नहीं मिली तो वह ऑपरेटर को ही देख कर सारे गुस्से का इजहार कर रहे थे।

यह तो और भी अलोकतांत्रिक और किसी भी सदस्य के आचरण के प्रतिकूल है। माइक हमेशा तभी ऑन होता है जिसपर आसन की नजर होती है या आसन जिसे बोलने की इजाजत देता है। यही स्थापित संसदीय प्रणाली है और इसी तरह से सदन चलता है।

चौधरी ने कहा, मेरा और सरकार का भी मानना है कि जिस भावावेश में या जिस कारण से भी हो, रौशन ने असंसदीय आचरण करके सदन और आसन की मर्यादा का हनन किया है। आसन ने भी इसका संज्ञान लेते हुए नियमन दे दिया है कि आसन इस पर कार्रवाई करेगा।

अब इस हालत में सदन सुचारू रूप से चले, आसन और सदन की मर्यादा बनी रहे तथा आसन के नियमन का भी सम्मान बना रहे इसलिए हम अनुरोध करेंगे कि रौशन अपने इस अशोभनीय आचरण के लिए सदन में कम से कम खेद प्रकट करें अन्यथा आसन के नियमन के अनुपालन में हमें कार्यवाही करने का प्रस्ताव देना पड़ेगा।

सभाध्यक्ष ने लखेंद्र कुमार रौशन को अपनी बात रखने का मौका दिया और कहा कि यदि उन्हें सफाई में कोई बात कहनी है तो वह कहें। इस पर नेता प्रतिपक्ष सिन्हा ने कहा कि संसदीय कार्य मंत्री ने सरकार की ओर से अपना पक्ष रख दिया है

अब नेता प्रतिपक्ष को अपनी बात कहने का मौका दिया जाए। इसको लेकर पक्ष-विपक्ष के सदस्य एक बार फिर शोरगुल करने लगे। इसके बाद सभाध्यक्ष ने नेता प्रतिपक्ष को भी अपनी बात रखने का मौका दिया।

*******************************

 

ऑटो रिक्शा में दिया बच्चे को जन्म, समय पर स्ट्रेचर नहीं ला सके कर्मचारी

इंदौर,15 मार्च (एजेंसी)। इंदौर के जिला अस्पताल में एक महिला की डिलीवरी रिक्शा में ही हो गई। बाद में रिक्शा को लेकर अस्पताल के अदर तक जाना पड़ा। बताया जाता है कि रिक्शा चालक और महिला का परिवार काफी देर तक स्ट्रेचर लाने के लिये कर्मचारियों से मदद मांगता रहा लेकिन कोई कर्मचारी नहीं आया।

जिला अस्पताल में दामोदर नगर निवासी आशा पति जितेन्द्र जाधव को ऑटो रिक्शा चालक सदन सोलंकी लेकर पहुंचा था। यहां रिक्शा बाहर खड़ी कर कर्मचारियों से स्ट्रेचर लाने के लिये कहा गया।

लेकिन काफी देर तक कर्मचारी वहां नहीं पहुंचे। इधर आशा दर्द से कराहती रही। कुछ ही देर बाद उसने रिक्शा में ही बच्चे को जन्म दे दिया। इसके बाद रिक्शा चालक मदन अस्पताल के अंदर तक ऑटो रिक्शा ले गया।

यहां महिला नर्स और कर्मचारियों ने रिक्शा से महिला आशा और उसके नवजात बच्चे को निकाला और ओटी रूम में ले गए।

*******************************

 

पत्नियों ने पति के साथ रहने के लिए हफ्ते में तीन-तीन दिन बांटे

ग्वालियर,15 मार्च (एजेंसी)। ग्वलियर में एक रोचक मामला सामने आया है। कुटुंब न्यायालय में केस पहुंचने से पहले ही काउंसलर ने दोनों पत्नियों के बीच सुलाह करा दी। पत्नियों ने पति के साथ रहने के लिए हफ्ते के तीन-तीन दिन आपस में बांट लिए। रविवार को पति की छुट्टीरहेगी। वह अपनी इच्छा के अनुसार कहीं भी रुक सकता है। पत्नियों का प्रतिबंध नहीं रहेगा।

दोनों पत्नियों के साथ पति रह सके, उसके लिए गुरुग्राम में दोनों को एक-एक फ्लैट दिया गया है। पति-पत्नी के बीच सुलह कराने के लिए कुटुंब न्यायालय के काउसंलर हरीश दीवान व उनकी पत्नी बबीता दीवान ने पांच बार काउंसलिंग की। सुलह के लिए दोनों के बीच यह रास्ता निकाला गया। दरअसल रुचि (परिवर्तित नाम) का विवाह 2018 में हुआ था।

पति गुरुग्राम में मल्टीनेशनल कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर है। वेतन के रूप में उसे मोटी रकम मिलती थी। रुचि दी साल तक पति के साथ रही। उनका एक बच्चा भी था। 2020 में रुचि को उसका पति ग्वालियर छोड़ गया, उसके साथ नहीं ले गया। लौटकर पति कंपनी में साथ काम करने वाली महिला कर्मचारी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगा और उसके बाद उससे विवाह कर लिया।

दूसरी पत्नी से भी एकबच्ची हो गई। जब पति पहली पत्नी को गुरुग्राम साथ लेकर नहीं जा रहा था, तब उसने पूरी हकीकत वहां पहुंचकर पता की। गुरुग्राम में पति की दूसरी पत्नी का पर्दाफाश हुआ। इसके बाद रुचि का पति के साथ विवाद होने लगा।

रुचि अपने व लड़के के लिए भरण पोषण लेने का केस दायर करने कुटुंब न्यायालय में पहुंच गई। कुटुंब न्यायालय में काउंसलर हरीश दीवान से मुलाकात हुई और उन्होंने इस केस की काउंसलिंग की।

पत्नी को समझाया कि भरण पोषण में पांच से छह हजार रुपये ही मिलेंगे, पति के साथ रहने का प्रयास करें। उसके बाद मोबाइल से पति से बात की। पति की कानूनी पेंचीदगी व परेशानियों के बारे में बताया गया।

