आउटसाइडर्स को मिलता है जरूरत से ज्यादा क्रेडिट : तुषार कपूर

05.11.2022  (एजेंसी)  बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर करीब पांच साल बाद बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। वह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म मारीच को लेकर चर्चा में हैं। अपनी निजी जिंदगी के कारण भी वह सुर्खियों में रहते हैं। सिंगल पिता होने पर उनकी अकसर चर्चा होती है। वहीं तुषार नेपोटिज्म के कारण भी आलोचनाओं का शिकार होते हैं। अब उन्होंने एक इंटरव्यू में आउटसाइडर्स को ज्यादा तवज्जो मिलने पर बात की है। तुषार को लगता है कि इंडस्ट्री में बाहरी लोगों को जरूरत से ज्यादा क्रेडिट दिया जाता है।

वहीं इंडस्ट्री से ताल्लुक रखने वाले लोगों को कई बार अनुचित तरीकों से बाहर कर दिया जाता है। तुषार दिग्गज अभिनेता जितेंद्र के बेटे है। उन्होंने हमेशा कोशिश की है कि वह अपने करियर में यह भार लेकर न चलें। तुषार के अनुसार, स्टारकिड्स कितनी भी मेहनत कर लें, उन्हें हमेशा महसूस कराया जाता है कि उनका ग्लास आधा खाली है। रिपोर्ट के अनुसार तुषार ने कहा, यह बाहरी लोगों के लिए जितना मुश्किल है उतना ही इंडस्ट्री के लोगों के लिए। हम एक अलग तरह के बोझ को लेकर आते हैं। तुषार के अनुसार बाहरी लोग कुछ भी करें, उन्हें हमेशा ज्यादा क्रेडिट मिलता है।

उन्होंने कहा, यह गलत है क्योंकि सफलता और उपलब्धियां पाना दोनों के लिए बराबर मुश्किल होता है। लोगों को हर किसी के काम का सम्मान करना चाहिए।हाल ही में तुषार की फिल्म मारीच का ट्रेलर जारी हुआ था। यह एक मर्डर मिस्ट्री फिल्म है जिसमें तुषार एक पुलिसवाले की भूमिका निभाएंगे। फिल्म में तुषार के साथ अभिनेत्री अनीता हसनंदानी नजर आएंगी। तुषार और अनीता पहले कुछ तो है और ये दिल जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

अब करीब 17 साल बाद दोनों की जोड़ी फिर देखने को मिलेगी। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह भी नजर आएंगे। फिल्म 9 दिसंबर को रिलीज हो रही है। तुषार ने पिछले साल अपनी किताब बैचलर डैड लॉन्च की थी। बता दें तुषार एक बेटे के सिंगल पिता हैं। 2016 में वह सरोगेसी के जरिए पिता बने थे।

तुषार ने 2001 में करीना कपूर के साथ फिल्म मुझे कुछ कहना है से बड़े पर्दे पर एंट्री की थी। इसके बाद वह गोलमाल, क्या कूल हैं हम, शूटआउट एट लोखंडवाला, ढोल जैसी फिल्मों से लोकप्रिय हुए। पिछली बार वह 2017 में गोलमाल अगेन में नजर आए थे।

*********************************

 

 

सर्दियों में नहीं पी पा रहे पर्याप्त मात्रा में पानी तो अपनाएं ये 5 तरीके

05.11.2022 (एजेंसी)    सर्दियों के मौसम में ज्यादातर लोगों को डिहाइड्रेशन का सामना करना पड़ता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ठंडे मौसम में लोग कम पानी पीते हैं जो हमारे शरीर के लिए ठीक नहीं है। सर्दियों में हमारे शरीर से पसीना नहीं आता है, इसलिए हाइड्रेटेड रहने के लिए हमें खुद को पानी पीने के लिए याद दिलाने की जरूरत पड़ती है। आज हम आपको सर्दियों में पर्याप्त मात्रा में पानी पीने के पांच तरीके बताएंगे।

अपनी पसंदीदा एक्सरसाइज करेंजब हम एक्सरसाइज करते हैं तो शरीर अंदर का तापमान बनाए रखने के लिए पसीना छोड़ता है। इसके बाद हम ज्यादा पानी पीते हैं क्योंकि एक्सरसाइज करने के बाद हम थके हुए महसूस करते हैं और हमें ज्यादा प्यास लगती है। आप भी ऐसे मौसम में अपनी पसंदीदा एक्सरसाइज रोजाना करें और दिन में पर्याप्त पानी पिएं। इससे आप खुद को हाइडेट्र रखने में कामयाब होंगे। आप ठंडे मौसम में बाहर निकले बिना भी ये आसान एक्सरसाइज कर सकते हैं।

अपने लिए एक रूटीन बनाएंचाहे कोई भी मौसम हो हमारे शरीर को ठीक से काम करने के लिए पर्याप्त पानी की जरूरत होती है, लेकिन सर्दियों के दौरान प्यास नहीं लगने पर भी हम सभी के लिए पानी पीना मुश्किल हो जाता है। इसके लिए आप खुद के लिए एक रूटीन बनाएं और रोज उसे फॉलो भी करें। ऐसे मौसम में आपको अपने पास गरम पानी की बोतल जरूर रखनी है, खासतौर पर यात्रा करते वक्त। खाने के समय इन चीजों का करें इस्तेमालआपके शरीर को हमेशा पानी पीने की इच्छा हो या नहीं, लेकिन कुछ न कुछ खाने की इच्छा जरूर होती है। ऐसे में अगर आपको दिन के समय कुछ खाने का मन हो तो एक गिलास गुनगुना नींबू पानी, शहद पानी, डिटॉक्स पानी, ग्रीन टी, अदरक की चाय जैसे पेय पदार्थों का सेवन करें।

ये न केवल आपको हाइड्रेटेड रहने में मदद करेंगे बल्कि मौसमी फ्लू से लडऩे के लिए आपकी इम्युनिटी को भी मजबूत रखेंगे। मोबाइल पर अलार्म या रिमाइंडर लगाएंआजकल हर व्यक्ति 24 घंटे अपने पास मोबाइल रखता है। ऐसे में आप अपने मोबाइल या डिजिटल वॉच में पानी पीने के लिए अलार्म या फिर रिमाइंडर सेट कर सकते हैं। यह आपको थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीने के लिए सूचित करता रहेगा।

ऐसा करने के लिए आपको अलग से कोई ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है, लेकिन फिर भी आप चाहें तो कुछ प्रभावी ऐप देख सकते हैं जिसमें आपको यह सुविधा उपलब्ध हो। अपने वातावरण को रखें गरमअगर आप सर्दियों के मौसम में अपने आसपास के वातावरण को अंगीठी के पास बैठकर या रूम हीटर चालू करके गरम रखेंगे तो आपका शरीर भी स्वाभाविक रूप से पानी की मांग करेगा।

यह आपके पानी के सेवन को नियंत्रण में रखने के लिए सबसे बेहतरीन तरीकों में से एक है। ज्यादा पानी का सेवन करने से आप अधिक विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में सफल रहेंगे। ध्यान रहे कि आपके शरीर को गरमी और हाइड्रेशन का संतुलन मिले।

*****************************

 

 

शादियों में दिखना है आकर्षक तो जरूर पहनें ये 5 नॉन-ब्राइडल लहंगे

05.11.2022  (एजेंसी)  शादियों का सीजन चल रहा है और ऐसे मौके पर लड़कियां सुंदर, यूनिक और स्टाइलिश दिखना पसंद करती हैं। आजकल बाजार में बहुत से लहंगे मौजूद हैं, जिसकी वजह से लड़कियां लहंगा खरीदने में कंफ्यूज हो जाती हैं। लेकिन अब आपको इसकी फिक्र करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। आज हम आपको शादी में पिक्चर-परफेक्ट दिखने के लिए नॉन-ब्राइडल लहंगे बताएंगे, तो चलिए पांच नॉन-ब्राइडल लहंगों के बारे में जानते हैं। पेप्लम लहंगापेप्लम लहंगा आज के समय में काफी चलन में है।

यह बेहद आरामदायक और स्टाइलिश होता है और सभी प्रकार की लड़कियों के ऊपर अच्छा लगता है। इस लहंगे को पहनते समय आपको अपने पेट को दुपट्टे से कवर नहीं करना पड़ेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें कमर को कवर करने के लिए मैचिंग पेप्लम फुल ब्लाउज होता है। आप चाहें तो हाई नेक वाले पेप्लम ब्लाउज भी चुन सकती हैं, जो बेहद यूनिक और स्टाइलिश लगता है। जैकेट स्टाइल लहंगादिसंबर के महीने में रात के समय ठंड बढ़ जाती है। ऐसे समय पर शादियों में जैकेट स्टाइल लहंगा पहनना एक बेहतरीन विकल्प है।

जैकेट स्टाइल लहंगा आपको एलिगेंट और क्लासी लुक देता है। यह लहंगा पाकिस्तान और पंजाब के पारंपरिक लच्छा लहंगे से प्रेरित है। इस लहंगे में आप नूडल स्ट्रैप, बस्टियर या बोट नेक वाले स्लीवलेस ब्लाउज के ऊपर एम्बेलिश्ड जैकेट कैरी कर सकती हैं। इसके साथ स्वीटहार्ट नेकलाइन जरूर पहनें। रफल्ड या लेयर्ड लहंगारफल्ड या लेयर्ड लहंगा काफी फैशन में हैं।

लड़कियों को ये लहंगे बेहद पसंद आते हैं क्योंकि इस लहंगे में काफी घेर होती है। इस आउटफिट को खरीदते समय डार्क रंग के टाई-डाई या फीचर प्रिंट में जॉर्जेट का रफल्ड या लेयर्ड लहंगा चुनें। जॉर्जेट लहंगा पहनने में आप बहुत आरामदायक महसूस करेंगी। इसे ऑफ-शोल्डर ब्लाउज, ऑर्गेना या सिल्क से बने टेपर्ड फुल-स्लीव प्लीटेड ब्लाउज के साथ पेयर करें। यह लुक बेहद खूबसूरत लगता है। कुर्ती स्टाइल लहंगाआजकल कुर्ती स्टाइल लहंगे बहुत चलन में हैं और यह काफी आरामदायक और झंझट मुक्त लुक देते हैं।

सबसे अच्छी बात यह है कि आप छोटे प्रोग्राम में इन लहंगे की कुर्तियों को अलग से जींस, पलाजो या लेगिंग्स के साथ पेयर कर सकती हैं। इसके साथ कढ़ाई वाले दुपट्टे बेहद खूबसूरत लगते हैं। ये आउटफिट आपके ओवरऑल लुक को इंडो-वेस्टर्न लुक भी देता है, जो आपको भीड़ से अलग बनाता है।

एसिमेट्रिक लहंगाएसिमेट्रिक लहंगे में दो जोड़ होते हैं, जो यूनिक होने के साथ-साथ बेहद खूबसूरत भी दिखते हैं। इस लहंगे को खरीदते समय आप हल्के रंगों का चयन करें। इसके अलावा अगर आप इस लहंगे के साथ इंडो-वेस्टर्न लुक पाना चाहती हैं तो इसे कढ़ाई वाले कोल्ड-शोल्डर, हॉल्टरनेक या स्ट्रैप-स्टाइल ब्लाउज के साथ पेयर कर सकती हैं। इस आउटफिट के साथ चांदबाली इयररिंग्स और मांग टीका पहनें। यह आपके लुक में चार-चांद लगा देंगे।

******************************

 

पर्दे के पीछे के कलाकारों के सपने भी होंगे साकार…..!

