आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन बढिय़ा रहेगा। पारिवारिक जीवन में चल रहे कुछ महत्वपूर्ण कार्य आज पूरे होंगे। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। भविष्य के लिये बनायी योजनाओं पर भी कुछ सोच-विचार करेंगे। आप आपको अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में मदद भी मिलेगी। जीवन में अपने परिवार, दोस्तों और जीवनसाथी की भूमिका को पहचानेंगे। आपके स्वभाव में संयम और धीरज बना रहेगा, जिसके कारण आप अपनी सभी समस्याओं का हल आसानी से ढूंढ लेंगे। व्यापार को बढ़ाने के नये तरीके आपके सामने आयेंगे। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)

आपका दिन सामान्य रहेगा और व्यापार के लिए फायदेमंद रहेगा। निवेश से जुड़े कुछ बेहतर मौके आपको मिल सकते हैं। दिन योजना बनाने और फैसला लेने के लिए बहुत अच्छा है। अपना पूरा ध्यान अपनी जिमेदारियों पर रखें। हर काम इमानदारी से पूरा करने की कोशिश करें, आपको सफलता जरूर हासिल होगी। अगर किसी को प्रपोज़ करना चाह रहे हैं तो कर सकते है, आपकी किस्मत आपका साथ जरूर देगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलने के योग है। आप दूसरों की परेशानियों को समझने की कोशिश करेंगे।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन खुशियों भरा रहेगा। आपका मन नये कार्यो को सीखने में लगेगा। बिजनेस में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। अपने कामकाज को पूरी सावधानी से करें, साथ ही दूसरों की हर संभव मदद करें। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से कार्यों में सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक रहेगा। अपने गुस्से पर काबू रखे और बिना वजह विवादों में फंसने से बचें।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन समान्य रहने वाला है। आप अपनी सोच को सकारात्मक रखें। जॉब स्विच करने का मन बना सकते हैं, इसके लिए आपको अच्छे ऑप्शन भी मिलेंगे। महिलाएं घर के पुराने कामकाज निपटाने में सफल रहेंगी। रुठे हुए साथी को मनाने के लिए उसे मनपसंद गिफ्ट देंगे। कोई भी फैसला सोच–समझकर लें। किसी काम में जल्दबाजी करने से आपको नुकसान हो सकता है। अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। जिससे भी मिलेंगे वह व्यक्ति आपसे प्रभावित होगा। बिजनेस में परिवार से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र पर अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। अपने करियर को लेकर मन में दुविधा होगी, लेकिन जल्द ही वह सॉल्व भी हो जायेगी। आपका स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा, ड्राई फूड खाएं। आप बच्चों के साथ गेम खेल कर समय बिताएंगे। दाम्पत्य जीवन में पहले से चल रहे विवाद से राहत मिलेगी। आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल रखने की जरूरत है।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपका मन घर और ऑफिस की दुनिया से बाहर निकल कर प्रकृति का आनंद लेने का करेगा। आर्थिक रूप से पुरानी बहुमूल्य चीज़ों के मोल-भाव पर लाभ होगा। अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए दिन अच्छा है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपका आत्मबल आपके लिये सफलता की कुंजी साबित होगा। प्रशासन सम्बन्धी काम करवाने के लिए आपको थोड़ा धैर्य से काम लेना होगा। यदि छात्र किसी नये पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाहते हैं तो दिन अनुकूल है। बच्चों की कामयाबी पर आप गर्व महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलता रहेगा।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा । आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। आप कुछ ज्यादा ही जोश में रहेंगे। आपके बनाए प्लान में कोई बदलाव हो सकता है। बिजनेस में कुछ नया करने की इच्छा होगी। दिल की बजाय दिमाग से काम लें। व्यापार में आर्थिक लाभ होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा। ऑफिस में आपका प्रमोशन होने के चांस बन रहे हैं। परिवार वालों के साथ समय बिताने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। संगीत से जुड़े लोगों को दिन अच्छा है, समाज में नाम रोशन होगा।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन अच्छा है। बड़े-बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। समाज कल्याण की तरफ भी आपका रुझान होगा। शत्रु आपको हराने का प्रयास करेंगे, लेकिन आपके सम्मुख ठहर नहीं सकेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को विशेष सफलता हासिल होगी ऑफिस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को आय के नए स्त्रोत मिलेंगे। अचानक से आपके किसी पुराने मित्र का फोन आ सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आपका दिन आज उत्तम रहेगा। आपका रुझान अध्यात्म की तरफ ज्यादा रहेगा। आप घर पर परिवरवालों के साथ धार्मिक कार्यों का आयोजन करेंगे। राजनीतिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। पड़ोसियों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में आपको सफलता मिलेगी। साइंस से जुड़े छात्रों के लिए दिन अच्छा है। माता के साथ रिश्तों में मजबूती आयेगी। बिजनेस में पिता को सहयोग करेंगे। खानपान और जीवनशैली पर विशेष ध्यान दिये जाने की आवश्यकता है।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। आपकी सैलरी में बढ़ोत्तरी हो सकती है, जिससे आपका मन पुरे दिन प्रसन्न रहेगा। अपने सीनियर्स के प्रति अच्छा व्यवहार बनाए रखें। छात्रों के लिए भी दिन अनुकूल रहने वाला है। आपके अच्छे प्रदर्शन का प्रभाव आपके करियर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। आपके व्यापार में फायदे के आसार नजर आ रहे हैं। धन लाभ से आप अपने रुके हुए काम पूरे करेंगे। आपके काम अपने आप बनते चले जायेंगे।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे। कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार कामयाबी हासिल होगी। आपकी बात अपने बेस्ट फ्रेंड से हो सकती है। पारिवारिक मामलों में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से वार्तालाप हो सकती है। दिन दूर की यात्रा करने से बचें। बिजनेस में निवेश के लिए सही समय की प्रतीक्षा करें। सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन आपके लिए उत्साहपूर्वक रहेगा। घर पर किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करेंगे। संतान की करियर के लिए मन में चिंताएं बनी रहेगी। दोस्तों के साथ बाहर मौसम का लुफ्त उठा सकते है। पूरा दिन इंज्वाय से भरा रहेगा। सरकारी ऑफिस में काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं, हो सकता है आपका प्रमोशन भी कर दें। नए लोगों के साथ संपर्क बनेगा। जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा।

**********************************

 

भुज में बीएसएफ ने 7 पाकिस्तानी नौकाएं जब्त की, 2 मछुआरे भी पकड़े गए

नई दिल्ली 12 Oct. (Rns/FJ) । सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुजरात के भुज में हरामीनाला इलाके से 7 पाकिस्तानी नौकाएं जब्त की हैं। इसके अलावा 2 पाकिस्तानी मछुआरों को भी गिरफ्तार किया गया है। जवानों द्वारा 2 दिनों से चलाए जा रहे तलाशी अभियान के दौरान ये सफलता मिली है। बीएसएफ ने बताया कि नालिया वायु सेना स्टेशन ने उन्हें सोमवार को जानकारी दी थी कि कुछ पाकिस्तानी नौकाएं और मछुआरों को भारत की सीमा में आते हुए देखा गया है। इसके बाद 10 अक्टूबर से शुरू हुए एक तलाशी अभियान में हरामी नाला के सामान्य क्षेत्र में पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नौकाओं की संदिग्ध आवाजाही का पता चला। इसके बाद बीएसएफ के खोज दल ने 7 पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नौकाओं को बरामद किया है।

