धनखड़ ने नासिक बस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया

नई दिल्ली 08 Oct. (Rns/FJ): उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने महाराष्ट्र के नासिक में एक बस दुर्घटना पर गहरा शोक प्रकट किया है।
धनखड़ ने शनिवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि वह महाराष्ट्र के नासिक में एक बस में आग लगने की घटना में लोगों के मारे जाने से स्तब्ध हैं।

उन्होंने कहा, महाराष्ट्र के नासिक में एक बस में आग लगने की घटना में लोगों के मारे जाने और घायल होने से दुखी हूं। उपराष्ट्रपति ने बस दुर्घटना में हताहत हुए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा, मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

************************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

भारी बरसात के चलते पिथौरागढ़ का चीन सीमा से संपर्क कटा

नैनीताल 08 Oct. (Rns/FJ): उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में पिछले दो दिन से हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। दो दर्जन से अधिक सड़कें बंद हो गयी है। भूस्खलन के चलते चीन सीमा को जोड़ने वाले चार सीमा मार्ग अवरूद्ध हो गये हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिये पुनः अलर्ट जारी कर दिया है।

अतिवृष्टि को सबसे बड़ा असर पिथौरागढ़ जनपद के ऊंचाई वाले इलाकों पर पड़ा है। यहां पिछले दो दिनों से भारी बारिश के साथ ही हिमपात हो रहा है। चीन सीमा को जोड़ने वाले गाला-जिप्ती, तवाघाट-घटियाबगड़, घटियाबगड़-लिपूलेख, गुंजी-कुटी सीमा मार्ग विभिन्न जगह पर भूस्खलन के चलते पूरी तरह से अवरूद्ध हो गये हैं। गाला-जिप्ती सीमा मार्ग कई जगह हुए भूस्खलन से पिछले एक अक्टूबर से बंद पड़ा है।

चार बार्डर मार्ग बंद होने से पिथौरागढ़ का चीन सीमा से संपर्क कट गया है। कैलाश मानसरोवर मार्ग पर भी मालपा एवं बूदी के बीच लगभग आधा दर्जन जगहों में भूस्खलन हुआ है। उधर आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर भी गुंजी एवं कुटी के बीच मलबा आने से यात्रा मार्ग बाधित हुआ है। यहां हिमपात एवं अतिवृष्टि के चलते राहत कार्य में मुश्किल आ रही है। प्रशासन के अनुसार मौसम में सुधार होने के साथ ही सड़कों को खोलने के काम में तेजी लायी जायेगी।

पिथौरागढ़ में घाट-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी दिल्ली बैंड के पास मलबा आने से राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर यातायात बाधित हो गया है। थल-मुनस्यारी राजमार्ग पर भी हर्डिया के पास भारी मलबा आने से आवाजाही ठप है। जनपद में तीन ग्रामीण मार्ग भी बंद हैं।

चंपावत जनपद में भारी बरसात के चलते कई ग्रामीण मार्ग बंद हैं। टनकपुर-घाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी मलबा आने से सुबह यातायात बाधित हो गया था लेकिन चंपावत जिला प्रशासन की मुस्तैदी से मार्ग को खोल दिया गया है। पिछले दो दिन से हो रही बरसात से नैनीताल जनपद में भी जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। यहां पांच ग्रामीण मार्ग बाधित हुए हैं जबकि अल्मोड़ा में छह ग्रामीण मार्ग भूस्खलन के चलते बंद हो गये हैं।

दूसरी ओर मौसम विभाग ने अगले तीन दिन प्रदेश में भारी बरसात की चेतावनी जारी की है। आज सुबह जारी चेतावनी के अनुसार प्रदेश में नौ से ग्यारह अक्टूबर तक कुमाऊं एवं गढ़वाल मंडल के अधिकांश जनपदों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

***************************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

कर्नाटक के बेल्लारी में कांग्रेस की 15 अक्टूबर को बड़ी रैली

कर्नाटक 08 Oct. (Rns/FJ): भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी सहित पार्टी के अन्य नेताओं को कुल 3570 किलोमीटर की दूरी तय करनी है, इसी बीच कांग्रेस 15 अक्टूबर को कर्नाटक के बेल्लारी में एक बड़ी रैली करने जा रही है। इसमें कई प्रदेशों के अध्यक्ष व विधायक दल के नेता भी भाग लेंगे। इसके साथ ही 18 अक्टूबर को यात्रा आंध्र प्रदेश में प्रवेश करेगी। बेल्लारी में होने वाली रैली इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाती है क्यूंकि यह इलाका कांग्रेस का गड़ रह चुका है।

1999 लोकसभा चुनाव में सोनिया गांधी बेल्लारी सीट से चुनाव लड़ चुकी हैं। उन्होंने बेल्लारी सीट के अलावा यूपी की अमेठी सीट से भी चुनाव लड़ा और दोनों सीट जीतने के बाद उन्होंने बाद में बेल्लारी सीट छोड़ दी थी। मौजूदा समय में बेल्लारी सीट पर भाजपा का कब्जा है। इसलिए कांग्रेस एक बार फिर अपना खोया हुआ वजूद पाने की कवायद में जुटी हुई है।

दरअसल राहुल गांधी और कांग्रेस के कई अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गत सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत की थी। इन दिनों यात्रा कर्नाटक में है। यात्रा का समापन अगले साल की शुरुआत में कश्मीर में होगा। इस यात्रा में कुल 3570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी।

**********************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

विसर्जन कार्निवाल में हिंसक हुआ बैल, एक की मौत और 8 घायल

कोलकाता 08 Oct. (Rns/FJ): पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर जिले के रायगंज में देर शाम दुर्गा मूर्ति विसर्जन कार्निवल में एक बैल के हिंसक होकर भगदड़ मचाने से से एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए है। मृत व्यक्ति की पहचान साधन कर्माकर के रूप में हुई है। उसे गंभीर हालत में रायगंज मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। आठ अन्य घायल व्यक्तियों का वर्तमान में उसी अस्पताल में इलाज चल रहा है, हालांकि उन्हें संकट से बाहर बताया गया है।

विसर्जन कार्निवाल में भाग लेने वाली एक सामुदायिक पूजा समिति अनुशीलों क्लब ने मूर्तियों को बैलगाड़ी पर ले जाने की व्यवस्था की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार समस्या तब शुरू हुई जब एक बैल अचानक से हिंसक हो गया। बैल ने खुद को गाड़ी से मुक्त कर लिया और वहां जमा लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। इस दौरान कई लोग घायल हो गए और एक व्यक्ति की मौत हो गई।

गाड़ी में रखी देवी दुर्गा की मूर्ति बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह पूरी घटना एक मिनट से भी कम समय के लिए हुई, जिसके बाद बैल भगदड़ के बाद मौके से फरार हो गया।

इस अवसर पर स्थानीय तृणमूल कांग्रेस विधायक और पश्चिम बंगाल राज्य अल्पसंख्यक मामलों और मदरसा शिक्षा विभाग के कैबिनेट मंत्री, मोहम्मद गुलाम रब्बानी उपस्थित थे। इस बीच, रायगंज के कई नागरिकों ने दुर्घटना के लिए जिला प्रशासन को फटकार लगाई है और उन्होंने दावा किया है कि अधिकारियों को संबंधित सामुदायिक पूजा समिति को बैलगाड़ी का उपयोग करने की अनुमति नहीं देनी चाहिए थी।