05.11.2022 –  फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न  इंडिया सिने एम्प्लॉयज (एफडब्लूआइसीई ) और  पाध्ये ग्रुप  के  अंकुर पाध्ये की मदद से यहां सिनेमा कामगारों के लिए प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत महाराष्ट्र के कर्जत के निकट

वांगनी शहर के शेलू विलेज में भारतीय सिनेमा के जनक दादासाहेब फाल्के आवासीय योजना को मूर्त रूप दिया जा रहा है। अब आवासीय समस्याओं से जूझ रहे पर्दे के पीछे के कलाकारों/ कामगारों के सपने भी साकार होने की संभावना बढ़ गई है। भारतीय सिनेमा की पहली फ़िल्म ‘राजा हरिश्चन्द्र’ के जरिये आउटडोर शूटिंग की शुरुआत महाराष्ट्र के वांगनी शहर से ही हुई थी।

चित्रपट जनक दादा साहेब फाल्के कॉपरेटिव हाउसिंग सोसायटी लिमिटेड के सौजन्य से प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत  दस हजार अस्सी घर बन रहे हैं जिसमे पहले फेज में 522 घर बनाये जा रहे हैं। यह टावर 16 मंजिला होगा जिसमे लिफ्ट,मल्टी पर्पज  हॉल और अन्य कई सारी सुविधाएं होंगी। इस आवासीय योजना में सिर्फ  साढ़े बारह लाख रुपये में  सिनेमा जे जुड़े लोगों को प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत घर दिए जा रहे हैं  वह भी लोन कराकर।

इस आवासीय योजना का प्रथम फेज डेढ़ साल में पूरा होगा। 320.65 स्क्वायर फिट कार्पेट एरिया वाले ये  घर भूकंपरोधी होंगे। इस आवासीय योजना की खास बात यह होगी कि इसमें मुख्य द्वार दादा साहेब फाल्के की पत्नी सरस्वती बाई फाल्के के नाम पर होगा। रेरा रजिस्टर्ड इन घरों की पहली झलक देखने सिनेमा से जुड़े हजारों सिनेमा कामगार  मुम्बई से शेलु पहुँचे। इस अवसर पर  उपस्थित स्थानीय विधायक महेंद्र जी थोर्वे ने कहा कि सिनेमा से जुड़े लोगों ने हमारे यहां रुचि दिखाई है।

आज भी कर्जत के एनडी स्टूडियो में बड़ी संख्या में शूटिंग होती है। सरकार और मेरा अब ये दायित्व है कि  यहाँ बिजली पानी की उचित व्यस्वस्था करूं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों का शेलु में झुकाव बढ़े। इस अवसर पर फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयज के प्रेसिडेंट बीएन तिवारी ने कहा कि पर्दे के पीछे के कलाकारों का इस आवासीय योजना में सपना पूरा हो रहा है। इस अवसर पर  भवन निर्माता अंकुर पाध्ये ने कहा कि सिनेमा कामगारों को उनके लिए घर देना मेरे पिताजी का सपना था जिसमें एफडब्लूआइसीई के प्रेसिडेंट बीएन तिवारी, अमरजीत सिंह, पूर्व श्रम आयुक्त सावंत साहेब का भी काफी सहयोग रहा।

भारतीय सिनेमा के जनक दादासाहेब फाल्के आवासीय योजना के सम्बंध में स्थल निरीक्षण के पूर्व अंधेरी,मुम्बई स्थित फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयज (एफडब्लूआइसीई) के कार्यालय में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया जिसमें अभिनेता गजेंद्र चौहान, दादा साहेब फाल्के के पोते चन्द्रकांत पुसालकर, संगीतकार अमर हल्दीपुरकर, एफडब्लूआइसीईडब्लू के जनरल सेक्रेटरी अशोक दुबे,राजा खान, शेलू ग्रामपंचायत के सरपंच शिवाजी खादिक,दामाद ग्रामपंचायत के सरपंच जलील अनीस मॉझे, एफडब्लूआइसीई के मुख्य सलाहकार आशीष शेलार, जानी मानी महिला साउंड रिकॉर्डिस्ट चंपा तिवारी,घोसालकर मैडम,वसंत जी,खालिद जी, सौरभ मंगलेकर, शोएब डोंगरे आदि ने भी इस आवासीय योजना के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय 

*******************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपके लिये भाग्यशाली है। नक्षत्र आपके लिये अत्यंत अनुकूल दिखाई देता है। सकारात्मक विचार करने से आप सकारात्मक ऊर्जा पाएंगे जिससे आप अपने मकसद तक पहुंच सकेंगे। यदि आप किसी परियोजना पर कार्य कर रहे हैं तो आप जिन बदलावों को लागू करने का इरादा कर रहे हैं यह उनके लिए संभवत: सबसे अनुकूल समय नहीं है। गुस्सा त्याग करने से ही सकारात्मकता आएगी। आर्थिक सहायता में भी देरी हो सकती है। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)

आप किसी ऐसे व्यक्ति की ओर आकर्षित होंगे जो आपकी रुचियों और इच्छाओं तथा जुनून को साझा करेगा। यदि अपने किसी के साथ कुछ गलत किया है, तो हमेशा अपनी गलती मानकर माफी मांगना ही बेहतर होगा। आज आपके पश्चाताप को समझा जाएगा और आप माफ किए जाएँगे।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आप जिन लोगों से मिलेंगे उनके लिए आप एक प्रेरणा होंगे। आपकी फुर्तीली ऊर्जा और आपके चारों ओर प्रेम तथा सुंदरता उन्हें प्रोत्साहित करती है। आज आप भाग्यशाली साबित हो सकते है। परंतु आज छोटे से काम के लिये भी आपको जोर लगाना होगा या बहुत प्रयास करना होगा।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आपके इरादो से संबंधित पुस्तकों का संदर्भ लें। यह पुस्तकें आपको यशस्वी योजनायें बनाने में मार्गदर्शन करेगी।आप सामान्य तौर पर चुस्त और प्रबल हैं। परंतु पिछले कुछ दिनो सें आपके व्यस्तता के कारण हो रही थकावट आपको सुस्त कर देगी। पर्याप्त आराम करें जिससे आप ठीक हो जाएंगे।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आपका दिन सामान्य रहेगा । किसी को अनचाही सलाह या तारीफ देने से बचें। मान सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक दायरा बढेगा। घरेलू समस्या का समाधान करने हेतू आपको उसमें शामिल सभी लोगो की राय लेनी चाहिये। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दिनचर्या वयस्त रहेगी। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आपको नुकसान पहुँचाने का कारण बने व्यक्ति पर दया दिखाना या उसे माफ करना आपके लिये आज मुश्किल होगा। ऐसा करने हेतू अत्यधिक समझ की आवश्यकता होती है। परंतु हर व्यक्ति के बारें मे सहानुभूति रखने की आपकी क्षमता आपको ऐसे व्यक्ति को माफ करने में सहायता करेगी। कामकाजी महिलाओं को घर और कार्यालय दोनों जगह पर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यह उनके लिए एक कठिन दिन होगा।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

अपनी भावनाओं और मनोभावों को उस व्यक्ति के सामने स्पष्ट और खुले रूप से व्यक्त करें जिससे आप आकर्षित हैं। अस्वीकृति से भयभीत न हों। आज आपको कुछ कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। किंतु आप अपनी बौद्धिकता और विश्लेषणात्मक शक्तियों के साथ सभी का समाधान करने में सक्षम होंगे।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आप एकबार पुन: दीर्घकालिक स्वप्न पर कार्य करने का प्रयास कर सकते हैं। कभी भी देरी नहीं है। वास्तव में आपको अपने सपनों को पहले की अपेक्षा पूरा करना अधिक आसान हो सकता है। आपको अपने प्रेमी के आसपास कुत्ते के पिल्ले के समान प्रेम की प्रतीक्षा करने की आवश्यकता नहीं है। बस आगे बढि़ए और प्रस्ताव दीजिए और आपको निश्चित ही एक सकारात्मक प्रतिसाद मिलता है।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आपका मजाकिया स्वभाव आपको मित्रों और दूसरे लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय बनाता है जिनसे आप आज मिलते हैं। यह उन लोगों को भी उत्साहित करेगा जिनके साथ आप कार्य करते हैं। आपको नुकसान पहुँचाने का कारण बने व्यक्ति पर दया दिखाना या उसे माफ करना आपके लिये आज मुश्किल होगा। ऐसा करने हेतू अत्यधिक समझ की आवश्यकता होती है। परंतु हर व्यक्ति के बारें मे सहानुभूति रखने की आपकी क्षमता आपको ऐसे व्यक्ति को माफ करने में सहायता करेगी।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

महिलाएँ आज जिन पार्टियों या फंक्शनों में उपस्थित होंगी उनमें वे आकर्षक और लोकप्रिय होंगी।
संपत्ती के बारे में या कोई घरेलू समस्या का समाधान करने हेतू आपको उसमें शामिल सभी लोगो की राय लेनी चाहिये। कुछ समय अपने अहंकार को दूर रखें।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। आज आपकी अथवा घर में किसी सदस्य की सेहत अकस्मात खऱाब होने या पुराने रोग के बढऩे से भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। कार्य क्षेत्र पर भी आज आर्थिक कारणों से कार्य अटक सकते है। उधार की वसूली में परेशानी आएगी। किसी अरिष्ट की चिंता से मन व्याकुल रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलने से थोड़ी राहत मिलेगी। कर्ज लेना पड़ सकता है। मानसिक तनाव ना बढऩे दें आध्यात्म का सहारा लें।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

