एक बार फिर मवेशी से टकराई वंदे भारत ट्रेन, फ्रंट पैनल को पहुंचा नुकसान

नई दिल्ली ,02 दिसंबर(एजेंसी)।  वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन एक बार फिर हादसे का शिकार हुई है। गुजरात में उदवाड़ा और वापी स्टेशन के बीच गुरुवार शाम गांधीनगर मुंबई वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन एक मवेशी से टकरा गई। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया है कि इस टक्कर से ट्रेन के फ्रंट पैनल को नुकसान पहुंचा है। इस रूट में यह ट्रेन 2 महीने पहले शुरू हुई थी।

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार घटना उदवाड़ा और वापी के बीच क्रॉसिंग गेट नंबर 87 के पास गुरुवार को शाम करीब 6:23 पर हुई। कुछ देर रुकने के बाद शाम 6.35 पर ट्रेन दोबारा रवाना हो गई। हालांकि हादसे के बाद यात्रियों को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ, सभी यात्री सुरक्षित हैं।

बंदे भारत एक्सप्रेस के साथ जानवर से टकराने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार वंदे भारत ट्रेन जानवरों से टकरा चुकी है। इससे पहले वंदे भारत ट्रेन 29 अक्टूबर को बैल से टकरा गई थी। वहीं 6 अक्टूबर को भारत की हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत जानवर के साथ हादसे का शिकार हो गई थी। इस हादसे में ट्रेन के अगले हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा था।

**********************************

 

मुंबई में 2 जनवरी तक धारा 144 लागू, 5 से ज्यादा लोगों को एक जगह इकट्ठा होने पर मनाही

मुंबई ,02 दिसंबर(आरएनएस)। मुंबई में धारा 144 लागू कर दी गई है। इसके तहत पूरी मुंबई में कई तरह के प्रतिबंध भी लागू कर दिए गए हैं। पांच या इससे अधिक लोगों के एक जगह पर इकट्ठा होने पर मनाही है। इसके अलावा सार्वजनिक सभा के प्रदर्शन पर भी रोक है। मुंबई पुलिस की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, पूरे राज्य में धारा 144 चार दिसंबर से दो जनवरी तक लागू रहेगी। मुंबई पुलिस ने यह आदेश शहर में शांति और सुव्यवस्था सुरक्षित रखने के लिए और सार्वजनिक व्यवस्था में किसी भी तरह की रुकावटों से बचने के लिए जारी किया है।

मुंबई पुलिस की ओर से जारी किए गए आदेश के मुताबिक, आदेश के मुताबिक एक जगह पर पांच से ज्यादा लोगों के इक_े होने पर बैन होगा। सार्वजनिक स्थानों पर नारेबाजी, प्रदर्शन, जुलूस और जमावड़ा या सभा पर बैन होगा। पब्लिक प्लेस में पटाखे, डीजे, बैंड, लाउडस्पीकर या अन्य वाद्ययंत्रों के बजाने पर पाबंदी होगी। विवाह सामारोहों, अंतिम संस्कार सभाओं, कब्रिस्तान या श्मशान घाट तक जाते वक्त भीड़ जुटाने, कंपनियों, क्लब, सहकारी समितियों और अन्य संगठनों की मीटिंग पर बैन होगा।

कोर्ट, गवर्नमेंट ऑफिसेस, लोकल इंस्टीट्यूशंस के आसपास लोगों के जमा होने पर बैन होगा। यहां तक कि स्कूल-कॉलेजों और बाकी शैक्षणिक संस्थानों में भी मीटिंग आयोजिक नहीं की जाएगी। कंपनियों की नॉर्मल मीटिंग्स पर भी बैन होगा। दुकानों और संस्थानों के व्यापार से जुड़ी सभी बैठकों, सभाओं पर भी पाबंदी लागू होगी। इसके अलावा तेज आवाज में गाना बजाने पर भी पाबंदी होगी।
क्या है धारा-144 और कब लगाई जाती है?

सीआरपीसी की धारा 144 शांति कायम करने या किसी आपात स्थिति से बचने के लिए लगाई जाती है। किसी तरह के सुरक्षा, स्वास्थ्य संबंधित खतरे या दंगे की आशंका हो। धारा-144 जहां लगती है, उस इलाके में पांच या उससे ज्यादा आदमी एक साथ जमा नहीं हो सकते हैं। धारा लागू करने के लिए इलाके के जिलाधिकारी द्वारा एक नोटिफिकेशन जारी किया जाता है। धारा 144 लागू होने के बाद इंटरनेट सेवाओं को भी आम पहुंच से ठप किया जा सकता है। यह धारा लागू होने के बाद उस इलाके में हथियारों के ले जाने पर भी पाबंदी होती है।

********************************

 

कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए जयवीर शेरगिल , कैप्टन-जाखड़ को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली ,02 दिसंबर(आरएनएस)। कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने बीजेपी का हाथ थाम लिया है। उन्होंने 24 अगस्त को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। जयवीर से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुनील जाखड़ ने भी कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद उन्होंने बीजेपी का हाथ थाम लिया। जयवीर शेरगिल को भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय प्रवक्ता बना दिया है। साथ ही कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुनील जाखड़ को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया है।

बीजेपी की उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष रहे मदन कौशिक, पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई के पूर्व अध्यक्ष विष्णुदेव साय और बीजेपी की पंजाब इकाई के पूर्व अध्यक्ष मनोरंजन कालिया, एस राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी और अमनजोत कौर रामूवालिया को राष्ट्रीय कार्य समिति का विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

बता दें कि अगस्त महीने में ही जयवीर शेरगिल ने कांग्रेस छोड़ी थी। वे पार्टी के सबसे युवा राष्ट्रीय प्रवक्ता थे। 39 वर्षीय जयवीर शेरगिल ने पार्टी छोड़ते वक्त कांग्रेस पर कड़े आरोप लगाए थे। जयवीर ने कहा था कि उन्होंने सबसे पुरानी पार्टी के साथ सभी संबंध तोडऩे का फैसला किया है क्योंकि चाटुकारिता ‘दीमक’ की तरह संगठन को खा रही है।

तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखा जयदीप शेरगिल ने पार्टी पर बड़े आरोप लगाए थे। उन्होंने पार्टी की तत्कालीन अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखा था कि मुझे यह कहते हुए दुख हो रहा है कि निर्णय लेना अब जनता और देश के हितों के लिए नहीं है, बल्कि यह उन लोगों के स्वार्थी हितों से प्रभावित है, जो चाटुकारिता में लिप्त हैं और लगातार जमीनी हकीकत की अनदेखी कर रहे हैं। कांग्रेस में हर आए दिन नेताओं के इस्तीफे से साफ जाहिर हो रहा है कि पार्टी में असंतोष बढ़ रहा है।

**************************************

 