वह पत्नी के साथ काउंसलिंग में शामिल हो गया। कानूनी पेंचीदगी को देखते हुए पत्नी को साथ रखने के लिए पति तैयार हो गया।

*************************

 

प्याज की कीमत के लिए हजारों किसान सड़कों पर

*200 किलोमीटर का सफर तय करेगा*

मुंबई 15 March, (एजेंसी):महाराष्ट्र के हजारों किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर आज मार्च शुरू किया। नासिक जिले के डिंडोरी से शुरू हुआ यह मार्च सीपीएम (CPM) के नेतृत्व में आयोजित किया गया है।

यह मार्च मुंबई पहुंचने के लिए 200 किलोमीटर की दूरी तय करेगा। किसानों की मांग है कि प्याज का उचित दाम तय किया जाए।

माकपा विधायक विनोद निकोले ने बताया कि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) द्वारा आयोजित मार्च मुंबई से सटे ठाणे जिले के कसारा शहर से होकर गुजरा है। निकोले ने कहा कि प्रदर्शनकारियों के 20 मार्च को मुंबई पहुंचने की संभावना है।

विधायक ने कहा कि महाराष्ट्र के मंत्रियों का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदर्शनकारी किसानों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेगा। महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिर गई हैं, जिसके परिणामस्वरूप किसानों को उनकी उपज के लिए बहुत कम दाम मिल रहा है। नासिक जिला देश में प्याज की खेती का एक प्रमुख केंद्र है।

******************************

 

ग्लोबल वार्मिंग के परिणाम

अजय दीक्षित –

ग्लोबल वार्मिंग संकट को लेकर मीडिया व पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संगठन लगातार चेताते रहे हैं वह अब हकीकत बनता जा रहा है । विडम्बना यह है कि इस संकट की गम्भीरता के प्रति न तो नीति-नियंता गंभीर नजर आये और न ही जनता के स्तर पर जागरूकता दिखाई दे रही है । यह संकट कितना बड़ा है, वैश्विक संस्था क्रॉस डिपेन्डेन्सी इनिशिएटिव यानि एक्सडीआई की रिपोर्ट उजागर कर देती है । संस्था ने दुनिया के तमाम राज्यों, प्रांतों और क्षेत्रों में निर्मित पर्यावरण केन्द्रित भौतिक जलवायु के जोखिम का तार्किक विश्लेषण किया है ।

दरअसल, जलवायु परिवर्तन के चलते हमारी फसलों, आबोहवा तथा जल स्त्रोतों पर पडऩे वाले प्रभावों के आकलन के बाद पचास संवेदनशील क्षेत्रों का चयन किया गया है । चिंता की बात यह है कि अमेरिका व चीन के बाद भारत के तमाम राज्य इस संकट वाली सूची में शामिल हैं । उसमें पंजाब भी शामिल है । यूं तो इस सूची में बिहार, उत्तर प्रदेश, असम, राजस्थान, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गुजरात व केरल भी शामिल हैं, लेकिन पंजाब को लेकर हमारी चिंता बड़ी होनी चाहिये । इसकी एक वजह पंजाब का राष्ट्रीय खाद्यान्न पूल में बड़ा योगदान होना है ।

यदि ग्लोबल वार्मिंग संकट का राज्य में विकट प्रभाव नजर आता है तो देश की खाद्यान्न सुरक्षा के लिये भी चुनौती पैदा हो सकती है । वहीं दूसरी ओर पंजाब संवेदनशील सीमावर्ती राज्य है, जिसकी किसी तरह की समस्या जटिलता को जन्म दे सकती है । यद्यपि देश के अन्य राज्यों में जलवायु परिवर्तन के जोखिम को भी हल्के में लेने की जरूरत नहीं है । इस समस्या की गम्भीरता को देखते हुए राष्ट्रीय स्तर पर इस चुनौती के मुकाबले के लिये रणनीति बनाने की जरूरत महसूस की जा रही है। वह भी ऐसे वक्त में जब देश में आर्थिक विषमता लगातार बढ़ रही है.

हमें जलवायु परिवर्तन से होने वाले संकट के प्रति सचेत होना पड़ेगा । दरअसल, इस संकट की बड़ी मार समाज के कमजोर वर्गों व खेतिहर श्रमिक जैसे पेशों पर पड़ती है। दरअसल, इस गंभीर समस्या के प्रति जहां केंद्र व राज्यों को मिलकर मुहिम चलाने की जरूरत है, वहीं किसानों व आम लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। यह तथ्य किसी से छिपा नहीं है कि बढ़ते तापमान से हमारी फसलों की उत्पादकता घट जाती है। किसानों ने पिछले साल भी खेतों में लहलहाती फसलों को लेकर जो उम्मीदें जगायी थीं, वो अधिक तापमान होने से अनाज के उत्पादन व गुणवत्ता में आई गिरावट के चलते टूट गई।

कमोबेश ऐसी ही स्थिति इस बार भी नजर आ रही है, जिसने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। ऐसे में हमारे कृषि वैज्ञानिकों को आगे आने की जरूरत है। साथ ही इस दिशा में अब तक प्रयोगशालाओं में जो शोध हुए है. उसे खेत-खलिहानों तक पहुंचाने की जरूरत है। यह तय है कि दुनिया में ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन करने वाले विकसित देश इस दिशा में कई दशकों से जिस तरह लापरवाह बने हुए हैं, उसमें जल्दी कोई बदलाव होता नजर नहीं आता।

ऐसे में हमें हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने, जीवाश्म ऊर्जा से परहेज तथा प्रकृति अनुकूल नीतियों को प्रश्रय देना होगा। इतना तय है कि हमारी उपभोक्तावादी संस्कृति और प्रकृति के चक्र में मानवीय हस्तक्षेप ने समस्या को जटिल बनाया है। ऐसे में हमें वृक्ष लगाने तथा हरित इलाके के विस्तार को प्राथमिकता देनी होगी। मौसम में असामान्य बदलाव से हमारे परंपरागत जल स्रोतों पर भी प्रतिकूल असर पड़ेगा।