भावनात्मक रुप से आपका कठिन समय चल रहा है तथा आपके हृदय के घाव भरने में थोड़ा और समय लगेगा। परंतु आपके अपने लोगों से आपको करुणा एवं सहानुभूति प्राप्त होगी। जल्द ही यह समय भी निकल जाएगा।आज आप निष्क्रियता एवं थकावट महसूस करेंगे। यह आपके सक्रिय स्वभाव के विपरीत होगा। सहजता से क्षुब्ध भी हो जायेंगे।

************************************

एमसीडी चुनाव : विकास नहीं तो वोट नहीं, बवाना के ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का आह्वान

नई दिल्ली ,04 दिसंबर(एजेंसी)। जब शहर के बाकी हिस्से रविवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के चुनाव के लिए मतदान में व्यस्त थे, बवाना के कटेवारा गांव के निवासी, जो उत्तर पश्चिम जिले के वार्ड नंबर 31 के अंतर्गत आता है। ने चुनाव बहिष्कार का आह्वान किया है। सूत्रों के मुताबिक, वार्ड में करीब 4,400 मतदाता हैं, जिन्होंने आरोप लगाया कि पिछले आठ सालों में क्षेत्र में कोई विकास नहीं हुआ और इसलिए उन्होंने चुनाव का बहिष्कार करने का फैसला किया है।

लोगों का आरोप है कि इलाके के कब्रिस्तान का भी बुरा हाल है। उन्होंने स्थानीय विधायक और पार्षद से कई बार इसकी मरम्मत कराने का आग्रह किया, लेकिन अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है।

स्थानीय निवासी इंदर सिंह ने कहा कि पिछले आठ सालों में इलाके में कोई सड़क नहीं बनी है और इसलिए वह चुनाव का बहिष्कार कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय विधायक ने उन्हें यहां तक धमकी दी है कि अगर उन्होंने उनकी पार्टी को वोट नहीं दिया तो इलाके में कोई विकास नहीं होगा।

एक अन्य ग्रामीण ने कहा कि क्षेत्र में कोई खेल परिसर नहीं बनाया गया है और इसलिए वे चुनाव के खिलाफ हैं।

स्थानीय समाजसेवी संजीव खत्री ने कहा कि क्षेत्र प्रतिनिधि उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

खत्री ने कहा, सांसद, विधायक और पार्षद – सभी गायब हैं। वे हमारे गांव नहीं आते। पिछले आठ साल में कोई विकास नहीं हुआ है, इसलिए हम चुनाव का बहिष्कार करने के लिए मजबूर हैं।

***************************************

 

मिदनापुर विस्फोट : मृत तृणमूल नेता पर अवैध पटाखा कारोबार में शामिल होने का लगा आरोप

कोलकाता ,04 दिसंबर(एजेंसी)। पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के पैतृक आवास के पास पूर्वी मिदनापुर जिले में तृणमूल कांग्रेस के एक स्थानीय नेता के आवास पर हुए विस्फोट के दो दिन बाद रविवार को एक नया मोड़ सामने आया। शुक्रवार को तीन लोगों की मौत हो गई। इस घटनाक्रम को लेकर जहां भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच राजनीतिक खींचतान चरम पर पहुंच गई, वहीं तृणमूल कांग्रेस के मृत बूथ अध्यक्ष राजकुमार मन्ना की पत्नी लता रानी मन्ना, जिनका घर विस्फोट के कारण उड़ गया, उन्होंने रविवार दोपहर पुलिस को सूचित किया कि धमाका घर में रखे अवैध पटाखों की वजह से हुआ।

स्थानीय अनुमंडल पुलिस अधिकारी सोमनाथ साहा के अनुसार, लता रानी मन्ना ने पुलिस को बताया कि उनका मृत पति अवैध पटाखों के कारोबार में शामिल था और विस्फोट उस समय हुआ जब पटाखा कारखाने के कर्मचारी वहां धूम्रपान कर रहे थे।

साहा के अनुसार, मृतक की पत्नी ने भी पुलिस को बताया कि उसकी कड़ी आपत्ति के बावजूद, उसका पति अवैध पटाखों का कारोबार करता रहा, जिसने अंतत: उसकी जान ले ली।

देर रात हुए इस धमाके में राजकुमार मन्ना, उनके चचेरे भाई देबकुमार मन्ना और एक करीबी बिस्वजीत गायेन की भी मौत हो गई थी। साहा ने कहा कि पुलिस ने उसी के अनुसार जांच शुरू कर दी है।

लता रानी मन्ना के कबूलनामे ने ताजा राजनीतिक घमासान मचा दिया है, भाजपा और सीपीआई (एम) दोनों नेतृत्व ने उनके कबूलनामे को तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व और स्थानीय प्रशासन के दबाव का परिणाम बताया है।

पश्चिम बंगाल में भाजपा के राज्य प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा कि विस्फोट की प्रकृति से यह स्पष्ट है कि इसके स्रोत बम बनाने के लिए विस्फोटक थे।

उन्होंने कहा, विस्फोट की प्रकृति पटाखों की तरह नहीं है। यह स्पष्ट है कि मृतक की पत्नी सत्ता पक्ष और पुलिस के दबाव में यह कबूलनामा कर रही है।

सीपीआई (एम) केंद्रीय समिति के सदस्य सुजन चक्रवर्ती ने कहा कि अगले साल पंचायत चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में विस्फोट तृणमूल कांग्रेस से प्रेरित हैं। हालांकि, तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष, जयप्रकाश मजूमदार ने आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि जांच तथ्यों और सबूतों के आधार पर की जाएगी, न कि भाजपा और सीपीआई (एम) नेताओं के बयानों के आधार पर।

************************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा, व्यवसाय में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, संतान की चिंता रहेगी। नई योजना बनेगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवाद से बचें। गुस्सा नियन्त्रित रखें व स्वयं के लिए समय निकाले।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। धार्मिक यात्रा संभव है। राजकीय बाधा दूर होगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा, भागदौड़ अधिक रहेगी। बचत लाभकारी रहेगी। समय के सदुपयोग की महती आवश्यकता रहेगी। कुछ भी बोलने से पहले सोचें।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आप स्वयं के लिए समय अवश्य निकाले। हर किसी पर बहूत जल्दी विश्वास न करें। अपने राज दूसरों को न बताएँ। पुराना रोग से सावधान रहें। वाणी पर नियंत्रण रखें। शारीरीक हानि आदि से बचें, जोखिम ना उठाएं।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा । लंबे समय से चली आ रही परिवार की समस्या दूर होगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। बाहरी सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। अज्ञात भय से चिंता रहेगी। व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। जीवनसाथी पर भरोसा रखिए।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा । मन अनुकूल काम न होने से परेशानी बढ़ सकती है। तनाव तथा चिंता वृद्धि होगी। संपत्ति के कार्य से लाभ होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा होगी। भवन बदलने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य सुधार होगा।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा । जो लोग आपके कार्य में अवरोध पैदा कर रहे थे, वे अब खुद आप के कार्य की प्रशंसा करेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनं?द मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल होंगे। निवेश व यात्रा मनोनुकूल लाभ देंगे। धार्मिक विचार बढ़ेंगे।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन स्वयं के अनुसार चलेगा। अपने विवेक से रुके काम पूरे करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शारीरिक पीड़ा संभव है। चिंता, तनाव व भय का वातावरण बनेगा। दु:खद समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में प्रयास सफल होंगे। घर-बाहर पूछ-ताछ रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी, जोखिम ना लें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आपके पास समय का अभाव रहता है इसलिए समय से अपने काम को करना सीखें। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। शुभ समाचार मिल सकता है। धनलाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा, जोखिम ना लें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सही रहेगा। व्यवसाय में उन्नतिप्रद अवसर आयेंगे। अचानक लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। चिंता रहेगी। न्यायपक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य बेहतर होगा।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप व्यस्त रहेंगे। न चाहते हुए भी आप को दूसरों के लिए काम करना होगा। विवाद आदि से सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। फालतू खर्च बढ़ेंगे। तनाव व चिंता का माहौल रहेगा। जीवनसाथी सहयोग कर पाएगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

अपने स्वयं के लिए समय अवश्य निकालें। आप जो सोचते हैं, वो तो करते नहीं है और दूसरे लोगों की बातों पर जल्द विश्वास करते हैं। स्वविवेक से सोचे। बकाया वसूली होगी। धार्मिक विचारधारा मजबूत होगी। किसी कार्य के लिए प्रयास अधिक करना पड़ेगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

*********************************

नीतीश कुमार की गलती की सजा भुगत रहा बिहार, लौट आया जंगलराज : रवि किशन

पटना ,03 दिसंबर(एजेंसी)। बिहार में कुढनी विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव के लिए प्रचार करने आए फिल्म अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता रवि किशन ने शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार सियासी हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार की गलती की सजा बिहार भुगत रहा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने अपने स्वार्थ की खातिर बिहार को फिर से 80-90 के दशक वाले दौर में पहुंचा दिया।

मुजफ्फरपुर जिले के कुढनी जाने के लिए पटना हवाई अड्डा पहुंचे रवि किशन ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि वे बिहार की धरती के ऋणी हैं, जिसने मुझे यहां तक पहुंचाया है।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जब भाजपा के साथ थे और अब के बिहार को यहां के लोगों ने देख लिया है। नीतीश कुमार ने जो गलती की, उसे नीतीश कुमार भी जान गए हैें। उन्हीं की गलती की सजा आज बिहार भुगत रहा है।

भाजपा नेता ने कहा कि आज बिहार के उद्योगपति अपने परिवार के साथ फिर से पलायन करने लगे हैे। उन्होंने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया कि उन्होंने बिहार को फिर से 80 और 90 के दशक में पहुंचा दिये हैं, जब लोग छह -सात बजे के बाद घरों से नहीं निकलते थे। उन्होंने कहा कि बिहार में फिर से जंगलराज लौट आया है।

रवि किशन ने कहा कि अपने स्वार्थ की खतिर नीतीश कुमार ने बिहार को 20 वर्ष पीछे धकेल दिया है।

भाजपा नेता और भोजपुरी फिल्म के चर्चित अभिनेता ने कुढऩी में भाजपा के प्रत्याशी केदार गुप्ता की जीत का दावा करते हुए कहा कि उनकी जीत सुनिश्चित है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी कुढऩी पहुंचे थे जहां उन्होंने महागठबंधन की ओर से चुनावी मैदान में उतरे जदयू प्रत्याशी मनोज कुशवाहा के लिए प्रचार किया था।

*********************************

 