शाही ईदगाह में हनुमान चालीसा के पाठ का आह्रान करने पर 16 के खिलाफ वारंट

मथुरा 02 Dec, (एजेंसी) : 6 दिसंबर को शाही ईदगाह मस्जिद के अंदर एक हिंदू संगठन द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ करने के आह्वान को विफल करने के लिए, मथुरा सिटी मजिस्ट्रेट ने संगठन से जुड़े 16 लोगों के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मातर्ंड प्रकाश सिंह ने कहा कि मामले में किसी भी संगठन द्वारा कोई अनुमति नहीं मांगी गई है। इस कार्यक्रम के लिए भीड़ इकट्ठा करने के प्रयास में अब तक दो लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

पिछले महीने अखिल भारतीय हिंदू महासभा (एबीएचएम) ने अपने सभी नेताओं और समर्थकों से 6 दिसंबर को हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए श्री कृष्ण जन्मभूमि से सटे मस्जिद में आने का आग्रह किया था, जिसे भगवान कृष्ण का जन्मस्थान माना जाता है। गोविंद नगर थाने के एसएचओ संजय कुमार पांडेय ने कहा कि करीब तीन दर्जन लोगों को पहले ही नोटिस दिया जा चुका है।

उन्होंने कहा, जो लोग जवाब देने और आवश्यक जमानत बांड भरने में विफल रहे, उन्हें सिटी मजिस्ट्रेट की अदालत द्वारा जमानती वारंट जारी किया गया है। इस बीच चौधरी ने पुलिस कार्रवाई की निंदा की और कहा, हमने एक शांतिपूर्ण आयोजन की योजना बनाई है। ऐसे में पुलिस के हस्तक्षेप करने का कोई कारण नहीं है क्योंकि हम साइट पर प्रार्थना करेंगे।

********************************

 

केंद्र ने FM रेडियो चैनलों को चेताया, नशे और बंदूक संस्कृति को बढ़ावा देने वाले गाने न चलाएं

नई दिल्ली 02 Dec, (एजेंसी): एफएम रेडियो चैनलों पर नशा और बंदूक संस्कृति को बढ़ावा देने वाले गानों को लेकर सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने निर्देश जारी करते हुए एफएम रेडियो चैनलों को चेताया है। मंत्रालय ने एक एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि इसका उलंघन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बताया कि उनके संज्ञान में आया है कि कुछ एफएम रेडियो चैनल ऐसे गाने चला रहे हैं, जो शराब, ड्रग्स, हथियार, गैंगस्टर और बंदूक संस्कृति का महिमामंडन करते हैं। ऐसे गीतों या सामग्री का प्रसारण आकाशवाणी कार्यक्रम संहिता का उल्लंघन है और केंद्र सरकार को अनुमति के निलंबन और प्रसारण पर रोक लगाने के लिए प्रतिबंध लगाने का अधिकार है।

मंत्रालय ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि निर्धारित नियमों और शर्तो का सख्ती से पालन करें और शराब, ड्रग्स, गन कल्चर समेत आसामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले किसी भी कंटेंट का प्रसारण न करें। मंत्रालय ने कहा कि पंजाब और हरियाणा के माननीय उच्च न्यायालय ने न्यायिक नोट लिया है कि ऐसी सामग्री प्रभावशाली उम्र के बच्चों को प्रभावित करती है। इसके अलावा यह गैंगस्टरों की संस्कृति को जन्म देता है।

सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी में ये भी कहा गया है कि किसी भी प्रकार का उल्लंघन होने पर ग्रांट ऑफ परमिशन एग्रीमेंट (जीओपीए) और माइग्रेशन ग्रांट ऑफ परमिशन एग्रीमेंट (एमजीओपीए) में निर्धारित नियमों और शर्तो के अनुसार उचित मानी जाने वाली दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

*********************************

 

प्रधानाध्यापक की गोली मारकर हत्या

आजमगढ़ 02 Dec, (एजेंसी): आजमगढ़ जिले के जियानपुर कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार हमलावरों ने एक स्कूल के प्रधानाध्यापक की गोली मारकर हत्या कर दी। 46 वर्षीय संजय यादव कसाड़ा ईमा गांव के रहने वाले थे और हरैया प्रखंड के अखईपुर के कंपोजिट स्कूल में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात थे हमलावरों ने ईंट भट्ठे के पास यादव पर फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।

गोली की आवाज सुनकर पास के खेत में काम कर रहे लोगों ने शोर मचाया। वे घायल प्रधानाध्यापक को शहर के एक निजी ट्रामा सेंटर में ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम घटना स्थल पर जांच के लिए पहुंची।

एसपी ने कहा कि उन्होंने हत्यारों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि हत्या पंचायत चुनाव में प्रतिद्वंद्विता के कारण हुई। एसपी ने कहा, आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी है। पुलिस उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करेगी और उनकी संपत्ति जब्त करेगी।

********************************

 

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में बड़ी कामयाबी, कैलिफोर्निया में पकड़ा गया मुख्यारोपी गोल्डी बराड़

नई दिल्ली 02 Dec, (एजेंसी): मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के मर्डर केस में एक बड़ी खबर सामने आई है। मूसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ को कैलिफोर्निया में हिरासत में लिया गया है। भारत की खुफिया एजेंसियों के सूत्रों से यह जानकारी मिली है। हालांकि, अभी कैलिफोर्निया की ओर से इसे लेकर भारत सरकार को कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को 20 नवंबर या इससे पहले हिरासत में लिया गया था।

बता दें कि इससे पहले मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि जो भी गोल्डी की पता बताएगा, उसे वह अपनी जमीन बेचकर दो करोड़ रुपये देंगे। इसके ठीक एक दिन बाद गोल्डी की गिरफ्तारी की खबर सामने आई है। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियां इसकी पुष्टि के लिए अमेरिकी अधिकारियों से संपर्क साध रही हैं।

गोल्डी बराड़ को मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमांडइ माना जाता है। पुलिस के मुताबिक, मूसेवाला कांड में सारे निर्देश कनाडा में बैठा गोल्डी ही दे रहा था। हत्या के ठीक बाद गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने कथित तौर पर हमले की जिम्मेदारी भी ली थी। बराड़ के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी कर रखा था। बताया जाता है कि पंजाब में अपना उगाही रैकेट चलाने के बाद वह कनाडा से ही राज्य में अपना हिट स्कवॉड और बिजनेस चलाता है। उस पर भारत में हत्या, आपराधिक साजिश, अवैध हथरियों की आपूर्ति जैसे कई मामले दर्ज हैं।

************************************

 

पूर्व मंत्री चिन्मयानंद को गिरफ्तार करने का आदेश

https://finaljustice.in/wp-content/uploads/2022/12/Order-to-arrest-former-minister-Chinmayanand.mp3?_=1

शाहजहांपुर 02 Dec, (एजेंसी): शाहजहांपुर की एक विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट ने पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। एमपी/एमएलए कोर्ट की जज असमा सुल्ताना ने शाहजहांपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को चिन्मयानंद को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने के लिए पत्र लिखा है। इस मामले में सुनवाई की अगली तारीख नौ दिसंबर है।

