विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में वाईएसआरसीपी के बागी सांसद को राहत

हैदराबाद 29 Nov, (एजेंसी): आंध्र प्रदेश के सांसद के. रघुराम कृष्ण राजू को विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने मंगलवार को पेशी से छूट दे दी है। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के बागी सांसद को एसआईटी ने सूचित किया किया कि उन्हें मंगलवार को जांच दल के सामने पेश होने की जरूरत नहीं है।

सहायक पुलिस आयुक्त गंगाधर ने इस संबंध में लोकसभा सदस्य को एक मेल भेजा है। राजू को बताया गया कि उन्हें बाद में सूचित किया जाएगा कि उन्हें पूछताछ के लिए कब उपलब्ध होना है।

एसआईटी ने पिछले हफ्ते नरसापुरम निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सदस्य राजू को आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 41ए के तहत नोटिस जारी किया था। उन्हें 29 नवंबर को हैदराबाद में एसआईटी अधिकारियों के सामने पेश होने का निर्देश दिया गया था।

जांच टीम ने कथित तौर पर उन्हें मामले के आरोपियों के साथ उनके संबंधों के बारे में पूछताछ करने के लिए बुलाया था।

राजू सातवें व्यक्ति हैं जिन्हें एसआईटी ने पूछताछ के लिए बुलाया है।

इस मामले के तीन आरोपियों में से एक वकील भुसारापु श्रीनिवास और प्रताप गौड़ और नंद कुमार की पत्नी चित्रलेखा अब तक एसआईटी के सामने पेश हुए हैं।

भाजपा महासचिव बी.एल. संतोष, भारत धर्म जन सेना (बीडीजेएस) के अध्यक्ष तुषार वेल्लापल्ली और केरल के एक डॉक्टर जग्गू स्वामी अभी पेश नहीं हुए हैं।

एसआईटी ने केरल में भाजपा के सहयोगी तुषार और जग्गू स्वामी के लिए लुकआउट नोटिस जारी किया है।

तेलंगाना उच्च न्यायालय ने पिछले सप्ताह संतोष को एसआईटी के नोटिस पर पांच दिसंबर तक रोक लगा दी थी।

रामचंद्र भारती उर्फ सतीश शर्मा, सिंहयाजी और नंद कुमार को साइबराबाद पुलिस ने 26 अक्टूबर की रात को हैदराबाद के पास मोइनाबाद के एक फार्महाउस से गिरफ्तार किया था, जब वे कथित रूप से टीआरएस के चार विधायकों को दल बदलने के लिए मोटी रकम का लालच देने की कोशिश कर रहे थे।

साइबराबाद पुलिस ने एक विधायक पायलट रोहित रेड्डी की गुप्त सूचना पर छापा मारा। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उन्हें 100 करोड़ रुपये और तीन अन्य को 50-50 करोड़ रुपये की पेशकश की।

आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

**********************************

 

विदिशा में सड़क हादसे में तीन पत्रकारों की मौत

विदिशा 29 Nov, (एजेंसी): मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोमवार की रात को हुए सड़क हादसे में तीन पत्रकारों की मौत हो गई है। इस हादसे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी दुख व्यक्त करते हुए राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। प्रेस क्लब यूनियन के अध्यक्ष राजेश शर्मा, सुनील शर्मा और नरेंद्र दीक्षित मोटरसाइकिल से भोपाल से विदिशा लौट रहे थे। रास्ते में सलामतपुर रामखेड़ा जोड़ पर उनकी मोटरसाइकिल को एक अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों पत्रकारों की मौत हो गई।

हादसे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख व्यक्त करते हुए कहा, विदिशा प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश शर्मा और पत्रकार साथी सुनील शर्मा एवं नरेंद्र दीक्षित के दुर्घटना में निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।

उन्होंने कहा, दिवंगत राजेश शर्मा, सुनील शर्मा और नरेंद्र दीक्षित का परिवार स्वयं को अकेला न समझें, दु:ख की इस घड़ी में हम सब शोकाकुल परिवार के साथ हैं। राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए सहायता राशि प्रदान की जायेगी।

********************************

 

बीजेपी एमसीडी चुनावों में 180 से ज्य़ादा सीटें जीतेगी : जफरीन महजबीन

नई दिल्ली, 29 नवम्बर(एजेंसी) । दिल्ली एमसीडी चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नीति शोध के राष्ट्रीय प्रभारी डॉक्टर जफरिन महजबीन ने असम की महिलाओं के साथ दिल्ली एमसीडी चुनाव में भाजपा के प्रत्याशियों के लिए जमकर प्रचार प्रसार कर रही है। जफरिन महजबीन ने कहा कि दिल्ली एमसीडी प्रचार के दौरान जो लोगों का जनसमर्थन देख रही हूं इससे ऐसा लग रहा है कि भाजपा निगम चुनावों में 180 से ज्य़ादा सीटें जीतने जा रही है।

जफरिन महजबीन ने कहा कि लोगों को आम आदमी पार्टी की सच्चाई पता चल चुकी है। उन्हें पता चल गया है कि ये पार्टी कहती कुछ है और करती उसका बिलकुल उल्टा है। लिहाजा भाजपा के प्रत्याशियों को जनता का बड़ा समर्थन मिल रहा है। जफरिन महजबीन ने कहा कि पार्टी को भी आंतरिक मूल्यांकन में 180 से ज्य़ादा सीटें मिलने का पता चल रहा है। पार्टी और हमारे सभी प्रत्याशियों का प्रचार बहुत ही अच्छा चल रहा है।

जफरिन महजबीन ने कहा कि दिल्ली में पिछले 8 सालों में अरविंद केजरीवाल की नाकामियों और उनकी झूठी बातों का पता आम लोगों भी चल गया है। केजरीवाल ने ना तो यमुना साफ की और ना ही प्रदूषण कम किया। साथ ही शराब की दुकानें हर मोहल्ले में खोलकर जो पाप आम आदमी पार्टी ने किया है। उसका हिसाब इन चुनावों में जनता केजरीवाल से लेने जा रही है। जफरिन महजबीन ने कहा कि इस बार निगम का चुनाव ऐतिहासिक होने जा रहा है, ये चुनाव केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के गिरने की शुरुआत है।

*********************************

 

लता चौक पहुंच अनुराधा पौडवाल ने लता मंगेशकर को दी श्रद्धांजलि

अयोध्या ,28 नवंबर(एजेंसी)। रामनगरी में आयोजित हो रहे रामायण मेले में शिरकत करने आईं प्रसिद्ध गायिका अनुराधा पौडवाल ने सोमवार सुबह नयाघाट स्थित लता चैक पहुंचकर सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी। लता चैक पहुंचने पर महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने उनका स्वागत किया और लता चैक का भ्रमण कराया।

लता मंगेश्कर चैक पर लगे शिलापट पर माल्यार्पण के दौरान अनुराधा पौडवाल भावुक हो गईं और लता चौक बनवाने के लिए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का आभार जताया। गायिका अनुराधा पौडवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अयोध्या में लता चैक का निर्माण कराकर सुर साम्राज्ञी लता मंगेश्कर को उचित सम्मान दिया है, यह बहुत ही अच्छी बात है।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है, जिसको लेकर लोगों को बहुत ही उत्साह है। उन्होंने कहा कि मैं जब भी अयोध्या आती हूं, रामलला का दर्शन जरूर करती हूं।

उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया की निगाहें अयोध्या पर हैं, हर किसी के मन में यही जिज्ञासा है कि जल्द राम मंदिर का निर्माण पूरा हो और वह राममंदिर में विराजमान रामलला का दर्शन-पूजन करें। कहा कि अयोध्या का जिस तरह से विकास हो रहा है, आने वाले कुछ सालों में अयोध्या को नई पहचान मिलेगी।

********************************

 

चिराग ने दल व दिल दोनों तोड़कर किया अपने पिता के सपने को चकनाचूर : पारस

*रालोजपा के संगठन को हर गाँव तक पहुँचाकर करेगें रामविलास पासवान के सपने को साकार *

*राजद विधायक के भ्रष्टाचार के कारण हो रहा कुढऩी में उपचुनाव*

पटना ,28 नवंबर(एजेंसी)। रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि जब दल टूटता है तो वह फिर से जुट जाता है मगर जब दिल टूटता है तो वह नहीं जुड़ता। चिराग पासवान ने दल और दिल दोनों तोड़कर पार्टी के संस्थापक स्व रामविलास पासवान के सपनों को चकनाचूर किया है। चिराग ने दल के बहुमत को नकार कर अलग चुनाव लड़ा और पार्टी की मिट्टी पलिद की। वे सोमवार को स्थानीय रवीन्द्र भवन में लोजपा के 23वें स्थापना दिवस को संबोधित कर रहे थे।श्री पारस ने कहा कि वे जबतक जिंदा है एनडीए का साथ नहीं छोड़ेगें।