आने वाली पीढिय़ों का भविष्य सुरक्षित करने के लिये हमें जल स्रोतों के संरक्षण पर विशेष ध्यान देना होगा यह तय हैं कि जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है जल स्रोत सिमटने लगते हैं। ऐसा ही संकट देश के कई महानगरों में मंडरा रहा है। वहीं हाल के तापमान में अप्रत्याशित वृद्धि से गेहूं, दलहन और तिलहन पर असर पडऩे की आशंका है। इतना ही नहीं, हमारे मौसमी फल भी इसकी जद में आ सकते हैं ।

*********************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन मंगलकारी होगा। दैनिक रोजगार में प्रगति होगी। दिन अच्छा रहेगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। राजनेता हैं तो राजकाज में संघर्ष होगा। मन प्रसन्न होगा। कारोबार से लाभ होगा। आज धार्मिक कार्य / यात्रा सम्पन्न होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। दैनिक रोजगार नियमित रहेगा। मित्र से मिलाप होगा। सुखद समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)

आज आपका दिन शुभ रहेगा । दूर-समीप की यात्रा बनेगी। परिवार पर व्यय होगा। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दायित्व का निर्वाह होगा। राजकाज में सफलता मिलेगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में सहयोग मिलेगा। संतान द्वारा सहयोग मिलेगा। प्रतियोगिता में विजय होगी। शत्रु परास्त होंगे।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

परिवार में सामंजस्य बनेगा। संतान सुख मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। शिक्षा में प्रगति और निर्माण कार्य में बाधा आयेगी। अधिकारी से विवाद हो सकता है। धन में कठिनाई आयेगी। पारिवारिक समस्याएं आयेंगी। निर्माण में प्रगति होगी। भौतिक सुखों पर धन खर्च होगा।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

शारीरिक स्वास्थ्य में कमी आएगी। मानसिक तनाव अधिक होगा। व्यय अधिक होगा। दूर-समीप की यात्रा होगी। शारीरिक स्वास्थ्य में कमी आयेगी। मानसिक तनाव अधिक होगा। व्यय अधिक होगा। दूर-समीप की यात्रा होगी। साझेदारी से लाभ होगा।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

कुटुम्बजनों में प्रसन्नता रहेगी। धन का लाभ होगा। समस्या का समाधान होगा। मानसिक शांति मिलेगी। कार्य में विजय प्राप्त होगी। पारिवारिक समस्याएं आयेंगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। संतान का सहयोग मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। राजकाज में सफलता मिलेगी।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

धन का लाभ होगा। नौकरी में उन्नति होगी। समस्या का समाधान होगा। व्यापार में विस्तार होगा। दाम्पत्य सुख की प्राप्ति होगी। दैनिक दिनचर्या अच्छी रहेगी। कार्यों में प्रगति होगी। धन का लाभ मिलेगा। राजकाज में सफलता मिलेगी।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

धन का लाभ होगा। कारोबार में विस्तार और लाभ होगा। संतान का सहयोग मिलेगा। धर्म कार्य सम्पन्न होंगे। पराक्रम में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च अधिक होगा। दूर-समीप की यात्रा होगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। घरेलू समस्या आयेगी।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

कारोबार में सहयोग मिलेगा। कठिनाइयां दूर होगी। योजना का विस्तार होगा। शिक्षा पर धन खर्च होगा। धन का लाभ होगा। समस्या का समाधान होगा। परिवार की समस्या रहेगी। प्रतिष्ठा का लाभ होगा। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

व्यापार में लाभ होगा। शिक्षा में लाभ मिलेगा। उदर-विकार होगा। कठिन परिश्रम करना पडेगा। धन का लाभ मिलेगा। धन का लाभ मिलेगा। परिवारिक समस्याएं रहेंगी। राजकाज में संघर्ष होगा। मान-सम्मान का ध्यान रखें।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

गुप्त शत्रु से हानि हो सकती है। मानसिक परेशानी रहेगी। उदर-विकार होगा। दैनिक रोजगार सामान्य रहेंगे। पत्नी के स्वास्थ्य में कष्ट रहेगा। दैनिक कार्य में बाधाएं आयेंगी। मानसिक अशांति रहेगी। राजकाज में विलम्ब होगा। निर्माण में प्रगति होगी।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

व्यय अधिक होगा। कारोबार से आर्थिक लाभ पहले से बढेगा। राजकाज में वृद्धि होगी। शिक्षा में लाभ मिलेगा। धन का लाभ होगा। अपव्यय रहेगा। यात्रा में कष्ट रहेगा। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

धन का लाभ मिलेगा। व्यापार में विस्तार होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। संतान सुख मिलेगा। नई योजनाएं बनेंगी। कार्य में उत्साह रहेगा। राजनीतिक लाभ मिलेगा। धन का लाभ होगा। घरेलू समस्याएं आयेंगी।

**************************

 

विपक्ष ने अभिव्यक्ति की आजादी, अडानी मामले पर संसद में दिया नोटिस

नई दिल्ली 15 मार्च,(एजेंसी)। राहुल गांधी के बयान पर संसद में सत्ता पक्ष और अडानी विवाद में जेपीसी की मांग कर रहे विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने सांसदों की अभिव्यक्ति की आजादी पर स्थगन नोटिस दिया है।

तिवारी ने नोटिस में कहा, भारत के संविधान का अनुच्छेद 105 संसद के सदनों और सदस्यों और समितियों की शक्तियों और विशेषाधिकारों से संबंधित है। अनुच्छेद 105 (1) स्पष्ट रूप से बताता है कि ‘. संसद में भाषणÓ, निश्चित रूप से, संवैधानिक पाठ और संसद द्वारा बनाए गए नियमों के अधीन है।