गौरतलब है कि चिन्मयानंद पर 2011 में रेप का केस दर्ज किया गया था और अक्टूबर 2012 में अदालत में आरोप पत्र दायर किया गया था।
लोक अभियोजक नीलिमा सक्सेना ने कहा कि, ” इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा इनकार करने पर चिन्मयानंद ने इस मामले में राहत पाने के लिए उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।”

शीर्ष अदालत ने उच्च न्यायालय के आदेश को बरकरार रखा। चिन्मयानंद को 30 नवंबर तक कोर्ट के समक्ष आत्मसमर्पण करने का समय दिया गया था। 1 दिसंबर को आरोपी के वकील ने अदालत से कहा कि उनके मुवक्किल ने नियमित जमानत के लिए उच्च न्यायालय में याचिका लगाई है, इसलिए आत्मसमर्पण की अवधि बढ़ाई जाए। लेकिन एमपी/एमएलए कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी करते हुए एसएसपी को आरोपी को गिरफ्तार करने का आदेश दिया।

*********************************

 

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा उज्जैन जिले से आगरमालवा की ओर रवाना

उज्जैन/आगरमालवा 02 Dec, (एजेंसी) : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज मध्यप्रदेश में दसवें दिन उज्जैन जिले के झालरा गांव से प्रारंभ हुयी, जो पूर्वान्ह में आगरमालवा जिले में प्रवेश कर जाएगी।

श्री गांधी की अगुवायी में पदयात्रा सुबह छह बजे के आसपास उज्जैन जिले के झालरा गांव से प्रारंभ हुयी। उनके साथ यात्रा में एक सौ बीस नियमित पदयात्रियों के अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री एवं यात्रा के संयोजक दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, सैकड़ों वरिष्ठ नेता और हजारों कार्यकर्ता भी चल रहे हैं।

पदयात्रा सुबह लगभग दस बजे आज के पहले पड़ाव तनोड़िया गांव पर पहुंची। कुछ घंटों के विराम के बाद यात्रा अपरान्ह में पुन: शुरू होगी और शाम तक आगरमालवा जिले के आगर छावनी चौक पहुंचेगी। आज का रात्रि विश्राम कासी बरदिया में होगा। यात्रा शनिवार और रविवार को भी आगरमालवा जिले में रहेगी और चार दिसंबर को इसी जिले से राजस्थान में प्रवेश करेगी।

भारत जोड़ो यात्रा ने 23 नवंबर को महाराष्ट्र की सीमा से मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में प्रवेश किया था। इसके बाद से यह यात्रा खंडवा, खरगोन, इंदौर और उज्जैन जिले से होते हुए आगरमालवा जिले की ओर बढ़ रही है।

*********************************

 

बिहार में पहली बार ‘गंगोत्सव’ का आयोजन

12.11.2022 – दिल्ली स्थित कंपनी आई डी पी टी एस रिसर्च विंग्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पर्यटन विभाग के सहयोग से बिहार में पहली बार पटना और सोनपुर के बीच सबलपुर दियारा इलाके में 11 दिवसीय ‘गंगोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा।

27 अप्रैल 2023 को शुरू होने वाले इस आयोजन में गंगा नदी से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े 12 राज्यों के पर्यटन मंत्रियों को भी आमंत्रित किया जाएगा, इनमें उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्यप्रदेश, असम आदि शामिल हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा। आयोजन में महिला सशक्तिकरण को केंद्र बिंदु पर रखा जाएगा।

गंगा की उत्पत्ति का नाट्य रूपांतरण कलाकारों द्वारा किया जाएगा। ‘गंगा लीला’ का मंचन भी होगा। नारी सशक्तीकरण को ध्यान में रखते हुए 500 स्त्रियों के द्वारा गंगा महाआरती की जाएगी। इसके अलावा पांच हजार स्कूली बच्चों के द्वारा गंगा आरती का भी आयोजन किया जाएगा। ‘गंगोत्सव’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रित करने की योजना है।

आयोजन को भव्य रूप देने की तैयारी शुरू हो चुकी है। ‘गंगोत्सव’ के लिए कई कार्यक्रम गिनीज बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड को ध्यान में रखते हुए भी बनाए जाएंगे। पहली बार गंगा नदी में केरल के प्रसिद्ध स्नेक बोट रेस का भी आयोजन होगा। गंगा नदी को स्वच्छ निर्मल रखने के लिए बड़ी संख्या में लोग संकल्प लेंगे। इसके अलावा 10 दिवसीय स्टार नाइट का भी आयोजन होगा जिसमें प्रसिद्ध गायक-गायिकाओं की प्रस्तुति होगी। गंगा नदी पर शोध करने वाले संगठनों की भी इसमें सहभागिता सुनिश्चित कराई जाएगी।

‘गंगोत्सव’ में मुंबई की तर्ज पर राज्य पुलिस बल को समर्पित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए गंगा टीवी और फिल्म अवॉर्ड समारोह का भी आयोजन किया जाएगा, जो बिहार की धरती पर पहली बार होगा।

* प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*********************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपको कार्य में सफलता और यश-कीर्ति मिलेगी। आर्थिक रूप से आज का दिन बेहतर रहेगा है। पैसे रुपये को लेकर कोई ठोस योजना बनाइए ताकि आज या भविष्य में आने वाले किसी मुश्किल हालात से आप आसानी से उबर सकें। निवेश करने के मामले में समझदारी से काम लीजिए। व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य सही रहेगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)

आज मनोरंजन का लाभ उठाएँ, परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। वाहन-सुख मिलेगा तथा मान-सम्मान भी मिलेगा। अपने आत्मविश्वास का फायदा उठाएँ। गलत निर्णय लेने से बचें। अपने साथी और दोस्तों के साथ कुछ समय व्यतीत करें। कल्पनाओं के पीछे न दौड़ें और यथार्थवादी बनें।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद में आप न पड़ें। आज आप अपने पास के किसी व्यक्ति के लिए एक महंगा उपहार खरीद सकते है जो की उस व्यक्ति को आश्रयचकित् कर सकता है। व्यवसाय या व्यापार में परिस्थिति अनुकूल नहीं होगी। संतानों के साथ मतभेद होने की संभावना है ध्यान रखें।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आपके वैवाहिक जीवन में खटास पैदा हो सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी से काम लेना होगा। दूसरों के लिए खराब नीयत रखना मानसिक तनाव को जन्म दे सकता है। इस तरह के विचारों से बचें, क्योंकि ये समय की बर्बादी करते हैं। आज वित्तीय स्थिति और खर्च में संतुलन बना रहेगा, अप्रत्याशित स्रोतों से आय का सृजन होता रहेगा।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करना चाह रहे हैं तो फैसला लेने की अपनी क्षमता को और विकसित कीजिए। किसी पर भी आंख बंदकर विश्वास ना करें। अपने करियर पर विशेष ध्यान दें। घर के माहौल की वजह से आप उदास हो सकते हैं। प्यार-मोहब्बत की नजरिए से बेहतरीन दिन है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपके आमदनी बढऩे के आसार हैं, कार्य क्षेत्र में लाभ होगा। एकाग्रता बनाए रखें। व्यवसाय से जुड़ा कोई फैसला लेते वक्त आप सावधान रहें ताकि कोई आप को ठगे नहीं क्योंकि अंदेशा है कि आपके व्यवसायिक साझेदार आपके व्यवहार का नाजायज फायदा उठाने की कोशिश करें।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