उन्होनें कहा कि चिराग विधानसभा चुनाव के समय एनडीए छोड़कर चले गये और आज एनडीए में आने के लिए व्याकुल हैं। श्री पारस ने कहा कि उनका काम है पार्टी को गांव-गांव तक पहुंचाकर रामविलास पासवान के अधूरे सपने को साकार करना है। श्री पारस ने कहा कि कुढऩी विधानसभा में उपचुनाव राजद के विधायक अनिल सहनी के भ्रष्टाचार में शामिल होने के कारण हो रहा है। श्री पारस ने कहा कि रामविलास पासवान 1989 से लेकर जीवन के अंतिम समय तक गरीबों के कल्याण के लिए काम करते रहे।

मंडल कमीशन, हाजीपुर में रेलवे का जोनल कार्यालय की स्थापना, संचार क्राति के तहत हर गरीब तक मोबाईल पहुँचाना एवं गरीबों को मुफ्त राशन देना सहित कई कार्य लोगों के लिए यादगार साबित हो रहा है। उन्होनें प्रधानमंत्री से मांग किया कि रामविलास पासवान को भारत रत्न की उपाधि से नबाजें तथा हाजीपुर स्टेशन के नाम के पहले रामविलास पासवान का नाम जोड़ा जाय। उन्होनें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह किया कि 1981 से हाजीपुर के सांसद रहे रामविलास पासवान की प्रतिमा हाजीपुर समाहरणालय में लगे।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज पासवान ने कहा कि पार्टी में टूट के वाबजूद भी पशुपति कुमार पारस रामविलास पासवान  के आवाज को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होनें कहा कि रामविलास पासवान ने खाद्य आपूर्ति मंत्री रहते हुए अम्बेदकर छात्रावास में रह रहे गरीब, दलित छात्रों के लिए मुफ्त राशन की व्यवस्था करायी थी। उन्होनें कहा कि हमलोगों का निर्णय पार्टी को तोडऩा नहीं बस राष्ट्रीय अध्यक्ष का बदलाव करना था मगर चिराग पासवान के जिद के कारण पार्टी टूटी है।  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने कहा कि बिहार में 40 लोकसभा व 243 विधानसभा की सीट है इतने ही टिकट दिये जा सकते हैं मगर सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि पार्टी की मजबूती के लिए काम करना है। मौके पर खगडिय़ा के सांसद महबूब अली कैसर ने कहा कि उन्होनें कांग्रेस छोड़ रामविलास पासवान के सिद्धांत को स्वीकार किया और उनकी विचार धारा को आगे बढ़ा रहे हैं।

मौके पर पार्टी संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष वीणा देवी ने कहा कि पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व में दल के पांचों सांसद एकजुट हैं। मौके पर नवादा के सांसद चंदन सिंह ने कहा कि रामविलास पासवान  का विचार सभी समाज एवं धर्म को साथ लेकर चलना था वे सच्चे मायने में सबका ख्याल रखते थे।

इस मौके पर पार्टी के विधान पार्षद भूषण कुमार ने स्व रामविलास पासवान को दलितों का सच्चा हितैषी बताया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश के प्रधान महासचिव केशव सिंह एवं आगत अतिथियों का स्वागत राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व बिहार प्रभारी अनिल चौधरी, रामजी सिंह, उषा शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव ब्रहमदेव राय, सुनीता शर्मा, विरेश्वर सिंह, राष्ट्रीय सचिव रूचिता शर्मा, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष शिवानी सेन गुप्ता, राष्ट्रीय किसान अध्यक्ष गुप्तेश्वर राय, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष सलाउद्यीन खान, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष अशोक कुमार, राष्ट्रीय छात्र अध्यक्ष आकाश यादव, वरीय उपाध्यक्ष महताब आलम, प्रदेश प्रवक्ता ललन चन्द्रवंशी, प्रदेश युवा अध्यक्ष उपेन्द्र यादव, प्रदेश महिला अध्यक्ष डॉ स्मिता शर्मा ने विचार व्यक्त किये।

***************************************

 

भाजपा के साथ गठबंधन की औपचारिक घोषणा नहीं हुई : चिराग

पटना ,28 नवंबर(एजेंसी)। लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई सांसद चिराग पासवान ने कहा कि अभी भाजपा के साथ गठबंधन की औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। फिलहाल बातचीत चल रही है। साथ ही कहा कि कुढऩी के उप चुनाव प्रचार के मुद्दे पर चिराग ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल का कॉल आया था। प्रोग्राम को लेकर उन्होंने चर्चा की थी। चिराग पासवान सोमवार को पार्टी कार्यालय में लोजपा के 23वें स्थापना दिवस को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि हमारे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी से उनकी फिर से बात होगी। इसके बाद कुढऩी का कार्यक्रम तय होगा। पार्टी के भाजपा में विलय से संबंधित पूछे गए सवाल पर उन्होंने इस बात से साफ इनकार किया। कहा कि ऐसी कोई बात है नहीं। जहां तक बात केंद्र सरकार के द्वारा जनसंख्या नियंत्रण की पॉलिसी लाने की है तो जब इसका खाका तैयार होगा तो उसके अध्ययन करने के बाद ही लोजपा (रामविलास) अपना स्टैंड साफ करेगी। इस मौके पर चिराग ने कहा कि साल 2000 में हमारे पिता ने लोजपा की नींव रखी थी। स्थापना दिवस पर पार्टी ने संकल्प लिया है कि संस्थापक व पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के जितने भी अधूरे काम थे, उसे पूरा करेगी। उनके विचारों को घर-घर पहुंचाएगी। हम अपने नेता के सपनों का बिहार बनाने का संकल्प लेते हैं। चिराग ने आरोप लगाया कि उनके नेता यानी पिता के निधन के बाद कई लोगों ने उनकी पार्टी को समाप्त करने की कोशिश की।

कई लोगों ने साजिश रची कि रामविलास पासवान के विचारों को ही खंडित कर दिया जाए। इसके लिए कई बड़े लोगों और शक्तियों ने अहम भूमिका निभाई। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी,प्रधान महासचिव संजय पासवान, संगठन मंत्री रविन्द्र सिंह, संसदीय बोर्ड अध्यक्ष हुलास पाण्डेय, संजय कुमार सिंह, अजय कुशवाहा, सुरेंद्र विवेक, पार्टी उपाध्यक्ष राकेश रौशन, अशरफ अंसारी, ईं. रमेश कुमार, विष्णु पासवान, वेद प्रकाश पाण्डेय, सिमांत मृणाल, डॉ अजय कुमार, अमित कुमार रानु, गबरु सिंह, प्रकाश कुशवाहा, सोनू सिंह, पार्टी प्रवक्ता जितेन्द्र कुमार यादव, विनीत सिंह, दिनेश पासवान, अनुपम पासवान, जिलाध्यक्ष चंदन यादव, रंजीत यादव, मीडिया प्रभारी कुंदन पासवान, निशांत मिश्रा, ओम प्रकाश भारती, निभा पासवान, हेमलता पासवान, आनन्द चन्द्रवंशी, सुरेश पासवान मौजूद थे।

*****************************************

 

बाल विवाह व दहेज कुप्रथा के खिलाफ लें संकल्प : सीएम योगी

गोरखपुर ,28 नवंबर(एजेंसी)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाल विवाह और दहेज कुप्रथा के खिलाफ सभी लोगों को संकल्प लेना चाहिए। दहेज मुक्त शादियों, सामूहिक विवाह कार्यक्रमों से जुड़कर हम सभी दहेज कुप्रथा व इससे जुड़ी अन्य कुरीतियों के समाधान में अपना योगदान दे सकते हैं। सीएम योगी सोमवार को चंपा देवी पार्क मैदान में एक हजार से अधिक जोड़ों के मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजनों से बाल विवाह और दहेज जैसी कुप्रथाओं पर अंकुश लगता है। जिन लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी, उनके घर में कन्याओं की शादी बड़ी समस्या थी। कई कन्याएं कुंवारी रह जाती थीं। 2017 में जब प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार बनी तो इस समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना शुरू की गई। इसके तहत प्रति जोड़े की शादी हेतु पहले 31 हजार और फिर बढ़ाकर 51 हजार रुपये की धनराशि तय की गई। प्रदेश में अब तक करीब दो लाख शादियां इस योजना के अंतर्गत संपन्न हो चुकी हैं।