चलती बस में ड्राइवर को आया हॉर्ट अटैक, बीच सड़क कई लोगों को रौंदा

जबलपुर ,03 दिसंबर (एजेंसी)। मध्यप्रदेश में दिल दहला देने वाला मामला सामने आय़ा है जहां 50 यात्रियों को लेकर जा रही मेट्रो बस के ड्राइवर को अचानक से हॉर्ट अटैक आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ड्राइवर की मौत के बाद बस अनियंत्रित हो गई और इसने छह यात्रियों को रौंद डाला। इस पूरे घटनाक्रम का दर्दनाक सीसीटवी फुटेज भी सामने आया है। घटना जबलपुर की है। बस ने दमोह नाका क्षेत्र मे ट्रैफिक सिग्नल पर खड़े यात्रियों रौंद दिया।

घटना के दौरान लोगों को पहले तो लगा कि मेट्रो बस चालक शराब के नशे में है लेकिन जब लोगों ने मेट्रो बस चालक को बेहोशी की हालत में पाया तो हैरान हो गए। बस चालक को जब अस्पताल ले जाया गया तो वहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दरअसल मेट्रो बस चालक को बस चलाते हुए हार्ट अटैक आ गया था, जिससे उसकी मौत हो गई और वह मेट्रो बस से अपना नियंत्रण खो बैठा। इस हादसे में मेट्रो बस चालक ने ई रिक्शा, ऑटो रिक्शा और दो पहिया वाहन चालकों को भी टक्कर मारी। हादसे में छह राहगीरों को चोटे आई हैं जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

*****************************

 

ममता बनर्जी छह दिसंबर को आएगी अजमेर

अजमेर ,03 दिसंबर(एजेंसी)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी छह दिसंबर को अजमेर आएंगी। सुश्री बनर्जी यहां विश्व प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की बारगाह मे मखमली चादर एवं अकीदत के फूल पेश कर हाजिरी लगाएंगी। दरगाह से वे पुष्कर भी जाएंगी जहां पवित्र पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना के साथ सृष्टि के रचियता जगतपिता ब्रह्मा जी के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगी।

मुख्यमंत्री बनर्जी अजमेर यात्रा के लिए छह दिसंबर को किशनगढ़ हवाई अड्डे पहुंचेगी। वहां से वह दरगाह पुष्कर के बाद पुन: किशनगढ़ हवाई अड्डे से ही दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

अजमेर जिला प्रशासन के पास मुख्यमंत्री बनर्जी की प्रस्तावित यात्रा की सूचना है तो दरगाह के खादिम सैय्यद वाहिद चिश्ती भी बनर्जी की यात्रा की पुष्टि कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री बनर्जी दुबारा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अजमेर एवं पुष्कर की यात्रा करेंगी। सुरक्षा की दृष्टि से बंगाल सरकार का सुरक्षा दल भी अजमेर आकर व्यवस्थाओं को देखेगा और अजमेर जिला प्रशासन से तैयारी को लेकर चर्चा करेगा।

*************************

 

शराब घोटाले में मनीष सिसोदिया का जेल जाना तय : संबित पात्रा

नई दिल्ली 03 दिसंबर (एजेंसी)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर निशाना साधते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने अभी कुछ दिन पहले शराब घोटाले के आरोपी उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को क्लीनचिट दिया था। क्योंकि सीबीआई और ईडी की चार्जशीट में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का नाम नहीं है, शराब घोटाले हुआ ही नहीं है।

मनीष सिसोदिया शिक्षा मंत्री एवं आबकारी मंत्री रहे हैं। केजरीवाल सरकार में षराब घोटाले हुए हैं, मनीष सिसोदिया के दिशा निर्देष में ही नयी आबकारी नीति बनी है इसलिए मनीष सिसोदिया पर गाज गिरेगा ही। संबित पात्रा ने कहा कि जांच एजेंसी ने शराब घोटाले का अरापी अमित अरोड़ा को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में 32 पेज का रिमांड नोट दाखिल किया था। रिमांड नोट के तथ्य स्पष्ट करता है कि षराब घोटाले में मनीष सिसोदिया के खिलाफ अभी जांच चल रही है।

उन पर लगाए गए आरोप बहुत ही संगीन है। षराब घोटोले के सारे तार आकर मनीष सिसोदिया के साथ जुड़ रहे। ऐसा लगता है कि जांच एजेंसियों को तथ्यों को एकत्रित करने में थोड़ी समय लगेगा किन्तु मनीष सिसोदिया के खिलाफ फुलप्रूफ साक्ष्य होगा।कुछ दिन पहले जांच एजेंसी ने कोर्ट में शराब घोटाले में गिरफ्तार लोगों को लेकर चार्जशीट दायर किया था। जिसमें मनीष सिसोदिया के राइटहैंड और अरविंद केजरीवाल के दोस्त वियज नायर, अमित अरोड़ा सहित कुछ लोग के खिलाफ चार्जषीट था। विजय नायर दिल्ली सरकार के मंत्री के सरकारी बंगला में रहते थे। संबित पात्रा ने कहा कि जांच एजेंसी की रिमांड नोट में लिखा तथ्यों को स्पष्ट किया है।

रिमांड नोट के पहले पेज पर लिखा है कि 17 अगस्त 2022 को सीबीआई और दिल्ली के एंटी करप्शन ब्यूरो ने मनीष सिसोदिया के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज किया था। रिमांड नोट के दूसरे पेज पर लिखा है कि आफिस मेमो खुलासा होता है कि नयी शराब नीति के माध्यम से कुछ लोगों पक्षपातपूर्ण तरीके से फायदा पहुंचाने का काम किया गया है। संबित पात्रा ने कहा कि 20 जुलाई 2022 को दिल्ली के उप राज्यपाल  विनय कुमार सक्सेना ने एक पत्र लिखा था कि इस मामले पर केस होना चाहिए।

दो दिनों 22 जुलाई 2022 को इस पूरे मामले पर एक एफआईआर रजिस्टर्ड किया गया।  दूसरे पेज में ही मनीष सिसोदिया का तीसरी बार नाम आता है कि मनीष सिसोदिया के करीबी लोगों ने शराब लाईसेंस देने के लिए गलत तरीके से पैसा इक्कठा करते थे पैसों को आगे बढ़ाते थे। इस मामले में कुछ लोगों को फायादा पहुंचाया गया है। इसमें अमित अराड़ा, दिनेश जैन सहित कुछ और नाम है।  तीसरे पेज पर लिखा है कि आम आदमी पार्टी ने एक डिवाईस बनाया था जिसके माध्यम शराब घोटाले का फिडबैक लिया जा सके। डिवाइस के रूप् में वास्तव में आप के नेता काम कर रहे थे।

संबित पात्रा ने कहा कि पांचवे पेज पर लिखा है कि आबकारी मंत्री मनीष सिसोदिया की अध्यक्षता में ग्रुप ऑफ मिनिस्टर बनाया गया था जिसने नयी आबकारी नीति तैयार की थी।  दसवें पेज पर भी मनीष सिसोदिया का नाम आता है जिसमें कहा गया है कि गलत काम करने के उद्देष्य से शराब लाइंसेस देने की प्रक्रिया पूरी की गयी। बारहवें पेज पर भी मनीष सिसोदियध का नाम आता है जिसमें लिखा है कि मनीष सिसोदिया के निर्देष पर शराब कमीशन 2 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत किया गया। इसमें से 6 प्रतिषत कमीशन आम आदमी पार्टी को दिया जाता था।

संबित पात्रा ने कहा कि रिमांड नोट में कहा गया है कि शराब घोटोले की वजह से दिल्ली सरकार के खजाने को 2873 करोड रूप्ए का नुकसान हुआ है। नयी आबाकारी नीति बनने की टाइम लाइन से बहुत सारी बातों का खुलासा करता है। 4 सितंबर 2020 को नयी आबाका नीति बनाने के लिए एक विशेषज्ञ की समिति गठित की जाती है।

रवि धवन जी की अध्यक्षता में बनी समिति ने 13 अक्टूबर 2020 अपनी रिपोर्ट दी। 31 दिसंबर 2020 को जनता की परामर्श लेने के लिए विषेशज्ञ कमिटी की सिफारिषों को सार्वजनिक किया जाता है।5 फरवरी 2021 को इस मामले जनता के सभी सुझावों को दिल्ली सरकार के समक्ष रखा जाता है। उसी दिन नयी शराब नीति लाने के लिए केजरीवाल सरकार ने मनीष सिसोदिया की अध्यक्षता में एक ग्रुप आफ मिनिस्टर गठित किया जाता है।22 मार्च 2021 को ग्रुप आफ मिनिस्टर के अध्यक्षता करते हुए मनीष सिसोदिया प्रस्तावित नयी आबाकरी नीति पर एक रिपोर्ट पेष करते हैं।

उसी दिन मनीष सिसोदिया ने अपनी रिपोर्ट को केजरीवाल सरकार के मंत्रिपरिषद में प्रस्तुत करते हैं।5 जुलाई 2021 को मनीष सिसोदिया दिल्ली के नयी आबाकारी नीति को वेबसाइट पर अपलोड करते हैं। मगर 31 मई 2021 को मनीष सिसोदिया नयी आबकारी नीति को लीक भी कर देते हैं। गिरफ्तार नोट में जिन पांच लोगों का नाम है मनीष सिसोदिया उन्हें पहले ही नयी आबाकारी नीति की जानकारी दे देते हैं। संबित पात्रा ने कहा कि 17 नवंबर 2021 को दिल्ली सरकार नयी आबकारी नीति को लागू करती है।इसके बाद 20 जुलाई 2022 को उप राज्यपाल वी के सक्सेना नयी आबकारी नीति में गड़बड़ी होने की आशंका जताते हुए जांच करने का आदेश देते हैं।

22 जुलाई 2022 को षराब घोटोले मामले में पहला एफआईआर होता है।17 अगस्त 2022 को मनीष सिसोदिया के खिलाफ एफआईआर होता है।

इसके बाद 31 अगस्त 2022 को अरविंद केजरीवाल सरकार नयी आबकारी नीति को वापस ले लेती है।रिमांड नोट के दूसरे पैरा में लिखा है कि बहुत बड़ी संख्या में डिजिटल साक्ष्य को नष्ट किया गया है। मनीष सिसोदिया सहित 36 आरोपियों ने 170 मोबाइल को नष्ट किया था, जिसकी कीमत लगभग 1.4 करोड़ रूप्ए थी।