व्यवसाय और व्यापार के क्षेत्र में लाभ होगा। वसूली के पैसे आएंगे। परिवार में भी आनंद का वातावरण रहेगा। आज का दिन काफी लाभप्रद है और उसे बेकार न जाने दे। आर्थिक प्रबंधन में अपने महारथ और सकारात्मक सोच की बदौलत आप आसानी से अपना आर्थिक लक्ष्य पा लेंगे।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज के दिन कार्यालय का माहौल अनुकूल बना रहेगा। वैवाहिक जीवन पर आशंकाओं के बादल मण्डरा सकते हैं। कई दिनों से चली आ रही बीमारी से आज आराम मिलेगा। आज का दिन शेयर बाजार में निवेश के लिए उत्तम है परन्तु आपको अपने निवेश को लेकर सतर्क रहना होगा।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आप एक साथ कई परियोजनाओं के बोझ तले दबा हुआ सा महसूस कर सकते हैं। मन में व्यग्रता रहेगी। आप अपने कार्य को कुछ देर से शुरू कर पायेंगे क्योंकि काम के बोझ से आप अपने को थका हुआ महसूस करेंगे। नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करें कामयाबी अवश्य मिलेगी।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आप ज्यादा खाने से बचें। अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा। आज आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं। अपने समय को बचाने की बजाय उनकी चिंता को समझना आपके लिए आज ज्यादा जरूरी होगा। अगर आप फिर भी बिना सोचे समझे आगे बढ़ते जायेंगे तो आपको कड़ाई से सबक मिल सकता है।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

नये विचार भी दिमाग में आयेंगे। आप अपने दृढ़ प्रयासों से अपने लक्ष्य को पा लेंगे और आपके सपने साकार होंगे। आप अपनी वित्तीय सुरक्षा का आनंद ले पाएंगे। आज आप कुछ धन दान भी दे सकते हैं। आज आपको एक अप्रत्याशित स्रोत से धन लाभ होने की संभावना है। मानसिक चिंता रहेगी।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

उद्योग में निवेश करेंगे तो वो काफी फायदेमंद साबित होगा। मित्रों के मिलने से आपको आनंद होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण रहेगा। आज परिजन और मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। खर्च अधिक न हो इसका ध्यान रखिएगा। वाणी पर संयम रखें।

**********************************

 

आज से देश में चलेगा डिजिटल रुपी , कैश का झंझट खत्म!

नई दिल्ली ,01 दिसंबर (एजेंसी)। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा डिजिटल रुपये-होलसेल सेगमेंट में पायलट के तौर पर शुरू करने के एक महीने बाद, केंद्रीय बैंक आज खुदरा डिजिटल रुपये के लिए पहला चरण लॉन्च करने जा रहा है। केंद्रीय बैंक ने एक बयान में कहा कि रिजर्व बैंक ने 1 दिसंबर को खुदरा डिजिटल रुपये के लिए पहला पायलट लॉन्च करने की घोषणा की है। पहले चरण में मुंबई, नई दिल्ली, बेंगलुरु और भुवनेश्वर में लोग भाग लेने वाले बैंकों द्वारा पेश किए गए डिजिटल वॉलेट के माध्यम से ई-आर के साथ लेनदेन कर सकेंगे। इस तरह से जेब में कैश रखने का झंझट खत्म हो जाएगा।

ईआर-आर एक डिजिटल टोकन के रूप में होगा जो कानूनी निविदा का प्रतिनिधित्व करता है। आरबीआई ने कहा कि यह उसी मूल्यवर्ग में जारी किया जाएगा जो वर्तमान में कागजी मुद्रा और सिक्के जारी किए जाते हैं। यह बिचौलियों और बैंकों के माध्यम से वितरित किया जाएगा। बता दें कि पायलट प्रोजेक्ट में डिजिटल रुपी क्रिएशन, डिस्ट्रीब्यूशन और रिटेल यूज की पूरी प्रोसेस को बारीकी से परखा जाएगा। इस टेस्ट से मिली लर्निंग पर रिटेल डिजिटल रुपी में बदलाव होंगे फिर सभी के इस्तेमाल के लिए इसे जारी किया जाएगा।

बता दें कि मुंबई, नई दिल्ली, बेंगलुरु और भुवनेश्वर में लोग भाग लेने वाले बैंकों द्वारा पेश किए गए डिजिटल वॉलेट के माध्यम से ई-आर के साथ लेनदेन करने में सक्षम होंगे और पहले चरण में 1 दिसंबर से मोबाइल फोन/उपकरणों पर संग्रहीत होंगे, जिसे बाद में 9 और शहरों में विस्तारित किया जाएगा। केंद्रीय बैंक ने कहा कि यह पायलट प्रोजेक्ट शुरुआत में चार शहरों, मुंबई, नई दिल्ली, बेंगलुरु और भुवनेश्वर को कवर करेगा और बाद में अहमदाबाद, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंदौर, कोच्चि, लखनऊ, पटना और शिमला तक इसका विस्तार किया जाएगा।

पहला चरण देश भर के चार शहरों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, यस बैंक और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के चार बैंकों के साथ शुरू होगा। केंद्रीय बैंक के अनुसार, इस पायलट में चरणबद्ध भागीदारी के लिए आठ बैंकों की पहचान की गई है। बाद में चार और बैंकों, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक को इस पायलट में शामिल किया जाएगा।
इस तरह से होगा डिजिटल रुपये से लेन-देन

उपयोगकर्ता भाग लेने वाले बैंकों द्वारा पेश किए गए और मोबाइल फोन/उपकरणों पर संग्रहीत डिजिटल वॉलेट के माध्यम से ईआर-आर के साथ लेनदेन करने में सक्षम होंगे। लेन-देन व्यक्ति-से-व्यक्ति और व्यक्ति-से-व्यापारी दोनों हो सकते हैं। मर्चेंट स्थानों पर प्रदर्शित त्वरित प्रतिक्रिया (क्यूआर) कोड का उपयोग करके व्यापारियों को भुगतान किया जा सकता है।

******************************

 

मनरेगा घोटाले में ईडी का बड़ा एक्शन, निलंबित आईएएस पूजा सिंघल की 82.77 करोड़ की अचल संपत्तियों को किया अटैच

https://finaljustice.in/wp-content/uploads/2022/12/EDs-big-action-in-MNREGA-scam.mp3?_=2