इसके अलावा पूरे ऑपरेशन में 2 पाकिस्तानी मछुआरों को भी पकड़ा गया है। वहीं जब्त की गई नौकाओं की पूरी तरह से तलाशी ली गई और नावों से कुछ मछली, मछली पकड़ने के जाल, जेरी के डिब्बे, खाद्य पदार्थ, बर्फ के साथ आइसबॉक्स और मछली पकड़ने के उपकरण को छोड़कर कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

फिलहाल बीएसएफ और अन्य एजेंसियां पकड़े गए पाकिस्तानी नागरिकों से पूछताछ कर उनके मकसद और बाकी साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही हैं। वहीं इलाके में 2 दिनों की सघन तलाशी के बाद आज सुबह तलाशी अभियान बंद कर दिया गया है।

********************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

राष्ट्रपति ने ज्यूडिशियल अकादमी का किया उद्घाटन

*त्रिपुरा में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की रखी आधारशिला*

अगरतला 12Oct. (Rns/FJ) । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को त्रिपुरा पहुंचीं, उन्होंने ज्यूडिशियल अकादमी का उद्घाटन किया और अगरतला शहर के बाहरी इलाके नरसिंहगढ़ में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखी। 25 जुलाई को सर्वोच्च पद संभालने के बाद पूर्वोत्तर क्षेत्र की यह उनकी पहली यात्रा थी।

अधिकारियों के अनुसार, राज्य सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के तहत नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, अब त्रिपुरा ज्यूडिशियल अकादमी से कार्य करेगा। दोनों आसन्न स्थान हैं।

प्रोफेसर डॉ. योगेश प्रताप सिंह को हाल ही में त्रिपुरा के नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी का पहला कुलपति नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार ने विश्वविद्यालय के स्थायी परिसर की स्थापना के लिए नरसिंहगढ़ में 9.23 एकड़ भूमि आवंटित की थी।

अधिकारियों ने कहा कि पूर्वोत्तर और भारत के अन्य राज्यों के छात्र विश्वविद्यालय में कानून की उच्च शिक्षा ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा न्यायिक अकादमी में त्रिपुरा सरकार के अन्य विभागों के न्यायिक अधिकारियों और अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जो कानून से संबंधित न्यायिक, अर्ध-न्यायिक या प्रशासनिक कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं।

पांच एकड़ भूमि पर 23.33 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अकादमी में अधिकारियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा और साथ ही कानून के क्षेत्र में लॉ लेक्चर, कॉन्फ्रेंस, सेमिनार और कॉम्पिटिशन आयोजित किया जाएगा।

**************************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

सीएम का आह्वान, डेढ़-दो वर्षों तक अयोध्या के आश्रमों में खूब हों आध्यात्मिक कार्यक्रम

अयोध्या 12 Oct. (Rns/FJ) । यूपी के मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगले डेढ़-दो वर्षों में यहां खूब आध्यात्मिक कार्यक्रम होना चाहिए। अयोध्या का प्रकाश देश-दुनिया के कोने-कोने में अध्यात्म व सांस्कृतिक रूप से पहुंचना चाहिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अयोध्या के राममंत्रार्थ मंडपम में श्रीराम मंत्र महायज्ञ रजत जयंती महामहोत्सव में उपस्थित संतों, श्रद्धालुओं व लोगों को संबोधित कर रहे थे। सीएम ने आह्वान किया कि अगले डेढ़- दो वर्षों में यहां खूब आध्यात्मिक कार्यक्रम होना चाहिए। अयोध्या का प्रकाश देश-दुनिया के कोने-कोने में अध्यात्म व सांस्कृतिक रूप से पहुंचना चाहिए। हमारा प्रयास होना चाहिए। अभी से हर आश्रम में अखंड रामायण पाठ, संकीर्तन, कथा के भव्य आयोजन हों। केवल इस धरा धाम पर ही नहीं, इस लोक में ही नहीं, अखिल ब्रह्मांड तक अयोध्या का संदेश जाना चाहिए।

कहा कि यह भगवान राम के मंत्रों की साधना का असर है। श्रीराम हर्षण कुंज पीठ के पूज्य महंत जी ने 13 कोटि श्रीराम मंत्र का जप करके अखंड साधना से जो दिव्य अमृत सिद्धि के रूप में प्राप्त की थी, वह लोककल्याण का माध्यम बना। कोई सोचता था कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो पाएगा। हर कोई कहता था कि अब कुछ नहीं हो सकता, लेकिन राम मंत्र के जप का कितना प्रभाव है, यह पूज्य संतों ने साबित कर दिया। पूज्य संत राम मंत्रों का जप करते थे और विश्व हिंदू परिषद व रामसेवक (कारसेवक) पुरुषार्थ करते थे, जब आचार व विचार में समन्वय होता है तो परिणाम ऐसे ही सामने आता है। जैसे आज भव्य राम मंदिर के निर्माण के रूप में आ रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम सभी धन्य हैं कि भारत की धरती पर जन्म लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। महाभारत जैसा ग्रंथ भी इस बात का साक्षी है। 5000 वर्ष पहले भगवान वेदव्यास ने जब इसकी रचना की थी तो आज के कथित विकसित देश, सभ्यताएं अंधकार में थीं। उस समय हमारे एक ऋषि उद्घोष करते हैं कि ‘दुर्लभं भारते जन्म मानुष्यं तत्र दुर्लभ’ यह दुर्लभ क्यों हुआ। क्योंकि दुनिया अंधकार में थी और भारत ऋषि-मुनियों व संतों के कारण दुनिया को ज्ञान का प्रकाश दे रहा था।

सीएम ने कहा कि संतों की साधना से जो भी सिद्धियां प्राप्त कीं, वह लोककल्याण-परमार्थ के लिए थीं, स्वार्थ के लिए नहीं। इस पीठ की परंपरा भी उसी प्रकार की रही है। साधना से जो भी अर्जित किया, वह प्रभु के श्रीचरणों के समर्पित कर लोककल्याण किया।

*********************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव : खड़गे आज भोपाल का करेंगे दौरा, 14 अक्टूबर को आएंगे थरूर

भोपाल 12 Oct. (Rns/FJ): कांग्रेस के दिग्गज नेता और पार्टी के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे 17 अक्टूबर को होने वाले चुनाव के तहत बुधवार को राज्य की राजधानी का दौरा करेंगे। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार, 500 से अधिक कांग्रेस प्रतिनिधियों के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की उम्मीद है।

भोपाल पहुंचने पर राज्यसभा सांसद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मिलेंगे, जिसके बाद वह पार्टी मुख्यालय में प्रेस को संबोधित करेंगे। आगामी अध्यक्ष चुनाव में खड़गे और तिरुवनंतपुरम (केरल) से लोकसभा सांसद शशि थरूर के बीच कड़ा मुकाबला होगा। दिलचस्प बात यह है कि दोनों उम्मीदवार देश के दक्षिणी हिस्सों से ताल्लुक रखते हैं।

विशेष रूप से, मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पहले ही खड़गे को समर्थन देने की घोषणा कर चुके हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के अन्य प्रतिनिधि अपना नेता चुनने के लिए स्वतंत्र हैं।

मध्य प्रदेश में थरूर के मुकाबले दिग्गज नेता खड़गे की बढ़त नजर आ रही है, क्योंकि उन्हें दोनों शीर्ष नेताओं कमलनाथ और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का समर्थन प्राप्त है।

बता दें, खड़गे ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन आखिरी समय में दाखिल किया था, जब दिग्विजय सिंह ने अपनी उम्मीदवारी की पूरी तैयारी की थी और यहां तक कि पार्टी के एक दर्जन विधायक भी 30 सितंबर को नई दिल्ली पहुंचे थे। लेकिन आखिरी समय में, दिग्विजय पीछे हट गए और खड़गे को अपना समर्थन दिया।