राज्यसभा में कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने अदानी विवाद को लेकर राज्यसभा में सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया है।
विपक्ष हिंडनबर्ग रिपोर्ट में संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की मांग कर रहा है, जबकि सरकार राहुल गांधी से ब्रिटेन में उनके बयान के लिए माफी की मांग कर रही है।

******************************

 

आतंकवाद के जुड़े मामले में एनआईए का एक्शन

*जे-के समेत पंजाब में कई जगहों पर की ताबड़तोड़ छापेमारी*

नई दिल्ली 15 मार्च,(एजेंसी)।  राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकवाद से संबंधित एक मामले में मंगलवार को जम्मू-कश्मीर और पंजाब में कई स्थानों पर छापेमारी की। दरअसल, इस मामले में पाकिस्तान स्थित हैंडलर युवाओं को आतंकवादी संगठनों में शामिल होने के लिए अपने भारतीय एजेंटों का इस्तेमाल कर रहे थे। जम्मू-कश्मीर में कुलगाम, शोपियां, पुलवामा, अनंतनाग समेत 11 स्थानों और पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में एक जगह पर तलाशी ली गई।

इन स्थानों से डिजिटल डिवाइस और आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई। एनआईए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जून 2022 में, उन्होंने ओजीडब्ल्यू और विभिन्न अभियुक्त संगठनों और उनके सहयोगियों के कैडरों के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज किया, जो अपने पाकिस्तानी कमांडरों के आदेशों पर फर्जी नामों के तहत काम कर रहे थे।

2022 में फॉलो-अप ऑपरेशन में, श्रीनगर, बारामूला, पुलवामा, अनंतनाग, बडगाम और कठुआ सहित जम्मू और कश्मीर के छह जिलों में 14 स्थानों पर तलाशी ली गई।

अधिकारी ने कहा, यह मामला जम्मू-कश्मीर के युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और अल्पसंख्यक समुदायों, सुरक्षाकर्मियों और धार्मिक आयोजनों को लक्षित करने के लिए प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के पाकिस्तान स्थित कमांडरों द्वारा रची गई एक आतंकी साजिश से संबंधित है। आरोपी साइबर स्पेस पर जम्मू-कश्मीर में आतंक फैलाने में भी शामिल पाए गए थे। जांच के दौरान, 12 संदिग्धों की पहचान की गई जो पाकिस्तान स्थित विभिन्न आकाओं के संपर्क में थे।

****************************

 

अडाणी समूह के खिलाफ ईडी मुख्यालय तक विपक्षी दलों ने निकाला मार्च

नयी दिल्ली,15 मार्च (एजेंसी)। कांग्रेस समेत 16 विपक्षी दलों के नेताओं ने अडाणी समूह से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष ज्ञापन देने के लिए बुधवार को संसद भवन से मार्च निकाला, हालांकि पुलिस ने उन्हें विजय चौक पर ही रोक लिया। ईडी मुख्यालय के लिए संसद भवन से निकलने के बाद ही पुलिस ने विजय चौक पर विपक्षी सांसदों को रोका। पुलिस ने विजय चौक के निकट अवरोधक लगा रखे थे।

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने संवाददाताओं से कहा, ‘हम अडाणी समूह के घोटाले के मामले में ज्ञापन देने के लिए ईडी निदेशक से मिलने जा रहे थे, लेकिन सरकार ने हमें रोक लिया और विजय चौक तक भी जाने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष इस मामले पर ईडी के समक्ष विस्तृत पक्ष रखना चाहता है और आगे जाने की कोशिश करेगा।

राष्ट्रीय जनता दल के सांसद मनोज झा ने आरोप लगाया कि यह तानाशाही सरकार है और यह विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है। कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल ने अडाणी समूह के खिलाफ तीन पृष्ठों का ज्ञापन तैयार किया है जिसमें ‘शेल कंपनियों समेत कई आरोप लगाए गए हैं।

विपक्षी दलों के मार्च से पहले, खरगे के संसद भवन परिसर स्थित कार्यालय में विपक्षी दलों के नेताओं ने अडाणी समूह से जुड़े मुद्दे पर अपनी संयुक्त रणनीति में समन्वय के लिए एक बैठक की। तृणमूल कांग्रेस विपक्षी दलों के इस मार्च का हिस्सा नहीं थी। उसके सांसदों ने घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) की कीमतों में वृद्धि को लेकर संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया।

अमेरिकी वित्तीय शोध संस्था ‘हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद से ही अडाणी समूह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगातार हमलावर विपक्षी दलों के सदस्यों की मांग है कि इस मुद्दे की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) का गठन किया जाए।

उल्लेखनीय है कि ‘हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडाणी समूह के खिलाफ फर्जी तरीके से लेन-देन और शेयर की कीमतों में हेर-फेर सहित कई आरोप लगाए थे। अडाणी समूह ने इन आरोपों को झूठा करार देते हुए कहा था कि उसने सभी कानूनों और प्रावधानों का पालन किया है।

****************************

 

विदेशी वकीलों और कानून फर्मों को बीसीआई ने भारत में प्रैक्टिस की अनुमति दी

नईदिल्ली,15 मार्च (एजेंसी)। बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने विदेशी वकीलों और कानून फर्मों को पारस्परिक आधार पर भारत में विदेशी कानून के प्रैक्टिस की अनुमति दी है। बार और बेंच की रिपोर्ट में यह बताया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीआई भारत में विदेशी वकीलों और विदेशी कानून फर्मों के पंजीकरण और विनियमन के लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया नियम, 2022 लेकर आया है, ताकि अंतरराष्ट्रीय वकीलों और आर्बिट्रेशन प्रैक्टिशनर को भारत में प्रैक्टिस करने में सक्षम बनाया जा सके।

बीसीआई ने आगे कहा है कि अगर भारत में कानूनी प्रैक्टिस प्रतिबंधित और अच्छी तरह से नियंत्रित और विनियमित तरीके से विदेशी वकीलों के लिए खोल दी जाती है तो भारत को कोई नुकसान होने की संभावना नहीं है।