रांची ,01 दिसंबर(एजेंसी)। ईडी ने झारखंड में मनरेगा घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग में जेल में बंद निलंबित आईएएस पूजा सिंघल के खिलाफ गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने उनकी 82.77 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्ति प्रोविजनल तौर पर जब्त कर ली है। जब्त की गई संपत्ति में उनके पति अभिषेक झा का बरियातू स्थित पल्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, पल्स डायग्नोस्टिक सेंटर और रांची में स्थित दो लैंड प्रॉपर्टी शामिल है।

मनरेगा घोटाले का यह मामला झारखंड के खूंटी जिले का है। पूजा सिंघल 16 फरवरी 2009 से 19 जुलाई 2010 तक खूंटी की उपायुक्त थीं। उसी दौरान 18.06 लाख रुपये का घोटाला हुआ था। आरोप है कि मनरेगा की योजनाओं में काम कराए बगैर ही राशि की निकासी कर ली गई थी। इसके अलावा कमीशन के तौर पर भी मोटी रकम की उगाही हुई थी। घोटाला सामने आने पर झारखंड सरकार ने इसकी जांच शुरू कराई थी, लेकिन बाद में पूजा सिंघल को क्लीन चिट दे दी गई थी। उस वक्त रघुवर दास मुख्यमंत्री थे।

इधर, ईडी ने घोटाले से अर्जित रकम की मनीलॉन्ड्रिंग के बिंदु पर जांच की तो पाया कि खूंटी, चतरा और पलामू में उपायुक्त के पद पर रहते हुए पूजा सिंघल के बैंक अकाउंट्स में उनके वेतन से 1.43 करोड़ रुपये ज्यादा की राशि जमा हुई है। ईडी ने बीते 6 मई को पूजा सिंघल, उनके पति अभिषेक झा, उनके सीए सुमन कुमार के 20 से ज्यादा ठिकानों पर छापामारी कर उनकी संपत्तियों और लेन-देन के कई दस्तावेज बरामद किए थे। इस मामले में 11 मई को पूजा सिंघल को गिरफ्तार कर लिया गया था, तभी से वह लगातार जेल में बंद हैं।

पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा रांची के बरियातू में पल्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल चलाते हैं। ईडी की जांच में यह बात सामने आई है कि इस हॉस्पिटल के निर्माण में भी के लिए पूजा सिंघल ने दो करोड़ रुपये नगद दिए थे। चार्टर्ड अकाउंटेंट सुमन कुमार ने भी पूछताछ के दौरान ईडी को जानकारी दी थी कि पल्स हॉस्पिटल में पैसे जमा कर वह फर्जी बिल बनवाता था। ऐसा इसलिए किया जाता था, ताकि पूजा सिंघल द्वारा अर्जित ब्लैक मनी को व्हाइट किया जा सके। पल्स हॉस्पिटल के निर्माण पर 42.85 करोड़ रुपये खर्च हुए, लेकिन कागज पर मात्र 3.19 करोड़ का खर्च दिखाया गया। इसलिए, ईडी ने जिन संपत्तियों को जब्त करने की तैयारी की है, उसमें पल्स हॉस्पिटल भी शामिल है।

मनरेगा घोटाले में खूंटी के तत्कालीन जूनियर इंजीनियर राम विनोद सिन्हा, जय किशोर चौधरी, शशि प्रकाश और राजेंद्र कुमार जैन की भी संलिप्तता सामने आई है। ईडी इनकी भी संपत्ति जब्त करेगा।

***************************************

 

जम्मू-कश्मीर में परिसीमन को चुनौती देने वाली याचिका पर फैसला सुरक्षित

नयी दिल्ली,01 दिसंबर (एजेंसी)। सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा और लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के पुनर्निर्धारण के लिए एक परिसीमन आयोग के गठन के सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर गुरुवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। याचिका में कहा गया है कि सरकार ने इस मामले में संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन किया है।

जस्टिस एसके कौल और जस्टिस अभय एस. ओका की पीठ ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता, निर्वाचन आयोग और याचिकाकर्ताओं के वकीलों की दलीलें सुनीं।

दो याचिकाकर्ताओं हाजी अब्दुल गनी खान और मोहम्मद अयूब मट्टू की तरफ से पेश वकील ने दलील दी थी कि परिसीमन की कवायद संविधान की भावनाओं के विपरीत की गई थी और इस प्रक्रिया में सीमाओं में परिवर्तन तथा विस्तारित क्षेत्रों को शामिल नहीं किया जाना चाहिए था।

याचिका में यह घोषित करने की मांग की गई थी कि जम्मू-कश्मीर में सीटों की संख्या 107 से बढ़ाकर 114 (पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 24 सीटों सहित) संवैधानिक और कानूनी प्रावधानों, विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 की धारा 63 के तहत अधिकारातीत है।

याचिका में कहा गया था कि 2001 की जनगणना के बाद प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करके पूरे देश में चुनाव क्षेत्रों के पुनर्निर्धारण की कवायद की गयी थी और परिसीमन अधिनियम, 2002 की धारा तीन के तहत 12 जुलाई, 2002 को एक परिसीमन आयोग का गठन किया गया था।

*****************************

 

दिल्ली समेत 3 हवाई अड्डों पर पेपरलैस प्रवेश शुरू

नयी दिल्ली,01 दिसंबर (एजेंसी)। हवाई यात्रियों को कागज-रहित प्रवेश की सुविधा देने वाली प्रणाली ‘डिजियात्रा बृहस्पतिवार को दिल्ली, बेंगलुरू तथा वाराणसी के हवाईअड्डों पर शुरू हो गई।

इस प्रणाली में यात्रियों का चेहरा ही उनकी पहचान के तौर पर काम करेगा। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को ‘डिजियात्रा ऐप पर पंजीयन करवाना होगा और अपना विवरण देना होगा। इसमें आधार के जरिए सत्यापन होगा और यात्री को अपनी तस्वीर भी लेनी होगी।

***********************************

 

सुप्रीम कोर्ट के इतिहास में तीसरी बार महिला न्यायाधीशों की पीठ गठित

*वैवाहिक विवाद, जमानत मामलों से जुड़ी स्थानांतरण याचिकाओं पर करेगी सुनवाई*

नयी दिल्ली,01 दिसंबर (एजेंसी)। भारत के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने वैवाहिक विवाद और जमानत के मामलों से जुड़ी स्थानांतरण याचिकाओं पर सुनवाई के लिए बृहस्पतिवार को न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी वाली पूरी तरह महिला न्यायाधीशों की एक पीठ गठित की। उच्चतम न्यायालय के इतिहास में यह तीसरा मौका है, जब पूरी तरह महिला न्यायाधीशों वाली पीठ का गठन किया गया है।

दो न्यायाधीशों वाली पीठ अभी शीर्ष न्यायालय की अदालत संख्या 11 में बैठ रही है। पीठ के समक्ष 32 मामले सूचीबद्ध किए गए हैं, जिनमें से वैवाहिक विवाद और जमानत वाली 10’0 स्थानांतरण याचिकाएं हैं।स्थानांतरण याचिका ऐसी याचिका होती है, जिनमें किसी मामले को राज्य एजेंसियों से केंद्रीय एजेंसी या किसी उच्च न्यायालय ने दूसरे उच्च न्यायालय या उच्च न्यायालय से उच्चतम न्यायालय में स्थानांतरित किए जाने का अनुरोध किया जाता है।