कुछ दिन पहले अपने बिहार दौरे के दौरान, खड़गे ने आरोप लगाया था कि भाजपा रोती रहती है कि कांग्रेस में कोई आंतरिक लोकतंत्र नहीं है जो पूरी तरह से निराधार है। सभी निर्णय उचित परामर्श के बाद और एक उचित प्रक्रिया का पालन करने के बाद लिए जाते हैं। यह वे हैं जो इस तरह की बारीकियों की परवाह नहीं करते हैं। वे अपनी पार्टी द्वारा शासित राज्यों में अपनी मर्जी से मुख्यमंत्री बदलते हैं। साथ ही, लोगों को नियुक्त किया जाता है, बिना किसी स्पष्टीकरण के एक्सटेंशन दिया जाता है।

देश भर में पार्टी के निर्वाचक मंडल में लगभग 9,000 से अधिक प्रतिनिधि मतदान के लिए पात्र हैं। पार्टी के अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया में ब्लॉक कांग्रेस समितियां शामिल हैं। ये प्रदेश कांग्रेस समितियों (पीसीसी) के प्रतिनिधियों का चुनाव करती हैं, जो बदले में एआईसीसी के प्रतिनिधियों का चुनाव करती हैं।

एआईसीसी के प्रतिनिधियों में पूर्व पीसीसी अध्यक्ष शामिल हैं, जिन्होंने कम से कम एक वर्ष तक पद संभाला है और पार्टी के सदस्य बने हुए हैं। पार्टी ने आखिरी बार नवंबर 2000 में इस पद के लिए चुनाव देखे थे। जितेंद्र प्रसाद 2000 में सोनिया गांधी से हार गए थे, और उससे पहले, सीताराम केसरी ने 1997 में शरद पवार और राजेश पायलट को हराया था।

*****************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

 

इंटरपोल का भारत को झटका, गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने से इनकार

नई दिल्ली 12 Oct. (Rns/FJ): इंटरपोल ने एक बार फिर भारत को झटका देते हुए SFJ सरगना गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने से इनकार कर दिया है। ये दूसरा मौका है जब इंटरपोल ने कनाडा स्थित सिख फॉर जस्टिस के संस्थापक और सरगना के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने से मना कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय अधिकारी अपने मामलों का समर्थन करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं दे सके। सूत्रों ने ये भी बताया कि इंटरपोल ने यह भी संकेत दिया कि यूएपीए कानून दुरुपयोग करने के लिए बनाया गया है, जिसके तहत भारत ने रेड कॉर्नर नोटिस के लिए कहा था।

इंटरपोल ने कहा कि इस कानून का प्रयोग सरकार के आलोचकों, अल्पसंख्यक समूहों और अधिकार कार्यकर्ताओं को टारगेट करने के लिए किया जा रहा है।

हालांकि, सूत्रों ने कहा कि इंटरपोल ने स्वीकार किया कि पन्नू एक हाई-प्रोफाइल सिख अलगाववादी है। इंटरपोल का तर्क है कि एसएफजे का एक स्पष्ट राजनीतिक आयाम है और इंटरपोल के संविधान के अनुसार, रेड कॉर्नर नोटिस के लिए मानक पूरी नहीं करता।

पर्याप्त सबूत नहीं दे पाई भारतीय एजेंसियां

दूसरे देश में मौजूद किसी अपराधी के खिलाफ जब भी कोई देश रेड कॉर्नर नोटिस की मांग करता है तो इसके लिए इंटरपोल को पर्याप्त सबूत पेश करने होते हैं। ये साबित होना जरूरी होता है कि आरोपी शख्स आतंकी गतिविधियों में लिप्त था। इंटरपोल के मुताबिक भारत का नेशनल सेंट्रल ब्यूरो ऐसा करने में नाकाम रहा। इससे ये साबित नहीं हो पाया कि पन्नू आतंकी गतिविधियों में शामिल था। मई 2021 में भारत की तरफ से पन्नू के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की मांग की गई थी।

क्या होता है रेड कॉर्नर नोटिस

रेड कॉर्नर नोटिस को दुनियाभर में रेड नोटिस के नाम से जाना जाता है। जब भी कोई बड़ा अपराधी या आतंकी किसी दूसरे देश में छिपकर रहता है तो उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस की मांग होती है। इंटरपोल इस नोटिस को जारी करता है। जिसके बाद दुनियाभर की तमाम एजेंसियों और पुलिस को उस अपराधी का ब्योरा दिया जाता है और उसे लेकर अलर्ट जारी होता है। हालांकि रेड कॉर्नर नोटिस सीधे अरेस्ट करने का अधिकार नहीं देता है, लेकिन जरूरत पड़ने पर अपराधी को किसी और देश की पुलिस हिरासत में ले सकती है। इंटरपोल को अंतरराष्ट्रीय पुलिस भी कहा जा सकता है, दुनिया के करीब 150 से ज्यादा देशों में इंटरपोल काम करता है।

******************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

मोदी और शाह ने विजया राजे को उनकी जयंती पर किया नमन

नई दिल्ली 12 Oct. (Rns/FJ): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को ग्वालियर राजघराने की राजमाता विजयाराजे सिंधिया को उनकी जयंती पर नमन किया। मोदी ने आज ट्वीटर पर लिखा, “राजमाता विजया राजे सिंधिया जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। वह साहस और दूरदर्शिता का पर्याय थी। उन्होंने अपना जीवन दूसरों की सेवा में समर्पित कर दिया।” इस दौरान उन्होंने पिछले मन की बात कार्यक्रम में उनके उत्कृष्ट व्यक्तित्व के बारे में कही गई बातों को साझा किया।

शाह ने ट्वीट किया, “पद और सत्ता के मोह से दूर राजमाता सिंधिया जी ने एक राष्ट्रसेवक के रूप में जीवन जीकर राजनीति में उच्च आदर्श स्थापित किये। अपना जीवन देश और संगठन की सेवा में समर्पित करने वाली राजमाता सिंधिया जी का आपातकाल में लोकतंत्र की पुनर्स्थापना के लिए संघर्ष हमें सदैव प्रेरणा देता रहेगा। राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी की जयंती पर उन्हें नमन।

शाह ने ट्वीटर पर उनका एक चित्र भी साझा किया। उल्लेखनीय है कि विजया राजे सिंधिया का जन्म 1919 में हुआ था और वह जनसंघ और फिर भारतीय जनता पार्टी में काफी सक्रिय रहीं। उनके पोते ज्योतिरादित्य सिंधिया वर्तमान मोदी मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री हैं।

********************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

बिजली गिरने से रेलवे के ट्रैक मैन की मौत, तीन अन्य झुलसे

सतना 12 Oct. (Rns/FJ): मध्यप्रदेश के सतना जिले खुटहा-चितहरा रेलवे स्टेशन के बीच बिजली गिरने से एक ट्रैक मैन की मौत हो गयी और तीन अन्य झुलस गए हैं।

राजकीय रेल पुलिस के अनुसार कल खुटहा-चितहरा रेलवे स्टेशनो के बीच ट्रैक मरम्मत का कार्य चल रहा था। तभी तेज बारिश होने लगी।

बारिश से बचने के लिये रेल पटरियो के निकट एक पेड़ के नीचे खड़े रेलवे के चार गैंगमैन हादसे का शिकार हो गये। दुर्घटना में इंद्रसेन की मौत हो गयी, जबकि गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