शर्मिष्ठा घोष ने कहा, “एक नागरिक के रूप में मैं रायगंज में जो कुछ हुआ उस पर शर्म महसूस करती हूं क्योंकि प्रशासन ने एक सामुदायिक पूजा समिति द्वारा इस तरह के कृत्य की अनुमति दी जिससे अंतत: किसी की जान गई। प्रशासन ने जलपाईगुड़ी में अचानक बाढ़ नरसंहार से कोई सबक नहीं सीखा।”

बुधवार की रात, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के मालबाजार में मल नदी में अचानक आई बाढ़ ने आठ लोगों की जान ले ली और कई लापता हो गए, जबकि हजारों लोग विजया दशमी के अवसर पर मूर्ति विसर्जन के लिए नदी के किनारे एकत्रित हुए थे।

*************************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

IAF चीफ का ऐलान, अगले साल से Air Force में होगी महिला अग्निवीरों की भर्ती

नई दिल्ली 08 Oct. (Rns/FJ): देशभर में आज वायुसेना दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर 2 बड़े ऐलान किए गए हैं। इसमें पहला ऐलान ये है कि भारतीय वायुसेना में एक नया ‘वेपन सिस्टम ब्रांच’ को बनाया जाएगा। इसके अलावा, दूसरा ऐलान ये किया गया है कि अगले साल से महिला अग्निवीरों को Indian Air Force में शामिल किया जाएगा। Air Force Day के मौके पर शनिवार को भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी ने ये दोनों ऐलान किया है। चंडीगढ़ में वायुसेना दिवस के मौके पर फुल डे रिहर्सल किया जा रहा है।

भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी ने ऐलान किया कि सरकार ने IAF अधिकारियों के लिए ‘वेपन सिस्टम ब्रांच’ को बनाने की मंजूरी दी है। भारत की आजादी के बाद ये पहला मौका है, जब एक नई ऑपरेशनल ब्रांच को बनाया जाएगा।

वायुसेना प्रमुख द्वारा ये ऐलान Air Force Day के मौके पर किया गया। एयर चीफ मार्शल ने कहा कि ये ब्रांच अनिवार्य रूप से एयरफोर्स के सभी तरह के लेटेस्ट वेपन सिस्टम को हैंडल करेगा। इससे 3400 करोड़ रुपये बचाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वायुसेना अगले साल महिला अग्निवीरों को शामिल करने की योजना बना रही है।

******************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

चुनाव आयोग ने उद्धव ठाकरे को भेजा नोटिस

*तीर-धनुष के इस्तेमाल पर मांगा जवाब*

नई दिल्ली 08 Oct. (Rns/FJ): चुनाव आयोग ने अंधेरी पूर्व विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में शिवसेना के चुनाव चिह्न तीर-धनुष के इस्तेमाल को लेकर उद्धव ठाकरे को नोटिस जारी किया है। आयोग ने इस संबंध में ठाकरे से शनिवार को अपराह्न दो बजे तक जवाब दाखिल करने को कहा है।

एकनाथ शिंदे गुट ने चुनाव आयोग ने चुनाव आयोग से अंधेरी पूर्व विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में चुनाव चिह्न के तौर पर तीर-धनुष का इस्तेमाल करने की मांग की है, जिसको लेकर आयोग ने ठाकरे को शुक्रवार को नोटिस जारी किया और उनसे इस संबंध में शनिवार को अपराह्न दो बजे तक जवाब दाखिल करने को कहा। माना जा रहा है कि आयोग फिलहाल इस चुनाव चिह्न को फ्रीज कर सकता है।

महाराष्ट्र की अंधेरी पूर्व विधानसभा के लिए चुनाव आयोग ने उपचुनाव की घोषणा कर दी है। इसके लिए सात अक्टूबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो 14 अक्टूबर तक चलेगी। इस सीट पर तीन नवंबर को मतदान होगा।

उल्लेखनीय है कि एकनाथ शिंद गुट और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे दोनों ही खुद को असली शिवसैनिक होने का दावा कर रहे हैं और पार्टी पर अपना हक जता रहे हैं। इस संबंध में उच्चतम न्यायालय में सुनवाई भी चल रही है। इस बीच शिंदे गुट ने शुक्रवार को चुनाव आयोग से अंधेरी पूर्व विधानसभा सीट पर होने वाले चुनाव में शिवसेना के चुनाव चिह्न तीर-धनुष इस्तेमाल करने की मांग कर दी।

*******************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

सैयद मुश्ताक ट्राफी में बंगाल की पहली भिड़ंत झारखंड से

कोलकाता ,08 अक्टूबर (एजेंसी) । अभिमन्यु ईश्वरन के नेतृत्व में बंगाल की टीम सैयद मुश्ताक अली ट्राफी टी-20 चैंपियनशिप में 11 अक्टूबर को लखनऊ में झारखंड से भिड़ेगी।

एलीट ग्रुप ‘ई’ में बंगाल के साथ चंडीगढ़,छत्तीसगढ़,ओडिशा,सिक्किम और गत चैपियन तमिलनाडु को रखा गया है। पहले मैच में भाग लेने के लिये बंगाल की टीम लखनऊ के लिये रवाना हो गयी है।

चैंपियनशिप में भाग लेने वाली 38 टीमों को पांच एलीट ग्रुप में विभाजित किया गया है। ए,बी और सी ग्रुप में आठ आठ टीमे होंगी जबकि ई और एफ ग्रुप में टीमो की संख्या सात-सात होगी। सैयद मुश्ताक ट्राफी के मुकाबले छह शहरों में खेले जायेंगे। फाइनल पांच नवंबर को होगा।

बंगाल की 19 सदस्यीय टीम इस प्रकार है, अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), रितिक चटर्जी (उप कप्तान),अभिषेक दास, रितिक राय चौधरी,सुदीप कुमार घारामी,रंजोत सिंह खैरा,अग्निव पान (विकेटकीपर), अभिषेक पोरल (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, प्रदीप्त प्रमानिक,करन लाल,सुजित कुमार यादव,मुकेश कुमार,अक्षदीप,ईशान पोरल,सायान शेखर मंडल,रवि कुमार,आकाश घटक और गीत पुरी।

************************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को प्रोत्साहित करेगा गीत विजयी भव

नयी दिल्ली ,08 अक्टूबर (एजेंसी) । आस्ट्रेलिया में शुरू होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम में जोश भरने के लिये मुंबई की एक गैर सरकारी संस्था ने चीयरिंग स्कवॉड इंडिया फाउंडेशन (सीएसआईएफ) ने ‘विजयी भव’ नामक गीत लॉन्च किया है।

संस्था का दावा है कि ‘विजयी भव इंडिया गीत एक भाव है, जिसका उद्देश्य विश्व कप वापस अपने देश वापस लाने के लिए संयुक्त रूप से भारतीय टीम को प्रोत्साहित करना है।

इस गीत की शुरुआत एक पवित्र श्लोक के साथ होती है और ‘विजयी भव’ का स्वर धीरे-धीरे बढ़ते हुए चरम सीमा पर पहुंचता है और शक्तिशाली ऊर्जा निर्माण करता है। प्रज्ञा पलसुले ने इसे लिखा और इसका संगीत तैयार किया है और इसे उभरते गायक अभिजीत नलावडे ने गाया है।

सीआईएसएफ के संस्थापक मकरंद पाटील ने कहा कि ‘विजयी भव’ गीत भारतीय क्रिकेट टीम की लगन को सलाम करता है जो हर समय विजय हासिल करने के लिए अपने प्रत्येक मैच को कुरुक्षेत्र के युद्ध की तरह देखती है।