बिना भेदभाव सबको मिल रहा शासन की योजनाओं का लाभ

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार पूरी प्रतिबद्धता, पारदर्शिता और ईमानदारी से काम कर रही है। समाज के हर तबके को बिना भेदभाव शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। पीएम मोदी ने 2014 में सबका साथ, सबका विकास का जो मंत्र दिया था, वह आज प्रदेश में मूर्त रूप में नजर आता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के एक करोड़ परिवारों को प्रतिमाह एक हजार रुपये की दर से वृद्धा, निराश्रित, दिव्यांग पेंशन का लाभ मिल रहा है। 15 करोड़ लोगों को कोरोना काल से मुफ्त राशन की सुविधा मिल रही है।

जोड़ों के परिजनों के साथ हम स्वयं भी गौरवांवित

सीएम योगी ने कहा कि किसी द्वारा निजी संसाधन से अपनी बिटिया की शादी का आयोजन किए जाने पर उनका व मंच पर मौजूद सांसदों-विधायकों का शामिल हो पाना मुश्किल होता। पर सामूहिक विवाह के इस भव्य कार्यक्रम में वह स्वयं आए हैं, सांसद, विधायक, महापौर भी मौजूद हैं। इससे वैवाहिक सूत्रबन्धन में बंध रहे जोड़ों के परिजन तो गर्व की अनुभूति कर ही रहे होंगे, वह खुद और सांसद-विधायक भी यहां

आकर गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। 

नवयुगलों को श्रीराम-जानकी के विवाह की स्मृतियों से जोड़ा मुख्यमंत्री ने

मुख्यमंत्री ने नवयुगलों को श्रीराम-जानकी के विवाह की पावन स्मृतियों से भी जोड़ा। उन्होंने कहा कि आज विवाह पंचमी है। इसी तिथि पर भगवान श्रीराम और माता जानकी का विवाह संपन्न हुआ था। आज की तिथि में यह कार्यक्रम होने से हम सभी हजारों वर्ष पहले श्रीराम-जानकी विवाह की पावन स्मृतियों से भी जुड़ रहे हैं। यह खुशनुमा और सौभाग्यशाली माहौल है।

नवयुगलों को प्रमाण पत्र व उपहार भी किया भेंट

समाज कल्याण विभाग की तरफ से आयोजित 

इस समारोह में एक हजार से अधिक जोड़े विवाह के पावन बंधन में बंधे। नवयुगलों में  हिन्दू, मुस्लिम दोनों शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने सभी नव दम्पतियों को आशीर्वाद देते हुए मुख्यमंत्री ने उनके सुखमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने मंच से 14 नवयुगलों को प्रमाण पत्र और उपहार किट भेंट किया। इसमें अल्पसंख्यक जोड़े भी शामिल रहे। प्रमाण पत्र देने के दौरान मुख्यमंत्री ने जोड़ों से आत्मीय संवाद भी किया।

जन कल्याणकारी कार्यों की नजीर पेश कर रही डबल इंजन की सरकार: रविकिशन

सामूहिक विवाह समारोह में सांसद रविकिशन शुक्ल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार जनकल्याणकारी कार्यो की नजीर पेश कर रही है। सामूहिक विवाह कार्यक्रम इसी का हिस्सा है। हर धर्म-बिरादरी के गरीबों की बेटियों की धूमधाम से शादी कराने के साथ सरकार उन्हें गृहस्थी बसाने का सामान भी दे रही है। इस अवसर पर बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान, महापौर सीताराम जायसवाल, विधायक फतेह बहादुर सिंह, राजेश त्रिपाठी, विपिन सिंह, प्रदीप शुक्ल, महेन्द्रपाल सिंह, श्रीराम चौहान, डॉ विमलेशपासवान, भाजपा के जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह समेत प्रशासन, पुलिस, समाज कल्याण आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

**********************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आप अपने लिए समय निकाल सकते हैं व कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि आप नौकरी में परिवर्तन की तलाश में हैं तो आप आज कई अवसर मिल सकते हैं। धन निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा। प्रबंधन क्षेत्र के छात्र अच्छा प्रदर्शन करेंगें। सहयोगात्मक भावना होगी, कुछ तनावपूर्ण रिश्तों का अंत संभव है। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा । इस अवधि में नियोजित कार्य बहुत अधिक परिणाम नहीं दिखाएगा, किन्तु परिणाम जो भी हों, सकारात्मक होंगें। आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए दिन शुभ है। यदि आपने किसी को पैसे उधार दिए थे, तो उसे पाने के लिए सौहार्दपूर्ण समझौता करना श्रेयकर रहेगा। कोर्ट के बाहर मुकदमे का निपटारा होगा।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन आपके अनुकूल होगा। आप अपनी नौकरी में बदलाव की उम्मीद कर सकते हैं। विदेश यात्रा भी संभव है। आप अपनी संभावनाओं के उत्थान की आशा भी कर सकते हैं क्योंकि आप अपनी वर्तमान नौकरी से अधिक पसंदीदा स्थान पर स्थानांतरित हो सकते हैं। आज आपके धन में बढ़ोत्तरी होगी। छात्र अपनी पढ़ाई में अच्छा करेंगे।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। व्यवसायियों को नए रुझान और रास्ते मिलेंगे जो उनकी नकदी में वृद्धि करेंगें। आज आपकी वित्तीय स्थिति बहुत मजबूत होगी। आपके द्वारा की गई बचत, आपके परिवार के लिए लाभकारी साबित होगी बुजुर्ग अपने बच्चों को सफलता प्राप्त करते हुए देख खुश होंगे।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी लिए हो सकता है, बाकी दिन मिलाजुला रहेगा। काम के दौरान आप वैचारिक मतभेदों को लेकर अपने सहयोगियों के साथ संघर्ष में आ सकते हैं, इसलिए आपको व्यावहारिक रहने की आवश्यकता है। आपके कुछ दोस्त और रिश्तेदार आपके बारे में अलग राय रखेंगे और दूसरों का पक्ष ले सकते हैं।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज आप अपने अधीनस्थ अथवा सहयोगी को संवेदनशील मुद्दों को समझाने में मदद कर सकतें हैं। व्यापारी वर्ग ग्राहकों की पसंद में दिलचस्पी लेंगे और आसानी से आर्थिक लाभ अर्जित कर पाएंगे। अविवाहित युवक और युवतियों को अपना जीवन साथी मिल सकता है। आपको अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से अच्छी ख़बरें मिलेंगीं।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा व आपका आर्थिक पक्ष अस्थिर हो सकता है। आपके आलोचक और शत्रु आपके लिए समस्याएं पैदा करेंगे किन्तु आप कूटनीति के प्रयोग से उन्हें चुप करा सकते हैं। आपका दैनिक कार्यक्रम व्यस्त रहेगा। नौकरीपेशा जातक पूर्व में अपने द्वारा किए गए शुभ कृत्यों के लिए आज मान्यता प्राप्त करेंगे।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन बेहतरीन होगा। आज खुद के लिए जोखिम लेने की क्षमताओं पर अंकुश लगाना बेहतर होगा। यदि आपने पहले से भी जोखिम उठाए हैं तो उन्हें उपयुक्त रूप से पुरस्कृत किया जाएगा। निवेश समझदारी से करें अन्यथा आर्थिक पक्ष अस्थिर हो सकता है। अपने काम की वजह से आपको लगातार यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आज आप प्रेम संबंधों में लिप्त जातक अपने साथी के साथ भावनात्मक परिवेश में एक नया समीकरण विकसित कर पाएंगे। आज व्यावसायिक और व्यापारी सभी गतिविधियों में काफी प्रगति होने की संभावना है। आर्थिक रूप से भी आज का समय उत्कृष्ट है। स्वास्थ्य में लाभ होगा।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन आपके अनुरूप वह परिस्थितियों के अनुरूप दोनों तरह से होगा। व्यापारिक सन्दर्भ में विलय हो सकतें हैं। प्रतिकूल समय है, कार्य स्थल पर बार-बार परिवर्तन आपको भ्रमित कर सकता है। प्रेम संबंधों के लिए यह एक अच्छा समय है। बुजुर्ग अपनी संस्कृति, जीवन शैली और तीर्थयात्रा के प्रति अधिक रुचिवान होंगें। विवाहित जातकों को जीवन साथी की तरफ से तनाव मिल सकता है।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शुभ रहेगा। आज आप व्यापारिक एव व्यावसायिक सन्दर्भ में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आप अपने प्रयासों से चौतरफा सफलता प्राप्त करेंगे और आपकी शक्तियां बढ़ेंगी। आप अपने द्वारा किए गए किसी भी निवेश में लाभ प्राप्त करेंगे और मन संतुष्ट एव शांत रहेगा। यदि आप एक जीवनसाथी की खोज कर रहे हैं, तो यह समय अच्छा है।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन आपके लिए शानदार साबित होगा। कठिन समय के बाद आखिरकार आप अपने चेहरे पर मुस्कान के साथ सुकून देख सकेंगे। आप अपनी कड़ी मेहनत और श्रम के लिए इनाम की उम्मीद कर सकते हैं। आपको अपनी नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। प्रेम संबंधों में आप सावधानी बरतें। स्वास्थ्य सुधार निश्चित है।