*****************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

मुस्लिम पुरुष पहली पत्नी को अपने साथ रहने के लिए मजबूर नहीं कर सकता: हाईकोर्ट

प्रयागराज 12 Oct. (Rns/FJ): एक मुस्लिम व्यक्ति, जो अपनी पहली पत्नी की इच्छा के विरुद्ध दूसरी शादी करता है, पहली पत्नी को उसके साथ रहने के लिए मजबूर करने के लिए अदालत का आदेश नहीं मांग सकता। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने ये टिप्पणी की है। न्यायमूर्ति सूर्य प्रकाश केसरवानी और न्यायमूर्ति राजेंद्र कुमार की खंडपीठ ने यह टिप्पणी एक मुस्लिम व्यक्ति द्वारा दायर एक अपील पर विचार करते हुए की, जिसमें एक पारिवारिक अदालत के आदेश को चुनौती दी गई थी, जिसमें दाम्पत्य अधिकारों की बहाली के लिए उसके मामले को खारिज कर दिया गया था।

पीठ ने याचिका को खारिज करते हुए कहा कि, पवित्र कुरान के अनुसार एक पुरुष अधिकतम चार महिलाओं से शादी कर सकता है लेकिन अगर उसे डर है कि वह उनके साथ न्याय नहीं कर पाएगा तो केवल एक से ही शादी कर सकता है। यदि कोई मुस्लिम पुरुष अपनी पत्नी और बच्चों को पालने में सक्षम नहीं है, तो पवित्र कुरान के अनुसार, वह दूसरी महिला से शादी नहीं कर सकता और इसके अलावा एक मुस्लिम पति को दूसरी पत्नी लेने का कानूनी अधिकार है, जबकि पहली शादी बनी रहती है।

उन्होंने आगे कहा, लेकिन अगर वह ऐसा करता है और फिर पहली पत्नी को उसकी इच्छा के विरुद्ध उसके साथ रहने के लिए मजबूर करने के लिए अदालत की सहायता चाहता है, तो वह यह सवाल उठाने की हकदार है कि क्या अदालत को मजबूर करना चाहिए उसे ऐसे पति के साथ रहने के लिए। पीठ ने यह भी कहा कि, जब अपीलकर्ता ने अपनी पहली पत्नी से इस तथ्य को छिपाकर दूसरी शादी की है, तो वादी-अपीलकर्ता का ऐसा आचरण उसकी पहली पत्नी के साथ क्रूरता के समान है। यदि पहली पत्नी अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती है, तो उसे दाम्पत्य अधिकारों की बहाली के लिए उसके द्वारा दायर एक मुकदमे में उसके साथ जाने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता।

************************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

गोवा में मिग 29K हुआ क्रैश, तकनीकी खराबी के कारण हुआ हादसा

नई दिल्ली 12 Oct. (Rns/FJ): गोवा तट पर नियमित उड़ान के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक मिग 29K लड़ाकू विमान तकनीकी खराबी आने के कारण समुद्र के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

बताया जा रहा है कि विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद पायलट बाहर निकलने में कामयाब हो गया, जिससे उसकी जान बच गई। भारतीय नौसेना ने इस मामले में जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब तकनीकी खराबी आने के बाद विमान वापस बेस लौट रहा था।

*****************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से में बारिश के आसार

भोपाल 12 Oct. (Rns): मध्यप्रदेश में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश का क्रम हालांकि थम गया है, लेकिन अगले चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश के पूर्व के कुछ हिस्सों में वर्षा होने के आसार जताए जा रहे हैं।

12.10.2022 – मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल के वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून सिस्टमों के चलते पिछले कुछ दिनों से प्रदेश भर में चल रहा बारिश का क्रम हालांकि अभी थम गया है, लेकिन अगले चौबीस घंटों के दौरान रीवा, शहड़ोल और जबलपुर संभागों के जिलों में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

पिछले चौबीस घंटों के दौरान बालाघाट जिले के मलॉजखंड में सबसे अधिक 87़ 2 मिमी, सतना में 15़ 7 मिमी, छिंदवाड़ा में 10़ 8 मिमी, रीवा में 9़ 4 मिमी, मंडला में 8 मिमी, खंडवा में 6़ 8 मिमी, जबलपुर में 5़ 4 मिमी, खजुराहो में 4 मिमी, धार में 3़ 5 मिमी, खरगोन में 2़ 2 मिमी, के अलावा सागर और बैतूल जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुयी है।

राजधानी भोपाल तथा उसके आसपास के क्षेत्र में कल सुबह से बारिश का क्रम थम गया है। हालांकि आंशिक बादल छाए रहने से गर्मी से राहत है। अगले चौबीस घंटों के दौरान यहां इसी तरह का माैसम बना रहने का अनुमान जताया जा रहा है।

*************************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

 

पायलट ने सरदारशहर पहुंचकर शर्मा को अर्पित की श्रद्धांजलि

चुरु 12 Oct. (Rns/FJ): राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने आज चुरु जिले के सरदारशहर में पूर्व मंत्री भंवरलाल शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। पायलट ने सरदारशहर पहुंचकर श्री शर्मा के निवास पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने उनके परिजनों को ढांढस बंधाया।

इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि श्री शर्मा का लंबा राजनीतिक जीवन रहा है और कई उतार चढ़ाव देखे है। वह क्षेत्र के लोगों के लिए समर्पित थे और लोग उनके काम करने के तरीका के कायल थे। इसी कारण उन्हें बार बार जीताकर भेजा गया। उन्होंने कहा कि श्री शर्मा प्रदेश की राजनीति को अच्छे तरीके से समझते थे और उन्होंने जनता एवं समाज की अपने विधानसभा क्षेत्र में लगन से सेवा की, जिसे एक उदाहरण के रुप में देखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि श्री शर्मा को लंबा राजनीतिक अनुभव था जिसका हम लोगों ने लाभ लिया। वह खुले मन से काम करते और सबको साथ लेकर चलते थे। उनकी यादे हमारे साथ है। पायलट ने कहा कि उनका हमेशा सानिध्य मिला है और यह कमी हमेशा खलती रहेगी। उल्लेखनीय है कि श्री शर्मा का रविवार को निधन हो गया। वह सरदारशहर से कांग्रेस विधायक थे।

********************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

शिवराज ने विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर नमन किया

भोपाल 12 Oct. (Rns/FJ): मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उनका स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया।

श्री चौहान ने अपने ट्वीट के माध्यम से कहा राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर कोटि-कोटि नमन् करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं पर सदैव उन्होंने अपने स्नेह की वर्षा की। उनके जीवन का ध्येय प्रदेश की उन्नति और आमजन का कल्याण रहा। यह मेरा सौभाग्य रहा कि उन्हें राजमाता विजयाराजे सिंधिया का सानिध्य मिला और उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अम्मा महाराज के चरणों में प्रणाम और यही संकल्प कि आपके स्वर्णिम मध्यप्रदेश के निर्माण के स्वप्न को साकार करने में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

******************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

संदेशपरक भोजपुरी फिल्म ‘बोल राधा बोल’ का फर्स्ट लुक जारी

12.10.2022 – साँवरे फिल्मस कृत वेव म्यूजिक की नवीनतम प्रस्तुति भोजपुरी फिल्म ‘बोल राधा बोल’ का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। नास्तिक से आस्तिक बनने की थीम पर आधारित इस भोजपुरी फिल्म में खेसारी लाल यादव और मेघा श्री की जोड़ी है।