बीसीआई ने कहा, यह भारत और विदेशों के वकीलों के लिए परस्पर लाभकारी होगा और ये नियम इस दिशा में बार काउंसिल ऑफ इंडिया का एक प्रयास है।

ये नियम देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के प्रवाह के बारे में व्यक्त की गई चिंताओं को दूर करने और भारत को अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्यिक मध्यस्थता का केंद्र बनाने में भी मदद करेंगे. आइए हम यह सुनिश्चित करें कि भारत में कानूनी पेशे और कानूनी क्षेत्र के लिए विकास का अवसर खोया नहीं जाए।

******************************

 

पिछले दो वर्ष में देश में साइबर सुरक्षा से जुड़ी 27,94,266 घटनाएं दर्ज हुई: सरकार

नयी दिल्ली,15 मार्च (एजेंसी)। सरकार ने बुधवार को लोकसभा को बताया कि पिछले दो वर्ष में देश में साइबर सुरक्षा से जुड़ी 27,94,266 घटनाएं दर्ज की गईं।

लोकसभा में अपराजिता सारंगी के प्रश्न के लिखित उत्तर में इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने यह जानकारी दी। चंद्रशेखर ने कहा कि भारतीय कम्प्यूटर आपात प्रतिक्रिया दल (सर्ट इन) को दी गई सूचना के अनुसार वर्ष 2021 और 2022 के लिए क्रमश: 14,02,809 और 13,91,457 साइबर सुरक्षा घटनाएं दर्ज की गईं।

इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री ने बताया कि सर्ट-इन प्रभावित संगठनों को उपचारात्मक कार्रवाइयों के साथ सूचित करता है और प्रभावित संगठनों, सेवा प्रदाताओं, संबंधित क्षेत्र के नियामकों एवं कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ घटना प्रतिक्रिया उपायों का समन्वय करता है।

चंद्रशेखर ने कहा कि समय-समय पर देश के भीतर और बाहर स्थित प्रणालियों से भारतीय साइबर क्षेत्र पर साइबर हमले करने के प्रयास किए गए हैं। उन्होंने बताया कि यह देखा गया है कि हमलावर दुनिया के विभिन्न हिस्सों में स्थित कम्प्यूटर के माध्यम से वास्तविक प्रणाली की पहचान छिपाने के लिए नकली तकनीक एवं छिपे हुए सर्वर का उपयोग कर रहे हैं और ऐसे हमले किए जा रहे हैं।

********************************

 

लालू यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती को मिली जमानत

*जमीन के बदले नौकरी मामला*

नयी दिल्ली,15 मार्च (एजेंसी)। दिल्ली की एक अदालत ने जमीन के बदले नौकरी के कथित घोटाले से जुड़े एक मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता एवं पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी एवं बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनकी बेटी मीसा भारती को बुधवार को जमानत दे दी।

अदालत ने मामले को आगे की सुनवाई के वास्ते 29 मार्च के लिए सूचीबद्ध किया। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने जमानत याचिका का विरोध नहीं किया।

यादव (74) का हाल ही में गुर्दे का प्रतिरोपण हुआ था। वह अदालत परिसर में ‘व्हील चेयरÓ पर नजर आए। लालू सुबह करीब 10 बजे राउज़ एवेन्यू अदालत पहुंचे। हालांकि मामले की सुनवाई देर से शुरू हुई। परिवार के तीनों सदस्य पूर्वाह्न करीब 11 बजे न्यायाधीश गीतांजलि गोयल के समक्ष पेश हुए।

अदालत ने 50-50 हजार रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही जमानत राशि पर लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और उनकी बेटी मीसा भारती को जमानत दी। अदालत ने कहा कि सीबीआई ने मामले में किसी को गिरफ्तार किए बिना आरोपपत्र दाखिल किया है।

यह मामला लालू प्रसाद के 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री रहने के दौरान उनके परिवार को कथित तौर उपहार में दी गई या बेची गई जमीन के बदले रेलवे में की गई नियुक्तियों से जुड़ा है।

केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अपने आरोप पत्र में कहा कि भारतीय रेलवे के निर्धारित मानदंडों और प्रक्रियाओं का उल्लंघन करते हुए रेलवे में नियुक्तियां की गईं।

इसमें नौकरी के बदले में उम्मीदवारों द्वारा सीधे या अपने करीबी रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों के जरिए राजद प्रमुख एवं तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद के परिवार के सदस्यों को बाजार दरों से काफी कम कीमत पर जमीन बेचने का भी आरोप लगाया गया है।

विशेष न्यायाधीश गीतांजलि गोयल ने 27 फरवरी को प्रसाद की बेटी मीसा भारती समेत सभी आरोपियों को समन जारी किया था और उन्हें 15 मार्च को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया था।

************************************

 

पुलिस अधिकारियों के खिलाफ जांच के हाईकोर्ट के आदेश के विरुद्ध अर्जी पर 17 को सुनवाई करेगी शीर्ष अदालत

*चंडीगढ़ प्रशासन ने दी है याचिका*

नयी दिल्ली,15 मार्च (एजेंसी)। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि वह एक दंत चिकित्सक का पुलिसकर्मियों द्वारा कथित रूप से अपहरण करने के मामले में जांच करने के पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली चंडीगढ़ प्रशासन की याचिका पर 17 मार्च को सुनवाई करेगा। हाईकोर्ट ने दंत चिकित्सक को एक मामले में अदालत में पेश होने से रोकने के लिए चंडीगढ़ के पुलिसकर्मियों द्वारा उसके

कथित अपहरण के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने तथा विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने का आदेश दिया था।
प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस पीएस नरसिम्हा की पीठ ने केंद्रशासित प्रदेश प्रशासन की ओर से पेश हुए सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता से कहा कि अदालत ने मामले की पूरी फाइल नहीं पढ़ी है और शुक्रवार को मामले को लेगी। मेहता ने कहा कि इस मामले में तत्काल सुनवाई जरूरी है क्योंकि हाईकोर्ट के निर्देश पर पंजाब पुलिस ने एसआईटी का गठन किया और मामले में गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