***********************************

शाकाहारी होना मरीज की गलती नहीं, बीमा कंपनी के दावे को उपभोक्ता आयोग ने किया खारिज

अहमदाबाद 28 Nov, (एजेंसी): अहमदाबाद की एक जिला उपभोक्ता आयोग ने बीमा कंपनी को एक मरीज को मेडिक्लेम का ब्याज सहित भुगतान करने का आदेश दिया है। दरअसल, बीमा कंपनी ने शख्स को बीमा क्लेम देने से सिर्फ इसलिए इनकार कर दिया था कि वो शाकाहारी है इसलिए पूरा आहार न मिल पान की वजह से उसके स्वास्थ्य में दिक्कतें आई। आयोग ने अपने आदेश में कहा कि शाकाहारी होना मरीज की गलती नहीं है। कंपनी के दावे को आयोग ने खारिज किया।

मामला, अहमदाबाद में अक्टूबर 2015 का है। सप्ताहभर इलाज के लिए निजी अस्पताल के चक्कर लगाने के बाद मीत ठक्कर ने चक्कर, मतली, कमजोरी और शरीर के बाएं हिस्से में भारीपन का इलाज करवाया। उसे ट्रांसिएंट इस्केमिक अटैक (टीआईए) बीमारी का पता चला था। उसे इलाज में कुल एक लाख रुपए का खर्च आया।

हालांकि मीत ठक्कर ने अपनी बीमा कंपनी न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड से मेडिक्लेम मांगा। उधर, कंपनी ने अपने निजी डॉक्टर की राय पर मीत का मेडिक्लेम रिजेक्ट कर दिया। कंपनी ने अपनी तरफ से मीत को जवाब में कहा कि उसे यह बीमारी विटामिन बी 12 की कमी की वजह से हुई है। वह शाकाहारी है और उसे इस कमी को पूरी करने के लिए नॉनवेज खाना चाहिए था।

उधर, कंपनी का जवाब मिलने के बाद मीत ने उपभोक्ता आयोग में बीमाकर्ता के खिलाफ मुकदमा दायर किया। मामले की सुनवाई के बाद, आयोग ने कहा कि शाकाहारियों को बी12 की कमी का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन ठक्कर की स्वास्थ्य जटिलता को उनके अपर्याप्त आहार या उनकी अपनी गलती के कारण नहीं माना जा सकता है।

आयोग ने आहे कहा कि डॉक्टर ने कहा था कि आमतौर पर शाकाहारी लोग बी12 की कमी से पीड़ित होते हैं, लेकिन बीमा कंपनी ने इसका गलत मतलब निकाला और क्लेम खारिज कर दिया। आयोग ने अक्टूबर 2016 से बीमाकर्ता को 9% ब्याज के साथ 1 लाख रुपये का भुगतान करने का आदेश दिया है। साथ ही मानसिक पीड़ा देने और कानूनी खर्च के लिए मुआवजे के रूप में 5,000 रुपये का अतिरिक्त भुगतान भी करना होगा।

************************************

 

प्रदूषण फैलाने पर विवो कंपनी पर 25 लाख का जुर्माना

ग्रेटर नोएडा 28 Nov, (एजेंसी): प्रदूषण फैलाने वालों पर विभाग की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में ग्रेटर नोएडा स्थित विवो मोबाइल की मैन्युफैक्च रिंग यूनिट पर 25 लाख का जुर्माना लगाया गया है। कंपनी प्रदूषण फैलाने का काम कर रही थी। इस पर मौके पर जाकर अधिकारियों ने जांच की और 25 लाख का जुर्माना लगाया।

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण विभाग की ओर से ग्रेप का उल्लंघन किए जाने पर विवो मोबाइल कंपनी के निर्माणाधीन उत्पादन यूनिट पर प्रदूषण फैलाने पर जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा के सेक्टर टेकजोन चार स्थित एक आवासीय परिसर और टेकजोन चार स्थित श्री राम यूनिवर्सल स्कूल पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी ग्रेटर नोएडा राधे श्याम ने बताया कि ग्रेप के स्टेज तीन के नियम लागू हैं। ऐसे में निर्माण कार्यों पर रोक लगी हुई है। प्रदूषण फैलाने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। यमुना प्राधिकरण के सेक्टर 24 में मेसर्स विवो इंडिया मोबाइल प्राइवेट लिमिटेड की ओर से उत्पादन यूनिट का निर्माण कराया जा रहा है। अधिकारियों ने जाकर वहां जांच की और प्रदूषण का दोषी पाए जाने पर जुर्माना लगाया।

*********************************

 

इटावा रेलवे स्टेशन के पूछताछ कार्यालय से गूंजा डिंपल भाभी जिंदाबाद!

इटवा 28 Nov, (एजेंसी): इटावा रेलवे स्टेशन पर यात्री उस समय हैरान रह गए, जब उन्होंने पूछताछ कार्यालय के पब्लिक एड्रेस सिस्टम से एक असामान्य घोषणा सुनी। इसमें मैनपुरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही डिंपल यादव के लिए समर्थन मांगा। पांच से छह लोगों का एक समूह रविवार को जबरन पूछताछ कार्यालय में घुस गया और वहां स्थापित लगे सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली से ‘डिंपल भाभी जिंदाबाद’ के नारे लगाने लगा।

घटना के दौरान मौजूद रेलवे कर्मचारियों ने संवाददाताओं को बताया कि कुछ लोग जबरन पूछताछ कार्यालय में घुसे और करीब 15-20 बार नारेबाजी करने के बाद मौके से फरार हो गए।

एक यात्री ने कहा, “आम तौर पर पूछताछ कार्यालय के पब्लिक एड्रेस सिस्टम का इस्तेमाल यात्रियों को ट्रेनों की आवाजाही के बारे में बताने के लिए किया जाता है। लेकिन रात करीब 11 बजे हम वहां से ‘डिंपल भाभी जिंदाबाद’ के नारे सुनकर चौंक गए।”

इस बीच पूछताछ कार्यालय के कर्मचारी मुकेश कुमार ने बताया कि करीब पांच से छह अज्ञात व्यक्ति पूछताछ कक्ष में घुस गये और नारेबाजी करने लगे।

उन्होंने कहा, “हमने इस घटना के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा दिया है।”

उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी है।

उन्होंने कहा, “जांच जारी है और नियमों के तहत दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

*********************************

 

मार्च की अनुमति नहीं, तेलंगाना भाजपा प्रमुख को किया नजरबंद

हैदराबाद 28 Nov, (एजेंसी): तेलंगाना भाजपा के अध्यक्ष बांदी संजय कुमार को सोमवार से शुरू होने वाली प्रजा संग्राम यात्रा के पांचवें चरण की शुरुआत के लिए भैंसा शहर जाने से रोकने के लिए करीमनगर में नजरबंद कर दिया गया है। पुलिस ने संजय को रविवार रात भैंसा जाने के रास्ते में ही रोक लिया और शांति भंग की आशंका के चलते मार्च की अनुमति नहीं मिलने पर उन्हें वापस करीमनगर भेज दिया।

संजय को कस्बे की ओर जाने से रोकने के लिए उसके घर के आसपास बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।

करीमनगर से सांसद भाजपा नेता ने घोषणा की है कि पार्टी पदयात्रा की अनुमति देने से इनकार करने के पुलिस के आदेश को तेलंगाना उच्च न्यायालय में चुनौती देंगे।

पदयात्रा का पांचवां चरण भैंसा से शुरू होने वाला है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को इस दौरान आयोजित पदयात्रा की शुरुआत के लिए जनसभा को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया गया है।

जगतियाल में रविवार की रात उस समय तनाव व्याप्त हो गया जब संजय को पदयात्रा की अनुमति नहीं मिलने का हवाला देते हुए निर्मल जिले के भैंसा जाने के रास्ते में रोक लिया गया।