भोजपुरी फिल्म जगत के चर्चित फिल्म निर्माता विजय कुमार यादव के इस फिल्म के सह निर्माता कुलदीप श्रीवास्तव व श्रद्धा विजय यादव, कार्यकारी निर्माता अखिलेश राय, लेखक मनोज के. कुशवाहा, छायांकन आर.आर. प्रिंस, संकलन दीपक जउल, राजेश शाह मारधाड़ दिलीप यादव, पार्श्व संगीत असलम सुरती, नृत्य कानू मुखर्जी, महेश आचार्य, कला राम बाबू ठाकुर, ड्रेस डिजाईनर नानु फैशन (विद्या विष्णु), ध्वनि मुद्रक अविनाश सिंह, संगीतकार छोटे बाबा व कृष्णा बेदर्दी, गीतकार क्रमशः प्यारेलाल यादव, कृष्णा बेदर्दी, सुमित सिंह चन्द्रवंशी, प्रेम प्रकाश सिंह व छोटू यादव हैं। इस फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन दिव्य ज्योति डिजिटल ने और डी आई रोहित सिंह व अमन कुमार ने किया है। निर्देशक पराग पाटिल द्वारा निर्देशित इस फिल्म के अन्य मुख्य कलाकार महिमा सिंह, अरुणा गिरी, विनोद मिश्रा, करन पांडेय, पप्पू यादव, सुबोध सेठ यादव, संजय वर्मा, महेश आचार्य, डॉ. यादवेन्द्र यादव, संजीव मिश्रा, अभय राय, नीलू तिवारी, मनीष चतुर्वेदी, बीना पांडेय, दीप्ति तिवारी, तुलसी राजपूत, हरिकेश सिंह (प्रधान-राजपुर), विवेक रावत, राजू मौर्य, रानी जायसवाल, कीर्ती तिवारी, नेहा, ममता पांडेय, चंदेश्वरी देवी, डॉ. गजेन्द्र त्रिपाठी और आर. नरेन आदि हैं।

बकौल निर्माता विजय यादव संदेशपरक भोजपुरी फिल्म ‘बोल राधा बोल’ के माध्यम से समाज में फैली जात-पात, भेदभाव की भावनाओं को मिटाना हमारा उद्देश्य है। साथ ही इस फिल्म के माध्यम से हम दर्शकों को बताना चाहते हैं कि प्रेम ईश्वर का दूसरा स्वरूप है। इसलिए प्रेम और आस्था का सहारा लिया जाए तो नफरत, आपसी मनमुटाव को समाज से मिटाया जा सकता है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

******************************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

हंसिका मोटवानी की अगली फिल्म फ्लोर पर

12.10.2022 – निर्देशक आर. कन्नन की अगली फिल्म, जिसमें अभिनेत्री हंसिका मोटवानी मुख्य भूमिका में हैं, पर काम एक साधारण पूजा के साथ शुरू हुआ।

फिल्म का निर्माण जी. धनंजयन द्वारा किया जा रहा है, जिन्होंने निर्देशक आर. कन्नन की पिछली फिल्म, समीक्षकों द्वारा प्रशंसित सुपरहिट फिल्म इवान थंथिरन का भी निर्माण किया था।

यूनिट के करीबी सूत्रों का कहना है कि कन्नन की आने वाली फिल्म एक नायिका केंद्रित होगी और यह एक भावनात्मक, हॉरर-आधारित कॉमेडी थ्रिलर होगी। फिल्म की मुख्य कहानी का विचार लेखक मा से आया था। एक सूत्र ने कहा, थोलगप्पियन ने कहा कि निर्माता धनंजयन ने कहानी की पटकथा को कई दिलचस्प तत्वों के साथ विकसित किया है।

फिल्म के संवाद गीतकार श्रीनी सेल्वराज ने लिखे हैं। माना जाता है कि थोलगप्पियन, धनंजयन और श्रीनी सेल्वराज की तिकड़ी ने आर. कन्नन को एक बाध्य लिपि देने से पहले छह महीने से अधिक समय तक इस स्क्रिप्ट विचार पर काम किया था।

मेट्रो शिरीष, मयिलसामी, थलाइवासल विजय, ब्रिगेडा और पवन जैसे जाने-माने कलाकार भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे, जिसे बिना रुके शूट किया जाना है और तीन महीने में पूरा किया जाना है। (एजेंसी)

************************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

असल जिंदगी में बहुत हॉट हैं अशिता साहू

*बोल्डनेस के आगे पानी भरती हैं टीवी हसीनाएं*

12.10.2022 – टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अपनी दमदार एक्टिंग के साथ -साथ अपनी हॉटनेस के लिए भी जानी-जाती हैं। वैसे तो अंकिता ने अपनी छवी सभी के सामने एक संस्कारी बहु की बनाई हुई है पर असल जिंदगी में वो बहुत ज्यादा हॉट हैं। इसी नक्शे कदम पर चल रही हैं अंकिता बहन अशिता साहू। अशिता साहू अंकिता की कजिन है।

अशिता अपनी बहन से भी ज्यादा हॉट और बोल्ड हैं। अंकिता लोखंडे अक्सर अपने सोशल मीडिया पर अपनी बहन अंकिता की तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। जो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल होती हैं। अशिता साहू टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे की कजिन है। अशिता एक मॉडल भी हैं उन्होंने ने मिस इंडिया के लिए मध्यप्रदेश की टॉप 10 लड़कियों की लिस्ट में अपनी जगह भी बनाई थी।

अशिता मॉडलिंग के करियर के सफर पर चल पड़ी हैं। अशिता की तस्वीरों से पता चलता हैं की वो काफी बोल्ड हैं। वो अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों से सभी फैंस को चौंका देती हैं। अशिता अपने लुक से बॉलीवुड की हसीनाओं को टक्कर देती हैं। अशिता साहू अपनी तस्वीरों में कईं बार अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ चुकी हैं। अपने फिगर को मेंटेन रखने के लिए अपने सेहत का खूब खयाल रखती हैं।

अशिता की दिलकश भरी अदाएं वाली तस्वीरें देख फैंस उनके दीवाने हो जाते हैं। फैंस अशिता की तस्वीरों पर जमकर कमेंट भी करते हैं। अंकिता लोखंडे और बहन अशिता एक दूसरे के साथ बेहद शानदार बॉन्डिंग शेयर करती हैं। दोनों एक दूसरे से कितना प्यार करती हैं उनकी तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है।

अपनी बोल्ड तस्वीरों से अशिता किसी को भी दीवाना बना ले। अशिता के इंस्टाग्राम पर कईं लाखों फॉलोअर्स हैं, जो उनकी तस्वीरों को देखना पसंद करते हैं।

अशिता सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। (एजेंसी)

*************************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

हंसने के ये फायदे जान जबरदस्ती रहेंगे खिलखिलाते

*जानें और दूसरों को भी हंसाए*

12.10.2022 – हंसमुख चेहरा सभी को पसंद आता हैं और लोग ऐसे लोगों को ज्यादा पसंद करते हैं जो हमेशा ही मुस्कुराते हुए मिलते हैं। आपकी यह मुस्कान जहां आपकी पर्सनलिटी को बेहतर बनाती हैं वहीँ आपकी सेहत को भी फायदा पहुंचाती हैं। जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है।

आपने मॉर्निंग वॉक के दौरान पार्क में लोगों को नकली हंसी हंसते हुए देखा होगा क्योंकि यह भी एक व्यायाम की तरह आपको सेहतमंद बनती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको हंसने के फायदे बताने जा रहे हैं जिन्हें जानकर आप भी हमेशा खिलखिलाते रहेंगे। आइये जानते हैं हसने के ये फायदे…तनाव को करें फुर्रतनाव, दर्द और झगड़े आदि को खत्म करने की शक्ति हंसी से ज्यादा किसी में नहीं है।