सबसे पहले पूरी तरह से महिला पीठ का गठन 2013 में किया गया था। इसके बाद 2018 में न्यायमूर्ति आर भानुमति और न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी की पीठ का गठन किया गया था। अभी उच्चतम न्यायालय में तीन महिला न्यायाधीश न्यायमूर्ति हिमा कोहली, न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना और न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी हैं।

******************************

 

सारण में भारी मात्रा में शराब बरामद, तीन गिरफ्तार

छपरा 01 Dec, (एजेंसी): बिहार में सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र से उत्पाद विभाग ने भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

उत्पाद विभाग के सूत्रों ने गुरूवार को यहां बताया कि सूचना मिली थी कि बुधवार की देर रात दो ट्रक के माध्यम से पंजाब और हरियाणा निर्मित विदेशी शराब की खेप रिविलगंज थाना क्षेत्र से होकर जाने वाली है। इस सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग ने रिविलगंज थाना पुलिस की सहायता से वाहन जांच प्रारंभ कर दिया।इस दौरान दो ट्रक को रोककर तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गयी।

सूत्रों ने बताया कि बरामद शराब की कीमत एक करोड़ रूपये से अधिक है। इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद शराब बिहार के समस्तीपुर ले जायी जा रही थी।

************************************

 

नार्को टेस्ट में आफताब से पूछे गए 35 सवाल, बताया कहां फेंकें श्रद्धा के कपड़े और मोबाइल

नई दिल्ली 01 Dec, (एजेंसी): दिल्ली के महरौली इलाके में अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वाल्कर की जघन्य हत्या के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला के नार्को टेस्ट की प्रक्रिया गुरुवार सुबह शुरू हुई। अंबेडकर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के बाद फोरेंसिक के मनोवैज्ञानिकों की टीम ने उससे करीब 35 सवाल पूछे। लगभग सभी सवालों के उसके जवाब संतोषजनक आए हैं।

करीब दो घंटे चले इस टेस्ट के बाद फोरेंसिक टीम ने पुलिस को सफलता की रिपोर्ट दी है। टीम ने मौखिक तौर पर कुछ जानकारियां भी दी है। इसमें बताया है कि आफताब ने ना केवल श्रद्धा के कत्ल की वारदात को कबूल किया है, बल्कि उसने उन सात हथियारों के बारे में भी जानकारी दी है जिनसे उसने शव के 35 टुकड़े किए थे।

साथ ही उसने बताया है कि इन हथियारों को उसने कहां फेंका है। आरोपी ने नार्को टेस्ट के दौरान बताया कि उसने गुस्से में आकर श्रद्धा की हत्या कर दी थी। उसने मनोवैज्ञानिकों की टीम के सवालों के जवाब देते हुए बताया कि उसने श्रद्धा के मोबाइल फोन ओर कपड़े कहां फेंके हैं। पुलिस के मुताबिक इसकी फाइनल रिपोर्ट आधिकारिक तौर पर दो दिन बाद ही मिल सकेगी।

रोहिणी स्थित फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) में मंगलवार को आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट खत्म हुआ था जिसमें वह अपना गुनाह कबूल कर चुका है। एफएसएल के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट अब पूरा हो गया है और विस्तृत रिपोर्ट एक या दो दिन में दिल्ली पुलिस के साथ साझा की जाएगी। सूत्रों ने कहा कि इस मामले में पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट अनिवार्य है, क्योंकि पूछताछ के दौरान आफताब पूछताछकर्ताओं को गुमराह करने की कोशिश कर रहा था।

श्रद्धा और आफताब की मुलाकात 2018 में डेटिंग ऐप ‘बंबल’ के जरिए हुई थी। वे 8 मई को दिल्ली आए थे और 15 मई को छतरपुर इलाके में शिफ्ट हो गए थे। 18 मई को, आफताब ने कथित तौर पर श्रद्धा की हत्या कर दी और उसके शरीर को 35 टुकड़ों में काट दिया और 18 दिनों की अवधि में शरीर के अंगों को विभिन्न स्थानों पर फेंक दिया।

*********************************

 

जो भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे, वह मुझे रावण कह रहे हैंः मोदी

सूरत 01 Dec, (एजेंसी)- वीरवार को कलोल में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और औकात, हिटलर, रावण जैसे बयानों को लेकर कांग्रेस पर पलटवार किया। मोदी ने कहा कि कांग्रेस में गाली देने का कंपीटीशन चल रहा है। कोई मुझे हिटलर तो कोई रावण कहता है। पीएम मोदी ने कहा कि एक परिवार को खुश रखने के लिए खरगे ने मुझे रावण कहा।

पीएम मोदी ने कहा कि जो कभी भगवान राम के अस्तित्व में विश्वास नहीं करते थे, वे अब रामायण से ‘रावण’ ले आए हैं और, मुझे आश्चर्य है कि उन्होंने कभी पश्चाताप नहीं किया, मेरे लिए इस तरह के अपशब्दों का इस्तेमाल करने के बाद माफी मांगने की बात तो भूल ही जाइए। बता दें कि खरगे ने सोमवार रात अहमदाबाद शहर के बेहरामपुरा इलाके में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री सभी चुनावों में लोगों से उनका चेहरा देखकर वोट करने के लिए कहते हैं। उन्होंने कहा था, ‘क्या आप रावण की तरह 100 सिर वाले हैं। पीएम मोदी ने कहा, ”साल 2014 से पहले किसी ने नहीं सोचा था कि भारत मोबाइल की दुनिया में इतनी बड़ी क्रांति कर सकता है। 2014 में जब आपने मुझे दिल्ली भेजा था, तब वहां मोबाइल फोन बनाने की दो फैक्ट्रियां थीं, आज 200 से ज्यादा हैं। अब हम दुनिया के सबसे बड़े मोबाइल फोन निर्माता देश के रूप में उभरे हैं।”

********************************

 

HC का बड़ा फैसला, अब 15 साल की मुस्लिम लड़की अपनी पसंद के लड़के से कर सकती है शादी

रांची 01 Dec, (एजेंसी): झारखंड हाईकोर्ट ने मुस्लिम पर्सनल लॉ का हवाला देते हुए अपने एक फैसले में कहा है कि 15 साल या इससे ज्यादा उम्र की मुस्लिम लड़कियों को अपने अभिभावकों की दखलअंदाजी के बिना अपनी पसंद के व्यक्ति से शादी करने की आजादी है। अदालत ने अपने समुदाय की 15 साल की लड़की से शादी करने वाले एक मुस्लिम युवक के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के आधार पर आपराधिक कार्यवाही को रद्द करते हुए यह बात कही। प्राथमिकी में बिहार के नवादा निवासी 24 वर्षीय मोहम्मद सोनू पर झारखंड के जमशेदपुर के जुगसलाई की 15 वर्षीय मुस्लिम लड़की को शादी के लिए बहला फुसलाकर घर से भगा ले जाने का आरोप लगा था।