इसके पीछे विचार यह है कि देश को एक साथ लाया जाए और मिलकर प्रार्थना की जाए। ‘विजयी भव एक भाव है जो एक अरब भारतीयों द्वारा देश की टीम के प्रति अपने समर्थन का संकल्प प्रदर्शित करता है।

गीत में प्रदर्शन करने के लिए हार्दिक जोशी, ऋतुराज फड़के, संदीप जुवाटकर, आनंद काले, माधव देवचाके, नरेश मारू जैसे कई सेलिब्रिटी क्रिकेट खिलाडिय़ों को शामिल किया गया है।

गौरतलब है कि 16 अक्टूबर से वर्ल्ड कप की शुरुआत हो रही है और 23 अक्टूबर को भारत अपना पहला मैच खेलेगा।

********************************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

नासिक में दर्दनाक हादसा: ट्रक से टकराने पर बस में लगी भीषण आग, 11 लोग जिंदा जले

नासिक 08 Oct. (Rns/FJ): एक बस के ट्रक में टकरा जाने से बस में आग लग गई, जिससे उसमें बैठे 11 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और 30 घायल हो गए। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। नासिक पुलिस ने कहा कि दुर्घटना सुबह करीब पांच बजे नासिक के पास औरंगाबाद रोड पर हुई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में आग लग गई, जिससे कई यात्री फस गए, जो तड़के सो रहे थे। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ितों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की और सभी घायलों के शीघ्र मुफ्त इलाज के आदेश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि यवतमाल से मुंबई आ रही बस को टक्कर मारने के सही कारणों का पता लगाने के लिए दुर्घटना की जांच की जाएगी।

सीएम शिंदे लगातार जिला प्रशासन के संपर्क में बने हुए हैं। उन्होंने बताया कि घायलों के इलाज को प्राथमिकता दी जा रही है। दुर्घटनाग्रस्त हुई बस यवतमाल से मुंबई की ओर जा रही थी। यह हादसा सुबह करीब 5 बजे के आसपास हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना के वक्त यात्री सो रहे थे और उन्हें बचने का मौका नहीं मिला। आंकड़े बताते हैं कि लगभग 30 लोग इसमें झुलस गए हैं।

*******************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

शिकंजा: केरल में 1200 करोड़ की अफगान हेरोइन जब्त

*गुजरात में ATS ने पकड़ी PAK तस्करों की नाव*

नई दिल्ली 08 Oct. (Rns/FJ): केरल में एनसीबी और नौसेना की संयुक्त टीम ने 1200 करोड़ रुपये कीमत की 200 किलो हेरोइन को जब्त किया है। हेरोइन का इतना बड़ा जखीरा एक ईरानी जहाज से मिला है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि इस जहाज को अफगानिस्तान से पाकिस्तान पहुंचाया जाना था। खेप का कुछ हिस्सा भारत और श्रीलंका में बेचा जाना था। जहाज से 6 ईरानी लोग भी पकड़े गए हैं।

सूत्रों का कहना है कि इस बड़ी तस्करी के पीछे पाकिस्तान के हादी सलीम नेटवर्क का हाथ हो सकता है। अधिकारियों के मुताबिक, हेरोइन की पैकेजिंग में स्कॉर्पियन के अलावा ड्रैगन सील के निशान भी मिले हैं।

वहीं दूसरी तरफ गुजरात में आतंकवादी निरोधी दस्ते (ATS) के साथ इंडियन कोस्ट गार्ड ने एक जॉइंट ऑपरेशन में बड़ी मात्रा मे ड्रग ले जा रहे पाकिस्तानी तस्करों के गिरोह को पकड़ा है। ये तस्कर अल सकर नाम की बोट से भारत में ड्रग्स लाने की कोशिश कर रहे थे। इनके पास से पुलिस दस्ते ने 50 किलो हेरोइन जब्त की गई है। इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 350 करोड़ बताई जा रही है। बोट पर कुल 6 क्रू मेंबर्स थे। पुलिस दस्ते ने इन्हें गिरफ्तार किया है और इनसे पूछताछ की जा रही है।

*************************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर यातायात बाधित

श्रीनगर 08 Oct. (Rns/FJ): जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर महार में पत्थरों के कारण यातायात बाधित हो गया है। यातायात पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस ने कहा, “जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर महार में पत्थरों से यातायात बाधित हुआ।”

राजमार्ग कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। कश्मीर जाने वाले ट्रक आवश्यक आपूर्ति और अन्य वाहनों से लदे राजमार्ग से गुजरते हैं और इस सड़क से देश के बाकी हिस्सों के लिए कश्मीर से फल ढोने वाले ट्रक गुजरते हैं।

*********************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

असम: शाह ने अधिकारियों से की मुलाकात, बाढ़ से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा

गुवाहाटी 08 Oct. (Rns/FJ): केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने असम को बाढ़ मुक्त बनाने के लिए भविष्य की रणनीति तैयार करने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, बैठक के दौरान, केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ के लिए जिम्मेदार कारणों और समस्या से निपटने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की समीक्षा करने के लिए हितधारकों से बात की है।

उन्होंने कहा कि शाह ने असम में बाढ़ की समस्या के दीर्घकालिक समाधान पर जोर दिया और राज्य को बाढ़ मुक्त बनाने के लिए अंतर-मंत्रालयी और अंतर-विभागीय समन्वय पर भी जोर दिया है। असम के जल संसाधन मंत्री पीयूष हजारिका भी विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ बैठक में शामिल हुए।

****************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

रक्षा सार्वजनिक उपक्रमों ने समय से पहले 72 वस्तुओं का स्वदेशीकरण किया

नई दिल्ली 08 Oct. (Rns/FJ): रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (डीपीएसयू) ने कहा कि डीपीएसयू द्वारा 214 में से 72 वस्तुओं का स्वदेशीकरण उनकी मूल स्वदेशीकरण समय सीमा से काफी पहले किया गया है। शेष 142 वस्तुओं का दिसंबर 2022 की समय सीमा के भीतर स्वदेशीकरण किया जा रहा है। स्वदेशी कुछ मुख्य उप-प्रणालियों और लाइन प्रतिस्थापन इकाइयों (एलआरयू) में जहाजों के लिए पत्रिका अग्निशमन प्रणाली, स्टीयरिंग गियर सिस्टम और फ्रिगेट, दबाव वाले कंटेनरों के नियंत्रण के साथ फिन स्टेबलाइजर्स शामिल हैं। आकाश मिसाइलों के लिए, कोंकर्स मिसाइलों और इलेक्ट्रिक मोटर के लिए केओई चार्ज, युद्धक टैंकों के लिए परिशोधन सेट और प्रिज्म ऑप्टिकल उपकरण।

इन मदों के अलावा, कुछ महत्वपूर्ण घटकों में हेलीकॉप्टरों के लिए मध्यवर्ती कास्टिंग, पनडुब्बियों के लिए पॉलीक्लोरोप्रीन रबर बैंड और जहाजों के लिए उच्च दबाव विनियमन वाल्व शामिल हैं। रक्षा मंत्रालय ने एलआरयू/सब-सिस्टम/असेंबली/सब-असेंबली/घटकों के लिए क्रमश: दिसंबर 2021, मार्च 2022 और अगस्त 2022 में तीन सकारात्मक स्वदेशीकरण सूचियों (पीआईएल) को अधिसूचित किया था, जिसमें उनके स्वदेशीकरण के लिए एक सांकेतिक समयसीमा थी। पहली पीआईएल में 351 आइटम स्वदेशीकरण, दूसरे में 107 आइटम और तीसरे में 780 आइटम शामिल हैं।