आपके दिमाग और शरीर को कंट्रोल करने का जो काम हंसी कर सकती है, वह दुनिया की कोई दवा नहीं कर सकती। विशेषज्ञों के अनुसार हंसना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि इससे आप सामाजिक बने रहते हैं और लोगों के साथ जुड़े रहने पर आपको तनाव या अवसाद जैसी समस्या नहीं सताती हैं।सकारात्मक ऊर्जाहंसी मजाक से आप अपने दिल व दिमाग के बोझ को कम करते हैं।

खुश रहने से आपके भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आप इसे अपने इर्द-गिर्द भी फैलाते हैं। आप जो काम करते हैं, उस पर अच्छे से फोकस कर पाते हैं। हंसने से आपकी बॉडी रिलेक्स होती है। कुछ देर तक खुलकर हंसने से मांसपेशियां कम से कम 45 मिनट तक रिलेक्स महसूस करती हैं।इम्यून सिस्टम में होता हैं सुधार हंसने से शरीर में अधिक मेलेटोनिन का उत्पादन होता है जो दिमाग द्वारा रिलीज हार्मोन है।

इससे अच्छी नींद में मदद मिलती है। इससे नींद का पैटर्न भी सुधरता है। यही नहीं डिप्रेशन से जूझ रहे लोगों के लिए तो यह रामबाण है। खुलकर हंसना इम्यून सिस्टम में सुधार की वजह भी बनता है। हंसी की वजह से इम्यून सिस्टम में संक्रमण विरोधी एंटीबॉडी के साथ ही खून में टी-कोशिकाओं की संख्या में भी बढ़ोतरी हो, सकती है। इसलिए किसी भी कीमत पर हंसी के साथ दिन शुरू करना जरूरी है।ठीक रहता है रक्त संचारयुनिवर्सिटी ऑफ मेरीलैंड के शोधकर्ताओं का दावा है कि हंसने का संबंध शरीर के रक्त संचार से है।

उन्होंने अपने अध्ययन में प्रतिभागियों को दो समूहों में रखा। पहले समूह को कॉमेडी कार्यक्रम दिखाया और दूसरे को ड्रामा। शोध में पाया गया कि कॉमेडी कार्यक्रम देखने वाली प्रतिभागी जो खुलकर हंस रहे थे उनका रक्त संचार अन्य की अपेक्षा काफी बेहतर था।बीपी नॉर्मल और दिल मजबूतहंसने से हमारा बीपी नॉर्मल होता है। खासकर सिस्टॉलिक (सामान्य बीपी 120/80) बीपी। ध्यान रहे कि सामान्य बीपी की रीडिंग में 120 की रीडिंग सिस्टॉलिक और 80 को डायस्टॉलिक कहते हैं।

चूंकि हंसने से खून का बहाव तेज होता है तो हार्ट को पंप करने में भी यह मदद करता है। जब बीपी सामान्य रहेगा तो यह स्वाभाविक है कि दिल के लिए हंसी ही दोस्ती निभाएगी।दर्द से आराम दिलाएकई शोधों में यह पाया गया है कि स्पोंडलाइटिस या कमर के दर्द जैसे असहनीय दर्द में आराम के लिए हंसना एक प्रभावी विकल्प है। डॉक्टर लाफिंग थेरेपी की मदद से इन रोगों में रोगियों को आराम पहुंचाने का प्रयास करते हैं।

इतना ही नहीं, 10 मिनट तक ठहाके लगाने से आपको दो घंटे तक दर्द से राहत या नींद आ सकती है।सेक्स हॉर्मोन ऐक्टिवहंसने से शरीर में कई हॉर्मोंस ज्यादा ऐक्टिव होते हैं। उनमें सेक्स हॉर्मोंस भी शमिल हैं। मसलन: टेस्टास्टरोन, एस्ट्रोजन, प्रोजेस्ट्रोन आदि। इसका पॉजिटिव असर यह होता है कि लोगों की परफॉर्मेंस बेहतर हो जाती है। हंसी है यानी तनाव कम है।

जब तनाव कम होता है तो सहवास के समय ध्यान नहीं भटकता।स्किन करती हैं ग्लोचूंकि हंसी की वजह से शरीर में ऑक्सिजन की मात्रा में इजाफा होता है तो इसका सकारात्मक असर हमारी स्किन पर भी पड़ता है।

यह असर एक दिन या एक महीने में नहीं होता। ऐसा देखा जाता है कि जो लोग हंसमुख होते हैं, उनकी स्किन ऐसे लोगों की तुलना में कुछ ज्यादा दमकती है जो हंसने में कंजूसी करते हैं। (एजेंसी)

**************************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

नेलपॉलिश लगाने के बाद सुखाना चाहते हैं जल्दी, आजमाए ये तरीके

12.10.2022 – समय के साथ फैशन का अंदाज भी बदलता रहता हैं। लड़कियां अपने लुक में निखार लाने के लिए फैशन से जुड़ी कई चीजें अपनाती हैं जिनमें से एक हैं नेलपॉलिश। यह आपको नाखुनों को आकर्षक दिखाने के साथ ही बेहतरीन लुक देने का काम करती हैं। लेकिन कई बार देखने को मिलता है कि नेलपॉलिश सूखने में काफी समय लग जाता हैं जिसकी वजह से महिलाएं कुछ भी काम नहीं कर पाती हैं।

कई बार नेलपेंट गीली होने की वजह से फैल भी जाती हैं और डिजाईन बिगड़ जाती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जिसे आजमाने के बाद नाखुनों की नेलपॉलिश झट से सूख जाएगी और नेलपेंट खराब भी नही होगी। आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में…शेक अप द बॉटलनेल पॉलिश कितनी जल्दी सूखती है यह डिपेंड करता है कि आप किस तरीके से उसे लगाती हैं।

नेल पॉलिश को अगर कुछ दिनों के लिये छोड़ दिया जाए तो वह गाढी हो जाती है। इसलिये उसे लगाने से पहले उसमें थोडा़ सा एसिटोन मिला दें जिससे वह हल्की हो जाए और फिर उसे लगाएं।ठंडा पानी करें इस्तेमाल आप ठंडे पानी का इस्तेमाल करके नेल पेंट जल्दी से सुखा सकती हैं। जब भी आप नेल पॉलिश लगा रही हैं तो एक कटोरी में आइस वॉटर डालें। इसके बाद जब भी आप नेल पेंट दोनों नाखुनों पर लगा लें तो अपने हाथों को आइस वाटर में डूबोकर रखें। इससे नेलपेंट जल्दी सुख जाएगा।

टॉप कोट अधिकतर लड़कियां टॉप कोट लगाना भूल जाती है। जबकि टॉप कोट एक जेल होता है और इसका टेक्सचर पतला होता है। इससे नेलपॉलिश कितनी भी कोट लगाई जाए ये जल्दी से सूख जाती है। टॉप कोट को हल्के गीले नेलपेंट के ऊपर लगाने से भी नेलपॉलिश खराब नहीं होती है और ये जल्दी सूख जाती है।ब्लो ड्रायर का इस्तेमाल नेलपॉलिश जल्दी सुखाना चाहते हैं तो ब्लो ड्रायर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

हांलाकि कुछ लड़कियां इस आईडिया को पसंद नहीं करती है, लेकिन अगर आप चाहें तो ब्लो ड्रायर से नाखुनों को सुखा सकती हैं। इसके लिए बस आपको ब्लो ड्रायर को मिनिमम सेंटिग पर रखना होगा जिससे ये हीट न करे और केवल हवा दे। जिससे नेलपेंट आसानी से सूख जाए।ड्राइंग ड्रॉप्स का इस्तेमाल करके आप ड्राइंग ड्रॉप्स का इस्तेमाल करके नेल पेंट सुखा सकते हैं।