लड़की के पिता द्वारा दायर की गई प्राथमिकी के आधार पर आपराधिक कार्यवाही को सोनू ने अदालत में चुनौती दी और झारखंड उच्च न्यायालय में याचिका दायर की। हालांकि, सुनवाई के दौरान लड़की के पिता ने कहा कि वह इस शादी के खिलाफ नहीं हैं। अपनी बेटी के लिए ‘एक उपयुक्त शौहर की तलाश पूरी करने के लिए’ अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हुए, लड़की के पिता ने अदालत में कहा कि उन्होंने ‘कुछ गलतफहमी के कारण’ मोहम्मद सोनू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। दरअसल, लड़की के परिवार का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील ने भी कोर्ट को बताया कि दोनों परिवारों ने शादी को स्वीकार कर लिया है।

दोनों पक्षों को सुनने के बाद जस्टिस एस।के। द्विवेदी की एकल पीठ ने सोनू के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी और उसके आधार पर शुरू हुई आपराधिक कार्यवाही रद्द करने का आदेश दिया। लड़की के पिता ने सोनू के खिलाफ आईपीसी की धारा 366A और 120B के तहत FIR दर्ज कराई थी। उच्च न्यायालय ने बुधवार को दिए अपने फैसले में कहा कि मुस्लिम लड़कियों के विवाह से संबंधित मामले मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड द्वारा शासित होते हैं। इस विशेष मामले के संदर्भ में अदालत द्वारा यह जोड़ा गया कि लड़की की उम्र 15 वर्ष है और मुस्लिम पर्सनल लॉ के मुताबिक वह अपनी पसंद के व्यक्ति के साथ शादी करने के लिए स्वतंत्र है।

***********************************

 

8वीं फेल कबाड़ी ने 71 लोगों से ठगे दो करोड़ रुपए, लड़की बनकर करता था ये हरकतें

सोनीपत 01 Dec, (एजेंसी)- आठवीं फेल कबाड़ी ने 71 लोगों से करीब 2 करोड़ रूपए की ठगी कर ली। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस भी हैरान रह गई। युवक लोगों से पैसे ठगने के लिए लड़की बन जाता था और अश्लील चैट करके लोगों को अपने जाल में फसाता था। पुलिस ने इस मामले में राजस्थान के जिला दौसा के गांव कोट के रहने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि गोहाना के रहने वाला एक युवक ने शिकायत दी थी कि वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। उसने फेसबुक पर एक युवती की तरफ से मिली मित्रता का आग्रह स्वीकार कर लिया था। उसके बाद फेसबुक पर मैसेज होने लगे। युवती ने उसको एक दिन व्हाट्सएप पर मैसेज करने का झांसा दिया। व्हाटसएप पर अश्लील संवाद करके उसने युवक से कपड़े उतारकर वीडियो कॉल करने को कहा। युवक के वीडियो कॉल करते ही आरोपी ने दूसरी ओर से अश्लील वीडियो चला दी और युवक की उसके साथ में दूसरे मोबाइल से वीडियो बना ली। उसके बाद युवक को उसकी अश्लील वीडियो भेजकर उसको वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया जाने लगा। उससे 21 हजार रुपये की मांग की गई। जिस पर युवक ने पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया गया।

पुलिस को इस मामले में आरोपी की काफी देर से तालाश थी। साइबर थाना प्रभारी ने बताया कि टीम ने मामले में जांच करते हुए पता लगा कि आरोपी राजस्थान का रहने वाला है। जिस पर राजस्थान जिला दौसा के गांव कोट निवासी अशफाक को गिरफ्तार कर लिया।

लड़के से बनता था लड़की और फिर ठगी

अशफाक ने पुलिस को बताया कि वह आठवीं फेल हैं और कबाड़ी का काम करता है। वह खुद ही लड़की बनकर मैसेज करता था। उसने वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। पुलिस को उसके मोबाइल ने कई लोगों की अश्लील वीडियो बरामद की हैं। उसने 27 लोगों की वीडियो बनाकर पैसे ऐंठने की बात कुबूल की है। आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। अब तक पता लगा कि वह 71 लोगों को शिकार बनाकर दो करोड़ से ज्यादा की ठगी कर चुका है। 44 लोगों को ओएलएक्स पर फौजी बनकर सस्ते में सामान की बिक्री करने के नाम पर ठगी की। फिलहाल पुलिस और जानकारी जुटाने में जुटी है।

*************************************

बहन बेटियों को नहीं गुंडों का डर, यूपी को किया दंगामुक्त

https://finaljustice.in/wp-content/uploads/2022/12/Untitled-video-Made-with-Clipchamp-1-1.mp3?_=3

*मेरठ में बोले सीएम योगी*

मेरठ ,30 नवंबर (एजेंसी)। बाबा औघरनाथ की धरा को नमन करता हूं। बाबा औघडऩाथ की कृपा से मेरठ ने पहचान बनाई है। हस्तिनापुर में ही भारत का इतिहास रचा गया था। आजादी के दौरान इतिहास बनाने वाली धरती है मेरठ। इसके हस्तशिल ने देश को पहचान दिलाई है। मेरठ अब हब बन चुका है। एक महीने में ही दूसरी बार मेरठ आया था। दुनिया की आधुनिकतम सुविधाएं मेरठ को मिल रही हैं। अब 45 मिनट में दिल्ली पहुंच सकते हैं। बुलंदशहर, बागपत की दूरी कम की। राजधानी से भी दूरी कम होने जा रही है। देश की पहली रैपिड रेल मेरठ को मिली।

अच्छे लोग को चुनेंगे तो अच्छे परिणाम आएंगे। खेल में दुनिया में मेरठ का नाम हो रहा है। राज्य से नक्सलवाद और आतंकवाद खत्म हुआ। यूपी दंगा मुक्त हो गया है।

महिलाओं को मिली सुरक्षा

पहले बहन बेटियों को स्कूल जाने में दिक्कत थी। अब बहन बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ नहीं कर सकते। अब अपराधी गले में तख्ती लेकर घूम रहे हैं। इस चौराहे पर महिला से छेड़छाड़ तो अगले तक ढेर हो जाएगा

मेरठ स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित हो रहा है। आइटीएमएस दिया है। यह सुरक्षा से जुड़ेगा। मेरठ में निवेश का आह्वान करने आया हूं। अब स्थानीय सरकार भी जरूरी है। क्योंकि तमाम अनुमति स्थानीय सरकार से लेनी होती है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट लखनऊ में आएं। इंसेंटिव भी मिलेगा ऑटोमेटिक तरीके से। कार्यालय का चक्कर खत्म।