प्रधान न्यायाधीश ने कहा, ‘नहीं, चिंता मत कीजिए। उन्हें बताइए कि हम मामले को देख रहे हैं और शुक्रवार को इसे लेंगे। मेहता ने कहा कि मामला मोहित धवन नामक व्यक्ति से जुड़ा है जिनके खिलाफ नैरोबी की एक नागरिक ने आरोप लगाया था कि वह 2017-18 में धवन के क्लीनिक में कृत्रिम दांत लगवाने के लिए भारत आई थी और तब उसके साथ धोखाधड़ी हुई।

इस मामले में जब धवन एक मजिस्ट्रेटी अदालत के समक्ष पेशी के लिए गये तो चंडीगढ़ पुलिस के दल ने कथित रूप से उन्हें अगवा कर लिया। पुलिस ने दावा किया कि उन्हें एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया गया था।

मेहता ने कहा कि उच्च न्यायालय ने निर्देश दिया था कि पुलिस अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए और किसी एसएसपी दर्जे के अधिकारी की अगुवाई में एसआईटी का गठन कर चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारियों की भूमिका की पड़ताल की जाए। उच्च न्यायालय ने तीन मार्च को पंजाब के पुलिस महानिदेशक से एक सप्ताह में एसआईटी गठित करने को कहा था।

*******************************

 

अयोध्या में 21 से 30 मार्च तक – राम जन्म महोत्सव’ का आयोजन

अयोध्या,15 मार्च (एजेंसी)। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करा रहा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट नवरात्रि के दौरान आगामी 21 से 30 मार्च तक अयोध्या में 10 दिवसीय ‘राम जन्म महोत्सव’ का आयोजन करेगा.

राम मंदिर ट्रस्ट ने मंगलवार देर शाम अपने ट्विटर हैंडल से महोत्सव का आधिकारिक पोस्टर जारी किया है. ट्रस्ट के एक अधिकारी ने बताया कि खेल प्रतियोगिताओं में ‘रन फॉर राम’ मैराथन दौड़, कुश्ती, कबड्डी, नौका दौड़, तलवारबाजी, साइकिल दौड़ और ग्रामीण क्षेत्रों में लोकप्रिय कुछ अन्य खेल शामिल होंगे.

उन्होंने बताया कि उत्सव के प्रति दिन शाम को धार्मिक सभाएं आयोजित की जाएंगी. इसमें महाकाव्य श्रीरामचरित मानस की कहानियों पर आधारित नाटकों का प्रदर्शन, भारतीय संगीत वाद्ययंत्रों के साथ संगीतमय प्रस्तुतियां और कवियों का जमावड़ा भी शामिल होगा जो अपनी कविताओं के माध्यम से भगवान राम की स्तुति का पाठ करेंगे.

***************************

देश में कोविड के 618 नए मामले आए सामने, 5 और लोगों ने गवाईं जान

नई दिल्ली,15 मार्च (एजेंसी)। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 618 नए मामले आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,91,956 हो गई है. देश में 117 दिन बाद संक्रमण के 600 से अधिक दैनिक मामले सामने आए हैं. वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 4,197 पर पहुंच गई है.

देश में पिछले साल 18 नवंबर को संक्रमण के 656 दैनिक मामले सामने आए थे. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, देश में संक्रमण से पांच और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,30,789 हो गई. कर्नाटक तथा महाराष्ट्र में दो-दो और उत्तराखंड में एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत हुई.

अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में अभी तक कुल 4,41,56,970 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.80 प्रतिशत है. स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, देश में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.64 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं.

गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे. चार मई 2021 को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. पिछले साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गए थे.

******************************

 

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा आतंकवादी गिरफ्तार

श्रीनगर,15 मार्च (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकवादी को गिरफ्तार कर उसके पास से कुछ विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बारामूला के सिंहपोरा पट्टन में नाके पर जांच के दौरान सुरक्षा बलों ने फेरन (पारंपरिक पोशाक) पहने मोतीपोरा से आ रहे व्यक्ति को देखा.

उन्होंने कहा कि नाका दल को देखने के बाद उस व्यक्ति ने भागने की कोशिश की, लेकिन चौकस दल ने पीछा कर उसे पकड़ लिया. अधिकारी ने कहा कि आतंकवादी की तलाशी के दौरान एके-47 की 71 गोलियां बरामद की गईं,

जिसके बाद उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया.

अधिकारी के मुताबिक, पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसका नाम अली मोहम्मद भट है और वह बोनीचकल आरामपोरा पट्टन में रहता है. उन्होंने बताया कि अली ने कहा कि वह प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के साथ काम कर रहा है.

अधिकारी ने कहा कि अली के खिलाफ शस्त्र अधिनियम और गैरकानूनी गतिविधियां (निवारण) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

***********************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आपका दिन सामान्य रहेगा। सुबह के समय हल्का तनाव महसूस कर सकते हो। बिजनेस में रुका हुआ पैसा आपको मिल सकता है। आपको किसी विशेष काम में दूसरे लोगों की मदद मिल सकती है। साथ ही परिवार के लोग आपके हर फैसले के साथ होंगे। जीवनसाथी के साथ भी बेहतर तालमेल बना रहेगा। माता/पिता के साथ बातचीत आदि के लिए समय दे पाएंगे। आपको उनका ख्याल रखना चाहिए। सीनियर्स का सहयोग रहेगा। धार्मिक कार्य समपन्न होगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)

आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के लोग खुश रहेंगे। साथ ही आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। समाज में आपको उचित आदर-सम्मान मिलेगा। कार्यालय का काम समय पर पूरा हो सकता है। किसी दोस्त की मदद से आपके कुछ निजी काम पूरे होंगे। आपको आर्थिक रूप से भी लाभ की प्राप्ति हो सकती है। कुछ मामलों में आपको अधिकारियों से मदद मिल सकती है। धन में वृद्धि होगी।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आपका दिन बढिय़ा रहेगा। परिवार वालों के साथ धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे। आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। आर्थिक रूप से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आपके काम में नयापन आयेगा। अपनों से नजदीकियां बढ़ाने का अवसर मिलेगा। आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके कामकाज की क्षमता बढ़ेगी, जिससे कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढऩे के योग हैं। लवमेट एक-दूसरे के साथ खुशी के पल व्यतीत करेंगे।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। थोड़ी-सी मेहनत से ही आपको बड़ा मुनाफा मिल सकता है। आप जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बना सकते हैं। आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। बच्चे दोस्तों के साथ कोई गेम खेल सकते है। आपको करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिलेगा। आपके कामकाज में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। जो छात्र विदेश में जाकर शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनके सपने साकार हो सकते हैं। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। साथ ही आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपको आनंद की अनुभूति होगी। आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आप किसी खास विषय पर उनसे बातचीत भी कर सकते हैं। आप बच्चों को कुछ अच्छा सिखा सकते है। कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा आपके लिये फायदेमंद साबित होगी। कुछ नयी सफलताएं आपकी डायरी में जुड़ेगी। साथ ही अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न होंगे।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। ऑफिस में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसमें आप अपनी मेहनत से सफल भी हो सकते हैं। परिवार से जुड़े किसी काम के लिए थोड़ी भागदौड़ हो सकती है। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव भी बना रहेगा। कोर्ट-संबंधी किसी काम के लिये आपको अपने सीनियर्स की मदद लेनी पड़ सकती है। आप किसी दोस्त के घर जा सकते हैं। धन संपत्ति के मामलों में आपको सतर्क रहना चाहिए।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आर्थिक स्थिति में प्रगति हो सकती है। जीवन में तरक्की के नये रास्ते भी खुलेंगे। ऑफिस में आपकी ड्रेस की तारीफ हो सकती है। अपने कुछ खास काम निपटाने के लिए आपको अपने रूटीन में बदलाव करना पड़ सकता है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी हील स्टेशन पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। किसी तरह का निवेश करने से पहले आपको अच्छी तरह से सबकुछ चेक कर लेना चाहिए।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको बिजनेस के क्षेत्र में कुछ लोगों से मदद मिलेगी। आपसी समझ और प्यार आपके दाम्पत्य संबंधों को और भी बेहतर बनायेंगे। सामाजिक जीवन भी आज हर तरह से बेहतर बना रहेगा। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। साथ ही कार्यक्षेत्र में आपको काम के लिये वाहवाही मिलेगी। आपको खुद को साबित करने के कई मौके मिलेंगे। किसी काम को सुलझाने के लिए आपको कोई नया आईडिया सूझेगा। आपकी सभी परेशानियां दूर होगी।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

जीवनसाथी के साथ आपको बातचीत में थोड़ी नरमी बरतनी चाहिए। धैर्य रखने पर आपके रिश्ते मधुर होंगे। नियमित योग करने से आपका स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहेगा। कुछ कामों में आपको अधिक समय लग सकता है। आपको टेंशन लेने से बचना चाहिए। किसी की राय आपके लिये कारगर साबित हो सकती है। दूसरों के सामने अपनी बात रखने की पूरी कोशिश करेंगे। आमदनी बढ़ाने के लिए कोई नया प्लान आपके दिमाग में आ सकता है। सफलता आपके कदम चूमेगी।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आपका दिन मिला-जुला रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आगे चलकर ये प्रोजेक्ट आपको फायदा दिलायेगा। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। मेहनत के बल पर उन्हें अपने करियर में सफलता हासिल होगी। ऑफिस में एक साथ कई तरह के काम हाथ में लेने से आपको तनाव महसूस हो सकता है। कुछ कार्यो में ओवर कॉन्फिडेंस के कारण आपको नुकसान भी हो सकता है।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिल सकते हैं। कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात दिन को और बेहतर बना सकती है। आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। बिजनेस में तरक्की सामान्य रूप से बनी रहेगी। दाम्पत्य संबंधों में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिये दिन बढिय़ा है। आप कुछ नये विचारों के साथ अपना कोई खास काम शुरू कर सकते हैं। ऐसा करना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आपका दिन शानदार रहेगा। कोई दोस्त आपसे घर पर मिलने आ सकता है। साथ में कोई मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। आपके अधूरे काम पूरे हो जायेंगे। बिजनेस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। संपत्ति बढ़ाने की कोई योजना सफल हो सकती है। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आप किसी नए कोर्स को ज्वॉइन कर सकते हैं। आपकी सभी परेशानियां दूर होगी।

*********************************

 

बीएसएफ ने 12 सोने के बिस्कुट के साथ तस्कर पकड़ा

नई दिल्ली 14 March, (एजेंसी) : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर तस्करी के खिलाफ लड़ाई में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के जवानों ने उत्तर 24 परगना जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर लगभग 81 लाख रुपए मूल्य के 12 सोने के बिस्कुट के साथ एक तस्कर को पकड़ा है।

बीएसएफ ने बताया कि दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के अंतर्गत सीमा चौकी तराली में बीएसएफ की 112 बटालियन के जवानों ने तस्करों के मंसूबों को नाकाम करते हुए भारत-बांग्लादेश सीमा पर लगभग 81 लाख रुपए मूल्य के 12 सोने के बिस्कुट के साथ एक तस्कर को पकड़ा है।

जानकारी के मुताबिक जवानों ने तारली गांव से बाड़ की तरफ आ रहे एक व्यक्ति को देखा। उसे रोककर तलाशी ली तो गई तो उसकी कमर पर प्लास्टिक में लिपटे 12 सोने के बिस्कुट मिले।

बीएसएफ ने बताया कि तस्कर की पहचान जिला उत्तर 24 परगना निवासी अब्दुल लतीफ सरदार के रूप में हुई है। वहीं जब्त सोने का वजन 1,394 ग्राम है, जिसकी कुल कीमत 80,93,424 रुपए है।