वाहन से नीचे उतरने से इंकार करने वाले भाजपा नेता की पुलिस अधिकारियों से तीखी नोकझोंक हुई। संजय के समर्थकों ने काफिले को रोकने की पुलिस की कोशिश का विरोध किया।

पुलिस ने भाजपा नेता को हिरासत में लिया और करीमनगर वापस भेज दिया। जगतियाल, कोरुतला, करीमनगर और निर्मल में पुलिस कार्रवाई के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। उन्होंने सड़क जाम कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

संजय ने दावा किया कि पुलिस ने शुरुआत में अनुमति दी थी, लेकिन सभी इंतजाम होने के बाद उसे वापस ले लिया।

संजय ने पूछा, वे कह रहे हैं कि भैना संवेदनशील जगह है। क्या भैंसा प्रतिबंधित क्षेत्र है।

सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील भैंसा ने अतीत में कुछ मौकों पर सांप्रदायिक दंगे देखे हैं और पुलिस को आशंका है कि पदयात्रा सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ सकती है।

भगवा पार्टी ने बंदी संजय के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की निंदा की है। केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी ने पदयात्रा की अनुमति से इनकार करने के टीआरएस सरकार की निंदा की।

किशन रेड्डी ने ट्वीट किया, भ्रष्ट और वंशवादी टीआरएस शासन के तहत तेलंगाना में लोगों की आवाज को दबाना, जनसभाओं पर प्रतिबंध लगाना और जनप्रतिनिधियों के घरों पर हमला करना एक आम चलन बन गया है।

आदिलाबाद के सांसद सोयम बापू राव ने कहा कि कार्रवाई राज्य में निरंकुश शासन को दर्शाती है।

भाजपा उपाध्यक्ष डी. के. अरुणा ने कहा कि टीआरएस ने पदयात्रा की अनुमति इसलिए नहीं दी, क्योंकि उसे अगले विधानसभा चुनाव में हार का डर था।

************************************

 

आग की चपेट में आए दो बहने व भाई, हालत गंभीर

कुशीनगर ,28 नवंबर(एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के पिपरा रज्जब गांव में रविवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से दो युवतियां के साथ भाई झुलस गया। आसपास के लोगों ने आग बुझाकर तीनों को सीएचसी फाजिलनगर पहुंचाया। वहां हालत गंभीर बताकर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आग लगने की सही वजह सामने नहीं आ सकी है। घटना के समय बच्चों के पिता अपने पशुओं के घोठा पर गए थे। एसएचओ आशुतोष सिंह ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।

पिपरा रज्जब निवासी छोटेलाल के घर से रविवार की दोपहर तीन बजे के बाद अचानक चीख पुकार सुनाई देने लगी। करीब जाने पर मालूम हुआ कि एक कमरे आग लगी है। कमरे में रखी रजाई में लिपटकर आग में घिरी छोटेलाल की दो बेटियां पूजा ;19 वर्ष प्रिया ;18 वर्ष और बेटा प्रवेश ;14 वर्ष जान बचाने के लिए छटपटा रहे हैं। लोगों ने किसी तरह से आग बुझाकर तीनों को कमरे से बाहर निकाला। आनन.फानन में उनको सीएचसी फाजिलनगर ले गए। वहां हालत गंभीर बताकर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस पहुंची तो लोगों ने बताया कि छोटेलाल और उसकी पत्नी मंजू के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। पुलिस की छानबीन में सामने आया कि घटना की समय महिला का पति छोटेलाल अपने पशुओं के बांधने वाले घोठे पर गया हुआ था! जबकि देर शाम को उसकी पत्नी अपने मायके पहुंच गई थी।

कैसे लगी आगए उठ रहे सवाल

छोटेलाल के घर में किन परिस्थितियों में आग लगी है, इस सवाल का जवाब तलाशने में पुलिस जुटी है। कुछ लोगों ने पुलिस को रसोई गैस लीक करने से आग लगने की बात बताईए जबकि जांच में गैस से जलने की बात सामने नहीं आई। आग में झुलसे तीनों बच्चे भी बड़े हैं। पूजा बीएससी की छात्रा हैए प्रिया बीए कर रही हैं जबकि प्रवेश 11वीं का छात्र है। ऐसे में तीनों को सोते समय जलाने की बात भी समझ से परे हो गई है। पुलिस की जांच में सिर्फ बिस्तरए रजाई सहित अन्य कपड़ा ही जला हुआ मिला। गैस के रिसाव से कमरे में आग लगने की पुष्टि नहीं हुई है। बच्चों की मां क्यों और किन परिस्थितियों में मौके पर नहीं मिली थी। इस बिंदु पर पुलिस जानकारी जुटा रही है।

*********************************

 

दिल्ली के सभी झुग्गीवासियों को 2027 तक पक्के मकान मिलेगी : भाजपा

नई दिल्ली, 27 नवम्बर(एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कालकाजी में झुग्गीवासियों को 3024 पक्के फ्लैट दिए गए हैं, उसे दिखाने के लिए आज 50 से अधिक विधानसाभाओं के झुग्गीवासियों ने आकर उस पूरे फ्लैट कॉम्प्लेक्स को देखा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ की।

सुनील देवधर ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने जो कहा उसे करके पूरे देश के सामने दिखाया है और उसी का परिणाम है कि 3024 झुग्गीवासियों को पक्के फ्लैट दिए और साथ ही चुनाव बाद भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में भी इस बात का संकल्प लिया है कि वह 2027 तक दिल्ली के सभी झुग्गीवालों को पक्के मकान देगी। उन्होंने कहा कि अगर गरीब, पिछड़े और अनुसूचित जाति-जनजाति को समाज के मुख्य धारा में जोडऩे का काम आज किसी ने किया है, तो वह देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है क्योंकि इससे पहले सिर्फ गरीब और पिछड़ों की बात होती थी लेकिन उनके लिए किसी भी सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। रमेश बिधूड़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जहां झुग्गी वहां मकान योजना के तहत झुग्गीवासियों के सपने को साकार किया है और  यहीं कारण है कि दिल्ली में रहने वाले सभी झुग्गीवासियों के अंदर मोदी सरकार के प्रति एक उम्मीद जगी है कि उन्हें भी पक्के मकान मिलेंगे।

उन्होंने कहा कि आज दिल्ली के झुग्गीवासी केजरीवाल सरकार द्वारा किए गए वायदों के पूरा ना होने पर ठगा हुआ महसूस कर रहे है। उनसे किए वायदों में एक भी वायदा केजरीवाल सरकार ने पूरा नहीं किया।

नीरज तिवारी ने बताया कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा जहां झुग्गी वहां मकान योजना के तहत कालकाजी में झुग्गी वासियों को 3024 पक्के फ्लैट को देखने दिल्ली सीमापुरी, बादली, रोहिणी, तुगलाकाबाद, मुंडका सुल्तानपुर माजरा सहित 50 विधानसभाओं के झुग्गियों से लगभग 10 हजार झुग्गीवासियों का आना हुआ और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया और साथ ही आगामी निगम चुनाव में एक बार फिर से भाजपा को समर्थन देने की बात कही।

*************************************

 

सलाम वेंकी में पत्रकार बनेंगी अहाना कुमरा

28.11.2022 (एजेंसी) – टीवी और फिल्म अभिनेत्री अहाना कुमरा ने पहली बार एक पत्रकार की भूमिका निभाने के अपने अनुभव को साझा किया और बताया कि रेवाही के निर्देशन में बनी फिल्म सलाम वेंकी में काजोल के साथ काम करना कैसा रहा। अभिनेत्री, जो लिपस्टिक अंडर माय बुर्का, अवरोध 2, एजेंट राघव, खुदा हाफिज और कई अन्य परियोजनाओं का हिस्सा रही हैं, ने अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए कहा, मैंने कभी पत्रकार की भूमिका नहीं निभाई मेरे अब तक के करियर में और यह दिलचस्प है कि मैं भूमिका निभाने में सक्षम हूं और ऐसे महान कलाकारों की टुकड़ी का हिस्सा भी हूं जहां आपको अभिनेताओं, निर्देशक, सिनेमैटोग्राफर और निर्माता के ऐसे अविश्वसनीय दल के साथ काम करने का अवसर मिला है।

काजोल और रेवती के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने बताया, मेरा अनुभव अभूतपूर्व था, हालांकि मेरे पास काजोल के साथ ज्यादा सीन नहीं थे। हमारे साथ सिर्फ एक सीन था और उन्हें सीच्ेंस परफॉर्म करते हुए देखना अपने आप में एक अनुभव था।