डबल इंजन की सरकार ने डबल राशन दिया

पीएम स्व निधि योजना से ठेली रेहड़ी वाले को भी आर्थिक सहयोग दे रहे हैं। आवास दे रहे हैं। उन्हें बिना ब्याज लोन भी दे रहे हैं। टैबलेट और स्मार्ट फोन दे रहे हैं। यूथ स्मार्ट हो रहा है हर गरीब के संकट के समय सरकार खड़ी है। डबल इंजन की सरकार ने डबल राशन दिया। स्थानीय निकाय के प्रबुद्धजन जानें कि काम कराया किसने। अगर नगर निगम में भाजपा के जनप्रतिनिधि का बोर्ड होता तो विकास तेजी से होता।

******************************

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन अच्छा रहेगा। राजकाज में संघर्ष होगा। दैनिक रोजगार में प्रगति होगी। मन प्रसन्न होगा। कारोबार से लाभ होगा। आज धार्मिक कार्य सम्पन्न होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। मान सम्मान में बढोतरी होगी। मित्र से मिलाप होगा। सुखद समाचार मिलेंगे। जीवनसाथी के प्रति त्यागभावना जागृत होगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)

आज का दिन सामान्य रहेगा। दूर-समीप की यात्रा बनेगी। परिवार पर व्यय होगा। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दायित्व का निर्वाह होगा। राजकाज में सफलता मिलेगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में सहयोग मिलेगा। संतान द्वारा सहयोग मिलेगा। प्रतियोगिता में विजय होगी। शत्रु परास्त होंगे।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

परिवार में सामंजस्य बनेगा। संतान सुख मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। शिक्षा में प्रगति और निर्माण कार्य में बाधा आयेगी। अधिकारी से विवाद हो सकता है। धन में कठिनाई आयेगी। पारिवारिक समस्याएं आयेंगी। निर्माण में प्रगति होगी। भौतिक सुखों पर धन खर्च होगा।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

शारीरिक स्वास्थ्य में कमी आएगी। मानसिक तनाव अधिक होगा। व्यय अधिक होगा। दूर-समीप की यात्रा होगी। शारीरिक स्वास्थ्य में कमी आयेगी। मानसिक तनाव अधिक होगा। व्यय अधिक होगा। दूर-समीप की यात्रा होगी। साझेदारी से लाभ होगा।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

कुटुम्बजनों में प्रसन्नता रहेगी। धन का लाभ होगा। समस्या का समाधान होगा। मानसिक शांति मिलेगी। कार्य में विजय प्राप्त होगी। पारिवारिक समस्याएं आयेंगी लेकिन जीवन साथी की त्यागभावना से संतुष्टि मिलेगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। संतान का सहयोग मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। राजकाज में सफलता मिलेगी।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

धन का लाभ होगा। नौकरी में उन्नति होगी। समस्या का समाधान होगा। व्यापार में विस्तार होगा। दाम्पत्य सुख की प्राप्ति होगी। दैनिक दिनचर्या अच्छी रहेगी। कार्यों में प्रगति होगी। धन का लाभ मिलेगा। राजकाज में सफलता मिलेगी।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

धन का लाभ होगा। कारोबार में विस्तार और लाभ होगा। संतान का सहयोग मिलेगा। धर्म कार्य सम्पन्न होंगे। पराक्रम में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च अधिक होगा। दूर-समीप की यात्रा होगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। घरेलू समस्या आयेगी।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

कारोबार में सहयोग मिलेगा। कठिनाइयां दूर होगी। योजना का विस्तार होगा। शिक्षा पर धन खर्च होगा। धन का लाभ होगा। समस्या का समाधान होगा। परिवार की समस्या रहेगी। प्रतिष्ठा का लाभ होगा। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

व्यापार में लाभ होगा। शिक्षा में लाभ मिलेगा। उदर-विकार होगा। कठिन परिश्रम करना पडेगा। धन का लाभ मिलेगा। धन का लाभ मिलेगा। परिवारिक समस्याएं रहेंगी। राजकाज में संघर्ष होगा। मान-सम्मान का ध्यान रखें।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

गुप्त शत्रु से हानि हो सकती है। मानसिक परेशानी रहेगी। उदर-विकार होगा। दैनिक रोजगार सामान्य रहेंगे। पत्नी के स्वास्थ्य में कष्ट रहेगा। दैनिक कार्य में बाधाएं आयेंगी। मानसिक अशांति रहेगी। राजकाज में विलम्ब होगा। निर्माण में प्रगति होगी।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

व्यय अधिक होगा। कारोबार से आर्थिक लाभ पहले से बढेगा। राजकाज में वृद्धि होगी। शिक्षा में लाभ मिलेगा। धन का लाभ होगा। अपव्यय रहेगा। यात्रा में कष्ट रहेगा। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

धन का लाभ मिलेगा। व्यापार में विस्तार होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। संतान सुख मिलेगा। नई योजनाएं बनेंगी। कार्य में उत्साह रहेगा। राजनीतिक लाभ मिलेगा। धन का लाभ होगा। घरेलू समस्याएं आयेंगी।

****************************

 

हिंदू संगठन ने कर्नाटक में धर्मांतरण के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

रामनगर (एजेंसी): हिंदू जागरण वैदिक और ग्रामीणों ने बुधवार को राज्य के इस जिले में एक फार्म हाउस में कथित रूप से जबरन धर्मांतरण के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने एमके की सीमा में स्थित फार्म हाउस को खाली करने की मांग की। शिकायत के अनुसार, मिशनरियों ने कथित तौर पर चन्नापटना शहर के पास कन्नमंगला गांव में एक प्रार्थना कक्ष बनाया है, जो अवैध है।

हर रोज राज्य के दूसरे हिस्सों से 200 से ज्यादा लोगों को लाकर जबरन ईसाई बनाया जाता है। शिकायत में कहा गया है कि लोगों का ब्रेनवॉश करने के लिए डीजे म्यूजिक और उन्नत लाउडस्पीकर का इस्तेमाल किया जा रहा है।

जब अधिकारी ग्रामीणों की शिकायतों का समाधान करने में विफल रहे, तो उन्होंने हिंदू जागरण वैदिक से संपर्क किया। शिकायत में मांग की गई है कि अवैध प्रार्थना हॉल को खाली किया जाए और भूमि का उपयोग स्थानीय प्रशासन की लाइसेंस शर्तों तक सीमित किया जाए।

ग्रामीणों और हिंदू संगठन ने यह भी मांग की है कि सरकारी भूमि में स्थापित ईसा मसीह के क्रॉस और मूर्तियों को हटा दिया जाए। उन्होंने कहा कि लोगों के धर्मांतरण के लिए आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों के कारण ध्वनि प्रदूषण एक और परेशानी है। शिकायत में अन्य जगहों से लोगों को लाकर धर्म परिवर्तन रोकने की भी मांग की गई है।

ग्रामीणों ने डेनिस जॉर्ज और उनके परिवार, एल्विन और उनके सहयोगियों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि, जब उन्होंने मामले पर सवाल किया, तो उन्होंने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसको लेकर ग्रामीणों ने धरना भी दिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

**************************************

 

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version