पूछताछ में पकड़े गए तस्कर ने खुलासा किया कि वह बीएसएफ ड्यूटी प्वाइंट पार कर नित्यानंदकाठी गांव निवासी मोंटू को सोने के बिस्कुट सौंपने वाला था। इस काम के लिए उसे 300 रुपए मिलने थे, लेकिन रास्ते में बीएसएफ के जवानों ने उसे पकड़ लिया।

फिलहाल पकड़े गए तस्कर व जब्त सोने के बिस्कुट को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क विभाग को सौंप दिया गया है।

दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के प्रवक्ता ने तस्करों के मंसूबे को विफल करने में बीएसएफ जवानों की सफलता पर संतोष जताया है।

उन्होंने कहा कि तस्कर तरह-तरह से तस्करी करने की कोशिश करते हैं, लेकिन बीएसएफ जवानों की सतर्कता और सूझबूझ से उनके मंसूबों को लगातार नाकाम किया जा रहा है।

****************************

 

वन रैंक वन पेंशन : केंद्र सरकार को SC का झटका

*कहा, पेंशन की बकाया राशि को किश्तों में देने का नोटिफिकेशन ले वापिस*

नई दिल्ली 14 March, (एजेंसी) : सर्वोच्च न्यायालय ने रक्षा मंत्रालय से कहा कि वह वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) योजना के तहत बकाए के भुगतान के लिए अगले सप्ताह तक एक रोडमैप लेकर आए। चार किस्तों में बकाया भुगतान की सूचना जारी कर कानून को अपने हाथ में नहीं ले सकते। मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ ने अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणि से कहा कि वे अगले सप्ताह सोमवार तक एक व्यापक नोट प्रस्तुत करें, जिसमें अब तक उठाए गए कदमों और बकाये का भुगतान करने के लिए कम से कम संभव समय दिखाया गया हो।

उन्होंने कहा कि हमारी चिंता यह है कि हमारे पूर्व सैन्यकर्मियों को पैसा मिलना चाहिए, सोमवार को एक अच्छे नोट के साथ आएं, वास्तव में कितनी राशि का भुगतान किया जाना है। भुगतान के तौर-तरीके क्या हैं, और प्राथमिकता क्या हैं। सबसे बुजुर्ग लोग, आप पहले सैन्य कर्मियों की विधवाओं को ले सकते हैं, आप कुछ वर्गीकरण कर सकते हैं। अदालत ने कहा कि ओआरओपी याचिका दाखिल करने के बाद से 4 लाख पेंशनभोगियों की मौत हो चुकी है।

पीठ में न्यायमूर्ति पी.एस. नरसिम्हा और जे.बी. परदीवाला की पीठ ने मंत्रालय से 20 जनवरी के उस पत्र को तुरंत वापस लेने को कहा, जिसमें कहा गया था कि ओआरओपी के बकाया का भुगतान चार किस्तों में किया जाएगा। पीठ ने एजी से कहा, पहले इसे (20 जनवरी की अधिसूचना) वापस लें, फिर हम समय बढ़ाने के आपके आवेदन पर विचार करेंगे।

चीफ जस्टिस ने एजी से पूछा, आप भुगतान कब करने की योजना बना रहे हैं? वेंकटरमणि ने तर्क दिया कि पूर्व सैनिकों को ओआरओपी बकाया की एक किस्त का भुगतान किया गया है, लेकिन आगे के भुगतान के लिए कुछ और समय चाहिए। एजी ने कहा, 31 मार्च तक, 2000 करोड़ रुपये का और भुगतान किया जाएगा और मैं इसे पूरी तरह से अपनी देखरेख में लेना चाहता हूं, हम इसे कितना बेहतर कर सकते हैं।

शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया कि रक्षा मंत्रालय का 20 जनवरी का संचार उसके फैसले के पूरी तरह विपरीत था और वह एकतरफा यह नहीं कह सकता कि वह चार किश्तों में ओआरओपी का बकाया भुगतान करेगा। पीठ ने कहा कि यदि 20 जनवरी का संचार वापस नहीं लिया जाता है, तो वह रक्षा सचिव को अदालत में उपस्थित होने के लिए कहेंगे।

27 फरवरी को, सुप्रीम कोर्ट ने सशस्त्र बलों के पात्र पेंशनरों को किश्तों में ओआरओपी के बकाया के भुगतान के संबंध में 20 जनवरी के संचार पर रक्षा मंत्रालय को फटकार लगाई थी।

शीर्ष अदालत इंडियन एक्स-सर्विसमेन मूवमेंट (आईईएसएम) द्वारा दायर एक आवेदन पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें उन्होंने रक्षा मंत्रालय के 20 जनवरी के संचार को रद्द करने की मांग की है। पिछले साल मार्च में शीर्ष अदालत ने केंद्र के फार्मूले के खिलाफ अधिवक्ता बालाजी श्रीनिवासन के माध्यम से आईईएसएम द्वारा दायर याचिका पर फैसला सुनाया था।

शीर्ष अदालत ने 9 जनवरी, 2023 को केंद्र को सशस्त्र बलों के सभी पात्र पेंशनरों को ओआरओपी के कुल बकाया के भुगतान के लिए 15 मार्च तक का समय दिया था। बाद में, सरकार ने सशस्त्र बलों के सभी पात्र पेंशनरों को ओआरओपी योजना के बकाया भुगतान के लिए 15 मार्च, 2023 तक समय बढ़ाने की मांग करते हुए शीर्ष अदालत का रुख किया।

पिछले साल जून में पहली बार शीर्ष अदालत का रुख करने और शीर्ष अदालत के फैसले के अनुसार गणना करने और भुगतान करने के लिए तीन महीने का समय देने के बाद केंद्र के पास अब तक बकाया राशि को चुकाने के लिए शीर्ष अदालत से दो एक्सटेंशन हैं।

***************************