ऐसी अभिनेत्री से सीखना अविश्वसनीय है जो अपने क्षेत्र में एक दिग्गज हैं और उद्योग में इतने लंबे समय से काम कर रही हैं। सेट पर उनकी ऊर्जा अविश्वसनीय थी।रेवती द्वारा निर्देशित सलाम वेंकी में काजोल मुख्य भूमिका में हैं। यह एक महिला और उसके जीवन में आने वाली विभिन्न समस्याओं की कहानी है। यह 9 दिसंबर को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

******************************

 

पोज देने के चक्कर में खिसक गई जिनल जोशी की ड्रेस

28.11.2022 (एजेंसी) – मराठी एक्ट्रेस जिनल जोशी इंस्टाग्राम पर हमेशा अपने बोल्ड फोटोज और वीडियोज शेयर कर के फैंस का अपनी ओर आकर्षित कर लेती हैं। एक्ट्रेस जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं तो वो चंद ही मिनटों में वायरल होने लगती हैं। एक्ट्रेस जिनल जोशी हमेशा से अपनी बोल्ड और स्टनिंग हॉट तस्वीरों से सोशल मीडिया पर छाई हुई रहती हैं।

हाल ही में एक्ट्रेस जिनल जोशी ने अपनी ग्लैमरस फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ने पिंक कलर का शॉर्ट डीपनेक ड्रेस पहना हुआ है। एक्ट्रेस जिनल जोशी इन तस्वीरों में अपना डीपनेक क्लीवेज फ्लॉन्ट करते हुए हॉट फोटोशूट करवा रही हैं। ओपन हेयर और लाइट मेकअप कर के एक्ट्रेस जिनल जोशी ने अपने इस आउटलुक को कंप्लीट किया है।

इन फोटोज में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस जिनल जोशी के सेक्सी पोज देने के चक्कर में ड्रेस खिसक गई है। एक्ट्रेस जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं तो तेजी से वायरल होने लग जाती हैं। जिनल जोशी की इन तस्वीरों में फैंस दिलखोलकर प्यार लूटा रहे हैं। फैंस भी एक्ट्रेस की एक झलक पाने के लिए उनकी तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

******************************

 

बालों के विकास के लिए जरूरी हैं ये पोषक तत्व, जानिए इनके स्त्रोत

28.11.2022 (एजेंसी) – शरीर की तरह आपको भी बालों के विकास के लिए कुछ आवश्यक पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। पोषक तत्व बालों के रोम को मजबूत करने, बालों के विकास को बढ़ावा देने और बालों के घनत्व में सुधार करने में मदद कर सकते हैं। आइए आज हम आपको बालों के विकास के लिए जरूरी पांच पोषक तत्वों के बारे में बताते हैं, जिनसे युक्त खान-पान की चीजों को डाइट में शामिल करना लाभदायक है।

प्रोटीन और अमीनो एसिड

प्रोटीन और अमीनो एसिड बालों को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं, इसलिए इन पोषक तत्वों से युक्त खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट का हिस्सा जरूरी बनाएं। प्रोटीन के लिए मसूर दाल, राजमा, सोयाबीन, कद्दू के बीज, सूरजमुखी के बीज, तिल के बीज, ब्राउन राइस और मूंगफली का सेवन करें। अमीनो एसिड के मुख्य स्त्रोत सूखे मेवे, टोफू और क्विनोआ आदि होते हैं।

ओमेगा-3 पीयूएफए

ओमेगा-3 पीयूएफए यानी पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड स्कैल्प की सूजन को कम करने और बालों के विकास चक्र में सुधार करने में मदद करते हैं। 2018 के एक अध्ययन में पाया गया कि ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर चीजें बालों के विकास चरण को सक्रिय करने और इन्हें स्वस्थ रखने में मदद कर सकती हैं। बता दें कि सालमन, टूना, अलसी के बीज, जैतून का तेल, अखरोट और अंकुरित अनाज आदि ओमेगा-3 पीयूएफए के बेहतरीन स्त्रोत माने जाते हैं।

एंटी-ऑक्सीडेंट

एंटी-ऑक्सीडेंट स्कैल्प को सूजन, सूरज की हानिकारक युवी किरणों और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से सुरक्षित रखकर बालों को स्वस्थ रख सकता है। एंटी-ऑक्सीडेंट बालों के विकास को बढ़ावा देने और समय से पहले बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करने में मदद करते हैं। इस पोषक तत्व के लिए आप अपनी डाइट में कद्दू, गाजर, चुकंदर, टमाटर, ब्रोकली, अंडे, संतरा, खरबूजा, तरबूज, अंगूर, सूखे मेवे, बीज और जैतून का तेल शामिल कर सकते हैं।

विटामिन्स

विटामिन- बी का ग्रुप बालों के विकास के लिए जरूरी है। एक अध्ययन में पाया गया कि विटामिन- बी7 बालों के झडऩे कम करने में मदद कर सकता है और इसके लिए गाय का दूध, जई, गेहूं के बीज, टमाटर आदि का सेवन करें। विटामिन- बी7 और विटामिन- बी12 स्वस्थ बालों के विकास को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है, जो अनाज, बीन्स, पालक और आलू से मिल सकता है। इसके अतिरिक्त, विटामिन- बी5, बी1, बी2 और बी3 भी जरूरी हैं।

************************************

 

सर्दियों में घूमने जा रहे हैं तो अपने साथ जरूर रखें ये चीजें

28.11.2022 – (agency)सर्दी के खूबसूरत मौसम में कहीं घूमने जाने का मजा ही कुछ और होता है। ठंडा मौसम, शानदार नजारे और बॉनफायर आदि के बीच आप खूबसूरत यादें बना सकते हैं। हालांकि, अगर सर्दियों में घूमने की तैयारी सही ढंग से नहीं होगी तो आप घूमने का लुत्फ नहीं उठा पाएंगे। आइए आज हम आपको बताते हैं कि सर्दियों की छुट्टियों में घूमने जाने से पहले ट्रेवलिंग बैग में किन चीजों को रखना बहुत जरूरी है।

जैकेट और स्वेटर को जरूर रखें

अगर आप सर्दियों में घूमने जा रहे हैं तो अपने ट्रेवलिंग बेग में जैकेट और स्वेटर को जरूर रखें। ये दोनों ही चीजों को ठंड की मार से बचाकर शरीर को गर्माहट महसूस करवाने और कंफर्टेबल रखने में मदद कर सकती हैं। अगर आप किसी हिल स्टेशन जैसी ठंडी जगह पर घूमने जा रहे हैं तो आपको अपने ट्रेवलिंग बैग में मोटी आर्मी जैकेट और अधिक गर्मी देने वाले स्वेटर रखने चाहिए।

स्कार्फ और टोपी भी हैं जरूरी

अगर आप सर्दियों के दौरान किसी बहुत ठंडी जगह पर घूमने जा रहे हैं तो अपने ट्रेवलिंग बैग में स्कार्फ और टोपी को भी जरूर रखें। दरअसल, स्कार्फ की मदद से आपकी गर्दन ठंडी हवाओं के दुष्परिणामों से बच सकती है। वहीं, टोपी की मदद से सिर को ठंड से बचाया जा सकता है। इसलिए घूमने जाने से पहले अपने और अपने परिवार के लिए कुछ अच्छी ऊनी टोपी और रंगीन स्कार्फ खरीदना न भूलें।

जुराबों और दस्तानों की ट्रेवलिंग बैग में बनाए जगह

जब लोग सर्दियों के दौरान घूमने जा रहे होते हैं तो उससे पहले वे अपने ट्रेवलिंग बैग में कपड़े तो रख लेते हैं, लेकिन जुराबों और दस्तानों को रखना भूल जाते हैं, लेकिन ये चीजें भी बहुत जरूरी होती हैं। दरअसल, अगर पैर और हाथ पर ठंडी हवा लगेगी तो इससे आपका पूरा शरीर प्रभावित होगा और आप बीमार पड़ सकते हैं। अगर आप ऐसा कुछ नहीं चाहते हैं तो अपने ट्रेवलिंग बैग में जुराबें और दस्ताने रखना न भूलें।