आपको बाजार में आसानी से ड्राइंग ड्राप्स मिल जाएंगे। नेल पॉलिश लगाने के बाद इसे अपने नाखुन पर लगाएं। इससे भी नेल पेंट बहुत ही आसानी से सुख जाएगा। यह ऑयल नाखुनों के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। बेबी ऑयल आप बेबी ऑयल का इस्तेमाल नेल पेंट सुखाने के लिए कर सकते हैं। इसके अलावा आप ऑलिव ऑयल भी नेल पेंट को सुखाने के लिए प्रयोग कर सकते हैं। एक कटोरी में बेबी ऑयल डालें।

इसके बाद इसमें अपनी उंगलियां डुबोकर रखें। इससे आपकी नेल पॉलिश जल्दी सुख जाएगी। पतली कोटिंग आपके नेलपेंट लगाने के तरीके पर भी यह निर्भर करता है कि नेलपेंट कितनी देर में सूखेगी। अगर आप नेलपेंट की थिक लेयर लगाती हैं तो उसे सूखने में काफी वक्त लगता है।

कई बार तो इसमें घंटों भी लग जाते हैं। इसलिए सबसे अच्छा तरीका है कि आप नेलपेंट की थिन लेयर लगाएं। इससे आप उसे मैसी होने से बचा सकती हैं। (एजेंसी)

************************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

हम सौभाग्यशाली है जो इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें : पीएम मोदी

*प्रधानमंत्री ने उज्जैन में किया श्री महाकाल लोक का लोकार्पण*

*प्रत्येक मंडल में बड़ी स्क्रीन पर हुआ समारोह का लाइव प्रसारण*

भोपाल ,11 अक्टूबर (आरएनएस/FJ)। भारतीय जनता पार्टी भोपाल जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि हम सभी सौभाग्यशाली है जो इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में जो सांस्कृतिक पुर्नउत्थान की यात्रा चल रही है उसको आगे बढाने का काम प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने किया है।

प्रधानमंत्री जी ने उज्जैन में आज श्री महाकाल लोक का लोकार्पण किया और कल से आमजनों के लिए खोल दिया जायेगा। श्री पचौरी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने डिजिटल इंडिया बनाने का जो सपना देखा था

उसी के कारण 40 देशों के लोगों ने लाइव देखा। भोपाल के प्रमुख मंडलों में सभी कार्यकर्ता भव्य कार्यक्रम के साक्षी बने है और गर्व अनुभव कर रहे है।

श्री पचौरी ने कहा कि श्री महाकाल लोक के लोकार्पण के एक दिन पूर्व जिला कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक घर पहुंचकर आमजनों को पीले चावल देकर आमंत्रित भी किया था।

जिसके कारण कार्यकर्ताओं ने पूरे भोपाल में प्रत्येक घर में दीप प्रज्जवलित कर सामूहिक स्क्रीन पर लाइव प्रसारण भी देखा। साथ ही भोपाल के बडे मंदिरों को भव्य सजाया गया और दीप प्रज्जवलित किया गया।

भोपाल में जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी शाहपुरा मंडल के शिव मंदिर मनीषा मार्केट में, वरिष्ठ नेता श्री उमाशंकर गुप्ता टी.टी. नगर, न्यू मार्केट के हनुमान मंदिर, प्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग सुभाष मंडल के नेपाली मंदिर वार्ड-70, गोविंदपुरा ए-सेक्टर, विधायक रामेश्वर शर्मा टीटी नगर के बिड़ला मंदिर, महापौर मालती राय रानी कमलापती मंडल शीतला माता मंदिर के वार्ड 13, विधायक कृष्णा गौर आनंद नगर मंडल के श्रीराम मंदिर वार्ड 62, जिला प्रभारी महेन्द्र यादव भानपुर मंडल के श्रीराम मंदिर वार्ड 72, नगर निगम अध्यक्ष एवं महामंत्री किशन सूर्यवंशी राजाभोज मंडल के गुफामंदिर लालघाटी, वरिष्ठ नेता रमेश शर्मा गुट्टू भैया टैगोर मंडल के प्रेमपुरा घाट हनुमान मंदिर, रामदयाल प्रजापति कर्फ्यू वाली माता भवानी चौक, वरिष्ठ नेता धु्रवनारायण सिंह चौक मंडल के काली मंदिर, कालीघाट के पास लाइव स्क्रीन पर श्री महाकाल लोक का प्रसारण देखा।

इसी प्रकार प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी एवं मंडल पदाधिकारी अपने-अपने मंडलों में समारोह में उपस्थित रहे।

************************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

मुलायम सिंह पंचतत्व में हुए विलीन, अखिलेश ने दी मुखाग्नि

सैफई ,11 अक्टूबर (आरएनएस/FJ)। समाजवादी पार्टी के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का मंगलवार को उनके पैतृक निवास स्थान सैफई में अंतिम संस्कार हो गया। वह पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें मुखाग्नि दी। सपा संरक्षक मुलायम सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

इससे पूर्व राष्ट्रीय सम्मान के साथ तिरंगे में लाए गए उनके पार्थिव शरीर को मंत्रोच्चार के बीच वैदिक रीति से स्नान कराया गया। चंदन की चिता पर लेटे मुलायम के अंतिम दर्शन के लिए कई हजार लोग सैफई पहुंचे। उन्हें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, उप्र के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, उप्र सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद, असीम अरुण, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर राव, आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू आदि ने सैफई के लाल को अंतिम विदाई दी।

अंतिम दर्शन करने के लिए एक तरफ लाखों लोगों का हुजूम था तो दूसरी तरफ देशभर से वीआईपी भी उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए सैफई पहुंचे। ये सिलसिला सुबह से शुरू हुआ जो शाम तक चलता रहा। अंत्येष्टि से ठीक पहले अंतिम दर्शन के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, राकांपा के अध्यक्ष शरद पवार और अभिनेता अभिषेक बच्चन ने मुलायम सिंह के अंतिम दर्शन किए।

सैफई में बारिश के बीच नेताजी के चाहने वालों के चेहरों पर दुख साफ झलक रहा था। समाजवादी विचारधारा के पुरोधा को तेलंगाना के सीएम के. चंद्रशेखर राव, राजस्थान के सीएम अशोक गहलौत और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव सीधे अंत्येष्टि स्थल पहुंचे और नमन करने के बाद पुत्र अखिलेश यादव को ढांढस बंधाया।

यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के साथ ही कैबिनेट मंत्री डा. संजय निषाद ने सैफई मेला मैदान में बने अंत्येष्टि स्थल पर समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पार्थिव देह का अंतिम दर्शन किया। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह भी उनके साथ थे। नेताजी का अंतिम दर्शन करने के बाद केशव प्रसाद मौर्य तथा ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी भेंट की। इस दौरान दोनों डिप्टी सीएम ने अखिलेश यादव को ढांढस भी बंधाया।

यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, जितिन प्रसाद, संजय निषाद और संजय सिंह ने नेताजी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। सांसद रीता बहुगुणा, आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, राज्यमंत्री असीम अरुण और सांसद देवेंद्र सिंह भोले भी सैफई मेला ग्राउंड पहुंचे और नेताजी के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत और राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचे। राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने भी अंतिम दर्शन किए। मेनका गांधी और उनके पुत्र वरुण गांधी ने भी सैफई पहुंचकर नेताजी के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। योग गुरु बाबा रामदेव, अभिषेक बच्चन, जया बच्चन भाजपा नेता किरीट सोमैया ने भी श्रद्धांजलि दी।