*************************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

बेंगलुरु में झारखंड के व्यक्ति की पीट-पीटकर की थी हत्या: पुलिस

बेंगलुरू 08 Oct. (Rns/FJ): पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। 23 सितंबर को मृत पाए गए झारखंड के एक व्यक्ति की भीड़ के हमले में लगी चोटों से मौत हो गई थी। 23 सितंबर की रात, पुलिस को अज्ञात शव मिला था, जब गुस्साई भीड़ ने बच्चा चोर होने के संदेह में उस पर हमला किया था। डीसीपी (व्हाइटफील्ड) गिरीश ने कहा कि शुरूआत में सीआरपीसी 174 (सी) के तहत मामला दर्ज किया गया था क्योंकि अज्ञात शव पर कोई बड़ी चोट नहीं थी। हालांकि, बाद में पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया जब उन्हें पता चला कि भीड़ ने उस पर हमला किया था।

पुलिस ने कहा कि मृतक की पहचान बाद में झारखंड के संजय टुडू के रूप में हुई, जो शहर में राजमिस्त्री का काम करता था। उन्होंने कहा कि शव की पहचान करने में उन्हें लगभग आठ दिन लगे जिसके बाद झारखंड में उनके परिवार को सूचित किया गया। पुलिस ने कहा कि 3 अक्टूबर को पोस्टमार्टम के बाद उसका शव उसके परिवार को सौंप दिया गया था। गुरुवार को मिली रिपोर्ट से संकेत मिलता है कि उसके साथ मारपीट की गई और उसे कई चोटें आईं।

*********************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

हिचकी से हैं परेशान तो तुरंत राहत दिला सकती है काली मिर्च

08.10.2022 – हिचकी आना आज के समय में एक सामने समाया है। इसको चाहकर भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। जी दरअसल वैसे तो ये कुछ मिनटों के लिए आती है और पानी पी लेने से दूर हो जाती है। हालाँकि कभी-कभी ये काफी देर तक परेशान कर सकती है।

जी हाँ और एक्सपर्ट्स का कहना है कि हिचकी की समस्या हमारे शरीर में मौजूद पसलियों और डायाफ्राम के बीच होती है। जी हाँ और इनमें स्थित इंटरकोस्टल मांसपेशियों का अचानक संकुचन होता है जो ऐंठन का रूप ले लेती है। ऐसे में यह ऐंठन आचनाक गले से टकराती है और हिचकी शुरू हो जाती है।

क्या आप भी अक्सर हिचकी के आने से काफी देर तक परेशान रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आयुर्वेद में भी हिचकी के कुछ कारगर उपायों के बारे में बताया गया है। आज हम आपको उन्ही उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। इलायची पाउडर- इसका इस्तेमाल करने के लिए पानी को उबालें और इसमें थोड़ा सा इलायची पाउडर डाल लें।

उसके बाद पानी को छान लें और गुनगुना होने पर इसे सिप-सिप करके पिएं।चीनी- इसका इस्तेमाल करने के लिए एक एक या आधा चम्मच चीनी लें और इसे मुंह में डालकर चबाएं।

आयुर्वेदिक नुस्खा- इसके लिए आपको काली मिर्च पाउडर की मदद लेनी होगी। जी हाँ, और ध्यान रहे आपको काली मिर्च पाउडर का सेवन नहीं करना है, बल्कि इसे सूंघना है।

ऐसे में इसके लिए सूती कपड़ा लें और इसमें काली मिर्च का पाउडर डालें। आप कपड़े की पोटली बनाएं और इसे सूंघें। (एजेंसी)

*******************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

रोज सुबह पीना चाहिए ब्रोकली के जूस

*जानिए क्या है इसके बेहतरीन फायदे*

08.10.2022 – ब्रोकली खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ब्रोकली के साथ उसका जूस भी शरीर को कई फायदे पहुंचा सकता है। जी दरअसल रोज इसके सुबह खाली पेट सेवन से सेहत से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो सकती है।

आपको बता दें कि ब्रोकली में फाइबर और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हमारे शरीर के लिए जरूरी है। केवल यही नहीं बल्कि इसके अलावा, इसमें प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट, आयरन, कैल्शियम, सेलेनियम, पॉलीफेनोल के साथ विटामिन ए भी पाया जाता है।

अब हम आपको बताते हैं ब्रोकली के जूस के अद्भुत फायदे।इम्यूनिटी- विटामिन सी से भरपूर ब्रोकली का जूस रोज सुबह खाली पेट पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, जो आपके शरीर को वायरस और बैक्टीरिया से दूर रखता है।खराब कोलेस्ट्रॉल- शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (ड्ढड्डस्र ष्द्धशद्यद्गह्यह्लद्गह्म्शद्य) का हाई लेवल दिल की बीमारी का कारण बनता है।

इसके चलते दिल का दौरा भी पड़ सकता है। हर दिन सुबह ब्रोकली का जूस पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल होता है। इसमें फाइबर पाया जाता है, खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।मजबूत हड्डियां- ब्रोकली हड्डियों के लिए भी फायदेमंद होता है। जी दरअसल इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियां को मजबूत बनाता है और इससे जुड़ी बीमारियों को भी दूर रखता है।

डायबिटीज- ब्रोकली का जूस एंटी ऑक्सीडेंट और फाइबर से भरपूर होता है जिसके चलते ये डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है। हर दिन सुबह खाली पेट ब्रोकली का जूस पीने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।स्किन- ब्रोकली के जूस स्किन को भी फायदा पहुंचा सकता है।

जी दरअसल इसमें विटामिन-सी होता है, जो आपकी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाता है। (एजेंसी)

*********************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

हुमा कुरैशी की तस्वीरें देखकर आपको भी हो जाएगा प्यार

*फैंस कर रहे लाइक्स की बौछार*

08.10.2022 – बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस हुमा कुरैशी अपनी बोल्ड अंदाज के लिए काफी पसंद की जाती हैं। गैंग्स ऑफ वासेपुर से करियर में मुकाम पाने वाली हुमा कुरैशी की महारानी वेब सीरीज के दोनों सीजन हिट रहे । वहीं, हुमा की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

हुमा कुरैशी कभी साड़ी पहने नजर आती है। तो कभी थाई हाई स्लिट ड्रेस पहनकर फैंस के दिलों को धड़का रही हैं। हुमा कुरैशी सोशल मीडिया पर भी अपनी हॉटनेस का जलवा बिखेरती रहती हैं। उनकी पोस्ट का फैंस बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। विंटर कमिंग शून लिखते हुए हुमा कुरैशी ने स्वेटर पहने हुए अपनी काफी खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की हैं। जिन्हें देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो रहे हैं।

सोशल मीडिया पर हुमा कुरैशी अपने फैंस के लिए निजी और प्रोफेशनल पलों को साझा करने से कभी नहीं चूकती हैं। हुमा कुरैशी का जन्म 28 जुलाई 1986 को दिल्ली में हुआ है। उनके पिता सलीम कुरैशी दिल्ली के मशहूर बिजनेसमैन हैं। एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर से की थी। पहली फिल्म में ही लोगों ने हुमा को इतना पसंद किया कि उन्होंने बदलापुर, डायन, जॉली एलएलबी 2 और काला सहित कई सुपरहिट फिल्में दे दीं।

हुमा कुरैशी जल्द ही अपने नए प्रोजेक्ट पूजा मेरी जान की घोषणा की है। जबकि डबल एक्सएल, तरला, मोनिका ओ माई डार्लिंग और हीरामंडी जैसी फिल्मों में हुमा नजर आएंगी।