संबित पात्रा ने कहा कि मनीष सिसोदिया  के मोबाइल नं 965010101 ?? पर सात बार हैंडसेट बदला गया। एफआईआर होने के बाद मनीष सिसोदिया ने मोबाइल हैंड सेट बदला, नए हैंडसेट का आईईएमआई नंबर – 3585923710239?? हो गया।  एफआईआर होने के तीन दिन बाद 20 अगस्त 2022 को मनीष सिसोदिया ने चार बार मोबाइल हैंडसेट बदले। उस समय उनका मोबाइल नंबर 87509020??  था। इस नवंबर पर मनीष सिसोदया ने तीन बार मोबाइल हैंडसेट बदला। मनीष सिसोदियध एक चौथा मोबाइल नंबर 87488080?? पर एक हैंडसेट बदलते हैं।

भारतीय जनता पार्टी पूछती है कि कौन सा आम आदमी दिन में चार-चार मोबाइल बदलता है? ऐसी क्या आवष्यकता थी कि मनीष सिसोदिया ने एफआईआर होने के बाद एक ही दिन मे ंचार मोबाइल हैंडसेट बदलते हैं। संबित पात्रा ने कहा कि इन सबसे स्पष्ट होता है कि जब एफआईआर हुआ तो मनीष सिसोदिया ने अरविंद केजरीवाल से पूछा होगा कि मैं इस मामले में पकड़ा गया हूं अब आगे क्या करना चाहिए? केजरीवाल ने कहा होगा कि इन बातों को छोड़ो और सभी डिजिटल साक्ष्य मिटाओ। इस कारण उसी वक्त उस मोबाइल सेट को बदल दिया गया होगा। संबित पात्रा ने कहा कि इसके बाद फिर

मनीष सिसोदिया ने दूसरा फोन विजय नायर को किया होगा। मनीष सिसोदिया ने विजय नायर से कहा होगा कि तूमने ठीक से काम नहीं किया गया, ये सारी बातें सार्वजनिक कैसे हो गयी? अब आगे क्या करना होगा? विजय नायर ने कहा होगा कि सर आप घबराओ नहीं, हमलोग डिजिटल साक्ष्य मिटाने में लग गए हैं। जितने मैनुफ्क्चरर उन्हें भी डिजिटल साक्ष्य मिटाने के लिए कह दिया है। आप भी मेरे से बात करने के बात इस मोबाईल हैंडसेट बदल देना। मनीष सिसोदिया ने इसके बाद तुरंत ही मोबाईल हैंडसेट नष्ट कर दिया।

संबित पात्रा ने कहा कि पिछले दिनों घोटाले मामले को लेकर दिनेश जैन, अमित अरोड़ा, सन्नी मारवाह  का स्टिंग आपरेषन का वीडियो वायरल हुआ था। मुझे नहीं पता, मगर हो सकता है कि मनीष सिसोदिया ने अमित अरोड़ा, सन्नी मारवाह सहित अन्य लोगों से फोन करके निर्देश दिया होगा। इन लोगों से बात चीत के बाद मनीष सिसोदिया ने अपने मोबाईल फोन नष्ट किया होगा। मनीष सिसोदिया ने 5 सितंबर 2022, 7 सितंबर 2022, 12 सितंबर 2022, 6 जुन 2022 और 19 सितंबर 2022 अपने मोबाइल हैंडसेट बदले।

मनीष सिसोदि ने दो तीन महीने के अंदर 4 मोबाइल सिम और 14 मोबाइल हैंडसेट बदल दिए। मनीष सिसोदिया के अलावा केजरीवाल के मंत्री कैलाश गहलोत ग्रुप आफ मिनस्टर के सदस्य थे। ने भी मोबाइल नंबर बदले। उन्होंने मोबाइल नंबर 98100736?? को बदल डाले। उन्होंने 24 जुलाई 2022 को तीन बार मोबाइल हैंडसेट बदले। सन्नी मारवाह ने 7बार हैंडसेट बदले। कुलविंदर मारवाह ने तीन बार हैंडसेट बदले। विजय नायर ने मोबाइल नंबर 85918226– को बदला था। विजय नायर ने लगभग 10 बार मोबाइल हैंडसेट बदले। वृंदापाल ने 3 बार मोबाइल हैंडसेट बदला है। अमनदल ने 4 बार मोबाइल हैंडसेट बदला। समीर महेन्द्रू ने 4 बार हैंडसेट और नीतिन कपूर ने 3 बार हैंडसेट बदले। गीतिका महेन्द्रू ने 2 बार और विभूति शर्मा ने 5 बार,  विनोद चौहान ने 6 बार हैंडसेट बदला है। अमित अरोड़ा ने चार मोबाइल नंबर के साथ 11 बार मोबाइल हैंडसेट बदले हैं। साहिल अरोड़ा ने 4 बार, सुरजन रेड्डी ने 3 बार, दीप मल्होत्रा ने 3 बार हैंडसेट बदला है। इस प्रकार से 36 आरोपियों ने एक दिन में कई बार मोबाइल हैंडसेट को नष्ट किया है।

फिल्मों में खलनायक अपराध करने के बाद अपराध छूपाने के लिए जैसे करता है ठीक वैसे ही मनीष सिसोदिया और षराब घोटाले के अरोपी कर रहे थे।  संबित पात्रा ने कहा कि जांच एजेंसियों की रिमांड नोट से यह स्पष्ट होता है कि शराब घोटाले में मनीष सिसोदिया का हाथ है, वे घोटाले में सिर्फ आकंठ ही नहीं डूबे है बल्कि पूरा शरीर ही घोटाले में सराबोर है।

घोटाले का पैसा उनके पास पहुंचा है। जांच होने में थोड़ी समय लगेगा किन्तु घोटालेबाज पकड़े जाएंगे। यह कोई राजनीतिक विद्वेष की कार्रवाई नहीं है बल्कि भ्रष्टाचारियों की पकड़ने की कार्रवाई है। जांच एजेंसियो की रिमांड नोट के सभी पेज पर मनीष सिसोदिया जी की उंगलियों के निशान हैं और वे नहीं बचेंगे।

*************************************

 

छात्रों से स्कूल का शौचालय साफ कराने के आरोप में तमिलनाडु की प्रधानाध्यापिका गिरफ्तार

चेन्नई ,03 दिसंबर(एजेंसी)। तमिलनाडु के इरोड जिले में एक प्राथमिक स्कूल की प्रधानाध्यापिका को अनुसूचित जाति के छह छात्रों से कथित तौर पर स्कूल के शौचालय साफ कराने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया गया है। पलक्कराई पंचायत संघ प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका गीता रानी को जिले के पेरुंदुरई से गिरफ्तार किया गया।

यह मामला हाल ही में सामने आया था जब कुछ छात्रों के माता-पिता ने अपने बच्चों के हाथों पर छाले देखे और इसके बारे में उनसे पूछा। डेंगू के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती एक बच्चे ने अपनी मां को बताया था कि कुछ छात्रों से स्कूल के शौचालयों को ब्लीचिंग पाउडर से नियमित रूप से साफ कराया जा रहा है। स्कूल में एक शौचालय छात्रों के लिए और दूसरा शिक्षकों के लिए है।

इसके बाद लड़के की मां ने पुलिस से संपर्क किया जिसने गीता रानी के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसकी तलाश शुरू कर दी। इस बीच, जिला शिक्षा अधिकारियों ने भी इस मामले की जांच की और इसे सही पाया। प्रधानाध्यापिका को 30 नवंबर को निलंबित कर दिया गया था।

****************************

 

पंजाब के फाजिल्का में पाक ड्रोन से भेजी 7.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद हथियार भी मिले

*सप्लाई लेने आये संदिग्धों पर बीएसएफ ने की फायरिंग*

चंडीगढ़, 3 दिसंबर(एजेंसी)।पंजाब के फाजिल्का जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने मादक पदार्थों की तस्करी के एक और प्रयास को नाकाम करते हुए शनिवार को 7 किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की। बीएसएफ ने एक आधिकारिक बयान जारी कर यह जानकारी दी। हेरोइन की यह खेप एक पाकिस्तानी ड्रोन के जरिए भेजी गयी थी। बयान में कहा गया कि खेप बरामद करने आए 3 से 4 संदिग्धों की हरकतों को देखकर बीएसएफ कर्मियों ने गोली चलाई, लेकिन वे भागने में सफल रहे।

बीएसएफ के मुताबिक, शुक्रवार देर रात 12.05 बजे, जवानों ने चूड़ीवाला चुस्ती गांव के पास पाकिस्तानी ड्रोन के भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की आवाज सुनी। उन्होंने ड्रोन की दिशा में भी गोलियां चलाईं, जो वापस पाकिस्तान की तरफ चला गया। बीएसएफ ने ट्वीट किया, ‘इलाके की तलाशी के दौरान, उन्हें हेरोइन के 9 पैकेट मिले, जिनका वजन 7.5 किलोग्राम था। इसके अलावा एक पिस्तौल, दो मैगजीन और नौ एमएम के 50 कारतूस भी मिले।’ बयान में कहा गया, ‘सतर्क बीएसएफ जवानों ने एक बार फिर मादक पदार्थों की तस्करी के राष्ट्र-विरोधी तत्वों के नापाक प्रयास को विफल कर दिया।’

इससे पहले, पुलिस ने कहा था कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात पंजाब के तरनतारन जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास एक खेत से एक ड्रोन के साथ 5 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई। सोमवार को, करीब 10 किलोग्राम हेरोइन लेकर आए दो पाकिस्तानी ड्रोन को बीएसएफ ने अमृतसर और तरनतारन जिलों में भारत-पाकिस्तान सीमा पर मार गिराया था। बुधवार को, तरनतारन के खालड़ा क्षेत्र के गांव वां तारा सिंह इलाके से एक टूटा हुआ क्वाडकॉप्टर ड्रोन मिला था।

***********************************

 

दिल्ली में लिव-इन पार्टनर की गला काटकर की हत्या, आरोपी पंजाब से गिरफ्तार

नई दिल्ली, 03 दिसंबर (एजेंसी)। राजधानी दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड की तरह ही दिल्ली में एक और दिल दलहा देने वाला घटना हुई है। तिलक नगर थाना क्षेत्र के गणेश नगर इलाके में एक 35 वर्षीय महिला की उसके लिव इन पार्टनर से गला काटकर हत्या कर दी। महिला के गले और जबड़े पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं। डीसीपी वेस्ट का कहना है कि हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पंजाब में जाकर छिप गया था। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि महिला लिव-इन पार्टनर के साथ किराए के मकान में रह रही थी। महिला की पहचान रेखा रानी के रूप में की गई है। महिला की 16 वर्षीय बेटी भी उसके साथ रह रही थी। मृतक महिला की बेटी इस मामले में अहम कड़ी मानी जा रही है, जिसके बयान पुलिस ने दर्ज किए हैं। मृतक महिला की बेटी ने बताया कि वह गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल फतेह नगर में 10वीं कक्षा की छात्रा है।