ट्रेवलिंग बैग में इन चीजों को रखना भी है महत्वपूर्ण

अगर आप अधिक बर्फबारी वाली जगह पर घूमने जा रहे हैं तो अपने पास एक अच्छी गुणवत्ता वाले सनग्लासेस जरूर रखें क्योंकि बर्फ भी हानिकारक युवी किरणों को दर्शाती है। इसके साथ अपने पास फ्लू की दवा, दर्द निवारक स्प्रे और अन्य जरूरी दवाइयों को भी रखें। इसके अतिरिक्त, अपने पास एक गर्म पानी की बोतल या फिर चाय और कॉफी का मग रखना न भूलें क्योंकि इन चीजों की मदद से आपको ठंड से कुछ राहत मिलेगी।

राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं

यह पुरानी कहावत है। राजनीति हमेशा नई संभावनाओं से भरी होती है और कुछ भी नामुमकिन नहीं होता है। बिहार में राजद और जदयू का साथ आना, उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा का साथ मिल कर चुनाव लडऩा और महाराष्ट्र में कांग्रेस व एनसीपी के साथ शिव सेना का तालमेल इसकी मिसाल है। तभी पिछले दिनों जब शिव सेना के नेता आदित्य ठाकरे पटना पहुंचे और राजद नेता तेजस्वी यादव से मुलाकात की तो यह चर्चा शुरू हुई कि कैसे समय का चक्र 360 डिग्री पर घूम गया है। कुछ समय पहले तक महाराष्ट्र में शिव सेना के नेता बिहारी और पूर्वाचंल के भैया लोगों के खून के प्यासे होते थे। उन पर आए दिन हमला होता था और हर चौराहे पर उनको अपमानित किया जाता था।

लेकिन आज शिव सेना का तालमेल भाजपा से टूट गया है तो उसे प्रवासी वोटों की जरूरत है और उसके लिए बिहार की पार्टियां अहम हो गई हैं। मुंबई में प्रवासी आबादी बड़ी है और बिहार की राजनीति उनका वोट प्रभावित कर सकती है। वैसे भी उद्धव ठाकरे के कमान संभालने के बाद शिव सेना का नजरिया बदल गया है और उसने प्रवासियों पर हमले बंद कर दिए हैं। फिर भी भाजपा के नेता सुशील मोदी ने इसका जिक्र किया। उन्होंने बाल ठाकरे वाली असली शिव सेना एकनाथ शिंदे गुट को बताया। लेकिन वे भूल गए कि बाल ठाकरे वाली असली शिव सेना ही प्रवासियों पर हमला करती थी, उद्धव वाली शिव सेना नहीं करती है। इसी तरह प्रवासियों के प्रति ज्यादा नफरत राज ठाकरे ने दिखाई थी और वे भी अभी भाजपा के साथ हैं।

**********************************

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आपके लिए सर्वश्रेष्ठ कैरियर चुनने पर या कोई नया व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए सलाह लेने हेतु किसी का परामर्श लेने के लिए आज अच्छा दिन है। अभी शुरुआत करने से आपके भावी प्रयासों में लाभ होगा। आपका उतावलापन आपको दूसरों के साथ संवाद करने से रोकेगा। आप अपनी बुद्धिमत्ता और चतुराई का उपयोग उन परियोजनाओं को संभालने में करेंगे जिनका आपने उत्तरदायित्व उठाया है। आराम मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)

आप एक जन्मजात प्रेमी हैं जो अनुभव करता है कि जीवन प्रेम के बिना जीने योग्य नहीं है और आज आप एक ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं जो ऐसे ही समान विचार साझा करता हो। आपको कुछ ना कुछ परेशानी है और आप इसके स्पष्टीकरण या कारण की खोज में है। आपकी चिंताओं का हल आपको मिलेगा। आपको जो सही लगें उसके अनुसार ही कार्य करते रहें। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आप किसी भी उत्तरदायित्व को लेने से से पीछा छुड़ा सकते हैं। अभिभावकों को अपने परिवार और बच्चों के साथ अधिक समय बिताने की आवश्यकता है। उनके पास उस प्रेम और देखभाल की कमी है जिसे केवल एक माता पिता ही प्रदान कर सकते हैं। आप कोई निर्भीक निर्णय लेने में अक्षम हो सकते हैं। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आपका आज का दिन मिलाजुला रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद व भाइयों का सहयोग उन्नति की और अग्रसर करेगा। खिन्न रहना आपको कुछ व्यक्तियों से दूर ले जाएगा। यह हर चीज का विरोध करेगा जो खुशी लाती है। आप अपने परिवार के साथ एक शाम बिताना पसंद करेंगे। आप अपने पति/पत्नी के साथ घर के बने कैंडललाइट रात्रिभोज का आनंद ले सकते/सकती हैं। यह उनके प्रति आपकी प्रतिबद्धता को भी सुनिश्चित करेगा।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आप सामान्य तौर पर चुस्त और प्रबल हैं। परंतु पिछले कुछ दिनो सें आपके व्यस्तता के कारण हो रही थकावट आपको सुस्त कर देगी। पर्याप्त आराम करें जिससे आप ठीक हो जाएंगे। एक बैचेनी अधीरता वाला दिन आज आपकी प्रतीक्षा करता है। यह आपको कोई उचित और सूचित निर्णय करने में भी अक्षम बनाएगा। सामाजिक लाभ निश्चित है।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। पिताओं को अपने परिवार और बच्चों के साथ अधिक समय बिताने की आवश्यकता है। उनके पास उस प्रेम और देखभाल की कमी है जिसे केवल एक पिता ही प्रदान कर सकता है। अभी आप एक कठिन मानसिक अवस्था से गुजर रहे हैं। आप उन चीजों का भी विरोध करेंगे जो सुंदर और शांतपूर्ण हैं। ध्यान आपको इस मानसिक अवस्था से बाहर लाने में सहायता कर सकता है। स्वास्थ्य लाभ होगा।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आपकी दृढ़ता और बौद्धिकता आज का दिन बहुत सफल बनाएगी। अवसाद आपको प्रत्येक व्यक्ति से दूर ले जाएगा। यह हर चीज का विरोध करेगा जो खुशी लाती है। आप हर वह लक्ष्य प्राप्त करेंगे जो आपने आज करने के लिए निर्धारित किया है। स्वास्थ्य लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। पारिवारिक सुख मिलेगा।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

परिवार के सदस्य, विशेष रूप से बच्चे आपके स्नेह और देखभाल के लिए आपकी ओर मुड़ेगें। महिलाएँ उनके समय पर माँग द्वारा बहुत थकान अनुभव करेंगीं। आज आपको कुछ कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। किंतु आप अपनी बौद्धिकता और विश्लेषणात्मक शक्तियों के साथ सभी का समाधान करने में सक्षम होंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

अभी आप एक कठिन मानसिक अवस्था से गुजर रहे हैं। आप उन चीजों का भी विरोध करेंगे जो सुंदर और शांतपूर्ण हैं। ध्यान आपको इस मानसिक अवस्था से बाहर लाने में सहायता कर सकता है।आप अपनी कुशलता और विश्लेषणात्मक शक्तियों के साथ अपना लक्ष्य प्राप्त करेंगे। सामाजिक दायरा और भी बढ़ेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आपकी दृढ़ता और बौद्धिकता आज का दिन बहुत सफल बनाएगी। आप हर वह लक्ष्य प्राप्त करेंगे जो आपने आज करने के लिए निर्धारित किया है। माँ को उनके परिवार और कैरियर के बीच संतुलन बनाना होगा। यह उनके बच्चों के प्रति उनके कर्तव्यों को पूरा करने से भी रोक सकता है। उन्हें कुछ समय अपने परिवार के साथ बिताने के लिए निकालना होगा।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आपको कुछ ना कुछ परेशानी है और आप इसके स्पष्टीकरण या कारण की खोज में है। आपकी चिंताओं का हल आपको मिलेगा। आपको जो सही लगें उसके अनुसार ही कार्य करते रहें।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आप एक असफल परियोजना पर समय बर्बाद कर हारा हुआ महसूस कर सकते हैं। समय एवं ऊर्जा का अपव्यय न करें एवं आपको तरोताज़ा करने वाले किसी परियोजना पर काम करें। ऐसी महिलाएँ जो अधिक ऊर्जा का प्रदर्शन करती हैं और जो उत्साही हैं और जो जोश के साथ कार्य करती हैं उन्हें इन अतिगुणों के लिए नाराज किया जाएगा। कुछ लोग यह भी टिप्पणी कर हो सकते हैं कि वे नाजुक नहीं हो रही हैं। महिलाओं को ऐसी नकारात्मक टिप्पणियों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए और आगे बढ़ते रहना चाहिए।