इंस्टाग्राम पर उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस दीवाने रहते हैं।

उनके इंस्टा अकाउंट पर 5.9 मिलियन फॉलोवर्स हैं। (एजेंसी)

*******************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

गुल पनाग गुड बैड गर्ल में वकील की भूमिका निभाएंगी

08.10.2022 – अभिनेत्री गुल पनाग जल्द ही आगामी स्ट्रीमिंग शो गुड बैड गर्ल में नजर आएंगी। अभिनेत्री पहली बार एक वकील का किरदार निभाएंगी। मुंबई की पृष्ठभूमि पर बना यह शो माया आहूजा के इर्द-गिर्द घूमता है, जो एक जीवंत और अजीब लड़की है, जिसके पास बताने के लिए तीन अलग-अलग कहानियां हैं। शो के ट्रेलर का मुंबई के जुहू इलाके में अनावरण किया गया।

शो के बारे में बात करते हुए, गुल पनाग ने कहा, मैं स्क्रिप्ट और शो की अवधारणा से काफी प्रभावित थी। कहानी रोजमर्रा की जिंदगी की है जिससे लोग रूबरू होते रहते हैं। सभी कैरेक्टर ताजा हैं विभिन्न परतों के साथ जो कहानी में सही मसाला जोड़ते हैं।यह सीरीज दिखाती है कि कैसे लोग, नियम, संस्कृति, समाज और कानून सात साल के बच्चे के दिमाग को 28 साल की उम्र तक एक चालाक व्यक्ति में बदलने के लिए प्रभावित करते हैं।

अभिनेत्री ने आगे उल्लेख किया, मैं पहली बार एक वकील की भूमिका निभा रही हूं और मेरा किरदार जैना मिस्त्री का है जो शो में अन्य पात्रों विविधता को संतुलित करता है। वह तर्क करना जानती है, बिल्कुल वैसे ही जैसे मैं हूं वास्तविक जीवन में। प्रतिभाशाली कलाकारों का एक समूह इस शो में है जिसने इस यात्रा को अविश्वसनीय बना दिया है।

शो अभिषेक सेनगुप्ता द्वारा अभिनीत और विकास बहल और अनुराग श्रीवास्तव द्वारा निर्मित है। शो में समृद्धि दीवान, वैभव राज गुप्ता, शीबा चड्ढा, आराध्या अंजना, नम्रता सेठ, राजेंद्र सेठी और जैन खान भी हैं।गुड बैड गर्ल 14 अक्टूबर से सोनी लिव पर स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध होगी। (एजेंसी)

*******************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

कांग्रेस को खडग़े जैसा ही अध्यक्ष चाहिए

अजीत द्विवेदी – देश की सबसे पुरानी पार्टी को इस समय जैसा अध्यक्ष चाहिए था वैसा अध्यक्ष मिलने जा रहा है। कांग्रेस को शशि थरूर जैसे अध्यक्ष की जरूरत नहीं है और न दिग्विजय सिंह और अशोक गहलोत जैसे अध्यक्ष की जरूरत है। उसे मल्लिकार्जुन खडग़े की जरूरत है। हालांकि कांग्रेस के काफी लोग इससे अलग सोच रखते हैं। उनका कहना है कि खडग़े 80 साल के हो गए हैं।

उन लोगों ने मजाक भी बनाया है कि 75 साल की सोनिया गांधी के उत्तराधिकारी 80 साल के खडग़े हैं! उनकी सेहत भी बहुत अच्छी नहीं है। वे दक्षिण भारत से आते हैं। उनके साथ भाषा की भी कुछ न कुछ समस्या है। वे मोदी से मुकाबला नहीं कर पाएंगे। वे बहुत डायनेमिक नहीं हैं और बहुत मेहनत नहीं कर पाएंगे। वे कांग्रेस में नई जान फूंकने लायक नहीं हैं आदि आदि।

लेकिन ऐसी तमाम बातें कहने वाले लोग या तो केंद्रीय बिंदु को पूरी तरह से मिस कर रहे हैं या कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर खडग़े की मौजूदगी को बहुत सीमित या पूर्वाग्रह वाले नजरिए से देख रहे हैं।

खडग़े को बतौर अध्यक्ष सिर्फ इस नजरिए से देखना चाहिए कि कांग्रेस को अभी कैसे अध्यक्ष की जरूरत है? कांग्रेस को एक ऐसे अध्यक्ष की जरूरत है, जो कांग्रेस की राजनीति के कोर बिंदुओं को समझता हो, जो कांग्रेस संगठन के बारे में जानता हो, जिस पर आलाकमान को सौ फीसदी भरोसा हो, जो हर समय कार्यकर्ताओं के लिए उपलब्ध हो और जो पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की सारी बातों को धीरज के साथ सुने और आलाकमान के हिसाब से काम करे।

कांग्रेस को ऐसा अध्यक्ष चाहिए, जिससे आंतरिक लोकतंत्र का भ्रम रचा जा सके और लोगों को उस पर यकीन भी दिलाया जा सके। भारतीय जनता पार्टी ने जेपी नड्डा के जरिए ऐसा ही भ्रम रचा है और देश के लोग उस पर यकीन भी करते हैं। असल में फिल्मों की तरह राजनीति भी लोगों को यकीन दिलाने की कला का नाम है।

फिल्मों की तरह राजनीति के दांव-पेंच देखते हुए भी लोग स्वेच्छा से सामान्य बुद्धि को किनारे रख देते हैं।

बहरहाल, खडग़े की सबसे बड़ी ताकत उनका अनुभव है। उन्होंने गुलबर्ग शहर के कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था और यह उस साल की बात है, जब सोनिया गांधी को भारत आए हुए महज एक साल हुए थे। खडग़े ने 1969 में राजनीतिक सफर शुरू किया।

इसके तीन साल बाद 1972 में वे पहली बार विधायक बने और 2019 के लोकसभा चुनाव को छोड़ दें तो बीच में कोई भी चुनाव नहीं हारे। यानी 47 साल तक अपराजेय बने रहे! नौ बार विधायक और दो बार लोकसभा के लिए चुने गए। वे शहर कांग्रेस से शुरू करके प्रदेश अध्यक्ष बने और अब राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे हैं।

वे विधायक रहे, राज्य सरकार में मंत्री रहे, प्रदेश अध्यक्ष रहे, लोकसभा सदस्य रहे, केंद्र सरकार में मंत्री रहे, लोकसभा में पार्टी के नेता रहे और फिर राज्यसभा में भी पार्टी के नेता बने। सो, कांग्रेस के बुनियादी मूल्यों को, पार्टी की राजनीति को और संसदीय राजनीति की जरूरतों को उनसे बेहतर भला कौन जानता होगा!