वह अपने घर पर अपनी मां और अंकल मनप्रीत सिंह (45) के साथ रहती है और उसका माइग्रेन का इलाज चल रहा है। बीते एक दिसंबर को जब वह सुबह छह बजे उठी तो उसके अंकल मनप्रीत ने उसे गोलियां दीं और सोने को कहा कि जब उसे शक हुआ तो उसने मनप्रीत से मां के बारे में पूछा तो इस पर मनप्रीत ने बताया कि वह बाजार गई हैं।

कुछ देर बाद मनप्रीत अपनी आई-20 कार से कहीं चला गया। मनप्रीत के जाने के बाद उसने अपने चचेरे भाई को फोन किया और पश्चिम विहार में अपने चचेरे भाई के घर चली गई। चचेरे भाई ने इसकी सूचना पुलिस को दी और सूचना पर पहुंची पुलिस जब गणेश नगर स्थित घर पहुंची तो दरवाजा बंद मिला। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो रेखा रानी मृत अवस्था में पड़ी थी। उनके चेहरे और गर्दन पर कई घाव थे. दाहिनी अंगुली भी कटी हुई थी।

***************************

 

बदमाशों ने राह चलते दो लोगों को भी मारी गोली, एक मौत-दूसरे घायल का चल रहा इलाज

*गैंगस्टर राजू ठेहट की हत्या का मामला*

सीकर,03 दिसंबर (एजेंसी)।  आज सीकर शहर के पिपराली रोड पर सुबह 9:30 बजे बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. इस फायरिंग में राजू ठेहट की मौत हो गई. वहीं वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों ने राह चलते दो लोगों को भी गोली मारी थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक घायल है. घायल को सीकर के कल्याण चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है.

फायरिंग की सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप डीएसपी वीरेंद्र शर्मा सहित कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं जिलेभर में पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए कड़ी नाकेबंदी करवाई है. फिलहाल पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है.

पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप का कहना है कि बदमाशों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाएगी. वहीं राजू ठेहट की मौत की सूचना के बाद परिजन मोर्चरी में पहुंचे हैं तो वहीं मोर्चरी में लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया है. परिजनों ने कहा है कि जब तक अपराधी नहीं पकड़े जाएंगे तब तक शव का पंचनामा नहीं होने दिया जाएगा.

राजू ठेहट की हत्या के बाद सीकर में सनसनी फैल गई. वीर तेजा सेना ने अनिश्चतकाल के लिए सीकर बंद का ऐलान किया है. राजू ठेहट के परिजन मोर्चरी के बाहर बैठे है.  डीजीपी उमेश मिश्रा ने सीकर एसपी से घटना की जानकारी ली है. उसके बाद डीजीपी उमेश मिश्रा ने बदमाशों के भागने के संभावित रास्तों पर कड़ी नाकाबंदी के निर्देश दिए हैं. खास तौर से पंजाब बॉर्डर पर नाकाबंदी के निर्देश दिए हैं.

*******************************

 

लारेन्स विश्नोई गैंग के रोहित गोदारा ने ली राजू ठेहट की हत्या की जिम्मेदारी

*कहा- हमारे और दुश्मनों से जल्द होगी मुलाकात*

सीकर,03 दिसंबर (आरएनएस)। राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र में आंतक मचाने वाले गैंगस्टर राजू ठेहट की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. लॉरेन्स विश्नोई गैंग के रोहित गोदारा ने हत्याकांड की जिम्मेदारी ली है. गोदारा ने कहा कि राजू हमारे बड़े भाई आनंदपाल, बलबीर की हत्या में शामिल था, जिसका हमने बदला लिया है. इसके साथ ही उसने कहा कि हमारे और दुश्मनों से जल्द मुलाकात होगी. मिली जानकारी के अनुसार राजू ठेहट के एक और साथी के गोली लगी है.

राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र में आंतक मचाने वाले गैंगस्टर राजू ठेहट की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. ऐसे में राजस्थान में एक बार फिर बड़े गैंगवार की वारदात सामने आई है. जानकारी मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद है. फायरिंग की यह घटना सीकर में पिपराली रोड पर हुई है. हालांकि राजू ठेहट की अभी तक मौत होने की पुष्टि नहीं हुई है. राजू ठेहट के 3 गोली लगने की जानकारी मिल रही है. फायरिंग की वारदात के बाद पुलिस ने पूरे जिले में नाकाबंदी करवाई है.

राजस्थान में गैंगस्टर्स राजू ठेहट और आनंदपाल सिंह में करीब दो दशक वर्चस्व की लड़ाई चली थी. लेकिन आनंदपाल के एनकाउंटर के बाद राजू ठेहट वर्चस्व बढऩे लगा था. जेल में बंद होने के दौरान भी उसके फिरौती मांगकर संरक्षण देने के कई मामले सामने आए थे. हाल ही में जेल से बाहर आने के बाद राजू ठेहट गैंग को बढ़ाने में लगा है.

गैंगस्टर्स राजू ठेहट लग्जरी लाइफ जीने का शौकीन है. वह महंगी कार और बाइक पर काफिले के साथ घूमता है. गैंगस्टर राजू ठेहट को सीकर बॉस के नाम से बुलाया जाने लगा है. जयपुर जेल में बंद रहने के दौरान अपनी गैंग को बढ़ाने के मकसद से जयपुर में भी अपना ठिकाना बनाया. उसको जयपुर के स्वेज फार्म में जिस मकान से पकड़ा, उसकी कीमत 3 करोड़ रुपए बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि 8 साल जेल में बिताने के बाद वह जमानत पर बाहर आया था. लोगों में सक्रिय रहने के लिए वह रील बनाकर सोशल मीडिया पर भी डालता

****************************************

सरकार ने दिव्यांगों के लिए अवसर निर्माण की कई पहल की हैं : पीएम मोदी

नई दिल्ली,03 दिसंबर (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को विश्व दिव्यांग दिवस पर कहा कि उनकी सरकार ने दिव्यांग जनों के लिए अवसर पैदा करने के वास्ते कई पहल की हैं। मोदी ने दिव्यांग जनों के धैर्य और उपलब्धियों की भी प्रशंसा की।

उन्होंने ट्वीट किया, हमारी सरकार पहुंच पर समान रूप से ध्यान केंद्रित कर रही है, जो कि प्रमुख कार्यक्रमों और अगली पीढ़ी के बुनियादी निर्माण में परिलक्षित होती है। मैं दिव्यांग जनों के जीवन में सकारात्मक अंतर लाने के लिए जमीनी स्तर पर काम करने वाले सभी लोगों को भी धन्यवाद देना चाहूंगा।

दिव्यांग जनों के अधिकारों के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाने और उनके सामने आने वाली चुनौतियों के समाधान के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति और संसाधन जुटाने के वास्ते तीन दिसंबर को यह दिन मनाया जाता है।

********************************

 

टीएमसी नेता के घर पर बम धमाका, 3 लोगों की मौत

कोलकाता,03 दिसंबर (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले में शुक्रवार देर रात तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक नेता के घर पर बम धमाका हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ लोग घायल भी हो गए। धमाके के कारण नेता का घर भी क्षतिग्रस्त हो गया।

यह हादसा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी के महासचिव अभिषेक बनर्जी की मेदिनीपुर में शनिवार को आयोजित होने वाली रैली से पहले हुआ है।

भाजपा ने आरोप लगाया है कि टीएमसी नेता के घर में देसी बम बनाए जा रहे थे जिसके चलते यह धमाका हुआ। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि पश्चिम बंगाल में सिर्फ बम बनाने का उद्योग चल रहा है। भाजपा ने पूरे मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से जांच करवाने की मांग भी की है। वहीं टीएमसी ने इन आरोपों पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

**************************************

 

दिल्ली की हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंची

नई दिल्ली,03 दिसंबर (आरएनएस)। राजधानी शहर में शनिवार तड़के धुंध की परत छाई रही, जिससे दिल्लीवासियों को जहरीली हवा से कोई राहत नहीं मिली। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के अनुसार, शहर का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) आज सुबह बहुत खराब श्रेणी में 323 दर्ज किया गया। पर्यावरण में पीएम 2.5 और पीएम 10 दोनों की सांद्रता क्रमश: बहुत खराब और खराब श्रेणी के तहत क्रमश: 323 और 211 दर्ज की गई।

सफर के अनुसार, शहर की वायु गुणवत्ता रविवार को बहुत खराब श्रेणी में एक्यूआई के 335 तक बढऩे के साथ और खराब होने वाली है।
विशेष रूप से, शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा माना जाता है; 51 और 100 संतोषजनक; 101 और 200 मध्यम; 201 और 300 खराब; 301 और 400 बहुत खराब और 401 से 500 गंभीर।

आज सुबह पूसा, लोधी रोड और मथुरा रोड का वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब श्रेणी में क्रमश: 312, 315 और 342 दर्ज किया गया।
हालांकि, दिल्ली के पड़ोसी शहरों नोएडा का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक और भी खराब होकर गंभीर श्रेणी में आ गया और वायु गुणवत्ता सूचकांक 379 पर पीएम 2.5 की सघनता के साथ 379 और पीएम 10 की सघनता 236 पर बहुत खराब और बेहद खराब दर्ज की गई।
जबकि गुरुग्राम की समग्र वायु गुणवत्ता और भी खराब होकर बहुत खराब हो गई क्योंकि आज सुबह एक्यूआई 315 दर्ज किया गया, जिसमें पीएम 2.5 की सांद्रता 315 और पीएम 10 की सांद्रता 171 थी, जो आज सुबह बहुत खराब और मध्यम दोनों श्रेणी में रही।

********************************

 

संगीत नाटक एकेडमी अवार्ड से नवाजे गए भजन सम्राट अनूप जलोटा के घर पधारे बॉलीवुड के दिग्गज…..!