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला इटावा जिले के सैफई गांव में मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह ने समाज में एक लंबे समय तक सामाजिक और राजनीतिक जीवन में जनता का विश्वास और भरोसा जीता है। उनके जाने से सभी देशवासी दुखी हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह यादव ने सैफई में कहा कि उनके मुलायम सिंह यादव से बहुत अच्छे रिश्ते थे। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह को धरती से जुड़ा हुआ नेता माना जाता था। उनके निधन से भारत की राजनीति को बहुत बड़ी क्षति पहुंची है।

गौरतलब है कि मुलायम सिंह यादव का सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में 82 साल की उम्र में निधन हो गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सैफई जाकर सपा संरक्षक को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुलायम सिंह के निधन पर उत्तर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।

*********************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

एससी ने अनिल देशमुख को जमानत देने के बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश को बरकरार रखा

नई दिल्ली ,11 अक्टूबर (आरएनएस/FJ)। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को जमानत देने के बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश को बरकरार रखा। जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़ और हिमा कोहली की पीठ ने कहा, हम जमानत देने वाले उच्च न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप नहीं करेंगे..।

पीठ ने कहा कि चूंकि उच्च न्यायालय के आदेश में टिप्पणियां केवल जमानत के हकदार होने तक ही सीमित थीं, इससे स्पष्ट है कि इन टिप्पणियों से मुकदमे या किसी अन्य कार्यवाही की योग्यता प्रभावित नहीं होगी।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने देशमुख को जमानत देने के हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए शीर्ष अदालत का रुख किया था।

ईडी का प्रतिनिधित्व कर रहे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने तर्क दिया कि हाईकोर्ट ने बर्खास्त सिपाही सचिन वाजे के संबंध में गलत निष्कर्ष निकाला, जो इस मामले में सह-आरोपी थे और बाद में सरकारी गवाह बन गए। उन्होंने कहा कि बार मालिकों से एकत्र किया गया पैसा देशमुख के लिए था और अगर उन्हें स्वास्थ्य समस्याएं हैं, तो उन्हें अस्पताल में स्थानांतरित किया जा सकता है, लेकिन जमानत नहीं मिल सकती।

शीर्ष अदालत ने कहा कि वह जमानत के मामले में गुण-दोष के आधार पर हाईकोर्ट के आदेश में तभी हस्तक्षेप करेगा, यदि उसमें विकृति दिखेगी।

मेहता ने कहा कि वह आदेश में जो बड़ी विकृति है, उसे दिखाने का प्रयास कर रहे हैं। पीठ ने पूछा कि देशमुख कितने समय से हिरासत में हैं।

देशमुख का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा कि उनका मुवक्किल एक साल से हिरासत में है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश में तब तक हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता, जब तक उसमें काई विकृति न हो।
मेहता ने कहा कि यह अपराध आतंकवाद से कम गंभीर नहीं है।

मेहता ने देशमुख के स्वास्थ्य के पहलू पर कहा कि जमानत पाने के लिए जिन बीमारियों का उल्लेख किया गया है, वे जीवनशैली से जुड़ी हुई हैं, जिनका इलाज अस्पताल में किया जा सकता है।

जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा, देखिए, अगर कोई 35 साल का है तो उस पर कुछ अलग मानक लागू होंगे..।

सिब्बल ने तर्क दिया कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि धन की हेराफेरी की गई थी और बयानों से इसकी पुष्टि नहीं होती। उन्होंने कहा, 161 बयानों से काम नहीं चलेगा, आपको साबित करना होगा कि धन की हेराफेरी की गई थी।
बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस महीने की शुरुआत में ईडी द्वारा जांच किए जा रहे मनी लॉन्ड्रिंग मामले में देशमुख की जमानत याचिका को अनुमति दी थी।

इसने नोट किया था कि वाजे के बयानों में निश्चितता का अभाव था। वाजे ने एक बयान दिया था कि फरवरी और मार्च, 2021 के महीनों के दौरान 1.71 करोड़ रुपये की राशि बार मालिकों से कथित रूप से उगाही की गई और देशमुख के निजी सहायक को सौंपी गई।

सीबीआई ने देशमुख और उनके सहयोगियों पर 2019 और 2021 के बीच हुए कथित भ्रष्टाचार के लिए मामला दर्ज किया था। अप्रैल 2021 में बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परम बीर सिंह द्वारा दायर एक याचिका के जवाब में जांच के निर्देश जारी किए। ईडी ने देशमुख के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला शुरू किया था और पिछले साल उन्हें गिरफ्तार किया था।

***********************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

असम में 47 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त, एक गिरफ्तार

सिलचर ,11 अक्टूबर (आरएनएस/FJ)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने असम पुलिस के साथ करीमगंज जिले में 47.4 करोड़ रुपये मूल्य की 9.477 किलोग्राम हेरोइन जब्त की और इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने कहा कि संयुक्त टीम ने न्यू करीमगंज रेलवे स्टेशन के पास त्रिपुरा जाने वाले एक ट्रक को रोका।

वाहन की तलाशी लेने पर ट्रक के केबिन की छत में बनी गुहा से हेरोइन युक्त 764 साबुन के डिब्बे बरामद किए गए।
प्रवक्ता ने बताया कि मिजोरम से आ रहे ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बीएसएफ अधिकारियों को संदेह है कि म्यांमार से ड्रग्स की तस्करी की गई थी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 8 अक्टूबर को गुवाहाटी में नशीले पदार्थो की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा पर सभी पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों, मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों के साथ बैठक की।

बैठक के दौरान यह खुलासा हुआ कि 2014 से अब तक 20,000 करोड़ रुपये के ड्रग्स को जब्त किया गया है और पूर्वोत्तर राज्यों में 4,888 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

********************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

प्रधानमंत्री मोदी ने श्री महाकालेश्वर मन्दिर में पूजा-अर्चना एवं आरती की

उज्जैन ,11 अक्टूबर (आरएनएस/FJ)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उज्जैन में ‘श्री महाकाल लोक के लोकार्पण से पूर्व श्री महाकालेश्वर मन्दिर में पूजा-अर्चना की। विधि-विधान से पं. घनश्याम शर्मा ने पूजन करवाया।

प्रधानमंत्री मोदी सायं 6 बजे श्री महाकालेश्वर मन्दिर पहुँचे। सफेद धोती, अंग-वस्त्र, केसरिया दुपट्टा, माथे पर त्रिपुण्ड और गले में रूद्राक्ष की माला धारण किये हुए प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे भक्ति-भाव से भगवान श्री महाकाल का पूजन एवं आरती की।

उन्होंने भगवान श्री महाकालेश्वर का जप एवं ध्यान भी किया। राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया उपस्थित थे।

*********************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का इंदौर आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

भोपाल ,11 अक्टूबर (आरएनएस/FJ)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का इंदौर एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री का राज्य शासन की ओर से गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी श्री महाकाल लोक के लोकार्पण के लिए विशेष हेलीकाप्टर द्वारा उज्जैन के लिये रवाना हुए।

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, सांसद शंकर लालवानी, सांसद कविता पाटीदार तथा सांसद गजेन्द्र पटेल, विधायक रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय, मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया, पूर्व मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस, पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना, संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, पुलिस महानिरीक्षक राकेश गुप्ता, पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र, कलेक्टर मनीष सिंह सहित अन्य अधिकारी और जिला पंचायत अध्यक्ष रीना मालवीय, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर, पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे, गौरव रणदिवे तथा राजेश सोनकर ने भी आत्मीय स्वागत किया।

************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version