खडग़े दलित समाज से आते हैं और बौद्ध धर्म को मानते हैं। वे बुद्ध के अनुयायी हैं इसलिए संयम, संतोष, अपरिग्रह और मध्य मार्ग पर चलना उनके सहज स्वभाव का हिस्सा है। कोई बताए कि कांग्रेस का कौन ऐसा नेता है, जो स्वाभाविक रूप से मुख्यमंत्री पद का दावेदार हो और जिससे एक बार नहीं, दो बार नहीं, बल्कि तीन तीन बार यह मौका छीन लिया गया हो और, जिसके मुंह से उफ नहीं निकला हो? खडग़े वह नेता हैं, जिन्हें 1999, 2004 और 2013 में तीन बार मुख्यमंत्री बनने से रोका गया।

इसके बावजूद वे उसी निष्ठा और समर्पण के साथ कांग्रेस का काम करते रहे। उनकी शिकायतें रही होंगी और हो सकता है कि अपनी पार्टी हाईकमान के सामने उन्होंने शिकायतें रखी भी हों लेकिन उसे उन्होंने कभी भी सार्वजनिक नहीं होने दिया।

राजस्थान में अभी जो हुआ या राज्यसभा की एक सीट की खींचतान में जैसे मध्य प्रदेश की सरकार गई उससे कांग्रेस अध्यक्ष के दो पूर्व दावेदारों और खडग़े का फर्क दिखता है।

खडग़े की क्षमता पर वे ही लोग सवाल उठा रहे हैं, जिन्होंने उनको काम करते नहीं देखा है या जो दक्षिण भारतीय, दलित और 80 वर्ष की उम्र के पूर्वाग्रहों के आधार पर उनको देख रहे हैं। मल्लिकार्जुन खडग़े उस समय लोकसभा में कांग्रेस के नेता बने थे, जब कांग्रेस ऐतिहासिक हार के बाद 44 सांसदों की पार्टी रह गई थी।

इन 44 सांसदों में से भी आधे हमेशा सदन से नदारद रहते थे। गिने-चुने सांसदों को साथ लेकर लोकसभा में तीन सौ सांसदों के प्रचंड बहुमत वाली भाजपा के साथ जिन लोगों ने भी खडग़े को जूझते देखा है, वे उनकी क्षमताओं से परिचित हैं। संसद की बहसों में विचारों की जैसी स्पष्टता खडग़े में देखने को मिली वह बेमिसाल है।

चाहे संसदीय कार्यवाही हो या लोक लेखा समिति के अध्यक्ष के नाते कामकाज हो, खडग़े ने हर जगह छाप छोड़ी। जहां जरूरत पड़ी वहां उन्होंने सभी विपक्षी पार्टियों के साथ तालमेल बनाया और नीतिगत व वैचारिक स्तर पर भाजपा व केंद्र सरकार को कठघरे में खड़ा किया।

यह भी ध्यान रखने की जरूरत है कि कांग्रेस अध्यक्ष को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नहीं लडऩा है या उनको चुनौती नहीं देनी है। उनको 2024 के चुनाव का नेतृत्व नहीं करना है। सबको पता है कि यह काम राहुल गांधी करेंगे। लेकिन उससे पहले और उस समय भी कांग्रेस को एक ऐसे नेता की जरूरत है, जो पार्टी हाईकमान के लिए आंख और कान का काम कर सके। कांग्रेस को हर समय खुला रहने वाले एक मुंह की जरूरत नहीं है।

इसलिए कांग्रेस को शशि थरूर या दिग्विजय सिंह की नहीं, बल्कि खडग़े की जरूरत है। वे धीरज के साथ पार्टी मुख्यालय में बैठें और नेताओं की सारी बातें सुन कर उन्हें यकीन दिलाएं कि उनकी बात सही जगह पहुंचेगी और उनकी शिकायत या सुझाव पर कार्रवाई होगी, तो यह अपने आप में बहुत बड़ी बात होगी।

अगर कांग्रेस अध्यक्ष देश के हर राज्य के नेताओं व कार्यकर्ताओं के लिए सहज उपलब्ध हों तो इतने से भी बहुत कुछ बदल जाएगा। अभी अध्यक्ष तो छोडि़ए पार्टी के महासचिव भी नेताओं व कार्यकर्ताओं से नहीं मिलते हैं। कांग्रेस को दिए गए अपने प्रजेंटेशन में प्रशांत किशोर ने बताया था कि कांग्रेस के संगठन महासचिव देश के 90 फीसदी जिला अध्यक्षों से नहीं मिले हैं।

कांग्रेस की इस संस्कृति को बदलना एक बड़ी जरूरत थी, जो खडग़े से पूरी होगी। दक्षिण भारत में खास कर कर्नाटक में उनकी वजह से राजनीतिक लाभ होगा और दलित समुदाय में एक सकारात्मक मैसेज जाएगा, वह अपनी जगह है।

यकीन मानिए कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर मल्लिकार्जुन खडग़े वैसे ही सफल होंगे, जैसे प्रधानमंत्री के रूप में मनमोहन सिंह सफल हुए थे। खडग़े बिल्कुल उसी तरह की पसंद हैं, जैसे मनमोहन सिंह थे। कांग्रेस हाईकमान के प्रति सौ फीसदी समर्पित! वे पार्टी की जरूरतों को और आलाकमान की इच्छा को समझते हुए काम करेंगे।

पार्टी का वास्तविक सत्ता केंद्र सोनिया और राहुल गांधी होंगे लेकिन खडग़े उनके साथ संपूर्ण सामंजस्य बैठा कर काम करेंगे। इस समय कांग्रेस की सबसे बड़ी जरूरत यह है कि पार्टी के अंदर कोई बड़ा टकराव न हो और पार्टी एकजुट दिखे। खडग़े से यह मैसेज बनेगा।

वे स्ट्रीट फाइटर हैं इसलिए जहां भाजपा को सड़क पर टक्कर देने की जरूरत होगी वहां भी वे पीछे नहीं रहेंगे। वे संगठन के आदमी हैं, संघर्ष के आदमी हैं!

**********************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। आज प्रत्येक क्षेत्र में विरोधी परास्त होंगे। सामाजिक मान-सम्मान बढेगा। व्यापार विस्तार अथवा नए कार्य का आरंभ समय अनुकूल रहने पर भी आज ना करें तो सही है। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। किसी परिचित से लंबे समय बाद भेंट से हर्ष एवं लाभ होगा। स्त्री एवं संतान के ऊपर खर्च करेंगे , दाम्पत्य जीवन का पूर्ण सुख मिलेगा। मेहनत व सूझबूझ से कार्यक्षेत्र पर संतुष्टि मिलेगी व मान सम्मान बढेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु , वे, वो)

आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। आज दिन भर शारीरिक रूप से चुस्त बने रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी सामाजिक मान-सम्मान मिलेगा। किसी स्वजन के सहयोग से कर्ज से मुक्ति मिलेगी। विरोधी आज शांत रहेंगे। परिजनों के साथ धार्मिक यात्रा के योग है। संतान से सुख-सहयोग मिलेगा। फिर भी सरकार विरोधी अथवा अनैतिक क्रियाओं से दूरी बना कर रहें। आय-व्यय में संतुलन नहीं रहने से आर्थिक समस्या बन सकती है।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आपका आज के दिन का अधिकांश समय आराम से व्यतीत होगा। सामाजिक एवं धार्मिक कार्यो में योगदान देने से यश एवं सम्मान की प्राप्ति होगी। आप अपने पराक्रम से बिगड़े कार्यो को बना लेंगे प्रतिस्पर्धी नतमस्तक होंगे। धन लाभ संतोषजनक रहेगा। जायदाद एवं कानूनी कार्यो को जल्दबाजी में ना करे नुक्सान उठाना पड़ सकता है। गृहस्थ जीवन की जटिलताएं हल होंगी संतान की प्रगति से हर्ष होगा। महिला मित्रो से ज्यादा निकटता के कारण परेशानी हो सकती है।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आपका आज का दिन सामान्य रहेगा फिर भी सेहत की अनदेखी न करें। पेट सम्बंधित समस्या बड़ा रूप ना ले इसका ध्यान रखे। कार्य क्षेत्र पर अधिकांश समय उबन में बीतेगा। व्यवसाय में निवेश एवं जोखिम के कार्य हाथ में लेना हानिकर रहेगा। आलस्य न करें। कारोबारी कार्य से यात्रा के योग है। अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। पारिवारिक मामलो को ज्यादा महत्त्व दें। सेहत का विशेष ध्यान रखें।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आपका आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यवसाय नौकरी में मनचाही उन्नति मिलने से दिन भर प्रसन्न रहेंगे। आज आपके विचारो से सभी प्रभावित रहेंगे। दलाली के व्यवसाय में निवेश से विशेष लाभ की सम्भवना है। आपके सभी कार्य सहजता से पूर्ण होंगे जिससे उत्साह बढ़ेगा। परिजनों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते है। संध्या का समय सगे-सम्बंधियों और मित्रों के साथ सुख में व्यतीत होगा। परन्तु लापरवाही अथवा व्यवहारिकता की कमी के कारण सम्बन्धों में खटास आ सकती है।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन आप ज्यादा मेहनत करने के मूड में नहीं रहेंगे परन्तु पुराने कार्यो अथवा कार्य क्षेत्र पर व्यवस्था बनाने में काफी परिश्रम करना पड़ेगा। मन में यात्रा के विचार दुविधा में डालेंगे। कार्य क्षेत्र पर किसी की लापरवाही के कारण नोंकझोंक हो सकती है। लोग आज स्वार्थ सिद्धि के कारण आपकी गलतियों को भी नजर अंदाज करेंगे। धन लाभ होते होते किसी विघ्न आने से टल सकता है। जल्दबाजी में किया गया कार्य बिगड़ सकता है धैर्य रखें।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आपका आज का दिन सामान्यत: शुभ ही रहेगा। सेहत छोटी मोटी तकलीफों को छोड़ अनुकूल बनी रहेगी। अधिकारियो के आपके प्रति विश्वास एवं लक्ष्य के प्रति दृढ इच्छाशक्ति से कार्य करने पर मनचाही सफलता मिल सकती है। कार्य क्षेत्र पर सहयोगियों से किसी कारण मतभेद भी रहेंगे। किसी अप्रत्याशित सुख मिलने से परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। आवश्यक काम से यात्रा हो सकती है। अत्याधिक काम वासना के कारण सम्मान हानि की सम्भवना है। विदेश सम्बंधित मामलो में शुभ समाचार मिलेंगे।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आपका आज का दिन मिलाजुला फलदायी रहेगा। आलस्य एवं शिथिलता के कारण कार्य के प्रति उत्साह नहीं रहेगा। किसी अरिष्ट की चिंता सताएगी। शेयर सट्टे में भारी हानि के योग है अनुभवी की सलाह लेकर ही निवेश करें। उधारी वाले व्यवहार परेशान कर सकते हैं। संध्या के समय स्थिति में सुधार आने से कुछ राहत मिलेगी। किसी महिला के द्वारा भाग्योदय होगा। दिन भर की क्रियाएं शुभ फल देने लगेंगी। धर्म-कर्म के गूढ़ रहस्यों को। जानने का सौभाग्य मिलेगा।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन आपके अनुकूल बीतेगा। प्रात: काल से ही हर परिस्थिति पर आपकी पकड़ रहेगी। बड़ो के मार्गदर्शन से व्यवसाय एवं पैतृक सम्बंधित लगभग सभी समस्याओं का समाधान होने से आय के नविन स्त्रोत्र बनेंगे। सरकारी कार्य भी थोड़े परिश्रम के बाद बन जाएंगे। पुराने अटके धन की प्राप्ति होगी। सामाजिक व्यवहार बढ़ेगा। आकस्मिक छोटी यात्रा के योग है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। घरेलु वस्तु एवं संतानों के ऊपर खर्च करेंगे। धन की अपेक्षा आज संबंधो को महत्त्व दें।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन आपको प्रारब्ध अनुसार जितना मिले उसी में संतोष कर लेंगे। परन्तु फिर भी अंदरूनी तौर पर मन में कुछ ना कुछ कमी बनी रहेगी। कुंवारे जातको को योग्य जीवन साथी मिलने की सम्भवना रहेगी। परिजनों के साथ खरीददारी करेंगे। दैनिक रोजगार में आज अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। खर्च अधिक रहने से आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी। सरकारी कार्य करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। व्यसन एवं फिजूल खर्ची से बचें। किसी को मन की बात ना बताएं ना ही किसी के ज्यादा निकट रहें।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आपका आज का दिन शुभ रहेगा। आज कार्य क्षेत्र पर अनुकूल वातावरण मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। सहकर्मियों एवं अधिकारियो का अपेक्षित व्यवहार मिलने से आशानुकूल लाभ अर्जित करेंगे। पुरानी देनदारी से परेशानी भी हो सकती है। विरोधीयों का षड्यंत्र असफल होगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति पर अधिक खर्च करेंगे। स्त्री संतान का सहयोग मिलेगा। सुख के साधनों में वृद्धि करना आज आपकी प्राथमिकता रहेगी। सेहत में थोड़ा उतार चढ़ाव रहेगा फिर भी इसका दैनिक कार्यो पर असर नहीं पड़ेगा।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन क्रोध अथवा अहम् की भावना बने बनाये कार्यो पर पानी फेर सकती है इसलिए ख़ास कर व्यावसायिक एव सामाजिक क्षेत्र पर विवेक पूर्ण व्यवहार रखे। कार्यो में प्रारंभिक विलम्ब या असफलता से घबराए नही प्रयास जारी रखें सफलता अवश्य मिलेगी। आज स्त्री पक्ष से झगड़ा न करें, काम के समय यही साथ देगी इस बात को ध्यान में रखकर चलें। दोपहर के बाद मेहनत का फल धन लाभ के रूप में मिल जाएगा। सन्तानो अथवा भाई बंधुओ से किसी भी प्रकार के सहयोग की उम्मीद बेकार है।

**********************************

भारत जोड़ो यात्रा के 30 दिन पूरे

*राहुल बोले- एक देश में दो भारत स्वीकार नहीं*

मांड्या ,07 अक्टूबर (आरएनएस/FJ)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को भारत जोड़ो यात्रा के 30वें दिन दिवंगत पत्रकार गौरी लंकेश के परिवार समेत कई अन्य लोगों के साथ पदयात्रा की और कहा कि एक देश में दो भारत स्वीकार नहीं किया जाएगा।

राहुल गांधी और अन्य भारत यात्रियों ने रोज की तरह यात्रा के 30वें दिन भी 20 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की। दिवंगत पत्रकार गौरी लंकेश की मां इंदिरा लंकेश और बहन कविता लंकेश कर्नाटक के मांड्या जिले में राहुल गांधी से मिलीं और फिर इस यात्रा में कुछ दूर पैदल चलीं।

राहुल गांधी ने इंदिरा लंकेश को गले लगाकर उनका यात्रा में स्वागत किया। पदयात्रा के दौरान राहुल गांधी दिवंगत पत्रकार की मां का हाथ पकड़कर चल रहे थे। गौरी लंकेश कर्नाटक की ही निवासी थीं। उनकी पांच सितंबर 2017 की रात बेंगलुरु के राजराजेश्वरी नगर में उनके घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

राहुल गांधी ने इंदिरा लंकेश और कविता लंकेश के साथ पदयात्रा की तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, गौरी लंकेश सच के लिए खड़ी रहीं, गौरी लंकेश साहस के लिए खड़ी रहीं, गौरी लंकेश स्वतंत्रता के लिए खड़ी रहीं। मैं गौरी लंकेश और उनके जैसे अनगितन लोगों के लिए खड़ा हूं, जो भारत की सच्ची भावना का प्रतिनिधित्व करते हैं।