03.11.2022 – उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाले भजन सम्राट अनूप जलोटा ‘पद्म श्री’ से सम्मानित किए जाने के बाद अब संगीत नाटक एकेडमी द्वारा संगीत श्रेणी में एकेडमी पुरस्कार के लिए भी चुना गया है। संगीत नाटक एकेडमी अवार्ड से नवाजे गए अनूप जलोटा ने अपने घर पर पिछले दिनों एक पार्टी का आयोजन किया, जिसमें उनकी खुशियों में शामिल होने आए बॉलीवुड के दिग्गज।

सिंगर अनूप जलोटा के संगीत नाटक एकेडमी अवार्ड सेरेमनी के मुख्य आकर्षण भारतीय फिल्म जगत के मशहूर अभिनेता अनुपम खेर थे। इनके अलावा वहाँ पर गायिका मधुश्री, शैलेंद्र सिंह, डॉ. सोमा घोष, जसपिंदर नरूला, संजय टंडन, उषा टिमोथी, विवेक प्रकाश, रॉबी बादल, पापोन, चंदन दास, शुभंकर घोष, नितिन मुकेश, समीर दाते, लीना बोस, दीपक पंडित, अनुराधा पाल सहित संगीत जगत के काफी दिग्गज शामिल थे। पदमश्री गायक अनूप जलोटा के लिए ये शाम बेहद खास रही। गायक अनूप जलोटा बेहद ने अलग अन्दाज़ में अनुपम खेर की अतीत व वर्तमान की विस्तृत चर्चा करते हुए कहा, “आपकी उंचाई ही आपकी सारांश है।” इतना ही नहीं इस गेट टू गेदर पार्टी में गायक तलत अज़ीज़ ने स्टेज पर अनुपम खेर की फ़िल्म ‘डैडी’ का बेहद पॉपुलर गीत ‘आइना मुझसे मेरी पहली सी सूरत मांगे’ गुनगुनाया। जिसमें अनुपम खेर ने उनका साथ दिया।

ग़ज़ल गायक तलत अज़ीज़ ने अनुपम खेर के अदाकारी के कौशल की बात की और कहा कि कैसे वो स्क्रीन पर खुद एक चरित्र बन जाते हैं। उनके जैसा अभिनेता मिलना, बॉलीवुड के लिए सौभाग्य की बात हैं,तो वही अनुपम खेर ने कहा, “तलत अज़ीज़ के साथ मंच साझा करना और उनके साथ कुछ पंक्तियां गुनगुनाना संगीत नाटक एकेडमी अवार्ड से कम नही हैं।”

संगीत नाटक एकेडमी पुरस्कार के संबंध में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अनूप जलोटा ने कहा, “मैं इस प्रतिष्ठित एकेडमी पुरस्कार के लिए अपना नाम देखकर खुश और विनम्र हूं। इस पुरस्कार को पाना हर कलाकार के लिए एक सपने जैसा है और मैं इस महान सम्मान के लिए सभी भारतवासियों का आभारी हूं।”

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*****************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। लेने देने में सावधानी बरतें। आपकी सकारात्मक सोच पुरस्कृत होगी। कामकाज में आप कुछ परेशानियाँ या थकान महसूस करेंगे। कारोबार में फायदा होगा। आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। अधिक व्यय रहेगा। यश, मान, प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)

आज आप एक बार फिर समय में पीछे जाकर शादी के शुरुआती दिनों के प्यार और रुमानियत को महसूस कर सकते हैं। तनाव कम होगा। मनोबल बढेगा। नव ऊर्जा का संचार होगा। आज आप आत्मविश्वास के दम पर खुद को साबित कर पाएंगे। दबी हुई समस्याएँ फिर से उभरकर आपको मानसिक तनाव दे सकती हैं।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपके परिवार में सामंजस्य बनेगा। धन का अकस्मात लाभ होगा। धन प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। भाग-दौड़ रहेगी। आज लंबी यात्रा करना स्वास्थ के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। किसी अधिकारी से अनबन हो सकती है। धर्म मार्ग का अनुसरण होगा।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज परिस्थिति आपको चाहे कितना भी उकसाए घर की शांति भंग ना होने दें। कभी-कभी अपने गुस्से को पी जाने में ही भलाई होती है। आज अपने गुस्से पर काबू नहीं रखा तो अपनों के बीच दूरियां आ सकती हैं। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

कारोबार में अकस्मात वृद्धि होगी। पुराना काम बनेगा। साझेदारी से फायदा होगा। आज आपको अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ेगा घरेलू समस्या से छुटकारा मिलेगा प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। स्वास्थ में ताजगी बनी रहेगी। आज पुराने मित्र मिलेंगे जिसे आप चाहते हैं उसे दिल की बात कह दें संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

अपने रिश्ते में सुधार लाने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। अपने प्रियजनों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बनाएं और उन्हें खुश कर दें। आज के दिन आपके लिए दूसरी कठिनाइयां खड़ी कर सकता है। धन का लाभ होगा। कार्य में नई योजना बनेगी। किसी प्रियजन से मिलाप होगा।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

दूर-समीप की यात्रा होगी। व्यय बढेगा। परिवार से पूर्ण सहयोग मिलेगा। विरोधी शांत होंगे। धन का लाभ होगा। आपके प्रिय का अस्थिर बर्ताव आज रोमांस को बिगाड़ सकता है। आज आपकी गर्व गृहपयोगी चीजों में वृध्दि होगी। धन यश कीर्ति में वृद्धि होगी व्यक्ति विशेष का साथ मिलेगा। आज आपको पुराने कर्ज से छुटकारा मिलेगा।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप अपने काम से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते हैं। दिन चढऩे पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। दफ़्तर के कामकाज में ज़्यादा व्यस्तता के चलते अपने जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता तनावपूर्ण हो सकता है। आपका प्रिय आज रोमांटिक मूड में होगा।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

धन का लाभ होगा। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार से लाभ होगा। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। शाम ढलते-ढलते कोई आकस्मिक रूमानी झुकाव आपके दिलोदिमाग पर छा सकता है। साझीदारी की परियोजनाएँ सकारात्मक परिणाम से ज़्यादा परेशानियाँ देंगी।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपकी कारोबारी यात्रा में लाभ संभव है। चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे मधुर वाणी से सबका दिल जीत लेंगे। आप आज रुहानी प्यार की मदहोशी महसूस कर सकेंगे। तनाव से बचने के लिए मधुर संगीत का सहारा लें। नए काम का प्रस्ताव मिलेगा परीक्षा में सफल होंगे। प्रियजन से मुलाकात संभव है।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

करीबी दोस्त आज आपकी मदद को आगे आएंगे और आपको खुश भी रखेंगे। स्वास्थ्य का लाभ होगा। यात्रा से थकावट महसूस करोगे। आज का दिन खूब मौज-मस्ती करने का है क्योंकि आपका मित्र भी आपके साथ है। अपने नजरिए को दूसरों पर न थोपें। नई तकनीक का प्रयोग करके खूब लाभ कमाएंगे।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

किसी नये मित्र के मिलने से प्रसन्नता होगी। कारोबार से लाभ होगा। आज आपके कार्यस्थल पर कामकाज को लेकर खींचतान हो सकती है। अच्छी तरह सोचें कि आप क्या करना चाहते हैं और अपने विचारों को स्पष्ट रखें। जल्दबाजी में कोई गलती ना कर बैठें। ध्यान रखें कि सब्र से आप सब कुछ जीत सकते हैं।

*************************************

 

पेड़ों को अपने पूर्वजों के रूप में देखने वाले आदिवासी समाज की सहमति के बिना पेड़ों को काटना उनकी भावना पर कुठाराघात – हेमन्त सोरेन

*मुख्यमंत्री ने आदिवासियों और वनों पर निर्भर रहने वाले लोगों की सहमति के बिना जंगल से लकड़ी काटने के केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कानून पर जताई आपत्ति*

*मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर किया कानून पर पुनर्विचार का आग्रह*

रांची, 02.11.2022 (FJ) – मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए उस कानून पर आपत्ति जताई है, जिसमें कहा गया है कि आदिवासियों और वनों पर निर्भर रहने वालों की सहमति सुनिश्चित किए बिना निजी डेवलपर्स वनों को काट सकेंगे। मुख्यमंत्री ने आग्रहपूर्वक इस प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने हेतु प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है।

 आदिवासी समाज द्वारा पेड़ों की पूजा और रक्षा की जाती है

 मुख्यमंत्री ने पत्र के माध्यम से कहा है कि झारखण्ड में 32 प्रकार के आदिवासी रहते हैं, जो प्रकृति के साथ समरसतापूर्वक जीवन जीते हैं। ये पेड़ों की पूजा और रक्षा करते हैं। जो लोग इन पेड़ों को अपने पूर्वजों के रूप में देखते हैं, उनकी सहमति के बिना पेड़ों को काटना उनकी भावना पर कुठाराघात करना जैसा होगा। वन अधिकार अधिनियम, 2006 को परिवर्तित कर वन संरक्षण नियम 2022 ने गैर वानिकी उद्देश्यों के लिए वन भूमि का उपयोग करने से पहले ग्राम सभा की सहमति प्राप्त करने की अनिवार्य आवश्यकताओं को समाप्त कर दिया है।

 अधिकारों का होगा हनन

 मुख्यमंत्री ने कहा है कि वन अधिकार अधिनियम 2006 वनों में रहने वाली अनुसूचित जनजातियों और वनों पर निर्भर अन्य पारंपरिक लोगों को वन अधिकार प्रदान करने के लिए लाया गया था। देश में करीब 20 करोड़ लोगों की प्राथमिक आजीविका वनों पर निर्भर है और लगभग 10 करोड़ लोग वनों के रूप में वर्गीकृत भूमि पर रहते हैं। ये नए नियम उन लोगों के अधिकारों को खत्म कर देंगे, जिन्होंने पीढ़ियों से जंगल को अपना घर माना है। जबकि, उन्हें उनका अधिकार अब तक नहीं दिया जा सका है।

 कानून समावेशी होने चाहिए, आदिवासियों की आवाज न दबे

 मुख्यमंत्री ने कहा है कि 2022 की नई अधिसूचना में ग्राम सभा की सहमति की शर्त को आश्चर्यजनक रूप से पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। अब ऐसी स्थिति बन गई है कि एक बार फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिलने के बाद बाकी सब बातें औपचारिकता बनकर रह जायेंगी। राज्य सरकारों पर वन भूमि के डायवर्जन में तेजी लाने के लिए केंद्र का और भी अधिक दबाव होगा। मुख्यमंत्री ने अनुरोध किया है कि प्रधानमंत्री इस पर निर्णय लें, ताकि विकास की आड़ में सरल और सौम्य आदिवासी और वनों पर निर्भर रहने वाले लोगों की आवाज ना दबे। सरकार के कानून समावेशी होने चाहिए। ऐसे में वन संरक्षण नियम 2022 में बदलाव लाना चाहिए, जिससे देश में आदिवासियों और वन समुदायों के अधिकारों की रक्षा करने वाली व्यवस्था और प्रक्रियाएं स्थापित होंगी।

*******************************

 