*************************************

बिग बॉस ओटीटी फेम दिव्या अग्रवाल फिल्मों में लेंगी एंट्री

27.11.2022 – टीवी एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव रहती हैं। पिछले साल 2021 में उन्हें ओटीटी पर आए ‘बिग बॉस’ में देखा गया था। करण जौहर द्वारा होस्ट किए गए इस शो की वह विनर रह चुकी हैं। दिव्या कई म्यूजिक सिंगल्स और वीडियोज में आ चुकी हैं।

दिव्या अग्रवाल के गानों को हमेशा दर्शकों से खूब प्यार मिला है। दिव्या अग्रवाल का जन्म 04 दिसम्बर 1992 को सपनो के शहर मुंबई में हुआ। दिया की पढ़ाई के बारे में बात करें तो उनकी शुरूआती पढ़ाई सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, मुंबई से हुई है जबकि इसके बाद की पढ़ाई उन्होंने सनापा कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड टेक्नोलॉजी से की है।

इन दिनों दिव्या अग्रवाल बॉलीवुड में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। अब दिव्या एक बड़े प्रोडक्शन बैनर के साथ बॉलीवुड में अपना डेब्यू करेंगी। अपने इस नए प्रोजेक्ट के लिए दिव्या ने काफी तैयारी की थी। उसकी शूटिंग फिलवक्त चल रही है और वह अपने डेब्यू को लेकर काफी उत्साहित और खुश हैं। ऐसे में अब दिव्या का बॉलीवुड डेब्यू उनके सभी चाहने वालों के लिए किसी खूबसूरत तोहफे से कम नही होगा।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***********************************

 

अयोध्या के विकास के लिए नहीं होगी पैसे की कमी : योगी आदित्यनाथ

*प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने 1057 करोड़ की 46 परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास*

*विकास कार्यक्रमों को समयबद्वता एवं गुणवत्ता के साथ पूरा करने के  दिये निर्देश*

अयोध्या ,27 नवंबर(एजेंसी)। रामनगरी अयोध्या को दुनिया की सर्वोत्तम नगरी बनाने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार काम रही है, अयोध्या आध्यात्मिक नगरी बनने के साथ ही भौतिक संसाधनों की भी उपलब्धता हो इसी को लेकर केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन सरकार की अयोध्या में 30 हजार करोड़ की परियोजनाएं चल रही है। अयोध्या में विकास के लिए पैसे की कमी नहीं होने दी जाएगी। उक्त बातें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजकीय इण्टर कालेज के मैदान में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।

सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने 37 परियोजनाओं का लोकार्पण व 9 परियोजनायें जिसकी कुल लागत लगभग 1057 करोड़ की 46 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास राजकीय इंटर कालेज में किया गया। जिसमें लोक निर्माण विभाग, दुग्ध विकास, परिवहन, संस्कृति, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग, ग्रा0अ0वि0, गृह, धर्मार्थ कार्य, ग्रामीण अभियंत्रण, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन आदि विभाग की परियोजनायें शामिल है। उक्त परियोजनाओं में लोक निर्माण विभाग निर्माण खण्ड-4 की 13 व प्रान्तीय खण्ड लोक निर्माण विभाग की 11 परियोजनाओं का लोकार्पण मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। इसी तरह आवास एवं शहरी नियोजन की 5, पर्यटन की 4 परियोजनायें, परिवहन की 1, संस्कृति की 1, दुग्ध विकास की 1, ग्रामीण अभियंत्रण की 1 परियोजनायें शामिल है।

सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज साथ अयोध्या को 1057 करोड़ रूपये की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास के साथ ही अयोध्या के प्रबुद्वजनों के साथ इस संवाद का कार्यक्रम हो रहा है। प्रभु श्रीराम की पावन धरा को नमन करते हुये मैं पूरे अयोध्यावासियों को इन सभी परियोजनाओं की हृदय से बधाई देते हुये प्रबुद्वजनों का हृदय से स्वागत एवं वन्दन करता हूं।

अयोध्या हमारी 7 पावन पुरियों में प्रथम पावन पुरी है। मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन जन्मभूमि है और 500 वर्षो का इंतजार समाप्त करके देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में आज अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण का कार्य हो रहा है और इसलिए दुनिया की सबसे सुन्दरतम नगरी के रूप में बनाने के उद्देश्य से आज प्रात:काल से मैं, मेरे सहयोगी मंत्री, जनप्रतिनिधि और 12 प्रमुख विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण सुबह से ही इन सब कार्यो को लेकर अयोध्या में बैठक करके एवं विभिन्न योजनाओं का मौका मुआयना कर रहे है तथा स्थल पर जाकर प्रगति देख रहे है और उन कार्यो को समयबद्व ढंग से आगे बढ़ा के कैसे अयोध्या को दुनिया की सबसे सुन्दरतम नगरी के रूप में स्थापित किया जाय इस पर कार्य कर रहे है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारत दुनिया की एक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है।  इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री  जितिन प्रसाद, परिवहन मंत्री  दयाशंकर सिंह, सांसद लल्लू सिंह, विधायक  वेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्द्र यादव, डा. अमित सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रोली सिंह, मेयर  ऋषिकेश उपाध्याय, एमएलसी हरिओम पांडेय, एमएलसी प्रांशुदत्त द्विवेदी, जिलाध्यक्ष भाजपा संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा आदि उपस्थित रहे। इसके अलावा शासन के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एवं गृह विभाग के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद, पुलिस महानिदेशक देवेन्द्र सिंह चौहान, मण्डलायुक्त गौरव दयाल, डीआईजी अमरेन्द्र प्रसाद सिंह, जिलाधिकारी नितीश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  प्रशांत वर्मा, नगर आयुक्त  विशाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

**********************************

 

भाजपा के झूठे वादे को गुजरात के युवा समझ चुके हैं: राहुल गांधी

इंदौर, 27 नवंबर (एजेंसी)। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश के इंदौर में अपनी यात्रा कर रहे हैं इसी दौरान गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल झूठे वादे करके उन लोगों को बेवकूफ बनाकर चुनाव में वोट लेने के सिवा कुछ नहीं करती है।

राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा ने कहा था कि गुजरात के लोगों 20 लाख नौकरियो देने का वादा किया था और गुजरात के लोगों को यह सपना दिखाया की बेरोजगारों को नौकरी दी जाएगी लेकिन 20 लाख नौकरियो देने का सपना दिखाने वाली भाजपा ने पिछले 2 सालों में केवल 1278 नौकरिया ही दी है। राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात के 16 जिलों तो ऐसे हैं जहां एक भी नौकरियां नहीं दी गई है।

राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात सहित देश के बेरोजगार युवा यह जान गए हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल झूठे वादे ही कर सकते हैं बेरोजगारी दूर नहीं कर सकते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह जुमला की देश में हर 1 साल दो करोड़ नौकरिया दी जाएगी इस झांसे को देश युवा पहचान चुके हैं।

देश के युवाओं के साथ गुजरात के युवा भी भाजपा के इस झांसी का पुरजोर जवाब देंगे और इस विधानसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी को यह पता चल जाएगा कि केवल झूठे वादे से लोगों के घर का चूल्हा नहीं जलता है जब तक उन गरीब बेरोजगार युवाओं को रोजगार नहीं दिया जाएगा।

**************************************

 

 

दो गुटों के बीच हुई मारपीट में छात्र की मौत

लखनऊ 27 Nov, (एजेंसी): दो गुटों में हुई मारपीट में लखनऊ पब्लिक स्कूल के कक्षा 12 के एक छात्र की मौत हो गई।। यह जानकारी पुलिस ने दी है। डीसीपी (पूर्व) प्राची सिंह ने कहा कि अंश तिवारी नाम का लड़का दो गुटों के बीच हुई झड़प के दौरान बेहोश हो गया। उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

उन्होंने कहा, “छात्र के शरीर पर कोई बड़ी चोट नहीं दिख रही थी और यह भी स्पष्ट नहीं है कि उसकी मौत कैसे हुई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।”

पुलिस को अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है, लेकिन इस संबंध में लड़के के परिवार से संपर्क किया गया है। डीसीपी ने बताया कि मृतक के परिजनों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी।

एलपीएस अधिकारियों ने पुष्टि की कि अंश तिवारी उनके स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र था, लेकिन 22 नवंबर से स्कूल नहीं आ रहा था।

स्कूल के संस्थापक प्रबंधक एसपी सिंह ने कहा कि लड़का खेल में अच्छा था लेकिन पढ़ाई में औसत था।

उन्होंने कहा, “घटना स्कूल परिसर के बाहर हुई। उसकी मौत की जानकारी मिलने के बाद स्कूल स्टाफ अस्पताल पहुंचा।”

*****************************************