उन्होंने कहा, भारत जोड़ो यात्रा उनकी आवाज है और इसे चुप नहीं कराया जा सकता। राहुल गांधी ने उद्योगपतियों की कर्जमाफी और किसानों की आत्महत्या से जुड़े मुद्दे उठाते हुए शुक्रवार को कहा कि एक देश में दो भारत स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने ट्वीट किया, कल मैं एक महिला से मिला, उनके किसान पति ने 50,000 रुपये के कजऱ् के कारण आत्महत्या कर ली।

एक भारत: पूंजीपति मित्रों को 6 प्रतिशत ब्याज पर कजऱ् और करोड़ों की कजऱ्माफ़ी। दूसरा भारत: अन्नदाताओं को 24 प्रतिशत ब्याज पर कजऱ् और कष्टों से भरी जि़ंदगी। कांग्रेस नेता ने कहा, एक देश में ये दो भारत, हम स्वीकार नहीं करेंगे।

भारत जोड़ो यात्रा के 30वें दिन राहुल गांधी ने यहां समाज के अलग-अलग वर्गों के लोगों से मुलाकात की। वह नयी शिक्षा नीति को लेकर कई शिक्षाविदों से भी मिले। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में कोई नए राहुल गांधी दिखाई नहीं दे रहे हैं, बल्कि यही असली राहुल हैं और आज देश को ऐसे ही एक नेता की जरूरत है, जो अपने आप को सर्वज्ञानी, सर्वव्यापी और सर्वशक्तिमान नहीं समझे तथा जनता की बात को सुने।

उन्होंने यह टिप्पणी उस वक्त की है जब इस यात्रा के दौरान बारिश में भीगते हुए भाषण देने, अपनी मां सोनिया गांधी के जूते का फीता बांधने और आम लोगों से सहजता से मिलने को लेकर राहुल गांधी की इन दिनों चर्चा और सराहना हो रही है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी बृहस्पतिवार को यहां भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं थी और राहुल गांधी तथा अन्य भारत यात्रियों के साथ पदयात्रा की थी।

राहुल गांधी और पार्टी कार्यकर्ताओं ने गत सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी। इन दिनों यात्रा कर्नाटक में है। यात्रा का समापन अगले साल की शुरुआत में कश्मीर में होगा।

इस यात्रा में कुल 3570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। पार्टी ने राहुल समेत उन 119 नेताओं को भारत यात्री नाम दिया है, जो पदयात्रा करते हुए कश्मीर तक जाएंगे।

ये लोग 3570 किलोमीटर की निर्धारित दूरी दूरी तय करेंगे। कांग्रेस का मानना है कि यह यात्रा उसके लिए संजीवनी का काम करेगी।

************************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

ट्रेन में सीट को लेकर दो महिलाएं आपस में भिड़ी

*बाल नोचें,थप्पड़ों की हुई बरसात*

मुंबई ,07 अक्टूबर (आरएनएस/FJ)। मुंबई लोकल ट्रेन में सीट को लेकर हुए दो महिलाओं के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि इस मामूली बात को लेकर हाथापाई हो गई।

महिलाओं ने एक दूसरे के बाल नोंचे और थप्पड़ों की बरसात कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि एक महिला पुलिसकर्मी ने दोनों महिलाओं को रोकने की कोशिश भी की लेकिन, इसमें वो खुद घायल हो गई।

घटना ठाणे और पनवेल रेलवे स्टेशन के बीच की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, महिलाओं को ठाणे-पनवेल लोकल ट्रेन के महिला डिब्बे के अंदर एक-दूसरे के बाल खींचते हुए देखा गया।

इसी दौरान शारदा उगले नाम की एक महिला कांस्टेबल दो महिला यात्रियों के बीच हुए झगड़े को रोकने की कोशिश कर रही थी। हालांकि, वह खुद घायल हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वाशी रेलवे स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक एस कटारे ने कहा, सीट पर विवाद के बाद कुछ महिलाओं ने एक-दूसरे को मारना शुरू कर दिया था।

इस घटना में एक महिला पुलिस कर्मचारी घायल हुई है। इस घटना पर दोनों महिलाओं की ओर से शिकायत की गई है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।

**********************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

भारत जोड़ो यात्रा बीच में छोड़ ईडी के सामने पेश हुए डीके शिवकुमार

*नेशनल हेराल्ड केस में पूछताछ*

नई दिल्ली ,07 अक्टूबर (आरएनएस/FJ)। कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष डी के शिवकुमार नेशनल हेराल्ड से जुड़े कथित धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए शुक्रवार को दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए।

शहर में एपीजे अब्दुल कलाम रोड स्थित ईडी कार्यालय के अंदर जाने से पहले शिवकुमार ने पत्रकारों से कहा कि वह कानून का पालन करने वाले नगारिक हैं और इसलिए संघीय एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए पहुंचे हैं, जबकि उन्हें यह भी नहीं पता कि उन्हें यहां बुलाया क्यों गया है।

कांग्रेस की भारत यात्रा जोड़ो यात्रा कर्नाटक में प्रवेश कर चुकी है, जिसमें शामिल होने के कारण शिवकुमार ने ईडी से 21 अक्टूबर तक पेशी से छूट देने का अनुरोध किया था। वह राज्य में यात्रा के प्रबंधन का जिम्मा संभाल रहे हैं।

शिवकुमार ने बृहस्पतिवार को बताया था कि ईडी ने सात अक्टूबर को दिल्ली में एजेंसी के सामने पेशी से छूट देने की उनकी अर्जी खारिज कर दी।

ईडी ने शिवकुमार और उनके भाई एवं सांसद डी के सुरेश (56) को भी कांग्रेस पार्टी के स्वामित्व वाले नेशनल हेराल्ड समाचार पत्र से जुड़े कथित धन शोधन मामले में जारी जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए तलब किया है।

इससे पहले, शिवकुमार आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने से जुड़े धन शोधन के एक अन्य कथित मामले में पूछताछ के लिए 19 सितंबर को ईडी के समक्ष पेश हुए थे।

नेशनल हेराल्ड धन शोधन मामले में ईडी पिछले कुछ महीने में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खडग़े और पवन बंसल सहित कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं से पूछताछ कर चुकी है।

**********************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

मोहाली में पुलिस इंटेलिजेंस के हेडक्वार्टर पर हुए आरपीजी अटैक का हमलावर गिरफ्तार

नई दिल्ली ,07 अक्टूबर (आरएनएस/FJ)। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शुक्रवार को बड़ी सफलता हासिल की है। पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस मुख्यालय पर आरपीजी हमले में वांछित आतंकवादी गिरफ्तार हो गया है।

घटना 10 मई को हुई थी। जानकारी के अनुसार, यह सनसनीखेज घटना 10 मई शाम 7:30 बजे के आसपास मोहाली स्थित पुलिस इंटेलिजेंस मुख्यालय में हुई थी।

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बिल्डिंग पर संदिग्ध रॉकेट लॉन्चर से हमला किया गया था। जिसके बाद हड़कंप मच गया और पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया।

जांच के बाद पाया गया कि यह रॉकेट प्रोपेट ग्रेनेड है। इसे पंजाब पुलिस की खुफिया विभाग की बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर फेंका गया था।

इस मामले में आज दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने वांछित आतंकी को गिरफ्तार कर लिया है।