पहले चरण का चुनाव भाजपा का जीत का रास्ता साफ कर दिया : अमित शाह

वीजापुर, 02 दिसंबर ( एजेंसी) । केंद्रीय गृह  मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने  गुजरात के बेचराजी और वीजापुर में  भाजपा के सभी उम्मीदवारों को विजयी बनाने की अपील की और उन्होंने वड़ोदरा में एक भव्य रोड शो भी किया। उन्होंने कहा कि पहले चरण में हुए मतदान के जो फीडबैक आये हैं, उसने गुजरात में भाजपा की भव्य जीत का रास्ता साफ़ कर दिया है और प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में रिकॉर्डतोड़ बहुमत के साथ भाजपा की डबल इंजन सरकार बनने जा रही है।

शाह ने कहा कि आपका एक वोट गुजरात का भविष्य तय करेगा और प्रदेश के विकास को नई गति देगा। आपके ही एक मत से नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने और 8 वर्ष में ही उन्होंने भारत को दुनिया के अग्रणी देशों की पंक्ति में खड़ा कर दिया है। जब नरेन्द्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे, तब उन्होंने गुजरात को देश में विकास के हर क्षेत्र में नंबर वन बनाने का संकल्प लिया था। उन्होंने गुजरात को कर्फ्यू-मुक्त और दंगा-मुक्त प्रदेश के रूप में स्थापित किया।

उन्होंने गुजरात की क़ानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाया और पाकिस्तान से लगती गुजरात की सीमाओं को तस्करों और अपराधियों के चंगुल से मुक्त किया।कांग्रेस पर हमला करते हुए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने अपनी सरकार के दौरान गुजरात में एक जाति को दूसरी जाति से और एक भाई को दूसरे भाई से लड़ाया तथा समाज में वैमनस्यता के बीज बोये। कांग्रेस ने गुजरात की जनता को आपस में लड़वा कर शासन किया। अनके प्रकार के जातिवादी समीकरणों को गढ़ कर कांग्रेस ने गुजरात की जनता को तितर-बितर किया। ऐसा कर कांग्रेस ने गुजरात की जनता से शांति छीन ली।

जब नरेन्द्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने सबसे पहला काम गुजरात के सामाजिक ताने-बाने को एकजुट करने का काम किया। आज छः करोड़ गुजराती  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एकजुट हुए और मिल कर शांत, समृद्ध और विकसित गुजरात बना रहे हैं। शाह ने कहा कि गुजरात में पुनः भाजपा की सरकार बनने पर संभावित खतरों, आतंकवादी संगठनों और भारत विरोधी ताकतों के स्लीपर सेल की पहचान करने और उन्हें खत्म करने के लिए एक एंटी-रेडिकलाइजेशन सेल बनाया जायेगा। ये गुजरात में देश विरोधी ताकतों को ख़त्म करने की दिशा में एक प्रो-एक्टिव कदम है।

मेरा मानना है कि यदि रेडिकलाइजेशन को कंट्रोल करने के लिए पहले ही एक्शन ले लिया जाय तो दंगों और आतंकवाद की घटनाओं पर अपने-आप नियंत्रण हो जाएगा। गुजरात की भाजपा सरकार अगले 5 वर्षों में युवाओं को 20 लाख रोजगार के अवसर प्रदान करेगी। अगले 5 वर्षों में गुजरात में 1 लाख से अधिक महिलाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की जायेगी। भाजपा गुजरात को $1 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था और एफडीआई का हब बनाने का संकल्प लिया है। गुजरात में बनने वाली भाजपा सरकार केजी से पीजी तक की सभी छात्राओं को मुफ्त शिक्षा प्रदान करेगी।

आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की कॉलेज जाने वाली मेधावी छात्राओं को मुफ्त ई-स्कूटर दी जायेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के द्वारा हमारे  प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्दों का उपयोग सर्वथा निंदनीय है। गुजरात की जनता ने हर बार ऐसे बयान देने वालों को लोकतांत्रिक माध्यम से करारा जवाब दिया है। गुजरात की जनता अपने सपूत के अपमान का जवाब इस बार भी जरूर देगी। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने उत्तर गुजरात और मेहसाणा जिले को नरक बना दिया था। पीने को पानी नहीं था। खेतों में सिंचाई के लिए पानी नहीं था लेकिन कांग्रेस को उत्तर गुजरात की कोई चिंता नहीं थी।

नर्मदा योजना तो मेरे जन्म से पहले ही शुरू हुआ था लेकिन  योजना में सरदार का नाम जैसे ही आया, कांग्रेस ने नर्मदा योजना के काम में बाधाएं उत्पन्न कर दीं। कोर्ट कचहरी का चक्कर लगवाकर नर्मदा योजना को लटका दिया गया। आदरणीय श्री नरेन्द्र भाई मोदी जी जब गुजरात के मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने कोर्ट-कचहरी में चल रही नर्मदा योजना के मामले में विजय पाई। मगर इसके बावजूद केन्द्र की सोनिया-मनमोहन सरकार ने नर्मदा योजना अड़ंगे लगाए। सोनिया-मनमोहन सरकार ने नर्मदा बांध की उंचाई बढ़ाने की मंजूरी नहीं दी। इसके खिलाफ तब हमारे मुख्यमंत्री रहे नरेन्द्र मोदी ने 2005 में अहमदाबाद में उपवास रखा था जिसके बाद सोनिया-मनमोहन सरकार को घुटने टेकने पड़े और बाँध की ऊँचाई बढ़ाने को मंजूरी दी गई।

इसके बाद कांग्रेस की केंद्र सरकार ने बाँध में दरवाजा नहीं लगने दिया। जब  नरेन्द्र  मोदी देश के प्रधानमंत्री बने, तब उन्होंने नर्मदा बाँध में दरवाजा लगाने की अनुमति दी। इसके बाद माँ नर्मदा का पानी उत्तर गुजरात होते हुए राजस्थान तक पहुंचा।  नरेन्द्र मोदी ने लगभग डेढ़ लाख चेक डैम बनवाये और उत्तर गुजरात सहित पूरे गुजरात में पानी पहुंचाया। साथ ही,सुजलाम और सुफलाम योजना के तहत गुजरात में कई नहरें बनी और हर जगह पानी पहुँचने लगा। इससे गुजरात में भू-जल का स्तर भी बढ़ा है।  नरेन्द्र मोदी ने लगभग 1500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से लगभग 900 तालाबों का निर्माण कराया।

इससे न केवल पीने के पानी की समस्या का हल हुआ बल्कि खेतों तक सिंचाई भी पहुंचा। शाह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में गुजरात का विकास बाधित हुआ जबकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में गुजरात में विकास के हर पैमाने में उल्लेखनीय तेजी आई है। बेचारजी-मोढेरा सड़क निर्माण पर करोड़ों रुपये खर्च किये गए। लगभग 3900 करोड़ रुपये खर्च कर मोढेरा को पर्यटक केंद्र के रूप में विकसित किया गया। लगभग 2718 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे लाइन बनाया गया है। मेहसाणा ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का हब बना है, इससे यहाँ के युवाओं को रोजगार मिला है। भाजपा की सरकार में मेहसाणा में कई लघु उद्योग लगे और विकसित हुए। मोढेरा में कई सम्पूर्ण सौर ऊर्जा चालित फैक्ट्री-यूनिट काम कर रहे हैं।

मेहसाणा जिले में लगभग 1.40 लाख बहनों को गैस सिलिंडर दिया गया। किसान सम्मान निधि के तहत मेहसाणा के लगभग डेढ़ लाख से अधिक किसानों को अब तक लगभग 208 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। मेहसाणा जिले में लगभग 3 लाख शौचालय बनाए गए। मेहसाणा डेयरी को भ्रष्टाचार-मुक्त बनाया गया। भाजपा ने प्रति व्यक्ति दुग्ध उत्पादन में गुजरात को नंबर वन बनाया। कई नैरो गेज लाइन को ब्रॉड गेज लाइनों में परिवर्तित किया गया। भाजपा के संकल्प पत्र में बेचराजी के विकास के लिए लगभग 1,000 करोड़ रुपये की योजना बनाई गई है।केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की समस्या पंडित जवाहरलाल नेहरू के कारण और जटिल होती चली गई।

संविधान के प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए धारा 370 और 35A जोड़ा गया जिसका परिणाम यह हुआ कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद और देशद्रोही गतिविधियाँ बढ़ी। एक ही देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान की बात होती थी। ये भाजपा है जिसने जन संघ की स्थापना से लगातार इसके खिलाफा आन्दोलन किया, हमारे मनीषी नेताओं ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया और  नरेन्द्र मोदी ने धारा 370 को धाराशायी किया और जम्मू-कश्मीर को सही मायनों में देश का अभिन्न अंग बनाया।

इसी तरह कांग्रेस ने श्रीराम मंदिर को कोर्ट में वर्षों तक अटकाया, लटकाया और भटकाया लेकिन नरेन्द्र मोदी  के अथक प्रयासों से अब अयोध्याजी में प्रभु श्री राम का गगनचुंबी और भव्य मंदिर बन रहा है। आदरणीय प्रधानमंत्री  ने काशी विश्वनाथ, उज्जैन महाकाल, केदारनाथ, बद्रीनाथ, सोमनाथ दादा, पावागढ़, अंबाजी सहित सनातन संस्कृति की आस्था के सभी केन्द्रों को दिव्य स्वरूप प्रदान किया है। शाह ने कहा कि आज पूरे देश में शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायती राज और इंफ्रास्ट्रक्चर का आदर्श मॉडल भी गुजरात का ही है।  देश में सबसे अधिक लघु उद्योग और निवेश भी गुजरात में ही आ रहा है।

नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में गुजरात के विकास की अविरत यात्रा जारी है। गुजरात ने पूरे देश के लोगों को शांति और विकास की राह दिखाई है। कांग्रेस समाज को गुमराह करने के तमाम हथकंडे अपना रही है लेकिन गुजरात की जनता उनकी किसी साजिश को सफल नहीं होने देगी। रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री जी अपने छात्रों को सुरक्षित देश वापस लेकर आये। कोरोना के कठिन काल में जिस तरह से  नरेन्द्र मोदी ने आगे बढ़ कर देशवासियों का नेतृत्व किया.

वह काबिले तारीफ़ है। लगभग सवा दो साल से देश के लगभग 80 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त में हर महीने पांच-पांच किलो अनाज उपलब्ध कराये जा रहे हैं। मुझे विश्वास है कि गुजरात की जनता इस बार पुनः  नरेन्द्र मोदी  और भारतीय जनता पार्टी में अपनी सम्पूर्ण आस्था व्यक्त करते हुए ऐतिहासिक बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाएगी।

*************************************

 

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version